क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव समिति द्वारा मसौली पंचायत के खुद्दर में रविवार को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया गया, जिसमें वीर नारी निर्मला देवी पत्नी शहीद दीवान चंद्र मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। उनके साथ सेवानिवृत कैप्टन जोगिंद्र सिंह, सुबेदार सुनील, सुबेदार सुंदर सिंह व सुबेदार पवन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अमृत महोत्सव समिति पंचायत मसौली ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैप्टन जोगिंद्र ने शहीद दीवान चंद के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शुभ करण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने स्वतंत्रता के संघर्ष में शहीद हुए महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य लोगों ने बलिदान दिया है। उन्हाेंने लोगों से आग्रह किया कि वह भी देश के लिए जिएं।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर माइंड ऑपरेशन अकादमी के सौजन्य से डिग्री कॉलेज धर्मपुर में बच्चों को नशे की आदत से छुटकारा पाने और पढ़ाई को आसान बनाने बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर तथा तहसीलदार जसपाल ने बच्चों को लगभग 3 घंटे तक जागरूक किया। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा इस दुनिया में हर बच्चा बचपन से अपनी एक प्रतिभा के साथ पैदा होता है और उस प्रतिभा को आजकल के बच्चे व्यक्तित्व में नहीं निखार पा रहे हैं या उस प्रतिभा को ढूंढने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा अंग्रेजों ने शारीरिक रूप से भारत को 300 वर्ष गुलाम रखा। उन्होंने ऐसी शिक्षा का प्रावधान किया था कि भारतीय मानसिक रूप से भी 1000 वर्ष तक भारत गुलाम बना रहे। आज हमें इस समस्या को जानना व इससे बाहर निकलना सीखना है। निदेशक ने कहा अगर हम हिंदुस्तान की पुरातन विद्या का इस्तेमाल आजकल की पढ़ाई में करना शुरू करें, तो पढ़ाई हमारे लिए एक खेल बन सकता है, परंतु पढ़ाई की नई-नई तकनीक की जानकारी न होने की वजह से बच्चे अपनी पढ़ाई को आसान बनाने में असफल हो रहे हैं। उन्होंने इसी संदर्भ में जानकारी देते हुए कॉलेज के सभी बच्चों को आसानी से पढ़ना कैसे हैं, एक बार पढ़कर हम चीजों को याद कैसे रख सकते हैं, मेमोरी पावर का डेमो देकर बताया और पढ़ाकर बच्चों को भी उसी समय कुछ चीज़ें याद कारवाई। इससे सभी कॉलेज के छात्र-छात्राओं में बहुत उत्साह और खुशी का अनुभव देखने को मिला। उनको जानने का मौका मिला कि अपने दिमाग की शक्ति को बढ़ाना कैसे हैं बुरी आदतों को छोड़ना कैसे हैं। सेमिनार के बाद सभी बच्चे ऐसी शिक्षा और सेमिनार समय-समय पर हो और हर कॉलेज में हो की मांग कर रहे हैं। निदेशक ने कहा भविष्य में माइंड ऑपरेशन अकादमी बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए और पढ़ाई को आसान बनाने के लिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का भरपूर प्रयास करेगी वही तहसीलदार जसपाल ने कहा आजकल सभी बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे से अपने आप को कैसे बचाना है। नशे से हटाकर अपना ध्यान अच्छी आदत में कैसे लगाना है, उसके बारे में जानकारी दी और कहा धर्मपुर एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर बहुत बुद्धिजीवी बच्चे रहते हैं। अगर वह सही दिशा में और सही मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, तो जीवन में निश्चित रूप से सफल होंगे। इस सेमिनार में कॉलेज के प्रिंसिपल रमेश शर्मा इतिहास के प्राचार्य सुमन कुमार राजनीति शास्त्र की प्राचार्य जय किरण और लिपिक विनोद कुमार विज़डम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रेम ठाकुर माइंड ऑपरेशन की प्रिंसिपल आशा ठाकुर तथा लगभग कॉलेज के सभी बच्चों ने भाग लिया। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा माइंड ऑपरेशन अकादमी की हाल ही में एक ब्रांच धर्मपुर में भी खुल गई है, जिसमें सभी बच्चे सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं और भविष्य में आसानी से सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा की अकादमी इस तरह के सेमिनार आगे भी आयोजित करवाती रहेगी, इससे निश्चित रूप से सभी बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं और भविष्य में भी होते रहेंगे।
पांच साल भाजपा का और पांच साल कांग्रेस का डॉक्टर, बीमारी बढ़ रही, अब खत्म करो, आप को मौका दो-भगवंत मान फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंडी के संस्कृति सदन से केजरीवाल की ओर से हिमाचल की जनता को 6 गारंटी दी हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने दी हिमाचल की जनता को केजरीवाल की 6 गारंटीया रोजगार गारंटी, व्यापारियों एवं पर्यटकों के लिए गारंटी,भ्रष्टाचार मुक्त गारंटी, पंचायत गारंटी,तीर्थ यात्रा गारंटी,बागवानो और किसानों के लिए गारंटी। मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की रोजगार गारंटी देते हुए कहा कि हिमाचल के हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म किया जाएगा। पेपरलीक न हो इसके लिए कानून बनाया जाएगा, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना पेपर लीक सभी परीक्षाएं समय पर पूरी हों। सरकारी क्षेत्र की नौकरी में सिफारिश और भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर पारदर्शिता लाई जाएगी, और आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। प्रदेश के व्यापारियों और पर्यटन उद्योग के लोगों को भी गारंटी देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों में भय का वातावरण खत्म किया जाएगा और हर व्यापारी को मान सम्मान दिया जाएगा। व्यापारियों को रैड राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति प्रदान की जाएगी। वेट एमनेस्टी स्कीम लाई जाएगी और 6 महीने में वैट रिफंड किया जाएगा। व्यापरियों के लिए सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा और पर्यटन उद्योग की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू किया जाएगा। केजरीवाल की ओर से हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त करने की गारंटी दी गई है। दिल्ली की तरह हिमाचल में भी सरकार तंत्र में भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर एक नंबर जारी किया जाएगा। आम जनता फोन करके काम बताएगी और सरकार कर्मचारी के घर आकर काम करेगी। अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी भी आदमी को अब सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत नहीं देना पड़ेगा। दिल्ली की तर्ज पर गाड़ी की रजिस्ट्रेशन, आयु, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र घर में आकर बनाए जाएंगे। पंचायत के विकास की गारंटी देते हुए कहा कि हर पंचायत को 10 लाख रुपए की गारंटी विकास के लिए दी जाएगी और पंचायत के प्रधान को 10 हजार रुपए महीने वेतन दिया जाएगा। प्रदेश के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। प्रदेश के हर बुजुर्ग को उनके पसंदीदा तीर्थस्थल की यात्रा सरकारी खर्चे पर कराई जाएगी। आना, जाना, रहना, खाना सब मुफ्त में होगा। इसके साथ ही किसानों बागवानों को भी गारंटी दी गई है। किसानों बागवानों की फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। खाद, बीज और कीटनाशक में सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्पाद के भंडारण, प्रोसेसिंस और बिक्री के लिए मंडी, कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सेब की पैकिंग के लिए पैकेजिंग मटेरियल पेटी और ट्रे स्थानीय स्तर पर तैयार कर सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी उपस्थित रहे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा मंडी में स्कूल तोड़कर मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए प्रदेश की जयराम सरकार पर हमला बोला। जयराम सरकार भाजपा के एक विधायक की मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए स्कूल को तोड़ रही है। जिससे साबित होता है कि जयराम सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए गंभीर नहीं है। सिसोदिया ने स्कूल बचाने की लड़ाई लड़ रहे एडवोकेट रजनीश के कदम की सराहना करते हुए कहा। आप कार्यकर्ताओं से कहा कि वह स्कूल बचाने की लड़ाई में रजनीश के साथ खड़े हों। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के नेता चुनावों के समय हर बार एक मौका मांगते रहे हैं। हिमाचल की सियासत में पांच साल भाजपा का और पांच साल कांग्रेस का डॉक्टर का रिवाज चल रहा है जिससे भ्रष्टाचार की बीमारी बढ़ गई है, अब खत्म करो, आम आदमी पार्टी को मौका दो, जिससे प्रदेश में विकास हो। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के चुनावी जुमलों पर भरोसा न करना। इन दोनों पार्टियों ने पांच-पांच साल राज किया लेकिन जनता को कुछ नहीं दिया। आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसे सरकार बनने पर पूरा किया जाता है। इन पार्टियों के राज में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के विधायक लाखों की पेंशन ले रहे थी। जो 6 बार विधायक बन गया उसकी पेंशन 5 लाख रुपए हो रही थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कई बार विधायक रहने की पेंशन बंद कर दी अब एक ही पेंशन मिलेगी। प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे या 8 हजार की नौकरी कर रहे और सेवा का काम करने वाले लाखों की पेंशन ले रहे थे, जिसे बंद कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पांच महीने में ही बहुत सी गारंटी को पूरा कर दिया है। प्रदेश के 51 लाख परिवारों को बिजली फ्री में मिल रही हैं। 100 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक में फ्री और बेहतर इलाज मिल रहा है। बेहतर सुविधाओं के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को दो। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सिद्धपुर और चोलथरा में लगभग 980 करोड़ रुपये की 92 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास किए। सिद्धपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकारें हिमाचल को तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेता विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। वे दस गारंटी का झांसा देकर राज्य के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। जय राम ठाकुर नेे कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपनी कोई गारंटी नहीं है और वह लोगों को दस गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के आम चुनावों में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनावों भी भारी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 के आम चुनावों में भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2014 में मिली 282 सीटों के मुकाबले 303 सीटें जीतकर दोबारा प्रचंड बहुमत हासिल किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनावों में दोबारा बहुमत हासिल करके ‘मिशन रिपीट’ सुनिश्चित किया है और अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। दोबारा सत्ता में न आने के रिवाज को तोड़ने की बारी अब हिमाचल की है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 32 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व एक ऐसे नेता कर रहे हैं जो सदैव विकास और जनकल्याण को समर्पित रहते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में विद्युत बोर्ड का वृत्त कार्यालय, सिविल जज न्यायालय, अग्निशमन केंद्र और कामगार कल्याण बोर्ड का उप-कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने तथा फीहड़, चौकी और छेज ग्वाला में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत कमलाह और मंडप क्षेत्र के लिए 147.13 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, 6.86 करोड़ रुपये की लागत से सिद्धपुर क्षेत्र की प्राकृतिक आपदा प्रभावित विभिन्न पेयजल योजनाओं के कार्य, ग्राम पंचायत बिंगा, समौड़ और सकलाणा के लिए उठाऊ सिंचाई योजना 16.30 करोड़ रुपये, चनेहड़ बैरी उठाऊ पेयजल योजना का उन्नयन 82 लाख रुपये, उत्कृष्टता केंद्र भवन सिद्धपुर 12.55 करोड़ रुपये, सिद्धपुर में राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भवन 7.39 करोड़ रुपये, हाईड्रोलॉजी प्रशिक्षण केंद्र सिद्धपुर 3.03 करोड़ रुपये, टौरखोला और अन्य गांवों के लिए 109.66 करोड़ रुपये की पेयजल योजना और जल शक्ति उपमंडल टीहरा के अंतर्गत 15.58 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ की गई विभिन्न पेयजल योजनाओं के लोकार्पण भी किए।
जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन पंचायत बनोली के बाशिंदे आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क सुविधा से महरूम हैं। बनोली पंचायत के लोगों का कहना है कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री डॉ राजन सुशांत द्वारा गांव के लिए बनोली से भाटी-डुगलु-बासा-कोठा-हरनेरा सड़क निकाली गई थी, लेकिन आजतक इसको पक्का नहीं किया गया। इस मार्ग को बनाने के लिए लोगों ने अपनी जमीनें भी विभाग को दे दी हैं, लेकिन इसके बाद भी मार्ग पक्का नहीं हुआ है। इस मार्ग की स्थिति इतनी दयनीय है कि काफी सालों से यह सड़क टूटी हुई है और बरसात में तो इस स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इस मार्ग पर गाड़ियां लेकर गुजरना तो दूर, पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। पक्की सड़क न होने के कारण मरीज को पालकी में डालकर या कन्धों पर उठाकर करीबन 9 किलोमीटर लाना पड़ता है तब जाकर एंबुलेंस की सुविधा नसीब हो पाती है। कई बार तो मरीज पक्की सड़क तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है। लोगों का कहना है कि कांग्रेस राज में भी अनदेखी होती रही और अब भाजपा राज में भी अनदेखी हो रही है। स्थानीय विधायक अर्जुन सिंह को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया लेकिन उनसे भी केवल आश्वासन ही मिलते रहे। गांववासियों ने कहा कि अगर सड़क को एक माह में पक्का नहीं किया गया तो इस बार चुनावों का बहिष्कार किया जायेगा। इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने कहा कि इस मार्ग को जल्द ही पक्का किया जाएगा।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव नागर खोला में देर रात एक युवक का आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, लडभडोल पुलिस काे माैके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, जानकारी के अनुसार युवक को उसकी माता विमला देवी ने काफी फाेन किए, जिस पर युवक ने कोई फ़ोन का जबाव नहीं दिया, जिसके बाद उसकी माता विमला देवी ने गांववासियों को फ़ोन किया। इसके बाद गांव के कुछ लोग यहां आए और इसके बाद जब परिजनाें ने दरवाजा खटखटाया, तो युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद वार्ड-5 ग्वाला के वार्ड पंच शेर सिंह को उसकी जानकारी दी गई। जिसके वार्ड पंच शेर सिंह ने पुलिस लडभडोल और उपप्रधान लडभडोल रणजीत सिंह को जानकारी दी गई। माैके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम और पुलिस दल के साथ घर का दरवाजा खोला गया, तो युवक द्वारा युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
क्रान्ति सूद। जाेगिंद्रनगर ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा से अधिवक्ता पंकज भारती सेखावत की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री की पंचायत नेरघरवासड़ा से सैकड़ों युवाओं व मातृ शक्ति ने विधायक प्रकाश राणा के निजि कार्यालय गोलवां पहुंचे और आगामी विस चुनावों के लिए विधायक प्रकाश राणा को अपना समर्थन सौंपा। विधायक के निजी सचिव ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने विधायक की कार्यशैली में भरोसा किया, उनके निजी कार्यालय गोलवां पहुंच कर अपना समर्थन सौंपा। इस अवसर विधायक प्रकाश राणा ने अपने निजी कार्यालय गोलवां पहुंचने पर व आगामी विस चुनावों के लिए समर्थन देने के लिए सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता विकास को महत्व दे रही है। आए दिन विभिन पंचायतों से शिष्टमंडल अपना समर्थन उन्हें सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। शायद ही क्षेत्र का कोई व्यक्ति, पंचायत जनप्रतिनिधि या फिर कोई कर्मचारी-अधिकारी ऐसा होगा, जिसका उन्होंने काम न किया हो। सभी के काम करने की कोशिश उनके द्वारा की गई है, परंतु कई बार कुछ काम नहीं भी होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मातृ शक्ति को मान-सम्मान दिया। सभी पंचायतों को एक समान दृष्टि से देखा व एक समान निधि हर पंचायत के विकास कार्यों के लिए आबंटित की है। आज जोगिंद्रनगर में जो भी विकास कार्य हुए या चल रहे हैं, उसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्रिमंडल के सदस्यों का आभार प्रकट किया। जिन्होंने जोगिंदर नगर विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझा और उन्हें पूर्ण करने के लिए अपना सहयोग दिया। राणा ने कहा कि अब उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। जिन्होंने उनपर भरोसा किया व भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि वे दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं। आज यह उसी का नतीजा है,कि क्षेत्र के युवा, मातृ शक्ति व बड़े-बजुर्ग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले उनके क्षेत्र की जनता है और अपनी जनता के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना ही राणा का एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की जनता भी इस बात को भली-भांति समझ रही है कि हिमाचल के इतिहास में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 68 विधासभा क्षेत्रों का दौरा किया और हर विस क्षेत्र को डेढ़-दो सौ करोड़ की सौगातें प्रदान की। इसीलिए आज हिमाचल की जनता सरकार नहीं रिवाज बदलने के लिए आतुर हैं।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर धान के गुणवत्ताहीन बीज के चलते किसानों फसल तबाह हो गई है। ग्राम पंचायत लांगणा के गांव डोल निवासी प्रभात सिंह का कहना है कि उन्होंने कृषि विभाग लडभड़ोल से धान के बीज लिए थे। उन्होंने कहा की बीज लगाने के बाद खेती पूरी तरह से पीली पड़ चुकी है और पूरे खेत तबाह हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए। मेघ सिंह निवासी लांगणा का कहना है कि जो कृषि विभाग लडभड़ोल द्वारा उन्हें धान का बीज दिया गया है उसके लगाने के बाद अब खेतों में धान की खेती खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि लंगणा क्षेत्र में 3 किलोमीटर तक किसानों ने धान की फसल की है। अब किसानों की पूरी फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने कृषि विभाग से गुजारिश की है कि सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों की सहायता की जाए। इस बारे में कृषि विशेषज्ञ अरुण कुमार अबरोल से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल में चौंतड़ा ब्लॉक में जॉइनिंग की है। उन्होंने कहा कि हमारे ब्लॉक की 44 पंचायतें हैं। वहां पर धान की खेती की जाती है। उन्होंने कहा कि अभी उनको किसानों ने दूरभाष द्वारा सूचित किया था कि उनके खेतों में धान पीले पड़ रहे हैं और धान की फसल खराब हो गई है। अरुण कुमार अबरोल ने कहा कि उन्होंने किसानों को खेतों में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ की भी कमी चल रही है।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने शनिवार को उपमंडल की मसौली ग्राम पंचायत का वार्ड स्तर पर दौरा किया व जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे राजनीति में न धन कमाने आए हैं ना नाम वे सिर्फ जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र का विकास करवा कर इसे नंबर वन बनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 550 महिला मंडलों को उनके द्वारा एक समान धनराशि मुहैया करवाई है, ताकि प्रत्येक महिला मंडल अपनी विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति का परिवार के साथ-साथ समाज उत्थान में भी अहम रोल रहता है। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र की नारी शक्ति को मान सम्मान प्रदान करने के दृष्टिगत जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह आयोजित किए गए। विधायक प्रकाश राणा ने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोविड-19 के कठिन दौर के बावजूद सीएम जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जोगिंद्रनगर की सभी ग्राम पंचायतों को विकास की दृष्टि से न केवल एक समान धनराशि उपलब्ध करवाई गई है, बल्कि भेदभाव व क्षेत्रवाद की राजनीति को भी खत्म किया है। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र ध्येय जोगिंद्रनगर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर आगे ले जाना है। उन्होने कहा कि गत चार वर्षों के दौरान जहां जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी का बस डिपो स्थापित किया है, तो वहीं मकरीड़ी में उप तहसील खोली है। चौंतड़ा में जलशक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, पीएचसी चौंतड़ा का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया है। इसके अलावा गोलवां व पीपली में नई पीएचसी खोली हैं, तो वहीं मकरीड़ी में लोक निर्माण विभाग का उप मंडलीय कार्यालय स्थापित होने जा रहा है। इस तरह जोगिन्दर नगर में विकास कार्यों की यह सूची लंबी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 12 सितंबर को जोगिंद्रनगर में प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर फिर से जोगिंद्रनगर आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न उद्घाटन किए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो कर उनके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। मसौली पंचायत परिसर में शैड के निर्माण को 5 लाख देने की कि घोषणा विधायक प्रकाश राणा ने मसौली पंचायत परिसर में सेट के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि क्षेत्र की कोई भी पंचायत किसी भी प्रकार से पिछड़ी ना रहे और क्षेत्र का समग्र विकास तभी हो सकता है, जब सभी पंचायतों का एक समान विकास हो इसके लिए पंचायत प्रधान अंजना शर्मा ने समस्त पंचायत कार्यकारिणी सहित विधायक प्रकाश राणा का आभार व्यक्त किया। महिला मंडलों को सामान वितरित करवाने की रिवायत की शुरू विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बिना किसी भेदभाव के सभी महिला मंडलों को एक सामान धन डाला। खुशी की बात यह है कि अब उनके नक्शे कदम पर और लोग भी समाजसेवी बन जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों सामान वितरीत कर रहे हैं, जो कि अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि इस बात के लिए सभी महिला बहने उन्हें जरूर याद रखें कि उन्होंने ये रिवायत शुरू, जिसके चलते आज सभी समाजसेवी महिला मंडलों को सम्मानित कर रहे हैं।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने कहा कि जोगिंद्रनगर के सांढा में 24 करोड़ की लागत से बनाए गए पुल का उद्घाटन धर्मपुर में किया जाता है, तो यह प्रदेश में गलत परंपरा डाली जाएगी। पंकज जमवाल ने यह बातें जोगिंद्रनगर में आयोजित प्रैस वार्ता को संबाेधित करते हुए कही। उन्होनें कहा कि 24 करोड़ रुपए की लागत से नाबार्ड के माध्यम से बनाये गये जोगिंद्र नगर के सांढा पुल का शिलान्यास ठाकुर गुलाब सिंह ने वर्ष 2012 में किया था। इस पुल की डीपीआर, जोगिंद्रनगर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई इसी डविजन की देखरेख में इस पुल का निर्माण किया गया। उन्होने ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने प्रस्तावित दौरे के तहत 8 सितंबर को धर्मपुर तथा 12 सितंबर जोगिंद्रनगर में आएंगे। इस दिन जोगिंद्रनगर में करोड़ाें के उद्घाटन तथा शिलान्यास यहां भी होंगे। इसलिए धर्मपुर से इसका उद्घाटन करवाना न्यायोजित नहीं है। वहीं, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। उन्होनें कहा कि जब पुल का सारा काम जोगिंद्रनगर की देखरेख में हुआ है, तो उदघाटन धर्मपुर से क्यों। जम्वाल ने कहा कि इस पुल से जोगिंद्रनगर हल्के के 41 गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री उस दिन भडोल के कथोण में आर्दश अटल विद्यालय का शिलान्यास, प्रैस क्लब भवन का शिलान्यास सहित अन्य करोडों रू की योजनाओं का लाभ लोगों को देगें। इस पुल में आवागमन शुरू होने से भडोल के कुड महादेव, माता सिमसा, त्रिवेणी महादेव तथा बैजनाथ के शिव मंदिर में आने-जाने के लिए लोगों को सहुलियत होगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल महासचिव अजय सकलानी, कौषाध्यक्ष राजीव सूद, भाजयुमो अध्यक्ष गगन ठाकुर तथा मंडल भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष पवन ठाकुर उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सरकाघाट सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप शर्मा (बबली) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है। डॉ. प्रदीप शर्मा पिछले 35 वर्ष से कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से डॉ. प्रदीप शर्मा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन आशीर्वाद कर रहे हैं। डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 15 वर्षाें से कांग्रेस पार्टी इस सीट को कब्जाने में विफल रही है, जिसके कारण सरकाघाट में विकास कि अनदेखी हो रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है और मुझे पूर्ण विश्वास है टिकट आवंटन को लेकर हाईकमान द्वारा सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकाघाट के विकास के लिए आम जन की लड़ाई के लिए और सरकाघाट की जनता की हक़ की लड़ाई वे सदैव लड़ेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी SFI मंडी महाविद्यालय इकाई ने छात्र ने मांगों को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने मांग उठाई की महाविद्यालय के अंदर लगभग 7,000 के करीब छात्र पढ़ाई करता है, लेकिन प्रशासन छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान करने में असफल रहा है। जिसकी वजह से छात्रों को मंडी में महंगे किराए के कमरे ले कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। और छात्रों को आर्थिक तथा मानसिक तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। SFI ने मांग उठाई की सभी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाए। एसएफआई कैंपस प्रधान विक्रांत सचिव निशान ने मांग उठाई कि महाविद्यालय कैंपस के अंदर हर रोज छात्रों को बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में भटकाना पड़ता है, लेकिन प्रशासन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है और न ही अपनी ओर से कोई पहलकदमी करने को तैयार है, ताकि छात्रों को थोड़ी राहत दी जा सके। एसएफआई ने मांग उठाई की कैंपस के अंदर स्थाई बस पास काउंटर की सुविधा दी जाए, ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़कर बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में लंबी कतारों में न खड़ना पड़े। एसएफआई ने मांग उठाई की जल्द से जल्द छात्रों की मांग को मानते हुए बस पास काउंटर कैंपस के अंदर स्थापित किया जाए। कैंपस के अंदर लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी एसएफआई ने सवालिया निशान उठाते हुए दोषियों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। महाविद्यालय के अंदर एक लड़की के साथ रैगिंग की जाती है, लेकिन कॉलेज प्रशासन दोषियों को सजा देने के बजाय पीड़ित लड़की को डांटने व शिकायत दर्ज न करने का दवाब बना रहा है। एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन के उपर भी कार्यवाही करने की मांग की। इसके साथ एसएफआई ने मांग उठाई की कैंपस के अंदर शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।इसके अलावा शौचालय की सफाई, महाविद्यालय में पार्किंग की सुविधा न होना और उससे उत्पन होने वाली दिक्कतों को भी प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखा गया। एसएफआई ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द से जल्द इन मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आने वाले समय के अंदर एसएफआई आंदोलन के अंदर जाएगी।
क्रान्ति सूद। जाेगिंद्रनगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 4 सितंबर, 2022 को जय बाबा बालक नाथ माहुनाग देवता के प्रागण बनाड़ में भंडारे और विशाल जागरण का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी प्रधान ने बताया कि इस शुभ अवसर पर रविवार 4 सितंबर, 2022 को सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक विशाल भंडारे व 9 बजे बाद महामाई के जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि जागरण में मुख्य कलाकार चंबा से गायक काकू राम ठाकुर होंगे। उनका स्वर ध्वनि में सहयोग मनहर म्युजिकल ग्रुप जोगिंद्रनगर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रसिद्ध कलाकार बलदेव व शोभा ठाकुर भी अपनी मधुर वाणी में महामाई का गुणगान करेंगे। उन्होंने सभी भगतजनों से अपील कि है कि वे जागरण में पधार कर इसे सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि दिनांक सोमवार 5 सितंबर, 2022 (20 प्रविष्टे भाद्रों) के दिन मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला परिषद सदस्य ढेलु लीला देवी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। वहीं, इस दौरान रस्साकस्सी, मटकाफोड़ व कुर्सी प्रतियोगिता खेलों का आयोजन भी करवाया जाएगा।
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए "विशेष कैंप" का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन निर्वाचन अधिकारी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट सुरेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार किया गया ,जिसका विशेष मकसद नए नौजवानों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आज महाविद्यालय में लगभग 65 नए विद्यार्थियों ने अपने वोटर कार्ड बनवाएं इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में वोटर जागरूकता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर तथा अन्य व्यक्तियों में इलेक्शन कानूनगो बलवंत, स्वीप नोडल अधिकारी पंकज गुप्ता, प्रोफेसर सोनिया चौधरी और प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक-एक वोट की अहमियत लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हर व्यक्ति को वोटर कार्ड बनवाना चाहिए। अच्छे योग्य उम्मीदवार का चुनाव निडर और निर्भीक मतदान के द्वारा करना चाहिए जिससे कि लोकतंत्र और भी सशक्त और मजबूत हो सके । उन्होंने विद्यार्थियों से भी आव्हान किया कि वह आने वाली स्वीप एक्टिविटीज में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे, और अपने गांव में सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी स्वीप पंकज गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और कहा कि विद्यार्थियों ने इस कैंप को सफल बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया है और उन्होंने विद्यार्थियों को अवगत करवाया कि कल भी कैंप महाविद्यालय में 11:00 बजे से 4:00 बजे तक लगेगा। ऐसे कोई भी विद्यार्थी यदि किसी कारणवश छूट गए हैं तो वह भी अपना कार्ड कल महाविद्यालय में बनवा पाएंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया। एसडीएम कार्यालय से आए हुए सभी अधिकारियों और बीएलओ का भी उन्होंने धन्यवाद किया।
जोगिंद्रनगर बाजार में 9 दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी की शुरूआत बुधवार सुबह गणपति महाराज की शोभा यात्रा से हुई। गणपति बप्पा की शोभा यात्रा मेंं अपने सैंकडों भक्तजनों ने पूर्ण रूप से भाग लिया। 31 अगस्त बुधवार से लेकर 08 सितंबर वीरवार तक गणपति बप्पा नौ दिनों तक अपने पंडाल में स्थापित रहेगें। शुक्रवार 09 सिंतबर को बडोन खडड में गणपति बप्पा का विर्सजन कर उन्हें सम्पूर्ण जोगिंद्रनगर वासियों द्वारा भक्तिपूर्ण विदाई दी जाएगी। गणेश महोसव समिति जोगिंद्रनगर में पिछले 12 साल से बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये गणेश महोसव का तेहरवां वर्ष है। इस साल भी गणेश महोसव समिति जोगिंद्रनगर के आयोजकों द्वारा गणपति महोत्सव को और अधिक रोचक बनाने के पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। गणेश महोसव समिति के प्रैस सचिव अमित सूद ने बताया कि बुधवार सुबह ठीक 10 बजे समिति के सभी सदस्य शहर के प्रबुद्व एवं सम्मानीय निवासियों सहित गणपति महाराज के पंडाल में इक्कटठे हुए। उहोनें बताया की गणपति जी की शोभा यात्रा,गुरूद्वारा साहिब जोगिंद्रनगर से शुरू होती हुई मेन बाजार जोगिंद्रनगर,सांई मार्केट,लक्ष्मी बाजार,रेलवे चौक से होते हुए वापिस मेन बाजार स्थित उनके पंडाल में पहुंचेगी जहां पर उन्हें बडी धूम-धाम व समान से विराजमान किया गया। इसके उपरांत गणेश महोत्सव समिति प्रधान विवेक वालिया द्वारा गणपति महाराज जी कि पूरे विधिविधान से पूचा-अर्चना कर प्रतिष्ठा की गई। आरती में समिति के सदस्यगण एवं स्थानीय लोगों द्वारा भाग लिया गया। प्रदेश के प्रसिद्व कलाकार सुरेश राठौर व संदीप शर्मा करेंगें पहली भजन संध्या में गुणगान : गणेश महोसव कि प्रथम भजन सन्ध्या में प्रदेश के प्रसिद्व गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज में गणपति बप्पा का गुणगान करेगें। वहीं सुर ध्वनि में चंदन,अंकु,गोलडी व छिंदा उनका साथ देगें। वहीं बाल गणेश महोत्सव के पंडाल में गायक कलाकार अजीत शर्मा, चिंटू बाबा व संजीव अपनी मधुर आवाज़ में गणपति महाराज का वंदन कर जनता को भावविभोर करेंगें।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक महाविद्यालय मे छात्र मांगो को लेकर एसएफआई द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्यापकों की कमी, पीटीए के नाम पर छात्रों की लूट, बस पास की सुविधा जैसी मांगोंं को लेकर बात रखी गई। धरने में लगभग 50-60 लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं द्वारा महाविद्यालय की मांगो के साथ साथ सरकार द्वारा लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में बात रखी गई। वहीं, इससे पहले एसएफआई इकाई जोगिंद्रनगर द्वारा अखिल भारतीय जत्थे का स्वागत किया गया। जिसमें एसएफआई के अखिल भारतीय सह सचिव दिनीत, राज्य अध्यक्ष रमन, राज्य सचिव अमित तथा एसएफआई जिला सचिव उपेंद्र उपस्थित रहे। एसएफआई के इकाई अध्यक्ष रोहित, सचिव संजना तथा इकाई के साथियों द्वारा जत्थे का स्वागत जोगिंद्रनगर में किया गया
विधानसभा चुनाव को लेकर तैनात सेक्टर अधिकारियों के साथ एसडीएम ने की समीक्षा बैठक क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से 31-जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात सभी सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्र में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं की समयबद्ध जांच करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के चलते मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो सकता है, जिसे संबंधित सेक्टर अधिकारी समय रहते जांच कर चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाएं, ताकि इन्हें दुरूस्त किया जा सके। एसडीएम आज आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैनात सेक्टर अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिये कुल 131 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं मसलन बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर व दिव्यांगजनों के लिए रैंप इत्यादि तमाम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते मतदान केंद्रों की गहनता से जांच करने को भी कहा है, ताकि इस दिशा में जरूरत पड़ने पर जल्द आवश्यक कदम उठाए जा सकें। एसडीएम ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्र की व्यक्तिगत तौर पर जांच कर मतदान केंद्र के भवन सहित उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को भी कहा है। इसके अतिरिक्त मतदान की दृष्टि से पहले से ही चिन्हित संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाने के संबंधित सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने सेक्टर की मैपिंग करने को भी कहा, ताकि मतदान केंद्र तक चुनाव कर्मियों को लाने व ले जाने के लिये प्रभावी बस रूट चार्ट बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सेक्टर अधिकारी एक अहम कड़ी है। ऐसे में सभी तैनात सेक्टर अधिकारी अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया है। बैठक में सेक्टर अधिकारी जय लाल, राहुल ठाकुर, धीरज ठाकुर, मुकेश कुमार, ईशान ठाकुर, प्रदीप कुमार राठौर, सुदेश कुमार, संजय शर्मा, एसके नाग, राज पाल सिंह, अनिल कुमार तथा शिव कुमार के अतिरिक्त रिजर्व सेक्टर अधिकारी सुमित राणा, विशाल ठाकुर तथा मनोज कुमार के अलावा निर्वाचन कानूनगो तेज सिंह व सहायक मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर मंडी जिला के सरकाघाट में 26 से 29 अगस्त तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के छात्रों ने फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सरकाघाट को एक तरफा मुकाबले में 15-5 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि यह पाठशाला के लिए हर्ष का विषय है की पाठशाला के पांच छात्रों का चयन राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ। इस अवसर पर छात्रों का पाठशाला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने पाठशाला के डीपी दिनेश कुमार व छात्रों को हार्दिक बधाई दी व कहा कि खेल दिवस के मौके पर छात्रों ने ट्राफी लाकर न केवल पाठशाला का नाम रोशन किया, बल्कि गुम्मा गांव का नाम भी रोशन किया। उन्होंने कहा की राज्य स्तरिय में भी छात्रों के द्वारा बेहतर प्रद्रशन किया जाएगा और इन छात्रों चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए भी होगा।
महिलाओं ने वार्ड मेंबर की अगुवाई में अधिकारियों के समक्ष कूहल जल्द बहाल करने की उठाई मांग क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर नेर घरवासड़ा पंचायत के तहत शानन से भलेन्द्रा तक बनीं सिंचाई कूहल भारी बरसात के चलते जगह-जगह भारी भू-स्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे अब स्थानीय लोगों को आगामी गेहूं की फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। इस संबंध में स्थानीय महिलाएं कुंडुनी की वार्ड मेंबर किरना देवी की अगुवाई में मंगलवार को जल शक्ति विभाग। के सहायक अभियंता से मिली। वार्ड मेंबर किरना देवी ने कहा कि बीते दिनों भारी बरसात के चलते भारी भू-स्खलन होने से पाइप लाइन से कुफरु तक जगह-जगह कूहल बह गई है, जिससे कूहल पर निर्भर किसानों को आगामी फसल बीजने को लेकर चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि इस कूहल से शानन से लेकर भलेंद्रा तक सैकड़ों किसान लाभान्वित होते हैं, लेकिन अगर विभाग द्वारा समय रहते कूहल को बहाल नहीं किया, तो किसान आगामी फसल नहीं बीज पाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि गेहूं की फसल बीजने से पहले कुहल को बहाल कर दिया जाए, ताकि किसानों को फसल बीजने के लिए सिंचाई हेतु पानी मुहैया हो सके। एक मौके पर रामदेई, शिवाली व गुड्डी देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। उधर, सहायक अभियंता एसके नाग का कहना है कि छपडू गांव की महिलाएं कूहल की बहाली को लेकर आईं थीं। विभाग द्वारा कूहल की बहाली को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर के दो छात्रों ऋषान आर्य और सक्षम का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है, जिससे स्कूल में खुशी का माहोल है। प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बताया कि यह स्कूल के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि डीएवी स्कूल जोगिंद्रनगर के दो छात्रों ऋषान आर्य और सक्षम ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य यदि पूरी मेहनत के साथ किया जाए, तो उसका परिणाम हमेशा सकारात्मक ही होता है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने दोनों बच्चों और उनके माता-पिता तथा विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में और भी बच्चे इसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेंगे और विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्राचार्य संजय ठाकुर, अपने अध्यापकों तथा अपने माता-पिता को दिया है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर छात्र देश के भविष्य हैं। छात्र आगे जाकर जैसा होंगे, भारत भी वैसा ही होगा। आने वाली सदी क्या हो, यह इस पर निर्भर करता है कि उस समय की पीढ़ियां कैसी होंगी। अत: छात्रों को समृद्ध कर हम भविष्य का भारत मजबूत कर सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में स्टूडेंट काउंसिल बैज समारोह व नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित हेड ब्वॉय विशेष कुमार, हेड गर्ल वंशिका, स्पोर्ट्स कैप्टन कनिक, अनुशासन कैप्टन आयुष, दयानंद सदन का कप्तान सत्यम व उपकप्तान अर्चिशा, विवेकानंद सदन का कप्तान शुभम व उपकप्तान हितैषी, हंसराज सदन का कप्तान रिद्धिमा व उपकप्तान नंदिनी और टैगोर सदन का कप्तान त्रिष्ला व उपकप्तान प्रेक्षा को प्रधानाचार्य जी द्वारा बैज पहनाए गए। उन्होंने चारों सदनों के कप्तानों को पूरे स्कूल के लिए रोल मॉडल बनने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि उन्हें अपने आचरण में सकारात्मकता और धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता है। क्योंकि वे छात्रों और प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदन व्यवस्था से बच्चों में अपनी क्षमताओं और जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाने की क्षमता का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने उपस्थित छात्र परिषद को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद से विद्यार्थियों में नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है। वह लीडर बनने के लिए अग्रसर होते है। इसलिए स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया जाता है। प्राचार्य ने बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के महत्व और स्कूल के कामकाज में छात्र परिषद टीम के प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताकर प्रबुद्ध किया। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों का उदाहरण देकर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने आगे यह कहकर उन्हें प्रोत्साहित किया कि एक समूह तभी एक टीम बनता है जब टीम के सभी सदस्य अपने बारे में सुनिश्चित हों और एक-दूसरे की सराहना करने की शक्ति को समझते हों। यह सभी के लिए बहुप्रतीक्षित क्षण था। सभी छात्र-छात्राएं बैज पाकर उत्साहित थे और उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए स्कूल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आश्वासन दिया। समारोह का समापन छात्रों को उनके स्कूली जीवन में शानदार और प्रेरक नेतृत्व की भूमिका के लिए बधाई देते हुए हुआ।इस मौके पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे अपने दायित्वों के प्रति जागरुक रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्र परिषद में चुने गए छात्र एवं छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वाेट बनाने को चल रहे विशेष अभियान के तहत एसडीएम ने बीएलओ को दिए जरूरी दिशा-निर्देश क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा 31-जोगिंद्र नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ऐसे सभी युवा अपना वोट जरूर बनवाएं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिये ऐसे सभी पात्र युवा आगामी 11 सितम्बर, 2022 तक अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। एसडीएम आज मिनी सचिवालय परिसर में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 131 बूथ लेवल अधिकारी तथा 13 सुपरवाइजर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से आगामी 11 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे सभी पात्र मतदाताओं विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के मत अवश्य बनाएं जाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों से अपने-अपने बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एसडीएम ने बताया कि पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र में तैनात बीएलओ के पास अपना रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्म व निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रतियां साथ लेकर फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा पुराने मतदाता भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अपने बीएलओ के पास जाकर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से भी पात्र नागरिक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही अपने नाम की मतदाता सूची में शामिल होने की पुष्टि भी कर सकते हैं। उन्होने 31-जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे सभी पात्र नागरिकों से बीएलओ या फिर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मत बनवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है। बैठक में निर्वाचन कानूनगो तेज सिंह व मोहन लाल भी मौजूद रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को ज्ञापन सौंप बनाई गांव के लोगों द्वारा उनसे बनाई हार के लिए विशेष बस चलाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जो बस गांव बनाई हार के लिए विभाग के द्वारा दी गई है, उन्हें नियमित रूप से चलाया जाए। चाहे वह सुबह की बस हो चाहे दोपहर की या शाम की। बताया जा रहा है कि जो भी बस हो उन सभी को नियमित रूप से चलाया जाए और जो भी बसें बाया बनाई होकर आती हैं, वह पहले से ही सवारियों के साथ भरी होती हैं, जिससे स्थानीय गांव वासियों को व स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया व क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप राठौर से आग्रह किया गया कि उनके गांव के लिए विशेष बसें चलाई जाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत मसौली वार्ड-5 के वार्ड मेंबर श्याम सिंह युवक मंडल बनाई वह भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता दीपन कुमा, पूर्व प्रधान नरोत्तम सिंह, लंबरदार सोमनाथ सिंह, भारतीय सेना सेवानिवृत राम सिंह तथा युवक मंडल बनाई के सभी सदस्य और स्थानीय गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिला के थुनाग में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावितों से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित थुनाग बाजार में भारी मलबे और कीचड़ की परवाह किए बिना पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण किया और हर दुकान-मकान को हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बाजार से मलबा हटाने के कार्य में और तेजी लाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है और सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 3.92 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थुनाग में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है पर संतोष की बात यह है कि किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। दुकानों और मकानों को हुए नुकसान के साथ-साथ सामान की हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की गई है। यदि किन्ही कारणों से कोई प्रभावित व्यक्ति या परिवार उससे छूट गया हो तो वह प्रशासन को अवगत करवा सकते हैं। साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। अलग-अलग हादसों में 32 लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। कुछ लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने थुनाग के क्योली गांव में भारी बारिश के चलते हुए हादसे में एक महिला की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने ग्राम पंचायत लेहथाच में बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों के पशुधन की क्षति पर भी चिंता जताई और प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया। गौरतलब है कि गत 19 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण चट्टी नाले में आई बाढ़ से थुनाग बाजार में भारी मात्रा में पानी और मलबा भर जाने से अनेक दुकानों, घरों को नुकसान पहुंचा था और अनेक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ के कारण क्षेत्र के लगभग 60 दुकानों और घरों में मलबा भर जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी (गोहर) जयराम आपके पास नाचन के कासन गांव के मलबे में अकाल मौत का ग्रास बने परिवार के लिए सांत्वना देने का वक्त नहीं राजनीतिक रैली के लिए वक्त है- ये बहुत दुःखद है जयराम आपका हेलीकाप्टर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व उत्तराखंड चुनाव के लिए उड़ सकता है। आपदा के वक्त नाचन के कासन के लिए नहीं उड़ सका। आपके पास पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का वक्त भी नहीं है। नाचन से आपको क्या इतनी घृणा है, नाचन के भाजपा विधायक आपके साथ नहीं हैं। इसलिए आप नाचन वालों के साथ भेदभाव करते हैं। एक प्रदेश के मुखिया के तौर पर आपको ये घटिया व्यवहार शोभा नहीं देता। आम आदमी पार्टी नाचन इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है। आम आदमी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ है। हम उस आपदा स्थल पर भी गए थे। हम पीड़ित परिवार के साथ आज भी है, कल भी रहेंगे। मुख्यमंत्री आप कहीं नजर नहीं आए, ये दुःखद है। नाचन आपकी सराज विधानसभा का पड़ोस है। पड़ोसी के साथ भेदभाव मत करिये, दूसरा हम आपको याद दिलाना चाहते हैं, प्रभावित परिवार का पुशतेनी संबंध सराज से ही है, एक सराजी परिवार ही है, वो भी पर अफ़सोस आपको ये सब ज्ञात तब होगा, जब आप मौके पर 2 मिनट के लिए आएंगे, आज 36 घंटे बित जाने के बाद भी मुख्यमंत्री राजनीतिक प्रोग्रामों में व्यस्त हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी सुरेश कुमार का कहना है, 14 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा रैली में जो तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसका नेतृत्व नाचन के विधायक भाजपा नेता विनोद कुमार कर रहे थे, उसमें तिरंगा उल्टा पकड़ने और लटकाए जाने का मामला सामने आया था, उसके बाद सुरेश कुमार ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना गोहर से तिरंगा के अपमान में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मांग और इस शिकायत को अनसुना करते हुए कोई भी सुनवाई नहीं की। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने जब कोई संज्ञान नहीं लिया, तो अब राइट फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेश कुमार ने तिरंगे के अपमान के खिलाफ और तिरंगे के सम्मान में एक दिन का शांतिपूर्वक धरना देने का फैसला किया हैं। अब देखते हैं कि इस मामले में गोहर पुलिस आगे क्या संज्ञान लेती है और सुरेश कुमार अपना अगला कदम क्या उठाते हैं।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर उपमंडल कि ग्राम पंचायत गांव दुल से संबंध रखने वाले 27 वर्षीय सैनिक अमित कुमार की चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में मौत से समूचे क्षेत्र में दुःख का माहौल है। बताते चलें कि 27 वर्षीय अमित कुमार की ग्लेशियर में ड्यूटी देते हुई अचानक तबीयत खराब होने पर चंडीगढ़ के कमांड लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज सुबह उनका पार्थिव देह उनके गांव दुल लाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गई तथा परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था। सेना के जवानों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद अमित कुमार के पिता होशियार सिंह लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अंतर्गत बेलदार के पद पर कार्यरत हैं व उनकी माता गौरी देवी गृहणी हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम मनीष है, जो कि प्राइवेट पलंबर का काम करता है।
लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव बीरू के एक युवक ने गलती से जेहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसे प्राथमिक उपचार के बाद बैजनाथ अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार युवक बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास मृतक जब अपनी दुकान बलोटु आया तो उसने गलती से जेहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक को उल्टी होने लग। इस बात की जानकारी उसने परिजनों को दी कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। परिजनों द्वारा उसे निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया और जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ अपराजिता ने युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया। जहां युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
नगर परिषद जोगिन्दर नगर में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के अंतर्गत महिलाओं के हो रहे शोषण के बारे में पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद, पार्षद अजय घरवाल व पार्षद वार्ड न 7 शीला देवी की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरन प्रशासन को अवगत करवाया गया कि नगर परिषद जोगिन्दर नगर की वार्ड न.7 की महिलाओं को दूसरे वार्डों में कार्य पर लगाया गया था, लेकिन अब दूसरे वार्डों की महिलाओं के द्वारा भी बड़ी संख्या में इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया गया है। उन्होंने मांग की है कि उन महिलाओं को अन्य वार्डों में इस कार्य पर लगाया जाए। पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद व पार्षद अजय घरवाल ने कहा की वार्ड 7 की महिलाओं को वापिस उनके वार्ड में ही कार्य पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना का भी यही ध्येय है कि घर के नज़दीक रोज़गार मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी को कई मर्तबा इस बारे में निवेदन किया गया परंतु उनके द्वारा कोई सुनवायी नहीं कि गयी। इसी के साथ यह बात भी उनके ध्यान में लायी गयी कि जब से इस कार्य हेतु महिलाओं को लगाया गया है तब से लेकर आज तक एक महीना होने को आया है लेकिन नगर परिषद के द्वारा इन सभी महिलाओं व पुरुषों की ऑन लाइन हज़ारी पोर्टेल पर नहीं लगाई जा रही है जो कि इस योजना के नियमों के खिलाफ़ है। अब एक महीना होने के पश्चात यदि इनकी ऑन लाइन हज़ारी पोर्टल पर नहीं लगेगी तो इनको समय पर इनका मेहनताना नहीं मिल पाएगा। उन्होंने नगर परिषद की इस प्रकार कार्यप्रणाली पर उचित आदेश देने की मांग की गई ।
6 सदस्यीय दल साइकिल पर पूरा करेगा मनाली से कारगिल तक का सफर फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी देश सहित पूरे प्रदेश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिंरगा फहराने के साथ ही कई तरह के आयोजन देश और प्रदेश में हो रहे हैं, लेकिन हिमाचल में 6 सदस्यीय साइकिलिस्टों का एक दल इस आजादी के महोत्सव को अनोखे अंदाज़ में मनाने जा रहा है। यह दल "मिशन कारगिल" के तहत मनाली से कारगिल तक का सफर साइकिल पर पूरा करेगा और कारगिल पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी शहादत को नमन करेगा। इस 6 सदस्यी दल में हमीरपुर से भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार, मंडी से फ़ोटो जर्नलिस्ट जसप्रीत पॉल, ऊना से राजेंद्र मनन, जसबीर सिंह, जगतार सिंह और डॉ.रोहित अपने इस सफर की शुरुवात मनाली से 14 अगस्त को करेंगे। 14 से 21 अगस्त तक 8 दिन का पूरा सफर यह 6 लोग साइकिल पर पूरा कर 21 अगस्त को कारगिल पहुंचेंगे। वहीं, यह दल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शिंगो ला पास, जिसकी ऊंचाई 16 हजार 750 फीट हैं, वहां पर तिंरगा फहराएंगे। मनाली से कारगिल तक का यह पूरा सफर 525 किलोमीटर के आस-पास का है। इसमें से 75 फ़ीसदी तक का सफर इन साइकिलिस्टों को ऑफ़ रोड ही पूरा करना होगा, जो कि इस एक्सपेडिशन की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। यह सारा क्षेत्र हायर एल्टीट्यूड है। ऐसे में इस क्षेत्र ने जहां ऑक्सीजन की कमी के चलते पैदल चलना भी मुश्किल है, वहां इस सफ़र को साइकिल से पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वहीं अगर सफ़र के रुट की बात की जाए, तो मनाली से होते हुए यह दल केलांग, जिस्पा, दारचा, शिंगो ला पास, गम्बो रंगजुम, पदम्, अबराम, संकु से होते हुए कारगिल पहुंचेगा। "कारगिल मिशन" दल में शामिल सदस्य जसप्रीत पॉल ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में हर देशवासी के लिए यह खास पल है ओर इसका जश्न भी सभी अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। इस खास पल में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने ओर दल के अन्य सदस्यों ने "मिशन कारगिल" को चुना है। इस मिशन के तहत 6 लोग साइकिल पर कारगिल को फतह करेंगे। कारगिल पहुंच कर सभी सदस्य करगिल वार में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी शहादत को नमन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य जहां युवाओं के अंदर देशभक्ति के भाव को जागृत करना है, तो वहीं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना भी हैं। उनका साइकिल से इस सफर को पूरा करने का एक ओर उद्देश्य यह भी है कि आज की जो युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है उन्हें नशे से दूर कर खेलों के साथ ही फिटनेस की तरफ़ मोड़ा जा सके। पहले भी साइकलिंग में जसप्रीत हासिल कर चुके है कई मुकाम साइकलिंग में जसप्रीत ने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। फायरफ़ॉक्स-फ़ायरस्ट्रोम चैलेंज 2021 में देश में पहला स्थान जसप्रीत हासिल किया है। इसके साथ ही कई जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भी वह विजेता रह चुके है। इसके साथ ही उन्होंने तीन प्रमुख यात्राएं भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार के साथ साइकलिंग के माध्यम से पूरी की है, जिसमें की पहली यात्रा मंडी के थूनाग से चंद्रताल, रोहतांग पास से होते हुए चार दिन में पूरी की है। वहीं, दूसरी यात्रा मनाली से चंबा वाया उदयपुर, किलाड़ से होते हुए साच पास दर्रे को भी साइकिल पर पार किया है। तीसरी यात्रा उन्होंने शिमला से चांसल पास तक कि साइकिल पर पूरी की है। इसके साथ ही साइकिल चैंपियनशिप की बात की जाए, तो जसप्रीत पॉल ने 23 जून से 26 जून तक आयोजित हुई फर्स्ट एमटीवी हिमाचल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिला मंडी के तहत करसोग सहित पहाड़ों में रात से हो रही भारी बारिश से सतलुज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। चाबा में जिला मंडी और जिला शिमला को जोड़ने वाले पुल पर लोगों का आना जाना बंद हो गया है। सतलुज नदी का पानी पुल को जोड़ने वाले रास्ते के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से शिमला जिला के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जरूरी कार्य से जाने वाले लोग नदी के किनारे में फंस गए है। स्थिति ये की नदी का पानी एकदम से पुल के साथ बह रहा है। अगर बारिश का क्रम जारी रहा तो पुल के बहने का अंदेशा बना हुआ है। दो साल पहले भी सतलुज नदी में आई बाढ़ की वजह से पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद नदी को क्रॉस करने के लिए झूला लगाया गया था, लेकिन स्थानीय जनता के विरोध के बाद चाबा में पैदल चलने के लिए फिर से पुल लगाया गया था। वहीं आज रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में जल स्तर बढ़ जाने की वजह से महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गई है। यही नहीं छात्र और कर्मचारी भी नदी के किनारे फंस गए है। वहीं प्रशासन ने लगातार जारी बारिश को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर का कहना है की लगातार बारिश से नदी में जल स्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोग किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। उन्होंने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
जिला मंडी के करसोग में आधी रात से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ हैं। यहां मनशान में भारी भूस्खलन से करसोग-रामपुर सड़क अवरूद्ध हो गई है। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। छोटे वाहनों समेत बसें भी बीच रास्ते में फंस गई है। जिससे बसों में सफर कर रहे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस बारे में फील्ड अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन लोगों के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं। जिस कारण बारी बारिश में बीच रास्ते में फंसने के कारण लोग सुबह से ही परेशान हैं। यही नहीं भारी बारिश की वजह से अधिक भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। समाज सेवी नेक राम का कहना है कि मनशाना के समीप सड़क पर भारी मलबा और चट्टाने आ गई है। जिस वजह से करसोग-रामपुर सड़क सुबह से बंद है। यहां सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क जल्द खोलने का आग्रह किया है। लोक निर्माण विभाग पांगना सब डिवीजन के सहायक अभियंता ललित जरयाल का कहना है कि सड़क को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही करसोग-रामपुर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।
एसडीएम ने बीएलओ को बैठक में दिए निर्देश राज सोनी। करसोग भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता सूची में आसान व सही पंजीकरण, मतदाता सूची को त्रुटि रहित व निरंतर अद्यतन बनाए रखने, मतदाताओं के नामों इत्यादि के विवरण में संशोधन करने तथा दोहरे व जाली पंजीकरण की रोकथाम के उदेश्य से मतदाता पहचान पत्र को उनकी आधार संख्या से जोड़ने के लिए पहली अगस्त, 2022 से प्रत्येक मतदान केंद्र में बूथ लेबल अधिकारी के माध्यम से एक विशेष अभियान का चलाया जा रहा है। इस अभियान को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए 26-करसोग (अ. जा.) विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक एसडीएम कार्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवम उपमंडल अधिकारी नागरिक करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने बैठक दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाते हुए निर्देश दिए कि इस अभियान में मतदाता सूची में पंजीकृत सभी मतदाताओं से बूथ लेबल अधिकारी घर-घर जा कर फार्म-6ख भरवा कर उनके मतदाता पहचान पत्र को उनकी आधार संख्या से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने मतदान केंद्र के बूथ लेबल अधिकारी के पास अपना फार्म-6ख भरवा कर अपने मतदाता पहचान पत्र को अपनी आधार संख्या से जोड़ने में बूथ लेबल अधिकारी को अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें। यदि कोई मतदाता किसी कारणवश घर से बाहर है, तो वह आनलाईन माध्यम से भी गूगल पले स्टोर से वोटर हैलपलाईन एप डाउनलोड करके या भारत निर्वाचन आयोग की बैबसाईट (eci.gov.in) में राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) में जा कर फार्म-6ख भर कर अपने मतदाता पहचान पत्र को अपनी आधार संख्या से जोड़ सकता है। सभी मतदाता उक्त कार्य अपने नज़दीकी लोकमित्र केन्द्र में जा कर भी आनलाईन माध्यम से कर सकते हैं। सभी मतदाता पहचान पत्र को अपनी आधार संख्या से जोडने के इस सुअवसर का अवश्य लाभ उठायें। मतदाता इस विषय में किसी जानकारी के लिए निर्वाचक रजिस्करण अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी (ना. ) कार्यालय करसोग अथवा टोल फ्री दूरभाष संख्या 1950 अथवा हिo प्रo निर्वाचन विभाग की बैबसाईट (ceohimachal.nic.in) में सम्पर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पधर ब्लॉक कांग्रेस द्रंग के अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा कर रह गई हैं, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने पर भी प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। विधायक जवाहर ठाकुर भी लोगों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं, जिससे जनता में खासा आक्रोश है। रविवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफरी में कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ कर रह गया है। इस बात का जनता को भी मलाल है। उन्होंने कहा कि कुफरी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 5 वर्षाें से डॉक्टर का पद रिक्त चल रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों की बार बार मांग के बावजूद स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार ने कोई सुध तक नहीं ली। यह क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा क्षेत्र में ऐसे दर्जनों स्वास्थ्य संस्थान हैं, जहां डॉक्टरों अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। सिविल अस्पताल पधर में 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात थे, आज एक भी नहीं है। स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं। विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूर्व सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना कर अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह पधर मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल, ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, प्रेम सिंह यादव, ओमप्रकाश, गुरुदेव, रूप सिंह, रविंद्र कुमार, विंद राम, राकेश कुमार, नीलमणि, एनएस राणा, कुलदीप सिंह व भानु कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी श्रवण मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन जिला मंडी के द्वारा कोर्ट परिसर में खीर का आवंटन किया गया, जिस बीच एसडीएम मंडी भी मौजूद रही। वहीं, दूसरी ओर वकीलों तथा अन्य लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर 1:00 बजे तक 106 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी थी। अधिक जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि 1:00 बजे तक लगभग 106 लोगों को होस्टरवार्स लग गई थी और बाकी बचे लोगों के बूस्टर डोज लगाने के लिए दोबारा से कोविड वैक्सीन मंगाई गई। सभी लोग वैक्सीनेट किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा जिला मंडी को छोटी काशी कहा जाता है और यहां पर फेमस भूतनाथ मंदिर भी है और बार एसोसिएशन की श्रावण मास में एक का वर्णन करना एक रीति रही है, जिसे बार एसोसिएशन इसी तरह से आगे चलाता रहेगा।
राज सोनी। करसाेग खंड विकास अधिकारी करसोग अमित कल्थैक ने ग्राम पंचायत महोग में वीरवार को पौधारोपण किया। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत करसोग की ग्राम पंचायत महोग में भी पौधारोपण किया गया। हरियाली महोत्सव में ग्राम पंचायत महोग के महिला मंडलों ने भी भाग लिया। हरियाली महोत्सव में ग्राम पंचायत महोग के महिलामंडल एक्री, मुंडू, और बगुंद की महिलाओं ने पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खंड विकास अधिकारी करसोग अमित कल्थैक जी ने पौधारोपण करके, लोगों को हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश के हर नागरिक को हरियाली महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चीत करनी चाहिए तथा पौधारोपण करना चाहिए। बता दें, हरियाली महोत्सव प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगो को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ज़िला मण्डी में 12 हजार पौधे रोपित करने का लक्षय निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत महोग, उप-प्रधान महोग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज सोनी। करसाेग करसोग के सोमा कोठी में वीरवार को अचानक गैस रिसाव से भड़की आग में एक परिवार के दो बच्चों सहित एक महिला झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया गया, जहां से उन्हें आगामी उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमा कोठी के गांव कवांडा में अचानक करीब दोपहर 12 बजे जब नेहा बच्चों को खाना गरम करने रसोई घर में गई, तो रसोई घर में गैस रिसाव के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिसमें नेहा पत्नी करम चंद गांव कवांडा तथा अपूर्व सुनिधि पुत्री कर्मचंद जो कि सोमाकोठी क्षेत्र के रहने वाले हैं, झुलस गए। इसमें नेहा लगभग 32 प्रतिशत झुलस गई। वही, सुनिधि 16 प्रतिशत व पूर्व 14 प्रतिशत झुलस गया। वहीं, तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय कानूनगो को नागरिक चिकित्सालय में भेजकर पीड़ित परिवार के तीनों घायलों को सरकार की तरफ से तुरंत राहत के रूप में छह हजार रुपए की राशि प्रदान कर दी गई हैं। वही करसोग पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है।
राज सोनी । करसाेग पांगणा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ता और समाजसेवी जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जिसमें समाजसेवी चेतन शर्मा, प्रधान बही -सरही कमलेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्या तारा, महिला मंडल शाना सदस्य सोनिया, ममता, उर्मिला, वार्ड सदस्या पदमा गुप्ता शामिल रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांगणा में रिक्त पड़े पदों को भरने, राकणी-शाना रोड, पुराने बस स्टैंड से पांगणा बाजार तक का रोड पक्का करवाने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया। 20 वर्ष पहले पांगणा-मझागन सड़क को पक्का करने को लेकर भी मांग रखी गई। समाजसेवी जितेंद्र महाजन और चेतन शर्मा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र को सौगातें प्रदान की जा रही है। पांगणा की जनता भी क्षेत्र में कॉलेज खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से आस लगाए बैठी है। पांगणा में कॉलेज खुलने से यहां से सटे 3 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समस्याओं को सुनने के लिए समय देने का आभार प्रकट किया।
मनोज शर्मा । अर्की ग्राम पंचायत बलेरा के झुन्डला वार्ड में जीवन धारा के माध्यम से एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य तौर पर डॉ. अपूर्वा ठाकुर फार्मासिस्ट हेमंत पंवर लैब तकनीशियन मोनिका व सुरेश रहे। इसमें लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें बीपी शुगर इत्यादि चेकअप किए गए व फ्री में दवाई दी गई। लोगों को मेडिकल के बारे में जागरूक किया गया। इसमें लगभग लोगो का चेकअप किया गया और ग्रामीण वासियों और प्रधान आशीष कौशल पंचायत समिति सदस्य शशिकांत ने इस कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहे, ताकि लोगों को स्वास्थ्य शिविर के दौरान उन्हें फ्री मेडिकल चेकअप की सुविधाएं और दवाइयों की सुविधाएं मिल सके।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला मण्डी के थुनाग क्षेत्र के महिला मण्डलों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सराज क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए महिला मण्डलों की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाएं पूरी तरह से जागरूक हैं और उन्हें प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा लोगों को राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती अपनाने की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल इस प्रणाली को अपनाने में देश का पथ प्रदर्शन कर रहा है और अन्य राज्य प्राकृतिक खेती प्रणाली में हिमाचल मॉडल को अपना रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को अपना कर हम बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह जीवनशैली और व्यवहार हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 1.71 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है और केवल मण्डी जिला में ही 26 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने थुनाग में औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया।
पानी की सप्लाई बहाल करने में जुटा जल शक्ति विभाग राज सोनी। करसोग करसोग में भरी बरसात में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां नगर पंचायत परिधि सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 हजार की आबादी को तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। जिस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मौसम खुलते ही जल शक्ति विभाग अब पेयजल सप्लाई को बहाल करने में जुट गया है। विभाग का दावा है कि चार से पांच पेयजल योजनाओं को शाम तक रीस्टोर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य 17 पेयजल योजनाओं को तीन दिनों में बहाल किया जाएगा। जल शंकर देहरा में बादल फटने से खड्ड में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा और पत्थर आने से 24 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है। जिस कारण करसोग नगर पंचायत परिधि सहित साथ लगते कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। जल शक्ति विभाग इन पेयजल योजनाओं को रीस्टोर करने कर रहा है। विभाग ने दावा किया है कि करसोग के लिए 100 एमएम और 80 एमएम मीटर डाया, अलियाड के लिए 65 एमएम मीटर डाया, महतेहल के लिए 65 एमएम मीटर डाया व सनोल सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई को मंगलवार शाम तक बहाल कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाकी बची अन्य पेयजल योजनाओं को भी तीन दिन में रीस्टोर किए जाने का प्रयास रहेगा। बादल फटने से जल शक्ति विभाग के करसोग सब डिवीजन को एक ही दिन में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य दो सब डिवीजन में भी पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। पेयजल योजनाओं में आई गाद की वजह से पानी की लिफ्टिंग बंद है। जिससे लोगों को पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सभी सब डिवीजन में सहायक अभियंताओं को रोजाना नुकसान का आंकलन किए जाने के आदेश दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग करसोग सब डिवीजन के सहायक अभियंता दत्तराम का कहना है कि बादल फटने से 24 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण करसोग नगर पंचायत और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हुई है, जिसे जल्द रिस्टोर किए जाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी बल्ह कांग्रेस पार्टी प्रकाश चौधरी पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर निगम मंडी के वार्ड 15 में दोहन्दी, बगला, चक्कर, गुटकर के लोगों से जनसापर्क किया। जिला उपाअध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा, बल्ह मंडल महामंत्री महेन्द्र गुप्ता, पंचायती राज जिला के उपाअध्यक्ष विजय कश्यप, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाल सिंह चौधरी, हेम राज (राजू अकेला), भीखम राम, राम लाल, चमन लाल, किशोर लाल, कीर्ति नरयाल, भूपेंद्र गुलेरिया, घनश्याम गुलेरिया, हेम चंद शर्मा, डोडर राम, मदन सिंह, धनी राम ठाकुर, चेत राम, रिंकू, राजू, नरेंद्र कुमार, हनी सिंह, अनीता जमवाल इस जनसंपर्क अभियान में साथ रहे।
ट्रेनिंग कैंप में सीखी बातों को जीवन में उतारें कैडेट्स एनसीसी ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में बोले कर्नल गार्गी राज सोनी। करसाेग सेवन एचपी (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी के नेतृत्व में ज़िला मंडी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में आयोजित एनसीसी का दस दिवसीय प्रदेश स्तरीय संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग कैंप का समापन वीरवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी द्वारा कैडेटों को राष्ट्र-सेवा, समाज-सेवा और मानव-सेवा के लिए प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। यह विशेष एनसीसी ट्रेनिंग कैंप दो चरणों में आयोजित किया गया था। ट्रेनिंग के पहले चरण में एक जुलाई से दस जुलाई तक शिमला, मंडी और सोलन ज़िलों के 547 रजिस्टर्ड एनसीसी कैडेटों को आर्म्ड-फोर्सेज की विभिन्न विधाओ में ट्रेनिंग दी गई, जबकि दूसरे चरण में बारह जुलाई से बीस जुलाई तक 518 एनसीसी कैडेटों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के इन दिनों में कैडेटों को अनुशासन, पीटी, ड्रिल, बंदूक खोलना-जोड़ना, बंदूक से फाइरिंग करना, युद्ध-कला, साफ-सफाई, प्रबंधन, आपदा-प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना, मैप-रीडिंग, रास्ता-खोजना, कंपास का ज्ञान, एकता एवं राष्ट्रीकरण, परेड, राष्ट्र-प्रेम, राष्ट्र-भक्ति, एकता, समाज-सेवा, पर्यावरण का संरक्षण, कम्युनिकेशन-स्किल, डिफेंस में करियर, कर्तव्यनिष्ठा आदि कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर शिक्षण व ट्रेनिंग दी गई। कैंप के दौरान कैडेटों ने हज़ारों विभिन्न पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आम जनता को संदेश भी दिया। इस ट्रेनिंग कैम्प के समापन समारोह से पूर्व कैडेटों ने अपनी मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों और ट्रेनिंग-स्टॉफ का दिल छू लिया और खूब शाबासी पाई। ट्रेनिंग-कैंप के समापन-समारोह के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कैम्प में एनसीसी कैडेटों द्वारा ट्रेनिंग में दिखाई रुचि व जोश, मेहनत और राष्ट्र व समाज की बेहतरी के लिए बेहतरीन कार्य करने का जो जज़्बा कैडेटों ने साबित किया। इसके लिए उनका मनोबल बनाए रखने के लिए उनकी प्रसंशा व शाबासी दी और कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कैडेटों को ट्रेनिंग-प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट ट्रेनिंग में सीखी बातों को जीवन में उतारें और खूब ईमानदारी से मेहनत कर अपने राष्ट्र भारत की सेवा, राष्ट्र-सेवा और मानव-सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। कर्नल गार्गी ने कैडेटों में नया जोश भरते हुए कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा फोर्सेज संगठन है जो भारत की तीनों सेनाओं और राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को बेहतरीन नागरिक होने के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार करता है और उनमें अनुशासन, राष्ट्र-प्रेम व एकता के गुणों को विकसित करता है। गार्गी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले शिक्षार्थियों को एनसीसी के महत्त्व, भूमिका, योगदान, उद्देश्य और लाभों बारे युवाओं और आम जनता को जागरूक किया जाना चाहिए। कर्नल गार्गी ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी राष्ट्र-सेवा, समाज-सेवा और मानव-सेवा का भाव जगाती है। कर्नल गार्गी ने कहा कि इस कैम्प से ही मेधावी कैडेट आगामी राष्ट्रीय स्तर की एनसीसी व सैन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कर्नल गार्गी ने ट्रेनिंग-स्टॉफ, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, जवानों, प्रबंधन-टीम सदस्यों, सेवन एच. पी. के कार्यालय के प्रबंधन सदस्यों जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कैडेटों को सुव्यवस्थित सुविधाओं और कैडेटों की ट्रेनिंग को सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी और इसके साथ ही कर्नल गार्गी ने करसोग का स्थानीय प्रशासन, हेल्थ-सेवा के कर्मचारियों व चिकित्सा अधिकारियों, करसोग पाठशाला, करसोग कॉलेज का प्रशासनिक प्रबंधन टीम और करसोग आईपीएच.वीजन के कर्मचारियों व अधिकारियों का कैम्प में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर उपमंडल के सारली गांव के अभिनव जमवाल का चयन आईआईटी रूड़की में होने से उसके गांव और जोगिंद्रनगर में खुशी का माहौल है। अभिनव जमवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर से पूरी की है, जबकि जमा एक असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर तथा जमा दो की पढ़ाई न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर से पूरी की। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई राजकीय अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीचयूट ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलोजी प्रगतिनगर शिमला हिमाचल प्रदेश और एमटेक की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से इसी वर्ष पूरी की है। अभिनव अब पीएचडी की पढ़ाई आईआईटी रूड़की से पूरी करेगा। अभिनव के पिता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर में तथा माता ललिता कुमारी शिक्षा विभाग जोगिंद्रनगर में कार्यरत है। जमवाल ने अपनी इस उपब्लिध का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।
राज सोनी। करसोग स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोमवार को देव मूल मांहुनाग के जन्मोत्सव पर उपमंडल करसोग के देव मूल मांहुनाग मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य के लिए मंगलकामना की। इस दौरान करसोग के विधायक हीरा लाल भी उनके साथ रहे। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां सभी की देवी देवताओं में अगाध आस्था है। देव मूल मांहुनाग की मान्यता न केवल मंडी या हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में है। यह लोगों के लिए धार्मिक आस्था का बड़ा स्थल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप सभी धार्मिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण पर बल दे रही है। ऐसी जगहों पर सुविधाओं के विस्तार और सुंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क नेटवर्क को मजबूती दी गई है, ताकि लोगों को पवित्र जगहों पर पहुंचने में आसानी हो। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जय राम सरकार ने लोगों को घरद्वार पर मुफ्त इलाज सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक योजना सेवा शुरू की है। इसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन साथ होते हैं और घर के समीप विभिन्न टेस्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। करसोग क्षेत्र में भी यह सुविधा आरंभ की गई है। करसोग के विधायक हीरा लाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे करसोग क्षेत्र में लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए दिन रात जुटे हैं।
राज साेनी। करसाेग करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम के निधन की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार मस्त राम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना है। मस्त राम 73 वर्ष के थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में सेवन एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी के दिशा-निर्देश में एक जुलाई से आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय कैडेट कोर का संयुक्त बार्षिक प्रशिक्षण की पहली प्रशिक्षण शिफ्ट का समापन शनिवार को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल, उपमंडलाधिकारी (एस. डी. एम.) सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार राजेन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कैडेटों ने गीत-संगीत, हिमाचली नाटी, हिमाचल के लोक-गीत, देशभक्ति गीत, कविता-पाठ, लघु-नाटक, समूह-गान, नृत्य करते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। कैडेटों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको लोट-पोट कर मन मोह लिया और स्वयं भी गीत-संगीत की लहरियों और ढोलक की थाप पर खूब नृत्य किया। मुख्य अतिथियों ने विधायक हीरा लाल, एस. डी.एम.सुरेंद्र ठाकुर और तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कैडेटों की बहुविकल्पीय प्रतिभा को देख उनकी भूरी-भूरी प्रसंशा की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, मैनेजमेंट स्किल की सराहना की और कहा कि युवाओं को बेहतर तालीम के साथ-साथ एनसीसी के जरिए उनमें देश-सेवा, राष्ट्र-सेवा और राष्ट्र-प्रेम का भाव बना रहे। अतिथियों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी की उत्कृष्ट सेवा, युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार करने और उन्हें बेहतरीन नागरिक बनाने के लिए बधाई दी। इस प्रशिक्षण कैम्प में जिला शिमला, मंडी औऱ सोलन के रजिस्टर्ड 547 कैडेटों (सीनियर डिवीज़न, जुनियर डिवीजन, जूनियर विंग, आर्मी विंग) को प्रशिक्षित किया गया जबकि दूसरी प्रशिक्षण शिफ्ट में शेष बचे एनसीसी कैडेट बारह जुलाई से करसोग पाठशाला में प्रशिक्षण कैम्प में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच जाएंगे और उन्हें भी 21 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और रविवार सुबह को पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में सभी 547 कैडेट प्रशिक्षित होकर अपने-अपने शिक्षण संस्थानों व घरों की ओर रवाना हो गए हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैम्प में पहली शिफ्ट में आए कैडेटों का प्रशिक्षण बेहतर ढंग से आयोजित किया गया और प्रशिक्षण के दौरान किसी भी कैडेट को कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कैडेटों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है और कैडेटों और प्रशिक्षण जवानो व प्रशिक्षण स्टॉफ की खाने-पीने, साफ़-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों द्वारा प्रशिक्षण सही तरीके से प्राप्त करने पर उनकी प्रशंसा व प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर बेहतरीन साबित करने पर उनकी सराहना भी की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी कि समाज में कैडेटों का व्यवहार सबसे भिन्न औऱ विशिष्ट होना चाहिए चूंकि सैन्य प्रशिक्षण की सिखलाई हुई अनुशासित बातों को जीवन में उतारें और श्रेष्ठ नागरिक बन अपने समाज-हित औऱ अपने राष्ट्र-हित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाएं। कर्नल डी. आर. गार्गी ने बताया कि पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में भाग लेने वाले कैडेटों को ड्रिल, मैप-रीडिंग, शस्त्र-शिक्षा व प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन स्किल, मैनेजमेंट, राष्ट्र-निर्माण, आपदा-प्रबंधन, बैटल-क्राफ्ट, सेल्फ-डिफेंस, शारीरिक पॉस्चर शिक्षा, राष्ट्र-भक्ति, राष्ट्र-प्रेम, एकता, सामाजिक सेवा और बंदूक से फायरिंग जैसे कई विषयों पर सैन्य प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैडेटों ने दस दिन में सैन्य प्रशिक्षण की मुख्य कड़ियों से लाभान्वित हुए हैं औऱ प्रशिक्षण के साथ कैडेटों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है जो काबिलेतारीफ है। कैडेटों ने प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर दम-खम दिखाया, जोश में दिखे और उनमें एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक जैसे गुण व चाल-ढाल देखते ही बन रही थी। कैडेटों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी, प्रशिक्षण स्टॉफ और प्रबंधन टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सिखलाई हर बात व गुणों को अपने राष्ट्र की सेवा में व समाज सेवा में एक बेहतरीन नागरिक बनकर जीवन भर उतारते रहेंगे। 7 एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की प्रथम प्रशिक्षण शिफ्ट में इन शिक्षण संस्थानों के कैडेट हुए प्रशिक्षित: एपीजी शिमला विश्वविद्यालय, कोटशेरा कॉलेज, ठियोग कॉलेज, सुन्नी कॉलेज, संजौली कॉलेज, सेंट बेड्स कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ मा. पा. लालपानी, रा. व. मा. पा. मशोबरा, रा.व.मा.पा. ठियोग, रा.व. मा. पा. जुब्बल, रा.व. पा. मंढोल, रा.व.मा. पा. टूटू, रा.व.मा. पा. टूटीकंडी, रा.व.मा.पा. शकरहा, रा.व.मा.पा. सुन्नी, रा.व.मा.पा. हलोग धामी, रा.व.मा.पा. घनाहट्टी, रा. व.मा.पा.देहा, रा.व.मा.पा.संधू, रा.आ.व.मा.पा. करसोग, रा.व.मा.पा. सेरी बंगलो, रूट्स कंट्री स्कूल, सेंट थॉमस, माउंटशिवालिक, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल, जे.एन. वी. ठियोग।
राज सोनी। करसाेग केेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत 14 परियोजनाओं के निर्माण के लिए 380 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह जानकारी जल शक्ति, बागबानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना पंज्याणु से छंडयारा का उदघाटन तथा 35 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन सुई कुफरीधार का शिलान्यास करने के उपरांत दो दिवसीय जय श्रीदेव शिव शंकर मेले कैमवली के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत प्रदेश को 200 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि राज्य सरकार द्वारा 550 करोड़ की परियोजनाएं केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी बहुत जल्द ही स्वीकृत प्राप्त हो जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंज्याणु-छंडयारा सिंचाई योजना के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की 54 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसान व बागवान नगदी फसलों की अधिक पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 के अंत तक हर घर में नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर पेंशन राशि में भी वृद्वि की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक और अतिरिक्त निःशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।उन्होंने कहा कि कुफरीधार, पांगणा तथा मसोग के लिए पेयजल के नए टैंक स्वीकृत किए गए हैं। जल शकित मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। मेलों की पुरातन परंपराओं तथा देव संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने श्रीदेव शिव-शंकर मेला कमेटी के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला ग्राऊंड के सौंदर्यीकरण हेतु एक प्राकलन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के माध्यम से धन उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर विधायक हीरा लाल ने क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना के निर्माण तथा अन्य विकासात्मक कार्यो के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में करसोग विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई है। उन्होंने महिलाओं को निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के बिलों को माफ करने तथा 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, सुई कुफरीधार पंचायत के प्रधान कामेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निर्मल, पंचायत समिति के अध्यक्ष भास्करा नंद, एसडीएम करसोग सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पीके शर्मा, बीडीओ सतेंद्र ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिकारीगण तथा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अजय सूर्या। मंडी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम मंडी में नीलम कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास निगम के लाभार्थियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना 29 जनवरी, 2021 से 28 जनवरी, 2022 तक आरंभ की गई थी। इसे अब 3 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2022 तक योजन के तहत जिला के कुल 76 लाभार्थी लाभान्वित हुए तथा उनका 71 लाख 61 हजार का ब्याज माफ किया गया। योजना के अंतर्गत राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से मार्जिन मनी ऋण योजना के तहत ऋणी लाभार्थी का पूरा मूलधन व ब्याज माफ किया जाएगा। इससे जिला के 1227 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। हस्तशिल्प विकास योजना, अंबेदकर लघु ऋण योजना तथा भू-राजस्व के तहत 298 ऋणी लाभार्थियों का भी ब्याज व दंड ब्याज माफ किया जाएगा। नीलम कुमारी ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा वितिय वर्ष 1980-81 से 23 जनवरी, 2015 तक के लाभान्वित ऋणी लाभार्थियों को योजना से संबंधित उनके बकाया ऋण राशि की जानकारी नोटिस के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने समस्त ऋणी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय अवधि में उनके मंडी कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।
अजय सूर्या। मंडी ओशिन शर्मा नें आज जिला लाखों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत एवं खंड विकास अधिकारी नग्गर साम्फिया फाउंडेशन द्वारा संचालित आश बाल विकास केंद्र का निरीक्षण किया, जिस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता के विषय में आश बाल विकास केंद्र सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग बच्चों के लिए एक समावेशी दुनिया का होना अत्यंत आवश्यक है और इस राह में केंद्र द्वारा किए जाने वाली सेवाएं प्रशंसनीय है। निदेशक रेखा ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि आश बाल विकास केंद्र सम्फिया फाउंडेशन का एक उपक्रम है और आज ओशिन शर्मा का केंद्र में निरीक्षण करना हमारे केंद्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों से केंद्र दिव्यांगता के विषय पर अपनी सेवाएं दे रहा है और वर्तमान समय में 3 मुख्य बिंदुओं पर कार्य कर रहा है, जिसमें सर्वप्रथम दिव्यांग बच्चों को केंद्र में ही थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दूसरा थेरेपी ऑन व्हील यह कैसा माध्यम है, जिसमें बस के माध्यम से दूर-दराज के गांव में जाकर दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सेवाएं दी जाती है। इसके साथ ही तीसरा अहम बिंदु, जिसमें जागरूकता के विषय पर कार्य किया जाता है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों के लिए एक समावेशी दुनिया का निर्माण किया जा सके। उनका कहना है कि केंद्र में सभी तरह के योग्य स्टाफ उपलब्ध हैं, जो दिव्यांग बच्चों को सभी तरह की थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। मुख्यतः फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन एवं बच्चों के माता-पिता को काउंसलिंग सेवाएं प्रदान की जाती है। बीजू कार्यक्रम प्रबंधक साम्फिया फाउंडेशन ने कहा कि विभागों के प्रमुख अधिकारियों एवं चिकित्सकों का केंद्र निरीक्षण करना दिव्यांगता के विषय में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण तथ्य साबित होता है।


















































