विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवें दिन, स्वयंसेवियों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्वालामुखी मंदिर में साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की और मंदिर को चकाचक कर दिया। आदित्य, क्लावर, अंकुश, वंशम, कृष, आयुष, अभय, सिमरन, कंचन, अनन्य, अर्पिता व स्नेहा आदि ने साफ-सफाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि हमारे स्कूल के स्वयंसेवी समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी यशपाल नरोत्रा और नीलम कुमारी, विकास धीमान प्रवक्ता, अशोक कुमार प्रवक्ता, रजनीश शर्मा प्रवक्ता, शालिनी टीजीटी व श्यामा पीईटी आदि उपस्थित रहे।
शिविर में 213 लोगों के स्वास्थ्य की कि जांच अनीमिया मुक्त अभियान के तहत नैना देवी में की 79 छात्रों की जांच फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला बिलासपुर के विभिन विधानसभा क्षेत्रों मे आज अपनी सेवाएं प्रदान की। विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी, घुमारवीं, झंडूता एवं बिलासपुर सदर में बजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बिलासपुर सदर के गांव कन्नौन, ग्राम पंचायत धोन कोठी में 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 25 लोगों की रक्त जांच की गई। 02 लोग उच्च रक्तचाप से, 02 लोग मधुमेह, 10 लोग हड्डियों से संबंधित बीमारी एवं 16 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए। स्वास्थ्य शिविर मे लोगों को उपचार सलाह के साथ नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल सेवा की टीम यह सुविधा विधानसभा क्षेत्र में घर द्वार पर जनता को उपलबद्ध करवा रही है। अनिमिया मुक्त अभियान के तहत श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के हिम पब्लिक स्कूल बडोह में डॉ. कानव के नेतृत्व मे 79 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 79 छात्रों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए रक्तजांच की गई।इनमें से 62 बच्चों का हीमोग्लोबिन ठीक पाया गया, जबकि 17 बच्चों में रक्त की कमी पाई गई। बच्चों को उचित उपचार एवं रक्त की कमी को पूरा करने के लिए नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की घुमारवीं टीम ने डॉ. देवेश के नेतृत्व में गांव बोनी धलयानी, ग्राम पंचायत सलौन उपरली में जनता के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 30 लोगों की रक्तजांच की गई। 22 लोग हड्डियों की बीमारी से, 07 लोग उच्च रक्तचाप, 03 लोग मधुमेह एवं 23 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की झंडूता टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थथल जंगल में जनता की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 49 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 27 लोगों की रक्तजांच की गई। 06 लोग हड्डियों की बीमारी से, 04 लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित एवं 39 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा, पंचायत स्तर पर पिछले चार वर्षाें से निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार संभालने के बाद बीजेपी सरकार के फैंसलो को रिव्यु करने फैसला लिया हैं। जिसके बाद अब पक्ष व विपक्ष में ज़ुबानी जंग तेज़ हो गई हैं। बीजेपी ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर पलटवार किया है और कहा है कि चुनावों में फ़ायदा लेने के मकसद से बिना बजट के घोषणाएं की गई थी, जिन्हें रिव्यू करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने बिना बजट के घोषणाएं की है। उन्होंने इन सभी कार्यों पर चर्चा की और पाया कि यह सभी संस्थान बिना बजट के खोले है। सीएम ने कहा कि हिमाचल में कैबिनेट गठन के बाद ओपीएस बहाल कर दी जाएगी। अटल टनल रोहतांग पट्टीका को रिस्टोर करने को लेकर सुक्खू ने कहा शिलान्यास पट्टीका लगाने के आदेश दिए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। अब 16 दिसम्बर को सीएम सुक्खू, उनके 40 विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट सोलन जिला के उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगते गांव घ्याना (धुंदन) की रहने वाली प्रियांशी आंतों से संबंधित रोग से पीड़ित है। प्रियांशी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की 9वींकक्षा की छात्रा है। पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहे इलाज में आर्थिक मदद के लिए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में कक्षा छठी से 12वीं के समस्त विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक व गैर अध्यापक वर्ग ने समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। एक दैनिक मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी प्रियांशी को आंतों से संबंधित इलाज के लिए विद्यालय परिवार ने प्रियांशी के पिता नील कमल को 21000 की सहायता राशि भेंट की। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया बालिका प्रियांशी लंबे समय से आंतों से संबंधित रोग से पीड़ित है। प्रियांशी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से हो रहा है।विद्यालय परिवार ने पीड़ित छात्रा के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नीलम शुक्ला, सुमन, संतोष कुमारी, अनिता कौंडल, नीरज, रंजना ठाकुर, सुषमा, सुदेश कुमारी, मदन लाल शर्मा, वीना, रेणुका, अनीता, जागृति, रेखा, मुकेश, किरण बाला, संतोष शर्मा, जितेंद्र कुमार व हेमंत कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दी जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को-ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट के प्रधान रोशन ठाकुर व अन्य कार्यकारणी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधान रोशन ठाकुर ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पहाड़ी राज्य के लिए उनका नेतृत्व मील का पत्थर साबित होगा। रोशन ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू संगठन से जुड़े नेता है। उन्होंने जिस तरह से संगठन को बेहतरीन तरीके से चलाया, अब उसी तरह सरकार को भी उससे ज्यादा बेहतर तरीके से गति देंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी बधाई दी। इस अवसर पर रोशन ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी को भारी मतों से दूसरी बार विधायक बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में अर्की क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्ति किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। वीरभद्र सिंह की सरकार में भी गोकुल बुटेल को सलाहकार(आईटी) नियुक्त किया गया था। पालमपुर से सम्बन्ध रखने वाले गोकुल बुटेल कांग्रेस के निष्ठावान बुटेल परिवार से आते है। गोकुल गाँधी परिवार के भी करीबी माने जाते है। चुनाव के दौरान कांग्रेस के वॉर रूम की ज़िम्मेदारी भी गोकुल बुटेल के ही पास थी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कुर्सी संभालते ही कई बड़े नितनय लिए है। वहीं इस पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट के माधयम से इन फैसलों पर विरोध जताया है । पूर्व जयराम ने ट्ववीट कर लिखा-स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पुल, सड़क, पेयजल योजना इन सब कामों को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू ने पूर्व जयराम सरकार के 1 अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा करने का फैसला लिया है। साथ ही नए संस्थान खोलने और अपग्रेड करने के फैसले रिव्यू करने और डिनोटिफाई करने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा भी कई अन्य निर्णय लिए गए हैं।
तिलक राज। कांगड़ा चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्ध बाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत जमानाबाद में चिन्मय कैलाश महिला मंडल में विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज व प्राइमरी स्वास्थ्य विभाग से मीना भूषण और तहसील जिला कल्याण से राकेश कुमार व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनीता ने इस कार्यक्रम में आकर दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाया व उनको आशीर्वाद दिया। उन्होंने दिव्यांग जनों की मुश्किलों के बारे में अन्य लोगों को अवगत करवाया व दिव्यांगजनों के क्या-क्या मुद्दे होते हैं, उनके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया की दिव्यांगता एक अभिशाप नहीं है। यह एक अवस्था है और उन्होंने बताया की दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता को कमी न मानकर आगे बढ़े और उनके सहयोग के लिए हम सब उनके साथ खड़े हैं। इस कार्यक्रम में 3 पंचायतों से 150 लोगों ने भाग लिया। जमानाबाद के प्रधान कुलदीप कुमार और नांदेड़ पंचायत के प्रधान कमलेश कुमारी ने अपने-अपने पंचायतों के दिव्यांगजनों के हुनर के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों के साथ विचार सांझा किए। इस कार्यक्रम में कार्ड से आए हुए समुदायिक विकास अधिकारी बलबीर गुलेरिया ने विश्व दिव्यांग दिवस के रूपरेखा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर भी मौजूद रही।
गरीबों के हितों के लिए किए जाएंगे कार्य, जनता व विधायक के बीच नहीं होगा कोई बिचौला मनीष ठाकुर। इंदाैरा नव निर्वाचित विधायक मलेन्द्र राजन ने मंगलवार को वन विश्राम गृह इंदाैरा में कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन किया। जिसमें विधायक मलेन्द्र राजन मुख्यतिथी के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया। विधायक मलेन्द्र राजन ने इंदाैरा में मिली जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता को दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में किसी के साथ राजनीतिक द्वेष से कार्य नहीं किया जाएगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा का एक समान विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति के काम नहीं रुकेंगे। उन्होंने मौका पर उपस्थित सभी विभागाधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता जो अपने छोटे-छोटे काम लेकर उनके पास जाएं, उनके काम प्राथमिकता से हल होने चाहिएं और उन्हें अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए विधायक के पास न आना पड़े। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने कहा कि यह जो जीत कांग्रेस पार्टी को इंदौरा में मिली है, यह इसलिए है कि यहां के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 15 वर्ष हार या तमाचा झेलने के बावजूद कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा। भावुक हुए मलेंद्र, वीरभद्र व पूर्व मंत्री विक्रम कटोच को दी श्रद्धांजलि जीत के जश्न के साथ-साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी। व्यवस्था को बदलना कांग्रेस की सोच है और सरकारी सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाना। गरीब आदमी के कपड़े देखकर काम न करना, जो काम होने वाले हैं, उनके लिए जनता को किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने कहा ति पुरानी सरकार के तौर तरीके भूल कर कांग्रेस के अनुसार कार्य करें, जो गलतियां पिछली सरकार में हुईं, उनकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन साधारण और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होना चाहिए और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी कहा कि वे भी आवेश में आकर अधिकारियों-कर्मचारियों से दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने कड़े शब्दों में विभागों को संबोधित करते हुए पुन: कहा कि वे तबादलों के चक्कर में नहीं पड़ देंग, वे स्टाफ को समय देंगे और यदि वे उनकी अपेक्षाओं व जन भावनाओं पर खरे नहीं उतरे, तो ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की यहां कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विधायक समूचे विधानसभा क्षेत्र के हैं और रंजिश या बदले की भावना से काम नहीं होगा।
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा बीते छह महीने के फैसले रिव्यू करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे जन भावनाओं के खिलाफ बताया है। इस पर किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हार के सदमे में हैं और इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन भावनाओं के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया है। यह आम प्रक्रिया है। जब भी कोई सरकार आती है, तो चुनावी साल में लिए गए फैसले को रिव्यू किया जाता है। पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के बयान पर भी जगत सिंह नेगी ने कहा कि जरूरत पड़ेगी, तो सरकार 6 महीने की नहीं पूरे 5 साल के फैसले रिव्यू करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पूरे 5 साल का पोस्टमार्टम भी कर दिया जाएगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति में बनी अटल टनल में शिलान्यास पट्टिका को दोबारा लगाए जाने के मामले पर विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीजेपी अटल टनल को लेकर राजनीति करती है। अटल टनल के लिए पैसा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ही सैंक्शन किया गया था। बीजेपी सिर्फ और सिर्फ अटल टनल का श्रेय लेने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पट्टिका सरकार ने नई पट्टिका लगाने का फैसला नहीं, बल्कि पुरानी पट्टिका को स्टोर रूम से बाहर निकाल कर दोबारा पुरानी जगह पर लगाने के लिए कहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बियोलिया का दौरा किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। राज्यपाल ने उन्हें अच्छी आदतें अपनाने और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने की शिक्षा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को किताबों का अध्ययन करने तथा ज्ञान अर्जित कर उसे दूसरों के साथ साझा करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें उनकी सच्ची मित्र होती हैं, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि हमें पुस्तकों से देश और दुनिया के बारे में सभी तरह की जानकारी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को महान हस्तियों की जीवनी पढ़कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि पुस्तकें पढ़ने से हमें और अधिक पुस्तकें पढ़ने की रुचि जागृत होती है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें भी भेंट की और उन्हें पढ़ने के उपरांत पत्रों के माध्यम से अपने अनुभव उनके साथ साझा करने को कहा। इसके उपरांत, राज्यपाल ने शिक्षकों के साथ बैठक की और उन्हें बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि छात्रों को पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध करवाएं, ताकि उनमें पढ़ने की भावना विकसित हो। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बियोलिया की प्रधानाचार्या निशा भलूनी ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास ‘बोहमिया निवास’ में भेंट की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, केवल सिंह पठानिया व हरीश जनारथा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार के पिछले 8 महीनों के फैसलों को रिव्यु करने का निर्णय लिया हैं। वहीं इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया हैं। बीजेपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार जनता विरोधी निर्णय लेती है, तो उसे विपक्ष हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सरकार को चेताया है कि यदि वह हिमाचल के हित में काम करेंगे तो सहयोग करेंगे, नही तो विपक्ष उनका विरोध करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा पहले ही दिन लिए गए निर्णय जन विरोधी है। बीजेपी सरकार के 1 अप्रेल 2022 के बाद लिए निर्णयों को रिव्यु करना गलत है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने पहले दिन से जनता के हित में काम किया है, ये तुगलकी फरमान है इसकी बीजेपी निंदा करती हैं। वंही रोहतांग टनल की शिलान्यास पट्टीका को पुनः स्थापित करने के फैसले पर रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार शिलान्यास पट्टिका को पुनः स्थापित करना चाहती है, यह उनका निर्णय है। लेकिन यह टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी का सपना था। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दबाव में है। पहले मंत्रिमंडल का गठन करने के बजाए वह कुछ कर रहे है।
20 दिसंबर से कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर उत्तर रेलवे हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा शुरू
20 दिसंबर से कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर उत्तर रेलवे हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूकरेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले शिमला आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए और भारी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने हॉलीडे स्पेशल गाड़ी चलाने का फैंसला लिया है। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी को चलाया जाएगा। रेल मोटरकार (72451), शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455), कालका शिमला एक्सप्रेस (52453), कालका शिमला एक्सप्रेस (52459), कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों पैक चल रही हैं। अगले हफ्ते के लिए गाड़ियों में वेटिंग (इंतजार) 70 से अधिक पहुंच गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर से 6 दिन पहले के लिए अधिकतर गाड़ियों में बुकिंग पूरी होने पर बंद कर दी गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर और पुत्रियां भी उनके साथ थीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जयराम सरकार के दौरान लिए गए 1 अप्रैल 2022 के सभी फैसलों को रिव्यू करने के आदेश जारी किए हैं। इस पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को केवल छह महीने ही नहीं बल्कि पूरे पांच साल के फैसले रिव्यू करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने कभी कोई गलत फैसला नहीं लिया। ऐसे में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को सभी फैसले रिव्यू कर लेने चाहिए। हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के बीच झूठ फैलाया है। जनता भी कांग्रेस पार्टी के झूठ में आ गई है। प्रदेश सरकार के वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के वादे पर विश्वास नहीं है। हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली नहीं की जा सकती।
हिमाचल प्रदेश में इस सर्दी में प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार बताए है। प्रदेश में 13 से 17 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी होने की संभावना है। वही विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में 15 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम साफ रहने से आज भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, सोलन में 26.0, बिलासपुर में 24.5, कांगड़ा में 24.3, नाहन में 24.2, हमीरपुर में 24.1, चंबा में 23.8, धर्मशाला में 23.7, मंडी में 23.1, भुंतर में 22.4, शिमला में 20.0, मनाली में 16.6, कल्पा में 14.6 और केलांग में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा की अध्यक्षता में अधिगम और अभिप्रेरणा विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।, जिसमें इक्डोल में कार्यरत एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रो. डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि व मुख्यवक्ता के रूप में शिरकत की, जिसमें उन्होंने बीएड तथा डीएलएड की छात्राओं को लर्निंग और मोटिवेशन की सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का सुनहरा भविष्य हो इसलिए आपको अनुशासन में रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करना है। विश्व में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, एक गुरु ही प्राणी मात्र का जीवन संवार सकता है। एक श्रेष्ठ गुरु ही स्वयं मशाल बनकर जग का अंधियारा दूर कर सकता है। इसलिए अगर आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हो, तो अपने भीतर पहले श्रेष्ठता व दूसरों के प्रति सम्मान की भावना लाओ, स्वयं को तथा औरों को अनुशासन व नैतिकता का पाठ पढ़ाओ, तभी कामयाबी हासिल होगी। इस मौके पर कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने कॉलेज पधारने पर उनका पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया तथा छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. शर्मा का हार्दिक अभिनंदन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया कि उन्होंने छोटे से आग्रह पर कॉलेज पधारकर छात्राओं को लर्निंग और मोटिवेशन की, जो महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं के दिलों में जो अभिप्रेरणा और अनुशासन की लाे जगाई है, वो हमेशा बरकरार रहेगी।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस ने एक बार फिर से जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा के नेतृत्व में भुंतर हत्याकांड को सुलझा लिया। हत्या का आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है। आपको बता दें कि दिनांक 5/12/2022 को शिकायतकर्ता कुसमा देवी निवासी परगाणु (भुंतर) ने पुलिस थाना भुंतर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना एक कमरा पंजाब के एक दंपति को किराये पर दिया हुआ था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दंपति कमरे में नहीं आ रहे थे और कमरे से कुछ दुर्गंंध भी आ रही थी, जिस पर उन्होंने ग्रांम पंचायत प्रधान व वार्ड मेंम्बर के सामने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था । पुलिस को सुचना मिलते ही घटना स्थल पर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल रावत, उप पुलिस अधिक्षक राजेश ठाकुर, प्रभारी थाना भुंतर अन्य कर्मचारियाें के साथ पहुंचे तथा घटनास्थल का निरिक्षण किया। इस दौरान एक महिला की लाश कमरे से बरामद हुई। पुलिस थाना भुंतर में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया। मामले के प्रारंभिक अन्वेषण में पाया गया कि मकान मालिक को अपने किरायेदार के नाम के अलावा कोई भी अन्य जानकारी नहीं थी, जिससे पुलिस का आरोपी तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया। हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने एक विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया, जिसका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल रावत ने किया। अभियोग में तकनिकी अन्वेषण साईबर सैल कुल्लू से प्रवीण कुमार, प्रेम नाथ तथा अमर सिंह द्वारा किया गया। तकनीकी अन्वेषण में पाया गया कि आरोपी का नाम जोबनप्रित सिंह पुत्र मखन सिंह निवासी अलीवल रोड़, बटाला पंजाब है और वर्तमान में हरिद्वार में होने की पुर्ण संभावना है। उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल रावत ने आरोपी जोबनप्रित सिंह की तलाश के लिए PO सैल प्रभारी ASI संजय कुमार, HHC नरेश कुमार, आरक्षी आशुपाल व पुलिस थाना भुंतर से मुख्य आरक्षी हरी सिंह व आ. रोहित वर्मा को बाहरी राज्य पंजाब, हरिद्वार व देहरादुन आदि जगहों पर रवाना किए। उपरोक्त टीम को हरिद्वार में ही आरोपी का सर्च करने के दिशा-निर्देश दिए गए। दिनांक 12/12/2022 को उपरोक्त टीम द्वारा आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया है। पुछताछ पर पाया गया कि आरोपी जोबनप्रित सिंह पता उपरोक्त भुंतर से हत्या को अंजाम देकर बस द्वारा हरिद्वार चला गया और हरिदवार में नाम व पता बदलकर रिक्शा चलाने का काम कर रहा था। आरोपी जोबनप्रित सिंह ने अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन कुल्लू पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाया और आखिरकार दिनांक 12 दिसंबर 2022 को कुल्लू पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी जोबनप्रित को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गुरदेव शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घर में किराएदारों को रखने से पहले पुरी तरह जांच कर लें, ताकि इस तरह के अपराधों को होने से पहले ही रोका जा सके।
हाईकोर्ट ने फैसला उसके पक्ष में दिया फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मेधावी दिव्यांग छात्रा निकिता चौधरी का डॉक्टर बनने का सपना अब पूरा हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा को उसे एमबीबीएस में प्रवेश देने का आदेश दिया है। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायमूर्ति सबीना और न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सोमवार को व्हीलचेयर यूजर निकिता चौधरी की याचिका पर फैसला देते हुए कहा कि अदालत के आदेश पर पीजीआई चंडीगढ़ के मेडिकल बोर्ड ने उसकी विकलांगता 78% प्रमाणित की है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार 80% तक विकलांगता वाले विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश दिया जा सकता है। गौरतलब है कि कांगड़ा जिले की बडोह तहसील के गांव सरोत्री के निवासी राजेश कुमार और रंजना देवी निकिता ने पहले ही प्रयास में एमबीबीएस के लिए आयोजित नीट की कठिन परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन टांडा मेडिकल कॉलेज अपने नियमों का हवाला देकर विकलांगता के कारण एमबीबीएस में दाखिला देने से इनकार कर दिया था। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार एमबीबीएस में प्रवेश के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र उसके द्वारा अधिकृत मेडिकल कॉलेज या अस्पताल से बनवाना पड़ता है। चंडीगढ़ के सेक्टर 32 का राजकीय मेडिकल कॉलेज इसके लिए अधिकृत है। वहां निकिता को 78% विकलांगता का प्रमाण पत्र दिया गया था, लेकिन टांडा मेडिकल कॉलेज ने फिर से उसकी विकलांगता का आकलन किया। और विकलांगता 78% से बढ़ाकर 90% कर दी, ताकि वह एमबीबीएस में दाखिले की पात्रता से बाहर हो जाए। निकिता ने परेशान होकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर के पिछली सरकार के आला अफसरों तक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। अंत में उसने वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने पीजीआई के निदेशक को आदेश दिया कि वह निकिता की विकलांगता का आकलन करके प्रमाणपत्र 9 दिसंबर तक सीधे कोर्ट में जमा कराएं। वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण की दलीलों पर सोमवार को हाईकोर्ट ने सहमति जताई और निकिता को एमबीबीएस में प्रवेश देने के आदेश दिए।
कहा, नया नेतृत्व जनता की आवाज को समझता है फर्स्ट वर्डिक्ट। ममता भनोट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सह-संयोजक एवं कांग्रेस के नेता डॉ. केआर आर्य ने कांग्रेस पार्टी की नई सरकार के नए नेतृत्व को बधाई दी है। केआर आर्य ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सरकार के नए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है। केआर आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा इस नेतृत्व ने संघर्ष किया है। नया नेतृत्व जनता की आवाज को समझता है व भविष्य में जनता के हित में अनेकों विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का काम नेतृत्व करेगा। सरकार जनता की अपेक्षाओं पर जनादेश पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहयोग है। वहीं, वीरभद्र सिंह के विजन को आगे बढ़ाने की क्षमता है। केआर आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आने वाले समय में जनता के बीच ले करके जाएं। सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह को नई सरकार कांग्रेस के बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा सुक्खू व मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के कदावर नेता है। दोनों नेताओं का कांग्रेस में बड़ा योगदान है। केआर आर्य ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में बेहतर कार्य किए व भाजपा पार्टी को बैकफुट पर धकेल दिया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने जो कार्य किए है, उसका नतीजा उपचुनावों में चार जीत दर्ज करवा साबित किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आगे भी जनता हित में बेहतर कार्य करेंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीटेक के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की नियमित और री अपीयर परीक्षाएं इसी माह करवा सकता है। परीक्षाओं के लिए 22 दिसंबर परीक्षा फार्म फीस के साथ जमा करवाने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस देनी होगी। परीक्षा फार्म विवि के एग्जाम पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए है। वही ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद विद्यार्थियों को फार्म की हार्ड कापी विवि में जमा करवानी होगी। एमएड की दूसरे सेमेस्टर की दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को 22 दिसंबर अंतिम तिथि तय की गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल आज भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचे उनका भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा और संजीव चौहान उपस्थित रहे। चुनाव जीतने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल आज पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में हुआ विधानसभा चुनाव कांटे का रहा और उसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सक्रिय रूप से भाग। अगर 2017 और 2022 की तुलना की जाए, तो जब भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में सरकार बनाई थी, तो दोनों पार्टियों के भीतर 268000 वोटों का अंतर था, पर इस बार 2022 में कांग्रेस केवल भाजपा से 37974 वोट आगे है। यही बताता है कि चुनाव कांटे का था। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार चुनावों में 1814530 वोट प्राप्त हुआ और अगर मत प्रतिशत देखी जाए, तो भाजपा को 43% वोट प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए वादे पूरे करना काफी मुश्किल है। पुरानी पेंशन बहाल करना, युवाओं को 500000 रोजगार देना, महिलाओं को हर महीने 1500 देना और 300 यूनिट बिजली फ्री करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दी। साथ ही उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को भी उपमुख्यमंत्री पद संभालने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने भाजपा के कार्यकाल में अच्छा काम किया और कई योजनाएं ऐसी है, जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की गई है, जिसका आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को बड़ा लाभ होगा।
शपथ समारोह से वापिस लपटने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विप्लव ठाकुर और बृज बिहारी लाल बुटेल के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली हैं। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को पहली बार निचले क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मिला है जो कि काफी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार भी जल्द होगा और कांगड़ा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक जुट होकर चलेगी, प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से ऊमीद है और कांग्रेस जनता की उमीदों पर खरी उतरेगी। वहीं कांग्रेस वरिष्ठ नेता बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि शपथ समारोह में शिरकत की है। उन्होंने कहा कि 3 से 4 दिन में कैबिनेट का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैबिनेट का चयन करेगें।
हिमाचल के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहली बार यूरोलॉजी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी AIIMS बिलासपुर की तरफ से किया गया है। कुल्लू जिला में यूरोलॉजी का कैंप 2 दिनों तक चलेगा। डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी बिलासपुर के डॉक्टर उमाकांत ने यहां यूरोलॉजी से संबंधित बीमारी से ग्रसित मरीजों की जांच की। कैंप के पहले दिन सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की OPD में मरीजों का चेकअप किया गया। जबकि मंगलवार को मनाली में यह कैंप आयोजित किया जाएगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर उपमंडल के लंबागांव से संबंध रखने बाला युवा कलाकर हिमांशु भट्टी ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का अपनी कला का जादू बिखेरते हुए उनका स्केच बना कर किया। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव पंदेहड़ से संबंध रखने बाला युवा कलाकार हिमांशु भट्टी चंडीगढ़ के आदर्श विद्यालय 37C, 9वीं का छात्र है। उसने अलग अंदाज में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई व स्वागत अलग अंदाज में किया है। इससे पहले भी हिमांशु भट्टी ने कई बड़े नेता तथा बाॅलीवुड के भी चित्र बना चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म दिवस पर ‘भारतीय भाषा उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन करना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता प्रदर्शित कर क्षेत्रीय भाषाओं की जागरूकता को लेकर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस कार्यक्रम से पूर्व भी विगत तीन दिनों से विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय भाषा को लेकर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी, पोस्टर, नाटक एवं क्षेत्रीय भाषा संचेतना चित्रण द्वारा सभी को क्षेत्रीय भाषा के उत्थान, एकीकरण एवं उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम स्थल पर ‘मेरा हस्ताक्षर मेरी पहचान’ नाम से लगा सेल्फी प्वाइंट जहां काफी लोकप्रिय रहा। वहीं, ‘क्षेत्रीय भाषा सामूहिक हस्ताक्षर पटल’ पर कार्यक्रम में सहभागियों द्वारा अनेक भाषाओं में किए गए विविध हस्ताक्षर अनेकता में एकता के मूल मंत्र को चरितार्थ कर रहे थे। इस अवसर पर अनेक प्रकार की क्षेत्रीय भाषाओं में लगे प्रेरक वाक्य क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व को और अधिक बढ़ा रहे थे। इस सराहनीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित कालका महाविद्यालय के संस्कृत के सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने भारतीय भाषाओं द्वारा राष्ट्र एकीकरण और निर्माण के विषय पर विस्तृत वक्तव्य दिया। इस मौके पर कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने युवाओं को अपनी क्षेत्रीय भाषा के साथ ही अपनी क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय भाषा हमारे संस्कृति की पहचान है और हमारे समग्र विकास के लिया बहुत आवश्यक है। क्षेत्रीय भाषा की तरक्की से हम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हो सकते हैं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली जिला कांगड़ा में बतौर Physics के लेक्चरर होने के साथ-साथ सुरजीत ठाकुर एक कलाकार भी हैं, जिन्होंने एसपी कांगड़ा के फेसबुक पेज से डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ज़िला कांगड़ा का फोटो निकालकर पोर्ट्रेट स्केच बनाया व पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धर्मशाला में आकर आज पुलिस अधीक्षक को भेंट किया। डॉ. खुशहाल शर्मा व कांगड़ा पुलिस ने उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश सचिवालय में सभी विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब हिमाचल सदन और हिमाचल भवन में विधायकों को भी आम आदमी जितने पैसे चुकाने होंगे। इससे पहले विधायकों को आम आदमी के मुकाबले रियायती दरों पर कमरे उपलब्ध करवाये जाते थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस नीतिगत फैसले से अब विधायकों को भी आम आदमी जितने पैसे चुकाने होंगे। CM सुक्खू ने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश सरकार अपने वादे के मुताबिक ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर भी फैसला लेगी।
जिला में 168 को मिला बालिका सुरक्षा योजना का लाभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला बाल हितों के संरक्षण को लेकर विभिन्न विभागों और समाज के सभी घटकों को सामुहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। डीआरडीए सभागार धर्मशाला में आज सोमवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने यह शब्द कहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि देश और समाज का भविष्य बाल विकास पर निर्भर है, इसलिए बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत सरकार ने बालिका सुरक्षा योजना चलाई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत जिले में 168 बच्चे लाभ उठा रहे हैं। एडीसी ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, श्रम, कौशल विकास के अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों ने बाल संरक्षण संबंधित अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा अनाथ एवं बेसहारा बच्चों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव और शोषण से उनकी रक्षा करने के लिए दृढ़तापूर्वक अपनी सामाजिक-नैतिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ किसी भी तरह का यौन उत्पीड़न पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फरॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के दायरे में आता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा मामला ध्यान में आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। संवैधानिक अधिकारों की अनुपालना हो सुनिश्चित उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में बच्चों को अनेक अधिकार प्रदान किए गए हैं तथा इन अधिकारों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संविधान में शिक्षा का अधिकार तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्रदान अधिकारों के प्रति अधिकारियों को विशेष निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार एक्ट के तहत 14 वर्ष तक आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना अनिवार्य बनाया गया है तथा इस एक्ट के तहत बनाए गए नियमों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। भिक्षावृति पर लगे रोक एडीसी ने कहा कि क्षेत्र में भिखारियों की बढ़ती हुई संख्या के मामलें सामने आना भी गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि भिक्षावृति से बाल जीवन तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बच्चों के भविष्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस विषय पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासन तथा पुलिस विभाग को नियमित तौर पर चेकिंग करने व ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसरों व मैक्लोडगंज क्षेत्र के आस-पास भीख न मांगने वाले होर्डिग्सं लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बच्चों के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी राजेश शर्मा तथा डीएसपी आरपी जरियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिवालय के हजारों अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर पंक्तिबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी। इसके उपरांत, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन आवश्यक है, इसलिए यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं घुमारवीं के कसोहल के अभिषेक चौहान 21 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अभिषेक के पिता अनिल चौहान घुमारवीं में दुकान करते हैं। वहीं, माता अंजु चौहान निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके दादा धर्म सिंह चौहान नेहरू युवा केंद्र से सेवानिवृत्त उप निदेशक हैं। अभिषेक चौहान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डीएवी घुमारवीं से पूरी की। वहीं, आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून चले गए, वहां पर आरआईएमसी देहरादून से जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए पुणे गए और वहां से ग्रेजुएट हुए। अब अभिषेक आरआईएमसी देहरादून से पासआउट हुए। इस मौके पर उनके साथ उनके माता-पिता और दादा व नाना मौजूद रहे।
हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में पहुंचकर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू को फूलों का गुलदस्ता भेंट करने लगीं, तभी मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में कहा कि आप नहीं मैं आपको गुलदस्ता भेंट करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पार्टी का सदस्य हूं और आप मेरी अध्यक्षा हैं। मैं पहला मुख्यमंत्री होऊंगा, जो आपको रिपोर्ट करेगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सम्मान में उन्हें माता की चुनरी भी भेंट की। वहीं इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी गुलदस्ता भेंट करके मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत किया।
प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सचिवालय में अपना पदभार संभाल लिया। अपना पद ग्रहण के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं। उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता। उन्होंने कहा कि जो भी वादे किए गए हैं पूरे किए जाएंगे। प्रियंका और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व एड्स दिवस की इस वर्ष की थीम समानता के तहत पहली दिसंबर से 12 दिसंबर तक एड्स जागरूकता सप्ताह मनाया गया। रेड रिबन क्लब की कवार्डिनेटर मोनिका राणा ने बताया कि एड्स जागरूकता अभियान 12 दिसंबर तक चला, जिसके तहत लोगों को एड्स जैसी भयंकर लाइलाज बीमारी से बचने के तरीकों से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की विश्व एड्स दिवस की थीम समानता को मध्यनजर रखते हुए लोगों को एड्स रोगी से घृणा नहीं करनी, बल्कि प्रेम व सौहार्दपूर्ण भाव से बीमारी से निपटने के टिप्स दिए गए। जागरूकता अभियान को कामयाब बनाने के लिए शरण कॉलेज की बीएड और डीएलएड की छात्राओं ने विभिन्न जगहों में जाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एड्स जैसी भयंकर बीमारी से बचने की सलाह दी। सर्वप्रथम 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के दिन बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने एड्स एक अभिशाप विषय पर पेट्रोल पंप घुरकड़ी में लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसके माध्यम से छात्राओं ने लोगों को एड्स जैसी भयंकर बीमारी के प्रति जागरूक किया। इस जागरूक अभियान में कॉलेज स्टॉफ और सभी प्रशिक्षु छात्राओं ने उनका सहयोग किया। साथ ही छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। शरण कॉलेज में एड्स जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। साथ ही एड्स बचाव संबंधी फेस पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता व अन्य के माध्यम से एड्स क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। इस जानकारी से सबको अवगत करवाया। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुमन शर्मा, कॉलेज स्टॉफ और प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने भी इस जागरूक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के तहत पड़ने वाले गांव कलोहा नेशनल हाई-वे पर गत रात करीब दस बजे पंजाब खन्ना से फीड लेकर आ रहा ट्रक हमीरपुर जा रही कि अचानक आम के पेड़ से टकरा गया, जिसमें 35 वर्षिय चालक की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने ट्रक के बीच फंसे चालक को लोगों के सहयोग से कड़ी मुशक्त के बाद बाहर निकाला और उसे उपचार हेतु वहां निकट अस्पताल ले गए, परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र राम कृष्ण गांव बसबेड़ा तहसील ऊना के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शशि कुमार पजांब राज्य के खन्ना शहर से अपने ट्रक (HP19C 2005) में फीड भर कर हमीरपुर आ रहा था कि गांव कलोहा में नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक सीधा आम के पेड़ से जा टकराया, जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए, तो वही, इस हादसे में चालक शशि कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया था और जख्म के ताव काे सहन नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। ट्रक की अचानक ब्रेक फेल होने या अन्य कारणों से ट्रक पेड से कैसे टकाराया, यह तो पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा, लेकिन इस हादसे में चालक शशि कुमार की मौत होने पर हर कोई दुःखी है। खबर की पुष्टी करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी गुरदेब सिंह ने बताया कि रात को हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और चालक शशि कुमार की इस हादसे में मौत हो चुकी है। रविवार को मृत चालक शशि कुमार का पोस्टमार्टम करवा कर उसका पार्थिव शरीर परिजनों को साैंप दिया है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इस बारे गहनता से जांच कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम का दौरा कर बालिकाओं को मिठाइयां वितरित कीं। आश्रम की बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुविधाओं से वंचित विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगी, ताकि वे निर्बाध अपनी इच्छा के अनुरूप उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने बालिकाओं को एक लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्रम का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने को विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने इस आश्रम की बालिकाओं की प्रतिभा की भी सराहना की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा, ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें और राष्ट्र विकास में योगदान देने में सक्षम हो पाएं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी एवं सुरेश कुमार, पूर्व विधायक सोहन लाल, मुख्य सचिव आरडी धीमान, प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त निदेशक एकता काप्टा व पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कहा, यह जनता की सरकार है ठोक बजाकर काम करेगी भाजपा के विजय रथ को रोक दिया देवभूमि ने ओपीएस, 300 यूनिट बिजलीं,1500 महिलाओं को हर गारंटी हाेगी पुरी ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सुक्खु, मुख्यमंत्री व उनकी जोड़ी नंबर वन है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जब मंत्री था, तब सुखविंद्र सुक्खु कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं और हमारा आपसी तालमेल बेहतर है और हम मिलकर के सब एकजुटता के साथ प्रदेश के हित में काम करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सरकार जनता की सरकार है, जनता के लिए है और जनता के काम को तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ सरकार काम करेगी, राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश को अपना आशीर्वाद दे रहा है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं ने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए और हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जनता के साथ हर गारंटी को पूरा करने का वादा किया है और हमारा काम है कि हम उनके हर अक्षर का पालन करें और प्रदेश की कैबिनेट में ओपीएस, 300 यूनिट बिजली के,1 लाख रोजगार के अवसर, 1500 महिलाओं को देने के साथ अन्य निर्णय तय समय में करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं के अनुसार निर्णय को आगे बढ़ाया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के साथ जो वादा किया है, उसको पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजबूत है,स्थिर है, 5 साल ठोक-बजा कर के काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शोर कर रही थी कि कांग्रेस मुक्त हो रही है। कांग्रेस यहां आ नहीं पाएगी, कांग्रेस का नेता कौन है? जनता ने जनादेश से सब बता दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि ने भाजपा के विजय रथ को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने बता दिया है कि मुद्दों की अहमियत क्या है? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता के जनादेश को सर्वोपरि रखते हुए हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। केंद्र के पास मजबूती से पक्ष रखेंगे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल के हक को लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश देश का अभिन्न अंग है, हिमाचल प्रदेश संघीय ढांचे का मजबूत राज्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को के पक्ष को मजबूती के साथ हम रखेंगे। प्रतिभा सिंह ने पार्टी मजबूत की, सब है एकजुट मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को मजबूत किया है और सभी नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में तख्त और ताज बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां जनता का सम्मान होगा, जनता की सुनी जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता का मान सम्मान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह के सपनो को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी विधायकों का भी आभार व्यक्त किया। राजनीतिक रूप से दर्ज मामले वापस होंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो राजनीतिक मुकदमें राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए हैं, उनको वापस करने का हमने वादा किया है और सरकार की कार्यप्रणाली शुरू होने के बाद ऐसे राजनीतिक मुकदमों को वापस करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे वह राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर हो, चाहे वह कर्मचारियों पर हो ऐसे सभी राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज मामले वापस करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के रिज पर आयोजित एक भव्य समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ राष्ट्रीय कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और आनंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र बिट्टू और सचिन पायलट, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के परिजन, विधायकगण, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भारी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय स्वर्गीय श्री रसील सिंह के सुपुत्र श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च, 1964 को नादौन, जिला हमीरपुर में हुआ। उन्होंने एम.ए., एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की है तथा उनका विवाह श्रीमती कमलेश ठाकुर से हुआ। उनकी दो बेटियां हैं। वह वर्ष 1981-82 तथा 1982-83 में राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली शिमला के कक्षा प्रतिनिधि रहे। वर्ष 1983-1984 में वह राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली, शिमला के महासचिव निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1984-85 में राजकीय डिग्री महाविद्यालय संजौली के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वर्ष 1985-86 के दौरान वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विभागीय प्रतिनिधि रहे तथा वर्ष 1989-95 तक राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1995-1998 तक वह प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव, वर्ष 1998-2008 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1992-97 और 1997-2002 तक वह दो बार नगर निगम शिमला के पार्षद चुने गए। वर्ष 2008 से 2012 तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और 8 जनवरी, 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2003 और वर्ष 2007 में वह प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2007-12 तक कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दिसंबर, 2017 में तीसरी बार विधायक के रूप में चुने गए और सार्वजनिक उपक्रम, विशेषाधिकार और व्यापार सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित हुए। दिसंबर, 2022 में वह चौथी बार फिर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए हैं और आज मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जीवन परिचय मुकेश अग्निहोत्री का जन्म स्व. ओंकार चन्द शर्मा के घर 9 अक्तूबर, 1962 को हुआ। वह मूल रूप से गांव व डाकघर गोंदपुर, जिला ऊना से संबंध रखते हैं। उन्होंने बीएससी, लोक संपर्क एवं विज्ञापन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमएससी गणित की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह सिम्मी अग्निहोत्री से हुआ और उनकी एक पुत्री है। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। वह हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रेस प्रत्यायन कमेटी के सदस्य, राज्य प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य, हि.प्र. विधानसभा की प्रेस गैलरी समिति के सदस्य और राज्य सरकार की पहाड़ी भाषा समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वह प्रेस क्लब, शिमला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया सैल के महासचिव रह चुके हैं। मार्च, 2003 में वह पहली बार संतोखगढ़ (अब हरोली) विधानसभा से प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उसके उपरांत वह वर्ष 2007, 2012, 2017 और 2022 में प्रदेश विधानसभा सदस्य के रूप में पांचवीं बार निवाचित हुए।मुकेश अग्निहोत्री 2003 से 2005 तक मुख्य संसदीय सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के आवास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दिसंबर 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोज़गार, संसदीय मामले और सूचना एवं जन संपर्क विभाग मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2017 से 2022 तक वह सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे। दिसंबर, 2022 में वह 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए हैं और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है।
रंजीत सिंह। कुनिहार हिमाचल परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच ने सुखबिंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने मंच की ओर से सुखबिंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि सुखबिंदर के पिता बस चालक थे। 19 वर्ष की आयु में मुझे उनके साथ कार्य करने का मौका मिला, वे बहुत ही नेकदिल व ईमानदार छबि के व्यक्ति थे। मंच के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में खुशी व उत्साह है कि उनका बेटा आज हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। इसलिए सभी उनको बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जो कमी ईश्वर द्वारा रह जाती है उस कमी को पूरा करने का काम नारायण सेवा संस्थान उदयपुर जैसी संस्थाएं कर रही हैं। दिव्यांगों को जो अंग भगवान नहीं दे सके वह अंग यह संस्थाएं दे रही हैं और दिव्यांगों की कमी को पूरा कर समाजसेवा का काम कर रही हैं। समाजसेवा का बहुत महत्व है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के टाउन हॉल में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की हिमाचल इकाई द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों का अधिक से अधिक सहयोग होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों का सारांश वृत्तचित्र के माध्यम से सब लोगों के बीच रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने संस्थान की गतिविधियों और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान है। इसको स्वयं राष्ट्रपति महोदय से सम्मान मिल चुका है। यह संस्थान बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा है। अभी तक इस संस्थान द्वारा चार लाख से अधिक दिव्यांगों के सफल ऑपरेशन निःशुल्क किए जा चुके हैं। 1299 दिव्यांग जोड़ों का इस संस्थान के द्वारा निःशुल्क विवाह करवाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त यह संस्थान हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहा है। वह स्वयं भी इस संस्थान के आजीवन सहयोगी हैं और उन्होंने आज अपनी तरफ से संस्थान के सहयोग हेतु 20 हजार रुपए की राशि आयोजकों को प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने संस्थान को समय-समय पर सहयोग करने वाले 100 से अधिक दानी सज्जनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के हिमाचल इकाई के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्यारेलाल शर्मा हरीश शर्मा दीप बजाज बिना कपिल संदीप भारद्वाज कमलेश परमार पुरुषोत्तम ठाकुर इत्यादि सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
स्कूल के समापन समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटिड संगीत विशेषज्ञ देर शाम तक चला प्रोग्राम, परिजनों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का उठाया लुत्फ़ फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन हमारा कल्चर खत्म होता जा रहा है। हम पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी परंपराओं और संस्कृति को संजोए रखने की बेहद आवश्यकता है। खुशी इस बात की है कि आज भी कुछ ऐसे संस्थान हैं, जो हिमाचल के कल्चर को संजोए और आगे बढ़ा रहे हैं। जीनियस ग्लोबल स्कूल ऐसा ही एक संस्थान है। यह बात लोक संगीत विशेषज्ञ 92 वर्षीय राष्ट्रपति अवार्ड के लिए नॉमिनेटिड प्रोफेसर नंदलाल गर्ग ने स्कूल समारोह के समापन पर कही। उन्होंने कहा की बच्चों ने कार्यक्रम में जितने भी प्रस्तुतियां दी, उसमें समस्त भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियों को देख मन प्रफुल्लित हो गया। ऐसा कार्यक्रम तैयार करवाने के लिए स्कूल टीचर सहित बच्चों ने खासी मेहनत की है, जो काबिले तारीफ है। स्कूल के इस कार्यक्रम में आकर खासे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए नोमिनेशन होने की बात पर कहा की वह बचपन से कला संस्कृति के लिए काम करते आए हैं। प्रदेश की संस्कृति को पूरे देश के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचाया है। प्रदेश में पहले लोक संगीत पुरुस्कार के लिए 26 जनवरी को राष्ट्रपति से अवार्ड मिलने की बेहद खुशी है। वह आने वाले दिनों में हिमाचल की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरुस्कृत भी किया। दूसरे सेशन में मचाया धमाल... समारोह का दूसरा सेशन भी धमाकेदार रहा, जिसमें सीनियर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। देश के अलग-अलग राज्यों की झलक बच्चों के नृत्य में देखने को मिली। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का सभी परिजनों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान बच्चे लावणी, नेपाली, डांडिया, साउथ इंडियन, जुम्बा, नाटी, के-पोप, बिहू, क्लासिकल व वेस्टर्न डांस पेश किया। कराटे डेमोंस्ट्रेशन व गिद्दा की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को चार चांद भी लगे। तीसरी से सातवीं कक्षा से वंशोदिता, प्रबल, दीहर, प्रनित व आव्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। हर मोमेंट को जिंदादिली से जीएं... स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने कहा कि कोरोना काल ने इंसान को सीख दी है कि आज ही खुश होइए। हर मोमेंट को जिंदादिली से जीएं। कल का किसी को कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने कहा 15वां वार्षिक समारोह उल्लास-2022 बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कई प्रकार के डांस कर सभी का मन मोहा। कहा समारोह 2 सेशन में मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया। नीति ने कहा कि वर्ष 2008 से लेकर आज तक के सफर की मैगजीन भी लांच की गई है। इस अवसर पर डॉ कीर्ति भाटिया, स्कूल डायरेक्टर विपुल शर्मा, डॉ मनमोहन कौशल, भुवनेश्वरी शर्मा, डॉ. सारना गर्ग, निशा वोहरा, ऋषभ चौहान, निशांत वोहरा, प्रभाव सांगरा, एंकर रजत शर्मा, दीपक राघव व राजेश कालिया मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपमंडल स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सिद्धपुर सरकारी में किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीनियर सिविल जज विशाल भमनोत्रा ने की। उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण पालमपुर के अध्यक्ष एवं सीनियर सिविल जज विशाल भमनोत्रा ने कहा कि न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर पंचायत स्तर तक विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अधिवक्ता क्षतज कोरला ने घरेलू हिंसा और रोड एक्सीडेंट कानून के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी अधिवक्ता कीर्ति शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों, कामगार मुआवजा अधिनियम और आरटीआई कानून के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पालमपुर से पंचायत निरीक्षक अरुण गुलेरिया ने मनरेगा, रोजगार गारंटी योजना के बारे में बताया। शिविर में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला देवी व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन हिमाचल प्रदेश में नव निर्वाचित सरकार का प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में बड़ी एलईडी के माध्यम से लोगों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ऐतिहासिक रिज मैदान से इस शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक पल को देखने के लिए नाहन में लोग बहुत उत्सुक दिखाई दिए और सुबह से ही बड़ा चौक में एकत्र होना आरंभ हो गए। बड़ा चौक नाहन में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को बड़ी संख्या में लोगों ने रुचि पूर्ण ढंग से देखा।
कार में सवार लोगों को आई चोटें जिला अस्पताल इलाज के लिए किया दाखिल ममटा बनाेट। ऊना ऊना में आज सुबह झालेड़ा से उन्ना की तरफ आ रही एक कार बचत भवन के करीब डिवाइडर से टकराने के कारण पलट गई, जिस कारण कार में आग लग गई और कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसके दोनों टायर का भाग नीचे से निकल गया, जिस कारण कार बचत भवन की दीवार के साथ पलट गई और धू-धू कर जल कर राख हो गई। कार में सवार युवकों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यही सभी कार स्वार ऊना जिला के रहने वाले हैं। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार मे बैठे कर्ण पुत्र रूप लाल अदित्या पुत्र मनोज निबासीगण समूरकलां थाना ऊना को ममूली चोटें दीवार से टकराने समय लगी हैं। कार के जलने से लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है व वचत भवन में बने डाकघर की खिड़कियां भी बाहर की तरफ से जल गई हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की बैठक आज ईएमसी पीडब्ल्यूडी निगम विहार (ENC PWD Nigham Vihar) में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी साथियों ने Vote for Ops अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा पेंशन बहाली के लिए 2015 से लगातार प्रयास किए गए हैं और यह प्रयास पेंशन बहाली तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी है और कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों के वक्त कर्मचारियों को पेंशन बहाली की गारंटी दी थी। पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी भी कांग्रेस के साथ खड़े हुए। अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार अपनी दी गई गारंटी के अनुसार पहली कैबिनेट की बैठक में पेंशन बहाली की घोषणा करेगी तथा जल्दी प्रदेश में पेंशन बहाली की अधिसूचना होगी। प्रदेश के कर्मचारियों ने इस बार के चुनाव में दिखा दिया है कि कर्मचारी सरकार बना भी सकते हैं और गिरा भी रखते हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश में एक नया इतिहास बनाया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी कर्मचारियों का उन्होंने धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि संगठन का गठन सिर्फ पेंशन बहाली के लिए हुआ है, जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। बैठक में राज्य महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैद, कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, संगठन सचिव घनश्याम, पूजा सभरवाल, सुनीता मेहता, सुनील तोमर, मुख्य प्रवक्ता अनिरुद्ध गुलेरिया, प्रवक्ता ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, आईटी सेल प्रभारी शैल चौहान, अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, उपाध्यक्ष अजय राणा, बलदेव बिष्ट, सुनील तोमर, अमित जरियाल, शिवकुमार, वीरेंद्र ठाकुर, निर्मल राज, दीपक ओझा, जिलाध्यक्ष मंडी लेखराज, जिला अध्यक्ष कांगड़ा रजिंदर मिन्हास, जिला अध्यक्ष चंबा सुनील जरियाल, जिलाध्यक्ष सोलन अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष शिमला कुशाल शर्मा, जिला अध्यक्ष बिलासपुर राजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष हमीरपुर राकेश कुमार, जिला अध्यक्ष सिरमौर सुरेंद्र पुंडीर, जिलाध्यक्ष किन्नौर वीरेंद्र जिंटो, जिला उना वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजिंदर, कुशाल ठाकुर, विजय ठाकुर व किशन इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नामित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नामित मुख्यमंत्री कल ऐतिहासिक रिज पर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कंेद्रीय पर्यवेक्षक दल जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक भूपंेद्र सिंह हुड्डा, सांसद राज्यसभा व इंचार्ज जीएसएचपी राजीव शुक्ला, सांसद लोकसभा व राज्य कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पर्यवेक्षक तेजिंदर बिट्टू तथा कांग्रेस के वरष्ठि नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
पांवटा साहिब में भाजपा के तीन बागी उम्मीदवारों के मैदान में होने से क्या निवर्तमान ऊर्जा मंत्री बेहतर कर पाएंगे, इस सवाल पर आठ दिसंबर को आये नतीजों ने विराम लगा दिया है। सुखराम चौधरी ने तमाम कयासों को गलत साबित करते हुए बड़े मार्जिन से चुनाव जीता। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी इस सीट से छठी बार भाजपा टिकट के साथ मैदान में थे। चौधरी ने 1998 में हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद 2003 और 2007 में वे जीते। तब इस सीट का नाम पौंटा दून था, फिर 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट पौंटा साहिब हो गयी। 2012 में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2017 में वे फिर जीते। इसके बाद वर्ष 2020 में हुए जयराम कैबिनेट के विस्तार में उन्हें मंत्री पद भी मिल गया। सुखराम चौधरी इस बार जीत का चौका लगाने के फ़िराक में थे और वे सफल भी हुए। सुखराम चौधरी ने 8596 मतों से जीत हासिल की। उधर, कांग्रेस ने फिर इस सीट से किरनेश जंग को मैदान में उतारा। किरनेश पहली बार 2003 में लोकतान्त्रिक मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। फिर 2007 में कांग्रेस के टिकट पर हारे। 2012 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया लेकिन वे निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पर 2017 में कांग्रेस टिकट पर फिर हार गए। ऐसे में इस बार कांग्रेस से उनके टिकट को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन आखिरकार उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया। ये किरनेश जंग का पांचवा चुनाव था और उनके खाते में सिर्फ एक जीत है। स्वाभाविक है ऐसे में उनके लिए इस बार जीत हासिल करना बेहद जरूरी था लेकिन वे इस बार भी चुनाव हार गए। अब निसंदेह हार के बढ़ते क्रम से किरनेश जंग की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। खेर, निवर्तमान ऊर्जा मंत्री के जीतने से पांवटा साहिब में भाजपा फिर पावर में आ गयी है
आख़िरकार कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद वापसी कर ही ली। बीते तीन चुनावों की तरह इस बार भी कसौली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बार निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के साथ भाजपा की पूरी टीम जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और विनोद सुल्तानपुरी जीत का सूखा खत्म करने के लिए जदोजहद करते दिखे। डॉ राजीव सैजल खुद जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने इस बार चुनाव जीत कर निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के सियासी चौका लगाने के फ़िराक पर पानी फेर दिया और 6768 मतों से जीत हासिल कर ली। अतीत पर गौर करें तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। 2003 में प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सरकार में रघुराज मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद कसौली के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी और शायद इसी का खामियाजा रघुराज को 2007 में उठाना पड़ा, जब वे चुनाव हार गए। इसके बाद राजीव सैजल ने जीत की हैट्रिक लगाकर जयराम सरकार में मंत्री पद भी हासिल किया। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने चेहरा बदला और युवा विनोद सुल्तानपुरी को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। दो युवा नेताओं के बीच इस चुनाव में कांटेदार टक्कर हुई और हार व जीत का मार्जिन भी काफी करीबी रहा। राजीव सैजल ने विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 24 मतों से शिकस्त दी। वर्ष 2017 में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने एक बार फिर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार दिया। इस बार भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि डा. सहजल ने वर्ष 2012 के मार्जिन व अपनी स्थिति को थोड़ा बेहतर करते हुए 442 मतों से जीत प्राप्त की। लगातार दो चुनावों में मामूली अंतर से हार का मुंह देख रहे कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के लिए वर्ष 2022 का चुनाव उनके राजनीतिक करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण था। कांग्रेस के टिकट चाहवानों को दरकिनार करते हुए विनोद सुल्तानपुरी एक बार फिर पार्टी टिकट पाने में कामयाब रहे। भाजपा ने भी जीत की हैट्रिक लगा चुके डा. राजीव सैजल पर ही दांव खेला। तीसरी बार विनोद सुल्तानपुरी और राजीव सैजल चुनावी मैदान में आमने सामने थे। नतीजन भाजपा के 15 सालों के तिलिस्म को तोड़ते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली में वापसी करवाई।


















































