वन रेंज रे के तहत पड़ते ब्लॉक रे ,धमेटा ,बडूखर व भोग्रवां में रखे जा रहे 16 वन मित्रों के पदों को भरने के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए थे। इस बारे मंगलवार को जानकारी देते हुए वन रेंज अधिकारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि रेंज रे की चार ब्लॉक के लिए कुल 16 वन मित्र नियुक्त किए जाएंगे। जिसके लिए 468 पुरुष व महिला आवेदकों ने आवेदन किया था। 31 जनवरी को उक्त आवेदकों की जखबड़ -पोलियाँ मार्ग पर दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमे पुरुषों के लिए 5 किलोमीटर दौड़ को 30 मिंनट व महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। वन रेंज अधिकारी ने आवेदकों से अपील की है कि वो बुधबार 31 जनवरी को सुबह साढे आठ बजे जखबड़ चौक पर एकत्रित हो।
सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी को भरे जाएंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नामांकन पत्र सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 08, 09 व 12 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन, उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्थापक द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 15 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन वापिस लेने के लिए निर्धारित समय के तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान 25 फरवरी को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्राम पंचायत मुख्यालय (पंचायत घर) में मतगणना पूर्ण होने के उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पचांयत) ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड नम्बर 04, बधोखरी तथा ग्राम पंचायत मंझोली के वार्ड नम्बर 07, झिडा में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी के वार्ड नम्बर 02, जौणा मारड तथा ग्राम पंचायत कौरों कैंथड़ी के वार्ड नम्बर 03, छोबल में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल के वार्ड नम्बर 05, चायल-4 में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत समोग के वार्ड नम्बर 05, गाहदा में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ डंपिंग साइट का किया निरीक्षण विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ में डंपिंग साइट को हटाया जाएगा इस के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सुधेड़ डंपिंग साइट का निरीक्षण भी किया तथा इस डंपिंग साइट से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत भी करवाया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठोस कूड़ा कचरा को हटाने के बाद इस जगह पर पार्क बनाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर ही कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए भी पंचायत स्तर पर कदम उठाए जाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित हल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुधेड़ के ग्रामीणों ने पहले भी डंपिंग साइट से हो रही परेशानियों के बारे में अवगत करवाया था जिसे प्रशासन के समक्ष रखा गया तथा उसका सही तरीके से हल सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा इस बाबत विकास की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है ताकि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कमीशनर अनुराग चंद्र शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
उपमंडल देहरा के प्रधान डाकघर परिसर में मंगलवार को मंडल स्तरीय डाक मेला व पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यालय अधिक्षक बलबीर चंद की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस समारोह में बतौर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रदेश डाक परिमंडल अंबेश उप मन्यु ने शिरकत की। जबकि इस दौरान देहरा मंडल भारद्वाज सहायक अधीक्षक, देहरा मंडल अमिताभ, निरीक्षक ज्वाली उपमंडल पंकज, निरीक्षक कांगडा उपमंडल आशीष ठाकुर, डाकपाल कांगडा राकेश कुमार, डाकपाल देहरा सहित अन्य विभिन्न इलाकों के डाक विभाग में तैनात कर्मचारियों, आधिकारियों द्वारा शिरकत की गई। वहीं इस समारोह में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले तमाम कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और कर्मचारियों को चीफ़ पोस्टमस्टर जनरल, हि॰प्र॰ परिमण्डल द्वारा प्रेरित किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के विभिन्न विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनामोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत समोग, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी तथा कौरों कैंथड़ी तथा नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी व ग्राम पंचायत मंझोली में उप चुनाव के दृष्टिगत तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
डाक जीवन बीमा योजना 1 फरवरी को 140 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। यह जानकारी सोलन प्रखण्ड सपरुन के अधीक्षक डाकघर राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि डाक जीवन बीमा योजना सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी वर्गों के डिग्री होल्डर व ग्रेजुएटस के लिए भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से निवेशक न्यूनतम 20 हजार रुपए से 50 लाख रुपए तक की कवरेज सहित अन्य कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत निवेशक आयकर अधिनियम की धारा 80 के तहत प्रदान की गई आयकर छूट का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा योजना में बीमित राशि और कवरेज के लिए देय प्रीमियम किसी अन्य योजना के तहत देय प्रीमियम की तुलना में बहुत कम है तथा रिटर्न सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा कि योजना के प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्धवार्षिक और मासिक आधार पर ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है। वहीं राम देव पाठक ने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं।
उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
उप मण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने जिला के सभी अधिकारियों को आगामी संभावित 30 जनवरी से 03 फरवरी तक होने वाली बर्फबारी के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने कहा कि किन्नौर जिला का काफी बड़ा भाग सर्दियों में बर्फबारी से प्रभावित रहता है, जिसमें संभावित जान-माल के नुकसान की सम्भावनाएं भी रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर अपनी अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्दियों के मौसम में जिला की सभी सड़कों विशेषकर बर्फबारी से प्रभावित रहने वाली सड़कें (ठंगी-कुन्नु-चारंग, लिप्पादृअसरंग, करछम-छितकुल, वांगतू-काफनू, श्यासो-ग्याबुंग, रल्ली, नामज्ञा, पागल नाला, मलिंग नाला, टिंकू नाला) पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिए।
किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शुद्धारंग के ग्राम पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित संयुक्त रूप से एक विभागीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत शुद्धारंग व खवांगी के लोगों ने भाग लिया। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में जिला कांगड़ा, किन्नौर तथा कुल्लू के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं की प्रस्तुत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वार्षिक योजना 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। दूसरे दिन के पहले सत्र में जिला कांगड़ा, किन्नौर तथा कुल्लू के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के उपेक्षित वर्ग को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाने एवं स्थानीय विकास में इन बैठकों का विशेष महत्व है। वार्षिक योजना 2024-25 में प्रत्येक विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित पांच प्राथमिकताएं प्रस्तावित कर सकते हैं। इनमें सड़कें एवं पुल, लघु सिंचाई योजनाएं, ग्रामीण पेयजल/मल निकासी की एक-एक योजना अथवा किसी एक मद में तीन अथवा दो प्राथमिकताएं प्रस्तावित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि रख-रखाव से सम्बन्धित एक प्राथमिकता तथा परिवहन विभाग के अन्तर्गत चार्जिंग स्टेशन सहित इलैक्ट्रिक-बस चलाने के लिए विधायक एक प्राथमिकता शामिल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड से ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आर.आई.डी.एफ.) के तहत केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण योग्य गतिविधियां ही पात्र हैं। ऐसे में नगर निगमों के अन्तर्गत आने वाले शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण, वित्त पोषण के लिए एवं विषम क्षेत्रीय विकास की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा सम्बन्धित विधायकों से प्राथमिकताएं मांगकर शहरी अवसंरचना विकास निधि (यूआईडीएफ) के तहत वित्त पोषण के लिए भेजी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन स्वीकृतियों के मामलों में तेजी आई है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली एफसीए तथा एफआरए केसों की समीक्षा बैठकों में संबंधित विधायक को भी बुलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार ने विधायक निधि से भूमिगत केबल बिछाने तथा मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण कार्य के लिए भी धन उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि आय के साधन बढ़ें और प्रदेश आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत परिवहन निगम की बसों को ई-बसों से चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है तथा राज्यभर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमित संसाधनों से आर्थिकी पर बोझ जरूर बढ़ा है, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार भी आया है। उन्होंने प्रदेश की विकास नीति, वित्तीय संसाधन जुटाने, मितव्ययता, बेहतर प्रशासन, स्वरोजगार व रोजगार सृजन इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर विधायकों के सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आने वाले समय में और कड़े फैसले लिए जाएंगे। जिला कांगड़ा नूरपुर से विधायक रणबीर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों केे विस्तारीकरण का आग्रह किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र खुखलेड़ के निर्माण तथा सदवां उप- तहसील के नए भवन के निर्माण, भूमि-कटाव रोकने के लिए चक्की और जबर खड्ड में चैनलाइजेशन का आग्रह किया। उन्होंने नशा माफिया पर लगाम लगाने पर भी सुझाव दिए। इंदौरा से विधायक मलेंद्र राजन ने अपने चुनाव क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने, बसंतपुर स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने तथा नए शिक्षण संस्थान खोलने की बजाय पुराने संस्थानों को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। उन्होंने आईटीआई गंगथ में नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने, बहुतकनीकी कॉलेज खोलने तथा भदरोहा में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। उन्होंने नशा तथा खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन रे कॉलेज तथा संयुक्त कार्यालय भवन फतेहपुर के कार्य को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने फतेहपुर में विद्युत बोर्ड का वृत्त कार्यालय खोलने तथा शाह नहर की मरम्मत के लिए समुचित धनरशि उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। देहरा से विधायक होशियार सिंह ने क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा बेहतर वन प्रबंधन से आर्थिक संसाधन बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने इमारती लकड़ी पर आधारित उद्योग स्थापित करने तथा प्रदेश के मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर्ची के माध्यम से राजस्व बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने लगभग 7000 पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दे को केंद्र सरकार से उठाने का आग्रह भी किया। जसवां प्रागपुर से विधायक बिक्रम सिंह ने अपने चुनाव क्षेत्र में निर्माणाधीन पॉलीक्लीनिक का कार्य पूरा करने के लिये समुचित धन उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज जंडौर को शुरू करने तथा चुनौर औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ करने का आग्रह भी किया। ज्वालामुखी सेे विधायक संजय रतन ने मां ज्वालामुखी मंदिर का मास्टर प्लान बनाकर श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत एकीकृत केंद्र तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर मल निकासी योजना तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा चंबी ग्राउंड के सुधार की मांग रखी। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए समुचित कैलेंडर बनाने का भी आग्रह किया। मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली बाई-पास सड़क के कार्य में तेजी लाने आग्रह किया। उन्होंने राज्य सरकार से रोहतांग क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू करने, नए रोपवे लगाने तथा पर्यटन ग्राम विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर बनाने का भी आग्रह किया। बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी ने एनएच-305 के सुदृढ़ीकरण की मांग की, ताकि पर्यटकों को तीर्थन घाटी तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने पेयजल तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन दलासनी पुल तथा बंजार बाईपास का कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह किया। आनी से विधायक लोकेंद्र कुमार ने सैंज-आनी सड़क के सुधारीकरण तथा श्रीखंड यात्रा को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। साथ ही नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने, आनी में पुलिस का ट्रैफिक विंग तथा सीए स्टोर खोलने की तथा जलोड़ी पास से सरयोलसर झील तक ई-व्हीकल चलाने का भी आग्रह किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, योजना सलाहकार डॉ बसु सूद सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव, विभाग प्रमुख तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त उपस्थित थे।
समादेशक द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह ने जानकारी दी कि इस वाहिनी की बट्ट रेंज के अंतर्गत पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास 2 फरवरी से 4 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सकोह के वार्ड नंबर 9 और ग्राम पंचायत चौतड़ू, सराह तथा सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि किसी प्राकार की अप्रिय घटना से बचने के लिये इस दौरान फायरिंग रेंज में न जाएं और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए जेबीटी के 32 पदों तथा स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के एक पद को बैच आधार पर भरने के लिए 8 व 9 फरवरी को धर्मशाला में काउंसलिंग निर्धारित की गई है। काउंसलिंग नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में की जाएगी, जिसमें 8 फरवरी को जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं और अन्य जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 9 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इस चयन प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है तथा आर एंड पी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं। **इन श्रेणियों की होगी काउंसलिंग उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग की 21, अन्य पिछड़ा वर्ग की तीन, अनुसूचित जाति की सात तथा अनुसूचित जनजाति के एक पद को भरने के लिए काउंसलिंग की जाएगी। वहीं स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित का एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। **वेबसाइट पर उपलब्ध होगा आवेदन फार्म व अन्य जानकारी मोहिंद्र कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए आवेदन पत्र, आर एंड पी नियमों की कॉपी, आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeekangra.in पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी कार्यालय की वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड कर उसे काउंसलिंग वाले दिन साथ लेकर आएं। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892223155 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
शिक्षा खंड फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा मोच स्थित शहीद बाबू राम मैमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह प्रधानाचार्य कमल सिंह की अध्यक्षता में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमे बतौर मुख्यतिथि रिटायर प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने शिरकत की तो वहीं कमेटी अध्यक्ष सैना देवी विशेष अतिथि रही। मुख्यतिथि और विशेष अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलन से की। जिसके बाद स्कूली बच्चों द्बारा रँगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिन्होंने वहां मौजूद सभी लोगो का मन मोह लिया। प्रिंसिपल कमल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में मुख्यतिथि और विशेष अतिथि द्बारा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र: जिला सोलन, चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति केे विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं कीं प्रस्तुत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वार्षिक योजना 2024-25 विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित पहले दिन के दूसरे सत्र में सोलन, चंबा, बिलासपुर व लाहौल-स्पिति जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की शिकायतों को प्रभावी ढंग से सुलझाने एवं कुशल प्रशासन प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है तथा व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से सभी लक्ष्य प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों व खनन माफिया पर लगाम लगाने के साथ-साथ बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त उपस्थित थे। जिला सोलन नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक केएल ठाकुर ने सीमावर्ती क्षेत्र में नशा माफिया तथा खनन माफिया पर नकेल कसने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आपदा के दौरान राज्य सरकार के बेहतर कार्य की सराहना भी की। उन्होंने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त दभोटा पुल का दोबारा निर्माण जल्द करने का आग्रह किया। कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने परवाणु व कामली औद्योगिक क्षेत्र को नेशनल हाईवे से जोड़ने, टकसाल रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर बनाने तथा कौशल्या बांध की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने की मांग की। उन्होंने शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर थीम आधारित ट्रेन चलाने का मामला रेलवे के साथ उठाने का भी आग्रह किया। जिला चंबा चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ हंसराज ने शिमला में आबादी का दबाव कम करने के लिए कुछ विभागों के कार्यालय प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने चुराह क्षेत्र की विद्युत परियोजनाओं के कारण विस्थापित घराट मालिकों का पुनर्वास करने तथा उनके परिवार के सदस्यों को स्थाई नौकरी प्रदान करने की मांग की। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज ने क्षेत्र में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने तथा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा का आयोजन जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक होता है, जिसे आगे पांच दिन और बढ़ाया जाना चाहिए ताकि इससे स्थानीय निवासियों को भी रोजगार मिल सके। उन्होंने भरमौर में वूल फेडरेशन का कार्यालय खोलने की भी मांग की। चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा-चुवाड़ी सुरंग बनाने का मांग की। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के लिए 165 करोड़ रुपये तथा चंबा में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये प्रदान करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चंबा शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान करने का भी आग्रह किया। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर ने अपने चुनाव क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पद भरने की मांग की। उन्होंने पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए धन मुहैया करवाने, सलूणी से टांडा के लिए बस सेवा आरंभ करने तथा डलहौजी में नया बस अड्डा बनाने की मांग की। बिलासपुर जिला झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने अपने चुनाव क्षेत्र में लंबित तीन पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई और सिविल अस्पताल बरठीं के लिए पर्याप्त धनराशि तथा क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग की। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने की मांग की। उन्होंने नशे की समस्या को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान आरम्भ करने का आग्रह किया। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने एफसीए तथा एफआरए के मामलों में तेजी लाने की मांग की ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने जल शक्ति विभाग में फील्ड स्टाफ के पद भरने तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए स्वारघाट-बिलासपुर के पुराने बस रूट पर सेवा आरम्भ करने की मांग की। जिला लाहौल-स्पिति लाहौल-स्पिति विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि ठाकुर ने जिला स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग के समावेश की मांग की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में औषधीय पौधों की खेती और विपणन करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने जिला लाहौल-स्पिति में शांति स्तूपों की मरम्मत करने की मांग की ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 37वीं बैठक आज हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, हरिद्वार के सौजन्य से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास, अध्यक्ष एवं टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक), शैलेन्द्र सिंह ने की। बैठक में हरिद्वार, रूड़की, ऋषिकेश एवं पर्वतीय क्षेत्र में स्थित केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित सदस्य संस्थानों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों एवं राजभाषा अधिकारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभागिता की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष एवं टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक), शैलेंद्र सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख एसएन दूबे, मंडल प्रमुख, रविंद्र कुमार, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक, टीएस मुरली एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में नराकास राजभाषा वैजयंती योजना के अंतर्गत सदस्य संस्थानों को राजभाषा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रथम, बीएचईएल, हरिद्वार ने द्वितीय एवं भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, लंढोरा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। श्रेणी-2 भारत सरकार के कार्यालय/बोर्ड/स्वायत्तशासी निकाय के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, हरिद्वार ने प्रथम, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की ने द्वितीय, सीएसआईआर-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की ने तृतीय तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीयकृत बैंक एवं बीमा कंपनियों की श्रेणी में पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, हरिद्वार, दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ऋषिकेश एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, हरिद्वार शाखा को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बैठक के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में समिति के अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह ने विजेता संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों को ये शील्ड प्रदान की। इसके साथ ही छमाही के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। बैठक में नराकास सचिव, पंकज कुमार शर्मा द्वारा नराकास हरिद्वार द्वारा आयोजित गतिविधियों एवं राजभाषा से संबंधित नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्होंने राजभाषा हिंदी की प्रगति की अर्धवार्षिक रिपोर्टो की समीक्षा की। इसके उपरांत चर्चा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सदस्य संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। समिति के अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में सभी सदस्य संस्थानों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों को नववर्ष एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं संप्रेषित की। उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने में हिंदी ने अपनी महति भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान को लेकर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा डॉ राजेश सूद ने बताया कि ऐसे रोगी जिनकी त्वचा पर हल्के रंग या तांबी रंग का दाग हो या चमड़ी के रंग में बदलाव हुआ हो या हाथ या पांव में सुनपन हो यह कुष्ठ रोग हो सकता है। अगर उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि अगर हो तो इसका इलाज सरकार द्वारा मुफ्त किया जाता है। इसका इलाज लंबा चलता है, लेकिन पूरा इलाज करने पर व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। इस अवसर पर जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ तरुण सूद ने बताया कि कुष्ठ रोगी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। आज किसी व्यक्ति के शरीर में इस रोग के रोगाणु प्रवेश करते हैं तो बीमारी के लक्षण आने में कई साल साल भी लग सकते हैं। कुष्ठ रोग भी आम बीमारियों की तरह एक बीमारी है तथा इसका शत-प्रतिशत इलाज मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) से संभव है और व्यक्ति आगे किसी भी प्रकार की विकलांगता से बच सकता है। स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में लोगों का अटूट विश्वास होता है। अत: ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हों तथा समय रहते रोग का निदान एवं उपचार संभव हो सके।
कहा, संगठन और सरकार में तालमेल की कमी, चहेतों को मंूगफली की तरह कैबिनेट रैंक बांटने के लिए जाने जाएंगे सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर और गारंटियों के सब्जबाग दिखा कर सता में आई कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल नाकामियों का दस्तावेज है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि संगठन हो या सरकार, तालमेल का अभूतपूर्व अभाव देखने में आ रहा है। शिक्षा हिमाचल प्रदेश का ऐसा विषय है, जिससे हर घर जुड़ा है। किंतु शिक्षा की प्राथमिकता यह है कि विदेश में शिक्षक भेजने में भी एक कथित मानदंड बनाया गया है, जिसमें और सब कुछ है किंतु कोरोना काल में हर घर पाठशाला के माध्यम से घर-घर तक शिक्षा देने वालों का जिक्र ही नहीं है। केवल अवार्ड के सर्वाधिक नंबर रखे गए हैं। शिक्षा बोर्ड को आज तक एक अध्यक्ष नहीं मिला। बोर्ड में लापरवाही की स्थिति यह है कि सुबह होने वाली परीक्षाओं के आगे रात्रिकालीन समय लिखा है। एक ओर प्रधानमंत्री देशभर के बच्चों के साथ परीक्षा से पूर्व इसलिए बात करते हैं ताकि विद्यार्थी तनाव या अवसाद में न रहें किंतु हिमाचल प्रदेश में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट ही ऐसी बनाई है कि बच्चा सिर न उठा सके। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य की स्थिति यह है कि आईजीएमसी और टांडा के मेडिकल कालेज में महत्वपूर्ण जांच के लिए मरीजों को अप्रैल की तारीख मिल रही है। उद्योगों का आलम यह है कि वे पलायन कर रहे हैं और जब उद्योग मंत्री मौखिक रूप से मुख्यमंत्री को कुछ बताते हैं तो सुना नहीं जाता और उद्योग मंत्री को कहना पड़ता है कि अब सारी बात लिखित में ही मुख्यमंत्री को बताई जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग में ये हाल हैं। आए दिन केंद्र को कोसने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमें परामर्श देते हैं कि हम जनहित की राजनीति करें। मेरा उनसे प्रश्न है कि आपने अब तक सलाहकारों की फौज बना कर, उन्हें कैबिनेट रैंक देकर कौन से जनहित की राजनीति की है। हमारी सरकार ने तो मुख्य संसदीय सचिव नहीं बनाए। जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अब कांग्रेस के विधायक भी सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि कांग्रेस की बैठकें शोकसभाएं हैं और चुने हुए लोगों को हटा कर अन्य को मूंगफलियों की तरह कैबिनेट रैंक बांटे गए हैं।
नगरोटा विस क्षेत्र में साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे रोजगार मेले: आरएस बाली -कहा, पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य किया निर्धारित पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस के युवाओं को रोजगार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा पांच वर्षों में पांच हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जीवन यापन की बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगरोटा में आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 32 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं, जबकि होटल प्रबंधन में 70 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। 130 के करीब कुल युवाओं ने पहले दिन रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करवाया है। मंगलवार को भी रोजगार मेले में साक्षात्कार लिए जाएंगे। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली की प्रयासों से नगरोटा बगबां के आईपीएच रेस्ट हाउस में दो दिवसीय मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ है। इससे पहले भी जुलाई माह में दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस के युवाओं को रोजगार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा पांच वर्षों में पांच हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जीवन यापन की बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर कंपनी डायरेक्टर बरियाम सिंह, अश्विनी संख्यान संजीव कुमार रोहित सिंह और रोजगार मेले के कोऑर्डिनेटर अमित सूद उपस्थित रहे।
-पालमपुर में एक फरवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेला पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा पुलिस में 1 फरवरी को किया जाएगा। मेले की तैयारियों को आज डीसी कार्यालय के सभागार में एडीसी सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किए जा रहे ईट राइट मिलेट्स मेले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर राहुल कटोच, फूड सेफ्टी ऑफिसर सविता ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा विभाग सुधीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मिलेट्स उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा मिलेट्स के उत्पादों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिलेट्स उत्पादों पर आधारित शैफ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मिलेट्स या मोटा अनाज को सुपर फूड कह सकते हैं। इसमें खास सेहतमंद गुण होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है। इस मेले का खास आकर्षण यहां लगने वाले हेल्दी फूड के स्टाल रहेंगे। इसके अलावा हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हैल्थ फूड प्रोडक्टस का स्टाल भी लगाए जाएंगे। फूड साइंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टॉक मेले में फूड साइंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टॉक का आयोजन भी किया जाएगा। फूड साइंस क्विज में विभिन्न स्कूलों के छात्रों की टीमें भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त तम्बोला व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर पुलिस मैदान, धर्मशाला में सोसायटी द्वारा रेडक्रॉस लक्की ड्रा आम जनता के समक्ष निकाला गया। यह जानकारी आज सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओम प्रकाश शर्मा ने दी। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा अजय कुमार पुत्र बिशंभर दास निवासी बदुही, नूरपुर को 15 अगस्त 2023 के दूसरे पुरस्कार के रूप में 32 इंच का एक एलईडी टीवी व दिनेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी टांडा खोली को 15 अगस्त 2023 के छठे पुरस्कार के रूप में एक इंडक्शन चुल्हा वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (नकली टांग) नि:शुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर 26 जनवरी, 2024 को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित रेडक्रास लक्की बैग ड्रा के परिणामों में टिकट नंबर 049338 को स्कूटी, टिकट नंबर 051293 को 32 इंच एलईडी टीवी, टिकट नंबर 016096 को रेफ्रिजरेटर, टिकट नंबर 015406 को वाशिंग मशीन, टिकट नंबर 020980 को एंड्रॉइड मोबाईल, टिकट नंबर 019759 तथा 025838 को इंडक्शन चूल्हा, टिकट नंबर 054626 तथा 083207 को सिलाई मशीन तथा टिकट नंबर 090246 व 083573 को 2500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार निकला। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि यह विजयी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विजेता को मूल टिकट एक माह के भीतर जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में जमा करवानी आवश्यक होगी।
भुंतर पुलिस टीम ने हाथीथान फोरलेन में चेकिंग के दौरान दो लोगों से 616 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपियों की पहचान पुने राम (44 ) पुत्र मंगर राम निवासी गांव सरोट तहसील बंजार व मानसुख (25) पुत्र जय राम निवासी गांव फरियारी तहसील बंजार के रूप में हुई। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो उसमें से 616 ग्राम चरस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि कुल्लू एसपी साक्षी वर्मा ने की है।
सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के उपयोग की रोकथाम के लिए सभी विभागों को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। जिला कांगड़ा में आने वाले दिनों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों और विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई कर उनके चालान किए जाएंगे। धर्मशाला स्थित डीआरडीए सभागार में आज राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों की अनुपालना के तहत आयोजित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद जिले में कईं स्थानों पर दुकानदार इनका उपयोग करते पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों में जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 12 विक्रेताओं के नौ हजार रूपये के चालान किए जा चुके हैं। एडीसी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह मुहीम रफतार पकड़ेगी और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और विक्रय करने वाले दुकानदारों के चालान करने के साथ उनके उपर नियमानुकूल कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। यह प्रॉड्क्ट्स हैं प्रतिबंधित अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्लास्टिक कचरा प्रंबधन नियम 2016 (संशोधित) नियम (4) के अनुसार पॉलिस्ट्रीन सहित प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ी, प्लास्टिक के झंडे, आइसक्रीम में प्लास्टिक स्टिक, सजावट के लिए पॉलिस्ट्रीन (थर्मोकॉल) एवं प्लेट, कप, गिलास, प्लास्टिक की कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के बक्से तथा 10 माइक्रोन से कम प्लास्टिक या पीवीसी बैनर पर प्रतिबन्ध है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग करने वाले पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत उचित समझे जाने वाली कार्यवाही, जिसमें माल की जब्ती, पर्यावरण क्षतिपूर्ति की वसूली, उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के संचालन को बंद करने जैसी कार्यवाही की जाएगी। इन कार्यों की हुई समीक्षा बैठक में जिले में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन वेस्ट आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए है, उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने रेडक्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में सम्मानित किया। अजय यादव ने कहा कि तारा चड्डा को रेडक्रॉस सोसाइटी को 5000 अमेरिकी डॉलर लगभग 4 लाख रुपए रेडक्रॉस की सदस्य रेणु कोरियन्स के माध्यम से दान करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व तारा चड्डा वर्ष 2021-22 में भी सोसाइटी को 3.72 लाख रुपये का अंशदान दिया था। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह राशि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के इलाज के लिए दान किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में वे रेडक्रॉस सोसाइटी को एक एंबुलेंस भी दान करेंगी। अजय यादव ने मानवता के कल्याण में योगदान के लिए तारा चड्डा की सराहना की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य कुल राकेश पंत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शिव प्रताप शुक्ल बोले-प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा रखें याद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिले के अर्की उप मंडल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुना। इस अवसर पर, राज्यपाल ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दिए गए मार्गदर्शन को सदैव स्मरण रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मार्गदर्शन उन्हें विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए सूत्रों को वे आत्मसात करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें। राज्यपाल ने कहा कि आत्मविश्वास और आत्मबल के माध्यम से ही जीवन में परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा की आत्मविश्वास जीवन में कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है और छात्रों को सदैव संयम और साहस के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे तकनीक का उपयोग सोच समझकर करें और सोशल मीडिया को दैनिक जीवन में हावी न होने दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ हमेशा संवाद बनाए रखें। इस अवसर पर सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी, स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य बिमला वर्मा, शिक्षक तथा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
मांगू स्कूल वार्षिक समारोह में छात्रों रंगारंग सांस्कृतिक पेश कर मोहा मन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व 1.89 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू के भवन का शिलान्यास किया व 6 लाख रुपए से निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र मांगू का लोकार्पण भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान के डिजिटल युग में छात्रों को तकनीक का सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश छात्र अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बीता रहे हैं। इस दिशा में अभिभावकों को छात्रों को नियंत्रित करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अधिक से अधिक समय देना का आग्रह भी किया। उन्होंने वार्ड नम्बर 01 व 02 में इंटरलॉक टाईलें लगवाने के लिए एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत मांगू में सोलर लाईट लगाने के लिए प्रारूप के अनुसार 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने निचला त्यांबला से उपरला त्यंाबला के लिए एंबुलेंस मार्ग निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने 'एक बूटा बेटी के नामÓ योजना के तहत अमरूद का पौधा भी रोपित किया। संजय अवस्थी ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू की प्रधानाचार्य सत्यावती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने की विधायक प्राथमिकता बैठकों की अध्यक्षता पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर व सिरमौर के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं अपनी प्राथमिकताएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। प्रथम दिन के पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर व सिरमौर के विधायकों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा वार्षिक योजना 2024-25 का आकार 9989.49 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी चार वर्षों में हिमाचल को आत्मनिर्भर व 10 वर्षों में देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इस बैठक में होने वाली चर्चा से हमें प्रदेश में विकास की दिशा तय करने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त होंगे। वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों व समाज के सभी वर्गों के तीव्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को राज्य सरकार ने नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया है तथा इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में विश्व बैंक के साथ 2,000 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया है, जिससे अगले पांच वर्षों में जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायकों की प्राथमिकताओं को सामान्यत: नाबार्ड संचालित आरआईडीएफ कार्यक्रम से वित्त पोषित किया जाता है। वर्ष 2023-24 के दौरान नाबार्ड से 918.81 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसमें लोक निर्माण विभाग की 62 एवं जल शक्ति विभाग की 93 विधायक प्राथमिकताएं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं। मार्च माह तक नाबार्ड से और अधिक विधायक प्राथमिकताओं को स्वीकृत करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नाबार्ड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट परिव्यय का पूर्ण उपयोग करें और नाबार्ड कार्यालय में प्रतिपूर्ति दावे 15 मार्च, 2024 से पहले जमा करें। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं शिकायतों को निपटाने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें तथा उनके बहुमूल्य सुझावों को उचित अधिमान दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा दी गई योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के बनने में होने वाले विलम्ब को कम करने के लिए एफसीए, एफआरए तथा गिफ्ट डीड आदि औपचारिकताओं का समयबद्ध निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग और उपायुक्त भी अपने स्तर पर हर माह प्राथमिकताओं की समीक्षा करें और इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। जिला ऊना ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने उनके चुनाव क्षेत्र में पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के दौरान विधायक निधि के नियमों में बदलाव कर रिटेनिंग वॉल आदि के लिए प्रभावितों को धन देने का प्रावधान किया है, जिसे जून, 2024 से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा ने दौलतपुर चौक महाविद्यालय और स्कूल को अलग-अलग परिसर में स्थापित करने तथा उनके क्षेत्र में नशा माफिया पर लगाम कसने की मांग की। कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने तथा खेल संघों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की। उन्होंने बेसहारा पशुओं को सहारा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया। जिला हमीरपुर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने सीर खड्ड का तटीयकरण करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया तथा भोरंज स्कूल में बहु-उद्देशीय हॉल बनाने की मांग की। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर में नए बस अड्डे के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हमीरपुर में पॉलीक्लीनिक खोलने तथा जिला मुख्यालय में नया मिनी सचिवालय खोलने की मांग की। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने और सड़कों के साथ उचित निकासी की व्यवस्था करने तथा बिझड़ी में पुलिस थाना खोलने का आग्रह किया। जिला सिरमौर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने क्षेत्र में जल शक्ति मंडल खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिरगुल तथा भूरेश्वर मंदिर के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग की। उन्होंने सराहां-चंडीगढ़ सड़क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र बनाने की मांग की। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने क्षेत्र के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये की घोषणाएं करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. यशवन्त सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा नर्सों के पदों को भरने की मांग की। उन्होंने भूमिहीनों को गृह निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि यमुना नदी की हिमाचल की सीमा तय करने की मांग की, ताकि वहां पर अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को टयूबवेल चलाने के लिए बिजली के लंबित कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने की मांग की और पांवटा साहिब में पार्किंग की समस्या का समाधान करने का भी आग्रह किया।
डमटाल थाना के अंतर्गत आती ढांगू पीर चौकी के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर पुलिस गार्ड में तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगू पीर के प्रभारी राजपाल ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, इसमें डॉक्टर हितेश पटियाल ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलियां व खाली खोल बरामद किए। पुलिस कर्मचारियों की पहचान एचएएस आई विजय कुमार सीआरबी गारद नंबर-1 पुत्र जैसी राम गांव तयौडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कहा, 4 फरवरी तक होंगे 'गांव चलो अभियान' के तहत कार्यक्रम लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स प्रदेश भर के 7 हजार 990 पोलिंग बूथों पर पार्टी नेतृत्व पहुंचाने का काम करेगी बीजेपी प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां करना शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को चुनावों के लिए टिप्स देने के लिए हमीरपुर में प्रदेश किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान के तहत जनसंपर्क करने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुखों के द्वारा ठोस रणनीति बनाई जा रही है। उक्त अभियान 4 फरवरी तक पूरे प्रदेश भर में पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश भर के सभी बूथों पर पार्टी का नेतृत्व पहुंचे। इसी के चलते भाजपा गांव चलो अभियान शुरू किया है। जिसके तहत प्रदेश भर के सात हजार 990 पोलिंग बूथों पर पार्टी नेतृत्व पहुंचने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी तक प्रदेश भर में अभियान के तहत बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्री झूठ बोलते हैं और प्रदेश में कांग्रेस सरकार का 13 माह का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने कहा कि एक भी काम प्रदेश सरकार ने जनहितैषी नहीं किया है और अपनी नालायकी की ठीकरा केंद सरकार पर फोड़ने में लगे हुए हैं। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार है और केंद्र से पैसों को लेने का हिसाब तक नहीं देते हैं। बिंदल ने पूछा कि आपदा के दौरान कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व कहां रहा है, वहीं बीजेपी के कई बड़े नेता हिमाचल आए हैं और अरबों करोड़ रुपये हिमाचल को दिए हैं। बिंदल ने कहा कि जेडीयू भाजपा का नेचुरल एलायड है और नितीश कुमार भााजपा के साथ अटल के समय से जुड़े हुए हैं । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही भविष्य में देश को संभाल सकते हैं, ऐसे दृष्टिकोण से नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ हैं ।
In a remarkable showcase of culinary expertise, GNA University's School of Hospitality has achieved an unprecedented feat by successfully creating a whopping 3535 varieties of Kachori. This extraordinary record stands as a testament to the institution's commitment to culinary innovation and skill development. The monumental achievement was realized through the collaborative efforts of 14 dedicated staff members and 120 enthusiastic students from the School of Hospitality. Their ambitious endeavor incorporated 114 different ingredients and utilized seven types of flour, showcasing the diversity and creativity of GNA University's culinary team. The culinary excellence displayed during the event was witnessed by notable guests, including S. Gurdeep Singh Sihra, the Chancellor of GNA University, and Ms. Jasleen Sihra, a renowned Nutritionist. The occasion was further enriched by the presence of esteemed guests, such as Sh. Rajeev Joshi, Deputy District Education Officer (SE), Jalandhar; Ms. Satinderdeep Kaur Dhillon, Principal, Govt. Girls Senior Secondary Smart School, Mahilpur; Mrs. Subha Sharma from The Chocolate Room, Jalandhar; and JCI PPP Jyoti Sahdev, Glitz Jewels, Phagwara, along with all deans and heads of departments of the University. The approximately 3000 students of GNA University played a pivotal role in actively participating in the event, contributing to the vibrant atmosphere and ensuring its grand success. The Kachoris, a visual delight and a gastronomic experience, served as a testament to the culinary skills of the School of Hospitality. Both students and staff had the pleasure of indulging in the diverse flavors created by the talented team. GNA University continues to lead in innovation and excellence, with this record-breaking event serving as a shining example of the institution's dedication to fostering creativity and skill development among its students. The event was also graced by key figures including Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor of GNA University; Dr. Hemant Sharma, the Pro-Vice Chancellor; Dr. Monika Hanspal, Dean of Academics; and Dr. Deepak Kumar, Dean of the School of Hospitality, GNA University.
भुंतर सुधार समिति के अध्यक्ष व ग्रामीणों ने नदी में बने टापू से मलबा हटाने के साथ सुरक्षा दीवार लगाने की लगाई गुहार पार्वती और ब्यास नदी में बने टापूओं को अगर प्रशासन ने शीघ्र नहीं हटाया तो आने वाली बरसात में फिर काई बड़ी घटना घट सकती है। यह बात भुंतर सुधार समिति की अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि प्राकृति आपदा के कारण आई बाढ़ से जिया गांव के पास पार्वती नदी में टापू बन गया है। जिस कारण नदी का रूख गांव की ओर मुड़ गया है और ग्रामीण खतरे की जद में आ गए हैं। इस खतरे से निजात दिलाने के लिए सरकार व प्रशासन से कई बार आग्रह किया, लेकिन कोई इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा। जिया पंचायत व ग्रामीणों ने भी सरकार व जिला प्रशासन से शीघ्र पार्वती नदी से मलबा हटाने व सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार लगाई है। जिया के लोगों का कहना है कि हम भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं और हमारा दर्द कोई नहीं समझ रहा है। बता दें कि बाढ़ के समय नुकसान का जायजा लेने आए कैबिनेट मंत्री ने स्वयं कई स्थानों सहित जिया गांव का भी दौरा किया था। ग्रामीणों ने नदी में बने टापू से मलबा हटाने के साथ सुरक्षा दीवार लगाने व बाढ़ से क्षतिग्रस्त फुट ब्रिज के पुन: निर्माण की मांग रखी थी। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिया संगम के पास ब्यास नदी से मलबा एकत्रित करने का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन पार्वती नदी में बने टापू से मालवा हटाने के लिए काई मशीनरी नहीं आई है। इस बारे जब एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से टापू से मलबा उठाने की अनुमति मांगी गई है। जैसे ही अप्रूवल मिलती है टापू से मलबा उठा दिया जाएगा।
मास्टर भूपेश बोले- अपराध को रोकने के लिए अपराधी की पहचान का होना जरूरी कुल्लू के सूत्रधार कला संगम में अवेकन स्टूडेंट वेल्फेयर सोसायटी हिमाचल प्रदेश द्वारा इजराइल की तर्ज पर 2 दिवसीय बचाव व सुरक्षा का प्रशिक्षण शिविर 'मिशन निर्भीक' का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से आए 35 प्रशिक्षुओं ने बचाव व सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। मार्शल आर्ट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मास्टर भूपेश ने इस शिविर में प्रशिक्षुओं को इजराइल सेल्फ डिफेंस के खतरनाक गुर सिखाए। इस शिविर के समापन समारोह में रिकवरी तहसीलदार सुरभी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और उनके साथ गेस्ट ऑफ हॉनर कुल्लू सदर थाना प्रभारी मुनीश व सूत्रधार कला अकादमी के अध्यक्ष दिनेश सेन मौजूद रहे। तहसीलदार सुरभी नेगी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिवरों से मनोबल बढ़ता है और समाज में जागरूकता आती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने स्कूल और कॉलेज के किस्से भी साझा किए। वहीं मास्टर भूपेश ने कहा कि उनका मकसद इजराइल की तर्ज पर हमारे देश में भी क्राइम को कम करना है। उन्होंने कहा कि अपराध को रोकने के लिए अपराधी की पहचान का होना जरूरी है।
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 30 जनवरी को धूमधाम से मनाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बताया कि इस समारोह में उप निदेशक (उच्चतर) शिक्षा विभाग जिला सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस समारोह में वर्ष भर की शैक्षणिक व खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के सभी अभिभावकों से समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों की योग्यता और रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और देवभूमि में चल रहा नशे का कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अकेले पुलिस प्रशासन नशे को समाप्त नहीं कर सकता, इसके लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किये। डिवाइन विजडम स्कूल के अध्यक्ष नीरज गोयल ने राज्यपाल का स्वागत किया। डिवाइन विजडम स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी मल्होत्रा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पावंटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिम उत्कर्ष जिला सिरमौर के अध्यक्ष आर.के. तिवारी, लाला आत्मा राम मेमोरियल सोसायटी डिवाइन विजडम स्कूल के अध्यक्ष विजेश गोयल, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीना और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
कहा, बजट का 17 प्रतिशत विकास कार्यों पर, तो 83 प्रतिशत अन्य कार्यों पर होता है खर्च मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जब वर्तमान सरकार का गठन हुआ तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट का 17 प्रतिशत ही हम विकास कार्यों पर खर्च करते हैं, जबकि 83 प्रतिशत बजट अन्य कार्य पर खर्च होता है। उन्होंने कहा कि 16 हजार करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों का वेतन और 10 हजार करोड़ रुपये पेंशन प्रदान करने पर खर्च होता है, जबकि प्रदेश का बजट 54 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास शुरू किए गए हैं और इसी को व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया गया है, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से विभिन्न क्षेत्रों में सुधारात्मक उपाय लागू कर रही है, जिसमें सरकार को सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में 1.36 सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित कर सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास प्रदेश के एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये पड़े हैं, जिसका मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात में हिमाचल प्रदेश ने इतिहास की सबसे बड़ी आपदा सामना किया, जिसमें 16 हजार घर क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दर्द से वाकिफ हैं, इसलिए आर्थिक तंगी के बावजूद व नियमों में बदलाव कर 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज प्रभावितों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घर पर दिए जाने वाले 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। घर को आंशिक नुकसान होने पर भी मुआवजा राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तीन दिन तक आपदा पर चर्चा हुई, लेकिन हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव का भाजपा विधायकों ने समर्थन नहीं किया और उन्होंने केवल राजनीति की। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने हिमाचल को आपदा से निपटने के लिये केंद्र सरकार से मदद नहीं मांगी। यही नहीं राज्य सरकार ने आपदा के 10 हजार करोड़ रुपये के क्लेम सितंबर माह में केंद्र सरकार को भेजे हैं, लेकिन भाजपा नेता इसमें भी अड़ंगा लगा रहे हैं, जिसके लिए जनता भाजपा नेताओं का माफ नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिक्षा में सुधार के लिए किया 300 करोड़ बजट का प्रावधान सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने लडोली में सुनीं जनसमस्याएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत लडोली में 'सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान 62 जन समस्याएं प्राप्त हुईं तथा 24 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 13 इंतकाल भी सत्यापित किए गए। इससे पहले, सीएम सुक्खू ने जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल 33.21 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए। उन्होंने 12.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ज्वार-नारी वाया बिल्लां दा सड़क तथा 10.90 करोड़ रुपये की लागत से अंब कस्बे के लिए पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी तथा 8.47 करोड़ रुपये की लागत से नैहरियां में बने आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंब में दो दिवसीय चिंतपूर्णी महोत्सव, अंब में मिनी सचिवालय के निर्माण, स्वां तटीकरण के लिए 10 करोड़ प्रदान करने, पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नैहरियां आईटीआई में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोई और दियाड़ा में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने तथा इस क्षेत्र में 50 पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत करने के लिए तीन करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए राज्य सरकार 300 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, जिसके तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि सीएम सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर मुख्यंमत्री पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को पूर्व सरकार से 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। अभी मुख्यमंत्री अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला ही रहे थे कि हिमाचल प्रदेश में आपदा आ गई। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान सभी कांग्रेस विधायकों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश दिए और खुद भी मोर्चे पर डटे रहे, जिसके कारण रिकॉर्ड समय में बिजली, पीने के पानी और सड़क सुविधा जैसी सभी आवश्यक सेवाएं बहाल हुईं। उन्होंने आपदा के दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए 150 मकानों को मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए सभी शिलान्यास व उद्घाटनों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा व देवेंद्र भुट्टो, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, एचपीसीसी महासचिव विक्रम शर्मा, सचिव संजीव कालिया, पूर्व विधायक नवीन धीमान, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने की। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र की 5 पंचायतों कनोंन, चकुरटा, लारजी मंगलौर व कोटला से 60 शिकायतें प्राप्त हुईर्ं। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर लिया गया। सीपीएस ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय के भीतर निपटारे के निर्देश दिए। सुंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं व शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित बनाने लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया है।
कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित गीत संगीत कला मंच के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक तथा गानों के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने समाज में नशे की आदत के कारण लोगों विशेष कर युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। इसके बाद गीत संगीत कला मंच के कलाकारों ने सेंज में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी।
सूद सभा धर्मशाला का परिवार मिलन समारोह आयोजित आपसी मेलजोल को आगे बढ़ाने में सूद सभा धर्मशाला हमेशा अग्रसर रही है। इसी शृंखला को आगे बढ़ाते हुए इन वर्ष सूद परिवार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को जोधामल सराय डिपो बाजार धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर राय बहादुर जोधामल कुठियाला की हिमाचल प्रदेश में पहली प्रतिमा का अनावरण मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल राय बहादुर जोधामल कुठियाला के पौत्र डॉ. अतुल सूद एवं मधु सूद की उपस्थिति में किया। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि धर्मशाला में सूद बिरादरी का एकत्रित होकर ऐसे समारोह करवाना गर्व की बात है। इस तरह के समागमों से समूह बिरादरी को एक मंच पर एकत्रित होने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि सूद बिरादरी का गौरवमयी इतिहास है। समाज के हर क्षेत्र में सूद बिरादरी का योगदानरहा है। सूद बिरादरी के लोग शिक्षा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सूद बिरादरी का इतिहास रहा है कि वे जहां भी रहे अपने साथ सामुदायिक विकास की गंगा भी बहाते रहे। उन्होंने न केवल अपनी बिरादरी बल्कि समूचे समाज को अपने परिवार का हिस्सा मानकर क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले सूद सभा के अध्यक्ष नरेश सूद एवं मुख्य सचिव सत्यपाल सूद ने प्रदेश सरकार से धर्मशाला में सूद म्यूजियम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा की राय बहादुर जोधामल कुठियाला की याद में धर्मशाला में पहली प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अवसर पर पालमपुर सूद सभा के अध्यक्ष बीके सूद, संतान धर्म सभा के अध्यक्ष सुनील मनोचा, सूद सभा अध्यक्ष नरेश सूद सहित मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने धर्मशाला में सूद म्यूजियम निर्माण के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुरिंदर कशयप, सीनियर वाईस प्रसिडेंट प्रेम सूद, सह सचिव निशा सूद और चीफ पैटर्न त्रिलोक चंद सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देहरा एक्स पैरामिलटरी वेल्फेयर एसोसिएशन का एक डेलिगेशन उपाध्यक्ष जगदीश गुलेरिया व महासचिव अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री व वर्तमान जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर से ढलियारा में मिला। उनसे सीजीएचएस बैलेंस सेंटर देहरा में खोलने का आग्रह किया व सीपीसी कैंटीन में जीएसटी का 50 प्रतिशत की छुट के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने डेलिगेशन की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना व इन मुद्दों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से उठाने का आश्वासन दिया।
देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवाला की बैठक आज अंजना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोऑर्डिनेटर नरदेव कंवर ने शिरकत की। ग्रामवासियों ने उनका वहां पहुंचने पर पुष्प देकर स्वागत किया गया। लोगों ने उसके समक्ष स्वास्थ्य, डंगो व बरसाती आपदा में मकानों और रास्तों को पहुंची क्षति आदि की समस्याएं रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और शेष बची समस्याओं का जल्द निपटारा करने का अश्वासन दिया। इस दौरान तीन अनाथ बच्चे अनूप कुमार जिसका फैमिली में एक भी सदस्य नहीं है और दो बच्चे मोनिका और पंकज कुमार जिनके माता-पिता नहीं है, इनको सीएम सुक्खू द्वारा चलाई गई सुख आश्रय स्कीम के तहत उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए नाम दर्ज करवाया और उन बच्चों को आश्वासन दिलाया कि उसकी सारी पढ़ाई का खर्चा हिमाचल प्रदेश सरकार करेगी। इसी दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सरकार 10 हजार सरकारी नौकरी में पदों को भरने जा रही है। इस दौरान उनके साथ एसडीएम देहरा, पंचायत मेंबर सरूप सिंह, संजोगिता देवी, संजीवना देवी, अनुराधा, महेंद्र सिंह, शक्ति चंद, ब्लाक उपाध्यक्ष विजय थोवा, महासचिव रिम्पी ठाकुर, देहरा पार्षद मुकेश वालिया सहित हरवंस लाल मि_ू आदि उपस्थित रहे।
29 व 30 जनवरी को होगा रोजगार मेले का आयोजन दुबई के लिए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड के लिए होगा साक्षात्कार होटल प्रबंधन में शेफ, कैटरिंग, हाउस कीपर, सर्विस-स्टाफ के लिए इंटरव्यू पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि अब विदेशों में भी नगरोटा के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत दुबई की कुछ कंपनियों के साथ हिमाचल सरकार ने करार किया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा के आईपीएच के विश्राम गृह में 29 तथा 30 जनवरी को नगरोटा विस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, इसमें दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही होटल प्रबंधन में शैफ, कैटरिंग, हाउस कीपर, सर्विस स्टाफ के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले रोजगार संघर्ष यात्रा भी नगरोटा बगबां से ही आरंभ की गई थी। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर मिल सकें। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में विकास पुरूष स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर जुलाई माह में पहला दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया था जिसमें आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 670 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया गया। दूसरे दिन रोजगार मेले में 450 युवाओं का चयन किया था। रोजगार मेले के समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली तथा सरकार के अथक प्रयासों से दुबई की कंपनियों के साथ रोजगार के लिए करार किया गया है उसी के आधार पर 29 तथा 30 जनवरी को नगरोटा में दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे इसमें 24 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं, दस जमा दो उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम उंचाई पांच फुट सात इंच तथा वजन साठ किलो होना चाहिए। इस के लिए सैलरी 50 हजार से लेकर 70 हजार प्रतिमाह होगी तथा सिलेक्टिड अभ्यर्थियों को 15 दिन बिलासपुर तथा 15 दिन बाराणसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके साथ ही स्किल डिवल्पमेंट के तहत वीजा तथा हवाई टिकट भी सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इसके साथ ही होटल प्रबंधन में भी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
आरोपी के कब्जे से 12 मोबाइल, दो लैपटाप, नौ सिम कार्ड, पैन ड्राइव और नकदी बरामद हिमाचल प्रदेश सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम ने 12.56 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, नौ सिम कार्ड, पैन ड्राइव और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने इन सभी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अन्य ठगी भी उजागर हो सकती है। फिलहाल यह पूरा मामला गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम थाना मंडी में बीते 8 सितंबर, 2023 को 12.56 लाख रुपये आनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने और कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर यह राशि ऐंठी गई थी। शिकायत मिलने और जांच पड़ताल के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम का गठन किया था, जिसमें निरीक्षक अजित सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी राज कुमार, आरक्षी आशिष पठानिया व आरक्षी चालक पुष्प राज को दिल्ली रवाना किया गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी की टीम ने दिल्ली में दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक जोगिंद्र, आरक्षी मनीष, शिवानी, मेवा राम की सहायता से दबिश दी और एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया है कि मुकदमा में संलिप्त मोबाइल नंबर और बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे एंठने की भारत में अभी तक 9 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई हंै। आरोपी को न्यायालय हमीरपुर में पेश किया गया और छह दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की गई। आरोपी को शनिवार को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि पुलिस जांच जारी है। उधर, एएसपी साइबर क्राइम मनमोहन ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
27 जनवरी को सीपीएस संजय अवस्थी ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विकास सभा की मांग करने पर कुनिहार सिविल अस्पताल में एक एमडी मेडिसिन 31 जनवरी से पहले नियुक्त करने की घोषणा की। जिसके लिए कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य भागमल तनवर गोपाल पवंर, नागेंद्र ठाकुर, बाबु राम तनवर, संतराम एवं समस्त जनता ने संजय अवस्थी का आभार जताया है। धनीराम तनवर ने बताया कि विकास सभा व ग्राम पंचायत कोठी प्रधान व सदस्यों ने अवस्थी को अपनी पंचायत कोठी में कार्यक्रम करने का आग्रह किया गया। जिस पर वह फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में कोठी पंचायत के गांव मंगला माता मंदिर के ग्राउंड में कार्यक्रम में पधारेंगे और जो जनता की मांग को मौके पर हल करेंगे।
कुल्लू के तलोगी में पुलिस टीम ने यातायात चेकिंग के दौरान पंजाब के दो युवकों से 51 ग्राम हीरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान दलविन्द्र सिंह (37) पुत्र बाज सिंह निवासी वार्ड नं 7 चेला मोड़ कलौनी डाकघर अड्डा भीखीबिंड तहसील पट्टी जिला तरनतारन पंजाब व गुरसाहब सिंह (33) पुत्र धीरा सिंह निवासी गांव व डाकघर बलेर तहसील पट्टी जिला तरनतारन पंजाब के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा चार दिवसीय नौकरी प्रशिक्षण का समापन सरकारी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज रैहन में हुआ। व्यावसायिक शिक्षक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, इंजीनियर कामिनी सालरिया, फ्रीलांसिंग पर प्राइवेट स्कूल में तैनात कंप्यूटर शिक्षक मीनाक्षी, आईसीटी स्किल्स पर नियुक्त प्राइवेट आईटीआई में तैनात कोपा इंस्ट्रक्टर कुमारी मनीषा, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग बेसिक्स विषय हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी से परास्नातक अरुण कुमार, पाइथन विषय पर प्रोफेसर लवली, प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस लर्निंग सेंटर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक कुमारी ज्योति बाला, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस विषय पर और मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत इंजीनियर शिवेंद्र वीर सिंह सहगल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय पर गेस्ट लेक्चरर करवाए गए। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री जैसे नोटबुक, प्रैक्टिकल नोटबुक, पेन, पेंसिल, स्केच, रबर व चार्ट आदि निशुल्क वितरित किए गए। इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे व्यावसायिक शिक्षक और आउटसोर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि मंत्रालय सरकार का एक अभिन्न अंग है और सबका साथ सबका विकास नीति को कार्य रूप देने में सहायक होता है। सरकार की मानव और भौगोलिक संसाधनों के विकास उनके अपने देश की जनसंख्या में आने वाले वर्षों में उनका प्रयोग उनकी प्रकृति के लिए करना उद्देश्य है फिर इसके लिए व्यापक और व्यावहारिक प्रपत्र तैयार करना इस प्रक्रिया का भाग है। इसके लिए पहले ही निर्धारण नीति एनडीपीएस 2009 पर नए छष्टिकोण से विचार करना अति आवश्यक है। कौशल विकास और व्यापार 2015 नीति का उद्देश्य विकास के सामने आने वाले चुनौतियों का तीव्र गति से गुणवत्ता के साथ मुकाबला करना है इसका उद्देश्य सब कुशल क्षेत्र को अपने में केंद्रित करना है।
प्रदेश सरकार ने एक निर्णय के तहत वन संरक्षण अधिनियम 1980 को निरस्त कर जनजातीय क्षेत्रों में भूमिहीन लोगों को नौतोड भूमि देने का निर्णय लिया है। जिसका किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल जनजातीय क्षेत्रों तक सीमित न किया जाए, बल्कि पूरे प्रदेश में गरीब भूमिहीन लोगों को नौतोड भूमियों का आवंटन किया जाए। अतिरिक्त पड़ी भूमि जिस पर वन संरक्षण अधिनियम लागू होता है, उस भूमि को गरीब भूमिहीन लोगों में आवंटित कर दिया जाए। क्योंकि पिछले 40-50 वर्षों से निरंतर बढ़ती जनसंख्या के दबाव के कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान भूमिहीन की श्रेणी में आ चुके हैं। इसके अलावा मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में दो कनाल भूमि से कम भूमि मालिक किसानों को तीन बीघा भूमि अतिरिक्त पड़ी भूमि में से दी जाए। भूमिहीन किसानों में भूमि आवंटित करने से प्रदेश में कृषि की को बल मिलेगा, कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बहु-अयामी विकास देखने को मिलेगा।
'ऐसे बहुत कम नेता हैं, जो दूसरों के घर में खुशिया लाते हैं और सीएम सर आप उन्हीं में से एक हैं।' यह बात जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ा भंजाल में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे साहिल कुमार ने कही। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप मेरी पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं और पॉकेट मनी के रूप में चार हजार रुपये प्रति माह भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको राज्य सरकार फीस के साथ-साथ छात्रावास में रहने का खर्च भी देगी। वहीं, एक अन्य लाभार्थी आसमीन ने कहा 'मैं हिमकैप्स कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही हूं। मेरे जैसे अनाथ बच्चों को आपने सहारा दिया है और उनके चेहरे पर मु्स्कान लाई है। राज्य सरकार ही माता-पिता का दायित्व निभा रही है और अब जिंदगी को अच्छी तरह से जी रहे हैं।' उन्होंने अनाथ बच्चों को समाज में आगे लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा, आपको घर बनाने के लिए तीन लाख, शादी के लिये दो लाख भी दिए जाएंगे, ताकि आप अपने पैर पर खड़ा हो सकें। आसमीन ने मुख्यमंत्री का अवगत करवाया कि मेरे साथ एक बच्चा है, जिसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां ने दूसरी शादी कर ली है। आप अनाथ बच्चों के साथ-साथ ऐसे बच्चों के बारे में भी सोचें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने बहुत अच्छा सुझाव दिया है तथा सरकार द्वारा इस पर गौर किया जाएगा, लेकिन पहले बजट का प्रावधान करेंगे। राजस्व लोक अदालत के आयोजन के सरकार का आभार : कैप्टन सुशील कुमार राजस्व लोक अदालत लगाने के लिए शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील कुमार ने कहा कि उनका तकसीम का केस चल रहा था, लेकिन राजस्व लोक अदालत के आयोजन के बाद तहसीलदार ने निरंतर तारीखें देकर मामले का निपटारा किया, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पूछा कब से केस चल रहा था तो कैप्टन सुशील ने कहा कि डेढ़ साल से ये मामला चल रहा था। वहीं लाभार्थी सिकंदरा देवी ने भी राजस्व लोक अदालत के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इंतकाल के मामले का शीघ्र निपटारा हो गया और मकान के लिए भी एक लाख रुपये मिल गए हैं। विशेष राहत पैकेज की लाभार्थी संतोष कुमारी ने कहा कि बारिश की वजह से उनका मकान गिर गया था, लेकिन तीन लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई हैं और मकान बनाना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि आपकी वजह से मकान बना, नहीं तो कभी नहीं बनता, हमारी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, जिसके लिए उसने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका घर बनाने के लिए सीमेंट सरकारी दरों पर मिलेगा और एसडीएम के पास आवेदन करो। राज्य सरकार आपको बिजली व पानी का फ्री कनेक्शन भी देगी।
कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा,पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में क्षेत्र की 5 पंचयतों कनोंन, चकुरटा, लारजी मंगलौर व कोटला ग्राम पंचायतों की शिकायतों को सुना जाएगा। बीडीओ बंजार ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा इस दौरान गांव गांव जा कर पूर्व गतिविधियों को आयोजित किया गया तथा अब तक विभिन्न विभागों से संबंधित 53 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूजनीय लला मेमे की स्मृति में 13 फरवरी को कुल्लू के देवसदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर के संयोजक प्रेम लाल ने सभी से अपील की है कि रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आ कर रक्तदान करें और पुण्य के भागीदार बने। आज कुल्लू के बदाह मठ में लला मेमे फाउंडेशन की एक बैठक बुलाई गय, जिसमें लाहुल स्पिति के लाहुल उपमंडल के आध्यात्मिक गुरु लला मेमे की 13वीं पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा की गयीं। बैठक की अध्यक्षता लला मेमे के द्वारा विशेष शिव हवन में दीक्षित सोनम राम ने की। फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल मनेपा ने जानकारी दी कि इस वर्ष पुण्यतिथि भुंतर स्थित तारा विला में मनायी जाएगी और इस धार्मिक आयोजन में मुख्यतिथि के तौर पर ज़िला किन्नौर से संवन्ध रखने वाले महान विद्वान आचार्य रमेश नेगी प्रवचन देने के लिए विशेष रूप से पधारेंगे। रमेश नेगी वर्तमान में रिवालसर बौद्ध गोंपा में प्रवास कर रहे हैं।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने परियोजना प्रबंधन को प्रभावितों के प्रति संवेदनपूर्ण व्यवहार करने तथा बैठक में लिये गये निर्णयों को समयबद्ध अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिये। बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गए निर्णय की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि परियोजना निर्माण में मकानहीन हुये छह परिवारों के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उपमंडलाधिकारी निरमंड को चयनित भूमि पर 6 परिवारों के मकान का टीपीसी नियमों के अनुसार नक्शा तैयार करने तथा परियोजना प्रबंधन को मकान निर्माण के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिये गए हैं। बैठक में परियोजना प्रभावितों को परियोजना निर्माण के कारण आ रही समस्याओं का निराकरण करने के लिए एसडीएम निरमंड की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।


















































