फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला शहरी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुददों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र के ध्राैंक गांव के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने नरेश चौहान को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (मीडिया) नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक रोहित ठाकुर एवं अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता सुशांत कपरेट, जितेंद्र चौधरी, आदर्श सूद, आईएन शर्मा, केएन शर्मा, मोहन नेगी, संतोष नेगी, संजौली व्यापार मंडल और संजौली सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । धर्मशाला भारतीय मानक ब्यूरो की हिमाचल शाखा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त आईएएस प्रोबेशनर ओम कांत ठाकुर ने की। कार्यशाला में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो की परवाणु शाखा के वैज्ञानिक डी. राम चरण दास ने भारतीय मानक ब्यूरों की प्रमुख गतिविधियों जैसे मानक निर्माण, हालमार्किग, प्रयोगशाला परीक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने शिकायतों के निवारण तंत्र, अनिवार्य प्रमाणीकरण और प्रचार के माध्यम से उपभोक्ता के विश्वास को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश ड़ाला। उन्होंने कहा कि बीआईएस वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन, गुणवत्ता प्रमाणन जैसी गतिविधियों के समाजस्य पूर्ण विकास के लिए कार्य करता है। उन्होंने सभी विभागों से विभागीय खरीद फरोख्त के दौरान आईएसआई प्रमाणित उत्पादों का ही वरीयता देने तथा खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि बाजार से सोना खरीदते समय सभी को हालमार्क निशान के चैक करना चाहिए, ताकि सोने की गुणवता व शुद्धता का पता लगाया जा सके और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकें। उन्होने सभी से बीआईएस केयर एप्प को डाउनलोड़ कर अपने उत्पाद की गुणवता व शुद्धता का परीक्षण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा, पीओ डीआरडीए सोनू गोयल, उपनिदेशक बागवानी राहुल कटोच, डॉ. अजय व दिनेश कुमार सहित सभी विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच के तत्वाधान में पंडित राजीव शर्मा के द्वारा होटल रीजेंट पार्क जालंधर में 69th ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के जाने माने 250 से ज्यादा ज्योतिषियों ने भाग लिया तथा ज्योतिष पर किए गए शोधों के बारे में वैज्ञानिक रूप से स्पष्ट किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य तौर पर सुरडवां के पंडित दीपक सनातन को ज्योतिष एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने पर एवं आधुनिक ज्योतिष पर शोध करने हेतु एस्ट्रो स्टार अवार्ड, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और आगे चल कर ज्योतिष के क्षेत्र में नए आयाम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा वर्तमान सरकार द्वारा डी-नोटिफाई किए गए पिछले 6 महीने के कार्यों को लेकर बीडीसी नंगल जितेंद्र पठानीया द्वारा एसडीम फतेहपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत आते हैं, नंगल पंचायत के पटवार सर्किल के लिए डी-नोटिफिकेसन व अन्य कार्याें जो सरकार द्वारा डिनोटिफाई किए गए हैं, उसको लेकर रोष व्य्क्त करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस पर तुरंत फैसला नहीं होती, तो रोष प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जाएगा।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा वीर बाल दिवस की घोषणा 9 जनवरी, 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंहजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, जैसा कि आप जानते हैं कि गुरु गोबिंद सिंह दसवीं गुरु थे, सिख और खालसा समुदाय के संस्थापक। आप जानते हैं कि 26 दिसंबर यानी वीर बाल दिवस 2022 वह दिन है जिस दिन साहिबजदा जाेरवार सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंहजी को देश के लिए शहीद होना था, जो देश के लिए 6 वर्ष और 9 वर्ष की उम्र में था। वर्ष क्रमशः एक दीवार में जिंदा फेंक दिया गया था। औरंगजेब से पहले अपने सिर को झुकाया नहीं था और उनके सम्मान और गरिमा के लिए एक शहीद बन गया। जीडीसी सुघ-भटोली में आज वीर बाल दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. शशिभूषण, प्रो. जगन सिंह और डॉ. पंकज कौशल ने भी विद्यार्थियों को इस दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामवासियों ने प्रदेश सरकार से इसे पुन: बहाल करने की उठाई मांग फर्स्ट वर्डिक्ट। भवारना विकासखंड भेड़ू महादेव के तहत पड़ने वाली पंचायत सिहोटू में खुले पटवार सर्किल को प्रदेश सरकार द्वारा डी-नोटिफाई करने पर पंचायतवासी उग्र हो गए हैं। इसी के तहत सोमवार को पंचायत भवन के प्रांगण में सभी गांववासियों ने प्रदेश सरकार से इसे पुन: बहाल करने की मांग उठाई है। बता दें कि ग्राम पंचायत सिहोटू को पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा 20 मई, 2022 को जारी अधिसूचना के अंतर्गत उपमंडल धीरा से जोड़ा गया था, जबकि इससे पहले ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले चार राजस्व महाल उप तहसील सुलह, तहसील एवं एसडीएम कार्यालय पालमपुर के अधीन के आते थे। पंंचायत की जनता को उस समय अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करके जाना पड़ता था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने ग्रामवासियों को इस समस्या से निजात दिलवाने के उद्देश्य से प्रयास शुरू किया और ग्राम पंचायत सिहोटू के अंतर्गत आने वाले महाल सिहोटू बुहला, सिहोटू उपरला, डंडेसर एवं मलोग को पटवार सर्किल वोदा से अलग करवाकर पंचायत के लिए एक नया पटवार सर्किल सिहोटू सर्जित करवाया, जिसे 2 किलोमीटर दूर सथित तहसील धीरा से जोड़ा गया था, लेकिन नवनिवार्चित सरकार ने इस पटवार सर्किल को डी-नोटिफाई कर दिया है। इन्होंने उठाई मांग इस संबंध में ग्राम पंचायत सिहोटू की प्रधान पंकज कुमारी, उप प्रधान किशोरी चंद, पूर्व प्रधान अमर पाल, पूर्व उप प्रधान तिरलोक चंद, मदन लाल, प्रताप चंद, बिहारी लाल, पवन कुमार, आर्किटेक्ट अमर सिंह, मलका देवी, सुमना देवी, रीता देवी, लता देवी व रेणु वाला आदि ने इस पटवार सर्किल को फिर से बहाल करने की मांग उठाई है।
बच्चाें ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व क्षेत्र का नाम किया रोशन रंजीत ठाकुर। कुनिहार आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में 12वीं वार्षिक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार, कुम्हारहट्टी, नैना टिक्कर स्कूल, गड़खल अकादमी, गुरुकुल इंटनेशनल स्कूल कुनिहार, राजस्थान व अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार के मुख्य कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मैराथन दौड़ में अकादमी के 25 बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 बच्चों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जिसमें मैथिली व महिमा ने पहला स्थान, हिमानी चौहान व ईशा ठाकुर ने दूसरा तथा शौर्य कालिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें आयोजकों द्वारा मोमेंटो व नकद राशि द्वारा सम्मानित किया गया। कोच ने बताया कि अकादमी के बच्चे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं व बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव में राजा आदित्य देव कटोच मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मोटिवेशनल फिट्नेस क्लब लंबागांव द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें 25 टीमों ने अपनी भाग्यदारी उपस्थित की, लगभग एक महीने तक चले इस मैच का आज फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज परविंदर चौधरी ने शिरकत की, फाइनल मैच मोटिवेशन फिट्नेस क्लब व जयसिंहपुर टीम के बीच हुआ। इस टूर्नामेंट का समापन मुख्यातिथि राजा ऐश्वर्य देव चंद कटोच व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय राणा के हाथों होना था, लेकिन किसी कारण बस वह उपस्थित नहीं हो पाए। इसी संदर्भ में उन्होंने राजपरविंदर चौधरी को मुख्यातिथि के रूप में भेजा। संजय राणा व ऐश्वर्यदेव चंद कटोच ने मोटिवेशन क्लब को दूरभाष के जरिये बधाई संदेश भेजा और अपनी तरफ प्रोत्साहन राशि देने को कहा। जयसिंहपुर टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मोटिवेशन फिटनेस लंबागांव टीम ने पहले खेलते हुए 119 रन का लक्ष्य दिया। जयसिंहपुर टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 88 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को ट्रॉफि व राशि देकर सम्मानित किया।
सीएमओ कांगड़ा एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पालमपुर के प्रेजिडेंट ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत तिलक राज। कांगड़ा पालमपुर में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा द्वारा सीएमई (कांटीन्यू मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ, विक्रम कटोच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पालमपुर के प्रेजिडेंट डॉ अश्वनी मिलाप, आईएमए सेक्रेटरी पालमपुर डॉ. रोहित कुमार, फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक प्रबंधक रणदिप मेहता एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कर्नल डॉ. सुखजीत सिंह परमार ने दिप प्रज्वलित कर किया। सीएमई में पालमपुर एवं फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के सभी विभागों के डॉक्टर्स ने भाग लिया। मेडिकल एजुकेशन सेशन में क्षेत्र में हो रही मेडिकल उन्नति के बारे की गई चर्चा सेशन की शुरुआत में फोर्टिस कांगड़ा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सयद, डॉ. निखिल एवं डॉ. अतीत ने हार्ट से संबंधित जटिल प्रोसिजर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिन जटिल रोगों के उपचार के लिए मरीजों को बाहरी राज्यों का रूख करना पड़ता था, अब वे इलाज एवं प्रोसीजर्स फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर एवं आयुश्मान धारकों का हार्ट, ऑर्थो एवं सर्जरी से संबंधित उपचार बिलकुल निःशुल्क किया जा रहा है। फोर्टिस कांगड़ा के ऑर्थोपेडिक्स डॉ. प्रिंस रैना ने घुटनों एवं हिप रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हो रही बेहतरीन सर्जरीज के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सूद ने प्रधानमंत्री क्षय रोग उन्मूलन अभियान के बारे में जानकारी दी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत धौलासिद्ध प्रोजेक्ट साइट में दो मजदूरों की पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रमेश चंद 41 वर्ष पुत्र मूलाराम निवासी सलूणी क्षेत्र के खदर गांव तथा घनश्याम 43 वर्ष पुत्र नरेश कुमार निवासी सलूणी क्षेत्र के सरड गांव के तौर पर हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव बरामद न होने के कारण अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। गौर हो कि इससे पहले कुछ माह पूर्व भी यहां इसी तरह दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई थी और कुछ ही समय बाद इस तरह की अब यह दूसरी घटना घटी है, जिस में भी दो मजदूर डूब गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रमेश और घनश्याम रविवार दोपहर बाद कपड़े धोने के लिए प्रोजेक्ट के चेक डैम से करीब 150 मीटर आगे दूर गए थे। यहां काफी मात्रा में पानी ठहरा हुआ है। पानी में एक चट्टान पर जब यह कपड़े धो रहे थे, तो अचानक एक का पैर फैसला और वह पानी में डूब गया। दूसरे ने जब उसे बचाने के लिए शोर मचाया, तो उसका भी पैर फिसला और वह भी पानी में समा गया। शोर सुनकर जब अन्य लोग रस्सी आदि साथ लेकर घटनास्थल तक पहुंचे, तो काफी देर हो चुकी थी। प्रोजेक्ट प्रशासन की सूचना पर जब नादौन पुलिस मौके पर पहुंची, तो सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता ना मिलने के कारण एनडीआरएफ की टीम को मौका पर बुलाया गया है। पता चला है कि यह दोनों कर्मचारी सागर मटठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए काम करते थे। इस संबंध में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। अब आगे एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी में आज बीजेपी की चुनावों में हुई हार को लेकर एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। इससे पहले स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर उन्हें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बैठक में हार का मंथन शुरू हुआ। बैठक में पूर्व बीजेपी मंत्री व नेता रविन्द्र रवि बिशेष तौर पर उपस्तिथ रहे। बैठक में कई कार्यकताओं व पदाधिकारियों ने हार की मंथन पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यकर्ताओ में हार के कारण रोष दिखा और सभी ने भितरघात को हार का मुख्य कारण बताया। वहीं, बीजेपी के बागी आजाद प्रत्याशी के चुनाव लड़ने को भी हार का एक कारण माना गया। प्रत्याशी देरी से घोषित करना और जो घोषणाएं की गई थी उनको 5 वर्षाें तक अमलीजामा न पहनाना भी हार के कारणों में शामिल है। बाहरी का मुद्दा बनाया गया। घोषणाएं पूरी न होने पर लोगों में रोष था। अंत में पूर्व बीजेपी मंत्री व वरिष्ठ नेता रविन्द्र रवि ने कहा कि वह अगला चुनाव भी ज्वालामुखी क्षेत्र से ही लड़ेंगे, सभी कार्यकर्ता साथ रहें और मिलजुलकर कार्य करें, रणनीति बनाएं और अगले चुनावों की तैयारी करें। उन्होंने कहा हार का मंथन हो गया है, अब गलतियां नही करनी हैं और पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नही चलेगी। अभी तक इनका मंत्रिमंडल का ही गठन नहीं हुआ। ओपीएस बहाल नहीं हो पाएगी और 1500 रुपए महीना महिलाओं के लिए देने के लिए करोड़ों का बजट चाहिए, जो कि संभव नहीं।
मनीष। घुमारवीं भराड़ी तहसील को डिनोटीफाई करने पर गुस्साई घुमारवीं भाजपा इसे दोबारा बहाल करवाने के लिए अब घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान को 18 पंचायतों में चलाया जाएगा। जिनमें कोट, हटवाड़, पंतेहड़ा, हम्बोट, बम्म, सलौंअ, घंडालवीं, मरहाणा, बरोटा, तड़ौन, भराड़ी, भपराल, गतवाड़, गाहर, लंजता, लैहड़ी-सरेल, डंगार व पड़यालग शामिल हैं। तहसील की पुन: बहाली के लिए भाजपा ने लगभग 200 लोगों की उपस्थिति में रविवार को भराड़ी में बैठक का आयोजन कर इस पर रणनीति तय की। बैठक में भराड़ी तहसील की दोबारा बहाल करने के लिए घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के लिए हर पंचायत में कमेटी गठित करने का भी फैसला लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भराड़ी तहसील को दोबारा बहाल करने के लिए भाजपा ने तहसील परिसर घुमारवीं में धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया था। जिसमें भराड़ी तहसील सहित अन्य कार्यालयों व संस्थानों को दोबारा बहाल करने के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि इस अल्टीमेटम में दो जनवरी तक इन्हें दोबारा बहाल नहीं किया गया, तो 18 पंचायतों के लोग तीन जनवरी को भराड़ी तहसील परिसर में उग्र आंदोलन करेंगे। बैठक में उपस्थित लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बनी नई नवेली कांग्रेस सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर प्रदेश में सैकड़ों संस्थानों व कार्यालयों को डिनोटीफाई कर दिया। कांग्रेस सरकार केवल बदले की भावना से कार्य कर रही है। कांग्रेस सकरार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए खोले गए संस्थानों व कार्यालयों को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि कांग्रेस सरकार इसके पीछे बजट का राग अलाप रही है, लेकिन जब भाजपा सरकार ने इन संस्थानों व कार्यालयों को नोटीफाई किया था, तो पहले वित्त विभाग से चर्चा की गई थी। उसके बाद ही इनको खोला गया है। भराड़ी तहसील को लोगों की मांग पर खोला गया था। इस तहसील का कार्यालय अक्तूबर माह से शुरू हो गया था तथा तहसीलदार भराड़ी कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस क्षेत्र के लोगों ने अपने आधार कार्ड सहित अन्य कई कागजातों में अपना अपना पता भी बदल दिया था। लेकिन, अब इसको डिनोटीफाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक राजेश धर्माणी की चुप्पी भी समझ से परे है। गर्ग ने कहा कि वह लोगों के साथ अड़िग खड़े हैं। लोगों की सुविधा के लिए खोले गये इन कार्यालय व संस्थानों को डिनोटीफाई करना खेदजनक है। इनकी दोबारा बहाली के लिए हर रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, जिला सचिव चमन शर्मा, जिला पार्षद मदन धीमान व शीतल भारद्वाज व गायत्री सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व लोग उपस्थित रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल की फोटो पर अर्पित किए पुष्प घुमारवीं भाजपा ने रविवार को भराड़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में सप्त दिवसीय कैंप के तीसरे दिन स्वयंसेवी ने सुबह कॉलेज ग्राउंड की सफाई की और बाद में बच्चों ने मैदान को समतल किया। बच्चों ने आज सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बढ़-चढ़कर भाग लिया। रौदणिक क्षेत्र में आज के मुख्य भक्ता डॉ. धनदेव शर्मा रहे। उन्होंने बच्चों को अपनी योग्यता को पहचाने से संबंधित जानकारी दी और साथ में आत्मनिर्भर के बारे में दी स्वयंसेवी को बताया और कहा कि अपनी योग्यता के ऊपर पूरा विश्वास होना चाहिए। डॉ.र धनदेव शर्मा का स्वागत करते हुए डॉ सुरजीत राणा ने डॉ. धनदेव शर्मा को महाविद्यालय के लिए योगदान की सराहना की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ओंकार चंद ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए उनके वक्तव्य सहराना की।
जल्द सीएम के हाथों कराया जाएगा शिलान्यास-केवल पठानिया फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर के द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए रविवार को जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और जिला सेशन जज अजय मेहता सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए भूमि चयन हेतु निरीक्षण किया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सब जज कोर्ट की सौगात मिली थी, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच वर्ष इस कार्य को नहीं कर पाई। आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने इस कार्य को आगे बढ़ा कर शाहपुर की जनता को तोहफा दिया है। पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की तमाम जनता को हर सुविधा और घर द्वार पर सेवा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। शाहपुर क्षेत्र के लोगों विशेष कर द्रमन वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक केवल पठानिया का आभार जताया। पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने जताया आभार पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने विधायक केवल सिंह पठानिया का पुरानी पेंशन को लागू करने को लेकर कांग्रेस सरकार की निर्णायक पहल के लिए धन्यवाद किया। रैत में आयोजित कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश एवं शाहपुर के कर्मचारियों सहित समस्त जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का किया तहेदिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पहली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय जो जनता से वायदे किये हैं उन पर काम किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि हम सत्ता के नहीं, बल्कि प्रदेश में व्यवस्था बदलने का काम किया जाएगा। प्रदेश की जनता को सुविधा प्रदान करने के कांग्रेस पार्टी को जनता ने चुना है। रोटरी क्लब शाहपुर लगाए मेडिकल कैम्प में की शिरकत इसके बाद विधायक केवल सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया ने कैंप में आए डॉक्टरों को एक एक पौधा एव टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक केवल सिंह पठानिया को रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष गंधर्व पठानिया एवं रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष राजेश राणा सहित सभी पदाधिकारियों ने शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार सहित सभी स्टाफ ने विधायक को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। पठानिया ने कहा कि रोटरी क्लब शाहपुर ने गरीब जनता के लिए बहुत से सराहनीय कार्य किये हैं और हरदम जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सेवाएं देने के लिए आए हुए सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा एवं सरकारी डॉक्टरों एव अन्य स्टाफ के कार्य को भी सराहा। पठानिया ने रोटरी क्लब को जनता की सेवा में लगे हुए रोटरी क्लब शाहपुर को अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा ,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, रोटरी क्लब जिला सेक्टरी गंधर्व पठानिया, राजेश राणा रोटरी क्लब अध्यक्ष शाहपुर,डॉक्टर कांत इवेंट मैनेजर,नरेश लगवाल रोटरी,अश्वनी धीमान,प्रदीप बलोरिया,रजत बलोरिया, डॉक्टर बरजिंदर शील,अमित शर्मा,रमन महाजन, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, रजिंदर शर्मा उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पवन पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को हिम अकादमी स्कूल विकासनगर में आयोजित वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर संस्थान प्रबंधन ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा की यह उनका सौभाग्य कि जिस स्कूल में पढ़ाई की है, आज उसी स्कूल में मुख्यातिथी के रूप में आया हूं। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों कि शिक्षा देना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का आशीर्वाद और बच्चों का प्यार पाकर वह गदगद हैं। उन्होंने बच्चों क अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया। इसके बाद विधायक ने अणु में एक कैफ़े का भी शुभारंभ किया।
गौशाला कमेटी ने 2013 में निशानदेही के लिए किया था अप्लाई मीनाक्षी। हमीरपुर भोरंज विधानसभा के जाहु में स्थित कामधेनु गौशाला क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे पशुओं का सहारा बन रही है, लेकिन कामधेनु गौशाला के इस जनहित के कार्य में राजस्व विभाग की लापरवाही व लेटलतीफी आड़े आ रही है। आलम यह है कि कामधेनु गौशाला प्रबंधन गौशाला के विस्तारीकरण का काम करना चाह रहा है, लेकिन प्रबंधन कमेटी का यह कार्य राजस्व विभाग द्वारा जमीन की डिमारकेशन न करने से लटक गया है। हालांकि कामधेनु गौशाला प्रबंधन कमेटी ने अपनी 8 कनाल भूमि की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को वर्ष 2013 में फाइल भेजी थी, लेकिन करीब 9 सालों से विभाग की लापरवाही व लेटलतीफी के चलते निशानदेही की यह फाइल राजस्व विभाग के कार्यालय में धूल फांक रही है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों व गौशाला कमेटी में विभाग के प्रति आक्रोश है। दीगर है कि कामधेनु गौशाला जाहु वर्तमान समय में 250 के करीब गौवंश को सहारा दे रही है। गौशाला प्रबंधन कमेटी का मकसद क्षेत्र में घूम रहे 450 के करीब अन्य बेसहारा बैलों को भी छत नसीब करवाना है। जिसके लिए गौशाला प्रबंधन कमेटी ने ग्रामीणों की 8 कनाल सांझा भूमि को लेकर निशानदेही के लिए एक फाइल राजस्व विभाग को भेजी थी, लेकिन राजस्व विभाग की मनमानी यह रही है कि पिछले 9 सालों में विभाग के अधिकारियों ने इस फाइल पर जमा धूल तक को साफ नहीं किया है। जिस कारण बेसहारा घूम रहे बैलों को अभी तक छत नहीं बन पाई है। गौशाला प्रबंधन कमेटी की मुश्किल यह है कि गौशाला में रखी गई गऊओं के साथ बेसहारा घूम रहे इन बैलों को नहीं रखा जा सकता है। क्योंकि यह बैल गौशाला में रखी गई गऊओं को परेशानी पैदा कर सकते हैं और दूसरी बात यह है कि गौशाला में 250 से अधिक गौवंश रखने की व्यवस्था कमेटी के पास उपलब्ध नहीं है। इसलिए प्रबंधन कमेटी गौशाला के विस्तारीकरण के लिए पिछले कई सालों से लगातार प्रयत्नशील है, लेकिन राजस्व विभाग कामधेनु गौशाला प्रबंधन कमेटी के रास्ते में रोडा बन कर खड़ी हो गई है। हैरानी इस बात की है कि कामधेनु गौशाला प्रबंधन कमेटी बेसहारा पशुओं का सहारा तो बनना चाह रही है, लेकिन राजस्व विभाग 9 सालों में उनकी जमीन की निशानदेही तक करवाने में नाकाम रहा है। ऐसा नहीं है कि यह जमीन सरकारी या बाहरी लोगों की है, ग्रामीणों की सहमति होने के बावजूद भी राजस्व विभाग ने अभी तक एक बार भी इस जमीन की निशानदेही करने की जहमत नहीं उठाई है। बड़ी बात तो यह भी है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस फाइल के बारे में पूरी जानकारी ही नहीं है। इस संबंध में कामधेनु गौशाला जाहु के अध्यक्ष रतन चंद शर्मा का कहना है कि कामधेनु गौशाला में 250 के करीब गौवंश हैं। जबकि 450 के करीब बैल बेसहारा घूम रहे हैं। इन लावारिस बैलों के लिए छत बनाने के लिए प्रबंधन कमेटी ने जमीन की निशानदेही के लिए 2013 में राजस्व विभाग को एक फाइल भेजी थी, लेकिन राजस्व विभाग अभी तक इस जमीन की निशानदेही नहीं करवा पाया है, जिसके कारण गौशाला के विस्तारीकरण व लावारिस बैलों को छत बनाने का काम लटक गया है। वहीं, तहसीलदार भोरंज मित्रदेव का कहना है कि कामधेनु गौशाला की जमीन की निशानदेही की फाइल के बारे मुझे पूरी जानकारी नहीं है। अभी मैं छुट्टी पर हूं। लेकिन इस फाइल पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित कानूनगो व पटवारी को आदेश दिए जाएंगे। शीघ्र ही जमीन की निशानदेही कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
पूर्व भाजपा सरकार मे हुई सभी विवादित भर्तियों की भी जांच कर दोषियों को दी जाए कड़ी सज़ा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने JOA (IT) पेपर लीक मामले को गंभीर बताते हुए कर्मचारी चयन आयोग की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए, NSUI के राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा की आज प्रदेश के सैकडो़ युवा दिन रात मेहनत कर रोजगार प्राप्त करने के लिए अलग-अलग संस्थानों, विश्वविद्यालयों व पुस्तकालयों मे पढ़ रहे हैं। पिछले पांच वर्षाें में कई पेपर लीक हो चुके हैं, इसमें पुलिस का हो, JOA (IT) का हो, पटवारी का हो या विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की बात हो, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन लगातार तत्कालीन मुख्यमंत्री को अवगत कराता रहा, राज्यपाल के समक्ष भी पूर्व सरकार के कार्यकाल मे हो रही धांधलियों को रखा गया, लेकिन तत्कालीन प्रदेश भाजपा सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं, इस बात की खुशी जताई की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार ने दोषियों को पेपर लीक मामले को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। यह प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए सुखद घटना बताते हुए मौजुदा सरकार का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने कहा की यह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल है की सीक्रेसी ब्रांच में CCTV कैमरे खराब हैं और पूर्व सरकार ने कोई ध्यान बीते पांच वर्षाें में नहीं दिया। इसके पूर्व प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है यह कैसे संभव है की भाजपा सरकार के समय हुई भर्तियों में एक ही महिला अफसर का बेटा 3-4 बार पूरे प्रदेश में परीक्षाओं मे टॉप कर रहा है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया जैसे त्वरित कार्यवाही अभी तक हुई है, उसी प्रकार से भाजपा सरकार मे हुई और भर्तियों को भी देखा जाए जिन-जिन पर आरोप लगे है और जो अधिकारी कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं उन्हें सजा मिले, ताकि प्रदेश के लाखों युवाओं का भरोसा इन संस्थाओं पर कायम रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में ज्योति बासु भवन हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मजदूरों और किसानों की मांगों पर 8 जनवरी को सीटू व हिमाचल किसान सभा का मंडी में राज्य स्तरीय अधिवेशन होगा। इन मांगों को लेकर मजदूर किसान 5 अप्रैल 2022 को दिल्ली में संसद मार्च करेंगे। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों के कानूनों पर हमले कर रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने मजदूरों के चबालिस कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड बनाने, सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश व निजीकरण के निर्णय लिए हैं। उन्होंने आउटसोर्स नीति बनाने, स्कीम वर्करज़ को नियमित कर्मचारी घोषित करने, मनरेगा मजदूरों के लिए 350 रुपए दिहाड़ी लागू करने आदि विषयों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की मज़दूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है व मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। पिछले सौ सालों में बने चौबालिस श्रम कानूनों को खत्म करके मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं अथवा लेबर कोड बनाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का फायदा उठाते हुए मोदी सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश जैसी कई राज्य सरकारों ने आम जनता,मजदूरों व किसानों के लिए आपदाकाल को पूंजीपतियों व कॉरपोरेट्स के लिए अवसर में तब्दील कर दिया है। यह साबित हो गया है कि यह सरकार मजदूर, कर्मचारी व जनता विरोधी है व लगातार गरीब व मध्यम वर्ग के खिलाफ कार्य कर रही है। सरकार की पूंजीपतिपरस्त नीतियों से देश की नब्बे प्रतिशत आम जनता सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। सरकार फैक्टरी मजदूरों के लिए बारह घण्टे के काम करने का आदेश जारी करके उन्हें बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश कर रही है। आंगनबाड़ी,आशा व मिड-डे-मील योजनकर्मियों के निजीकरण की साज़िश की जा रही है। उन्हें वर्ष 2013 के 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार नियमित कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 अक्तूबर, 2016 को समान कार्य के लिए समान वेतन के आदेश को आउटसोर्स, ठेका, दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए लागू नहीं किया जा रहा है। केंद्र व राज्य के मजदूरों को एक समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मजदूरों के वेतन को महंगाई व उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है। सातवें वेतन आयोग व 1957 में हुए 15वें श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार उन्हें 21 हज़ार रुपए वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 21 हज़ार रुपए घोषित किया जाए। केंद्र व राज्य का एक समान वेतन घोषित किया जाए। आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा व अन्य योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। मनरेगा में 200 दिन का रोज़गार दिया जाए व उन्हें राज्य सरकार द्वारा घोषित 350 रुपए न्यूनतम दैनिक वेतन लागू किया जाए। श्रमिक कल्याण बोर्ड में मनरेगा व निर्माण मजदूरों का पंजीकरण सरल किया जाए। निर्माण मजदूरों की न्यूनतम पेंशन तीन हज़ार रुपए की जाए व उनके सभी लाभों में बढ़ोतरी की जाए। कॉन्ट्रैक्ट, फिक्स टर्म, आउटसोर्स व ठेका प्रणाली की जगह नियमित रोज़गार दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार समान काम का समान वेतन दिया जाए। सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश व निजीकरण बंद किया जाए। 44 श्रम कानून खत्म करके मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) बनाने का निर्णय वापस लिया जाए। सभी मजदूरों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, नियमतित रोज़गार,पेंशन व दुर्घटना लाभ आदि सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए। भारी महंगाई पर रोक लगाई जाए। पेट्रोल, डीडल, रसोई गैस की कीमतें कम की जाएं। रेहड़ी, फड़ी तयबजारी क़े लिए स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए। बैठक में विजेंद्र मेहरा, डॉ कश्मीर ठाकुर, प्रेम गौतम, जगत राम, एनडी रणौत, जोगिंद्र, अजय दुलटा, राजेश, केवल, संतोष, रंजन शर्मा, सुरेश, नीलम, विजय, सुमित्रा, सुदेश, हिमी, हिमिंद्री, आशीष, गुरदास, अनिल, संजय, विक्की, सर चंद, भूप सिंह, पदम, बालक राम, मदन नेगी, गुरनाम व रामप्रकाश आदि शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है, जब किसी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत जनविरोधी निर्णयों से की हो। किसी भी प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं विकास तभी संभव है, जब उस प्रदेश की सरकार सकारात्मक सोच और दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करें, परंतु हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उन्हाेंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान के साथ जो सरकारी संस्थान खोले थे, उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने के आदेश पारित किए हैं। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब तक राज्य विद्युत 32, स्वास्थ्य संस्थान (पीएचसी, सीएचसी, अस्पताल) 291, विभाग के तहसीलें 3, उप-तहसीलें 20, कानूनगो सर्किल 9, पटवार सर्किल 80, आईटीआई 17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्किल, डिवीजन-सब-डिवीजन, सैक्शन 16, 2, लोक निर्माण विभाग एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र 41, अन्य 42 सहित 574 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है, जो न केवल जनविरोधी है, बल्कि तानाशाही निर्णय है, जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता। उन्हाेंने बताया कि भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर सभी संस्थान आवश्यकतानुसार एवं बजटीय प्रावधान के साथ खोले थे। इन कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलना प्रारंभ भी हो गया था और लोगों को सुविधाएं भी मिल रही थी, परंतु मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिना कैबिनेट बैठक के विभिन्न सरकारी संस्थानों को बंद करने के आदेश पारित कर दिए जो कि कानून संगत भी नहीं है और कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण व दुषित मानसिकता का परिचायक है। उन्हाेंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनमत देकर प्रदेश की कमान सौंपी है, परंु कांग्रेस पार्टी जनमत का अपमान करते हुए कुंठित मानसिकता एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से निर्णय लेकर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार इस प्रकार की तानाशाही कार्यशैली अपनाकर हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं एवं जनभावनाओं का हनन करने का प्रयास कर रही है, जो सर्वथा अनुचित है। उन्हाेंने बताया कि कांग्रेस सरकार को चाहिए था कि वो पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती, परंतु यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार सत्ता प्राप्ति के बाद से ही अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए जनहितों के विरूद्ध कार्य कर रही है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में आलोचना करती है और आपसे विनम्र आग्रह करती है कि प्रदेश सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से लिए गए इन सभी निर्णयों को तुरंत जनहित में वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश में विकास की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इन जनविरोधी निर्णयों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके विराट व्यक्तित्व और जन-जन के हित में लिए गए निर्णयों के लिए सदैव स्मरण रखा जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देश के मानचित्र पर एक राज्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही स्थापित किया। उनके इस निर्णय से हिमाचल के विकास को उचित दिशा प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने और प्रदेशवासियों की चिर लंबित मांग को पूर्ण करने के लिए हिमाचलवासी सदैव उन्हें याद रखेंगे। उन्होंने इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रदर्शित वस्तुओ व छायाचित्रों इत्यादि में गहरी रुचि दिखाई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली तथा चैतन्य शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मनीष । घुमारवीं रोटरी क्लब घुमारवीं द्वारा 25 दिसंबर दूसरा रक्तदान शिविर आज लिली होटल घुमारवीं में लगाया गया। इस उपलक्ष्य पर क्लब के प्रधान रवि शर्मा, क्लब सेक्रेटरी शशी गौतम, क्लब के संस्थापक प्रधान अनिल शर्मा व रोटेरियन सचिन गुप्ता क्लब सदस्य संजय इत्यादि सदस्यों ने रक्तदान शिविर में अपनी सेवा दी। आज के रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल से डॉ. आशुतोष केंथ, इंदु गुप्ता, कमल किशोर मेहता, मनोज ठाकुर व श्याम लाल आदि सदस्यों ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दी। रोटरी क्लब घुमारवीं द्वारा यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक किया गया। क्लब का लक्ष्य है कि 30 से 35 यूनिट का ब्लड बिलासपुर ब्लड बैंक को दिया जाएगा जो जरूरतमंद लोगों के काम आएगा। रोटरी क्लब के प्रधान ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला और आगे भी क्या-क्या करेगा उस पर अपने विचार रखे और घुमारवीं के लोगों को रोटरी संस्था में अपना सहयोग देने के साथ-साथ इसकी सदस्यता ग्रहण करने का भी आह्वान किया। रोटरी क्लब घुमारवीं सभी रक्तदाताओं का स्वागत और उनका आभार प्रकट करते हैं।
तिलक राज। कांगड़ा नॉदर्न इंटरनैशनल ऑफ़ एजुकेशन रिसर्च सेंटर के सौजन्य से संचालित शरण कालेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वूमेन व स्कालर्ज इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी (कांगड़ा) में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर फेट का आयोजन किया गया। इस दौरान सांता क्लॉज सहित विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री से भरपूर स्टाल व तंबोला गेम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की आराधना से हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य अध्यापक अनिल की अगुवाई में विभन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए। तदुपरांत कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उसके बाद भगवान यीशू की मधुर स्मृति में कव्वाली प्रस्तुत की। नन्हें-मुन्नों ने मॉडलिंग से सभी का मन मोह लिया। डीएलएड छात्राओं ने नाटी प्रस्तुत कर हिमाचली संस्कृति को उजागर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन एचके चांद सैनी ने की। कार्यक्रम में संस्थान के अंशुल सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ निदेशक शालिनी सैनी, अकादमिक हेड मल्लिका शर्मा सैनी, कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा उपस्थित रहीं। संगीत प्रशिक्षक नीरज की अगुवाई में विद्यार्थियों ने कई तरह के सुर बिखेरते हुए कार्यक्रम को चार चांद लगाए। छात्र-छात्राओं के अभिभावक व विभन्न प्रकार के स्टॉल आज के कार्यक्रम की शान रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा अर्नी विश्वविद्यालय के परिसर में क्रिसमिस का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके आयोजन में कला और मानविकी संकाय के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस त्यौहार के मुख्यातिथि विवेक सिंह (चांसलर) रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए बताया कि इस दिन प्रभु यिशु का जन्म हुआ था। क्रिसमिस हमें सुख, शांति एवं प्रेम से रहने का संदेश देता है। यह त्यौहार बच्चों को बहुत ही प्रिय होता है। क्रिसमिस का त्यौहार केवल भारत देश में नहीं, बल्कि सभी देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में उपहार के अलावा क्रिसमिस ट्री का भी बहुत महत्व होता है। लोग अपने घरों और दफ्तरों में क्रिसमिस ट्री को रंग-विंरगी रोशनी के साथ सजाते है तथा बच्चों को उपहार देते है। विवेक सिंह (चांसलर) ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को पे्रमपूर्वक उपहार भी बांटे। इस उपलक्ष्य पर विवेक सिंह (चांसलर), प्राे. (डॉ.) उमेश शर्मा (वाईस-चांसलर), चेतन विकास (सीईओ) और अर्नी विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा इस क्रिसमिस त्यौहार के आयोजन में उपस्थित रहकर सभी विद्यार्थियों एवं दैशवासियों को क्रिसमिस की बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में आयुषी पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘जस्ट ए बिट मोर’ का विमोचन किया। यह पुस्तक कविताओं का संग्रह है, जिसमें लेखक ने कविता के माध्यम से प्यार और उम्मीदों को व्यक्त किया है और इसमें जीवन के विभिन्न रिश्तों के प्रति शांति, भावुकता और संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। राज्यपाल ने आयुषी को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत प्रभावी ढंग से विचारों की गहराई को व्यक्त किया है। उन्होंने लेखक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऐतिहासिक रिज, शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अटल जी सुशासन के प्रणेता थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सदाचार की जो मिसाल हमें मिली है, उसे आज जीवन में अपनाने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने नेतृत्व के उच्चतम मूल्यों को परिभाषित किया। देश के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक सुहृदय राजनेता और भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जो हमेशा राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनार्था, जुब्बल एवं कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, उपायुक्त आदित्य नेगी, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावडे पर्यवेक्षक के रुप में सम्मिलित है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे उपस्थित रहे। मंगल पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका नाम विपिन परमार, सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा व डॉ. जनक राज सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया और कुछ क्षणों में उनके नाम पर मोहर लगी। पांडे ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया और उनकी देखरेख में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।
मनीष। घुमारवीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध एवं पर प्रबद्ध हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग बिलासपुर जिला के घुमारवीं में आयोजित किया गया, जिसमें प्रांत व जिलों से लगभग 60 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।अभ्यास वर्ग का प्रारम्भ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सचिव पवन मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद एवं प्रांत महामंत्री डॉ. माम राज पुंडीर भी मंच पर उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में अभ्यास वर्ग का महत्व विषय पर पवन मिश्रा द्वारा मार्गदर्शन किया गया। द्वितीय सत्र में संगठन परिचय पर डॉ. माम राज पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। तृतीय सत्र में कार्यकर्ता विषय पर विनोद सूद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। चतुर्थ सत्र में अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने संगठन की कार्य पद्धति पर अपना उद्बोधन चर्चा के साथ रखा। उन्होंने बताया कि संगठन दायित्व पद्धति पर कार्य करता है। राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज के ध्येय को लेकर चलने वाला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक पारिवारिक संगठन है। इसमें सामूहिक निर्णय की प्रक्रिया पर कार्य होता है। पंचम सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग हेम राज ने प्रवास विषय पर अपने विचार रखे। षष्टम सत्र में प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने आगामी वर्ष हेतु वार्षिक योजना प्रस्तुत की।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा 12 जनवरी से 23 जनवरी, 2023 तक पूरे प्रांत में प्रांत, जिला, खंड एवं मंडल स्तर पर कर्तव्य बोध के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।फरवरी माह में वार्षिक योजना बैठक, मार्च में नव वर्ष शुभेच्छा कार्यक्रम, अप्रैल-मई में सदस्यता अभियान, जून में विभागश: अभ्यास वर्ग, जुलाई में गुरु वंदन कार्यक्रम,अगस्त में प्रांत मीडिया बैठक, सितंबर में प्रांत अभ्यास वर्ग, अक्तूबर नवंबर में शाश्वत मूल्य कार्यक्रम और दिसंबर माह में प्रांत अभ्यास वर्ग एवं प्रांत कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जाएगा। सप्तम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार ने वैचारिक सत्र लिया। उन्होंने आह्वान किया कि भारत की स्वतंत्रता के अमृत काल में देश के प्रत्येक शिक्षक को अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए नई पीढ़ी के मार्गदर्शन हेतु प्रयास करना होगा। अभ्यास वर्ग के अष्टम सत्र को अखिल भारतीय सचिव पवन मिश्रा ने संबोधित किया। संगठन की रीति, नीति एवं ध्येय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आह्वान किया कि हर विद्यालय तक पहुंचना संगठन का उद्देश्य है। 25 दिसंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश व जिला स्तर के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से जिलाश: वृत प्रस्तुत किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार किया गया। शिक्षा और शिक्षकों सहित गैर शिक्षक समस्याओं को लेकर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी वर्गों से संबंधित समस्याओं का संकलन कर एक विस्तृत आग्रह पत्र तैयार किया गया। आग्रह पत्र केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और शासन तथा प्रशासन को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर का मार्गदर्शन रहा। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन एवं कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, जिलों से जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, जिला मंत्री और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इस उपलक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,मंगल पांडे, सतपाल सत्ती विपिन परमार, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और अन्य भाजपा दिग्गज नेताओं ने रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपने पूरे जीवन में शांति, अस्तित्व, करुणा, समानता न्याय और बंधुत्व के आदर्शों का पालन किया अटल बिहारी वाजपेयी एक कवि, लेखक, पत्रकार, राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह एक सच्चे राष्ट्रवादी थे और हमेशा राष्ट्रहित के लिए दलगत राजनीति से ऊंचे विचार रखते थे, वे चाहे सत्ता में रहे हो या विपक्ष में वह राष्ट्रहित के लिए सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। इसलिए उन्होंने भारतीय राजनीति का "अजातशत्रु" भी कहा जाता है। वास्तव में विशाल हृदय सम्राट, जननायक ने राजनीति में दृढ़ता व आदर्शों के साथ सम्मान प्राप्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी 1932 में बहुत कम उम्र में ही भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रभावित होकर आरएसएस में शामिल हो गए और 1974 में प्रचारक बन गए। 1951 में वे भारतीय जनसंघ के सदस्य बनकर औपचारिक रूप से राजनीति में शामिल हुए, उन्होंने 1957 में पहले बार लोकसभा चुनाव लड़ा और बलरामपुर से निर्वाचित हुए। उसके बाद राजनीति के क्षेत्र में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सांसद में उनकी जीवंत और अर्थमयी तर्क-वितर्क और चर्चा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी "वाजपेयी जी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे", 1980 में वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष बने। भाजपा नेताओं ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन के माध्यम से वाजपेयी जी के दृष्टिकोण को तार्किक निष्कर्ष पर ले जा रहे हैं, ताकि कोई भी पीछे न रहे और आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द से जल्द साकार हो सके। आज देश आजादी के 75 वर्षों को आजादी के अमृत काल के रूप में मना रहा है, वाजपेयी जी का सुशासन मंत्र जो अखंडता पर आधारित है। जाति, धर्म, लिंग, विचारधारा और सामाजिक आर्थिक स्थिति की विविधता के साथ आगे बढ़ते हुए गरीब पिछड़े वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समान अवसर प्रदान कर रहा है। देश आज उनकी जयंती को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है।
पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जसवां प्रागपुर विधानसभा को क्षेत्रवाद के रूप में बाँट रहे हैं। ये बात कोटला बेहड़ तथा रक्कड़ में खोले गए एसडीएम कार्यालयों की अधिसूचना रद्द होने पर पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन को लेकर पूर्व कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिन्द्र मनकोटिया ने कही। उन्होंने कहा कि बिना बजट के खोले गए ये कार्यालय महज एक चुनावी स्टंट थे। यदि बिक्रम ठाकुर वास्तव में इन कार्यालयों को खोलना चाहते तो उनके पास पांच साल का अर्सा था। जिस दौरान बजट के साथ वे इन कार्यालयों को खोल सकते थे। मगर इन कार्यालयों को खोल कर लोगों को भ्रमित किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री के लिए लगवाए गए अशोभनीय नारे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए। मनकोटिया ने बिक्रम ठाकुर के वक्तव्य का उपहास उड़ाते हुए सवाल दागे कि जब रक्कड़ और कोटला में एसडीएम बैठे ही नहीं, स्टाफ तैनात ही नहीं हुआ, पोस्ट सैंक्शन ही नहीं हुई। बजट का प्रोविजन ही नहीं हुआ, देहरा से रिकार्ड ही नहीं आया, इतना ही नहीं एक चौकीदार तक नहीं लगाया तो फिर बंद क्या हुआ? मनकोटिया ने जसवां प्रागपुर की जनता को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही गुण-दोष के आधार पर, जनता से सलाह मशवरा करके, बुद्धिमान व्यक्तियों से सलाह लेकर सिर्फ यही कार्यालय नहीं खुलेंगे बल्कि और बहुत से विकास के कार्य होंगे और जो विकास का रथ पिछले 5 साल रूका रहा, वह अब मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु की रेहनुमाई में गति पकड़ेगा।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल प्रागपुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरीश गुलेरी सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा एवं भूतपूर्व केमिस्ट्री लेक्चरर ने की। इस कार्यक्रम में 30 बच्चों ने अपने विज्ञान के मॉडल को दर्शाया। मुख्यातिथि ने हर एक मॉडल को जांचा परखा और बच्चों के साथ महत्वपूर्ण वैज्ञानिक बातें शेयर की। इसके बाद वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 7 टीमों ने भाग लिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने की एवं इस उपलक्ष पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर शिमला शहर व साथ लगते क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन शिमला ने कुछ हिदायतें जारी की हैं। प्रशासन ने कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, ढली, मशोबरा, नालदेरा व कुफरी के स्थानीय निवासियों से आग्रह किया जाता है कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर सोलन व चंडीगढ़ की तरफ जाने और शिमला की ओर आने के लिए शोघी-मैहली व ढली बाईपास का प्रयोग करें ताकि इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सोलन से शिमला की ओर आने-जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह अगर कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, ढली, मशोबरा, नालदेहरा व कुफरी की तरफ जाना चाहते हैं, तो शोघी-मैहली बाईपास का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भारी पर्यटक वाहन व बस में आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को आईटीबीपी चौक से तारा देवी के बीच पार्क करें। वहीं छोटे वाहनों से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को टुटीकंडी पार्किंग में पार्क करें। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की शिमला शहर में आवाजाही के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नियमित रूप से तारादेवी व टुटीकंडी बाईपास से शटल सेवा की सुविधा प्रदान करेगा। जिलाधीश शिमला ने कहा कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर शिमला शहर में केवल उन्हीं छोटे वाहनों को प्रदेश दिया जाएगा, जिनके पास होटल की बुकिंग की पुष्टि होगी। आदित्य नेगी ने सभी स्थानीय लोगों व पर्यटकों से अनुरोध किया जाता है कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर सड़क के किनारे कोई भी वाहन पार्क ना करें और शिमला को जाम से बचाने में सहयोग दें।
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय कार्यशाला विकास खंड पालमपुर की बड़सर पंचायत में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया ने की। ग्राम पंचायत बड़सर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोपालपुर, जिया, चमोटु, बल्ला, राख और डाढ के निवासीयों ने भाग लिया। इसमें कुल 13 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा किया व राजस्व विभाग के 54 इंतकालो का निपटारा भी किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगों का हेल्थ चेक अप किया गया व दो लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन भी लगाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार सार्थक शर्मा, वीडीओ पालमपुर महेश ठाकुर, बीएमओ गोपालपुर अनुपमा सिंह, पंचायत प्रधान बड़सर सवरूप चंद और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर बेचने के आरोप में हिरासत में लिए गए आरोपियों को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को 28 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस की टीम इस पूरे मामले की छानबीन करने के लिए अगले चार दिनों तक आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी। 29 दिसंबर को फिर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में शुक्रवार को जेओए आईटी के पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने एक महिला कर्मचारी व चार युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला कर्मचारी हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में कार्यरत है। महिला चयन आयोग की सीक्रेसी ब्रांच के उच्च पद पर तैनात है। महिला अधिकारी को अढ़ाई लाख रुपए के साथ विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। इसके साथ संजीव कुमार व अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को हिरासत में लेने के बाद हुए खुलासे के बाद विजिलेंस की टीम ने एक अन्य महिला व युवक को गिरफ्तार किया है। इस सभी 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जिसमें पहले 4 युवकों को शनिवार शाम 4 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया गया, वहीं दोनों आरोपी महिलाओं को शाम 6 बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस की टीम सभी आरोपियों से अगले 4 दिनों तक पूछताछ करेगी और इस मामले में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश करेगी। बता दें कि आरोपी महिला कर्मचारी इससे पूर्व भी इस तरह के मामले में विवादों में रही है। आरोपियों में महिला कर्मचारी के दो बेटे भी शामिल हैं। जिन्हें अब कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है।
धर्मशाला से कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने हिमाचल के भाजपा नेताओं को प्रदेश की ठाकुर सुखविंदर सिंह सरकार के फैसलों पर हाय तौबा मचाने की बजाय अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि हाय हाय मचाने से बीजेपी की काली करतूतेें जनता से नहीं छिपेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अब उनकी समीक्षा कर रही है, तो बीजेपी वाले तिलमिला रहे हैं। लेकिन ठाकुर सुखविंदर सिंह के सबल नेतृत्व में सरकार का हर फैसला प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा और प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि जो संस्थान एवं परियोजनाएं जनता की जरूरत और लाभ की हैं उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन बिना सुविधाओं के केवल ढांचे खोलने के फैसले पूर्व बीजेपी सरकार की अदूरदर्शिता ही थी। सुधीर शर्मा ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री पर सवाल उठाने की बजाय बीजेपी वाले पहले अपनी पार्टी में सरदारी सेट करने पर ध्यान दें। कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, उन्हें जब ठीक लगेगा तब वे उसे करेंगे, इसमें बीजेपी की सलाह की जरूरत नहीं है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल की प्रबुद्ध जनता ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से कांग्रेस की सरकार बनायी है। ठाकुर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में सरकार को इस संकल्प को पूरा करने का काम करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आमजन की समस्याओं का घर द्वार पर निवारण हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री धर्मशाला में आभार रैली को संबोधित कर सरकार का दृष्टिकोण जनता के सामने रखेंगे।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर के विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को शिव मंदिर लाहड़ में आयोजित भंडारे, ग्राम पंचायत नारा में आयोजित भागवत कथा और गांव टिक्कर में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने जनता का उन्हें प्यार एवं आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो कर्ज जनता ने वोट देकर चढ़ाया हैै, अब उस ऋण को चुकाने की बारी उनकी है। वह शपथ ग्रहण करने के बाद हर महीने हर पंचायत में अपनों के बीच जाएंगे और उनसेे किए वायदे को पूरा करेंगे। नारा में आयोजित भागवत कथा में उन्होंने कहा कि यह जनता के सहयोग और ईश्वर की कृपा से ही संभव हो पाया है कि वह विधायक बने हैं। उनका वायदा है कि वह नेता बनकर नहीं बल्कि बेटा बनकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे। इसके बाद गांव टिक्कर में उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले मैच में मट्टनसिद्ध ने कौहि की टीम को 17 रनों से पराजित किया। विधायक ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और खेलों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की।
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनएसएस इकाई के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस अधिकारी प्रो. जगन सिंह के साथ कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत की और पूरे परिसर की सफाई की। एनएसएस प्रभारी प्रो जगन ने स्वयंसेवकों को पूरे दिन के लिए कुछ अन्य कार्य भी सौंपे। दोपहर में कॉलेज परिसर में सभी स्वयंसेवकों और एनएसएस अधिकारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। एक दिवसीय शिविर में भाग लेने के अपने अनुभव के बारे में स्वयंसेवकों की प्रतिक्रिया दोपहर के भोजन के बाद के सत्र में साझा की गई। एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य शशिभूषण व डॉ. पंकज कौशल ने भी छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें श्रम की गरिमा के बारे में बताया।
चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना संपन्न हुआ। समापन समारोह में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर डी के वत्स ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा कि जिंदगी में समाज को लेकर चलना ही जीवन है। अपनी जिंदगी में यह जरूर सोचिए कि आपका पड़ोस और समाज कैसे स्वस्थ हो। छात्र कल्याण अधिकारी डाक्टर डेजी बसन्द रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ननाहर में आयोजित सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सात छात्राओं अदिति, अकांक्षा, दिक्षा, यशस्वी ,अवनी गुप्ता ,प्रतिभा, अंजली ने सिविल अस्पताल पालमपुर में शिविर के दौरान रक्तदान भी दिया उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर से यह शिविर लगाया गया था। उपप्रधान ननाहर अनुज, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर दीपिका सूद व डाक्टर पवन कुमार के साथ विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
अभिषेक कटोच सहायक अभियंता मैक्लोडगंज ने बताया कि जिन लोगों ने लम्बे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नही किया है, वे अपने लंबित बिलों का भुगतान इस माह में जल्द से जल्द करें। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने पर बिजली के मीटर काट दिए जाएंगे तथा इसके लिए अलग से नोटिस नहीं भेजा जायगा। कटोच ने बताया कि कनेक्शन काटने पर लोड के आधार पर दोबारा जोड़ने के लिए 250 रुपये से 1500 रुपये तक वसूल किये जायंगे। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि बिल का भुगतान ऑनलाइन माध्यम तथा हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड साइट से भी कर सकते हैं ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम.सुधा देवी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। एम.सुधा देवी ने कहा कि निगम का गठन प्रदेश में अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। निगम द्वारा अल्पसंख्यक युवाओं को व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने तथा आय सृजन की गतिविधियों के लिए स्वरोजगार उद्यमों की स्थापना करने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि निगम ने अब तक अल्पसंख्यक समुदाय के 3155 लाभार्थियों को 78.90 करोड़ रुपये के ऋण तथा 31 लाभार्थियों को 1.04 करोड़ रुपये शिक्षा ऋण के रूप में वितरित किए हैं। इसके अतिरिक्त निगम ने 1794 दिव्यांग लाभार्थियों को 50.76 करोड़ रुपये के ऋण भी वितरित किए हैं। इस प्रकार अक्तूबर, 2022 तक कुल 4980 लाभार्थियों को 130.07 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। सचिव ने वर्ष 2020-21 में निगम द्वारा 4 करोड़ रुपये का लाभांश अर्जित करने पर निगम के अधिकारियों को बधाई दी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित 781 लाख रुपये के लक्ष्यों के मुकाबले निगम ने 31 अक्तूबर तक 985.95 लाख रुपये के लक्ष्य हासिल किए। बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक विवेक भाटिया, प्रबंधक सी.एल. शर्मा तथा बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन से दो मोबाइल हेल्थ वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी है। यह वैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से राज्य रेड क्रास को हिमाचल प्रदेश के चंबा और सिरमौर जिलों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, 80 लीटर भण्डारण क्षमता का रेफ्रिजरेटर, इलेक्ट्रिक कूलर, एग्जामिनेशन काउच, इलेक्ट्रिक सक्शन मशीन, माइनर सर्जरी सेट, नेब्युलाइजर, 12 चैनल क्षमता की ईसीजी मशीन, स्टेरलाइजर, डीफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं समय की मांग है और यह वैन वर्तमान स्थिति में बहुत कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है और यहां प्राथमिक उपचार के लिए यह वैन काफी लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से उनका प्रयास है कि प्रदेश के हर जिले में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हों। राज्यपाल ने इन मोबाइल हेल्थ वाहनों का निरीक्षण भी किया और इनमें लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रास के महासचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस का उपमण्डल स्तरीय समारोह राजगढ़ के एसडीएम कार्यालय परिसर में मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्यअतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर उचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होेंने अन्य संबंधित विभागों को भी समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा और कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में इसे सादगी पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बीएमओ डा उपासना शर्मा, एसएचओ रोशनलाल धोलटा, वीडीओ अरविंद गुलेरिया, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्सव का यह अवसर समाज में शांति और भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व मानवता के प्रति प्रेम का संदेश देता है और सभी को करुणा, नेकी और धर्म परायण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि क्रिसमस की सच्ची भावना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और निराश लोगों के जीवन में आशा का संचार करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर समाज में दयालुता की भावना पैदा करेगा।
27 दिसम्बर को 11. के. वी. फीडर परागपुर की आपाताकालीन प्रागपुर मुरम्मत हेतु सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक विद्युत बाधित रहेगी। इसके अन्तर्गत आने वाले गाँव गढ़, मसोह बलाहर, सूही, , घोल चम्बापतन, अप्पर परागपुर, दियालू ,बुटेल नौण,सिखा द तालाब, लग बलियाणा में विद्युत वाधित रहेगी। यह जानकारी ई० त्रिलोक मतलोटिया विद्युत उपमण्डल प्रागपुर ने दी वहीं उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों, विशेषकर ईसाई समुदाय को बधाई दी हैै। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में लोगों से एक न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए ईसा मसीह के जीवन और सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार समाज में भाईचारे के बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि इनसे हमें सेवा भाव, करुणा और विनम्रता की सीख मिलती है।
हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए एक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तबादला नीति की आवश्यकता है। पिछली सरकार में 5 सालों में तबादलों के ऊपर गोरखधंधा चलता रहा है। अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिए सरकार ने 1 से 2 किलोमीटर में तबादला आदेश जारी किए थे। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ट्रांस्फर नीति को संशोधित कर कम से कम 25 किलोमीटर का रेडियस स्थानतरण के किया अन्यथा कुछ कर्मचारी व शिक्षक 1 किलोमीटर के रेडियस में ही पूरी उम्र घूमते रहेंगे और दूरदराज में फंसे शिक्षकों को शहर या कस्बे में आने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। इसके अतिरिक्त प्रेस वार्ता में वीरेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जयराम सरकार के द्वारा पिछले 6 महीनों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करना कोई गलत कार्य नहीं है क्योंकि हर सरकार पिछली सरकार के कार्यों की समीक्षा करती है। जो कार्य नोटिफिकेशन ऑर्डर में सही नहीं बैठते है, उसे डी नोटिफाई करना सरकार का दायित्व बन जाता है। चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने ऐसे शिक्षण संस्थानों को खोला व स्त्रोन्नत किया जिसका कोई औचित्य नहीं था, वहां पर ना तो इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रावधान किया गया और ना ही स्टाफ की व्यवस्था की गई।
पंजाब की सीमा से सटे इंदौरा के मंड क्षेत्र व आसपास के इलाकों में 2 दिन से सर्दी बढ़ हुई थे। वहीं शुक्रवार सुबह पूरे मंड क्षेत्र व आसपास इलाकों में कोहरे से बढी सर्दी व धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। लोगों का कहना है कि इंदौर क्षेत्र में दोपहर 12:00 बजे के बाद सूर्य दर्शन देखने को मिल रहे हैं और 3:00 बजे के बाद फिर से धुंध का प्रकोप बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार के हर घर नल जल योजना के तहत प्रदेश में हर जगह नई पाइपलाइन बिछाने काम जोरों पर चला हुआ है। इंदौर क्षेत्र में इस योजना के तहत करोड़ों रुपए का कार्य एक फर्म को दिया गया है। आलम ये है कि उक्त ठेकेदार द्वारा जल शक्ति विभाग के नियमों को दरकिनार कर ये पाइपें सही तरीके से नहीं बिछाई गई है। पाइप लाइनों से पानी के लगातार लीकेज होने के कारण उपतहसील ठाकुरद्वारा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों की तमाम जनता को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव ठाकुरद्वारा के बसंतपुर तथा तकरीबन 5 किलोमीटर तक बिछाई गई मेन बड़ी पाइपलाइन में कई स्थानों पर पानी लीकेज हो रहा है। जानकारी के अनुसार इस काम को ठेके पर लेकर आगे फिर छोटे-छोटे अन्य ठेकेदारों में बांट दिया है। वही छोटे-छोटे ठेकेदार कार्य को जल्दी खत्म करने और पैसे कमाने के चक्कर में घटिया कार्य कर रहे हैं। कई जगह पर पाइपों को गंदी नालियों के पास बिछाया गया है। पानी की लीकेज के कारण गंदा पानी पाइपों के जरिए लोगों के घर जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में काम कर रहे ठेकेदार के सुपरवाइजर को भी बता चुके हैं, पर उन पर कोई असर नहीं होता नजर आया है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग इंदौरा के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा ने कहा कि फर्म को पाइप लाइन ठीक करने को लेकर कई बार बोल चुके हैं किन्तु फर्म इसे ठीक नहीं कर रही है। इस फर्म के कार्य को आज से रुकवा दिया गया है, जब तक लीकेज को फर्म ठीक नहीं करती तब तक फर्म को आगे कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
पंचायत इंदौरा के रजत कटोच पुत्र जसवीर कटोच ने कैट परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने गाँव व इलाके का नाम रोशन किया है। परीक्षा में पूरे भारत के 2 लाख 22 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें रजत ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 99.82 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। रजत के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में कार्यरत है, तथा माता ग्रहणी है। रजत की बहन पीजी सर्जरी पीजीआई चंडीगढ़ में कर रही है। रजत ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सांसद किशन कपूर ने कांगड़ा एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों को हवाई अड्डा परिसर के साथ लगते क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण से वांछित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को यहां कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी बैठक में उपस्थित रहे। किशन कपूर ने कहा कि एयरपोर्ट प्राधिकरण स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के संबंध में एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराए। इसे लेकर महत्वपूर्ण स्थलों पर बोर्ड लगाकर और बैनर के माध्यम से भी प्रक्रियागत जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रस्तावित परियोजना की प्रगति की जानकारी और विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार तथा ढांचागत विकास सहित इससे जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सांसद ने पर्यटकों की सुविधा के लिए नव निर्मित टूरिस्ट सूचना केंद्र का संचालन अविलंब आरंभ करने और ‘मनी एक्सचेंज’ काउंटर सेवा को सुचारू करने के लिए बैंकों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा परिसर में पयर्टकों को हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही एलईडी स्क्रीन और अन्य माध्यमों से धार्मिक महत्व के स्थानों और पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अ्डडे के सुधारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार अपेक्षित सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुक्ूखू सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला मुख्यालयों पर हैलीपोर्ट बनाने की दिशा में सार्थक पहल की है। उन्होंने इसे लेकर उपायुक्तों को भूमि चयन और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम रोहित राठौर,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कांगड़ा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।
अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किये कारण बताओ नोटिस फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज (शुक्रवार को) जिला कांगड़ा की बड़ोह तहसील के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान बड़ोह स्थित ग्राम पंचायत रतियाड़ में चल रहे स्वास्थ्य उप केंद्र, पशु औषधालय और राशन डिपु कार्यालय समयावधि के दौरान बंद थे तथा बिना किसी सूचना के अधिकारी कर्मचारी वहां से नदारद पाए गए। उपायुक्त ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके विभागों के माध्यम से कारण बताओ नाटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और सुविधा के लिए खोले गए कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने बड़ोह में मनरेगा कार्यों के साथ-साथ, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, राशन डिपुओं और पशु औषधालयों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्रों से उनकी शिक्षा से संबंधित संवाद भी स्थापित किया। उपायुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अधिकरियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।


















































