पाठशाला के प्रशासनिक ब्लाॅक के निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए 18.50 लाख रुपये स्वीकृत मनोज शर्मा। अर्की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य केवल किताबें पढ़ना नहीं है, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। विद्यार्थियों के भविष्य को ज्ञान से उज्जवल बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है, जबकि बेहतर संस्कार देने में अभिभावक अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि बेहतर ज्ञान व संस्कार के सामंजस्य से ही एक विद्यार्थी अच्छा नागरिक बनकर उभरता है। मुख्य संसदीय सचिव ने विद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे रसायन शास्त्र, भौतिकी, भूगोल, गणित और जीव विज्ञान पर बनाअ गए माॅडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने लक्षित, कार्तिक तनवर, अर्जुन, मृदुल शर्मा, भवांशु, अक्षित, राकेश कुमार, योगेंद्र, लवनीष, ईशान, आर्यन भार्गव, सिद्धार्थ, कुशव, हितेश वर्मा, कौशल कुमार, दिवेश ठाकुर, मुकूल, संजीव, साहिल, योगेश कुमार, यश भाटिया, हितेश ठाकुर हेमंत कुमार, आयुष गौतम, यश राज शर्मा, धीरज कुमार, उदित भरद्वाज, जतिन भारद्वाज, अखिल ठाकुर, केशव चतुर्वेदी, पुरव गुप्ता, सारांश, नीरज व आशीष सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने ‘मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत उपस्थित पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाठशाला में भविष्य में संगीत अध्यापक के पद को सृजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने के पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए 3100 तथा स्थानीय पाठशाला के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पाठशाला के प्राशसनिक ब्लाॅक के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने शौचालय के निर्माण के लिए तीन लाख 75 हजार रुपए की राशि का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर पंचायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से छूटे हुए घरों के लिए दो करोड़ 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की गई है, जिसका शीघ्र टेंडर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए 18 लाख 50 हजार रुपए की पेयजल योजना के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी सुविधा शीघ्र ही स्थानीय लोगों को मिलेगी। संजय अवस्थी ने कहा कि ग्राम पंचायत बातल तथा गाहर को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि की डीपीआर शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगी। 06 करोड़ रुपए की भूमति धार ब्राहमणा उठाऊ सिंचाई योजना विधायक प्राथमिकता में है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कांग्रेस सेवा दल सोलन के अध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अर्की की अध्यक्षा सीमा शर्मा, उपाध्यक्षा देव कली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्की अनुज गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश चंद नेगी, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट, संदीप शर्मा प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा व रोशन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
सोलन जिला में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो गया है। पिछले माह सोलन को 5000 डोज मिली थी, जो सभी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग से और स्टॉक भेजने की डिमांड की गई है। पहली और दूसरी डोज लगाने में जिला के लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बूस्टर डोज लगवाने में सोलन अभी भी पिछड़ा हुआ है। अभी तक सोलन जिले में सिर्फ 1,65,428 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 8 लाख लोगों ने पहली और 7.28 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। अब कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने से लोग बूस्टर लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में पूरे हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिससे अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम रुक गया था। जनवरी में केंद्र से हिमाचल को 60 हजार डोज मिली। जिसमें से सोलन जिला कि झोली में 6500 डोज आई, लेकिन यह स्टॉक करीब 2 सप्ताह में ही खत्म हो गया । वहीं CMO सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि जिले को मिली सभी कोरोना बूस्टर डोज लगा दी गई हैं। जल्द ही नया स्टॉक आ जाएगा। उन्होंने लोगी हिदायत दी है कि बेशक कोरोना कंट्रोल में है, लेकिन अभी एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला में इस समय कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना के नए वैरिएंट आने की आशंका के कारण जिला के सभी अस्पतालों में आने वालों को मास्क पहनना जरूरी किया गया है। हालांकि इन दिनों सैंपलिंग बहुत कम हो रही है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू मंगलवार 14 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाना है जिस कारण उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टा बरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल व कुफ़्टू विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की क्रॉस कंट्री (पुरुष) टीम विगत 10 से 12 फरवरी को बैंगलोर क्रॉस कंट्री रेस में भाग लेने के लिए रवाना हुई। जानकारी देते हुए इस टीम के मैनेजर व वेदव्यास परिसर के शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी बैंगलोर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर सहित जयपुर परिसर, लखनऊ परिसर व राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी के क्रमश: विवेक राणा, करण ठाकुर, सतीश जीतरावल, सुनील पारीक, सागर संदीप व मनोज कुमार ने इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. संजय ने बताया इस प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ कोच के रूप में राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी कर्नाटक के शारीरिक सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. रामचंद्र एचडी में भी भाग लिया।
विधायक मलेंद्र राजन ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डागला में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई, जिसमें स्कूल की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गीत गाया गया। उसके बाद मुख्यातिथि की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। उसके बाद बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाए गए। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति और मनोरंजन से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। स्कूल के छात्रों ने घूमर नृत्य देश भक्ति भांगड़ा गद्याली नाटी, हिमाचली नृत्य आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक मलेंद्र राजन द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे से पढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। वह छात्रों को किसी भी तरह की अगर मेरी मदद की जरूरत पड़ती है, तो निसंकोच मुझसे बात कर सकते हैं। आप देश का भविष्य है। देश के लिए काफी सारे कार्य आपको करने हैं। मैं भी एक आम परिवार से उठकर इस मुकाम तक पहुंचा हूं। छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गान कर समारोह का समापन किया गया। इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कंड़वाड़ी में डे बोर्डिंग स्कूल के लिए स्थान का चयन फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि सरकार वर्तमान शिक्षा पद्धति और बच्चों के भविष्य सवारने के लिए गंभीर है। सीपीएस सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वाल टिक्कर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार में शिक्षा में कुछ हटकर कार्य कर रही है और छात्रों को ध्यान में रखकर ही सभी योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चें हमारे देश का भविष्य हैं और सरकार अच्छी शिक्षा से इनके कल को सवारने के लिये सरकार वचनबद्ध है।आशीष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाने हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा के अतिरिक्त बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने की दिशा में कार्य योजना तैयार की गई है। इनमें बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और भोजन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडवाडी क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापना के लिए स्थान चयनित किया गया है। आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनहित तथा लोकहित की सरकार बनी है। इस सरकार में बच्चों से बुजुर्गों तक सभी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने वाली तथा महिलाओं को सम्मान प्रदान करने वाली सरकार कार्य कर रही है और इस सरकार में उन्हें भी मुख्य संसदीय सचिव के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय के बच्चों द्वारा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने अध्यापकों तथा छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत भी किया। सीपीएस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वाल टिककर में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की तथा विज्ञान संकाय भी आरंभ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कंठ पंचायत तथा विद्यालय विद्युत निगम को थ्री फेस लाइन करने के निर्देश तथा वन विभाग को विद्यालय के भवन को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए ड्रेन बनाने तथा नाले को चैनेलाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पाठशाला में वोकेशनल विषय भी आरंभ करने की पैरवी बात कही तथा शौचालयों की रिपेयर के लिए डेढ़ लाख देने की घोषणा की। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, सन्तोष ठाकुर, अश्वनी, राजिंदर ठाकुर, विजय ठाकुर, लोकिन्द्र ठाकुर, अमित शर्मा, निशा शर्मा, विजय शर्मा, अश्वनी सूद, अनुराग नरयाल, अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा, एसडीओ मनोज सूद, मोहित ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालय के अध्यापक, छात्र व अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला में काऊ सेंचुरी बनाये के लिए प्रस्ताव तैयार करे वन विभाग निराश्रित पशुओं के पुनर्वास का मासिक डाटा होगा तैयार गगन शर्मा। नाहन उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला में निराश्रित पशुओं (आवारा मवेशी) के पुनर्वास का मासिक डाटा तैयार किया जाएगा, ताकि जिला में चल रहे पुनर्वास कार्य की सही जानकारी हासिल की जा सके। उन्होंने पशुपालन विभाग को पंचायतों के साथ मिलकर निराश्रित पशुओं के पुनर्वास के लिए और अधिक सघनता और गंभीरता से कार्य करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लेने के लिए भी कहा। उपायुक्त आरके गौतम सोमवार को निराश्रित पशुओं के पुर्नवास के संबंध में नाहन में त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चार-पांच ऐसे स्थलों का चयन करें, जहां पर काऊ संचुरी (गौ-अभ्यारण) बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन काऊ सेंचुरी के बनने से मवेशियों को खुले वातावरण में भोजन और पानी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि कॉव सेंचुरी के लिए वन विभाग को आवश्यकतानुसार बजट भी प्रदान किया जाएगा। आरके गौतम ने कहा कि जिला मे ंवर्तमान में करीब 14 गौ-सदनों में निराश्रित मवेशियों का पुनर्वास किया गया है और इन गौ-सदनों की संख्या बढ़़ाए जाने की जरूरत है। उपायुक्त ने गौसदनों के लिए सभी पंचायतों को पंचायत स्तर पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक पंचायत को 15वें वित्तायोग के तहत धनराशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं के पुनर्वास की जिम्मेदारी पंचायतों की भी है और हर पंचायत को अपनी इस को जिम्मेवारी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए ऐसे सभी पशुओं के मालिकों का चालान किया जाए, जिनके पशु लंबे समय से क्षेत्र में आवारा घूम रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद, पशुपालन और पुलिस विभाग को शहरी क्षेत्रो में निराश्रत पशुओं का चालान अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने नाहन शहर के स्लॉटर हाउस को ठीक प्रकार से संचालित करने के निर्देश भी नगर परिषद को दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को देखते हुए इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानूनी रूप से भी यह अनिर्वाय कार्य है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पशुपालन, पुलिस, फूड इंस्टपेक्टर की संयुक्त टीम की देखरेख में यह कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाहन शहर में बंदरों के उत्पात को देखते हुए बंदर पकड़ने के अभियान को जारी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आवारा कुत्तों की नसबंदी के कार्य को भी शीघ्र आरंभ करने के लिए कहा। उपायुक्त ने नाहन शहर में कचरे के सही निस्तारण के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए भी नगर परिषद को निर्देश दिए। उप निदेशक पशुपालन सिरमौर डा. नीरू शबमन ने इस अवसर पर शिलाई और कमरऊ में गौसदन के संचालन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गौ-सदन न होने के कारण निराश्रित पशुओं के पुनर्वास में बाधा आ रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकमारी चेतन चौहान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न खंडों के खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार थाना कुनिहार में एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन हनोथ पुत्र स्व. ज्ञानसिंह गांव शलाह डाकघर ममलीग के शिकायत पत्र पर थाना कुनिहार में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत पत्र में पवन ने बताया कि मोटर साईकिल (HP 13-3171) को इसने अपने घर के अंदर रात 8 बजे पार्क किया था व सुबह यह जल्दी काम पर चला गया तथा शाम जब यह वापस घर आया, तो पाया कि बाईक चोरी हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर बाईक चोरी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत भपू में व्यक्ति से चिट्ठा बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि नाके के दौरान गाड़ी रोकी, ताे गाड़ी से अमित कुमार उम्र (45) वर्ष पुत्र राजेंद्र कुमार ग्राम पंचायत भपू तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा से 8.22 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई जारी है।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर फतेहपुर विधायक भवानी पठानिया द्वारा ग्राम पंचायत समलेट के मोहली गांव में बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का आज शिलान्यास किया गया।
हिमाचल की राजधानी शिमला आए हर व्यक्ति ने ये नाम तो सुना ही होगा, इस पॉइंट से गुज़रे भी होंगे लेकिन इस जगह पर ऐसा क्या स्कैंडल हुआ, जिससे इसका नाम स्कैंडल पॉइंट रख दिया गया, ये सवाल भी बहुचर्चित है। बात बहुत पुरानी है तो कहानियां भी बहुत सी बन गईं है। कुछ कहते कि इस जगह पर हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हुआ था तो कुछ इस तथ्य को मानने से इंकार करते है। स्कैंडल पॉइंट से जुड़ी कहानियों में से एक कहानी है पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह की। बात 1892 की है, ब्रिटिश शासन में शिमला के वाईस रॉय और पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह अच्छे दोस्त हुआ करते थे और अक्सर वाईसरॉय के घर पर आया जाया करते थे। उसी समय पटियाला के राजा को वाईसरॉय की बेटी से महब्बत हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन वाईसरॉय को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था और उन्होंने इसका विरोध भी किया। लेकिन दोनों प्रेमी अपना मन मना चुके थे। ब्रिटिश काल में शिमला के मालरोड पर शाम के समय ब्रिटिश अधिकारी अपने परिवार के साथ टहलने आया करते थे मगर यहां हिन्दुस्तानियों को आने की अनुमति नहीं थी। एक दिन शाम जब सब मॉलरोड पर टहल रही थे तो पटियाला के महाराजा ने अंग्रेज वाइसराय की बेटी को उठा लिया था। इसे पहला लव स्कैंडल कहा जाता है और जिस जगह पर यह कथित वारदात हुई उसे आज स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। महाराजा भूपिंद्र सिंह ने वाइसराय लार्ड कर्जन की बेटी को उठाया था। कहा जाता है कि महाराजा भूपिंद्र सिंह घोड़े पर सवार होकर आए और मालरोड पर टहल रही लार्ड कर्जन की बेटी को उठा ले गए। गुस्से में वायसराय ने उनका शिमला आने पर प्रतिबंध लगा दिया। महाराजा ने भी अपनी आन-बान और शान के लिए शिमला से भी ऊंचा नगर बसाने की ठान ली और चायल का निर्माण कर डाला। पटियाला के महाराजा भूपिंद्र सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1891 में हुआ। वर्ष 1900 में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 38 साल तक राजपाट किया। उन्होंने ऑनरेरी लेफ्टीनेंट कर्नल के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। लीग ऑफ नेशंज में 1925 में भूपिंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। महाराजा क्रिकेट के शौकीन थे। वर्ष 1911 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी वही थे। यहां हुआ था हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हालांकि कुछ इतिहासकार इस बात से इत्तफाक नहीं रखते। उनका दावा है कि लार्ड कर्जन साल 1905 तक वाइसराय रहे। उनकी तीन बेटियां थीं। देखा जाए तो 1905 में महाराजा की आयु 14 साल की थी। लार्ड कर्जन की बड़ी बेटी आइरिन की उम्र उस समय महज 9 साल थी। पंजाब यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रह चुकी मंजू जैदका अपनी किताब स्कैंडल पॉइंट में लिखती है कि इस जगह से उनकी बहुत सी यादें जुडी है, उन्होंने इस पर काफी शोध भी किया है लेकिन महाराजा भूपेंदर सिंह की उम्र का तकाज़ा रखते हुए ये कहानी सच नहीं हो सकती। लेखिका का मानना है कि इस कहानी में भूपेंदर सिंह के पिता राजेंदर सिंह को होना चाहिए क्यूंकि उनकी एक अँगरेज़ बीवी और बेटा था। हालाँकि सच क्या है ये तो एक रहस्य ही रहेगा, जो इतिहास में दफ़न हो चुका है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा जालंधर-पठानकोट रेलमार्ग गांव मोहटली रैंप पर स्थापित रेलवे फाटक पर रेल अंडर ब्रिज बनाने के लिए इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के प्रयासों के चलते जिला कांगड़ा और अन्य विभागों द्वारा किए गए। सर्वेक्षण के बाद जिला कांगड़ा ने रेल अंडर ब्रिज बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है। पूर्व विधायक रीता धीमान ने बताया कि इंदौरा विस क्षेत्र डमटाल के मोहटली पर बना रेलवे फाटक ट्रेनों की आवाजाही के कारण ज्यादातर बंद रहता है, जिससे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। वह एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इंदौरा विश क्षेत्र के लोगों के प्रमुख मांगों में से एक इस रेल ट्रैक पर अंडर ब्रिज बनाने की थी, जिसके लिए रेल विभाग, राज्य पथ परिवहन निगम और अन्य संबंधित विभागों द्वारा अंडर ब्रिज बनाने के लिए सर्वेक्षण करवाया गया, वह सभी विभागों ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। जिलाधीश कांगड़ा द्वारा दी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र कॉपी को रेल मंत्री को प्रेषित किया गया। इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अंडर ब्रिज बनाने की अनुमति संबंधित निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ लोक निर्माण विभाग उपमंडल परागपुर के अंतर्गत सलेटी में खाल खड्ड पर निर्माणाधीन पुल अब हादसों को न्योता देता हुआ नजर आ रहा है। एक निजी कार (एचपी 72ए 6720) सलेटी से भिंडला की तरफ जा रही थी और पुल पर अनियंत्रित होकर एक तरफ लटक गई। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि उक्त पुल पर करीब चार महीने पहले भी घटना घट चुकी है। वहीं, पुल के निर्माण कार्य को करीब दो साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन अब तक कार्य कम्प्लीट नहीं हो पाया है। अधूरे पुल पर ही वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं। पुल के साइड में न तो कोई रेलिंग का निर्माण किया गया है औऱ न ही एप्रोच रोड को पक्का किया गया है। शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। निर्माणाधीन पुल के किसी भी छोर पर कोई यातायात सम्बंधित चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ नजर नहीं आता है, जिससे वाहन चालक सतर्क रहें। आलम यह है कि निर्माणाधीन पुल पर अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। आखिरकार कब पुल का निर्माण कार्य कम्प्लीट होगा हर कोई विभाग की कार्य प्रणाली को कोसता हुआ नजर आता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुरजोर मांग की है कि जल्द उक्त पुल के साथ बने एप्रोच रोड को पक्का करने के साथ-साथ पुल के किनारे पर रेलिंग का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी घटना न घटे। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता रविंद्र पठानिया परागपुर ने बताया कि उक्त पुल का कार्य ठेकेदार को आवार्ड किया गया है, लेकिन ठेकेदार का कहना है कि अभी तक उसकी पिछले कार्य की पेमेंट क्लियर नहीं हुई, जब पिछले कार्य की पेंमेंट क्लियर हो जाएगी, तो वह उक्त पुल का कार्य शुरू कर देगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर बुशहर कुमारसैन थाने के अंतर्गत चिट्टा तस्करी के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों कि पहचान 23 वर्षीय रोहित पुत्र सुनील कुमार गांव श्रीकोटी डाकघर व तहसील निरमंड जिला कुल्लू तथा सन्नी पुत्र बंदे काजुर निवासी पाटबंगला रामपुर बुशहर उम्र 24 वर्ष के तौर पर है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम पुलिस थाना कुमारसैन का दल हेड कांस्टेबल विनोद कुमार कि अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान लवाण संपर्क मार्ग से है। एनएच-5 कि तरफ दो युवकों को संदिग्ध हालत में आते देखा। पुलिस को देख दोनों युवक हड़बड़ा गए और वापस लवाण कि ओर मुड़ तेज गति से चलने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उनको दबोचा और वापस मुड़ने का कारण पूछा। पुलिस पूछताछ में युवक घबरा गए और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों में से एक युवक द्वारा कंधे पर उठाए बैग कि छानबीन पर 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कि धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंकज सिंगटा। शिमला भारतीय जनता पार्टी के जिला शिमला की दो दिवसीय बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय परमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय दीप कमल में आयोजित हुई। जिला शिमला की बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त ने की बैठक के प्रथम सत्र में पार्टी के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा, सुशासन दिवस, डाटा प्रबंधन, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, मंडलशह वृत्त आदि विषय पर चर्चा हुई। भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक में अपने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा व रुपरेखा तैयार की गई। भाजपा ने अपने पिछले कार्यकाल में जनता के हित के लिए खोले गए संस्थानों को डी नोटिफाई करने पर कड़ा एतराज जताया व इसके लिए भाजपा इन संस्थानों को सूचिबद्ध कर प्रदेश भर में व्यापक तौर पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, सचिव कुसुम सदरेट, प्यार सिंह कंवर, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, जिला महामंत्री गगन शर्मा, अंजना शर्मा, कार्यकारणी सदस्य रूपा शर्मा, विजय ज्योति सेन, रणदीप कंवर व शिमला के तीनों मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव मंडेली जरियाडा में रविवार को एक 44 व्यक्ति का शव एक कुएं से मिलने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि 2 दिन पहले घर से गायब उक्त व्यक्ति का शव उसके घर से मात्र 50 मीटर दूर स्थित एक कुएं में मिला है। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार सुपुत्र धर्म चंद के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गांव सरड़ मांगली में एक ढाबे से 07 बाेतलें अवैध शराब देसी संतरा व एक बोतल शराव अंग्रेजी बरामद की है। पुलिस थाना रक्कड़ में मामला पंजीकृत हुआ है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने की है।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस थाना हरिपुर के तहत सुक्का बाग पानी की टंकी के पास गाड़ी (HP-37D-8081) के चालक राजीव कुमार निवासी सिद्दपुर तहसील धर्मशाला ने अपनी उपरोक्त गाड़ी को तेजरफ्तारी व लापरवाही से चलाकर गाड़ी (HP-40D-2805) को टक्कर मार दी, जिस कारण गाड़ी चालक विक्रम सिंह निवासी गांव बाग (वाड़ी) डाकघर बणे दी हट्टी तहसील व जिला कांगड़ा (हि.प्र.) घायल हो गया। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 279,337 भादंसं में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
जोगिंद्रनगर । क्रांति सूद शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर के स्कूल परिसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह थीम तरंग-2023 के साथ मनाया। समारोह में सेवानिवृत प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि व जिप नेरघरवासड़ा विजय भाटिया ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। अपने संबोधन में रविंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूल में सालाना समारोह मनाने के पीछे यही उद्देश्य होता है कि बच्चों की जो सालाना गतिविधियां होती हैं, उसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिसके मन में जीवन में मेहनत करने का जज्बा हो सफलता उनके कदम चूमती है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट । चंबा विधायक बनने के बाद डॉ. जनकराज मरीजों को देखने से गुरेज नहीं करते हैं। लोग डॉ. जनकराज को देखते ही उन्हें अपनी रिपोर्ट दिखाने लग जाते हैं। ऐसा ही वाक्य चंबा में देखने को मिला, जहां डॉ. जनकराज भाजपा चंबा मंडल की बैठक में पहुंचे, बैठक शुरू हुई, तो डॉ. जनकराज को एक महिला का फोन आ गया और बच्चे को दिखाने की बात कही। वहीं, डॉ. जनकराज भी बैठक को छोड़ बच्चे को देखने एक तरफ आ गए। चंबा के दूर-दराज सलूणी से एक दुखयारी मां अपने 6 वर्ष के बच्चे को दिखाने पहुंची, बच्चा जन्म से ही दिमागी और शारीरिक रूप से अक्षम है। डॉ जनक को सुबह फोन किया, बच्चे की मां तो डॉक्टर साहब ने उन्हें जहां बैठक हो रही थी, वहीं, बुला लिया और बैठक से उठ कर बच्चे की सभी रिपोर्ट देखी और उसे दवाई लिखीं। साथ ही किसी भी समय फोन कर बच्चे के इलाज संबंधी जानकारी लेने को कहा। इससे पहले भी जनकराज सड़क पर मरीजों का इलाज करते हुए और उन्हें अस्पताल पहुंचाते हुए तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। अब विधायक बनने के बाद भी जनकराज ने सरकार से अस्पताल में निःशुल्क सेवाएं देने की अनुमति सरकार से मांगी है, लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से उन्हें अनुमति नहीं मिल पाई है।
15 फरवरी से ऊना में दिखाएंगे दमखम, कांगड़ा की उर्वशी थापा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा 28 जनवरी से 29 जनवरी तक धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कांगड़ा मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेरिट आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का ऐलान किया गया। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि पुरुष के 35 वर्ग के एकल मुकाबलों में गौरव कपूर, गौरव चड्ढा एवं विनोद कुमार का चयन हुआ है। पुरुष 40 वर्ग के एकल मुकाबले में हितेंद्र सैनी, अश्वनी कुमार, गौरव चड्ढा एवं विनोद कुमार का चयन हुआ है। पुरुष 45 वर्ग के एकल मुकाबले में अश्वनी कुमार, विश्वनाथ मनकोटिया एवं विकास शर्मा का चयन हुआ है। पुरुष 50 वर्ग के एकल मुकाबले में रविन्द्र राणा, सुनील कुमार, दौलतराम धीमान एवं सतीश चंद का चयन हुआ है। पुरुष 55 वर्ग के एकल मुकाबले में सतपाल कपूर का चयन हुआ है। पुरुष 60 वर्ग के एकल मुकाबले में संजीव रतन, नरेंद्र सिंह, सुभाष पठानिया एवं डॉ. सुशील चंद्र नाग का चयन हुआ है। पुरुष 65 वर्ग के एकल मुकाबले में मेघराज एवं एमएस भारद्वाज का चयन हुआ है। पुरुष 70 वर्ग के एकल मुकाबले में ओंकार नाथ शरोत्री का चयन हुआ है। पुरुष 40 वर्ग के युगल मुकाबले में हितेंद्र सैनी एवं सुशील ठाकुर तथा कुमार गौरव एवं गौरव डेसूजा की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 45 वर्ष के युगल मुकाबले में विकास शर्मा एवं दिनेश शर्मा तथा अश्वनी कुमार एवं बलविंदर राणा की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 50 वर्ग के युगल मुकाबले में संजय आचार्य एवं संदीप ढींगरा तथा दौलतराम धीमान एवं विक्रम चौधरी की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 55 वर्ग के युगल मुकाबले में संजीव रतन एवं सतपाल कपूर तथा राकेश मोहन शर्मा एवं सुभाष पठानिया की जोड़ी का चयन हुआ है। पुरुष 60 वर्ग के युगल मुकाबले में जितेंद्र सोढ़ी एवं सुभाष पठानिया तथा डॉ सुशील चंद्र नाथ एवं सुनील सिंह ठाकुर की जोड़ी का चयन हुआ है। महिला 35 वर्ग के एकल मुकाबले में सरिता शर्मा एवं अनुपमा सैनी का चयन हुआ है। महिला 40 वर्ग के एकल मुकाबले में सरिता शर्मा एवं संतोष ठाकुर का चयन हुआ है। महिला 45 वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाली उर्वशी थापा, जो कि पिछले महीने राष्ट्रीय स्तरीय रैंकिंग वेटरन प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में आयोजित हुई थी, उसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका चयन सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में हुआ है। महिला 50 वर्ग के एकल मुकाबले में संजना कंवर का चयन हुआ है। महिला 40 वर्ग के युगल मुकाबले में संजना कंवर एवं सरिता शर्मा की जोड़ी का चयन होगा। महिला 35 वर्ग के युगल मुकाबले में संतोष ठाकुर एवं अनुपमा सैनी का चयन हुआ है। महिला 45 वर्ग के युगल मुकाबले में उर्वशी थापा एवं रिंकू भारद्वाज का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त मिश्रित 40 वर्ग के मुकाबले में उर्वशी थापा एवं अभय जसवाल का चयन हुआ है। यह सभी प्रतिभागी 15 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि ऊना में आयोजित होने वाली है। महासचिव विलास हंस ने बताया कि जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा उन सभी खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यही खिलाड़ी आने वाले नई पीढ़ी एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला (Students' Experience in Inter-state Living SEIL)1966 विद्यार्थी युवाओं में कार्यरत एक स्वयंसेवी संगठन है, जो विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किया गया, जो राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देता है और हमारे महान राष्ट्र के सुदूर क्षेत्रों के लोगों में एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। "एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति हमारा मूलमंत्र है। SEIL सील के प्रतिनिधि एक दिन धर्मशाला भ्रमण के बाद एचपीसीए स्टेडियम आयुष हर्बल कंपनी निदेशक जितेंद्र सोडी से मिलने के बाद आज 12 फरवरी को एसडीएम कांगड़ा के साथ मुलाकात की और कांगड़ा किला व मसरूर रॉक कट टेंपल का भ्रमण किया और यहां की इतिहास के बारे में जाना कि मसरूर मंदिर भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में ब्यास नदी की कांगड़ा घाटी में पत्थर काट कर बनाए गए हिंदू मंदिरों का एक समूह है। यह 8वीं शताब्दी के आरम्भ में बनाए गए थे और धौलाधार पर्वतों की ओर मुख रख के खड़े हैं। यह उत्तर भारतीय नगर वास्तुशैली में बने हैं। यहां के कई मंदिर अतीत में आए भूकंपाें से हानिग्रस्त हुए थे, लेकिन अभी भी कई खड़ें हैं। इन मंदिरों को एक ही महान शिला से काटकर शिखरों के साथ तराशा गया था। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल आकर उन्हें बिल्कुल अपना घर जैसा माहौल मिल रहा है। विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थापित अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा के माध्यम से उन्हें हिमाचल भ्रमण का सौभाग्य तो मिला साथ ही में हिमाचल के लोगों से मिलकर यहां की संस्कृति यहां के खानपान यहां के पहनावे के बारे में जानने को काफी कुछ मिला। आज हमारा देश जहां धर्म जातियों मे बंटा है। वहीं, इस यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थी परिषद जिस तरह 1966 से लेकर कार्य कर रही है, वह बहुत सराहनीय है। कल 13 फरवरी तीसरे दिन अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा के सभी प्रतिनिधि बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा जी से मुलाकात करेंगे और 14 तारीख को कोतवाली कम्युनिटी हॉल में होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेते हुए अपनी संस्कृतिक प्रस्तुतियां वह हिमाचल की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विस क्षेत्र जयसिंहपुर के आलमपुर से स्नेक सेवर से पहचान बनाने वाले माथुर धीमान ने हमीरपुर में खेली गई दो दिवसीय जिला स्तरीय वैटर्न्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के 50+ वर्ग में सिंगल और डबल में उपविजेता रहे। माथुर धीमान और जगदीश की जोड़ी ने वैटर्न्स बैडमिंटन में अपना दवदवा बनाए रखा। माथुर धीमान और जगदीश 15 से 17 फरवरी को ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हमीरपुर में प्रतियोगिता के मुख्यातिथि वेद ठाकुर और राजेंद्र शर्मा द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त युनुस ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों में आबकारी टीमों ने छापेमारी कर 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की तथा देसी व अंग्रेजी शराब की 87 बोतलें कब्जे में ली हैं। अभियान के दौरान सोलन जिला में 18 बोतल, ऊना में 9, मंडी में 5 तथा हमीरपुर में 12 बोतल शराब पकड़ी गई। इससे पहले आबकारी विभाग ने बिलासपुर जिला में गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की तथा अवैध तौर पर शराब के रूप में परिवर्तित की जा रही 260 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लेकर नष्ट किया गया। आयुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने अलग-अलग 125 जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण एवं व्यापार पर आबकारी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई करता रहेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी नए राज्यपाल की तैनाती हुई है। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। शिव प्रताप सिंह 2014-19 तक रही मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। शिव प्रताप शुक्ला मौजूदा समय में राज्यसभा से सांसद हैं। शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने एबीवीपी से जुड़ने के बाद छात्र राजनीति शुरू की थी। साल 1989 में उत्तर प्रदेश में वह विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह चार बार विधायक रहे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। शिव प्रताप शुक्ला ने 1989 में आम चुनावों में प्रचार किया और कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। वे 1989, 1991, 1993 और 1996 में विधानसभा सदस्य चुने गए थे। शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों में राज्य मंत्री भी रहे हें। भारतीय जनता पार्टी-बहुजन समाज पार्टी सरकार में 1996-1998 में वह जेल मंत्री थे। साथ ही 1998-2002 में राजनाथ सिंह की भाजपा सरकार के तहत बाद में ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं। अब शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल का 22वां राज्यपाल बनाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा में शिव प्रताप शुक्ला के लंबे अनुभव का प्रदेश व यहां की जनता को लाभ मिलेगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नव-नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।
कहा, भाजपा की नालायकी से देश-प्रदेश में छाया आर्थिक संकट फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने जारी प्रैस बयान में कहा कि चुनावों में हारी हुई तथा जनता द्वारा ठुकराई गई भाजपा मंडली के साथ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ जो घटिया ब्यानबाजी की है, उससे पहले त्रिलोक कपूर को राजनीति का ज्ञान ले लेना चाहिए था। त्रिलोक कपूर भी जानते हैं कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता उसे बाहर क्यों किया तथा क्यों वे पालमपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव हार गए। उन्होंने कहा भाजपा की नालायकियों के कारण हिमाचल प्रदेश की ही नहीं, देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। यह सही है कि हिमाचल प्रदेश के हालात आज श्रीलंका जैसे हो चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगर सही बात को सही कहा, तो भाजपा नेता तिलमिला रहे हैं। कोरोना महामारी का संकट पूरे देश में था, भाजपा पार्टी पर नही। उस दौरान कोरोना काल में विपक्ष में होने के बाद भी कांगेस पार्टी ने जनता के लिए जो किया वे जनता जानती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना संकटकाल में लोगों के ऊपर मुकदमें दर्ज कर दिए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वापिस लेकर उन्हें राहत प्रदान की है। पुनीत मल्ली ने कहा कि त्रिलोक कपूर व जयराम ठाकुर भूल जाए कि अब कभी प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी। त्रिलोक कपूर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए कि वह कहां खड़े हैं तथा जनता के बीच उनका बजूद क्या है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 वर्ष तक सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को यह कह कर बेबकूफ बनाया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भाजपा ने पांच वर्षाें में प्रदेश के खजाने को खत्म कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में व्यवस्थांए अभी बनाना शुरु की है, जिससे भाजपा नेताओं की नींद उड़ना शुरु हो चुकी है। यह व्यवस्थाएं जनहित में है भाजपा भी इस बात को समझ रही है, परंतु भाजपा को डर है कि कांग्रेस सरकार की इन व्यवस्थाओं में पूर्व भाजपा सरकार के काले कारनामों की पोल खुल न जाए वे डरी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कांगड़ा से भेदभाव की बातें करने से पहले त्रिलोक कपूर को समझना चाहिए, उन्हें भी यहां से 11 सीटें मिली थी, परंतु वे जिला में कोई विकास नहीं करवा पाए। यही कारण है कि विस चुनावों में यहां से भाजपा के दो मंत्रियों को हार का मुहं देखना पड़ा, जबकि जनता ने कांगड़ा जिला से भाजपा को 4 सीटों पर समेट दिया।
तिलक राज। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कोटक्वाला को वीरता पंचायत गर्ग कॉलोनी से जोड़ने के लिए मानूनि खड्ड पर पुल का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री-विधायक प्राथमिकता योजना के लिए आयोजित बैठक में इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाने की सिफारिश उन्होंने नीति आयोग की बैठक में की है। काजल शनिवार को कोटक्वाला गांव में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र के विकास में युवा पीढ़ी निर्णायक भूमिका निभा सकती है। युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भागीदारी सुनिश्चित कर जीवन का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। काजल ने कहा युवाओं को घर द्वार पर रोजगार मुहैया करवाने के लिए उनकी वर्षों पुरानी गग्गल में आईटी पार्क निर्माण की मांग पर कार्य शुरू हो चुका है, आने वाले समय में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक खेलों कबड्डी, वालीवाल, फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के लिए वो हर संभव सहायता देंगे। जिस पंचायत में खेल मैदान बनाने को जगह उपलब्ध होगी दस लाख रुपये विधायक निधि से खर्च कर वहां पर खेल मैदान बनाया जाएगा। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को इक्यावन हजार रुपए की राशि भेंट की। शिव नारायण क्लब कोटकवाला द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित करवाया गया जिसमें 12 टीमें शामिल हुईं। क्लब के अध्यक्ष आर्यन ने बताया फाइनल मुकाबला एस के एकेडमी और यूथ स्टार जमानाबाद के बीच खेला गया, जिसमें जमानाबाद ने बाज़ी मारी। इस बेला पर क्लब के ऋषभ, रमन, रोहन, अनिकेत व गुलशन और ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला कांगड़ा जिला के लोगों के भरपूर सहयोग से हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। काँगड़ा के लोगों के इस अटूट विश्वास का आदर करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीला को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लेकर इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सुधेड़ पंचायत के गांव नरघोटा में पर्यटन की दृष्टि से व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु भूमि का निरीक्षण करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ज़िला काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि और कांगड़ा से विशेष लगाव को दिखाता है, जिसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने के लिए चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि पंचायत सुधेड़ के नरघोटा में पर्यटन की योजनाओं को विकसित करने के लिए आज जमीन का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नड्डी में पर्यटकों के लिए टेंट लगाने तथा गुना माता, करेरी बल्ह में रोपवे निर्माण को लेकर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा की जनता के प्यार के कारण आज कांगड़ा को अपना हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़िला कांगड़ा में पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टेंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला के देहरा में चिड़ियाघर और गोल्फ कोर्स के निर्माण से टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर हिमुण्डा सुरिंदर बशिष्ठ, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल, डीएफ़ओ संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव शर्मा, टूरिज्म विभाग के संजय शर्मा, उप प्रधान मदन ठाकुर, बलराज भरियाल, बलवंत राणा व प्रदीप बलोरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर वारी स्कूल में आज टैलकॉम विषय के विद्यार्थियाें के लिए ओजेटी के तहत एक प्रशिक्षण शिविर का आयाेजन किया गया। इस शिविर में लगभग 45 विद्यार्थियों में ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ी बारीकियों को सिखा और साथ ही सभी विद्यार्थियों ने ऑन जॉव प्रशिक्षण (ओजेटी) के तहत 9 से 11 फरवरी तक शलिनी केबल नेटवर्क साेलन, ऑप्टिकल फाइबर स्प्लिसिंग, स्प्लिसिंग टूल्स, ओटीडीआर व पावर मोटर तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वारी स्कूल की साधना शर्मा जाे कि 12वीं कक्षा की छात्रा है ने बताया कि यहां उसे बहुत कुछ सीखने को मिला, उसकी जानकारी सभी बच्चों काे प्रदान की। उसने कहा कि यहां पर उन्हाेंने हर एक टूल का उपयाेग करके देखा। इसके साथ ही टेलीकॉम ट्रेनर वासनी ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को ओजेटी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और इसे एक आवश्यक रोजगार कौशल भी माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजीव शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी में मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांगड़ा जिले को पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस और आयुष कल्याण के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र (हब) बनाने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच को मूर्तरूप प्रदान करने की दिशा में उद्योग विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है। उद्योग और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में उद्योग विभाग को राजस्व अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके। उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन निर्देशों के उपरांत उद्योग विभाग द्वारा राजस्व अधिकारियों के साथ जिला कांगड़ा की धर्मशाला, बड़ोह, नगरोटा बगवां और शाहपुर तहसील में संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस संयुक्त निरीक्षण टीम में उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) शाहपुर एमएल शर्मा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, जिला उद्योग केन्द्र कांगड़ा के महाप्रबन्धक राजेश कुमार, प्रोजेक्ट लीड, ई.वाई, सुमित सागर डोगरा शामिल थे। संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा मुहाल क्योरियां, तहसील शाहपुर में चरागाह बिला दरख्तान (71 कनाल), मुहाल जुहल, तहसील धर्मशाला में जंगल मेहफुजा/मेहदुदा (19 हेक्टेयर), मुहाल चंदरोट और तहसील बड़ोह में, चरागाह बिला दरख्तान (95 कनाल) सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा टीम ने मुहाल गुजरेहड़ा, तहसील धर्मशाला में ‘बंजर कादिम/खडे़तर (250 कनाल) निजी भूमि का निरीक्षण भी किया।
13वीं सदी की घराट संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का प्रतीक एचटूओ हाउस फर्स्ट वर्डिक्ट। चंबा चंबा के चमीणू में स्थित एचटूओ हाउस को अंतरराष्ट्रीय साटे अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। एचटूओ हाउस को यह सम्मान संस्टेनेबल अकोमोडेशन आफ द ईयर की श्रेणी में मिला है। साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (साटे) की ओर अवार्ड समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोयडा दिल्ली एनसीआर में किया गया। इसमें साउथ एशिया देशों के करीब 200 से अधिक संस्थाओं का नामांकन हुआ था। इनमें से 17 संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (साटे) राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन बोर्डों के साथ घरेलू, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के पेशेवरों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करता है। एचटूओ हाउस ऐतिहासिक चंबा शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर साल और हुल नालों के संगम पर स्थित है। यहां पर संस्कृति एवं प्रकृति का मिलन होता है। इसे स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर चलाया जा रहा है, जो कि समुदाय संचालित पर्यटन स्थल का एक आदर्श उदाहरण प्रदान करता है। एचटूओ हाउस स्थानीय संस्कृति, क्राफ्ट के प्रचार के लिए भी मंच प्रदान करता है। एचटूओ हाउस 13वीं सदी की घराट संस्कृति को संरक्षित करके बनाया गया है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस घराट संस्कृति का जिक्र ताम्र पत्र में भी मिलता है। एचटूओ हाउस को एयरबीएनबी कंपनी की ओर से भारत में शीर्ष 10 होमस्टे में सूचीबद्ध किया गया है। यहां की व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों की ओर से संभाली जा रही है। इसी स्थान पर नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से एचटूओ हाउस के साथ-साथ अन्य होमस्टे की शुरुआत भी करवाई है। इनमें रफी होमस्टे, राम कुटीर होमस्टे, कलावती होम स्टे तथा साल होम स्टे सहित अन्य होमस्टे शामिल हैं। संस्था की ओर से ग्रामीण, जिम्मेदार, सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां पर प्राकृतिक खान-पान, चंबा की संस्कृति पर ध्यान दिया जा रहा है। यहां पर लोगों के लिए आजीविका के साधन बढ़ाने पर भी कार्य किया जा रहा है। अवार्ड समारोह में एचटूओ हाउस की ओर से रेनू शर्मा, मगनदीप, नॉट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा, नॉट ऑन मैप संस्था के सलाहकार सचिन कुमार ने सम्मान हासिल किया। कार्यक्रम में मॉरिशस के उप-प्रधानमंत्री लुईस स्टिवन ओबेगाडो, अलहसन अली अल्दाबबाग, मुख्य बाजार अधिकारी एशिया पेसिफिक एवं सऊदी पर्यटन प्राधिकरण (एसटीए), डा. अब्दुल्ला मौसूम पर्यटन मंत्री मालदीव, माधवन मेनन प्रबंध निदेशक थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड, योगेश मुद्रास एमडी इंफोर्मा मार्केट्स, पल्लवी मेहरा ग्रुप डायरेक्टर एवं पब्लिशर इंफोर्मा मार्केट्स इंडिया, वीके दुग्गल मिजोरम के गवर्नर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। एचटूओ हाउस की रेनू शर्मा ने कहा कि यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि एचटूओ हाउस को सैटे अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हम पूरे समुदाय को समर्पित करते हैं, जिन्होंने इसमें अपना हरसंभव सहयोग दिया है। नाट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि नाट आन मैप संस्था की शुरुआत भी एचटूओ हाउस से हुई थी। अब यह संस्था संस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर पूरे देशभर मे कार्य कर रही है। एचटूओ हाउस को अवार्ड मिलने के लिए मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं। एचटूओ हाउस के मगनदीप सिंह ने बताया कि हमें अधिक जिम्मेदार और टिकाऊ यात्रा उद्योग की ओर बढ़ते आंदोलन का हिस्सा बनने पर गर्व है। हम पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए मेहमानों को एक अविस्मरणीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। हमारा ध्यान हमेशा स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करने और आर्थिक मानकों में सुधार करने के लिए एक समावेशी और टिकाऊ वातावरण बनाने पर रहेगा।
कहा, बिजली के बिल बढ़ाने की फिराक में है सरकार ममता भनोट। ऊना जिला ऊना भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। धर्मेंद्र राणा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार की हालत हिमाचल में सिर मुंडाते ही ओले पड़े जैसी हो गई। उन्होंने कहा कि 2 महीने हो गए हैं नई सरकार बने हुए और सरकार अपना एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है ,ना गारंटी पूरी हो रही है, ना जनता को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर बोझ को बढ़ाने का काम हो रहा है, अभी सरकार मंत्रिमंडल का पूरा गठन नहीं कर पाई है। सीपीएस की फौज बना दी गई है। उपमुख्यमंत्री का पद सृजित कर लिया गया है, अभी कुछ ही समय में बोर्डो निगमों में तैनातीया करने जा रही है। उन्होंने कहा है कि यह अपनों के लिए सुख की सरकार है जनता के लिए तो दुख की सरकार है। राणा ने कहा कि यह सरकार सीमेंट उद्योग का फैसला नहीं कर पा रही है। हेलीकॉप्टर में घूमने में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान की अनुमतिया लेने में ही चक्कर लग रहे हैं। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि अब तो हालत यह है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट 3 प्रतिशत बढ़ाया गया, महंगाई को न्योता दे दिया गया और अब 1 रुपए के करीब बिल्ली के यूनिट का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार चलाने का अनुभव कांग्रेस के नेतृत्व के पास नहीं है। इसलिए प्रदेश को पटरी पर से उतारने का काम हो रहा है और कर्ज़ का रोना-रोने वाले आज खुद कर्ज़ ले रहे हैं और कर्ज पर सफाई देने से डर रहे हैं। राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संस्थान बंद करने, जनता पर बोझ लादने के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगी, सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।
सीपीएस ने पुरस्कृत किए गोपालपुर के होनहार फर्स्ट वर्डिक्ट । पालमपुर मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार पद रिक्त हैं और इन्हें चरणबद्ध तरके से भरने की प्रकिया आरंभ की जा रही है, ताकि शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके। सीपीएस शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गोपालपुर के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और छात्रों के उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं दी। बुटेल ने कहा कि बच्चें परिजनों से अधिक अपने अध्यापकों की बात मानते हैं और अनुशरण करते हैं। इसलिये बच्चों का भविष्य सवारने और उनकी प्रतिभा तराशने की सबसे अधिक जिम्मेदारी अध्यापकों की है। उन्होंने कहा कि स्कूल भी हमारे हैं तथा बच्चे भी हमारे ही हैं। बच्चों के भविष्य को संवारने और सही दिशा प्रदान करने के लिए सरकारें तो अपना कार्य कर रही हैं, लेकिन समाज को भी सक्रिय भूमिका में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त नैतिक शिक्षा, अधिकारों और कर्तव्यों का भी ज्ञान देने का अपील की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी शामिल किया जाए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों ने वार्षिक उत्सव में खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किया है और बच्चों के मंच पर आने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों में तनाव भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने तनाव को दूर करने के लिए योग और विद्यालय में अन्य गतिविधियां को शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्यालय को 21 हजार देने की घोषणा की और अध्यापकों से बच्चों को पिकनिक के लिए पालमपुर साइंस सेंटर एवं अन्य स्थानों के साथ बड़े सरकारी कार्यालयों में भी ले जाने की बात कही, ताकि बच्चों को सरकारी कामकाज की जानकारी मिले। उन्होंने विद्यालय में दो कमरे देने और कमरों के रिपेयर करवाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के लिये जमीन देने, आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा कंप्यूटर तथा जेन टी एस्टेट द्वारा स्कूल को सहयोग देने की सराहना की। इससे पहले विद्यालय के मुख्याध्यापक घनश्याम दास ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, नगर निगम के उपमहापौर अनीश नाग, पूर्व अध्यक्ष मदन दीक्षित, प्रधान ग्राम पंचायत गोपालपुर हरी राम, सूक्ष्म बुटेल, प्रेम बुटेल, पूर्व प्रधान अनिल कुमार, संतोष कपूर, अमिता, विजय ठाकुर, टीआर कपूर, दीपा राम, राजीव आनंद, एसएमसी प्रधान पवन कुमार, अमित शर्मा, ओंकार ठाकुर, कमला कपूर, निशा शर्मा, विजय शर्मा, प्रवीण भट्ट सहित छात्र, अध्यापक व अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छात्रों के स्वस्थ्य जांच के लिए स्कूलों में हर माह लगवाएं समिनार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर शिक्षण संस्थानों में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि बच्चे मानसिक व शरीरिक तौर पर स्वस्थ होंगे, तभी वह सही से पढ़ाई कर पाएंगे और अन्य गतिविधियों का हिस्सा बन सकेंगे। स्कूलों में बच्चों के स्वस्थ संबधी समीनारों का आयोजन प्रतिमाह करवाना चाहिए, ताकि बच्चों के शरीर में चल रही कमियों को भांपकार उनका उपचार कर उन्हें शरीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाया जा सके। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शिक्षा ज्योति पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने बाद अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि अविभावक अपने बच्चों के स्वस्थ्य की चिंता करे, यदि बच्चे स्वस्थ है तभी उन्हें स्कूल भेजे, जबरदस्ती न करे और उनके स्वस्थ्य के साथ-साथ उनकी रोजाना गतिविधियों पर नजर रखे। वहीं, अध्यापकों के लिए कहा कि बच्चों को शिक्षा ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों के लिए भी तैयार करे, पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों की तरफ भी प्रेरित करें, ताकि खेलने से उनके शरीरिक व मानसिक विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को अनुशासन व उत्कृष्ट संस्कार सीखने की बात भी कही है। इससे पहले साला समारोह में स्कूल के छात्रों ने संस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति देते हुए सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के एमड़ी ठाकुर जगजीत सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल भेटकर सम्मानित किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने साल भर अब्बल रहे छात्रों को पुरुष्कार वितरित किए और सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति देने बाले छात्रों को दस हजार की राशि दी। स्कूल एमडी द्वारा कुछ मांगे रखी, जिन्हें पूरा करने का आश्वाशन देते हुए विधायक लखनपाल ने स्कूल परिसर में तीन स्ट्रीट लाइटे लगवाने, स्कूल में बने पुस्तकालय के लिए उपयुक्त समग्री देने की घोषणा भी की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने 'मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण' विषय पर एक कान्फ्रेंस (सम्मेलन) का आयोजन किया। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज कालका से प्रो. सुशील कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नमेंट कॉलेज नरायणगढ़, अंबाला से डॉ. जगदीप सिंह और आरबी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज आगरा से डॉ. सौरभ देवा अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण के विषय पर वक्तव्य दिया और शोधकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। एक दिवसीय इस सम्मेलन के तकनीकी सत्र में लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने शोध पत्र पढ़े और अपने विचारों का आदान प्रदान किया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने शोध की गुणवक्ता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बहुआयामी दृष्टिकोण पर इस कान्फ्रेंस का आयोजन करवाने पर सभी को बधाई दी और निकट भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाते रहने की बात कही। यह सम्मेलन आईईसी विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्रों और प्राध्यापकों के लिए भी बेहद लाभदायक रहा।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा अवैध खनन के खिलाफ छेड़े अभियान के दौरान इंदौरा व ठाकुरद्वारा पुलिस ने मंड क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर काबू किया। थाना प्रभारी इंदाैरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम को साथ लेकर मंड एरिया में रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि मंड मझवा व्यास नदी किनारे त्योड़ा गांव की सीमा के साथ लगती भूमि पर जेसीबी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियाें के माध्यम से खनन मटिरियल पंजाब के मिरथल व हिमाचल के मिलवा में ले जाकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह में दबिश दी। इस दौरान एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए काबू किया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई के लिए मामला इंदौरा कोर्ट भेजा है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर निर्माण कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए शिव-शक्ति का प्रषंग अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाया। शिव-शक्ति की कैसे आराधना कर उसे प्राप्त किया जा सकता है के बारे प्रसंग में विस्तार से बताया। आचार्य ने बताया कि शिव की सच्चे मन से की गई भक्ति से मनुष्य सभी पापों व दुखों से मुक्ति पा लेता है। कथा के दौरान आचार्य ने जंहा शिव व ब्रह्मा तथा रामचरितमानस व श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया, तो वहीं, अलग-अलग तरह के रुद्राक्ष धारण करने के लाभ भी श्रोताओं को बताए। कमेटी प्रधान श्री राम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक का है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करके खेल ध्वज को सलामी दी। मुख्यातिथि के रुप में प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने शिरकत की। इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सीनियर एडिशनल मैजिस्ट्रेट गीतिका कपिला भी उपस्थित रही। मुख्यातिथि ने अपने वक्तव्य में कहा खेलकूद प्रतियोगिता से जहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। वहीं, इससे छात्रों में खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इस विशेष अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति भी रहीं। अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर व टग ऑफ वार खेल का आयोजन किया गया था। इसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा एलकेजी के लिए रिंग क्रॉस रेस, ऑब्सटेकल रेस, काॅयन रेस, इसी तरह कक्षा यूकेजी के लिए बैलून रेस, काॅयन रेस, रनिंग विद बॉल गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं, कक्षा पहली के लिए परामिड, शटल रन रेस, वाॅटर ऑब्सटेकल रेस और कक्षा दूसरी के लिए लेमन स्पून रेस, रेडी फॉर स्कूल, हर्डल रेस स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया। एलकेजी से लड़कों में प्रथम स्थान प्राप्त किया अंदाज चौधरी, आदविक हर्षित व अकांश कुमार, द्वितीय स्थान विराज कुंडल, श्रीयांश, अक्षांश व आयुष राणा तृतीय स्थान पर अयान, सामर्थ, शिवांश राणा अमाहिर, जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान वृतिका, विनीशा, सारिका, अनिका और द्वितीय हिरदेश आकृति, निष्ठा, आकांक्षा और तृतीय स्थान पर रहे। अनन्या, प्रियांशी, यूकेजी से लड़कों की तरफ से पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों में देवांश, सुमेश, युवान वृषांक ,विवान, शौर्यवीर जबकि लड़कियों में पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों में अनन्य सेठी, काव्य ठाकुर, आरुही, अनन्य शर्मा, अनावी गुप्ता, कृतिका, इशिका, भूमि व नम्य वर्मा कक्षा पहली से लड़कों की ओर से पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे तनवेश, अथर्व राणा, हर्षित, अकर्ष, गरवेश, श्रीयांश और लड़कियों में शिवन्या, परिधि, एली निमेषिका, आरवी, शाइना शिवांजलि, गीतांशी, आशमी कक्षा दूसरी से लड़कों के वर्ग से रियान, चिराग, अरयांश, प्रत्यक्ष ,आरव, हर्षित लक्ष्य, सूर्यांश, सार्थक लड़कियों की तरफ से स्वरालिश, ऋषिका, समीषा, दृष्टि रिया, आर्यना गुलेरिया, आयंती दीपिका आहना कवर रहे।
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 के प्रतिनिधि पत्रकाराें से हुए रू-ब-रू शिवंशु शुक्ला। धर्मशाला पूर्वोत्तर राज्यों से राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 में आए प्रतिनिधियों द्वारा आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इसमें अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Students' Experience in Inter-state Living SEIL) यात्रा जो 11 फरवरी से 14 फरवरी तक कांगड़ा जिला में रहने वाली है, जिसका पूरा स्वरूप और पूर्वोत्तर से आए प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभव इस प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा किए। इस प्रेस वार्ता में विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा की को-ऑर्डिनेटर विकी यादर और विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री रितिक पालसरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश सह मंत्री रितिक पालसरा ने इस यात्रा के बारे में बताया की अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Students' Experience in Inter-state Living SEIL)1966 विद्यार्थी युवाओं में कार्यरत एक स्वयंसेवी संगठन है, जो विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किया गया, जो राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देता है और हमारे महान राष्ट्र के सुदूर क्षेत्रों के लोगों में एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। "एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति हमारा मूलमंत्र है। SEIL का ध्येय सीमावर्ती क्षेत्रों/सुदूर क्षेत्रों और भारत के अन्य हिस्सों के बीच संवाद स्थापित करना और एक दूसरे के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हमें अनुभव है कि अनुभूति ही व्यक्तियों में अपनत्व का भाव जगाता है एवं प्रबोधन दृढविश्वास जागृत करता है। उत्तर पूर्व के हज़ारों छात्रों ने भारत के अन्य क्षेत्रों में कई स्थानों का दौरा किया, स्थानीय परिवारों में रहकर संस्कृति की एकता का अनुभव किया SEIL विशेष रूप से उत्तर पूर्वी राज्यों और भारत के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों के लिए कौशल विकास, पर्यटन, व्यवसाय मार्गदर्शन पाठ्यक्रम और व्यक्तित्व विकास शिविरों का आयोजन करता रहा है। केंद्र के भीतर प्रस्तावित 3 विभागों में से शैक्षिक विभाग शुरू से कार्यरत है। SEIL ने पिछले साढ़े पाँच दशकों से अपने कार्यों के माध्यम से हमारे देश के दूरदराज के हिस्सों से और विशेष रूप से उत्तर पूर्व में राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से समाज के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत भाइयों बहनों की श्रृंखला निर्माण का काम किया है। इस वर्ष 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा (फ़रवरी 2023) गुवाहाटी में पहली फरवरी से ओरिएंटेशन कैंप से शुरू होकर देश के विभिन्न प्रांतों में 16 अलग अलग मार्गों से होकर 20 फरवरी को गुवाहाटी में अनुभव कथन के साथ संपन्न होगी। एक यात्रा 4 अलग-अलग राज्यों में अलग अलग स्थानों पर जाएगी। पूरे यात्रा में कुल 480 पूर्वोत्तर के जनजाति छात्र- छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह यात्रा कुल 22 राज्यों के 64 स्थानों पर जाएगी। इसी क्रम में यह यात्रा पिछले कल यानी 10 फरवरी को सायं 8:00 बजे धर्मशाला पहुंची, जिसका विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक में भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 11,12,13 व 14 फरवरी तक कांगड़ा जिला में रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों से आए इन 30 प्रतिनिधियों के लिए 15 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिन परिवारों में 4 दिन यह प्रतिनिधि रहेंगे। 11 फरवरी को इन प्रतिनिधियों का भ्रमण एचपीसीए स्टेडियम, नोरमलिंगा, आयुष हर्बल कंपनी नगरोटा, चामुंडा माता मंदिर में रहेगा। 12 फरवरी का भ्रमण कांगड़ा किला, मसरूर रॉक कट टेंपल, टी गार्डन धर्मशाला में रहेगा। 13 फरवरी का भ्रमण मैकलोडगंज, सेंट जॉन चर्च, भागसुनाग मंदिर और बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा से मिलना रहेगा। 14 फरवरी सामुदायिक भवन कोतवाली में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी, जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक हमें देखने को मिलेगी। नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद ही यह प्रतिनिधि दल अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगा।
रंजीत ठुकार। कुनिहार पुलिस थाना कुनिहार में गांव कफलेड़-चनोग के एक व्यक्ति ने चोरी की नीयत से आए अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार कमल दत पुत्र संतराम गांव कफलेड़ डाकघर चनोग तहसील व जिला शिमला के शिकायत पत्र पर मामला दर्ज हुआ है, जिसने जाहिर किया कि इनके पास गाड़ी (HP63C-0398) टिप्पर है, जो इसके भाई श्याम लाल के नाम से है। इनकी उपरोक्त गाड़ी पिछले वर्ष पौ घाटी से चोरी हुई थी, जो लगभग तीन माह बाद मिली थी, उसके बाद अकसर यह अपनी गाड़ी में ही सोता है, रात इसकी गाड़ी की खिड़की में आवाज आई, जिस पर एकदम इसकी नींद खुली, तो इसने देखा कि एक व्यक्ति इसकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ तथा कंडक्टर साईड के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा था, जिस पर इसने अंदर से आवाज लगाई, तो वह मौका से नीचे चनोग रोड़ की तरफ भाग गया तथा यह भी उसके पिछे भागा, परंतु वह चनोग रोड में खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में बैठा व पौघाटी-चनोग-ममलीग रोड से भाग गया। इसकी सूचना इसने ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान को दी तथा इसने अपने छोटे भाई रोहित को फोन करके पौघाटी बुलाया और जिसके बाद यह दोनों दूसरी गाड़ी को लेकर बाया ममलीग सतडोल होते हुए बलैण नामक गांव में पहुंचा, तो चनोग की तरफ से एक गाड़ी आई तथा जो सफेद रंग की थी, जिसे इन्होंने रोकने की कोशिश की, तो चालक गाड़ी को पीछे करने लगा, जब तक हम गाड़ी से बाहर उतरते, तब तक उस गाड़ी में बैठे तीन व्यक्ति एक दम से गाडी से बाहर निकले व गाडी को मौका पर छोड़ कर गांव की तरफ भाग गए। इसके उपरांत इन्होंने मौका पर छोड़ी गाड़ी को चैक किया, तो गाड़ी की डिक्की में तीन कैनिये बंद ढक्कन जिन पर खोलने पर डीजल पाया व साथ में एक पाईप थी, जिसका इन्हें पूर्ण विश्वास है कि गाड़ी (HP 12G-5156) में आए लोग इनकी गाड़ी टिप्पर (HP63C-0398) को चुराने कि नियत से तथा अन्य चोरी करने की नियत से आए हुए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश सचिव प्यार सिंह कंवर और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है और आज पूरे प्रदेश भर में इस उपलक्ष पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे और वह जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई दायित्व का निर्वहन भी किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुप्रतिभा के धनी थे, वह एक प्रखर संगठनकरता, विचारक और राजनेता रहे। दीनदयाल जी ने पूरे भारतवर्ष को एकात्म मानववाद और एकात्म मानव दर्शन का मंत्र दिया। उन्होंने हमें अंतोदय का मूल मंत्र भी दिया जिस पर हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रतिबद्ध रूप से काम किया आज पूरे देश भर में ऐसी अनेकों योजनाएं चल रही है, जो अंतिम व्यक्ति को फायदा देने के लिए बनी है, आज प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 66% बढ़ा दिया गया है और इसके अंतर्गत भारतवर्ष में लाखों घर गरीबों को वितरित कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री अन्य योजना के तहत कोविड काल के समय देशभर में मुफ्त राशन का वितरण किया गया और अगले एक वर्ष तक यह मुफ्त राशन केंद्र सरकार द्वारा देश को जरूरतमंद जनता को राहत पहुंचाने के लिए दिया जाएगा। दीनदयाल जी हमारे विचार परिवार और देश के लिए प्रेरणा स्तोत्र है, उनके विचारों को हम आज भी जितनी बार पड़े उसमें नयापन और ताज़गी महसूस होती है। उन्होंने हमें सिखाया कि अपना देश हमारे लिए सब कुछ है, तीनों लोगों के बराबर है और एक सफल राष्ट्र ही विश्व को योगदान दे सकता है। इसके आधार पर हमारा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है और आज हमारा देश अन्य देशों को मेड इन इंडिया वस्तुओं का निर्यात भी कर रहा है। कोविड संकटकाल के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने पूरे विश्व को को कोविड वैक्सीन भी प्रदान की यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रक्कड़ पुलिस के थाना प्रभारी गुरदेव सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। गुरदेव सिंह ने छात्रों को नशाखोरी से सावधान करते हुए ड्रग तस्करों के झांसे में न आने के लिए विभिन्न सुझाव और सावधानियों बरतने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि नासमझी में बच्चे ड्रग तस्करों के जंजाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि नशे करने वाले का जीवन बर्बाद ही नहीं होता, बल्कि परिवार में भी लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने छात्रों को समझाया कि नशे की लत बच्चों में नादानी व असावधानी से पनपती है, जो कि उनका भविष्य बर्बाद कर देती है। इसलिए बच्चों को अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही केंद्रित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा परिवार को बर्बादी की कगार पर ले जाता है। पहले नशे में फिर उसके इलाज में रुपए खर्च करने की नौबत आ जाती है। इसलिए समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नशे से दूर रहें और पढ़ाई करने में अपना ध्यान दें। समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति समाज को बर्बाद कर रही है। वहीं, युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर खुद का भविष्य बर्बाद कर रहा है, जो बेहद ही चिंता का विषय है। गुरदेव सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहा है, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के कुप्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर थाना फतेहपुर के अंतर्गत पढ़ते रहना बाजार से आगे कार व बाईक के बीच टक्कर हाे गई, जिसमें इक सवार को गहरी चोटें आई हैं।बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार युवक भरमाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों की सही से पहचान नहीं हो पाई है।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा पुलिस चौकी ढांगू के अंतर्गत माजरा में ढांगू पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से रखी शराब सहित गिरफ्तार किया है। थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस चौकी ढांगु की टीम माजरा गांव में रूटीन गस्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि माजरा गांव में एक महिला अपने ही घर में लाहन बेच रही है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बताइए कि जगह में दबिश दी और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में महिला को 10000 मिलीलीटर शराब की भरी प्लास्टिक की कैनी सहित गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान सृष्टा देवी पत्नी राणा निवासी माजरा छन्नी बेली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पड़ती ग्राम पंचायत भोग्रवां में एक नशेड़ी व्यक्ति द्वारा दुकानदार से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि कृष्ण चंद पुत्र सांगा राम निवासी भोग्रवां ने थाना में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि इतने में लेख राज पुत्र तरसेम लाल निवासी भोग्रवां तहसील इंदौरा जो कि शराब के नशे में धुत था, दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो वह हाथापाई पर उतर आया और मारपीट करने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि लेखराज के ऊपर शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिना रेडियोलॉजीस्ट के चल रहा इंदाैरा अस्पताल मनीष ठाकुर । इंदाैरा पिछली सरकार ने भले ही इंदाैरा अस्पताल का दर्जा सीएचसी से सिविल अस्पताल का कर दिया है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आज तक यहां कुछ नहीं बदला है। टैस्ट सुविधा तो क्रसना लैब खुलने से हो गई है, किंतु एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की आज भी कोई सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाई। रेडियोलॉजीस्ट का पद पिछले लंबे समय से इंदाैरा अस्पताल में खाली चला है, जिस कारण लोगों को निजी अस्पताल व निजी लैबों में जाकर एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पताल पठानकोट या सिविल अस्पताल नुरपुर जाना पड़ता है। सिविल अस्पताल नूरपुर में भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 15 से 20 दिन का समय दिया जाता। इसके चलते महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। राहुल, राजेश, प्रिया व सुमित ने वर्तमान प्रदेश से गुहार लगाई है कि 40 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने वाले इंदौरा अस्पताल की भी सुध लें। ज्यादा सुविधा नहीं तो रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध करवाएं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं वह लोगों को परेशानियों का सामना न करना पडे़ व डाक्टर सही से इलाज कर सके। सरकार लोगों के हितों के लिए करेगी कार्य। इस संबंध में विधायक मलेंद्र राजन इस संदर्भ में जब इंदौरा के वर्तमान विधायक मलेंद्र राजन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पहले भी हम अस्पताल की सुविधाओं के लिए मुद्दा उठाते रहे हैं। वह कुछ दिनों पहले मैंने विधायक बनने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया था। वह जो जो सुविधाएं अस्पताल में होनी चाहिए, उसके लिए बीएमओ से बात की थी। वह जल्द से जल्द अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में बीएमओ इंदाैरा संदीप महाजन का कहना है कि लोगों को एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में वर्तमान सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजीस्ट व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शाहपुर की ग्राम पंचायत मुंदला में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया यह बात बोल रहे थे। विधायक बनने के बाद ग्राम पंचायत मुंदला में पहली बार आने पर पंचायत के लोगों ने केवल सिंह पठानिया के सम्मान में आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता ने उनको अपने विधायक के रूप में चुनकर जो विश्वास प्रकट किया है, उसके लिए वह सदा उनके ऋणि रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के असीम प्यार और विश्वास ने जहां एक तरफ उनको अत्याधिक भावुक कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की जनता का यह ऋण अथाह परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करके चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ था उनको भी भी जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर राकेश कुमार, प्रकाश चंद बसनूर, अछरी देवी, अरूवनी चौधरी, अजय कुमार, बलबीर चौधरी, जसो देवी, व विमल पटाकू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर गलोड सड़क पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर सड़क पर जाम कर दिया है। ग्रामीण सड़क पर बैठ गए हैं। दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो चुकी हैं। करीब आधे घंटे से लोग सड़क पर बैठे हुए हैं। इससे लोगों को अच्छी खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शाम का समय है और इस समय बड़े इलाके से वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। कर्मचारी भी बड़ी तादाद में इस इलाके से हमीरपुर जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। कुछ लोगों ने पुलिस स्टेशन फोन करके इस सड़क जाम की सूचना दी है। उधर, एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और पुलिस की टीम मौके पर भेजी जा रही है। उनका कहना है कि ग्रामीण मुख्य सड़क से अपने इलाके को जोड़ने वाली किसी के विवाद को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं, जिससे आवाजाही रुक गई है। पुलिस कह रही है कि उस स्थान पर चला जाए, जहां कि उनकी समस्या है फिलहाल जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन करुणामूलक संघ द्वारा जिला सोलन ब सिरमौर के करुणामूलक आश्रितों के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सोलन व सिरमौर के करुणामूलक परिवारों ने इस मीटिंग में भाग लिया। यह मीटिंग (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस) नियर पुराना बस स्टैंड सोलन के साथ रखी गई। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार व मीडिया प्रभारी गगन कुमार द्वारा 6 जिलों में मीटिंग का आयोजन उनके द्वारा किया जा चुके हैं, जिसमें जिला ऊना, चंबा, मंडी, कुल्लू कांगड़ा व बिलासपुर मीटिंग की जा चुकी है। बता दें प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में संघ द्वारा पूर्व सरकार के कार्यकाल मैं 432 दिनों का देश और प्रदेश का सबसे बड़ा धरना प्रदर्शन राजधानी शिमला में किया जा चुका है, परंतु पूर्व सरकार इन आश्रित परिवारों को राहत नहीं दे पाई, जब विपक्ष में कांग्रेस सरकार थी तो उनके द्वारा विधानसभा से लेकर चुनावों में भी करुणामूलक परिवारों का मुद्दा जोरों-शोरों से उठाया गया और एक एकमुशत इन परिवारों को नौकरी देने का वादा कांग्रेस सरकार ने किया है। अब कांग्रेस सरकार बनते ही करुणामूलक परिवारों मे नौकरी की आस जगी है। सरकार बनते ही जनवरी माह में करुणामूलक संघ के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में करुणामूलक नौकरी बहाली के लिए भेंट हुई, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा इन परिवारों को एकमुश्त नौकरी देने का और मार्च के बजट सत्र इन परिवारों के लिए अलग से बजट में प्रावधान करने का आश्वासन दिया 15 फरवरी से पहले करुणामूलक परिवारों का हित का एजेंडा संघ की कार्यकारिणी को पेश करने का समय दिया गया, जिस पर करुणामूलक संघ की राज्य कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश के हर एक जिला मैं बैठक कर रही है, वह समस्त परिवारों से वार्तालाप वह सुझाव लेकर करुणामूलक परिवारों के हित का एजेंडा 15 फरवरी से पहले हजारों की संख्या में पहुंचकर करुणामूलक एजेंडा सरकार और मुख्य सचिव को सौंपेगी। बता दें कि इस समय 3000 करुणामूलक परिवार क्लास-सी व क्लास-डी दोनों श्रेणियों में नाैकरी का इंतज़ार कर रहे हैं और सभी आश्रितों को पूरी उमीद है कि सरकार समस्त करुणामूलक आश्रितों के दर्द को समझेगी व बजट में करुणामूलक आश्रितों को लेकर स्पेशल प्रावधान करेगी। मुख्य मांगें- 1) आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए व निम्न बातें ध्यान में रखी जाए। a) 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए जिसमें एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। b) वित विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए। c) क्लास-C व क्लास-D में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए। d) योग्यता के अनुसार क्लास-c व क्लास-D के सभी श्रेणियों (Technical+ non Techanical) के सभी पदों में नाैकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े। 2) बजट सत्र में करुणामूलक् आश्रितों के लिए अलग से स्पेशल बजट का प्राबधान किया जाए। 3) समस्त करुणामूलक परिवारों को क्लास-सी व क्लास-डी में अप्रेल माह से नियुक्तियां दी जाए। उपरोक्त मांगों के संदर्भ में जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए, ताकि सब परिवारों को नोकरी मुहैय्या हो सके।


















































