फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतड़ोल में हिमाचल प्रदेश कोली समाज द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के आगमन पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सतड़ोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दी गई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए तथा संविधान में अपनी आस्था एवं अटूट विश्वास रखना चाहिए। हमें जाति संप्रदाय को समाप्त करने के लिए समाज को शिक्षित करने पर विशेष बल देना चाहिए, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव की भावना को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने मंजेश से श्मशान घाट संपर्क मार्ग के लिए 5 लाख की राशि सामुदायिक भवन सतड़ोल के पास सुरक्षा दीवार के लिए 2 लाख तथा मुख्य सड़क से हरि सिंह के मकान तक संपर्क मार्ग के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश कोली समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम करवाने वाले आयोजकों को 31 हजार की राशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश ने मां बगलामुखी गोवंश सेवा समिति ममलीग-सतडोल के सौजन्य से आयोजित गो कथा कार्यक्रम में शिरकत की तथा कथा का श्रवण भी किया। डॉ. कर्नल शांडील ने ममलीग में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबाेधन में कहा कि सभी के प्रति प्रेम, दया, करुणा, सहनशीलता का भाव मन में अपनाते हुए संसार को आनन्दित बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सत्संग में जब आये तो बुराईयों को छोड़कर अच्छाईयों को अपने साथ लेकर जाए और सबके लिए समदृष्टि का भाव ही अपनाएं। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला ममलीग में सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 5 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ममलीग ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ममलीग आश्रम में कथावाचक अशोक अंगीरस द्वारा तीन दिवसीय गो कथा कार्यक्रम के दौरान गौ कथा का पाठ सुनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, अध्यक्ष सोलन विधानसभा क्षेत्र संजीव ठाकुर, डॉ. दीपाली, प्रधान ग्राम पंचायत पट्टा बराबरी हरीश, प्रधान ग्राम पंचायत ममलीग हरिचंद, प्रधान ग्राम पंचायत सतड़ोल हरविंदर कुमार, गोवंश सेवा समिति के प्रधान बस्ती राम परिहार, महासचिव अशोक वर्मा, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के अध्यक्ष उत्तम कश्यप, महामंत्री कोली समाज राजेश कोश, उपमंडल अधिकारी अर्की केशवराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उपल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार जिला सोलन बेरोजगार कला अध्यापक संघ की बैठक वासुदेव की अध्यक्षता में कुनिहार में संपन्न हुई। बैठक में जिला की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जयदेव को जिला सोलन का अध्यक्ष चुना गया तथा उपाध्यक्ष विमला पाल, विजय चौहान, सचिव पुलकित, उपसचिव लता ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता तथा मुख्य सलाहकार सुरेंद्र शर्मा को चुना गया। इस बैठक में कार्यकारिणी ने अपनी मांगों के बारे में विचार किया और सरकार से आग्रह किया गया कि वर्तमान में खाली चल रहे कला अध्यापक के प्रदेश भर में 3500 पदों को भरा जाए। उन्होंने मिडल स्कूलों में भी कला अध्यापक के पद भरने के लिए 100 छात्रों की शर्त हटाने की मांग की। वर्तमान में लिए गए कमीशन और बैच वाइज की भर्ती को जल्द ज्वाइनिंग देने की भी संघ द्वारा मांग की गई। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोलन जिला से विथायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव, दयाराम, शिवानी ठाकुर, ललिता व कमला ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
अर्की मनोज। शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार के विद्यार्थियों को चार दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण (on job training) के लिए दाड़लाघाट का भ्रमण करवाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा राठौर ने बताया कि व्यवसायिक प्रशिक्षक सौरभ शर्मा के पर्यवेक्षण में विद्यालय में ऑटोमोबाइल का अथ्ययन कर रहे 9वीं से 12वीं कक्षा के 33 छात्र व छात्राओं को संबंधित विषय के विशेष प्रशिक्षण हेतु दाड़लाघाट का भ्रमण करवाया गया, जो 11 जनवरी से आरंभ हुआ। इस दौरान बच्चों ने दोपहिया तथा चारपहिया छोटे वाहनों के सामान्य फंक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मनोज शर्मा । अर्की भूमती पंचायत के डाडल गांव में सुभाष नेहरू युवक मंडल डाडल द्वारा 'युवा दिवस' पर डाडल गांव में बावड़ी व रास्तों की साफ-सफाई की गई। युवाओं ने बावड़ियों में चूना सफेदी इत्यादि भी किया। 'युवा दिवस' के अवसर हिमाचल युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव व बीडीसी सदस्य शशिकांत विशेष अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह के सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्य करते रहने चाहिए। अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना चाहिए। स्वच्छता से कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है। युवाओं को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। युवक मंडल डाडल, के उप-प्रधान, हितेंद्र वर्मा ने युवा नेता शशिकांत का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार पंकज कुमार, नमन, करण, विजेंदर, लकी, कुलदीप शर्मा व हनी गौतम आदि युवाओं ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार अर्की विधान सभा क्षेत्र के विधायक सीपीएस संजय अवस्थी को सूचना एवं जन संपर्क विभाग का दायित्व दिए जाने पर कुनिहार कांग्रेस यूनिट ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त किया है। राजेन्द्र शर्मा अध्यक्ष कुनिहार यूनिट, सूर्यकांत जोशी, लक्ष्मी कांत जोशी, जयपाल योगिराज, प्रकाश चौधरी, वेद भारद्वाज, मदन भारद्वाज, जगदीश ठाकुर, राम राज, राजेश शांडिल, विजय सिंह कंवर, किरपाल कंवर, भूपेंद्र कंवर, सतीश ठाकुर, हरि राम व जगदीश आदि ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि संजय अवस्थी की अगुवाई में अर्की विधानसभा क्षेत्र चौमुखी विकास करते हुए प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित होगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक 15 जनवरी को पेंशनर्ज कार्यालय कुनिहार में इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इकाई अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का समय 15 जनवरी को सुबह 10 बजे रखा गया है, जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुलाया गया है। बैठक में पेंशन के स्थाई समाधान व अन्य मांगों व समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बलबीर चौधरी इकाई अध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि बैठक में समय से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे व अपने विचार व समस्या साझा करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केवी विद्युत उपकेंद्र कथेड़, कंदाघाट व बसाल के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 15 जनवरी, 2023 को मध्याह्न 12.00 बजे से दोपहर 12.15 तथा दोहपर 03.45 से सायं 04.00 बजे तक माल रोड़, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद परिसर, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सन्नी साईड, विवांता माॅल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्कालय, ज़ोनल अस्पताल, अस्पताल सड़क, फोरेस्ट रोड, जौंणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, धमकड़ी, फसकाना, हार्ट, ब्रुररी, सलोगड़ा, मनसर, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नादोह, शामती, डमरोग, आॅफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड़, लघु सचिवालय, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, शिल्ली रोड, उपायुक्त निवास, मोहन कालोनी, मधुवन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ रोड, एम.सी क्षेत्र, रेनाॅल्ट शोरूम तथा आस-पास के क्षेत्र, चैक बाजार, सर्कुलर रोड़, धोबीघाट, आईटीआई, पुराना बस स्टैण्ड, सैंट लुक्स, अंबुशा होटल, चैसटर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, ड्रिग्री काॅलेज, ठोडो मैदान, खनोग, मतयूल, खलिफा लोज़, जेबीटी रोड, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुंडीधार, साइअन्टिस्ट कालोनी, नया बस स्टैंड, पुसिल लाईन, सब्जी मण्डी, चंबाघाट चैक, बसाल रोड़, कथेड, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, खडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, सलूमना, सूर्य किरण, फोरेस्ट कालोनी, करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जरोह, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोर्नाक होटल, कंडाघाट, दोलग, परौथा, डेढघाट, धाली, वाकनाघाट, केथलीघाट, शालाघाट, चैंसा, सुनारा, साधुपुल, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, आलमपुर, टिक्कर भालावाग, मेला मेदान, आंजी, समलेच, शराणू, चेवा, कलोल, कोरोंकेथली, पाॅवर हाउस रोड, पोस्ट ऑफिस सपरून, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउंसिग बोर्ड कालोनी फेज 1 ओर 2, रबोन, निगम विहार, गुरूद्वारा, ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
प्रदेश में बीते कल से कई क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। सोलन जिला में भी करीब दो माह बाद गुरुवार रात को बारिश हुई। बीती रात हुई बारिश के बाद जिला में ठंड बढ़ गई है। जिला का सुबह का तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश फसलों के लिए बड़ी लाभदायक है। हालांकि लंबे सूखे को तोड़ने के लिए यह बारिश काफी नहीं है। आज रात को फिर बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 8 जनवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान था, लेकिन बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी, मगर देर रात हल्की बारिश हुई और सुबह करीब 5 बजे फिर कुछ देर के लिए बारिश हुई जिससे सूखा खत्म हो गया। जमीन में नमी होने पर किसान बची हुई भूमि पर रबी की फसल की बुआई कर पाएंगे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक क्लब के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में अर्की के विधायक व सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी को सूचना एवं जन संपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने संजय अवस्थी को बधाई दी व अर्की के विधायक को यह जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही कुनिहार प्रेस क्लब संजय अवस्थी से मिलकर उन्हें बधाई देगा व अर्की में एपीआरओ की नियुक्ति व कुनिहार प्रेस क्लब के लिए एक कमरे की मांग करेगा। इस बैठक में क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर, अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव लोकेंद्र कंवर, उपाध्यक्ष अजय जोशी, सलाहकार अक्सरेश शर्मा, सचिव हरजिंदर ठाकुर व नरेश तनवर उपस्थित रहे।
ज़िला न्यायालय परिसर सोलन में लिगल एण्ड डिफेंस कांउसिल सिस्टम के नए कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय अमजद ए.सैयद ने डिजिटल माध्यम से किया गया। यह जानकारी सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन अंशू चैधरी ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में न्यायधीश एवं कार्यकारी अध्यक्षा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सबीना सहित अन्य हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम पाल राण्टा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। कार्यक्रम में ज़िला मुख्यालय सोलन के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन वीरेन्द्र शर्मा तथा ज़िला मुख्यालय में कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारी, ज़िला बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे। उन्होने कहा कि इस कार्यालय के खुलने का उद्देश्य समाज के गरीब, बेसहारा व निम्न वर्ग को उचित कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है ताकि समाज का कोई भी वर्ग अपने कानूनी अधिकारों से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि लिगल एण्ड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के नए कार्यालय में अजय शर्मा मुख्य लिगल एण्ड डिफेंस काउंसिल तथा पारूल खजूरिया व सरिता देवी सहायक लिगल एण्ड डिफेंस काउंसिल नियुक्त किए गए है।
विकास खण्ड कुनिहार जिला सोलन के सौजन्य से विकास खण्ड की समस्त पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को ग्राम पंचायत हाटकोट, कोठी व कुनिहर पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरुकता हेतु अभियान का संचालन किया गया। विकास खण्ड कुनिहार सभागार में खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को लिंग भेदभाव पर शपथ दिलवाई। लड़के व लड़की में भेदभाव न करते हुए एक समान व्यवहार व शिक्षा देने बारे जागरूक किया। मनु मोदगिल कॉर्डिनेटर विकास खण्ड कुनिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरूकता अभियान 14 दिसम्बर से 11 जनवरी तक विकास खण्ड के अंतर्गत सभी पंचायतों में चलाया गया व आज इस अभियान का समापन विकास खण्ड में कुनिहार क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के साथ किया गया।
सोलन में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन ठोडो ग्राउंड में परंपरागत रूप से किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में ज़िला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की ओर से आयोजन के संबंध में पूर्ण की जाने वाली तैयारियों व पुख्ता प्रबंधों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट आदि की रिहर्सल, स्टेज व आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, समारोह स्थल पर साफ-सफाई व सजावट, झंडे, साजोसज्जा, पारितोषिक वितरण, कार्यक्रम के दौरान समुचित पेयजल व्यवस्था संबंधी कार्यों की तैयारी संबंधित विभाग व अधिकारी समय पर पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि द्वारा कारगिल शहीद स्मारक स्थल पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की जाएगी। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल पर सफाई व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आदेशक गृह रक्षा शिव कुमार, उपमंडल अधिकारी सोलन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त संजय कुमार, ज़िला पर्यटन अधिकारी रतीराम वर्मा, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त प्रियंका चंद्रा, पुलिस उप अधीक्षक भीषम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थिओं के जीवन को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं और बच्चों को भावी चुनौतियों के लिए तैयार करते है। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से राजकीय ड्रिग्री काॅलेज में जून माह से एमए की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल को बिछाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके दृष्टिगत उन्होंने कहा कि देवरा पटी रोड के लिए लगभग सात करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसका कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा। उन्होंने विद्यालय में इतिहास की कक्षाएं आरंभ करने तथा मंज्याट की उठाओ पेयजल योजना के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुति देने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंज्याट के छात्रों को 2100 रुपए देने की घोषणा की।कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न मांगे मुख्यातिथि के समक्ष रखी गई, जिस पर संजय अवस्थी ने विद्यालय की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव ने आशिता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर खिताब से सम्मानित किया। उन्होंने चंचल, बादल, कृतिका, कुसुम, कर्ण, कामना, काजल, प्रशांत, अजय, अंशिका, हिमांशु, कुसुम, हिमांशी, प्रिया, मनीष, चांदनी, आदित्य, योगेश, हिमांगी, भूमिका, तेजस्वी, चाहत, हर्ष, हर्षित, भारती, शिल्पा, रक्षिता, पायल, अंजलि, भावना, साहिल, सीमा, गायत्री, शिल्पा, आयुष, हेमराज, जमील, तरुण, द्रुव, जाहिद, रोहित ठाकुर, सौरव, ललिता, भूमिका, संजना, योगेश व राजन आदि को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रावमापा मंज्याट सुरेश शर्मा ने विद्यालय की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य संसदीय सचिव ने जन समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, रावमापा व राप्रपा के अध्यापकगण व विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है कि वार्ड-8 में नडोह सड़क पर मदन शर्मा के घर से सुनीता के घर तक सड़क की मुरम्मत के दृष्टिगत 20 जनवरी, 2023 तक वाहनों की आवजाही के लिए बंद रहेगा। इन आदेशो के तहत वार्ड-8 की नडोह सड़क पर 20 जनवरी, 2023 तक मुरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आपातकालिन सेवाएं, अग्निशमन, एंबुलेंस व रोगियों के वाहनों पर लागू नहीं होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य कृष्ण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023-24 के ऑनलाइन आवेदन प्रथम जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 तक www.navodaya.gov.in पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01796-262370 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जफर इकबाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं, ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध होती रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी समय-समय पर जिला की सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के सम्बन्ध में निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएं कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित लाभांश से अधिक दाम न वसूल सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत ही उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का मामला उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र चयन किया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 36 हजार 306, पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। विभाग द्वारा जिला में जुलाई 2022 से दिसंबर 2022 तक कुल 1175 निरीक्षण कर जिनमें से 4 मामलों में अनियमितताएं पाई गई और प्रतिभूति राशि के रूप में 16000 वसूले गए। इस अवधि में 10 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी जब्त कर 20500 रुपए सरकारी कोष में जमा करवाए गए। 05 दुकानदारों के पास पाॅलीथीन पाए जाने पर 05 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। बैठक में 06 माह से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समेकित बाल विकास परियोजना एवं मिड मील योजना के अंर्गत निर्धारित पोषण मानदंडों के अनुरूप उचित आहार प्रदान करने के विषय में भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बैठक में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला में इस अवधि में 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र नेगी, पंजीयक सहकारी सभाएं गौरव, जिला पंचायत अधिकारी सोलन रमेश मिन्हास, राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश की सुक्खू सरकार ने छः मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है। कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, दून से विधायक राम कुमार चौधरी, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, बैजनाथ से विधायक किशोरी लाल और अर्की से विधायक संजय अवस्थी को सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया है। इनमें से सूंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल और राम कुमार चौधरी को मंत्री पद की दौड़ में भी माना जा रहा था, लेकिन इन्हें सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया है। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी 6 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुंदर सिंह ठाकुर : दूसरी बार बने है विधायक 57 वर्षीय सुंदर सिंह ठाकुर लगातार दूसरी बार कुल्लू सदर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे है। सुंदर सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी (मेडिकल) और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की उपाधि प्राप्त की। ठाकुर बागवानी एवं होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। सूंदर सिंह ठाकुर ने वर्ष 1985-86 में हिमसा चंडीगढ़ के संगठन सचिव के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत वर्ष 1989-91 तक हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष, 1991 में पंचायत समिति सदस्य, वर्ष 1991-94 तक पंचायत समिति कुल्लू के अध्यक्ष, वर्ष 1994-99 तक जिला परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2009-2012 तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के राज्य प्रतिनिधि तथा वर्ष 2012 से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव पद पर रहे। ठाकुर ने 2003-08 तक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा वर्ष 2013 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश खेल परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया। सुंदर सिंह दिसंबर 2017 में 13वीं विधानसभा के लिए बतौर विधायक चुने गए और जनरल डेवलपमेंट एंड सबोर्डिनेट लेजिस्लेशन कमेटी के सदस्य रहे। दिसंबर 2022 में यह 14वीं विधानसभा के लिए पुनः विधायक के रूप में चुने गए। मोहन लाल ब्राक्टा : लगातार तीसरी बार बने विधायक 57 वर्षीय मोहन लाल ब्राक्टा ने विधि स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है और एक अधिवक्ता के तौर पर सक्रिय रहे हैं। ब्राक्टा वर्ष 2012 में पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष 2013 से 2017 तक इन्होंने प्राक्कलन, ग्राम नियोजन, सार्वजनिक उपक्रम, कल्याण, विशेषाधिकार एवं नीति समितियों के सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2017 में 13वीं विधानसभा के लिए यह पुनः निर्वाचित हुए और कल्याण, नियम एवं ई-गवर्नेंस व सामान्य मामले समितियों के सदस्य रहे। दिसंबर 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए यह पुनः बतौर विधायक चुने गए है। मोहन लाल ब्राक्टा को होली लॉज खेमे का माना जाता है। राम कुमार चौधरी : मंत्री पद की दौड़ में थे शामिल राम कुमार चौधरी को सियासत विरासत में मिली है। उनके पिता लज्जा राम कई बार विधायक और मुख्य संसदीय सचिव रहे है। राम कुमार चौधरी ने लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं। राम कुमार चौधरी हरिपुर संदोली ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अतिरिक्त चौधरी वर्ष 1993-95 में प्रदेश एनएसयूआई के महासचिव, वर्ष 2003 में राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के वर्तमान में महासचिव हैं। वर्ष 2006 से 2011 तक यह जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रहे। यह दिसंबर 2012 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए बतौर विधायक चुने गए। दिसंबर 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः विधायक चुने गए है। आशीष बुटेल : शांता कुमार के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री बृज बिहारी लाल बुटेल के सुुपुत्र आशीष बुटेल दूसरी बार पालमपुर से विधायक बने है। पालमपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का गृह क्षेत्र है और यहाँ से बुटेल ने दोनों मर्तबा भाजपा के दिग्गज नेताओं को हराया है। 2017 में उन्होंने इंदु गोस्वामी को हराया था और इस बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को हराया है। बुटेल ने सिम्बोयसिस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पुणे से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। आशीष बुटेल को वर्ष 2011 से 2013 तक लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह वर्ष 2014 से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। वह वर्ष 2017 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा प्राक्कलन एवं ग्रामीण योजना समितियों के सदस्य रहे। वह दिसम्बर, 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। आशीष बुटेल जिला कांगड़ा बॉस्केटबाल संघ के भी अध्यक्ष हैं। उनकी सामाजिक कार्यों तथा अध्ययन में विशेष रूचि है। किशोरी लाल : बैजनाथ से दूसरी बार बने है विधायक किशोरी लाल जिला कांगड़ा के बैजनाथ से दूसरी बार विधायक बने है। वह पांच बार पंचायत प्रधान तथा उप-प्रधान रहे हैं। वह ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। किशोरी लाल दिसम्बर, 2012 में प्रथम बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए तथा दिसम्बर, 2022 में पुनः विधायक के रूप में चुने गए हैं। बैजनाथ पंडित संत राम की कर्मभूमि रही है और इसी सीट से उनके पुत्र सुधीर शर्मा भी दो बार विधायक बने है। ये सीट आरक्षित होने बाद यहाँ से कांग्रेस ने किशोरी लाल को चेहरा बनाया और वे तीन में से दो चुनाव जीतने में सफल रहे। संजय अवस्थी : क्रिकेट के मैदान से सियासी मैदान तक पहुंचे अवस्थी 57 वर्षीय संजय अवस्थी अर्की से दूसरी बार विधायक बने है। अवस्थी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। संजय अवस्थी वर्ष 1996 से 2006 तक जिला क्रिकेट संघ सोलन के अध्यक्ष तथा वर्ष 2000 से 2005 तक नगर परिषद सोलन के पार्षद रहे। वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य है। संजय अवस्थी 30 अक्टूबर, 2021 को विधानसभा उप-चुनाव में प्रथम बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा दिसम्बर, 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। संजय अवस्थी ने रणजी ट्रॉफी राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है।
विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे है। महज 28 साल की उम्र में विक्रमादित्य सिंह 2017 में पहली बार शिमला ग्रामीण सीट से विधायक बने थे। इस बार विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार विधायक बने है और अब 33 साल की उम्र में मंत्री भी बन गए है। अलबत्ता विक्रमादित्य सिंह को सियासत विरासत में मिली है लेकिन वे हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से है। अमूमन प्रदेश के हर निर्वाचन क्षेत्र में उनके समर्थक है और वे बीते चुनाव में कोंग्रस के स्टार प्रचारक भी थे। विक्रमादित्य ने इतिहास में स्नातक उपाधि सेंट स्टीफनज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। विक्रमादित्य 2013 से 2018 तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह के मंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों में ख़ासा उत्साह है और होली लॉज में एक बार फिर दिवाली सा माहौल है। गौरतलब है कि उनकी माता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सीएम पद की दौड़ में थी लेकिन पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाया। इसके बाद होली लॉज समर्थकों में निराशा थी लेकिन अब विक्रमादित्य सिंह के मंत्री बनने से फिर नए उत्साह का संचार हुआ है।
जगत सिंह नेगी किन्नौर से पांचवी बार विधायक बने है और कांग्रेस के तेजतर्रार नेता है। उन्होंने बी.ए.एल.एल.बी. की शिक्षा डी.ए.वी. महाविद्यालय चण्डीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ से ग्रहण की है। जगत सिंह नेगी 1980 से 1995 तक जिला सेब एवं सब्जी उत्पादक संघ किन्नौर के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही जगत सिंह 1980 से 1995 तक जिला बार संघ किन्नौर के अध्यक्ष तथा जिला युवा कांग्रेस कमेटी किन्नौर के अध्यक्ष भी रहे हैं। 1996 से 2011 तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। 1996 और 2005 से 2009 तक हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रहे। जगत सिंह नेगी ने पहली बार 1995 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। फिर 2003 में भी किन्नौर सीट पर जगत सिंह नेगी ने ही जीत हासिल की। 2007 का चुनाव वे हार गए लेकिन उसके बाद 2012 , 2017 और इस बार के चुनाव में लगातार तीन दफा जीत कर नेगी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जगत सिंह नेगी इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके है और विपक्ष में रहते हुए अक्सर आक्रामक रहे है। संभवतः नेगी किन्नौर से पहले ऐसे विधायक है जो पुरे पांच वर्ष मंत्री रहेंगे।
सुक्खू कैबिनेट के विस्तार में सोलन विधायक डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल को मंत्री पद मिला है। 82 वर्षीय कर्नल शांडिल एससी समुदाय से आते है और गाँधी परिवार के करीबी माने जाते है। सेना में बतौर कर्नल सेवाएं देने के बाद 1999 में शांडिल की राजनीति में एंट्री हुई, तब शांडिल ने पंडित सुखराम की हिमाचल विकास कांग्रेस से शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता भी। इसके बाद कर्नल धनी राम शांडिल कांग्रेस में शामिल हो गए और 2004 में दोबारा लोकसभा का चुनाव लड़ा और दूसरी दफा जीतकर सांसद बने। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया, लेकिन भाजपा के वीरेंद्र कश्यप से शांडिल चुनाव हार गए। फिर 2012 में कर्नल धनीराम शांडिल ने पहली बार सोलन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन वीरभद्र सरकार में सामजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री बनाया गया। 2017 में कर्नल शांडिल ने सोलन सदर सीट से फिर चुनाव लड़ा और अपने दामाद डॉक्टर राजेश कश्यप को हराकर फिर से विधायक बने। इस बार शांडिल ने शानदार जीत की हैट्रिक लगाकर 3858 मतो से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश कश्यप को मात दी है। कर्नल शांडिल उन नेताओं में से एक है जो हाईकमान के बेहद करीबी माने जाते है। वे कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य भी रहे है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद शांडिल का नाम मुख्यमंत्री फेहरिस्त में भी शामिल था, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वरिष्ठता के आधार पर कर्नल शांडिल का नाम मंत्रिपद के दावेदारों में तय माना जा रहा था। अब जैसा अपेक्षित था हुआ भी बिलकुल वैसा ही, सुक्खू मंत्रिमंडल में कर्नल शांडिल के नाम पर मोहर लग गई है और सोलन को मंत्री पद मिल चूका है।
मैसर्ज़ एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर, अपने संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 150 पदों को भरने के लिए ज़िला रोजगार कार्यालय सोलन में 12 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवा रही है। ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड (ऊंचाई 168 से.मी., भार 56 किलोग्राम) निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों/दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 12 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे पहंुचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 85580-62252, 78768-26291 तथा 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
पूर्व सैनिक कुनिहार इकाई की त्रेय मासिक बैठक 15 जनवरी रविवार को प्रातः 11 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के सामने चौधरी कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। यह बैठक इकाई अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह कँवर की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बात की जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष ने कहा कि लीग के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा पारिवारिक पैंशन धारकों से अनुरोध किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में आए। उन्होंने बताया कि जो पूर्व सैनिक हाल ही में पेंशन में आये हैं, जिन्होंने लीग की सदस्यता ग्रहण की है व जो पूर्व सैनिक 80 साल की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें लीग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिक भाइयो व नारी बहनों को पेंशन से संबंधित कोई समस्या है वे अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर आए ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टाबरावरी में पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में डॉ जगदीश चन्द नेगी उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत कर शॉल व स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा वन्दे मातरम गीत व मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बच्चों ने एक से एक हिंदी,पं जाबी व पहाड़ी गीतों पर कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य डॉ मीना गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं मुख्यातिथि ने अपने सम्बोन्धन मे कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए तथा शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी इस जिम्मेवारी को समझना होगा, तभी हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा व संस्कारो से अच्छे समाज का निर्माण कर सकते है। अंत मे मुख्यातिथि द्वारा वर्ष भर शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, सुंदर ठाकुर, डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य, पँचायत प्रधान हरीश कौशल, उपप्रधान रणजीत सिंह, पूर्व पँचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, श्रीराम कौशल आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन कांटी मशवा पंचायत (खील गांव) के रमन कुमार की उम्र 18 वर्ष है। अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। ग्रामीण परिवेश में ट्रांसगिरि की कांटीमश्वा पंचायत के खील गांव में जन्म हुआ। दसवीं की परीक्षा में 700 में से 651 अंक प्राप्त किए। 12वीं की परीक्षा में 500 में से 448 अंक हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया। 7 बहन-भाईयों में सबसे बड़ा है। पहाड़ सी चुनौती लेकर आगे की पढ़ाई करने नाहन काॅलेज में दाखिला लिया है। गुरबत ऐसी कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है। सपनों को पंख लगाने रमन नाहन पहुंच जाता है, ताकि काॅलेज की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सके, लेकिन गरीब पहाड़ी युवक के सामने पहाड़ जैसी चुनौती सामने आ गई। चंद महीने पहले ये पता चला कि 7 वर्ष की अमिषा को ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी है। आनन-फानन में पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। पिता दिहाड़ी करें या बेटी की देखभाल। यही नहीं, रमन खुद भी न्यूरो की बीमारी से पीड़ित है। उल्लेखनीय है कि गांव का युवक हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी पकड़ रखता है। 7 वर्ष की बहन के कैंसर के इलाज की खातिर दिहाड़ी करने को मजबूर हुआ 18 वर्ष का मेधावी रमन बावजूद इसके काॅलेज भी जा रहा है। साथ ही दिहाड़ी लगाकर चंद रुपए भी कमा रहा है। एक जगह रोजाना 8 घंटे की नौकरी करने के बाद 10 दिन की पगार महज एक हजार मिली थी। बेशक ही अपनी दास्तां सुनाते-सुनाते रमन की आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन वो हिम्मत नहीं हारता। जब भी अवसाद हावी होने लगता है, तो अपनी डायरी में जीवन की कठिन परीक्षा की कड़वी सच्चाई को शब्दों में उकेर देता है। (रमन का नंबर 7876715176 , इंदर सिंह पिता का नाम 9805313122) Indar सिंह, अकाउंट नंबर-08630110025109, ifsc code -UCBA0000863, Google pay N.-8894914116, चतर सिंह (चाचा)।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का एक दल वर्तमान में सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक एवं मानवजनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अभिज्ञता अभ्यास कर रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने दी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि एनडीआरएफ का दल 04 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 तक सोलन जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान यह दल ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उद्योगों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, महत्वपूर्ण भवनों, सड़कों और पुलों इत्यादि की पहचान कर आपदा के समय त्वरित राहत कार्यों, उपकरणों एवं भौगोलिक परिस्थितयों का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभिज्ञता अभ्यास का उद्देश्य जहां एक ओर सोलन जिला में आपदा के समय त्वरित सहायता का ढांचा तैयार करना है। वहीं, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य को ऐसे समय में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देना भी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आपदा का समय एवं स्थान कभी निश्चित नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के लिए हर समय तैयार रहना आवश्यक होता है। जिला प्रशासन सभी के सहयोग से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। एनडीआरएफ की टीम समय-समय पर सोलन जिला में विभिन्न आपदाओं की तैयारी को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य अभिज्ञता अभ्यास आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि दल द्वारा आज सोलन के नौणी में स्थित डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में अभिज्ञता अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दल ने वास्तविक अभ्यास के माध्यम से सभी को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह दल 5 जनवरी को भोजनगर-बनसर सड़क, भोजनगर-नेरीकलां सड़क, कुमारहट्टी (भू-स्खलन का दौरा), 06 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की, 07 जनवरी को मैसर्ज़ पीड़िलाईट उद्योग नालागढ़, 09 जनवरी को ग्रीनलेम उद्योग नालागढ़ तथा सिविल अस्पताल नालागढ़, 10 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, 11 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला, 12 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा, 13 जनवरी को मैसर्ज़ बिरला टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी तथा मैसर्ज़ गोदरेज उपभोक्ता उत्पाद लिमिटेड बद्दी, 14 जनवरी को मैसर्ज़ विनसम टेक्सटाइल उद्योग लिमिटेड बद्दी तथा सारा टेक्सटाइल बद्दी, 16 जनवरी को इंडो राम डद्योग नालागढ़ तथा जुपिटर सोलर पाॅवर बद्दी तथा 17 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में अभिज्ञता अभ्यास करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र कथेड़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 06 जनवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक माल रोड़, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद परिसर, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सन्नी साईड, विवांता माॅल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्कालय, ज़ोनल अस्पताल, अस्पताल सड़क, फोरेस्ट रोड, जौंणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, धमकड़ी, फसकाना, हार्ट, ब्रुररी, सलोगड़ा, मनसर, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नादोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड़, लघु सचिवालय, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, शिल्ली रोड, उपायुक्त निवास, मोहन कालोनी, मधुवन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ रोड, एम.सी क्षेत्र, रेनाॅल्ट शोरूम तथा आस-पास के क्षेत्र, चैक बाजार, सर्कुलर रोड़, धोबीघाट, आई.टी.आई, पुराना बस स्टैण्ड, सैंट लुक्स, अंबुशा होटल, चैसटर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, ड्रिग्री काॅलेज, ठोडो मैदान, खनोग, मतयूल, खलिफा लोज़, जे.बी.टी रोड़, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुंडीधार, साइअन्टिस्ट कालोनी, नया बस स्टैंड, पुसिल लाईन, सब्जी मण्डी तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त चम्बाघाट चैक, बसाल रोड़, कथेड, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, खडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, सलूमना, सूर्य किरण, फोरेस्ट कालोनी, करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जरोह, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोर्नाक होटल तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सांय 05.00 तक के बीच आवश्यकता अनुसार समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा चुनाव-2022 में ज़िला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा व्यय की गई राशि के मिलान बारे आज लघु सचिवालय सोलन में व्यय पर्यवेक्षक 53-सोलन तथा 54-कसौली निर्वाचन क्षेत्र राम प्रकाश मौर्य और व्यय पर्यवेक्षक 50-अर्की, 51-नालागढ़ तथा 52-दून निर्वाचन क्षेत्र योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। व्यय पर्यवेक्षकों ने कहा कि सोलन तथा कसौली विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी अपने खर्चे का ब्यौरा दस्तावेजों के साथ मिलान करने के लिए 06 जनवरी, 2023 तक तथा दून, नालागढ़ व अर्की विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी खर्चे का ब्यौरा 07 जनवरी, 2023 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को विधानसभा चुनावा में व्यय की गई राशि का ब्यौरा प्रमाण सहित प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर सहित विभिन्न प्रत्याशी तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सोलन जिले में पिछले 15 दिन में लंपी के इक्का-दुक्का मामला सामने आया है। इसके बावजूद पशुपालन विभाग एहतियात के तौर पर जिले के सभी गोवंश की वैक्सीनेशन करवा रहा है। विभाग का टारगेट है कि 10 जनवरी तक जिला के सभी 1 लाख गोवंश की वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया जाए ताकि लंपी वायरस जड़ से खत्म हो सके। पशुपालन विभाग ने पहले चरण में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर एरिया में सभी पशुओं की कारपेट वैक्सीन का काम पूरा कर लिया है। अब तक जिले में करीब 30 हजार पशुओं की वैक्सीनेशन कर ली गई है। जिले में अब तक लंपी से 1643 पशुओं की जान गई है, लेकिन अब वायरस का प्रकोप कम हुआ है। विभाग ने इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए सभी पशुओं को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है। वहीं पशुपालन विभाग सोलन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ बीबी गुप्ता ने जानकारी दी कि पिछले साल अगस्त माह में लंपी वायरस के मामले सामने आना शुरू हुए थे। उसके बाद से ही विभाग ने टीमें बनाकर एहतियात बरतनी शुरू कर दी थी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी। उसके उपरांत वर्ष 2023 में क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों बारे चर्चा व आगामी रणनीति तैयार की गई। क्लब द्वारा निर्णय लिया गया कि क्लब पिछले वर्ष की तरह दोस्ती क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ रक्तदान शिविर व मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाएगा। बैठक में क्लब अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय जोशी, महासचिव लोकेंद्र कंवर, वरिष्ठ सलाहका अक्षरेस शर्मा, नरेश तनवर व हरजिंदर ठाकुर उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार की सामाजिक संस्था सर्व एकता जन मंच व नव चेतना संस्था ने संयुक्त रूप से कुनिहार में स्थित गौधाम में गौवंश की सेवा करते हुए नए वर्ष का उत्सव मनाया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र व कुलदीप ने बताया कि दोनों संस्था के सभी सदस्यों ने गौधाम में इकठ्ठे होकर गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें आटे की मीठी पिनियां व अन्य खाने की सामग्री वितरित की। इस सेवा में कुलदीप कंवर, संजीव तनवर, राजेंद्र ठाकुर, कुलदीप पंवर, राहुल राय, अंजू चोपड़ा, पूनम कंवर, रीटा, पलक व दीक्षित आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर बीएड कॉलेज के विभाग में सत्र 2020-22 के पास छात्र-छात्राओं के लिए द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। सतीश मेहता डयु टॉक आकदमी के डायरेक्टर द्वारा छात्रों के लिए चर्चा एवं साक्षात्कार किए गए, जिसमें से छह छात्र-छात्राओं का असिस्टेंट इंग्लिश ट्रेनर की ट्रेनिंग के लिए चयन किया गया। उन्हें स्टाइपंड और प्री प्लेस्मेंट आफ़र भी दिया गया। इस चयन के लिए जिसने शिक्षण विषय अंग्रेज़ी के साथ बीएड कर चुके छात्रों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। प्रधानाचार्य डॉ. निशा, डिप्टी डायरेक्टर आदिल एवं हूसेन ज़ैदी ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाए दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । नालागढ़ अडाणी सीमेंट ने हिमाचल प्रदेश में स्थित नालागढ़ और एशियाई इकाइयों में ट्रक चालकों के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित पुरस्कार और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कुल 20 ट्रक ड्राइवरों को उनके सुरक्षित ड्राइविंग कौशल और उच्चतम यात्राओं के लिए चैंपियंस के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए ट्रक चालकों में से एक अजय कुमार ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा और कल्याण का ख्याल रखने के लिए कंपनी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। जब हमारी बिरादरी को हमारे काम के लिए पहचाना जाता है, तो हम प्रोत्साहित महसूस करते हैं और यह हमारे ड्राइवर भाइयों को प्रेरित करता है। हमें सड़क सुरक्षा से जुड़ी ब्रीफिंग और सबक से बहुत फायदा हुआ है, जिससे हमें अपने ड्राइविंग कौशल में सुधार करने में मदद मिली है। कार्यक्रम में चालक समुदाय की भारी भागीदारी देखी गई, जिसमें लगभग 50 चालकों ने भाग लिया। अडाणी सीमेंट नियमित रूप से सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को संस्थागत बनाने के लिए अपने सभी संयंत्रों में ट्रक चालकों के साथ जुड़ता रहा है, जिसमें चालकों को किसी भी घटना की सीख के बारे में भी अपडेट किया जाता है। यह अन्य चालकों को भी प्रेरित करता है कि वे सम्मानित चालकों का अनुसरण करें, ताकि जल्द ही उनके प्रदर्शन में सुधार हो सके।
गगन शर्मा। साेलन एलआर बीएड संस्थान में नई शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार आयोजित किया गया। नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्वरूप बदल न जा रहा है। वर्षों से चली आ रही शिक्षा पद्धति इस बात से बदल जाएगी। अब तक 3 वर्ष में होने वाला बीए बीएससी बीकॉम 4 वर्ष का होगा। साथ ही तीन स्ट्रीम नहीं जोड़ दी गई, जिसमें भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम के विशेष शामिल किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि आप प्रवेश के समय विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय चुनने का मौका मिलेगा। इससे उनका सर्वागीण विकास होगा। प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने बताया कि सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए सेमिनार का आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थियों को नयी शिक्षा नीति के बारे जागरूक कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के माहौल में छात्रों को शिक्षा के साथ ऐसा परिवेश देने की जरूरत है, जिससे कि सौहार्द व भाईचारे के साथ अनुशासन का माहौल बने। इसके लिए शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को समझने व छात्रों को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में बीएड के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने अपने विचार रखे।
पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर हो रहा है पौधों का वितरण मदन सांवरिया । निरमंड निरमंड और आनी उपमंडल के बागवानों के लिए सेब सहित अन्य फलों के पौधों का आवंटन 26 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसमें पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर पौधों का आवंटन किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ उद्यान आनी डॉ उत्तम पराशर ने बताया कि बागवान पौधों के लिए बागवान प्रसार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, व विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। ये पौधे और किस्में होंगी उपलब्ध राज्य की जलवायु परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न प्रकार की किस्मों के पौधे जिस क्षेत्र की समुद्रतल से 4500 से 6000 फीट की ऊंचाई के लिए स्कारलेट स्पर 2, जैरोमाइन, रैड कैप, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, शैलेट स्पर, गेलगाला (पी) रैडलम गला( पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि 6000 से 7500 फीट की ऊंचाई के लिए रैडब्लॉक्स, जैरोमाइन, गेलगाला (पी) सन फ्यूजी (पी) रैडलम गला (पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) 7500 से ऊपर के क्षेत्रों के लिए जैरोमाइन, रैड कैप बोलटड, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, टौलर स्पर, गेलगाला (पी), रैडलम गाला (पी), फ्यूजी (पी) व ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी किस्मों के फल पौधे बागवानी विभाग कार्यालय आनी, बागवानी विभाग कार्यालय निरमंड में वितरित किए जा रहे हैं। पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर जिन बागवानों ने पूर्व में मांग की है, उन बागवानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ साथ बागवान चैरी, पलम व नाशपाती के अच्छी किस्मों के पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार ग्राम पंचायत पटाबरावरी में कुछ दिनों पहले अज्ञात लोग रात को एक बैल व एक गाय को बेसहारा छोड़ गए, जो किसानों की फसल को तो नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही लावारिस बैल लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। यह जानकारी पूर्व बीडीसी सदस्य डीडी कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेसहारा छोड़े पशु लोगों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। लोग जब इन्हें खेतों से हटाने की कोशिश करते हैं, तो यह लोगों के पीछे भागकर उनपर हमला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव पटाबरावरी के 82 वर्षीय बुजुर्ग किरपा राम पर भी इस आवारा बैल ने हमला कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाना पड़ा। इन बेसहारा पशुओं का पूरे क्षेत्र में खाैफ बना हुआ है। डीडी कश्यप व अन्य ग्रामीणों वन विभाग हिमाचल प्रदेश वर्ड लाइफ विंग तथा पशु पालन विभाग से आग्रह किया है कि इन बेसहारा पशुओं को शीघ्र पकड़कर गौ शाला में छोड़ा जाए, ताकि किसानों की फसल व जानमाल की सुरक्षा हो सके। डीडी कश्यप ने बताया कि स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी को भी इसकी जानकारी दी है और इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
एलआर कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा वीरवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएड के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पांच टीमों में बंटकर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विज्ञान एवं हिमाचल से संबंधित प्रश्न पूछें गये। दूसरे चरण में खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अंतिम चरण में बीएड के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। टीम डीनिलाक्ष, ईवा और पंकज की टीम डी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर टीम सी रही जिसमें इशिता, साक्षी व रंजना शामिल है। छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन के लिए डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी और प्रधानाचार्य डॉ निशा ने उन्हें बधाई दी।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय समिति एवं राष्ट्रीय न्याय अधिनियम के अंतर्गत गठित स्थानीय जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त उपायुक्त ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत पंजीकृत मामलों की समीक्षा की। उन्होंने 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी सम्बन्धित विभागों को 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर गम्भीरता से कार्य करने तथा मामलें में की गई प्रगति से अवगत करवाने के निर्देश दिए। ज़फ़र इक़बाल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय हेतु व्यक्तिगत तथा आधारभूत विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कर उनका आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान करना है। प्रदेश में इस योजना का क्रियान्वयन सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड तथा निगम के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में जानकारी दी ग कि जिला सोलन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्तमान कैलेंडर वर्ष में 27 पीड़ितों को 16 लाख रुपये की राहत राशि जारी की गई है। प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक क्रियाकलापों के लिए हिमाचल प्रदेश अल्पसख्यक वित्त विकास निगम शिमला के द्वारा 15 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कैलेंडर वर्ष में 75 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए ।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के दोनों यूनिट सायरी मनसा माता मंदिर परिसर के समीप पहली जनवरी, 2023 को नव वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगे। सायरी यूनिट अध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में विधायक निर्वाचन क्षेत्र सोलन डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे तथा संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वीके शर्मा सेवानिवृत अखिल भारतीय पैरामिलिट्री बल के अध्यक्ष विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। जीआर भारद्वाज ने बताया कि इस समारोह को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संघ के राज्य सलाहकार व जिला सोलन यूनिट के अध्यक्ष केडी शर्मा सहित जिला की सभी यूनिटों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जिला सोलन यूनिट सहित जिला की अन्य छोटी सभी यूनिटों के सदस्यों से पहली जनवरी को ठीक साढ़े 10 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि इस समारोह को भव्य बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नाटय दल द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। अंत में सभी को दोपहर भोजन की व्यवस्था सायरी यूनिट द्वारा की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में अध्ययनरत रहे पूर्व छात्रों ने विद्यालय की ओर से आयोजित 'एलूमनी मीट' कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र इस अवसर पर विद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय में रहने के दौरान के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा किया। एलुमनी मीट में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रधानाचार्य केके यादव द्वारा एलुमनी छात्रों का स्वागत किया गया व विद्यालय में आने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के आधार एलुमनी छात्र हैं, जो कि यहां से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को बिखेर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभवों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने आने वाले जीवन में उन्हीं की तरह सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एक सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों और विद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व छात्रों ने नवोदय विद्यालय में अध्ययन के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया और यह बताया कि किस प्रकार विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन में रहकर अपना पूर्ण ध्यान अपने अध्ययन और अन्य दूसरी गतिविधियों में लगाना चाहिए। एलुमिनी मीट कार्यक्रम में पूर्व छात्रों शशिकांत, बलविंदर कंवर, राहुल ठाकुर, मोहम्मद असगर, रोहित कश्यप, अनिल परमार, मदन ठाकुर, कनव कुमार खत्री, पंकज वैश, राकेश रतन, लखविंदर, दौलत राम और अमित ने भाग लिया। यह कार्यक्रम भूतपूर्व छात्रों के लिए ही नहीं अपितु विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए भी अविस्मरणीय रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है हिमाचल की वादियां बाहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, जिससे हिमाचल में आए दिन टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे हिमाचल में घूमने आए हुए टूरिस्टों के लिए समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने हर साल की भांति इस साल भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जानकरी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज राकेश गुलेरिया ने बताया की जैसे-जैसे हमारे ऑफिसर सहेबान से जो-जो भी निर्देश न्यू ईयर के लिए मिले हैं, उन आदेश की पालना के हेतु 40-50 पुलिस बल है, जो कि हमने सोलन को चार-पांच भाग में बांटा है। दोरीद्वाल सप्रून ओल्ड बस्टैंड डीसी चौक चंबाघाट कोटलानाला इन जगाओ में हम अपनी पुलिस बल को बाटेंगे और ट्रैफिक विंग भी रात को 12:01 बजे तक काम करता रहेगा और यातायात को सुचारू रूप से चालू रखेगा और जो भी टूरिस्ट जो शिमला की ओर जाने वाला और चायल की तरफ जाने वाला होगा, उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और बताया की सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी और कहा की हेलमेट लगाकर रखें सीट बेल्ट लगाकर रखें दारु का सेवन करके गाड़ी न चलाएं सुरक्षित रहे और साथ-साथ में दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
एडीसी जफर इकबाल की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में कोविड-19 के टीकाकरण काे लेकर हुई बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बैठक में ओमिक्रोन बी एफ-7 जो की कोविड का नया वेरिएंट है, उससे बचाव के लिए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार एहतियात बरतने को कहा गया। एडीसी ने बैठक में जानकारी दी की जिला सोलन में अब तक 16,58,594 कोविड खुराक दी जा चुकी है। जिला में अब तक 476200 कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें 31988 पॉजिटिव मामले थे व 31646 मामले स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक कोविड का मामला है। जिला सोलन में 692 सामान्य बिस्तर, 125 कोविड के लिए बिस्तर व 125 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर है। जिला में 26 आईसीयू बिस्तर, 26 वेंटिलेटर और 64000 क्षमता के 04 पीएसए प्लांट है। ला सोलन में नामित कोविड स्वास्थ्य केंद्र के तहत ई एस आई काठा में 14 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है व 06 आईसीयू है तथा नालागढ़ में 41 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर व 04 आईसीयू हैं। अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने जिला में कोविड की रोकथाम के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने का आग्रह किया और चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के नियंत्रण और निगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया की जिला सोलन में प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्रताप्त करने हेतु कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिला सोलन में निक्षय मित्र के तहत 206 क्षय रोगियों को सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें 111 नालागढ़, 12 अर्की, 02 चंडी और 80 क्षय रोगी धर्मपुर के हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को क्षय रोग के लक्ष्य प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. विकास, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ मुक्ता रस्तोगी, बीएमओ सोलन, बीएमओ चंडी, बीएमओ धर्मपुर व अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'विजनेस एनालिसस एवं बिजनेश फोरकास्टिंग' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में इलाहाबाद विश्वविधालय के पूर्व डीन (फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स), प्रो. जगदीश नारायण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कार्यशाला के विषय 'बिजनेस एनालिसिस एवं बिजनेस फोरकास्टिंग' के ऊपर अपनी बात विस्तार पूर्वक रखी व श्रीमद्भागवत गीता को प्रबंधन सीखने का एक बेहतर स्त्रोत बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्केट मैकेनिज्म की समझ विकसित करने के साथ-साथ ग्लोबल वर्ल्ड में अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उदाहरण देकर समझाया। इस कार्यशाला से न केवल विद्यार्थी बल्कि शिक्षक एवं शोधार्थी भी लाभान्वित हुए। इस मौके पर उपस्थित कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आधुनिक व्यापार विश्लेषण और बाजार तंत्र की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना था। उन्होंने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स संकाय को बधाई दी।
बच्चाें ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व क्षेत्र का नाम किया रोशन रंजीत ठाकुर। कुनिहार आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में 12वीं वार्षिक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार, कुम्हारहट्टी, नैना टिक्कर स्कूल, गड़खल अकादमी, गुरुकुल इंटनेशनल स्कूल कुनिहार, राजस्थान व अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार के मुख्य कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मैराथन दौड़ में अकादमी के 25 बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 बच्चों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जिसमें मैथिली व महिमा ने पहला स्थान, हिमानी चौहान व ईशा ठाकुर ने दूसरा तथा शौर्य कालिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें आयोजकों द्वारा मोमेंटो व नकद राशि द्वारा सम्मानित किया गया। कोच ने बताया कि अकादमी के बच्चे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं व बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय ने भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदान पर एक ऑनलाइन वेबिनार की मेजबानी की। श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. पवन कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी हमीरपुर एचपी से थे। योगानंद स्कूल ऑफ एआई, कंप्यूटर और डेटा साइंस द्वारा विकसित रामानुजन गैलरी का भी इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। डॉ. पवन कुमार ने श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों पर एक सत्र दिया। उन्होंने भारतीय गणितज्ञों जैसे शकुंतला देवी, आर्यभट्ट और पीसी महालनोबिस, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धि और कल्पना के साथ गणित के क्षेत्र को आगे बढ़ाया उनके बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. कुमार ने वैदिक गणित के महत्व पर भी चर्चा की और बड़ी संख्या वाली समस्याओं को हल करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर बीएड विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद चंद्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए गए, जिसमें प्रमुख रुप से मॉडलिंग, मणिपुरी नृत्य, सोलो सॉंग, नाटी एवं किन्नौरी नृत्य रहा। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की। नए बैच के प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से मनोरंजक रूप में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए नए पेज से सलोनी को मिस प्रेशर और चेतन को मिस्टर फ्रेशर के रूप में चुना गया। वहीं, मिस एवं मिस्टर पर्सनालिटी दिव्या एवं निलाक्ष चुने गए। छेरिंग एवं जय ललिता मिस एवं मिस्टर टेलेंट रहे। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने सभी बच्चों का संस्थान में स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यातिथि का भी धन्यवाद किया और मिस एवं मिस्टर फ्रेशर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चंद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में मदद मिलती है। मुख्यातिथि ने छात्रों को शिक्षण के कार्य को ईमानदारी से करने हेतु अपने विचार साझा किए। समारोह में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी, बीएड विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. निशा, अध्यापक, सहायक कर्मचारी एवं प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज जेंडर मे नस्ट्रीमिंग, जंेडर रिस्पोंस बजट के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई। यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास, संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, हिमाचल प्रदेश योजना विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कि गई। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के माध्यम से जेंडर रिस्पोन्सिव बजटिंग के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने पर जोर देता है। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओें के लिए लैंगिक समानता सुनिश्चित कर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए जेंडरबजट स्टेटमेंट व जंेडर रिस्पोंस बजट के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जेंडर बजट स्टेटमेंट, जेंडर रिस्पोंस बजट का उद्देश्य विभिन्न संसाधनों का समान लैंगिक वितरण सुनिश्चित करना है, साथ ही जेंडर बजट स्टेटमेंट के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से महिलाओं के लिए क्रियान्वित की जा रही नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभाव का विश्लेषण करना है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जेंडर बजट स्टेटमेंट लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के साथ महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए बजट संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग सुनिश्चित करेगा तथा जेंडर आधारित बजट के प्रभाव का मूल्याकंन भी करेगा। जेंडर बजटिंग लैंगिक असमानताको कम करने और सभी को एक समान अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। योजना सलहाकार, हिमाचल प्रदेश योजना विभाग, बासू सुद ने कहा कि लैंगिक असमानता को कम करने के लिए हर विभाग की भागीदारी महत्त्वपूर्ण है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्नवि भागों में जेंडर बजट सैल गठित किए गए हैं।जेंडर बजट सैल एक संस्थागत प्रणाली है, जो सरकारी बजट में जेंडर विश्लेषण के एकीकरण की सुविधा प्रदान करती है। उन्हाेंने कहा कि विभागों द्वारा स्थापित किए गए जेंडर बजट सैल के मार्गदर्शन के लिए प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग और संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान से कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के हितधारकों की सहायता के लिए कार्यशालाएं, प्रशिक्षण माॅडयूल, सूचना पुस्तिकाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि विभागों द्वारा जेंडर बजट स्टेटमेंट का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, श्रुति सिंह ने उपस्थित अधिकारीयों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज़फर इकबाल, सहायक आयुक्त संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे ग्रेजुएट-एड-ऑन कार्यक्रम के तहत सीमा महाविद्यालय में 60 विद्यार्थियों को निःशुल्क बैग, स्टेशनरी और किताबें बांटी गई। ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स के सहयोग से आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों को विविध कोर्स से संबंधित जानकारी भी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राय सिंह नेगी और प्रो. हरीश साजटा जी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम बहुत अच्छा है और इससे छात्रों को स्व रोज़गार संबंधी विविध क्षेत्रों के बारे में जरूरी जानकारी मिलेगी। ग्रेजुएट-एड-ऑन प्रोग्राम से कॉलेज के छात्रों की क्षमता का विकास होगा और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप उन्हें रोजगार के नए मौके मिलेंगे। उन्होंने ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी। टेक्नोपैक के स्टाफ़ ने बताया कि विभिन्न कोर्स में प्रवेश ले चुके 60 छात्राएं को निःशुल्क किताबें, स्टेशनरी व अन्य चीजें दी गई हैं। सीमा महाविद्यालय में उक्त कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थी देश के प्रतिशिष्ट संस्थानों में रोज़गार प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों का रूझान इस कार्यक्रम के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि टेक्नोपैक एडवाइजर्स रोजगार परक शिक्षा देने के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है, ताकि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. नीतिका धवन, कोर्स ट्रेनर नेहा रूखटा और ट्रेनर संगीता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज दाडलाघाट स्थित अंबुजा कंपनी के अधिकारियों तथा ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच परिवहन भाड़े के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच मामला सुलझाने के लिए नेगोशिएशन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रतिनिधि, अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रशासन के प्रतिनिधि समिलित होंगे। समिति में उपमंडलाधिकारी अर्की, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट, सहायक पंजीयक सहकारी समिति के अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व श्रम अधिकारी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करेंगे और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि तथा अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेगोशियेशन समिति में परिवहन भाड़े को लेकर मध्यस्ता करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय स्वरूप, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट संदीप कुमार शर्मा, महाप्रबंधक डी आई सी, एलआर वर्मा, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भोजनगर, धर्मपुर, बोहली तथा सतडोल में कैंपाें का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत मशीवर के पंचायत मुख्यालय में, ग्राम पंचायत रामशहर के पंचायत मुख्यालय में व एमसी कार्यालय परवाणू में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी, ग्राम पंचायत चायल, पंचायत मुख्यालय मैलेहनी तथा 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय कृष्णगढ़, पंचायत मुख्यालय खैरा तथा तहसील कार्यालय बद्दी में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपाें में प्रशासनिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य किए जाएंेगे तथा संबंधित विभागों द्वारा लोगों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से इन कैंपाें के माध्यम से अपने राजस्व संबंधित व अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।
सचिन ठाकुर। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। कृतिका कुलहरी आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 169वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। कृतिका कुलहरी ने जिला समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।उन्होंने कहा कि लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने और पात्र व्यक्तियों तक समय पर ऋण पह़ुंचाने में वित्तीय संस्थानों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, ताकि आमजन की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उपायुक्त सोलन ने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग के निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। कृतिका कुलहरी ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लंबित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए, ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलंब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि ज़िला में सितंबर, 2022 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 02 लाख 09 हजार 46 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 13 हजार 216 लाख रुपए जमा हुए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 03 लाख 08 हजार 732 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 11 लाख 2 हजार 919 तथा अटल पेंशन योजना से 50 हजार 227 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में सितंबर, 2022 तक शिशु श्रेणी के तहत 11 हजार 491 लाभार्थियों को लगभग 05 हजार 213 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 16 हजार 196 व्यक्तियों को लगभग 36 हजार 309 लाख रुपए तथा तरूण श्रेणी के तहत 06 हजार 544 लाभार्थियों को लगभग 47 हजार 192 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त ने यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की नई-नई सम्भावनाएं तलाशनी चाहिए। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। यूको आरसेटी को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा केसीसी मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित होकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सके। भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी भरत राज आनंद ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने कहा कि सितंबर, 2022 तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत पात्र1267 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 677 प्रशिक्षण प्राप्त लोग अपनी आजीविका कमा रहे हैं। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक सोलन के सौजन्य से उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी के कर कमलों द्वारा संभाव्यता यक्त ऋण योजना के तहत एक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस योजना के तहत 2023-24 वर्ष के लिए 3 हजार 718 करोड़ रुपए की राशि कृषि प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण योजना का आंकलन किया गया है। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अशोक चौहान, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक आरके बाली, राज्य निदेशक यूको आरसेटी जेपी सिंह, जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।


















































