लददा-चौगान स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनीष । घुमारवीं राजकीय उच्च पाठशाला लददा-चौगान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी पाठशाला के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि वर्ष भर शिक्षा के क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में जिन विद्यार्थियों ने उपलब्धियां हासिल की होती है, उन्हें इस समारोह में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह प्रतिस्पर्धा के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र छात्राएं आने वाले समय के लिए यह संकल्प कर सकते हैं कि उन्हें भी अगले वर्ष प्रथम आना है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के लिए और अभिभावकों के लिए भी यह दिन बड़ा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस दिन अध्यापक और अभिभावक भी आपस में मिलते हैं। उन्होंने स्कूल के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों ने मेहनत की है, उन्हें आज सफलता का पारितोषिक मिल रहा है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी आग्रह किया कि वह भी पढ़ाई और खेलकूद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए स्कूल का नाम रोशन करें। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर पूर्व विधायक तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बंबर ठाकुर को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री को पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 के लिए आमंत्रित किया फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उड़ीसा के स्कूल एवं जन शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समीर रंजन दास ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खू को 13 से 29 जनवरी, 2023 तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में आयोजित होने वाले पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप-2023 में गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को ग्राम पंचयात बजूरी के दुलेड़ा गांव के शहीद नायक वरुण शर्मा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने शहीद के पिता अमर नाथ शर्मा को शॉल एवं टोपी और पत्नी शमा शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि अगर आज हम सब अपने घरों में सुरक्षित हैं, तो यह सरहदों पर तैनात सैनिकों के कारण हैं। उन्होंने कहा कि शहीद वरुण सियाचिन में देश की रक्षा करते हुए 29 दिसंबर 2019 को शहीद हुए। इस दुःख को उनकी माता नहीं सह पाईं और तीन दिन बाद वह भी प्रभु चरणों में विलीन हो गईं। विधायक आशीष ने कहा कि सरहदों पर तैनात सैनिकों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते हैं। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन शूरवीरों को नमन करता हूं। इस मौके पर विधायक ने शहीद के नाम का प्रवेश द्वार बनाने का आश्वासन परिजनों को दिया और विधायक निधि के अलावा अपनी ओर से भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान सहित अन्य लाेग भी मौजूद रहे।
एक जनवरी को कांगड़ा का जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ट्रायल आयोजित होगा। इस बात की जानकारी जिला कांगड़ा के पैरा एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर राणा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप हेतु सिलेक्शन ट्रायल एक जनवरी को रावमापा गुम्बर में सुबह 10 बजे से आयोजित करवाया जा रहा है। समस्त दिव्यांग खिलाड़ी अपने साथ अपने आधार कार्ड की फोटोस्टेट कॉपी व दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटोस्टेट कॉपी लेकर आएं। इस ट्रायल से चयनित पैरा खिलाड़ी 14 जनवरी को हमीरपुर में प्रायोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगें। राजिंदर राणा ने कांगड़ा जिला के समस्त पैरा खिलाड़ियों से अपील की है कि इस ट्रायल में अधिक से अधिक दिव्यांग जन भाग लें और अपनी प्रतिभा दिखाएं। ट्रायल में शॉट पुट, जवेलीन थ्रो, लांग जम्प, हाई जम्प, दौड़ प्रतियोगिता आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। विदित है कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले पैरा खिलाड़ी 29 व 30 दिसंबर तक इन मोबाइल नंबर पर 9805562911, 7018793009 फ़ोन करके अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बुधवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के साथ बैठक की। इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई दोनों पक्षों ने अपनी बातें दूसरे के सामने रखी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में सम्पन्न आम विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में राज्य के लोगों को 10 गारंटियां दी हैं। राज्य सरकार प्रदेश में इन सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अनावश्यक व्यय किया और अपने कार्यकाल के अंत में 900 से अधिक संस्थान खोले। इससे वार्षिक 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकाल के दौरान अनावश्यक व्यय किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पेंशन धारकों को नियमित और सम्मानजनक पेंशन मिले, इसके लिए रूप रेखा तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर एनपीएस अंशदान के तहत संग्रह की गई राशि का भुगतान करने को कहा है। एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में ओपीएस लागू करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के लिए कर्मचारी कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) को प्रतिवर्ष 1632 करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं जो कि एक बहुत बड़ी राशि है। इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मनकोटिया ने भी अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, अनिरुद्ध सिंह एवं अजय सोलंकी, मुख्य सचिव आर.डी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना तथा एनपीएस कर्मचारियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के निर्देश अनुसार प्रयास संस्था द्वारा सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला बिलासपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान की। विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी, घुमारवीं एवं बिलासपुर सदर में बजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बिलासपुर सदर के इंडस्ट्रियल एरिया, वार्ड नम्बर 1 में 57 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 40 लोगों की रक्त जांच की गई। वहीं मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम श्री नैना देवी ने विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में डॉ कानव के नेतृत्व मे 66 छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच मे 4 छात्र त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए जबकि 62 छात्र अन्य बिभिन रोगों से ग्रसित पाए गए । बच्चों को उचित उपचार एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की घुमारवीं टीम ने गांव कुरसवाई, ग्राम पंचायत बरोटा में जनता के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया । इस दौरान 42 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
नए साल के जश्न को लेकर बाहरी राज्यों से काफी तादाद पर्यटक शिमला समेत अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे है। शिमला, कुल्लू, मनाली,व डलहौज़ी समेत प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के होटलों की एडवांस बुकिंग चल रही है। पर्यटक बर्फबारी की उम्मीद लेकर हिमाचल का रुख कर रहे है।लेकिन फिलहाल अभी मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, ऐसे में नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद है। यदि बर्फबारी होती है तो प्रदेश में काफी तादात में पर्यटक पहुचेंगे। वहीं राजधानी शिमला का रिज मैदान पर्यटकों से गुलज़ार हो गया है। 31 दिसंबर के लिए राजधानी शिमला के सभी होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं, अधिकतर पर्यटकों ने ऑनलाइन ही बुकिंग करवाई है। शिमला टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पाल ने कहा कि बर्फबारी की उम्मीद लेकर पर्यटक शिमला आ रहे हैं और 25 दिसंबर क्रिसमस पर शिमला के सभी होटल पूरी तरह से पैक थे और नए साल पर भी वीकेंड होने के चलते काफी तादाद में पर्यटक शिमला आने की उम्मीद है 31 दिसंबर के लिए भी एडवांस बुकिंग हुई है । वही पर्यटकों की आमद बढ़ने से राजधानी शिमला में जाम की समस्या बढ़ गई है। शहर में वाहनों को घंटो जाम में फसना पड़ रहा है। वही पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। खासकर रिज मैदान पर खासकर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और हर वक्त गश्त करते पुलिस जवान रिज पर घूमते नजर आ रहे हैं। एसपी शिमला रमेश शर्मा ने कहा कि नए साल को देखते हुए शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर खासकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और यहां पर जवान हर समय तैनात किए गए हैं, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। वहीं पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खाने-पीने के ढाबे खोलने की अनुमति दे दी है प्रदेश में 2 जनवरी तक 24 घंटे ढाबे और रेस्टोरेंट खुले रखने की छूट रहेगी यही नहीं मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को पर्यटकों को तंग न करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक हिमाचल आते हैं ऐसे में पर्यटकों को तंग ना करें और कानून व्यवस्था बनाए रखें उन्होंने कहा कि पर्यटकों को खाने-पीने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सभी रेस्टोरेंट और खाने-पीने के ढाबों को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी है, इसके अलावा कोविड-19 मामलों को देखते हुए कोविड नियमो का पालन करने को भी कहा गया है।
धर्मशाला के खेल परिसर में बुधवार को 38वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। 28 से 30 दिसम्बर तक चलने वाले युवा उत्सव की विधिवत शुरुआत करते हुए, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने प्रदेश से आये लगभग 500 कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। युवा उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त कांगड़ा ने उपस्थित युवाओं से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक नृत्य, लोक गीत और अपनी संस्कृति से जुड़ी कलाओं से ही हमारी पहचान है तथा यह बड़े हर्ष का विषय है कि प्रदेश का युवा इस लोक विरासत को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक परम्पराओं कों आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सबसे अधिक युवाओं के कंधो पर है। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में उच्च आदर्श स्थापित करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अतीत से सबक ले, वर्तमान में जिए और भविषय का निर्माण करें। उन्होंने प्रदेश भर से आये युवा कलाकारों को पूरी तन्मयता से राज्य युवा उत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी फनकारी का प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य युवा उत्सव के बारे में जानकारी दी। इन प्रतिस्पर्धाओं का होगा आयोजन तीन दिन चलने वाले राज्य युवा उत्सव में पूरे राज्य से आए लगभग 500 युवा प्रतिभागी 11 विधाओं में अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। इनमें लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी (वन एक्ट प्ले), शास्त्रीय गायन, तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन, हारमोनियम वादन, कत्थक नृत्य, वाग्मिता (आशु भाषण) और पारंपरिक/लोक वाद्य यंत्र प्रतिस्पर्धाओं में युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग ने आईटीआई जोगिंद्रनगर के लिए आवश्यक सॉफ्ट कौशल पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रो.अनूप ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। समापन समारोह के दौरान, कई प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अपने विचार साझा किए। आईटीआई जोगिंद्रनगर से आई प्रतिभागी पायल ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उसने कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व विकास कौशल सीखे हैं। एक अन्य प्रतिभागी अक्षित ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्हें संचार कौशल के महत्व के बारे में पता चला। एक अन्य प्रतिभागी तनीषा ने कहा कि उन्होंने अपने दैनिक पेशेवर जीवन में बुनियादी कंप्यूटर कौशल के उपयोग के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त की है। छात्रों ने अनुरोध किया कि भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रतिभागियों की सीखने की क्षमता का आंकलन करने के लिए एक समीक्षा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। जिसमें तनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और विशाल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरदराज क्षेत्र गिरिपार के शिलाई गांव में किसान परिवार में जन्मे कपिल कुमार का चयन बतौर असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ जेल के रूप में हुआ है। कपिल कुमार इस पद पर पहुँचने वाले सबसे कम उम्र के युवा अधिकारी है। कपिल कुमार के पिता कल्याण सिंह व माता रुकमी देवी खेतीबाड़ी का कार्य करते है। कपिल कुमार की दो बहने कौशल्या व सुनीता वर्तमान में भाषा अध्यापक पद पर शिक्षा विभाग में सेवारत है, तथा छोटा भाई अमित कुमार प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी में जुटा है। कपिल कुमार की स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल शिलाई से हुई है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 12वी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की, तत्पश्चात स्नातक की डिग्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजोली से प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। कॉलेज से पास आउट होने के तुरंत बाद कड़ी लग्न के साथ जून 2016 में ही कपिल कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। बिना कोचिंग लिए स्वयं अध्ययन से कड़ी मेहनत व संघर्ष कर वह दो बार राज्य सहकारी बैंक के लिपिक पद भर्ती के साक्षात्कार तक पहुँचे, परन्तु अंतिम चयन नही हुआ। वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही कपिल कुमार भर्ती हुए। सिपाही पद पर कार्य करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2018 में कर्मचारी चयन आयोग के लिपिक पोस्ट कोड 484 में उनका चयन हुआ, परंतु उन्होंने जॉइन नहीं किया। कपिल कुमार ने दो बार एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा पास की, परंतु मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने से वह चूक गए। यही नहीं उन्होंने सब-इंस्पेक्टर पद की प्रारंभिक परीक्षा भी पास की। वर्ष 2019 में भाषा एवं संस्कृति विभाग में बतौर प्रिजर्वेशन अस्सिस्टेंट पद पर अंतिम चयन से बाहर हुए। वर्ष 2020 में मैट्रोलोजी इंस्पेक्टर पद के अंतिम चयन तक पहुँचे किंतु सफलता से चूक गए। लंबे संघर्ष व मेहनत के उपरांत वर्ष 2022 में बतौर असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ जेल/वेलफेयर ऑफिसर पद पर उनका अंतिम चयन हुआ तथा अब वह जिला कारागार ऊना में अपनी सेवाएं दे रहे है। कपिल कुमार द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि से जहाँ माता पिता व परिवार गर्व महसूस कर रहे, वही सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है। कपिल कुमार का कहना है कि सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत व लग्न से मुकाम हासिल किया जा सकता। हमे असफलताओं से निराश नही होना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है।
देशभर में एक बार फिर से कोविड-19 की लहर डराने लगी है। इस बीच देश के कई राज्यों ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में भी मास्क लगाना, उचित दूरी का पालन करने सहित अन्य प्रोटोकॉल का पालन करने की एडवाइजरी जारी की है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। सीएम सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और इसमें किसी भी तरह की संभावित वृद्धि की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यबल और मशीनरी को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को भी मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य में आंगतुकों को कोविड-19 के उचित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इससे संबंधित उचित निगरानी भी रखी जानी चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोविड-19 की जांच भी अवश्य करवाई जाए ताकि उनका शीघ्र इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं, हिमाचल प्रदेश में प्रिकॉशन डोज की कमी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही वैक्सीन की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर वैक्सीनेशन की कमी है, वहां वैक्सीनेशन की कमी को पूरा किया जाएगा. वहीं प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में 2526 ऑक्सीजन युक्त समर्पित बिस्तर तथा 2046 कोविड समर्पित बिस्तर हैं। उन्होंने कहा कि कोविड टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। साल 1885 में आज ही के दिन यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना हुई थी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में स्थित राजीव भवन में भी कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश की आजादी से लेकर देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस की योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस देश में सुई बनाने से लेकर मंगलयान बनाने तक का काम कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है। पार्टी स्थापना दिवस के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संगठन से लेकर सरकार तक के सफर को याद किया। मुख्यमंत्री सीएम सुक्खू ने कहा कि एनएसयूआई से चुनाव लड़ कर क्लास रिप्रेजेंटेटिव बनने के बाद वे मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देना जानती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सरकार को सेटल होने के लिए 2 से 3 महीने का समय दें। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश में प्रिकॉशन डोज की कमी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही वैक्सीन की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर वैक्सीनेशन की कमी है, वहां वैक्सीनेशन की कमी को पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन स्थलों में ढाबों और चाय की दुकानों को 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय समिति एवं राष्ट्रीय न्याय अधिनियम के अंतर्गत गठित स्थानीय जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त उपायुक्त ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत पंजीकृत मामलों की समीक्षा की। उन्होंने 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी सम्बन्धित विभागों को 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर गम्भीरता से कार्य करने तथा मामलें में की गई प्रगति से अवगत करवाने के निर्देश दिए। ज़फ़र इक़बाल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय हेतु व्यक्तिगत तथा आधारभूत विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कर उनका आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान करना है। प्रदेश में इस योजना का क्रियान्वयन सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड तथा निगम के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में जानकारी दी ग कि जिला सोलन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्तमान कैलेंडर वर्ष में 27 पीड़ितों को 16 लाख रुपये की राहत राशि जारी की गई है। प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक क्रियाकलापों के लिए हिमाचल प्रदेश अल्पसख्यक वित्त विकास निगम शिमला के द्वारा 15 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कैलेंडर वर्ष में 75 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए ।
प्रदेश में सुक्खू सरकार एक के बाद एक दमदार फैसले ले रही है। अब प्रदेश सरकार का एक और नया फैसला सामने आया है। प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि को 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दिन-रात होटल और ढाबे खुले रखने का आग्रह शिमला से विधायक हरीश जनारथा, मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया था। इन तीनों ही विधायकों के क्षेत्र में पर्यटन कारोबार अधिक है। दरअसल प्रदेश में इस वक्त पर्यटकों की आमद बढ़ रही है जिससे प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को खासा लाभ हो रहा है। कोरोना काल में प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को बड़ा झटका लगा था, जिससे वे अब तक नहीं उभर पाए थे। मगर अब पर्यटकों के आने से परिस्थितियां बदल रही है। इस निर्णय के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय इस पर्यटन सीजन में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से पर्यटन व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। इससे सैलानियों को भी भोजन के लिए ईधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं कि सैलानियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री कहा कि राज्य सरकार इन प्रबन्धों को आगे भी जारी रखने पर विचार कर सकती है, हालांकि इसमें सम्बन्धित संस्थानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा। गौरतलब है कि शिमला के होटलों में नए साल के जश्न की तैयारियां हो गई हैं। शिमला के पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टियां होंगी। राजधानी शिमला के होटल होलीडे होम में 31 दिसंबर को गाला डिनर का इंतज़ाम किया गया है। फूड फेस्टिवल के तहत सैलानियों को हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। डीजे म्यूजिक के साथ डाइन एंड डांस की भी व्यवस्था भी होगी। मुख्यमंत्री ने पर्यटन सीजन के दौरान सड़कों को बहाल रखने को कहा है, क्योंकि सैलानियों के अधिक संख्या में आने से खासकर कसौली, शिमला, धर्मशाला और कुल्लू में न्यू ईयर पर ट्रैफिक जाम लोगों को परेशान करता है। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस को अभी से इंतजाम रखने को कहा है। कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की एडवाइजरी वहीं सीएम सुक्खू ने पड़ोसी देशों में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए यहां आने वाले सैलानियों से कोविड-19 से सम्बन्धित सभी सावधानियों के अनुपालन का भी आग्रह किया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन समेत कुछ अन्य देशों में कोविड-19 के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने हिमाचल आने वाले पर्यटकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। बता दें कि नए साल से पहले हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सैलानियों की भारी आमद के चलते राज्य के तमाम पर्यटन स्थलों में ट्रैकिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है। आलम ये है कि पिछले 48 घंटों में अटल टनल से 30 हजार वाहनों की आवाजाही हुई है। हिमाचल के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर 90 फीसदी से ज्यादा की ऑक्युपेंसी चल रही है। न्यू ईयर पर इसके शत प्रतिशत होने की संभावना है।
कोरोना की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत सिरमौर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी में जुट गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्राप्त होने वाले सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सिरमौर जिला में कोरोना उपचार के लिए कुल 666 बैड तैयार किए जा रहें हैं, जिसमें से 466 बैड सरकारी अस्पतालों तथा 200 बैड निजी संस्थानों में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि 36 बैडों में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध है जिसमें 21 आईसीयू बैड शामिल हैं। जिला में पांच आक्सीजन प्लांट कार्यरत हैं, जोकि कोविड मरीजों के उपचार के लिए कारगर सिद्ध होंगे। इसी प्रकार जिला में डी, बी और ए टाईप के 977 आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए जिला के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, मैडिकल और पैरा मैडिकल स्टाफ को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी जिला में कोरोना की चौथी लहर कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है किन्तु इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर मुस्तैदी बनाए रखने की आवश्यकता है।
पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक कोहरे और ठंड में और इजाफा होने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश बर्फ़बारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के साथ 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 दिसंबर को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में नववर्ष पर हिमाचल आने का प्लान बना रहे सैलानियों को बर्फ के दीदार हो सकते हैं। प्रदेश के मध्य पर्वतीय व मैदानी भागों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने निचले व मैदानी कुछ इलाकों में शीतलहर चलने और सुबह-शाम धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर से सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मैदानी जिलों में धुंध पड़ने का सिलसिला जारी है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर भागों में शीतलहर बढ़ गई है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर माइनस 0.3, भुंतर माइनस 0.4, कल्पा माइनस 3.6, धर्मशाला 6.2, ऊना 3.0, नाहन 8.5, केलांग माइनस 7.9, पालमपुर 3.5, सोलन 2.3, मनाली माइनस 0.6, कांगड़ा 4.2, मंडी 0.3, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.2, चंबा 2.3, डलहौजी 4.4, जुब्बड़हट्टी 5.4, कुफरी 2.5, कुकुमसेरी माइनस 5.0, नारकंडा माइनस 0.2, रिकांगपिओ माइनस 0.9, सियोबाग मानइस 0.5, धौलाकुआं 4.5, बरठीं 3.9, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के एनएसएस स्वयंसेवियों ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली जाकर मिशन ज्ञानोदय के तहत पुस्तकें एकत्रित की। संजौली महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने फागली विद्यालय के स्वयसेवियों को मिशन ज्ञानोदय के बारे में पूरी जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया। फागली के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय से प्रभावित होकर महाविद्यालय को लगभग 50 पुस्तकें दान की, जिसमें पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा की पुस्तकें शामिल थी। स्वयंसेवियों ने आगे आकर अधिक से अधिक सहयोग दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली के स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। महाविद्यालय से एनएसएस के अध्यक्ष और स्वयंसेवी हर्ष ठाकुर तथा अध्यक्षा अवंतिका पामटा , इकाई सचिव मुकेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा तथा एनएसएस के अन्य स्वंयसेवी फागली जाकर पुस्तकें लेकर आए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान मेहता तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास नाथन तथा कामायनी बिष्ट ने स्वयंसेवियों की सराहना की तथा मिशन को इसी प्रकार आगे बढ़ाते रहने की प्रेरणा दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला ग्राम पंचायतों के सतत विकास में निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए सबके प्रयास आवश्यक हैं। जिला कांगड़ा में विकास लक्ष्यों और वित्त वर्ष 2023 -24 की ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कार्य योजना तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामसभा की बैठकों से पूर्व विकास एजेंडा के मसौदे को सार्वजनिक सूचना के लिए प्रदर्शित करें, जिससे गांव में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उसको जान सके और उस पर अपने विचार दे सकें। उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में डॉ. डॉ. निपुण ने कहा कि जिला कांगड़ा में निर्धारित लक्ष्यों को लेकर ग्राम पंचायतों में सतत विकास करवाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें मुख्य रूप से सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीकरण को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को गरीबी मुक्त, आजिविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासित गांव और महिला हितैषी गांव के बारे में भी अवगत करवाया। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अधिकारी समन्वय और सहयोग से विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाएं, ताकि आम जनमानस को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित करना व महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) व्यापक स्तर पर सहभागिता होनी चाहिए और यह ग्राम सभा को शामिल करने वाली भागीदारी प्रक्रिया पर आधारित हों। इस अवसर पर एडीसी कांगड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता व अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशीरम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार और रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिससर प्रो. देवेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश में सड़क सुरक्षा के नियमों पर डाडासीबा बाजार में छात्रों द्वारा एक रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य समाज को सड़क के नियमों के बारे में जागरूक करना था। इस रैली में महाविद्यालय के इतिहास के प्रो. जगदीप तथा कार्यालय से लिपिक वर्ग में रामदयाल उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा में 108 सामुहिक श्री हनुमान चालीसा माला पाठ यज्ञ का आयोजन मंगलवार 27 दिसंबर को आयोजित किया गया। आयोजनकर्ता पवन बजरंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरा के ५१मिलन के शुभ अवसर पर विश्व कल्याण हेतु 108 सामुहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ की माला करने का संकल्प है। इस श्री हनुमान चालीसा पाठ में परिवार, मित्रों-बंधुओं सहित हाजिरी सुनिश्चित करने की गई। उन्होंने कहा की जहां इस संकल्प को पूरा करने में योगदान प्रदान करने की भी बात कही है। पवन बजरंगी ने बताया की शिव मंदिर नजदीक पुलिस थाना देहरा में इस पाठ यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं, उन्होंने कहा कि भगवान सदैव मंगल करें, संकटमोचन बजरंगबली हनुमान जी सभी के बल, बुद्धि, विद्या व व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि करें। वहीं, सभी के कष्टों को मिटाकर रक्षा करें। इस दौरान सैंकड़ाें स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा कोरोना की चौथी लहर की आशंका के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अस्पताल में कोरोना के इंतजाम को दुरुस्त करने और आपात स्थितियों से निपटने को लेकर आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को परखा गया और कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। डाडासीबा क्षेत्र के सिविल अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यवाहक बीएमओ डॉ. पंकज कौडल की अध्यक्षता में कोरोना महामारी की चौथी लहर से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने तैयारी पूरी कर ली हैं। जिस तरह देश में कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है, इसको लेकर डाडासीबा का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की संभावना जाहिर हो रही हैं। इसे लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हैं और तैयारियों में जुट गए हैं। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने डाडासीबा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डॉ, पंकज कौडल ने बताया कि कोरोना संक्रमण चौथी लहर की संभावना को देखते हुए विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते हार डोगरी में देर सायें एक व्यक्ति अपनी घर की छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपने घर की छत से गिर गया और वह चोटिल हो गया। व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, परंतु डॉक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र मेहताब सिंह निवासी हार डोगरी रक्कड़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया, जहां से शव परिवारजनों को सौंपा दिया गया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संधोल में रोड सेफ्टी क्लब के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस थाना लंबागांव के सब इंस्पेक्टर देशराज डोगरा ने स्कूल के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट का प्रयोग करे तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का इस्तेमाल करें तथा गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें। लाइसेंस व वाहनों का सही प्रयोग के बारे में भी जागरूक किया। देश राज ने कहा कि यातायात के सभी नियमों का हमें पालन करना चाहिए, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य अजय कुमार ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर सभी अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) द्वारा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि युवाओं का भर्ती एजेंसियों पर विश्वास बना रहे।
मनीष । घुमारवीं सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने हमीरपुर जिला की निर्माणाधीन धौलासिद्ध बिजली परियोजना में दो मजदूरों घनश्याम व रमेश के पानी में डूबने से हुई मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीटू ने मांग की है कि उक्त घटनाक्रम के लिए एसजेवीएन व रित्विक कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। सीटू ने मांग की है कि मृतक मजदूरों के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने उक्त घटनाक्रम के लिए एसजेवीएन व ऋत्विक कंपनी के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। जिन दो मजदूरों की पानी में डूबने से मौत हुई है, वे दोनों अपने कपड़े धोने के लिए ब्यास नदी के रुके हुए पानी के पास गए थे। कंपनी साइट पर पानी की सुविधा न होने के कारण इन मजदूरों को मजबूरन कपड़े धोने के लिए नदी किनारे जाना पड़ा, जहां कपड़े धोते हुए एक मजदूर का पांव फिसल गया व वह नदी में डूबने लगा। इस मजदूर की जान बचाने के लिए दूसरे मजदूर ने पानी में छलांग लगा दी जिसके कारण दोनों मजदूरों की असामयिक मौत हो गई। अगर एसजेवीएन व ऋत्विक कंपनी ने कार्यस्थल पर पानी की उचित व्यवस्था की होती तो इन मजदूरों को कपड़े धोने के लिए नदी किनारे नहीं जाना पड़ता व इनकी जान न जाती। यह सब मुख्य नियोक्ता व ठेकेदार कंपनी की गैर कानूनी कार्यप्रणाली व लापरवाही के कारण हुआ है इसलिए इन दोनों के प्रबंधन के खिलाफ तुरंत एफ आई आर दर्ज की जानी चाहिए। इन मजदूरों की असामयिक मौत को देखते हुए इनके परिवारों को 25 लाख रुपए प्रति मजदूर आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में हुआ है इसलिए उन्हें इसका तत्काल कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। केंद्र व राज्य के श्रम विभागों को तुरंत हस्तक्षेप करके धौलासिद्ध परियोजना में श्रम कानूनों की पालना करवानी चाहिए व मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं दिलानी चाहिए। प्रबंधन द्वारा श्रम कानूनों को लागू न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। इस परियोजना में मजदूरों के रहने, खाने व पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत दयनीय है। परियोजना में मजदूरों को न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम वेतन, छुट्टियां, मेडिकल, ईपीएफ, आई कार्ड, सुरक्षा उपकरण आदि कानूनी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं व श्रम विभाग मौन है। श्रम विभाग की लापरवाही व कंपनियों से मिलीभगत के कारण ही इन दो मजदूरों को अपनी जान देनी पड़ी। अगर कार्यस्थल पर पानी की सुविधा होती तो यह हादसा किसी भी सूरत में न होता। इस हादसे के लिए प्रबंधन व श्रम विभाग ही पूर्णतः जिम्मेदार हैं।
मनीष । घुमारवीं उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के एनएसएस स्वयंसेवियों ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली जाकर मिशन ज्ञानोदय के तहत पुस्तकें एकत्रित की। संजौली महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने फागली विद्यालय के स्वयसेवियों को मिशन ज्ञानोदय के बारे में पूरी जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया। फागली के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय से प्रभावित होकर महाविद्यालय को लगभग 50 पुस्तकें दान की, जिसमें पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा की पुस्तकें शामिल थी। स्वयंसेवियों ने आगे आकर अधिक से अधिक सहयोग दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली के स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। महाविद्यालय से एनएसएस के अध्यक्ष और स्वयंसेवी हर्ष ठाकुर तथा अध्यक्षा अवंतिका पामटा , इकाई सचिव मुकेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा तथा एनएसएस के अन्य स्वंयसेवी फागली जाकर पुस्तकें लेकर आए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान मेहता तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास नाथन तथा कामायनी बिष्ट ने स्वयंसेवियों की सराहना की तथा मिशन को इसी प्रकार आगे बढ़ाते रहने की प्रेरणा दी।
वाहनों के आवागमन के लिये वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था गगन शर्मा। नाहन जिला दंडाधिकारी आरके गौतम ने पांवटा के बंगराण पुल से आगामी 26 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए मानपुर देवड़ा से रामपुर घाट नवादा सड़क में गिरी नदी पर लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित नवादा गांव के पुल को वैकल्पिक तौर पर प्रयोग करने की व्यवस्था की है। आदेश मंे कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम चरण में 29 दिसंबर, 2022 से 26 जनवरी, 2023 तक बंगराण पुल की मुरम्मत का कार्य करेंगे। इस दौरान वह कामगारों व आम जनमानस की सुरक्षा तथा वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू यातायात के लिये आवश्यक एहतियाती उपाय भी करेंगे। लोक निर्माण विभाग मार्ग बदलाव स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के साथ-साथ लोगाें की सुविधा के लिए इन स्थलों पर कर्मी भी तैनात करेंगे। आदेश के अनुसार पांवटा मंडल केे अधिशाषी अभियंता ने पावंटा, पुरूवाला, सिंघपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर सड़क पर बांगरन पुल से यातायात को अस्थाई तौर पर बंद करने के लिए आग्रह किया है, ताकि पुल की मुरम्मत का कार्य शुरू किया जा सके। इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है, जिसके तहत वाहनों की आवाजाही नवादा गांव के पुल से होगी। आदेश का उलंघन करने पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा बहुप्रतीक्षित वार्षिक खेलकूद मीट का आयोजन जीडीसी सुघ-भटोली में कॉलेज मैदान में किया गया। इस वर्ष चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इस अवसर पर समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ पंकज कौशल, प्रो. जगन सिंह और प्रो. भावना के साथ प्राचार्य शशिभूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. शशिभूषण ने कॉलेज के छात्रों और पुराने छात्रों की विशाल भीड़ का स्वागत किया। कई आउटडोर खेल गतिविधियां जैसे रेस 100 मीटर, 200 मीटर, रस्साकशी, लंबी कूद व वॉलीबॉल मैच आदि आयोजित किए गए। शाम का मुख्य आकर्षण ट्रैक और फील्ड इवेंट थे, जिसमें उभरती हुई प्रतिभाओं ने विजयी ट्राफियां जीतीं। पूरे मैच के दौरान भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। छात्रों ने महीनों की कड़ी मेहनत के माध्यम से हासिल किए गए अनुशासन और कौशल में निपुणता की एक महान भावना का प्रदर्शन किया। खेल भावना हवा में थी, कॉलेज का माहौल उत्सव और उल्लास का था। दिवस के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य और कर्मचारियों ने जोरदार तालियां बजाईं। कार्यक्रम का समापन खेल विभाग के प्रभारी डॉ. पंकज कौशल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ और छात्रों को उनकी तैयारी में व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन किया। छात्रों के चेहरों पर उपलब्धि और गर्व के भाव के साथ शाम का समापन उच्च नोट पर हुआ।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा के सभी अस्पतालों (स्वास्थ्य संस्थानों) में कोविड-19 मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया इस मॉक ड्रिल में कोविड-19 के बढ़ते हुए खतरे को मध्य नजर रखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में कोविड-19 से निपटने के लिए सभी संसाधनो का जायजा लिया गया, जिसमें पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, करोना टेस्टिंग किट, पीपी किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में बेड कैपेसिटी, वेंटिलेटर सपोर्ट व आइसोलेशन वेडस का निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास जरूरी सभी संसाधन उपलब्ध है। आगे जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने बताया ने बताया की जिला कांगड़ा में टोटल बेड 3420 हैं। जिनमें से 671 कोविड डेडीकेटेड बेड हैं तथा 611 बेड विद ऑक्सीजन उपलब्ध है। जिला में 66 आईसीयू बेड्स और 193 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ चार पीएसए प्लांट फंक्शनल है, जिनमें से तीन 1000 एलपीएम कैपेसिटी के साथ तथा एक 800 एलपीएम कैपेसिटी के साथ है। यह प्लांट सिविल अस्पताल नूरपुर, पालमपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपलब्ध है। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. तरुण सूद ने बताया की जिला कांगड़ा में कोविड की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से आग्रह है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा यथासंभव कोविड अनुरूप व्यवहार को बनाए रखें, ताकि हम कोविड रूपी आपदा से बचे रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय में रोड सेफ्टी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रोड सेफटी क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगितों में विजेता रहे छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल द्वारा विजेता रहे छात्रों को बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. नविता डॉ. खुशी राम भगत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. रेनू डोगरा, प्रो. ओंकार मुकेश व गगन दीप उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ न्यू शिमला स्थित महिला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में शांता राजटा, शशि ठाकुर, कविता कवंर, बृंदा सिंह, सत्या, उमा वर्मा, उमा मुदियाल, कृष्णा, बबली, हीरा दासी, नेहा, उर्मिला व कुसुम ने इस शिकायत में भाजपा नेता के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने व अभद्र भाषा बोलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बाद में महिला कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल शिमला जिला उपायुक्त से भी उनके कार्यालय में मिला और इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के दोनों यूनिट सायरी मनसा माता मंदिर परिसर के समीप पहली जनवरी, 2023 को नव वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगे। सायरी यूनिट अध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में विधायक निर्वाचन क्षेत्र सोलन डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे तथा संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वीके शर्मा सेवानिवृत अखिल भारतीय पैरामिलिट्री बल के अध्यक्ष विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। जीआर भारद्वाज ने बताया कि इस समारोह को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संघ के राज्य सलाहकार व जिला सोलन यूनिट के अध्यक्ष केडी शर्मा सहित जिला की सभी यूनिटों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जिला सोलन यूनिट सहित जिला की अन्य छोटी सभी यूनिटों के सदस्यों से पहली जनवरी को ठीक साढ़े 10 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि इस समारोह को भव्य बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नाटय दल द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। अंत में सभी को दोपहर भोजन की व्यवस्था सायरी यूनिट द्वारा की जाएगी।
तिलक राज। कांगड़ा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एजुकेयर रीजनल रिसोर्स सेंटर कांगड़ा में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ओम कांत ठाकुर आईएएस अधिकारी एडीसी कांगड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में युवाओं ने अपने-अपने फीडबैक भी दिए कि इस तीन दिन के सेशन में उन्होंने क्या क्या सीखा। उसके पश्चात ओम कांत ठाकुर, आईएएस अफसर, एडीसी कांगड़ा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा नेतृत्व जैसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा की आप युवा ये सोचें की परिवार, समाज, समुदाय, हिमाचल, भारत देश को और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। आने वाले 2047 तक आप देश में क्या बदलाव देखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं की पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में एडीसी कांगड़ा द्वारा युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में एडीसी कांगड़ा ओम कांत ठाकुर सहित केशव कुमार, हरजीत बुलर, प्रोजेक्ट मैनेजर, डीडीएमए और नरेश शर्मा जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पीटरहॉफ होटल, शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भंेट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में अध्ययनरत रहे पूर्व छात्रों ने विद्यालय की ओर से आयोजित 'एलूमनी मीट' कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र इस अवसर पर विद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय में रहने के दौरान के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा किया। एलुमनी मीट में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रधानाचार्य केके यादव द्वारा एलुमनी छात्रों का स्वागत किया गया व विद्यालय में आने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के आधार एलुमनी छात्र हैं, जो कि यहां से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को बिखेर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभवों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने आने वाले जीवन में उन्हीं की तरह सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एक सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों और विद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व छात्रों ने नवोदय विद्यालय में अध्ययन के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया और यह बताया कि किस प्रकार विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन में रहकर अपना पूर्ण ध्यान अपने अध्ययन और अन्य दूसरी गतिविधियों में लगाना चाहिए। एलुमिनी मीट कार्यक्रम में पूर्व छात्रों शशिकांत, बलविंदर कंवर, राहुल ठाकुर, मोहम्मद असगर, रोहित कश्यप, अनिल परमार, मदन ठाकुर, कनव कुमार खत्री, पंकज वैश, राकेश रतन, लखविंदर, दौलत राम और अमित ने भाग लिया। यह कार्यक्रम भूतपूर्व छात्रों के लिए ही नहीं अपितु विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए भी अविस्मरणीय रहा।
हिमाचल प्रदेश में 29 दिसंबर से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 दिसंबर को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है, वहीं प्रदेश के अन्य भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 30 दिसंबर को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि नववर्ष के दिन मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश में लोग 2 महीने से ड्राइ स्पेल की मार झेल रहे हैं। वहीं 12 में से 11 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं गिरी हैं, केवल लाहौल स्पीति में हल्का हिमपात हुआ है। बारिश बर्फ़बारी न होने से सूखी ठंड ने किसानों और आम जनता की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल के लिए निचले इलाकों में घनी धुंध छाने और शीत लहर चलने की चेतावनी जताई है। प्रदेश के क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो केलोंग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कुकुमसेरी का माइनस 5 डिग्री, कल्पा का माइन 3.6 डिग्री, मनाली का माइनस 0.6 डिग्री, नारकंडा का माइनस 0.2 डिग्री, शिमला का 4.5 डिग्री, धर्मशाला का 6.2 डिग्री, ऊना का 3 डिग्री, हमीरपुर का 2.2 डिग्री, मंडी का 0.3 डिग्री, चंबा का 2.3 डिग्री और सोलन का 2.3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर (पंचरुखी) हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी की अपग्रेडेशन को डी-नोटिफाइड करने पर किसान नेता मनजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी की अपग्रेडेशन को लेकर क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से मांग कर रही थी। जनता की मांग तथा विभागीय सर्वेक्षण के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी को अपग्रेड किया गया था। स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज करवाने आते हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र इस क्षेत्र के 15-20 पंचायतों के क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाता है। इस स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का तथा तथा स्टाफ का अभाव है। यही कारण थे कि इस स्वास्थ्य केंद्र को पिछली भाजपा सरकार ने अपग्रेट किया, परंतु बड़े दुःख की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही इस स्वास्थ्य केंद्र की अपग्रेडेशन को डी-नोटिफाई करके अपने जनविरोधी चरित्र को उजागर किया है। मंजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी को पुनः से अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी करें। अन्यथा क्षेत्र की जनता को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में सप्त दिवसीय कैंप के चौथे दिन स्वयंसेवियाें ने डलू गांव की बाबड़ी को साफ किया। इसमें 45 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने बाबड़ी के साथ-साथ रास्ते को भी साफ किया। विशाल डढवाल, अध्य, तरुण, वरुण, अमित, सुमित, ऋषभ, रिया, पलक, पूजा, कनक, अभिसा, शिवानी व आरती ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. ओंकार चंद के दिशा-निर्देश के मुताविक किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य राम प्यारी और गांव वासियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है हिमाचल की वादियां बाहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, जिससे हिमाचल में आए दिन टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे हिमाचल में घूमने आए हुए टूरिस्टों के लिए समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने हर साल की भांति इस साल भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जानकरी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज राकेश गुलेरिया ने बताया की जैसे-जैसे हमारे ऑफिसर सहेबान से जो-जो भी निर्देश न्यू ईयर के लिए मिले हैं, उन आदेश की पालना के हेतु 40-50 पुलिस बल है, जो कि हमने सोलन को चार-पांच भाग में बांटा है। दोरीद्वाल सप्रून ओल्ड बस्टैंड डीसी चौक चंबाघाट कोटलानाला इन जगाओ में हम अपनी पुलिस बल को बाटेंगे और ट्रैफिक विंग भी रात को 12:01 बजे तक काम करता रहेगा और यातायात को सुचारू रूप से चालू रखेगा और जो भी टूरिस्ट जो शिमला की ओर जाने वाला और चायल की तरफ जाने वाला होगा, उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और बताया की सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी और कहा की हेलमेट लगाकर रखें सीट बेल्ट लगाकर रखें दारु का सेवन करके गाड़ी न चलाएं सुरक्षित रहे और साथ-साथ में दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
विनायक ठाकुर । देहरा ग्रेटर नोएडा में 23-25 दिसंबर, 2022 को खेले गए वर्ल्ड सीरीज 250 प्वाइंट, चौथा ऑल इंडिया ओपन दूसरा फाउंडर कप क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप 2022 में देश व विदेश के 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें हिमाचल के 10 खिलाड़ियाें, हरीश चंद्र, युवराज ठाकुर, अवनीश, जशन दीप सिंह कांग, तुषार जसवाल, हरीतिक, स्वास्तिक राणा, आकृति और अंजू राणा ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने कुल 13 मेडल जीते 3 गोल्ड मेडल, पहली सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देबभूमि हिमाचल का नाम देशभर में गर्व से ऊंचा किया है। जानकारी देते हुए प्रदेश एचपीसीए के अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष राजिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष करण सिंह पठानिया, संयुक्त सचिव संजय मनकोटिया और खजांची नमित, मनोज कुमार व अंजू राणा ने बताया कि जिसमें जिला कांगड़ा उपमंडल देहरा के स्वास्तिक राणा ने अंडर-14 के सिंगल में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) और डबल्स मुकाबले में अपने पार्टनर एसवी एसवंतसाई तमिलनाडु के साथ मिल कर तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्रपात किया। स्वास्तिक हार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल जसोवाल लुधियाना में कक्षा 8 के विद्यार्थी हैं। बॉयज अंडर-16 एकल मुकाबला में ऊना के हरीतिक ने तृतीय स्थान (कांस्य पदक) जीता और हरीतिक ने ऊना के ही तुषार जसवाल के साथ मिलकर डबल्स मुकाबेल में भी तृतीय स्थान (कांस्य पदक )जीता ।ऊना के ही जशन दीप सिंह कांग अपने पार्टनर स्वराज ठाकुर के साथ मिलकर अंडर-16 के डबल्स मुकाबले में चौथा स्थान (कांस्य पदक ) जीता। तुषार जसवाल, जशन दीप सिंह कांग और हरितिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़ेरा राजपूता में कक्षा 11 के विद्यार्थी हैं। स्वराज ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैहरिया में कक्षा 11 के विद्यार्थी हैं। युवराज ठाकुर एमटीजीसी महाविद्यालय अंब में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। अवनीश एरला बाबा बड़ाेह से हैं और डायोलेस मेडिटेक कंपनी में मकैनिकल इंजीनियर हैं। महिला ओपन कैटेगरी में ऊना की आकृति ने दूसरा स्थान (रजत पदक) जीता महिला ओपन डवल्स कैटेगरी में आकृति ने अपनी पार्टनर कांगड़ा की अंजु राणा के साथ मिलकर प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) जीता अंजू राणा हिमाचल प्रदेश क्रॉसमिंटन एसोसिएशन (एचपीसीए) की फाउंडर एवं महासचिव है। आकृति गुरु नानक देव खालसा महाविद्यालय, यमुना नगर हरियाणा से बीएससी स्पोर्ट्स में फर्स्ट ईयर की विद्यार्थी है। पुरुषों की 40+ में कांगड़ा के हरीश चंद्र ने डबल्स मुकाबले में अपने पार्टनर गुजरात के प्रकाश बाबू भाई मकवाना के साथ मिलकर तृतीया स्थान (कांस्य पदक) जीता। हरीश चंद्र हिमाचल प्रदेश क्रॉसमिंटन टीम के कोच हैं। सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नववर्ष के अवसर पर धर्मशाला शहर व साथ लगते क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए कुछ हिदायतें जारी की हैं। उपायुक्त ने यातायात पर चर्चा करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगीl उन्होंने कहा कि नववर्ष के दौरान होटल और रेस्टोरेंट 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसके अलावा अलग से रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सभी विभागों का अधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विक्रांत गाश़्वा का कहना है कि इस डॉक्युमेंटरी को बनाने का मुख्य कारण न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि शिमला की संस्कृति एवं इतिहास को रक्षित करना भी है। हिमालय की गोद में बसा हुआ यह खूबसूरत शहर न केवल अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है, परंतु इस शहर की और भी महत्त्वताएं हैं, जिसके परिणामस्वरुप इसे सन् 1864 में जॉन लॉरेंस द्वारा समर कैपिटल का दर्जा दिया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में शिमला की प्राचीन वास्तुकला, लोगों की जीवनशैली एवं उनके देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा को भी दर्शाया गया है। शिमला के रिज मैदान, जाखू, विधानसभा (द काउंसिल चैंबर), एडवांस स्टडी (वाइस रिगल लॉज) आदि जैसी जगहाें पर इस वित्तचित्र का निर्माण किया गया है। इसमें विक्रांत गाश़्वा और राहुल हिमराल ने निर्माता, तनवी रघुवंशी ने प्रोडक्शन मैनेजर की भूमिका निभाई है और अरून फिल्म ऑर्टस, हिमांशु ठाकुर, साक्षी ठाकुर, रितिक कश्यप और जपनीत सिंह ने कैमरा के लिए अपना योगदान दिया है। आशा है कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ उनकी जागरुकता बढे़गी और इसके निर्माताओं का लक्ष्य पूरा होगा।
एडीएम हमीरपुर संभालेंगे चयन बोर्ड ओएसडी का प्रभार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में बदनाम हो चुके कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर की तमाम फंक्शनिंग तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश सरकार ने सस्पेंड की है। यानि इस अधिसूचना के बाद अब कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर का तमाम फंक्शनिंग आगामी आदेश तक सस्पेंड रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई तीन अधिसूचनाओं नं. पीईआर(ए-4)-बी(6)-1/2022(पार्ट) के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल में तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट करने के आदेश हैं, जबकि चयन बोर्ड हमीरपुर का एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा को प्रभार देते हुए उन्हें ओएसडी नियुक्त किया गया है, जबकि इसी कड़ी में आरोपी कर्मचारी सीनियर सुप्रिटेंडेंट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश हैं। उधर, विजिलेंस की जांच निरंतर चली हुई है। समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस की टीम अडिशनल एसपी रेणु शर्मा की अगुवाई में चयन बोर्ड कार्यालय हमीरपुर में लगातार जांच कार्य कर रही है। पेपर लीक मामले में आरोपित कर्मचारी सस्पेंड आरोपी कर्मचारी की तमाम खरीदों की विजिलेंस कर रही है जांच सस्पेंड आरोपी कर्मचारी ऊमा आजाद व उसके परिजनों द्वारा हाल ही में की गई खरीदो-फरोख्त की जांच चल रही है। जिसमें विजिलेंस ने पाया है कि उक्त कर्मचारी ने अभी हाल ही में 10 लाख रुपए के सोने के गहने खरीदे हैं, जबकि 8 लाख रुपए उसके पास से पहले बरामद हो चुके हैं। समझा जा रहा है कि इस मामले में कुछ बड़े चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं व आने वाले समय में गिरफ्तारियों की फेहरिस्त लंबी हो सकती है। उधर, इस मामले में आक्रोशित जनता की मानें तो हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की नींव ही भ्रष्टाचार पर रखी गई है। चयन बोर्ड के शुरुआती दिनों में एक बड़े आईएएस अफसर पर भी गंभीर आरोपों के साथ मामला चला था, जबकि अब चयन बोर्ड के सूत्रों के हवाले से आ रही अपुष्ट सूचनाओं के मुताबिक कर्मचारी चयन बोर्ड लंबे अरसे से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था, जिसमें क्रम वाइज कई पेपर लीक करवाए गए हैं, जिनमें करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। जानकारी यह भी है कि हमीरपुर चयन बोर्ड का ऊपर से नीचे तक सारा स्टाफ बदलने की भी योजना पर सरकार काम कर रही है।
एडीसी जफर इकबाल की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में कोविड-19 के टीकाकरण काे लेकर हुई बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बैठक में ओमिक्रोन बी एफ-7 जो की कोविड का नया वेरिएंट है, उससे बचाव के लिए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार एहतियात बरतने को कहा गया। एडीसी ने बैठक में जानकारी दी की जिला सोलन में अब तक 16,58,594 कोविड खुराक दी जा चुकी है। जिला में अब तक 476200 कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें 31988 पॉजिटिव मामले थे व 31646 मामले स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक कोविड का मामला है। जिला सोलन में 692 सामान्य बिस्तर, 125 कोविड के लिए बिस्तर व 125 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर है। जिला में 26 आईसीयू बिस्तर, 26 वेंटिलेटर और 64000 क्षमता के 04 पीएसए प्लांट है। ला सोलन में नामित कोविड स्वास्थ्य केंद्र के तहत ई एस आई काठा में 14 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है व 06 आईसीयू है तथा नालागढ़ में 41 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर व 04 आईसीयू हैं। अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने जिला में कोविड की रोकथाम के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने का आग्रह किया और चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के नियंत्रण और निगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया की जिला सोलन में प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्रताप्त करने हेतु कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिला सोलन में निक्षय मित्र के तहत 206 क्षय रोगियों को सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें 111 नालागढ़, 12 अर्की, 02 चंडी और 80 क्षय रोगी धर्मपुर के हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को क्षय रोग के लक्ष्य प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. विकास, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ मुक्ता रस्तोगी, बीएमओ सोलन, बीएमओ चंडी, बीएमओ धर्मपुर व अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
कहा, बिना कैबिनेट के कार्यालयों को बंद करना संविधान का उल्लंघन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के विधायक डॉ. जनक राज, सुखराम चौधरी और रीना कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से आज कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन चौहान ने प्रेस वार्ता की उससे साफ कांग्रेस पार्टी का भाजपा से डर झलकता है। भाजपा नेताओं ने कहा की जो सरकार 15 दिन से अपने कैबिनेट का गठन नहीं कर पाई है, वहां प्रदेश चलाने की क्या बात करती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम किया, वह ऐतिहासिक है, हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और 12 जिलों में संतुलित विकास हुआ। आज कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर रही है और सरकारी कार्यालयों को बंद कर रही है, पर हम कांग्रेस नेताओं को बताना चाहेंगे कि जितने भी कार्यालय यह बंद कर रहे हैं। इनको कैबिनेट की मंजूरी मिली थी और जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार की कैबिनेट ही गठित नहीं हुई है, तो वह इन कार्यालयों को बंद कैसे कर सकते हैं, यह सीधा सीधा संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विधायकों की जिस समिति की बात कर रहे हैं, उन विधायकों की तो अभी तक शपथ भी नहीं हुई। यह समिति कार्यालय बंद करने की बात कैसे कर सकती है। कर्ज लेने की शुरुआत तो कांग्रेस पार्टी ने की थी और हिमाचल प्रदेश को कर्ज में कांग्रेस पार्टी ने डुबाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के विधायक हर्षवर्धन चौहान जितना भी सरकार के पक्ष में बोल ले पर उनके बोलने से वह मंत्री नहीं बन जाएंगे, जो काम उनके विधानसभा इलाके में कांग्रेस के 60 वर्ष के शासन में नहीं हुआ, वह भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने 5 वर्ष में कर दिखाया। आज शिल्लाई विधानसभा क्षेत्र में जितने भी कार्यालय खुले वह जयराम ठाकुर सरकार की देन है, पर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने ही इलाके में बंद हुए कार्यालयो का स्वागत कर रहे हैं, इसका जवाब तो जनता देगी। हर्षवर्धन चौहान जी चाटुकारिता से कुछ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सरकार की दयनीय हालत है, कुल 15 दिन के भीतर ही हिमाचल प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई है। यह स्थिति स्पष्ट करती है की हिमाचल में सरकार अस्थिर है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा में 108 सामुहिक श्री हनुमान चालीसा माला पाठ यज्ञ का आयोजन मंगलवार 27 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। आयोजनकर्ता पवन बजरंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरा के ५१मिलन के शुभ अवसर पर विश्व कल्याण हेतु 108 सामुहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ की माला करने का संकल्प है। इस श्री हनुमान चालीसा पाठ में परिवार, मित्रों-बंधुओं सहित हाजिरी सुनिश्चित करने की अपील। उन्होंने की है। वहीं, जिस संकल्प को पूरा करने में योगदान प्रदान करने की भी बात उन्होंने कही है। पवन बजरंगी ने बताया की शिव मंदिर नजदीक पुलिस थाना देहरा में इस पाठ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि भगवान सदैव मंगल करें। संकटमोचन बजरंगबली हनुमान जी सभी के बल, बुद्धि, विद्या व व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि करें, वहीं सभी के कष्टों को मिटाकर रक्षा करें।
मनीष। घुमारवीं प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन उपमंडलाधिकारी कार्यालय घुमारवीं के माध्यम से ग्राम पंचायत हरलोग मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कृष्ण चंद शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की राजस्व विभाग से संबंधित प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करें, जिससे उनके धन और समय की बचत होगी। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में 20 इंतकाल, 40 प्रमाण पत्र, 12 परिवार रजिस्टर नकल, 14 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह प्रमाण पत्र, 12 विविध प्रमाण पत्र, मौके बनाए गए तथा पांच शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम में महिला एवं वाल विकास विभाग, स्वस्थ्य, कृषि, कल्याण और पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनीष। घुमारवीं शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह, नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर के अंतर्गत एक पंजीकृत संस्था है, जिसकी पंजीकरण संख्या 61/04 है। शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह पिछले 3 वर्षों से विभिन्न समाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। युवा कल्याण, रक्तदान शिविर आयोजित करना, महिला सशक्तिकरण, नशा निवारण अभियान, खेल गतिविधियों का आयोजन, पौधारोपण, सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, राष्ट्रीय दिवसों का आयोजन करना एवं उनको मनाना, सरकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार करना, जल सरंक्षण, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, कोरोना महामारी में नागरिकों को जागरूक करना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को गुणवत्ता पूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ऐसा युवक मंडल है, जो न केवल पंचायत स्तर पर बल्कि जिला स्तर पर अन्य युवक मंडलों के लिए एक आदर्श युवक मंडल बनकर उभरा है। इसी वर्ष सितंबर माह में नेहरू युवा केंद्र संगठन इंडिया के फेसबुक पेज, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के सामाजिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है। अन्य युवक मंडल भी इस युवक मंडल की सक्रियता से प्रभावित होकर सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। युवक मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों में बतौर मुख्यतिथि ग्राम-पंचायत प्रधान, धार- टटोह जाने का अवसर मिला है। मैं शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को मान्यता प्रदान करता हूं और इनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें बधाई एवं शुभ कामनाएं देता हूं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'विजनेस एनालिसस एवं बिजनेश फोरकास्टिंग' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में इलाहाबाद विश्वविधालय के पूर्व डीन (फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स), प्रो. जगदीश नारायण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कार्यशाला के विषय 'बिजनेस एनालिसिस एवं बिजनेस फोरकास्टिंग' के ऊपर अपनी बात विस्तार पूर्वक रखी व श्रीमद्भागवत गीता को प्रबंधन सीखने का एक बेहतर स्त्रोत बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्केट मैकेनिज्म की समझ विकसित करने के साथ-साथ ग्लोबल वर्ल्ड में अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उदाहरण देकर समझाया। इस कार्यशाला से न केवल विद्यार्थी बल्कि शिक्षक एवं शोधार्थी भी लाभान्वित हुए। इस मौके पर उपस्थित कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आधुनिक व्यापार विश्लेषण और बाजार तंत्र की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना था। उन्होंने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स संकाय को बधाई दी।
भाजपा ने तहसीलदार अभिषेक के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में खोले गए पांच नए कार्यलयों को वर्तमान सरकार द्वारा डिनोटिफाइड करने को लेकर के संबंध मे सोमवार को जयसिंहपुर भाजपा द्वारा तहसीलदार जयसिंहपुर अभिषेक के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सोंपा गया। इस मौके पर जयसिंहपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वेष भावन से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके समय मे भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में लोगों की मांग व सुविधा को देखते हुए खोले चिकित्सा आदि से संबंधित नए पांच कार्यालय खोले गए थे, ताकि हर जनमानस को उसको घर द्वार सुविधाएं मिले व गरीब जनता के समय व धन की भी बचत हो, लेकिन वर्तमान सरकार ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं व भावनाओं को नजरअंदाज कर जनहित मे खोले गए कार्यलयों को डी-नोटिफाइड करके देश में पहला और अनोखा उदाहरण पेशकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व सरकार के फैसलों को डी-नोटिफाइड करने के फैसलों की कड़ी निंदा करती करती है। उन्होंने कहा कि जनहित में खोले गए कार्यलयों के लिए हर औपचारिकता पूरी की थी, लेकिन इसके बावजूद भी जनहित में खोले गए कार्यलयों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि वर्तमान सरकार भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यलयों को जनहित मे पुनः चालू करें। यदि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला, तो जयसिंहपुर भाजपा जनमानस को साथ लेकरके धरने पर उतरेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


















































