हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ डाडा सीबा की नई गठित कार्यकारिणी ने अश्विनी कुमार महासचिव तथा अश्विनी सपेहिया के नेतृत्व में पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया से मुलाकात की। मनकोटिया ने चौथी बार बने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान अश्विनी सपेहिया को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मनकोटिया ने आश्वासन दिलाया कि अध्यापकों की समस्याओं को वरिष्ठता के साथ सरकार के समक्ष उठाया जाएगा इस मौके पर अश्विनी कुमार महासचिव, मनजीत सिंह अग्रवाल कोषाध्यक्ष ,राकेश मेहता ,अवतार सिंह, हरबंस रांगडा़, सुनील कुमार, सुनील अवस्थी, अभिषेक तथा सनी शास्त्री इत्यादि ने मनकोटिया के साथ शिष्टाचार भेंट की।
थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिड़ी कुठेडा में ढाबे से ग्यारह बोतल अंग्रेजी शराब की पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरस चौकी प्रभारी संजीव कुमार व टीम द्वारा शुक्रवार देर शाम शक के आधार पर अशोक कुमार के ढाबे की तलाशी ली गई तो इस दौरान ढाबे से ग्यारह बोतल अंग्रेजी शराब इम्पीरियर ब्लू पंजाब की बरामद हुई। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि व्यक्ति इस दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका व शराब कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
हिमाचल प्रदेश स्कूल क्रीड़ा संघ जहां खेलो के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है, वहीं देश के विभिन्न विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के खाली पड़े पद बाधक बन रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीईज संघ के उपाध्यक्ष कपिल मोहन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हाल ही में दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर में संपन्न हुई स्कूली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों द्वारा 3 स्वर्ण पदक, 4 रजत और 8 कांस्य पदक समेत 16 पदक जीतकर इतिहास रचा है। लेकिन प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों के अभाव के कारण यहां के खिलाड़ी प्रशिक्षण से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी असमंजस की स्थिति तो तब पैदा हो गई जब शिक्षा विभाग द्वारा एसएमसी के तहत रखे गए शिक्षकों को खेल प्रतियोगिताओं में न भेजने के आदेश जारी किए गए, जबकि प्रदेश में 103 डीपीईज एसएमसी के तहत लगे हैं और 2000 के करीब शारीरिक शिक्षकों एवं 500 के करीब डीपीईज के पद खाली हैं। इसी कारण जिन विद्यालयों में एसएमसी पर डीपीई तैनात हैं उन विद्यालयों के बच्चे चिंता में है कि इतनी मेहनत के बावजूद वे खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले पाएंगे भी या नहीं। जिन प्रशिक्षकों ने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण दिया है, उनके बिना खेलों में सफलता पाना संभव नहीं है। बिना प्रशिक्षकों के सरकार का फिट इंडिया मूवमेंट भी धरातल पर सफल होता नहीं दिखता। एसएमसी पर कार्यरत शिक्षकों को अभी तक सरकार द्वारा कोई भी टीए डीए का प्रावधान नहीं किया गया है। जबकि एसएमसी पर कार्यरत डीपीई खेलों के प्रशिक्षण और खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाने में पिछले 10-12 सालों से सहयोग कर रहे हैं। कपिल मोहन ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है और सरकार द्वारा कर्मचारियों के सभी हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि एसएमसी शिक्षकों को सरकार द्वारा यात्रा भत्ता समेत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं तथा खेल प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभाग द्वारा एसएमसी पर कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को प्रतियोगिता में न भेजने के आदेशों को वापस लिया जाए।
प्रणव और शिवांश बने डबल के हिमाचल चैंपियन आज से हिमाचल प्रदेश सीनियर एकल एवं युगल बैडमिंटन चैंपियन शुरू की गई। एकल चैंपियनशिप का शुभारंभ आयुष ग्रुप ऑफ कम्पनीज इंडिया के अध्यक्ष जितेंद्र सोढ़ी और युगल मुकाबले का शुभारंभ द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉक्टर बलविंदर पठानिया ने किया। सोढ़ी ने इस मौके पर कहा कि खेल इंसान को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है और खिलाडी को हारना तथा जीत को जज्ब करना सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज को खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को केरियर बनाने की सलाह दी। उन्होंने कांगड़ा ज़िला बैडमिंटन एसोसिएशन को बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए 31000 रुपये देने की भी घोषणा की। तथा निदेशक द्रोणाचार्य कॉलेज आफ एजुकेशन डॉक्टर बलबिंदर पठानिया द्वारा 21000 देने की घोषणा की गई। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 11 ज़िलों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बीती रात खेले गए हिमाचल प्रदेश अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में शिमला की प्रज्ञा वर्मा ने शिमला की ही पाखी को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लड़कों के अंडर-वर्ग में हमीरपुर के शिवांश ने कांगड़ा के कर्ण को दो सीधे सेटों में मात देखकर चैंपियन का खिताब जीता। लड़कों के ही डबल मुकाबले के फाइनल में प्रणव चंदेल और शिवांश की जोड़ी हिमाचल चैंपियन बनी। उन्होंने जतिन और कर्ण की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मिक्स डबल मुक़ाबले में शिवांश और प्रज्ञा की जोड़ी ने हिमाचल चैंपियन का खिताब जीता। उन्होंने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से कांगड़ा के कर्ण और भारती की जोड़ी को हराया। हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 15000 रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।
जिला प्रशासन, पुलिस व खनन विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खनन माफिया पर एक बार फिर से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व खनन विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना में खनन माफिया के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ी ह। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लूट की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि माफिया को चेतावनी है कि वह ऊना को छोड़ दे। उन्होंने कहा कि जो भी गलत करेगा उसे भरपाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस ,खनन विभाग सभी सख्ती के साथ माफिया पर कार्रवाई करें ।उन्होंने कहा कि अगर माफिया नहीं हटता है ,अवैध काम करता है तो इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों पर होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माफिया किसी दल का नहीं होता, किसी राजनेता का नहीं होता माफिया समाज का दुश्मन होता है इसलिए समाज के दुश्मन के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं होनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि खनन की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस को खास तौर पर निर्देश दिए कि पुलिस बाहर से आने वाले टिप्पर व ट्रैक्टर ट्रालियों को चेक करें, अगर एम फार्म प्रॉपर नहीं है तो उन पर कार्रवाही करें। उन्होंने कहा कि जितना गाड़ी में बजन आ सकता है उतना एम फॉर्म चाहिए और एम फार्म दोबारा से प्रयोग में नहीं लाया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि ओवर साइज गाड़ियां जो की गई है उन पर कार्रवाई हो।उन्होंने कहा कि इस प्रकार से माफिया को पनपने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो पुल है उनकी सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी घालुवाल पुल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पुल जो है उनके 300 मीटर अप व डाउन दोनों तरफ किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि नहीं होनी चाहिए, इसको सुनिश्चित किया जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की माफिया पर जीरो टॉलरेंस की नीति है, हमने माफिया के फन को कुचला है और माफिया को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें ।उन्होंने कहा कि अगर कोई राजनेता ,अधिकारी या कोई और माफिया के लिए फोन करता है तो उसको सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि पता लगे की कौन किसका संरक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का सीधा सा लक्ष्य है, जनता का विकास जनता के लिए काम करना। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संपदा को लूटने नहीं दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एम फार्म पर सख्ती बढाई जाए ।उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन इस बात का ध्यान रखें कि जो जिला ऊना के ट्रैक्टर व ट्राली वाले हैं रोजगार कर रहे हैं ,पंचायत में घरों में, धार्मिक स्थान पर, घर निर्माण को समान की आपूर्ति करते हैं उनको तंग न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की 1500 रुपये से ऊपर रेत की ट्राली ना मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी स्वतंत्रता प्रशासन व पुलिस को दी हुई है। उन्होंने कहा कि माफिया को कुचल दिया जाए।
जयसिंहपुर विधानसभा से संबंध रखने वाले माथुर धीमान ने इस बार जिला हमीरपुर के अवादेवी के साथ लगते गांव टिक्कर खतरिंया में एक सांप को रेस्क्यू किया है। जानकारी के अनुसार टिक्कर खतरिंया निवासी राजेंद्र के घर के आंगन के साथ लगे डंगे में दो-तीन दिन से एक सांप दिखाई दे रहा था, जो कि दिन में धूप में आंगन में आ जाता था और शाम होते ही डंगे में बने बिल में छिप जाता था। पूरा परिवार सांप की दहशत से डरा हुआ था। माथुर धीमान ने बताया कि परिवार के लिए दिन रात खतरा बना हुआ था। राजेंद्र सिंह ने इस बारे में माथुर धीमान को सूचित किया। माथुर धीमान और उनकी बेटी खुशी धीमान ने अवादेवी पहुंचकर इस सांप को रेस्क्यू किया। माथुर धीमान ने बताया कि यह सांप रसल वाइपर प्रजाति का था, जो कि साढ़े चार फुट लंबा था। यह सांप बहुत ही खतरनाक होता है, जिसमें हीमोटोक्सिक वेमन पाया जाता है।
जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की जा रही है। 'डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटीÓ के नाम से बनने वाली यह सोसायटी जिले भर में जल क्रीड़ा, उससे जुड़ी साहसिक एवं अन्य गतिविधियों का संचालन करेगी। उपायुक्त कार्यालय में आज शनिवार को उक्त सोसायटी के गठन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी दी। इस दौरान एटीडीओ संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य हितधारक उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। जिसके चलते पौंग क्षेत्र में जल क्रीड़ा और उससे संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि पौंग क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से पहले से निर्मित या स्थापित एसेट्स का सही उपयोग किया जाए। जिससे पर्यटन गतिविधियों के संचालन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होने के साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। स्थानीय लोग बनेंगे सहभागी डीसी ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के संचालन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सोसायटी गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जिले में पर्यटन गतिविधियों के संचालन में जहां स्थानीय लोगों की सहभागिता होनी चाहिए, वहीं इन गतिविधियों के विकास में भी स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहभागिता और आपसी तालमेल से क्षेत्र में वॉटर स्पोटर््स और उससे जुड़ी गतिविधियों को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। पूरे जिले की वॉटर एक्टिविटीज होंगी संचालित जिलाधीश ने कहा कि यह सोसायटी पौंग क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स और उससे जुड़ी तमाम गतिविधियों के संचालन से अपने कार्य की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद जिले भर में होने वाली तमाम वॉटर स्पोटर््स एक्टिविटीज़ का संचालन इस सोसायटी के माध्यम से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिलें के जिन भी अन्य स्थानों पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को प्रारंभ किया जाएगा, उन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को भी सोसायटी में सम्मिलित किया जाएगा। ये होंगे सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपायुक्त ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी में दोनों सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जहां एक तरफ प्रशासन और पर्यटन से जुड़ सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी सम्मिलित होंगे, वहीं स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि और पर्यटन से जुड़े हितधारक गैर-सरकारी सदस्य के रूप में सोसायटी में रहेंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त कांगड़ा इस सोसायटी के अध्यक्ष होंगे तथा एसपी कांगड़ा, एडीएम, डीटीडीओ, सीएमओ, डीएफओ वाइल्ड लाइफ, जिला खेल अधिकारी तथा देहरा, फतेहपुर, जवाली के एसडीएम और फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, देहरा के बीडीओ सोसायटी के सरकारी सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि गैर-सरकारी सदस्यों में स्थानीय पंचायतों के प्रधान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पंजीकृत ऑपरेटर रहेंगे। हितधारकों से मांगे सुझाव डीसी ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से सोसायटी के गठन और प्रस्तावित गतिविधियों को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान उपायुक्त ने सभी सुझावों को सुनते हुए, उन पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी को सबके सहयोग से चलाया जाएगा, इसलिए सभी हितधारक इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते रहें।
राजकीय महाविद्यालय देहरी में पीटीए कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 7 अगस्त दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि 7 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली बैठक में जरूर हिस्सा लें, जिसमें पीटीए की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक मोहित गर्ग के शिव भजन 'भोले सरकार' को आज अमृतसर में सुरो के बादशाह व भारत रत्न पूर्ण चंद वडाली ने रिलीज किया। इस बारे में मोहित गर्ग ने बताया कि उनकी दिली ख्वाइश थी कि वो एक बार भारत रत्न से सम्मानित पूर्ण चंद से भेंट करें। सयोंगवश अपने भजन को उन्हीं के हाथों रिलीज करवाकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद ने उन्हें दीर्घायु एवं सफलता का आशीर्वाद दिया। 'भोले सरकार' भजन के को परमजीत पम्मी द्वारा संगीत दिया गया है। भजन के बोल पंकज और अश्वनी शर्मा ने लिखे हैं। इसका निर्देशन अखिल चौधरी ने किया है। भजन को मोहित गर्ग ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ ओम प्रकाश, निशांत, स्मृति व गौरव भी उपस्थिति रहे।
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाए जा रहे सांसद भारत दर्शन के पांचवे दिन हमीरपुर की 21 होनहार बेटियों का कारवां लखनऊ में है। इस दौरान बेटियां को उत्तर प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सांसद भारत दर्शन की मेधावी बेटियों ने लोक प्रशासन, राजनैतिक शुचिता, चरित्र व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की गुर सीखे। परिचर्चा के दौरान सीएम योगी ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बेटियों की जिज्ञासाओं को बहुत ही सरलता व अपनेपन से शांत किया। योगी आदित्यनाथ द्वारा बेटियों को समय दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक अभिभावक की भांति बेटियों को स्नेह-आशीष देने के के लिए आपका हृदय की गहराइयों से आभार माननीय योगी जी। आपसे भेंट और मिला ज्ञान बेटियों के लिए जीवन पर्यंत अविस्मरणीय रहेगा। इसके बाद बेटियां सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी से भेंट करने गईं जहां उन्होंने लोकगीत व परंपराओं से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम की बेटियों को विधानसभा आमंत्रित किया, जहां बेटियों ने पूरे विधानसभा का अवलोकन किया तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बेटियों को अपने आवास पर भोजन कराया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बेटियों ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के रीजनल सेेंटर का भी भ्रमण किया। इसके पश्चात सभी बेटियां लखनऊ स्थित आईआईएम लखनऊ गईं, जहां उन्होंने करियर, पढ़ाई व मैनेजमेंट से संबंधित ज्ञानवर्धन किया। इसके बाद सभी बेटियां सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट के भ्रमण पर भी गईं, जहां उन्होंने मेडिकल अनुसंधान के बारे में जानकारी ली।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भी की भेंट, कर्तव्य पथ का किया भ्रमण हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के 13 जिला परिषद सदस्य केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री के आमंत्रण पर आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति से ज्ञानवर्धक परिचर्चा के साथ-साथ सभी सदस्यों को राष्ट्र्रपति भवन के अवलोकन का भी अवसर प्राप्त हुआ। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी सदस्यों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह जी से मिलवाया। गिरिराज सिंह ने सभी जिला परिषद सदस्यों से वार्तालाप कर अपने निजी अनुभव साझा किए और आने वाले भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके बाद जिला परिषद सदस्य कर्तव्य पथ भ्रमण पर भी गए जहां सभी सदस्य प्रसन्न दिखे व इन अवसरों हेतु अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में नौ सितंबर को किया जाएगा इसमें प्री लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, एमएसीटी केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, मोटर यान अधिनियम, सिविल मामलों के केस लगाए जाएंगे। यह जानकारी जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने कहा कि लोक अदालतें लोगों को सस्ता तथा शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित की जाती हैं। लोक अदालतों के माध्यम से केसों का निपटारा जल्द होता है इसके साथ ही दोनों ही पक्षों की सहमति पर ही फैसला लिया जाता है। सचिव ने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने मामलों को शांतिपूर्वक समझौते के लिए लोक अदालत में भेंजे।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से वर्तमान में जिला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह अभियान 21 अगस्त, तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) जिला के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के समस्त पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सही दर्ज हैं तथा किसी प्रकार की अशुद्धि पाई जाने पर उसे ठीक करवाने के लिए प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि बीएलओ प्रथम अक्तूबर की अहर्ता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। बी.एल.ओ प्रथम जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर पात्र भावी मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाताओं की जानकारी भी प्राप्त करेंगे जो प्रथम अप्रैल, 2024, प्रथम जुलाई, 2024 तथा प्रथम अक्तूबर, 2024 को मतदाता बनने के लिए पात्र हों।
जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सच्चाई की जीत हुई और भारतीय जनता पार्टी के जो इरादे पाल रखे थे, वे धरे के धरे रह गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों के कारण पूरा देश तंग आ चुका है और 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में नई सरकार सत्तासीन होगी।
भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि सेब सीजन शुरू हो गया है, लेकिन सड़के बाधित हैं, जिस कारण बागवानों को अपना उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में ऐसी हालत बनी हुई है कि बागवानों का सेब उनके बगीचे घर पर ही सड़ रहा है। बरागटा ने कहा कि पिछले हफ्ते से मौसम ठीक है, बावजूद इसके भी सरकार सड़को को बहाल करने में असमर्थ नजर आ रही है। सड़कों को बहाल करने का कार्य कछुआ चाल से किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतन बरागटा ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें ऐसी है जो बड़े वाहनों के लिए बाधित हैं। बसों के रूट पिछले 20 दिन से बंद पड़े हंै, जिस कारण आम जनता को सफर करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चेतन बरागटा ने कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करना चाहिए, ताकि बागवान अपनी उपज को मंडियों तक ले जा सकें। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इस समय सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हैं। चेतन बरागटा ने कहा कि जो सड़के पूर्णत क्षतिग्रस्त हंै, वहां पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की सरकार को पहल करनी चाहिए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अतिरिक्त उपायुक्त सौरव जसल की अध्यक्षता में आज डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की मीटिंग उपायुक्त कार्यालय में हुई। मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी इंटैनसिफाइड मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल एम आर एलेमिनेशन तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन के बारे में चर्चा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि आगामी 7 अगस्त से 12 अगस्त तक मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 0-5 साल तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें कवर किया जा सके। यह अभियान तीन चरणों में होगा। पहला 7 अगस्त से 12 अगस्त तक, दूसरा 11 सितंबर से 16 सितंबर तक तथा तीसरा 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा बिना टीकाकरण के ना रहे। तथा जो छूट गए हैं उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित हो ।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वंदना ने यू विन पोर्टल के बारे में जानकारी देते बताया कि यह गर्भवती माताओं तथा बच्चों के लिए रूटीन इम्यूनाइजेशन पोर्टल है जिसके अंतर्गत सभी बच्चों तथा गर्भवती माताओं का टीकाकरण रजिस्ट्रेशन करके बच्चों की अगला टीका लगने की जानकारी तथा कहीं भी टीकाकरण करवाने पर पिछला टीकाकरण का स्टेटस कही भी देखा जा सकता तथा उससे अगले टीके की जानकारी मिल सकती हैं उन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एक ही क्लिक पर कोई भी व्यक्ति कहीं भी देख सकता है। तथा सटिफिकेट निकाल सकता है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा जिला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने जिला प्रशासन सोलन को निर्देश दिए कि भारी वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत कार्यों में तेजी लाएं और सोलन जिला की परीधि में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र सुचारू बनाने तथा अन्य मरम्मत कार्यों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मामला उठाएं। अनिरुद्ध सिंह गत सायं सोलन में भारी वर्षा से हुए नुकसान के आकलन एवं राहत तथा पुनर्वास की दिशा में किए गए कार्यों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार सेब भी मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 5 सहित जिला के अन्य राजमार्ग सुचारू रहें, ताकि सेब समय पर मंडियों में पहुंचे और यात्रियों सहित किसानों-बागवानों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को और अधिक तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त सोलन को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में पड़ोसी राज्यों के उन ज़िलों से भी निरंतर तालमेल आवश्यक है जिनकी सीमाएं सोलन ज़िला के साथ लगती हैं। अनिरुद्ध सिंह ने निर्देश दिए कि विभिन्न राहत कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि प्राभावितों को शीघ्र उचित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदाओं के समय में प्रभावितों को मानसिक क्षति भी उठानी पड़ती है। यह आवश्यक है कि सभी प्रभावितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित हो। उन्होंने राहत राशि सीधे प्रभावितों तक पहुंचाने और ग्राम स्तर के लिए स्वीकृत राहत राशि ग्राम पचंायत प्रधानों को निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंत्री जिलों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का वास्तविक आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही आकलन उचित राहत राशि दिलावाने में सहायक बनेगा और बेहतर पुनर्वास संभव होगा। उन्होंने सभी से अग्राह किया कि आपदा से सफलतापूर्वक निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने सोलन जिला में अब तक हुए नुकसान का जायजा लिया और विभागवार नुकसान एवं राहत की समीक्षा की। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आपदा में त्वरित राहत एवं स्थाई पुनर्वास आवश्यक है। उन्होंने सोलन जिला की परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक सुझाव भी दिए। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार तथा कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने आपदा राहत, बचाव व पुनर्वास के संबंध में सुझाव दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि ज़िला में विद्युत बोर्ड द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। कुल 184 क्षतिग्रस्त मार्गों में से 177 मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग की 294 क्षतिग्रसत परियोजनाओं में से 290 योजनाएं सुचारू कर दी गई है। शेष 04 में से 02 योजनाओं को अस्थाई रूप से बहाल कर दिया गया है।
किन्नर-कैलाश यात्रा-2023 15 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने यात्रा के आयोजन को लेकर जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस व होम-गार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा व आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सीय आवश्यकता को पूर्ण करें तथा यात्रा के अधिकतर स्थानों पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने वन विभाग को यात्रा की सम्पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा रास्ते का सुधारीकरण कार्य, मार्ग में सुगमता लाने व सी.सी.टी.वी कैमरा लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को यात्रा के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश व प्रतिकूल मौसम के चलते यात्रा को देरी से शुरू किया गया है। इस वर्ष यात्रा 15 अगस्त, से आरंभ होगी तथा 30 अगस्त, 2023 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक रहेगा तथा पंजीकरण 05 अगस्त, 2023 से आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्री ऑनलाईन या आफलाईन किसी भी माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है। आफलाईन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है तथा ऑनलाईन पंजीकरण के लिए https://hpkinnaur.nic.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यात्रा के लिए कुल 350 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी जिसमें 200 यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाईन तथा 150 यात्रियों का पंजीकरण ऑफलाईन माध्यम से रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सा प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा तथा चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी करने की अवधि यात्रा के 15 दिन पूर्व से अधिक न हो।
जिला शिमला के तहसील मुख्यालय टिक्कर में एक किशोर के साथ मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित किशोर के साथ एक दुकानदार ने पहले मारपीट की, फिर उसे नंगा कर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने भी किशोर को छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना 31 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर वीरवार को मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोर नेपाल मूल के मजदूर का बेटा और मारपीट का आरोपी दुकानदार है। जानकारी के अनुसार नाबालिग की माता पहले से बीमार चल रही थी। दो दिन पहले ही पीड़ित की माता का बीमारी के कारण देहांत भी हो चुका है। बताया जा रहा कि नाबालिग ने टिक्कर बाजार की एक दुकान में घुसकर कुछ खाने-पीने का सामान चुराया था। अगले दिन पता चलने पर दुकानदार ने किशोर का बाजार में रास्ता रोककर मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित किशोर के कपड़े उतारकर उसकी आंखों में मिर्च भी डाली गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामले को दबाने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन किशोर के पिता नरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत कर दी। शिकायत में उन्होंने दुकानदार राहुल सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बेटे के साथ मापरीट कर उसके कपड़े उतारे और आंखों में मिर्च डालकर बाजार में घुमाया। इस घटना के समय टिक्कर बाजार में दर्जनों लोग उपस्थित थे। डीएसपी रोहडू रविंद्र सिंह नेगी ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच टिक्कर चौकी के हेड कांस्टेबल मदन सिंह को दी गई है।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस बैठक के दौरान कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई, अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी और इसके लिए एक ठोस नीति बनाई जा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में 2019 की गाथा फिर लिखी जाएगी, जब चारों सीटों पर भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में एक विशेष मुहिम शुरू की है, जिसके अंतर्गत सभी प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष प्रत्येक बूथ स्तर के अध्यक्षों को व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और उनका कुशलक्षेम जानेंगे। यह नीति संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तम साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है, सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर 2024 के लक्ष्य को धयनार्थ करते हुए आगे बढ़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता घटती दिखाई दे रही है। जिस प्रकार से आपदा को वह संभालने में असफल साबित हुए हैं, यह जगजाहिर है। यह पहली बार हिमाचल प्रदेश में हुआ है कि सेब उत्पादकों को इतनी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, सड़के ठीक हो नही पाई और सेब मंडी तक पहुंच नहीं रहे हैं, इसका बागबानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसका लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिस प्रकार केंद्र ने बढ़-चढ़कर हिमाचल प्रदेश को इस आपदा की घड़ी में संभाला है उसके लिए हम केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद भी करते हैं। जनता को विश्वास हो गया है कि बिना पक्षपात के केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का साथ दिया है, यह ही नहीं अनेकों योजनाओं में भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को योजनाओं के लिए प्रदान करने वाली राशि में कमी नहीं आने दी है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पलटू राम कहने पर सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक, कांगड़ा-चंबा भाजपा के प्रभारी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कड़ी निंदा की है। शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को अपना कद देखकर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राजनीति में एक बड़ा कद है। इसलिए विक्रमादित्य को उनके खिलाफ बोलने से पहले अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। विपिन परमार ने लोक निर्माण मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि न तो उनका अपनी भाषा पर नियंत्रण है और न ही अपने विभाग पर उनका कोई नियंत्रण है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश के हालात जानने प्रदेश के दौरे पर आए थे तो उस समय पीडब्ल्यूडी विभाग के कई आला अधिकारी नदारद थे, जिससे पता चलता है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री को उनका विभाग कितनी गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह पहले अपनी व अपने विभाग की कमियों को दूर करें फिर विपक्ष के खिलाफ बयानबाजी करें। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष का काम हमेशा जनता की समस्याओं को उठाना व सरकार की आंखे खोलना होता उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वह विपक्ष के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों व भाषा पर विचार करें।
हिमाचल में कुल्लू जिले में शुक्रवार शाम को खनेरनाला में बादल फटने से खनाग-जुहड़ व टकरासी सड़क का करीब 60 मीटर हिस्सा पूरी तरह से बह गया है। इससे रघुपुर घाटी की आठ पंचायतों का संपर्क उपमंडल व जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं इसी नाले से जोड़ी गई दो पेयजल योजनाएं भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सड़क के बहने से यहां कई गाड़ियां भी फंस गई हैं और बस सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में 17 वर्षीय स्कूली छात्र हृदयांश खेड़ा के कविता संग्रह 'अंडर द पेल मूनलाइटÓ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवोदित कवि को उनके उनके प्रथम प्रकाशन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लेखन कौशल से युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। हृदयांश मदर्स इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। यह काव्य संग्रह नौ विषयों को प्रस्तुत करता है जिसमें यथार्थवाद की दार्शनिक अवधारणा पर बल दिया गया है। यह संग्रह हर किसी को आत्मनिरीक्षण करने और साझा अनुभवों में सुख का आभास करने की प्रेरणा देता है। उनकी रचनाएं पाठकों को जो बताया गया है उस पर विश्वास करने के बजाय स्वतंत्र रूप से विचार करने का भी संदेश देती हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू को चीन के चेंगदू में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी इस जीत से देश गौरवान्वित हुआ है। सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने चीन से लौटने के उपरांत अपने पिता एवं कोच वीरेंद्र सिंह बांश्टू के साथ आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की। सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने आराधना शूटिंग क्लब रोहड़ू में प्रशिक्षण प्राप्त किया है जो भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से मान्यता प्राप्त शूटिंग क्लब है। इससे पहले वे इसी स्पर्धा में मिस्र के काहिरा में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य और जर्मनी के सुल्हे में आयोजित जूनियर विश्व कप में भी रजत पदक जीत चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया को-ऑर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगाातर केंद्र के समक्ष हिमाचल की बात रख रहे हैं। परंतु केंद्र सरकार लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष में बैठी भाजपा प्रदेश के हितों को दबाने का प्रयास कर रही है। हिमाचल भाजपा नहीं चाहती के बरसात में हुए नुकसान पर केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल सरकार को कोई राहत पैकज जारी करे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रदेश में आकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा तो कर रहे हैं, परंतु राहत पैकज देने की बात किसी ने नहीं की है। उन्होंने कहा पूर्व भाजपा सरकार ने पांच सालों तक प्रदेश के विकास के लिए नहीं बल्कि खुद के विकास के लिए काम किया था। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर पुनीत मल्ली ने कहा कि सच्चाई देश की जनता के सामने आ चुकी है। पूरे देश में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ठगने के अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया।
हाटी समुदाय ने करार दी ऐतिहासिक जीत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरीपार में रहने वाला हाटी समुदाय अब अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संशोधित अनुसूचित जनजाति विधेयक को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। अब यह विधायक कानून बनेगा। हाटी समुदाय ने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया है। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन सिंह मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, शिमला के सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का भी विशेष आभार जताया है। इस संबंध में हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर रमेश सिंगटा ने कहा कि केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के बूते असंभव सा काम संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मंच के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी इस मुलाकात के गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले महीने 26 जुलाई को यह विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था और अब इस पर राष्ट्रपति ने अपनी सहमति दे दी है। इसे अब राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अथक प्रयास रंग लाए हैं। उनके सम्मान में रविवार को सिरमौर के हाटी शिमला में जुड़ेंगे और उनका स्वागत करेंगे,आभार जताएंगे। अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि हाटी आंदोलन देशभर का ऐसा अनूठा आंदोलन रहा है, जहां हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। 56 वर्षों के संघर्ष का नतीजा सबके सामने आया है। आंदोलन की शुरुआत पिछले वर्ष महाखुमली के जरिए 1 जनवरी को रोनहाट से हुई थी। इसमें हजारों लोगों ने एसटी बनने का दृढ़ संकल्प लिया था। इसके बाद शिलाई, पझौता, संगड़ाह जैसे क्षेत्र में महाखुंबलिया हुई। इसके बाद पिछले वर्ष अप्रैल महीने में रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया में हाटी समुदाय की 14 जातियां और उपजातियां पंजीकृत हुई। आंदोलन की जीत का यह पहला पड़ाव था दूसरा पड़ाव तब आया जब सितंबर महीने में केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए हाथी को एसटी का दर्जा दे दिया इसके बाद दिसंबर महीने में लोकसभा में संशोधित एसटी विधेयक पारित हुआ। बेशक तब तयो ने किंतु परंतु लगाएं लेकिन मौजूदा सत्र में पिछले ही महीने 26 जुलाई को राज्यसभा ने भी बिल पर अपनी मुहर लगाई। पुरोधाओं के तौर पर दर्ज हो गया नाम आंदोलन को लीड करने वालों का नाम पुरोधाओं के तौर पर सिरमौर के इतिहास में अंकित हो गया है। इन्होंने रणनीतिकार और आंदोलनकारी दोनों की सशक्त भूमिका निभाई.. जब विरोधी प्रहार कर रहे थे तब हाटी समाज के लिए सुरक्षा कवच भी बने। इन्हें हाटी निर्माता के तौर पर भी याद रखा जाएगा....इनमें डॉक्टर रमेश सिंगटा, प्रदीप सिंगटा सबसे चर्चित रहे। निस्वार्थ भावना से अपने समाज के प्रति समर्पित रहे ऐसे चेहरे बिरले ही मिलते हैं।धरातल पर आंदोलन की न केवल पूरी स्क्रिप्ट लिखी बल्कि लोगों को हकों की लड़ाई के लिए शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र भी किया। जब जब संकट आता दिखा तब तक इन्होंने अग्रिम पंक्ति में आंदोलन की अगुवाई की। एक पेशेवर पत्रकार और दूसरे रिसर्च स्कॉलर हैं। इनके साथ-साथ डॉक्टर अमि चंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री और उनकी टीम का योगदान भी अविस्मरणीय रहेगा। एकेडमिक इनपुट देने में अमित चंद कमल की बड़ी भूमिका रही। जबकि कुंदन सिंह शास्त्री कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। क्या बोले हाटी विकास मंच के पदाधिकारी हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर प्रवक्ता जी एस तोमर , ठाकुर खजान सिंह, मदन तोमर, कपिल चौहान, दलीप सिंगटा, काकू राम ठाकुर, मुकेश ठाकुर, नीतू चौहान, शूरवीर ठाकुर, अनुज शर्मा, दिनेश कुमार, भीम सूर्यवंशी, अमित चौहान, पिंकू बिरसांटा, विक्की ठाकुर , कपिल कपूर, विपिन पुंडीर, भीम सिंह, बलबीर राणा, दिनेश ठाकुर, दीपक नेगी, प्रताप मोहन चौहान खदराई कपिल शर्मा,,लाल सिंह, श्याम सिंह, खजान सिंह ठाकुर,सुशील, आशु चौहान, सुरजीत ठाकुर, अमन ठाकुर, राकेश शर्मा, सुरेश सिंह, जय ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, चंद्रमणि शर्मा, आत्माराम शर्मा, गोपाल ठाकुर, सचिन तोमर ,खजान ठाकुर, भरत पुंडीर ,दलीप सिंह तोमर, भीम सिंह तिलकान, कपिल शर्मा, सहित पवन शर्मा, रण सिंह ठाकुर, सतीश चौहान, दिनेश चौहान ने बड़ी जीत के लिए केंद्र का आभार जताया।
जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला परिषद सोलन के सचिव जोगिंद्रा प्रकाश राणा ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक 11 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला परिषद सोलन के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी।
होनहार बिरवान के होत चिकने पात। इस सूक्ति को चरितार्थ किया है सिरमौर जिला के गिरीपार के पिछड़े क्षेत्र हरिपुरधार के निकट गांव थौला के नौजवान प्रियांशु तोमर ने। प्रियांशु तोमर की का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के लिए हुआ है। प्रियांशु की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और परिजनों एवं गुरुजनों के अलावा क्षेत्र के लोग भी गदगद हो रहे हैं। प्रियांशु तोमर के पिता लाल सिंह तोमर हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग में मुख्य फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता हेमा देवी एक साधारण गृहिणी है। प्रियांशु तोमर ने दसवीं कक्षा सरस्वती विद्या मंदिर नाहन से उत्तीर्ण की और उसके बाद 11वीं और 12वीं की परीक्षा कैरियर अकादमी विद्यालय नाहन से पास की। उसके पश्चात उन्होंने इसी अकादमी से 2 वर्ष की नीट की कोचिंग ली और अंतत: प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस के लिए प्रवेश परीक्षा में मेरिट हासिल कर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रवेश के लिए स्थान प्राप्त किया। अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे प्रियांशु तोमर इस उपलब्धि से बेहद खुश है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के अलावा अपने माता-पिता को देते हैं। वह बताते हैं कि उन्हें अपनी बहन प्रीति तोमर, जो अटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शिमला में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है, उनसे भी काफी मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई शुभम तोमर एनआईटी हमीरपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र है, उनसे भी काफी प्रोत्साहन मिलता रहा। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और रिश्तेदार और सगे संबंधियों में बहुत खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
बीजेपी नेता कौल नेगी ने आज उपमंडल रामपुर के दुर्गम 15/20 क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरपारा के अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित गांवों कान्धार, मलोआ, सुघा, कंधार, खुडना, शीलाभावी, सरपारा में घटनास्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान आर्याव्रत सोसाइटी रामपुर इकाई द्वारा उपरोक्त आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राहत के तौर पर राशन किट, कंबल व चादरें वितरित की गईं और प्रभावितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। गौर रहे कि इन आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में भारी जल त्रासदी से हुई तबाही में 3 लोगों के दोमंजिला मकान जमीजोंद हुए हैं, 10 से अधिक मवेशी बाढ़ में बह गए, दो दर्जन घरों में दरारे आई हंै। कई लोग बेघर हुए है, साथ ही क्षेत्र में अन्य संपर्क मार्ग, आम रास्ते और स्थानीय लोगों की निजी संपत्ति सहित एक स्कूल व महिला एवं युवक मंडल भवनों और खेल मैदानों को भी भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन से निवेदन है कि आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास का काय युद्धस्तर पर किया जाए और अविलंब आवश्यक सेवाओं को बहाल कर प्रभावितों को यथाशीघ्र फौरी राहत एवं उचित मुआवजा प्रदान करें। इस मौके पर आर्याव्रत सोसाइटी रामपुर इकाई महामंत्री ओम बगई, आलोक नेगी, जीवन चौहान, किशोर परमार, दिनेश खमराल, जोबन दास, चंद्र प्रकाश जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना जिले के 14 जिला परिषद सदस्य केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री के आमंत्रण पर आज नई दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने मानसून सत्र के दौरान संसद भवन का अवलोकन किया हुआ कई माननीय सदस्यों से मिलकर चर्चा परिचर्चा की। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सभी सदस्यों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री पह्लाद जोशी व राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मिलवाया। सभी मंत्रीगणों ने जिला परिषद सदस्यों से वार्तालाप कर अपने निजी अनुभव साझा किए और आने वाले भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संसद भवन का भ्रमण व मंत्री से भेंट पर सभी जिला परिषद सदस्य खुश दिखे व इस अवसर हेतु अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्यों में नीलम कुमारी, कृष्ण पाल शर्मा, कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, रजनी कुमारी, नरेश कुमारी, सत्या देवी, उर्मिला देवी, कमल किशोर सैनी, रमा कुमारी, ओंकार नाथ, रजनी बाला, संगीता देवी और सुशील कालिया शामिल रहे।
जिलाधीश डॉक्टर निपुण जिंदल ने आज दोपहर बाद बीड़ बिलिंग क्षेत्र का दौरा करके वहां पर चल रही स्वच्छता की गतिविधियों की पूरी जानकारी ली और उसके बाद स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में वीर होटल एसोसिएशन के सदस्यों व स्थानीय प्रधानों सहित लगभग सभी विभागों के विभाग अध्यक्षों या उनके प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में निर्देश जारी किए। भाषा वालंटियर ग्रुप द्वारा जो सूखे और गीले कचरे का निस्तारण किया जा रहा है उसकी प्रशंसा करते हुए जिलाधीश ने कहा कि इन लोगों को प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा और जब तक की और पंचायत के क्षेत्र में बन रहा सामुदायिक स्वच्छता कैफे बनता है, तब तक फिलहाल जो कार्य हो रहा है उसे ही गति दी जाएगी। एनजीओ वेस्ट वॉरियर के द्वारा दो पंचायत में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम को और गति देने के निर्देश हुए वह अन्य दो पंचायत को भी कहा गया कि वह भी उनके साथ कॉर्पोरेट करें साथ ही गीले कचरे व अन्य कचरा के निपटान के लिए भाषा को आई हुई मशीनों के लिए प्राणा फॉर्म में शर्ट बनाने और मशीनों को वहां लगाने के निर्देश भी जिलाधीश ने दिए। उन्होंने आज लगभग यहां की स्वच्छता से जुड़ी सभी साइट्स का निरीक्षण खुद जाकर किया और वहां पर कैसे कम हो रहा है वह देखा। इस मौके पर उनके साथ एडीसी, पी ओ, उपमंडल अधिकारी देवी चंद बीडीओ डीएफओ सहित सारा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा भाषा की तरफ से संरक्षक दिनेश पाल सहित सतीश अबरोल,बलवंत ठाकुर, प्राण फॉर्म से रोहित हांडा सहित क्षेत्र के चारों प्रधान मौजूद रहे।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में दुकान पर सामान ले रही महिला के होश उस वक्त उड़ गए, जब वह सामान के पैसे देने लगी। महिला ने पर्स देखा तो पर्स से पैसे गायब थे और उसे भनक तक नहीं लगी और महिला हक्की-बक्की रह गयी। दुकान पर लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें दो महिलाएं दुकान पर आती और एक महिला पर्स के साथ चिपक कर खड़ी हो जाती है तो दूसरी महिला दूसरी तरफ आंखों के इशारों से उसे निर्देश देती रहती है। दोनों की गतिविधयां संदिग्ध दिखाई देती है और उसके कुछ ही क्षणों में वो वहां से चली जाती ह। वीडियो देखने के बाद यहां वहां महिलाओं की तलाश की गई, परंतु कोई सुराग नहीं लगा और महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। जहां महिला ने दुकान पर आने से पहले दौलतपुर चौक के बैंक से 27000 रुपये निकाले थे, जिसमें 200 के 100 नोट का एक बंडल था और बाकी पैसे खुले थे। उल्लेखनीय है कि दिन-दिहाड़े बाज़ार में महिलाओं जिस प्रकार पैसे निकाले वो कानून व्यवस्था की लचर हालत ब्यान करता है। हालांकि सोशल मीडिया पर भी लगभग दो दिन पहले महिला चोरों से सावधान रहने की अलर्ट काफी वायरल हुई थी बावजूद इसके दौलतपुर चौक बाज़ार में चोरी को अंजाम दिया गया। वहीं चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पर्स से पैसे चुराने की शिकायत आई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में 'नशा मुक्ति एवं जागरूकता' पर जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने की। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी कांगड़ा सौरव जसल , एसडीएम बैजनाथ डी सी ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुधीर भाटिया विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ, केंद्रीय विद्यालय अलाहलाल बच्चों ने भाग लिया। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिये इस तरह से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के समक्ष नशा बड़ी चुनौती है और समाज की सजग भागीदारी से ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे का मतलब होता है किसी ऐसी चीज़ के आधीन होना जिससे हमारा व्यक्तित्व और जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशे और नशीली दवाओं के सेवन से हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव होता है और हमारी जीवनशैली, परिवार और समाज को भी प्रभावित होता है। उपयुक्त ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए प्रदेश सरकार बहुत गंभीर है और नाश मुक्ति के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से हमेशा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बच्चों को रोचक तरीके से नशे से दूर रहने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए प्रेरित किया। सहायक उपायुक्त जिला काँगड़ा सौरभ जस्सल ने बच्चों को नशे की विविध आदतों के बारे में अवगत कराया तथा इनसे दूर रहने के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया। उपमंडलाधिकारी बैजनाथ देवी चंद्र ठाकुर ने अपने विचारों को बच्चों के साथ साझा किया । इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, कांगड़ा में 'नशा मुक्ति' पर भाषण, समूह गान, लघु नाटकों का आयोजन किया गया। इससे पहले विद्यालय की प्राचार्या रेनु शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, एस.पी. शशालिनी अग्निहोत्री, सहायक उपायुक्त जिला काँगड़ा सौरभ जस्सल तथा एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के।प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे रोपित किये।
प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने आज सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी 117वीं जयंती पर प्रदेशवासियों की ओर से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार के संघर्ष एवं दूरदर्शी सोच के कारण ही हिमाचल एक राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. परमार के सशक्त हिमाचल के निर्माण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं के लिए प्रदेशवासी सदैव उन्हें याद रखेंगे। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर एवं सुरेेंद्र सेठी, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय भण्डारी, सिरमौर कल्याण मंच के सचिव अजय कवंर, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, ज़िला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
सोलन में अभी तक लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता की जाएगी। अनिरुद्ध सिंह ने आज सोलन ज़िला के कसौली एवं सोलन उपमंडलों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। अनिरुद्ध सिंह ने ग्राम पंचायत अन्हेच में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी 117वीं जयंती पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की। अनिरुद्ध सिंह ने लोगों को विश्वास दिलाया कि संकट के समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है और उनके हित के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए 2000 नए आवास निर्मित किए जाएंगे। इस निर्माण कार्य पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए है कि भारी वर्षा से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत पुनरुद्धार कार्य करें। पंचायत एवं ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के तहत किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को उनके घर के समीप कार्य मिलेगा और मुश्किल समय में आर्थिक सम्बल भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। यहां 136 मकानों को क्षति पहुंची है। सोलन ज़िला में भारी वर्षा से लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ सोलन ज़िला में भी क्षतिग्रस्त मार्गों को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को सुचारू किया जा रहा है और विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को शीघ्र-अतिशीघ्र सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का उचित प्रकालन शीघ्र प्रेषित करें। पंचायती राज मंत्री ने बड़ोग गांव के निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये प्रदान किए। उन्होंने ग्राम पंचायत नारायणी में वर्षा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावितों से भेंट की। अनिरुद्ध सिंह ने ग्राम पचंायत नेरी कलां के गांव कनाना में भारी वर्षा से हुई क्षति की जानकारी प्राप्त की और प्रभावितों से बातचीत की। उन्होंने ग्राम पंचायत भोजनगर के पंचायत भवन कार्यालय में प्रभावितों से भेंट की और उन्हें समुचित सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने इसके उपरांत ग्राम पंचायत अन्हेच में वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और समुचित सहायता का आश्वासन दिया। अनिरुद्ध सिंह ने शामती में हुए भारी नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों की सहायता के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानुपरी, ज़िला सोलन कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, खण्ड कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत नारायणी के प्रधान श्रीराम शर्मा, ग्राम पंचायत नेरी कलां के प्रधान सुच्चा सिंह, ग्राम पंचायत प्राथा की प्रधान सरोज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्राथा के उप प्रधान कर्म सिंह, ग्राम पंचायत नेरी कलां के उप प्रधान अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत भोजनगर के प्रधान मनोज कुमार, ग्राम पंचायत शामती के उप प्रधान सुनील, मशोबरा खण्ड के बीडीसी उपाध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, नगर निगर सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, खण्ड विकास अधिकारी मुकेश, तहसीलदार सोलन मुलतान सिंह बनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते सोल-बनेहड के पास बने नये श्रम एवं रोजगार कार्यालय का भवन का अभी तक उद्घाटन तक नहीं हो पाया है, इस भवन को बनाने के लिये लाखों रुपया खर्च करके लोक निर्माण विभाग द्वारा इस श्रम एवं रोजगार कार्यालय के भवन निर्माण किया गया है. इन दिनों झुंगा में बने नये श्रम एवं रोजगार कार्यालय के मुख्य द्वार पर भांग के पौधे एवं हर तरफ से झाड़ियों और घास से गिरा हुआ है। जिसका मुख्य कारण काफ़ी समय से नये श्रम एवं रोजगार कार्यालय का भवन बंद पड़ा हुआ है। गौरतलब यह है सोल बनेहड में बने नये श्रम एवं रोजगार कार्यालय के भवन का निर्माण आज से तीन वर्ष पहले ही हो चुका था,वही लोगो की आपसी खिचातान के चलते अभी तक इस श्रम एवं रोजगार कर्यालय लोअर लंबागांव के पंचायत भवन के ऊपर वाली मंजिल से सोल -बनेहड में बने नये श्रम एवं रोजगार कार्यालय भवन में नहीं बदला गया है। जब ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के प्रधान सुमन मैहरा से रोजगार कार्यालय अभी तक न बदलने जाने बारे में पूछा गया जवाब में कहना है कि लोअर लंबागांव के पंचायत भवन के ऊपर वाली मंजिल मे आज से 12 वर्ष पहले श्रम एवं रोजगार कर्यालय शुरू हुआ था और आज से तीन वर्ष पहले सोल-बनेहड में नया भवन बन करके तैयार हो चुका था, लोअर लंबागांव से शिफ्ट करने की तैयारी भी हों चुकी थी परन्तु लंबागांव के कुछ महिला मंडल की महिलाओं ने लोअर लंबागांव से रोजगार कर्यालय झुंगा देवी जगह में ले जाने मे रोष प्रकट किया था। वहीं, विधायक यादविंदर गोमा का कहना है अभी तक सोल-बनेहड में बने नये श्रम एवं रोजगार कार्यालय के भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया है, जिसका उद्घाटन जल्दी ही किया जाएगा और रोजगार कार्यालय लोअर लंबागांव से बदल कर उसे नये भवन सोल बनेहड में शिफ्ट किया जाएगा।
विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस वन विहार का नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। वन विहार में महिलाओं को प्राथमिकता पर इसकी देखरेख के कार्य पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बनेठी से जमटा तक वन विभाग द्वारा साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसकी डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इस साइकिल ट्रैक से पर्यटन को लाभ होगा। अजय सोलंकी ने हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा डॉक्टर परमार की देन है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि मामले पर रोक लगाने के फैसले पर खुशी प्रकट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज देश के लोकतंत्र की जीत हुई हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई है।
प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर आज सोलन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित स्व. डॉ. परमार की प्रतिमा पर आज प्रात: स्व. डॉ. परमार को कृतज्ञ ज़िलावासियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इन पुनीत अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन की ओर से इस रक्तदान शिविर आयोजित किया गया तथा नगर निगम सोलन के हाल में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री की स्मृति में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कवि गोष्ठी सत्र की अध्यक्षता की। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि एक राज्य के रूप में हिमाचल की नीतियों को परिभाषित करने, प्रदेश के विकास को गति देने और राज्य के ईमानदार एवं कर्मठ लोगों के साथ मिलकर विकसित हिमाचल की नींव रखने के लिए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सिरमौर कल्याण मंच हर वर्ष हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती को भव्य रूप में आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से युवा पीढ़ी को हिमाचल निर्माता की परिकल्पना, सोच और उनके जीवन के बारे जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश भौगोलिक रूप से पूरी तरह जुड़ा हुआ नहीं था। डॉ. परमार की दूरगामी सोच के कारण ही हिमाचल एक हो पाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल में पर्यटन, उद्योग, सड़क, विद्युत परियोजनाओं के विकास की नींव डॉ यशवंत सिंह परमार ने रखी थी। हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्व. डॉ. परमार ने हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी बोली के संरक्षण के लिए कार्य किया। उन्होंने स्व. डॉ. परमार के साथ रहे वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि अपने अनुभवों को किताब या वृतचित्र के रूप में सहेजें ताकि युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व के बारे में अवगत करवाया जा सके। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल ने इस अवसर पर हिमाचल निर्माता को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश को विकास की डगर पर आगे बढ़ाकर स्व. डॉ. परमार ने सभी के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेन्द्र सेठी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगमोहन मल्होत्रा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, पी.डी. भारद्वाज, रवि मदान, विजय कुमार, स्व. डॉ. वाई.एस परमार के पौत्र आनन्द परमार, पड़पौत्र यशस्वी सिंह परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा, सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष बलदेव चैहान, उपाध्यक्ष पदम पुण्डीर, महासचिव राम गोपाल शर्मा, सचिव अजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बोले-कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में लगातार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और विघटनकारी राजनीति के विरुद्ध आवाज उठा रहे थे, इसीलिए केंद्र सरकार ने उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षड्यंत्र रचा। भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन से जनता की आवाज बन चुके राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में समाप्त कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने राहत दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अब जल्द ही संसद में जा सकेंगे और एक बार फिर नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे तथा जनता के मसलों को जोरदार ढंग से संसद में उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा है बल्कि पूरा विपक्ष एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनावों में 'इंडियाÓ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा।
हर अस्पताल में 6 एक्सपर्ट डॉक्टर किए जाएंगे नियुक्त हिमाचल में प्रदेश सरकार 69 आदर्श अस्पताल स्थापित करने जा रही हंै। हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने बताया कि इस साल के अंत तक 34 आदर्श अस्पताल स्थापित कर दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक अस्पताल चयनित करके उसे आदर्श अस्पताल में बदला जाएगा। हर एक आदर्श अस्पताल में विभिन्न विभागों के 6 एक्सपर्ट डॉक्टर भी नियुक्त किए जाएंगे और इसको लेकर 34 डॉक्टरों की एक मुश्त टीम आने वाले दिनों में नियुक्त की जाएगी।
डॉ. यशवंत सिंह परमार के 117वें जन्म दिवस पर हिमाचल सरकार तथा विधानसभा सचिवालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को विधानसभा सचिवालय के पुस्तकालय कक्ष में संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार एक महान योद्धा थे। उनके बलिदान को हिमाचल कभी भूला नहीं सकेगा। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि डॉ. परमार द्वारा प्रदेश को दी गई सौगातें सदियों तक याद जाएंगी। पठानिया ने कहा कि डॉ. परमार ने जहां 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल निर्माण तथा 1 नवंबर 1966 को विशाल हिमाचल के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य घोषित करने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। पठानिया ने कहा कि डॉ. परमार सड़कों को हिमाचल की जीवन रेखा बताते थे। उन्हें मालूम था हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है यहां सड़कों के विना विकास संभव नहीं है। इसलिए वह समय-समय पर केंद्र सरकार के समक्ष सिर्फ सडक और सडक के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहें। पठानिया ने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल के लिए अनेकों लड़ाइयां लड़ी हैं, जिस वजह से आज हिमाचल का अस्तित्व कायम है। पठानिया ने कहा कि आज हिमाचल को फल राज्य मानते हैं जिसका श्रेय डॉ. यशवंत सिंह परमार को जाता है, जिन्होंने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए हिमाचल प्रदेश में वानिकी एवं बागवानी विश्व विद्यालय की स्थापना की थी, जिस वजह से आज हिमाचल का सेव राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय है। कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जहासूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा डॉ. यशवंत सिंह परमार पर तैयार किए गए वृतचित्र का अवलोकन किया गया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा डॉ. परमार के परिवारजनों को टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
हिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उन्हें याद करते हुए अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ परमार की बदौलत ही प्रदेश अस्तित्व में आया हैं। उन्होंने कहा कि डॉ परमार की दूरदृष्टि ,कूट नीति का ही परिणाम है जो आज हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों के श्रेष्ट अग्रणी श्रेणी में जाना जाता हैं। कांग्रेस नेताओं ने डॉ परमार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक ग्रामीण परिवेश में जन्मे डॉ परमार विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने वकालत में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर प्रदेश के हितों का सरंक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में मुख्य तौर पर पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजी लाल कश्यप,अमित नंदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, डॉक्टर मस्त शर्मा, भूपेंद्र कवंर, एसएस जोगटा, वीरेंद्र जसवाल, बलदेव ठाकुर, मोहन नेगी, यशपाल सिंह बनिता वर्मा, कमलेश ठाकुर, उमा मुदर्याल, वृंदा सिंह, वीर सिंह, सतपाल, जीत राम पवंर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर उनका धन्यवाद किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वीरवार को भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धातन और महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी राहत कोष में देना का वादा किया था, वह इस सैलरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सौंपेगे। अभी मुख्यमंत्री दौरे पर है और जैसी जी वो वापस आएंगे उनको यह चेक सौंपा जाएगा। इस बैठक में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आई और उस आपदा के दौरान जिन लोगो की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की शांति के लिए और परमात्मा से कामना की गई की उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान हो। सभी ने 2 मिनट का मौन रखा और एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में भाजपा विधायक दल ने कहा की जिस तरह से केंद्र सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपदा आने पर हिमाचल प्रदेश को पूर्ण सहयोग दीया उसके लिए विधायक दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और अन्य सभी मंत्रियों का धन्यवाद किया। विधायक दल ने माना कि यह त्रासदी बहुत बड़ी थी और सरकार को इस समय सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी, जिससे सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के सुझाव सरकार तक पहुंचते। भाजपा विधायक दल का मानना है कि सरकार को मानसून सत्र जल्द से जल्द बुलाना चाहिए, क्योंकि सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और सभी धरातल की वास्तु स्थिति विधानसभा में रखना चाहते हैं, जिससे राहत कार्यों में तेजी आएगी।
पुलिस चौकी फागू के प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने नाके के दौरान फागू में पिकअप सवार ठियोग के रहने वाले एक युवक सूरज शर्मा उर्फ विक्की (27) पुत्र स्व. श्याम लाल गांव धनौत डाकघर व तहसील ठियोग जिला शिमला तथा नीलम उर्फ शिवांगी (21) पुत्री स्व. रती राम गांव बड़ेल डाकघर व तहसील ठियोग जिला शिमला से 2.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
कहा- युद्ध स्तर पर राहत कार्य करने में जुटी है प्रदेश की कांगेस सरकार लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तीव्र गति से चलाया जा रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डीआरडीए सभागार में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना में सबसे पहले नुकसान शुरू हुआ उसके बाद यह अन्य जिलों में बारिश से कहर हुआ। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में प्राथमिकता के आधार पर सुविधाओं को रिस्टोर करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेब के सीजन में सेब बेल्ट में बेहतर काम हो इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सहयोगी प्रशासन इस कार्य में लगे हुए हैं । मुकेश ने कहा कि केंद्र की सरकार सहयोग करें हम फेडरल सिस्टम में है ऐसे में हिमाचल को अधिक मदद केंद्र की ओर से मिले इसके लिए आग्रह भी किया गया है और मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं वह केंद्र सरकार के नेतृत्व से इस बारे में बात कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल राजनीति के लिए राजनीति कर रहे हैं बयानबाजी कर रहे हैं जमीन पर कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है और जनता को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का आंकलन करने के लिए सभी जिलों में राहत पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करेें ताकि लोगों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे पानी की गुणवत्ता युक्त आपूर्ति बनाए रखना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन ऑन मोड पर रखने को कहा। उन्होंने भारी बारिश के कारण स्वां नदी में आई बाढ़ के कारण जहां नुक्सान हुआ है उसकी वीडियोग्राफी करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वां नदी एक धरोहर है और इसको होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश से हुई भयंकर त्रासदी हुई है और इससे राज्य भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भीषण परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर धरातल पर बेहतरीन कार्य किया और सड़क, पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल की जिसके चलते जीवन पुन: पटरी पर लौटा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मॉनसून अभी खत्म नही हुआ है भविष्य में भी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकारी तैयार रहें। उन्होंने जिलावासियों से भी आग्रह किया कि वे धैर्य से काम से लें। जिला के सभी अधिकारी व कर्मचारी मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए दिन-रात तत्परता के साथ कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में सभी सड़कें, पेयजल योजनाएं व बिजली की सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि भारी मॉनसून के कारण जिला में 186.83 करोड़ रूपये का आंकलन किया गया है। उन्होंने जिला में भारी बारिश से हुए नुक्सान की विभागवार जानकारी ली तथा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला में 78.20 करोड़ रूपये का नुक्सान जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों व पुलों को 48.82 करोड़ रूपये, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को 23.29 करोड़ रूपये, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकारण को अत्याधिक वर्षा के कारण 2.33 करोड़, स्वां नदी बाढ नियंत्रण सर्कल ऊना को भारी बारिश के कारण 2.90 करोड़, शिक्षा विभाग के 13 स्कूलों को 34.40 लाख रूपये, स्वास्थ्य विभाग की 13.23 करोड़ रूपये की 62 स्वास्थ्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को को बारिश के कारण 4.91 करोड़ रूपये की हानि पहुंची है जिसमें 4606.7 हैक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस भीषण परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अपने संसाधनों से धन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को हर संभव सहयोग देने का आग्रह किया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए 231 परिवारों को अब तक 66.48 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया किआपदा से प्रभावित हुए कार्यों की पुन: मुरम्मत हेतू पीडब्ल्यूडी को 7.66 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1.35 करोड़, रूरल रोड़/मार्गों के लिए 1.55 करोड़ रूपये की राशि सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के कारण 7 से 15 जुलाई तक जिन भी कच्चे व पक्के घरों को नुकसान पहुंचा है उनके मामलें शीघ्र राहत शाखा में भेजें ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी भीषण परिस्थितियां उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए राहत समितियों का गठित कर पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। इस मौके पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, समस्त एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में मानसून से पैदा हुई आपदा को लेकर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा भाजपा के सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का पक्ष विधायक दल के समक्ष रखा है। इस बारिश में हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है, जान माल का नुकसान हुआ है और हर परिवार प्रभावित हुआ है, जिसमें लोगों की निजी संपत्ति भी काफी नष्ट हुई है। सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत जानकारी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को दी। उन्होंने कहा भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा विधायक दल ने इस आपदा की घड़ी में जो बड़ी मदद हिमाचल प्रदेश की है उसका धन्यवाद भी किया है। हाल ही में नितिन गडकरी ने अपने दौरे में हिमाचल प्रदेश को 400 करोड़ देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि विधानसभा का सत्र अगस्त के महीने में होता था पर इस बार जो सत्ता पक्ष में सरकार है वह इसको आगे खींच रही है, क्योंकि वह ना तो हमारा विरोध सहन कर पा रही है ना जनता का विरोध सहन कर पा रही है। बैठक में भाजपा विधायक विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर,रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, हंसराज, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, बलबीर वर्मा, प्रकाश राणा, पवन काजल, सतपाल सत्ती, अनिल शर्मा, जीत राम कटवाल,इन्दर सिंह गाँधी, दीप राज, डी एस ठाकुर , सुरेंदर शौरी,दिलीप ठाकुर, पूर्ण चंद, रीना कश्यप, लोकेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में इस वर्ष 2023-24 के लिए योगिक साइंस में पीजी डिप्लोमा की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक एवं योगिक साइंस के सहायकाचार्य डॉ. रवि शास्त्री ने बताया कि योगिक साइंस में प्रवेश लेने वाले एससी एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एडमिशन लेने के लिए http://sanskritadm.samarth.edu.in/ पर क्लिक करें।
श्री रेणुका जी: सभी उपभोक्ता 15 अगस्त तक इकेवाईसी करवाएं, वरना बंद हो सकता है राशन मिलना : विजय सिंह
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि 15 अगस्त 2023 तक किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर अपना ईकेवाईसी करवा लें, ताकि सरकार द्वारा दिये जाने वाला सस्ता राशन उन्हें उपलब्ध हो सके। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने कहा कि जो उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक अपना ईकेवाईसी नहीं करवायेगा उसे सरकार द्वारा दिये जाने वाला राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के हितों को देखते हुए, ईकेवाईसी किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर करवाई जा सकती है। जो उपभोक्ता निजी कारणों से अपने मूल स्थान के अलावा हिमाचल के किसी अन्य जिले में रह रहा है वह अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपना इकेवाईसी करवा सकता है, यह सुविधा हर जगह उपलब्ध है।


















































