स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर पालिका मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मौजूद उपमंडल स्तरीय अधिकारियों, निजी तथा सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से समारोह को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए की स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए उन्हें दी गई जिम्मेवारी का गंभीरता से निभाएं ताकि स्वंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। एसडीएम ने बताया कि 15 अगस्त स्वंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि पांवटा साहिब शहीद स्मारक पर देश की रक्षा करते, शहीद हुए योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके पश्चात मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण कर, मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर निजी तथा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों, गोताखोरों ,ऐसे सामाजिक संगठनों व लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, बीडीओ प्रताप चौहान, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी, अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित विभिन्न निज़ी व सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
9 अगस्त से शैक्षणिक संस्थानों में होगा संवाद का आगाज पौषाहार, मानसिक हेल्थ, व्यवहार में सुधार पर भी बच्चों से होगी चर्चा कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त से संवाद कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इस के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नेशनल नार्को कोर्डिनेशन पोर्टल के तहत आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर समन्वय समिति की संयोजक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित़ थीं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में नशा निवारण अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है इसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद के सुचारू कार्यान्वयन के लिए टीमें गठित उपायुक्त ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के तहत एसडीएम, डीएसपी, एसएचओ, खंड चिकित्सा अधिकारी, कल्याण विभाग तथा आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों की अलग अलग टीमें गठित की गई हैं जो निर्धारित शेड्यूल के तहत बच्चों को स्कूलों नशे के दुष्प्रभावों, पौषाहार, मेंटल हेल्थ, व्यवहार में सुधार इत्यादि को लेकर जागरूक करेंगे ताकि विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनकर समाज निर्माण में अमूल्य योगदान दे सकें। संवाद कार्यक्रम के तहत गठित टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि बच्चों के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया जा सके। सात स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं प्रत्येक शुक्रवार तथा शनिवार को सांय दो बजे से चार बजे तक कांगड़ा जिला के जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा और पालमपुर में नशा मुक्ति क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक नशे की चपेट में आए रोगियों का चेकअप कर रहे हैं तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला के 14 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी नशा मुक्ति क्लीनिक आरंभ करने के लिए प्रक्रिया जारी है ताकि लोगों को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नशा निवारण और पुनर्वास केंद्रों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होंगे चिह्न्ति पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने जिले में नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्न्ति किया जाएगा। इस के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा चिह्न्ति क्षेत्रों में नशा निवारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा पुलिस की ओर से निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।
प्रदेश में आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं इन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार अग्निशमन प्रबंधन को और सुदृढ़ कर रही है। इसके तहत रणनीतिक अग्निशमन केंद्रों की स्थापना, अग्नि कर्मियों एवं निधि की पर्याप्त उपलब्धता, इस तरह की घटनाओं पर गहन अनुसंधान, जागरूकता अभियान, विभिन्न विभागों में बेहतर आपसी समन्वय इत्यादि सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार ऐसी घटनाओं से बचाव के दृष्टिगत बेहतर प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रही है ताकि बहुमूल्य जीवन और सम्पति को आग जैसी अनचाही घटनाओं से होने वाली क्षति को कम से कम किया जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है ताकि आग की घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित एवं समयबद्ध कदम उठाए जा सकें। सामान्य आग की घटनाओं तथा तेल से लगने वाली आग से निपटने के लिए हाल ही में 10 उच्च तकनीकयुक्त अग्निशमन वाहन प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों में फोम तैयार करने की मशीनें लगाई गई हैं जिससे इनकी क्षमता में और वृद्धि हुई है। अग्निशमन सेवाओं में इन आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से अब राज्य में अग्निशमन वाहनों की संख्या 230 हो गई है। अग्निशमन विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने तीन नए अग्निशमन उपकेंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। यह केंद्र लाहौल-स्पिति जिला के काजा, चम्बा के किलाड़ तथा हमीरपुर ज़िला के नादौन में स्थापित किए जायेंगे। इसके साथ ही शिमला जिला के देहां में अग्निशमन चौकी स्थापित की जाएगी। इस तरह की पहलें अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। अग्निशमन सुरक्षा के अंतर्गत प्रभावी योजना और ढांचागत डिजाईन में बदलाव लाते हुए आग जैसी घटनाओं में इसे और अधिक फैलने तथा कारगर ढंग से नियंत्रित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। राज्य में अग्निशमन सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि अतिरिक्त अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए आवंटित की गई है। इसके साथ ही अग्निशमन केंद्रों के निर्माण और कार्यालय तथा आवासीय सुविधाओं के लिए 9.80 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इससे अग्निशमन कर्मियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही कार्य करने के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा जिससे आग जैसी घटनाओं से निपटने में उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की भारत स्काउट्स की रोवर रेंजर इकाई द्वारा विश्व स्काउट्स स्कार्फ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की रेंजर्स ने प्राचार्या डॉ.अंजू रानी ठाकुर को स्कार्फ पहनाकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को समुदाय के साथ मिलकर समाज सेवा तथा दूसरों के हितार्थ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को स्काउटिंग के महत्व के बारे में बताया कि किस तरह से हम अपने जीवन को अनुशासित और व्यवस्थित कर सकते हैं। रोवर लीडर प्रो धर्मेंद्र सिंह, डॉ. कपिल सूद तथा रेंजर लीडर डॉ. शर्मीता पठानिया ने भी अपने अनुभव तथा विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. वंदना राणा ने किया। गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके स्काउट्स पारस, विशाल, सविता ठाकुर, सेजल चौहान तथा अनुराधा ने भी अपने अपने अनुभव सांझा किए तथा भविष्य में भी अच्छा स्काउट बनने की शपथ ली।
विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत बल्ह के गांव बल्ह में चालीस हजार लीटर क्षमता वाले ओवरहेड पानी के टैंक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर टैंक निर्माण कार्य शुरु करवाया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि गर्मियों के दिनों में स्थानीय निवासियों को आने वाली पेयजल किल्लत का समाधान इस टैंक के बनने के बाद हो जाएगा। इस टैंक से गांव वासियों को सुचारु पेयजल आपूर्ति होगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के नौ गाँवों में ऐसे टैंक जल्द ही बनकर तैयार होंगे। जिससे आने वाली गर्मियों में इन गाँवों में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। इन नौ गाँवों में गांव झटवाड़ में 40 हजार लीटर क्षमता बाला और दस मीटर ऊंचा टैंक, खनेऊ गांव में 40 हजार लीटर क्षमता और दस मीटर ऊंचा टैंक, बढ़ोल गांव में 40 हजार लीटर क्षमता और दस मीटर ऊंचा टैंक, अप्पर बोहनी में 40 हजार लीटर क्षमता और दस मीटर ऊंचा टैंक, गाहलियां में 40 हजार लीटर क्षमता और दस मीटर ऊंचा टैंक, ठनकरी में 40 हजार लीटर क्षमता और दस मीटर ऊंचा टैंक, बल्यूट में 65 हजार लीटर क्षमता वाला भूमिगत टैंक, चमनेड गांव में 1.80 लाख लीटर क्षमता वाला भूमिगत टैंक और बल्ह में 40 हजार लीटर क्षमता बाला व दस मीटर ऊंचा टैंक बनाया जाएगा। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और टैंक निर्माण करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के जूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने जानकारी दी कि वैभव ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिल्पा ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, वंश ठाकुर ने 90 किलो भार वर्ग में रजत, आंचल ने ओपन वर्ग में रजत, मोहम्मद साहिल ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, विशाल ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और दीक्षा ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर का नाम रोशन किया। सभी विजेता जूडो खिलाड़ियों का महाविद्यालय पहुंचने पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बच्चों को बधाई व आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं दी ढ्ढ उन्होंने कोच अमित गुर्जर तथा डॉ. पवन वर्मा को भी बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. चंदन भारद्वाज भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि वैभव और शिल्पा का चयन राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप राठौर ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के महासचिव व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश मामलों के प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल से मुलाकात की। राठौर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। बैठक के दौरान उन्होंने पूरी रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश मामलों के प्रभारी के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की पूरी टीम ने चुनाव के लिए मेहनत की है। पूरी कांग्रेस पार्टी संगठित होकर जमीनी स्तर पर काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मेहनत के बूते पार्टी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरिकृषण हिमराल भी मौजूद थे। जय प्रकाश अग्रवाल ने कुलदीप राठौर को बधाई दी व कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदवारी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि राठौर ने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर जिस तरह से समन्वय बनाया व पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए प्रेरित किया वह सराहनीय है। बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पर्यवेक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राठौर ने हर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। राठौर ने अपनी रिपोर्ट में पूरे तथ्य बताए हैं कि पार्टी कहां पर कितनी मजबूत है और किन किन विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश जनवरी, 2024 के लिए चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कमांडिंग आफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने आज यहां बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और 17 अगस्त को रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्तूबर से ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 27 जून, 2003 से 27 दिसंबर, 2006 के बीच जन्में युवा आवेदन के लिए पात्र होंगे, जिसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के तहत विज्ञान विषय तथा विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के अभ्यर्थी पात्र होंगे। पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश स्तर की योग्यता पर विस्तृत जानकारी तथा चिकित्सा मानक, नियम और शर्तें, ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण के लिए निर्देश इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि संचार मंत्रालय, डाक विभाग द्वारा इस वर्ष 'डिजिटल इंडिया फॉर न्यू इंडियाÓ विषय पर 'ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिताÓ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली अगस्त से प्रारंभ होने वाली यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर, 2023 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से कम आयु और 18 वर्ष से अधिक आयु सीमा के लोगों के बीच होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति ए4 आकार के कागज पर 1000 शब्दों में तथा अंतर्देशीय पत्र कार्ड में 500 शब्दों में अपना पत्र लिख कर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्कल शिमला -171009 को प्रेषित कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिभागी हिंदी, स्थानीय भाषा व अंग्रेजी में पत्र लिख कर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को डाक विभाग पांच हजार से पचास हजार रुपए तक नकद राशी पुरस्कार में देगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 1 अगस्त से प्रारंभ होगी तथा उक्त अभियान के अंतर्गत पत्र पोस्ट करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर के बाद पोस्ट किया गया पत्र इस अभियान के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ढाई आखर राष्ट्रीय स्तर का पत्र लेखन अभियान न केवल पत्र लेखन की कला का उत्सव है, बल्कि यह देश भर के व्यक्तियों के लिए अपने विचारों, भावनाओं और मंतव्यों को सार्थक तरीके से व्यक्त करने का एक अवसर भी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लोगों में रचनात्मकता, मौलिकता और आत्म अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करेगा।
xएचपीयू शिमला के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। केंद्र के निदेशक की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार एमएससी गणित, भूगर्भ विज्ञान, एमसीए दो वर्षीय कोर्स, पीजीडीसीए, एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स, एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित के लिए 7 से 11 अगस्त तक परिसर में काउंसलिंग होगी। अंग्रेजी, एमकॉम की 7, एमए इतिहास, एमसीए, पीजीडीसीए की 8 एमएससी गणित, एमए अर्थशास्त्र, संस्कृत की 9, एलएलबी, एमएस राजनीति विज्ञान 10, भूगर्भ विज्ञान और एमए हिंदी की काउंसलिंग 11 अगस्त को क्षेत्रीय केंद्र खनियारा, धर्मशाला में होगी। केंद्र एमबीए की काउंसलिंग की तिथि अलग से जारी करेगा। कल्चरल कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग 5 को पीजी में कल्चरल कोटे की सीटों के लिए पांच अगस्त को काउंसलिंग होगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्याम लाल कौशल ने कोटे के तहत आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को तय तिथि को सुबह साढ़े ग्यारह बजे काउंसलिंग में शामिल होने की अपील की है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 2 अगस्त को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 2 अगस्त को प्रात: 11.00 बजे कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
एएनटीएफ राज्य सीआईडी शिमला रेंज ने सुनील कुमार पुत्र लाल चंद निवासी गांव खलेट, डाकघर खुन्नी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के कब्जे से 21 ग्राम चिट्टा और 0.46 ग्राम मेथम्फेटामाइन पकड़ा। इस जांच के दौरान आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए एक टाटा कैंटर ट्रक नंबर एचपी64ए-9942 को भी कब्जे में ले लिया गया। एफआईआर नंबर 89/23 दिनांक। 01/08/2023 को एनडी एंड पीएस अधिनियम की धारा 21,22-61-85 के तहत पुलिस स्टेशन परवाणू, जिला सोलन में मामला दर्ज किया गया है।
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई कुनिहार व पट्टाबरावरी की इकाइयों ने संयुक्त रूप से वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर पट्टाबरावरी पंचायत के गांव पन्याली के समीप शमशानघाट परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी के परिसर में पौधरोपण किया। मीडिया प्रभारी व इकाई पट्टाबरावरी के अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बताया कि कुनिहार इकाई के अध्यक्ष जगदीश सिंह के जन्म दिवस पर यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वटवृक्ष, पीपल, आंवला, गुरवेलिया, बांस आदि कई प्रजाति के पौधे पेंशनरों द्वारा रोपे गए। उसके पश्चात 80 वर्ष से ऊपर आयु के पेंशनरों को शॉल टोपी से सम्मानित किया गया। सभी पेंशनरों के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई।
हिमाचल कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी हैं। डॉ राजेश शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विदिशा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। डॉ. राजेश शर्मा विदिशा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान बतौर एआईसीसी ऑब्जर्वर काम करेंगे। ये तैनाती पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं डॉ. राजेश डॉ. राजेश शर्मा हिमाचल के कांगड़ा में श्री बालाजी मल्टी स्पेशलिटी नाम से अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का भी संचालन करते हैं। इसके अलावा वह मल्टीपल बिजनेस भी हैंडल करते हैं। उनके पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा भी वर्षों तक जिला कांगड़ा के कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे तो साथ ही लंबे समय तक नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष रहे। डॉ. राजेश शर्मा एक समाजसेवी के तौर पर भी जाने जाते हैं। वह अपने पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा के नाम पर एक ट्रस्ट का संचालन करते हैं। इसी तरह डॉ. राजेश शर्मा कई सामाजिक संस्थाओं का भी दायित्व निभा रहे हैं। डॉ. राजेश हिमाचल हॉकी के भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। पार्टी हाईकमान का जताया आभार डॉ. राजेश शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा है कि वह एक टीम की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर यह बड़ी जिम्मेदारी है इसके लिए वह अपनी तरफ से बेहतरीन काम कर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलावाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की पूर्व में अध्यक्ष रही सोनिया गांधी,राहुल गांधी ने पहले भी उन पर विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दी थी,अब बड़ी जिम्मेदारी दी है तो वह उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में वह हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने पार्टी नेता प्रियंका गांधी व केसी वेणुगोपाल को भी विश्वास दिलाते हुए कहा है कि पार्टी हित में वह हर वो काम करेंगे जिससे पार्टी मजबूत हो। सीएम सुक्खू का हमेशा ही मार्गदर्शन हासिल होता रहा है डॉ. राजेश ने कहा है कि प्रदेश स्तर पर उन्हें हमेशा ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का मार्गदर्शन हासिल होता रहा है,जोकि आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब सीएम सुक्खू पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष थे तो उनसे बहुत कुछ सीखा है, जिसका लाभ उन्हें राजनीतिक तौर पर मिला है। उन्होंने पार्टी की हिमाचल इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी भरोसा दिलाया है कि वह एक टीम के तौर पर पहले की तरह काम करते रहेंगे।
हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार सुबह कुल्लू पहुंचे। भुंतर हवाई अड्डे में नितिन गडकरी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद गडकरी फोरलेन के निरीक्षण के लिए मनाली रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके साथ मौजूद रहे। मनाली पहुंचकर गडकरी ने भारी बारिश व बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए फोरलेन का निरीक्षण किया। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावितों से भी मिले। ञ्जह्म्द्गठ्ठस्रद्बठ्ठद्द ङ्कद्बस्रद्गशह्य कुल्लू पहुंचने से पहले गडकरी ने मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों और फोरलेन का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। हेलिकाप्टर में विक्रमादित्य ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य के साथ सेल्फी भी ली। बताया जा रहा है कि फोरलेन का निरीक्षण करने के बाद नितिन गडकरी नग्गर के बड़ागढ़ रिजॉर्ट में एनएचएआई के साथ बैठक करेंगे। बता दें, बीते दिनों में भारी बारिश, बाढ़ व बादल फटने से सबसे अधिक फोरलेन को नुकसान कुल्लू और मनाली में हुआ है। यहां पर कई स्थानों पर तो फोरलेन का नामोनिशान तक मिट गया है। बारिश और बाढ़ से कारण एनएचआई को भारी नुकसान हुआ है। इसी तरह कालका-शिमला फोरलेन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
संसद से संशोधित अनुसूचित जनजाति संशोधन विधेयक पारित होने के बाद हाटियों के हौसले सातवें आसमान पर है। जैसे ही राष्ट्रपति से संशोधित विधेयक पर स्वीकृति की मुहर लग जाती है वैसे ही यह मामला क्रियान्वित होने के लिए राज्य सरकार के पास आएगा। केंद्रीय हाटी समिति और हाटी विकास मंच पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय की भावी पीढ़ियों के हितों की ना केवल चिंता की बल्कि इस मसले को केंद्र से हल करवाने के लिए गंभीर प्रयास किए थे। शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने कहा की नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही हाटी मामला सिरे चढ़ा। उन्होंने संसद से विधेयक पारित करवाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर,,पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ,पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप समेत भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने जीत का श्रेय जनता के आंदोलन और आंदोलन के तमाम पुरोधा को दिया।उन्होंने कहा कि यह हाटी की जीत है, माटी की जीत है आधी आबादी महिलाओं की जीत है। यह युवाओं के जोश की जीत है और बुजुर्गों के होश की जीत है। उन्होंने केंद्रीय हाटी समिति के 1980 से लेकर रहे तमाम पदाधिकारियों मौजूदा पदाधिकारियों का भी आभार जताया। इसके अलावा शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के प्रयासों की भी विशेष सराहना की। उन्होंने महाखुंबलियों के माध्यम से आंदोलन में आए सभी लोगों अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों नंबरदार और जेलदारों ,पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों ,सेवानिवृत्त कर्मियों का विशेष आभार जताया। उन्होंने केंद्रीय हाटी समिति की चंडीगढ़, सोलन, शिलाई, राजगढ़ , रोनहाट , पाओंटा, नाहन, हरिपुरधार,संगड़ाह, पझोता, कफोटा समेत तमाम इकाइयों और उनके पदाधिकारियों का भी आभार जताया। दांव पर रखा रोजगार शिमला इकाई के हाटी योद्धाओं ने अपने रोजगार की भी परवाह नहीं की। आंदोलन की खातिर उन्होंने अपने रोजगार, अपने कैरियर को दांव पर रखा। आंदोलन की मशाल को तार्किक अंत तक पहुंचाने तक जलाए रखा। हाटी समुदाय इनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा,मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर प्रवक्ता जी एस तोमर, ठाकुर खजान सिंह ,मदन तोमर, कपिल चौहान, दलीप सिंगटा, काकू राम ठाकुर, मुकेश ठाकुर, नीतू चौहान, शूरवीर ठाकुर,अनुज शर्मा, दिनेश कुमार, भीम सूर्यवंशी, अमित चौहान, पिंकू बिरसांटा, विक्की ठाकुर, कपिल कपूर, विपिन पुंडीर, भीम सिंह, बलबीर राणा, दिनेश ठाकुर, दीपक नेगी, प्रताप मोहन चौहान खदराई कपिल शर्मा,,लाल सिंह, श्याम सिंह , खजान सिंह ठाकुर,सुशील, आशु चौहान, सुरजीत ठाकुर, अमन ठाकुर, राकेश शर्मा, सुरेश सिंह, जय ठाकुर ,ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, चंद्रमणि शर्मा, आत्माराम शर्मा, गोपाल ठाकुर, सचिन तोमर ,खजान ठाकुर, भरत पुंडीर ,दलीप सिंह तोमर, भीम सिंह तिलकान, कपिल शर्मा, सहित पवन शर्मा, रण सिंह ठाकुर, सतीश चौहान, दिनेश चौहान,सहित मंच के हाटी नेता उपस्थित रहे।
इंदौरा मंडल कांग्रेस की बैठक विश्राम गृह इंदौरा मे संपन्न हुई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक मलेेंद्र राजन बतौर मुख्य अतिथि रूप में पधारे। उनके साथ जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्य्क्ष करण सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग राशि एकत्रित करना हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. चुनी लाल सूदन ने एक लाख रुपये का चेक व इंदौरा ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार बिंदु ने 11000 का चेक विधायक मलेन्द्र राजन के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए भेजा। इस बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदौरा विधायक मलेेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आदेशानुसार इंदौरा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि एकत्रित किए जाने के लिए लोग आगे आए हैं। विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हमारे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के मंड एरिया में जहां बाढ़ आई हुई है और जो भी पीड़ित परिवार है उनका सभी प्राथमिक सहयोग अवश्य करें ताकि किसी भी व्यक्ति को इस प्राकृतिक आपदा में सहयोग किया जा सके।
विकास खंड नूरपुर की पंचायत कोपड़ा में एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक ने दराट से हमला कर दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर की पंचायत कोपड़ा में सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे कोपड़ा वार्ड नंबर 2 निवासी हरनाम सिंह (75) पुत्र जैसी राम व उनकी पत्नी शकुंतला देवी (70) अपने घर के पास खेतों में काम कर रहे थे कि अचानक अंकुश कुमार (22) पुत्र धर्म चंद निवासी कोपड़ा ने हरनाम सिंह और उनकी पत्नी पर दराट से हमला कर दिया। हमले में दोनों पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रधान ने नूरपुर पुलिस को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपमंडल सुजानपुर के गांव सौड़ निवासी केशव सिंह ने सीएसआइआर नेट- जेआरएफ मैथमेटिक्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। केशव ने इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 85वां रैंक हासिल किया है। केशव के पिता जसवंत सिंह अणु कॉलेज के सामने दुकान करते हैं। केशव ने स्नातक तक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से की है, जबकि स्नातकोत्तर राष्ट्रीय प्रद्योगिकी संस्थान मणिपुर से हाल ही में पूरी की। केशव ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों, गुरुओं व शुभचिंतकों को दिया है। केशव शुरु से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। उसने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत व दृढ़ संकल्प जरूरी है।
कहा-सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कों की बहाली को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बागवानों की उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाया जा सके। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित सड़कों की शीघ्र बहाली के लिए 23 करोड़ रुपये और स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि में से पांच करोड़ रुपये यशवंत नगर से छैला तक की सड़क के मरम्मत कार्य पर खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, शिमला जिले के सेब उत्पादक क्षेत्रों के तहत लोक निर्माण विभाग के सात मण्डल में प्रत्येक को सड़कों की मरम्मत एवं बहाली के लिए एक-एक करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन लोक निर्माण विभाग मण्डलों को भी एक-एक करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं, जहां प्राकृतिक आपदा के कारण क्षति अधिक हुई है, जिनमें कुल्लू जिले के चार विकास खण्ड, सिरमौर जिले के शिलाई और राजगढ़ विकास खंड शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही वह चौपाल और जुब्बल-कोटखाई क्षेत्रों का दौरा करेंगे तथा इन क्षेत्रों में किए जा रहे मरम्मत कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर गिरा मलबा हटाने के लिए मशीनरी खरीदने से लेकर उसे प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने का कार्य समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार धन की कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने अधिकारियों को अग्रिम भुगतान के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ करने को कहा साथ ही कहा कि जल शक्ति विभाग को भी इस प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की अनुमानित लागत में बढ़ोतरी की प्रथा को रोकने पर बल देते हुए अधिकारियों को क्लॉज 10 सीसी को हटाने के भी निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक चंद्रशेखर और चैतन्य शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग भरत खेड़ा, सचिव वित्त अक्षय सूद, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
पंजाब के जालंधर की संस्था तेरा तेरा हट्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी गई। संस्था ने रविवार सुबह मंडी गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, गुरचरण सिंह, लखन पाल सिंह, लवली ग्रोवर के साथ कांग्रेस नेत्री और पूर्व चेयरपर्सन मंडी जिला परिषद चंपा ठाकुर, कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व चेयरमैन मिल्कफेड चेत राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश काग्रेस के प्रवक्ता हरिंदर परवाना के साथ मिलकर मंडी के पुरानी मंडी, रघुनाथ पादर में बाढ़ प्रभावित लोगों को सूखा राशन जिसमें रस, बिस्कुट, चीनी, चावल,आटा, ओडोमास, सेंट्री पैड, पानी की बोतले और गद्दे बांटे। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, चंपा ठाकुर और चेत राम ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और तेरा तेरा हट्टी का धन्यवाद किया की उन्होंने जालंधर से मंडी पहुंच कर बाढ़़ से प्रभावित लोगों की मदद की। इस इस मौके तेरा तेरा हड्डी के मुख्य सेवादार तरविंदर सिंह रिंकू और अमरप्रीत सिंह ने बताया कि कि तेरा तेरा हट्टी ने पंजाब के जिला जालंधर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेवा करने के बाद सोचा कि हिमाचल में जाकर सेवा की जाए, जिसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंडी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के प्रबंधकों से बात की और यहां आकर उनके साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी इस मौके पर उन्होंने इन सभी का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रथम अगस्त को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। वे 4 बजे सोलन स्थित सेब एवं फल मंडी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के परवाणु-सोलन हिस्से को भारी वर्षा के कारण पहुंची क्षति का जायज़ा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसी दिन सायं 5.45 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणु में निर्मित टर्मिनल मंडी का लोकार्पण भी करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं और महिला शक्ति समाज को दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण है। डॉ. शांडिल गत रात्रि इनरव्हील सोलन मिड टॉउन की इंस्टालेशन सेरेमनी को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इनरव्हील सोलन मिड टॉउन की नई अध्यक्ष ऊषा ठाकुर और उनकी नवनियुक्त टीम को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि इन्रव्हील क्लब सोलन मिड टॉउन भविष्य में भी अपनी लोक कल्याणकारी गतिविधियों को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाएं समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सुखाश्रय योजना आरम्भ की है। डॉ. शांडिल ने इनरव्हील सोलन मिड टॉउन के सदस्यों से आग्रह किया कि नशा मुक्त हिमाचल का सपना साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का निवारण हर स्तर पर आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि नशा एक धीमा ज़हर है, जिसकी लत युवाओं को पूरी तरह खोखला कर देती है। उन्होंने इनरव्हील सोलन मिड टॉउन की टीम से आग्रह किया कि वह पौधोरोपण में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इनरव्हील सोलन मिड टॉउन की नवनियुक्त अध्यक्ष ऊषा ठाकुर ने आगामी वर्ष ने किए जाने वाले सामाजिक कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल ठाकुर, महिला कांग्रेस की महासचिव वरिधी, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, इनरव्हील सोलन मिड टॉउन की सचिव रैना गुप्ता, जेडसीसी सबीता भल्ला, सम्पादक नीलम ठाकुर, मोनिका बसंल, अंजू पबयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने हाल ही में छात्रों के बीच खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करने के उद्देश्य से लीग आधार पर अंतर्सदनीय फुटबॉल मैचों की मेजबानी की। इस प्रतियोगिता में टीम वर्क, शारीरिक फिटनेस और समन्वय पर जोर दिया गया, जबकि छात्रों को अपने फुटबॉल कौशल और जुनून का प्रदर्शन करने का मौका मिला। कनिष्ठ वर्ग में टीक सदन ने अन्य तीन सदनों पर जीत हासिल की, जबकि चिनार सदन ने वरिष्ठ वर्ग में अपना दबदबा बनाए रखा। वरिष्ठ वर्ग में चिनार सदन के खिलाड़ियों ने ओक सदन को छह-एक से करारी शिकस्त दी। दूसरे दिन सुबह चिनार सदन का मुकाबला टीक सदन के साथ था। टॉस जीतने बाद टीक सदन के हरसिमरजीत ने अपना पहला गोल किए। आधे समय तक टीक सदन का स्कोर चार -एक था। प्रतियोगिता का दूसरा हाफ शुरू होते ही चिनार सदन के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और एक के बाद अनेक गोल दागे। चिनार सदन के खिलाड़ियों ने टीक सदन की कमर तोड़ दी और प्रतियोगिता का मुकावला आठ-एक से जीत कर ट्राफी पर कब्ज़ा किया। चिनार सदन के अयान महाजन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक तीन गोल किया। कनिष्ठ वर्ग में, माणिक चौहान उल्लेखनीय गोल स्कोरिंग क्षमताओं के साथ सर्वोच्च स्कोरर के रूप में चमके, जबकि बलकरण सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर से नवाजा गया। वरिष्ठ वर्ग में अयान महाजन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल किया और उन्हें सर्वोच्च स्कोरर का खिताब दिया गया, जबकि देवदार सदन के दीनव गोयल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब अपने नाम अर्जित किया। हेमांग ठाकुर कनिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सामने आए, जबकि हरसिमरजीत सिंह विरदी ने उल्लेखनीय नेतृत्व और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब दिया गया ,जिससे उन्हें वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। अंत में विजयी सदन के विद्यार्थियों को मंच पर हेड टीचर पंकज शर्मा, के द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से फाइनल तक पहुंचने के सफ़र पर बातचीत करके सभी से व्यक्तिगत रूप में मिलकर शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस अवसर पर गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह, हेड ऑफ स्पोर्ट्स दिगंबर भट्ट, फुटबॉल कोच विनीत सिंह और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने आज यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ममीदन्ना सत्य रत्न श्री रामचन्द्र राव भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र पढ़े।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ-पत्र पर राज्यपाल और माननीय न्यायाधीशों के हस्ताक्षर प्राप्त किए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया, महापौर सुरेंद्र चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं सदस्य, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, वरिष्ठ न्यायिक, नागरिक और पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। न्यायमूर्ति रंजन शर्मा का जन्म 21 अगस्त, 1968 को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय धर्मशाला से ग्रहण की। उन्हें रोहतक विश्वविद्यालय से एलएलबी में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने दिसंबर, 1991 में एक अधिवक्ता के रूप में कार्यभार संभाला और मार्च, 2019 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने वर्ष 2008 और 2018 में दो बार अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। न्यायमूर्ति रंजन शर्मा ने विधि के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 20 जुलाई, 1968 को जन्में न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी किन्नौर जिला से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला, और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम नई दिल्ली से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए अर्थशास्त्र (ऑनर्स) और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। उन्हें वर्ष, 1994 में एक अधिवक्त के रूप में कार्य आरम्भ किया और उन्हें वर्ष 2015 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी ने विधि के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं हैं। न्यायमूर्ति राकेश कैंथला का जन्म 23 मई, 1968 को शिमला में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डी.ए.वी.स्कूल, लक्कड़ बाजार से तथा स्नातक की उपाधि राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला, से प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 1991 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 1991 में एक अधिवक्ता के रूप में कार्य आरम्भ किया और कानून के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने वर्ष 1995 में हिमाचल न्यायिक सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष, 2010 में उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की सीमित (लिमिटेड) प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियक्त हुए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सिविल और सत्र डिवीजनों में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले वह बतौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी में कार्यरत थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उद्यान विभाग द्वारा प्रकाशित 'व्यावसायिक मौन पालनÓ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक चंद्रशेखर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक बागवानी संदीप कदम, उद्यान विभाग के डॉ. कर्म सिंह वर्मा, डॉ. रंजन शर्मा तथा इस पुस्तक के लेखन डॉ. शरद गुप्ता व दमेश शर्मा उपस्थित थे। इस पुस्तक में मधुमक्खी पालन हेतु नवीनतम जानकारियों को समाहित किया गया है। यह किताब प्रदेश के मौन पालकों को मात्र 100 रुपये में उपलब्ध होगी। इस किताब को निदेशालय उद्यान विभाग, शिमला से प्राप्त किया जा सकता है तथा विभाग के ई-उद्यान पोर्टल पर भी यह उपलब्ध रहेगी।
कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई को पुलिस थाना गगल के अंतर्गत 2 व्यक्तियों को 104.22 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी का नाम टोनी (40) पुत्र मोहन निवासी मुरादपुर तहसील और जिला तरनतारन पंजाब एवं दूसरा अजय कुमार उर्फ अतुल पुत्र राकेश कुमार (23) निवासी गुहरा तहसील जवाली जिला कांगड़ा शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गगल में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, 30 जुलाई को ही थाना रक्कड़ टीम द्वारा भी एक व्यक्ति राहुल चौधरी पुत्र देश राज गांव कटयालू डाकघर देहरियां तहसील ज्वालमुखी जिला कांगड़ा को 2.91 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल के खिलाफ थाना रक्कड़ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। अभियोग में आरोपी से पूछताछ की जा रही है एवं आगे की तफ्तीश जारी है।
धर्मशाला अस्पताल के पास तब भीड़ लगी जब लोगों ने वहां एक उल्लू के एक नन्हे से बच्चे को नाली के पास देखा जो उड़ नहीं पा रहा था। वीडियो तो वहां हर कोई बना रहा था उस नन्हे से बच्चे का, लेकिन उसकी सहायता नहीं कर रहा था। पास से ही गुजरते धीरज को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत पहले तो उसे उठाया और बाद में उसका उपचार किया। गर्दन के पास उसके काफी कीड़े निकाले और अपने घर ले आए। लगभग 3 दिनों की देखरेख के बाद उन्होंने फिर रात के अंधेरे में उस उल्लू के बच्चे को जंगल में छोड़ दिया। धीरज महाजन ने बताया कि इस 3 दिनों की दोस्ती को वो कभी भुला नहीं पाएंगे, क्योंकि वह छोटा सा बच्चा उनके साथ दोस्ताना व्यवाहार करने लगा था। लेकिन जंगल के जीव का जंगल में ही रहना उचित होगा। गौर रहे कि क्रांति संस्था के अध्यक्ष काफी वर्षों से वन्य जीवों का संरक्षण करते आ रहे हैं। जंगली जीवों से दोस्ती के किस्से इनके अक्सर आप इनकी फेसबुक प्रोफाइल पर देख सकते हैं।
राजकीय महाविधालय सुग-भटोली में कालेज पत्रिका 'सुगांचल' के प्रथम संस्करण का विमोचन प्राचार्य शशि भूषण के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य ने कहा कि उनके लिए यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि कॉलेज में पहली बार पत्रिका का विमोचन हुआ। सभी छात्रों और छात्राओं ने इस पत्रिका में हर विषय पर आर्टिकल लिखे। सभी के लिए आज का दिन बहुत खास है। प्राचार्य शशि भूषण जी ने बताया कि अब से हर वर्ष इस पत्रिका को प्रकाशित किया जाएगा ताकि सभी छात्र-छात्राएं अपने विचार व्यक्त कर सकें। इस बर्ष का थीम सतत् विकास रहा।
एनएच-3 निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे पेश आ रहे हैं। इसी का ताजा उदाहरण आज सुबह देखने मिला जब टोनी देवी से कुछ दूरी पर कोलू सिद्ध के पास एक प्राइवेट बस रोड से नीचे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि रोड के साथ एक खंभा लगा हुआ था, जिसने बस को नीचे जाने से रोक लिया। जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कोई भी जानी नुकसान नहीं है। गनीमत यह रही कि जिस समय बस लुढ़की उसे ठीक नीचे टोनी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों की क्लासेस लगी हुई थी अगर बस खंबे से ना रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि घटना के तुरंत बाद स्कूल के बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एनएच निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। वहीं इसी रास्ते पर कई हादसे भी पेश आए हैं, लेकिन बावजूद इसके एनएच कंपनी सबक नहीं ले रही है। एनएच पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण मेन रोड टूटने के कारण यह हादसा पेश आया है।
सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने आज कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर सिंह के घर से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। कोलर में शराब तस्करों के ऊपर सिरमौर पुलिस की कार्यवाही जारी है पिछले कुछ वर्षों में लगातार इन तस्करों का अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा था उसके ऊपर सिरमौर पुलिस की कार्रवाई जारी है तथा पिछले कई महीनों से लगातार अवैध शराब की खेप बरामद की जा रही है।
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जसवां परागपुर अंकु पटियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सबसे भयंकर आपदा आई हुई है और भाजपा अनाप-शनाप बयानबाजी करके राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। पटियाल ने कहा कि प्रदेश में जिस दिन से भारी वर्षा के कारण असंख्य लोग मुश्किल में फंसे तब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्रियों तथा सीपीएस ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल कर रखा और दिन-रात बाढ़ में फंसे लोगों की मदद में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं को मोदी सरकार के पास जाकर प्रदेश में बाढ़ जैसे इस मुश्किल संकट में अप्रत्याशित तरीके से निपटने पर आर्थिक मदद दिलाने की पैरवी करनी चाहिए, जबकि पिछली भाजपा सरकार में हेलिकॉप्टर का जितना दुरुपयोग पूर्व मुख्यमंत्री ने किया है। उसकी जांच होनी चाहिए।
"जो चाचा है वो ही भतीजा है, जो भतीजा है वो ही चाचा है "...सोलन नगर निगम की सियासत कुछ यूँ ही दिखती है। कहीं भाजपाई, कांग्रेस के साथ है तो कहीं कांग्रेसी, भाजपाइयों के साथ। बेशक नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए थे, लेकिन निगम की अंदरूनी सियासत पर पार्टी का बहुत असर दिखता नहीं है। यूँ तो नगर निगम पर कांग्रेस का कब्ज़ा है, लेकिन कांग्रेस के ही पार्षद भाजपा के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव ला चुके है। ये अलग बात है कि तब तकनीकी नासमझी के चलते उनका दांव उल्टा पड़ गया था। अब भी कांग्रेस के कुछ पार्षद अलग थलग दिख रहे है। निगम के जनरल हाउस में अमूमन हंगामा भी भाजपाइयों से ज्यादा कांग्रेसी ही करते है। उधर, मेयर और डिप्टी मेयर की राजनैतिक सेहत को कोई नुक्सान होता नहीं दिखता। दोनों जमे हुए है, डटे हुए है और इनके पास आवश्यक समर्थन भी दिखता है। हालांकि ढाई साल बाद नियम के मुताबिक मेयर बदला जाना है और ढाई साल इसी अक्टूबर में पूर्ण होंगे। ऐसे में राजनैतिक सरगर्मियां फिर तेज है। वहीँ कांग्रेस की इस खींचतान में भाजपा संभावना तलाश रही है। अविश्वास प्रताव के वक्त भी कांग्रेस के कुछ पार्षदों के साथ जो तय हुआ था उसमें भाजपा का डिप्टी मेयर और कांग्रेस का मेयर बनना था। पर माहिर मान रहे है कि भाजपा की निगाह अब मेयर पद पर है। डॉ राजीव बिंदल के अध्यक्ष बनने के बाद निसंदेह भाजपा को किसी तिगड़म की उम्मीद जरूर होगी। अगर बिंदल किसी भी तरह ऐसा कर देते है तो ये कांग्रेस के लिए तो झटका होगा। हालांकि ऐसा मुश्किल जरूर है, पर गीले शिकवे भूलकर कांग्रेसी एकजुट नहीं हुए तो ये मुमकिन तो है ही। सोलन नगर निगम में कुल 17 पार्षद है, 9 कांग्रेस के, 7 भाजपा के और एक निर्दलीय जीतकर आएं है। निर्दलीय पार्षद पूर्व में भाजपाई थे और उनका झुकाव भाजपा की तरफ रह सकता है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सिर्फ एक का अंतर रह जाता है। विभाजित दिख रहे कांग्रेस के पार्षदों के बीच इस एक के अंतर को पाटना भाजपा के लिए शायद मुश्किल न हो। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस के पार्षदों की राजनैतिक निष्ठा भी अलग अलग नेताओं के साथ है। जाहिर है कांग्रेस को अभी से न सिर्फ स्थिति कंट्रोल में लानी होगी, बल्कि फूंक फूंक कर कदम बढ़ाना होगा। वहीँ इस पूरी राजनैतिक खींचतान के बीच निजी तौर पर कांग्रेस के डिप्टी मेयर राजीव कोड़ा की पकड़ जरूर मजबूत दिखती है। होली लॉज के करीबी माने जाने वाले कोड़ा की पकड़ दोनों ही तरफ के कई पार्षदों पर दिख रही है। कोड़ा की पोलिटिकल मैनेजमेंट फिलवक्त बेहतर लगती है और माहिर मान रहे है कि मौजूदा स्थिति में राजीव कोड़ा को कम नहीं आँका जा सकता। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान के लिए भी आगे का कोई निर्णय आसान नहीं होने वाला। बहरहाल सवाल ये ही है कि क्या सोलन नगर निगम में कोई अप्रत्याशित गठजोड़ देखने को मिलेगा या कांग्रेस स्थिति कंट्रोल कर लेगी।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत अधवानी रॉड पर एक निजी स्कूल के समीप दो गाड़ियों के बीच में टक्कर होने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस हादसे में करण सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी पुरतयाला ज्वालामुखी ने शिकायत दर्ज की है कि जब वो अपनी गाड़ी नम्बर एचपी 83 0283 में अपनी बहनों के साथ जा रहा था, तो वेद धारा स्कूल के पास अपनी बहन नीलम की तबीयत खराब होने के कारण जैसे ही उसने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे लगाई तो एक कार नंबर एचपी 83 A 8607 ने तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण उसकी गाड़ी को हिट कर दिया जिससे उसकी बहन को पांव में गुम चोट आई है तथा गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है जो इस बयान पर उक्त गाड़ी के चालक सुमित कुमार सुपुत्र जगदीश कुमार निवासी धनोट अधवानी के खिलाफ पुलिस थाना ज्वालामुखी में केस दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 जुलाई को पुलिस थाना नगरोटा बगवां ने सुमित खजूरिया निवासी गांव सालन डाकघर दयालाचक तहसील हीरानगर जिला कठुआ जम्मू एवं कश्मीर को प्रतिबंधित 1160 परोक्सोविन स्पास कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना नगरोटा बगवां में अभियोग संख्या 126/23 दिनांक 27.07.2023 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। अभियोग में आरोपी से पूछताछ की जा रही है एवमं आगे की तफ्तीश जारी है।
पर्यावरण-अनुकूल समाधान अपनाकर हिमालयी समुदायों को एकजुट होने पर दिया जोर भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर, हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर झटका लगा है, जो बेलगाम लालच और उपेक्षा के परिणामों को उजागर करता है। लेख 'कुल्लू तबाहÓ ब्यास नदी के किनारे बहुमंजिला होटलों के अंधाधुंध निर्माण के कारण होने वाली भयावहता, दुख, विनाश और जीवन की हानि पर प्रकाश डालता है। पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच नाजुक संतुलन पर विचार किए बिना, होटल व्यवसायियों द्वारा लाभ की निरंतर खोज विनाशकारी साबित हुई है। पिछले पांच दशकों में, ढलान वाली पहाड़ियों और नदी तटों पर बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सद्भाव को बाधित कर दिया है, जिससे यह पर्यावरणीय आपदाओं के प्रति संवेदनशील हो गया है। हाल ही में शामती, सोलन (हि.प्र.) में आई आपदा, जहां अव्यवस्थित जल प्रवाह के कारण कई घर ढह गए, भूवैज्ञानिक स्तर की अनदेखी और बिना सावधानी के निर्माण के गंभीर परिणामों पर जोर देती है। वर्षा का बदलता पैटर्न, जिसमें छोटे और तीव्र दौर शामिल हैं, भी चिंता का कारण बन गया है। पतझड़, गर्मी और सर्दी के सुपरिभाषित मौसम अब धुंधले हो गए हैं, उनकी जगह जलवायु परिस्थितियों की अतिव्यापी अवधि ने ले ली है। इन अनियमित मौसम पैटर्न के कारण अभूतपूर्व बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, शहरों में पानी भर गया है और जान-माल का नुकसान हुआ है। जैसे ही हम 2023 की विनाशकारी घटनाओं के साक्षी बनते हैं, यह स्पष्ट हो जाता है कि यह पर्यावरणीय लापरवाही जारी नहीं रह सकती। प्रकृति का प्रकोप एक सख्त अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि हमारे कार्यों के परिणाम होते हैं, और योजना और दूरदर्शिता की कमी के परिणामस्वरूप गंभीर परिणाम हो सकते हैं। दिल्ली का डूबना और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन सभी के लिए खतरे की घंटी होनी चाहिए। तत्काल समाधानों की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए, हमें यह समझना चाहिए कि मानवीय सरलता से प्रेरित अस्थायी सुधार केवल अल्पकालिक राहत प्रदान कर सकते हैं। एक स्थायी भविष्य के लिए, एक व्यापक दृष्टिकोण जो अनियंत्रित विकास पर पारिस्थितिक संरक्षण को प्राथमिकता देता है, जरूरी है। शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर पी के खोसला ने इस नव चुनौती का सामना करने के लिए एकजुट प्रयास का आग्रह किया। वह इस बात पर जोर देते हैं कि पुनर्प्राप्ति का मार्ग पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच एक नाजुक संतुलन खोजने में निहित है, जहां टिकाऊ प्रथाएं और जिम्मेदार विकास साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने भरी मात्रा में पेड़ लगाने पर भी ज़ोर दिया और कहा की केवल सामूहिक कार्रवाई, दूरदर्शिता और हिमालय के प्राकृतिक आश्चर्यों को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता के माध्यम से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और अधिक लचीला भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। (लेखक शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर हैं)।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए २९ जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा (ईएमआरएसएसटी-२०२३) स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा भारी बारिश से सम्पर्क मार्गों के अवरूद्ध होने तथा संचार सुविधा में बाधा उत्पन्न होने के दृष्टिगत स्थगित गई है। परीक्षा की आगामी तिथि पुनः घोषित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आठ एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत अमित कलथाइक को सहायक आयुक्त(राजस्व)-कम-तहसीलदार थुनाग मंडी, मयंक शर्मा कमरऊ सिरमौर, अर्शिया शर्मा झंडूता बिलासपुर, शिखा इंदौरा कांगड़ा, आकांक्षा शर्मा भुंतर कुल्लू, ओशिन संधोल मंडी, मोहित रत्न कांगड़ा व कुलवंत सिंह पोटन को पूह किन्नौर तैनात किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव की तरफ से विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस जसवां-परागपुर ब्लाक अध्यक्ष रजनीश उर्फ अंकु पटियाल ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अंकु पटियाल ने बताया कोई भी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोग अपनी समस्या उनको बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि काफी बार देखा गया है कि मनरेगा कर्मियों मजदूर वर्ग रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और कंपनियों में काम कर रहे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 98729 - 70777 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। कोई भी फोन और व्हाट्सएप के माध्यम में अपनी समस्या से उनको अवगत करवा सकता है। उनकी समस्या का हल किया जाएगा। अंकु पटियाल ने बताया कि इसके अलावा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, माता-बहनों को अगर किसी प्रकार की समस्या पेश आये तो वे सभी भी हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अंकु पटियाल ने बताया कि जनसेवा करना ही एकमात्र लक्ष्य है और वे बिना किसी भेदभाव से जनसेवा करते आये है और आगे भी करते रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार को कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन एवं देहरा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरदेव कंवर ने शिमला सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने बरसात व बाढ़ से देहरा विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। नरदेव कंवर ने इससे पहले देहरा डिवीजन के सभी अधिकारियों से बैठक की और नुकसान का फीडबैक लिया। कंवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा से देहरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नरदेव कंवर को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार चोटी के जंगल में बिलासपुर का युवक लापता हो गया, जिसे शुक्रवार सुबह पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवक अभिषेक शर्मा निवासी गांव बकैन बिलासपुर अपने दो दोस्तों के साथ चूड़धार यात्रा के लिए पहुंचा था। वीरवार सुबह 10 बजे के करीब शिरगुल महाराज के दर्शन कर तीनों वापस नौहराधार लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में दो दोस्त आगे निकल गए, जबकि अभिषेक फोन सुनते हुए रास्ते से भटक गया। धुंध के कारण कई घंटे जंगल में भटकने के बाद भी उसे रास्ता नहीं दिखाई दिया। डरा-सहमा युवक रात भर जंगल में भटकता रहा। उधर, लापता हुए युवक के साथियों ने नौहराधार पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही दोस्त के रेस्क्यू की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस दल चूड़धार के लिए रवाना हुआ। रात भर चले सर्च अभियान के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अभिषेक को रेस्क्यू कर लिया गया। डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि अभिषेक शर्मा बिलासपुर से अपने दो अन्य दोस्तों के साथ चूड़धार मंदिर में माथा टेक कर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के बीच नौहराधार वापस लौट रहा था। इस दौरान जंगल में वो अपने साथियों से बिछड़ गया, जिसे आज सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में श्रद्धालु चूड़धार की यात्रा से बचें। ख़राब मौसम में यात्रा जोखिमपूर्ण हो सकती है।
डाडा सीबा तहसील की पंचायत रोड़ी-कोड़ी के वार्ड 5 में बारिश के कारण एक पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार दोपहर टीन पोश पशुशाला की दीवारें गिर जाने से पशुशाला के अंदर बंधें पशु बाल-बाल बचे। पंचायत के देसराज पुत्र हजारु राम ने बताया कि बारिश के चलते पशुशाला की दीवारें गिरी हैं, इससे काफी नुकसान हुआ है। देसराज ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया पशुशाला की दीवारें गिर जाने के कारण अंदर रखा पशुओं के लिए चारा खराब हो गया है। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन को दे दी है। वहीं, रोड़ी-कोड़ी पंचायत के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया वे स्वयं मौके पर गए थे। पशुशाला गिर जाने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए। क्या कहते हैं तहसीलदार उधर, इस संबंध डाडा सीबा तहसीलदार बीरबल ने बताया कि हलका पटवारी को मौका पर जाने के आदेश दिए गए हैं। नुकसान का आकलन करने के उपरांत रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
ओआरएस दिवस 29 जुलाई के उपलक्ष्य में 28 जुलाई को जिला स्तरीय विश्व ओआरएस दिवस ग्राम पंचायत चैतडू में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओ आर एस के बारे में जानकारी देना, ओआरएस के महत्व लोगों को समझाना ओआरएस गोल बनाने की सही विधि समझाना, ताकि दस्त होने पर लोगों को पानी की कमी ना हो सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वॅदना ने बताया कि ओआरएस का घोल या ओरल रिहाइड्रेशन सलूशन, जिसे हम जीवन रक्षक गोल मानते हैं, दस्त में एक रामबाण दवाई का काम करता है। परंतु लोगों को ओआरएस के महत्व के बारे में जानना बहुत जरूरी है। ओआरएस घोल से हम लाखों लोगों की जिंदगियों को बचा सकते हैं। अगर उल्टी और दस्त होने पर सही विधि से ओआरएस का घोल समय-समय पर देते रहने से हम जीवन को बचा सकते हैं। ओआरएस का घोल पानी की कमी को दूर करता है, जिससे व्यक्ति मरने से बच सकता है 1 लीटर साफ या उबला हुआ पानी में सही तरीके से बना हुआ सलूशन हो तो हमारी इंटेस्टाइन इसको अवशोषित करती है। अगर ठीक तरीके से ना बनाया जाए दस्त रोकने के बजाय और दस्त लग सकते हैं। घर में इमरजेंसी अचानक जरूरत पड़ने अगर घोल बनाना पड़े किस प्रकार घोल बनाना चाहिए। सभी विस्तार से समझाया गया। इसके साथ कार्यक्रम अधिकारी ने यू विन के बारे में भी आशा वर्कर को जानकारी दी। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने पानी की कमी के प्रकार के बारे में बताया गयपानी की कमी का पता हम कैसे आंखें, जीव और चमड़ी पर हम देख सकते हैं पानी की कुछ कमी होने पर घोल की मात्रा कितनी देनी है गंभीर पानी की कमी को पहचान कर बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजना है। स्वास्थ्य शिक्षा श्रीमती अंजलि बताया दस्त होने पर अपने हाथों की सफाई ,भोजन में स्वच्छता बनाए रखना दस्त होने पर बच्चों में घोल के साथ-साथ पतले पेय पदार्थ जारी रखना तथा छोटे बच्चों में निरंतर स्तनपान कराते रहना जरूरी है। अगर दस्त में सुधारना हो तो तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैकलोडगंज के डॉक्टर रितिका तथा शाहपुर की स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना उपस्थित रहे।
कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में पालमपुर के सौरभ वन विहार में अब टॉय ट्रेन स्थापित करने के लिए 65 लाख की स्वीकृति मिली है, ताकि पर्यटकों विशेषकर बच्चों को आकर्षित किया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के रमणीय स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस बाबत नियमित तौर समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं ताकि कांगड़ा को टूरिज्म कैप्टिल के रूप् में विकसित किया जा सके। वनखंडी में राज्य के सबसे बड़े चिड़ियाघर के लिए भी मिली स्वीकृति जिला कांगड़ा के बनखण्डी में बड़े चिड़ियाघर के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सी.जेड.ए.) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बड़े चिड़ियाघर की स्थापना एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति से सरकार की इस परियोजना को मूर्तरूप प्रदान करने में बल मिलेगा। इस चिड़ियाघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। यह चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्त्व की समझ विकसित करने के केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। टूरिज्म विलेज के लिए भी चयनित की जा रही है भूमि डीसी ने बताया कि जिले में पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टूरिज्म विलेज के लिए धर्मशाला के समीप नरघोटा में करीब 25 हेक्टेयर भूमि देखी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टूरिज्म विलेज के लिए जिले में अन्य उपयुक्त स्थानों में भी जमीन तलाशी जाए। उन्होंने बताया कि आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण के लिए सकोह में 2 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। वहीं कन्वेंशन सेंटर के लिए सिद्धबाड़ी में 4 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। यहां निर्माण को लेकर एशियन विकास बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधि साईट निरीक्षण भी कर चुके हैं। पौंग में विकसित होगा इको-टूरिज्म उपायुक्त ने कहा कि पौंग क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और इकोसिस्टम को संरक्षित रखने के लिए वहां पर्यावरण हितैषी टूरिज्म मॉडल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी विभाग के द्वारा क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौंग क्षेत्र को इको-टूरिज्म के हिसाब से विकसित करने के लिए यथोचित योजना बनाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हाल ही में हुई आपदा से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए गए अनुकरणीय प्रयासों की विश्व बैंक ने सराहना की है। भारत में बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ते तानो कौमे ने एक पत्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई स्थितियों से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए मुख्यमंत्री की असाधारण नेतृत्व क्षमताओं की सराहना की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से निगरानी और प्रदेश से पर्यटकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने तथा त्वरित कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में आपदा के कारण प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है और इस की भरपाई करने में कम से कम एक वर्ष लगेगा। उन्होंने कहा कि अब तक 8000 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान का अनुमान है और सड़क, पुल, बिजली और पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थायी बहाली राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य और प्रदेशवासियों के लिए परीक्षा की घड़ी है और विश्व बैंक का सहयोग यहां पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्व बैंक ने प्रदेश को नुकसान के व्यापक आकलन और पूर्ण सहायता प्रदान करने की पेशकश की है। विश्व बैंक ने सड़क, बिजली, जलापूर्ति, आवास, सार्वजनिक भवन, सिंचाई बुनियादी ढांचे, कृषि, बागवानी, पशुधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नुकसान के सटीक आंकलन के लिए वैश्विक आपदा न्यूनीकरण और पुनर्प्राप्ति सुविधा (जीएफडीआरआर) के सहयोग से मूल्यांकन का प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावित मूल्यांकन का उद्देश्य पुनर्वास प्रक्रिया में सहायता और पुनर्निर्माण प्रयासों को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इसके अलावा, विश्व बैंक, पुनर्वास और पुनर्निर्माण, आपदा जोखिम प्रबंधन, अधोसंरचना निर्माण, पारिस्थितिकी तंत्र और आजीविका के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय में उदारतापूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए विश्व बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्व बैंक की सहायता से राज्य पुनर्वास और पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा और भविष्य में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ प्रणाली विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के महाप्रबंधक अंकुश वडेहरा ने कम्पनी की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। इस योगदान के अलावा एचयूएल ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 50 लाख रुपये के दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जैस हॉर्लिक्स, लाइफबॉय, रेड लेबल टी सहित अन्य उत्पाद प्रदान करने का भी प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त कंपनी भागीदारों और एजेंसियों की मदद से राहत और पुनर्वास कार्य में भी सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सरकार के राहत एवं पुनर्वास कार्य को बल प्रदान करेगा।
भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गेहंू की साप्ताहिक ई- नीलामी के शर्तों में कुछ आंशिक सुधार किए हैं, जिससे की अलग अलग स्वामित्व वाले इकाइयों को गेहूं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके जो की गेहूं उत्पादों के बाजार मूल्यों में स्थिर रखने में सहायक सिद्ध होंगे। पूर्व में एक जीएसटी नंबर पर अधिकतम 100 मेट्रिक टन गेहंू की खरीद की जा सकती थी, जिसमे परिवर्तन कर अब जीएसटी के साथ-साथ पैन नंबर भी लिंक कर दिया गया है तथा एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम सीमा 100 मेट्रिक टन निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी में गेहूं खरीद करने वाले इकाइयों, उपक्रमों को इस बात का प्रमाणपत्र भी देना होगा की उनके द्वारा नीलामी में क्रय किए गए गेंहू से गेहूं उत्पादों का निर्माण उनके स्वयं के उपक्रम द्वारा की जाएगी ना की क्रय किए गए गेहूं को किसी दूसरे उपक्रम या व्यापारी को बेचा जाएगा। प्रत्येक बुधवार को होने वाले नीलामी में भाग लेने वाले उपक्रमों को पहले अमानत राशी मंगलवार तक जमा करने के बजाए अब अमानत राशी सोमवार को 6 बजे सायं तक जमा करने होंगे। 28 जून से प्रारंभ हुए ई- नीलामी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक पांच साप्ताहिक नीलामी में 8200 मेट्रिक टन गेंहू की बिक्री प्रदेश में की जा चुकी है तथा भविष्य में भी गेहूं, चावल की खुले बाजार में बिक्री चालू रखी जाएगी।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बनकर उभरी हैं। मनमोहन शर्मा गत सांय यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली व जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार खाद्यान, खाद्य तेल एवं नमक इत्यादि उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के कार्यान्वयन सहित समय-समय पर निरीक्षण के माध्यम से उपभोक्ताओं के हित संवर्द्धन के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए समयबद्ध कार्य करें और औचक निरीक्षणों के द्वारा उपभोक्ताओं के हित एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपायुक्त ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 324 उचित मूल्य की दुकाने है। उन्होंने कहा कि इन उचित मूल्य की दुकानो के माध्यम से अप्रैल से जून, 2023 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 7414 क्विंटल चीनी, लगभग 32,747 क्विंटल चावल, लगभग 49,818 क्विंटल आटा, लगभग 7036 क्विंटल उड़द, चना, मूंग एवं मलका दाल, 5,57,227 लीटर खाद्य तेल तथा लगभग 1968 क्विंटल आयोडाईज्ड नमक वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला में 324 उचित मूल्य की दुकानो में से 195 दुकाने सहकारी सभाओं द्वारा, 122 व्यक्तिगत, 02 महिला मण्डलों द्वारा तथा 05 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 19 गैस एजेन्सियों के पास 2,03,209 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए निर्धारित योजनाओं के अनुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत ज़िला सोलन में अब तक 2,35,880 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। योजना के तहत इस अवधि में बीपीएल व अन्तोदय कार्ड धारकों को 1823 मीट्रिन टन चावल तथा 2234 मीट्रिक टन आटा और एपीएल कार्ड धारकों को 1137 मीट्रिक टन चावल तथा 2399 मीट्रिक टन आटा वितरित किया गया।
प्रदेश में सभी जिलों में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है और राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2 रेफरल लैब व 12 जिला रेफरल प्रयोगशालाओं द्वारा प्रदेश में वायरल हेपेटाइटिस की रैपिड स्क्रीनिंग की जा रही है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संजय अवस्थी ने कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सभी पात्र रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवाएं नि:शुल्क हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई की जांच और उपचार के लिए 12 उपचार केंद्रों के अलावा दो मॉडल उपचार केंद्र भी हैं। गर्भवती महिलाओं, उच्च जोखिम समूहों (कैदियों, नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं, ट्रक ड्राइवरों, ट्रांसजेंडर आदि) की नियमित जांच का कार्य किया जा रहा है। श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में वायरल लोड टेस्टिंग नि:शुल्क की जा रही है। हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के मरीजों की वायरल लोड टेस्टिंग के बाद मरीज को उपचार के लिए पात्र पाए जाने पर राज्य अधिसूचित उपचार केंद्रों में उपचार प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मंत्रालय का यह कार्यक्रम देश में वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम और इसे नियंत्रित करने के लिए सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने की दिशा में एकीकृत पहल है। इसके तहत वायरल हेपेटाइटिस को 2030 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष केंद्र सरकार ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस की विषयवस्तु 'हेपेटाइटिस का सामनाÓ हाथ मिलाना एकीकरण तथा विकेंद्रीकरण से प्रतिक्रिया में तेजी लाना रखी गई है। उन्होंने कहा कि एनवीएचसीपी कार्यक्रम तहत हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई, की रोकथाम, रोग के कारण का पता लगाना और उपचार के परिणामों की मैपिंग की जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज सोलन विकास खंड की ग्राम पचंायत सलोगड़ा में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जनाकरी आई.बी.सी.सी समन्यवक राधा चैहान ने दी। राधा चैहान ने कहा कि हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ा एक रोग है जो वायरल संक्रमण के कारण होता है। इसका मुख्य लक्षण लीवर में सूजन आना है। हेपेटाइटिस चार प्रकार का होता है जिसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी तथा ई शामिल है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस, संक्रमित सुइयों के प्रयोग से, असुरक्षित यौन सम्बन्ध से तथा संक्रमित माँ से बच्चों में फैलता है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस ए और ई दूषित भोजन व पानी के सेवन से फैलता है जिसका लक्ष्ण वज़न कम होना, भूख न लगना, खारिश, पेट दर्द व सूजन, उल्टी, बहुत अधिक थकान होना, मूत्र का रंग बदलना इत्यादि हैं। राधा चैहान ने कहा कि हेपेटाइटिस बीमारी से बचाव के लिए अपने हाथ अच्छे से धोएं, असुरक्षित यौन सम्बन्ध न बनाएं, हेपेटाइटिस ए और बी का टीकाकरण करवाएं, अधिक पानी पीएं, मदिरा का कम सेवन करें, अपना रेज़र व टूथब्रश किसी से शेयर न करें, टैटू बनाते समय सुरक्षित उपकरणो का उपयोग करें तथा भोजन को चबा-चबा कर खाएं। इस अवसर पर हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर, आगंनबाडी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य केन्द्र सलोगडा के कर्मचारी उपस्थित थे।


















































