शिमला में महिला केंद्रित योजनाओं पर मीडिया इंटरेक्शन में एडीजी राजिंदर चौधरी पंकज सिंगटा। शिमला सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो और प्रेस सूचना ब्यूरो ने बचत भवन, शिमला में सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न महिला-केंद्रित योजनाओं के बारे में विवरण साझा करने के लिए एक मीडिया इंटरेक्शन का आयोजन किया। प्रेस सूचना ब्यूरो (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) के अतिरिक्त महानिदेशक राजिंदर चौधरी और मुख्यातिथि इल्मा अफरोज, एसपी एसडीआरएफ ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की पहल पर अपने विचार साझा किए। एडीजी राजिंदर चौधरी ने महिलाओं के जीवन में सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "महिला सशक्तिकरण एक विकल्प नहीं है, यह एक प्रगतिशील समाज के लिए एक आवश्यकता है।" इल्मा अफरोज, एसपी एसडीआरएफ ने आज के समाज में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। "महिलाओं को सशक्त बनाना केवल लैंगिक समानता के बारे में नहीं है, बल्कि यह समग्र रूप से एक बेहतर समाज बनाने के बारे में है।” उन्होंने महिलाओं से अपनी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। "ये योजनाएँ महिलाओं को न केवल खुद को बल्कि अपने परिवारों और समुदायों को भी बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।" हर्षित नारंग, सहायक निदेशक, पीआईबी चंडीगढ़ ने स्वागत भाषण दिया और मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया में महिलाओं को समान अवसर और प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की उप निदेशक संगीता जोशी ने विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ये योजनाएँ महिलाओं को सशक्त बना रही हैं और पूरे भारत में उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दे रही हैं। संगीता जोशी ने कहा कि ये योजनाएं केवल महिला सशक्तिकरण के बारे में नहीं हैं, बल्कि ये एक अधिक समावेशी समाज बनाने के बारे में भी हैं। नंदिनी मित्तल, रेशमा कश्यप, वंदना ठाकुर, अर्चना फुल, पूजा शर्मा, भारती शर्मा, शिवानी कपूर और पूनम भारद्वाज को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिमला मीडिया में लंबे समय से नंदिनी मित्तल का नाम है। वह वर्तमान में दूरदर्शन समाचार के साथ काम करती हैं और वर्षों से इस क्षेत्र के विभिन्न प्रासंगिक महिला केंद्रित मुद्दों को उठाती रही हैं। रेशमा कश्यप, जो वर्तमान में हिमाचल ब्यूरो के रूप में डेली पोस्ट न्यूज में काम करती हैं, ने कोविड काल के दौरान कई विशेष कहानियों को कवर किया है। पंजाब केसरी समूह के साथ काम करने वाली वंदना ठाकुर लंबे समय से महिला और बाल विकास के मुद्दों को उठाती रही हैं। 11 वर्षों से शिमला में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक विशेष संवाददाता और राष्ट्रीय संवाददाता, अर्चना फूल ने महिलाओं के मुद्दों, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर कहानियों में विशेषज्ञता हासिल की है। अमर उजाला शिमला कार्यालय की संवाददाता भारती शर्मा महिला एवं बाल विकास, साहित्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाती रही हैं। दैनिक सवेरा में महिलाओं और संबंधित मुद्दों पर शिवानी कपूर के काम पर भी प्रकाश डाला गया। पूनम भारद्वाज दैनिक भास्कर के साथ काम करती हैं और इससे पहले दैनिक जागरण और दिव्य हिमाचल के साथ काम कर चुकी हैं। आयोजन के दौरान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की कुछ महिलाओं को उनके असाधारण कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए विकास खण्ड मशोबरा की ग्राम पंचायत जनेढ़ घाट की सुनीता वर्मा, विकास खंड मशोबरा के गांव जाबल ग्राम पंचायत गुम्मा में जाबल स्वयं सहायता समूह की प्रधान सीमा, विकास खंड मशोबरा के गांव चरैन ग्राम पंचायत मांजु की जननी शक्ति स्वयं सहायता समूह की हैप्पी तथा उदय स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत ढली की प्रधान भूमावती व मंगल करनी स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत मैहली की सचिव मोनिका शामिल है। पीआईबी शिमला के सहायक निदेशक सुखचैन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मीडिया से बातचीत में विभिन्न मीडियाकर्मियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को मीडिया ने खूब सराहा और सराहा। इन योजनाओं के बारे में जानकारी के प्रसार से, अधिक महिलाएं इनसे लाभान्वित हो सकेंगी, जिससे देश के समग्र विकास में योगदान मिलेगा।
सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। बद्दी में यूफ़्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने मंगलवार सुबह दबिश दी। इनकम टैक्स की टीम कंपनी के आय व व्यय से जुड़े दस्तावेज़ों को खंगाल रही है। टीम ने अंदर व बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। यह कार्रवाई कंपनी की ओर से टैक्स चोरी के मामले में की गई है। बता दें कि देशभर में कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा गया है। आयकर विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, जम्मू कश्मीर,हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 64 जगहों पर यूफ्लेक्स लिमिटेड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि आयकर विभाग की टीम पुलिस प्रशासन की ओर से सेवाएं दी जा रही हैं। कंपनी पैकेजिंग और कंटेनर्स का काम करती है। यह कंपनी पान मसाला के पैकेट बनाती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर एवं सुखराम चौधरी ने कांगरे सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है, तो केवल मात्र कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। भाजपा के पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी, तो हिमाचल प्रदेश में केवल 27000 करोड का कर्ज था और जब उसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ, तो हिमाचल प्रदेश पर 55000 का कर था, जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने वर्तमान कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी, तो हिमाचल प्रदेश पर 69000 करोड़ का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया, उसमें से 14000 करोड़ तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को घुमाकर ने का प्रयास कर रहे हैं। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है, दिसंबर माह में इस सरकार ने 1000 करोड़, जनवरी माह में 1500 करोड़ और अब फरवरी माह में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है, अगर देखा जाए, तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड़ का लोन ले रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से यह सरकार सकता में आई है, तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है। राज्य सरकार स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बदल मंडरा रहे हैं। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47.5 करोड़ का बजट हिमाचल प्रदेश को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं किया है। अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही, तो यह बजट जल्द ही लेप्स हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को पगार मिलनी भी बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश में यह सरकार पनबिजली उत्पादन पर वोटर सेस लगाने की तैयारी में है। हिमाचल में 175 पनबिजली परियोजनाएं चल रही है। जैसे ही इस सरकार ने सत्ता संभाली, तो हिमाचल प्रदेश में डीजल को 3 रुपए महंगा कर दिया गया है। इससे हिमाचल की भोली-भाली जनता पर बोझ बढ़ा है। यहां तक की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में होने वाली भर्तियों को भी रद्द कर दिया। 24 अगस्त 2022 को पूर्व सरकार ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी।, पर इस सरकार ने इन भर्तियों को भी रद्द कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है, अगर गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, तो वह केवल कांग्रेस पार्टी में दिखाई दे रही हैं। कांग्रेसी पार्टी अभी भी कई गुटों में विभाजित दिलाई दे रही है।
संस्थानाें की संख्या बढ़ाना लक्ष्य नहीं, ढांचागत सुविधाएं करवाना है उपलब्ध गगन शर्मा। नाहन सिरमौर जिला का दूरवर्ती क्षेत्र शिलाई पिछले पांच वर्षाें के दौरान विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ गया। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों मंे स्टाफ की कमी रही है, जिसके चलते क्षेत्र की जनता को अनेक असुविधाओं का नित्य प्रति सामना करना पड़ रहा है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने पांवटा साहिब व शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शिलाई में बीते रोज देर सायं एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नागरिक अभिनंदन व जन आभार के इस कार्यक्रम में शिलाई जोन की 12 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। हर्षवर्धन चाैहान ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिलाई अस्पताल की घोषणा की गई थी, जिसमें एक भी बिस्तर नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिलाई अस्पताल को एक भव्य स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी और क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान खोलना अथवा इनकी संख्या बढ़ाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य नहीं है। लक्ष्य है तो मौजूदा संस्थानों को मजबूत करना। इनमें स्टाफ की कमी को पूरा करना तथा ढंाचागत सुविधाओं का सृजन करना। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की कमी है। हमारी सरकार एक नीति के तहत स्कूलो में जरूरी पदों को भरेगी। उद्योग मंत्री पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंाच वर्षाें के दौरान शिलाई क्षेत्र में भ्रष्टाचार खूब पनपा। हाटी मुद्दे को भाजपाने वोट बैंक से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि हाटी शब्द उनकी देन है और हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की नींव कांग्रेस सरकार ने बहुत पहले रख दी थी। हषवर्धन ने कहा कि उन्हें बीते चुनाव में हराने के लिये भाजपा ने अनेक अनैतिक हथकंडे अपनाए। राजनीति का स्तर इतिहास में इतना कभी नहीं गिरा जो भाजपा के नेताओं ने गिराया। उन्होंने कहा कि राजनीति कारोबार के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिये की जानी चाहिए। उन्होंने कहा हमारी सरकार का प्रयास समाज में भाईचारा और सौहाद्र्व बढ़ाना है। इससे क्षेत्र के विकास को भी बल मिलता है। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के रूप में प्रदेश को एक इमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व मिला है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री लोगों का दुख दर्द भली भांति समझते हैं। इस बार का मंत्रिमण्डल अच्छे पढ़े-लिखे नेताओं का है, जिसका लाभ जनता को निश्चित तौर पर मिलेगा। उन्होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस की सरकार अगले पांच वर्षाें के दौरान प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को साकार करेगी। प्रदेश की जनता को सकारात्मक बदलाव जरूर नजर आएगा। युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करना तथा समाज से नशे जैसी बुराई को उखाड़ फैंकना मुख्य प्राथमिकताओं में हैं। हर्षवर्धन चैहान ने शिलाई अंचल की 10 ग्राम पंचायतों की लोगों की समस्याएं भी सुनी। सभी पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थाओं ने मंत्री को सम्मानित किया। शिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, रेणुका कांग्रेस के अध्यक्ष तपिंद्र, महिला मोर्चा शिलाई की अध्यक्ष श्याम कला तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यशपाल ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। कल्पना चैहान, वरिष्ठ कांगे्रस नेता जगत पुण्डीर, शिलाई कांग्रेस प्रभारी चन्द्र मोहन ठाकुर, अनुसूचित जाति सैल के अध्यक्ष टीआर निंटा, अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवर्धन चैहान, रतिराम, जबीली देवी, विद्यादेवी, मधु सिंहनेगी व हरी राम शास़्त्री सहित जिला व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। मंगलवार को अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला में भी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से कुछ ही मिनटों में राजधानी की सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। उधर, लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले भागों ने फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी को प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं, मनाली के अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल के पास कल शाम से ही रुक-रुककर हिमपात हो रहा है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटक काफी तादाद में आए, लेकिन पिछले तीन दिनों से पर्यटकों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर भारतीय जनता पार्टी जसवां-परागपुर मंडल ने कांग्रेसी नेता सुरिंदर मनकोटिया को हवाई नेता बताते हुए। उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संदर्भ में दिए गए बयान की आलोचना की है। जिसमें उन्होंने अनुराग ठाकुर पर जसवां-परागपुर की उपेक्षा का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने मनकोटिया को कहा है कि पहले वो अपनी नाक के नीचे सेंट्रल रोड फंड से आरा चोंक से जौड़वड़ तक साढ़े आठ करोड़ से बनने वाली सड़क को देखें। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क अनुराग ठाकुर की ही देन है। उन्होंने मनकोटिया को कहा है कि जसवां-परागपुर में जयराम सरकार व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, तो संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विकास की गाथा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी नदी पर 62 करोड़ से पुल का निर्माण, जसवां-परागपुर में 5 करोड़ इंडोर स्टेडियम हेतु स्वीकृत, टेरस में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति जिसका नए सत्र से शुभारंभ, बंदे भारत ट्रेन की सौगात। उना अंब दौलतपुर तक के लिए 7 ट्रेन सुविधा अनुराग ठाकुर की ही देन है। भाजपा अध्यक्ष बिनोद शर्मा ने कहा है कि 2024 में पुनः 404 सीट जीतकर केंद्र में मोदी सरकार का बनना तय है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ठियाेग आंगनबाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू की ठियोग प्रोजेक्ट इकाई ने बलग सर्किल के कोट आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मी रीना देवी की 9 फरवरी को की गई हत्या के मुद्दे पर ठियोग के सराए हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया। इसके बाद रीना देवी को न्याय दिलाने के लिए जोरदार रैली व प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस से शुरू हुई रैली ठियोग बाजार से होते हुए आईसीडीएस के परियोजना अधिकारी कार्यालय पहुंची व जोरदार नारेबाजी के बीच धरना दिया। प्रदर्शन में रीना, कला, सत्या, सुनीता, गंगेश्वरी, लता, निर्मला व ममता सहित लगभग दो सौ आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहे। प्रदर्शन को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला महासचिव अजय दुलटा, जिला सचिव सुनील मेहता व आंगनबाड़ी यूनियन जिला महासचिव खीमी भंडारी ने सम्बोधित किया। इस दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल आइसीडीएस के ठियोग परियोजना अधिकारी से मिला व उनके माध्यम से विभाग के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से सरकारी डयूटी के दौरान की गई हत्या की एवज़ में पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने पीड़िता के परिवार से किसी एक सदस्य को महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश में नियमित सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने चेताया कि अगर पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी न मिली तो यूनियन आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी व सहायिकाएं पहले ही भारी आर्थिक व सामाजिक शोषण की शिकार हैं। उन्हें केवल 9 हज़ार व 4700 रुपए मानदेय मिलता है। पूरे देश की तुलना में यह बेहद कम है। पड़ोसी राज्यों हरियाणा व पंजाब में आंगनबाड़ी कर्मियों को वेतन व सामाजिक सुरक्षा हिमाचल प्रदेश से कई गुणा बेहतर है। उन्हें पेंशन, माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद ग्रेच्युटी, ईपीएफ आदि सुविधाएं नहीं मिलती हैं। 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को वेदांता कंपनी के हवाले करके निजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। आइसीडीएस के बजट में लगातार कटौती की जा रही है। पोषण ट्रैकर ऐप के नाम पर कर्मियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कर्मी दोहरे शोषण के शिकार हैं। सहायिका की नियुक्ति न होने से उनसे दो कर्मियों के बराबर काम लेने के बावजूद आम आंगनबाड़ी कर्मी के मुकाबले उन्हें तीन हज़ार रुपये कम मानदेय दिया जाता है। आंगनबाड़ी कर्मियों को प्री प्राइमरी भर्तियों से भी बाहर किया जा रहा है। उन्हें पूरा मानदेय एकमुश्त नहीं मिलता है। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी कम मिलता है। राशन के पैसे का समयबद्ध भुगतान नहीं होता है। ऐसी परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद भी कर्मियों की कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। रीना देवी की हत्या इसका प्रत्यक्ष सबूत है जहां पर एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर ही दिन-दहाड़े उनकी हत्या कर दी। सेवा के दौरान हुई हत्या के बावजूद भी रीना देवी को विभाग से एक नियमित कर्मचारी की तर्ज़ पर कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों के ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए धर्मशाला प्रशासन विभिन्न पटवार सर्कल में विशेष कैंप लगाने जा रहा है। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली अपनाई गई है। इसके लिए लाभार्थी का ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट का आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है। ई-केवाईसी, बैंक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से निवासी प्रमाणीकरण का तरीका है। उपमंडल प्रशासन ई-केवाईसी में लोगों की मदद के लिए कैंप लगाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए फील्ड कानूनगो ऑफिस योल में 23 फरवरी, पटवार सर्किल शीला में 24, पटवार सर्किल सकोह, महल चेलियां में 25 और कानूनगो ऑफिस घरोह में 27 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियो से आग्रह किया कि जिन्होंने अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे विशेष कैंप में आकर सुविधा का लाभ लें और ई-केवाईसी अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया तो लाभार्थी अगली किस्त जो आधार बेस्ड प्रणाली पर जारी की जानी है, उससे वंचित हो सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों एवं लोगों की सुनी समस्याएं फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज घालूवाल स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में आम लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल भी मिले तथा अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आम जन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कैम्पा के शासी निकाय की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की प्रत्येक वन मंडल में विकसित की जाएगी मॉडल नर्सरी फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं हिप्पा में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की शासी निकाय की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 में हिमाचल प्रदेश (कैम्पा) के अंतर्गत प्रदेश के बंजर वन क्षेत्रों के वनीकरण के लिए नई पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे क्षेत्रों के पौधरोपण के बजाय बंजर पहाड़ियों के वनीकरण के लिए बड़े क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाएगा। जलवायु परिस्थितियों के अनुसार पौधे रोपित किए जाएंगे और इस कार्य के लिए समर्पित कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा जो जिम्मेदार और जवाबदेह तरीके से इनके संरक्षण का कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हरित राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बंजर वन भूमि के वनीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 12 जिलों में 256 हैक्टेयर से अधिक बंजर वन भूमि क्षेत्र को चिन्हित किया गया है तथा 5 वर्षों के दौरान यहां रोपित पौधों का उचित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 8.83 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है। इस अभियान में क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इसे जन अभियान बनाया जा सके। उन्होंने पौधरोपण के उपरांत इसकी समुचित निगरानी करने तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों को निगरानी प्रक्रिया में सम्मिलित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश के प्रत्येक वन मंडल में एक मॉडल नर्सरी विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी 45 नर्सरियों में केंचुआ खाद इकाई, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, स्प्रिंकलर, रूट ट्रेनर्स और टिशू कल्चर लैब इत्यादि की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे नर्सरी की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। नर्सरी तैयार करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा और यह देशभर में किए जा रहे नवीन कार्यों को साझा करने के लिए उत्कृष्ट केंद्र साबित होंगे। यह मॉडल नर्सरी प्रदेश की वन्य संपदा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विस्तार केंद्राें के रूप में भी कार्य करेंगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रधान सचिव, वन एवं शासी निकाय के सदस्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) विनोद कुमार तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य जीव) राजीव कुमार, सहायक प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं कैम्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेश गुलेरिया, कैम्पा की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीति भंडारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
कृषि टुअर पर निजी बस में बगशाड़ से करसोग जा रहे थे छात्र सनारली के समीप फटा प्रेशर पाइप राज सोनी । करसोग करसोग में आज (मंगलवार को) छात्रों को ले जा रही एक निजी बस के सड़क के साथ डंगे से टकरा गई। ये हादसा बस की प्रेशर पाइप फटने की वजह से हुआ, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को डंगे से भिड़ाकर 49 छात्रों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 4 छात्राओं को हल्की चोटी आई है, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। बगशाड़ से करसोग जा रही थी बस निजी बस (HP-21A-5806) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगशाड़ से कृषि प्रसार कार्यालय करसोग जा रही थी। ये बस कृषि विषय के वोकेशनल छात्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 49 छात्रों को ले जा रही थी, लेकिन सनारली के समीप अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया, लेकिन चालक ने छात्रों की जान बचाने के लिए बस को डंगे से भिड़ा दिया। ऐसे में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी जांच के बाद ही टुअर के लिए भेजी जाएं बसें एसडीएम ओमकांत ठाकुर ने सभी संस्थाओं को पहले बसों की तकनीकी जांच करवाए जाने का संदेश दिया है। इसके बाद ही छात्रों को टुअर पर भेजा जाए। इस तरह की सावधानी बरतने से हादसों के अंदेशों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए फील्ड अधिकारियों को जरूरी निशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर का कहना है कि सनारली के समीप के निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 छात्राएं घायल हुईं है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अप्पर लंबागांव ने जागरूकता शिविर नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अप्पर लंबागांव के द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप नाबार्ड द्वारा का आयोजन किया गया, जिसमें सक्रिय बचत योजना और बजट निर्माण डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग एटीएम का सदुपयोग तथा ऑन लाइन हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए जानकारी दी गई, जिसमें शाखा प्रबंधक साहिल जैन व अरुण कुमार तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कपड़ा वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा। पत्र में अविनाश राय खन्ना ने पीयूष गोयल को अवगत करवाया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र जिला हमीरपुर के जंगल में फेंके सरकारी चावल से भरे 24 बोरी जिनपर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की फोटो लगी थी उसका मामला सामने आया है। पत्र में अविनाश राय खन्ना ने मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्रवाई की जाए। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि खबर के माध्यम से मेरे सामने यह विषय सामने आया है, जिसमें विधानसभा भोरंज जिला हमीरपुर के पपलाह जंगल में सरकारी चावल से भरे 24 बोरे मिले, सस्ते राशन के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के फोटो वाले थैले भी मिले हैं। इस मामले में गड़बड़ झाले की आशंका के बीच इस तरह जंगल में सरकारी राशन को खुले में फेंकने से खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य निगरानी आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आती है। किस राशन डिपो में कितना स्टॉक जारी हुआ और कितनी खपत हुई इसकी हर माह जांच का जिम्मा निगम और विभाग दोनों पर है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर भोरंज के जंगल में यह राशन कौन फेंक कर चला गया।
मनीष। घुमारवीं घुमारवी शहर में यलो लाइन लगाए जाने के लिए निरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। यलो लाईन के बाहर जो जगह बचेगी, उस जगह पर टाइलें लगाई जाएंगी। टाइल लगाने के बाद स्थानीय दुकानदारों व रिहायशी मकान वालों को अपनी गाड़ी लगाने के लिए उचित पार्किंग योग्य जगह बनाई जाएगी, जो पेड पार्किंग होगी और इसके लिए लोगों के घरों के बाहर भी गाड़ियों को खड़ी करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। इस कार्य से नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी व जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने पहल करते हुए यह निरीक्षण शुरू किया गया है। इस दौरान नेशनल हाइवे के अधिकारी भी साथ रहे। घुमारवी शहर के एक छोर अबढानीघाट से लेकर शहर के दूसरे छोर पुल तक यलो लाइन के लिए जगह चयनित कर ली गई। घुमारवीं शहर के बीचों-बीच से शिमला-मटौर नेशनल हाइवे गुजरता है। हाइवे के दोनों तरफ दुकानें व रिहायशी मकान हैं। शहर के बीच बस स्टैंड के लिए भी इसी हाइवे से टर्न करना पड़ता है। भीड़-भाड़ वाले इस शहर में अकसर जाम की स्थित बनी रहती है। बाहर से आने वाले लोग बेतरतीब अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, जिस कारण स्थानीय दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार के दो किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में अकसर हादसों खतरा बना रहता है। हादसों से निजात दिलाने व जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहर में अब यलो लाइन लगाई जाएगी। यलो लाईन लगने से कोई भी व्यक्ति अपने वाहन यहां खड़ा नही कर पाएगा। साथ ही यलो लाइन के बाहरी बचे हिस्से को नगर परिषद द्वारा पेड़ पार्किंग के तोर पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा यलो लाइन के बाहर जो वाहन खड़ा करेगा, उसका पुलिस चालान करेगी। नगर परिषद द्वारा इस कार्य को करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, लेकिन इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए टैक्सी स्टैंड व ट्राला स्टैंड बड़ी चुनोती होगी। नगर परिषद किए जा रहे निरीक्षण के दौरान ही स्थानीय दुकानदारों व रिहायशी मकान वालों ने विरोध के स्वर उठाना शुरू कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद पहले वाहनों को लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवाए। लोगों ने कहा कि जैसे नगर परिषद द्वारा कहा जा रहा है कि दुकान मालिकों व रिहायशी मकान मालिकों की सुविधा के लिए दुकानों व मकानों के बाहर टाइलें लगाई जाएंगी व पार्किंग की व्यबस्था की जाएगी, तो पहले लोगों की सुविधा प्राथमिकता के तौर पर की जाए, उसके बाद यलो लाइन लगाने का काम शुरू किया जाए। नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल ने कहा कि शहर में यलो लाईन लगाने का प्रावधान है। दुकानों के अलावा स्थानीय लोगों के घरों के बाहर उनकी गाड़ियां लगाने का प्राबधान किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के चंबा के डलहौजी और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में सोमवार देर रात करीब 10:38 बजे के करीब भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का मुख्य केंद्र चंबा जिले में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। वहीं इन जिलों के साथ पठानकोट, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह का जानी नुकसान की सूचना नहीं आई है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ गरली के निकटवर्ती गांव सदवां मे चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में सोमवार को प्लस वन के छात्र छात्राओ द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस समारोह मे बतौर चीफ गेस्ट स्कूल एमडी अशवनी कुमार व गुरपाल पठानिया ने शिरकत की। वही इस दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों को 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा कर के व तिलक लगाकर किया गया। पार्टी का आगाज स्वागत गीत व स्पीच से हुआ। 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए इन कार्यक्रम के अलावा सीनियर सिटीजन के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेंमस करवाई गई। सुंदर रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से स्कूल परिसर में चार-चांद लग गए छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई विजेताओं का चयन किया गया। इसमें कक्षा बारहवीं से अभय और फेयरवेल आरुषि को चुना गया। 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों अध्यापकों को विभिन्न विभिन्न टाइटल्स के साथ सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य व समूह स्टाफ सहित केक काटा कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा चेयरमैन अश्विनी कुमार और प्रबंध गुरपाल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास कठिन परिश्रम को अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सभी अध्यापकों व स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर से कांग्रेसी नेता एवम पूर्व कामगार कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया ने कहा कि हमीरपुर के सांसद एवम केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ने आज दिन तक जसवां-परागपुर के किया ही क्या है। अब 2024 के चुनावों को आता देख विधानसभा जसवां-परागपुर की याद आने लगी। सुरिंदर मनकोटिया ने कड़े शब्दो में कहा भाजपा शुरू से ही जुमलों की पार्टी रही है। हिमाचल से संबंध रखते अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश को केंद्र से कोई भी बड़ी सौगात लाने में सक्षम नहीं है। मनकोटिया ने कहा कि जिस संसद के संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में इतनी करारी हार मिली हो उन्हें मंथन की जरूरत है। वहीं, मीडिया में अनुराग ठाकुर द्वारा हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह स्पष्ट किया गया कि हमीरपुर में विभिन्न विधानसभा चुनावों में हार का कारण वह है, इससे साफ जाहिर होता है कि अनुराग ठाकुर को अब अपनी हार की चिंता सता रही है। मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट की पेशकश की गई, परंतु हिमाचल वासियों को उसमें भी हताशा की लगी। भाजपा सरकार कभी भी हिमाचल की हितैषी हो ही नहीं सकती। सुरिंद्र मनकोटिया का कहना है कि सुक्खू सरकार के 2 महीने भी बेमिसाल हैं, चाहे ओपीएस बहाली को या महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
तिलक राज । कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के चलते आज संघर्ष कमेटी के सदस्यो व ग्रामीण कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल से मिले, जिस पर पवन काजल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मैं जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हूं और किसी भी सूरत में एयरपोर्ट का विस्तार नहीं होगा। क्योंकि इस हरे भरे खेत-खलियान तथा उपजाऊ भूमि को बंजर नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ेगा, विधायक ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एयरपोर्ट का विस्तार करना ही है, तो हजारों एकड़ भूमि बोड़कवालू तथा पोंग बांध के पास पड़ी है, जहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आसानी से बन सकता है और हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अगर सरकार को एयरपोर्ट की डिवेल्पमेंट करनी ही है, तो जहां गग्गल एयरपोर्ट पर इस समय छह फ्लाइटें प्रतिदिन लैंड करती हैं, वहां पर फ्लाइटों की संख्या और बढ़ा दी जाए, तब भी पर्यटकों का आना-जाना खूब लगेगा इतना ही नहीं अब 26 मार्च से इंडिगो की हवाई सेवाएं भी गग्गल में दस्तक दे रही हैं। वह भी मात्र चार हजार से कम किराये में आने को तैयार हुई है इस पर विधायक पवन काजल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया के हम अपने स्तर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ब सरकार से अपील करेंगे कि उजाड़ने के बजाय एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की संख्या बढ़ाई जाए। क्योंकि इस एयरपोर्ट विस्तार होने से लगभग 9 पंचायतों एयरपोर्ट की जद में आ रही है। इतना ही नहीं विधायक पवन काजल में लोगों को आश्वासन दिया है कि सरकार से हम बात करेंगे कि इस एयरपोर्ट को फ्लाइंग स्कूल बनाया जाए, ताकि हिमाचल ब अन्य राज्य के नौजवान यहां पर हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण ले सके। इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रजनीश मोना सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश चटानी, महासचिव हंसराज ने बताया के एयरपोर्ट के मुद्दे को विधायक पवन काजल ने गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जनता के साथ न्याय होगा अन्याय नहीं।
नेहा पराशर। गगरेट स्थानीय पुलिस ने मवाकोहलां में एक राहगीर से 6.15 ग्राम चिट्टा बरामद करने समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को स्थानीय पुलिस ने दौलतपुर चौक-मुबारिकपुर रोड पर ट्रैफिक चेकिंग हेतु नाका लगाया गया था। पुलिस काे गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिट्टा लेकर जा रहा है, जिसके तहत पुलिस ने नाका लगाया और कुछ देर बाद ही राहगीर भी वहां पर पहुंच गया, जो कि पुलिस को देख कर घबरा गय, जब पुलिस ने राहगीर की तलाशी ली, ताे उससे 6.15 ग्राम चिटटा/हैरोईन बरामद की गई। चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ गज्जण पुत्र किशन चंद निवासी वार्ड-7, टटेहड़ा तहसील घनारी, जिला ऊना हि.प्र. के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करके सोमवार को आरोपी को अंब कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा और कोर्ट से 03 दिन का रिमांड मिल गया। अब पुलिस आरोपी से इस बाबत कड़ी पूछताछ करेगी।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला पुलिस थाना धर्मशाला में दिनांक 19.02.2023 को इक्कू पुल से 200 मीटर पीछे विद्युत उप खंड स्टेशन के पास महेश कुमार निवासी सिद्वबाड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा (हि.प्र.), अनु व कशीश निवासी वलोग्लाड़, डाकघर सुंदरलाहड़, तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की गाड़ी (HR 29 AF-4020) में 769 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 20-61-85 मादक द्रव्य एवं मन: प्रभावी पद्धार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
प्रदेश में पहली बार मुलहठी की व्यवसायिक खेती का शुभारंभ प्रतिमा राणा । पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर में 20-25 फरवरी, 2023 के दौरान "एक सप्ताह - एक प्रयोगशाला" का आयोजन किया जा रहा है। इस में संस्थान अपनी विकसित प्रौद्योगिकियों को जन सामान्य के लिए प्रदर्शित करेगा। इस अभियान की शुरुआत 6 जनवरी 2023 को डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएसआईआर के 37 प्रमुख संस्थान भारत में अपने यहां विकसित प्रौद्योगिकीय उपलब्धियों एवं नवाचारों द्वारा अर्जित सफलताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशीष बुटेल, मुख्य संसदीय सचिव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उद्यमियों, स्टार्टअप, किसानों एवं जन सामान्य के आर्थिकी का सुदृढ़ करने की दिशा में अग्रसर है। इस क्षेत्र में उन्होनें सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में भी संस्थान से योगदान के लिए आग्रह किया। बुटेल ने राज्य में निवेश करने के लिए उद्यमियों और स्टार्टअप को भरोसा दिया कि हिमाचल सरकार इस तरह की उद्योगों को प्रोत्साहित करेगी, जिससे राज्य के लोगों के लिए आजीविका सृजन हो सके। उन्होंने आगे कहा कि पालमपुर के राज्य स्तरीय होली मेले में राज्य के नए स्टार्टअप एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने मुख्यातिथि एवं आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए "एक सप्ताह-एक प्रयोगशाला" कार्यक्रम के उदेश्य पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों ने हींग, केसर, स्टीविया, लिलियम, दालचीनी जैसी फसलों की कृषि तकनीक विकसित करके किसानों एवं उद्यमियों की आत्मनिर्भता की ओर कदम बढ़ाए हैं। सगंध फसलें विशेषकर लेवेंडर और सुगन्धित गेंदे को उगाने एवं प्रसंस्करण के लिए अलग-अलग राज्यों में आसवन इकाइयां स्थापित की गईं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश साहनी, भटनागर फेलो एवं पूर्व महानिदेशक, सीएआईआर ने इकोसिस्टम में बदलाव पर बल दिया, ताकि प्रयोगशाला के अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी को उत्पादों के माध्यम से बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना से इन विकसित प्रौद्योगिकियों को प्रसारित किया जा सकता है। आयोजन के विशिष्ट अतिथि, डॉ. एमपी गुप्ता, प्रबंधध निदेशक, डक्कन हेल्थकेयर लि. हैदराबाद ने अपने संबोधन में कहा कि चुनौतियों से निकलकर ही सफलता प्राप्त होती है। भारत में अपार संभावनाएं हैं। भारत में विनियामक कानूनों, नीतियों की स्पष्टता, सरलता एवं सुधारों की आवश्यकता है, ताकि उद्यमी अपने उत्पाद को जल्द से जल्द विकसित करके इसे बाजार तक पहुंचा सके। मुख्य संसदीय सचिव कार्यक्रम में किसानों को प्रदेश में पहली बार मुलहठी की व्यवसायिक खेती करने के लिए रोपण सामग्री वितरित की। इस के अलावा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों एवं उद्यमियों को विभिन्न फसलों के बीज एवं रोपण सामग्री भी आबंटित की गई। स्टार्टअप पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रौद्योगिकियों के प्रसार के लिए समझौता ज्ञापन भी किए गए। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने संस्थान कि पादप संवर्धन इकाई एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत में पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच किराया विवाद को सुलझाने का स्वागत किया, परंतु साथ ही तंज कसते हुए कहा कि 65 दिन बाद इस मसले का समाधान किया गया, जिससे बहुत लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगोट पंचायत में सोमवार को जसवां-प्रागपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी शामिल हुए और उन्होंने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अनुराग ठाकुर के जाने के बाद पूर्व उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए टिप्स दिए। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ट्रक यूनियनों से सीमेंट कंपनियों से चल रहे विवाद को सुलझा लिया है। इस पर उन्होंने कहा कि वह सीमेंट विवाद सुलझाने के फैसले का स्वागत करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनावों में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को सबसे अधिक लीड मिली थी। इसलिए कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को दोबारा खुलवाने के लिए वह कोर्ट में गए हैं, पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से राहत मिलेगी वहीं बिक्रम ठाकुर ने चुनावों के दौरान समाजसेवा का ढोंग रच रहे समाजसेवियों पर भी तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि यह समाजसेवी केसी समाजसेवा कर रहे थे, यह अब जगजाहिर है चुनावों के दोरान बड़े-बड़े वादे इन्होंने जनता से किए, परंतु चुनावों में मिली करारी हार के बाद से ही सब गायब हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते मलेटा में नरदेव सिंह निवासी वार्ड-5 मलेटा बौंगता तहसील देहरा की दुकान से 12 बोतल अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । परागपुर कांगड़ा पेंशनर्स संघ ब्लॉक प्रागपुर की बैठक 24 फरबरी शुक्रवार को चनौर स्थित सराय में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रैस सचिव कुलदीप सपेहिया ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की लुथान पंचायत मे मुख्यमंत्री सुख योजना के तहत 80 करोड़ से बनने वाले वृद्ध आश्रम व कटोई से लुथान तक सड़क मार्ग के लिए (9 करोड़ 35) लाख का प्रावधान करवाने के लिए जनता ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नरदेव कंवर चेयरमेन मतस्य विभाग का आभार व्यक्त किया, जिसमें कि उप प्रधान लुथान विनोद ठाकुर, उप प्रधान कोपडा पंचायत, विजय कुमार, राजीव, स्टेट युवा कांग्रेस कॉर्डिनेटर व अनुराग चौधरी, पूर्ण ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, परमजीत ठाकुर, मोहिंदर ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, शुभम ठाकुर, शम्मी ठाकुर, राजीव ठाकुर, अंकुर राजीव चौधरी, प्रताप चंद, विकास कुमार, रवि, प्रवीण, पिंकू, अजय, संजय कुमार, अभय, विवेक व विपन कुमार शामिल रहे। जनता ने कहा की मात्र दाे महीने में इतनी बड़ी सौगातें ज्वालामुखी क्षेत्र को मिली हैं। इसके लिए नरदेव कंवर की कड़ी मेहनत व मुख्यमंत्री सुक्खू का उन पर आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनता ने ये भी कहा कि जब भी मुख्यमंत्री यहां शिलान्यास करने आएंगे, तो जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति किया जागरूक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सनहोल पंचायत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज 'वो दिन योजना' के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को वो दिन योजना मासिक धर्म की स्वच्छता बारे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से मेल हेल्थ कार्यकर्ता रवि कुमार ने मासिक चक्र के समय अपनाए जाने वाली स्वच्छता अभियान, सावधानी व दुष्प्रभाव से उपाय की जानकारी दी। वृत पर्यवेक्षका भूमिका जग्गी ने भी विभागीय योजना के बारे मे बताया। शिविर में विभाग द्वारा 4 बालिका अनवी, वयाख्या, अनिका व रियाशी को बधाई पत्र उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में पंचायत प्रधान कुसुम ठाकुर वार्ड सदस्य निशा, पूजा ठाकुर, हीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत संहाेल, किशोरिया, कंचन, हिमाशी, रूबीना महिलाएं कांता, उमिर्ला, कमला, ममता, बसंती, जानकी, लजया, पूजा, जानकी, तारा देवी, विद्या, संताेष आशा कार्यकर्ता, पूजा, रीना, ऊषा व दुर्गा इत्यादि शामिल रहे।
प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है आगामी दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। सोमवार सुबह लाहौल, किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20-21 फरवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधी और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 10.2, कल्पा 4.4, धर्मशाला 8.2, ऊना 12.2, नाहन 13.5, केलांग 0.4, पालमपुर 11.5, सोलन 7.6, मनाली 8.8, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.2, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.7, डलहौजी 10.6, जुब्बड़हट्टी 12.5, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 3.0, नारकंडा 7.4, रिकांगपिओ 7.1, सेऊबाग 9.5, धौलाकुआं 11.2, बरठीं 10.2, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन के पांचों निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें चुनावी मतगणना के पश्चात निर्धारित 45 दिन की अवधि पूर्ण होने के उपरांत महाविद्यालय सोलन से हट कक्ष में स्थानांतरित की गई। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान उच्च न्यायालय में कोई भी अपील न होने के कारण 583 बैलेट यूनिट तथा 583 कंट्रोल यूनिट ईवीएम मशीन महाविद्यालय से तहसील कार्यालय परिसर के ज़िला वेयर हाउस में स्थानांतरित की गई है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
लगभग दो माह बाद ढुलाई दरों पर ट्रक ऑपरेटरों एवं सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन में सहमति बनी मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया कहा, प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार की मध्यस्थता के बाद सीमेंट फैक्ट्री और ट्रक ऑपरेटर्ज के बीच जारी विवाद समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में दोनों पक्षों ने ढुलाई की दरों पर सहमति जताई है। बैठक के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाद शुरू होने के बाद से ही वह व्यक्तिगत तौर पर भी इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन और उच्च अधिकारियों से लगातार संवाद बनाए रखा। उन्होंने कहा कि सरकार की मध्यस्थता और लगातार बातचीत से कंपनी प्रबंधन ढुलाई की नई दरों पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में बिलासपुर तथा सोलन जिला के ट्रक ऑपरेटर्ज तथा अडानी समूह के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में यह नई दरें निर्धारित की गई है, जिसमें सिंगल एक्सेल के लिए 10 रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल तथा मल्टी-एक्सेल के लिए 09 रुपए 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल की ढुलाई दरें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन ने कल से ही सीमेंट उत्पादन पुनः शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है तथा ट्रक ऑपरेटर्ज भी इन दरों पर ढुलाई के लिए तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढुलाई दरों में वार्षिक वृद्धि से संबंधित मामलों के लिए प्रधान सचिव उद्योग तथा अन्य अधिकारी एक फार्मूला तय करेंगे। इसके अलावा ट्रक ऑपरेटर्ज की अन्य समस्याओं के निदान के लिए सोलन तथा बिलासपुर जिला के उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं और वे कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर इसका समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से इस मामले का सर्वमान्य हल संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सत्ता संभालने के 5 दिन के बाद ही यह विवाद सामने आया और सीमेंट फैक्टरी प्रबंधन ने उत्पादन रोकने की घोषणा कर दी। गत वर्ष 16 दिसंबर को ट्रक ऑपरेटर्ज हड़ताल पर चले गए थे। इसके उपरांत प्रदेश सरकार ने इस मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की। प्रदेश सरकार लगातार ट्रक ऑपरेटर्ज और फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बातचीत करती रही। दाड़लाघाट और बरमाणा स्थित सीमेंट फैक्ट्री का स्वामित्व बदलने के बाद प्रबंधन पुरानी दरों पर ढुलाई भाड़ा प्रदान करने को सहमत नहीं था और यहीं से विवाद बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि इस विवाद का सभी पक्षों को नुकसान हो रहा था। प्रदेश में सीमेंट उत्पादन रुकने से जहां आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा था। वहीं, इस से जुड़े ट्रक ऑपरेटर्ज, ट्रक चालक एवं परिचालक, गाड़ियों की मरम्मत तथा अन्य कार्यों में जुटे स्थानीय लोग, ढाबा संचालक इत्यादि हजारों परिवार भी आर्थिक तंगी की हालत में जा रहे थे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से भी इस मामले को हल करने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट मानना है कि ट्रक ऑपरेटर्ज के साथ-साथ वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों तथा अप्रत्यक्ष तौर पर फैक्ट्री के आसपास रोजगार में लगे लोगों के परिवारों के हितों की रक्षा की जाए। साथ ही प्रदेश सरकार फैक्ट्री प्रबंधन को भी नुकसान के पक्ष में नहीं थी। प्रदेश सरकार का स्पष्ट मानना है कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए और उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के हितों की रक्षा प्रदेश सरकार का ध्येय है। यही कारण रहा कि प्रदेश सरकार ने सर्वमान्य हल को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने इस विवाद को हल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे सरकार के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान धैर्य और सौहार्द बनाए रखने के लिए ट्रक ऑपरेटर्ज और कंपनी प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा अन्य प्रतिनिधि और सोलन जिला से ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जयदेव कौंडल तथा अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। अडानी समूह की ओर से मनोज जिंदल और संजय वशिष्ट ने बैठक में भाग लिया। प्रधान सचिव परिवहन आरडी नज़ीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति केसी चमन, उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सुशिला पब्लिक (सीनियर सेकेंडरी) स्कूल बद्दी पीजीटी साइंस, टीजीटी आर्ट्स, शास्त्री, एलटी, पीटीआई, आर्ट एंड क्राफ्ट, जेबीटी/एनटीटी, कम्प्यूटर टीचर, ऑफिस क्लर्क व चपरासी के 19 पदाें पर भर्ती की जाएगी, जिस के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 फरवरीको होगा। इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ जाइड्स लाइफ साइंस लि. बद्दी, मैसर्ज़ एक्वा विटो लैबोरैट्री बद्दी के 25 पदों को भरने के लिए भी 23 फरवरी, 2023 को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कुल 44 पदों के कैंपस इंटरव्यू रोज़गार कार्यालय, बद्दी में 23 फरवरी, 2023 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ग्रेजुएशन, बीएससी, एमएससी, बी फार्मा, एम कॉम, बीएड टेट पास, आईटीआई फिटर व आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्हाेंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 98051-98069, 98169-28706 तथा 98161-90542 पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यप्रणाली काे करें दुरुस्त, नहीं ताे 15 मार्च को मजदूर करेंगे प्रदर्शन मनीष। बिलासपुर सीटू जिला कमेटी के आह्वान पर बीबीएन के मजदूरों ने सीटू के बैनर तले यूनियनों के पंजीकरण व श्रम कानूनों को लेकर श्रम कार्यालय झाड़माजरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। 11 बजे से शुरू हुआ मजदूरों का प्रदर्शन दोपहर दो बजे तक चला। सीटू कार्यकर्ता श्रम विभाग की कार्यप्रणाली से काफी खफा नज़र आए। वे तीन घंटे तक जोरदार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान श्रम मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल की बैठक में मौजूद श्रम अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट व श्रम निरीक्षक अमित ठाकुर को बैठक छोड़कर आना पड़ा व सीटू प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सीटू नेताओं ने मांगों का तुरंतु समाधान मांगा, जिस पर श्रम अधिकारी ने मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला महासचिव एनडी रणौत, ओमदत्त शर्मा, मोहित वर्मा व दलजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबाेधित करते हुए आरोप लगाया कि बीबीएन का श्रम कार्यालय उद्योगपतियों के इशारों पर कार्य कर रहा है व कई-कई सालों तक यूनियनों का सत्यापन करने में आनाकनी कर रहा है। श्रम कार्यालय की इस लचर व पक्षपातपूर्वक कार्यप्रणाली के कारण मजदूरों को अपनी यूनियन का पंजीकरण करवाना लगभग नामुमकिन हो गया है। श्रम विभाग पूरी तरह पूंजीपतियों की गोद में बैठ गया है व मजदूरों की न्याय हासिल करने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। मजदूरों के मांग-पत्र भी सालों से श्रम कार्यालयों की फाइलों में धूल फांक रहे हैं। श्रम विभाग के अधिकारी मात्र इंस्पेक्शन करके अपनी डयूटी से पल्ला झाड़ रहे हैं व कम्पनी प्रबंधनों द्वारा श्रम कानूनों की अवहेलना पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि अगर मजदूरों की मांगों का तत्काल समाधान न हुआ, तो बीबीएन के मजदूर 15 मार्च को बीबीएन में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिलाध्यक्ष मोहित वर्मा, उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, महासचिव एनडी रणौत, दलजीत सिंह, मनदीप, रवि, अनिल, सुरेश, रविंद्र, दीप राम, कुशाल, प्रमोद, जितेंद्र साहू, प्रदीप, गुरदेव, राजेंद्र, धर्मेंद्र, रोहित कटयाल, कुलदीप, सतेंद्र रमेश, रामचन्द्र, चंदन व महेंद्र सहित सैकड़ों मजदूर शामिल रहे।
शांडिल ने की स्वास्थ्य और श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज ज़िला सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक चिकित्सा खंड में अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी विभागों में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन अस्पतालों की क्षमता 50 से 100 बिस्तरों की होगी। प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालय के साथ-साथ धर्मशाला, किन्नौर, बिलासपुर, ऊना, सोलन, मनाली, मंडी और कुल्लू स्थित अस्पतालों में 50 बिस्तरों की क्षमता के क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतरीन आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच तथा उपचार शामिल होंगे। इसके दृष्टिगत हमीरपुर, टांडा, शिमला स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों और अति-विशिष्ट चिकित्सा संस्थान चम्याणा में विशेषज्ञ रोबोटिक शल्य चिकित्सा सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसके तहत पहले चरण में चम्बा, नाहन और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रत्येक में एक रोबोटिक शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत राज्य में चिकित्सकों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों के लिए भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है। श्रम मंत्री ने कहा कि जिला में प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इनके रिहायशी क्षेत्रों में टीबी तथा अन्य रोगों के लिए स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 100 दिन चलने वाले अभियान के तहत मधुमेह, रक्तचाप जैसे असंक्रमित रोगों की जांच के लिए घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं तथा छह संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के परिणामस्वरूप नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को भरा जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए वच्चनबद्ध है और युवाओं को निजी उद्योगों में भी रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पूर्व, स्वास्थ्य मंत्री का कोली समाज बद्दी द्वारा अभिनंदन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. गोपाल बेरी तथा श्रम आयुक्त मुकेश रेपस्वाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभाग की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (एचडीएमए) के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार ने कहा कि बद्दी को फार्मा हब के नाम से विख्यात है और यहां पर विभिन्न प्रकार की दवाइयां बनती है। उन्होंने कहा कि बद्दी स्थित उद्योगपतियों से विभिन्न रोगों की दवाइयां निःशुल्क प्राप्त करने का आग्रह किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने उद्योगों में कामगारों की भर्ती रोज़गार विभाग के माध्यम से करवाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, एएसपी नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, प्रदेश कांग्रेस उपकोषाध्यक्ष मदन लाल चैधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस सुरेंद्र सेठी, ज़िला मीडिया कांग्रेस प्रभारी मुकेश शर्मा, वार्ड सदस्य बद्दी नगर परिषद सुरजीत चाैधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला कांगड़ा में विशेष कार्य योजना बनाकर बच्चों के आधार अपडेट किए जाएंगे। उपायुक्त कार्यालय में आज सोमवार को जिला स्तरीय आधार मोनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभा जस्सल ने यह बात कही। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पोस्टल बैंक, यूआईडीएआई और जिला सूचना प्रोद्यौगिकि के अधिकारी उपस्थित रहे। एडीसी ने कहा कि जिले में आधार सीडिंग और अपडेट करने के लिए लगभग 200 आधार केंद्रों इस समय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन आधार केंद्रों के माध्यम से अब 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों की आधार सीडिंग पर विशेष बल दिया जाएगा। जिनमें 5 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के आधार बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला के समस्त शिक्षण संस्थानों में बच्चों के आधाार अपडेशन के लिए प्रत्येक माह दो शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं का आधार नंबर वही संस्थान जारी करवाना सुनिश्चित करेंगे, जहां उनका जन्म हुआ है। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम और बीडीओ को समय-समय पर आधार केंद्रों के निरीक्षण की बात कही। एडीसी ने कहा कि आज के समय में आधार पहचान का सबसे उपयुक्त साधन है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही लगभग प्रत्येक सुविधा का लाभ लेने के लिए आज आधार की आवश्यका है। इसकी उपयोगिता को समझते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को बच्चों के आधार बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में कर्मचारियों को ‘परिचय सत्र’ के दौरान संबोधित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए जवाबदेह है और उसे अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी को परस्पर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन एक प्रतिष्ठित स्थान है और इसकी मर्यादा का ध्यान रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति प्रतिबद्धता से कार्य कर राजभवन की प्रतिष्ठा बनाए रखें। इससे पहले, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और राजभवन कर्मियों से पहली बार सीधा संवाद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट उपमंडल पालमपुर के तहत प्राचीन शिव मंदिर कमेटी सांबा, दधोना द्वारा स्थानीय शिव मंदिर (कुटिया) में भंडारा लगाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने मंदिर में भोले के भजन सुनाकर आई संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कुलवीर राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम, सचिव सतीश कुमार, अवतार सिंह, अमर सिंह राणा, जोगीश्वर कटोच, राज कुमार, विपन कुमार, कैप्टन आत्मा राम, कमल सिंह, रमेश शर्मा, ज्ञान चंद, पंचायत उपप्रधान संजय गुलेरिया, कमलेश्वर शर्मा, दिलबाग सिंह, कुलदीप कटोच, ओम प्रकाश, रमेश चंद, कमेर चंद, कश्मीर सिंह, अंजु राणा, कंचना, वंदना, मधुबाला, नीना देवी, कुसमा व नीलम आदि उपस्थित रहे।
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट उपमंडल भवारना की ग्राम पंचायत मलकेहड़ में आज (सोमवार को) वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक समिति की गढ़ जमूला शाखा की ओर से आरबीआई के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए लगाया गया। इसमें शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने ग्रामीणों को बैंकिंग याजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा ऑनलाइन लेन-देन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान के्रडिट कार्ड और स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने कहा कि भविष्य में अगर बैंक संबंधी कोई भी समस्या आती है, तो नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। विद्याथियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में कई विद्याथियों ने भाग लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिभूषण ने छात्रों को संबाेधित किया। डॉ. पंकज कौशल ने विद्याथियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस उपलक्ष्य पर प्रो. जगन, प्रो. भावन व प्रो. शिखा राणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी के कायल हुए लोग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी प्रथाओं को तोड़कर शाही जलेब में देवताओं के साथ पैदल यात्रा की, जिसका देव समाज ने खुलकर स्वागत किया। मुख्यंमत्री ने राज माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात खुली जीप छोड़कर उपायुक्त कार्यालय से लेकर पड्डल मैदान तक लगभग डेढ़ किमी पद यात्रा की। मंडी की स्थानीय जनता, विशेष रूप से देव समाज ने शाही कल्चर को त्याग कर एक आम श्रद्धालु की तरह जलेब में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष धन्यवाद दिया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आम और खास के फर्क को मिटा कर देर शाम सेरी मंच के चनणी में बैठकर सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाया। लगभग एक दशक बाद प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस स्थान पर बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोड़कर सीधे जनता के बीच गए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सेल्फी लेने को लेकर भी भारी क्रेज दिखा और लोगों ने जमकर सेल्फी खिंचवाई। पूरा मंडी शहर मुख्यमंत्री की सादगी का कायल हुआ। वहां उपस्थित सभी लोगों उनके इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इतने बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हैं और सत्ता में होने के बावजूद वह बिल्कुल भी बदले नहीं है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेकांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और कहां जनता को कष्ट पहुंचा कर कांग्रेस सरकार अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जंसवा-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र कि मंडल कार्यसमिति बैठक में पहुंचे। इस मौके पर जंसवा प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उसने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कष्ट दे रही है और अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने सलाहकारों को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाया है इसके अलावा उन्होंने कहा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत से हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसके अलावा उन्हें लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अधिक विधायकों की हार जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं, जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं, वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ से निर्मित क्राइम रिस्पांस सेंटर का किया लोकार्पण फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी स्थित ओल्ड पुलिस लाइन में तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित व्योमनेत्र (इंटीग्रेटिड सर्विलैंस एंड क्राइम रिस्पांस सेंटर) का लोकार्पण किया। यह सेंटर किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर संचार और निगरानी के साथ आपदा की प्रतिक्रिया की क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर कानून व्यवस्था प्रदान करने के लिए शहर में अत्याधुनिक तकनीक युक्त 250 कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे शहर के आने-वाले वाले स्थलों पर निगरानी की जा सकेगी। व्योमनेत्र चोरी, अपराध नियंत्रण जैसे संदिग्ध मामलों में निगरानी करने में भी सहायक सिद्ध होगा। यह प्रणाली सुंदरनगर में स्थापित इंटैलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ क्लाउड बेसड तकनीक के साथ एकीकृत की गई है, जिससे मंडी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। भविष्य में व्योमनेत्र को ड्रोन के माध्यम से निगरानी और अन्य तकनीक से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंट्रोल पोस्ट ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने में तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया में मददगार साबित होगी। व्योमनेत्र आपातकालीन स्थिति में राहत प्रदान करने में आने वाली समस्याओं का भी समाधान करेगा और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में प्रभावशाली तंत्र प्रदान करेगा। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर, कांग्रेस के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, डीआईजी मधुसूदन शर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन नाहन चौगान मैदान में 'खेल खेलो, नशा छोड़ो-खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा' थीम के तहत नशे के खिलाफ मुहिम अंतर्गत 26 फरवरी, 2023 से 03 मार्च, 2023 तक डायनामिक युवा मंडल के सौजन्य से सिरमौर युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सिरमौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के बारे में प्रेस वार्ता जानकारी देते हुए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ चौगान मैदान में इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट टीमें भाग लेगी जैसे राजगढ़, खेरी, हरिपुरधार, नोहराधार, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, सराहां, रोहनाट, बोगधार, बागथन, कालाअंब, त्रिलोकपुर, नाहन, जिला सोलन, जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा के सढोरा, नारायणगढ़, बिलासपुर, रायपुररानी व अंबाला इत्यादि दूर दराज की टीमें भी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य समाज मे नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ युवाओं में जागरूकता पैदा करना है, ताकि युवा नशे से दूर होकर खेल की तरफ अपना ध्यान दे। आज हमारे समाज में युवाओं के भीतर नशे का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, जो की चिंता का विषय है। इसलिए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने के लिए तथा खेल के प्रति रुझान व रुचि पैदा करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर व योगी ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों के लिए ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की आयोजन समिति द्वारा की जाएगी तथा यह पूरा टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ड्रेस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगा, ताकि खेल के प्रति उनकी रुचि ओर अधिक बढ़े। इस टूर्नामेंट में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से युवा भाग लेंगे तथा टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71000/- रुपए + ट्रॉफी, उपविजेता को 35000/- रुपए+ट्रॉफी, तृतीय+ट्रॉफी व चौथा पुरस्कार+ ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द सीरीज ए LED स्पोर्ट्स साइकिल+ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन बल्ला+ ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर गेंद+ट्रॉफी, बेस्ट विकेटकीपर कीपिंग ग्लव्स + ट्रॉफी बेस्ट फील्डर ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द मैच ओर विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रिकेट स्पोर्ट्स किटस सहित इसके अलावा विंभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 1.50 लाख से भी अधिक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 3100/- रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। उन्होंने कहा की जो भी दूर के क्षेत्रों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वह आयोजन समिति से संपर्क कर सकती है। उन्होंने अपील की नशे के खिलाफ इस विशेष मुहिम में जिला सिरमौर के युवा खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले। इस दौरान सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर, महासचिव ओपी ठाकुर, डायनमिक युवा मंडल के अध्यक्ष सतीश राणा, सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट की ब्रांड अम्बेसडर सिरमौर की कलाकारा कविता पुंडीर, विक्रम शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, राहुल पंडित व मनदीप ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
आज के समय में लोगों के बीच किसी ना किसी वजह से भेदभाव पैदा हो रहा है। चाहे वो धर्म के आधार पर हो, जाति के आधार पर हो या फिर आर्थिकी के आधार पर। हर तरफ किसी न किसी वजह से लोगों के बीच मतभेद है और एक दूसरे से उचित दूरी भी बना रहे हैं। ये परिवर्तन समाज के हित में न है न कभी हो सकता है। परस्पर प्रेम भाव को जीवंत रखने और समाज के हर वर्ग को मजबूत करने के लिए हर साल 20 फ़रवरी के दिन विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को कई तरह के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी बनाया गया है। इस दिन नस्ल, लिंग, धर्म, जाति इत्यादि के आधार पर अप्रत्यक्ष रूप से बांटे लोगों को एकजुट किया जाता है। इसके अलावा, लोगों के बीच बढ़ रही सामाजिक दूरी को कम करने के लिए उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की जाती है। साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस दिन को मनाने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई थी। साल 2009 में इस दिन को पहली बार पूरे विश्व में मनाया गया था। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दुनिया के कई देश संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अंतर्गत, गरीबी, बेरोजगारी, जाति, लिंग या धर्म के आधार पर बंटे लोगों के बीच एकजुटता लाने का काम किया जा रहा है। हर साल दुनिया के कई देशों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य इस दिन को अवसर के रूप में मनाया जाता है। वहीं, भारत ने भी इस ओर कई प्रभावी कदम उठाया है। भारतीय संविधान बनाने के दौरान देश में सामाजिक न्याय का प्रमुखता से ध्यान रखा गया था। वहीं, हमारे संविधान में सामाजिक दूरी को खत्म करने के लिए भी कई प्रावधान मौजूद हैं। भारत सरकार के साथ साथ हिमाचल सरकार भी कई योजनाएं चला रही हैं। इसके अंतर्गत लोगों को समान अधिकार देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही समाज में व्याप्त असमानता को जड़ से समाप्त करना है। इससे समस्त समाज का एकसाथ विकास होगा। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से बना सकते है अपना आशियाना स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का उद्देश्य जरूरतमदं व्यक्तियों के लिए मकान निर्माण, मुरम्मत के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति के नागरिकों को अपना आवास मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार मदद करती है। सभी अनुसूचित जाति के परिवार जिनके पास अपना कोई घर नहीं है उन्हें सरकार द्वारा मकान आवंटित किए जाते है। सरकार द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि इस वर्ष तक राज्य में सभी अनुसूचित जाति के नाम पर लोगों के पास अपना आवास हो। सरकार द्वारा सभी अनुसूचित जाति के नागरिकों तथा उनके परिवारों के लिए नए मकान दिए जाएंगे। इन मकानों में सभी दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं तथा सेवाओं की पूरी सुविधा दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य में इस एचपी स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्ते रखी गयी है। आवेदन करने वाला नागरिक हिमाचल प्रदेश का ही मूल निवासी होना चाहिए। समवर्गीय क्रियाकलापो में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना सरकार का इस योजना से उद्देश्य है कि अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक,विशेष रूप से सक्षम,विधवा,एकल नारी से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थानों से एक वर्ष की अवधि के कम्पयूटर उपयोग व समवर्गीय क्रियाकलापो में प्रशिक्षण दिलाना है। ताकि वे सरकारी/निजी क्षेत्रा में नौकरी हेतु सक्षम बन सकें। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यको से सम्बन्धित हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी होना चाहिए जिसकी आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य हो तथा बीपीएल परिवार से सम्बन्धित हों। कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखते हो। इसके अलावा बीपीएल के उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में वे उम्मीदवार जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम हो वे पात्र होंगे। इसके लिए प्रशिक्षण फीस 1350 रूपये प्रति माह तक (1500 रुपए (विशेष रूप से सक्षम के लिये) प्रशिक्षण के दौरान 1,000/- रू0 प्रतिमाह छात्रावृति (विशेष रूप से सक्षम के लिए 1,200/- रू0 प्रति माह) प्रशिक्षण उपरान्त 6 माह तक दक्षता अवधि के दौरान 1500/- रू0 प्रति माह छात्रावृति (विशेष रूप से सक्षम के लिये 1800/- प्रति माह) की सहयता दी जाती है। प्यार के बीच जाति का रोड़ा हुआ खत्म समाज से जाति-पाति का भेदभाव मिटाने और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह योजना शुरू की गई थी। अस्पृश्यता निवारण रोकने के लिए अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देना भी इस योजना का उद्देश्य है, ताकि समाज से जातिवाद का सफाया हो सके। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए जो भी लड़का या लड़की विवाह करेगा, उनमें से एक का अनुसूचित जाति से संबंध होना जरूरी है यानि कि विवाह करने वाले दंपत्ति में एक अनुसूचित जाति और दूसरा गैर-अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला होना चाहिए। इस पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में ढाई लाख रुपये की राशि दी जा रही है। अंतरजातीय विवाह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अन्य जातियों के वो व्यक्ति पात्र होंगे जो हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी होगा। दम्पति की आयु 50 वर्ष से अधिक न हो। विवाह उचित अधिनियम/नियम के अन्तर्गत पंजीकृत हुआ हो। प्रार्थी द्वारा इससे पहले अंतरजातीय विवाह पुरस्कार प्राप्त न किया हो। अन्य जातियों के युवक-युवती को अनुसूचित जाति के युवक-युवती के साथ विवाह करने पर पचास हजार रुपए अथवा समय - समय पर सरकार द्वारा निर्धारित पुरस्कार राशि स्वीकृृत की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया भी बेहद सरल कर दी गई है। इस योजना के अन्तर्गत पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए पात्र दम्पति को निर्धारित प्रार्थना पत्र पर निम्नलिखित दस्तावेजों सहित सम्बन्धित पंचायत/नगर निकायों के माध्यम से सम्बन्धित तहसील कल्याण अधिकारी/ जिला कल्याण अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। कार्यकारी दण्डाधिकारी से जारी हुआ दम्पति का आयु प्रमाण-पत्र दम्पति का जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण अधिकारी से विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को राहत अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 3 के अन्तर्गत जाति भेदभाव के कारण पुलिस मे दर्ज मामलों में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित पीड़ित व्यक्तियों को राहत राशि प्रदान की जा रही है। इस मामले में 85,000 रुपए से लेकर 8,25,000 रुपए तक की सहायता दी जाती है। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/जन जाति विकास निगम की योजनाएं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु उनके कारोबार को बढ़ाने तथा अन्य स्वयं रोजगार धन्घे स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण तथा ऋण उपलब्ध करवा जा रहा है । इसमें से एक स्वयं रोजगार योजना भी है। इस योजना के अंतरगत 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ष के अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों के गरीबी रेखा से नीचे रह रहे चयनित परिवारों से सम्बन्धित ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 35,000 रुपए तथा शहरी क्षेत्रो में रहने वाले ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 35,000 रुपए से कम हो, उन्हें स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए निम्नलिखित दरों पर ऋृण बैकों के माध्यम से उपलब्ध करवाये जाते है। पच्चास हजार तक की परियोजनाओं जैसे डेरी फार्मिग, कृषि उपकरण , लघु सिंचाई, रेडिमेड गार्मेन्टस, शू मेकिंग इत्यादि, को बैकों के माध्यम से 4 प्रतिशत व्याज दर से ऋण उपलब्ध करवाये जाते है। इस के अतिरिक्त परियोजना की कुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 10,000 रुपए प्रति परिवार पूंजी अनुदान भी उपलब्ध करवाया जाता है। हिम स्वावलम्बन योजना इस योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र से सम्बन्धित परिवारों जिनकी वार्षिक आय 1,20,000 से कम तथा ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बन्धित परिवारों जिनकी वार्षिक आय 98,000 से अधिक न हो को निम्नलिखित दरों पर ऋृण उपलब्ध करवाए जाते हैं। 5.00 लाख रू तक की परियोजनाऐं स्थापित कर बड़े रोजगार चलाने हेतु राष्ट्रीय अनुसूचित जाति,जनजाति विकास निगम के माध्यम से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर सहयता दी जाती है। 5.00 लाख से 30.00 लाख रुपए की परियोजनाओं हेतु 8 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है। ब्याज मुक्त ऋण अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्रा एवं छात्राओं जिनकी परिवार की वार्षिक आय 1,00,000 रुपए से अधिक न हो, मैट्रिक के बाद व्यवसायिक एवं तकनीकी डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्स जैसे जेबीटी, नर्सिग , होटल मैनेजमैंट , एमबीए, एमबीबीएस, इंजिनियरिंग , एलएलबी तथा बीएड हेतु अधिकतम 75,000/- रूपये ब्याज मुक्त ऋण दिये जाते है । दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति/ जनजाति के युवाओं जिनकी वार्षिक आय 22,000 रुपए से कम हो उन्हें शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण दिलवाया जाता है। प्रशिक्षणार्थी को 500 रूपये प्रति माह अपने जिले में तथा 750 रुपए प्रति माह जिले से बाहर प्रशिक्षण लेने के दौरान वजीफा दिया जाता है। हस्तशिल्प विकास योजना परम्परागत व्यवसायों जैसे शाल बुनाई, शू मैकिंग, छाज बनाना इत्यादि में लगे कारीगर को व्यक्तिगत तौर पर अथवा अपने संगठन/सस्थाएं बना कर 15000 रुपए प्रति कारीगर ब्याज मुक्त ऋण दिये जाते है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की योजना सफाई कर्मचारियों को परिवहन क्षेत्र जैसे मारूति वैन, महिन्द्रा जीप इत्यादि खरीदने हेतु 5 लाख तक 6 प्रतिशत तथा 5 लाख से अधिक 8 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण उपरोक्त निगम के माध्यम से उपलब्ध करवाये जाते है। इसका लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो कार्यकारी दण्डाधिकारी सेे जारी किया हो, सहित प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकता है, जिसके साथ वार्षिक आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र कार्यकारी दण्डाधिकारी से जारी किया गया हो तथा जिस भूमि पर मकान बनाना प्रस्तावित है उस भूमि की जमाबन्दी नकल व ततीमा प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज बार्नस कोर्ट स्थित रेडक्रॉस भवन का दौरा किया। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस की गतिविधियों को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस का सदैव ही बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि ज़रूरतमंद और पात्र लोगों को सहायता प्रदान की जा सके। इससे पहले, राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रास के महासचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व घर बैठे रोजगार मुहैया करवाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। वहीं इसी कड़ीं में डाडासीबा पंचायत की 25 महिलाओं को वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर व पौंग झील जैव विविधता संरक्षण सोसाइटी के सौजन्य से खाद्य प्रसंस्करण और आचार चटनी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, इस दौरान जे एंड के औद्योगिक एवं सलाहकार समिति के माध्यम से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र वन्य प्राणी धमेटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा में करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपलाल परमार ब्रांच मैनेजर, जे एंड के आईटीसीओ हमीरपुर सुनील कुमार, बीओ बन्य प्राणी खंड संसारपुर टेरेस नीलम कुमारी, वनरक्षक प्रभारी डाडा सीबा बीट के मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को से स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर डाडासीबा पंचायत की पूर्व प्रधान बबीता मेहरा, किरण मेहरा, संगीता मनोरमा व बीना आदि महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर महाशिवरात्रि पर्व शिव मंदिर (बाबे दी कुटिया) भड़मेली ग्राम पंचायत टिब्बी और मझोग सुल्तानी स्थित में आज बडे़ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह के समय भोले शंकर की पूजा अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने भागवत शिव कथा वाचक मंहत त्रिलोक गोस्वामी द्वारा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तदपश्चात मातृ शक्ति ने कीर्तन मंडली ने भोलेनाथ व पार्वती के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर प्रसाद, दुध, बेर व केले का प्रसाद भगतजनों व राहगीरों को वितरित किया गया। प्रति वर्ष की भांति यहां भंडारे का आयोजन शिव मंदिर के पुजारी गुरु शिव गिरी महाराज जी, युवा पीढ़ी द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया। इस आयोजन के मुख्यअतिथि गुरु संतोष गिरी महाराज जी (हरियाणा वाले) अन्य और संन्यासी, कमेटी सदस्य राजेश शर्मा, सिंटू, मंजु शर्मा, स्वरूप शर्मा, रूप सिंह, पंडित लक्की, चंद्रशेखर, कथा वाचक मंहत त्रिलोक गोस्वामी, पूनमा देवी, अशोक कुमार,रणजीत सिंह, पंडित राकेश, आशा देवी, नीलम ठाकुर, नेहा, हितेंद्र ठाकुर,अमनदीप सैनी, नीतिका चंदेल, रामू, संजू, सरिता, ओम, अगम, अरमान, अंसु व गिरधारी इत्यादि का विशेष सहयोग रहा। इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे का प्रबंध भी किया गया। शिवरात्रि के दिन जिला हमीरपुर के विभिन्न शिवालयों व मंदिरों में भी लोगों की खूब रौनक रही। इस शुभ दिन पर शिव मंदिर बाग चौकी (कुठेडा़), बाबे की कुटिया (भड़मेली) व घुमारडा़-टिब्बी गांव के प्राचीन माता देवी मंदिर के शनिदेव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया तथा लोगों को भंडारे का प्रसाद बांटा गया। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में गुरु शिव गिरी जी महाराज ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा ज्वालामुखी उपमंडल के तहत लुथान में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भारत सरकार मे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लुथान तक सड़क मार्ग के लिए 9 करोड़ 35 लाख का प्रावधान करवाया गया। यह कार्य कटोई से लुथान तक किया जाएगा, जिसमें रास्ते की चौड़ाई, इंटरलॉकिंग टाइल, रिटेनिंग वॉल, क्रेश बेरियर, सीमेंट कंक्रीट रॉड जैसी आधुनिक सुविधा से यह कार्य होगा। कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक धन्यवाद। नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व लुथान में ही वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम खोलने की नोटिफिकेशन जारी कर ज्वालामुखी में विकास का एक ओर आयाम स्थापित भी किया है और अब सड़क की इस सौगात से लोगों को बहुत सहूलियत होगी।
सड़क से करीब 350 मीटर नीचे लुढ़की कार, पुलिस और 108 घटनास्थल के लिए रवाना चमन शर्मा। आनी विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क मार्ग पर डवारच के समीप खोगवा में एक कार दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार सड़क से करीब 350 मीटर नीचे लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निरमंड से पुलिस दल और निथर अस्पताल से 108 एम्बुलेंस मौके की ओर रवाना हो गई। मृतकों की पहचान निखिल पुत्र किशोरी लाल उम्र 17 निवासी गांव शमोह डाकघर शारवी और जितेंद्र उम्र 23 वर्ष पुत्र ख्यालानन्द निवासी गांव सराहर ज रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक निकालकर कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम निरमण्ड के सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि यहां देव समाज से जुड़े अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला। पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के घोषणाएं की, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को लोगों से सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा और इसमें सभी से सहयोग की आवश्यकता है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्राचीन है। हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देव समाज की सुविधा के लिए मंडी और कुल्लू में देव सदनों का निर्माण किया। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शिवरात्रि पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने मंडी जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रसासरत है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी आने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला प्रदेश की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है। इससे पूर्व, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता से संबंधित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की। संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाली देव ध्वनि की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, भुवनेश्वर गौड़ और सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार देर सायं मंडी परिधि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत उनकी उच्च शिक्षा, जेब खर्च, स्वरोजगार तथा घर निर्माण के लिए तीन बिस्वा भूमि सहित तीन लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने लगभग दो माह के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में प्रदेश सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा। वर्तमान सरकार योजनाओं की घोषणा करने से पहले आवश्यक बजट का प्रावधान कर रही है। सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है और सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था। लेकिन वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा करेगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला मंडी के साथ-साथ प्रदेश भर के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिल रहा है और इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस अवसर पर संबाेधित किया और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इससे पूर्व सुंदरनगर से मंडी तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंपा ठाकुर, चेत राम ठाकुर, पवन ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर रैहन पैट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से गाड़ी की टक्कर, महिला की गई जान। बांसा दा मोड के पास हुआ फिर से हादसा। गांव हाडा की रहने वाली महिला की गई जान। रिंकी देवी अपने पीछे दो बच्चे 11 वर्ष की लड़की और 7 वर्ष का लड़का छोड़ गई है। गाड़ी महिला का पति चला रहा था, गाड़ी में महिला के दोनों बच्चे व ससुर भी साथ में थे। सभी घायलों को नूरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी घायलों की स्थिति अभी तक ठीक बताई जा रही है।


















































