प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा की सिहुंता तहसील के तल्ला गांव में सीएसआईआर अरोमा मिशन के तहत सुगन्धित फसलों से लाभ उठा रहे किसानों और उद्धमियों के साथ अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर-आईएचबीटी तथा संस्थान के निदेशक और वैज्ञानिकों ने उनके कार्यों से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। डॉ. त्रिलोचन महापात्र, अध्यक्ष अनुसंधान परिषद एवं पूर्व सचिव, डीएआरई और पूर्व महानिदेशक आईसीएआर के साथ-साथ अनुसंधान परिषद के अन्य सदस्यों, प्रो. एसके शर्मा, (सीएसके हि. प्र. कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के पूर्व कुलपति और पूर्व निदेशक, एनबीपीजीआर, नई दिल्ली), डॉ. अनूप कारवा (ऑपरेशंस इंडिया क्रॉप्स के प्रमुख, इनोटेरा जालना, महाराष्ट्र), प्रोफेसर अगेपति एस राघवेंद्र, (पूर्व जेसी बोस नेशनल फेलो, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट साइंसेज, हैदराबाद विश्वविद्यालय), डॉ ऊमा रामकृष्णन (प्रो. नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बेंगलुरु), डॉ. मीनाक्षी सिंह (मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर मुख्यालय, नई दिल्ली) और डॉ संजय कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर, हिमाचल प्रदेश ने सगंधित गेंदा की खेती करने वाले किसानों से बातचीत की और एसेंशियल ऑयल निकालने की प्रक्रिया को भी देखा। किसानों ने विशेषज्ञों को अवगत करवाया कि पहले वे बंदरों के आतंक, ओलावृष्टि और अन्य कृषि सुविधाओं की अनुपलब्धता की समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें काफी हानि हो रही थी। सीएसआईआर-आईएचबीटी ने किसानों की ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए अरोमा मिशन चरण-II के अंतर्गत उन्हें सगंधित गेंदा उगाने के लिए तकनीक एवं उचित पौध सामग्री दी। सगंधित गेंदा जैविक और अजैविक तनाव का सामना करने में सक्षम है तथा ये फसलें चराई और आवारा जानवरों से प्रभावित नहीं होती हैं। किसानों को गेंदा फसल लाभकारी लगी। उन्होंने एक साथ समूह बनाया और अपने खेतों में सगंधित गेंदा की खेती करने लगे। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने विशेषज्ञों की टीम के साथ वार्तालाप किया। संस्थान अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. महापात्र और अन्य सदस्यों ने अरोमा मिशन के तहत सगंधित फसलों के मूल्यवर्धन के लिए किसानों के खेतों में नि:शुल्क स्थापित सगंध तेल निष्कर्षण इकाई का दौरा किया और निष्कर्षण प्रक्रिया की निगरानी की और किसानों के साथ बातचीत भी की एंव सीएसआईआर अरोमा मिशन की प्रगति व गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक, डॉ संजय कुमार ने बताया कि वैश्विक एसेंशियल ऑयल की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और 2022 के दौरान विश्व में एसेंशियल ऑयल की मांग 8.8 बिलियन अमरीकी डालर है, जो 2027 में 16.34 अमरीकी डालर तक बढ़ने का अनुमान है। सीएसआईआर-हिमालयी जैव संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी), पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) सीएसआईआर-अरोमा मिशन के अन्तर्गत सगंधित फसलों की खेती के माध्यम से कृषक समुदाय की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उनकी आय को दोगुना करने के प्रयास कर रहा है। भारत को सगंधित तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए पूरे भारत में सीएसआईआर संस्थानों द्वारा सुगंधित फसलों की खेती के तहत 30,000 हेक्टेयर क्षेत्र को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में, सुरेंद्र मोहन (हिम्पा के अध्यक्ष, एवं सह-प्रबंधक भागीदार प्राकृतिक बायोटेक उत्पाद, बग्गी, मंडी, हिमाचल प्रदेश); उपमन्यु, प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, सिहुंता, चंबा एवं पवन कुमार व सुगंधित फसलों के प्रगतिशील किसान के साथ-साथ गांव तल्ला के पंचायत प्रधान ने भी भाग लिया।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च को लाइटस से सजाया गया हैं। चर्च में कल कैरोल सिंगिंग के साथ एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि आज जतोग स्थित सेंटमाइकल चर्च में केंडल लाइट सर्विस होगी, जिसमें क्रिसमस केरोल गाई जाएगी और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। वंही कल क्राइस्ट चर्च में कैरोल सिंगिंग का कार्यक्रम होगा, जिसमें एकदूसरे को बधाई दी जाएगी। इसके बाद फेलोशिप डिनर किया जाएगा। 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजें विशेष प्रार्थना की जाएगी, जिसमें मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद क्रिसमस केक व कॉफी लोगों को बांटी जाएगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के भाजपा नेताओं का देश की आजादी में कोई योगदान न होने के बयान का कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश की आजादी में कोई भी योगदान नहीं है। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया और देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। राठौर ने आगे कहा उस समय भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उनके नेताओं ने उस समय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोर्ट में जाकर गवाही तक दी थी। भाजपा नेताओं के पूर्वजो का देश की आजादी या स्वतंत्रता संग्राम में कोई भी योगदान नहीं रहा है, जबकि कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद ही नहीं करवाया बल्कि देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण भी न्योछावर किए है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हो, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी हो उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि जो बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है, वह उसका समर्थन करते है। वही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने को लेकर लिखे पत्र पर राठौर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे और यह यात्रा काफी सफल हो रही है जिससे भाजपा घबरा गई है। इस यात्रा को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब राज्यों में चुनाव हुए तो उस समय कोरोना नजर नहीं आया और जब राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। ये केंद्र सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज दाडलाघाट स्थित अंबुजा कंपनी के अधिकारियों तथा ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच परिवहन भाड़े के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच मामला सुलझाने के लिए नेगोशिएशन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रतिनिधि, अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रशासन के प्रतिनिधि समिलित होंगे। समिति में उपमंडलाधिकारी अर्की, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट, सहायक पंजीयक सहकारी समिति के अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व श्रम अधिकारी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करेंगे और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि तथा अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेगोशियेशन समिति में परिवहन भाड़े को लेकर मध्यस्ता करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय स्वरूप, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट संदीप कुमार शर्मा, महाप्रबंधक डी आई सी, एलआर वर्मा, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भोजनगर, धर्मपुर, बोहली तथा सतडोल में कैंपाें का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत मशीवर के पंचायत मुख्यालय में, ग्राम पंचायत रामशहर के पंचायत मुख्यालय में व एमसी कार्यालय परवाणू में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी, ग्राम पंचायत चायल, पंचायत मुख्यालय मैलेहनी तथा 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय कृष्णगढ़, पंचायत मुख्यालय खैरा तथा तहसील कार्यालय बद्दी में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपाें में प्रशासनिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य किए जाएंेगे तथा संबंधित विभागों द्वारा लोगों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से इन कैंपाें के माध्यम से अपने राजस्व संबंधित व अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।
विनायक ठाकुर । देहरा जसवां-परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते गंगोट निवासी अनूप रत्न को सरकार का महाधिवक्ता बनाने पर लोगों में खुशी का माहाैल है। इस उपलक्ष्य पर बढल के स्थानीय लोगों ने बढलठोर बाजार में हलवा बांट कर खुशी मनाई। लोगों ने कहा कि अनूप रत्न की इस उपलब्धि के लिए वह प्रदेश सुक्खू सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। स्थानीय दुकानदार सतीश सपेहिया ने कहा कि अनूप रत्न बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं। सरकार ने आज उन्हें इस ओहदे के साथ नवाजा है, जिसके लिए वह बहुत खुश हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। भवारना उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दरा कौना में गुड्ड गवर्नेंस वीक के तहत एक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुर्वेदिक उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. वनिता शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से हम कई रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में बहुत सी जानकारियां दी। इस शिविर में लगभग 30 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर योग से संबंधित आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी डॉ. अंकुर राणा ने ग्रामीणों को योग से विभिन्न रोगों से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपाल भाति आदि योगिक क्रियाएं भी करवाईं। इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुधीर भाटिया, एएनएम पूर्णिमा सूद, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी नीलम, सांबा पंचायत के प्रधान जिंदो देवी, उपप्रधान संजय गुलेरिया, समाजसेवी राज कुमार, राकेश कुमार व राजेश पाल आदि शामिल थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद किए हैं, उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भाव से काम कर रही है और उनको हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए उस निर्णय की भी निंदा करती है, जिसमें एक अप्रैल, 2022 से सभी कार्यालयों को बंद करने की बात की गई है, अगर गौर से देखा जाए, तो उसके अंतर्गत लगभग 150 कार्यालय बंद हो जाएंगे। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम करना जानती है। अगर जनहित में कार्य हुए हैं, तो उनको बंद क्यों किया जा रहा है और अगर बंद किया जा रहा है, तो उसके बारे में पूर्ण विश्लेषण देकर जनता और लोगों को इस सरकार को बताना चाहिए कि इस कार्यालय को बंद करके सरकार को क्या फायदा हुआ है और जनता को क्या नुकसान। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि जिस-जिस डिवीजन और सब डिवीजन में इन 32 कार्यालय को बंद किया गया है, उन सभी मंडलों में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए बंद किए गए बिजली बोर्ड के कार्यालयों का ब्यौरा भी दिया जाएगा। इनमें शलाई, पोंटा साहिब, पच्छाद, रोहड़ू, सोलन, रेणुकाजी, शिमला, ग्रामीण सुजानपुर, सिराज, सुलहा, चुरहा, रामपुर, घुमारवीं और झंडुत्ता अपने-अपने मंडलों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रदेश में इस बार नए साल की शुरुआत बर्फबारी के साथ होगी। हिमाचल प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, पहला पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 28 से 31 दिसंबर तक सक्रिय होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ उतना ज्यादा प्रभावी नहीं होगा, लेकिन 28 दिसंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावशाली रहेगा। इस दौरान शिमला, मंडी, कुल्लू, चम्बा, कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहें हैं, जिससे ठण्ड काफ़ी बढ़ गई हैं। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में 25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना हैं। लेकिन दिसंबर माह के आखिरी दिनों में कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। 28 दिसम्बर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना हैं। प्रदेश में तापमान सामान्य से कम चल रहे जिससे ठण्ड काफ़ी बढ गई हैं। प्रदेश के निचले जिलों में इस दौरान मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना में धुंध छाई रहेगी, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू की है। पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। वहीं नशे के खिलाफ इस अभियान में ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सवार था। जानकारी के अनुसार आरोपी से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑकलैंड टनल के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान आरोपी चिट्टे के साथ बस में सवार था। चेकिंग करने पर युवक से चिट्टा बरामद किया गया। एएसपी शिमला सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है, जिसके तहत हाल ही में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। यह युवक एचआरटीसी बस से जा रहा था। चेकिंग के दौरान इसके पास से 9.84ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के प्रति सजग है और लोगों से अपील करती है की इन नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एएसपी रमेश शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में स्कूल में अवकाश के चलते लोग शहर से बाहर जा रहे हैं, ऐसे में लोग अपने घरों को छोड़ने से पहले पड़ोसियों को बता कर जाएं। घर में किसी भी प्रकार की नकदी और कैश को छोड़कर ना जाएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत से संबंध रखने वाले एडवोकेट अनूप रतन को मंगलवार को हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव आरडी धीमान द्वारा प्रदेश सरकार का महाधिवक्ता (एजी) नियुक्त किया गया है। अनूप रतन के महाधिवक्ता नियुक्त होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने नूतन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अनूप रतन जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत के स्थानीय निवासी हैं। गंगोट पंचायत में उनका पुश्तैनी घर है। वह अकसर यहां पर आते-जाते रहते हैं। अनूप रतन स्व. वीरभद्र सरकार में भी महाधिवक्ता रह चुके हैं। शिमला से नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात उनकी पंचायत क्षेत्र गंगोट में हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया पर और परिवार के लोगों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। अनूप रतन के दोस्त एडवोकेट रवि पराशर और कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने भी उन्हें बधाई दी।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर संसारपुर टैरस औद्योगिक क्षेत्र में शंकर बोर्ड के बाहर मजदूरों ने उन्हें निकालने व वेतन न देने पर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने निजी उद्योग पर दो महीने से वेतन न देने व बिना नोटिस उन्हें निकालने का फरमान जारी कर दिया, जिस पर उद्योग में काम करने वाले कर्मचारी भड़क गए व उन्होंने कंपनी के बाहर नारेबाजी। कर्मचारियों के अनुसार उद्योग में उन्हें न तो समय से वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार तो दो महीने बाद भी उन्हें वेतन दिया जाता रहा है। कंपनी एचआर ओंकार सैनी ने कहा कि कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन कल दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं है, सिर्फ वेतन ना मिलने पर कर्मचारी उद्योग में नहीं आ रहे। वहीं, श्रम निरीक्षक देहरा अमित चौधरी ने कहा कि कर्मचारी लिखित में शिकायत भेजें व उनकी समस्या को निदान किया जाएगा। जल्द ही समस्या पर दोनों पक्षों से बात करके हल निकाला जाएगा।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत घंडरा के मंड क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक गुज्जर समुदायिक के परिवार की 24 भैंसे आग में जलकर राख हो गईं, जिससे लाखाें के नुकसान का अकालन लगाया जा रहा है।
कपिल शर्मा। सिरमाैर बेसहारा पशुओं से भरा कैंटर चोरी छिपे लाया जा रहा था नौहराधार, ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से पकड़वाया, नौहराधार के जंगलों में थी पशुओं को छोड़ने की योजना, पुलिस व स्थानीय लोगों ने वापस भेजा पशुओं से भरा केंटर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नौहराधार व हरिपुरधार में पशुओं का जमावड़ा शुरू हो जाता है। सर्दियों के मौसम में चारे की कमी के कारण आसपास के गांवों से लोग आवारा पशुओं को जंगल में छोड़ देते है। यूं तो ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं को आवारा छोड़ने से लोग पहले ही परेशान है, मगर जब सोमवार को सोलन जिला के चायल से आवारा पशुओं से भरा एक केंटर नौहराधार पहुंचा, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने पशुओं से भरे केंटर को रोक दिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। केंटर में करीब एक दर्जन आवारा पशुओं को ठूंस कर नौहराधार लाया गया था। हैरान करने वाली बात यह थी कि सभी पशुओं के कान में टैग भी लगे हुए थे। ग्रामीणों ने चालक से जब पूछा कि इतने पशुओं को कहां लेकर जा रहे, हो तो तुरंत चालक ने केंटर में बैठे व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन पशुओं को यह व्यक्ति संगडाह ले जा रहा है। इन्होंने सारे पशु चायल में पशुपालको से खरीदे हैं। पुलिस ने सबसे पहले गाड़ी के दस्तावेज चेक किए, उसके बाद पशुओं के बारे में चालक से गहनता से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने कबूल किया कि सारे बेसहारा पशुओं को चायल से लाया गया है और इन्हें नौहराघार के जंगल में छोड़ने की योजना थी। पुलिस ने चालक से दस्तावेज की कापी लेकर आवारा पशुओं को वापस चायल भेज दिया। पुलिस ने सख्त हिदायत देकर कहा कि यह पशु जिन लोगों से लाए हैं, उन्ही को वापस सौंप दें। यदि यह पशु उनके मालिकों तक नहीं पहुंचाए, तो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि पहले भी गाड़ियों में बाहर से बेसहारा पशुओं को नौहराधार के जंगलों में छोड़ा गया है, जिससे इन बेसहारा पशुओं को खेतों में घुसने से रोकने के लिए किसानों को दिन-रात पहरा देना पड़ रहा है। दिन व रात्रि के समय में 25 से 30 की संख्या में पशुओं का झुंड खेतों में से गुजरता है। दिन में सड़कों पर घूमते नजर आते हैं, जिससे चालकों को भी अपने वाहनों को गुरजने में दिक्क़ते पेश आती है। वहीं, रात को यह जानवर जिस भी खेत में घुस जाते हैं, वहां खड़ी फसल को रोंद कर नष्ट कर देते हैं, इन पशुओं को देखकर किसान लाठी लेकर बेसहारा पशुओं को बहुत दूर तक खदेड़ रहे हैं, मगर फिर भी दूसरे किसान इन्हें खेतों में आते देख वापस लौटा देते हैं। इस और न तो गाैशाला संचालकों का ध्यान है और न ही इस और सरकार कोई ठोस कदम उठा रही है। क्षेत्र में बर्फीबारी से व अत्यधिक ठंड से यह आवारा पशु जंगलों में सड़कों, खेतों में मर जाते हैं। क्योंकि बर्फ में पशु बाहर रह जाते हैं। किसान संजय सुरेंद्र, जितेंद्र व दिनेश आदि ने बताया कि रात को खेतों में बेसहारा पशुओं का झुंड आता है और खड़ी फसल को खराब कर पैरों से रोंद कर चला जाता है। इन्होंने सरकार व प्रसाशन से मांग की है कि इस बारे में कोई ठोस कदम उठाया जाए तथा ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के पेंशन बहाली के बयान का स्वागत किया है। एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने प्रेस को दिए गए बयान में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को पूरे हिमाचल के आम नागरिकों ने भी समर्थन देते हुए 40 सीटें कांग्रेस पार्टी को दी है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है, जिला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री एक कर्मचारी के बेटे हैं। इसलिए पेंशन की अहमियत को समझते हुए उन्होंने पहली कैबिनेट में पेंशन बहाली का निर्णय लिया है। जिला प्रधान ने कहा कि पेंशन बहाली से हर वर्ष प्रदेश सरकार को लगभग 1600 करोड़ की राशि जो प्रदेश से बाहर एनपीएस राशि के रूप में भजेनी पड़ती थी, वह भी अब बच जाएगी और मात्र 500 करोड़ हर वर्ष पुरानी पेंशन के लिए देने होंगे। इससे 1100 करोड़ की राशि प्रदेश में विकास के लिए इस्तेमाल हो पाएगी। यह पैसा पहले पूंजीपतियों को दिया जा रहा था। जिला प्रधान ने कहा कि पेंशन जारी करने से प्रदेश की वितीय स्थिति खराब नहीं, होगी अपितु सुधरेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि 2003 से ही इस अधिसूचना को लागू किया जाए, जिससे रिटायर हुए कर्मचारियों को इसका सबसे पहले लाभ मिलें। क्योंकि 2000 से 3000 रुपए में बुढ़ापा काट रहे कर्मचारियों की हालत बहुत दयनीय है।
पांच वर्षाें में मिले केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम का दिया फीडबैक फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया और उसमें मिले केंद्र के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की भी फीडबैक प्रधानमंत्री को दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने जहां बीते पांच वर्षों में किए गए जनहित से जुड़े कार्यों से अवगत करवाया। वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश से विशेष स्नेह रखते हैं, इसलिए प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रखेगी। भाजपा विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभाएगी। राज्य के विकास को थमने नहीं दिया जाएगा और हर कार्य में पारदर्शिता रहे, इसके लिए विधानसभा के अंदर तथा बाहर आवाज उठाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।
भाजपा गलत फैसलों का विरोध करती है और करती रहेगी बिजली बोर्ड के दफ्तर बंद होने पर कोर्ट जाएंगे जनता को परेशान कर रहे हैं सुक्खू : कश्यप फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा बिजली बोर्ड के अनेकों दफ्तरो जिसमे लग भाग 10 इलेक्ट्रिकल डिवीजन, 6 ऑपरेशन सर्किल और 17 सब डिवीजनो को डिनोटिफाई किया गया है, इसका भाजपा कड़ा विरोध करती है। एक-एक करके सभी संस्थानों को बंद किए जाने के राज्य सरकार के फैसले पूर्ण रूप से सरकार का तानाशाही व्यवहार दिखता है। जयराम ने कहा की यह सभी डिवीजन और सब डिवीजन उचित रूप से खोली गई थी, जिसमें बोर्ड को बैठक और स्वीकृति एवं सरकार की सभी परमिशने ली गई थी। सुक्खू सरकार का यह रिवैया बेहद दुखदायी है। इन सभी निर्णयों का भाजपा विरोध करती है और करेगी, इसके खिलाफ हम कोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और हमारी सरकार द्वारा जितने भी जनहित के निर्णय लिए थे उस पर राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बदला बदली की भावना से राजनीति कर रहे हैं और एक के बाद एक पूर्व जितने भी निर्णय जयराम सरकार ने जनहित के लिए थे, उसको पलटने का काम कर रही है। यह सरकार केवल निर्णय पलटने आई है। भाजपा इस प्रकार के निर्णय की घोर निंदा करती है। सुक्खू सरकार ने धर्मपुर स्थित शिवा प्रोजेक्ट का पहला कार्यालय भी बंद कर दिया और उस कार्यालय के तमाम कर्मचारियों को शिमला बुला लिया, इसी के साथ एक्सीलेंस केंद्र को भी बंद करने का कार्य किया। यह साफ दर्शाता है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जनहित की कोई टेंशन नहीं है उनको केवल भाजपा के अच्छे कार्यों को पलटने की टेंशन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कभी एसा नहीं देखा गया कि व क्षेत्र किस पार्टी का शाशित क्षेत्र है। अपितु केवल समग्र हिमाचल प्रदेश के विकास के उद्देश्य ही भाजपा का फोकस रहा। आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इस व्यवहार को देख जनता में भी आलोचना की चर्चाएं हैं, जो कि धीरे-धीरे जगजाहिर भी हो जाएगी। इस प्रकार की बदला बदली वाली सरकार राधा देर चलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री अपने तो मंत्री भी नहीं बना पा रहे हैं और राजनीति कर जनता को परेशान कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार आमजन की सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी विभाग लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करें। एसडीएम कार्यालय शाहपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। शाहपुर की जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी सेवा भाव से कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि शाहपुर में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल के समय की जो पट्टिकाएँ क्षतिग्रस्त हैं या तोड़ दी गई हैं, उन्हें एक सप्ताह की भीतर लगवाना सुनिश्चित करें। पठानिया ने शाहपुर में शान्तिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया। बैठक में उन्होंने जलशक्ति, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि एवं बागवानी, पुलिस, बिजली व राजस्व इत्यादि विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए कि निजी भवनों में चल रहे स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों का भी प्राकलन तैयार किया जाए। उन्होंने बीएमओ शाहपुर को आदेश दिए कि वह शाहपुर में सिविल सप्लाई की दुकान खोलने की संभावनाएं तलाशे, जिससे यहां के लोगों को भी दवाइयां उचित दामों पर मिल सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं सुदृढ़ करने को कहा, ताकि क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें इधर-इधर न भटकना पड़े। पठानिया ने खंड विकास अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि वह रैत विकास खंड की हर पंचायत का एक समान विकास सुनिश्चित करें। उन्होंने शाहपुर, दरीणी तथा लंज महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी वहां पर चल रही विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट ली। उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के सचिव से नगर में आमजन को दी जा रही सहूलियतों के बारे भी जानकारी प्राप्त की। पठानिया ने वन विभाग के अधिकारियों को धारकंडी क्षेत्र की लमडल, खबरु वाटरफॉल तथा करेरी इत्यादि स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह शाहपुर के सरकारी कार्यालय में यह सुनिश्चित हो कि आमजन को बार-बार ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि सुगमता और आसानी से नागरिक अपना काम करवा सके। मिनी सचिवालय में आने पर शाहपुर के एसडीएम डॉ मुरारी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ मुरारी, डीएसपी शाहपुर, अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, डीएफओ संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति, लोक निर्माण तथा विद्युत विभाग, बीएमओ शाहपुर, तहसीलदार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा व मीडिया प्रभारी विनय के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खूने आज नई दिल्ली से जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि गत दिवस कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं और उनमें कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने केउपरांत वह शीघ्र ही काम पर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं परखरा उतरने में हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है किकांग्रेस के ‘प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की लंबित मांग के संबंध में किए गए वायदे को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पूराकिया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा किराज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीएसके कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावोंपर विचार किया जा रहा है, ताकि एक व्यवहार्य और व्यापक ओपीएस तैयार किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे न केवल राज्य के आर्थिक संसाधनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों कोइलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करनेपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और बागवानी का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है। इसलिए किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा युवा उद्यमियों की सहायता के लिए एक विशेष स्टार्ट अप फंड बनाया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा किप्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दृढ़ प्रयास करेगी।
कहा, भाजपा में नेता विपक्ष बनने की चली हुई होड़, पहले बजट में बता देंगे क्या है एजेंडा? ओपीएस, एक लाख रोजगार, 300 यूनिट, 1500 रुपए महिलाओं को हर गारंटी होगी पूरी ममता भनोट। मैहतपुर हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गृह जिला ऊना के पहले दौरे के दौरान मैहतपुर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्यादा जल्दी में लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फेल हो गई, सरकार काम नहीं कर रही, वायदों को पूरा नहीं कर रही यह बातें करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मेरी सलाह है कि वह कांग्रेस सरकार की चिंता छोड़ कर यह चिंता करें कि सल्तनत डूबी है तो कैसे डूबी? इसका चिंतन करें? कांग्रेस सरकार कैसे चलेगी? कैसे वायदे पूरे करेगी? क्या काम करेगी? यह कांग्रेस पर छोड़ें, हम करना जानते हैं और करके बताएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर विपक्ष का नेता बनने के लिए होड़ लगी हुई है, एक-दूसरे को काटकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बयानबाजी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके लिए बयानबाजी करें। आपस मे उलझे हमें फर्क नहीं, लेकिन कांग्रेस की सरकार मजबूती के साथ चलेगी, काम करेगी, हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमने गारंटी दी है, जो जो गारंटी दी हैं, सारी पूरी होंगी। मुकेश ने कहा कि अभी तो सरकार का काम शुरू हुआ है, लंबा समय है अभी से भाजपा हताश और नाराज न हो। मुकेश ने कहा कि अभी से आंखों में आंसू आ गए हैं, अभी तो हमने दास्तान शुरू की नहीं की है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर काम किया जाएगा। भाजपा के साथियों को मैं कहना चाहता हूं कि बह सरकार की चिंता छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सरकार के पहले बजट में हम बता देंगे कि सरकार का एजेंडा क्या है? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम ओपीएस देंगे, एक लाख रोजगार देंगे, 1500 महिलाओं को देंगे, 300 यूनिट बिजली के फ्री देंगे, हर गारंटी को पूरा करेंगे। भाजपा सरकार के 6 महीने के फैसले पर पुनर्विचार हमारा अधिकार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम समय में जिस प्रकार से बिना प्रशासनिक व बजट की अनुमति के निर्णय लिए हमने तो सत्ता में आने से पहले ही कहा था कि 6 महीने के निर्णय का पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है, यह सामान्य प्रक्रिया है, जो ठीक लेने होंगे, उन्हें लागू किया जाएगा, जो ठीक नहीं होंगे उन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा अधिकार है, इस पर भाजपा को हल्ला नहीं करना चाहिए। पाईपों की खरीद व भर्ती जांच के दायरे में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग में किस प्रकार से पाइप पर खरीदी गई है। पाइप पर मैदानों में फेंकी गई हैं। भाजपा की सरकार पाइपों के जरिए महल बनाना चाहती थी, जो बना नहीं, हमने आदेश कर दिए हैं कि सभी पाइप गोदामों में भेजी जाएं। पाइपों की खरीद का, उनकी उपयोगिता का, उनके साइज की पूरी जानकारी मांगी गई है। पाइपों की खरीद व भर्ती जांच के दायरे में है और इस पर कार्रवाई होगी। एचआरटीसी के बदलेंगे दिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में परिवहन निगम 1350 करोड़ पर के घाटे में हैं, बुरा हाल है, 1000 बसों की जीरो वैल्यू है, 6 परसेंट रूट फायदे में है, 94 परसेंट रूट घाटे में है। सामाजिक जिम्मेदारियां है, वाे भी निभानी है, काफी दिक्कतें हैं, लेकिन एचआरटीसी के दिन बदले यह चुनौतीपूर्ण है। हमारे पास विभाग हैं और इस काम करेंगे और हालात बदलेंगे। सिंचाई ,सीवरेज व तटीयकरण प्राथमिकता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में विकास को आगे बढ़ाएंगे, पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास एक एजंडे के तहत किया जाएगा। ऐसा विकास जो न पहले हुआ, न आगे होगा, मिलकर के हम काम करेंगे, सिंचाई, सीवरेज व तटीयकरण यह हमारी प्राथमिकता होगी और हर क्षेत्र में काम करेंगे बेहतरीन काम करके जनता को बताएंगे। मुख्यमंत्री हाईकमान से बात कर जल्द बना देंगे मंत्रिमंडल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल बनाना कोई बड़ा मसला नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु हाईकमान से चर्चा कर रहे हैं और जल्द मंत्रिमंडल गठित हो जाएगा और सबसे पहले मीडिया को ही पता लगेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राष्ट्रीय लेखापरीक्षा तथा लेखा अकादमी चौड़ा मैदान शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एंड एएस) के 2022 बैच के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय को अपनाने से पहले एक अच्छा इंसान बनकर हम समाज, राष्ट्र और विशेष रूप से समाज के सबसे कमजोर वर्ग को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। राज्यपाल ने सामूहिक कार्य भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम एक टीम की तरह कार्य करते हुए अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभा सकते हैं। इसलिए हमें ‘मैं’ की भावना को त्याग कर ‘हम’ की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। एक टीम का हिस्सा बन कर बेहतर परिणाम अर्जित किए जा सकते हैं। आईए एंड एएस के प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने उनसे आजीवन सीखने की भावना से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से उन्हें यह अवसर मिला है और इस जिम्मेदारी को समझते हुए समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वयं को एक अच्छा इंसान बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि एक अच्छा इंसान ही अच्छी सेवाएं प्रदान कर सकता है। आर्लेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की युवा शक्ति को आधार मान कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अमृत काल में कुशल युवा पीढ़ी को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के माध्यम से अधिकारियों ने शासन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। लोकतंत्र की एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्था में वरिष्ठ पदों पर आसीन अधिकारी मुख्य रूप से राजस्व बढ़ाने और उन्हें विधायिका द्वारा अनिवार्य रूप से व्यय संबंधी कार्यों पर कड़ी निगरानी रखते हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की विविधता को अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर राज्यपाल ने अकादमी के डिजिटल पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर आईए एंड एएस प्रशिक्षुओं ने राज्यपाल को अपना परिचय दिया और सेवाओं में शामिल होने के अपने उद्देश्य से अवगत करवाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लेखापरीक्षा एवं लेखा अकादमी, शिमला के महानिदेशक मनीष कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और 2022 के नए बैच के लिए दो वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नेतृत्व के गुण, नवाचार, विचारों और अच्छे इंसान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस बैच में भूटान और मालदीव से चार अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी हैं। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में कई वर्षों से भूटानी प्रतिभागी हिस्सा रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि जब मालदीव के महालेखा परीक्षक के दो अधिकारी इस प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पहले 2021 बैच की राधिका सूरी ने नए प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया। प्रशासन के निदेशक नवीन सिंघवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, अकादमी के संकाय सदस्य, 2021 और 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी, अकादमी के परिवार जन और कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु किया प्रेरित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश की और गठित तीन सदस्यीय समिति ने कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर का निरीक्षण किया। इस तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार चंद सह आचार्य सरदार पटेल विश्वविदयालय विषय सामग्री विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र सिंह, सहायक आचार्य, सरदार पटेल विश्वविद्यालय व प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर व राजकीय महाविद्यालय भरोल सदस्य के तौर पर पहुंचे। समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं जैसे भवन कक्षाओं स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब तथा विज्ञान लैब आदि की जांच की। निरीक्षण कमेटी ने विद्यार्थियों से संवाद करके उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस कमेटी के प्रमुख डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया साथ ही आश्वस्त किया कि उनसे जुड़ी हुई महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी सदस्यों का प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ सुरजीत, प्रो. रेणु, डॉ अर्पित, प्रो. ओंकार, प्रो. विजय, प्रो. नविता, डॉ. खुशी संतोष कुमारी, मिल्खी राम, संजय, रणजीत, मुकेश व गगन आदि उपस्थित रहे।
मनीष। घुमारवीं ग्राम पंचायत दाबला के गांव पलसोटी में नाबार्ड की सहायता से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा घुमारवीं के सौजन्य से वित्तिय डिजिटल लेन-देन की जानकारी देने हेतू वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर ने बचत के महत्व तथा बैंक में बचत खाता खोलने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने सभी बैंक खातों में नामांकन करवाने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। उपस्थित जनसमूह को नितेश धुलिया प्रबंधक ने ऐटीएम, गूगल-पे, भीम ऐप, फोन-पे व हिम पैसा आदि भिन्न भिन्न डिजिटल माध्यमों से लेन देन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, अपना एटीएम का नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी, सिविवि नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। ठाकुर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। उपस्थित मातृ शक्ति से बच्चों पर कड़ी नजर रखने व मोबाइल फोन पर अनाधिकृत ऐप्स जिनमें बिना ब्याज के ऋण देने का प्रलोभन दिया जाता है से बचने की जानकारी भी दी। उन्होंने शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री संवलमबन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशु पालन क्रेडिट कार्ड व बैंक द्वारा भिन्न-भिन्न ऋण योजनाओं का लाभ अपनी आवश्यकता अनुसार लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया। उपस्थित मातृ शक्ति से अनुरोध किया कि स्वयं सहायता समूह बनाऐं व अपना बैंक खुद चलाएं तथा बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आग्रह किया। शिविर में पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडल, युवक मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों, सहकारी सभा सचिव प्रिय व्रत व सदस्यों, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक रमेश भारद्वाज, सेवानिवृत्त प्रबंधक सुरेश वशिष्ठ, लेख राम वशिष्ठ सेवानिवृत्त प्रबंधक स्टेट बैंक सहित लगभग 70 गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
मीनाक्षी । रामपुर बुशहर भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बोर्ड के नए खुले दफ्तरों को डिनोटिफाई किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताया है। गौर रहे कि पूर्व की भाजपा सरकार ने उपमंडल रामपुर के तहत निरथ में विद्युत उपमंडल खोला था।कौल नेगी ने कहा कि नए नवेले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सुक्खू सरकार अपने इस जन विरोधी निर्णय को वापस लें। अन्यथा निकट भविष्य में जनता के सहयोग से सरकार को कड़ा विरोध झेलना होगा। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर सरकार द्वारा पूर्व में रामपुर के निरथ में लोगों की सुविधा के लिए विद्युत उपमंडल खोला गया था, जिससे लगभग 8 से 10 पंचायतों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा सुखू सरकार ने इस निर्णय से उक्त लाभन्वित पंचायतों के लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा यदि वर्तमान कांग्रेस सरकार इसी प्रतिशोध की भावना से काम करती रहीं, तो उन्हें भविष्य में जनता का विरोध झेलना पड़ेगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर 10 दिन 10 गारंटी के वादे जो सुजानपुर विधायक ने सुजानपुर की जनता से किए थे, कहां गए वे वायदे और झूठ की सीमा तो इतनी लांग दी है। सुजानपुर विधायक के द्वारा किए गए वायदे भी गायब हो गए और आजकल विधायक भी गायब हैं। 10 दिन की अवधि भी समाप्त हो गई है। यह बात सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सुजानपुर विधायक और उनके बेटे पर तंज कसते हुए कही। भाजपा नेताओं ने विधायक और उनके बेटे पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र से गायब हैं, लेकिन जब चुनाव प्रचार करना था, तब बड़े-बड़े वादे इन्होंने यहां की जनता के साथ किए 10 दिन में कर्मचारियों को ओपीएस देने के नाम पर और महिलाओं को 1500 प्रति महीना देने के नाम पर वोट लिए महिलाओं के झूठे फार्म भरवाए झूठ बोल कर अपने पक्ष में मतदान करवाने के बाद अब यह जोड़ी विधानसभा क्षेत्र से गायब है। कहां गायब हैं और क्यों गायब हैं। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है और यह भी सबको पता है कि अब उनकी इस कांग्रेस सरकार में दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि सजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक की कांग्रेस मंडली सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से पूरी तरह नाखुश दिख रही है, जबकि सुजानपुर में सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम उनके मुख्यमंत्री बनने पर जमकर खुशियां मना रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बड़े-बड़े होर्डिंग्स में अब विधायक की फोटो गायब हो चुकी है। मतलब साफ है कि अब विधायक की सुजानपुर को लेकर राजनीति सिमटने वाली है। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि सुजानपुर से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी ने कोई झूठा वादा जनता से नहीं किया था, उसके बावजूद बंपर मतदान यहां की जनता ने उनके पक्ष में किया है। यही कारण है कि आज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के जीतने से ज्यादा चुनाव मैदान हारने वाले भाजपा प्रत्याशी के चर्चे हैं और जब से चुनाव परिणाम घोषित हुआ है, उसके बाद जीते हुए उम्मीदवार मैदान से गायब हैं और चुनाव हारने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी लगातार विधानसभा क्षेत्र के जनता लोगों के बीच में पहुंच रहे हैं। दोनों भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेने के लिए तैयार है और उनके विधानसभा क्षेत्र में लौटने का इंतजार किया जा रहा है। सुजानपुर विधायक ने अपनी कोंग्रेस सरकार बनते ही सुजानपुर की जनता को पहली सौगात के रूप में भाजपा सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को रद्द करवा दिया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अधिसूचना जारी करके सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आह्वान पर खोले गए विद्युत डिवीजन और दो सबडिवीजन डिनोटिफाई कर दिए हैं, जो सही बात नहीं है। अगर कांग्रेस बदले की भावना के साथ काम करेगी, इसे भाजपा सहन नहीं करेगी। डीविजन और सब डिवीजन कार्यालय खोलने से सुजानपुर में व्यापार और अन्य कार्यों में गति मिलनी थी, उसी के मध्य नजर ये खोले गए थे, लेकिन सरकार ने अधिसूचना जारी करके इन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं, जो सही बात नहीं है, क्या यह हिमाचल में कांग्रेस सरकार लाने का सुजानपुर की जनता को तोहफा मिल रहा है। इस पर विधायक जवाब दें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। काजा अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के सब सेंटर जिस्पा और जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान से काजा में युवाओं काे 14 दिवसीय आपदा मित्र अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को प्रशिक्षण ले रहे सभी स्पीति के युवाओं का हौंसला बढ़ाया और स्वयं भी रिपलिंग की। इस शिविर में 60 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। आपदा के समय युवाओं की सहायता लेकर रेस्क्यू कार्य को आसानी से सफल किया जाएगा। पहली बार सेंटर काजा में युवाओं को इस तरह का प्रशिक्षण दे रहा है। इन्हें आपदा मित्र कहा जाएगा। सामुदायिक वॉलंटियर किसी भी आपात स्थिति के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लिए सेवाएं देंगे और लोगों की जान-माल को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे, जो बाढ़, भूकंप, भू-स्खलन, चक्रवात व अन्य आपदाओं के लिहाज से उच्च संवेदनशील है। इस तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेंटर के इंचार्ज मनमोहन नाजू ने कहा कि इन्हें आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। रेस्क्यू में इन युवाओं की सहायता से लोगों की जान बचाई जा सकती है। सेंटर के रविंद्र, पीयूष, भुवनेश्वर और टाशी प्रशिक्षण दे रहें है।
सचिन ठाकुर। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। कृतिका कुलहरी आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 169वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। कृतिका कुलहरी ने जिला समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।उन्होंने कहा कि लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने और पात्र व्यक्तियों तक समय पर ऋण पह़ुंचाने में वित्तीय संस्थानों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, ताकि आमजन की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उपायुक्त सोलन ने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग के निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। कृतिका कुलहरी ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लंबित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए, ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलंब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि ज़िला में सितंबर, 2022 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 02 लाख 09 हजार 46 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 13 हजार 216 लाख रुपए जमा हुए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 03 लाख 08 हजार 732 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 11 लाख 2 हजार 919 तथा अटल पेंशन योजना से 50 हजार 227 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में सितंबर, 2022 तक शिशु श्रेणी के तहत 11 हजार 491 लाभार्थियों को लगभग 05 हजार 213 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 16 हजार 196 व्यक्तियों को लगभग 36 हजार 309 लाख रुपए तथा तरूण श्रेणी के तहत 06 हजार 544 लाभार्थियों को लगभग 47 हजार 192 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त ने यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की नई-नई सम्भावनाएं तलाशनी चाहिए। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। यूको आरसेटी को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा केसीसी मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित होकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सके। भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी भरत राज आनंद ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने कहा कि सितंबर, 2022 तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत पात्र1267 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 677 प्रशिक्षण प्राप्त लोग अपनी आजीविका कमा रहे हैं। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक सोलन के सौजन्य से उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी के कर कमलों द्वारा संभाव्यता यक्त ऋण योजना के तहत एक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस योजना के तहत 2023-24 वर्ष के लिए 3 हजार 718 करोड़ रुपए की राशि कृषि प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण योजना का आंकलन किया गया है। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अशोक चौहान, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक आरके बाली, राज्य निदेशक यूको आरसेटी जेपी सिंह, जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
डॉ. आर्य के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री का हुआ स्वागत ममता भनोट । ऊना हिमाचल के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का पहली बार मेहतपुर प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समता आंदोलन के राज्य अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य व इंटर के वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम के नेतृत्व में आर्य ईएनटी अस्पताल परिसर में अभिनंदन किया गया। डॉ. केआर आर्य के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री को पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए, जोरदार नारेबाजी भी की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, विधायक चैतन्य शर्मा ,सूदर्शन बबलू, अविनाश कपिला अन्य कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। डॉ. आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरोली से लगातार पांच बार शानदार जीत दर्ज करने वाले मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के कद को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं। मुकेश अग्निहोत्री सफलता के साथ विकास को नई ऊंचाइयों देंगे। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के तहत यहां मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में बेहतरीन काम होगा। वहीं, परिवहन विभाग को एक क्रांतिकारी नेता का नेतृत्व मिला है, जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से शानदार काम होगा। धार्मिक संस्थानों के साथ-साथ संस्कृति को बढ़ावा देने का काम भी होगा, ऐसा हमें विश्वास है। डॉ. आर्य ने कहा कि जिला ऊना का समस्त नेतृत्व मुकेश अग्निहोत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा और उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा। डॉ. आर्य ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व को भी सराहा। उन्होंने कहा कि रायजादा के नेतृत्व में ऊना के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की भोरंज इकाई के सदस्यों की बैठक भोरंज गांव में पूर्व BDC ध्यान सिंह के घर भोरंज में संपन्न हुई, जिसमें संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों बर्फी देवी वाईस प्रधान, भगत सिंह वाईस प्रधान, नंद लाल शास्त्री, करम सिंह सरदार, बुधी राम केशियर, जगजीत सिंह प्रिंसिपल के साथ-साथ भोरंज ब्लॉक के कई सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध इन वर्गों के विभिन्न संगठनों को एक साथ संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया और शीघ्र ही गांव स्तर, पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर पर इन वर्ग के लोगों को जागरूक करके एक सदस्यता अभियान चला कर संगठन तैयार करने और इस संयुक्त संघर्ष मोर्चे को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में भोरंज ब्लॉक के सरवन सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल गांव मुंडखर, ध्यान चंद पूर्व. BDC भोरंज, दलीप सिंह पंचायत सदस्य भोरंज, सुख राम रिटायर्ड सुवेदार, जगदीश चंद रिटायर्ड कानुगो, विजय कुमार रिटायर्ड फोरमैन पॉलिटेक्निक कॉलेज, डॉ. किशोर चंद आजाद रिटायर्ड उप निदेशक कृषि, रघुनाथ रिटायर्ड फोरमैन बिजली बोर्ड, पवन कुमार, जय चंद, राज कुमार, दिला राम राय, गांव देहरा, प्रधान घुमारवीं ब्लॉक, विपन बंसल व कई महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
देशभर में अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली भी कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण यहां लोगों को खराब विजिबिलिटी के कारण यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में भी इसका खूब असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 20 दिसंबर और 21 दिसंबर के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश कि बात करे तो हिमाचल में बीते सप्ताह तक रिकॉर्ड गर्मी के बाद अब सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 4 दिनों में मैदानी व निचले इलाकों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोपहर में ऊंचाई वालों क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम होगी। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं शीतलहर के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश में बीते 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस और 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। बीती रात में शिमला का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तो मंडी का 1.1 डिग्री, मनाली का 0.2 डिग्री, हमीरपुर का 2.8 डिग्री, सोलन 1.9 डिग्री, पालमपुर 4 डिग्री, भुंतर 0.4 डिग्री, सुंदरनगर 0.6 डिग्री, सोलन 1.9 डिग्री, चंबा का 3.7 डिग्री, ऊना का 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य की तुलना में मंडी के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमालयी राज्यों की समस्याओं के समाधान के लिए हिमालयी ग्रिड बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन में आयोजित तीन दिवसीय हिम-संवाद-‘ट्रांस हिमायलयन कान्फ्रेंस ऑन लोकलाइज़्ड सोल्यूशन एंड इंप्लीमेंटेशन स्ट्रेटेजी’ के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन नौणी विश्वविद्यालय, सेवा इंटरनेशनल, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना एवं इंडियन इकोलॉजिकल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की अपनी समस्याएं हैं जिन्हें सभी के सहयोग से हल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तटीय क्षेत्रों के लिए कोस्टल गार्ड ग्रिड बनाया गया है, उसी तर्ज पर हिमालयन ग्रिड पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हिम-संवाद एक प्रभावी मंच है जो इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आर्लेकर ने कहा कि इस प्रकार के प्रभावी मंचों से हिमालयी क्षेत्रों में भू-स्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में सेवा इंटरनेशनल के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति कई समस्याओं का समाधान कर सकती है, लेकिन इसके लिए हमें अपने दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल के 25 वर्षों के पश्चात भारत विश्व गुरु बनेगा और हम इस दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा इसे संभव बना सकते हैं। हमें इस विश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा कि 25 वर्ष बाद भारत ‘सोने का शेर’ बनेगा। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्योग आधारित कृषि से प्राकृतिक खेती में परिवर्तन ने हिमालयी कृषक समुदायों के आजीविका संसाधनों को सुदृढ़ करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह पद्धति पूरे पारिस्थितिकी तंत्र, जल, मृदा, जैव विविधता को पोेषित करती है और हिमालयी क्षेत्र में समस्त कृषक समुदाय के हितों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि सभी सत्रों में प्राकृतिक खेती एक प्रमुख विषय रहेगा। उन्होंने हिम-संवाद के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि यह मंच हिमालयी क्षेत्रों को एकीकृत करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्याम परांडे ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां पूरे देश को सिंचित करती हैं और इस क्षेत्र के विचारों ने भी पूरे विश्व को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या का भरण-पोषण करता है और इसलिए हम समग्र विश्व के बारे में सोचते हैं। हमारे देश ने पूरे विश्व को योग और आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भारत एक समृद्ध संस्कृति और संस्कारों का देश है। भारत ने पूरे विश्व को निःस्वार्थ भाव से शांति का रास्ता दिखाया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती हिमालयी क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कृषक समुदाय से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने रसायन मुक्त पारंपरिक बीजों का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को भी रेखांकित किया और लोगों से हिमालयी क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान भी किया। सेवा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अभिषेक ने इस अवसर पर कहा कि हिमालय जीवन रेखा है और हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिम संवाद एक ऐसा मंच है जो हिमालयी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के विस्तार निदेशक डॉ. इंद्र देव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
माता चिन्तपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोप-वे विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां रोप-वे एवं त्वरित परिवहन विकास निगम (आरटीडीसी) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी परियोजनाओं और गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रोपवे परिवहन का एक पर्यावरण हितैषी साधन है। इसके माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा की दूरी को पर्याप्त रूप से कम होती है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में एक किलोमीटर रोपवे लगभग 5-6 किलोमीटर सड़क दूरी के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पर्यावरण के अनुकूल, स्वच्छ और हरित परिवहन के इस साधन को बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना है। इसके माध्यम से शहरों में भीड़-भाड़ को कम करने, छूटे हुए कस्बों में परिवहन सुविधा और पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा प्रदान किया जाएगा। आरटीडीसी ने शिमला में इस परियोजना के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री ने आरटीडीसी को अगले पांच वर्षों में इस परियोजना का सुचारू रूप से संचालन शुरू करने के निर्देश दिए इस रोपवे परियोजना में 1546.40 करोड़ रुपए की लागत के साथ 15 स्टेशनों को जोड़ने वाले 14.69 किलोमीटर रोपवे का नेटवर्क होगा। यह शहरी रोपवे परियोजना विश्व की अपनी तरह की दूसरी और भारत में पहली परियोजना होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मशाला और मनाली के लिए इसी तरह की शहरी रोप-वे परियोजनाओं को विकसित करने की योजना बना रही है। उप-मुख्यमंत्री ने आरटीडीसी को राज्य में ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि के तहत रोप-वे विकास के लिए नाबार्ड के दिशा-निर्देशों को तत्काल स्वीकृति के लिए मंत्रिमण्डल की बैठक में लाने के निर्देश दिए, ताकि 329 असंबद्ध बस्तियों (250 से जनसंख्या से अधिक) को संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए समग्र रोपवे का निर्माण करने के साथ-साथ कृषि और बागवानी उत्पादों की ढुलाई नाबार्ड आरआईडीएफ के तहत बड़े पैमाने पर की जा सके। उन्होंने आरटीडीसी को अगले पांच वर्षों में प्रत्येक जिला में कम से कम एक रोपवे विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य में संपर्क सुविधा बढ़ाकर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को माता चिन्तपूर्णी मंदिर और बाबा बालक नाथ जी मंदिर के लिए रोपवे विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, आरटीडीसी के निदेशक अजय शर्मा, आरटीडीसी के मुख्य महाप्रबंधक रोहित ठाकुर और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला के निरीक्षण को सोमवार को यहां पहुंची राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय पीयर टीम ने कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर पंडित पलांदे की अगुवाई वाली नैक की इस टीम में बैनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोयडा के केमिस्ट्री विभाग के डीन प्रो. मनीष भल्ला समन्वयक सदस्य और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग बंगलूरु के प्रिंसिपल डॉ. श्रीराम देवनाथन सदस्य के रूप में शामिल हैं। नैक टीम ने दिनभर कॉलेज की एक-एक व्यवस्था का निरीक्षण किया और कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार जायजा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी रजनीश दीवान ने नैक मानक के अनुसार कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। नैक पीयर टीम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों, गठित इकाईयों व क्लबों समेत कॉलेज में विकसित ‘पीस जोन’ का दौरा भी किया। निरीक्षण के बाद त्रिगर्त सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर पीयर टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने स्रोत स्थिरता और जलवायु लचीली वर्षा-आधारित कृषि के लिए चलाई एकीकृत विकास परियोजना कार्यों को ठोस व परिणामोन्मुखी बनाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों में पूर्ण समन्वय और योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वे सोमवार को उपायुक्त सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बता दें, विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित स्रोत स्थिरता और जलवायु लचीली वर्षा-आधारित कृषि के लिए एकीकृत परियोजना, हिमाचल प्रदेश में 10 जिलों की 428 ग्राम पंचायतों में चल रही है। इनमें कांगड़ा जिले के पंचरुखी, बैजनाथ, नगरोटा बगवां और देहरा क्षेत्र की 64 पंचायतें भी शामिल हैं। निर्मित परिसंपत्तियों की मैपिंग करके गुणवत्ता संवर्धन पर करें फोकस डॉ. निपुण जिंदल ने एकीकृत विकास परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे परियोजना से जुड़े सभी विभागों - वन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, पशु एवं मत्स्य पालन और जल शक्ति विभाग, के साथ जिला की चयनित पंचायतों में किए जा रहे कार्यों का ब्योरा साझा करें। इससे कार्यों के दोहराव की आशंका भी समाप्त होगी और निर्मित परिसंपत्तियों का मजबूत डैटाबेस भी तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में निर्मित परिसंपत्तियों की मैपिंग करके उनमें गुणवत्ता संवर्धन पर फोकस करें। सभी कार्यों में सामुदायिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ें और स्थानीय लोगों को निर्मित परिसंपत्तियों को सामुदायिक संपत्ति के तौर पर देखने के लिए प्रेरित करें। जलागम प्रबंधन में सुधार और जल व कृषि उत्पादकता में वृद्धि पर ध्यान उपायुक्त ने कहा कि एकीकृत विकास परियोजना में समग्र रूप से जल और जंगल के मुख्य स्रोतों की स्थिरता के बीच एकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इससे छोटे और सीमांत किसानों के लिए आजीविका के अवसर बनेंगे। इसमें जलागम प्रबंधन में सुधार और जल व कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए काम किया जा रहा है। स्थाई भूमि और जल संसाधन प्रबंधन, कृषि उत्पादकता और मूल्य संवर्धन में सुधार और एकीकृत जल प्रबंधन के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण जैसे कार्य परियोजना के मुख्य घटक हैं। बैठक में एकीकृत विकास परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार धीमान ने परियोजना के तहत कांगड़ा जिले की चयनित पंचायतों में किए कार्यों एवं परियोजना की प्रगति को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विविध गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा दिया। बैठक में पशु पालन विभाग कांगड़ा के सहायक निदेशक डॉ. वीरेंद्र पटियाल, कृषि विभाग के उपनिदेशक राहुल कटोच, डीएफओ धर्मशाला संजीव शर्मा, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, बागवानी विभाग की विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. सरिता शर्मा, जल शक्ति विभाग बैजनाथ के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, जल शक्ति विभाग देहरा के सहायक अभियंता मनीष कुमार, जल शक्ति विभाग धर्मशाला के सहायक अभियंता संदीप गुलेरिया और जल शक्ति विभाग सरोतरी के सहायक अभियंता नितिन समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा सोशल वेल्फेयर एवं स्पोर्स्ट कमेटी सुघ भटोली तहसील इन्दौरा द्वारा बाबा फ़क़ीर चंद की याद में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश स्तर की कुश्ती, रस्सा कस्सी व दौड़े इत्यादी प्रतियोगिता करवाई, जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 800 मीटर दौड़ लड़कियों के वर्ग में यशिका मनवाल जट्टा प्रथम, नितिका दूसरे व तानिया तीसरे स्थान रही और लड़कों के वर्ग में भी पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 5100, 3100 व 2100 की नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर कमेटी द्वारा सम्मानित किया। इसी कड़ी में रस्सा कस्सी में फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत टप्पा सहौड़ा व कांग्रेडी के बीच हुआ, जिसमें टप्पा की टीम विजेता, कांग्रेडी की टीम उपविजेता रही। इन्हें भी 12, 000 व 10,000 की नकद राशि व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में हिमाचल केसरी के लिए कुश्ती में लड़कियों वर्ग में राधा कुमारी सोलन प्रथम, ज्योति शिमला द्वितिय व प्रियंका सोलन तृतीय स्थान पर रही। 55 किलोग्राम में सलोनी सोलन, वनिता मंडी व अंकिता प्रथम दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही पुरूष वर्ग में 55 से 70 किलो भार की कुश्ती में सितारे हिमाचल कुश्ती में गौरव कांगड़ा प्रथम, राहुल (राजगीर) द्वितीय, आदित्य (इन्दौरा) तृतीय, राहुल (नूरपुर) चतुर्थ स्थान पर रहे। इन्हें क्रमशः 11000, 7100, 5100, 3100 की नकद राशि देकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा शेर-ए-हिमाचल के लिए विशाल (बिलासपुर) प्रथम, सुनील (सोलन) द्वितीय, गौरव (ऊना) तृतीय, अशरफ (चंबा) चतुर्थ स्थान पर रहे इन्हें भी क्रमशः 15000, 10000, 7100, 5100 की नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हिमाचल कुमार के लिए विशाल बिलासपुर प्रथम, वैभव नूरपुर द्वितिय, सुनील सोलन तृतीय, अभिनव फतेहपुर चौथे स्थान पर रहा। इन्हें क्रमशः 11000, 5100, 7100, 3100 नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हिमाचल केसरी के लिए कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सोनू लंबानाल प्रथम, राज जोल द्वितीय, पप्पी लम्बानाल तृतीय, बब्बू परागपुर चतुर्थ स्थान पर रहा। इन्हें क्रमशः 25000, 15000, 10000, 7000 नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस द्वितीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के ही प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जाता है, ताकि हिमाचल के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके, जो कि इलाके के लिए एक अनोखी पहल है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा फरीद सुघ भटोली के करकमलों द्वारा किया गया और इसमें प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, कुड़सा शिंज कमेटी के प्रधान राज कुमार, जोगेंद्र पाल भारद्वाज और समापन के अवसर पर बीडीसी मकड़ौली रविंद्र कुमार शर्मा, बीडीसी कंदरोड़ी कुणाल पठानिया, समाज सेवी एवं मुख्य आयोजक सुशील शर्मा, पूर्व बीडीसी जोगिंदर मिंटू, पूर्व प्रधान जर्म सिंह, रघुबीर सिंह धीरा, रणवीर सिंह बिट्टू, मदन सिंह, नानक सिंह, प्यारे लाल, रजत शर्मा, बिट्टू शर्मा व हैप्पी शर्मा उपस्थित रहे।
रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार के लिए पहुंचे 45 उम्मीदवार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पंजाब के सरहिंद की निजी कंपनी मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अधिक संख्या में भाग लिया। जिला रोजगार कार्यालय युवा परामर्श अनीश जसवाल ने बताया कि पंजाब के सरहिंद की निजी कंपनी मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया के द्वारा सोमवार को रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आयोजन किया गया। जिसमें 45 उम्मीदवार ही पहुंच सके हैं। इस साक्षात्कार में कंपनी के द्वारा निर्धारित योगयता के अनुसार 45 उम्मीदवारों में कुछ उम्मीदवारों की लंबाई ही पूरी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के लिए 25 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न स्थानों में हिमाचल, नालागढ़, बद्दी, सिरमाैर, काला अंब, पौंटा साहिब व ऊना में भेजा जाएगा। अनीश जस्वाल ने कहा कि चयनित को उम्मीदवारों को 13,500 से लेकर 18,500 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। वहीं, उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को भी रोजगार कार्यालय हमीरपुर में दो कंपनियां आ रही हैं, जिनमें की इस्ट मैंन ऑटो व अपोलो हेल्थ केयर कंपनियों के अधिकारी 100 पदों पर करेंगे साक्षात्कार का आयोजन।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा भी अब रात को जगमगाने लगी है। इससे पहले रिज मैदान पर केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर ही लाइटें लगाई गई थीं, जो कि रात के अंधेरे में भी प्रतिमा जगमगाती नजर आती है, जिस पर कांग्रेस ने चुनावों के दौरान सवाल भी खड़े किए थे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सहित हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की अनदेखी के आरोप लगाए थे और उस समय भी कांग्रेस ने इन नेताओं की प्रतिमा पर लाइट लगाने की मांग की थी, लेकिन उस समय लाइट नहीं लगाई गई। वहीं, कांग्रेस के सत्ता में आते ही नगर निगम ने इन प्रतिमाओं पर भी लाइट लगा दी गई है, ताकि प्रतिमाएं रात के अंधेरे में भी नजर आ सके। बाकायदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने नगर निगम को जल्द लाइट लगाने को लेकर निर्देश जारी किए और उसके बाद नगर निगम हरकत में आया और इन नेताओं की प्रतिमाओं पर भी लाइट लगा दी गई है। लाइट न होने से प्रतिमा अंधेरे में ही नजर आती थी, लेकिन अब ये प्रतिमा भी रात को जगमगाने लगी है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा के भीतर चल रहा समीक्षा बैठकों का दौर सोमवार को भी जारी रहा। हमीरपुर भाजपा मंडल की बैठक पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यालय पक्का भरो में हुई, जहां पर खूब गहमागहमी रही। इस बैठक में वर्कर्स ने एक-दूसरे पर कई निशाने साधे। उनका कहना था कि विकास कार्यों की हमीरपुर में कोई कमी नहीं रही। यहां के पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर ने जहां जरूरी था, वहां पर नए संस्थान खुलवाए, लेकिन पार्टी के भीतर कुछ प्रमुख लोगों ने जो माहौल बनाया। उसी की वजह से न केवल हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बल्कि पूरे जिला में पार्टी की नैया डुबाने में उनका खास योगदान रहा है। उनका कहना था कि 2 वर्ष पहले से ही हमीरपुर में टिकट के बदलाव की चर्चाएं पार्टी के ही लोगों और खासकर एक वर्ग ने शुरू कर दी थीं, फिर माहौल कैसा होगा? इसकी समीक्षा खुद ही हो जाती है। इस कार्य में कौन लोग शामिल थे, इसका सभी को पता है और अब समीक्षा रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा ने जब हार के कारणों पर खुलकर बोला, तो उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वे पद से इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होगा। क्योंकि पहले जिला के प्रमुख इस्तीफा दें, यहां पांच शून्य हुआ है। बैठक में लगभग 5 दर्जन पदाधिकारी और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता थे। पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी जनों को मायूस नहीं होना है, लेकिन जिन लोगों ने यहां पर पार्टी की नैया डुबाने में भूमिका निभाई है। उनकी रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को तो भेजनी ही होगी। एक चुनाव की हार से हम चुप नहीं बैठेंगे। पार्टी के लिए काम करते रहेंगे, लेकिन उनका यह भी कहना था कि जिस अंदाज में संगठन के लोग हमीरपुर जिला में काम कर रहे हैं। उससे कहीं न कहीं बड़ा नुकसान हो रहा है और भरपाई कैसे होगी?
मीनाक्षी साेनी । हमीरपुर स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने यहां से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है कि जिन्होंने गोकुल बुटेल को अपना सलाहकार आईटी (कैबिनेट दर्जा) नियुक्त किया है। गौरतलब है कि गोकुल बुटेल प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल बुटेल के परिवार से संबंध रखते हैं तथा उनके दादा कुंज बिहारी लाल बुटेल दो बार पालमपुर के विधायक और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। कालिया ने कहा कि गोकुल बुटेल युवा नेता के तौर पर पार्टियां द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। कांग्रेस कार्यालय के वार रूम में इंचार्ज के रूप में पार्टी को हिमाचल में जिताने के लिए उनका अहम योगदान रहा है। संगठन ने गोकुल बुटेल को आईटी सलाहकार बनने पर हार्दिक बधाई दी है तथा संगठन ने आशा की है कि बुटेल स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं और मांगों को हिमाचल प्रदेश सरकार से पूरा करवाने में अपना पूर्ण योगदान और सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन शीघ्र ही गोकुल बुटेल को सम्मानित भी करेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात उनके 21 से 24 दिसम्बर, 2022 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि धर्मशाला में 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली ‘आभार रैली’ भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धर्मशाला में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की नई तिथियां शीघ्र निर्धारित की जाएंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन द्वारा जुट उत्पाद बनाने का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बलेरा में चलाया जा रहा है, जिसका आज शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों को जूट बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें उद्यमिताविकास के बारे में भी बताया व सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मार्केटिंग, रिस्क टेकिंग, बैंकिंग, बिज़नेस मैनेजमेंट और समय प्रबंधन जैसे विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के शुभारंभ दिवस के कार्यक्रम पर आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप, बीडी मेंबर शशिकांत व ग्राम पंचायत बलेरा प्रधान आशीष कौशल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए प्रोत्साहित किया और आत्म निर्भर बनने के लिए मार्गदर्शित भी किया। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यूको आरसेटी सोलन द्वारा, मशरुम उत्पादन व महिला दर्जी आदि विषय पर प्रशिक्षण दिए जाने वाले है, जो भी इच्छुक प्रतिभागी भाग लेना चाहते हों, वे अधिक जानकारी हेतु यूको आरसेटी के टेलीफ़ोन संख्या 7018129836, 9459260183 पर संपर्क करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। आए दिन पुलिस नशेड़ियाें को पकड़ रही है। साथ में नशा तस्करों को भी काबू किया जा रहा है। बावजूद इसके नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। ताजा मामले में राजधानी शिमला में उत्तराखंड के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शिमला पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की। आरोपी से 287.62 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। रिज मैदान पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस को देर रात को सूचना मिली की एक व्यक्ति रिज मैदान पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से चरस मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तरकाशी से शिमला नशे का सामान लेकर आया है। शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विवेक माल्टा निवासी मोहरी जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के तौर पर हुई है। पुलिस अब आरोपी से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस नशे के सामान को किसे डिलिवर करने वाला था।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी बद्दी में हुए लेजेंडस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिमाचल ताइक्वांडो अकादमी के बच्चों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर किया खुडिंया क्षेत्र का नाम ऊंचा। अकादमी के संचालक सुनील कुमार और मुख्य कोच मीना कुमारी ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में अंशिका गोल्ड मेडल, मानवी ठाकुर गोल्ड मेडल, वंशिका सिल्वर मेडल, भैरवी सिल्वर मेडल और लड़कों के वर्ग में आदित्य शर्मा ने गोल्ड मेडल, अथर्व गोल्ड मेडल, कृष्मन ठाकुर सिल्वर मेडल, विकास थापा सिल्वर मेडल और ऋषभ ने कांस्य पदक जीत कर पूरे हिमाचल का और अपने कोच सुनील कुमार और मीना कुमारी का नाम रोशन किया। अकादमी के संचालक सुनील कुमार का कहना है कि हर बार हमारे बच्चे अच्छा परफॉर्म करते हैं और ये सब कुठारी नाथ जी की देन है, जिनकी वजह से बच्चे ऊंचाईयों को छू रहे हैं। हम नाथ जी का दिल से धन्यवाद करते हैं। ज्वाला माता सदा उनको खुशियां और लंबी उम्र दे।
तीन दिन तक हिमाचल सदन में रहेंगे Quarantine फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात थी, उससे पहले उनका टेस्ट किया गया, जिसमें इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब वह तीन दिन तक हिमाचल सदन में Quarantine रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गौरक्षा अभियान के अंतर्गत आज हमने जाबली से लेकर एचएमटी पिंजौर तथा टिपरा एवं रामबाग रोड कालका एवं कालका रामबाग के पास सड़क पर घुम रहे लगभग 100-110 बेसहारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले नेशनल हाईवे पर रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं से प्रेरित होकर इन प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया था। इस प्रोजेक्ट को सोहन राजपुत और हरविंद्र ठाकुकर ने डिजाइन किया था, आज सुबह 11 बजे से यह प्रोजेक्ट परवाणू से शुरू किया गया और जाबली तक प्रत्येक गाय के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले गए, जाबली से टीपरा होते हुए एचएमटी और वहां से वापस आकर कालका टीपरा सड़क एवं रामबाग रोड के पुल पर भी गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले, रिफ्लेक्टर्स डालने के लिए सोहन राजपूत, हरविंदर ठाकुर, विनय जैन, राजीव गुप्ता, मनीष कुमार, राजीव सचदेवा, हिमानी राजपूत, मोनिशा शर्मा, निकिता शर्मा, और धनश्याम शर्मा और युवराज ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब प्रगति परवाणू से रितू प्रभाकर, आभा अग्रवाल सपना गांगटा ने भी आज सहयोग किया, इस प्रोजेक्ट में लीगो टेलर्स परवाणू, ग्रीनशैफ एप्लाईसेंस लिमिटेड परवाणू, त्रिमूर्ति ग्राफिक्स और गैलेक्सी मार्केटिंग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले सोहन राजपूत और हरविंदर ठाकुर का कहना है कि वो अभी और गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डालेंगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि हम भविष्य में इस तरह के सहयोग की उम्मीद करते हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई द्वारा सत्र 2022-2024 में देश के विभिन्न भागों से आई नव छात्र शक्ति के लिए “अभिनंदन” समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में असम, झारखंड, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों पर समस्त छात्र झूमे देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक समारोह में देख कर नव छात्र आनंदित हो उठे। इस अभिनंदन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजीत ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की नव छात्र शक्ति को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को राष्ट्र भाव में पिरोने का कार्य विद्यार्थी परिषद रचनात्मक कार्यों के माध्यम से करती है। आज के युवाओं को देश में बैठे कुछ “बौद्धिक आतंकवादीयों" को पहचाना होगा तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की राह में अपना योगदान देना चाहिए। समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। “नव छात्र शक्ति को संबाेधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों व सामाजिक विषयों में सदैव अग्रणी रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। युवाओं को समस्याओं को उठाने के साथ-साथ उनका समाधान निकाल कर राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका अभिनित करनी चाहिए। इकाई उपाध्यक्ष आलम चंद व इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इकाई उपाध्यक्ष आलम चंद ने उपस्थित अतिथी व नव छात्र शक्ति का समारोह में स्वागतव अभिनंदन किया। इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया ने कहा कि आज का यह अभिनंदन समारोह स्वयं में विशेष है। आज नव छात्रों के रूप में लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। देश के कोने-कोने आए समस्त नव छात्रों का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी इंजीनियर संजीव शर्मा द्वारा अपने निवास एकेएस रेजिडेंसी में स्थानीय निवासियो और उमंग की टीम के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन संजीव शर्मा जी के पिता अमर नाथ शर्मा ने किया। इंजीनियर संजीव शर्मा जी ने बताया कि शिविर में नवनीत गुप्ता के अलावा उनके परिवार के सदस्यों शैलजा गुप्ता आयुष गुप्ता और कुसुम गुप्ता ने रक्तदान किया। इसी तरह एक ही परिवार के रविंद्र भारद्वाज, संजीव भारद्वाज और रीता भारद्वाज ने भी रक्तदान किया। शिविर में संजीव शर्मा ने 31वीं बार, विवेक शर्मा ने 21वीं बार, दुर्गा सिंह ने 19वीं, राहुल नेगी ने 17वीं बार, राहुल लखनपाल ने 14 वीं बार, नवनीत गुप्ता ने 16वीं बार, और अभिषेक भागड़ा ने 12वीं, मुकेश कुमार ने 7वीं और सोमनाथ ने 6ठी बार खून दान किया। संजीव शर्मा ने कहा रक्तदान एक महादान है, जिसे कर सभी को पुण्य का लाभ उठाना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। रक्तदान शिविर में अनुराधा पंडित के अलावा राज लखनपाल, तेजू नेगी, मुकेश कुमार, अभिषेक भागड़ा, शिवानी अत्री, मीनाक्षी शबाब व अमित कुमार ने सहयोग किया।
विनायक ठाकुर । देहरा जिला कागड़ा के गांव नौशहरा से आई जय अंबे जागरण पार्टी के गायक रविंद्र कुमार व अशोक शर्मा आदि कलाकारों ने देवी- देवताओं की भव्य झाकियों के साथ पहाडी, पंजाबी, हिन्दी व हरियाणवी तर्ज पर भेंटों की ऐसी झड़ी लगाई कि पंडाल में बैठे तमाम भक्त उसकी गायकी के मूरीद हो गए। इसके पश्चात हिमाचली गायक रविंद्र कुमार ने गणेश बंदना के साथ जागरण की शुरुआत की और उसके पश्चात 'कलम दबात हथ तेरे की चगें मेरे लेख लिखियो', 'सुण बो पहाडी भक्ता जांदां ह कुण दिया रस्ता', 'मेले जाणा कालका दे', 'मेरा भोला है भन्डारी', 'कम बंदेयां तेरे मूकणे नई' व 'श्यामा तू अपणा न बणिया में रिया तेरे भरोसे ते' आदि महामाई की पहाड़ी नॉन स्टाप भेंटों पर ऐसा समा बाधां की कार्यक्रम में पहुचें भक्त भी थिरकने को मजबूर हो गए। वहीं, कार्यक्रम के अतं में जय अंबे जागरण पार्टी के मास्टर अशोक कुमार शर्मा ने अपनी स्वरलैहरियों से मां तारा रानी की कथा सुनाकर पडांल मे बैठे तमाम भक्तो को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
कपिल शर्मा । सिरमौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सोलन में किया गया। इस में मुख्य रूप में अभाविप सोलन के विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर जिला प्रमुख हुकुम जिला संगठन मंत्री बलबीर ठुकराल जी तथा जिला संयोजक शेखर कंडारी जी, उपस्थित रहे। इस बैठक में पूरे ज़िला से 31 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आज बना है व 1949 से आज तक छात्र व समाज हित में कार्य कर रहा है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस बैठक में अभाविप सोलन विभाग संगठन मंत्री ने अश्वनी ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से लेकर के आज आईटीआई, आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है, वह WOSY जैसे प्रकल्पो द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुंबकम वह राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखो छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आईटीआई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। साथ ही जिला संयोजक शेखर कंडारी ने कहा कहा कहा कि यह सम्मेलन सोलन जिला का सम्मेलन नालागढ़ में होना तय हुआ है, तो इस सम्मेलन में लगभग 4 हज़ार संख्या रहेगी। वहीं, इस सम्मेलन में सोलन जिला के विभिन्न स्कूल महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय इकाइयों के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे और जिला के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें SFD संयोजक रोहित नेकटा सह संयोजक पीयूष तथा आर्या SFS संयोजक सन्नी सह संयोजक का कणिका राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अंकिता ठाकुर सह संयोजक रोहित प्रेमी है। मीडिया संयोजक युगल, सह संयोजक हिमांशु, सोशल मीडिया संयोजक काश़ माधव, व्यावसायिक शिक्षा संयोजक पुनीत राणा, छात्र उद्घोष जिला संयोजक साहिल कटोच, सह संयोजक ऋतिक, खेल आयाम जिला संयोजक देवांश सूद, pharma Vision जिला संयोजक पारुल शर्मा, agree vision जिला संयोजक श्रेया, शोध जिला संयोजक साहिल चौहान व RTI जिला संयोजक शीतल ठाकुर इन सभी को दायित्व दिया गया।
कहा, जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए उपलब्ध करवायी जाएंगी बेहतर सुविधाएं फर्स्ड वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला स्थित जिला पुस्ताकल में अध्ययन करने वाले छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। डीसी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए किए जाने वाले संभावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकालय में केवल कांगड़ा ही नहीं, अपितु प्रदेश भर के विद्याथी अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शिक्षा के अनेक संस्थान होने की वजह से इनमें अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी जिला पुस्तकालय का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ने की वजह से यहां स्थान की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्थान के सही उपयोग को लेकर भी कार्य किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह बन सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला पुस्तकालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ अध्ययन के लिए एक उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यहा पढ़ रहे विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जिला पुस्तकालय में प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ सहित समार्ट सिटी कार्यालय और जिला पुस्तकालय के अधिकारी उपस्थित रहे।


















































