संसद भवन पर हमले की आज 20वीं बरसी हैआज से 20 साल पहले यानी 13 दिसंबर 2001 को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन पर आंतकियों द्वारा हमला किया गया था। इस हमले के दौरान किए गए अंधाधुंध फायरिंग में कईं जवान शहीद हो गए और उन्हें आज भी याद किया जाता है। वहीं साल 2001 में हुए पार्लियामेंट हमले की 20वीं बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कईं नेताओं ने ट्वीट कर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों को प्रेरणा बताते हुए ट्वीट किया और कहा, " मैं उन सभी सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो 2001 में संसद हमले के दौरान कर्तव्य के दौरान शहीद हुए थे। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता है।"
दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। उसने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और आठ सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 264 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 203 व गुरुग्राम में 213 और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 284 और नोएडा में 218 दर्ज किया गया। ये भी खराब श्रेणी की वायु गुणवत्ता में आता है।
दिल्लीवासी अभी भी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च ने बताया है कि दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुई है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 256 पर आ गया है। दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता 13 दिसंबर तक ऐसे ही रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद गिरने की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया है कि 14 और 15 दिसंबर को 'बेहद खराब' श्रेणी में रहेगा। दिल्ली में आज मौसम में सुबह हल्का कोहरा देखा गया।
रविवार को चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का एक केस सामने आए हैं। यह शख्स विदेह से भारत लौटा था। वंही देश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 35 केस सामने आ चुके हैं। इटली से चंडीगढ़ आए युवक में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राहत की खबर यह है कि युवक के संपर्क में आए 7 अन्य लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इटली से 20 वर्षीय युवक भारत 22 नवंबर को पहुंचा था। उसके बाद वह अपने चंडीगढ़ रहने वाले रिश्तेदारों के पास आ गया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला। उसके बाद एक दिसम्बर को नई दिल्ली ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसका नमूना भेजा गया। उसी दिन इस युवक के संपर्क में आए सात अन्य लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह सभी निगेटिव मिले हैं, हालांकि सभी को क्वारंटाइन रखा गया है। 11 दिसम्बर को युवक की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उसमें कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। अब रविवार को युवक का दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कल अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर का लोकार्पण करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस लोकार्पण को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है। वहीं, वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के लोकार्पण के वक्त कई घाटों पर आतिशबाजी, लेजर शो और दीपोत्सव भी होगा।पूरे काशी में लघु भारत का विहंगम नजारा देखने को मिलेगा। गोदौलिया से लेकर काशी विश्वनाथ दरबार तक लोग दीपोत्सव करेंगे। इस दौरान शंखनाथ के साथ वेद मंत्र भी गूजेंगे। काशी में कल से तीन दिनों तक दीवाली मानने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। देश के सभी संप्रदायों के प्रमुख संतों के मंत्रोच्चार, करीब 2 हजार संत महात्माओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री विशेष अनुष्ठान कर विश्वनाथ धाम भक्तों को सौंपेंगे। काशी विश्वनाथ धाम का पहले चरण का कार्य पीएसपी लोक निर्माण विभाग को सौंपेगी। दूसरे चरण में मणिकर्णका व जलासेन घाट के किनारे गेट, सीढ़ी, रैंप, बिल्डिंग समेत चार नए भवन बनाने का काम अगले चाल फरवरी महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट का शिलान्यास 8 मार्च 2019 को किया था। 50 हजार वर्गफीट से ज्यादा एरिया में विश्वनाथ धाम बनकर तैयार है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि अगले एकेडमिक सेशन से राज्यभर के स्कूलों में छात्रों को भगवत गीता के 'श्लोकों' का पाठ करना सिखाया जाएगा। यहां एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यह घोषणा की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। इस महोत्सव के तौर पर गीता ज्ञान संस्थानम् और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में खट्टर ने कहा कि गीता से संबंधित किताबें पांचवीं और सातवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को गीता का सार अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए क्योंकि इस पवित्र ग्रंथ में संदेश न केवल अर्जुन के लिए बल्कि हम सभी के लिए दिया गया है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में हाल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाई गई डेढ़ साल की बच्ची को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इलाके में इस नए स्वरूप से संक्रमित तीन साल के लड़के में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा है और उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के चार नए रोगियों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य रोगियों में दो पुरुष और एक महिला है। ये सभी लोग नाइजीरिया से लौटने पर ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई भारतीय मूल की महिला और उसकी दो बेटियों के संपर्क में आ गए थे। बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई के धारावी में ओमिक्रोन वेरियंट ने दस्तक दे दी है। धारावी में रहने वाला 49 वर्ष का शख्स 4 दिसंबर को पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया से मुंबई आया था लेकिन एयरपोर्ट पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस शख्श को अस्पताल में दाखिल किया गया था। जीनोम सीक्वेन्सिंग परीक्षण के परिणाम सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि यह व्यक्ति नये ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित है।
हेलिकॉप्टर हादसे में जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत 72 घंटे बाद भी नाजुक बनी हुई है। बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। एयर फोर्स के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार या बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन के घरवालों से फोन पर बातचीत कर उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के परिजनों से कहा कि देश हर तरह से मदद के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वरुण को बेस्ट चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। वहीं, परिजनों ने भी वरुण के इलाज पर संतोष जताया है। कमान अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, वरुण की हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी हालत को देखते हुए एक विषेश टीम उनकी निगरानी कर रही है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए देश दुआ कर रहा है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम करवट लेते दिख रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल, राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। विभाग की माने तो दिल्ली में अलगे तीन से चार दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। कश्मीर के तापमान पर अगर नजर डालें तो यहां ज्यादातर सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, श्रीनगर में बीती रात पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया। हिमाचल प्रदेश की अगर बात करें तो राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्र पूरी तरह शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। केलांग में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, शिमला में बादल के छाने के साथ हल्की धूप भी खिलते दिखी। वहीं, अगले 2 से 3 दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के साथ बारिश के अनुमान है।
1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले चार पूर्व पैरा-ट्रूपर्स ने पैरा-जंप कर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिनकी मौत वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई है। स्वर्णिम विजय वर्ष के मौके पर शनिवार को आगरा में सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड ने इस पैरा-जंप का आयोजन किया था। सेना के मुताबिक, 1971 के युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान सेना की 2 पैरा रेजीमेंट ने शत्रुजीत ब्रिगेड के साथ मिलकर टैगंल एयर-ड्रॉप और ऑपरेशन में हिस्सा लेकर पाकिस्तानी सेना की लॉजिस्टिक सप्लाई काट दी थी। ये ऑपरेशन ठीक 50 साल पहले 11 दिसंबर को किया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ जीत में इस ऑपरेशन की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। यही वजह है कि स्वर्णिम विजय वर्ष के मौके पर आगरा स्थित शत्रुजीत ब्रिगेड ने इस ऑपरेशन की याद में पैरा-जंप का आयोजन किया था।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर पर अपनी बात रखते रहते हैं। लेकिन वहीं पीएम मोदी की ट्विटर अकाउंट हैकर्स की पहुंच से दूर नहीं है। शनिवार देर रात हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी है। दरअसल हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर कुछ ट्वीट किए गए, जिसमें बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने की बात कही गई। प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट 12 दिसंबर की सुबह 2 बजे के करीब हैक किया गया। हालांकि हैक होने के बाद किया गया पहला ट्वीट चंद मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया। इस ट्वीट को भी हटा लिया गया। PMO की ओर से आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया। PMO की ओर से किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। मामला की जानकारी ट्विटर को दे दी गई है। वहीं अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि हैक किए जाने के दौरान ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी ट्वीट को अनदेखा किया जाना चाहिए।
हरियाणा के हिसार जिले में शनिवार को टिकरी बॉर्डर पर धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के दो किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह और अजयप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिनकी आयु क्रमश: 40 वर्ष और 32 वर्ष है। ये मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के अस्सा बुट्टर गांव के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान रघबीर सिंह के रूप में हुई है। ये लोग धरना स्थल से ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। मृतक अन्य लोगों के साथ गुरुवार को टिकरी बॉर्डर पर गए थे। बता दें कि तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और केंद्र सरकार की ओर से किसानों की अन्य मांग मान लिए जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्च ने किसान आंदोलन को स्थगित करने का एलान कर दिया था।
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज तहसील के मझान गांव में आगजनी का मामला पेश आया है। आग लगने से करीब 12 मकान प्रभावित हुए हैं। वंही आग का कहर अभी भी जारी बताया जा रहाहै। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम पैदल ही गांव की ओर रवाना हो गई है। मझान गांव में सड़क न होने के चलते यह नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। गांव में भी पानी की किल्लत होने के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर जल्द आग पर काबू न पाया गया तो आग के कारण दर्जन भर से अधिक मकानों को नुकसान हो सकता है। इस घटना से पुरे गांव में अफरातफरी का माहौल है।
न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लाइज एसोसिएशन (NPSEA), हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम के अन्तर्गत कवर करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले और उनकी शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महिला विंग की अध्यक्षा सुनेश शर्मा और महासचिव भरत शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के फिर कुछ नए मामले सामने आए हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर में धारा 144 लगाई गई है। जिसके तहत किसी भी तरह के रैली, मोर्चे निकलने पर सरकार,पुलिस के तरफ से सख्त मनाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में किसी भी तरह के रैली को निकालने की इजाजत नहीं दी गई है। इसी बीच मुस्लिम आरक्षण को लेकर AIMIM की तरफ से राज्य भर में तिरंगा रैली निकानले का आयोजन किया गया है। इसी तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी मुंबई पहुंचे है। मुंबई के साकीनाका इलाके में असदुद्दीन ओवैसी को शाम करीब 6:00 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। साकीनाका इलाके होने वाले में इस तिरंगा सभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे है। कार्यकर्ताओं का ऐसा मानना है कि करीब हजार लोग इस सभा में जुटेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। लांस नायक विवेक कुमार तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस त्रासदी में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 वीर जवानों को भी राष्ट्र ने खो दिया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की तहसील जयसिंहपुर के निवासी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने शहीद के परिवार को अपनी ऐच्छिक निधि से अतिरिक्त पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेक कुमार का जन्म वर्ष 1993 में हुआ था और वह वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उन्होंने शहीद के पिता रमेश चन्द को भी सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ले. जनरल पी.एन. अन्नतनारायण, ब्रिगेडियर एम.के. शर्मा, कैप्टन मंगेश भोसले, उपायुक्त डाॅ. निपुण जिन्दल और पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। Shimla Himachal News
भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आज सादगी से आयोजित की जा रही है। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी ली। इस बार आईएमए से 387 जेंटलमैन कैडेट पासआउट हुए, जिनमें से 319 बतौर अफसर भारतीय सेना से जुड़ें। इस बार मित्र देशों के 68 जेंटलमैन कैडेट भी पासआउट हुए। इस कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत भी शामिल होने वाले थे। शेड्यूल में पूर्व निर्धारित मल्टी एक्टिीविटी डिस्पले और लाइट एंड साउंड शो को राष्ट्रीय शोक के चलते रद्द कर दिया गया है। तमिलनाडु के कुन्नूर में एयरफोर्स के एमआई-17 वी-फाइव हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारण चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना और वायुसेना के 13 अधिकारियों और जवानों का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद घटनाक्रम से अचानक सब कुछ बदल गया। पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हुए, इनमें से 319 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले, जबकि आठ मित्र देश अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव, म्यांमार, तंजानिया और तुर्कमेनिस्तान की सेना को 68 युवा सैन्य अधिकारी मिले।
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में भारतीय वायु सेना के सभी 4 कर्मियों की पहचान पूरी हो गई है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की पहचान कर ली गई है। इसी के साथ अब तक कुल 9 लोगों की पहचान हो गई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आज उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि उससे पहले दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में पार्थिव शरीर का माल्यार्पण किया जाएगा। वंही विंग कमांडर चौहान को आगरा ले जाया जाएगा, जेडब्ल्यूओ दास को वायुसेना के विमान से भुवनेश्वर ले जाया जाएगा, एल/एनके बी साई तेजा तो बेंगलुरु ले जाया जाएगा, व एल/एनके विवेक कुमार को भी उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने कुन्नूर के पास कटारी पार्क क्षेत्र में हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ये टीम गठित की गई है जो मौसम की स्थिति समेत दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बता दें, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को पहले ही बरामद कर लिया गया है।
SBI के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि इस बैंक की ऑनलाइन सर्विसेज कल रात 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी। एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सर्विस ग्राहकों के लिए शनिवार-रविवार की रात के 11.30 बजे से सुबह के 4.30 बजे तक उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। लिहाजा 11 दिसंबर की मध्यरात्रि से पहले ही आप अपने ऑनलाइन बैंकिंग के कामों को कर लें वर्ना इस दौरान उन्हें नहीं करा पाएंगे। एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग यूज करने वाले कस्टमर्स को जानना चाहिए कि ये बैंक के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स को इसके बारे में ट्वीट कर आधिकारिक रूप से जानकारी दी हैं। एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज जिनमें आईएनबी, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई शामिल हैं इस दौरान काम नहीं करेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वो इस आंशिक परेशानी को सहन कर लें क्योंकि इसके जरिए बैंक बेहतर बैंकिंग अनुभव को मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रहा है।
भारत में मौसम करवट बदलते दिख रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के अब रुकने के संकेत बने हुए हैं जिससे उत्तरी भारत में ठंड कम हो सकती है। वहीं, ओडिशा समेत तटीय राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। देश के राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के चलने से प्रदूषण में भारी कमी आयी है तो वहीं ठंड में भी इजाफा देखने को मिला है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवता सूचकांक (AQI) इस वक्त खराब श्रेणी में 293 है। 15 दिसंबर के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि, 15 दिसंबर के बाद पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाएं दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी जिससे ठंड बढ़ जाएगी। जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरवाट दर्ज होने से ठंड में इजाफा हुआ है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। श्रीनगर में माइनस 2.6 और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वंही हिमाचल प्रदेश में 14 दिसंबर तक मौसम के साफ बने रहने की उम्मीद है। तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिलते दिखेगी।हालांकि, राज्य के कई शहरों में तापमान माइनस में चल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में औसत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
एक साल तक किसान सडकों पर डटे रहे। खुले आसमान के नीचे तंबू और टेंट के भीतर गर्मी-सर्दी सब सहते रहे, लेकिन आज किसानों के चेहरे पर कोई परेशानी नहीं, बल्कि उनके भीतर जीत का भाव है। किसानों में जश्न का माहौल है। कानून वापसी की मांग मनवाकर आज किसान घर लौटे रहे हैं। इस बीच किसानों ने आज पूरे देश में विजय दिवस मनाने का एलान किया है। दिल्ली से हरियाणा तक से किसान अपने घरों को लौट रहे हैं। नेशनल हाइवे 44 पर आंदोलन के दौरान बनाए गए ईंटों के मकानों को किसानों ने तोड़ दिया है। सड़क से तंबू, टेंट और पंडाल हटाए जा रहे हैं। आंदोलनरत किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों तक में घर बना रखा था। अब ये ट्रैक्टर ट्रॉलियां पंजाब-हरियाणा और यूपी के खेतों में वापस पहुंचेगी। अन्नदाता अनाज उगाने के काम में जुट जाएंगे और दिल्ली की चमचमाती सड़कों पर एक साल बाद गाड़ियां फर्राटा भरकर दौड़ना शुरू कर देंगी। आंदोलन खत्म करने के एलान के साथ किसानों ने घर वापसी के लिए 11 और 12 दिसंबर की तारीख तय की थी। दिल्ली की सीमाओं से लौटने वाले किसानों का पंजाब सरकार स्वागत करेगी। इसका एलान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया है। किसानों, मजदूरों और संयुक्त किसान मोर्चा को बधाई देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा ये केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों की जीत है। राज्य सरकार अपनी माटी के बेटों का स्वागत करेगी।
देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। डेल्टा वैरिएंट की तुलना में यह वेरिएंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है और इस आंकलन का असर भी दिख रहा है। देश में अबतक इस वेरिएंट के 32 केस आ चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र एक बार फिर डरा रहा है और ये डर यूपी तक पहुंच रहा है, क्योंकि देश के सबसे बड़े सूबे में चुनाव हैं। बता दें कि धारावी में तंजानिया से आया एक शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित हुआ है। मुंबई में तीन नए केस मिले हैं, जिसमें एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है। महाराष्ट्र में कुल 7 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब ओमिक्रोन के कुल 32 मरीज हो गए हैं।
आज देश गमगीन है। सीडीएस बिपिन रावत समेत तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। बता दें कि जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिनी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि दी। दोपहर करीब 12:30 से 01:30 बजे तक सैन्य अधिकारी श्रद्धांजलि देने आएंगे और इसके बाद दोपहर 2 बजे उनके पार्थिव शव को दिल्ली कैंट बराड़ चौक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को तमिलनाडु में एक हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी और शीर्ष कमांडर को खो दिया है, उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत द्वारा राष्ट्र को प्रदान की गई सर्वोच्च सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना मे घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। Shimla Himachal News
प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल पुष्प क्रान्ति योजना के अन्तर्गत 1134 पुष्प उत्पादकों को 23.60 करोड़ रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शमरोड़ तथा नौणी में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबल जमरोट तथा पट्टाबरावरी में पर्वतीय लोक मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश में फूलों की खेती को हिमाचल पुष्प क्रान्ति योजना के तहत पाॅलीहाउस व पाॅलीटनल स्थापित करने तथा पंखे व पैड इत्यादि के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत पौध सामग्री पर भी 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। फूलों के परिवहन भाड़े पर व्यापक छूट दी गई है ताकि पुष्प उत्पादक अपने उत्पाद दिल्ली व अन्य शहरों में आसानी से भेज सकें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को योजना के लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सोलन जिला में 60 से 69 वर्ष के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों की संख्या 6747 है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सामाजिक सुरक्षा पैंशनरों की कुल संख्या 11896 है। कलाकारों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत सोलन ज़िला में अभी तक 17 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए अपने परिवार से पहल करनी होगी। युवा अपने घर पर परिजनों तथा साथियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। नशे के उन्मूलन के लिए अभिभावकों को भी भूमिका निभानी होगी। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें और उनके व्यवहार में परिवर्तन के संबंध में बच्चों से बात करें। इस विषय में अध्यापकों तथा चिकित्सकों से बिना समय गवाएं परामर्श अवश्य लें। Solan Himachal News
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए प्रति लाभार्थी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य में योजना के अन्तर्गत अभी तक 4500 से अधिक मकान निर्मित कर 60 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोली तथा चड़ोग में आयोजित कार्यक्रमों में दी। सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेही तथा गुल्लरवाला में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रायोजित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि निगम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनसे युवा स्वरोज़गार अपना सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेेत्रों में विभिन्न आवास योजनाओं के अन्तर्गत 10 हजार नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्तियों के लिए 5100 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 1000 आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजा ग्रामीण के तहत 800 आवास निर्मित किए जा रहे हैं। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूमती तथा सरली में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। आम जन को कोविड-19 से बचाव तथा नशा निवारण के प्रति भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। Solan Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वीरवार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर से आरम्भ हो रहे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए धर्मशाला आए हैं। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने संवाद कक्ष परिधि गृह में जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर और अन्य स्थानीय नेताओं ने गग्गल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। Shimla Himachal News
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा कला अध्यापकों के 22 पदों के लिए बैच आधार पर भर्ती के लिए जिला सोलन से सम्बन्धित उम्मीदवारों की काउन्सिलिंग 27 दिसम्बर, 2021 को आयोजित की जाएगी। अन्य जिलों के उम्मीदवारों के लिए काउन्सिलिंग 28 से 30 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चंदेल ने दी। दीवान चंदेल ने कहा कि यह काउन्सिलिंग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के उम्मीदवारों के लिए काउन्सिलिंग 27 दिसम्बर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 28 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर, सिरमौर तथा मण्डी तथा 29 दिसम्बर, 2021 को किन्नौर, शिमला, कांगड़ा तथा चम्बा ज़िलों के उम्मीदवारों के लिए काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। 30 दिसम्बर, 2021 को हमीरपुर, ऊना, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति ज़िला के उम्मीदवारों के लिए काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। दीवान चंदेल ने कहा कि काउन्सिलिंग के लिए सामान्य वर्ग के 09 पदों के लिए वर्ष 2004 तक का बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के 05 पदों के लिए वर्ष तक का 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 04 पदों के लिए वर्ष 2010 तक का बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 03 पदों के लिए वर्ष 2005 तक का बैच तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 01 पद के लिए वर्ष 2005 तक का बैच निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि काउन्सिलिंग के लिए सोलन ज़िला के पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह कार्यालय की वैबसाईट www.ddeesolan.tk पर अपलोड की गई सूची को देख सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से छूट गया हो तो वह अपने नज़दीकी रोजगार कार्यालय से 20 दिसम्बर, 2021 तक अपना नाम इस कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। दीवान चंदेल ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को काउन्सिलिंग के दिन सभी अर्हता एवं पात्रता पूर्ण करते हुए बायो डाटा प्रपत्र को भरकर लाना होगा। यह बायोडाटा प्रपत्र उपरोक्त वैबसाईट पर उपलब्ध है। Solan Himachal News
सोलन जिला में पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न रबी फसलों का बीमा किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक सोलन डाॅ. राजेश कौशिक ने दी। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में टमाटर व ज़िला के धर्मपुर विकास खंड के लिए शिमला मिर्च की फसल को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि किसान इन फसलों का बीमा अपने समीप के लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे अपने दस्तावेज लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाएं अथवा ऑनलाइन पोर्टल https://pmfby.gov.in पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारक किसान यदि इन योजनाओं का लाभ नहीं लेना चाहते तो वह संबंधित बैंक को इस बारे में अन्तिम तिथि से 7 दिन पूर्व अवश्य सूचित करें अन्यथा उनकी फसल का बीमा स्वतः हो जाएगा। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 2400 रुपए तथा जौ की फसल के लिए बीमित राशि 2000 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौ की फसल के लिए 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। टमाटर की फसल के लिए कुल बीमित राशि 8000 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए कुल बीमित राशि 3200 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को टमाटर की फसल के लिए 400 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए 160 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरान्त 02 सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीय आपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने ज़िला के किसानो से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा करवाने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को चयनित किया गया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने समीप के कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। Solan Himachal News
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस एक दिवसीय कैंप में विद्यार्थियों ने विद्यालय कैंपस, परिसर से लेकर सीएचसी पांगणा तथा मुख्य बाजार तक स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत विद्यालय में उगी हुई घास,परिसर और बाजार के किनारे उगी हुई झाड़ियों को काटा गया,साथ ही कूड़े- कचरे को एकत्रित किया गया। एक दिवसीय शिविर के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इंचार्ज हिंदी प्रवक्ता डोलमा शर्मा व इंग्लिश प्रवक्ता दीपक गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना उनकी पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र व समाज के लिए उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाता है। उन्होंने कहा एक दिवसीय इस कैंप में सभी विद्यार्थियों ने सराहनीय कार्य किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी हर समय समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की भी सराहना की।
जोगिंदरनगर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटरू का एक शिष्टमंडल प्रधान रेखा देवी की अध्यक्षता में विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान गोलवां में मिला,तथा विधायक को अपनी समस्यायों से अवगत करवाया। प्रधान रेखा देवी ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला सुजा के भवन की हालत दयनीय हो चुकी है। वहीं बदेहड़ लिंक रोड की भी हालत खराब है। पंचायत में बनी सड़क की नालियां भी बंद पड़ी है। इस अवसर पर माननीय विधायक प्रकाश राणा ने पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया की प्राथमिक पाठशाला के भवन को शीघ्र धन राशि मंजूर कर उसका निर्माण किया जाएगा। बदेहड़ लिंक रोड को लोक निर्माण विभाग के अधीन कर शीघ्र ही उनकी समस्या को दूर किया जाएगा। बरसात में फुट ब्रिज में आ रही समस्या को दूर करने के लिए पंचायत में प्रस्ताव पारित करें, उसका भी जिलाधीश के माध्यम से शीघ्र हल किया जाएगा। बाकी पंचायत की शेष समस्यायों को क्रमवार पूरा किया जाएगा। पंचायत की समस्यायों को हल करने के लिए प्रधान रेखा देवी ने माननीय विधायक का आभार व्यक्त किया।
खुंडिया व्यापार ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव कर इलाके में फेरी लगाने बालों पर शिकंजा कस दिया है । खुंडिया व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि चंगर क्षेत्र में बिना व्यापार मण्डल की अनुमति के माल बेच रहे फेरी बालों का माल जब्त कर लिया जाएगा । जब्त माल गरीब बच्चों में बांट दिया जाएगा । उल्लेखनीय है कि यह फेरी वाले कपड़ा , मनियारी , चादर , और गारमेंट्स से लेकर तमाम सामान घर-घर बेच रहे हैं । अजय राणा ने बताया कि उन्होंने बीकॉम कर रखा है, लेकिन सरकारी नौकरी न मिलने की वजह से खुंडिया में बैंक से स्वरोजगार योजना के तहत कर्जा लेकर किराए पर दुकान लेकर मनियारी बगैरा का बिजनेस शुरू किया है, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना और फेरी बालों की वजह से उनका धंधा चौपट हो कर रह गया है । अब हालात यह पैदा हो गए हैं कि वे लगभग एक साल से बैंक की किस्तें अदा नहीं कर पा रहे हैं । क्योंकि दुकानदारों को बिजली ,पानी का बिल ,दुकान का किराया ,टैक्स आदि कई खर्चे भरने पड़ते हैं, जबकि यह फेरी वाले न तो बिजली ,पानी का बिल देते हैं और न ही सरकार को टैक्स देते हैं । एक तरफ यह फेरी वाले सरकार को चूना लगा रहे हैं दूसरी तरफ दुकानदारों का धंधा चौपट कर रहे हैं । लेकिन प्रशासन का चाबुक भी दुकानदारों पर ही चल रहा है । जबकि प्रशासन ने इन फेरी बालों को खुली छूट दे रखी है जोकि किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगी । अब जब प्रशासन कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है तो खुंडिया व्यापार मण्डल ने स्वयं जागकर इन फेरी बालों को सबक सिखाने का फैसला लिया है की खुंडिया क्षेत्र के इलाके में अगर कोई फेरी बाला व्यापार मंडल की इजाजत के बिना घर घर सामान बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसका माल जब्त कर लिया जाएगा और जब्त माल गरीब लड़कियों की शादी में भेंट कर दिया जाएगा ।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है, जिस पर गहने व नकदी चोरी के आरोप हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता आशा रानी के बयान पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामलें की जांच जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जीत सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार आशा रानी निवासी दरंग ने बयान दर्ज करवाया कि उसका घर दरंग में गली के किनारे है। बुधवार दोपहर बाद 2 बजे चूड़ा पहने एक नवविवाहिता घर आई। उस समय सारा परिवार घर पर ही था और मिस्त्री काम पर लगाया हुआ था। उस समय रसोई में मिस्त्री ने बताया कि कोई चूड़ा पहने औरत घर आई है, जब महिला रसोई से निकलकर बाहर देखने आई तो वह औरत दरवाजे के पीछे छुपकर देख रही थी। उससे आने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह अपनी रिश्तेदार को निमंत्रण देने आई है और टालमटोल करती नजर आई। उसी समय महिला के ससुर ने उस नवविवाहिता को पहचान लिया और बताया कि यह वही औरत है, जो 2 दिसंबर को दिन के समय घर आई थी। अपने आप को नर्स बता रही थी। ससुर ने यह भी बताया कि कि इसी युवती ने उनकी रसोई में चाय बनाई थी और उन्हें भी पिलाई थी। कुछ समय बाद वहां से चली गई थी। महिला ने बताया कि 3 दिसंबर को जब उसने घर का सामान देखा तो कुछ सामान बिखरा दिखने पर शक हुआ। जांच करने पर पाया कि सोने का एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी टॉप्स, एक लेडीज अंगूठी व करीब 13 हजार रुपये गायब थे। यह गद्दे के नीचे थे। तब परिवार ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो यही नवविवाहिता घर घूमती हुई दिखी और आज भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसकी पहचान की गई है। यह औरत दोबारा चोरी करने के इरादे से घर आई थी। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस औरत का नाम पता पूछा तब औरत ने अपना नाम ज्योति बाला पत्नी राजेश कुमार निवासी सुकड़याह तहसील नादौन बताया। महिला ने बताया कि इसी औरत ने 3 दिसंबर को चोरी की है। उधर, पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने चोरी की बात कबूल कर ली है। अब ज्वालामुखी में हो रही चोरियों से भी पर्दाफाश हो सकता है।
कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे की पर पूरा देश शोक मना रहा है। कुन्नूर हादसे में केवल ग्रुप कैैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बचे हैं और उनका भी इलाज वैलिंगटन के अस्पताल में चल रहा है। वे फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री ने संसद में दी . बता दें कि कैप्टन वरुण बेहद अनुभवी पायलट हैं। उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा जा चुका है। ये शांति के समय में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पदक है। आपको बता दें कि जनरल रावत सेना के दूसरे सर्वोच्च अधिकारी थे जिनकी मौत पद पर रहते हुए हुई । इससे पहले जनरल बिपिन चंद जोशी का निधन उस वक्त हुआ था जब वो सेनाध्यक्ष थे।
Himachal News Bulletin 9 Dec 2021 - आज से धर्मशाला में सरकार -अफसरों को 14 फीसदी डीए -जेओए मामले में फैसला सुरक्षित -नए कोरोना के वेरिएंट पर सरकार अलर्ट -हिमाचल के विवेक शहिद -चार दिन मौसम साफ #firstverdictmedia #हिमाचल #HimachalPradesh #himachalnews #himachalupdate #DharamshalaNews #Himachal_Latest_News Website: https://www.firstverdict.com/ Facebook: https://www.facebook.com/firstverdictmedia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को संसद में कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे की जानकारी दी । बता दें की इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत बुधवार को कुन्नूर के आर्मी सर्विस कालेज में संबोधन के लिए जा रहे थे। 11:48 पर इस हेलीकाप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 12:15 बजे इस हेलीकाप्टर को लैंड करना था। उड़ान के कुछ देर बाद करीब दोपहर 12:08 बजे ही उनके हेलीकाप्टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। बाद में स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी थी। वहां पर पहुंचने पर उन्हें हेलीकाप्टर का पता ला। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने वहां पर राहत कार्य चलाया गया। राजनाथ ने कहा कि देश उनको कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारियों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था। इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
BREAKING NEWS : नहीं रहे CDS BIPIN RAWAT, हादसे में पत्नी ने भी गवाई जान #BipinRawat #IAF Helicopter Crash
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित साइकिल रैली को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से रवाना किया। यह रैली आमजन, विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस रैली की टैगलाइन ‘साइकलिंग फाॅर डैमोक्रेसी एण्ड वैल बींग’ थी। रैली में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों ने कनिष्ठ, युवा और विशिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फोटो पहचान पत्र-2022 का विशेष संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी भारत का नागरिक है और जिसने 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए। राजयपाल ने कहा कि राज्य निर्वाचन विभाग मतदाता के पंजीकरण के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और इसके लिए आज यह साइकिल रैली आयोजित की गई है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची के बारे में स्वयं जागरूक होकर अपने परिजनों और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका नाम ऑनलाइन माध्यम से या बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा पंजीकृत किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासू, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सोलन द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत बुधवार को हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरबनेड़ा तथा मशीवर में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसका मुख्य उदेश्य गीत-संगीत के माध्यम से ग्राम पंचायत सेनबनेड़ा, मशीवर, कक्कड़हट्टी तथा चामतभड़ेच में कल्याणकारी योजनाएं आमजन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत करवाना है। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी तथा चामतभड़ेच में पर्वतीय लोक मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सोलन जिला में 60 से 69 वर्ष के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों की संख्या 6747 है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सामाजिक सुरक्षा पैंशनरों की कुल संख्या 11896 है। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी के लिए किसानों को सहायता प्रदान की जा रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत 3873 किसानों ने सोलर फेसिंग कांटेदार तार द्वारा बाड़बंदी कर फसलों का संरक्षण किया है। सोलर फैसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाता है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत सोलन ज़िला में अभी तक 17 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। Solan Himachal Pradesh News
ग्राम पंचायत मंधाला, कालूझिंडा, चिल्लड़, बहेड़ी, डूमैहर तथा सानण में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान आरम्भ हुआ। विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। आम जन को कोविड-19 से बचाव तथा नशा निवारण के प्रति भी जागरूक किया गया। सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मंधाला तथा कालूझिंडा, पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों द्वारा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिल्लड़ तथा बहेड़ी में लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूमैहर तथा सानण में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंधाला के प्रधान लता देवी, पंचायत सचिव सुरेश कुमार, वार्ड सदस्य पूनम देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को शिमला के नजदीक ढली में हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान का दौरा किया और संस्थान के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि यह समाज का कर्तव्य है कि विशेष रूप से सक्षम इन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ें। उन्होंने संस्थान के बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और आजीविका अर्जित करने के लिए विभिन्न व्यवसायिक कार्यक्रम संचालित करने पर सन्तोष व्यक्त किया। आर्लेकर ने कहा कि समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कोई कार्य नहीं करते और नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं। इसके विपरीत यह बच्चे जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, जो इन्हें विशेष बनाता है। इस कारण यह बच्चे अक्षमता से आगे निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी भावनाएं व्यक्त करने और प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। आर्लेकर ने इन बच्चों की विशेष देखभाल और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अध्यापकों का भी आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य ने राज्यपाल का स्वागत किया और बाल कल्याण परिषद द्वारा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में 105 श्रवण बाधित और 35 दृष्टिबाधित बच्चे नामांकित हैं और इनकी देखभाल के लिए लगभग 46 शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कार्यरत हैं। बच्चों को पारंगत करने के लिए पांच व्यवसायिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को राज्य रेडक्राॅस के माध्यम से ट्रैक सूट और कम्बल वितरित किए। विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के प्रधानाचार्य डी.पी. राणा ने राज्यपाल को संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कांगड़ा जिला की जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 144 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। इसके उपरान्त चैगान मैदान जयसिंहपुर मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर मे जल शक्ति विभाग मण्डल और खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचरूखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरोन्नत करने, गांदर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम पंचायत लाहडू मे पशु औषधालय स्थापित करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ततेहल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा मे वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारंभ करने, लोक निर्माण विभाग के जयसिंहपुर स्थित विश्राम गृह मे चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण और राजकीय बहुतनीकी महाविद्यालय तलवाड़ मे दो नए ट्रेड शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मे सब डिपो के स्थान पर हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम का डिपो शीघ्र ही खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन के माध्यम से राज्य के प्रत्येक परिवार को नल से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और निरन्तर प्रयासों से हिमाचल प्रदेश इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य के रूप मे उभरा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे इस विधानसभा क्षेत्र में एक पुल तक का निर्माण नहीं किया जा सका जबकि वर्तमान सरकार ने अपने लगभग चार वर्ष के कार्यालयमे इस विधानसभा क्षेत्र में 6 नए पुलों का निर्माण किया है। क्षेत्र की सड़कों के बेहतर रखरखाव और नई सड़कों व पुलों के निर्माण के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने जयसिंहपुर मे लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय खोला है। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी ने देश व प्रदेश की आर्थिकी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने हिमाचल मे विकास की गति को बनाए रखा है। देश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें इस संकट काल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप मे एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त है और उनके मार्गदर्शन मे देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्वतंत्र एजेंसियों ने भी अपने सर्वेक्षणों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता माना है। Shimla Himachal News
तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आए है . इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है. ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे. इनमें से दो की मौत हो गई है. जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है,सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है. जनरल रावत की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए, भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, आईएएफ एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, जिसमें जनरल बिपिन रावत सवार थे .सेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी और वेलिंग्टन जा रहा था. #BipinRawat IAF Helicopter Crash
सोलन: संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न वर्गों का सशक्तिकरण आवश्यक- डाॅ. सैजल | Solan News
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने बुधवार को अनुसूचित जाति उप योजना की जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों का सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन का समन्वय आवश्यक है। प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं विशेषकर अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कुल बजट का समुचित प्रतिशत उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कल्याण के लिए आयोजित की जा रही बैठकों में व्यय किए गए धन तथा पूर्ण की गई योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से आमजन का विकास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। यह तभी सम्भव है जब अधिकारी ज़मीनी स्तर पर योजना को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। आयुष मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। वन विभाग एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण सुनिश्चित करे। बैठक में जानकारी देते हुए हुआ कहा कि वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत सोलन जिला में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 32 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। बैठक मे अर्की के विधायक संजय अवस्थी, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, नगर परिषद सोलन की अध्यक्ष निशा शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Solan Himachal News
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने बुधवार को जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ. सैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक समय पर पहुंचाए ताकि समाज के सभी वर्गों का एकसमान विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए कल्याण शब्द का अर्थ अत्यन्त व्यापक एवं विस्तृत है। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का समयबद्ध कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों द्वारा अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक समय पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की संतुष्टि तभी सम्भव है जब प्रदेश का संतुलित विकास और समाज के कमजोर वर्गों का अपेक्षित आर्थिक उत्थान हो। उन्होंने सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे आम जन के लाभ के लिए गांव-गांव तक पहुंचे। डॉ सैजल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकास की धीमी हुई गति को पुनः तेज़ करने के लिए प्रदेश सरकार अथक प्रयास कर रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा तथा आमजन के सहयोग से हिमाचल पुनः प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है। उन्होंने उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए कि दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची सम्बन्धित विभाग को समय पर प्रेषित करें ताकि छात्रों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा योजनाओं से सम्बन्धित कैलेण्डर तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम गांव-गांव तक आयोजित करें। बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि सोलन जिला में वर्ष 2020-21 में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर लगभग 38.55 करोड़ रुपए व्यय किए गए तथा इस अवधि में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 33,927 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वित्त वर्ष 2021-22 में सोलन जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर 56.58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिला में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वर्तमान में वृद्धावस्था पैंशन, दिव्यांगता राहत भत्ता, विधवा अथवा परित्यकता पैंशन, एकल नारी पैंशन, कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पैंशन एवं ट्रान्स जेंडर पैंशन प्रदान की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में सोलन जिला में 35,906 सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को पैंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। बैठक में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम, अन्तरजातीय विवाह योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। Solan Himachal Pradesh News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जानी-मानी युवा दृष्टिबाधित गायिका मुस्कान नेगी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘गोल्डन वाॅयस अवार्ड’ जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुस्कान नेगी युवाओं के लिए प्रेरणा है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में वह मुस्कान नेगी का गीत और ब्रेल लिपि में लिखा गया उनका भाषण सुनकर बहुत प्रभावित हुए थे। एक प्रतिभाशाली पीएचडी स्कॅालर होने के साथ-साथ वह भारत निर्वाचन आयोग की ‘यूथ आइकन’ और उमंग फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। देशभर के 200 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाकर 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतना हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी तरह से दृष्टिबाधित मुस्कान ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी दिव्यांगता मंजिल प्राप्त करने में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करने पर उमंग फाउंडेशन को भी बधाई दी। Shimla Himachal Pradesh News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने करीब एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने ये फैसला क्रिसमस, नए साल के जश्न, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे, आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं और विभिन्न किसान संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र लिया है। लखनऊ ज़िले में 7 दिसंबर यानी आज से 5 जनवरी 2022 तक के लिए धारा 144 लागू रहेगी। क्रिसमस, 31 दिसंबर और नए साल की पार्टियों के दौरान कोरोना वायरस प्रोटाकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। इसके लिए पुलिस ने मास्क लगाना और दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को इसको लेकर एक आदेश जारी किया। पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि शासन द्वारा लागू किये गये कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। इस दौरान विधानभवन और उसके आस-पास एक किलोमीटर के दायरे में विशेष सतर्कता रहेगी। इस परिधि में इक्का, तांगा, अग्नेयाश्त्र, ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ऑनलाइन गतिविधियों पर साइबर क्राइम सेल की कड़ी नजर रहेगी। ऑनलाइन अफवाहें फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अब बंद स्थानों पर होने वाली शादियों और अन्य आयोजनों में एक वक्त पर 100 अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोविड हेल्प डेस्क की बनाना भी आवश्यक होगा। India Corona News Update
राज्यसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में विरोध जारी है। विपक्षी नेताओं ने आज दिन भर सदन के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक, राज्यसभा में विपक्ष के सभी सांसद संसद परिसर में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। खड़गे ने लोकसभा के विपक्षी नेताओं से भी इस प्रदर्शन में समर्थन देने की अपील की है। ऐसे में अगर लोकसभा के विपक्षी सांसद भी सदन का बहिष्कार करते है तो आज संसद की कार्यवाही चलने की संभावना नहीं है। India News
कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) अब कई देशों समेत भारत में भी फैल चुका है। एक तरफ जहां भारत में हर रोज कोरोना के इस वेरिएंट के संक्रमितों को मामला बढ़ता जा रहा है वहीं NEET-PG काउंसलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के चलते मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कई अस्पतालों में न तो इमरजेंसी चल रही है और न ही OPD में डॉक्टर देख रहे हैं। दरअसल नीट PG काउंसलिंग नहीं होने की वजह से कई अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो रही जिससे रेजिडेंट डॉक्टर्स को कई परेशानिया झेलनी पड़ रही हैं। रुकी हुई भर्तियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। वहीं हड़ताल को बढ़ता देख सरकार की तरफ से डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज सुनील कुमार रेजिडेंट डॉक्टरों को समझाने के लिए पहुंचे। जिनका हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने पुरजोर विरोध किया। लगातार 27 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांगे पूरी ना होने के चलते आज से ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी। बता दें कि राजधानी दिल्ली के अस्पताल RML और लेडी हॉर्डिंग में भी रेजिडेंट डॉक्टर ने सभी तरह की ओपीडी सुविधा को बंद कर दिया है। जिसके बाद अस्पतालों में आने वाले लाखों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 2 दिन पहले भी सफदरजंग में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की गई। जिसके बाद बढ़ा कदम उठाते हुए आज रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को बंद कर दिया है।
भारत एक गरीब और काफी असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां वर्ष 2021 में एक फीसदी आबादी के पास राष्ट्रीय आय का 22 फीसदी हिस्सा है जबकि निचले तबके के पास 13 फीसदी है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। 'विश्व असमानता रिपोर्ट 2022' शीर्षक वाली रिपोर्ट के लेखक लुकास चांसल हैं जो कि 'वर्ल्ड इनइक्यूलैटी लैब' के सह-निदेशक हैं। इस रिपोर्ट को तैयार करने में फ्रांस के अर्थशास्त्री थॉमस पिकेट्टी समेत कई विशेषज्ञों ने सहयोग दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब दुनिया के सर्वाधिक असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की वयस्क आबादी की औसत राष्ट्रीय आय 2,04,200 रुपये है जबकि निचले तबके की आबादी (50 प्रतिशत) की आय 53,610 रुपये है और शीर्ष 10 फीसदी आबादी की आय इससे करीब 20 गुना (11,66,520 रुपये) अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की शीर्ष 10 फीसदी आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57 फीसदी, जबकि एक फीसदी आबादी के पास 22 फीसदी है। वहीं, नीचे से 50 फीसदी आबादी की इसमें हिससेदारी मात्र 13 फीसदी है। इसके मुताबिक, भारत में औसत घरेलू संपत्ति 9,83,010 रुपये है। India News Update


















































