बैठक में राज्य हित से जुड़े अनेक मामलों पर हुई सकारात्मक चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक में भाग लिया। उन्होंने बैठक में राज्य हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि कि सेब के कार्टन बॉक्स पर जीएसटी दर को वर्तमान 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि सेब के कार्टन बॉक्स पर जीएसटी का बोझ सेब उत्पादकों को वहन करना पड़ रहा है और इन पर जीएसटी कम करने से उनकी इनपुट लागत में काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन का राज्य की आर्थिकी में अहम योगदान है और उनके हितों संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने वाहन खरीद पर जीएसटी के नुकसान का मुद्दा भी उठाया और बताया कि जब राज्य के निवासी आसपास के राज्यों में वाहन खरीदते हैं, तो इससे राज्य को जीएसटी का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी खरीद पर जीएसटी राज्य को मिलना चाहिए। क्योंकि राज्य से बाहर खरीद के उपरांत राज्य के लोगों द्वारा इन वाहनों को हिमाचल में ही पंजीकृत करवाया जाता है। उन्होंने परिषद को अवगत करवाया कि ऐसी खरीद से संबंधित कर, जीएसटी के मूल सिद्धांत के अनुसार उपभोग करने वाले राज्य में प्रवाहित होना चाहिए। जीएसटी परिषद ने उद्योग मंत्री की सक्रिय भागीदारी और तथ्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए गए राज्य के पक्ष से कई विवादास्पद मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया। जीएसटी ट्रिब्यूनल की स्थापना से संबंधित मामले पर भी परिषद द्वारा विचार-विमर्श किया गया। जीएसटी न्यायाधिकरणों की स्थापना न होने से करदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें जीएसटी न्यायाधिकरण की अनुपस्थिति में अपीलीय प्राधिकारी के निर्णय के विरुद्ध न्यायालय की शरण में जाना पड़ता है। बैठक में उद्योग मंत्री द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा से निकट भविष्य में शिमला में जीएसटी ट्रिब्यूनल की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस और अतिरिक्त आयुक्त (जीएसटी) राकेश शर्मा ने भी भाग लिया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन एवम् ऐतिहासिक मंदिर काठगढ़ इंदौरा, हिमाचल प्रदेश में आज तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।रात 10 बजे से श्रद्धालु भक्त लंबी कतारें लगाकर बैठकर जय भोलेनाथ के उद्घोष से बम-बम भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे और जैसे ही रात के 12बजे। मंदिर के कबाड़ खुले तो मंदिर परिसर अतिशबाजी गूज उठा तथा जयकारे लगाते हुए बारी-बारी अपना शीश नवाजकर भोलेनाथ के दर्शन किए। यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलती रही और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भोले नाथ के दरबार में आए मंदिर सुधार सभा द्वारा भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कलाकारों को बुलाया गया, जिसमें मशहूर कलाकार प्रमोद राणा द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर भजनों से भक्तो ने नाचकर भी आनंद लिया। जिसमें खासतौर पर मेरे बाबे दा चिमटा किथे बजया, मेले जाना कालका दे व शिव महिमा इत्यादि भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया। उन्हें सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज विशेष अतिथियों में पठानकोट के एक्स मेयर अनिल, पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, एसडीएम सलूणी स्वाति आदि ने भोले नाथ के दर्शन किए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मेले का समापन कल 19 तारिक को 4 बजे होगा, जिसमें स्थानीय विधायक मलेन्द्र राजन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल ने आज यहां जाखू स्थित हनुमान जी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल रोप-वे से जाखू मंदिर गए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राजभवन के बाहर यह उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने भगवान हनुमान से हिमाचल प्रदेश के नागरिकों पर अपनी अपार कृपा बरसाने और सभी को अच्छा स्वास्थ्य देने की कामना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड़ में स्थित शिव चलोटू मंदिर के रख रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य किया जाएगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव चलोटू मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। पठानिया ने स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी की मांग पर शिव चलोटू मंदिर में रेलिंग लगाने की बात कही। उन्होंने शिवरात्रि के शुभ दिन पर शाहपुर की जनता को बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के उत्थान और लोगों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि के दिन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों मंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर और देव-स्थान हमारी स्मृद्ध सांस्कृतिक संपदा और परंपराओं के यथावत चलने का आधार हैं। उन्होंने कहा कि इन देव स्थानों के संचालन और व्यवस्था से सामाजिक ढाँचा भी मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संरक्षण कर, उनकी पवित्रता को अक्षुण रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार का अस्तित्व भी इन्ही मंदिरों और देवी-देवताओं के इर्द-गिर्द है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इन उत्सवों को और अधिक उत्साह और शुद्ध भाव से मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी प्रधान सरवन कुमार, संजय कुमार, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, बलदेव कुमार व रिखी राम सहित स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिव प्रताप शुक्ल ने संस्कृत में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने प्रभार प्रमाण पत्र पर राज्यपाल के हस्ताक्षर प्राप्त किए। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य संसदीय सचिव, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह-प्रभारी प्रदेश कांग्रेस तजिंदर सिंह बिट्टू, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, विधायकगण, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, राज्य सूचना आयुक्त आर. डी. धीमान, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और सदस्य, विश्वविद्यालयों के कुलपति, पुलिस और सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इसके उपरांत, मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल संविधान का एक उच्च पद है और वह राज्य सरकार के साथ समन्वय से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए भारत के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राज्यपालों द्वारा आरंभ किए गए कार्यों को पूरा करेंगे और मुख्यमंत्री से उन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने में सहयोग करने का आग्रह भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है और अब वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में अधिकांश समय सड़क मार्ग से ही यात्रा करेंगे ताकि वह लोगों की समस्याओं को जान सकें और हिमाचल को और करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और उन्होंने देवभूमि में ‘देवभाषा’ में शपथ लेकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में कौशल विकास के लिए भी कार्य करेंगे ताकि युवा पीढ़ी को लाभ मिल सके। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बुराई तेजी से हमारी युवा पीढ़ी, देश के भविष्य को अपने शिकंजे में ले रही है। उन्होंने कहा कि सबसे दुखद स्थिति यह है कि आज दूर-दराज के क्षेत्रों में भी नशा अपने पांव पसार रहा है, जिसे रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कानून और पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर काम करता है लेकिन इसके लिए समाज को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति के अभियान को और व्यापक बनाकर प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। हिमाचल देवभूमि है और यहां नशे के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस नशा निवारण जागरूकता के लिए मीडिया से भी सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के आतिथ्य की सराहना भी की। राज्यपाल ने शपथ लेने से पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ यज्ञ भी किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का जीवन-परिचय शिव प्रताप शुक्ल का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट-खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुये। इसके उपरान्त, वर्ष 1991 में पुनः निर्वाचित हुये एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की पहली सरकार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में प्रारंभिक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एवं भाषा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। उन्होंने बागवानी विभाग, खेलकूद, युवा कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के दायित्व का निवर्हन भी किया। वह वर्ष 1993 में पुनः विधानसभा के लिए निर्वाचित हुये। वर्ष 1996 में चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के पश्चात् कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह की सरकार में कारागार विधि एवं न्याय एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया। इसके उपरान्त, 10 जून, 2016 को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये। उन्होंने 3 सितम्बर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार का दायित्व संभाला। उन्होंने 4 जुलाई, 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली की माता किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक चलेगा। इस बैठक में सिर्फ आगमी लोकसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम का गठन का भी खाका खींचा जाएगा। कांग्रेस में सबसे पावरफुल मानी जाने जाने वाली कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी के लिए क्या 26 साल के बाद चुनाव होंगे की भी तैयारी की जा रही है। तीन दिन तक चलने वाले महाअधिवेशन के लिए हिमाचल से संबंध रखने वाले कांग्रेस के युवा नेता गोकुल बुटेल को एआईसीसी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें 8 लोगों की समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया है। गोकुल बुटेल को हाल ही में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण एवं सूचना प्रौद्योगिकी) कैबिनेट रैंक के साथ लगाया गया है। अब राष्ट्र स्तर पर एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गोकुल बुटेल का राजनेतिक कद और बढ़ा है। गोकुल बुटेल ने कहा है की जो भी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी श्रद्धा और ताकत से निर्वहन करेंगे। साथ ही में उन्होंने इस ज़िमेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दाड़लाघाट में भी महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार करने लग गई थी। लोग आज के दिन उपवास रखकर बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन व बड़ी श्रद्धा से शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। शिव मंदिर में बाबा जयदेव गिरी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयारी किया गया घोटा, फलाहार, खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने खूब भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया था। साथ ही दाड़ला बाजार में भी लोगों ने जगह जगह पर दूध, पकोड़े व फलों का प्रसाद वितरित किया।
तिलक राज । कांगड़ा पंचायत समिति वार्ड-4 के सदस्य नवल किशाेर ने सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा जाति, धर्म के आधार लोगो को सामान अवसर प्रदान करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था उपलब्ध की गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को ओबीसी प्रमाण पत्र के तहत उन्हें आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। भारत के प्रत्येक राज्य के अंदर ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग-अलग दस्तावेज की आवश्यकता होती है। उन्हाेंने कहा कि हर वर्ष पैसे खर्च करके ओबीसी प्रमाण पत्र बनबाने के लिए कई सरकारी कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़़ते हैं। प्रदेश में हर वर्ष लाखों नए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र बन रहे है, युवाओं को हर साल इन प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण कराना पड़ रहा है। हर वर्ष नया आवेदन ओर पैसे खर्च करके बनता है। नया ओबीसी प्रमाण पत्र, लंबी कतारों में लगकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, सो अलग। ओबीसी प्रमाण पत्र सिर्फ चालू वित्तीय वर्ष तक के लिए जारी होता है। नया वित्तीय वर्ष लागू होते ही इनका नवीनीकरण कराना जरूरी है। मेरी माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रार्थना है कि ओबीसी प्रमाणपत्र को आजीवन के लिए मान्य किया जाए।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जमानाबाद से ढोल-नगाड़ों संग चले बाराती, कलाकारों ने मंत्रमुग्ध किए भक्त तिलक राज। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ते गांव जमानाबाद-अब्दुल्लापुर में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। भगवान शंकर की बारात चमत्यकारेश्वर शिव मंदिर जमानाबाद से अब्दुल्लापुर मंदिर तक रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मस्ती करते हुए भक्त महाशिवरात्रि के इस पावन समारोह के गवाह बने। भगवान शिव शंकर व पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने अपने अद्भुत नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सत्य साईं युवक मंडल दगोह नेकी नाैण के आसपास मरम्मत एवं साफ-सफाई नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वाधान में आयोजित खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन सत्य साईं यूथ क्लब दगोह द्वारा शनिवार को किया गया। यह तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर 18 से 20 फरवरी तक चलेगा शिविर के पहले दिन आज सत्य साईं युवक मंडल दगोह द्वारा नौण, बाबड़ी के पास की झाड़ियों की साफ-सफाई एवं आसपास पंचायत द्वारा किए गए कार्य का फैला मलबा और कचरा हटाया कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य साईं युवक मंडल दगोह के प्रधान सुभाष धीमान द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सुभाष धीमान, शम्मी धीमान, शिवम धीमान, काजल धीमान, साहिल, हनी, अभी, शगुन, विशाल, अक्कू, नैतिक, सुजल राणा व नरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। सत्य साईं युवक मंडल दगोह की ओर से कार्य शिविर में भाग लेने वाले सभी युवाओं के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की हुई थी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व का प्रदेश के लोगों के लिए विशेष महत्व है। लोग इस अवसर पर भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के माध्यम से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।
मनीष ठाकुर । नूरपुर मंडल नुरपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत लोहार पुरा के गांव बासा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक सौतेली मां ने 4 साल की बच्ची के शरीर पर गरम पानी फेंका, जिससे कि बच्ची का निचला हिस्सा जल चुका है। सौतेली मां ने अपनी यह करतूत छुपाने के लिए बच्ची को पास में पड़ते जंगल में छोड़ आई थी। वह घर आकर बच्ची के गुम होने का ढोंग करने लगी। जब गांव वाले से जंगल से ढूंढ कर लाए, तो बच्चे जली हुई पाई गई। अपनी यह करतूत छिपाने के लिए घर पर ही बच्ची का इलाज करते रहे, किंतु पिछले ही दिन यहां की वार्ड पंच को इस मामले की जानकारी मिली। वह उसने उनके घर जाकर बच्ची को देखा और उसने ग्राम पंचायत प्रधान को फोन कर उनके ध्यान में सारा मामला बताया। ग्राम पंचायत लोहार पुरा के प्रधान ने बताया कि उसने घर जाकर बच्ची को तुरंत पहले सुलियाली अस्पाल में दिखाया। उसके बाद सिविल अस्पताल नूरपुर में बच्ची को इलाज के लिए लाया गया, जहां पर बच्ची का अभी इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि इस तरह का मामला 4 महीने पहले भी सामने आया था। जब इसी सौतेली मां बच्ची को कहीं छोड़ आई थी, वह आकर बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने लगी। उस समय भी बच्ची को ढूंढ लिया गया था। बच्ची बहुत डरी-डरी व सेहमी सी रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पाइनग्रोव स्कूल सोलन में 14 से17 फरवरी तक चार दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पाइनग्रोव स्कूल में इस प्रकार के अध्यापक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरम्भ में किया जाता है। चार दिन के इस प्रशिक्षण में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू, आयशर स्कूल परवाणू, पीएनएन एमगीताआदर्श विद्यालय सोलन, डीएवी दाड़लाघाट, बीआरडी पब्लिक स्कूल कालुझंडा, एसएसएन स्कूल कुमारहट्टी, राज लक्ष्मी सम्विद गुरूकुल मसैनिक स्कूल नालागढ़ और एसडीएस डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी के शिक्षकों नें भाग लिया। विचारगोष्ठी में सभी अध्यापकों नें प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न शिक्षण पद्धतियों को अंगीकार करते हुए मंथन ज़ारी रखा। प्रशिक्षण गोष्ठी में लगभग 25 विषयों पर चार्क्सचा की गई। इस दौरान गेस्ट स्पीकर के रूप में कुछ विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था। इस चार दिवसीय सेमिनार में नर्चर्ड हार्ट एप्रोच, पेस्टोरल केयर, स्टार पॉलिसी, रिपोर्ट राइटिंग, इनोवेशन इन प्राइमरी एजुकेशन, एक्स्पीरिएन्शियल लर्निंग, इंक्लू सिवलर्निंग, चिल्ड्रन विदस्पेशल नीड्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, वेस्ट मेनेजमेंट, वोकेशनल स्किल्स, डियुटीज़ ऑफ़ मेट्रन, पाइनग्रोव न्यू शेड्यूल फॉर न्यू जुकेशन पॉलिसी, पोक्सोएक्ट, अफरमेटिवमैजर्स, कोडऑफ़कंडक्ट, हेल्थकेयर, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, रोल ऑफ़ एमओडी आदि विषयों पर चर्चा की गई।
रेट कांट्रैक्ट की सरकार है कांग्रेस सरकार पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कई आला कमान अफसर कांग्रेस पार्टी की चार्जशीट बनाने में मदद कर रहे थे, उसमें से एक अधिकारी को सरकार में विशेष नियुक्ति देकर कांग्रेस सरकार ने पुरस्कार दिया है। अब इस सुख की सरकार में कई दुखिए के दुख दूर किए जा रहे हैं, कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कबाड़ बिक्री की नई दरें तय हो चुकी है और अब तो क्रशर यूनियन भी बन चुकी है जिनके हर माह के दाम तय हो चुके हैं, इसका खुलासा हम जल्द करेंगे। उन्होंने कहा उद्योगपतियों के साथ लगातार सरकार के लोग बातचीत कर रहे हैं और उनके भी रेट कांट्रैक्ट तकरीबन तय हो चुके है। कांग्रेस इस मामले में टारगेट ओरिएंटाइड सरकार है। सुख की सरकार ने आते ही डीजल के ऊपर वेट को 3 बढ़ाकर जनता के ऊपर दुख का बोझ बढ़ा दिया। यह सरकार पानी की दरों पर सेस लगने जा रही है इससे भी जनता के दुख बढ़ने वाले हैं। डिपो में खाद्य तेल तो यह सरकार पहले ही महंगा कर चुकी है। 3 महीने होने को आए हैं और सरकार की कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं आई, 25 जनवरी पर भी लोग और कर्मचारी घोषणाओं का इंतजार करते रहे पर सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। हिमाचल सरकार की दूसरी कैबिनेट से जनता को बहुत आस थी क्योंकि इन्होंने बड़े-बड़े वायदे जनता से किए हैं, कैबिनेट में कोई बड़ा कार्य नहीं हो पाया कैबिनेट तो पूर्ण रूप से खाली निकली। कैबिनेट में केवल एक मामला पास हुआ कि सरकार दो हजार करोड़ का निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया केवल ऋण का रोना रो रहे हैं, पर इस सरकार के 3 महीने पूरे होने जा रहे हैं और अभी तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का लोन ले लिया है। दिसंबर में 1000 करोड़, जनवरी में 1500 करोड़ और अब फरवरी में 2000 करोड़ का कर्ज सरकार लेने जा रही है। निश्चित रूप से हिमाचल श्रीलंका बनने जा रहा है, इस सरकार ने कोई भी ऐसी कमी नहीं छोड़ी जिससे हिमाचल में राजस्व घाटा बड़े ना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार केवल भाजपा के किए हुए कामों की वाहवाही लूटने में लगी है। जितने भी प्रोजेक्ट कि बात कांग्रेस सरकार कर रही हैं वह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय स्थापित किए गए थे। हाल ही में एफसीए और एफआरए का निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया है, इसमें हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि भारतीय जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को अच्छे से लड़ा, प्रधानमंत्री मोदी से तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं मिले एफसीए और एफआरए को हटाने की मांग उनके समक्ष रखी, आज जब फैसला सामने आया तो केवल समय का अभाव है कि कांग्रेसी सरकार सत्ता में थी, पर परिश्रम तो भाजपा की सरकार ने ही किया थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने विधायक निधि रोक दी है और उसकी आखिरी किस्त भी नहीं दी है, अब तो उपायुक्त कार्यालय में जो जनता के कार्यों के लिए विकास निधि भेजी जाती थी, उसको भी रोक दिया गया है। यह सरकार चाहती ही नहीं कि धरातल पर विकास कार्य हो इस सरकार को तो केवल अपने ही सुखों की पड़ी है। कश्यप ने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल जनता की आवाज उठा रही है और उससे कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। भाजपा एक मजबूत विपक्ष का कार्य कर रही है और इससे कांग्रेस पार्टी परेशान है। जिन 10 गरंटियों की समीक्षा करने के लिए राजीव शुक्ला हिमाचल आए है उन गारंटियों के बारे में जनता जानना चाहती है। कांग्रेस इस गारंटियों को कब तक पूरी करने जा रही है। उन्होंने कहा इस बार का केंद्रीय बजट सप्त ऋषि बजट है उसमें समग्र एवं समावेशी विकास पर जोर, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, बुनियादी ढांचा विकास एवं निवेश क्षमता को उजागर कर प्रोत्साहन, देश के हरित विकास पर पूरा ध्यान, युवा शक्ति के जोश का इस्तेमाल, वित्तीय क्षेत्र को बढ़ावा पर ध्यान देने पर उत्तम काम किया गया है। इस बार देश का सबसे बड़ा रेलवे बजट केंद्र सरकार ने प्रस्तुत किया है जो कि 2.40 लाख करोड रुपए है और इससे हिमाचल प्रदेश को भी बड़ा लाभ हुआ है। हिमाचल प्रदेश में तीन बड़ी रेल परियोजनाओं के लिए 1902 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। नंगल तलवाड़ा के लिए 204 करोड़, भानूपल्ली बिलापुर रेल के लिए 1260 करोड़ और चंडीगढ़ बड़ी रेल लाइन किए किए 450 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर हाइड्रोजन ट्रेन के लिए भी केंद्र सरकार ने 870 करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया है। इसके साथ साथ केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 3 नर्सिंग कॉलेज भी दिए हैं और तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सीमेंट उद्योग 2 महीने से बंद पड़े हैं और हिमाचल सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है, इसमें भी सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती दिखाई दे रही है। सरकार को इस मामले को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस सरकार ने बदला बदली की भावना से कार्य किए है हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है, जिसका भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर विरोध कर रही है आने वाले समय में इस विरोध को और उग्र किया जाएगा। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद उपस्थित रहे।
नगर निगम शिमला के चुनाव जल्द करवाए जा सकते है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चार मार्च को जारी कर दी जाएगी और बीते दिनों राज्य चुनाव आयोग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में बीते सोमवार को इस मामले पर सुनवाई होनी थी। पर सुनवाई से पहले राज्य चुनाव आयोग की ओर से केस वापस लेने की अर्जी कोर्ट में दायर कर दी गई थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। शिमला नगर निगम का कार्यकाल 18 जून, 2022 को समाप्त हो चुका है। वार्डों के पुनर्सीमांकन के विरोध में एक पूर्व पार्षद व निवर्तमान पार्षद ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें जिला प्रशासन को दोबारा इस मामले में सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। दूसरी बार भी जब प्रशासन के निर्देश याचिकाकर्ताओं ने नहीं माने तो राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब राज्य चुनाव आयोग की ओर से केस वापस लेने के बाद नगर निगम चुनाव का रास्ता प्रशस्त हो चुका है। बता दें कि पूर्व सरकार ने शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या बढाकर 41 कर दी थी। पर वर्तमान सरकार ने अध्यादेश लाकर ने फिर से वार्डों की संख्या को 34 कर दिया है। 28 फरवरी तक होगा मतदाताओं का सत्यापन : पोलिंग स्टेशन मैपिंग का पूरा काम 22 फरवरी तक कर लिया जाएगा। 28 फरवरी तक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। जो वोटर कहीं शिफ्ट हुए हैं या किसी अन्य कारण से शामिल नहीं हो सके हैं, इसके मिलान के लिए ही ईआरएमएस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर निगम चुनाव के लिए वे लोग ही वोटर बन सकेंगे, जो मतदाता शिमला शहरी, कसुम्पटी या शिमला ग्रामीण के वोटर होंगे। इनके अलावा अन्य सभी के नाम वोटर के सॉफ्टवेयर में ही कट जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से ड्राफ्ट वोटर को चार मार्च को जारी किया जाएगा। इसके बाद लोग अपना वोट बनाने के दावे और वोटर लिस्ट में शामिल गलत वोटों को कटवाने का दावा कर सकेंगे। जारी सिस्टम में ईआरओ की अनुमति के बगैर किसी का नाम नहीं काटा जा सकेगा।
** बढ़ते कर्ज की बाधा को खुलकर स्वीकार कर रही सुक्खू सरकार ** कर्ज का कारण, आमदनी कम और खर्च ज्यादा हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस के काबिज होने के बाद से ही प्रदेश पर बढ़ते कर्ज का मसला चर्चा में बना हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुलकर बढ़ते कर्ज पर बोल भी रहे है, इसे प्रदेश के विकास में रोड़ा भी मान रहे है और कड़े फैसले लेने की बात भी दोहरा रहे है। कर्ज के मसले पर सियासत भी खूब हो रही है। सीएम सुक्खू पूर्व की जयराम सरकार द्वारा विरासत में छोड़ा गया 75 हज़ार करोड़ का कर्ज भी बार-बार गिना रहे है और करीब 11 हज़ार करोड़ की देनदारियां भी। उधर, भाजपा भी कर्ज के बावजूद 6 सीपीएस की तैनाती सहित कई खर्चों पर सुक्खू सरकार को घेर रही है। बहरहाल राजनीति अपनी जगह है पर बढ़ता कर्ज हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी चिंता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। अच्छी बात ये है कि सरकार खुलकर इसे स्वीकार भी कर रही है और आम आदमी को इससे लगातार अवगत भी करवा रही है। सीएम सुक्खू के बयानों पर निगाह डाले तो सरकार की मंशा साफ है, सरकार कर्ज की बैसाखियों पर आगे नहीं बढ़ाना चाहती। पर ये होगा कैसे, ये फिलवक्त स्पष्ट नहीं है। कड़े फैसलों से सीएम का क्या तात्पर्य है, ये भी स्पष्ट नहीं है। बहरहाल, निगाहें आगामी बजट पर टिकी है और संभवतः सुक्खू सरकार का पहला बजट सरकार की नीति और नियत, दोनों को पूरी तरह स्पष्ट कर देगा। 14 मार्च से हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है और इस बजट में कर्ज घटाने को लेकर सरकार की दूरदर्शी सोच क्या है, इस पर सबकी निगाह रहेगी। साधारण अर्थशास्त्र के लिहाज से बात करें तो कर्ज लेने की नौबत तब आती है जब आय से अधिक खर्च होता है। हिमाचल प्रदेश की स्थिति भी ऐसी ही है, आमदनी कम है और खर्चा ज्यादा। लिहाजा सरकार के पास एक ही चारा बचता है और वो है कर्ज लेना। बीते करीब दो दशक में हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ा है। 2007 तक प्रदेश पर करीब 20 हज़ार करोड़ का कर्जा था जो 2012 तक करीब 27500 करोड़ जा पंहुचा। 2017 के अंत तक प्रदेश पर करीब 46000 करोड़ का कर्ज था। वहीँ सीएम सुक्खू का कहना है कि जयराम सरकार ने प्रदेश पर करीब 75 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़ा है। निसंदेह ये बढ़ता कर्ज प्रदेश के लिए बड़ी चिंता है। अब सुक्खू सरकार के पास दो उपाय दिखाई देते है, एक गैर जरूरी खर्च कम करें और दूसरा आय बढ़ाई जाएं। आगामी बजट में इन दोनों पर सरकार कितना गौर करती है, ये देखना रोचक होगा। माना जा रहा है कि सरकार आम आदमी पर बोझ बढ़ाने के साथ -साथ कई सरकारी खर्चों में कटौती की दिशा में आगे बढ़ सकती है। संभवतः नेताओं को मिलने वाली सुविधाओं पर भी कुछ कैंची चलाई जा सकती है ताकि आम आदमी पर यदि बोझ बढ़े तो मुखालफत की स्थिति न आएं। वहीँ माना जा रहा है कि पन बिजली योजनाओं से आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन पर सरकार का मुख्य फोकस होगा। फिर कर्ज ले रही है सरकार : सुक्खू सरकार प्रदेश में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की बातें तो कह रही है मगर कर्ज लेने का सिलसिला भी बदस्तूर बरकरार है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की नई कांग्रेस सरकार 2,000 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए दो अधिसूचनाएं भी जारी की गई है। 700 करोड़ रुपये का कर्ज 9 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा और 1,300 करोड़ रुपये का दूसरा कर्ज 15 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार इससे पहले 1,500 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है। कर्ज लेने का कारण हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल करना बताया गया है। शांता ने बताया, कैसे कर्ज मुक्त हुआ था हिमाचल हिमाचल प्रदेश में जब भी कर्ज की बात होती है तो शांता सरकार का जिक्र जरूर होता है। बेशक बतौर मुख्यमंत्री शांता कुमार अपनी दोनों पारियां पूरी न कर सके हो लेकिन उनके कई निर्णय काबिल -ए -तारीफ़ रहे है। ख़ास बात ये है कि शांता कुमार ने दोनों दफे जब सीएम पद छोड़ा तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर थी। क्या था शांता कुमार का इकोनॉमी विज़न और सुक्खू सरकार को उनकी क्या नसीहत है, इसे लेकर फर्स्ट वर्डिक्ट ने शांता कुमार से बात की। शांता कुमार बताते है कि आपातकाल के दौरान 19 महीने तक जेल में रहने के बाद जब 1977 में वे पहली बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश पर लभग 50 करोड़ का ओवर ड्राफ्ट था, मगर जब तक शांता ने कुर्सी छोड़ी तो प्रदेश कर्ज मुक्त हो चुका था। शांता कहते है कि प्रदेश को कर्ज मुक्त करने की शुरुआत उन्होंने खुद से की। फिजूल खर्च कम किये, अपने दफ्तर में टेबल पर रखे चार फोन में से दो फोन कटवा दिए। प्रदेश भर के दफ्तरों में अधिकारियों के अनावश्यक टेलीफोन कटवाए। मुख्यमंत्री के साथ चलने वाला गाड़ियों का काफिला बंद कर करवा दिया। अफसरों को आदेश दिए गए कि मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए दूसरे जिलों में डीसी और एसपी नहीं आएंगे। शनिवार और रविवार को अफसरों की ओर से सरकारी गाड़ियों का प्रयोग बंद करवाया गया। ये छोटे -छोटे खर्च कम करके बतौर मुख्यमंत्री पहले ही साल उन्होंने 40 करोड़ बचाए। ये समय ये बड़ी राशी थी। ये पैसा बचा कर पीने के पानी पर लगाया गया। हर घर नल पहुंचाए गए। शांता कुमार कहते है कि 1992 में जब वे सीएम पद से हटे तब हिमाचल सरकार पर एक रुपये भी कर्ज नहीं था। हिमाचल में साधन बढ़ाने के लिए पन बिजली योजना को निजी भागीदारी में लाया गया। सभी योजनाओं में सरकार को 12 प्रतिशत रॉयल्टी दिलाई गई। कभी विरोधी उनकी इस सोच पर हंसते थे लेकिन अब हर साल इससे सरकार को हजारों करोड़ रुपये की आय होती है। सुक्खू सरकार को नसीहत : शांता कुमार कहते है कि हवा में उड़ने से ज्यादा अगर सड़कों पर चला जाए तो प्रदेश पर कर्ज कम हो सकता है। शांता का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री सरकार को अपना घर समझ कर चलाएंगे तो बचत होगी ही।
** दो आह से अधिक समय बीता, नहीं सुलझा विवाद हिमाचल प्रदेश में अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट को बंद हुए दो महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब तक इस विवाद का समाधान नहीं निकला है। कई बैठकें, कई चर्चाएं अब तक हो चुकी है, मगर सब बेनतीजा रही। हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर चुके है, मगर अब तक गतिरोध थम नहीं पाया है। खुद सीएम सुक्खू लगातार अपडेट ले रहे है। यानी प्रयास तो खूब हुए है लेकिन नतीजा सिफर रहा है। सीमेंट प्लांट विवाद को लेकर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि अदाणी समूह अड़ियल रवैया अपनाए हुए है, तो वहीं अदाणी समूह का भी ट्रक ऑपरेटर्स के लिए कुछ ऐसा ही कहना है। इस विवाद के चलते प्रदेश के सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों की आमदनी बंद हो गई है। इस सीमेंट प्लांट से करीब एक लाख लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा का कहना है कि वर्तमान में ऑपरेटरों पर सरकारी बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों का 98 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालात यह हैं कि ऑपरेटर जिन पेट्रोल पंपों से गाड़ियों में डीजल भरवाते थे, उनकी भी पांच करोड़ की देनदारी है। प्लांट बंद होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द सरकार इसका समाधान करेगी, लेकिन दो माह बाद भी मुद्दे को सुलझाया नहीं गया। सरकार की मध्यस्थता के बाद भी अदाणी समूह अपनी शर्तों पर अड़ा है। सीमेंट प्लांट विवाद की वजह से न केवल ट्रक ऑपरेटर यूनियन को नुकसान हो रहा है, बल्कि अदाणी समूह और हिमाचल प्रदेश सरकार भी नुकसान झेल रही है। सीमेंट प्लांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश सरकार को रोजाना दो करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। जाहिर है प्रोडक्शन बंद होने से अडानी समूह को भी आर्थिक घाटा तो हो ही रहा है। अदाणी समूह का इन प्लांटों में अरबों का निवेश है। बहरहाल सवाल ये ही है कि जब सबको नुक्सान है तो समाधान क्यों नहीं हो पा रहा। ये है मामला : अदाणी समूह ने बीते 14 दिसंबर, 2022 को सीमेंट ढुलाई दरें अधिक होने का तर्क देकर एसीसी बरमाणा व अंबुजा प्लांट दाड़लाघाट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। अब तक दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता निष्फल रही है। यहाँ अटका है पेंच : अदाणी समूह की ओर से माल ढुलाई दरों को साढ़े आठ रुपये से 10 रुपये प्रति किलोमीटर तक रखा जाने का प्रस्ताव है, जिसे मानने पर ट्रक आपरेटर तैयार नहीं है। अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट से जुड़े आपरेटरों का कहना है कि वह 10.71 रुपये प्रति किलोमीटर से कम दर पर ढुलाई नहीं करेंगे। वहीँ एसीसी प्लांट से जुड़े आपरेटरों ने 12.04 रुपये किराये की मांग रखी है। ऐसे में सहमति नहीं बन पा रही है। नोटिस थमा सकती है सरकार : जानकार मानते है कि नतीजा न निकलने पर हिमाचल प्रदेश सरकार कंपनी को कारपोरेट कानून के तहत नोटिस थमा सकती है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में सरकार ने कानूनी राय ली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत चालित वाहनों के संचालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग को विद्युत चालित वाहनों से लैस कर दिया गया है और अब हिमाचल पथ परिवहन निगम में भी विद्युत चालित वाहनों का समावेश किया जाएगा। उन्होंने परिवहन निगम के बेड़े में चरणबद्ध ढंग से विद्युत चालित बसें शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम को विद्युत चालित वाहन निर्मात्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि विद्युत चालित वाहनों की खरीद तथा चार्जिंग सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने तथा इसमें अपनाई जा रही अत्याधुनिक तकनीकों का अध्ययन भी किया जाए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में रोजगार के अवसर सृजित करते हुए प्रदेश के युवाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। युवाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ई-टैक्सी जैसी सुविधा प्रदान करने पर भी विचार किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी दिए अपने बहुमूल्य सुझाव बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार तथा निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप भी उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का राजभवन पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव प्यार सिंह कंवर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, गणेश दत्त, रूपा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के मार्गदर्शन में और स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच के सहयोग से 'वो दिन योजना' के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से किशोरावस्था परामर्शदाता बंदना ने छात्राओं को पौष्टिक आहार और स्वस्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को "वो दिन" योजना के लिए पोषाहार और एनीमिया के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा द्वारा पारितोषिक किया गया। आज के इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच, स्वास्थ्य विभाग से बंदना, रीना कुमारी बाला, चंद्रकांत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
16 दिनों तक चलने वाले मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक गगन शर्मा। नाहन सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध महामाया बालासुंदरी जी चैत्र नवरात्र मेला जिला मुख्यालय नाहन से 20 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में आगामी 22 मार्च से 6 अप्रैल तक श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। 16 दिनों तक चलने वाले इस मेले की व्यापक प्रबंधों को लेकर उपायुक्त आरके गौतम ने शुक्रवार को मां सुंदरी के दरबार स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व मेला कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। आरके गौतम ने कहा कि महामाया बालासुंदरी सिरमौर जिला के साथ-साथ हरियाणा के एक बड़े परिक्षेत्र की भी अधिष्ठात्री देवी है और बड़े जनपद की अपार श्रद्धा से जुड़ा यह मेला बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आराध्य देवी के दर्शनों के लिए आते हैं, जिसके चलते कानून व व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा स्वच्छता व आवास को लेकर बड़ी चुनौतियां रहती हैं। एजेण्डावार बैठक के मद्दों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिये कानून व व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। 300 जवान संभालेंगे सुरक्षा जिम्मा उपायुक्त ने कहा कि मेले में 150 पुलिस कर्मियों तथा 150 होम गार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी जो चप्पे-चप्पे की सुरक्षा सुनिश्चित बनाएंगे। एन.सी.सी.ए एन.एस.एस.व स्काउट एवं गाइड के वाॅलन्टिरों की भी सेवाएं ली जाएंगी। किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लिये राज्य आपदा प्रबंधन बल की आधी टुकड़ी को भी तैनात करने के प्रयास किये जाएंगे। भगदड़ जैसी स्थिति का पूर्व आंकलन, आपदा प्रबधन सहित बैरिगेटर में यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यथा जरूरत पुलिस बलांे को तैनात किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर और अधिक जवानों की तैनाती की जा सकती है। चार सेक्टरों में बांटा जाएगा मेला परिसर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने अवगत करवाया कि कानून व व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र को चार विभिन्न सैक्टरों में विभाजित किया जाएगास। प्रथम सेक्टर मंदिर परिसर से बाजार गेट तक, दूसरा सेक्टर मुख्य प्रवेश द्वार से ध्यानुभक्त मंदिर तक। तीसरा सेक्टर ध्यानुभक्त मंदिर से बस अड्डा पार्किग खैरी पुल तक. जबकि बस अड्डा से हिमुडा पार्किंग तक चैथा सेक्टर चिन्हित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर मे एक सेक्टर अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगा। चार डीएसपी की तैनाती भी इन सेक्टरों मे की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर रहेगा तीसरी आंख का भी पहरा। पुलिस द्वारा ड्राॅन से भी मेले की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इसके लिये पुलिस अधीक्षक ने मेला परिक्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए जल्द ही पुलिस की एक टीम भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि यथा रिपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान त्रिलोकपुर मे आग्नेय शस्त्र अथवा बिस्फोटक सामग्री मेला क्षेत्र में लाना व ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मेला क्षेत्र से काला अंब तक मीट, मांस विक्रेताओं पर नियंत्रण सहित मद्यपान पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्अर की स्थापना की जाएगी। वाहनाें की आवाजाही व पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था आरके गौतम ने कहा कि मेले के दौरान त्रिलोकपुर में वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिसे नियंत्रित करना अनिवार्य है। मेला परिसर पूरी तरह से नो पार्किंग जोन रहेगा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को परमिट प्रदान किए जाएंगे। वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित किया जाएगा। इसमे रूचीरा पेपर मिल्स के सामने के मार्ग, खैरी से टोका साहिब मार्ग तथा रूचीरा पेपर मिल्स के सामने स्थित मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। त्रिलोकपुर में प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। कालाअंब से त्रिलोकपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रातः चार बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। मेला पुलिस अधिकारी को कालाअंब स मेला क्षेत्र तक एक वाहन की व्यवस्था न्यास द्वारा की जाएगी। सूचना केंद्र की स्थापना की जाएगी आरके गौतम ने कहा कि मेले के दौरन अत्यधिक भीड़ के कारण विछड़े यात्रियों क ेबच्चों, वृद्धजनों व महिलाओं आदि की सुरक्षा के लिए डीपीआरओ की देख-रेख में एक गुमशुदा व पूछताछ तलाश केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें वीडियोग्राफी व ध्वनि प्रसारण स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से एनाउंसमेंट करके विछुड़ों को उनके परिजनों को सौंपा जा सके। मेला पुलिस नियंत्रण केक्ष में भी ध्वनि प्रसार सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वच्छता का रखा जाएगा पूरा ख्याल, 90 कर्मियों की करेंगे तैनाती आरके गौतम ने कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की आमद से क्षेत्र की स्वच्छता एक बड़ी चैनोती रहेगी, लेकिन इसे हर हाल में सुनिश्चित करना है। इसके लिये उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत अभी से लोगों को जागरूक करके स्वच्छता अभियान चलाएगी। मेले में सफाई सुनिश्चित बनाने के लिए 90 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। सफाई सामग्री व कूड़ा वाहन सहित निविदाएं आमंत्रित करने के लिये मेला कमेटी को उन्होंने निर्देश दिये उन्होंने कहा कि सफाई के लिए भी मेला क्षेत्र को चार विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 16 नये अस्थाई शौचालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने पहले से ही स्थापित शौचालयों की आवश्यक मुरम्मत करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला क्षेत्र में 50 अस्थाई कनेक्शन लगाने को कहा। उन्होंने भंडारा क्षेत्रों में भी पानी की समुचित व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इसके लिए टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। 24 घंटे लगेंगे भंडारे, भोजन की गुणवत्ता पर रहेगी नजर उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में विभिन्न 6 स्थानों पर भंडारे लगेंगे। इसके लिये उन्होंने कमेटी को भंडारा देने वाले का पूरा विवरण रिकार्ड करने तथा उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के दो निरीक्षक, चिकित्सक तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने भंडारा देने वालों से यह भी आग्रह किया कि भोजन में तीन से चार दालें व सब्जियां होना जरूरी है और यह भंडारे 24 घंटे चलेंगे, ताकि सुदूर क्षेत्रों से देरी से पहुंचने वाले श्रद्धालुओ को भी भोजन उपलब्ध हो सके। जगह-जगह पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प स्थापित किये जाएंगे। इन कैम्पों में आवश्यक दवाएं व स्वास्थ्य परीक्षण उपकरण चिकित्सकों के पास उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे। चार एम्बुलेंस भी तैनात की जांएगी। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर डीसी का विशेष बल आरके गौतम ने कहा कि मेले के दौरान मुख्य मंदिर के साथ साथ समूचे मंदिर परिसर को लाईटों से जगमगाया जाएगा। परिसर को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। चढ़ावे की गणना चार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हर रोज की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि माता के दर्शनों के लिए दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों के लिये मंदिर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से सौंपे गए दायित्वों को इमानदारी के साथ पूरा करने का आग्रह किया।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, 2 लाख की निधि की दान मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन एवम ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज (शुक्रवार को) भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत काली दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों का आयोजन पीढ़ियों से करवाया जा रहा है। हमें पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेज कर रखना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है। वहीं, यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए नए एकीकृत घरों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से एक परिसर में अलग-अलग खंडाें में किया जाएगा। हर खेत तक पहुंचाएंगे पानी-चौधरी चंद्र कुमार कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए उन्होंने अपने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ज्वाली तथा इंदौरा क्षेत्रों में सिद्धाथा तथा शाह नहर का निर्माण करवाया था, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त शाह नहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग को आकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नही रखी जाएगी। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा। कृषि मंत्री ने मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिए मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाई दी। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का जहां समर्थन किया। वहीं, अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी व मंदिर के विकास व सुधार के संदर्भ में अपनी मांगे रखी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार विनोद कुमार टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, मंदिर कमेटी के उपप्रधान अजीत सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में गुरुवार को विद्यालय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। विद्यालय परिसर में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:कालीन सभा से हुई जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया l कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री राजीव रंजन ने अपने विचार रखे l इसी दौरान स्कूल में वैदिक हवन का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कर्मचारी वर्ग व् विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं निदेशक महोदय ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं के लिए दिन रात खूब मेहनत करने का आग्रह किया स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन डी० आर० गुप्ता व् अन्य सदस्य प्रमोद कुमार , मुकेश राणा ने इस अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्रों को स्कूल स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब खंड विकास अधिकारी, पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पांवटा साहिब में विकास खंडवासी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक के रिक्त पड़े तीन पदों को भरने हेतू आवेदकों के मूल दस्तावेजों की 22, 23 तथा 25 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने मूल दस्तावेजों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय, विकास खंड पावटा साहिब जिला सिरमौर में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदक 10वीं व उच्च शैक्षिणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर (Basic course in computer application) में 1 वर्ष का डिप्लोमा का प्रमाण पत्र, खंड के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनु० जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। बीपीएल का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अपंगता प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो (कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर किसी पंचायती राज/ग्रामीण विकास विभाग, जलागम परियोजना, सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थान में कम से कम एक वर्ष कार्य किया हो) अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के साथ मासिक वेतन प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित करके व बैंक द्वारा जारी किया गया वेतन दर्शया गया हो। उन्होंने बताया कि आवेदक सभी वांछित मूल दस्तावेजों सहित 22, 23 तथा 25 फरवरी 2023 प्रातः 10 बजे तक खंड विकास अधिकारी, विकास खंड पांवटा साहिब के कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी अभ्यर्थी को इसके लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इन पदों की नियुक्ति से संबंधित अन्य जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खंड विकास अधिकारी, विकास खंड पांवटा साहिब, के कार्यालय या दूरभाष संख्या 01704-222334 से प्राप्त की जा सकती है।
नवीन शर्मा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य नवीन शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया नवीन शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 600 से अधिक सरकारी संस्थान कांग्रेस ने बंद कर दिए, जो कि जनता की मांगों के अनुसार खोले गए थे और जनता की सुविधाओं को छीनना कांग्रेस सरकार की ओच्छी राजनीति का प्रमाण है। नवीन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में बजट का प्रावधान के साथ मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृती प्रदान कर के ही पूरे प्रदेश में संस्थानों को खोला था, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार ने जनता को दी हुई सुविधाओं को बंद कर दिया, जिससे लोगों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। यह सुख की नहीं जनता को दुःखी करने वाली सरकार है। उन्हाेंने कहा कि लंबलू पंचायत के झटवाड़ बूथ से कांग्रेस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की नवीन शर्मा ने कहा कि लंबलू में जयराम सरकार द्वारा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों द्वारा प्रस्ताव पारित होने व जनता की मांगों के अनुसार खोला गया महाविद्यालय व पशुपालन अस्पताल बंद कर के कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। नवीन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर घर, हर गांव और शहर में जा कर बदले की भावना से कम करने वाली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को समूचे प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी। नवीन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास में विश्वास रखती है और कांग्रेस विलासता में विश्वास रखती है। इस अवसर पर ग्राम केंद्र के अध्यक्ष पृथ्वी राज शर्मा व बूथ अध्यक्ष सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।
हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री विवाद को लेकर अडानी ग्रुप व ट्रक ऑपरेटरों के बीच बैठकों का दौर जारी हैं। शुक्रवार को भी DC बिलासपुर की अध्यक्षता में हुई अडानी ग्रुप व ट्रक ऑपरेटरों की बैठक बेनतीजा रही है। ACC फैक्ट्ररी विवाद को लेकर बचत भवन में करीब 3 घंटे तक बैठक चली। जानकारी के अनुसार ट्रक ऑपरेटर भाड़े की मांग को लेकर अड़े हैं। अडानी ग्रुप की बड़ी गाड़ियों के लिए 9 रुपए 30 पैसे और छोटी गाड़ियों का 10 रुपए 20 पैसे रेट देने की बात कही हैं। वहीं ट्रक ऑपरेटर 10 रुपए 71 पैसे का रेट मांग रहे है।
बद्दी के झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर करीब 60 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ने कंपनी के नाम पर बैंक में खाता खोल लिया। इसके बाद प्रॉपर्टी सेल के नाम पर लाखों रुपए खाते में जमा करा लिए, जिसकी जानकारी तब लगी, जब उनके खाते में 5-5 लाख के 2 चेक आए। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी संचालक ने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई तो पता चला कि उनकी कंपनी के नाम पर एक फर्जी कंपनी खोली गई है, जो गूगल पर शो हो रही है। फर्जी कंपनी ने बैंक में खाता भी खोला है। इसके बाद कंपनी संचालकों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने फर्जी कंपनी के खाते को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को आपस में जोड़ने के लिए शिंकुला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची टनल बनेगी। यह टनल समुद्रतल से 16580 फीट की ऊंचाई पर बनाई जाएगी। सड़क सीमा संगठन (BRO) इस टनल का निर्माण करेगा। वहीं इस टनल के लिए केंद्र सरकार ने 1,681.5 करोड बजट प्रावधान किया गया है। 4.1 किलोमीटर शिंकुला टनल का निर्माण जुलाई में शुरू हो जाएगा। लद्दाख के सांसद जमयांग छेरिंग नमज्ञाल ने बताया कि लाहौल के दारचा से लद्दाख के पदुम निमु तक टनल बनेगी और 2025 में बनकर तैयार हो जाएगी। टनल बनने से जांस्कर के अधिकतर क्षेत्र कारज्ञा, पुरने, पदुम, जंगला, कारश, मुने जैसे पर्यटन स्थल देश विदेश के पर्यटकों को निहारने को मिलेंगे।
ममा भनोट। ऊना शुक्रवार को दोपहर के समय चिंतपूर्णी मन्दिर के कुछ पुजारियों द्वारा मन्दिर के चढ़ावे की गणना को होने से रोक दिया गया और रोजाना होने वाले चढ़ावे की काउंटिंग फिहलाल ढाई बजे तक नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जब मन्दिर के काउंटिंग हाल में वीरवार को मन्दिर में चढ़े नकद चढ़ावे की गणना की तैयारी की जा रही थी, तो इस दौरान वीरवार को मंदिर में जिस पुजारी की बारी थी, उसने मंदिर काउंटिंग हाल में काउंटिंग के लिए लगाए गए सोफ़ा सेट और टेबल को देखकर मंदिर के चढ़ावे की काउंटिंग करने से मना कर दिया। पुजारी राजन कालिया ने इस दौरान काउंटिंग हाल में रखे सोफा सेट काउंटिंग हाल से बाहर निकाल दिए और कहा कि काउंटिंग होगी, तो फर्श पर बैठकर ही होगी। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट शशि कालिया और छपरोह के उपप्रधान संजय कालिया ने राजन कालिया की बात का समर्थन किया और कहा कि मंदिर में माता रानी की दिव्य पिंडी वट वृक्ष के नीचे चिर काल से विराजमान है और ये परंपरा रही है कि मंदिर के अंदर फर्श पर ही दरी इत्यादि बगैरा बिछाए जाते हैं, लेकिन काउंटिंग हाल में लगाए गए सोफा सेट पर बैठकर गणना करना उचित नहीं है। पुजारी राजन कालिया का कहना था कि अगर इस तरह बैठकर मंदिर प्रशासन टेबल पर गणना करना चाहता है, तो वे गणना कक्ष को नीचे वाली मंजिल में शिफ्ट कर दें। बताते चले कि कुछ दिन पहले बाबा बालक नाथ मंदिर की तर्ज पर मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने काउंटिंग हाल में बैठने की व्यवस्था को लेकर बदलाब किया था, जिसको लेकर अब मन्दिर केकुछ पुजारियों की ओर से विरोध किया जा रहा है। बताते चले कि जंहा माता रानी की पिंडी विराजमान है, उसी मंदिर परिसर में काउंटिंग हाल बना हुआ है और पिछले एक हफ्ते से टेबल व सोफ़ा सेट लगाकर मंदिर प्रशासन की ओर से चढ़ावे की गणना की जा रही है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार क्षेत्र के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कथा को कथा आचार्य चंद्रशेखर शर्मा चंडी वाले अपनी मधुर वाणी से सुना रहे है। कथा के 9वें दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रषंग श्रोताओं को सुनाएं। उन्होंने राम चरित मानस कथा के प्रषंग में भगवान श्री राम व माता सीता के विवाह, हनुमान की विचित्र शक्तियों व अन्य कई प्रषंग भक्तों को सुनाए। कथा के दौरान कथा वाचक ने श्रोताओं को शिवरात्रि व्रत को किसी विधि से करना चाहिए बारे भी ज्ञान दिया तथा कहा कि इस व्रत के करने से भगवान शंकर बहुत खुश होते हैं और मन वांछित फल अपने भक्त को देते हैं। कमेटी प्रधान श्रीराम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
अगर यही गति रही तो हर साल 18000 करोड़ का लोन लेना पड़ेगा पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान शिमला पर मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल की सरकार 2000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त ऋण इस माह लेने जा रही है। अभी हिमाचल में कांग्रेस को सरकार को बने तीन महीने ही हुए है और इन्होंने दिसंबर में 1000 करोड़, जनवरी में 1500 करोड़ और अब फरवरी में 2000 करोड़ का लोन ले लिया है। कुल मिलाकर इस सरकार ने 4500 करोड़ का लोन ले भी लिया है, अगर हर महीने यह सरकार 1500 करोड़ का ऋण ले रही है, तो निश्चित रूप से 12 महीने में 18000 करोड़ का ऋण तो यह सरकार ले ही लेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस 10 गारंटी देकर सत्ता में आई थी, पर उसमे से एक भी गारंटी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। कल कांग्रेस सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक थी और जनता को इस कैबिनेट बैठक से बड़ी उम्मीदें थी। अगर देखा जाए, तो कैबिनेट की बैठक में एक भी गारंटी पर चर्चा नहीं हो पाई, न तो ओपीएस की बात हुई और न ही महिलाओं को 1500 प्रति माह देने की बात को गई। हो हल्ला तो काफी था, पर कैबिनेट तो खोखली निकली। हिमाचल के लोग तो सरकार द्वारा गोबर खरीदने का इंतजार भी कर रहे हैं, जिसका वादा कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में किया था। कश्यप ने कहा की युवाओं से इस कांग्रेस सरकार ने 5 लाख नौकरियों का वादा भी किया था, पर अभी इनकी सब समिति ने वर्ष की 20 हजार नौकरियों की बात की है। यह भी युवाओं के साथ दोखा है। रही बात 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की, तो यह वादा भी पूरा होता नहीं दिखा दे रहा है। क्योंकि बिजली बोर्ड भी बड़े घाटे में चल रहा है और जो 125 यूनिट भाजपा सरकार ने जनता को मुफ्त दिए थे, उसमें भी प्रदेश सरकार ने कटौती की है। अगर देखा जाए, तो बिजली बोर्ड को अपनी पेंशन सैलरी देने के लिए 180 करोड़ प्रति माह की राशि चाहिए होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह बताएं कि हिमाचल प्रदेश श्रीलंका कब बन रहा है, जैसे कि इस सरकार के मुखिया ने कहा था कि हिमाचल में श्रीलंका जैसी परिस्थितियां होने वाली है, पर आज तक भाजपा के कार्यकाल में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न नहीं हुई। अगर आप देखें तो प्रदेश में अधिकतम समय कांग्रेस की सरकार रही है और अगर अधिकतम ऋण किसी सरकार ने लिया है, तो वह कांग्रेस की सरकार ने लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन परवाणू के युवा समाजसेवी तरुण गर्ग केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि परमाणु के अंदर एक स्पोर्ट्स आकदमी खोली जाए, तो युवाओं को नशे की चपेट दूर रह सकता है। इस स्पोर्ट्स आकदमी खुलने से युवाओ नशे से बचाया जा सकता है और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े। इस मौके पर तरूण गर्ग ने मांग की कि परमाणु हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है, यहां पर सबसे पहले उद्योग स्थापित हुए थे, मगर परमाणु से अधिकतर उद्योग प्लान कर चुके हैं, जिस कारण अधिकतर युवा बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की परमाणु में उद्योगों को विस्तार किया जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) की डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इममें कॉलेज प्राचार्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा के साथ कॉलेज स्टॉफ ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रेम्प वाक किया तथा उन्हें कई तरह के टाइटल से नवाजा गया। तत्पश्चात छात्राओं ने अपना-अपना हुनर प्रस्तुत किया। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। प्रेरणा मिस ब्यूटी, मुस्कान मिस पर्सनल्टी और काजल मिस फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल अंशुल, सविता और शामिल रहे। जिन्होंने मिस फेयरवेल, मिस ब्यूटी और मिस पर्सनलिटी को चुना। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी भावी अध्यापक हो इसलिए आपको अपने भीतर अभी विद्यार्थी जीवन से ही अध्यापक वाले गुणों का विकास करना होगा, ताकि आप एक श्रेष्ठ अध्यापक बन सको। साथ ही उन्होंने छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाया।
खंड स्तरीय तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर का 18 से 20 तक हाे आयोजित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय युवा कार्य शिविर का आयोजन सत्य साईं युवक मंडल दगोह खास का आयोजन विकास खंड लंबा गांव की ग्राम पंचायत दगोह के गांव में 18 से 20 फरवरी तक करवाया जा रहा है, जिसमें 3 दिनों के लिए प्रतिदिन एक सामाजिक विषय पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। इस संबंध में निम्नलिखित विषयों पर खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन स्थानीय युवा मंडल के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यों को युवाओं एवं स्वयंसेवी के माध्यम से करवाया जाना है। स्थानीय बाबरी एवं तलाव के रखरखाव, सफाई, पुनर्निर्माण कार्य एवं स्थानीय गांव के रास्तों की साफ-सफाई एवं खेल मैदान निर्माण कार्य पौधारोपण स्वच्छता कार्य, जिसमें प्लास्टिक कूड़ा-कचरा इत्यादि का निपटारा करना है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से जन-सुविधाओं को त्वरित और सुगम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ने वीरवार देर शाम यहां ड्रोन प्रौद्योगिकी से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में सरकारी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम और समय की बचत के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी का सरकारी क्षेत्र में व्यापक उपयोग करने की तैयारी कर रही है। आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग करते हुए प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, ट्रैकर्स रूट पर बचाव, अवैध खनन पर नजर रखने तथा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू करने की निगरानी में ड्रोन उपयोगी एवं सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। प्रारंभिक चरण में ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल निगरानी तंत्र को विकसित करने तथा माल ढुलाई इत्यादि के लिए करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं में तेजी लाने पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी व आशीष बुटेल, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, सचिव आईटी विभाग डॉ. अभिषेक जैन, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग किरण भड़ाना, ओएसडी गोपाल शर्मा, इल्मा अफरोज़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के मझेड़ा गांव की निवासी अवंतिका ने सेना में 15 फरवरी, 2023 को कोलकता (ईसी) कमांड हॉस्पिटल में एमएनएस नर्सिंग में स्थाई कमीशन प्राप्त किया है। सतीश कुमार व सुनीता डोगरा की पुत्री है। अवंतिका ने माध्यमिक स्तर की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से प्राप्त की है। 12वीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद एमएनएस नर्सिंग के लिए उसका चयन कमांड हॉस्पिटल कोलकता के लिए हुआ। अब अवंतिका कमांड हास्पिटल लखनऊ में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। उसके दादा कैप्टन सरन दास ने सेना तथा नाना प्रेमचंद डोगरा ने एयरफोर्स में सेवाएं प्रदान की हैं। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक यादविंदर गोमा ने इस उपलब्धि के लिए अवंतिका, उसके परिजनों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि उसने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
सलियाणा छिंज मेला का दर्जा बढ़ाने के होंगे प्रयास-यादविंदर गोमा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला की बैठक मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे। पांच दिवसीय मेंले का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जायेगा। मेले का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ होगा। यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए और मेले महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों के अतिरिक्त बेबी शो, डॉग, शो, कार्फ़ रैली, वॉलीबॉल, कबड्डी और विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए। विधायक ने कहा कि मेला सभी का है और मेले की सफलता में सभी का सक्रिय सहयोग और योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों के सहयोग से ही मेले के स्तर को बढ़ाकर राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव अधिक मनोरंजक तथा आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने समस्त पंचायतों से धन संग्रह में भी सहयोग देने की अपील की और कहा कि अधिक धन संग्रह देने वाली पंचायतों के प्रधानों को विशेष रूप में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति को सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का उत्सव के दौरान मान-सम्मान को सुनिश्चित बनाने की बात कही। विधायक ने कहा कि सल्याणा छिंज मैदान में मेला से पूर्व दो हाई मास्क लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सड़क को कंक्रीट सड़क बना दिया जाएगा और उसकी चौड़ाई का कार्य भी प्रगति पर है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. श्रीनिवास वरखेड़ी की सत्प्रेरणा एवं वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. मदन मोहन पाठक के कुशल निर्देशन में योग विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहार में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के पावन अवसर पर क्रियात्मक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रमुख रूप से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया। योग शिविर में प्रशिक्षार्थियों को योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति के द्वारा जीवन जीने की कला, स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, और वैचारिक शुद्धता गूढ़ रहस्यों से परिचित करावाया गया। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु योग के विभिन्न आसनों, प्राणायामों, और मुद्राओं का क्रियात्मक अभ्यास भी करवाया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. मदन मोहन पाठक, मुख्यातिथि- योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. कृष्णानंद दन्नाना, योग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रवि कुमार शास्त्री, डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ महात्मा वीणापाणी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णानंद दन्नाना ने किया एवं शिविर का संचालन डॉ. रवि कुमार शास्त्री के द्वारा किया गया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं समता आंदोलन के हिमाचल व पंजाब के अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस के नेता डॉक्टर केआर आर्य ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के 6000 बच्चों के लिए गठित सूख आश्रय कोष की सराहना की है। डॉक्टर केआर आर्य ने इस कोष के लिए समता आंदोलन व आर्य ईएनटी हस्पताल मेहतपुर की तरफ से ₹51000 का योगदान दिया है ।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करते हुए डॉक्टर के आर आर्य सुखाश्रय कोष के लिए चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को सौंपा ।उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है जिसमें समाज के हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पुण्य का कार्य है और सरकार ने इसके लिए जिस प्रकार से नीति व नियम बनाया है यह अपने आप में सराहनीय है, प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इन बच्चों के लिए हर सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए पूरी नीति बनाई गई है जिसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रशंसा की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह सरकार समाज के हर वर्ग के लिए बेहतरीन कार्य करते हुए आगे बढ़ेगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समता आंदोलन व डॉ के आर आर्य द्वारा सुख आश्रय कोष में सहयोग करने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से समाज के हर वर्ग को इस कोष में अंशदान करना चाहिए ताकि हम उन बच्चों की मदद कर पाए ,जिन बच्चों के मां-बाप नहीं है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के लिए सरकार मां-बाप की भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी सुख सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यूल में गुरुवार को स्कूल प्रधानाचार्य सुदर्शन कुनार की अध्यक्षता में फायर पोस्ट डाडा सीबा की फायर ब्रिगेड की टीम ने प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतू एक डेमो कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें 9/6 देहरा कम्पनी कमांडर विपन कुमार के नेतृत्व में पंहुची विशेष टीम ने स्कूल क्र बच्चों को भूकंप, अग्निकांड, सड़क हादसे व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए। इस दौरान बच्चों को डेमो प्रैक्टिकल के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने अपने भाषण के जरिए उक्त विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। दमकल विभाग की टीम ने प्रशामक बलदेव ने बच्चों को इस बारे पुख्ता तौर से जागरुक करते हुए कहा कि अचानक कभी भी अगर कोई ऐसी प्राकृतिक आपदा पेश आती है, तो हमे उस दौरान भय मुक्त होकर सूझबूझ से डटकर आपदा का मुकाबला करना चाहिए।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 1 मार्च को ज्वालामुखी में एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। एकीकृत चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त कांगडा सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से ज्वालामुखी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक यह निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर चलेगा। उन्होंने बताया कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दिव्यांगजनों को लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण तथा अन्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस चिकित्सा कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और स्वस्थ युवा रक्तदान के लिए भी आगे आ सकते हैं। इस अवसर पर में एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार, सीएमओ गुरदर्शन गुप्ता, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नेहा कुमारी, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, बृज नंदन, मधु बाला, कर्ण सिंह सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्लास्टिक उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों और अपशिष्ट संसाधकों को ईपीआर पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
प्रदेश में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2022 के प्रावधानों पर व्यापक चर्चा की गई। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन करना है जो कि हाल ही के वर्षों से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बैठक में अवगत करवाया गया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों तथा अपशिष्ट संसाधकों के लिए विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर) पोर्टल विकसित किया गया है। इन सभी को इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण के दौरान प्लास्टिक उत्पादों की मात्रा, आयात अथवा बेचे गए उत्पादों का ब्यौरा तथा इसके प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त इन अपशिष्टों के एकत्रीकरण, पृथक्करण, पुनश्चक्रण, पुनः उपयोग और निस्तारण का लक्ष्य भी इन्हें प्राप्त करना होगा। प्लास्टिक अपशिष्ट संसाधकों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 30 अप्रैल तक श्रेणीवार इस बारे में अपना वार्षिक विवरण प्रस्तुत करना होगा। उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों को प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट एकत्रीकरण और इसके संसाधन के बारे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अथवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या प्रदूषण नियंत्रण समिति के समक्ष प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 30 जून तक निर्धारित प्रपत्र पर वार्षिक विवरण देना होगा। ईपीआर लक्ष्यों का प्रयोजन प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों की और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में प्लास्टिक उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों व पुनश्चक्रकों को मिलाकर लगभग 800 प्लास्टिक अपशिष्ट पैकेजिंग इकाइयां क्रियाशील हैं और इनमें से अभी केवल 84 इकाइयों ने ही ईपीआर पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष इकाइयों को भी निर्धारित मानकों के अनुसार ईपीआर पोर्टल पर पंजीकृत करना सुनिश्चित करवाएं। इसके लिए सभी इकाइयों को गत चार फरवरी को ही आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों को प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्टों के एकत्रीकरण, पृथक्करण और संसाधकों तक इन अपशिष्टों के परिवहन तथा प्लास्टिक अपशिष्टों के निस्तारण और क्रय के लिए अनुबंध इत्यादि की भी जानकारी देनी होगी। यदि यह अपशिष्ट राज्य से बाहर संसाधकों को भेजे जाते हैं, तो एकत्रीकरण ढांचे और परिवहन का ब्यौरा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को देना होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से लोगों का स्नेह साथ ले जा रहे हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उन्हें पूर्ण सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए वह हमेशा हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे।
उपमंडल देहरा के तहत रानीताल सीर द भरो में वीरवार को डीएसपी देहरा विशाल वर्मा को बैजनाथ पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली जाली करेंसी सप्लाई के बारे में सूचना दी। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग बैजनाथ की तरफ से एक गाड़ी में आ रहे थे , जिनपर जाली करेंसी सप्लाई करने की बात कही जा रही थी। इस बात की सूचना बैजनाथ पुलिस ने देहरा में दी। सूचना के आधार पर डीएसपी देहरा ने मौके पर गाड़ी को रोक कर उसकी तलाशी ली, लेकिन गाड़ी से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। गाड़ी का शक के आधार पर पीछा कर रहे बैजनाथ पुलिस थाना प्रभारी भी वहां आ पहुंचे। बताया जा रहा है की गाड़ी में सवार 4 लोगो को बैजनाथ पुलिस देहरा से वापिस ले गयी, वहां उनसे पूछताछ भी की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया पर इनकी सूचना मिली। हालांकि कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है, फ़िलहाल शक के आधार पर उक्त व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया से जाली करेंसी की सप्लाई के बारे में जानकारी मिली थी, फ़िलहाल पुलिस ने शक के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आज स्थानीय सिविल अस्पताल शाहपुर में आयोजित बैठक के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि शाहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाकर लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शाहपुर अस्पताल में आप्रेशन थिएटर के लिए सभी जरूरी उपकरण तथा अन्य जरूरी सामान प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल के भीतर अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ टेस्ट लैब शीघ्र खोलने का भी भरोसा दिया। उन्होंने सिविल अस्पताल शाहपुर तथा पीएचसी लपियाणा के लिए 108-एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य जरूरी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का भी भरोसा दिया। उन्होंने इस मौके पर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से लोगों की तन-मन से सेवा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ द्धारा रखी गई मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिया। वहीं इस अवसर पर बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच , एसएमओ डॉ हरविंदर पाल् सिंह सहित अस्पताल का स्टाफ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए जेएसडब्ल्यू द्वारा सीएसआर के तहत शोल्टू स्थित चरखा स्वयं सहायता समूह की 136 महिलाओं को हैंडलूम का परीक्षण प्रदान कर उन्हें बुनकर कार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। चरखा स्वयं सहायता समूह की प्रधान आशा नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह कार्ड जेएसडब्ल्यू कंपनी के परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने शोल्टू स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए l आशा कुमारी ने बताया की सभी महिलाओं को हैंडलूम का परीक्षण जेएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दिया गया था तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उन्हें बुनकर कार्ड भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुनकर कार्ड बनने के उपरांत अब सभी महिलाएं सरकार की ओर से बुनकरों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ ले सकेंगी। उन्होंने जेएसडब्ल्यू कंपनी का महिला सशक्तिकरण के दिशा में किये जा रहे विभिन्न कार्यों के लिए धन्यवाद किया।
आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एन आई सी डांट आइ एन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 6 फरवरी 2023 से शुरू हो गयी है। यह आवेदन 15 मार्च 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियों लिंक है जिन्हे उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए देख सकते है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टैक्नीकल, ट्रेड्समैन और टैक्नीकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल 2023 से 04 मई 2023 के बीच विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केन्द्र चुन सकते है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने जानकारी सी है कि भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी व दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। भर्ती निदेशक शिमला कर्नल शलव सनवाल ने यह भी बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रूपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। उन्होने कहा कि पंजीकरण के लिए साइबर कैफे की सेवाओं का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। एन. सी. सी. सी सर्टीफिकेट धारकों को देनी होगी परीक्षा इस बार एन. सी. सी. सर्टीफिकेट धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और उन्हे परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएगे। उम्मीदवारों को उन्होने सलाह देते हुए कहा कि वे आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके मैट्रिक प्रमाण - पत्र के डाटा के साथ मेल खाता हो जिसके बिना उन्हे पंजीकरण प्रक्रिया में समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक वीरवार को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की प्रदेश की नई सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तिथियों पर निर्णय लिया गया। विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष स्थापित करने को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। 101 करोड़ रुपये से कोष स्थापित होगा। सभी कांग्रेस विधायकों ने अपना पहला वेतन कोष में दान किया। कोष के माध्यम से अनाथ और बेसहारा बच्चों की मदद की जाएगी। इस योजना के तहत 3 करोड़ रुपए की राशि जमा हो गई है। इस योजना के तहत सभी विधायकों ने एक-एक लाख रुपए जमा किए है। प्रदेशवासी भी इस कोष में दान कर रहे हैं। इससे बेसहारा बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की मदद की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखाश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ, विशेष रूप से सक्षम, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को लाया गया है, जिसमें उन्हें हर संभव सहायता का प्रावधान किया गया है। योजना में प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को अपने बच्चों (चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट) के रूप में अपनाया है। सीएम ने कहा कि आज की कैबिनेट में बेसहारा बच्चों व बुजुर्गों के रहने के लिए सुंदरनगर और ज्वालाजी में आवास बनाने को 80-80 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई। इससे दोनों जगह आधुनिक सुविधाओं से लेस कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवासीय भवन में अटैच शौचालय वाले कमरे, मनोरंजन व गतिविधि कक्ष, कॉमन रूम, म्यूजिक रूम, स्मार्ट क्लास रूम, कोचिंग रूम, इनडोर व आउटडोर खेल सुविधाओं सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन संस्थानों के आवासियों को विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान किया जाएंगे। इसके अतिरिक्त इन संस्थानों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे, निराश्रित महिलाओं का आवर्ती जमा खाता खोला जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा 0-14 वर्ष की आयु के बच्चों को एक हजार रुपए प्रति बच्चा प्रति माह, 15-18 वर्ष आयु के बच्चों व एकल महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी।
बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए हिमाचल सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे है। वहीं सोलन जिले में ऐसे 5 स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सोलन जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए सोलन, अर्की, कसौली, दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भूमि चयनित की जा चुकी है।सोलन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण सोलन विधानसभा क्षेत्र के गलानग, अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नंगल, दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के कल्याणपुर और कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू स्थित टकसाल में होना प्रस्तावित है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण लगभग 50-50 बीघा भूमि पर होना प्रस्तावित है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा प्रदान करवाने के लिए मॉडर्न तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं नोडल अधिकारी व डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने कहा कि जिला में स्थापित किए जा रहे माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास व शारीरिक विकास भी सुनिश्चित किया जाएगा। राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल में खेल मैदान और आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन को शिक्षा का हब माना जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल से ज़िला सोलन के शिक्षा क्षेत्र का और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा और ज़िले के बच्चों का सर्वागीण विकास सुनिश्चित होगा।


















































