रैस्ट हाऊस फतेहपुर में गुरूवार को प्रैस क्लब फतेहपुर द्वारा पुलवामा शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड बैंक टांडा मैडीकल कॉलेज की टीम ने 93 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में क्षेत्र के युवाओं ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया, तो वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लड बैंक टांडा से पहुंचे डॉक्टर विकास ने बताया फतहपुर में सफलतापूर्वक इस कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कैंप में 93 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। डॉक्टर विकास ने इस दौरान अन्य संगठनों से भी अपील की है कि वो भी समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करें।
दी उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में 15 मार्च 2023 को होने वाले विश्व उपभोक्ता दिवस को मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस समारोह के दौरान संगठन हर वर्ष की तरह इस बार भी आम जनता को बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मियों को उपभोक्ता सेवा सम्मान देकर सम्मानित करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। इस समिति में अध्यक्ष पुरषोत्तम कालिया, पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव मनोहरलाल कानूनगो, संरक्षक मनसुख पठानिया, एस. के कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, नीना शर्मा और विशाल राणा सदस्य होंगे। संगठन की आगामी बैठक 25 फरवरी 2023 को होगी, जिसमें इस कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा तैयार की जाएगी।
सुपर मैग्नेट स्कूल प्रताप नगर में नई शिक्षा नीति के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस अवसर पर एमिटी विश्विद्यालय से डॉक्टर सूछिंदर शर्मा ने अध्यापकों को नई शिक्षा नीति की चुनौतियों और उनके अनुसार कार्य करने के लिए ट्रेनिंग दी। सुपर मैग्नेट ग्रुप के अंतर्गत सुपर मैग्नेट स्कूल, सुपर मैग्नेट कोचिंग संस्थान, सिल्वर बेल्स स्कूल के स्टाफ के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर स्कूल की प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर स्कूल के अध्यक्ष इंजिनियर शगुन दत्त शर्मा, निदेशक अमित कपिल, मीना शर्मा, सिल्वर बेल्स स्कूल की अध्यक्ष शकुंतला नुघाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान आगामी 19 फरवरी से 21 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। 19 को वह सांय 4 बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 20 फरवरी को वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिम्बी में 12 बजे तथा इसके उपरांत शिलाई में आस-पास की ग्राम पंचायतों के लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे । वह 21 फरवरी को भी शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान जिला व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला की बैठक मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे। पांच दिवसीय मेले का आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जायेगा। मेले का शुभारम्भ शोभा यात्रा के साथ होगा। यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जायें। उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाये और मेले महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों के अतिरिक्त बेबी-शो, डॉग, शो, कार्फ़ रैली, वॉलीबॉल, कबड्डी और विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाये। विधायक ने कहा कि मेला सभी का है और मेले की सफलता में सभी का सक्रिय सहयोग और योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इलाका वासियों के सहयोग से ही मेले के स्तर को बढ़ाकर राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव अधिक मनोरंजक तथा आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने समस्त पंचायतों से धन संग्रह में भी सहयोग देने की अपील की और कहा कि अधिक धन संग्रह देने वाली पंचायतों के प्रधानों को विशेष रूप में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने मेला समिति को सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का उत्सव के दौरान मान-सम्मान को सुनिश्चित बनाने की बात कही। विधायक ने कहा कि सल्याणा छिंज मैदान में मेला से पूर्व दो हाई मास्क लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सड़क को कंक्रीट सड़क बना दिया जाएगा और उसकी चौड़ाई का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए शीघ्र ही कमेटियों का गठन के दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने मेले के दौरान प्लॉट आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए और मेले के लिए अपनी ओर से 11000 सहयोग देने घोषणा की।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अधवाणी-बलारड़ू वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष में गाँव धनोट में कैंप लगाया गयाl इसमें गाँव की तीन महिला सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया l तीनों ही समूह के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये के ऋण प्रदान किये गये l कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू के शाखा प्रबन्धक रविन्द्र कुमार राणा ने सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जाये, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाये तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी l वहीं जय लक्ष्मी, जय माँ ज्वाला व शिव शक्ति स्वयं सहायता समुह के सदस्यों ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने डीडी हिमाचल 24*7 सेवा आरंभ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पीटरहोफ शिमला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने डीडी हिमाचल और उनकी की पूरी टीम को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दूरदर्शन हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचने वाला चैनल है और इससे लोगों को बहुत बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल 24*7 चलाया जाए ऐसी लोगों की लंबी मांग थी और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में और प्रदेश में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्य नेताओं के साथ परिश्रम किया था। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन गांव गांव तक खबरों ,संस्कृति और हिमाचल से जुड़े छोटे-छोटे पलों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है और जिस प्रकार से अब दूरदर्शन 24 घंटे चलेगा उससे लोगों को दूरदर्शन देखने का बड़ा लाभ होगा।
About 65 students of Govt Sr. Sec School Chanawag, Shimla visited JUIT on 14th Feb 2023. They visited various departments including Computer Science Engineering, Information Technology, Biotechnology and Bioinformatics, Civil Engineering, Electronics and Communication Engineering, Department of Mathematics, Department of Physics and Materials Science, Department of Humanities and Social Sciences, etc. They interacted with the faculties and Lab staff and learned about various tests done in these labs. The Head of the Civil Engineering Department, Dr. Ashish Kumar encouraged having similar frequent visits in the near future so that students must develop an interest in science, engineering, and technology. This visit was coordinated by Dr. Saurav from the Civil Engineering department while other faculty members from various other departments helped in the overall organization of this important visit to the students.
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टोपी शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी नेताओं की हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और हिमाचल की प्रगति को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसको लेकर भी कई विषयों पर चर्चा की गई।
नूरपुर कस्बे में 2 साल पहले करोड़ों रुपये लगाकर बनाए गए पार्किंग स्थल का अभी तक लोगों को सही ढंग से लाभ नहीं मिल सका है। नगर परिषद नूरपुर के पार्किंग स्थल कम शॉपिंग कंपलेक्स को बनाए हुए 2 वर्ष हो गए है, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसके लिए तय किया गया पार्किंग और दुकानों का किराया उचित नहीं है। वही नगर परिषद नूरपुर का मानना है कि इस पार्किंग स्थल को ठेके पर देने के लिए दो बार प्रक्रिया की गई थी, लेकिन उचित पार्किंग शुल्क ना मिलने के कारण ठेकेदार काम छोड़कर जाने के लिए विवश हो गए। इसका मुख्य कारण है कि लोग शुल्क से बचने के लिए नगर की गलियां व सड़कों में वाहन खड़े कर देते हैं। इसके चलते यातायात बाधित हो रहा है। अतिरिक्त एसपी पुलिस जिला नूरपुर मदन कांत का कहना कि यातायात अव्यवस्था का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। इसे सही ढंग से लागू करने के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे।
आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री को एसोसिएशन की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की आईस हॉकी टीम ने आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा लेह-लद्दाख में आयोजित नेशनल आईस हॉकी चैंपियनशिप-2023 में अंडर-18 व्बॉयज व वरिष्ठ महिला वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं। राजस्व मंत्री ने एसोसिएशन को बधाई देते हुए दोनों टीमों को अपनी ऐच्छिक निधि से एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा इससे जुड़े आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा नवोदित खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेक निर्माण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए भू-अधिग्रहण के मुआवज़े से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए संबंधित जिला प्रशासनों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवज़ा राशि प्रदान करने में अनावश्यक देरी से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सड़कों का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करें और सुरंगों तथा पुलों के निर्माण पर विशेष ध्यान केन्द्रित करें। सीएम ने सुचारू यातायात संचालन के लिए इन मार्गों में तंग गलियारों व मोड़ों में सुधार के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने तथा निविदा प्रक्रिया की समय सीमा घटाने के भी निर्देश दिए ताकि परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़कें हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवन रेखाएं हैं क्योंकि यहां रेल तथा हवाई संपर्क सीमित स्तर पर ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को विश्व स्तरीय सड़क ढांचा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है और इससे राज्य में आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने शिमला-मटौर, कीरतपुर-नेरचौक और मण्डी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन मार्गों में स्तरोन्नत करने के कार्य को गति प्रदान करने के भी निर्देश दिए। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऊना जिला में बिढ़ू से लठियाणी को जोड़ने के लिए गोविंद सागर झील पर 900 करोड़ रुपये अनुमानित लागत से एक पुल का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने 25 फरवरी, 2023 तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से स्वारघाट फोरलेन के विस्तारीकरण पर 600 करोड़ रुपये, कालाअम्ब-पावंटा साहिब-देहरादून फोरलेन के विस्तारीकरण पर 1200 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय राजमार्ग-503 अम्ब से ऊना और पंजाब सीमा से नादौन तक राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के फोरलेन विस्तारीकरण पर 1500 करोड़ रुपये तथा ऊना बाईपास के निर्माण पर अनुमानित 500 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 4700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रदेश में शीघ्र ही 178 किलोमीटर लंबी फोरलेनिंग परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केलिए राजभवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के अपार स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में अपने कार्यकाल की मधुर स्मृतियां संजोकर ले जा रहे हैं और यहां उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों में अपनेपन की भावना है और वे प्यार बांटने में विश्वास रखते हैं। प्रदेशवासियों के आतिथ्य सत्कार को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ प्रेम व अपनत्व की भूमि भी है और वे यहां की समृद्ध परंपराओं, लोक संस्कृति, रीति रिवाजों की अमूल्य निधि अपने साथ ले जा रहे हैं। प्रदेश हित में किए गए प्रयासों में उन्हें सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त हुआ और टीम वर्क की भावना ने उन्हें सदैव प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव बिहार के राज्यपाल के तौर पर उनकी नई जिम्मेदारी के निर्वहन में सहायक होगा। आर्लेकर ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और यहां आकर जो कुछ नया सीखने को मिला, सीखा और जो सम्मान उन्हें प्राप्त हुआ, वह अतुलनीय है। इस अवसर पर, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर को सम्मानित किया और राज्य में उनके द्वारा शुरू की गई विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनित मल्ली ने पूर्व भाजपा सरकार के समय में स्वास्थ्य मंत्री रहे विपिन सिंह परमार पर ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तथा परमार खुद स्वास्थ्य मंत्री हुआ करते थे, उस दौरान दवाईयों के सैंपल क्यों फेल होते रहे। क्यों नकली दवाईयों के माध्यम से पांच सालों तक लोगों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ होता रहा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने दो माह का समय ही हुआ है, भाजपा अपनी हार को स्वीकार नही कर पा रही है। उन्होंने कहा विपन परमार को कांग्रेस की दस गारंटियों को लेकर चिंतित होने की जरुरत नही क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ गारंटियों को लागू कर दिया तथा बाकी गारंटियों को भी समय पर लागू कर दिया जाएगा।
प्रदेश में विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा ताकि निर्धारित समय अवधि में इन परियोजनाओं को पूरा किया जा सके। प्रदेश में देश के सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड पांच सोलर पॉवर परियोजनाएं स्थापित करने जा रहा है। ऊना जिला के थपलान में 112.5 मेगावाट क्षमता, भंजाल और कध में 20 मेगावाट, कांगड़ा जिला के फतेहपुर में 20 मेगावाट, सिरमौर जिला के कोलर में 30 मेगावाटऔर कांगड़ा जिला के राजगीर में 12.5 मेगावाट क्षमता की सौर पॉवर परियोजनाएं पूर्वनिर्माण चरण में हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए सरकार निष्पादन एजेंसी को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। कंपनी को सुविधा प्रदान करने के लिए फ्री-होल्ड निजी भूमि की खरीद के लिए नीति में संशोधन के लिए आवश्यक कदम भी उठाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन के नवोन्मेषी प्रयासों से बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवाने के साथ कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा रक्कड़ की ओर से ग्राम पंचायत चपलाह गुडारा के अंतर्गत गांव गुडारा में बुधवार को नाबार्ड के सौजन्य से वितीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक शाखा रक्कड़ के शाखा प्रबंधक राजीव गुप्ता ने लोगों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक प्रबधंक राजीव गुप्ता ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ बैंक की ओर से आरंभ की गई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर बैंक की तरफ से सतपाल, देशराज ओर किरण सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
बुधवार को भडोली स्कूल में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को विदाई पार्टी दी। छात्रों के विदाई और शुभकामना समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में सीनियर सहपाठियों के साथ कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओें का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परिधानों में मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। 12वीं के विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूली जीवन के दौरान हमने यहां कई अच्छी बातें सीखीं। शिक्षकों ने हर पल हमारा मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल नंदिनी और अक्षध वशिष्ठ को चुना गया। मिस्टर और मिस डीएवी रिया और अथर्व आर्य को चुना गया। मिस्टर और मिस पर्सनैलिटी अक्षत गोस्वामी और मुस्कान ठाकुर को चुना गया।
ऐतिहासिक मन्दिर बाबा सिद्ध चानो दांगड़ा में बुधवार को एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने माथा टेका। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस परागपुर अध्यक्ष मनोज शर्मा सन्नी भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि अनूप रत्न एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) नियुक्त किये गए हैं। वहीं नियुक्त होने के बाद उन्होंने पहली बार बाबा सिद्ध चानो के दर्शन किये। रागपुर पहुँचने पर युवा कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने अनूप रत्न से विधिवत पूजा करवाकर बाबा के दर्शन करवाए
राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में रविवार 19 फरवरी को विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने बताया कि समारोह में सीपीएस व अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विद्यालय के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान पुष्पा देवी सेवानिवृत्त अध्यापिका एवं समाज सेविका एवं स्कूल से निकली पूर्व छात्राएं समारोह के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन समिति ने बच्चों के अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं।
फैडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की बैठक शिमला में आयोजित की गई। इस बैठक में होटल इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। फैडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि होटल तथा रेस्टोरेंट्स में शराब का बार घाटे का सौदा हो गया है। इसका मुख्य कारण बार लाइसेंस की बहुत अधिक फीस तथा उच्च निर्धारित कोटे की शर्त होना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में स्थित बार की लाइसेंस फीस को कम करने की आवश्कता है, साथ ही उन्होंने फिक्स्ड कोटा की शर्त को खत्म करने की भी मांग की है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि होटलों के टूरिज्म विभाग द्वारा हर तीन साल की बजाए, हर पांच साल के बाद लाइसेंस रीन्यू होने का प्रावधान होना चाहिए। होटलों का एफएसएसएआई, लेबर तथा पॉल्यूशन का रिन्यूवल हर पांच साल के बाद होता है, इसी की तर्ज पर टूरिज्म के लाईसेंस भी पांच वर्ष के बाद रिन्यू होने चाहिए।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बुधवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग के मैन्थी गांव में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने गुरु रामदास नवमी की बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समाज एक परिवार का सपना लेकर हम मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करेगें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारे व सदभावना का संदेश मिलता है। हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति संभव होती है। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की कालेज में नए सत्र से एमए इतिहास व अंग्रेजी की कक्षाऐं आरम्भ की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार पर ही प्राप्त होगी। इस दौरान सीपीएस ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निपटारे के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सूचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्य संसदीय सचिव ने अखिल भारतीय हरिजन लीग अर्की को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाया व शिलाई में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचने व उनका लाभ उठाने के लिए फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी माॅडल डे-बोर्डिंग स्कूल, पुरानी पेंशन बहाली व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने की जानकारी दी। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रूपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित किया है जिससे जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन व विशेष गृहों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार मनाने के लिए 500 रूपये त्योहार अनुदान राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस दौरान उपस्थित लोगों का लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। यह कार्यक्रम कल यानी 16 फरवरी को ग्राम पंचायत कमरऊ व दुगाना में भी आयोजित किए जांएगे। इस अवसर पर उपप्रधान शिलाई कपिल, वार्ड सदस्य ललिता, महिला मण्डल व युवा मण्डल प्रधान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज बी.ई. फार्मास्यूटिकल, पांवटा साहिब और मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स काला आम जिला सिरमौर द्वारा 39 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.ई. फार्मा को बी.टेक. मैकेनिकल/इलैक्ट्रिकल, बी.फार्मा, बीसीए और आईटीआई अनुभव प्राप्त प्रार्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्व़ारा 12,500 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स को हैल्पर के लिए 8वीं और दसवी पांस युवाओं की आवश्यकता है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के 25 युवाओं को हिमकॉन शिमला के माध्यम से 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक अभ्यर्थी सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। टूरिस्ट गाईड का यह प्रशिक्षण सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी होनी चाहिए। आवेदन 25 फरवरी तक सहायक पर्यटन विकास अधिकारी नाहन के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। उधर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के 25 अभ्यर्थियों के लिए पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण 21 फरवरी से प्रारम्भ हो रहा है जो कि 25 फरवरी तक सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिये हिमकॉन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल को उनके मोबाइलन्म्बर 94180-07460 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रदान किया जाएगा।
कुनिहार के समीप जाबल झमरोट पँचायत के प्राचीन शिव मंदिर में मन्दिर निर्माण कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवे दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रसंग श्रोताओं को सुनाएं। आचार्य ने शिव विवाह का सुंदर वृतांत सुनाते हुए कहा कि जब भगवान शिव की बारात माता पार्वती के विवाह उत्सव में पहुंची तो बारात को देखकर सब हैरान व भयभीत हो गए क्योंकि शिवजी की बारात में सभी बाराती राक्षशस थे। शिव भगवान स्वयं भस्म लगाकर गले में नागों की माला डाले दूल्हा बने हुए थे। कथा के इस प्रसंग का श्रोताओं ने खूब आनन्द उठाया। कथा के अगले प्रसंग में आचार्य ने भगवान कृष्ण व रुक्मणि विवाह का भी वृतांत सुनाया। बता दें कि कथा के दौरान सुंदर भजनों के साथ आकर्षक झांकियों को भी दर्शाया जा रहा है। कमेटी प्रधान राम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक चलेगी। कथा में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे है। प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भण्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई ने डीएसडब्ल्यू को छात्रों की मूलभूत सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस तो पूरी लेता है, लेकिन सुविधाओं कए नाम पर झूठे आश्वासन मिलते है।इकाई अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई द्वारा,डीएसडब्ल्यू को लंबे समय से लम्बित मांगो को पूर्ण करने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। इकाई अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर व इकाई सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि देहरा विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के लिए फोटोस्टेट की सुविधा नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को बाज़ार में भारी दाम देकर फोटो स्टेट करना पड़ता है। साथ ही इकाई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में न तो पंखे है, न ही पर्दे लगे है और न ही विद्यार्थियों को बैठने के लिए जगह है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल उपकरणो का भी अभाव है। उन्होंने मंग की है कि जल्द से जल्द उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए ताकि विद्यार्थियों को सभी सभी सुविधाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही मिल सके।
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत पड़ते नेहरन पुखर हार के एक निवासी द्वारा बीते वर्ष थाना देहरा में अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले पर देहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताते चलें कि शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार किसी व्यक्ति ने उससे पेट्रोल पंप स्थापित करने की एवज में 30 लाख 55000 की ठगी की थी। उसमें से 15 लाख रूपये का अमाउंट एक व्यक्ति के सीधे खाते में जमा करवाया गया था। ट्रांसेक्शन के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी शेख सरफराज सुपुत्र एसके अब्दुल सत्तार को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया था, जिसके लिए पुलिस द्वार एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में एएसआई अश्वनी कुमार, एचसी सुनील डढवाल, कॉन्स्टेबल पुष्पिंदर कुमार, एचसी साइबर सेल योगेश्वर शमिल थे। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सन्दीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को देहरा न्यायलय में पेश किया जाएगा।
कुनिहार के गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टाबरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल , कुफ़्टू, विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति 16 फरवरी को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू वीरवार16 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन लिया जाना है। इस दौरान उन्होंने उपभोक्तओं से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में विजिलेंस ने नायब तहसीलदार को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने भूमि की म्यूटेशन के बदले यह रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार विजिलेंस में भगत सिंह पुत्र स्व कन्हैया राम निवासी गांव काहलो उपतहसील पुखरी जिला चंबा ने शिकायत की कि उसके भूमि के कार्य को करने में नायब तहसीलदार पुखरी आनाकानी कर रहा है। इसके बदले रिश्वत मांग रहा है। इस पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर नायब तहसीलदार को पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना के अनुरूप शिकायतकर्ता अपने काम के बदले उक्त अधिकारी को रिश्वत देने के लिए उसके कार्यालय गया। जहां अधिकारी ने पैसे लेने से मना करते हुए, उसे कार्यालय से बाहर पैसे देने को कहा। कार्यालय से छुट्टी करके जब नायब तहसीलदार करीब 50 मीटर दूरी पर पुखरी-माणी रोड पर पहुंचा तो उसने शिकायतकर्ता को बुलाकर उससे रिश्वत ली। विजिलेंस ने अपनी योजना के अनुसार आरोपी को रिश्वत के पैसे लेते रंगे हाथों धर लिया। यह पूरी कार्रवाई विजिलेंस के एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में की गई। विजिलेंस ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत के पैसे भी बरामद किए और आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
उपमंडल इन्दौरा के गाँव मलकाना में इन्दौरा व फतेहपुर के किसानों की बैठक हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों ने 5 किलोमीटर के दायरे में अनाज मंडी खोलना ,गन्ना किसानों के लिए मिली शुगर मिल खोलना और क्षेत्र में अवैध खनन पर जल्द कोई ठोस नीति बनाने की मांग सरकार के समक्ष रखी। डॉ कुलदीप सिंह तोमर ने कहा कि सरकार क्षेत्र में माइनिंग ओपन करने वाले केस जीत गई है और अब मंड क्षेत्र में जर्जर खनन पट्टे नीलाम करने की योजनाएं बना रही है। इसके साथ माइग्रेशन लगाने को मंजूरी देने जा रही है जिसका दोनों ब्लॉक 28 पंचायतों की 80000 आबादी प्रभावित होगी। किसानों ने कहा कि मण्ड क्षेत्र में ब्यास दरिया के दोनों और लगभग 17 क्रशर पहले ही अवैध खनन करने में जुटे हैं। जिन्होंने हजारों कनाल सरकारी व निजी किसानों की भूमि को बंजर बना दिया है। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में 1 भी नया क्रशर नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने भी अवैध खनन के खिलाफ कोई कड़ा रुख नहीं लिया और मंड को नो माइनिंग जोन घोषित नहीं करवा सके। इस समस्या के समाधान के लिए मंड क्षेत्र के 28 पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है और उसके बाद किसान सभा सरकार के समक्ष रखेंगे। जनता के साथ है सरकार-विधायक मलेन्द्र राजन विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार मंड क्षेत्र की जनता के साथ है और किसानों की आवाज को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। अवैध खनन को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार ने पुलिस की टीम गठित की है, जो दिन रात छापामारी कर कार्रवाई कर रही है।
उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत पड़ते डैंक्वा में बना दो मंजिला आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन मरम्मत के अभाव के कारण खंडहर में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले सरकारों द्वारा इस अस्पताल की कोई सुध नहीं ली गई जिस कारण ऐसे परिस्थिति उत्पन्न हुई है। जनता का कहना है कि अगर सरकार इस इमारत की मरम्मत सही तरीके से करवाती तो क्षेत्र की जनता को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलता। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भवन के कमरों में लगे हुए पंखे चोरी हो गए हैं और शाम को अंधेरा होते हैं, इस भवन में नशेड़ी अपना जमावड़ा लगा लेते है। वहीं इस बारे में जब इंदौर के विधायक मलेन्द्र राजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर इमारत मरम्मत करने योग्य होगी तो मरम्मत करवाकर लोगों को अस्पताल की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए टेक्निकल टीम को भेजकर इमारत की जांच करवाई जाएगी। 1976 में बना है भवन किन्तु अब है नशेडियों का अड्डा-उमेश बंदराल डैंक्वा के स्थानीय निवासी उमेश बंदराल ने बताया कि 1976 में इस आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण किया गया था, किंतु उसके बाद शायद ही इस भवन की कभी मुरम्मत की गई हो, जिस कारण यह भवन आज खस्ता हालत में है। आजकल यह भवन नशेडियों का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भवन की हालत इतनी खस्ता है कि यह कभी भी गिर सकता है। स्वास्थ्य संस्थानों की समय समय पर होनी चाहिए मुरम्मत -राजीव वशिष्ठ राजीव वशिष्ठ स्कूल डैंक्वा के प्रिंसिपल ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों की समय-समय पर जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल इतनी खस्ता हालत में है कि इसके अंदर जाने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल का यह भवन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
पुलिस चौकी संसारपुर टेरेस के अन्तर्गत गांव कस्बा कोटला में अचानक सड़क किनारे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान गणेश दत शर्मा निवासी कसबा कोटला के रुप में हुई थी। गणेश दत शर्मा के सिर में गहरी चोट का निशान बताया जा रहा था। गणेश दत की अचानक हुई मौत से इलाके में दहशत का माहौल था। वहीं संसारपुर टैरस पुलिस ने गणेश दत शर्मा का शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरु की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मौत के कारणों का पता लगा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश दत्त को एक कार ने टक्कर मारी थी, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लग गयी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पत्नी अनिता कुमारी ने बताया कि उनके पति सोमवार को हर रोज की तरह घर से काम पर निकले थे, लेकिन वह देर रात तक घर नही पहुचें थे। 9 बजे के करीब उनकी मृतक से बात हुई लेकिन उसके बाद उसका फ़ोन स्विच आफ हो गया। संसारपुर टेरेस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत संसारपुर टेरेस में बुधवार सुबह एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। बताते चलें कि वन कर्मी जोकि फॉरेस्ट चेक पोस्ट संसारपुर टेरेस में तैनात था, उसकी अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है। मृतक की पहचान कृष्ण चंद सुपुत्र बजीर चंद निवासी बाड़ी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिजली बोर्ड का कार्यालय बिना एसडीओ के चल रहा है। बीते पांच माह से बिजली बोर्ड के कार्यालय में एसडीओ का पद खाली पड़ा है। विदित रहे कि है कि यहां पर तैनात एसडीओ का अक्तूबर माह में तबादला हो गया था और उसके तुरंत बाद आचार संहिता लग गई थी। दो माह आचार सहिंता में निकल गए और लोगों को उम्मीद थी कि चुनाव खत्म होने के बाद यहाँ पर एसडीओ को तैनात किया जायेगा, लेकिन करीबन पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है और स्थानीय लोगों की आस बरकरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में काबिज़ हुए भी ढाई महीने का समय बीत गया है लेकिन बद्दी स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय में अभी तक एसडीओ की तैनाती नहीं हुई, जो बिजली बोर्ड की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हर छोटे-बड़े काम करवाने के लिए अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे बरोटीवाला के एसडीओ के पास 6 किमी दूर जाना पड़ता है। इस कारण कई बार बिना काम करवाए निराश भी लौटना पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बद्दी स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय अब सिर्फ दिखावे का दफ्तर बनकर रह गया है। उन्होंने बोर्ड व सरकार से मांग की है कि जल्द यहाँ एसडीओ तैनाती कर समस्या से निजात दिलवाई जाए। काम निर्बाध जारी, जल्द एसडीओ को करेंगे तैनात: पंकज डडवाल बद्दी में एसडीओ का पद खाली है। पदोन्नति के बाद एसडीओ को जल्द तैनात किया जायेगा। फिलहाल कार्य में कोई रुकावट न आये इसके लिए एसडीओ बरोटीवाला को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जल्द बद्दी में स्थायी रूप से एसडीओ को तैनात किया जायेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला पीआरजे ट्रेडर्ज़, ढली, शिमला के अशोक शर्मा और अशोक शारटा की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को, ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष’ के लिए एक लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बीबीसी के दफ्तरों पर आईटी विभाग द्वारा चल रहे 'सर्वेक्षण' के बीच कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई पर जिस प्रकार विपक्षी पार्टियों द्वारा राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है। दुर्भाग्य से, बीबीसी का प्रोपेगंडा और कांग्रेस पार्टी का एजेंडा एक साथ मेल खाता है। कांग्रेस पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि किस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खुद बीबीसी पर प्रतिबंझ लगाया था। बीबीसी रिपोर्टिंग करें, निष्पक्ष पत्रकारिता करें, भारत का संविधान उन्हें यह अधिकार देता है, लेकिन पत्रकारिता की आड़ में अपना एजेंडा आगे बढ़ाए, वह बर्दाश्त नहीं। खन्ना ने कहा कि आयकर विभाग बीबीसी कार्यालय पर कानूनी रूप से सर्वे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दरअसल कुछ 'वर्ग' विश्व पटल पर भारत के बढ़ते प्रभुत्व को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत किस प्रकार आगे बढ़ रहा है। भारत वर्तमान में G20 की अध्यक्षता कर रहा है, लेकिन कई ऐसी शक्तियां कार्यरत हैं जिन्हें भारत का बढ़ता कद नहीं भा रहा। बीबीसी को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा। भारत में कार्यरत कोई भी एजेंसी या कंपनी हो, चाहे वह मीडिया से जुड़ी हो या फिर अन्य गतिविधियों से, उन्हें भारत में स्थापित कानून को मानना होगा, उसका पालन करना होगा। अगर कुछ गलत किया नहीं तो फिर डर कैसा, चिंता कैसी? आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाना चाहिए। खन्ना ने विभिन्न उदाहरणों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार अब तक बीबीसी द्वारा कथित तौर पर भारतीय भावनाओं का अपमान किया गया। बीबीसी द्वारा अपने एक कार्यक्रम में कश्मीर में सक्रिय और भारत की अखंडता को चुनौती देने वाले आतंकवादी को एक करिश्माई युवा आतंकी विशेषण से नवाजना कैसी पत्रकारिता है? बीबीसी भारत में काम कर रहे हैं लेकिन हमारे संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे विश्व में भारत अपनी सभ्यता-संस्कृति और विविधता के लिए जाना जाता है, यहां के त्यौहार का मजाक उड़ाते हुए बीबीसी ने एक समय होली को अपवित्र त्यौहार बताया। आखिर बीबीसी हमारे त्योहारों के बारे में क्या जानते हैं? एक अन्य रिपोर्ट में, उन्होंने यह कहते हुए हमारे आइकन और राष्ट्रपिता का अपमान करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भारत को आजाद कराने में विफल रहे। उन्होंने नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में चल रहे सर्वेक्षण पर अपनी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से मेरा सवाल है कि जब बीबीसी कार्यालयों में आयकर का सर्वेक्षण किसी तार्किक निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंचा है, तो वे किस आधार पर उन्हें क्लीन चीट देते हुए जाँच एजेंसी पर सवाल खड़े कर रही हैं? वे इंतजार क्यों नहीं कर सकते? ऐसा क्यों है कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्र विरोधी शक्तियों के साथ खड़ी रहती है? भारत एक ऐसा है, देश जो हर संगठन को देश के कानूनों के तहत काम करने का अवसर प्रदान करता है, बशर्ते उनके पास कोई छिपा हुआ एजेंडा न हो और वे देश के खिलाफ कोई जहर न उगल रहे हों।
सीपीएस ने प्रियदर्शनी स्कूल में नवाजे होनहार फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने को सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। सीपीएस मंगलवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी में प्रियदर्शनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा है और युवाओं को अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में कर देश तथा प्रदेश के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नियमित व्यायाम एवं खेल इत्यादि में आगे आने का आह्वान किया। आशीष बुटेल ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वर्ष भर विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने छात्रों को अर्जित उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका में होते हैं, जो छात्रों को उनकी प्रतिभा तथा उनकी रूचि के अनुरूप तराश कर सही दिशा में उनके ऊर्जा का प्रयोग करवाते हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। कठोर मेहनत और अनुशासन से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सीपीएस ने विद्यार्थियों को आगे आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक देश राज चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 31 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पट्टी में लोगों की जन समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम वाली, उपमहापौर आशीष नाग, पार्षद दिलबाग सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशा शर्मा, विजय शर्मा, अश्वनी सूद, अनुराग नरयाल, संजीव सोनी, उप प्रधान पट्टी कुक्का, डीएसपी गुरबचन सिंह, एसडीओ लोक निर्माण मनोज सूद, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, चेयरमैन प्रियदर्शनी स्कूल राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य ललित राणा, विद्यालय के अध्यापक, छात्र व अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार पुलिस आज लगभग12 बजे के करीब जाडली-गंबरपुल की तरफ गस्त पर थी, तो गस्त के दौरान पुलिस को मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि धनीराम पुत्र बाला राम गांव जाडली जो ढाबा हॉट एंड कूल, ड्रिंक्स, टी, कॉफ़ी, मैगी गरौंण घाटी को चलाता है, चरस का व्यापार कर रहा है और यदि ढाबा में चैक किया जाए, तो ढाबे के अंदर चरस अवश्य मिलेगी। जब पुलिस ने ढाबे की तलाशी ली, तो काउंटर के पास रखी गत्ते की पेटी गिन्नी रिफाइंड के अंदर रिफाइंड के पाउच के साथ पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर-42 ग्राम चरस पाई गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
आसान किश्तों पर भी श्रद्धालु ले सकते हैं बेहतर आवास ब्रह्मलीन महंत की 19वीं पुण्यतिथि पर आवास की बुकिंग शुरू मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर देश और दुनिया की आगाध श्रद्धा व अटूट विश्वास का केंद्र बन चुकी दियोटसिद्ध सिद्ध स्थली में 19 फरवरी को ब्रह्मलीन महंत शिव गिर की 19वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया जा रहा है। संयोगवश 19 फरवरी को 19वीं पुण्यतिथि के महत्व को देखते हुए यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ भारी संख्या में दिव्य साधुओं की जमात व संत समाज के जुटने की पुख्ता जानकारी है। धौलगिरी पर्वत के सुरम्य शिखर पर स्थित सिद्ध स्थल को बाल योगी बाबा बालक नाथ का धाम बताया जाता है। शायद यही कारण है कि इस धार्मिक नगर की सिद्ध फिजाओं की करामात बरबस ही श्रद्धालुओं को श्रद्धा से ओतप्रोत करती है। बाबा बालक नाथ के साक्षात प्रतिनिधि हैं गद्दीनशीन महंत आदी अनंत काल से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा के तहत गद्दीनशीन महंत बाल योगी बाबा बालक नाथ के साक्षात प्रतिनिधि के तौर पर विख्यात हैं। माना यह जाता है कि बाबा बालक नाथ की इस पावन धरा पर विराजमान सिद्ध गद्दी पर जो भी महंत गद्दीनशीन होता है उन्हें इस करिश्माई प्राचीन गद्दी के कारण वाकसिद्धी का वरदान प्राप्त होता है। यही कारण है कि गद्दी पर विराजमान महंत श्री लाखों श्रद्धालुओं की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जो वाक करते हैं वह निश्चित तौर पर फलीभूत होता है। 1400 साल पुरानी है सिद्ध गद्दी यूं तो दियोटसिद्ध में महंतों की प्राचीन गद्दी का इतिहास करीब 1400 साल पुराना बताया जाता है। सिद्ध ग्रंथ के उल्लेख के मुताबिक बाबा बालक नाथ 6वीं से 7वीं शताब्दी के बीच अवतरित हुए हैं। परम पावन कैलाश में देवाधिदेव महादेव से वरदान लेकर वह इस अवधि के दौरान दियोटसिद्ध नगर में उन्होंने अपना अखंड धूना लगाकर इसे अपना धाम बनाया था। जो कि अब तक निरंतर चला हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर न्यास प्रशासन कभी नहीं रहा सफल दियोटसिद्ध नगर के विकास को युग पुरुष व सिद्ध विकास पुरुष के तौर पर प्रख्यात ब्रह्मलीन महंत शिव गिर के अथक प्रयासों से नई दिशा मिली है। दियोटसिद्ध नगर में अभी तक जो भी विकास दिखता है उसमें 100 फीसदी महंत शिव गिर के जमाने में हुआ था। लेकिन उस विकास के मूलभूत ढांचे को संभालने में सरकारी ट्रस्ट एक तरह से नाकाम रहा है। मंदिर में सरकारी दखल के चलते प्रशासनिक अनुष्ठान तो खूब हुए लेकिन करोड़ों के चढ़ावे के बावजूद श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को यह सिद्ध स्थल सरकारी सरपरस्ती में लगातार चीखता रहा है। परिवार सहित इन आवासों में रह सकेंगे श्रद्धालु दियोटसिद्ध नगर में सुविधाओं के टोटे को लेकर गद्दीनशीन महंत श्रीश्रीश्री1008 राजेंद्र गिर जी महाराज ने एक नई व ऐतिहासिक शुरुआत अपने बूते शुरू की है। महंत श्री का मानना है कि आज का युग सुविधाओं का युग है। बेशक इस युग में महादेव के वरदान के मुताबिक बाबा बालक नाथ की ख्याति व प्रचार-प्रसार देश और दुनिया में बढ़ा है लेकिन बाबा बालक नाथ की पावन गुफा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्था माकूल सुविधा देने में लगातार असफल सी होती आई है। जिस कारण से इस सिद्ध स्थल की प्राचीन सिद्ध परंपराओं के नैसर्गिक ज्ञान के लाभ से नई पीढ़ी वंचित हो रही है। क्योंकि चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने वाली नई पीढ़ी को जब तक व्यवस्था दियोटसिद्ध नगर में माकूल आवासीय सुविधाएं मुहैया नहीं करवाती है, तब तक भावी पीढ़ी को यहां रोका नहीं जा सकता है। इसी गरज और मरज को देखते हुए उन्होंने दियोटसिद्ध नगर में अति आधुनिक आवासीय कमरों का निर्माण शुरू किया है। महंत श्री ने बताया कि जो भी श्रद्धालु इस आवासीय सुविधा का लाभ लेना चाहता है वह महंत आवास प्रशासन से संपर्क करके अपने लिए यहां पर सभी सुविधाओं से सुसज्जित कमरा ले सकता है। इस सुविधा का लाभ ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए महंत आवास प्रशासन ने आसान किश्तों पर भी देने की व्यवस्था की है। जिसकी शुरुआत सिद्ध विकास पुरुष की 19वीं बरसी पर की जाएगी। जिन श्रद्धालुओं को अपने लिए कमरा लेना हो वह महंत आवास प्रशासन में डॉ. हरवंश लाल डोड से संपर्क कर सकते हैं।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला (Students' Experience in Inter-state Living SEIL)1966 विद्यार्थी युवाओं में कार्यरत एक स्वयंसेवी संगठन है, जो विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किया गया जो राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देता है और हमारे महान राष्ट्र के सुदूर क्षेत्रों के लोगों में एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। "एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति हमारा मूलमंत्र है। SEIL सील के प्रतिनिधि तीन दिन धर्मशाला व कांगड़ा भ्रमण के बाद 14 फरवरी 2023 को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन कोतवाली में किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति की झलक देखने को मिली और सभी SEIL tour के प्रीतिनिधियो ने भी अपनी प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृती की झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में विपिन सिंह परमार (पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष) जी बतौर मुख्यातिथि रहे व विशिष्ट अतिथि उमेश दत्त शर्मा जी (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभाविप) रहे तथा विशेष उपस्थिति में नीरव घेलानी (पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र अभाविप) रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित व राष्ट्रीय हित में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद समय समय पर ऐसी अनेक गतिविधियां करवाती हैं, जिससे अलग वेश-भूषा होने पर भी देश की एकात्मकता को निरंतर बनाएं रखने में हर संभव प्रयास करती है और राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा भी इसी पर आधारित है तथा विशेष उपस्थिति में नीरव घिलानी ने कहा कि वर्ष 1966 से यह यात्रा निरंतर होती आ रही है। आज संपूर्ण राष्ट्र एकात्मकता के भाव में अपनी भावनाओं को निरंतर एक-दूसरे के साथ जोड़ रही है और कोविड के लंबे अंतराल के बाद 2018 के बाद आज पांच वर्ष उपरांत इस यात्रा का आवागमन हुआ और हिमाचल के कार्यक्रताओं ने हर संभव प्रयास 'अतिथि देवो भव:' में किया। इस कार्यक्रम में प्रांत अध्य्क्ष सुनील ठाकुर ने भी विद्यार्थी परिषद की समाज में भूमिका और विद्यार्थी परिषद का संदेश दियातथा प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने वर्तमान में विद्यार्थी परिषद के स्वरूप का वर्णन करते हुए सभी SEIL प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया व इस यात्रा के अंतर्गत सभी प्रतिनिधि राजस्थान की ओर रवाना होंगे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इकाई की मासिक बैठक जो महीने की 15 तारिख को होती है। इस बार किन्ही कारणों से नही हो पाएगी। इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक अगले महीने 15 मार्च को पेंशनर कार्यालय कुनिहार में होगी। अध्यक्ष ने सभी इकाई सदस्यों से बैठक स्थगित होने पर खेद व्यक्त करते हुए मार्च माह में होने वाली बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
तिलक राज। कांगड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित 'वो दिन योजना' के अंतर्गत आज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीताल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म, स्वच्छता, संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के निर्देशानुसार व प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह के सहयोग से किया गया। आज के इस कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. नवदीप ने छात्राओं को एनीमिया और योग विषय पर विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि 'वो दिन योजना' के अंतर्गत पंचायत स्तर पर सशक्त महिला केंद्रों के माध्यम से इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की बेटियां सशक्त होंगी, तभी समाज और देश सशक्त बनेगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए जननी हैं। इस शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच, प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, डॉ. नवदीप, किशोर स्वस्थ शिक्षक बंदना, पर्यवेक्षक नीलकमल, नीतू, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महक, मयंक बने मिस्टर फेयरवेल और दीपाक्षी मिस, प्रणव बने मिस्टर पर्सनैलिटी तिलक राज । कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में आज जमा दो की विदाई पार्टी में छात्रों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विदाई पार्टी को यादगार बनाने के लिए जमा एक के छात्रों ने डांस किया और कई अन्य माध्यम से मनोरंजन कर जमा दो के छात्रों को एक पल के लिए भी मायूस नहीं होने दिया। जमा दो के छात्रों को आठ ग्रुप में बांधकर मॉडलिंग, डांस व स्किट पेश करने के लिए कहा गया, जिसके आधार पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जिंदगी में बुलंदियां हासिल करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जज रीना, बनीत व कंचन परवान ने विजेता छात्रों का चयन किया। कार्यक्रम के दौरान दीपाक्षी ने शरारा-शरारा गाने पर डांस कर सभी का मनमोह लिया। जमा एक की लड़कियों यामिनी, नभ्या, जेस्मिन, तनीषा, अमेशा व अक्षिता ने हिंदी गानों पर डांस कर पंडाल को नाचने पर मजबूर कर दिया। जमा एक के लड़के अर्पित तनिष्क, रिदम भाटिया, सक्षम, हार्दिक भांगड़ा रेज डांस किया। भावेश, हिमांशु, मुदित, पियूष, आर्यन, अक्षित, प्रणय, कंगना व रिदम ने छात्र जीवन पर एक बढ़िया स्किट पेश कर वाहवाही लूटी। पारुल, प्रियांशी, मनस्वी, अनन्या, श्रेया, कनिका, सोनिया समृति एवं श्रृष्टी एवं प्राचीन ने भांगड़ा डालकर मन मोह लिया। अनन्या, कृपांश ने एंकरिंग की, जबकि पूर्वी व सुशांत ने वेलकम स्पीच दी। अक्षित वर्मा एवं अंकिता ने पार्टी का प्रबंधन किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां हर्षित भंडारी द्वारा विकसित एक निःशुल्क सोशल नेटवर्किंग ऐप ‘हिम टेक्स्ट’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस ऐप को बड़े पैमाने पर डाटा साझा करने के लिए विकसित किया गया है और यह विशेष फीचर से लैस है, जो उपयोगकर्ता की गोपनीयता को सुनिश्चित करेगा। हर्षित भंडारी ठियोग जिले के कुमारसैन से संबंधित हैं। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू, शिमला में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। रोहित ठाकुर ने हर्षित भंडारी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने हर्षित के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि वह युवा छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रधानमंत्री ने शारीरिक फिटनेस को जीवन का एक तरीका बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2019 को "फिट इंडिया मूवमेंट" की शुरुआत की है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य आसीन जीवन शैली से लेकर दिन-प्रतिदिन के जीवन के शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन करना है। फिट इंडिया तभी सफल होगा, जब वह जन आंदोलन बने। इस मूवमेंट के तहत इस वर्ष भी दिनांक 12 फरवरी से 14 फरवरी,2023 तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब के जालंधर शहर में किया गया, जिसमें देश के 80 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के कक्षा पांचवी से दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रतियोगिता में 29 मैडल (16 स्वर्ण पदक तथा 13 सिलवर मैडल) जीत करअपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने अध्यापकों, विजेता रहे छात्रों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना की।
25 फरवरी से 5 मार्च तक जिला स्तर पर होगी रोष रैलियां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्र मंत्री रहेंगे उपस्थित फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता को भारी असुविधा पहुंचाने का कार्य किया है, उसका भाजपा विरोध करती है और कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल और भाजपा कार्यसमिति में यह तय हुआ कि भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमानो का जवाब देगी। इसको लेकर प्रत्येक मंडल में बैनर लगाकर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी हर चौक चौक पर कुर्सी, माइक और बैनर लगाकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अभियान के प्रदेश संयोजक भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा रहेंगे। उन्होंने बताया कि 15 से 25 फरवरी तक भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। जिला स्तर पर भाजपा आम जनता के साथ घर-घर जाकर भी हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जनता में इसको लेकर काफी रोष है और इससे कह कर जगह-जगह पर एसडीएम या जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। इसके उपरांत 25 फरवरी से 5 मार्च तक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास जिला स्तर पर रहने वाला है, जहां वह जिला केंद्रों पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोष रैलियों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने कार्यालय एक साथ किसी सरकार ने बंद कर दिए और ऐसे कार्यालय भी बंद कर रहे हैं, जहां पर सरकारी कर्मचारी कार्यरत था। आज जनता को यह कार्यालय बंद होने से बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पीएचसी, बिडिओ कार्यालय और आईपीएच के कार्यालयों के बंद होने से लोगों को 30 से 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। यह सफर अपनी समस्याओं को समाधान करने के लिए करना पड़ रहा है। सुविधा अगर घर द्वार पर हो तो जनता को सुविधा प्राप्त होती है। अगर वह दूर हो तो उससे भारी असुविधा का सामना आम जनता को करना पड़ता है।
मनीष ठाकुर । नूरपुर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक स्थानीय पंचायत समिति सभागार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने पार्किंग और यातायात। व्यवस्था मजबूत करने के लिए आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल नूरपुर और जसूर के पदाधिकारियों प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड तथा नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस टाइम में कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसके उपयोग को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने शहर में ट्रैफिक संबंधित समस्याओं के बारे में बात करते हुए कहा कि नूरपुर बाजार में हर दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुरानी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में नगर परिषद की पार्किंग के बेहतर इस्तेमाल के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जसूर बाजार में ट्रैफिक एवं पार्किंग संबंधी समस्या पर बोलते हुए कहा कि इसके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित निर्माण कंपनी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मनीष ठाकुर । नूरपुर नूरपुर अस्पताल में 4 वर्ष से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन। सिविल अस्पताल लालपुर में रेडियोलॉजिस्ट का पद गत 4 वर्षों से रिक्त चल रहा है। इसके चलते लाखों रुपए से खरीदी मशीनें वर्षों से धूल फांक रही है। नूरपुर क्षेत्र के 4 विधानसभा क्षेत्रों नुरपुर, फतेहपुर, इंदौरा व जवाली के अलावा भटियात के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीनों के लिए यहां अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई थी, लेकिन कुछ महीने बाद ही यहां से उसका स्थानांतरण टांडा कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल पठानकोट या टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता है। डॉक्टर विशेषकर गर्भवती महिलाओं को दो से तीन बार गर्भ में बच्चे की ग्रोथ को जाने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने की डॉक्टर सलाह देते हैं। हर बार गर्भवती परिवार के परिजनों को निजी अस्पतालों में जेब ढीली करनी पड़ती है। वहीं, नूरपुर व जसूर में महंगे दामों पर इन महिलाओं के परिजनों को खर्च उठाना पड़ता है। वह सरकार द्वारा बनाए गए हेल्थ कार्ड भी निजी अस्पतालों में मान्य नहीं होते, इससे गरीब परिवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर या सुविधा नूरपुर अस्पताल में उपलब्ध होती, तो अन्य वर्ग के लोगों को भी कम दामों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्राप्त हो सकती है। इस बारे संबंध में नूरपुर अस्पताल के मेडिकल सुपरडेंट सुशील शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ के पद रिक्त होने के संबंध में विभाग को समय-समय पर जानकारी भेजी जाती है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत आज दोपहर एक बजे के करीब स्कूटी और एक टैंपो में टक्कर होने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर दाे लाेग सवार थे, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसकी गंभीर हालत काे देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर दो लोग सवार थे, वही, इस दौरान स्कूटी चालक सामने आ रहे टैंपाे को देखकर घबरा गया व स्कूटी टैंपाें से टकरा गई। घायलों को सिविल अस्पताल डाडासीबा में पहुंचाया गया। मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एक को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। डाडासीबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी विशाल वर्मा देहरा ने बताया कि मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
मनीष। बिलासपुर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला एवं जिला लोक संपर्क विभाग बिलासपुर के आदेशानुसार सोमवार को नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने घराण व भडोलिया-कलां पंचायतों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित कार्यकम पेश किया। घराण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यकम के मुख्यातिथि चुनाव क्षेत्र के युवा नेता विवेक कुमार थे, जबकि इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान राजकुमार कौंडल ने की। इस अवसर घराण सीनियर सेकेंडरी के प्रिंसिपल सुरेश धीमान एवं स्टाफ सहित कार्यकम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। भडोलिया-कलां पंचायत के भडोलिया खुर्द गांव में वार्ड सदस्य सुरेश कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नटराज सांस्कृतिक कला मंच के कलाकरों ने अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना फूलां चंदेल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पेश किए। मंच के कलाकारों ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करना, उज्ज्वल योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष योजना तथा त्यौहार अनुदान योजना आदि अन्य कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत एवं नुकड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी।


















































