रंजीत ठाकुर । कुनिहार विकास खंड सोलन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के खडक़ी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। कथा के अंतिम दिन आचार्य रामचंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व व्यक्ति के जीवन में गुरू का महत्व क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन खड़की निवासी बालकृष्ण पुत्र शिवराम ठाकुर के सौजन्य से किया जा रहा है। कथा के अंतिम रोज आचार्य रामचंद शास्त्री ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रोताओं को श्रवण करवाया। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण तथा रूकमणी विवाह का उल्लेख करते हुए कहा कि रूकमणी का विवाह उसका भाई शिशुपाल से करवाना चाहता था। शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी और नगर में निमंत्रण कार्ड भी बांटने शुरू हो चुके थे। रूकमणी ने श्रीकृष्ण को पत्र लिखा कि मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं और मेरा भाई मेरी शादी शिशुपाल से करवाना चाहता है। आप मुझे यहां से ले जाएं अन्यथा मैं जहर खाकर मर जाउऊंगी। भगवान श्रीकृष्ण ने सोच विचार किया और रूकमणी को रथ पर बिठाकर ले गए। इसके बाद श्रीकृष्ण ने रूकमणी से विवाह रचा लिया। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की 16108 रानियां थी,जिसमें रूकमणी को अनेकों रूपों में जाना जाता है। इसके बाद आचार्य ने श्रीकृष्ण व भक्त सुदामा मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगत सुदामा भगवान श्रीकृष्ण के बचपन के साथी थे और माता यशोदा के एक श्राप की वजह से भक्त सुदामा को अत्यंत गरीबी का सामना करना पड़ा। जब श्रीकृष्ण को सूचना मिली कि उनके बचपन का मित्र सुदामा उन्हें मिलने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंचा हैं तो भगवान श्रीकृष्ण खुशी से झूम उठे और नंगे पांव दौड़ते हुए मुख्यद्वार पर पहुंचे। यहां से वह भक्त सुदामा को अपने महल में ले गए,जहां पर उनकी रानी रूकमणी ने उनके पैर धुलाएं और उनके पांव से कई कांटे भी निकालें। उन्हाेंने कहा कि जब भक्त सुदामा को श्रीकृष्ण नगरी में रहते हुए कई दिन बीत गए तो उन्होंने घर वापसी की जिज्ञासा जाहिर की। आचार्य ने आगे कहा कि श्रीकृष्ण ने विश्वकर्मा को बुलाकर कहा कि जैसी नगरी वृंदावन की है। वैसी ही नगरी का निर्माण भक्त सुदामा की नगरी में किया जाए। जब सुदामा वापस अपने घर पहुंचा तो वह अपने नगर की सूरत को बदला हुआ देखकर दंग रहे गए। वह अपनी पत्नी सुशीला तक को पहचान नहीं पाएं। सुशीला साड़ी व गहनों से लदी हुई थी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चमत्कार देखकर सुदामा भक्त आश्चयचकित रहे क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया गया। इस मौके पर आयोजक कनक देवी, बालकृष्ण, जयचंद, उत्तम चंद कश्यप, राम परिहार, प्रेमचंद कश्यप, केशवा राम व राजकुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी बयान में दी है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। जानकारी के मुताबिक जिला सोलन में करोना संक्रमण के 38 मामले सामने आए है जिससे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हुआ है और कोरोना की जांच भी शुरू कर दी गई है। कोरोना का पिछला ट्रैक देखा जाए तो यह वायरस हिमाचल में फरवरी-मार्च में ही बढ़ना शुरू हुआ है। जिला भर में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जनवरी में जब सोलन के साथ पूरा हिमाचल कोरोना फ्री हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली थी कि आखिरकार महामारी से भी निजात मिली, लेकिन अब फिर से कोरोना वायरस सक्रिय होने लगा है, जो चिंता का विषय बन गया है । करोना मुक्त होने के बाद लोग बहुत लापरवाह हो गए हैं। बीते कल जिले के धर्मपुर ब्लॉक में कोरोना के 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मौसम में बदलाव महामारी बढ़ा रहा है। करोना बढ़ने से लोगों की मौत भी हो रही है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के लिए सभी छात्र निर्धारित परिधान में पहुंचे। सामूहिक छायाचित्र के पश्चात विद्यार्थियों का दि कलोज़ियम में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को उनके व्यवहार के अनुकूल व्यंग्यों की उद्घोषणा सहित बारी-बारी से मंच पर आमंत्रित किया गया। दि कलोजिय़म की साइड स्क्रीन पर प्रत्येक विद्यार्थी की ‘तब और अब’ की तस्वीर दिखाई गई, जो अपने आप में इस विद्यालय में गुजारे एक लंबे सफर को बयाँ करती थी। इसके पश्चात पीपीटी के माध्यम से उनके बचपन की, हॉस्टल, क्रीड़ांगन, मंच एवं अन्य स्थानों में बिताए समय की यादों की परदे पर झलक दिखाई गई। इस मौके पर वर्तमान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं। उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ स्कूल की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। विदा होने वाले छात्रों ने अपने संबोधन में विद्यालय के अथक प्रयासों के लिए सभी की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधन समीक्षा सिंह, पाइनग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलिमेंटरी डॉक्टर किरण अत्री, एडमिनिस्ट्रेटरएवं हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ़ स्पोर्ट्स सुरेंद्र मेहता, हैड ऑफ़ पेस्टोरल केयर सुनील वर्माविशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में प्राथमिकताओं के सकारात्मक चयन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के गांव लोहारा में आज कथा के सातवें और अंतिम दिवस पर कथावाचक आचार्य हरिजी महाराज ने अपने मुखारविंद से प्रवचनों की रस धारा प्रवाहित की गई। उन्हाेंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भक्तों के समस्त कष्टों का निवारण एवं उनके पापों का निराकरण करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, अकल्पनीय एवं अद्भुत है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण एवं आयोजन करवाने से यजमान की सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। कथा वाचक ने कहा कि भगवान सर्वशक्तिमान एवं सर्व व्यापक है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस संसार में बुराइयों एवं अधर्म को मिटाने के लिए त्रेता युग में मानव रूप में इस धरा पर अवतार धारण किया। आज का मानव भौतिकता वादी युग में इतना व्यस्त हो चुका है कि वह सांसारिक सुख की दौड़ में आत्मिक शांति एवं आत्म संतोष खोता जा रहा है। इस साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ज्ञानचंद एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 23 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया। सुखदेव, महेंद्र जगदीश, लाइक राम, गोपाल मोहन, कामेश्वर, मनोज, कृष्ण लाल व राजेंद्र के साथ-साथ कुनिहार के आसपास के सैकड़ों भक्तों ने इस कथा में सम्मिलित होकर इस ज्ञानमयी कथा का रसास्वादन किया। कथा के उपरांत भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन विश्व भर में आयुर्वेद को बेहतरीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक माना जाता है। हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के शासकीय निकाय की दसवीं बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।उपायुक्त ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। उन्होंने आशा जताई कि आयुर्वेद विभाग सोलन भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रबन्धन में रोगी कल्याण समिति का कार्य महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार और सहायता को और बेहतर बनाएं। उन्होंने सामान्य ऑपरेशन के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2021-22 में अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 272 रोगियों को लगभग 24 लाख 48 हजार रुपए तथा हिमकेयर योजना के तहत 232 रोगियों को लगभग 20 लाख 88 हजार रुपए की कैशलेस सुविधा प्रदान की गई। इस अवधि में 1299 रोगियों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 340 रोगियों का क्षार सूत्र विधि से उपचार किया गया। बैठक में स्पेशल वार्ड के चार्जेज 750 रुपए से घटाकर 500 रुपये करने का निर्णय भी लिया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के संबध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति द्वारा ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवनशैली के विकार के कारण उत्पन्न बीमारियों का उपचार प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति जैसे पंचकर्मा तथा क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति के माध्यम ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल में किए जा रहे हैं तथा भविष्य में सोवा रिग्पा प्रणाली के माध्यम से भी उपचार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सोवा-रिग्पा’ जो सात आयुष प्रणालियों में से एक है, दुनिया में पारंपरिक चिकित्सा की सबसे पुरानी और बेहतर प्रलेखित प्रणालियों में से एक है। बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डाॅ. संदीप भट्टी ने वर्ष 2021-22 की समिति की उपलब्धियों तथा आगामी वित्त वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आगामी वित्त वर्ष में रोगी कल्याण समिति की अनुमानित आय लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये तथा व्यय एक करोड 12 लाख रुपए के लगभग अनुमानित है। बैठक में नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिंदर प्रकाश राणा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आर एस नेगी, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित अन्य सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के पास स्थित गांव लोहारा में आजकल आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञानमयी कथा का आयोजन ज्ञान चंद एवं उनके परिवार के सदस्य कथा का आयोजन कर रहे हैं। इस ज्ञानमयी एवं पावक श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य हरि महाराज ने अपने मुखारविंद से इस पावन कथा का रसास्वादन, अर्थानुभूति एवं आनंदानुभूति करवाते हुए उपस्थित सभी भक्तों को भगवान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला के प्रसंग को बहुत ही मनमोहक एवं भावपूर्ण तरीके से सुनाया। कथावाचक ने व्यासगद्दी से प्रवचनों की बौछार और रसास्वादन करवाते हुए कहा भगवान विष्णुजी इस धरा पर धर्म की रक्षा के लिए एवं पापों को मिटाने के लिए समय-समय पर मानव रूप में जन्म लेते हैं। इसी के तहत भगवान विष्णुजी ने भी त्रेता युग में मथुरा में देवकी के गर्भ से वासुदेव के घर में बाल रूप में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य उपस्थिति की अनुभूति सभी को अपने बाल्यावस्था से ही करा दी थी। उन्होंने त्रेता युग में फैली बुराइयों को जड़ से मिटाया एवं दुष्ट प्रवृत्ति से ओतप्रोत कंस का विनाश किया और इस धरा पर धर्म की स्थापना की। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा असीमित एवं अपरंपार है। भगवान का ना आदि का पता है ना अंत का। हमें भगवान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और अच्छे कार्यों के प्रति प्रवृत्त रहना चाहिए। क्योंकि इस संसार के कण-कण में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि ईश्वर का एक रूप नहीं है, परंतु वह समस्त रूपों को अभीगृहित किए हुए। जब भगवान हमेशा हमारी और है, तो हमें किस से डरने की आवश्यकता नहीं है। जब हम भगवान श्री कृष्ण की इच्छा के सामने आत्मसमर्पण करते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब कृष्ण हमारी पग-पग पर रक्षा करते हैं। जैसे पलके हमारी आंखों की रक्षा करती है। एक बार जब हम कर्तापन की भावना को छोड़ देते हैं और उनके दिव्य हाथों में केवल मात्र हम यंत्र बन जाते हैं, तो हम पर अपनी कृपा अवश्य भगवान बरसाते हैं। हम अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करते हैं। कथा के दौरान सुबह सात बजे मूल पाठ प्रतिदिन एवं दोपहर एक से चार बजे तक प्रतिदिन कथा का आयोजन एवं उसके उपरांत सभी को नारायण सेवा के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में कुनिहार एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इस पावनमयी कथा में उपस्थित होकर के पुण्य के भागीदार बन रहे हैं और साथ ही उन्होंने सभी को इस मंगलकारी एवं पावन कथा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डाइट सोलन के सौजन्य से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में दिव्यांगता (थेरेपी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड धुन्दन व अर्की के दिव्यांग स्कूली बच्चों की जांच चिकित्सकों के टीम द्वारा की गई। इसमें आंख, कान व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की जांच की गई। अध्यापिका अर्चना ने बताया कि सुंदनगर से आए चिकित्सकों की टीम द्वारा धुन्दन व अर्की खंड के 70 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. सोनू ठाकुर, शुभम मिश्रा, डॉ. आकाश कुमार, बीआरसी नरेंद्र कुमार, विशेष शिक्षक अंजना, अर्चना, सुमन, मनोज, मुख्याध्यापक कुलदीप ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद लाल ठाकुर सहित स्कूली बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर एनआर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘वो दिन योजना’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामिया में 9वीं से 12वीं कक्षा की 120 किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि किशोरियों में बदलते खानपान के कारण, खून की कमी व मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा इस बारे समाज में फैले भ्रांतियों पर जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान आयुष विभाग की डाॅ. सपना शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.के शर्मा व चिकित्सा विभाग से मंजू शर्मा व वृत्त पर्यवेक्षिका लज्जा बिंद्रा ने उपस्थित छात्राओं को उपरोक्त योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हेतु अनीमिया व मासिक धर्म के बारे में प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया है।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभाग द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को ‘वो दिन’ किट भी वितरित की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर एनआर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘वो दिन योजना’ के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में 9वीं से 12वीं कक्षा की किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किशोरियों में बदलते खानपान के कारण, खून की कमी व मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार के बारे में किशोरियों को जागरूक किया गया। शिविर के दौरान किशोरियों के लिए एनीमिया व मासिक धर्म के बारे में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया तथा किशोरियों को पुरस्कार वो दिन किट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर किशोरियों को वृत्त पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि व विद्यालय की शिक्षिकाओं ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर के शिवगण मंदिर दाड़लाघाट की सफ़ाई की। बौद्धिक सत्र में राजकीय शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला से प्रो. बरसोला ने स्वयंसेवकों को ज्ञान के मूलों की विवेचना तथा भारत में आधुनिकीकरण की चुनौतियां ओर युवाबर्ग विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. बरसोला पिछले तीन दशकों से अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को शिक्षा क्षेत्र मे रोजगार की संभावनाओं के प्रति भी जागरूक किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने उनको समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में एनएसएस के तृतीय वर्ष के 28 स्वयसेवियों ने भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अजय कुमार, प्रो.संदीप, डॉ धनिशा और प्रो.विश्वज्योती भी मौजूद रहे।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन अध्यक्ष केड़ी शर्मा की अध्यक्षता में सीपीएस संजय अवस्थी से मिला। जानकारी देते हुए संगठन के जिला मिडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि संगठन की सीपीएस संजय अवस्थी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। संगठन के पदाधिकारियो ने संजय अवस्थी को शॉल-टोपी देकर सम्मानित कर, उन्हें विधायक व सीपीएस बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान संगठन अध्यक्ष केडी शर्मा ने संजय अवस्थी से आग्रह किया कि लंबे समय से उनकी जिला स्तरीय सँयुक्त सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सोलन से नही हो रही है, जिकारण पेंशनरो की मांगों व समस्याओं पर कोई विचार विमर्श भी नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि संजय अवस्थी ने पेंशनरो की बात को गम्भीरतापूर्वक सुना व पेंशनरों को विश्वास दिलवाया की शीघ्र ही उपायुक्त सोलन से इस विषय मे बात की जाएगी। इस प्रतिनिधि मंडल में जगदीश पंवर, सूर्यकांत जोशी, मनसा राम पाठक, राम लाल, रोशन लाल, कृष्णलाल आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांगरी का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में मिल रही मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय में पढ़ाए जा रहे अंग्रेजी, गणित व हिन्दी विषयों की पढ़ाई का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के नवीन व रचनात्मक तरीकों व प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में रचनात्मक ढ़ग से पढ़ाई करवाने से छोटे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बनती है। इस मौके पर उन्होंने पोलिंग बूथ शांगरी में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शांगरी के प्रधान, विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।
राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। संजय अवस्थी ने कहा कि एक बेहतर लक्ष्य बनाकर रूचि के साथ पढ़ने से ही उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में नशे से दूर रहने के लिए खेल एक अचूक बाण के रुप में काम करता है। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे नेहा, अन्जली शर्मा, रिद्धिमा, रितिका राघव, भावना पाल, लक्ष्य, दिव्यांश, हर्षित, काजल, दीपेश, दानिश, अदिति शर्मा, नितिन, प्रिया, प्रियंका, मनीष, शुभम, सिमरन, खुशबू, प्रज्ञा, शिवम, पलक, कोमल व हिमांशी को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि को पौधा स्मृति चिन्ह् देने की शुरूआत का स्वागत किया। अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रत्येक ज़िला के कार्यालय को सरकारी विद्युत वाहन प्रदान करने वाला पूरे देश का प्रथम राज्य बन गया है। संजय अवस्थी ने स्कूल परिसर में छात्रों द्वारा निर्मित साईंस पार्क का निरीक्षण और कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के साईंस पार्क प्रत्येक स्कूल में निर्मित होने चाहिए, ताकि बच्चों को विज्ञान से सम्बन्धित जानकारी मिल सके। नए स्कूल परिसर के निर्माण की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय खरड़घट्टी के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपये तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने अर्की विधानसभा के धैनी से गम्भरपुल बनोह तक निर्मित छह किलोमीटर सम्पर्क मार्ग पर बस को हरी झण्डी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बडोग योगराज, ग्राम पंचायत प्रधान खरड़हट्टी कृष्ण दास पाल, ग्राम पंचायत वडोग उप प्रधान धर्म सिंह, ग्राम पंचायत उप प्रधान खरड़हट्टी नवीन कुमार, ब्लाॅक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ज़िला कांग्रेस सोलन के महासचिव प्यारे लाल शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस अर्की के महासचिव कमलेश शर्मा, अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की हेमन्त वर्मा, कोषाध्यक्ष बी.सी.सी अर्की रोशन शर्मा, सचिव बीसीसी अर्की दलीप ठाकुर, प्रधान एसएमसी ईश्वर सिंह, पंचायत समिति सदस्य शशि कांत, उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवी कपूर व मुख्य अध्यापिका राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी ममता गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता तथा रोज़गार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने आज कसौली में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है, ताकि लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच तथा उपचार शामिल होंगे। आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत राज्य में चिकित्सकों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला सोलन प्रदेश के प्रगतिशील जिलों में शुमार है। जिला के बद्दी क्षेत्र में दवा उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहां से निर्मित लगभग 35 प्रतिशत दवाइयां देश तथा विदेश में उपलब्ध करवाई जाती हैं। सोलन के धर्मपुर में विख्यात टीबी सेनिटोरियम वर्षों से रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है। प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं तथा छह संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कसौली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके उपरांत, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का निरीक्षण भी किया और रोगियों को कुशल श्रम जाना। इस अवसर पर बीएमओ धर्मपुर डाॅ. कविता शर्मा ने मंत्री जी को अस्पताल के खराब जनरेटर की समस्या से अवगत करवाया, जिसे डाॅ. शांडिल ने ठीक करवाने का आश्वासन दिया और जन समस्याओं काे भी सुनी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मैसी, ग्राम पंचायत नाहरी के पूर्व उप प्रधान मनमोहन शर्मा, अधिवक्ता एलवीन मैसी, जिला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर, बीएमओ धर्मपुर डाॅ. कविता शर्मा, एमओ धर्मपुर डाॅ. अरूण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई इकाई सोलन एक जनवादी, प्रग्रतिशील ,वैज्ञानिक छात्र संगठन है। और एसएफआई हमेशा शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक, खेल और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का प्रयास करता रहा है। इसलिए, देश के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में, सरकार और प्रशासन के समक्ष छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से उठाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेवारी को समझते हुए हम आपका ध्यान छात्र मांगो कि ओर आकर्षित करना चाहते हैं। मांगे :- 1) केंद्रीय छात्र संघ चुनाव बहाल करो। 2) सभी शिक्षण संस्थानों में बढ़ी पीटीए फीस जल्दी वापस लें। 3) छात्र विरोधी राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस लो। 4) शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए। 5) विश्वविद्यालय और कॉलेज कैडर की भर्ती में पारदर्शिता लाई जाए और पिछली भर्ती में अनियमितताओं के लिए न्यायिक जांच की जाए। 6) परीक्षाओं के परिणाम और ईआरपी प्रणाली को मजबूत किया जाए। 7) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए। 8) सभी छात्रों को मुफ्त बस सुविधा प्रदान की जाए। 9) छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति जल्द बहाल की जाए। अतःहम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप उपरोक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे अन्यथा एस. एफ. आई तमाम छात्र समुदाय को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर शिवानी, आर्यन, राहुल,साक्षी, रोहित, ऋतु, राघव व रितिक इत्यादि छात्र शामिल रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार रिटेल विषय के छात्र-छात्राओं ने सिटी मॉल बद्दी का शैक्षणिक भ्रमण किया। 9वीं से जमा दाे के करीब 50 विद्यार्थियों ने सिटी मॉल बद्दी के स्मार्ट बाज़ार में अलग-अलग सेक्शन में किस तरह सामान लगाया जाता है व किस तरह इस सामान को बेचा जाता है को जाना व समझा। बच्चों ने मॉल में रिटेल के बारे में संपूर्ण जानकारी लेते हुए बच्चों ने अलग-अलग कपड़ों और अन्य वस्तुओं की ब्रांड को भी जाना तथा सेल परचेज कैसे होती है। इसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षणिक भ्रमण में रिटेल अध्यापक वरुण भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के बच्चों ने स्मार्ट बाजार स्टोर में विजिट कर संगठित रिटेल के बारे में भी जाना। एक छत के नीचे पूरा सामान कैसे लगाया जाता है और कैसे उसको व्यवस्थित ढंग से रखा व बेचा जाता है।
मुख्य संसदीय सचिव ने की वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज यहां उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए उन्हें खेलकूद की आरे आकर्षित करना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगिण विकास में जहां अध्यापक का एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं, बच्चें को एक संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए अभिभावकों का बच्चों को नैतिकता एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान करवाना भी आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर देश के निर्माण में अपना अहम योगदान प्रदान कर सके। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लग्न को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्कूलों के मूलभूत ढांचों को सुदृढ़ करना और शिक्षा में गुणवत्ता प्रदान करना हमारी सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर किया जा सके, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान करना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करना तथा विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करना यह एक जिम्मेदारी है, जिसे पूरा करना का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में चार कमरों का निर्माण करने की मांग पर कमरों का प्रारूप तैयार कर उसके अनुसार राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने खेल के मैदान का भी प्रारूप तैयार कर उसके अनुसार राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर अकादमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक व विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने पुष्पित, अक्षय, दीपशिखा, हर्षिता, कुमुद बाला, स्नेहा, साक्षी, पीयूष, रिया, लोकेश, ललित, नम्रता, भारती, शिवानी, निकिता, उमेश, दीक्षित, हर्षिखा, गीतांजलि, हिमानी, पंकज, प्रिया, करण साक्षी, स्नेहा, विशाल, समिता, लावण्या को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पाठशाला प्रधानाचार्य ज्ञान चंद वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य संसदीय सचिव ने बखालग के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, प्रधान ग्राम पंचायत बखालग रुप देई, उप प्रधान पूर्ण चंद शर्मा, नगर पंचायत अर्की के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता, अध्यक्ष बीसीसी अनुसूचित जाति विभाग सीडी बंसल, अर्की कांग्रेस कमेटी के सचिव जिया लाल वर्मा, एसएमसी प्रधान प्रदीप कुमार, पूर्व बीडीसी प्रधान कांता बन्देल, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व उपप्रधान बखालग सुरेंद्र पाठक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी विद्यालय के शिक्षक व छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन नेहरू युवा केंद्र सोलन के द्वारा पीजी काॅलेज सोलन के सहयोग से आज एक दिवसीय व्यावसायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज एडीसी जफर इकबाल ने दीप प्रजवलन करके किया। उन्होंने छात्रो के साथ अपने अनुभवों को साझा किया तथा सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेश्क ईरा प्रभात द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उपलब्ध विकल्पों के बारे मे अवगत करवाना है। कार्यकर्म के प्रथम सत्र में B.sc के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भ व्याक्ति के रूप में डाॅ. दिक्षित गुप्ता ने विघार्थीयो को भविष्य में उपलब्ध विकल्पों के बारे में अवगत करवाया, जिसके पश्चात दूसरे सत्र में बीए के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भ व्याक्ति के रूप में रोबिल सहानी, प्रेरक वक्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात तीसरे सत्र में व्यवसायिक नीति प्रशिक्षक कुश भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में उपलब्ध विकल्पों के बारे में अवगत करवाया तथा प्रेरित किया, जिसके पश्चात चाैथे सत्र में प्रो. बनो, दिल्ली के संस्थापक आदित्य बोस द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीआई सोलन, हैपी योगा आर्ट, एरिना इनफो, एनएसडीसी होटल मैनेजमैटं संस्थान, रेडियो हिल्स सोलन, एनआईईएल आईटी जैसे विभिन्न संस्थानो नें स्टॅाल लगाई, जिसके माध्यम से इन संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रम के बारे में अवगत करवाया।
शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति किया जागरूक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सनहोल पंचायत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज 'वो दिन योजना' के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को वो दिन योजना मासिक धर्म की स्वच्छता बारे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से मेल हेल्थ कार्यकर्ता रवि कुमार ने मासिक चक्र के समय अपनाए जाने वाली स्वच्छता अभियान, सावधानी व दुष्प्रभाव से उपाय की जानकारी दी। वृत पर्यवेक्षका भूमिका जग्गी ने भी विभागीय योजना के बारे मे बताया। शिविर में विभाग द्वारा 4 बालिका अनवी, वयाख्या, अनिका व रियाशी को बधाई पत्र उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में पंचायत प्रधान कुसुम ठाकुर वार्ड सदस्य निशा, पूजा ठाकुर, हीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत संहाेल, किशोरिया, कंचन, हिमाशी, रूबीना महिलाएं कांता, उमिर्ला, कमला, ममता, बसंती, जानकी, लजया, पूजा, जानकी, तारा देवी, विद्या, संताेष आशा कार्यकर्ता, पूजा, रीना, ऊषा व दुर्गा इत्यादि शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन के पांचों निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें चुनावी मतगणना के पश्चात निर्धारित 45 दिन की अवधि पूर्ण होने के उपरांत महाविद्यालय सोलन से हट कक्ष में स्थानांतरित की गई। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान उच्च न्यायालय में कोई भी अपील न होने के कारण 583 बैलेट यूनिट तथा 583 कंट्रोल यूनिट ईवीएम मशीन महाविद्यालय से तहसील कार्यालय परिसर के ज़िला वेयर हाउस में स्थानांतरित की गई है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सुशिला पब्लिक (सीनियर सेकेंडरी) स्कूल बद्दी पीजीटी साइंस, टीजीटी आर्ट्स, शास्त्री, एलटी, पीटीआई, आर्ट एंड क्राफ्ट, जेबीटी/एनटीटी, कम्प्यूटर टीचर, ऑफिस क्लर्क व चपरासी के 19 पदाें पर भर्ती की जाएगी, जिस के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 फरवरीको होगा। इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ जाइड्स लाइफ साइंस लि. बद्दी, मैसर्ज़ एक्वा विटो लैबोरैट्री बद्दी के 25 पदों को भरने के लिए भी 23 फरवरी, 2023 को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कुल 44 पदों के कैंपस इंटरव्यू रोज़गार कार्यालय, बद्दी में 23 फरवरी, 2023 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ग्रेजुएशन, बीएससी, एमएससी, बी फार्मा, एम कॉम, बीएड टेट पास, आईटीआई फिटर व आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्हाेंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 98051-98069, 98169-28706 तथा 98161-90542 पर संपर्क कर सकते हैं।
शांडिल ने की स्वास्थ्य और श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज ज़िला सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक चिकित्सा खंड में अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी विभागों में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन अस्पतालों की क्षमता 50 से 100 बिस्तरों की होगी। प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालय के साथ-साथ धर्मशाला, किन्नौर, बिलासपुर, ऊना, सोलन, मनाली, मंडी और कुल्लू स्थित अस्पतालों में 50 बिस्तरों की क्षमता के क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतरीन आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच तथा उपचार शामिल होंगे। इसके दृष्टिगत हमीरपुर, टांडा, शिमला स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों और अति-विशिष्ट चिकित्सा संस्थान चम्याणा में विशेषज्ञ रोबोटिक शल्य चिकित्सा सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसके तहत पहले चरण में चम्बा, नाहन और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रत्येक में एक रोबोटिक शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत राज्य में चिकित्सकों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों के लिए भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है। श्रम मंत्री ने कहा कि जिला में प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इनके रिहायशी क्षेत्रों में टीबी तथा अन्य रोगों के लिए स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 100 दिन चलने वाले अभियान के तहत मधुमेह, रक्तचाप जैसे असंक्रमित रोगों की जांच के लिए घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं तथा छह संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के परिणामस्वरूप नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को भरा जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए वच्चनबद्ध है और युवाओं को निजी उद्योगों में भी रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पूर्व, स्वास्थ्य मंत्री का कोली समाज बद्दी द्वारा अभिनंदन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. गोपाल बेरी तथा श्रम आयुक्त मुकेश रेपस्वाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभाग की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (एचडीएमए) के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार ने कहा कि बद्दी को फार्मा हब के नाम से विख्यात है और यहां पर विभिन्न प्रकार की दवाइयां बनती है। उन्होंने कहा कि बद्दी स्थित उद्योगपतियों से विभिन्न रोगों की दवाइयां निःशुल्क प्राप्त करने का आग्रह किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने उद्योगों में कामगारों की भर्ती रोज़गार विभाग के माध्यम से करवाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, एएसपी नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, प्रदेश कांग्रेस उपकोषाध्यक्ष मदन लाल चैधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस सुरेंद्र सेठी, ज़िला मीडिया कांग्रेस प्रभारी मुकेश शर्मा, वार्ड सदस्य बद्दी नगर परिषद सुरजीत चाैधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सड़क से करीब 350 मीटर नीचे लुढ़की कार, पुलिस और 108 घटनास्थल के लिए रवाना चमन शर्मा। आनी विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क मार्ग पर डवारच के समीप खोगवा में एक कार दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार सड़क से करीब 350 मीटर नीचे लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निरमंड से पुलिस दल और निथर अस्पताल से 108 एम्बुलेंस मौके की ओर रवाना हो गई। मृतकों की पहचान निखिल पुत्र किशोरी लाल उम्र 17 निवासी गांव शमोह डाकघर शारवी और जितेंद्र उम्र 23 वर्ष पुत्र ख्यालानन्द निवासी गांव सराहर ज रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक निकालकर कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम निरमण्ड के सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दाड़लाघाट में भी महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार करने लग गई थी। लोग आज के दिन उपवास रखकर बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन व बड़ी श्रद्धा से शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। शिव मंदिर में बाबा जयदेव गिरी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयारी किया गया घोटा, फलाहार, खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने खूब भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया था। साथ ही दाड़ला बाजार में भी लोगों ने जगह जगह पर दूध, पकोड़े व फलों का प्रसाद वितरित किया।
पाइनग्रोव स्कूल सोलन में 14 से17 फरवरी तक चार दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पाइनग्रोव स्कूल में इस प्रकार के अध्यापक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरम्भ में किया जाता है। चार दिन के इस प्रशिक्षण में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू, आयशर स्कूल परवाणू, पीएनएन एमगीताआदर्श विद्यालय सोलन, डीएवी दाड़लाघाट, बीआरडी पब्लिक स्कूल कालुझंडा, एसएसएन स्कूल कुमारहट्टी, राज लक्ष्मी सम्विद गुरूकुल मसैनिक स्कूल नालागढ़ और एसडीएस डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी के शिक्षकों नें भाग लिया। विचारगोष्ठी में सभी अध्यापकों नें प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न शिक्षण पद्धतियों को अंगीकार करते हुए मंथन ज़ारी रखा। प्रशिक्षण गोष्ठी में लगभग 25 विषयों पर चार्क्सचा की गई। इस दौरान गेस्ट स्पीकर के रूप में कुछ विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था। इस चार दिवसीय सेमिनार में नर्चर्ड हार्ट एप्रोच, पेस्टोरल केयर, स्टार पॉलिसी, रिपोर्ट राइटिंग, इनोवेशन इन प्राइमरी एजुकेशन, एक्स्पीरिएन्शियल लर्निंग, इंक्लू सिवलर्निंग, चिल्ड्रन विदस्पेशल नीड्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, वेस्ट मेनेजमेंट, वोकेशनल स्किल्स, डियुटीज़ ऑफ़ मेट्रन, पाइनग्रोव न्यू शेड्यूल फॉर न्यू जुकेशन पॉलिसी, पोक्सोएक्ट, अफरमेटिवमैजर्स, कोडऑफ़कंडक्ट, हेल्थकेयर, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, रोल ऑफ़ एमओडी आदि विषयों पर चर्चा की गई।
** दो आह से अधिक समय बीता, नहीं सुलझा विवाद हिमाचल प्रदेश में अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट को बंद हुए दो महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब तक इस विवाद का समाधान नहीं निकला है। कई बैठकें, कई चर्चाएं अब तक हो चुकी है, मगर सब बेनतीजा रही। हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर चुके है, मगर अब तक गतिरोध थम नहीं पाया है। खुद सीएम सुक्खू लगातार अपडेट ले रहे है। यानी प्रयास तो खूब हुए है लेकिन नतीजा सिफर रहा है। सीमेंट प्लांट विवाद को लेकर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि अदाणी समूह अड़ियल रवैया अपनाए हुए है, तो वहीं अदाणी समूह का भी ट्रक ऑपरेटर्स के लिए कुछ ऐसा ही कहना है। इस विवाद के चलते प्रदेश के सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों की आमदनी बंद हो गई है। इस सीमेंट प्लांट से करीब एक लाख लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा का कहना है कि वर्तमान में ऑपरेटरों पर सरकारी बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों का 98 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालात यह हैं कि ऑपरेटर जिन पेट्रोल पंपों से गाड़ियों में डीजल भरवाते थे, उनकी भी पांच करोड़ की देनदारी है। प्लांट बंद होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द सरकार इसका समाधान करेगी, लेकिन दो माह बाद भी मुद्दे को सुलझाया नहीं गया। सरकार की मध्यस्थता के बाद भी अदाणी समूह अपनी शर्तों पर अड़ा है। सीमेंट प्लांट विवाद की वजह से न केवल ट्रक ऑपरेटर यूनियन को नुकसान हो रहा है, बल्कि अदाणी समूह और हिमाचल प्रदेश सरकार भी नुकसान झेल रही है। सीमेंट प्लांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश सरकार को रोजाना दो करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। जाहिर है प्रोडक्शन बंद होने से अडानी समूह को भी आर्थिक घाटा तो हो ही रहा है। अदाणी समूह का इन प्लांटों में अरबों का निवेश है। बहरहाल सवाल ये ही है कि जब सबको नुक्सान है तो समाधान क्यों नहीं हो पा रहा। ये है मामला : अदाणी समूह ने बीते 14 दिसंबर, 2022 को सीमेंट ढुलाई दरें अधिक होने का तर्क देकर एसीसी बरमाणा व अंबुजा प्लांट दाड़लाघाट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। अब तक दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता निष्फल रही है। यहाँ अटका है पेंच : अदाणी समूह की ओर से माल ढुलाई दरों को साढ़े आठ रुपये से 10 रुपये प्रति किलोमीटर तक रखा जाने का प्रस्ताव है, जिसे मानने पर ट्रक आपरेटर तैयार नहीं है। अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट से जुड़े आपरेटरों का कहना है कि वह 10.71 रुपये प्रति किलोमीटर से कम दर पर ढुलाई नहीं करेंगे। वहीँ एसीसी प्लांट से जुड़े आपरेटरों ने 12.04 रुपये किराये की मांग रखी है। ऐसे में सहमति नहीं बन पा रही है। नोटिस थमा सकती है सरकार : जानकार मानते है कि नतीजा न निकलने पर हिमाचल प्रदेश सरकार कंपनी को कारपोरेट कानून के तहत नोटिस थमा सकती है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में सरकार ने कानूनी राय ली है।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में गुरुवार को विद्यालय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। विद्यालय परिसर में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:कालीन सभा से हुई जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया l कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री राजीव रंजन ने अपने विचार रखे l इसी दौरान स्कूल में वैदिक हवन का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कर्मचारी वर्ग व् विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं निदेशक महोदय ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं के लिए दिन रात खूब मेहनत करने का आग्रह किया स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन डी० आर० गुप्ता व् अन्य सदस्य प्रमोद कुमार , मुकेश राणा ने इस अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्रों को स्कूल स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बद्दी के झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर करीब 60 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ने कंपनी के नाम पर बैंक में खाता खोल लिया। इसके बाद प्रॉपर्टी सेल के नाम पर लाखों रुपए खाते में जमा करा लिए, जिसकी जानकारी तब लगी, जब उनके खाते में 5-5 लाख के 2 चेक आए। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी संचालक ने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई तो पता चला कि उनकी कंपनी के नाम पर एक फर्जी कंपनी खोली गई है, जो गूगल पर शो हो रही है। फर्जी कंपनी ने बैंक में खाता भी खोला है। इसके बाद कंपनी संचालकों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने फर्जी कंपनी के खाते को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार क्षेत्र के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कथा को कथा आचार्य चंद्रशेखर शर्मा चंडी वाले अपनी मधुर वाणी से सुना रहे है। कथा के 9वें दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रषंग श्रोताओं को सुनाएं। उन्होंने राम चरित मानस कथा के प्रषंग में भगवान श्री राम व माता सीता के विवाह, हनुमान की विचित्र शक्तियों व अन्य कई प्रषंग भक्तों को सुनाए। कथा के दौरान कथा वाचक ने श्रोताओं को शिवरात्रि व्रत को किसी विधि से करना चाहिए बारे भी ज्ञान दिया तथा कहा कि इस व्रत के करने से भगवान शंकर बहुत खुश होते हैं और मन वांछित फल अपने भक्त को देते हैं। कमेटी प्रधान श्रीराम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन परवाणू के युवा समाजसेवी तरुण गर्ग केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि परमाणु के अंदर एक स्पोर्ट्स आकदमी खोली जाए, तो युवाओं को नशे की चपेट दूर रह सकता है। इस स्पोर्ट्स आकदमी खुलने से युवाओ नशे से बचाया जा सकता है और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े। इस मौके पर तरूण गर्ग ने मांग की कि परमाणु हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है, यहां पर सबसे पहले उद्योग स्थापित हुए थे, मगर परमाणु से अधिकतर उद्योग प्लान कर चुके हैं, जिस कारण अधिकतर युवा बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की परमाणु में उद्योगों को विस्तार किया जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।
बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए हिमाचल सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे है। वहीं सोलन जिले में ऐसे 5 स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सोलन जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए सोलन, अर्की, कसौली, दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भूमि चयनित की जा चुकी है।सोलन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण सोलन विधानसभा क्षेत्र के गलानग, अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नंगल, दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के कल्याणपुर और कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू स्थित टकसाल में होना प्रस्तावित है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण लगभग 50-50 बीघा भूमि पर होना प्रस्तावित है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा प्रदान करवाने के लिए मॉडर्न तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं नोडल अधिकारी व डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने कहा कि जिला में स्थापित किए जा रहे माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास व शारीरिक विकास भी सुनिश्चित किया जाएगा। राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल में खेल मैदान और आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन को शिक्षा का हब माना जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल से ज़िला सोलन के शिक्षा क्षेत्र का और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा और ज़िले के बच्चों का सर्वागीण विकास सुनिश्चित होगा।
About 65 students of Govt Sr. Sec School Chanawag, Shimla visited JUIT on 14th Feb 2023. They visited various departments including Computer Science Engineering, Information Technology, Biotechnology and Bioinformatics, Civil Engineering, Electronics and Communication Engineering, Department of Mathematics, Department of Physics and Materials Science, Department of Humanities and Social Sciences, etc. They interacted with the faculties and Lab staff and learned about various tests done in these labs. The Head of the Civil Engineering Department, Dr. Ashish Kumar encouraged having similar frequent visits in the near future so that students must develop an interest in science, engineering, and technology. This visit was coordinated by Dr. Saurav from the Civil Engineering department while other faculty members from various other departments helped in the overall organization of this important visit to the students.
राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में रविवार 19 फरवरी को विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने बताया कि समारोह में सीपीएस व अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विद्यालय के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान पुष्पा देवी सेवानिवृत्त अध्यापिका एवं समाज सेविका एवं स्कूल से निकली पूर्व छात्राएं समारोह के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन समिति ने बच्चों के अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बुधवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग के मैन्थी गांव में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने गुरु रामदास नवमी की बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समाज एक परिवार का सपना लेकर हम मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करेगें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारे व सदभावना का संदेश मिलता है। हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति संभव होती है। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की कालेज में नए सत्र से एमए इतिहास व अंग्रेजी की कक्षाऐं आरम्भ की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार पर ही प्राप्त होगी। इस दौरान सीपीएस ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निपटारे के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सूचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्य संसदीय सचिव ने अखिल भारतीय हरिजन लीग अर्की को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
कुनिहार के समीप जाबल झमरोट पँचायत के प्राचीन शिव मंदिर में मन्दिर निर्माण कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवे दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रसंग श्रोताओं को सुनाएं। आचार्य ने शिव विवाह का सुंदर वृतांत सुनाते हुए कहा कि जब भगवान शिव की बारात माता पार्वती के विवाह उत्सव में पहुंची तो बारात को देखकर सब हैरान व भयभीत हो गए क्योंकि शिवजी की बारात में सभी बाराती राक्षशस थे। शिव भगवान स्वयं भस्म लगाकर गले में नागों की माला डाले दूल्हा बने हुए थे। कथा के इस प्रसंग का श्रोताओं ने खूब आनन्द उठाया। कथा के अगले प्रसंग में आचार्य ने भगवान कृष्ण व रुक्मणि विवाह का भी वृतांत सुनाया। बता दें कि कथा के दौरान सुंदर भजनों के साथ आकर्षक झांकियों को भी दर्शाया जा रहा है। कमेटी प्रधान राम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक चलेगी। कथा में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे है। प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भण्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
कुनिहार के गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टाबरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल , कुफ़्टू, विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति 16 फरवरी को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू वीरवार16 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन लिया जाना है। इस दौरान उन्होंने उपभोक्तओं से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिजली बोर्ड का कार्यालय बिना एसडीओ के चल रहा है। बीते पांच माह से बिजली बोर्ड के कार्यालय में एसडीओ का पद खाली पड़ा है। विदित रहे कि है कि यहां पर तैनात एसडीओ का अक्तूबर माह में तबादला हो गया था और उसके तुरंत बाद आचार संहिता लग गई थी। दो माह आचार सहिंता में निकल गए और लोगों को उम्मीद थी कि चुनाव खत्म होने के बाद यहाँ पर एसडीओ को तैनात किया जायेगा, लेकिन करीबन पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है और स्थानीय लोगों की आस बरकरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में काबिज़ हुए भी ढाई महीने का समय बीत गया है लेकिन बद्दी स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय में अभी तक एसडीओ की तैनाती नहीं हुई, जो बिजली बोर्ड की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हर छोटे-बड़े काम करवाने के लिए अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे बरोटीवाला के एसडीओ के पास 6 किमी दूर जाना पड़ता है। इस कारण कई बार बिना काम करवाए निराश भी लौटना पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बद्दी स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय अब सिर्फ दिखावे का दफ्तर बनकर रह गया है। उन्होंने बोर्ड व सरकार से मांग की है कि जल्द यहाँ एसडीओ तैनाती कर समस्या से निजात दिलवाई जाए। काम निर्बाध जारी, जल्द एसडीओ को करेंगे तैनात: पंकज डडवाल बद्दी में एसडीओ का पद खाली है। पदोन्नति के बाद एसडीओ को जल्द तैनात किया जायेगा। फिलहाल कार्य में कोई रुकावट न आये इसके लिए एसडीओ बरोटीवाला को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जल्द बद्दी में स्थायी रूप से एसडीओ को तैनात किया जायेगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार पुलिस आज लगभग12 बजे के करीब जाडली-गंबरपुल की तरफ गस्त पर थी, तो गस्त के दौरान पुलिस को मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि धनीराम पुत्र बाला राम गांव जाडली जो ढाबा हॉट एंड कूल, ड्रिंक्स, टी, कॉफ़ी, मैगी गरौंण घाटी को चलाता है, चरस का व्यापार कर रहा है और यदि ढाबा में चैक किया जाए, तो ढाबे के अंदर चरस अवश्य मिलेगी। जब पुलिस ने ढाबे की तलाशी ली, तो काउंटर के पास रखी गत्ते की पेटी गिन्नी रिफाइंड के अंदर रिफाइंड के पाउच के साथ पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर-42 ग्राम चरस पाई गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इकाई की मासिक बैठक जो महीने की 15 तारिख को होती है। इस बार किन्ही कारणों से नही हो पाएगी। इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक अगले महीने 15 मार्च को पेंशनर कार्यालय कुनिहार में होगी। अध्यक्ष ने सभी इकाई सदस्यों से बैठक स्थगित होने पर खेद व्यक्त करते हुए मार्च माह में होने वाली बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रधानमंत्री ने शारीरिक फिटनेस को जीवन का एक तरीका बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2019 को "फिट इंडिया मूवमेंट" की शुरुआत की है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य आसीन जीवन शैली से लेकर दिन-प्रतिदिन के जीवन के शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन करना है। फिट इंडिया तभी सफल होगा, जब वह जन आंदोलन बने। इस मूवमेंट के तहत इस वर्ष भी दिनांक 12 फरवरी से 14 फरवरी,2023 तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब के जालंधर शहर में किया गया, जिसमें देश के 80 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के कक्षा पांचवी से दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रतियोगिता में 29 मैडल (16 स्वर्ण पदक तथा 13 सिलवर मैडल) जीत करअपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने अध्यापकों, विजेता रहे छात्रों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना की।
पाठशाला के प्रशासनिक ब्लाॅक के निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए 18.50 लाख रुपये स्वीकृत मनोज शर्मा। अर्की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य केवल किताबें पढ़ना नहीं है, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। विद्यार्थियों के भविष्य को ज्ञान से उज्जवल बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है, जबकि बेहतर संस्कार देने में अभिभावक अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि बेहतर ज्ञान व संस्कार के सामंजस्य से ही एक विद्यार्थी अच्छा नागरिक बनकर उभरता है। मुख्य संसदीय सचिव ने विद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे रसायन शास्त्र, भौतिकी, भूगोल, गणित और जीव विज्ञान पर बनाअ गए माॅडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने लक्षित, कार्तिक तनवर, अर्जुन, मृदुल शर्मा, भवांशु, अक्षित, राकेश कुमार, योगेंद्र, लवनीष, ईशान, आर्यन भार्गव, सिद्धार्थ, कुशव, हितेश वर्मा, कौशल कुमार, दिवेश ठाकुर, मुकूल, संजीव, साहिल, योगेश कुमार, यश भाटिया, हितेश ठाकुर हेमंत कुमार, आयुष गौतम, यश राज शर्मा, धीरज कुमार, उदित भरद्वाज, जतिन भारद्वाज, अखिल ठाकुर, केशव चतुर्वेदी, पुरव गुप्ता, सारांश, नीरज व आशीष सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने ‘मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत उपस्थित पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाठशाला में भविष्य में संगीत अध्यापक के पद को सृजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने के पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए 3100 तथा स्थानीय पाठशाला के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पाठशाला के प्राशसनिक ब्लाॅक के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने शौचालय के निर्माण के लिए तीन लाख 75 हजार रुपए की राशि का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर पंचायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से छूटे हुए घरों के लिए दो करोड़ 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की गई है, जिसका शीघ्र टेंडर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए 18 लाख 50 हजार रुपए की पेयजल योजना के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी सुविधा शीघ्र ही स्थानीय लोगों को मिलेगी। संजय अवस्थी ने कहा कि ग्राम पंचायत बातल तथा गाहर को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि की डीपीआर शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगी। 06 करोड़ रुपए की भूमति धार ब्राहमणा उठाऊ सिंचाई योजना विधायक प्राथमिकता में है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कांग्रेस सेवा दल सोलन के अध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अर्की की अध्यक्षा सीमा शर्मा, उपाध्यक्षा देव कली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्की अनुज गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश चंद नेगी, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट, संदीप शर्मा प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा व रोशन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
सोलन जिला में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो गया है। पिछले माह सोलन को 5000 डोज मिली थी, जो सभी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग से और स्टॉक भेजने की डिमांड की गई है। पहली और दूसरी डोज लगाने में जिला के लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बूस्टर डोज लगवाने में सोलन अभी भी पिछड़ा हुआ है। अभी तक सोलन जिले में सिर्फ 1,65,428 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 8 लाख लोगों ने पहली और 7.28 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। अब कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने से लोग बूस्टर लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में पूरे हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिससे अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम रुक गया था। जनवरी में केंद्र से हिमाचल को 60 हजार डोज मिली। जिसमें से सोलन जिला कि झोली में 6500 डोज आई, लेकिन यह स्टॉक करीब 2 सप्ताह में ही खत्म हो गया । वहीं CMO सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि जिले को मिली सभी कोरोना बूस्टर डोज लगा दी गई हैं। जल्द ही नया स्टॉक आ जाएगा। उन्होंने लोगी हिदायत दी है कि बेशक कोरोना कंट्रोल में है, लेकिन अभी एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला में इस समय कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना के नए वैरिएंट आने की आशंका के कारण जिला के सभी अस्पतालों में आने वालों को मास्क पहनना जरूरी किया गया है। हालांकि इन दिनों सैंपलिंग बहुत कम हो रही है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू मंगलवार 14 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाना है जिस कारण उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टा बरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल व कुफ़्टू विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार थाना कुनिहार में एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन हनोथ पुत्र स्व. ज्ञानसिंह गांव शलाह डाकघर ममलीग के शिकायत पत्र पर थाना कुनिहार में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत पत्र में पवन ने बताया कि मोटर साईकिल (HP 13-3171) को इसने अपने घर के अंदर रात 8 बजे पार्क किया था व सुबह यह जल्दी काम पर चला गया तथा शाम जब यह वापस घर आया, तो पाया कि बाईक चोरी हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर बाईक चोरी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की राजधानी शिमला आए हर व्यक्ति ने ये नाम तो सुना ही होगा, इस पॉइंट से गुज़रे भी होंगे लेकिन इस जगह पर ऐसा क्या स्कैंडल हुआ, जिससे इसका नाम स्कैंडल पॉइंट रख दिया गया, ये सवाल भी बहुचर्चित है। बात बहुत पुरानी है तो कहानियां भी बहुत सी बन गईं है। कुछ कहते कि इस जगह पर हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हुआ था तो कुछ इस तथ्य को मानने से इंकार करते है। स्कैंडल पॉइंट से जुड़ी कहानियों में से एक कहानी है पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह की। बात 1892 की है, ब्रिटिश शासन में शिमला के वाईस रॉय और पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह अच्छे दोस्त हुआ करते थे और अक्सर वाईसरॉय के घर पर आया जाया करते थे। उसी समय पटियाला के राजा को वाईसरॉय की बेटी से महब्बत हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन वाईसरॉय को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था और उन्होंने इसका विरोध भी किया। लेकिन दोनों प्रेमी अपना मन मना चुके थे। ब्रिटिश काल में शिमला के मालरोड पर शाम के समय ब्रिटिश अधिकारी अपने परिवार के साथ टहलने आया करते थे मगर यहां हिन्दुस्तानियों को आने की अनुमति नहीं थी। एक दिन शाम जब सब मॉलरोड पर टहल रही थे तो पटियाला के महाराजा ने अंग्रेज वाइसराय की बेटी को उठा लिया था। इसे पहला लव स्कैंडल कहा जाता है और जिस जगह पर यह कथित वारदात हुई उसे आज स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। महाराजा भूपिंद्र सिंह ने वाइसराय लार्ड कर्जन की बेटी को उठाया था। कहा जाता है कि महाराजा भूपिंद्र सिंह घोड़े पर सवार होकर आए और मालरोड पर टहल रही लार्ड कर्जन की बेटी को उठा ले गए। गुस्से में वायसराय ने उनका शिमला आने पर प्रतिबंध लगा दिया। महाराजा ने भी अपनी आन-बान और शान के लिए शिमला से भी ऊंचा नगर बसाने की ठान ली और चायल का निर्माण कर डाला। पटियाला के महाराजा भूपिंद्र सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1891 में हुआ। वर्ष 1900 में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 38 साल तक राजपाट किया। उन्होंने ऑनरेरी लेफ्टीनेंट कर्नल के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। लीग ऑफ नेशंज में 1925 में भूपिंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। महाराजा क्रिकेट के शौकीन थे। वर्ष 1911 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी वही थे। यहां हुआ था हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हालांकि कुछ इतिहासकार इस बात से इत्तफाक नहीं रखते। उनका दावा है कि लार्ड कर्जन साल 1905 तक वाइसराय रहे। उनकी तीन बेटियां थीं। देखा जाए तो 1905 में महाराजा की आयु 14 साल की थी। लार्ड कर्जन की बड़ी बेटी आइरिन की उम्र उस समय महज 9 साल थी। पंजाब यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रह चुकी मंजू जैदका अपनी किताब स्कैंडल पॉइंट में लिखती है कि इस जगह से उनकी बहुत सी यादें जुडी है, उन्होंने इस पर काफी शोध भी किया है लेकिन महाराजा भूपेंदर सिंह की उम्र का तकाज़ा रखते हुए ये कहानी सच नहीं हो सकती। लेखिका का मानना है कि इस कहानी में भूपेंदर सिंह के पिता राजेंदर सिंह को होना चाहिए क्यूंकि उनकी एक अँगरेज़ बीवी और बेटा था। हालाँकि सच क्या है ये तो एक रहस्य ही रहेगा, जो इतिहास में दफ़न हो चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर वारी स्कूल में आज टैलकॉम विषय के विद्यार्थियाें के लिए ओजेटी के तहत एक प्रशिक्षण शिविर का आयाेजन किया गया। इस शिविर में लगभग 45 विद्यार्थियों में ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ी बारीकियों को सिखा और साथ ही सभी विद्यार्थियों ने ऑन जॉव प्रशिक्षण (ओजेटी) के तहत 9 से 11 फरवरी तक शलिनी केबल नेटवर्क साेलन, ऑप्टिकल फाइबर स्प्लिसिंग, स्प्लिसिंग टूल्स, ओटीडीआर व पावर मोटर तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वारी स्कूल की साधना शर्मा जाे कि 12वीं कक्षा की छात्रा है ने बताया कि यहां उसे बहुत कुछ सीखने को मिला, उसकी जानकारी सभी बच्चों काे प्रदान की। उसने कहा कि यहां पर उन्हाेंने हर एक टूल का उपयाेग करके देखा। इसके साथ ही टेलीकॉम ट्रेनर वासनी ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को ओजेटी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और इसे एक आवश्यक रोजगार कौशल भी माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजीव शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी में मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने 'मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण' विषय पर एक कान्फ्रेंस (सम्मेलन) का आयोजन किया। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज कालका से प्रो. सुशील कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नमेंट कॉलेज नरायणगढ़, अंबाला से डॉ. जगदीप सिंह और आरबी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज आगरा से डॉ. सौरभ देवा अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण के विषय पर वक्तव्य दिया और शोधकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। एक दिवसीय इस सम्मेलन के तकनीकी सत्र में लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने शोध पत्र पढ़े और अपने विचारों का आदान प्रदान किया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने शोध की गुणवक्ता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बहुआयामी दृष्टिकोण पर इस कान्फ्रेंस का आयोजन करवाने पर सभी को बधाई दी और निकट भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाते रहने की बात कही। यह सम्मेलन आईईसी विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्रों और प्राध्यापकों के लिए भी बेहद लाभदायक रहा।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर निर्माण कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए शिव-शक्ति का प्रषंग अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाया। शिव-शक्ति की कैसे आराधना कर उसे प्राप्त किया जा सकता है के बारे प्रसंग में विस्तार से बताया। आचार्य ने बताया कि शिव की सच्चे मन से की गई भक्ति से मनुष्य सभी पापों व दुखों से मुक्ति पा लेता है। कथा के दौरान आचार्य ने जंहा शिव व ब्रह्मा तथा रामचरितमानस व श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया, तो वहीं, अलग-अलग तरह के रुद्राक्ष धारण करने के लाभ भी श्रोताओं को बताए। कमेटी प्रधान श्री राम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक का है।
रंजीत ठुकार। कुनिहार पुलिस थाना कुनिहार में गांव कफलेड़-चनोग के एक व्यक्ति ने चोरी की नीयत से आए अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार कमल दत पुत्र संतराम गांव कफलेड़ डाकघर चनोग तहसील व जिला शिमला के शिकायत पत्र पर मामला दर्ज हुआ है, जिसने जाहिर किया कि इनके पास गाड़ी (HP63C-0398) टिप्पर है, जो इसके भाई श्याम लाल के नाम से है। इनकी उपरोक्त गाड़ी पिछले वर्ष पौ घाटी से चोरी हुई थी, जो लगभग तीन माह बाद मिली थी, उसके बाद अकसर यह अपनी गाड़ी में ही सोता है, रात इसकी गाड़ी की खिड़की में आवाज आई, जिस पर एकदम इसकी नींद खुली, तो इसने देखा कि एक व्यक्ति इसकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ तथा कंडक्टर साईड के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा था, जिस पर इसने अंदर से आवाज लगाई, तो वह मौका से नीचे चनोग रोड़ की तरफ भाग गया तथा यह भी उसके पिछे भागा, परंतु वह चनोग रोड में खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में बैठा व पौघाटी-चनोग-ममलीग रोड से भाग गया। इसकी सूचना इसने ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान को दी तथा इसने अपने छोटे भाई रोहित को फोन करके पौघाटी बुलाया और जिसके बाद यह दोनों दूसरी गाड़ी को लेकर बाया ममलीग सतडोल होते हुए बलैण नामक गांव में पहुंचा, तो चनोग की तरफ से एक गाड़ी आई तथा जो सफेद रंग की थी, जिसे इन्होंने रोकने की कोशिश की, तो चालक गाड़ी को पीछे करने लगा, जब तक हम गाड़ी से बाहर उतरते, तब तक उस गाड़ी में बैठे तीन व्यक्ति एक दम से गाडी से बाहर निकले व गाडी को मौका पर छोड़ कर गांव की तरफ भाग गए। इसके उपरांत इन्होंने मौका पर छोड़ी गाड़ी को चैक किया, तो गाड़ी की डिक्की में तीन कैनिये बंद ढक्कन जिन पर खोलने पर डीजल पाया व साथ में एक पाईप थी, जिसका इन्हें पूर्ण विश्वास है कि गाड़ी (HP 12G-5156) में आए लोग इनकी गाड़ी टिप्पर (HP63C-0398) को चुराने कि नियत से तथा अन्य चोरी करने की नियत से आए हुए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन करुणामूलक संघ द्वारा जिला सोलन ब सिरमौर के करुणामूलक आश्रितों के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सोलन व सिरमौर के करुणामूलक परिवारों ने इस मीटिंग में भाग लिया। यह मीटिंग (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस) नियर पुराना बस स्टैंड सोलन के साथ रखी गई। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार व मीडिया प्रभारी गगन कुमार द्वारा 6 जिलों में मीटिंग का आयोजन उनके द्वारा किया जा चुके हैं, जिसमें जिला ऊना, चंबा, मंडी, कुल्लू कांगड़ा व बिलासपुर मीटिंग की जा चुकी है। बता दें प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में संघ द्वारा पूर्व सरकार के कार्यकाल मैं 432 दिनों का देश और प्रदेश का सबसे बड़ा धरना प्रदर्शन राजधानी शिमला में किया जा चुका है, परंतु पूर्व सरकार इन आश्रित परिवारों को राहत नहीं दे पाई, जब विपक्ष में कांग्रेस सरकार थी तो उनके द्वारा विधानसभा से लेकर चुनावों में भी करुणामूलक परिवारों का मुद्दा जोरों-शोरों से उठाया गया और एक एकमुशत इन परिवारों को नौकरी देने का वादा कांग्रेस सरकार ने किया है। अब कांग्रेस सरकार बनते ही करुणामूलक परिवारों मे नौकरी की आस जगी है। सरकार बनते ही जनवरी माह में करुणामूलक संघ के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में करुणामूलक नौकरी बहाली के लिए भेंट हुई, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा इन परिवारों को एकमुश्त नौकरी देने का और मार्च के बजट सत्र इन परिवारों के लिए अलग से बजट में प्रावधान करने का आश्वासन दिया 15 फरवरी से पहले करुणामूलक परिवारों का हित का एजेंडा संघ की कार्यकारिणी को पेश करने का समय दिया गया, जिस पर करुणामूलक संघ की राज्य कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश के हर एक जिला मैं बैठक कर रही है, वह समस्त परिवारों से वार्तालाप वह सुझाव लेकर करुणामूलक परिवारों के हित का एजेंडा 15 फरवरी से पहले हजारों की संख्या में पहुंचकर करुणामूलक एजेंडा सरकार और मुख्य सचिव को सौंपेगी। बता दें कि इस समय 3000 करुणामूलक परिवार क्लास-सी व क्लास-डी दोनों श्रेणियों में नाैकरी का इंतज़ार कर रहे हैं और सभी आश्रितों को पूरी उमीद है कि सरकार समस्त करुणामूलक आश्रितों के दर्द को समझेगी व बजट में करुणामूलक आश्रितों को लेकर स्पेशल प्रावधान करेगी। मुख्य मांगें- 1) आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए व निम्न बातें ध्यान में रखी जाए। a) 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए जिसमें एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। b) वित विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए। c) क्लास-C व क्लास-D में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए। d) योग्यता के अनुसार क्लास-c व क्लास-D के सभी श्रेणियों (Technical+ non Techanical) के सभी पदों में नाैकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े। 2) बजट सत्र में करुणामूलक् आश्रितों के लिए अलग से स्पेशल बजट का प्राबधान किया जाए। 3) समस्त करुणामूलक परिवारों को क्लास-सी व क्लास-डी में अप्रेल माह से नियुक्तियां दी जाए। उपरोक्त मांगों के संदर्भ में जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए, ताकि सब परिवारों को नोकरी मुहैय्या हो सके।


















































