कांग्रेस द्वारा समरहिल में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को डेनोटिफाई करने पर भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
भाजपा शिमला मंडल द्वारा वीरवार को समरहिल चौक पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, प्रत्याशी संजय सूद और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री गगन लखनपाल ने की। संजय सूद ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चला रही है और इसी कड़ी में आज समरहिल में जो प्राइमरी हेल्थ सेंटर भाजपा सरकार द्वारा खोला गया था जिसमें डॉक्टर भी बैठ गए थे और मरीजों का इलाज भी चल रहा था उसको इस नकारात्मक कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है, भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है और जनता से इसको पुनः खोलने का समर्थन मांगती है। इस कार्यक्रम में जनता का बड़ा योगदान पार्टी को प्राप्त हो रहा है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शिव मन्दिर वानी कथोग के पास मोटरसाईकल न0 PB10DX-4061 के चालक रितेश कुमार निवासी विजयपुर तहसील जयसिंहपुर जिला काँगड़ा ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी न0 PB08DS-1401 (इनोवा) को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक में पीछे बैठी युवती घायल हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के सलौणी गाँव के सेना के जवान की शहादत का समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार (40) सुपुत्र जसवंत सिंह निवासी सलौणी सेना में जम्मू में पोस्टिंग पर तैनात था। सेना के काम से दो दिन पूर्व उसे रुड़की (उत्तराखंड ) भेजा गया था, जहाँ रास्ते में उसकी ट्रेन दुर्घटना हो गई थी। ऋषिकेश के अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी से संघर्ष करते हुए वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। शहीद राजकुमार अपने माता पिता का एकलौता बेटा था। राजकुमार विवाहित था और वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। उसकी एक छोटी बहन भी है, जो विवाहित हैं। राजकुमार के पिता बिजली बोर्ड से रिटायर हुए है। राजकुमार 2007-08 में सेना में भर्ती हुआ था और यह उसका रिटायरमेंट को आखिरी साल बचा था। खबर लिखे जाने तक राज कुमार के माता -पिता, पत्नी व बच्चों को अभी किसी ने राजकुमार की शहादत की खबर नहीं दी है, और सारा परिवार सामान्य कामकाज मे व्यस्त है। एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि शहीद राजकुमार का देहरादून में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और देर रात पार्थिव देह उनके घर पहुँचने का अनुमान है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटैहल में बाल विकास परियोजना अधिकारी पचरुखी के सौजन्य से मासिक धर्म स्वच्छता एवं प्रबंधन, एनीमिया निवारण एवं बच्चों के प्रथम 1000 दिन विशेष देखभाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी पालमपुर डॉ बनिता शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ वनिता शर्मा के द्वारा इस योजना के तहत सभी किशोरियों और महिलाओं को महामारी के दौरान स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास अधिकारी चमन लता शर्मा ने भी छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया एवं बताया कि विभाग के द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेटियों को हर क्षेत्र में अग्रसर होने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में से 20 बच्चों को ईनाम भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को फल वितरित किए गए।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन अध्यक्ष केड़ी शर्मा की अध्यक्षता में सीपीएस संजय अवस्थी से मिला। जानकारी देते हुए संगठन के जिला मिडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि संगठन की सीपीएस संजय अवस्थी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। संगठन के पदाधिकारियो ने संजय अवस्थी को शॉल-टोपी देकर सम्मानित कर, उन्हें विधायक व सीपीएस बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान संगठन अध्यक्ष केडी शर्मा ने संजय अवस्थी से आग्रह किया कि लंबे समय से उनकी जिला स्तरीय सँयुक्त सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सोलन से नही हो रही है, जिकारण पेंशनरो की मांगों व समस्याओं पर कोई विचार विमर्श भी नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि संजय अवस्थी ने पेंशनरो की बात को गम्भीरतापूर्वक सुना व पेंशनरों को विश्वास दिलवाया की शीघ्र ही उपायुक्त सोलन से इस विषय मे बात की जाएगी। इस प्रतिनिधि मंडल में जगदीश पंवर, सूर्यकांत जोशी, मनसा राम पाठक, राम लाल, रोशन लाल, कृष्णलाल आदि मौजूद रहे।
होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने की। उपमंडल दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब में इस वर्ष होली मेला 9 से 11 मार्च तक नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुरुद्वारा साहिब में 6 से 8 मार्च तक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले के दौरान 9 से 11 मार्च तक तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजाबी व हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह ने क्रमवार एजेंडा प्रस्तुत किया। उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने एजेंडे के अनुसार बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा, पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की। इस के अतिरिक्त उन्होंने पानी, बिजली, यातायात तथा अन्य मूल-भूत व्यवस्थाओं बारे भी विस्तारपूर्वक चर्चा की ताकि मेले के आयोजन को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बाहर से आने वाले लोगों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।आयोजित मेले के दौरान तथा इस के उपरांत क्षेत्र में साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका पांवटा साहिब के विभिन्न पार्षद, पूर्व अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा तपेंद्र सिंह तथा अजगर अली, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में बालाराम वर्मा ग्राम पंचायत बग्गी के निवासी द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला को दान की गई एंबुलेंस को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बालाराम वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों की सामाजिक सरोकार के मुद्दों से जुड़ने की सराहना की और रेड क्रॉस जैसे पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शिवम प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों से रेड क्रॉस की गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने पर बल दिया, जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गो का उत्थान हो एवं मानवता की सेवा संभव हो सके। इस अवसर पर उपप्रधान ग्राम पंचायत बग्गी देशराज एवं सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला बलबीर सिंह जीलता उपस्थित थे।
महाविद्यालय शुघ भटोली में रैड रिबन कल्ब के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी के पूरा होने के बाद एक ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी उत्पन्न किया गया था। जीडीसी सूग-भटोली के आरएससी के सभी सदस्य छात्रों ने इस प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। प्रत्येक छात्र को इस प्रश्नोत्तरी में पास अंक प्राप्त हुए। डॉ पंकज कौशल (आरएससी के संयोजक), प्रोफेसर जगन, प्रोफेसर भावन, प्रोफेसर शिखा राणा, राजेश कुमार, हरजींदर सिंह, संजीव व अन्य स्टाफ के सदस्य इस दौरन मौजूद रहे।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत मझीन बीट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेर काटने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत गुम्मर निवासी मुकेश कुमार ने विजिलेंस को वन विभाग के खिलाफ शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने खेर कटान मामले को लेकर की गई कार्रवाई पर सवाल खड़े किए है। मुकेश का कहना है कि मझीन के जंगल में खेर के पेड़ों का कटान हुआ है। इस संबंध में विभाग को अवगत भी करवाया गया, लेकिन विभाग ने इस दिशा में कोई सकरात्मक कार्यवाई अमल में नहीं लाई। उन्होंने कहा कि जो कार्रवाई वन विभाग द्वारा की गई है, उससे समाजसेवी मुकेश नाखुश है, जिसपर उन्होंने विजिलेंस से इस मामले को लेकर जांच की गुजारिश की है। मुकेश की माने तो मझीन बीट में बहुत से हरे खेरो का कटान हुआ है, जिससे पर्यायवरण को नुकसान होना लाजमी है। यही नहीं मुकेश ने विभाग पर आरोप लगाया है कि वन विभाग ने इस केस पर सही कार्रवाई नहीं की है, जिसपर उन्होंने ऑनलाइन विजिलेंस को शिकायत भेज कर न्याय की मांग की है। वहीं इस संदर्भ में जब विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर वह खेर कटान वाले स्थान पर गए थ। परन्तु वहां व्यक्ति द्वारा अपनी मलकीती भूमि पर 4 खेर के पेड़ काटे गए थे, जिस पर 2000 का चालान किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग विभाग द्वारा तीन दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन पुलिस विभाग के अन्वेषण अधिकारियों के लिए करवाया गया। इस प्रशिक्षण में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से 35 अन्वेषण अधिकारियों ने भाग लिया। इस ट्रेनिंग का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक किया गया। आज इस कोर्स का समापन डीआईजी टीटीआर गुरुदेव शर्मा द्वारा किया गया। इस कोर्स के दौरान भिन्न विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे इस अवसर पर एआईजी संदीप धवल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने भी प्रतिभागियों को विभिन्न विषयाें पर ट्रेनिंग दी। मुख्यतः इन निम्नलिखित विषयों में दिया प्रशिक्षण डिजिटल एविडेंस कैसे एकत्र करना है तथा अदालत में कैसे पेश करना है। आधुनिक उपकरण एल्को सेंसर लेजर स्पीड मीटर लेजर स्पीड गन का उपयोग कैसे करना है। iRAD एवं e-DAR का उपयोग कैसे करना है। एमवी एक्ट एवं ट्रैफिक रूल्स एवं रेगुलेशन की भी जानकारी दी गई। पुलिस अन्वेषण अधिकारी के दायित्व एवं मौका पर एकत्र भीड़ से किस तरह क्या का व्यवहार किया जाए एवं तुरंत रोड को अन्य वाहन के लिए कैसे खोला जाए पर विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विकास में तभी सहयोग दे सकती है यदि सड़क मार्ग सभी के लिए सुरक्षित हो। विश्व भर में हर वर्ष 1.35 मिलियन से अधिक मौतें होती हैं, जिसमें भारत का 12 प्रतिशत हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश में भी सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा काफी चिंतनीय है। हालांकि भारतवर्ष मैं ट्रैफिक हादसों को कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नए मोटर वाहन नियम में जुर्माना जुर्माने की राशि बढ़ाई गई तथा वाहन सुरक्षा के उद्देश्य से नए इंजीनियरिंग मानक लागू किया गया। हिमाचल प्रदेश का पिछले 5 वर्ष का दुर्घटनाओं का आंकड़ा विश्लेषण करने पर पाया गया कि हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा 12720 दुर्घटनाएं, खुले क्षेत्र में 8570 दुर्घटनाएं हुई। 65 प्रतिशत दुर्घटनाएं 40 वर्ष से कम उम्र के चालकों द्वारा की गई। 26 प्रतिशत दुर्घटनाएं शाम 6.00 से 9.00 बजे के बीच हुई है। पैदल यात्रियों की सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं ऊना, बद्दी एवं पांवटा साहिब में अधिक पाई गई हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस सड़क सुरक्षा को लागू करने के लिए कृतसंकल्प है। सभी जनसाधारण को नियमों की पालना का अनुसरण स्वयं से शुरू करना चाहिए, ताकि अन्य लोगों को निशा मिसाल पेश करें एक जिम्मेदार सड़क सुरक्षा योद्धा बने।
समाराेह में विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत मनीष ठाकुर । इंदाैरा एसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाैरा का वार्षिकोत्सव व राय बहादुर मल्हा सिंह का 168वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने दानवीर रॉय बहादुर चौधरी मल्हा सिंह की मूर्ती पर फूल माला पहनाकर प्रार्थना की व दीप प्रज्वलित कर माता सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए आयोजित किये गए। स्कूल प्रिन्सिपल ने वार्षिक उप्लवधियां गिनाई व स्कूल के लिए मांगें रखी। विधायक मलेंद्र राजन ने चौधरी मल्हा सिंह के दानबीर होने की जीवन गाथा सुनाई व उनसे समाजसेवा में प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद से मुझे सेवा का अवसर मिला है। स्कूल भवन रिपेयर आदि काे भी स्कूल की मांग हैं, उन्हें क्रम बार ढंग से पांच वर्षों में पूरा करवाएंगे। शिक्षा के ढांचा को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। खेलकूद प्रतियोगिताओं व विभिन्न परीक्षाओं में अब्बल रहे छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प है कि क्षेत्र में नशा खत्म करके छोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है व उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वे दो बार मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। इंदाैरा में पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि जो भी शरारती तत्व स्कूलों के सपीप बेटियों को जाता देखकर बुलेट आदि मोटरसाकिल से पटाखे छोड़ते हैं, उनके खिलाफ विशेष मुहीम छेड़ी जाए। क्योंकि निरंतर शिकायतें आ रही हैं कि ट्रिपल राइडिंग व बुलेट पटाखे वाले से लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर चिंता प्रकट की व सभी से सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाए जाने को विचार-विमर्श करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो बन पाएगा 5 वर्षों में इंदाैरा का निरंतर विकास करेंगे व बजट का प्रावधान करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, जिला परिषद प्रवीण कुमार मींदा, इंदाैरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, कुलदीप किपा, जसवीर कटोच अधिवक्ता, सुधीर कटोच अध्यक्ष सोशल वेलफेयर क्लब, इंदाैरा पंचायत प्रधान भूपाल कटोच, अरनी विश्वविद्यालय के चेयरमैन विवेक सिंह, उमा कांत सूदन अध्यक्ष कृष्णा राम लीला क्लब इंदाैरा व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांगरी का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में मिल रही मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय में पढ़ाए जा रहे अंग्रेजी, गणित व हिन्दी विषयों की पढ़ाई का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के नवीन व रचनात्मक तरीकों व प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में रचनात्मक ढ़ग से पढ़ाई करवाने से छोटे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बनती है। इस मौके पर उन्होंने पोलिंग बूथ शांगरी में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शांगरी के प्रधान, विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।
राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। संजय अवस्थी ने कहा कि एक बेहतर लक्ष्य बनाकर रूचि के साथ पढ़ने से ही उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में नशे से दूर रहने के लिए खेल एक अचूक बाण के रुप में काम करता है। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे नेहा, अन्जली शर्मा, रिद्धिमा, रितिका राघव, भावना पाल, लक्ष्य, दिव्यांश, हर्षित, काजल, दीपेश, दानिश, अदिति शर्मा, नितिन, प्रिया, प्रियंका, मनीष, शुभम, सिमरन, खुशबू, प्रज्ञा, शिवम, पलक, कोमल व हिमांशी को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि को पौधा स्मृति चिन्ह् देने की शुरूआत का स्वागत किया। अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रत्येक ज़िला के कार्यालय को सरकारी विद्युत वाहन प्रदान करने वाला पूरे देश का प्रथम राज्य बन गया है। संजय अवस्थी ने स्कूल परिसर में छात्रों द्वारा निर्मित साईंस पार्क का निरीक्षण और कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के साईंस पार्क प्रत्येक स्कूल में निर्मित होने चाहिए, ताकि बच्चों को विज्ञान से सम्बन्धित जानकारी मिल सके। नए स्कूल परिसर के निर्माण की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय खरड़घट्टी के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपये तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने अर्की विधानसभा के धैनी से गम्भरपुल बनोह तक निर्मित छह किलोमीटर सम्पर्क मार्ग पर बस को हरी झण्डी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बडोग योगराज, ग्राम पंचायत प्रधान खरड़हट्टी कृष्ण दास पाल, ग्राम पंचायत वडोग उप प्रधान धर्म सिंह, ग्राम पंचायत उप प्रधान खरड़हट्टी नवीन कुमार, ब्लाॅक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ज़िला कांग्रेस सोलन के महासचिव प्यारे लाल शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस अर्की के महासचिव कमलेश शर्मा, अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की हेमन्त वर्मा, कोषाध्यक्ष बी.सी.सी अर्की रोशन शर्मा, सचिव बीसीसी अर्की दलीप ठाकुर, प्रधान एसएमसी ईश्वर सिंह, पंचायत समिति सदस्य शशि कांत, उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवी कपूर व मुख्य अध्यापिका राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी ममता गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता तथा रोज़गार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने आज कसौली में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है, ताकि लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच तथा उपचार शामिल होंगे। आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत राज्य में चिकित्सकों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला सोलन प्रदेश के प्रगतिशील जिलों में शुमार है। जिला के बद्दी क्षेत्र में दवा उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहां से निर्मित लगभग 35 प्रतिशत दवाइयां देश तथा विदेश में उपलब्ध करवाई जाती हैं। सोलन के धर्मपुर में विख्यात टीबी सेनिटोरियम वर्षों से रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है। प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं तथा छह संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कसौली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके उपरांत, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का निरीक्षण भी किया और रोगियों को कुशल श्रम जाना। इस अवसर पर बीएमओ धर्मपुर डाॅ. कविता शर्मा ने मंत्री जी को अस्पताल के खराब जनरेटर की समस्या से अवगत करवाया, जिसे डाॅ. शांडिल ने ठीक करवाने का आश्वासन दिया और जन समस्याओं काे भी सुनी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मैसी, ग्राम पंचायत नाहरी के पूर्व उप प्रधान मनमोहन शर्मा, अधिवक्ता एलवीन मैसी, जिला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर, बीएमओ धर्मपुर डाॅ. कविता शर्मा, एमओ धर्मपुर डाॅ. अरूण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर और आयोग के सदस्यों डॉ. रचना गुप्ता, राकेश शर्मा और डॉ. नैन सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।
तिलक राज। कांगड़ा यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 2 महीने में जनहित के लिए ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेजतर्रार नेता पंडित अशोक हिमाचली ने कांगड़ा में प्रेस वार्ता में कहे। उन्होंने बताया है कि हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य व पर्यटन की दृष्टि से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास जारी है। अशोक हिमाचली ने बताया है कि ओपाेएस बहाली से कर्मचारियों में पुरानी पेंशन को बहाल करना दिवाली की तरह बहुत बड़ा तोहफा सुक्खू सरकार ने दिया है और जिसकी नोटिफिकेशन जल्दी ही जारी होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू सुख की सरकार ने सूखाश्रय कोष की स्थापना करके 101 करोड़ के बजट का प्रावधान इसमें किया है। प्रदेश के अंदर लगभग 6000 अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद लिया है और उनकी पढ़ाई लिखाई रहन-सहन घूमने फिरने का सारा खर्चा सरकार करेगी। सरकार ही इनकी माता-पिता है जिला कांगड़ा मे ज्वालामुखी विधानसभा की पंचायत लूथान और जिला मंडी के सुंदर नगर में वृद्धाश्रम के लिए मुख्यमंत्री ने दोनों जगह पर 80-80 करोड़ की घोषणा की है। अधिकारियों पर भूमि खरीदने पर रोक लगा दी है और गेस्ट हाउस में सब से बराबर किराया लेना। वर्ष 2025 तक हिमाचल हरित राज्य बनाना। सभी मुख्यालयों पर हेलीपोर्ट स्थापित करना। मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की भी घोषणा की है उन्होंने कहा है कि दिल्ली में बनने वाले हिमाचल निकेतन की आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई है। आने वाले समय में हिमाचली लोक वह हिमाचल के बच्चे हैं, इसमें रह सकेंगे। मुख्यमंत्री ने हर जिला में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए इसके लिए नागरिकों के रहने के लिए उचित व्यवस्था हेतु दिशा-निर्देश जिलाधीश को दे दिए गए हैं। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल को मानवीय ढंग से मध्यस्था से इसे खत्म कर दिया है और सीमेंट फैक्ट्री अब खुल गई है। देहरा में जू चिड़ियाघर बनाने की घोषणा एक सराहनीय कदम है। जसवां-प्रागपुर वर्ल्ड हेरिटेज विलेज मैं गोल्फ कोर्स खोलने की भी घोषणा की गई है। धर्मशाला के खनियारा में फूड सिटी और टेंट सिटी के लिए भी रिजॉर्ट विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। गग्गल के एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भी काम जोरों पर है। चयन आयोग को भंग करना मुख्यमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और ऐतिहासिक फैसले को दर्शाता है सड़कों में गड्ढे व गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के फैसले हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। बिजली बोर्ड के स्मार्ट मीटर और सिस्टम इक्विपमेंट के लिए 3701 करोड़ के टेंडर को रद्द कर दिया गया है। 2 महीने के अंदर अंदर यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो कर दिखाया है। जनता ने इन्हें नायक की उपाधि दी है, सच में ही इसे कहते हैं व्यवस्था परिवर्तन। हिमाचल की जनता से मेरा आग्रह है की धैर्य रखिए और समय दीजिए जल्द ही महिला को 1500 और 300 यूनिट बिजली, यह दस गारंटी में शामिल है। उनको मुख्यमंत्री जी 5 वर्ष के अंदर अंदर पूरा करेंगे और सारी व्यवस्था को सुचारू ढंग से ठीक करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन नादौन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. नारायण चंद पराशर की पुण्यतिथि पर उन्हें घृत बाहती चांग सभा द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनको याद किया गया। इस मौके पर सभा के जिलाध्यक्ष शैंकी ठुकराल ने नारायण चंद पराशर की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा प्रदेश सरकार पर उनको नजर अंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने तथा सभा के अन्य सदस्यों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि नारायण चंद पराशर की प्रतिमा नादौन के मिनी सचिवालय में स्थापित की जाए। प्रतिमा स्थापित होना पराशर के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस को पराशर ने पहचान दिलाई तथा जिस पहचान के बूते आज नादौन को मुख्यमंत्री मिला, तो ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा पराशर की प्रतिमा को मिनी सचिवालय में स्थापित किया ही जाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को जी20 बैठक प्रस्तावित है। धर्मशाला में होने वाली जी20 विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक में भारत सहित दुनियाभर से लगभग 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे। जी20 बैठक की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एल. रमेश बाबू (आईएफएस) ने यह जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भारत सरकार में विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड की निदेशक डॉ. मधु सिन्हा, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एल. रमेश बाबू ने जिला प्रशासन के साथ जी20 बैठक से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। एल. रमेश बाबू ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि एक दिसंबर 2022 से जी20 देशों की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी भारत को मिली है। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों में जी20 की 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत धर्मशाला में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड तथा अनुसंधान और नवाचार के जी20 कार्य समूह की बैठक होना प्रस्तावित है। विदेशी प्रतिनिधि करें स्थानीय संस्कृति का दर्शन संयुक्त सचिव ने कहा कि भारत समृद्ध संस्कृतिक सम्पदा और परम्पराओं से परिपूर्ण देश है। उन्होंने कहा कि यहां प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशेष पहचान, परम्पराएं और तौर-तरीके हैं। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के धर्मशाला पहुंचने पर, उन्हें हिमाचल प्रदेश तथा जिला कांगड़ा की पहचान से जुड़े प्रतीकों का अवलोकन करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके स्वागत और प्रवास के दौरान स्थानीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों और पारम्परिक तौर-तरीकों को ही महत्व दिया जाए। आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान है धर्मशाला बैठक में विदेश मंत्रालय और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अधिकारियों ने धर्मशाला के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए इसे बैठक के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान बताया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पूर्व में मुख्य सचिवों की बैठक, सभी राज्यों के पर्यटन मंत्रीयों की बैठक जैसे बड़े इवेंट आयोजित किए गए हैैं। उन्होंने कहा कि जी20 की प्रस्तावित बैठक के लिए धर्मशाला और आस-पास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक के आयोजन के लिए भी धर्मशाला उपयुक्त स्थान है। जी20 की मेजबानी के लिए करेंगे पूरा सहयोग-डीसी इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 19-20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक के आयोजन के लिए जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक के आयोजन के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप यहां व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में जी20 बैठक का आयोजन होना क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर के कईं कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक की मेजबानी के साथ धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन करवाने में भी सफल होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला ऐसे इवेंट्स के आयोजन के लिए हर लिहाज से बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला पहले से ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक से धर्मशाला को भविषय में ऐसे और आयोजनों का अवसर मिलेगा। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से डॉ. राज कुमार शर्मा, डॉ. एस.वी प्रसन्ना, जी20 सचिवालय विदेश मंत्रालय से गंगा निधि अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, डीटीडीओ विनय धीमान व आरटीओ प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा मिनर्वा कालेज में रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के छात्रों व कुछ अभिभावकों ने भी भाग लिया। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जेएस पटियाल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए छात्रों की भावना की सराहना की। रक्त शिविर का संचालन एनजीओ हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा और डॉक्टरों की टीम के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान करवाया गया। इसके उपरांत मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त सबसे उत्तम दान है, जो एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को दे सकता है। रक्तदान करने का निर्णय एक जीवन या कई लोगों की जान बचा सकता है। इस शिविर में लगभग 35 से करीब लोगों ने रक्तदान किया, जिसके दौरान एनजीओ हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा सभी रक्तदान करने वालों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी वहां पर उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई इकाई सोलन एक जनवादी, प्रग्रतिशील ,वैज्ञानिक छात्र संगठन है। और एसएफआई हमेशा शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक, खेल और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का प्रयास करता रहा है। इसलिए, देश के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में, सरकार और प्रशासन के समक्ष छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से उठाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेवारी को समझते हुए हम आपका ध्यान छात्र मांगो कि ओर आकर्षित करना चाहते हैं। मांगे :- 1) केंद्रीय छात्र संघ चुनाव बहाल करो। 2) सभी शिक्षण संस्थानों में बढ़ी पीटीए फीस जल्दी वापस लें। 3) छात्र विरोधी राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस लो। 4) शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए। 5) विश्वविद्यालय और कॉलेज कैडर की भर्ती में पारदर्शिता लाई जाए और पिछली भर्ती में अनियमितताओं के लिए न्यायिक जांच की जाए। 6) परीक्षाओं के परिणाम और ईआरपी प्रणाली को मजबूत किया जाए। 7) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए। 8) सभी छात्रों को मुफ्त बस सुविधा प्रदान की जाए। 9) छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति जल्द बहाल की जाए। अतःहम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप उपरोक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे अन्यथा एस. एफ. आई तमाम छात्र समुदाय को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर शिवानी, आर्यन, राहुल,साक्षी, रोहित, ऋतु, राघव व रितिक इत्यादि छात्र शामिल रहे।
ग्राम पंचायत जंगल, पटलांदर और सपाहल में आयोजित किए जनसंवाद कार्यक्रम मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जीवन के प्रथम 1000 दिनों की अवधि, जो कि गर्भधारण से शुरू होकर बच्चे के दूसरे जन्मदिन तक का काल होता है। बच्चे के जीवन, स्वास्थ्य, वृद्धि और विकास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय होता है। इस अवधि के दौरान वृद्धि एवं विकास की दर सबसे ज्यादा होती है। इस दौरान उचित पोषण, सही स्वास्थ्य, सुरक्षा, आरंभिक प्रोत्साहन एवं प्रेरणादायक माहौल से बच्चे को संपूर्ण सफलता के शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला योजना’ एवं ‘वो दिन योजना’ के तहत विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत जंगल, पटलांदर और सपाहल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अपने शुरुआती वर्ष, विशेष रूप से पहले 1000 दिन पोषक एवं प्रेरक वातावरण में बिताते हैं, तो उनका मस्तिष्क श्रेष्ठ गति से विकसित होता है। अच्छा पोषण, सुरक्षा, स्नेह एवं प्रोत्साहन बच्चों के मस्तिष्क में तंत्रिका संबंधों (न्यूरो कनेक्शंस) को जन्म देते हैं। तंत्रिकाओं का यह संबंध बच्चे की संज्ञात्मक क्षमता, उसके स्वास्थ्य और प्रसन्नता, सीखने और सोचने की शक्ति, तनाव से निपटने और रिश्ते बनाने की क्षमता को निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के इन शुरुआती चरणों के विकासात्मक महत्व तथा इसमें उचित पोषण, प्रेरक वातावरण, स्नेह और सहयोग की आवश्यकता के दृष्टिगत भारत सरकार ने ‘पालन 1000’ एवं यूनिसेफ ने ‘सुपर डैड’ नाम से पेरेंटिंग ऐप की शुरुआत की है, जो अभिभावकों, परिवारों और देखभालकर्ताओं को बुनियादी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनकी विभिन्न शंकाओं का निवारण करता है और बाल विकास के उनके प्रयासों को निर्देशित करता है। कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, जलशक्ति, कृषि एवं बागवानी विभागों के सामूहिक एवं समन्वित प्रयास से आयोजित किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रमों में पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता, आहार विविधता, सूक्ष्म पोषक तत्व पूरकता, बायोफोर्टिफिकेशन, न्यूट्रीशन स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे उपयोगी एवं उत्पादक विषयों पर स्थानीय समुदाय को जानकारी दी जा रही है। इनका उद्देश्य समुदाय के संगठित प्रयासों द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य को उन्नत करना और परिस्थितियों पर नियंत्रण के माध्यम से जीवन को गुणवत्तापरक एवं जीवन- अवधि को दीर्घ बनाने की कला और विज्ञान का विस्तार करना है। इस अवसर पर कुपोषित बच्चों की विशेष जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर और इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के दृष्टिगत मोटे अनाजों के स्वास्थ्य लाभों पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में गांव जटेहड़ में शिविर लगाया गया। इसमें गांव के तीन महिला सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। दो समूह के सदस्यों को तीन-तीन लाख रुपए तथा एक समूह को एक लाख ऋण प्रदान किए गए। चंचला देवी को एक लाख रुपए कृषि कार्ड व सुनील कुमार को दुकान के लिए स्वरोजगार कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए लोन दिया गया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार राणा ने सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जाए, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाए तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लक्ष्मी, पलक, शीतल, स्वयं सहायता समुह के सदस्यों ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में बुधवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा कार्यवाहक प्राचार्य प्रो जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तथा नोडल अधिकारी प्रो. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशाल वर्मा डीएसपी देहरा ने रिसोर्स पर्सन व मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का अभिवादन किया और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। विशाल वर्मा डीएसपी देहरा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का करने वाहनों को सुरक्षित ढंग से चलाने व उनसे जुड़े दस्तावेजों को साथ रखने तथा पुलिस प्रशासन को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर और जरूरी बातों को ध्यान रखकर सड़क हादसों तथा उनमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसके साथ ही आपने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा साइबर क्राइम के प्रति सचेत किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि महोदय ने रोड सेफ्टी क्लब द्वारा करवाई गई विविध गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. देवेंद्र सिंह ने और धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. रामपाल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय लिपिक रामदयाल, लाइब्रेरियन अंजना और टेक्नोपैक के काउंसलर नीटू सिंह भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत आलमपुर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करना जनविरोधी निर्णय है। इसके विरोध में भाजपा ने प्रदेश में चले हस्ताक्षर अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रविंद्र रवि धीमान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल को कर्ज में डुबोने के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को 1500-1500 रुपए तो नहीं दिए, करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। साथ ही कर्ज की लिमिट भी बढ़ा दी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनोद शर्मा, कांगड़ा चंबा के आईटी संयोजक अधिराज सूद, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा, आलमपुर वार्ड के जिला परिषद राजेश धीमान, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद संजीव ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहिंदर डढवाल, मंडल महामंत्री अजय पठानिया, नवीन कटोच व अन्य कार्यकर्ता मजूद रहे।
मात्र इस बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों को हटाने के लिए आयोग को किया बंद सरकार कई टेंडर्स के टर्म एंड कंडीशन को बदलने का कर रही प्रयास कांग्रेस के झंडों से भर दिया मंडी महाशिवरात्रि का स्थान, आज तक कभी नहीं हुआ पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में जो भी दोषी पाया जाए, उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और जो इन्वेस्टिगेशन प्रोसेस चल रहा है, उसमें विलंब नहीं होना चाहिए। हमारी सरकार से यही मांग है कि चयन आयोग में 39 कोड के अंतर्गत लगभग 4000 नौजवानों की भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा है, उनके भविष्य को ध्यान में रखना चाहिए और जल्द से जल्द एक अल्टरनेट मैकेनिज्म सरकार को धरातल पर लेकर आना चाहिए। जैसे-जैसे भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा है वैसे वैसे युवाओं की उम्र भी बढ़ रही है और कहीं लोग एग्जाम देने में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से बाहर हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है- जयराम ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने से क्या समस्या का समाधान हो जाता है? किसी भी संस्था में अगर अनियमितता पाए जाए तो उसको बंद करना समस्या का समाधान नहीं है। सरकार यह भी बताएं कि अगर कोई वैकल्पिक प्रक्रिया को खड़ा किया जाता है, तो क्या गारंटी है कि वह निष्परक्ष रूप से पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। आज अगर ट्रांसपोर्ट विभाग में एक स्कूटर के नंबर को लेकर अनियामिता पाई गई है, तो क्या ट्रांसपोर्ट विभाग ही बंद कर देंगे। उन्होंने कहा की अक्टूबर 1998 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा हिमाचल प्रदेश में अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड का गठन किया गया था और उसके बाद 2016 में इसका नाम बदलकर कर्मचारी चयन आयोग रखा गया था। इसका गठन इसलिए किया गया था। क्योंकि एक कमेटी की रिपोर्ट आई थी, जिसके अंतर्गत यह पाया गया था कि हिमाचल प्रदेश में क्लास 3 और क्लास 4 की भर्तियों में काफी अनियमितताओं का सामना करना पड़ रहा था और इसमें कई प्रकार की धांधली भी हो रही थी। तब से यह चयन आयोग एक बड़ी भूमिका निभा रहा है, आज आयोग के बंद होने से युवाओं को अब शिमला के चक्कर काटने पड़ेंगे। हमीरपुर एक ऐसा स्थान था, जो हिमाचल का सेंटर पॉइंट भी माना जाता है, यहां आवागमन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ऊपर से नीचे तक के लोग सम्मिलित है की बात कर रहे हैं यह एक स्पष्ट वाक्य नहीं है। इस आयोग में सचिव के माध्यम से ही सारी भर्तियां होती है और अगर सचिव के ऊपर आरोप साबित होते तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, पर कहीं न कहीं लगता है कि केवल मात्र इस बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों को हटाने के लिए यह आयोग को बंद किया गया है। बता दें कि चयन प्रक्रिया में बोर्ड के चेयरमैन और सदस्य की कोई भूमिका नहीं होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में यह सरकार कई टेंडर्स के टर्म एंड कंडीशन को बदलने का प्रयास कर रही है और यह गलत है, इसका हम विरोध करते हैं। कई टेंडर्स तो ऐसे है जिसमें केंद्र सरकार का भी हिस्सा है उसके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी में महाशिवरात्रि के उत्सव में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने एक राजनीतिक भाषण दिया है, यह पहल सराहनीय नहीं है। उन्होंने कहा यहां तक की मंडी महाशिवरात्रि के स्थान को कांग्रेस के झंडों से भर दिया गया ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। हमारी सरकार के समय में सरकार का प्रचार तो हुआ पर पार्टी का प्रचार कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व देव संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है और इसमें अगर देव संस्कृति से जुड़े लोगों को अपनी प्रस्तुति पेश करने का अवसर मिलता तो वह ज्यादा बेहतर था और हमें हिमाचल के कलाकारों को हमेशा बढ़ावा देना चाहिए।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में एनएसएस कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार डोगरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सुषमा कुमारी प्रो. मस्त राम, डॉ प्रियंका, डॉ. जसपाल सिंह राणा व अधीक्षक सत्य कॉम उपस्थित रहे। इस शिविर का थीम 'स्वच्छ भारत' चुना गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई व प्राचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 25 स्वयंसेवियों ने अपनी हिस्सेदारी दी, जिसमें प्राचार्य को पुष्प लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवियों ने 7 दिन के शिविर में अनुशासन में रहते हुए कार्य करने की शपथ ली। इस शिविर का स्वच्छ भारत चुना गया है। इस दौरान गोद लिए गए गांव खरोटी, पंचायत रक्कड़ में स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता व डिजिटल जागरूकता पर रैलियां निकाली जाएंगी। वह रास्तों का समतलीकरण, जल स्रोतों व मंदिरों के आसपास श्रमदान किया जाएगा।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय सुघ भटोली द्वारा ग्राम पंचायत सुघ भटोली तक रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने रोड सेफ्टी के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस रैली में कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रदर्शनियां कर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस उपलक्ष्य पर प्रो. शशिभूषण, प्रो. पंकज कौशल, प्रो. जगन व अन्य गणमान्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा पुलिस चौकी सीबा के अंतर्गत आरा चौक में मंगलवार मध्यरात्रि एक बाइक सवार शादी समारोह में भाग लेने गया था, तो वापस घर आ रहा था। आरा चौक में डंगे से टकरा जाने से एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक को सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया हॉस्पिटल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। युवक की पहचान अमित मिनहास पुत्र राजकुमार निवासी गांव व डाकघर नंगलचौक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डाडा सीबा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आज (बुधवार को) स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्यातिथि रही। सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कॉर्फ पहनाकर मुख्यातिथि का स्काउट एंड गाइड मुहिम में स्वागत किया। प्राचार्या ने स्काउट एंड गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को स्काउट-गाइड मुहिम में शामिल होने तथा समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई , जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर में बीती रात को आए तूफान में राम धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति गिर गई। गनीमत यह रही कि किसी तरह का कोई हादसा सामने नहीं आया है। एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि ग्राम पंचायत बगेहड़ा के राम धाम में तेज़ आंधी और बारिश के कारण मूर्ति गिरने से जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। मूर्ति को सम्मानपूर्वक ढक कर रखा गया है और बीडीओ सुजानपुर को इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बीडीओ सुजानपुर निशांत शर्मा ने बताया कि मूर्ति गिरने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को स्थापित करने वाले मूर्तिकार ने इसकी जगह नई मूर्ति निशुल्क एक मजबूत स्ट्रक्चर के साथ स्थापित करने का भरोसा दिया है।
Former Chief Minister Prem Kumar Dhumal urged the government to review its decision to disband the Himachal Pradesh Staff Selection Commission (HPSSC). He said that instead of disbanding the HPSSC, the government should have improved its working. He said that his government had set up the commission in 1998 to decentralise and speed up the selection process for class III and IV public services. He added that dissolving this prestigious institution would cause inconvenience to candidates, who would have to travel longer distances.
नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव शिवरात्रि को शुरू हुआ कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लोअर लंबागांव मेला का संपापन हाे गया। मेले के समापन समारोह में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने शिरकत की, उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत ड्डवाल में मौजूद रहे। ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेले में हिमाचल के साथ अन्य राज्य के नामी पहलवान ने कुस्ती में अपना कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के दंगल में अपना जौहर दिखाया। इसके साथ लड़कियों की कुस्ती भी करवाई गई, जिसमें हमीरपुर से आई कृतिका और आकांशा ने भी अपना अखाड़े में अपना जौहर दिखाया, जिसमें कृतिका का विजेता बनी इसके साथ कृतिका ने अपने बेट के बराबर लड़के को चैलज देकर कुस्ती जीती, जिसे देख कर हर दर्शक दंग रह गया। सभी ने लड़कियों की हाैसला अफजाई की। विधायक ने अपने संबोधन में मंदिर से लेकर स्कूल की सड़क का कार्य जल्द पूरा करने के लिए 4 लाख देने की घोषणा की। पिछले पांच साल में कुंज्जेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर वाली सड़क को एक बार भी कंक्रीट का कार्य नहीं करवा सके, जिसके कारण लगभग एक किलो मीटर से कम सड़क की हालत बहुत ही दयनीय है। मंदिर में शिव रात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, पर सड़क नाले का रूप ले चुकी है। मेले में पूर्व विधायक के पांच वर्ष के कार्य को लेकर भी जनता ने काफी नराशा दिखी जनता का कहना है कि मात्र पांच वर्षाें में पूर्व विधायक ने झूठे ही बादे किए। मेले कमेटी को विधायक गोमा ने अपनी ऐछिक निधि से 31000 देने के बात की। फाइनल मुकाबला रिजाक चंबा व रवि रोतक के बीच हुआ, जिसमें रिजाक विजेता बने विजेता को 11000 रुपए व उप विजेता 7100 रुपए देकर गोमा ने सम्मानित किया।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के लिए बनी कमेटी की बैठक का आयोजन आज मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में किया गया। डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलूओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशाल शर्मा, आरटीओ प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए उपयोग में लाई जा रही गाढ़ियों में रोड सेफटी से संबंधित सभी मानकों का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन गाढ़ियों में रोड सेफटी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और संचालकों को इसके संबंध में जागरुक करने हेतु 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी पक्षों को जागरूक करने के लिए प्रशासन के साथ पुलिस, शिक्षा और परिवहन विभाग स्कूली बसों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को लाने वाली गाढ़ियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन गाढ़ियों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में ढील बर्दाशत नहीं की जाएगी तथा नियमों का उलंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों की अनुपालना के लिए बनी गाइलाईन मोनिटरिंग कमेटी इस सभी मानकों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि इसमें स्कूल प्रबंधन, अभिभावक, पुलिस, परिवहन और स्कूली शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने वाहनों के लिए जो विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इन दिशा-निर्देशों का हो अनुपालन उपायुक्त ने बताया कि स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली बसों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अति आवश्यक है। जिनमें स्कूली बसें में पीले रंग का पेंट, बसों के आगे और पीछे बड़े अक्षरों में ‘स्कूल बस’ लिखना, विद्यालय-कॉलेज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली किसी भी बस में निर्धारित सीटों से अधिक संख्या में बच्चे नही बिठाए जाना, अनिवार्य रूप से फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, प्रत्येक बस में ‘अग्नि शमन यंत्र’ की व्यवस्था होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बस पर स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर, बच्चों को लाते-ले जाते समय एस्कॉर्ट के रूप में बस में एक व्यक्ति हो और यदि बस में छात्राएं हों, तो महिला शिक्षिका की उपस्थिति हो। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों के माता-पिता या स्कूल के शिक्षक को भी बस मे यात्रा कर सुरक्षा मापदंडों को जांचना चाहिए और साथ ही वाहन चालक को भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में दो कैमरे अनिवार्य रूप से चालू स्थिति में हों, जिसमें एक कैमरा आगे की ओर तथा एक कैमरा पीछे की ओर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूरा पालन होना चाहिए।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर जिला कांगड़ा के अंतर्गत पड़ते तहसील फतेहपुर के वजीर राम सिंह पठानिया कॉलेज देहरी के प्रोफेसर के साथ दो युवकों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलेज कैंपस में आकर दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला किया वह जान से मारने की धमकी दी। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है, वह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रोफेसर का मेडिकल करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोफेसर स्टेज के पास था, उसे एक आउटसाइडर फौजी युवक व इसी कॉलेज से पढ़े हुए एक युवक ने बिना बात के मारपीट शुरू कर दी, जिस पर कॉलेज के छात्रों द्वारा अध्यापक का बचाव किया गया व उन लोगों के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाया। पुलिस ने जानकारी दी कि एक युवक को पकड़ लिया गया है व दूसरा फरार है। हमलावरों में एक युवक बगडोली पंचायत (हौरी देवी) फौजी पंकज जो कि पूर्व प्रधान प्रह्लाद सिंह का बेटा व दूसरा युवक हड़सर क्षेत्र का बताया जा रहा है। हीं शिक्षक ने इन दोनों युवकों की रिपोर्ट पुलिस चौकी रैहन में दे दी है। जिसके उपरांत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला डॉ. खुशहाल शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमंडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ कल्याण-सह-अपराध बैठक (WELFARE-CUM-CRIME MEETING) आयोजित की गई। WELFARE मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लंबित कल्याणकारी मुद्धों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट संबंधित प्रभारियों से प्राप्त करी गई। क्राइम मीटिंग के दौरान जिला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लंबित चले आ रहे अभियोगों में अन्वेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। जिला में आने वाले प्रवासी व्यक्तियों का थाना में पंजीकरण करवाने बारे दिशा-निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त मादक द्रव्य एंव मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही के कड़े दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए हैं। आगामी त्योहारी सीजन को मध्यनजर रखते हुए अध्यक्ष महोदय ने सभी पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमंडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं तथा इसके अतिरिक्त यातायात चैकिंग, दोपहिया वाहन में दोनो सवारियों के हेलमेट पहनने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व शांति बनाए रखने हेतु भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा क्राइम मीटिंग के उपरांत I-RAD (INTEGRATED ROAD ACCIDENT DATABASE) SOFTWARE व सत्यनिष्ठा APP के संदर्भ में WORKSHOP का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला में सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके संचालन व डाटा एंट्री बारे अवगत करवाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा एक विशेष जागरुकता अभियान 'सुरक्षित हूं मैं' के लॉगाे का शुभारंभ किया गया, जिसमें समस्त पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा आम जनता को यातायात सम्वधी नियम/कानून के संदर्भ में तथा दोपहिया वाहन चालक व उसके पीछे वैठने वाले सवार को हेलमेट पहनना अनिवार्य करने बारे में 15 मार्च तक जागरुक करने के दिशा-निर्देश दिए गए तथा इसके उपरांत यदि कोई व्यक्ति/चालक दिए गए दिशा-निर्देशो का उल्लधन करता है तो कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
तिलक राज। कांगड़ा जगोरी संस्था द्वारा आज (मंगलवार काे) पंचायत नंदेहड़ व जमानाबाद में कृषि शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जगोरी संस्था के प्रवक्ता ममता धीमान ने बताया के इस शिविर में महिलाओं को खेती-बाड़ी के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की ओर से डॉ. दीप, डॉ. संजय और डॉ. नीतू आदि ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक दवाइयों को बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जागोरी संस्था की ओर से तृप्ता देवी, कुसुम और सुनीता आदि उपस्थित रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा आज (मंगलवार को) शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरीणी में “वो दिन योजना” के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्याक्रम अधिकारी कांगड़ा अशोक शर्मा ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए छात्राओं को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता और एनिमिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरुक किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने एनिमिया व वातावरण स्वच्छता संबंधित विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण बारे भी उनको जागरुक किया गया। साथ ही जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में भी उनको अवगत करवाया। शिविर में छात्राओं को बताया गया कि जन्म के बाद पहले हजार दिन का पोषण बच्चों के मस्तिष्क और शरीर के स्वस्थ विकास और प्रतिरोधकता बढ़ाने में बुनियादी भूमिका निभाता है। इस शिविर मे मासिक धर्म व पोषण पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया व पुरस्कार भी वितरित किये गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत संतोष कुमारी, स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा सहित स्कूल के प्राध्यापक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आरएस अमर और उप-महाप्रबंधक पीतांबर अग्रवाल ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल को भारतीय रिजर्व बैंक और इसके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रकोष्ठों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत करवाया कि शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक अंबेसडरमैन (ओआरबीआईओ) कार्य करना आरंभ कर देगा। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की सभी शिकायतों का निपटारा ओआरबीआईओ, चंडीगढ़ द्वारा किया जा रहा है और शिमला में ओआरबीआईओ के शुरू होने के बाद अब प्रदेश में संचालित अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, अनुसूचित सहकारी बैंकों, एनबीएफसी इत्यादि आरबीआई विनियमित संस्थाओं से संबंधित सभी शिकायतें का समाधान शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में किया जाएगा। राज्यपाल ने प्रदेश में वित्तीय साक्षरता की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।
विनायक ठाकुर । परागपुर धरोहर गांव प्रागपुर में शरारती तत्वों द्वारा एक महीने में दूसरी बार सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया है। गत दिवस भी शराब में धुत युवाओं द्वारा आधी रात को सेल्फी पॉइंट को तोड़ डाला, पंरतु पुलिस प्रशासन एवं लोकल लोगों की सहायता से उन शरारती तत्वों को पकड़ लिया गया था और उनको सार्वजनिक संपति को तोड़ने पर माफी नामा एव सेल्फी प्वाइंट को द्वारा लगवाने पर माफ कर दिया गया था, परंतु सोमबार रात को भी नकाबपोश शरारती तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट को तोड़ डाला हालांकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी उक्त शरारती तत्वों को सेल्फी प्वाइंट तोड़ते ओर फिर भागने की विडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के प्रति रोष पनपने शुरू हो गया है। इस तरह की वारदातों ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बाबत देहरा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि प्रागपुर में आए दिन ऐसे वाक्या हो रहे हैं, जिसको किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा और इस मामले में सलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा। वहीं, डीएसपी विशाल वर्मा ने क्षेत्र में आधी रात को नशे में घूम रहे लोगों को भी सुधरने का पैगाम जारी किया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन चौक में पुलिस ने गश्त के दौरान निखिल जम्वाल उर्फ लक्की पुत्र सुरजन सिंह निवासी गुगाणा, डाकघर गगडुही से शक के आधार पर तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे मौके पर 20.63 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने निखिल उर्फ लक्की को मौके पर गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
विनायक ठाकुर । देहरा भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है, तो केवल मात्र कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी, तो हिमाचल प्रदेश में केवल 27000 करोड़ का कर्ज था और जब उसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ, तो हिमाचल प्रदेश पर 55000 का कर था। जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने वर्तमान कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी, तो हिमाचल प्रदेश पर 69000 करोड़ का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया, उसमें से 14000 करोड़, तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को घुमाकर ने का प्रयास कर रहे हैं। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है। दिसंबर माह में इस सरकार ने 1000 करोड़, जनवरी माह में 1500 करोड़ और अब फरवरी माह में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है। अगर देखा जाए तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड़ का लोन ले रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से यह सरकार सकता में आई है, तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है, राज्य सरकार स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बदल मंडरा रहे हैं। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47.5 करोड़ का बजट हिमाचल प्रदेश को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं किया है। अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही, तो यह बजट जल्द ही लेप्स हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को पगार मिलनी भी बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश में यह सरकार पनबिजली उत्पादन पर वोटर सेस लगाने की तैयारी में है। हिमाचल में 175 पनबिजली परियोजनाएं चल रही है। जैसे ही इस सरकार ने सत्ता संभाली, तो हिमाचल प्रदेश में डीजल को 3 रुपए महंगा कर दिया गया है। इससे हिमाचल की भोली-भाली जनता पर बोझ बढ़ा है। यहां तक की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में होने वाली भर्तियों को भी रद्द कर दिया। 24 अगस्त 2022 को पूर्व सरकार ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी, पर इस सरकार ने इन भर्तियों को भी रद्द कर दिया। भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। अगर गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, तो वह केवल कांग्रेस पार्टी में दिखाई दे रही है। कांग्रेसी पार्टी अभी भी कई गुटो में विभाजित दिलाई दे रही है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार रिटेल विषय के छात्र-छात्राओं ने सिटी मॉल बद्दी का शैक्षणिक भ्रमण किया। 9वीं से जमा दाे के करीब 50 विद्यार्थियों ने सिटी मॉल बद्दी के स्मार्ट बाज़ार में अलग-अलग सेक्शन में किस तरह सामान लगाया जाता है व किस तरह इस सामान को बेचा जाता है को जाना व समझा। बच्चों ने मॉल में रिटेल के बारे में संपूर्ण जानकारी लेते हुए बच्चों ने अलग-अलग कपड़ों और अन्य वस्तुओं की ब्रांड को भी जाना तथा सेल परचेज कैसे होती है। इसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षणिक भ्रमण में रिटेल अध्यापक वरुण भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के बच्चों ने स्मार्ट बाजार स्टोर में विजिट कर संगठित रिटेल के बारे में भी जाना। एक छत के नीचे पूरा सामान कैसे लगाया जाता है और कैसे उसको व्यवस्थित ढंग से रखा व बेचा जाता है।
पंकज सिंगटा। शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार और जीएसपी गोल्ड पार्टनर का पुरस्कार मिला है। ललित जैन, निदेशक, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश एवं सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, (HIMCOSTE) ने 21 फरवरी, 2023 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश राज्य की ओर से पुरस्कार ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यह पुरस्कार सुनीता नारायण महा निदेशक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा दिया गया । 61 प्रविष्टियों के साथ सोलन को सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार और नौ स्कूलों को 'ग्रीन' रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। माध्यमिक विद्यालय, हिमगिरि व चंबा ने जीएसपी भूमि प्रबंधक पुरस्कार जीता। हिमाचल प्रदेश के दो शिक्षकों ने जीएसपी एंबेसडर पुरस्कार जीता। सीएसई द्वारा हर साल दिए जाने वाले पुरस्कार, स्कूल परिसरों के भीतर संसाधन प्रबंधन और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं के विस्तृत और कठोर वार्षिक ऑडिट पर आधारित होते हैं। यह ऑडिट स्कूलों द्वारा स्वयं सीएसई की मदद से किया जाता है। ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (जीएसपी) एक सार्थक पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम है, जिसमें शिक्षक और छात्र अपने स्कूल के परिसर के भीतर हवा, ऊर्जा, भोजन, भूमि, पानी और कचरे का कठोर पर्यावरणीय ऑडिट करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य 'करके सीखो' के सिद्धांतों का पालन करके स्कूल समुदाय में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है और स्कूलों को पर्यावरण शिक्षा को ज्ञान निर्माण और उपयुक्त शिक्षण संसाधनों के उपयोग के माध्यम से मुख्यधारा की शिक्षा के साथ एकीकृत करने में सक्षम बनाना है। यह कार्यक्रम छात्रों को नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व के बारे में जागरूक होने का एक अनूठा शैक्षिक अवसर प्रदान करेगा, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में रूफटॉप फोटोवोल्टाइक्स प्रौद्योगिकियों और छात्रों को उन तकनीकों के बारे में जानने में सक्षम करेगा, जिनके वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों के माध्यम से पारिस्थितिक लाभ हैं। CSE के ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ने भारत के 106 सबसे ग्रीन स्कूलों को किया सम्मानित • हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ हरित राज्य का पुरस्कार मिला, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पंजाब का स्थान रहा। • जीएसपी ऑडिट में भाग लेने वाले 707 में से 106 स्कूलों को 'ग्रीन' टैग मिला है। 19 सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त करते हैं। • वार्षिक ग्रीन स्कूल पुरस्कार तीन साल बाद ऑनसाइट भौतिक कार्यक्रम के रूप में वापस आ रहे हैं।
राजकीय पीजी काॅलेज का 53वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न डिप्टी सीएम ने वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के 53वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच मिलता है और खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समान्नित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऊना महाविद्यालय का एक इतिहास है। इसका विकास और विस्तार करना सभी का कर्तव्य है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई जा सके। उन्होंने कहा राजकीय डिग्री काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर जिला ऊना का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे तबादलों की बजाए विद्यार्थियों के भविष्य की ओर अपना संपूर्ण ध्यान केंद्रित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए डे-बोर्डिंग स्कूल भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सलोह में 135 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि बढे़ड़ा में हिमकैप्स नर्सिंग काॅलेज के साथ-साथ लाॅ काॅलेज भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा यहां से शिक्षण ग्रहण करके निकले हुए विद्यार्थी वर्तमान में बड़े-बडे़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला व प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। चिट्टे के खिलाफ हम सबको एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जिसके लिए संकल्प लेते हुए एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इसके साथ-साथ आने वाले समय में मंदिरों, स्कूलों एवं काॅलेजों के समीप से शराब के ठेके भी उठाए जायेंगे और निश्चित दूरी निर्धारित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी पांच वर्षों के भीतर जिला से पानी की समस्या हमेशा-हमेशा के लिए दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को विकसित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि आने वाले समय में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी को हर तरह से विकसित किया जाएगा, ताकि उसकी भव्यता बनी रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सरकार ट्रांसफर वाली सरकार नहीं है यह विकास, कल्याण और गरीबों की सरकार है। उन्होंने आमजन से विकास में सहयोग देने के साथ-साथ सुझाव देने का आह्वान किया, ताकि जिला का समूचित विकास किया जा सके, जिसकी किसी ने परिकल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे कर्मचारियों को ताउम्र पेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिसका कोई नहीं उसकी कांग्रेस सरकार है। पूरे प्रदेश के लगभग 6 हजार अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद लिया है, जिनके सभी प्रकार के खर्चे सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग में 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पहला बेड़ा शामिल किया जा चुका है, जिसे आगे और बढ़ाया जाएगा। इसके साथ-साथ इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ऊना सतपाल रायजादा ने काॅलेज की वार्षिक विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल विकास करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों में ऊना जिला को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा। राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना के प्रधानाचार्य एसके बंसल ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की तथा कहा कि ऊना काॅलेज ने शैक्षणिक खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में प्रदेश भर में बेहतर प्रदर्शन कर काॅलेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने साल भर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी तथा सम्मानित किया तथा काॅजेल की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, हिमोत्कर्ष परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कंवर, महासचिव दीपक लठ्ठ, प्रवक्ता विजय डोगरा, एडवोकेट धर्म सिंह, उपमंडलाधिकारी विश्व मोहन देव चाैोहान सहित महाविद्यालय के अध्यापकगण व गणमान्य उपस्थित रहे।
मुख्य संसदीय सचिव ने की वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज यहां उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए उन्हें खेलकूद की आरे आकर्षित करना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगिण विकास में जहां अध्यापक का एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं, बच्चें को एक संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए अभिभावकों का बच्चों को नैतिकता एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान करवाना भी आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर देश के निर्माण में अपना अहम योगदान प्रदान कर सके। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लग्न को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्कूलों के मूलभूत ढांचों को सुदृढ़ करना और शिक्षा में गुणवत्ता प्रदान करना हमारी सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर किया जा सके, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान करना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करना तथा विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करना यह एक जिम्मेदारी है, जिसे पूरा करना का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में चार कमरों का निर्माण करने की मांग पर कमरों का प्रारूप तैयार कर उसके अनुसार राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने खेल के मैदान का भी प्रारूप तैयार कर उसके अनुसार राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर अकादमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक व विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने पुष्पित, अक्षय, दीपशिखा, हर्षिता, कुमुद बाला, स्नेहा, साक्षी, पीयूष, रिया, लोकेश, ललित, नम्रता, भारती, शिवानी, निकिता, उमेश, दीक्षित, हर्षिखा, गीतांजलि, हिमानी, पंकज, प्रिया, करण साक्षी, स्नेहा, विशाल, समिता, लावण्या को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पाठशाला प्रधानाचार्य ज्ञान चंद वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य संसदीय सचिव ने बखालग के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, प्रधान ग्राम पंचायत बखालग रुप देई, उप प्रधान पूर्ण चंद शर्मा, नगर पंचायत अर्की के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता, अध्यक्ष बीसीसी अनुसूचित जाति विभाग सीडी बंसल, अर्की कांग्रेस कमेटी के सचिव जिया लाल वर्मा, एसएमसी प्रधान प्रदीप कुमार, पूर्व बीडीसी प्रधान कांता बन्देल, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व उपप्रधान बखालग सुरेंद्र पाठक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी विद्यालय के शिक्षक व छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू 17 मार्च को बजट पेश करेंगे। हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सुक्खू सरकार को बजट सत्र बुलाने की मंजूरी देकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू का यह पहला बजट होगा। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कुल 18 सीटिंग होगी। बजट सत्र की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा के 2 पूर्व सदस्यों के शोकोद्गार से होगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 के सप्लीमेंटरी बजट पास होगा। 14 मार्च को 11:00 बजे इस सत्र की शुरुआत प्रदेश विधानसभा के किन्हीं पूर्व सदस्यों के देहांत की स्थिति में शोकोद्गार से होगी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट की प्रथम और अंतिम किस्त पारित होगी। 15 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के अलावा सामान्य चर्चा व विनियोग विधेयक का पारण होगा। 16 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत किया जाएगा। दो दिन के अवकाश के बाद फिर 20 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। यह चर्चा 23 मार्च तक चलेगी। 27 और 28 मार्च को 2023-24 की मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 29 मार्च को बजट अनुमानों को पारित किया जाएगा। 30 मार्च को अवकाश रहेगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। 2 अप्रैल को अवकाश होगा। इसके बाद 6 अप्रैल तक विधायी और शासकीय कार्य चलेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन नेहरू युवा केंद्र सोलन के द्वारा पीजी काॅलेज सोलन के सहयोग से आज एक दिवसीय व्यावसायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज एडीसी जफर इकबाल ने दीप प्रजवलन करके किया। उन्होंने छात्रो के साथ अपने अनुभवों को साझा किया तथा सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेश्क ईरा प्रभात द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उपलब्ध विकल्पों के बारे मे अवगत करवाना है। कार्यकर्म के प्रथम सत्र में B.sc के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भ व्याक्ति के रूप में डाॅ. दिक्षित गुप्ता ने विघार्थीयो को भविष्य में उपलब्ध विकल्पों के बारे में अवगत करवाया, जिसके पश्चात दूसरे सत्र में बीए के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भ व्याक्ति के रूप में रोबिल सहानी, प्रेरक वक्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात तीसरे सत्र में व्यवसायिक नीति प्रशिक्षक कुश भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में उपलब्ध विकल्पों के बारे में अवगत करवाया तथा प्रेरित किया, जिसके पश्चात चाैथे सत्र में प्रो. बनो, दिल्ली के संस्थापक आदित्य बोस द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीआई सोलन, हैपी योगा आर्ट, एरिना इनफो, एनएसडीसी होटल मैनेजमैटं संस्थान, रेडियो हिल्स सोलन, एनआईईएल आईटी जैसे विभिन्न संस्थानो नें स्टॅाल लगाई, जिसके माध्यम से इन संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रम के बारे में अवगत करवाया।
शिमला में महिला केंद्रित योजनाओं पर मीडिया इंटरेक्शन में एडीजी राजिंदर चौधरी पंकज सिंगटा। शिमला सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो और प्रेस सूचना ब्यूरो ने बचत भवन, शिमला में सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न महिला-केंद्रित योजनाओं के बारे में विवरण साझा करने के लिए एक मीडिया इंटरेक्शन का आयोजन किया। प्रेस सूचना ब्यूरो (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) के अतिरिक्त महानिदेशक राजिंदर चौधरी और मुख्यातिथि इल्मा अफरोज, एसपी एसडीआरएफ ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की पहल पर अपने विचार साझा किए। एडीजी राजिंदर चौधरी ने महिलाओं के जीवन में सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "महिला सशक्तिकरण एक विकल्प नहीं है, यह एक प्रगतिशील समाज के लिए एक आवश्यकता है।" इल्मा अफरोज, एसपी एसडीआरएफ ने आज के समाज में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। "महिलाओं को सशक्त बनाना केवल लैंगिक समानता के बारे में नहीं है, बल्कि यह समग्र रूप से एक बेहतर समाज बनाने के बारे में है।” उन्होंने महिलाओं से अपनी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। "ये योजनाएँ महिलाओं को न केवल खुद को बल्कि अपने परिवारों और समुदायों को भी बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।" हर्षित नारंग, सहायक निदेशक, पीआईबी चंडीगढ़ ने स्वागत भाषण दिया और मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया में महिलाओं को समान अवसर और प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की उप निदेशक संगीता जोशी ने विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ये योजनाएँ महिलाओं को सशक्त बना रही हैं और पूरे भारत में उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दे रही हैं। संगीता जोशी ने कहा कि ये योजनाएं केवल महिला सशक्तिकरण के बारे में नहीं हैं, बल्कि ये एक अधिक समावेशी समाज बनाने के बारे में भी हैं। नंदिनी मित्तल, रेशमा कश्यप, वंदना ठाकुर, अर्चना फुल, पूजा शर्मा, भारती शर्मा, शिवानी कपूर और पूनम भारद्वाज को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिमला मीडिया में लंबे समय से नंदिनी मित्तल का नाम है। वह वर्तमान में दूरदर्शन समाचार के साथ काम करती हैं और वर्षों से इस क्षेत्र के विभिन्न प्रासंगिक महिला केंद्रित मुद्दों को उठाती रही हैं। रेशमा कश्यप, जो वर्तमान में हिमाचल ब्यूरो के रूप में डेली पोस्ट न्यूज में काम करती हैं, ने कोविड काल के दौरान कई विशेष कहानियों को कवर किया है। पंजाब केसरी समूह के साथ काम करने वाली वंदना ठाकुर लंबे समय से महिला और बाल विकास के मुद्दों को उठाती रही हैं। 11 वर्षों से शिमला में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक विशेष संवाददाता और राष्ट्रीय संवाददाता, अर्चना फूल ने महिलाओं के मुद्दों, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर कहानियों में विशेषज्ञता हासिल की है। अमर उजाला शिमला कार्यालय की संवाददाता भारती शर्मा महिला एवं बाल विकास, साहित्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाती रही हैं। दैनिक सवेरा में महिलाओं और संबंधित मुद्दों पर शिवानी कपूर के काम पर भी प्रकाश डाला गया। पूनम भारद्वाज दैनिक भास्कर के साथ काम करती हैं और इससे पहले दैनिक जागरण और दिव्य हिमाचल के साथ काम कर चुकी हैं। आयोजन के दौरान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की कुछ महिलाओं को उनके असाधारण कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए विकास खण्ड मशोबरा की ग्राम पंचायत जनेढ़ घाट की सुनीता वर्मा, विकास खंड मशोबरा के गांव जाबल ग्राम पंचायत गुम्मा में जाबल स्वयं सहायता समूह की प्रधान सीमा, विकास खंड मशोबरा के गांव चरैन ग्राम पंचायत मांजु की जननी शक्ति स्वयं सहायता समूह की हैप्पी तथा उदय स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत ढली की प्रधान भूमावती व मंगल करनी स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत मैहली की सचिव मोनिका शामिल है। पीआईबी शिमला के सहायक निदेशक सुखचैन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मीडिया से बातचीत में विभिन्न मीडियाकर्मियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को मीडिया ने खूब सराहा और सराहा। इन योजनाओं के बारे में जानकारी के प्रसार से, अधिक महिलाएं इनसे लाभान्वित हो सकेंगी, जिससे देश के समग्र विकास में योगदान मिलेगा।
सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। बद्दी में यूफ़्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने मंगलवार सुबह दबिश दी। इनकम टैक्स की टीम कंपनी के आय व व्यय से जुड़े दस्तावेज़ों को खंगाल रही है। टीम ने अंदर व बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। यह कार्रवाई कंपनी की ओर से टैक्स चोरी के मामले में की गई है। बता दें कि देशभर में कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा गया है। आयकर विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, जम्मू कश्मीर,हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 64 जगहों पर यूफ्लेक्स लिमिटेड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि आयकर विभाग की टीम पुलिस प्रशासन की ओर से सेवाएं दी जा रही हैं। कंपनी पैकेजिंग और कंटेनर्स का काम करती है। यह कंपनी पान मसाला के पैकेट बनाती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर एवं सुखराम चौधरी ने कांगरे सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है, तो केवल मात्र कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। भाजपा के पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी, तो हिमाचल प्रदेश में केवल 27000 करोड का कर्ज था और जब उसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ, तो हिमाचल प्रदेश पर 55000 का कर था, जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने वर्तमान कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी, तो हिमाचल प्रदेश पर 69000 करोड़ का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया, उसमें से 14000 करोड़ तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को घुमाकर ने का प्रयास कर रहे हैं। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है, दिसंबर माह में इस सरकार ने 1000 करोड़, जनवरी माह में 1500 करोड़ और अब फरवरी माह में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है, अगर देखा जाए, तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड़ का लोन ले रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से यह सरकार सकता में आई है, तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है। राज्य सरकार स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बदल मंडरा रहे हैं। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47.5 करोड़ का बजट हिमाचल प्रदेश को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं किया है। अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही, तो यह बजट जल्द ही लेप्स हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को पगार मिलनी भी बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश में यह सरकार पनबिजली उत्पादन पर वोटर सेस लगाने की तैयारी में है। हिमाचल में 175 पनबिजली परियोजनाएं चल रही है। जैसे ही इस सरकार ने सत्ता संभाली, तो हिमाचल प्रदेश में डीजल को 3 रुपए महंगा कर दिया गया है। इससे हिमाचल की भोली-भाली जनता पर बोझ बढ़ा है। यहां तक की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में होने वाली भर्तियों को भी रद्द कर दिया। 24 अगस्त 2022 को पूर्व सरकार ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी।, पर इस सरकार ने इन भर्तियों को भी रद्द कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है, अगर गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, तो वह केवल कांग्रेस पार्टी में दिखाई दे रही हैं। कांग्रेसी पार्टी अभी भी कई गुटों में विभाजित दिलाई दे रही है।


















































