फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपमण्डलीय विधिक सेवायें समिति सोलन द्वारा आज ग्राम पंचायत सपरुन के हैपी वैली में पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति की अध्यक्ष गुरमीत कौर ने की। गुरमीत कौर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पेड़ पौधे लगाकर इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को प्राकृतिक पेय स्रोतों व तालाबों की समय-समय पर साफ-सफाई करनी चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि अपने चारों ओर मौजूद अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार हर व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा, तो पर्यावरण में असंतुलन की स्थिति कभी पैदा नहीं होगी। कार्यक्रम में देवदार के 50 पौधे भी रोपित किए गए। इस अवसर पर न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी चुनौती संगरोली, वन विभाग की उप रेंज अधिकारी नीलम, पंचायत समिति सदस्य ललिता, ज़िला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत के सदस्य सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व महामन्त्री प्रदेश किसान मोर्चा हुक्म सिंह बेंश को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. राकेश बबली के निधन के बाद हुक्म सिंह बेंश को यह जिम्मेदारी दी गई। उनकी इस नियुक्ति के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव दलीप कुमार पाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष सोलन रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, योगेश शर्मा, सचिव नरेश शर्मा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्की जगदीश शुक्ला तथा मंडल महामंत्री सरेंद्र ठाकुर व प्रेम शर्मा ने हुक्म सिंह बेंश को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन महामंत्री पवन राणा का उनकी ताजपोशी के लिए आभार व्यक्त किया है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण देर रात कुनिहार बाया कुफ़्टू-शिमला मार्ग पर भारी मलवा आने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से चलने वाली बसों व अन्य वाहनों को बाया ममलीग होकर जाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग को आज सुबह जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो वहां तुरंत जेसीबी मशीन की सहायता से इस मार्ग को दरुस्त करवाया गया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि रोड बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन को मौके पर भेज दिया था व सुबह 9 बजे तक इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत दसेरन व क्यारड़ का दौरा कर आमजनों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। वहीं, विधायक ने दसेरन पंचायत में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विधायक संजय अवस्थी को दसेरन पंचायत के स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं न मिलने के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान गांव दसेरन के लोगों द्वारा मोक्षधाम निर्माण, लिंक रोड दसेरन वर्षा शालिका जीर्णोद्धार अथवा अन्य स्थान पर नवनिर्माण एवं गांव नेरी के लिए जल आपूर्ति प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दों से अवगत करवाया। विधायक संजय अवस्थी ने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत उन्हें शीघ्र ही संबंधित विभागों द्वारा इन मुद्दों को निपटाने हेतु उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हूं। क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं। क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मोके पर विधायक संजय अवस्थी, रवि कांत पाठक, रोशन वर्मा, राजेंद्र कुमार रावत, सुरेंद्र वर्मा, विनोद पंवर, राम लाल चंदेल, संतराम, सुंदर कश्यप, नंदलाल भगत, विजेंद्र कंवर, मनजीत व हरि राम सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में सोलन में आयोजित हुई बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आज़ादी के अमृत महोत्सव के साथ हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर अगस्त माह में जिला सोलन के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में आज यहां ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुख राम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने तथा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुई विकासात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शनियों एवं वृत्त चित्रों के माध्यम से 75 वर्ष में हुए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उद्योग विभाग से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को प्रदेश में 75 वर्षाेें के दौरान हुए विकास से अवगत करवाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह, युवा तथा महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायती राज तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों का सहयोग विशेष रूप से लिया जाएगा। डॉ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी इस दौरान लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं को विकास यात्रा के इतिहास, वर्तमान और भविष्य से भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम धर्मपुर अथवा परवाणू, सोलन विधानसभा क्षेत्र में कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सिरीनगर, अर्की विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जयनगर, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामशहर तथा दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा महलोग में इन कार्यक्रमों का किया जाना प्रस्तावित है। डॉ. सैजल ने कहा कि देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान ज़िला में 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक आवास तथा सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक जिला में ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभात फेरियों के माध्यम से लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आयोजन से युवाओं में देश प्रेम की भावना की अलख जगेगी और उन्हें अधिक उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, भाजपा ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अटल श्रेष्ठ शहर योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में नगर पंचायत अर्की को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसमें नगर पंचायत अर्की को सभी मापदंडों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए 75.00 लाख की राशि इनाम के तौर पर प्रदान की गई। साथ ही सम्मान पत्र भी दिया गया। मनु की नगरी मनाली में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा नगर पंचायत अध्य्क्ष को और उनकी पूरी कार्यकारिणी सहित यह सम्मान दिया गया। नगर पंचायत अध्य्क्ष अनुज गुप्ता ने कहा की यह सम्मान सभी सहयोगी साथियों, हमारे कर्मचारियों, पूर्व में रहे साथियों और सबसे महत्वपूर्ण हमारे अर्की शहर की प्रबुद्ध जनता के अथक प्रयासों और दूरगामी दृष्टि का परिणाम है। हमें विश्वास है भविष्य में भी आप सभी शहर वासियों का सहयोग हमे मिलता रहेगा। अर्की शहर विकास, परस्पर सहयोग, स्वच्छता की दिशा में एक नई इबारत लिखेगा। एक बार पुनः आप सभी को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
अधिकारियाें ने नाकामी छुपाने के लिए राेया काेविड का राेना मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट से पिपलूघाट बाया काकडा संपर्क पर कुछ दिनों पूर्व की गई मेटलिंग उखड़ना शुरू हो गई है। लोग ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। तीन किलोमीटर तक मेटलिंग कार्य किया है, पर प्रॉपर ड्रेनेज न होने की वजह से बारिश का पानी सड़क में इकट्ठा हो जाता है और सड़क जगह-जगह पर खराब हो रही है। एक जगह पूरी तरह से उखड़ चुकी मैटलिंग की जगह गटका भर दिया गया है। कच्ची छोड़ दी गई सड़क के एक भाग में बारिश का पानी इकठ्ठा हो जाता है और सड़क तालाब में तबदील हो जाती है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी और हादसों का सामना करना पड़ रहा पड़ रहा है। प्रधान ग्राम पंचायत सूरजपुर ओम प्रकाश शर्मा और स्थानीय लोगों में जगदीश, अजय, अंकुर व अनिल ने बताया कि तीन किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग कार्य के चलते छ दिनों तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई थी। रोजाना शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालय जाने वाले लोगों की भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। अगले तीन किलोमीटर के कार्य के दौरान फिर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी और लोगों को फिर असुविधा झेलनी पड़ेगी। अच्छा होता अगर विभाग पूरे काम को एक ही बार में पूरा करवा देता। बरसात में सड़क पर सफर करने वालों की सुरक्षा और सुविधा रोजाना दाव पर लग रही है। लोगों का आरोप हैं कि लोक निर्माण विभाग ठेकेदारों की सुविधा के अनुसार चल रहा है, पर जिस जनता के लिए सड़क बन रही है, उसकी सुविधा और सुरक्षा की किसे फिक्र नहीं है। लगभग छ किलोमीटर की इस सड़क को दो सन्युक्त ठेकेदार मिलकर भी निर्धारित समय तक नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि इसकी एक्सटेंनशन के लिए विभाग कोविड को वजह बता रहा है। सड़क का कार्य 23 जून, 2020 को शुरू हुआ था, जिसे 23 अगस्त, 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन एक वर्ष से ऊपर हो चुका हैं। दो ठेकेदार मिलकर भी छह किलोमीटर कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाए। सड़क के कार्य में हो रही देरी की वजह से स्थानीय लीगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की खस्ताहालत और इससे उड़ने वाली भारी धूल से भी वाहन चालक परेशान है। सड़क से सटे घरों में रह रहे लोगों को धूल फांकनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क पर धूल से बचाव के लिए पानी का भी छिड़काव नहीं करता है। खराब सड़क की वजह से रोज दाड़लाघाट जाने वाले नोकरी पेशा और कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बलिराम कश्यप के अनुसार कोविड की वजह से सड़क का कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाए हैं। सड़क में अभी पानी की निकासी के लिए नालिया बननी बाकी है। सड़क के कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश है। इसी सीजन में सितंबर से मेटलिंग के शेष कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
रंजीत ठाकुर। कनिहार पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार के उप प्रधान मुनीलाल के निधन पर एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर सहित पूरी कार्यकारणी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। धनीराम तनवर ने बताया कि मुनीलाल बहुत ही ईमानदार व एसोसिएशन के सक्रिय कार्यकर्ता थे, जो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से एसोसिशन के सभी सदस्य आहत हुए है। पूरी एसोसिएशन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। धनीराम तनवर ने बताया कि मुनीलाल का अंतिम संस्कार कल चंबाघाट सोलन में किया गया, जंहा एसोसिएशन ने उनके पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की, तो वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा भी अंतिम समय पर मुनीलाल के पार्थिव देह पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर सम्मान दिया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी अटल शिक्षा कुंञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में मेडीकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी निगरानी के बीच नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा हेतु केंद्रों के अध्यक्षों, पर्यवेक्षकों व निरीक्षकों को एक दिन पूर्व ही यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण देकर सभी नियमों से अवगत करा दिया गया था। शांतिपूर्ण परीक्षा हेतु केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती करवाई गई थी। नीट के इस परीक्षा केंद्र में कुल 216 पंजीकृत छात्रों में से 199 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व पूरी चेकिंग के उपरांत ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा डॉ. रणदीप सिंह केंद्र अधीक्षक, रमन कुमार उप अधीक्षक, भारतेंदु शर्मा पर्यवेक्षक, पुष्पेंद्र कुमार उप पर्यवेक्षक और विनीता जोशी नगर समन्वयक की निगरानी में सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने सभी परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
नौणी विवि में मनाया सेब दिवस आशीष आजाद। साेलन डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के फल विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में सेब दिवस एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (एचपी एचडीपी) के तहत राज्य के आठ जिलों में गठित विभिन्न समूहों के 200 से अधिक बागवानों और अन्य किसानों, और राज्य बागवानी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य उच्च घनत्व वाले सेब के बगीचे पर किसानों को अवगत करवाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्यातिथि रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान विश्वविद्यालय में एचपी एचडीपी गतिविधियों के नोडल अधिकारी और विवि के अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंदर शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें इस परियोजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। एचपी एचडीपी के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. गोबिंद सिंह जोबटा ने विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना के बारे में और उनकी उपलब्धियों और पहलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 5000 हेक्टेयर नए उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण और 1000 हेक्टेयर वैज्ञानिक रूप से प्रबंधित बागों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रोफेसर चंदेल ने विश्व स्तरीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं और बगीचों की स्थापना के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की और कहा कि वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयासों ने चार साल के उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण में 42 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादकता सुनिश्चित की है, जो वर्तमान उत्पादकता से काफी अधिक है। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसानों द्वारा हासिल उत्पादकता और विश्वविद्यालय की उत्पादकता के बीच की अंतर को दूर करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने वैज्ञानिकों से विभिन्न कृषि पद्धतियों और तकनीकों का उपयोग करके नए बगीचे लगाने, मिट्टी और पानी पर प्रभाव सहित लागत-लाभ अनुपात का अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि छोटे और मध्यम किसानों के लिए भी विभिन्न वृक्षारोपण मॉडल स्थापित किए जाने चाहिए। प्रो. चंदेल ने किसानों से वैज्ञानिकों के साथ अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अनुरोध किया, ताकि इनका अध्ययन कर विश्वविद्यालय द्वारा कृषक समुदाय द्वारा उपयोग के लिए इसका प्रसार किया जा सके। वर्ष 2016 में लगाए गए उच्च घनत्व वाले सेब के बागानों का एक क्षेत्र दौरा भी आयोजित किया गया। इस बगीचे में जेरोमाइन, रेड वेलोक्स, रेड कैप वाल्टोड, स्कारलेट स्पर-II, सुपर चीफ, गेल गाला, रेडलम गाला और एविल अर्ली फ़ूजी जैसी विभिन्न किस्मों को M9 और MM106 रूटस्टॉक्स पर अलग-अलग दूरी और प्रशिक्षण प्रणालियों में लगाया गया है। फल विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि विभाग के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान किया। विस्तार शिक्षा निदेशालय में किसान-वैज्ञानिक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पोषक तत्व प्रबंधन, कीट और कीट, रोग और समग्र बाग प्रबंधन पर किसानों के प्रश्नों को संबोधित किया। किसानों ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय का साहित्य हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होना चाहिए। प्रतिभागियों ने यह भी अनुरोध किया कि उन्हें रूटस्टॉक्स उपलब्ध करवाए जाने चाहिए और विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग और छंटाई के शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। डॉ शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय किसानों को सीडलिंग रूटस्टॉक्स के अतिरिक्त क्लोनल रूटस्टॉक्स पर 10,000 से अधिक ग्राफ्टेड पौधे उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर डीन कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर डॉ अंजू धीमान, डीन वानिकी कॉलेज डॉ एचआर शर्मा, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ जेके दुबे, वित्त नियंत्रक सीआर शर्मा सहित सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष और फल विज्ञान विभाग सहित अन्य विभागों के वैज्ञानिकों मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में विद्यार्थियों के लिए कथक नृत्य की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह नृत्य कार्यशाला मशहूर एवं हिमाचल प्रदेश के प्रथम मेल कथक डांसर दिनेश गुप्ता द्वारा संचालित की गई। इस दौरान बच्चों को कथक नृत्य के मूल तथा कुछ प्रचलित नृत्य सिखाए गए। बच्चों ने इस नृत्य में खूब रुचि दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कथक नृत्य कार्यशाला में दिनेश गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई व इस नृत्य के विभिन्न गुणों का व्खान भी किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने इस मौके पर बताया की इस तरह की गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करना है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अपने आप को आगे लाकर साबित कर सकें।
कुनिहार विकास खण्ड के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वॉल राइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में करीब 20 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व एक विकलांग युवक ने इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वॉल राइटिंग की खूबियों को सीखा। एनआरएलएम के अंतर्गत दिए गए इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने इसे बड़े ही लग्न से सीखा। खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ व विकलांग युवक को वॉल राइटिंग सिखाना, उनकी आजीविका को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देना भी मकसद था। इस हुनर को सीखने से पंचायती राज संस्थाओं के पंचायतो में चले मनरेगा के कार्यो सहित अन्य मदो से होने वाले कार्यो की वॉल रायटिंग यही महिलाएं करेगी, जिससे इनकी आजीविका भी सुधरेगी। स्वालंबन भारत के लिए ग्रामीण स्तर पर यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान विकास खण्ड कुनीहार के राकेश कौशल, कमलेश कुमार, अनिल कुमार कनिष्ठ अभियंताओं सहित 18 पंचायतो से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
शनिवार 23 जुलाई को 33 के वी सब स्टेशन कुनिहार के रख रखाव के कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अतिरिक्त्त सहायक अभियंता ई महेंद्र सिंह चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक शटडाउन लिया जाना है जिस कारण विद्युत उपमण्डल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले गांव कुनिहार लोकल, जाड़ली, ममलीग, हरिपुर, शारडाघाट, रुगड़ा, कुफ़्टू, बशील, सायरीघाट, शलाह, कनैर, बडोरघाटी, कोठी, हाटकोट, बकेशू, जयनगर, बलेरा, भूमती, सरली, सारडा, डुमेहर व घड़याच आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
जिंदगी को सवारने का मूल मंत्र दे रही भाजपा सरकार नई योजनाओं ने नई रोशनी का दिया संकल्प रचना झीना शर्मा हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े 4 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कार्य कर रही। वर्तमान समय में सरकार चुनावी दौर की ओर बढ़ रही है, ऐसे में जब सरकार के अब तक किए कार्यों पर नजर दौड़ाएं, तो पता चलता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनकल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लिए काम करते हुए हिमाचल के लोगों के जीवन में नई रोशनी भरने का काम किया है। सरकार ने जनता को ऐसी योजनाएं दी हैं, जिनके माध्यम से समाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिल रही है। हालांकि वर्तमान सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल कोरोना की बीमारी से निपटने व व्यवस्थाएं करने में भी निकला, उसमें भी बेहतर काम करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को अव्वल करने का काम लगातार किया है, जिसकी तारीफ अलग-अलग मंचों से देश के प्रधानमंत्री कर चुके हैं, जो अपने आप में हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। हिमाचल प्रदेश में सहारा जैसी योजना को लाया गया, जो रोगी पूरी तरह से बेड पर है, उन्हें प्रतिमाह 3000 रुपए सरकार दे, ताकि उनका खर्च इलाज सही से होगा और हजारों लोगों को सहारा याेजना की मदद मिल रही है। देश की सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र देने का काम किया, तो प्रदेश की सरकार ने हिम केयर कार्ड के माध्यम से 5 लाख का इलाज निःशुल्क करने की व्यवस्था की और लाखों लोग इसके साथ जुड़े करोड़ों रुपए का इलाज निःशुल्क हो चुका है। केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों को भी इसके साथ जोड़ा जाए, ताकि बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हिम केयर कार्ड के माध्यम से परिवार के पांच सदस्यों को मिल सके। यह सुरक्षा का चक्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अपने आप में वरदान साबित हो रहा है। अब कॉर्ड भी तीन वर्ष के लिए मान्य कर दिया। हिमाचल की जनता को लाभ देने के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लगने वाले शुल्क को हिमाचली नंबर की गाड़ियों के लिए माफ करने का काम भी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया, जिसका लाभ पिछले साढे 4 वर्ष में लगाता हिमाचल प्रदेश का हर परिवार उठा रहा है और जब पहले शुल्क देना पड़ता था, तो लड़ाईयां भी होती थी और आज जब हिमाचल के प्रवेश द्वार से हिमाचल में प्रवेश करते हैं, तो हिमाचली नंबर की गाड़ी से कोई शुल्क नहीं वसूला जाता तो गौरव व गर्व होता है। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार ने लगातार बेहतरीन निर्णय जमीन पर उतारे हैं, जिनके कारण हिमाचल प्रदेश के गरीब की सेवा का काम हो रहा है। इन निर्णयों के लिए प्रदेश की सरकार साधुवाद के पात्र हैं भाजपा के नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार इसी संकल्प के साथ जनता को राहत प्रदान करते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाते हुए आगे बढ़ते रहे और सामाजिक सुरक्षा का यह सुरक्षा चक्र प्रदेश की जनता को रिवाज बदल कर लगातार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मिलता रहे यही कामना है। (लेखिका स्वतंत्र लेख लिखती है , भाजपा कसुम्पटी मंडल की उपाध्यक्ष भी है )
प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने सभी सांसदों, विधायकों से अपील करते हुए कहा कि एक तरफ NDA की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू उस विचारधारा की उम्मीदवार है जो देश में लगातार लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर हमला कर रही है। चाहे काले कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाना हो, अग्निपथ के माध्यम से सेना को कमजोर करना हो, नफरत का माहौल बनाकर देश में हिंसा को बढ़ावा देना हो, छात्र विरोधी नीतियां लाकर छात्रों का भविष्य बर्बाद करना हो, चीन के लगातार हमलों पर भारत की चुप्पी हो, चुनी हुआ लोकतांत्रिक सरकारों को धन-बल और एजेंसियों के जरिये गिराना हो या फिर एजेंसियों और मीडिया को अपने नियंत्रण में करके लोकतंत्र की हत्या करना ही NDA की पिछले 8 सालों की पहचान है, जिसका चेहरा अब द्रोपदी मुर्मू उम्मीदवार के रूप में है। जाहिर है बीजेपी को ऐसे चेहरे की तलाश रायसीना में है, जो रबर स्टाम्प बनकर ऐसी योजनाओं पर अपनी मुहर लगाता रहे और बीजेपी, आरएसएस द्वारा जारी लोकतंत्र की हत्या पर अपनी मौन सहमति प्रदान करता रहे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि आठ सालों में न तो प्रधानमंत्री ने कोई प्रेस वार्ता की और न ही NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने कोई प्रेस वार्ता करके देश के लिए अपना रोडमैप जनता के सामने रखा। 130 करोड़ के देश में कोई नही जानता कि द्रोपदी मुर्मू इस देश के बारे में क्या सोचती है, उनके क्या विचार है। NDA उन्हें आदिवासी चेहरे के प्रतिनिधित्व के तौर पर आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रोजेक्ट करना चाहती है, लेकिन सवाल ये है कि पिछले 8 सालों में आदिवासियों के साथ जो अत्याचार हुआ उस पर द्रोपदी मुर्मू ने कभी कोई स्टैंड लिया किया? देश बेरोजगारी के गर्क में जा चुका है, महिलाएं सुरक्षित नही है इस पर उनके क्या विचार है ये कोई नही जानता। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने यह भी कहा कि ये भी हास्यास्पद है कि बीजेपी एक तरफ राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी उम्मीदवार का श्रेय ले रही और दूसरी तरफ वन अधिकार अधिनियम, 2006 को खत्म कर रही है। अगर जंगल ही नही बचेंगे तो आदिवासी कैसे बचेंगे, और उनके संरक्षण के लिए योजनाएं और कानून नही होंगे तो रायसीना में एक आदिवासी राष्ट्रपति को प्रतिनिधित्व देने का ढकोसला क्यों? ऐसा ही कुछ वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाते समय बीजेपी ने किया था और उन्हें दलितों का चेहरा बताया था, लेकिन आजाद भारत में दलितों के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार पिछले 8 सालों में हुआ और राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री को राजधर्म की सीख देने की जगह खामोश का रास्ता चुना। वही दूसरी तरफ सयुंक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा एक मजबूत दावेदार है, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है, जो खुलकर देश के वर्तमान हालातों पर अपने विचार रखते आये है। जब सारी संवैधानिक संस्थाएं, एजेंसियां, मीडिया दम तोड़ चुकी हो तब रायसीना में किसी रबर स्टाम्प की नही बल्कि देश के विचारों को आवाज़ देने वाले मजबूत राष्ट्रपति की जरूरत है जो कि यशवंत सिन्हा है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि बीजेपी के सांसदों, विधायकों से भी मेरा निवेदन है, ये चुनाव किसी पार्टी का नही बल्कि देश का है। सीक्रेट वोटिंग के दौरान देश के अंतरात्मा की आवाज़ सुने और यशवंत सिन्हा को विजयी बनाये।
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से सावन मास के हर सोमवार को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है आज रविवार से गुफा में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस कथा पाठ का शुभारम्भ हुआ जिसे कल सोमवार को हवन व पुर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा उसके बाद सभी क्षेत्र वासियो के लिए विशाल भंडारा शुरू कर दिया जाएगा। यह आयोजन सावन मास के हर सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरा वर्ष गुफा में भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन सावन मास में गुफा के अंदर विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों को शिव भक्तों की काफी भीड़ होती है। समिति व शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों व भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करने की अपील की है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सब तहसील दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश नंबरदार यूनियन के जिला सोलन के सदस्यों ने नायब तहसीलदार कमल रोहाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। नंबरदार यूनियन के प्रदेश महामंत्री भीम सिंह चौहान तथा सोलन जिला नंबरदार यूनियन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में क्षेत्र के लगभग 40 नंबरदार सदस्य नायब तहसीलदार से मिले और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व नंबरदारों ने नायब तहसीलदार को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित भी किया। नायब तहसीलदार ने उनकी मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना और कहा कि उनकी इन समस्याओं को हल कर सकते हैं, उन्हें सब तहसील स्तर पर ही हल कर दिया जाएगा और जिन मांगों का हल यहां नहीं निकल पाएगा, उन्हें सरकार को भेज दिया जाएगा। सब तहसीलदार ने नंबरदारों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे भी गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें कि लोग बेसहारा गोधन को सड़कों पर न छोड़ें, युवाओं में बढ़ रही नशे की दुष्प्रवृत्ति को रोकने में भी सहयोग करें। इसी प्रकार ग्रामीण लोगों को टोल फ्री नंबर की जानकारी देकर सहयोग देने की अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित नंबरदार सदस्यों ने नायब तहसीलदार को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त की गई। इस बैठक में नंबरदार यूनियन के प्रदेश महामंत्री भीम सिंह चौहान, सोलन जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर, अर्की नंबरदार यूनियन के प्रधान नंदलाल ठाकुर, महासचिव कुलदीप ठाकुर, सचिव मोहन लाल, कोषाध्यक्ष अनीता शर्मा व सह सचिव अंजू शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व युवा कौशल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दाड़लाघाट वार्ड की जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल विशेष रूप से मौजूद रही। संस्थान के प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि संस्थान के लिए यह क्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि संस्थान से महिला छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम में इन छात्राओं का स्वागत और प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण गतिविधि रही।समस्त प्रशिक्षक वर्ग व अन्य स्टाफ ने महिला छात्राओं को हार पहनाकर तथा बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इस माैके पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, सलाहकार समिति के सदस्य मनसा राम वर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी। कार्यक्रम में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें नृत्य, समूह गान व नाटक इत्यादि प्रस्तुतियां रहीं। इसके साथ साथ कौशल पर प्रकाश डालने के लिए छात्रों ने अपने द्वारा बनाए गए मॉडल्स प्रस्तुत किए तथा इन मॉडल्स की कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम में कौशल व उद्यमिता की उपयोगिता के ऊपर भी वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। वक्ताओं ने वर्तमान समय में कौशल की आवश्यकता के ऊपर बल देने की बात रखी। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि अलग-अलग व्यवसायों में कौशल प्राप्त करके स्वरोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री भी कौशल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में कौशल विकास की योजनाओं का लाभ लेते हुए प्रशिक्षणार्थियों को अलग-अलग व्यवसाय में महारथ हासिल करके नवभारत निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए दृढ़ संकल्प व मजबूत इरादे की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला परिषद हीरा कौशल, सलाहकार समिति के सदस्य मनसा राम वर्मा, संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, राजेश कुमार, राकेश कुमार, मनीष शर्मा, दिलीप कुमार, नंद लाल वर्मा, संदीप अरोड़ा, विनोद वर्मा, चंद्रकांता, राजकुमार गुप्ता व सोनू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार एसबीआई व वितीय समावेश (एफआई) द्वारा हाटकोट पंचायत में संध्या शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा, बैंक प्रतिनिधियों सहित कोठी, हाटकोट व कुनिहार पंचायत के प्रधान व करीब 50 कृषक मौजूद रहे। संध्याकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य किसान बागवानों की वितीय समस्याओं के समाधान करने में मदद करना था। संबंधित अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर बैंक की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में किसान बागवानों को विस्तृत जानकारी दी व किसानों की समस्याओं से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए। शिविर में उत्कृष्ट बैंकिग के लिये पीरन पंचायत व उत्कृष्ट सेवा के लिए खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी मनसा राम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, एसबीआई के क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक पंकज कुमार, शाखा प्रबंधक पंकज पाल, सहायक महाप्रबन्धक लाल सिंह चौहान, सीएसपी अविनाश जोशी, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, कोठी पंचायत प्रधान बलविंदर कौर व कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर सहित करीब 50 किसान बागवान मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन लायंस क्लब सोलन के सदस्याें द्वारा स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल मरीजों काे आज (वीरवार काे) फल बांटे गए। इस अवसर पर लायंस क्लब ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य हाेने की कामना की। क्लब के सचिव एवं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन पीकेएस राेहेल, प्रोजेक्ट के को-चेयरपर्सन लायन रणजीत चौहान, लायन डॉ. अशोक हांडा, लायन पंकज कश्यप, लायन डॉ. आरके वर्मा आदि मुख्य रूप से इस प्रोजेक्ट में सम्मिलित हुए। उन्हाेंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए Biodegrable लिफाफाें का इस्तेमाल इस वितरण के लिए किया गया है। इस पुनीत कार्य में स्थानीय होम गार्डस तथा अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
सोलन नगर निगम की दुकानों की नीलामी को रद्द कर दिया गया है। विदित रहे कि कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा पालिका बज़ार और सर्कुलर रोड मे बनी दुकानों की नीलामी की सूचना जारी की गई थी ,लेकिन अब प्रशासनिक कारणों के चलते नगर निगम द्वारा पालिका बज़ार और सर्कुलर रोड मे बनी दुकानों की नीलामी को रद्द कर दिया गया है ।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की तहसील की ग्राम पंचायत बागा करोग में इन दिनों बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आए दिन पंचायत बागा करोग में बिजली गुल रहने की समस्या से निजात करने की मांग की है। पंचायत बागा करोग के उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने बताया कि आए दिन बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना कट लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा तूफान, बारिश में बिल्कुल भी सुविधा नहीं मिल पाती। विभाग द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधा जीरो के बराबर है। पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने कहा कि एक तो गर्मी ऊपर से बरसात के मौसम में मक्खियों और मच्छरों का कहर के कारण बिजली विभाग द्वारा आंख-मिचौली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूली पढ़ाई, महिलाओं का घर में कपड़े धोना, दहीं से छाछ बनाना ये सारे कामों में बहुत परेशानी बिजली गुल होने से दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र बिजली की समस्या में सुधार लाया जाए, ताकि बागा करोग पंचायत के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) में जुलाई से अक्तूबर माह में एक बड़े वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस पावन अभियान का उद्घाटन बद्दी के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (आईपीएस) ने आईईसी यूनिवर्सिटी के प्रांगण में पौधारोपण करके किया। कार्यक्रम में एच.पी.प्राईवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस रेगुलेटरी कमीशन, हिमाचल प्रदेश से प्रोफेसर (डॉ.) शशिकांत शर्मा, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, बद्दी से विशिष्ट अतिथि बलबीर ठाकुर और 10 पंचायतों के प्रधानों सहित कई और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दो महीने तक चलने वाले इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत औषधीय गुणों से युक्त, फलदार और पर्यावरण के लिए हितकर 10,000 से अधिक पौधे बीबीएन क्षेत्र में लगाने और उनका संरक्षण करने का जिम्मा उठाया है। इस वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन को संरक्षित करना और क्षेत्रवासियों में पर्यावरण संरक्षण और भूमि संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही बीबीएन क्षेत्र के जागरूक लोगों को ‘प्रकृति एवं धरती माँ’ की रक्षा करने की जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, बद्दी पुलिस अधीक्षक, मोहित चावला ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसके बाद इन पौधों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हराभरा, स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) शमीम अहमद ने अपने सन्देश में कहा कि इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को मुफ्त पौधे बांटकर इस जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा और पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
आईईसी यूनिवर्सिटी कालू झींडा बददी द्वारा बीबीएन को हर भरा करने के लिए "अपना बीबीएन ग्रीन बीबीएन" मुहिम की शुरुआत 13 जुलाई से की जाएगी। इस इस दौरान क्षेत्र में दस हजार से अधिक पौधे लगाने व उनके सरक्षण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मुहिम का शुभारम्भ एसपी बददी मोहित चावला द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर से किया जायगा। यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में फलदार, औषधीय व छायादार पौधे क्षेत्र में लगाये जाएंगे। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो डॉ शमीम अहमद ने बताया कि इस अभियान में मुफ्त पौधे भी बांटे जाएंगे और पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मुहिम में यूनिवर्सिटी का तमाम स्टाफ व छात्र अहम भूमिका निभाएंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट आम आदमी पार्टी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में मंगलवार को बदलाव यात्रा निकाली। यात्रा की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने की। कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा आईटीआई दाड़ला से होते हुए स्यार पेट्रोल पंप से वापस बस स्टैंड दाड़ला तक रोड शो निकाला। बदलाव यात्रा के दौरान हुए जनसंवाद में प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने जनता से कहा कि प्रदेश के विकास, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए केजरीवाल को एक मौका दो। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, तो बच्चों का भविष्य भी सुधरेगा। प्रदेश में दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास होगा। 'आप' नेता जीत राम शर्मा और वीरेंद्र राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही दलों ने वोट की राजनीति कर सत्ता का सुख भोगा। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए दोनों ही पार्टियां नाकाम साबित हुईं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, प्रवक्ता मनीष ठाकुर, वीरेंद्र राठौर, जीतराम शर्मा, अशोके, धर्मपाल व सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू में प्रधानाचार्य सीमा नेगी की अध्यक्षता में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में कंडाघाट ब्लॉक के 19 विद्यालयों के 272 खिलाड़ियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आगाज झमकड़ा के साथ हुआ। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, स्वागत गीत से सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान धर्मेंद्र पाल, समाज सेवक राम शर्मा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया बच्चों को खेलने के लिए प्रोतसाहित किया।
श्रीखंड महादेव सेवादल समिति दाड़लाघाट (धार) के 15 सदस्यों का पहला जत्था रविवार को रवाना हो गया। ये जत्था श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान भीम तलाई में श्रद्धालुओं को रहने, खाने पीने की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाएगा। सचिव मदन ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान यात्रा का आयोजन नही हो पाया, लेकिन इस वर्ष यात्रा का आयोजन किया जा रहा, उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्षों से लगातार उनका दल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर दाड़लाघाट के ब्रह्मलीन बाबा वैष्णो गिरी महाराज की प्रेरणा से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे के आयोजन में स्थानीय लोगों का भारी सहयोग रहता है। इन लोगों में रूपलाल ठाकुर, हरीश ठाकुर, मदन ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, अरुण, दिला राम ठाकुर, रिंकू, प्रदीप, विक्की, अमर चंद ठाकुर, राहुल, नीरज, सनी चंदेल, मोनू शर्मा, आशु गांधी शामिल है। इस जत्थे को अध्यक्ष स्वरुप लाल ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दाड़लाघाट : सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के संशोधित वेतनमान को एक मुश्त अदायगी करने बारे कहा तथा 65,70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5,10,15% देय राशि को पुरानी पेंशन बेसिक के अलावा नई बेसिक में समायोजित करने बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में अध्यक्ष प्रेम केशव द्वारा विद्युत मंडल बिलासपुर के अधिशासी अभियंता से आग्रह किया गया कि रणजीत सिंह व सुखराम के मेडिकल क्लेम 2 साल से डिवीजन कार्यालय में पड़े हैं,जिनकी अदायगी आज तक नहीं हो पा रही है जो कि दुखद बात है।बैठक में कमला ठाकुर,विजय ठाकुर,रणजीत,सवारू राम,नंदलाल,प्रेमलाल,परसराम,हरिराम,ग्यारु राम,सुंदर लाल,लेखराम,रामलाल,दिलु राम,धनीराम,धर्म सिंह,बालकराम,नानकू राम,सुखरा,नानकू राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार (बनिया देवी) में 2022 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यालय प्राचार्य के के यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमे 80 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित बैठक में हुआ परिषद का गठन रंजीत सिंह ठाकुर। कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से कुनिहार विकास खंड की प्रधान-उपप्रधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया। कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधानों व उपप्रधानों की एक विशेष बैठक पारनू पंचायत के प्रधान केशव राम की अध्यक्षता में पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित की गई। इस अवसर पर कुनिहार विकास खंड की प्रधान उपप्रधान परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से देवरा पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगत राम बंसल, योगेश गौतम, सुनीता गर्ग तथा उर्मिल शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान का दायित्व सौंपा गया। प्रेम चोपड़ा, बंसीराम भाटिया, सीताराम, मधुबाला को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया व साथ ही योगराज चौहान, यशपाल, राकेश ठाकुर, किरण कौडल, सुरेंद्र शर्मा, राम चंद ठाकुर को महासचिव बनाया गया। रमेश ठाकुर, शकुंतला शर्मा तथा जगदीश अत्री को मुख्य सलाहकार बनाया गया व ओम प्रकाश शर्मा को कानूनी सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। विदित रहे कि कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधान व उपप्रधान आजकल पंचायती राज संस्थान मशोबरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सभी उत्पादों पर पहली जुलाई से सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी रिटेलर व होलसेलर से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों का स्टॉक खत्म करने की पहले ही सलाह दी जा चुकी है। वहीं, कुनिहार बाजार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीजनल ऑफिस परमाणु से जूनियर इन्वायरमेंटल इंजीनियर अनुराग रैना ने कुनिहार बाजार का औचक निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने कुनिहार व अर्की में 4 दुकानदारों के चालान भी काटे। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को सचेत किया और जानकारी दी कि किसी भी दुकानदार के पास सिंगल यूज प्लास्टिक पाया जाता है, तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब अगर कोई रिटेलर या होलसेलर सिंगल यूज प्लास्टिक से बना उत्पाद बेचता है तो फिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उसके खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उत्पाद में प्लास्टिक की मात्रा के हिसाब से चालान किया जाएगा। जितनी ज्यादा प्लास्टिक की मात्रा होगी, उतना ही ज्यादा राशि का चालान काटा जाएगा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास पंजीकृत विनिर्माताओं, ब्रांड मालिकों, आपूर्तिकर्ताओं एवं स्टॉकिस्ट का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण के लिहाज से नुकसानदेह माने जाने वाले एसयूपी यानी सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों पर पाबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 30 जून तक मौजूदा स्टॉक को हटा लेने को कहा गया था। उसके बाद एक जुलाई से सघन अभियान चलाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास, कटोरी, कांटा, चाकु आदि 19 उत्पादों पर लागू प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए अभियान चलाया गया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की के दाड़लाघाट में करीब साढ़े चार वर्षों से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने को लेकर सरकार की ओर से मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन सरकार द्वारा इसे शुरू करने में देरी की जा रही है। पिछले दिनो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सीएचसी दाड़लाघाट केंद्र खोलने ओर इसके सुचारू संचालन के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन इतना समय हो जाने के वावजूद भी सरकार की ओर से अभी तक इस भवन को शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद भी शुरू नही किया जा रहा है। अगर समय रहते इसे शुरू किया जाता है तो आने वाले समय में दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यहाँ के लोगो को अब अर्की, बिलासपुर व शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि करीब साढ़े चार साल पूर्व बनकर तैयार सीएचसी दाड़लाघाट का उद्घाटन 11 माह पूर्व अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। उद्घाटन के बाद भी सरकार द्वारा इसे शुरू न किए जाने को लेकर लोगों में रोष था। इसके शुरू न किए जाने के पीछे कारण यह बताए जा रहे थे कि 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार रुपए से निर्मित भवन में बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी के साथ पदों की स्वीकृति नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने मंत्रिमंडल द्वारा इसे शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के 8 पदों को भरने की मंजूरी का स्वागत तो किया है, लेकिन इतना समय हो जाने के बाद भी सरकार की तरफ से शुरू करने को लेकर कोई प्रयास नही किया जा रहा।लोगों ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस भवन को शुरू करने के साथ उम्मीद जताई है कि इसके जल्द शुरू होने से लोगों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही स्थानीय लोगों में कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य ललित गौतम, पूर्व प्रधान पारनु विद्या सागर शर्मा, पूर्व उपप्रधान मनीराम, पूर्व बीडीसी सदस्य हीरा लाल ठाकुर, प्रेम केशव, मदन मोहन, दीपक गजपति सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाये ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो का कहना है कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों अर्की प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण तो कर दिया और मंत्रिमंडल की बैठक में इसे सुचारू संचालन के किए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी, लेकिन इस भवन को अभी तक शुरू व स्टाफ की नियुक्ति करने में ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाए। जब इस बारे में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। रत्नपाल सिंह ने कहा कि यहां जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति होने वाली है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि 2007 से 2012 के दौरान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा पीएचसी से बढ़ा कर सीएचसी किया था, लेकिन वर्ष 2012 की कांग्रेस सरकार ने इस स्वास्थ्य केंद्र को डीनोटिफाइड करते हुए सीएचसी से ईएसआई करने की घोषणा की। रत्न सिंह पाल ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर लोगों की समस्याओं को समझ हुए प्राथमिकता के आधार पर इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर ईएसआई से सीएचसी किया है ताकि अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने आठ विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने की मंजूरी दे दी हैं और जल्द ही यहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति होने वाली है। वही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन उप्पल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जैसे ही स्टाफ के आदेश हो जाएंगे इसको शुरू कर दिया जाएगा।
कहा, पिछले 11 दिनाें से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे जिला परिषद कैडर फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन ब्लॉक में पेन डाउन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद् कैडर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने हड़ताल स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जयराम सरकार सोई हुई सरकार है और पिछले 11 दिन से जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर है और यह कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जयराम सरकार को इस विसंगति को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाना चाहिए, ताकि इन कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों के बराबर वितीय लाभ और अन्य प्रकार के सभी लाभ मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। विधायक सुक्खू ने कहा कि इन कर्मचारियों ने सरकार को हड़ताल शुरू करने से पहले 15 दिन पहले अल्टीमेटम दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया, मजबूरन इन सभी कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। विधायक सुक्खू ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी प्रकार के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। सभी युवाओं और अन्य सभी नागरिकों को अपने सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनवाने में दिक्कत आ रही है और अन्य सभी प्रकार के जनमानस के दैनिक कार्य रुक चुके है। इस मौके पर उन्होंने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्ता में आएगी, तो कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों को या ग्रामीण विकास या फिर पंचायती राज में विलय करेगी। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, कैप्टन प्रेम चंद, गलोड़ पंचायत प्रधान संजीव कुमार, कश्मीर पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार, कमलाह पंचायत प्रधान कुशाल सिंह, घलू पंचायत प्रधान सुनील कुमार, करौर पंचायत प्रधान राजीव सोनू, बसारल पंचायत प्रधान रमना, जोलसप्पड़ पंचायत प्रधान मीना कुमारी, सनाही पंचायत प्रधान रीता देवी, गोईस उप प्रधान संजीव कुमार, गाहली उपप्रधान कपिल कुमार, हड़ेटा उपप्रधान संजय कुमार, कमलाह पंचायत उपप्रधान विजय सिंह, करौर पंचायत उप प्रधान पृथ्वी सिंह, नादौन नगर पंचायत वार्ड सदस्य शम्मी सोनी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटी संधू व ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर चौधरी बबलू आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों के लाभार्थियों के पंजीकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने की। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि ज़िला में दो माह के भीतर 15 हजार कामगार लाभार्थियों का हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें 10 हजार कामगारों का पंजीकरण श्रम अधिकारी सोलन व 05 हजार कामगारों का पंजीकरण श्रम अधिकारी बद्दी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा तथा निर्माण कार्य में 90 दिन पूर्ण करने वाले कामगारों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी ज़िला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधान व पंचायत सचिव को पात्र कामगारों का पंजीकरण करवाने तथा योजनाओं का लाभ दिलवाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार अधिनियम, 1966 के अनुसार सभी कामगार जो भवन या अन्य सन्निर्माण कार्य, भवनों, मार्गों, सड़कों, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंत्रण कार्य, वर्षा जल निकास कार्य, विद्युत के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण जल संबंधी कार्य, विद्युत लाइनों, टेलीफोन, तार तथा ओवरसीज़ संचार माध्यमों, बांधों, नहरों, जलाशयों, सुरंगों, पुल-पुलियों, पाइप लाइनों, टावर के निर्माण कार्यों, मुरम्मत या रख-रखाव या इनके निर्माण या गिराए जाने से संबंधित कार्य सम्मिलित हैं, कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पंजीकरण के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में कार्यरत कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी ने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन तक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्याें पर कार्य किया हो। पंजीकरण के लिए कामगार को सम्बन्धित श्रम अधिकारी के कार्यालय में दो पासपोर्ट फोटो, आयु प्रमाण की सत्यापित प्रति जमा करवानी होंगी। उन्होंने पंचायत घरों में कामगारों का पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी सभी सूचना पट्ट लगाने के भी निर्देश दिए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि पंजीकृत हुए कामगार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना जैसे शादी हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व/पितृत्व प्रसुविधा, चिकित्सा सहायता, शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, मृत्यु सहायता, बेटी जन्म उपहार योजना, विधवा पैंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं का लाभ भी ले सकते है। जिला श्रम अधिकारी पृथ्वी सिंह वर्मा ने बैठक में कामगारों का पंजीकरण करवाने के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कामगार अधिक जानकारी के लिए ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227626 तथा वेबसाइट www.hpbocwb.nic.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य अमर सिंह, रीना देवी, शांति देवी, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुनिहार के 6 स्काउटस एंड 6 गाइड्स जिला सतरीय त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 6 स्काउटस एंड 6 गाइड्स जसविंदर, मानसी, दिव्या वर्मा, पलक, जन्नत, मन्नत, चैतन्य, गौरव वर्मा, अंशुल ठाकुर, महेश ठाकुर, नमन शर्मा, राजवीर तंवर का जिला स्तरीय त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है, जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में 8 से 12 जुलाई तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ कैंप में विद्यालय से गाइड कप्तान पिंकी कुमारी व स्कॉउट मास्टर गुरदेव भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को इस शिवर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। साथ ही इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस शिविर के दौरान डीसी धीमान जिला कमिश्नर स्काउट्स, कमल व्यास जिला कमिश्नर स्काउट्स, मीना भट्टी डी ओसी (गाइड्स), कल्पना डीओसी (गाइड्स), महेंदर पॉल डीओसी (स्काउट्स), आशीष कुमार स्कॉउट मास्टर, सुनीता कुमारी गाइड कप्तान, सतीश कुमार स्कॉउट मास्टर, कुसुम लता गाइड कप्तान भी शिविर में मौजूद रहेंगे। विद्यालय मुख्याध्यापिका ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप- प्रधानाचार्य किरण लेखा व समस्त अध्यापक वर्ग ने ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़ला के प्लेसमेंट अफसर विनोद वर्मा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक गेस्ट सेशन का आयोजन किया। इस दौरान हीरो मोटर कोप की तरफ से कंपनी के सेफ्टी अफसर रवि कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को सुरक्षा के नियमो का पालन करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया की आकड़ो के अनुसार हर एक दिन में 1280 दुर्घटनाएं होती है जिनमे से 415 की मृत्यु हो जाती है और यह दुर्घटनाएं असुरक्षित कारणों की वजह से होती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की किस तरह से हमे आईएसआई कोड 4151 का अंकित हेलमेट ही पहनना चाहिए,क्योंकि यही सही हेलमेट होता है जो दुर्घटना से हमारा बचाव कर सकता है। किसी भी वाहन का इस्तेमाल करने से पहले हमे उसकी जांच करनी चाहिए।हमें दुर्घटना ग्रसित व्यक्ति की मदद करनी चाहिए और अब सरकार भी इसे प्रोत्साहित करने के लिए मदद करने वाले व्यक्ति को 5000 रूपये का इनाम देती है। यह सेशन गूगल मीट के माध्यम से हुआ। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कंपनी के अधिकारियों का धन्यवाद किया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों से सुरक्षा के नियमों को अपनाने गुजारिश की। इस मोके पर संस्थान के समस्त सदस्यों ने भाग लिया।
बाघल दंगल कमेटी धार दाडलाघाट द्वारा जिला सोलन ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के ग्राउंड मे दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू व दिल्ली से आए पहलवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़ला दीपक जसूजा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़ला दीपक जसूजा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दंगल व मेलों से जहां लोगों को मनोरंजन होता है वहीं आपसी भाई चारा भी बढता है।उन्होने कहा कि दंगल भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है व हिमाचल में मेले व त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाये जाते हैं व कुश्तियों का भी आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया जाता है। इस अवसर पर बडी माली का खिताब पहलवान सुनील जीरकपुर वाले ने जीता सुनील पहलवान ने लुधियाना के पहलवान जसा को पटखनी दी। छोटी माली का खिताब मंडी के पहलवान पंकज ने जीता। उसने छिंद के पहलवान माड़ोवाला को हराया। कमेटी द्वारा सभी विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा बड़ी माली के विजेता को 17000 रुपए व उप विजेता को 14000 ओर छोटी माली के विजेता को 10000 रुपए व उप विजेता को 7000 रुपए प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी, परवीन लखनपाल, पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा, उपप्रधान जीत राम बिट्टू, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, मेला कमेटी के प्रधान उपप्रधान वीरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल वर्मा, हरीश, मदन शर्मा, छंगा राम, खजाना राम, बाबू राम शर्मा, बंटू शुक्ला, लोक राम, बालक राम, हीरालाल ठाकुर, मनु शुक्ला, देवी चंद, मदन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत मलोथी के जालपा माता मंदिर में समस्त इलाका निवासियों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीमदभागवत कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य सूर्यकान्त शैल ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुर जी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुकमणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। भारी संख्या में भक्तगण दर्शन हेतु शामिल हुए। कथा के दौरान आचार्य सूर्यकान्त शैल ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के छठे दिन कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण रुकमणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक आचार्य सूर्यकान्त शैल ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा श्रवण के दौरान स्थानीय महिलाओं पर पांडवों के भाव अवतरित हुए कथावाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है इसलिए जीव के अंदर अपारशक्ति रहती है यदि कोई कमी रहती है वह मात्र संकल्प की होती है संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे,उन्होंने महारास लीला श्री उद्धव चरित्र श्री कृष्ण मथुरा गमन और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तृत विवरण दिया। इस मौके पर आचार्य सूर्यकान्त ने भजन गाकर संगत को निहाल किया।प्रभु आरती कर कथा को विराम दिया गया व भंडारे का आयोजन भी किया गया।इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कमेटी के सदस्य पप्पू ने बताया कि भागवत से सारा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया है। इस आयोजन में स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।
पट्टाबरावरी के निर्माणाधीन श्री बाँके बिहारी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर श्री बाँके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम के सौजन्य से 11 जुलाई से 17 जुलाई तक सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा का आयोजन स्थानीय मन्दिर निर्माण कमेटी द्वारा किया जा रहा है। सेवाधाम के मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप तथा मन्दिर कमेटी सदस्य सन्तराम कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका शुभारंभ प्रशिद्ध आचार्य श्री हरिजी महाराज द्वारा 11 जुलाई को कलश यात्रा से किया जाएगा। कलश यात्रा दोपहर 2 बजे आरम्भ होगी व 3 बजे कलश स्थापना व पूजा अर्चना की जाएगी तदोपरांत सांय 4 से 6 बजे तक कथा प्रवचन होंगे 12 जुलाई से कथा का समय दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक का रहेगा। 17 जुलाई को 11 बजे पुर्णाहुति होगी इसके बाद श्री हरिजी महाराज अपनी मधुर वाणी से गुरु व शिष्य के महत्व का ज्ञान अमृत भक्तों पर बरसाएंगे। कथा आयोजको ने श्री हरि जी महाराज के सभी शिष्यों व समस्त क्षेत्र वासियो से इस आयोजन में पहुंचने की अपील की है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने को लेकर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह निवासी गांव बटेड (दाड़लाघाट) ने पुलिस को सूचना दी कि एसडीटीओ ऑफिस सुल्ली के पास इसके किरायेदार महेंद्र की पत्नी ममता अपने पति के साथ शराब पीकर मारपीट कर रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी वीरेंद्र की अगुवाई में एक टीम में आरक्षी रुपलाल, महिला आरक्षी रानी, गृह रक्षक चेतन को माैके पर भेजा, तो पाया कि ममता पत्नी महेंद्र निवासी गांव बटेड (दाडलाघाट) जो नेपाल मूल की निवासी है और महेंद्र सिंह के मकान मे किराए पर रहते हैं ने शराब का नशा किया हुआ है तथा अपने पति के साथ मारपीट कर रही थी। ममता देवी कोई संगीन जुर्म को भी घटित कर सकती है, जिसे प्रकिया के अनुसार धारा 107 व 151 सीआरपीसी के अंर्तगत हिरासत में लिया गया। आरोपी का मेडिकल भी करवा लिया गया है। पुष्टि करते हुए एचएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि आरोपी को आज अर्की कोर्ट में पेश किया गया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नवोदय विद्यालय कुनिहार में आजकल चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक कैंप-220 का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर कैडिट्स द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यकर्म प्रस्तुत किए गए, जिसमें पुरे भारतवर्ष की झलक देखने को मिली। इसी बीच जनरल सीएस पनाग ने इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में शोभा बढ़ाई। बताया जा रहा है की जनरल सीएस ने कैंप के सफल आयोजन की आयोजकों की बधाई दी। उसके बाद मुख्यातिथि द्वारा सभी विजेताओं को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया तथा साथ ही उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी (NCC) अधिकारी एमएल मेहरा को ATC 219-220 के सफल आयोजन में उनके महत्वपूर्ण सहयोग हेतु समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग ने कैंप को सुचारु रूप से चलने में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ तथा एएनओ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, नायब सूबेदार बलविंदर सिंह, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट यमुना शर्मा, थर्ड ऑफिसर एमएल मेहरा, नीता शर्मा, धीरज गुप्ता, विनोद कुमार और सीटीओ शमशेर ठाकुर, तेजेंद्र कुमार, निखिल ठाकुर, बटालियन हवलदार मेजर राजीव कुमार, कंपनी हवलदार मेजर गीतानंद, संजीव कुमार, मनोहर लाल, सतबीर सिंह, हवलदार जसवीर सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार व ताहिर मनीर भी मौजूद रहे।
कुनिहार के बीएल स्कूल के सभागार में होगी आयोजित रंजीत ठाकुर। कुनिहार पूर्व सैनिक लीग जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार के सभागार में आयोजित की जाएगी। कुनिहार पूर्व सैनिक लीग इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला सोलन पूर्व सैनिक के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मोहन लाल शर्मा करेंगे। कुनिहार इकाई अध्यक्ष ने जिला सोलन की सभी पूर्व लीग इकाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस अहम बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारी बहनें व पारिवारिक पेंशन धारक पहुंचे। उन्होंने सभी से अपने पेंशन संबंधित दस्तावेज साथ लाने का आग्रह भी किया है, ताकि किसी के भी आय संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पूर्व सैनिक इन योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने सेना से आए नए पेंशनरों से भी बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली के आकास्मिक निधन पर प्रदेश किसान मोर्चा संगठन के सदस्यों ने दुःख प्रकट किया है।प्रदेश सचिव किसान मोर्चा दलीप सिंह पाल ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली के किन्नौर दौरे के दौरान हृदयाघात से अकस्मात मृत्यु से प्रदेश संगठन को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अकस्मात हुई इस मौत से भाजपा ने एक कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व को खो दिया है। इस अपूरणीय क्षति से किसान मोर्चा के सभी सदस्य आहत है। दलीप पाल ने कहा कि राकेश बबली मृदु भाषी व किसान मोर्चा सहित भाजपा के सशक्त लीडर थे। उनके मार्ग दर्शन में किसान मोर्चा ने किसानों के हितों के लिए बेहतर कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे जगह दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति नशा करता है उसका सामाजिक, धार्मिक तथा आर्थिक पतन होता है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन आज राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला कन्या सोलन में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा आयोजित नशा निवारण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। जफर इकबाल ने कहा कि नशे के सेवन से धन और स्वास्थ्य दोनों की हानि होती है। इसलिए हमें स्वयं भी नशे से बचना चाहिए तथा दूसरे को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह से सपरुन बाईपास व सपरुन बाईपास से राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सोलन तक नशा निवारण जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 170 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल के कुश धांटा प्रथम, रा.व.मा.पा. (कन्या) सोलन की भानु प्रिया द्वितीय तथा गीता आदर्श विद्यालय की महक तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रा.व.मा.पा. (कन्या) सोलन की ईशिता, रा.व.मा.पा. कोठी देवरा की हिमांशी द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की प्रतीक्षा तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। आयुक्त राज्य एवं कराधान देव कांत प्रकाश खाची, सहायक आयुक्त राज्य एवं कराधान गोपाल शर्मा, पदमा, राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला कन्या सोलन की कार्यकारी प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा सहित बच्चे उपस्थित थे।
विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरावरी पँचायत में 78 लाख 91 हजार रुपये की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन उद्घाटन की राह ताक रहा है। पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबरावरी-हरिपुर इकाई के अध्यक्ष डी डी कश्यप व तमाम पेंशनरों के अहम सहयोग व प्रयासों से इस भवन का निर्माण सम्भव हो पाया है। इसे तैयार हुए लगभग 5 महीने हो चुके हैं लेकिन इसका उद्घाटन नही हो पा रहा है। इसके उद्घाटन की कई तिथियां कैंसल हो चुकी है। पट्टाबरावरी, हरिपुर, जाबल-झमरोट तथा जाड़ली पँचायत के पेंशनरों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल से आग्रह किया है कि इस तैयार भवन का शीघ्रातिशीघ्र उद्घाटन करें ताकि लोगो को दूर दराज न जाकर यंही नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। पूर्व बीडीसी सदस्य व इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप ने बताया कि जुलाई 2014 से आज तक यह स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी में किराये की बिल्डिंग में चल रहा है जिसका आज तक का किराया लगभग 96 हजार उन्होंने खुद वहन किया है। डी डी कश्यप ने सरकार से मांग की है कि भवन के उद्घाटन के साथ साथ जितना स्टाफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी मापदण्ड के अनुसार होता है उतना स्टाफ पूरा देने की कृपा करें। इकाई महासचिव जगदेव गर्ग, मुख्य सलाहकार रोशन लाल कौंडल, मुख्य कानूनी सलाहकार जगदीश शर्मा, मुख्य ओडिट ऑफिसर हरदेव गर्ग, उप प्रधान दुनीचंद ठाकुर, खेम चन्द, कानूनी सलाहकार दिनानाथ गर्ग, संगठन सचिव नेकराम कौंडल, बिशनदास कश्यप आदि ने भी सरकार से इस तैयार भवन का शीघ्र उद्घाटन करने व पूरे स्टाफ देने की मांग की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्या गुप्ता की सेवानिवृत्त पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने विदाई समारोह में उपस्थित विशेष मुख्यातिथि विद्या गुप्ता, उनके परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार, विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत व अभिनन्दन किया। अपने वक्तव्य में कपिला ने विद्या गुप्ता के जीवन काल व सरकारी सेवा में उनके द्वारा दिए गए 17 वर्ष के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा कहा कि विद्या एक ईमानदार, परिश्रमी, कर्मठ और मधुर स्वभाव वाली है। गत वर्ष विद्या ने विद्यालय परिसर में एक कर्मचारी की गिरी सोने की चैन को लौटा कर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया था। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने अपनी मधुर वाणी से उनके स्वागत में "आज आनंद बरसा हमारे अंगना में" गाकर सबका दिल जीता। वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल ने विद्या के कार्य की सराहना की। डॉक्टर अनीता ने उनके सम्मान में कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दी। नीम चंद ठाकुर ने भी अपने संबोधन में विद्या के कार्य की सराहना की तथा बधाई दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर व विद्यालय परिवार के सदस्यों ने विद्या गुप्ता को स्मृति चिन्ह, शाल व गिफ्ट और उनके सुपुत्र मुकुल को टोपी पहना कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्या के परिवार के साथ बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम भगत, त्रिलोक, मेहर चंद, राजेन्द्र, नीलम, वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्म दत्त, धनी राम, जेपी मिश्रा, नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, मदन लाल, मुकेश कुमार, जितेंद्र चंदेल, रजनीश, उर्मिला, विजय कुमार, नीरज, रंजना, अनीता कौंडल, अंजना, जागृति, किरण बाला, मंजू, डॉक्टर अनीता, वीना सहित अन्य स्टाफ व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन जिला की समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 07 पद तथा आगंनबाड़ी सहायिकाओं के 08 रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू 22 जुलाई, 2022 को प्रातः 11.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी वीना कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त कसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनवारा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र शलोई, आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़िया के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पंजली, आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटटानाली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सलगा, आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायणी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जखरोड़ा, आंगनबाड़ी वृत्त कसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़खल सनावर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गांव गड़खल, आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंडी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बाउटडा तथा आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जाडव कुडाम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी वृत्त चंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सालण, आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भावगुड़ी, आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सैक्टर-4, आंगनबाड़ी वृत्त जाबली के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैहलो के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मंझोल, आंगनबाड़ी वृत्त चंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र तिमली, आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजपुर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पिपलीवाला, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मढेसर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बनियारा तथा आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकसाल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र निचला गुम्मा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 21 जुलाई, 2022 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हांे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 8वीं पास महिला के आवेदन न करने की स्थिति में अन्य शर्ते पूर्ण करने वाली पांचवीं पास महिला के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को सम्बन्धित तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, विधवा, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार से पूर्व जमा करवानी होंगी। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रति हस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन डॉक्टर्स-डे सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की कभी न खत्म होने वाली भावना को सलाम करने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने डॉक्टर्स-डे मनाया। मानव जाति की सेवा में चिकित्सकों के अमूल्य योगदान के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया गया। हमारे प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों ने हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉक्टरों को सुंदर फूलों के गुलदस्ते और ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से धन्यवाद दिया। डॉ. संजय अग्रवाल (सर्जन), डॉ. संजय ग्रोवर (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. रवि कांत सूद (सामान्य चिकित्सक), डॉ. शुभ्रा सबलोक (दंत चिकित्सक), डॉ. विनय पटियाल (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. गांधी( एपेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर) और डॉ. विनोद सूरी (होम्योपैथी) को विशेष धन्यवाद कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय साई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को दिया। यह वास्तव में एक अद्भुत दिन था, जिसे डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता की भावना के साथ मनाया गया।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी-अधिकारी पंचायतीराज विभाग में विलय करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर हैं। जिप कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में कामकाज बिल्कुल ठप पड़ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कर्मचारियों-अधिकारियों की पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग उचित है और इनकी यह मांग प्रदेश सरकार को अविलंब मान लेनी चाहिए। केडी शर्मा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की उक्त उचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देते हुए उनका विलय पंचायतीराज विभाग में किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे प्रदेश में पंचायतीराज विभाग के पंचायत स्तर पर चल रहे विभिन्न विकसात्मक कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने काम करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। हम प्रदेश सरकार से आग्रह करते है कि जिला परिषद कैडर की मांग को पूरा करते हुए उन्हें राहत प्रदान की जाए,ताकि पंचायतों में ठप्प पड़े विकास कार्य फिर से प्रगति पकड़ सके। इसके अलावा बैठक में जिला पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की हाल ही में चायल में हुई त्रैमासिक बैठक की समीक्षा की गई। केडी शर्मा ने प्रदेश सरकार से यह भी मांग की है कि संगठन की लंबित सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही पैंशनरों की मांगों को पूर्ण नहीं किया तो शीघ्र ही प्रदेश में जन जागरण आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी बयान में दी है।
शक्ति सेल्फ हेल्प ग्रुप कदौन ब्लॉक धरमपुर की महिला निशा कालरा द्वारा चील की पत्तियों द्वारा बनाए गए सामान को लोग काफी पसंद कर रहे है। इन पाइन नीडल की मदद से कई तरह के हैंड मेड प्रोडक्ट्स बनाए जाते है। बता दें कि धरमपुर ब्लॉक की एरिया कॉर्डिनेटर प्रेमलता द्वारा वीकली स्टॉल लगाए जाते है। यह स्टॉल एनआरएलएम के द्वारा लगाए जाते है। निशा कालरा को चील की पत्तियों से हैंड मेड प्रोडक्ट्स बनाए हुए करीब 5 से 6 महीने हो चुके है। यह स्टॉल अमूमन हर हफ्ते धरमपुर के कौसोली चौक पर लगाए जाते है और शूलिनी मेले के तीनो दिन भी इन स्टालों को लगाया गया था।


















































