पंकज सिंगटा। कांगड़ा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की बैठक धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा बैडमिंटन के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कांगड़ा वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि जिला स्तरीय वेटरन प्रतियोगिता 28 एवं 29 जनवरी को इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग के, 40 आयु वर्ग के, 45 आयु वर्ग के, 50 आयु वर्ग के, 55 आयु वर्ग के, 60 आयु वर्ग के, 65 आयु वर्ग के, 70 आयु वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबलों खेले जाएंगे, जो इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहेगा, वह आने वाले समय में जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा जिसके लिए पंजीकरण का लिंक 5 जनवरी से शुरू किया जाएगा तथा 25 जनवरी तक किया जाएगा। इस बैठक में विशेष रूप से विशाल मिश्रा, सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, संदीप ढींगरा, पंकज चड्डा व कर्मचंद राठौर उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनावों से पूर्व खोले गए डाडासीबा ब्लॉक को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों से पूर्व प्रदेश सरकार ने 33 पंचायतों को शामिल कर नया ब्लॉक डाडासीबा में खोला था, लेकिन अप्रैल 2022 के बाद खोले गए सभी संस्थानों को सरकार द्वारा बारी-बारी बंद किया जा रहा है, जिस पर जसवां-परागपुर भाजपा भड़क उठी है। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दुर्गम क्षेत्रों की सहूलियत के लिए डाडासीबा के अंदर नया ब्लॉक खोला गया था, लेकिन सरकार ने 2 एसडीएम दफ्तर बंद करने के बाद अब विकास खंड कार्यालय डाडासीबा को भी बंद कर दिया है, जिससे हजारों की तादाद में लोगों को असुविधा होगी। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में सबसे बड़ा विकास खंड परागपुर हैं, जिसके अंतर्गत 79 पंचायतें आती हैं, जिन्हें विभाजित कर नये विकास खंड डाडासीबा में शामिल किया गया था। पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगताना पड़ेगा। डाडासीबा में बीडीओ ने कार्यभार भी संभाल लिया था तथा इस ब्लॉक ने कार्य करना भी आरंभ कर दिया था, लेकिन राजनीतिक कारणों से सरकार ने घिनौना कार्य किया है, जो कि काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। भाजपा सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेगी। जनता जनार्दन इस सरकार की कार्यप्रणाली से बेहद आक्रोश में है। भाजपा अभी संयम रखे हुए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों से जनता में हाहाकार मच गया है। यह कोई अकेले सीएम बाजा नहीं बजा रहा। इसमें जसवां-परागपुर कांग्रेस की पूरी बैंड पार्टी शामिल है। यह पंचायतें हुई थी, चिन्हित डाडासीबा, नंगल चौक, निचला भलवाल, जम्बल, बस्सी, दोदरा, रोड़ी-कोड़ी, गुरनवाड, अप्पर भलवाल, बठरा, लग, लंडियाडा, कस्बा जागीर, भनेड, रैल, वाड़ी, घमरुर, घाटी, नारी, रिड़ी कुठेड़ा, जंडौर, अमरोह, कोटला बेहड, कस्बा कोटला, गोरालधार, हलेड, स्यूल, न्याड, उझे खास, टिप्परी, त्यामल, स्वाणा व बढल आदि क्षेत्र शामिल हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते रखवाल लाहड़ डाकघर अप्पर घलोर के दो युवकों ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उक्त दोनों युवकों को इलाज हेतु सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में दोनों युवकों को आगामी इलाज हेतु (आरपीजीएमसी) टांडा रेफर किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त दोनों युवकाें में से कोई भी बयान देने की हालत नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरपीजीएमसी टांडा में इलाज के दौरान 21 वर्षीय अभिषेक सुपुत्र तेज सिंह की मृत्यु हो गई है, जबकि 19 वर्षीय अमन सुपुत्र पवन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर बीएड कॉलेज के विभाग में सत्र 2020-22 के पास छात्र-छात्राओं के लिए द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। सतीश मेहता डयु टॉक आकदमी के डायरेक्टर द्वारा छात्रों के लिए चर्चा एवं साक्षात्कार किए गए, जिसमें से छह छात्र-छात्राओं का असिस्टेंट इंग्लिश ट्रेनर की ट्रेनिंग के लिए चयन किया गया। उन्हें स्टाइपंड और प्री प्लेस्मेंट आफ़र भी दिया गया। इस चयन के लिए जिसने शिक्षण विषय अंग्रेज़ी के साथ बीएड कर चुके छात्रों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। प्रधानाचार्य डॉ. निशा, डिप्टी डायरेक्टर आदिल एवं हूसेन ज़ैदी ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाए दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । नालागढ़ अडाणी सीमेंट ने हिमाचल प्रदेश में स्थित नालागढ़ और एशियाई इकाइयों में ट्रक चालकों के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित पुरस्कार और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कुल 20 ट्रक ड्राइवरों को उनके सुरक्षित ड्राइविंग कौशल और उच्चतम यात्राओं के लिए चैंपियंस के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए ट्रक चालकों में से एक अजय कुमार ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा और कल्याण का ख्याल रखने के लिए कंपनी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। जब हमारी बिरादरी को हमारे काम के लिए पहचाना जाता है, तो हम प्रोत्साहित महसूस करते हैं और यह हमारे ड्राइवर भाइयों को प्रेरित करता है। हमें सड़क सुरक्षा से जुड़ी ब्रीफिंग और सबक से बहुत फायदा हुआ है, जिससे हमें अपने ड्राइविंग कौशल में सुधार करने में मदद मिली है। कार्यक्रम में चालक समुदाय की भारी भागीदारी देखी गई, जिसमें लगभग 50 चालकों ने भाग लिया। अडाणी सीमेंट नियमित रूप से सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को संस्थागत बनाने के लिए अपने सभी संयंत्रों में ट्रक चालकों के साथ जुड़ता रहा है, जिसमें चालकों को किसी भी घटना की सीख के बारे में भी अपडेट किया जाता है। यह अन्य चालकों को भी प्रेरित करता है कि वे सम्मानित चालकों का अनुसरण करें, ताकि जल्द ही उनके प्रदर्शन में सुधार हो सके।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई द्वारा नव कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का सत्र 2022-2023 का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रंशात शर्मा चुनाव अधिकारी व जिला संगठन मंत्री अवनीश शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस सत्र के इकाई अध्यक्ष के रूप में प्रीतम और इकाई सचिव के रूप में चंद्र शेखर को चुना गया उपाध्यक्ष के रूप मे बरचंद, नरेश चौहान, पूनम, आकाश, वंदना तथा सह सचिव अनिता, रजत, ट्विंकल, आरती को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया संयोजक मोहन सह संयोजक, सुधीर एसएफएस संयोजक, रवीना, सह प्रमुख भावना, एसएफडी संयोजक मनीषा, सह संयोजक अविनाश, राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख, खूबे राम सह प्रमुख काजल खेल आयाम संयोजक भागीरथ, रक्तदान प्रमुख अजीत, सह संयोजक, ब्रम्हा, जंनजातीय कार्य संयोजक, रंजन, प्रेस सचिव, महेंद्र, सह सचिव, इंद्राजली, राजनीतिके विज्ञान विभाग प्रमुख, रविंद्र, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख निहारिका, समाज कार्य विभाग प्रमुख, दीक्षा, अर्थशास्त्रविभाग प्रमुख, गौरव, इतिहास विभाग प्रमुख अंकिता, फाइन आर्ट विभाग प्रमुख समीर कालिया, डब्ल्यू ओ एस वाई मनोज, एसीआईएल सुजॉय, छात्र उद्घोष प्रमुख, सिद्धार्थ, कौटिल्य अध्ययन मंडल, रविंद्र सह प्रमुख, अनित, सदस्य, जितेंद्र, गीता, शोभित, पंकज, सचिन, साहिल, सुरेश, स्तंज़िन, अंजलि, अभिमन्यु, अंकांक्षा व जतिन, रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान डोल-सपड़ी सड़क मार्ग पर वीपीओ मुहल, तहसील देहरा निवासी एक युवक के कब्जे से 3.42 ग्राम हीरोइन, चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान भाग सिंह पुत्र देशराज के रूप में हुई है। बरहाल उक्त आरोपी के खिलाफ ज्वालामुखी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसे आज कोर्ट मे पेश किया गया।
तिलक राज। कांगड़ा देश व प्रदेश में प्रतिष्ठित संस्थान मेडिकल कॉलेज टांडा में प्रिंसिपल भानु अवस्थी की अध्यक्षता में आज एंटी रैगिंग कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज टांडा में आने वाले नए प्रशिक्षु डॉक्टरों को रैगिंग का शिकार होने से बचाना रहा। प्रिंसिपल भानु अवस्थी ने मौके पर एंटी रैगिंग कमेटी के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए की एंटी रैगिंग कमेटी पूरी सतर्कता से अपने कार्यों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी नए प्रशिक्षु डॉक्टर को रैगिंग का शिकार न होना पड़े। उन्होंने कहा जैसा की सर्वविदित है रैगिंग को अब एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पूरी तरह से बैन लगाया हुआ है। साथ ही एंटी रैगिंग कानून भी बनाया गया है। यदि कोई भी छात्र किसी भी प्रकार से रैगिंग करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध एंटी रैगिंग कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके अंतर्गत इस कानून में उसे 3 वर्ष की सश्रम जेल व आर्थिक सजा का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी यदि रैगिंग के किसी भी केस को किसी भी रूप में अनदेखा करती है, तो उसके विरूद्ध भी एंटी रैगिंग कानून के तहत कार्यवाही करते हुए 3 वर्ष की सश्रम सजा का प्रावधान है। बैठक में उन्होंने यहां पर उपस्थित कॉलेज प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एंटी रैगिंग कमेटीयों के सदस्यों को यह निर्देश दिए कि एंटी रैगिंग कानून का सही से पालन हो इसे सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक वह कदम उठाया जाए, जो रैगिंग को रोकने के लिए आवश्यक है। मौके पर उन्होंने विभिन्न बैच के क्लास रिप्रेजेंटेटिव से बातचीत की तथा उनसे रैगिंग संबंधी शिकायत बारे जाना। रैगिंग से संबंधित बिंदुवार इस बैठक में प्रत्येक विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कॉलेज प्रिंसिपल भानु अवस्थी सहित डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, वरिष्ठ पत्रकार अशोक रैना, डॉ. संजीव शर्मा स्टूडेंट वेलफेयर एडवाइजर, चीफ वार्डन केएस मेहता, डॉ मनीष सरोच एंटी रैगिंग मेंबर सेक्रेट्री, डॉ विपन शर्मा बॉयज हॉस्टल वार्डन, डॉ शैलजा शर्मा, सुमन, बोध ममता चौधरी, जीवन सिं व सभी बैच का प्रेसिडेंट सेक्रेटरी राघव तथा बीएससी नर्सिंग सभी बैच की क्लास रिप्रेजेंटे मौजूद रहीं।
गगन शर्मा। साेलन एलआर बीएड संस्थान में नई शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार आयोजित किया गया। नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्वरूप बदल न जा रहा है। वर्षों से चली आ रही शिक्षा पद्धति इस बात से बदल जाएगी। अब तक 3 वर्ष में होने वाला बीए बीएससी बीकॉम 4 वर्ष का होगा। साथ ही तीन स्ट्रीम नहीं जोड़ दी गई, जिसमें भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम के विशेष शामिल किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि आप प्रवेश के समय विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय चुनने का मौका मिलेगा। इससे उनका सर्वागीण विकास होगा। प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने बताया कि सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए सेमिनार का आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थियों को नयी शिक्षा नीति के बारे जागरूक कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के माहौल में छात्रों को शिक्षा के साथ ऐसा परिवेश देने की जरूरत है, जिससे कि सौहार्द व भाईचारे के साथ अनुशासन का माहौल बने। इसके लिए शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को समझने व छात्रों को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में बीएड के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने अपने विचार रखे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘अन्तधवि’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक पाठकों को ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न आयामों से परिचित करने में सहायक सिद्ध होगी। पुस्तक के लेखक संजय ठाकुर ने कहा कि ‘अन्तधवि’ ज्योतिष की साधारण किताब नहीं है, बल्कि इसमें ज्योतिष शास्त्र का वैज्ञानिक आधार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रतिपादित किया गया है।
कहा, प्रदेश की तीन औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 42 करोड़ की केंद्रीय निधि स्वीकृत फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश को पीएम गतिशक्ति योजना के अंतर्गत राज्यों को वर्ष 2022-23 में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 42 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्रीय सहायता के लिए 84 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए भेजा था। वित्त मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने 42 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के गांव राख-नगरी में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हवाई सेवा और जलवायु की दृष्टि से सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित उद्योगों के लिए उपयुक्त है। इस परियोजना की कुल लागत 35 करोड़ रुपए है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को पार्क का आकार 250 कनाल से बढ़ाकर कम से कम 1000 कनाल करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार प्रदान कर स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर उपलब्ध हों। उन्होंनंे इन परियोजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने और हिमाचल को देश का सर्वोत्तम निवेशक अनुकूल राज्य बनाने के लिए निवेश उन्मुखी नीतियां बनाने के निर्देश भी दिए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति को चिन्हित स्थानों का दौरा करने और आईटी पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा है। इस आईटी पार्क में सूचना प्रौद्योगिकी और इससे संबंधित क्षेत्रों में प्रदेश के लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। राकेश प्रजापति ने कहा कि आईटी पार्क सूक्ष्म और लघु उद्योगों के विकास में उत्प्रेरक का कार्य करेगा और नए युग के आईटी स्टार्टअप को गति प्रदान करेगा। यह राज्य में युवा उद्यमियों को देश के आईटी समूह का हिस्सा बनने और राज्य का सामाजिक और आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए स्वीकृत दो अन्य परियोजनाओं के तहत भूड और बद्दी को नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर और बिलासपुर ज़िला में खाद्य आपूर्ति के भंडारण के लिए दो नए गोदाम विकसित करने के साथ-साथ प्रदेश भर के गोदामों का रख-रखाव किया जा रहा है।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रदीप कोंडल रहे बताैर मुख्यातिथि नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद जयसिंहपुर कॉलेज में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रदीप काैंडल जी रहे। उन्होंने सभी खेल प्रतिभागियों को एक खेल प्रतियोगिता के तहत विशुद्ध खेल भावना अपनाने को प्रेरित किया और यह भी मार्गदर्शन किया कि खेल में हार और जीत तो लगी रहती है। जो खिलाड़ी हारता है वह जीतने वाले के साथ बिना किसी वैर भाव के हाथ मिलाता है और अपनी पराजय की कमियों को सच्चे मन से समझकर स्वीकार करता है। यही खेल भावना के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है। आयोजन की शुरुआत संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम और मार्च पास्ट से हुई। खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 800 मीटर की दौड़ से हुआ। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान निखिल कुमार द्वितीय स्थान आर्यन, तृतीय स्थान सौरव ने प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान विशाल, द्वितीय स्थान सौरव बगैर तृतीय स्थान आयुश ने प्राप्त किया। 400 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान, प्रिया द्वितीय स्थान, सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान अक्षय, द्वितीय स्थान पर विशाल व तृतीय स्थान अरुन ने प्राप्त किया। 200 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर रिया, द्वितीय स्थान पर भारती व तृतीय स्थान पर आरती ने प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में अक्षय प्रथम स्थान पर सौरव द्वितीय स्थान पर विशाल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला दौड़ में प्रिया प्रथम स्थान पर उज्जवल द्वितीय स्थान पर तनवी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष शॉर्टकट में हर्ष प्रथम स्थान पर राहुल द्वितीय स्थान पर और अभिनव तृतीय स्थान पर रहे।
पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर हो रहा है पौधों का वितरण मदन सांवरिया । निरमंड निरमंड और आनी उपमंडल के बागवानों के लिए सेब सहित अन्य फलों के पौधों का आवंटन 26 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसमें पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर पौधों का आवंटन किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ उद्यान आनी डॉ उत्तम पराशर ने बताया कि बागवान पौधों के लिए बागवान प्रसार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, व विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। ये पौधे और किस्में होंगी उपलब्ध राज्य की जलवायु परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न प्रकार की किस्मों के पौधे जिस क्षेत्र की समुद्रतल से 4500 से 6000 फीट की ऊंचाई के लिए स्कारलेट स्पर 2, जैरोमाइन, रैड कैप, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, शैलेट स्पर, गेलगाला (पी) रैडलम गला( पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि 6000 से 7500 फीट की ऊंचाई के लिए रैडब्लॉक्स, जैरोमाइन, गेलगाला (पी) सन फ्यूजी (पी) रैडलम गला (पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) 7500 से ऊपर के क्षेत्रों के लिए जैरोमाइन, रैड कैप बोलटड, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, टौलर स्पर, गेलगाला (पी), रैडलम गाला (पी), फ्यूजी (पी) व ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी किस्मों के फल पौधे बागवानी विभाग कार्यालय आनी, बागवानी विभाग कार्यालय निरमंड में वितरित किए जा रहे हैं। पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर जिन बागवानों ने पूर्व में मांग की है, उन बागवानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ साथ बागवान चैरी, पलम व नाशपाती के अच्छी किस्मों के पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।
कॉमर्स की कक्षाएं आरंभ करने की तलाशी जाएंगी संभावनाएं मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर (बड़सर) स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसलिए वे जीवन में एक बड़ा लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को संस्कारित शिक्षा दें और उनकी प्रतिभा को निखारने एवं तराशने के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। विधायक ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर सोहारी स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं आरंभ करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इससे पहले प्रधानाचार्य ने विधायक का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के नगरोटा और पालमपुर उपमंडल में विकासात्मक कार्यों को लेकर भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त नगरोटा और पालमपुर उपमंडल में फील्ड विज़िट के दौरान मॉडल स्कूल और अन्य विकासात्मक कार्यों को लेकर भूमि का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला में बनने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने निर्देश दिए हैं और इसी संबंध में प्रशासनिक अमले ने भूमि के मुआयने के लिए कवायद तेज कर दी है। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा रोहित राठौर और एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया भी उपस्थित रहे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्याें में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा के उचित समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में लंबित विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए विभागों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यें में गुणवत्ता को लेकर भी प्रशासन द्वारा सख्त हिदायत दी गई है। इसके बाद उपायुक्त ने नगरोटा और पालमपुर में संचालित विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर उचित मूल्य की दुकानों में बेचे जा रहे उत्पादों और जरूरी सामान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कोपड़ा पंचायत उप प्रधान ने बताया, दिसंबर में मिला आधा ही राशन पंकज सिंगटा । नूरपुर उपमंडल नूरपुर की ग्राम पंचायत कोपड़ा के उपप्रधान ने एसडीएम नूरपुर से मिलकर उपभोक्ताओं को आधा राशन मिलने की समस्या बताई। उपप्रधान सुरिंद्र सिंह ने गांव वासियों की ओर से हस्ताक्षरित शिकायत पत्र भी एसडीएम को सौंपा। उपप्रधान सुरिंद्र ने बताया कि कोरोना काल में राहत के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से देश के हर पात्र व्यक्ति को पांच किलोग्राम मुफ्त चावल और गेहूं दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से यह गेहूं और चावल तो पूरे आ रहे हैं, मगर हिमाचल की कई पंचायतों में यह आधा ही मिल पा रहा है। कोपड़ा पंचायत में पांच से छह क्विंटल तक का गेहूं और चावल पहुंच ही नहीं पाया है। उपभोक्ताओं को दिसंबर महीने में मुफ्त राशन आधा ही मिला है। इससे ग्रामीणों में खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। उपप्रधान सुरिंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत के लोगों ने उनके पास शिकायत की थी कि उन्हें कम राशन दिया जा रहा है। इस बारे में फूड इंस्पेक्टर से मिलकर पूछा तो उन्होंने बताया कि पीछे से ही सप्लाई कम आई है। प्रधान ने मांग की है कि मामले की उचित जांच करवा कर पता लगाया जाए कि पीछे से सप्लाई पूरी आने के बावजूद पंचायतों को पूरा राशन क्यों नहीं मिल पा रहा है। लोगों को बचा हुआ राशन मुहैया करवा कर राहत प्रदान की जाए। वहीं, इस बारे में एसडीम नूरपुर अनिल भारद्वाज ने बताया कि राशन पूरा ना मिलने की शिकायत लेकर कोपड़ा पंचायत के प्रतिनिधि शुक्रवार को उनसे मिले हैं।उनकी मांग पर यह मामला जांच के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग में प्रेषित कर दिया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला कांगड़ा में पहला दौरा ऐतिहासिक होगा। परिधि गृह धर्मशाला में मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में शाहपुर विधानसभा के क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले हफते में विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना तय है और इसी दौरान कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए एक भव्य जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। केवल पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा बड़ी उत्सुकता से मुख्यमंत्री के स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ एक बैठक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।
राज्य से आये 500 फनकारों ने बिखेरे कला के विभिन्न रंग फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला कांगड़ा के धर्मशाला खेल परिसर में 28 दिसंबर से आयोजित तीन दिवसीय 38वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन आज शुक्रवार को हुआ। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के दौरान प्रदेश भर से आए करीब 500 प्रतिभागियों ने हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत की अनूठी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस तीन दिवसीय युवा उत्सव के दौरान प्रदेशभर से आए युवाओं ने 11 प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। खेल परिसर धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन के मौके पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा। प्रतियोगिता के विजेता युवा कर्नाटका में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए जाएंगे। इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने युवा उत्सव के प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल समृद्ध संस्कृति का वाहक है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों युवाओं की शिरकत करने से पता चलता है कि हमारे युवा अपनी संस्कृति को सहेजने में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के युग में अपनी संस्कृति को सहेजना हर युवा का कर्तव्य है। उन्होंने विजेता रहे प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं और कलाकारों के उत्थान के लिए यह सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में नौ विधायक राष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए हर संभव व्यवस्था करेगी, जिससे उन्हें अपने कौशल को निखारने में सहयोग मिलेगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तत्वाधान में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिमाचली संस्कृति की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। युवा उत्सव में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित युवाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोकगीतों और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। यह रहे विजेता तीन दिनों तक चले राज्य युवा उत्सव में प्रदेश के लगभग 500 युवा कलाकारों ने अपनी विधाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विजेता कलाकारों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इनमें लोक नृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर जिला बिलासपुर, द्वितीय स्थान पर जिला कांगड़ा और तृतीय स्थान जिला चम्बा की टीमें रहीं। एकांकी (वन एक्ट प्ले) में प्रथम स्थान पर सिरमौर, दूसरे स्थान पर कांगड़ा और तीसरे स्थान पर शिमला और बिलासपुर के दल रहे। वहीं लोक गीत प्रतिस्पर्धा में कुल्लू जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं चम्बा और हमीरपुर जिला ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक/लोक वाद्य यंत्र प्रतिस्पर्धा में सिरमौर, चंबा और ऊना जिला क्रमानुसार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन प्रतिस्पर्धा में सिरमौर जिला प्रथम, शिमला जिला द्वितीय और चम्बा जिला तीसरे स्थान पर रहा। हारमोनियम वादन में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सितार वादन में प्रथम स्थान पर कांगड़ा, दूसरे पर चम्बा और तीसरे पर जिला मण्डी के कलाकार रहे। तबला वादन में प्रथम कुल्लू, दूसरे पर सोलन और चम्बा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चम्बा, शिमला और ऊना जिले ने बांसुरी वादन में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कत्थक नृत्य में जिला सोलन प्रथम, जिला हमीरपुर द्वितीय और जिला बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहे। वाग्मिता (आशु भाषण) में सिरमौर के अजय शर्मा ने प्रथम और वहीं कांगड़ा जिला के अमन और नितिश कुमार ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रहीं प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियां राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले रहे प्रतिभागियों की कला को परखने के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित हस्तियां निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। जिनमें पद्मश्री विद्यानन्द सरैक, करनैल राणा, अच्छर सिंह परमार, संजय सूद, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, कुलदीप गुलेरिया, यादविंदर शर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा, सतीश पुजारी, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. टेक चन्द और विशाल ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक युवा एवं खेल विभाग माकहन दत्त, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, अजय बबली, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रदेश भर से आए युवा कलाकार उपस्थित रहे।
नेहा पराशर । गगरेट दौलतपुर क्षेत्र के निजी स्कूल स्कॉलर स्टेयरस चलेट में प्रदेश स्तरीय तलवारबाजी अंडर-14 वर्ग का अभ्यास कैंप का शुभारंभ 28,दिसंबर को हुआ। इस कैंप में प्रदेशभर से 19 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यास कर रहे हैं, जिसमे अनुभवी राष्ट्रिय स्तर के खिलाड़ी उन्हें खेल की बारीकियों से अवगत करवा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में होने वाली राष्ट्रिय स्तर के खेलों केरल के कोचिन में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कैंप में कड़ी मेहनत कर रहे हैं व खूब पसीना बहा रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छाप छोड़ सकें। इस कैंप में हरियाणा से राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम पंवर विशेष कोच बच्चों को तलवारबाजी की आधुनिक तकनीक सिखा रहे हैं और उनका हुनर निखार रहे हैं। हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य एसके पराशर, हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संग के प्रदेश अध्यक्ष शादि लाल गोस्वामी प्रदेश संघ के महासचिव अतुल ठाकुर, स्कॉलर स्टेयरस स्कूल संचालक हर्ष शर्मा उपस्थित रहे। शादि लाल गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में तलवारबाजी का स्तर ऊंचा उठाने के लिए संघ की प्रयासरत हैं तथा भविष्य में भी तलवारबाजी संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार ग्राम पंचायत पटाबरावरी में कुछ दिनों पहले अज्ञात लोग रात को एक बैल व एक गाय को बेसहारा छोड़ गए, जो किसानों की फसल को तो नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही लावारिस बैल लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। यह जानकारी पूर्व बीडीसी सदस्य डीडी कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेसहारा छोड़े पशु लोगों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। लोग जब इन्हें खेतों से हटाने की कोशिश करते हैं, तो यह लोगों के पीछे भागकर उनपर हमला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव पटाबरावरी के 82 वर्षीय बुजुर्ग किरपा राम पर भी इस आवारा बैल ने हमला कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाना पड़ा। इन बेसहारा पशुओं का पूरे क्षेत्र में खाैफ बना हुआ है। डीडी कश्यप व अन्य ग्रामीणों वन विभाग हिमाचल प्रदेश वर्ड लाइफ विंग तथा पशु पालन विभाग से आग्रह किया है कि इन बेसहारा पशुओं को शीघ्र पकड़कर गौ शाला में छोड़ा जाए, ताकि किसानों की फसल व जानमाल की सुरक्षा हो सके। डीडी कश्यप ने बताया कि स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी को भी इसकी जानकारी दी है और इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
पंकज सिंगटा । धर्मशाल जीसीटीई धर्मशाला ने बहुउद्देश्यीय हॉल में आज म्यूजिक टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल आरती वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर देवी सरस्वती की वंदना के साथ डॉ. चारु शर्मा और जीसीटीई धर्मशाला के स्टाफ सदस्यों के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जीसीटीई धर्मशाला के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शास्त्रीय गीतों में ऋषभ कालिया व स्वाता, पश्चिमी गीतों में अंजू व सलोनी, देशभक्ति गीतों में सुषमा व मनीषा कुमारी व लोकगीतों में करण व अदिति राज चौहान विजेता रहे। महात्मा गांधी हाउस इस कार्यक्रम का आयोजक था और महात्मा गांधी हाउस की प्रभारी प्रो. युगराज सिंह और प्रो. बबीता कुमारी ने बहुउद्देश्यीय हॉल में सभी दर्शकों की उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में प्रो. प्रीति प्रभा, प्रो. रीनू चौधरी और प्रो. अंजली शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में रितू, सुरज, अदिति, मोहित और शवनम का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आरती वर्मा तथा शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला स्कॉउट्स एंड गाइड्स के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेेंट कर उन्हें संगठन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने स्कॉउट्स एंड गाइड्स द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए समाज की भलाई के लिए विभिन्न गतिविधियों का विस्तार करने को कहा।
जन शिकायतों के निवारण के लिए नवोन्मेषी योजनाएं शुरू करने पर दिया जाएगा बल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां टूटीकंडी के समीप बहुमंजिला पार्किंग भवन का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में किराए के निजी भवनों में क्रियाशील प्रमुख कार्यालयों को इस भवन में समयबद्ध तरीके से स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिसर में सभी खाली दीवारों पर विशाल खिड़कियों का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि उचित हवा एवं रोशनी का प्रवाह हो सके। उन्होंने कहा कि पार्किंग की ऊपरी मंजिलों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि इस पार्किंग में किसी भी निजी बस को खड़ा नहीं होने दिया जाए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यालय का भी दौरा किया और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने लोगों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से स्वचालित प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए व्हाट्स ऐप, चैट बॉट्स एवं वॉयस बॉट्स जैसी नवोन्मेषी योजनाएं शुरू करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश रेपसवाल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी। विधायक अनिरुद्ध सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सुभासीष पंडा एवं देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियाेगिताओं का हुआ आयाेजन तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में छात्राओं की प्रतिभा को उभारने के लिए टेलेंट हंट का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मॉडलिंग, फेस पेंटिंग, माइम एक्ट, मिमिकरी, हेयर स्टाइल, स्लोगन राइटिंग, नेल आर्ट, ऐड मेड, सोलो सांग, सोलो डांस, पोस्टर मेकिंग, क्रेटिव राइटिंग, कविता-पाठ व इनोवेटिव ड्रेस आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में शरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ स्कालर्ज इंटरनेशनल कि प्रधानाचार्या आरती शर्मा ने भी अपनी भागीदारी दी। कॉलेज पधारने पर मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज की नारी जलती मशाल के समान है, जहां भी जाती हैं, प्रकाश ही बिखेरती हैं। अपने आंतरिक और बाह्य प्रकाश के बलबूते पर ही हमने देवी तुल्य स्थान हासिल किया है। इसलिए हमें डरकर नहीं, डटकर मुसीबतों का सामना करना है। हमेशा कदम आगे बढ़ाना है और आसमान की बुलंदियों को छू जाना है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी फिर से अपने पैर पसार रही है। इसलिए हमें स्वयं और संबंधियों की सेहत को मध्यनजर रखते हुए दो गज दूरी और मास्क का प्रयोग करना है।क्योंकि आप देश का सुनहरा भविष्य हो इसलिए आपको सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जब आप स्वस्थ रहेंगे, तभी इस प्रकार की गतिविधियों में कर भाग ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने छात्राओं के सुखद भविष्य की कामना की। नेल पेंटिंग में कविता प्रथम, शैलजा द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय रही। हेयर ड्रेसिंग में कविता प्रथम, सिमरन कौर द्वितीय तथा अंकिता तृतीय रही।मेंहदी प्रतियोगिता में सोनिका प्रथम, रशिका द्वितीय और कंचन तृतीय रही। फेस पेंटिंग में ज्योति प्रथम रही। पोस्टर मेकिंग में वैशाली प्रथम, दीक्षा द्वितीय व अर्पणा तृतीय रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में वैशाली प्रथम, राखी द्वितीय रही। ग्लास पेंटिग में दीक्षा चौधरी प्रथम, पलक द्वितीय व मनीषा तृतीय रही। मॉडलिंग में ऋषिका प्रथम, समीक्षा द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर रही।
मीनाक्षी साेनी । हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को बाल्यकाल से ही राष्ट्रहित संघर्ष और त्याग के मूल्यवान संस्कारों से सुशिक्षित करने वाली उनकी माता श्रीहीरा बेन मोदी जी का सार्थक जीवन सबके लिए प्रेरणस्वरूप है। ईश्वर के प्रति अटूट आस्था रख कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हुए आपने एक कोहिनूर हीरे के रूप में अपने बेटे को देश के प्रति समर्पित कर दिया, जो आज विश्व भर में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता जी के देहांत पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को वह अपने श्री चरणों में स्थान व इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल प्रधानमंत्री, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां रविंदर ठाकुर द्वारा उन पर रचित गीत जारी किया। यह गीत विधानसभा चुनाव 2017 में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जीवन ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस गीत को संदीप शर्मा द्वारा स्वरबद्ध एवं अनिल ठाकुर ने संगीतबद्ध किया है। मुख्यमंत्री ने इस गीत के लिए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हीराबेन सादगी की मिसाल थीं और उनका पूरा जीवन निःस्वार्थ मूल्यों के लिए समर्पित रहा। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरंभ में अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मनीष । बिलासपुर जिला बिलासपुर में आवारा व लावारिस कुत्तों से निजात के लिए जिला स्तरीय डॉग एडॉप्शन स्कीम चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आज बचत भवन में जिला स्तर पर आवारा कुत्तों से निजात के लिए आयोजित बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बताया कि आवारा व लावारिस कुत्तों से पेश आ रही समस्याओं से निपटने के लिए आज बैठक में 2 पहलुओं पर चर्चा कर योजना तैयार की गई है, जिसके तहत पशुपालन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर लावारिस कुत्तों की नसबंदी की जाएगी, ताकि इन कुत्तों की जनसंख्या को बढ़ने से रोका जा सके और जिला में व्यक्तिगत व सामुदायिक स्तर पर कुत्ते को गोद लेने की योजना चलाई जाएगी। समुदाय स्तर पर जिसमें कोई भी संगठन, व्यापार मंडल, महिला मंडल और युवा मंडल इन लावारिस कुत्तों को गोद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में शहर में आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए सेंटर बनाए जाएंगे और आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उपायुक्त ने जिला के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के चुने गए पार्षदों को आगामी जनरल हाउस में लावारिस कुत्तों को गोद लेने वाले लोगों के लिए निःशुल्क पार्किंग स्लॉट, वार्षिक कचरा शुल्क से छूट व मुफ्त टीकाकरण आदि की सुविधाएं देने की पेशकश आदि पर विशेष चर्चा करने के निर्देश दिए और नगर परिषद एवं नगर पंचायत स्तर पर भविष्य में आवारा व लावारिस कुत्तों को गोद लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए और बेहतर योजनाएं बनाने के सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि गोद लिए गए लावारिस कुत्तों को पशुपालन विभाग द्वारा रेबीज के टीके मुफ्त में दिए जाएंगे और समय-समय पर इन कुत्तों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अब तक 40 से अधिक कुत्तों को गोद लिया जा चुका है। उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि शिमला में आयुक्त नगर निगम रहते हुए उन्होंने डॉग एडॉप्शन स्कीम को चलाया था, जिसके तहत शहर वासियों को आवारा व लावारिस कुत्तों को गोद लेने पर निःशुल्क पार्किंग, स्लॉट वार्षिक कचरा शुल्क से छूट व मुक्त टीकाकरण आदि की सुविधाएं दी। शिमला शहर में 200 से अधिक आवारा कुत्तों को डॉग लवर्स ने गोद लिया है। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस योजना को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि बिलासपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को आवारा व लावारिस कुत्तों से निजात मिले। इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष बिलासपुर कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं श्याम शर्मा, पार्षद पंकज धीमान, उर्वशी वालिया ईओ एमसी, सचिव विनोद कुमार तलाई और प्रतिमा श्री नैना देवी जी से बैठक में उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी दी करियाडा सहकारी सभा समिति के सचिव सुरेंद्र ठाकुर की कार्यशैली को देखते हुए सर्वसहमति से प्रदेश कृषि सहकारी सभाए कर्मचारी संघ ब्लॉक ज्वालामुखी का लगातार दुसरी बार चेयरमैन मनोनीत किया गया। वहीं, इस दौरान करियाडा सोसायटी मे पहुंचें नव निर्मित संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर को करियाडा सहकारी सभा समिति के चैयरमैन अजीत लाल आदि अन्य तमाम पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्बागत किया। वहीं, इस मौके पर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जो मुझे दायित्व सौंपा गया है, इससे पहले की तरह आगे भी कड़ी मेहनत व ब्लॉक संघ के नव निर्मित वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता राम वालिया "महासचिव रजनीश कुमार, संग़ठन सचिव राम कृष्ण, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, अजय कुमार, सुसील कुमार व अन्य तमाम सदस्यगणों के सहयोग से सहकारी सभाओं के उत्थान व उनमे तैनात कर्मचारियों को पेश आने वाली सम्सयाओं को समय समय पर उठाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल मे बनी नई सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से भी प्रदेश कृषि सहकारी सभाओ के उत्थान के लिए काफी उम्मीदे हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल के छात्रों ने हमीरपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान और ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन का भ्रमण किया। बच्चों ने संस्थान में चलाई जा रही विभिन्न इंजीनियरिंग की शाखाओं और उनमें चयन प्रकिया के बारे में जाना। ऑडिटोरियम हॉल में बच्चों को प्रेरक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सूर्यवंशी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। बच्चों ने उन्हें नीम का पौधा भेंट किया। तदोपरांत बच्चे ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन में गए, जहां अधिकारी डॉ. सुमन ने बच्चों को रेडियो कार्यक्रमों को तैयार करने और उनके प्रसारण से जुड़ी जानकारियों को विस्तार पूर्वक साझा किया। मुख्याध्यापिका सरोज देवी ने कहा कि बच्चों का यह भ्रमण बहुत ही आनंदमय रहा और बच्चों ने बहुत कुछ सीखा जो इन के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। अध्यापक सुनील धीमन, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष देवराज, सदस्य सुनीता देवी और अलका रानी इसमें विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर पुलिस चौकी डाडासीबा क्षेत्र के स्वाणा पंचायत के वार्ड नंबर 4 के मदियाडा गांव के एक 39 वर्षीय युवक राकेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के भतीजे नीरज कुमार ने बताया उसके दादा ने उसे फोन कर सूचना दी कि चाचा ने जहर खा लिया है, जिसके पश्चात वह शीतला में अपनी दुकान से चाचा के घर पहुंचाऔर वहां से चाचा को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी लाया गया। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी लाने के पश्चात डॉक्टरों ने जान बचाने की पूरी कोशिश की, परंतु अंत में राकेश ने अंतिम सांस ली। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टर शिवा ने बताया कि 39 वर्षीय राकेश कुमार पंचायत स्वाणा को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी इलाज के लिए लाया गया था, परंतु इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मौके पर पहुंची डाडासीबा पुलिस के जांच अधिकारी रजनीश कुमार बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की सूचना मिली, जिसके पश्चात वह सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचे और मृतक के परिजनों के बयान कलम बंद किए और लाश को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा। मौका पर स्वाणा ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर 11 केवी गरली फीडर कि जरूरी रखरखाव हेतु 30 दिसंबर काे विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेंगी, जिसके अंतर्गत आने वाले गाय बणी, गरली, सेहरी, मुहीं अथवा आस-पास वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी ई. तिरलोक मतलोटिया विद्युत उपमंडल प्रागपुर ने दी और जनता से सहयोग कि अपील कि जाती है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशिष्ठ शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशिष्ट शिविर में मुख्य रामशीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कॉलजी ने बच्चों को सात दिवसीय विशिष्ट शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए धन्यवाद दिया। इस विशिष्ट शिविर में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्वय सेवियों ने प्रस्तुत किए, जिनमें पल्लवी और सहेलियों ने सरस्वती बंदना, खुशी, पलक व कोमल आदि ने में प्रस्तुति दी तथा सुनैना ने नृत्य किया। इस समापन समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्षम अधिकारी प्रो. ओंकार चंद ने मुख्यातिथि एवं स्वय सेवियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में प्रो. रेनू डोगरा नविता देवी विजय, खुशी राम, भगत, संताेष, संजय, मुकेश व संगत उपस्थित रहे।
वितरण समारोह विधायक आशीष शर्मा ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को ट्विंकल स्टार इंटरनेशनल स्कूल धनेड़ के वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रताप वर्मा समेत अन्य स्टॉफ सदस्यों व लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एसपी शर्मा ने की, जबकि विधायक आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति शर्मा और डॉ. राम रत्न शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर बच्चों ने चक दे इंडिया..., मुझे माफ़ करना ओम साईं राम..., ढाठू वालिये..., रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए..., सहित अन्य गानों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें। विधायक ने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चे मंच पर आकर कोई न को प्रस्तुति आवश्य दें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अंदर की झिझक खत्म होती है। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें और धार्मिक ग्रंथों के बारे जरूर पढ़ाएं। भगवत गीता के सार में भी लिखा है कि जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है, वो अच्छा हो रहा है और जो होगा अच्छा होगा। इस धारणा पर चलने वाले कभी निराश नहीं होते और कामयाबी उनके कदम चूमती है। इस मौके पर उन्होंने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ओर से 20 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा नववर्ष के उपलक्ष्य डाडासीबा में व्यापारी वर्ग की तरफ से दूसरे वर्ष भी 2 जनवरी सोमवार को व्यापारियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा अस्पताल रोड तालाब के पास लगाया जा रहा है।
विनायक ठाकुर । देहरा 13 जनवरी को प्रागपुर बाजार में पारंपरिक रूप से शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का आगाज होगा। प्रागपुर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में तहसीलदार रक्कड अमित कुमार ने यह जानकारी दी। तहसीलदार ने मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि प्रागपुर में होने वाला राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला न केवल प्रागपुर अपितु पूरे प्रदेश की शोभा बड़ाने वाला कार्यक्रम है। अतः इसके संचालन और सूव्यवस्था में कोई भी कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी को परंपरा के अनुरूप परागपुर में लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर टैंट व्यवस्था व सजावट, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं स्वागत व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सुनिश्चि की गई। इस अवसर पर प्रधान प्रागपुर मदन गोपाल, प्रधान वणी बिन्दु ठाकुर, प्रधान अप्पर प्रागपुर मीना कुमारी, नायब तहसीलदार प्रागपुर अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार देहरा प्रवेश कुमारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
चरान, मांझी और मनूनी खड्ड के तटीकरण को बनाई जा रही परियोजना हर साल 1300 हैक्टेयर भूमि का बाढ़ से होगा बचाव, सालाना बचेंगे 25 करोड़ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला क्षेत्र की तीन मुख्य खड्डों चरान, मांझी और मनूनी के तटीकरण पर 150 करोड़ रुपए खर्चे जाएंगे। इससे एक ओर जहां हर साल करीब 1300 हैक्टेयर भूमि का बाढ़ से बचाव होगा। वहीं, सालाना 25 करोड़ रुपये के नुकसान को भी बचाया जा सकेगा। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह जानकारी आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग को तटीकरण परियोजना का विस्तृत प्राकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग इन तीन खड्डों के तटीकरण को लेकर मॉडल स्टडी के कार्य के लिए केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र पुणे की मदद लेगा। इस कार्य पर करीब 32 लाख रुपए व्यय होंगे। विभाग ने राजस्व विभाग के प्रधान सचिव को यह धनराशि मुहैया कराने की डिमांड भेजी है, जल्द ही पैसा स्वीकृत करा के काम को आगे बढ़ाया जाएगा। अगले तीन महीने के भीतर परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके उपरांत करीब 150 करोड़ रुपए की इस परियोजना को स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल आयोग को भेजा जाएगा। समयबद्ध होगा कार्य, सिंचाई कूहलों का भी होगा बचाव सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की स्वीकृति मिलते ही परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए समयबद्ध कार्य किया जाएगा। इससे धर्मशाला के अंतर्गत बड़े क्षेत्रफल में भूमि का बाढ़ से बचाव होगा और लोग सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। तटीकरण से क्षेत्र में बहने वाली सिंचाई कूहलों को भी बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। इसके उपरांत खड्डों के किनारों का साैंदर्यीकरण कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस वजह से महत्वपूर्ण है ये परियोजना गौरतलब है कि धर्मशाला क्षेत्र में बहने वाली तीन मुख्य खड्डों चरान, मांझी और मनूनी में बरसात में बाढ़ के कारण उपजाऊ भूमि का कटाव व अन्य जान-माल का नुकसान होता है। धर्मशाला क्षेत्र में चरान खड्ड की कुल लंबाई 9 कि.मी है तथा इसके अंतर्गत हर वर्ष 350 हैक्टेयर भूमि को बाढ़ से नुकसान पहुंचता है। इस कारण हर वर्ष लगभग 7 करोड़ रुपए का नुकसान होता है। वहीं, मांझी खड्ड जिसकी कुल लम्बाई 16 किलाेमीटर है तथा इसके अंतर्गत बाढ़ से हर वर्ष 500 हैक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचता है, जिस कारण हर वर्ष लगभग 10 करोड़ रुपए की हानि होती है। मनूनी खड्ड की कुल लम्बाई 12 किलाे मीटर है तथा इसके अंतर्गत बाढ़ से हर वर्ष 450 हैक्टेयर भूमि का कटाव है तथा हर वर्ष करीब 8 करोड़ रुपए का नुकसान होता है। इन खड्डों के तटीकरण होने से हर वर्ष लगभग 1300 हैक्टेयर भूमि का कटाव रोका जा सकेगा तथा सालाना लगभग 25 करोड़ रूपए की धनराशि के नुकसान को बचाया जा सकेगा।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की बैठक धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा बैडमिंटन के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कांगड़ा वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि जिला स्तरीय वेटरन प्रतियोगिता 28 एवं 29 जनवरी को इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग के, 40 आयु वर्ग के, 45 आयु वर्ग के, 50 आयु वर्ग के, 55 आयु वर्ग के, 60 आयु वर्ग के, 65 आयु वर्ग के, 70 आयु वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबलों खेले जाएंगे, जो इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहेगा, वह आने वाले समय में जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए पंजीकरण का लिंक 5 जनवरी से शुरू किया जाएगा तथा 25 जनवरी तक किया जाएगा। इस बैठक में विशेष रूप से विशाल मिश्रा, सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, संदीप ढींगरा, पंकज चड्डा व करम चंद राठौर उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। बड़सर/हमीरपुर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वीरवार को राजकीय हाई स्कूल करेर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतरीन सुविधाओं से युक्त शिक्षण संस्थान स्थापित करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपने घर के पास ही आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगीं और वे बड़े-बड़े शहरों के महंगे स्कूलों के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे। इंद्र दत्त लखनपाल ने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें। इससे बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा और वे देश एवं समाज के लिए बेहतर योगदान दे सकेंगे। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसलिए शिक्षक इन बच्चों को तराशने के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। इस अवसर पर विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यध्यापक ने विधायक का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, स्कूल के शिक्षक, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विश्व पोलियो दिवस 24 अक्तूबर, 2022 को देखते हुए आज (गुरूवार) काे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से विश्व पोलियो दिवस सिविल अस्पताल शाहपुर में मनाया गया। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि भारत में 2011 के बाद कोई भी पोलियो का केस रिपोर्ट नहीं हुआ है और 2014 में भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। इस स्तर को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि हम पोलियो के प्रति जागरूक रहें। क्योंकि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस रिपोर्ट हो रही हैं, जिसके कारण भारत में भी यह आशंका बनी रहती है। इसलिए हमें सावधानी रखना अति आवश्यक है। आगे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना ने बताया की पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो एक कीटाणु से होता है तथा फीको ओरल रूट द्वारा शरीर में प्रवेश करता है। इसके लिए हमारे आसपास का वातावरण साफ-सुथरा होना चाहिए। खाने से पहले शौच जाने के बाद हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोने चाहिए। इसी क्रम में आगे जानकारी देते हुए डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि हम टीकाकरण सारणी में पोलियो की बूंदे डेढ़ महीने, ढाई महीने, साढे़ तीन महीने में पिलाते हैं। इसके साथ ही डेढ़ महीने तथा साढे़ तीन महीने में फ्रेक्शनल आईपीवी का टीका भी लगाते हैं। अब सरकार ने जनवरी महीने से फ्रेक्शन आईपीबी का अतिरिक्त टीका 9 महीने के बाद एमआर के साथ देने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में रंगोली कंपटीशन भी करवाया गया तथा सभी प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी जगदंबा मेहता ने हैंड वाशिंग के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यकम मे स्वास्थ्य शिक्षिका अंजली तथा अर्चना मौजूद रहे।
एलआर कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा वीरवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएड के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पांच टीमों में बंटकर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विज्ञान एवं हिमाचल से संबंधित प्रश्न पूछें गये। दूसरे चरण में खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अंतिम चरण में बीएड के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। टीम डीनिलाक्ष, ईवा और पंकज की टीम डी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर टीम सी रही जिसमें इशिता, साक्षी व रंजना शामिल है। छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन के लिए डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी और प्रधानाचार्य डॉ निशा ने उन्हें बधाई दी।
एसडीएम ने सहयोग के लिए कहा थैंक्स, लाइब्रेरी में अच्छी सुविधाएं जुटाने में मिलेगी मदद क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर आईफ्लेक्स स्कूल धनैतर चौंतड़ा ने सार्वजनिक पुस्तकालय जोगिन्दर नगर के लिए 10 हजार रुपए की धनराशि का सहयोग किया है। स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार तथा प्रधानाचार्य दीपिका वर्मा ने एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा को आज एसडीएम कार्यालय में 10 हजार रुपए की धनराशि भेंट की। एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने सार्वजनिक पुस्तकालय जोगिंद्रनगर के लिए 10 हजार रुपए की धनराशि का सहयोग प्रदान करने के लिए आईफ्लेक्स स्कूल प्रबंधन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनके इस सहयोग से पब्लिक लाइब्रेरी जोगिंद्रनगर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को ओर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। एसडीएम ने कहा कि इससे पहले भी समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सार्वजनिक पुस्तकालय जोगिंद्रनगर के संचालन के लिए पुस्तकों सहित अन्य सुविधाएं जुटाने में जोगिंद्र प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की भविष्य में भी लोग इसी तरह सार्वजनिक पुस्तकालय के बेहतर संचालन एवं अच्छी सुविधाएं जुटाने में प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत देहरा अधिवक्ता बार एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को संपन्न हुए, जिसमें वर्ष 2023 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए विरेंद्र सिंह गिल को चुना गया। वहीं, उप प्रधान पद के लिए विक्रांत जीत सिंह, महासचिव पद के लिए रमन कुमार, ज्वाइंट सेकेट्ररी पद के लिए वरुण सयाल व लाइब्रेरियन के पद के लिए अतुल कुमार को चुना गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदाैरा आज हिमाचल राजकीय अध्यापक संंघ का शिष्टमंडल राज्य चेयरमैन सचिन जसवाल के नेतृत्व में विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन से मिला और उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए सरकार का धन्यवाद किया। सचिन जस्वाल ने विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन से कर्मचारियों की चिरलंबित मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने को कहा। इस अवसर पर न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरीया ने विधायक से नियमित सेवा कार्य काल दस बर्ष की सर्विस रूल्स मे संशोधन करने की मांग की और साथ में एनपीएस से रिटायर हुए कर्मचारी अधिकारी जिनकी नियमित रूप से कार्यकाल चाहे दो वर्ष या तीन वर्ष या अधिक ही क्यों न रहा हो उन कर्मचारियों अधिकारियों को भी सम्मानजनक पुरानी पेंशन दी जाए। इस अवसर पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य उपाध्यक्ष गोविंद्र पठानिया, जिला मुख्य प्रवक्ता जोगिंदर सिंह पिंका, खंड इंदौरा अध्यक्ष यशपाल, महासचिव विश्वजीत डढवाल, कोषाध्यक्ष राजेश भंदराल, उपाध्यक्ष विजय डोगरा, प्रधानाचार्य व नैशनल अवार्ड विजेता मोहन शर्मा व समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थे। पीटीएफ की तरफ से जिला कांगड़ा के मुख्य संरक्षक राजेंद्र शर्मा, खंड इंदौरा प्रधान सुरिंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार व दिनेश राणा भी उपस्थित थे। साथ में एनपीएस प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
बीमार पिता को लीवर ट्रांसप्लांट की डॉक्टरों ने दी थी सलाह बेटी ने दान किया अपना लीवर, पिता व बेटी दोनों स्वस्थ दिल्ली के नामी अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट का हुआ सफल ऑपरेशन मीनाक्षी। हमीरपुर हमीरपुर जिला की एक बेटी ने अपने बीमार पिता की जान बचाने के लिए अपने लीवर का एक हिस्सा दान किया है। बाप और बेटी इस ट्रांसप्लांट के बाद दोनों स्वस्थ हैं। दोनों ही दिल्ली के एक नामी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला हमीरपुर के टौणीदेवी के गांव कोहली की प्रिया ने लम्बे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित अपने पिता की जान बचाने के लिए अपने लीवर का एक हिस्सा ट्रांसप्लांट करवाया है। प्रिया के पिता मोहिंद्र शर्मा पूर्व सैनिक हैं। लीवर की बीमारी से पीडि़त होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद परिजनों से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद बेटे ने पिता की जान बचाने के लिए अपने लीवर का एक हिस्सा ट्रांसप्लांट करने के लिए हामी भरी थी, लेकिन बेटे का लीवर पिता के लीवर से मैच न होने के चलते यह ट्रांस्पलांट नहीं हो पाया। उसके बाद बेटी ने पिता को लीवर देने के लिए अपनी जांच करवाई तो बेटी प्रिया का लीवर अपने पिता के लीवर से मैच हो गया। बेटी की सहमति के बाद डॉक्टरों ने दोनों के लीवर ट्रांस्पलांट किए हैं। लीवर ट्रांसप्लांट होने के बाद बाप-बेटी दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। पूर्व सैनिक मोहिंद्र शर्मा की दो जुड़वा बेटियां व एक बेटा है। दिल्ली के जिस नामी अस्पताल में यह लीवर ट्रांसप्लांट हुआ है। वहीं पर प्रिया उसी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स अपनी सेवाएं दे रही है। इस सफल लीवर ट्रांसप्लांट के बाद पिता मोहिंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटी प्रिया ने मेरी जान बचाने के लिए लीवर दान देने का निर्णय लेने में एक क्षण का समय भी नहीं लगाया है। बेटी ने यह कर साबित कर दिया है कि समाज में बेटी बेटों से कम नहीं है। वहीं, प्रिया ने बताया कि पिता मोहिंद्र शर्मा लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया था। पहले भाई ने अपना लीवर ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया था, लेकिन उनका लीवर पिता के लीवर से मैच न होने के चलते ट्रांसप्लांट नहीं हो पाया। उसके बाद पिता को मैंने लीवर देने के लिए टेस्ट करवाए, जिसमें मेरा लीवर उनके लीवर से मैच हो गया। लीवर ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा है। मैं और मेरे पिता दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम पालमपुर में 4 दिवसीय डिजिटल चित्र प्रदर्शनी जिला प्रशासन के सहयोग से लगाई गई है, जिसका आज मुख्यातिथि अमित गुलेरिया उपमंडल अधिकारी पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा रिबन काटकर व ज्योति प्रज्वलित कर शुभारंभ कर दिया गया। इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों को चित्रों के माध्यम से भारत सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसके बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही साथ हमारे भारत व हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। इस चित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस चित्र प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पोस्टर पेंटिंग स्लोगन राइटिंग ओपन प्रश्नोत्तरी भी करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय स्कूल के छात्र छात्राएं व बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी वर्कर भाग ले सकते हैं व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। इस चित्र प्रदर्शनी में लोग चित्रों के माध्यम से तो जानकारी प्राप्त करेंगे ही इसके साथ ही चित्र प्रदर्शनी मैं लगी हुई बड़े एलईडी के माध्यम से चलचित्रों द्वारा भी भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ-साथ गीत नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से भी भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। यह जानकारी प्रभारी सुरजीत सिंह केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार हमीरपुर ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा केेंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू परिसर में विगत 28 दिसंबर यानी विगत दिवस "रूपक महोत्सव" नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर क्षेत्र की विभिन्न संस्थायों ने विभिन्न नाटकों का मंचन किया। इस उत्तर क्षेत्रीय रूपकमहोत्सव में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके हिमाचल को गौरवान्वित किया है। वहीं, परिसर के नाट्य निर्देशक विनोद शर्मा को सर्वोत्तम निर्देशन के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने बताया कि विनोद शर्मा ने लगभग 50 नाटक में सफल निर्देशन किया है। वहीं, परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने बताया किया कि डॉ. श्यामबाबू, पंकज, डॉ.पुरुषोत्तम, डॉ. के. मनोज्ञा एवं डॉ. योगेश मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में परिसर का दल जम्मू गया था, जहां पर परिसर के छात्र-छात्राओं ने नाटक का बड़ा ही मनमोहक प्रदर्शन किया। जिससे परिसर के दल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।उन्होंने बताया कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में पुरी (उड़ीसा) में आयोजित होने वाले "रूपकमहोत्सव" में वेदव्यास परिसर प्रतिभाग करेगा। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से वेदव्यास परिसर में प्रसन्नता का माहौल है। परिसर के समस्त प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विनायक ठाकुर : देहरा नेशनल फार्मा शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया गया। नेशनल फार्मा शिखर सम्मेलन के मुख्यातिथि फार्मास्यूटिकल कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट डॉ. मोंटू कुमार पटेल रहे। इस सम्मेलन में विभिन्न फार्मास्यूटिकल इंस्टीटूशन के प्रो. ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में फार्मेसी प्रोफेशन के बारे में चर्चा की गई। फार्मेसी शिक्षा जगत के महानायक, टीम फार्मा लोक के मेंटर एवं अविवावक प्रेरणा स्त्रोत प्रो. रूप कृष्ण खर, नेशनल फार्मा समिट-2022 में पहले सेकंड से अंतिम सेकंड तक खड़े होकर, कार्यक्रम को एक दिशा देकर सभी को अपना वहुमुल्य अनुभव एवं सभी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। सम्मेलन में फार्मलोक के पथप्रदर्शक, प्रो. डीडी संतनि, प्रो. रंजीत सिंह एवं फार्मलोक के राष्ट्रीय समन्वयक अमित झा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कथोग स्थित लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. (प्रो) एमएस अशावत को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर संसथान के प्रवन्धक एवं निर्देशक डॉ. रन सिंह, डॉ सीपीएस वर्मा एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों ने ढेरो शुवःकामनाएं दी।
मनीष । घुमारवीं राज्य सूचना आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय डिग्री कॉलेज घुमारवीं में 'सूचना के अधिकार' विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों जैसे भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चित्र कला, पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन में जिला के 8 महाविद्यालयों के लगभग 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के छात्रों ने इस प्रतियोगिता के 6 वर्गों में से तीन वर्गों भाषण, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र गौरव शर्मा ने प्रथम, प्रश्नोत्तरी में तेंजिन दोर्जे, नेहा भाटिया व आमना कुमारी की टीम ने प्रथम, चित्रकला में ओशल कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा में कॉलेज की छात्रा आकांक्षा ने निबंध लेखन में द्वितीय तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभय व अनन्या की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रार्थना सभा के बाद एक लघु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा व स्टाफ की उपस्थिति में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस उपलब्धि पर सबको बधाई दी तथा छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत पर शाबाशी दी। इन प्रशिक्षुओं को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में अध्यापकों की भूमिका की भी सराहना की व इसी क्रम को भविष्य में भी जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर मिठाई वितरण भी किया गया।


















































