50 प्रतिशत लोगों को मिल चुकी तीसरी डोज़ की भी सुरक्षा, घबराने की नहीं कोई आवश्यकता फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज जारी एक बयान में बताया कि कांगड़ा जिला की शत प्रतिशत आबादी कोरोना की दोनों डोज के साथ वैक्सीनेटिड है। वहीं, लगभग 50 प्रतिश लोगों ने एहतियाती डोज (तीसरी डोज़) भी लगवा ली है। इसलिए किसी को भी इसे लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में कोरोना को लेकर उभरी स्थितियों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं और सारी सावधानियां बरती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला में प्रशासन द्वारा पहले भी सभी प्रबंध किये गये थे और भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। उन्होंने बताया कि ज़िले में वर्तमान में कोरोना के केवल दो ऐक्टिव मामले हैं और उनमें भी कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एहतियाती डोज़ के लिए प्रशासन ने प्रदेश व केंद्र सरकार को रिक्वायरमेंट भेज दी है और इसकी उपलब्धता भी ज़िले में जल्द हो जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में 13 लाख 73 हजार 471 लागों को पहली डोज लगाई गई है जबकि लक्षित आबादी 13 लाख 60 हजार 441 थी। उन्होंने बताया कि वहीं 13 लाख 34 हजार 119 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। सीएमओ ने बताया जिला में लगभग 50 प्रतिशत लोगों को ऐहतियातन डोज भी लगा दी गई है, जिनकी संख्या 5 लाख 76 हजार 169 है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला में कोविड संबंधी हर प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनियुक्त विधायक ने कहा कि जनता की उम्मीदों के अनुसार अब विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिला से हैं और उन्हें हमीरपुर विधानसभा समेत पूरे जिला की समस्याओं व लोगों की जरूरतों का पता है। इसलिए सरकार के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता के आशीर्वाद के चलते ही वह विधानसभा पहुंचे हैं, जिसके लिए वे तमाम जनता के आभारी हैं। जल्द ही लोगों के बीच में पहुंचकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर केंद्रीय सूचना, प्रसारण व खेल मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने श्री नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र, जिला बिलासपुर में डॉ कनव शर्मा के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत कचौली के पंचायत भवन में जनता की निःशुल्क स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।इसमें बजुर्गों, मातृशक्ति एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं रक्त की जांच इस दौरान की गई। इस निःशुल्क मैडिकल कैंप में कुल 37 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 20 लोगों के खून की जांच की गई और 02 लोगों ब्लड प्रेशर, 01 पुरूष शुगर, 03 लोगों को त्वचा और 16 लोगों में हड्डियों और 15 को सर्दी जुखाम संबंधित बीमारियां पाई गई। कैंप में मरीजों को उपचार सलाह एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा किया गया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा टी-बोर्ड ऑफ इंडिया का सदस्य नियुक्त किया गया है। विनय शर्मा संगठनात्मक जिला पालमपुर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं विनय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद किशन कपूर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित समस्त केंद्रीय एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का एक दल वर्तमान में सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक एवं मानवजनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अभिज्ञता अभ्यास कर रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने दी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि एनडीआरएफ का दल 04 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 तक सोलन जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान यह दल ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उद्योगों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, महत्वपूर्ण भवनों, सड़कों और पुलों इत्यादि की पहचान कर आपदा के समय त्वरित राहत कार्यों, उपकरणों एवं भौगोलिक परिस्थितयों का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभिज्ञता अभ्यास का उद्देश्य जहां एक ओर सोलन जिला में आपदा के समय त्वरित सहायता का ढांचा तैयार करना है। वहीं, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य को ऐसे समय में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देना भी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आपदा का समय एवं स्थान कभी निश्चित नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के लिए हर समय तैयार रहना आवश्यक होता है। जिला प्रशासन सभी के सहयोग से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। एनडीआरएफ की टीम समय-समय पर सोलन जिला में विभिन्न आपदाओं की तैयारी को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य अभिज्ञता अभ्यास आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि दल द्वारा आज सोलन के नौणी में स्थित डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में अभिज्ञता अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दल ने वास्तविक अभ्यास के माध्यम से सभी को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह दल 5 जनवरी को भोजनगर-बनसर सड़क, भोजनगर-नेरीकलां सड़क, कुमारहट्टी (भू-स्खलन का दौरा), 06 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की, 07 जनवरी को मैसर्ज़ पीड़िलाईट उद्योग नालागढ़, 09 जनवरी को ग्रीनलेम उद्योग नालागढ़ तथा सिविल अस्पताल नालागढ़, 10 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, 11 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला, 12 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा, 13 जनवरी को मैसर्ज़ बिरला टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी तथा मैसर्ज़ गोदरेज उपभोक्ता उत्पाद लिमिटेड बद्दी, 14 जनवरी को मैसर्ज़ विनसम टेक्सटाइल उद्योग लिमिटेड बद्दी तथा सारा टेक्सटाइल बद्दी, 16 जनवरी को इंडो राम डद्योग नालागढ़ तथा जुपिटर सोलर पाॅवर बद्दी तथा 17 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में अभिज्ञता अभ्यास करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र कथेड़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 06 जनवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक माल रोड़, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद परिसर, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सन्नी साईड, विवांता माॅल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्कालय, ज़ोनल अस्पताल, अस्पताल सड़क, फोरेस्ट रोड, जौंणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, धमकड़ी, फसकाना, हार्ट, ब्रुररी, सलोगड़ा, मनसर, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नादोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड़, लघु सचिवालय, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, शिल्ली रोड, उपायुक्त निवास, मोहन कालोनी, मधुवन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ रोड, एम.सी क्षेत्र, रेनाॅल्ट शोरूम तथा आस-पास के क्षेत्र, चैक बाजार, सर्कुलर रोड़, धोबीघाट, आई.टी.आई, पुराना बस स्टैण्ड, सैंट लुक्स, अंबुशा होटल, चैसटर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, ड्रिग्री काॅलेज, ठोडो मैदान, खनोग, मतयूल, खलिफा लोज़, जे.बी.टी रोड़, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुंडीधार, साइअन्टिस्ट कालोनी, नया बस स्टैंड, पुसिल लाईन, सब्जी मण्डी तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त चम्बाघाट चैक, बसाल रोड़, कथेड, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, खडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, सलूमना, सूर्य किरण, फोरेस्ट कालोनी, करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जरोह, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोर्नाक होटल तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सांय 05.00 तक के बीच आवश्यकता अनुसार समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
मनीष। घुमारवीं मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान घुमारवीं के लिए नया वर्ष एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। यहां से शिक्षा व कोचिंग लेकर गांव टकरेडा, पंचायत व तहसील घुमारवीं की आक्षी शर्मा पुत्री पूनम शर्मा व केशवनंद शर्मा ने अपने सुनहरे भविष्य की एक सुंदर व सशक्त इबारत लिखी है। सन् 2018 में मिनर्वा संस्थान से 10+2 की पढ़ाई व कोचिंग पूरी करने के बाद आक्षी शर्मा ने मिलट्री नर्सिंग सर्विस की प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर सेंटर कमान लखनऊ से अपना नर्सिंग कोर्स का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब उनका चायन मिलट्री नर्सिंग सर्विस में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है। इस मौके पर जहां एक ओर आक्षी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है,ताे वहीं दूसरी और मिनर्वा संस्थान में भी उत्सव का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक प्रवेश चंदेल, राकेश चंदेल ने आक्षी व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए संस्थान के सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही साथ उन्होंने सभी बच्चों को आक्षी शर्मा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। चंदेल बंधुओं ने सभी शिक्षा प्राप्त कर चुके व शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकाें का मिनर्वा में विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद व अभिवादन भी किया और इस उपलब्धि के लिए में कार्यरत सभी अध्यापकों और कर्मचारियों का पूर्ण कार्य करने के लिए धन्यवाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला से राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस के नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ों यात्रा का विस्तारित रूप है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और दो माह तक गांव और खंड स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस अभियान को विस्तृत रूप से प्रचारित करने के लिए आउटडोर विज्ञापन की रणनीति बनाई जाए और इसके प्रचार में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी व्यापक रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा इस महीने की 19 तारीख को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह विशाल अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बहुत मद्दगार साबित हुआ है। इस अवसर पर सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान के दौरान नियोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान सहित अन्य विधायक एवं कांग्रेस के नेता भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र के फ़र्ज़ी एडमिशन का मामला सामने आया है I मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है, साथ ही शिमला के लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई हैI मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने एनटीए यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एक छात्रा का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया और फिर उससे छेड़छाड़ करते हुए नाम फोटो के साथ दूसरी जानकारी बदल दी I इसी सर्टिफिकेट के आधार पर वह अटल मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी में आयोजित काउंसिलिंग में शामिल हुआ था। इस दौरान झूठे दस्तावेज के आधार पर उसका दाखिला आईजीएमसी शिमला में हो गया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने कॉलेज में एडमिशन ली और नियमित कक्षाएं भी लगाना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में दस्वावेजों के सत्यापन के दौरान आरोपी का भंडा फूट गया और उसकी एडमिशन फर्जी निकली। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि मेडिकल कॉलजे की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज से छात्र का रिकॉर्ड मांगा गया है। बता दें कि आईजीएमसी शिमला प्रदेश के अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में श्रेष्ठ कॉलेज हैI
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में 3 जनवरी 2023 को वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास सहित मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपाध्यक्षिका पी. सोफ्त ने शिरकत की। साथ ही डीएवी स्कूल आलमपुर के मैनेजर डॉ. बीसी जोसन और एआरओ जॉन डी के कलस्टर हैड डॉ. वीके यादव ने इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इसके अतिरिक्त डीएवी पब्लिक स्कूल देहरा, कांगू, हमीरपुर, नगरोटा व योल-नरवाणा के प्रधानाचार्य भी इस समारोह में उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने कई तरह के आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस समारोह में कक्षा एलकेजी से 12वीं तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम जैसे विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, राजस्थानी, कश्मीरी, हरियाणवी, गुजराती व गिद्धा, भांगड़ा तथा नाटी आदि प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक मुद्राओं द्वारा सभी का ह्रदय जीत लिया। इस अवसर पर मेधावी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विभिन्न छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पी. सोफ्त ने छात्रों, अध्यापकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य करना चाहिए, जिससे हम छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान सकें व उन्हें वास्तविक रूप प्रदान कर सकें। इस सुनहरे अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों, मुख्यातिथियों व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों का धन्यवाद किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाई ने बढ़ाया हौसला और खोल दी आधुनिक चाय की दुकान बढेहड़ा लॉ कॉलेज में है द्वितीय समेस्टर लॉ की छात्रा ममता भनोट। ऊना जरूरी नहीं है कि आर्थिक जरूरत के चलते ही काम किया जाए, लेकिन हौसला हो कुछ नया करने का तो मंजिल मिल ही जाती है। बस बात है कदम बढ़ाने की और साथ देने वाले की। ऐसा ही कुछ मैहतपुर की रिस्पी के साथ हुआ है, जिसने सपना देखा और कदम बढ़ा लिया। बता दें की रिस्पी बढेहड़ा लॉ कॉलेज में द्वितीय समेस्टर की छात्रा है। आर्थिक रूप से रिस्पी को कोई कमी नहीं है, लेकिन रिस्पी के मन में कुछ अलग करने की चाह है। इसलिए रिस्पी ने अपने इरादों को पुरा करने के लिए आधुनिक चाय की दुकान खोल ली। खास बात यह है कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने जिला सचिवालय व कोर्ट परिसर के सामने दुकान खोली है, यानि लॉ की छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ वकीलों को भी चाय पिलाएगी, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। रिस्पी से बात करने पर उसने बताया कि रिस्पी अकसर राज्यस्थान अपने रिश्तेदारों के यहां आती-जाती रहती है और वहां की चाय का स्वाद रिस्पी को कहीं और नहीं मिला, खासकर कुल्लड़ चाय। 2022 में रिस्पी ने महाविद्यालय ऊना के सामने चाय की पहली दुकान अपने बडे़ भाई के सहयोग व समर्थन से खोली। हांलाकि पिता ने इसके लिए रिस्पी का हौसला नहीं बढ़ाया। रिस्पी ने बताया कि उस दुकान से आमदनी अच्छी होने लगी, तोे जिला मुख्यालय के पास यह दूसरी दुकान का शुभारंभ कर दिया। यहां चाय, कॉफी व कुल्लड चाय कम मूल्य में उपलब्ध है। रिस्पी अपने शौक के लिए यह काम कर रही है और साथ ही अन्य दो लोगों को भी रोजगार दे रही है। रिस्पी ने इन दोनों चाय की दुकानों पर लड़के रखे हुए है व समय रहते रिस्पी खूद भी काम करती है। लड़कियों के लिए यह प्रेरणा है कि अगर इरादे मजबूत हो तो सब हासिल हो जाता है। सपने भले कितने बडे हो हौसला व इरादे पक्के हो तो आसमां को भी छूआ जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में विशाल जन आभार रैली को किया संबोधित कहा, प्रदेश में जॉब ऑन सेल की पूर्व प्रथा पर लगेगी रोक फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित विशाल जन आभार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी, उत्तरदायी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले भारी जनादेश के लिए कांगड़ा जिला के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए इस जन आभार रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला का यह पहला दौरा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सत्ता-सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन के लिए सत्ता मंे आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के पश्चात् उन्होंने पहले ही दिन शिमला में बालिका देखभाल संस्थान, टूटीकंडी का दौरान कर इस संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महसूस किया कि बेसहारा बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है, क्योंकि सरकार ही इन निराश्रित बच्चों की माता-पिता है। .सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपए की धनराशि से ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को बुनियादी शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सके। राज्य सरकार ऐसे बच्चों के कौशल विकास, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर होने वाले व्यय को वहन करेगी। ऐसे लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। पूर्व भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिना बजटीय प्रावधान 900 से अधिक संस्थान खोल दिए। विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूर्व सरकार ने केवल मतदाताओं को लुभाने के लिए यह सब किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान चल रहे एक बड़े पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया है। राज्य सरकार ने युवाओं के हित में साहसिक निर्णय लेते हुए आयोग के कामकाज को निलंबित किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार विभिन्न पदों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करवाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी के वायदे के अनुसार सभी दस गारंटी अक्षरशः लागू करेगी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा और 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये देने का निर्णय भी शीघ्र लिया जाएगा। इसी प्रकार, शेष गारंटियों का भी चरणबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे और निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने तथाकथित डबल इंजन सरकारों को पूरी तरह से नकार दिया है। पिछली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान नौकरियां की खुली बोली लगाई जा रही थी। ऐसे में वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता में आने के तुरंत बाद एचपीएसएससी के कामकाज को निलंबित कर दिया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को धैर्य रखने और एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की सलाह भी दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 21 दिनों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वांछित उच्च शिक्षा के लिए समुचित आर्थिक सहायता राशि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष के गठन का निर्णय लिया है। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के भारी समर्थन के फलस्वरूप ही कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में सफल रही है। प्रदेश में विकास की गति को और तीव्र करनेे के लिए संगठन एवं सरकार पूर्ण समन्वय से कार्य करेंगे ताकि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्य बन कर उभर सके। धर्मशाला के विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को जिला कांगड़ा के सभी विधायकों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर होगा। नगरोटा बगवां से विधायक आरएस बाली ने कहा कि जिला के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर आम आदमी सौभाग्यशाली है कि पार्टी का एक जमीनी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सर्वाेच्च पद तक पहुंचा है। शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले की जनता ने 15 में से 10 सीटें देकर कांग्रेस को प्रचंड जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण पर विशेष बल देते हुए राज्य के समग्र विकास के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव तजिंदर सिंह बिटटू, प्रदेश विधानसभा के प्रो-टेम स्पीकर चंद्र कुमार, कांग्रेस विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों से 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशि गोयल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान हमीरपुर जिला के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का जन्म एक मई, 2011 और 30 अप्रैल, 2013 के बीच होना चाहिए। आवेदन के समय अभ्यर्थी को अपने स्कूल के मुख्याध्यापक से सत्यापित प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इसमें विद्यार्थी का फोटो सत्यापन, अन्य आवश्यक प्रविष्टियां और आवेदक एवं अभिभावक के हस्ताक्षर का सत्यापन अनिवार्य है। इस प्रमाण पत्र का प्रारूप नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से या नवोदय विद्यालय हमीरपुर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हैल्प डैस्क भी स्थापित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय डुंगरी के दूरभाष नंबर 01972-266035 पर संपर्क किया जा सकता है।
अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पोषण अभियान और मिशन शक्ति सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक मंगलवार को यहां सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जलशक्ति, पुलिस, उद्योग, कृषि, बागवानी, पशुपालन और कई अन्य विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिला में महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए जा सकें। पवन कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में कुल 1351 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों केे माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक की आयु के 22,196 बच्चों और 5773 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार दिया जा रहा है। इनके अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन स्कूली बच्चों को मिड-डे मील योजना के तहत दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त ने कहा कि जिला के अधिकांश केंद्रों में नल से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को शेष केंद्रों में भी अतिशीघ्र नल कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों और शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई है, उनके कार्य भी अतिशीघ्र पूरे होने चाहिए। सहायक आयुक्त ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए ‘मिशन शक्ति’ के रूप में एक समग्र योजना आरंभ की गई है।उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ‘संबल’ और ‘सामथ्र्य’ दो उपयोजनाएं चलाई जा रही हैं। संबल उपयोजना के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, नारी अदालत और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार सामथ्र्य उपयोजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, स्वधार गृह, वर्किंग विमेन हॉस्टल, नेशनल क्रैच स्कीम और प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सहायक आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिला एवं बाल विकास से संबंधित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि सभी पात्र महिलाएं एवं बच्चे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अश्वनी शर्मा ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । देहरा ग्राम पंचायत बणी के अंतर्गत गांव डांगड़ा में चल रहे स्वास्थय उपकेंद्र को अब जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा, जिसके लिये गांव डांगड़ा के वलवन्त सिहं पुत्र पैनु ने अपनी 10 मरले मलकीयती भूमि स्वास्थ्य विभाग व 3 मरले भूमि महिला मंडल के नाम रजिस्ट्री करके दान के रुप में अर्पित की है। जानकारी देते हुए बणी पंचायत उप-प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि अप्रैल 1992 यानि करीब 30 वर्ष पहले डांगड़ा में खुले उक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र को अभी तक अपना भवन न मिल सका था, जिसका मुख्या कारण विभाग को जमीन न मिलना था, जिसके लिए अब डांगड़ा निवासी दानी सज्जन ठाकुर वलवंत सिंह पुत्र पैनु ने अपनी कीमती 10 मरले भूमि दान की है और प्रागपुर उप-तहसील मेंनायब-तहसीलदार अश्वनी कुमार धीमान के माध्यम से स्वास्थय विभाग के नाम रजिस्ट्री करवाई है। वहीं, ठाकुर वलवंत सिंह ने यही नहीं साथ में 3 मरले भूमि महिला मंडल के नाम भी दान करते हुए रजिस्ट्री करवाई है। इस अवसर पर पूर्व वीडीसी वाईस चेयरमैन एंव डाक्यूमेंट राईटर कमलेश शर्मा, उप-प्रधान शमशेर सिंह, स्वास्थ्य विभाग से एमपी डब्लयू राजेश्वरी देवी व महिला मंडल प्रधान माया देवी आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 10 वर्षों बाद सर्दी के मौसम में इस बार सबसे कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी हुई है। गौरतलब है कि पिछले लगभग 3 महीने से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है, जिससे प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है। हालांकि प्रदेश में हाथ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और अगले 3 से 4 दिन लोगों को ठंड और सताने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 3 दिन तक प्रदेश में शीतलहर और धुंध को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जबकि 7 जनवरी से हिमाचल में पश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 6 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। तापमान सामान्य से नीचे चल रहा हैं जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 7 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विभाग सक्रिय होने वाला है, जिससे प्रदेशभर में 7 से लेकर 9 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग ने कुल्लू, चम्बा, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और धुंध को लेकर चेतावनी जारी की है। बता दें है कि बारिश और बर्फबारी न होने से प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और आग का सहारा ले रहे हैं। शिमला, चम्बा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के इग्नू अध्ययन केंद्र 1140 में जुलाई सत्र के विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल माध्यम से प्रेरणा सभा का आयोजन किया। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. स्वदीप सूद ने ऑनलाइन माध्यम से इसकी अध्यक्षता की तथा नए पंजिकृत विद्यार्थियों को इग्नू की वर्ष भर चलने वाली चलने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर उपडेट रखे, जिससे उन्हें इग्नू से मिलने वाली सभी प्रकार की जानकारियां आसानी से मिल सकें। सभा के अंत में प्रो. संजीव ठाकुर सहायक समन्वयक इग्नू नें सभा में उपस्थित सभी का वॉट ऑफ थैंक्स किया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. संजीव, अनीता, डॉ. आरती, डॉ. शर्मिता प्रो. विनीत तथा इग्नू स्टॉफ राज मनकोटिया, रजनीश तथा पवन उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद (हरियाणा) में इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो चैंपियनशिप मंगलवार से शुरू हुई। इसमें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसर की संयुक्त खो-खो की टीम भी भाग ले रही है। जिसमें संयोजक के रूप में वेदव्यास परिसर बलाहर (हिमाचल) के क्रीड़ा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. संजय कुमार, राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी के सहायक निदेशक डॉ रामचंद्र कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उक्त जानकारी डॉ. संजय कुमार ने दी।
धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ‘जन आभार रैली’ की अध्यक्षता करने के लिए धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने पर लोगों द्वारा उल्लास और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के रूप में 11 दिसंबर, 2022 को शपथ ग्रहण करने के उपरांत सुखविंदर सिंह सुक्खू का धर्मशाला का यह पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांगड़ा के लोगों द्वारा दिए गए भारी जनादेश का मैं सम्मान करता हूं और उनका सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिला के हर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्हाेंने मीडिया और जनता के साथ बातचीत भी की। अपने जनप्रिय नेता की एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस लाइन से ‘जन आभार रैली’ स्थल जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला तक हजारों की संख्या लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो-टेम स्पीकर चंद्र कुमार, विधायकगण, जिला के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के आए लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा चुनाव-2022 में ज़िला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा व्यय की गई राशि के मिलान बारे आज लघु सचिवालय सोलन में व्यय पर्यवेक्षक 53-सोलन तथा 54-कसौली निर्वाचन क्षेत्र राम प्रकाश मौर्य और व्यय पर्यवेक्षक 50-अर्की, 51-नालागढ़ तथा 52-दून निर्वाचन क्षेत्र योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। व्यय पर्यवेक्षकों ने कहा कि सोलन तथा कसौली विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी अपने खर्चे का ब्यौरा दस्तावेजों के साथ मिलान करने के लिए 06 जनवरी, 2023 तक तथा दून, नालागढ़ व अर्की विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी खर्चे का ब्यौरा 07 जनवरी, 2023 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को विधानसभा चुनावा में व्यय की गई राशि का ब्यौरा प्रमाण सहित प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर सहित विभिन्न प्रत्याशी तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को पशु चिकित्सा स्नातक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पशु चिकित्सा विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष डॉ. डीबीआर प्रकाश राव ने कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने पशु चिकित्सकों से कहा कि वे नौकरी की तलाश न करें, बल्कि उद्यमी बनें। डॉ. राव ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र तेजी से बढ़ता क्षेत्र है और तकनीकी हस्तक्षेप भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि पशु प्रोटीन की देश में भारी मांग है और इससे जुड़े उद्योग बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान कर रहे हैं। मुख्यातिथि ने पशु चिकित्सकों से भविष्य की जरूरतों को पूरा करने और उद्यम शुरू करने के लिए कहा, क्योंकि पूंजी आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने उद्यमों, स्टार्टअप और पशुपालन आधारित उद्योगों के बारे में विस्तृत जानकारी को प्रदान किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने नव स्नातकों को बधाई देते हुए कहा कि वे पशुपालकों और समाज की पूरे समर्पण के साथ सेवा करें। उन्होंने कहा कि चूंकि जानवर बोल नहीं सकते इसलिए उन्हें बहुत देखभाल और करुणा की आवश्यकता होती है। कुलपति ने कहा कि पशुधन रखने वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा कृत्रिम गर्भाधान ने उनकी समस्याओं को और बढ़ा दिया है। कुलपति ने कहा कि सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों को लेकर पेशेवर शपथ लेने वालों को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने सभी संबंधितों को गायों को 'मां' का उचित दर्जा देने को कहा। प्रो. चौधरी ने उद्यमिता, संतुलित पोषण और मवेशियों, भेड़ व बकरी आदि के समय पर टीकाकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की। कुलपति ने पशु चिकित्सकों से पारंपरिक ज्ञान और प्रणाली को भी समझने को कहा। मुख्यातिथि और कुलपति ने नव-स्नातकों को इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने लंपी स्किन बीमारी (ढेलेदार त्वचा रोग )पर हिंदी में एक मार्गदर्शिका सहित 7 मैनुअल और ब्रोशर भी जारी किए। डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. मनदीप शर्मा कॉलेज ने बताया कि 1986 में कॉलेज की स्थापना के बाद से अब तक 990 स्नातक पास आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपने महाविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पशु रोग जांच प्रयोगशाला और पशुधन फार्म कॉलेज की महत्वपूर्ण शाखाएं हैं। उन्होंने नव-स्नातकों को पेशेवर शपथ दिलाई। इंटर्नशिप प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने बताया कि 23 लड़कियों सहित 41 स्नातकों ने बीवीएससी और एएच डिग्री प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा किया है। डॉ. आर कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। नव-स्नातकों के माता-पिता के अलावा, सभी संविधिक अधिकारी और वैज्ञानिक समारोह में शामिल हुए।
मनीष । घुमारवीं भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की आज जयंती है। वह समाज सुधारक और महिलाओं के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 19वीं शताब्दी में पुणे (महाराष्ट्र) के समाज में व्याप्त दमनकारी सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका योगदान तर्कसंगतता और मानवीय कारणों जैसे सत्य, समानता और मानवता के इर्द-गिर्द घूमता है। उनका जन्म 03 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र (नायगांव-सतारा) में हुआ था। वह अपने परिवार में सबसे छोटी थीं। उनके तीन भाई-बहन थे। वह माली समुदाय से थीं, जो आज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के अंतर्गत आता है। सावित्रीबाई फुले जब महज 9 वर्ष की थीं, तभी उनका विवाह हो गया, वे पढ़-लिख नहीं सकती थीं। उनके पति ज्योतिराव फुले ने उन्हें घर पर शिक्षित करने की जिम्मेदारी ली, जिसके बाद में उन्होंने महाराष्ट्र, विशेष रूप से पुणे में व्याप्त असमानता, पितृसत्ता और सामाजिक उत्पीड़न से लड़ने के लिए काम किया।
हिमाचल प्रदेश सोलन जिले में पिछले 15 दिन में लंपी के इक्का-दुक्का मामला सामने आया है। इसके बावजूद पशुपालन विभाग एहतियात के तौर पर जिले के सभी गोवंश की वैक्सीनेशन करवा रहा है। विभाग का टारगेट है कि 10 जनवरी तक जिला के सभी 1 लाख गोवंश की वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया जाए ताकि लंपी वायरस जड़ से खत्म हो सके। पशुपालन विभाग ने पहले चरण में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर एरिया में सभी पशुओं की कारपेट वैक्सीन का काम पूरा कर लिया है। अब तक जिले में करीब 30 हजार पशुओं की वैक्सीनेशन कर ली गई है। जिले में अब तक लंपी से 1643 पशुओं की जान गई है, लेकिन अब वायरस का प्रकोप कम हुआ है। विभाग ने इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए सभी पशुओं को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है। वहीं पशुपालन विभाग सोलन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ बीबी गुप्ता ने जानकारी दी कि पिछले साल अगस्त माह में लंपी वायरस के मामले सामने आना शुरू हुए थे। उसके बाद से ही विभाग ने टीमें बनाकर एहतियात बरतनी शुरू कर दी थी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी। इस बीच कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी की सोच को जनता तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रणनीति बनाना शुरू कर दी है। इस यात्रा के तहत राहुल गांधी की सोच को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे। हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं हिमाचल में यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सह प्रभारी संजय दत्त को सौंपी गई है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिलों में जाकर बैठक करना भी शुरू कर दी है। वहीं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए इस यात्रा की शुरुआत की गई है। इस यात्रा के जरिए देश में नफरत छोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए जनता तक राहुल गांधी की सोच पहुंचाने का काम किया जाएगा। साथ उन्होंने कहा कि इसे लेकर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में तैयार कर ली गई है। इसी दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। हरियाणा उत्तर प्रदेश होते हुए यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के पठानकोट में पहुंचेगी। 19 जनवरी को यात्रा हिमाचल के पठानकोट पहुंचेगी। इस यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आठ साल में नाकाम रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी भारत जोड़ो यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। ऐसे में जब यह यात्रा 19 जनवरी को पठानकोट पहुंचेगी, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी उत्साह देखने के लिए मिलेगा।
ममता भनाेट। ऊना उपमंडल अम्ब निवासी एक ट्रक चालक ने ट्रक मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस को सौंपी शिकायत में चालक ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व वह गगरेट से ट्रक में सामान लोड कर यूपी गया था,वहां उसका ट्रक खराब हो गया। इसके बाद यूपी पहुंच कर मालिक ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके साथ कुकर्म कर वीडियो भी बनाया। ट्रक चालक का यह भी आरोप है कि मालिक ने सिर और आंखों व बालों के साथ- साथ दाढ़ी मूंछ पर भी उस्तरे से उसके बाल भी काट दिए। चालक ने बताया कि बनारस से पहले ही अचानक ट्रक खराब हो गया था, जिसे ठीक करवाने के बाद ट्रक मालिक से पेटीएम के माध्यम से खर्च भेजने का आग्रह किया था। ट्रक चालक ने कहा कि मालिक ने उसे (चालक) को मैकेनिक के खाते में राशि ट्रांसफर करने की बात बताई, लेकिन मैकेनिक पैसे न मिलने पर अड़ा रहा, इसके बाद मैकेनिक ने चालक का मोबाइल रख लिया। शिकायतकर्ता चालक ने बताया कि अगले दिन ट्रक मालिक अपने कुछ साथियों सहित बनारस पहुंच गए। यहां ट्रक मालिक ने मुझ पर अधिक खर्च करने की बात करते हुए साथियों की मौजूदगी में निर्वस्त्र कर मारपीट की। इतना ही नहीं, ट्रक मालिक ने मेरे साथ कुकर्म किया तथा वीडियो भी बनाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर सिर, आंखो, दाढ़ी व मुंछो पर उस्तरा चला दिया और उसे वहीं फैंक आए। चालक ने मामले की जानकारी भाई को दी, जिसके बाद उसका भाई भी वहां पहुंचा, इसके बाद उसे लेकर ऊना आया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि मामला यूपी के बनारस का है। अंब पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुल मिलाकर यदि चालक की शिकायत सही है तो घटना बेहद ही गंभीर है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के नवनियुक्त विधायक आशीष शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने उखली में सुनील बिट्टू को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ हि विधायक के समर्थकों ने बिट्टू का भिड़ा, डिडवीं टिक्कर, भोटा चौक और गांधी चौक पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा की सरकार को समर्थन दिया है और गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री हमीरपुर से मिले हैं। सुनील बिट्टू की ईमानदारी और निष्ठा की बदौलत आज वह मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकर बने हैं। उन्होंने हमीरपुर के विकास के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री और सुनील बिट्टू के सहयोग से हमीरपुर का विकास करवाया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इसके बाद राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू ने जिला के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सुनील बिट्टू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों के काम प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए और इन कामों में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के चलते विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के सख्त दिशा-निर्देश कि।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में जन जागृति के प्रयासों को और धार देने का आग्रह किया है। उन्होंने सोमवार को यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गठित जिला कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों को समाज में बेटी-बेटे में भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव और लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए सामुदायिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने को कहा। अभियान में लोगों की सक्रिय भागीदारी तय बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। बाल अधिकारों की जागरूकता को कॉमिक बुक करें तैयार डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित अधिकारियों को कांगड़ा जिले में बाल-बालिका अधिकारों को लेकर जागरूकता के लिए कॉमिक बुक तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कॉमिक बुक का सहारा लेकर बच्चों के अधिकार, कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट और वन स्टॉप सेन्टर सहित अन्य जरूरी जानकारियां दें। उन्होंने जिले में जागरूकता शिविर के आयोजन के साथ साथ नुक्कड़ नाटकों के जरिए जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण को लेकर शिक्षित करने को विशेष कैंप लगाएं। उन्होंने जिले में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम को पूरी सख्ती से लागू करने के साथ ही अन्य सभी कानूनी प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अलावा मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल, वन स्टॉप सेन्टर आदि विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी बैठक में रखीं। इस अवसर पर एडीसी गन्धर्वा राठौड़, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी राजेश शर्मा सहित पुलिस, स्थास्थ्य, शिक्षा, न्यायिक व पंचायत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विद्युत उपमण्डल ज्वालामुखी नं. 01 और ज्वालामुखी नं 02 के अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33/11/0.4 केवी सब-स्टेशन ज्वालामुखी (दरंग) में नया उच्च क्षमता वाला पावर ट्रांसफार्मर लगाने व उचित रख-रखाव हेतू दिनांक 04 जनवरी, 2023 को सुबह 09:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत कोहाला, अध्धे दी हट्टी, अंब, सपड़ी, ज्वालाजी शहर, रेखा, सिहोरपाई, मत्याल, रतयाल खोलियां, गलखड़ी, बलारडू, लौअर घलौर, सैला, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाड़ा, गहालियां, खतौह व बल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। असुविधा के लिए खेद हैं, अतः जनता से अनुरोध है कि सहयोग दें। यह जानकारी ई. अमर चंद, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल ज्वालामुखी नं. 2 ने दी।
जोल सप्पड़ में निर्माण कार्यों के निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने जारी किए हैं 40 करोड़ मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को हमीरपुर के निकट जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नए परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालेज के अधिकारियों तथा निर्माण से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि यह मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उन्होंने इसके निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी एवं समीक्षा के निर्देश जारी किए हैं। विधायक ने मेडिकल कालेज और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि नए परिसर में सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरे होने चाहिए तथा इन कार्याें में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मेडिकल कालेज से संबंधित सभी स्थानीय मुद्दों का भी त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में आने वाली हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कॉलेज के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए 40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे नए परिसर के निर्माण कार्य को तय समय अवधि के भीतर पूरा किया जा सकेगा। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव और अन्य अधिकारियों ने विधायक को निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उन्हें निर्माण कार्य से संंबंधित स्थानीय मुद्दों से भी अवगत करवाया। इससे पहले इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मौजूदा परिसर का दौरा भी किया और वहां विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज में भी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
चमन शर्मा । आनी आनी राजकीय महाविद्यालय आनी में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन अकादमिक सत्र में डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी बतौर रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। उनके साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएल नेगी, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निर्मल सिंह शिवांश, ओएसए अध्यक्ष दिवान राजा, अनूप भी मौजूद रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निर्मल सिंह शिवांश ने डीएसपी रविन्द्र नेगी को एनएसएस कैप व बैज पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्र. निर्मल सिंह शिवांश ने सात दिसवीय शिविर में की जाने वाली गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। रिसोर्स पर्सन डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस हमेशा से देश व समाज हित में काम करता रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में जरूरत है कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, कौशल शिक्षा व सामाजिक कौशल भी विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने स्वयंसेवियों को अपनी रुचि अनुसार लक्ष्य निर्धारित करके उस पर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों व कर्तव्यों पर भी अपने विचार रखें।डीएसपी ने जहां अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। वहीं,उन्होंने पुलिस द्वारा जनता को दी जाने वाली सेवाओं, ट्रैफिक नियमों, नशाखोरी व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई से भी अवगत करवाया। डीएसपी रविंद्र नेगी ने स्वयंसेवियों से समाजसेवा के साथ साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएल नेगी ने डीएसपी रविंद्र नेगी का बतौर रिसोर्स पर्सन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार जताया।
महंत श्री की प्रेरणा व श्रद्धालुओं के सहयोग से स्थापित किया स्वर्ण सिंहासन प्रशासन ने महंत श्री व श्रद्धालुओं का किया आभार प्रकट मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर नववर्ष 2023 से बाल योगी बाबा बालक नाथ स्वर्ण सिहांसन पर विराजेंगे। सिद्ध परंपराओं के समवाहक व बाबा बालक नाथ के साक्षात प्रतिनिधि महंत श्रीश्रीश्री1008 राजेंद्र गिरजी महाराज के प्रयासों व मंदिर प्रशासन के सामंजस्य व सहयोग से बाबा बालक नाथ की परम पावन व साक्षात मूर्त को स्वर्ण सिंहासन मुहैया करवाया गया है। इससे पहले बाबा बालक नाथ की पावन गुफा में सोने का दरवाजा लगवाया गया था। महंत श्रीश्रीश्री की प्रेरणा के कारण श्रद्धालुओं के सहयोग से बाबा की परम पावन गुफा को स्वर्णमय बनाया जा रहा है। यह तमाम कार्य बाबा बालक नाथ के प्रति आगाध श्रद्धा व अटूट विश्वास रखने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है, लेकिन इसमें दिलचस्प व हैरतअंगेज यह है कि पहली मर्तबा मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के आपसी सौहार्द सामंजस्य व परस्पर समझ के कारण मंदिर में उन कार्यों को अंजाम दिया जाने लगा है, जो कि पूर्व में आपसी तनातनी के चलते लगातार अटकते व लटकते आ रहे थे। इसी कड़ी में मंदिर के आधुनिक लंगर भवन में श्रद्धालुओं को सम्मान के साथ लजीज लंगर खिलाने के लिए स्टील की चौकियों का प्रबंध भी किया गया है, जबकि बैठ न पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से खड़े या बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण करने की बेहतर व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था भी सात समंदर पार बाबा बालक नाथ के यूके स्थित मंदिर एक निवास की श्रद्धावान महिला माता कमलजीत व श्रद्धालुओं के सहयोग व महंतश्री की प्रेरणा से की गई है। ज्ञात रहे कि बाबा बालक नाथ व सिद्ध परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए महंतश्री देश और दुनिया के भ्रमण पर जा कर भारतीय मूल व विदेशी श्रद्धालुओं को प्राचीन सिद्ध परंपराओं के आलोकिक व सिद्ध पद्धति प्रदान करते आ रहे हैं, जिस कारण से देश और दुनिया में बाल योगी बाबा बालक नाथ का पुण्य प्रताप व ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है। लंगर हाल में यह बेहतर व अनुकरणीय व्यवस्था सात समंदर पार के श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाखों रुपए के खर्चे के बाद लंगर भवन में स्थापित की गई है। मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा का कहना है कि महंतश्री की प्रेरणा व सतत सहयोग के कारण पहले बाबा बालक नाथ की पावन गुफा में सोने का द्वार श्रद्धालुओं के सहयोग व श्रद्धा के अनुरूप लगाया गया था और अब बाल योगी जी को स्वर्ण सिहांसन पर विराजमान किया गया है। मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के महंत श्रीश्रीश्री1008 राजेंद्र गिरजी महाराज का कहना है कि सिद्ध बाबा बालक नाथ की परम पावन गुफा का महत्व व महत्ता श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा व आगाध विश्वास के कारण है। श्रद्धालुओं से मंदिर है, मंदिर से श्रद्धालु नहीं। इसलिए श्रद्धालुओं की इच्छा मंदिर प्रशासन की कार्यशैली के लिए सदैव सर्वोच्च होनी चाहिए। मंदिर प्रशासन श्रद्धा भाव, सेवा व समर्पण से काम करेगा तो इस सिद्ध तीर्थ में जहां श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी वहीं इस सिद्ध तीर्थ की ख्याति देश और दुनिया में लगातार बढ़ेगी।
बोले, हर हिमाचली के हक और हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 101 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने की बड़ी पहल की है। इससे प्रदेश के जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा तथा सहायता दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह बात आज धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ रहे। नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आम-जन की अपनी सरकार है, उनके हक और हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों और निराश्रित महिलाओं की सहायता को समर्पित इस कोष में प्रदेश के चुने हुए विधायक भी सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि इस कोष से सहायता प्राप्त करने के लिए सरल प्रक्रिया को विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों, आईआईआईटी, एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम, पॉलिटेक्निक संस्थानों, नर्सिंग एवं डिग्री कॉलेजों आदि में ऐसे बच्चों की उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कौशल विकास शिक्षा पर होने वाले व्यय को प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संपूर्ण सहायता त्वरित रूप से सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाएगी। भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ प्रशासन सरकार की प्राथमिकता नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पूरे देश में अपने सरल स्वभाव और स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश की इस छवि को बरकरार रखने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ प्रशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेष में खनन माफिया, शराब माफिया के साथ एक नया पेपर लीक माफिया भी अस्तित्व में आया। इस पेपर लीक माफिया ने एक तरफ प्रदेश में नौकरी के लिए महनत कर रहे युवाओं के साथ खिलवाड़ किया। वहीं, दूसरी तरफ पूरे देश में हिमाचल की छवि को खराब किया। नरेश चौहान ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार का अड्डा बने कर्मचारी चयन आयोग को निरस्त किया गया है। अब प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के भ्रष्ट लोगों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेपर लीक माफिया पर नकेल कसने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए अब पूरी पारदर्शी व्यवस्था विकसित की जाएगी। सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन है ध्येय उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की उन्नति और जनता के उत्थान के लिए जो भी फैसले जरूरी होंगे, सरकार उन्हें पूरी दृढ़ता से लागू करेगी। मुख्यमंत्री इस विजन के साथ पहले दिन से काम में जुटे हैं। नरेश चौहान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेष सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में भविष्य में सरकारी कार्यालयों में उपयोग करने के लिए केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों की चार्जिंग के लिए मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाएं निर्माण करने के निर्देष दे दिए हैं। दस गारंटियां की जाएंगी पूरी नरेश चौहान ने कहा कि सरकार चुनावों के दौरान जनता को दी गई दस गारंटियों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन गारंटियों के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं और समय के साथ सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों और पशुपालकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए सरकार उनसे दूध खरीदकर उनका भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए फैसले लेगी। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, पुनीत मल्ली, विशाल चम्बयाल और विरेंद्र कटोच उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर शिव यूथ क्लब निचला भलवाल द्वारा आयोजित क्रिकेट की फाइनल प्रतियोगिता समापन समारोह में चीफ गेस्ट पहुंचे डाडासीबा सिविल अस्पताल के कार्यवाहक बीएमओ डॉ. पंकज कौंडल व पीएनबी बैंक चनौर के मैनेजर मनदीप सिंह कार्यक्रम में पहुंचे शिव यूथ क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया गया। इस मौके फाइनल मैच स्युल व कोटला की टीमों के बीच खेला गया, जिसमे कोटला की टीम ने शानदार तरीके से जीत हासिल की। इसके अलावा शिव यूथ क्लब द्वारा भाग-दौड़ प्रतियोगिया का आयोजन भी करवाया गया, जिसमे प्रतिभागियों को इनाम भी बांटे गए। फाइनल में विजेता टीम को 13,000 रुपए व उपविजेता टीम को 6,000 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शिव यूथ क्लब के प्रबंधक ने बताया कि यह पांचवा क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। अंत में विजेता टीम को उचित इनाम लेकर सम्मानित किया गया।
बागी भाजपा नेताओं के कारण हारे 9 सीट कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही 619 संस्थानों को किया डिनोटिफाई ममता भनोट । ऊना हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले भाजपा नेताओं व कायकर्ताओं को अब पार्टी में वापस शामिल नहीं किया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को भाजपा कार्यालय ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बगावत कर भाजपा नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने व पार्टी के विरुद्ध काम करने के चलते भाजपा को नौ सीटों पर नुकसान हुआ है। वहीं, भाजपा को कई सीटों पर मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हाईकमान ने इन्हें पार्टी से निष्कासित किया है, जिन्हें अब पार्टी शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में निष्कासित किए नेताओं व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में भी पार्टी में नहीं लिया जाएगा। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही 619 संस्थानों को डी-नोटिफाई कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकार की कैबिनेट बनी नहीं और पूर्व कैबिनेट द्वारा नोटिफाई किए गए संस्थानों को बंद कर दिया गया हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कैबिनेट की मंजूरी के साथ इन संस्थानों को खोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ही बनाए हैं। विधायकों को शपथ भी नहीं दिलाई गई है। अभी से ही कांग्रेस सरकार ने जनविरोधी निर्णय लेने शुरु कर दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूर्ण बहुमत के साथ इन संस्थानों को खोला गया था। बाकायदा इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया था, अगेंस्ट पोस्ट क्रियेट की गई थी। उन्होंने कहा कि अब कहा जा रहा है कि हमें इन्हें दोबार रिव्यू करेंगे। उन्होंने कहा कि जब संस्थान बंद ही कर दिए गए है, तो उन्होंने दोबारा रिव्यू करने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सबसे ज्यादा स्वास्थ्य संस्थानों को डी-नोटिफाई किया है। प्रदेश भर में 219 पीएचसी, सीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को डी-नोटिफाई किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस फिर से आंतक मचा रहा है। देश में भी कोरोना वायरस आने से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थनों को और सुदृढ़ किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने उल्टा जनविरोधी निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के 32 संस्थानों व आईपीएच विभाग के सर्कल व डिविजनों, बीडीओ कार्यालयों को भी डी-नोटिफाई किया गया। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले कैबिनेट बनाती और लोगों से किए गए 10 गारंटी वायदों को पूरा करती। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ओपीएस के इंतजार में है। महिलाएं 1500 की आस लगाए बैठी है। एक लाख युवाओं को रोजगार का वायदा किया गया था, उसे भी पूरा करते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 दिनों में ही लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सतपाल सत्ती, जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, अनिल डढवाल व सह मीडिया प्रभारी करण उपस्थित थे। कांग्रेस करवाए जांच जो दोषी पर हो कार्यवाही सुरेश कश्यप ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा पर कहा कि कांग्रेस इन्क्वायरी करवाएं, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में पुलिस पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने खूब हल्ला मचाया था। कांग्रेस सरकार बनने के कुछ दिनों बाद ही तीन-तीन पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं। कांग्रेस अब चुप्प क्यों बैठी है। सीमेंट उधोग बंद होने से नुकसान सुरेश कश्यप ने कहा कि सिमेंट उद्योग का बंद होने से 30 हजार लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से प्रभावित हुए है। मुख्यमंत्री इन लोगों के बारे में भी संज्ञान लें, जिनका रोजगार छीन गया है। कुछ लोगों ने हाल ही में ट्रक लिए थे, जिन्हें अब किश्तें भरना भी मुश्किल हो जाएगा। बोर्ड बंद करना युवाओं से धोखा भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात किया है। 2500 लोगों ने विभिन्न पोस्टों के लिए लिखित परीक्षाएं दी थी। आयोग के बंद होने से अब उनकी नियुक्तियां फंस गई हे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहली ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को नौकरियां देने की बात करती थी, लेकिन लिखित परीक्षा देने वाले व फाईनल भर्तियों के इंतजार में बैठे युवाओं के साथ धोखा किया है।
नेहा धीमान। शिमला हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने NGO फेडरेशन के मान्यता प्राप्त महासंघ के अध्यक्ष को पत्र लिखकर महासंघ के कार्यकाल के पूर्ण होने पर कार्यकारिणी भंग करते हुए संवैधानिक अधिसूचना जारी करने की मांग की है तथा पत्र को माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अतिरिक्त मुख्यसचिव कार्मिक को भी प्रेक्षित किया है। चौहान ने कहा की यदि महासंघ की गरिमा को कायम रखना है, तो नियमानुसार संवैधानिक प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा तथा मनमर्जी से अपने-अपने गुटों में चुनाव प्रक्रिया को इग्नोर करना होगा। एक विधायक के पास शक्ति तब आती है, जब वो संवैधानिक तौर पर चुनकर आता है, इसी तर्ज पर महासंघ के पास भी शक्ति तब होगी, जब वो संवैधानिक प्रक्रिया के तहत बनाया गया हो। बेशक महासंघ में मान्यता को लेकर सरकार का अहम रोल रहता है, लेकिन लगातर कर्मचारियों के मुद्दे उठाने वालों को तवज्जों अगर सरकार द्वारा दी जाती है, तो वो सरकार व कर्मचारी दोनों के लिए बेहतर रहता है। कई मर्तबा सरकार किसी व्यक्ति विशेष या गुट विशेष की तरफ गुप्त तौर पर इशारा कर देती है और मजबूरन कर्मचारी उस तरफ हो जाते हैं, लेकिन ऐसा महासंघ सरकार का हितैषी नही रहता। चौहान ने कहा कि 15 दिन के भीतर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष से चुनाव घोषणा करने की अपील की गई है और यदि वो इसमे विफल रहते हैं, तो 15 दिन के उपरांत नए महासंघ की नींव रखी जायेगी, जिस बारे प्रदेश सरकार को पत्र प्रेक्षित किया जा चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजग़ढ़ यादविंद्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीपैड राजगढ़ में ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 05 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 04 जनवरी, 2023 से पहले ऑनलाईन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 05 जनवरी, 2023 को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अन्यर्थी को पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग के लिए 05 जनवरी, 2023 को प्रातः 10 बजे हैलीपैड राजगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते गांव हार डोगरी डाकघर चमुखा तहसील रक्कड़ के घर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 09 बोतलें अवैध शराब देसी मार्का नागपुरी संतरा बरामद की हैं। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । संसारपुर टेरेस पुलिस चौकी संसारपुर टैरस द्वारा गश्त के दौरान दो अलग-अलग व्यक्ति जिनकी पहचान रामकृष्ण व नरेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों से 7/7 वोतल शराब देसी मार्का संतरा बिना लाईसैंस परमिट बरामद की हैं, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। दोनों से अलग-अलग स्थान पर मिले हैं। मामले की पुष्टि करते हुए चाैकी प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने रविवार को सिविल अस्पताल बड़सर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने अस्पताल का निरिक्षण किया तथा स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल की फीडबैक ली। अस्पताल में आ रही परेशानियों के बारे जाना तथा अस्पताल की कमियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी अधिकारीयों को दिए है। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि अस्पताल मे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाएंगे और मरीजों के साथ सही व्यवहार करें। विधायक ने अस्पताल मे चल रही कमियों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इससे पूर्व बीएमओ बड़सर एवं स्वस्थ्य अधिकरियों ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का सिविल अस्पताल पंहुचने पर स्वागत किया और उसके बाद उनके सामने आ रही दिक्क़तों के बारे अवगत करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर कांगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री की धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार कांगड़ा आ रहे हैं और 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर स्टेडियम में वे कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए गए हैं। केवल पठानिया ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां जाेरों से चल रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर तैयारियों के दृष्टिगत आज 15 ब्लॉकों में 29 बैठकें की गई हैं। उन्होंने बताया कि आज रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जो बैठक शाहपुर में आयोजित की गई, उसमें उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे जिला में आयोजित इन बैठकों में जन आभार रैली के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई हैं। केवल पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीआर से सीएम तक का संघर्ष भरा सफ़र सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने उनकी पार्टी पर विश्वास जताकर उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कांगड़ा की जानता से आह्वान किया कि वह 4 जनवरी को ज़ोरावर स्टेडियम में भारी संख्या में पहुंच कर मुख्यमंत्री का अभिवादन स्वीकार करें। उन्होंने बताया कि जनआभार रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के जीते हुए सभी विधायक जनता के अभिवादन के लिए उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली और नागेश्वर मनकोटिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सुंदर्शन चक्रा उपस्थित रहे।
कहा, कांग्रेस सत्ता में बदले की भावना से कर रही है काम भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के विकास को आगे बढ़ाया ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने विकास को आगे बढ़ाने का काम किया, वर्तमान में कांग्रेस की सरकार नई परंपराएं बदले की भावना से काम करने की खड़ी कर रही है। यह बात जिला ऊना भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने यहां जारी एक बयान में कही। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जिस प्रकार से लोगों से वायदे करके सत्ता में आई है, उन वादों को पूरा करने के लिए एक कदम भी नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि जो गारंटी दी गई, वह अभी फाइलों में बंद हैं और हालत यह है कि कांग्रेस की सरकार का मंत्रिमंडल संगठित नहीं हो पाया है। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक बात समझ लें कि भारतीय जनता पार्टी न डरी है, न डरेगी, जनता की आवाज को उठाएगी, जनता के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए जनता के हितों को साधने का काम किया, जनता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों से लोगों को बरगलाने में सफल हुई, जबकि कांग्रेस को अब अपने वादे पूरे करना गले की फांस बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में डबल इंजन में काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट के 2 वर्षों में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं खड़े करने का काम किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की मदद की। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां लगातार फील्ड में रहकर के काम करते रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की नई योजनाएं देने स्वास्थ्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हितों को संरक्षित करने का काम किया। हिमाचल प्रदेश का युवा नेतृत्व अनुराग ठाकुर आज देश में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी में हिमाचल प्रदेश के संगठन व नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सदस्य इंदु गोस्वामी को राज्यसभा में सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास हर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में करने का काम किया। भाजपा जनादेश का सम्मान करती है, जनता ने जनादेश दिया है। यह आदर रहता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रहते हुए जनता की आवाज को बुलंद करेगी और कांग्रेस की सरकार जिस प्रकार से तानाशाही पूर्ण निर्णय कर रही है, उसके विरुद्ध हर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी मजबूती के साथ भाजपा कार्यकर्ता नेतृत्व के साथ खड़े हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकास की योजनाएं, गांव व गरीब की सेवा का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने नेतृत्व के साथ खड़ा है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। संगठन सर्वोपरि धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि रहता है और विचारधारा ही आगे ले जाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हम सब विचारधारा के साथ जुड़े हैं, संगठन के सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए संगठन की मजबूती और विचारधारा को आगे बढ़ाना ही हम सबका लक्ष्य है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी। उसके उपरांत वर्ष 2023 में क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों बारे चर्चा व आगामी रणनीति तैयार की गई। क्लब द्वारा निर्णय लिया गया कि क्लब पिछले वर्ष की तरह दोस्ती क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ रक्तदान शिविर व मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाएगा। बैठक में क्लब अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय जोशी, महासचिव लोकेंद्र कंवर, वरिष्ठ सलाहका अक्षरेस शर्मा, नरेश तनवर व हरजिंदर ठाकुर उपस्थित रहे।
किशाेर गुप्ता। चंबा जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल जिला महासचिव विजय शर्मा और साथ में मौजूद भिन्न भिन्न खंडों के खंड अध्यक्षों, महासचिवों जिला और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों एवं एनपीएस कर्मचारी महासंघ के अन्य कर्मचारी साथियों ने मिलकर विधायक को प्रेमपूर्वक चंबा थाल महासंघ की और से भेंट किया। विधायक ने महासंघ को आश्वस्त किया कि सबसे पहला कार्य उनकी पुरानी पेंशन योजना बहाली ही है और मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर चुके हैं। हम सभी विधायक पुरानी पेंशन योजना के पक्षधर हैं। चुनावों में वोट फॉर OPS अभियान का सीधा सीधा लाभ मिलने पर सभी कर्मचारी साथियों का विधायक ने धन्यवाद भी किया। जिला अध्यक्ष एनपीएस कर्मचारी महासंघ चंबा सुनील जरयाल ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के अतिरिक्त जिला चंबा की शिक्षा व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं पर भी उनसे सार्थक चर्चा हुई। जरयाल ने बताया कि महासंघ की और से उन्हें बधाईयां दी गई। इस मौके पर उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष व्यास देव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, जिला सलाहकार मनीष चौना, खंड अध्यक्ष कियानी रविंदर ठाकुर, सदर खंड अध्यक्ष विशाल मिन्या, खंड हरदासपुरा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, पूर्व खंड अध्यक्ष मेहला योग राज, आईटी सेल प्रभारी महिला विंग रजनी, विद्या देवी, वीना देवी, खंड अध्यक्ष महिला विंग हरदासपुरा इंदिरा भूषण, खंड महासचिव दिनेश डोगरा, दिनेश जरयाल, योगेश, किरण, रमेश, मोहिंदर सिंह उपाध्यक्ष और बहुत से कर्मचारी साथी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य के पूर्व मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने आज यहां राजभवन में आयोजित साधारण एवं गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अध्यक्ष सी.बी. बरोवालिया, विधायकगण, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और आर.डी. धीमान के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार की सामाजिक संस्था सर्व एकता जन मंच व नव चेतना संस्था ने संयुक्त रूप से कुनिहार में स्थित गौधाम में गौवंश की सेवा करते हुए नए वर्ष का उत्सव मनाया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र व कुलदीप ने बताया कि दोनों संस्था के सभी सदस्यों ने गौधाम में इकठ्ठे होकर गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें आटे की मीठी पिनियां व अन्य खाने की सामग्री वितरित की। इस सेवा में कुलदीप कंवर, संजीव तनवर, राजेंद्र ठाकुर, कुलदीप पंवर, राहुल राय, अंजू चोपड़ा, पूनम कंवर, रीटा, पलक व दीक्षित आदि मौजूद रहे।
तिलक राज। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मटाैर कांगड़ा में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संसथान की ओर से आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी जसपाल के द्वारा विचारों का प्रवाह किया गया। स्वामी जी ने बताया कि यह संसार कर्मों की खेती है और प्रत्येक मानव अपने कर्मों के अंतर्गत इस संसार में जन्म लेता है, जहां जैसा बोया जाता है वैसा ही आगे काटना पड़ता है और जो आज काट रहे हैं, वह पिछले किए का ही परिणाम है। इसलिए मानव को कर्म करने से पहले उस पर विचार करना चाहिए। क्योंकि कर्म की मार से कोई बच नहीं सकता और कर्माें के परिणामाें का भुगतान करना ही पड़ता है। अपने विचारों के अंतर्गत स्वामी जी ने पूर्ण गुरु की व्याख्या करते हुए कहा कि पूर्ण गुरु और परमात्मा में कोई भेद नहीं होता और वह भी मानव के बुरे कर्मों का विनाश कर सकता है। इसलिए जीवन में ऐसे गुरु का होना अनिवार्य है, जो मानव के जन्मों के बंधनों से मुक्त कर दें। स्वामी जी ने बताया कि अच्छी संगत ही मानव को इस रास्ते की ओर अग्रसर करती है, उसको विवेक बुद्धि देती है, उसको सतसंगत की ओर ले जाती है, जबकि बुरी संगत मानव के सत्संग के दूर पतन की राह पर ले जाती है। स्वामी जी ने कहा कि मानव को गुरु की शरण में जाना चाहिए। इस मौके स्वामी जी के साथ संस्थान के अन्य मेंबर भी मंच पर आसीन थे, इस दौरान सुंदर भजनों का गायन किया गया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी के नर्वनिवाचित कांग्रेसी विधायक संजय रत्न की धन्यवाद निरन्तर चली है। ज्वालामुखी से विधायक संजय रत्न जनता के बीच में जाकर उनका धन्यवाद कर रहे हैं। साथ ही जो सनमस्या लोगो द्वारा उन्हें बताई जा रही है, उनका माैके पर निपटारा भी किया जा रहा है। शनिवार को यह यात्रा ज्वालामुखी उपमंडल के चंगर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पहुंची, जहां लोगों द्वारा संजय रत्न का भव्य स्वागत किया गया।. लोगों द्वारा अपने नेता को हार पहनकर सम्मानित भी किया। वहीं, विधायक संजय रत्न ने कहा की ज्वालामुखी की जनता का उन्हें बहुत प्यार मिला है, जिसके तहत वह यह धन्यवाद यात्रा कर रहे हैं, जिसमें लोगो का शुक्रिया अदा वह कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष की भी शुभकामानाएं दी है। आपको बता दें विधायक संजय रत्न की यह यात्रा निरंतर जारी है और पैदल भी इस यात्रा का आयोजन किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला में 4 जनवरी से प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। चन्द्र कुमार द्वारा बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। चंद्र कुमार ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिये ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही रहने की जगहों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन चंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा परिसर में सत्र के दौरान मास्क, सैनिटाईजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में कोविड की टेस्टिंग की व्यवस्था के साथ उसके लक्षण होने पर एक अलग आईसोलेशन रूम की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधानसभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में उचित इंतजाम रखने के लिए कहा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान यातायात की व्यवस्था इस तरह हो जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। बता दें, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए क्षेत्र में उपयुक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही यातायात की दृष्टि से धर्मशाला को सात सेक्टर में बांटा गया है, जिससे लोगों और पर्यटकों को भी इस दौरान कहीं जाने में असुविधा न हो। 4 से 6 जनवरी होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से 6 जनवरी तक होना निर्धारित हुआ है। जिसमें 4 जनवरी 2023 को सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण, प्रतिज्ञान तथा अन्य शासकीय और विधायी कार्य रहेंगे। 5 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण रहेगा। वहीं, अंतिम दिन 6 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, चर्चा तथा अन्य शासकीय व विधयी कार्य अमल में लाये जाएंगे। आगंतुकों के लिए जोरावर स्टेडियम से विधानसभा तक होगी निःशुल्क यातायात व्यवस्था विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री व अन्य प्रतिनिधियों से मिलने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक निशुल्क यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर द्वारा परिवहन विभाग को दो इलैक्ट्रिकल वैन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह रहे उपस्थित बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला समय-समय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभिन्न आयामों के द्वारा समाज में योगदान देती रहती है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश द्वारा पूरे प्रांत भर में वस्त्र वितरण कर रही है, समाज में कई ऐसे वर्ग है जिनके पास कपड़े खरीदने के पैसे भी नहीं होते हैं। सेवार्थ विद्यार्थी ने वस्त्रों को इकट्ठे करने तथा विस्तृत करने की शुरआत की है ,ताकि समाज को सेवा के प्रति जागरूक किया जा सके। इसी कड़ी में धर्मशाला बस स्टेंड के नज़दीक झुग्गी झोपड़यों में रहने वाले लोगों को वस्त्र विस्तृत किए गए, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं, तथा शोधकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी बीच उनसे बातचीत करके पता चला कि वो और भी बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय ABVP इकाई अध्यक्ष यश वर्मा जी ने कहा कि आगे भी सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा, ताकि लोगों में सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ सके। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई की धर्मशाला के लोगों से अपील करता है कि वो इन लोगों की सहयाता के लिए आगे आए।
रैली की तैयारियों को लेकर सुधीर शर्मा ने दिए सभी विभागों को निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उपायुकत कार्यालय में आभार रैली की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में धर्मशाला के नव निर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। इस दौरान शाहपुर के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे और उन्होंने भी तैयारियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की 3 जनवरी 2023 को धर्मशाला में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और पूरे जिले से लोग इसमें शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। आभार रैली की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को मुख्यमंत्री की जनसभा में सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर सुझाव दिये तथा उनके क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री की रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों की भूमिका निश्चित की। स्पष्ट जनादेश के लिए करेंगे जनता का आभार सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला और विशेष कर धर्मशाला का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने पूरी उत्साह से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया था और क्षेत्र के लोग बेसब्री से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा की जनता का सपष्ट जनादेश और आशीर्वाद के लिए 3 जनवरी को आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा जिला के पहले प्रवास को लेकर जनता में काफी उत्साह है और जोरावार स्टेडियम में लोग भारी संख्या में पहुंच कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का अभिवादन स्वीकार करेंगे। बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


















































