मतगणना के लिए अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास फर्स्ट वर्डिक्ट। पांवटा साहिब निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 08 दिसंबर को होने वाली विधान सभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हेतु पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास में अधिकारियों एव, कर्मचारियों से मतगणना के दौरान होने वाली सभी गतिवधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, इसके अतिरिक्त उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी सांझा की गई। विवेक महाजन ने बताया कि मतगणना को पारदर्शिता से संपन्न करने के उद्देश्य से काफ़ी पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने चुनावी मतगणना से संबंधित तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में 08 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के कंदरौर में एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई हैं और छानबीन की जा रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। वहीं, मृतक महिला की पहचान लता देवी (26 वर्ष) निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार, कंदरौर में घास लेने गए कुछ लोगों ने जब शव को देखा, तो उन्होंने स्थानीय प्रधान को इस बारे में सूचित किया। प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के दौरान मिले महिला के पर्स से आधार कार्ड, एक जहर की शीशी, कुछ फटे हुए नोट बरामद हुए हैं। महिला की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी। वहीं, जब इस बारे में मीडिया कर्मियों ने महिला के पति से बातचीत की, तो उन्होंने बताया की महिला दो दिन पहले मेरे साथ ही घर से घुमारवीं के लिए आई थी, परंतु घुमारवीं में मंडी जाने की बात कह कर गाड़ी से उतर गयी और पति वापस घर चला गया। मृतक के पति का कहना हैं की इस बात की खबर उसने उसके भाई और बहन को भी दी थी। उन्होंने बताया की इस दौरान वह बार-बार मृतक महिला के फोन पर कॉल करता रहा, पर महिला ने कोई जबाव नहीं दिया। वहीं, मीडिया कर्मियों ने पूछा की इस बात की एफआईआर पुलिस में क्यों नहीं की तो मृतक महिला के पति ने बताया कि जब महिला बोल कर गई थी की मंडी जा रही हूं, तो इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। उधर, मृतक महिला के ससुर का कहना हैं की शादी के कुछ दिनों बाद ही बहु लता देवी और उसके पति ने परिवार से अलग रहने के लिए कहा, जिस पर परिवार ने सहमति दी और दोनों अलग रहने लगे। उन्होंने बताया उनकी बहु ने बीएससी नर्सिंग की हुई थी और वह नौकरी करना चाहती थी। इसलिए परिवार ने भी उसका साथ और दिया और उसकी नौकरी की बात घुमारवीं में स्थित रेनवो हॉस्पिटल में भी की थी। वहीं, डीएसपी राजकुमार ने बताया की स्थानीय लोगों ने कंदरौर में एक शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी हैं। उन्होंने बताया की महिला के मौत के असली कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
A Vice Chancellors Seminar was held at Jaypee University of Information Technology under the aegis of H.P. Private Educational Institutions Regulatory Commission on 2nd December 2022. It was presided by Chairman HPPERC , Major General Atul Kaushik SM, VSM (Retd.). The member HPPERC Prof. Shashi Kant Sharma and Secretary Dr. K.R. Saizal were also present . The seminar was attended by Vice Chancellors ,Dean Academics and Account officers of of State Private Universities. It started with Prof. R.K Sharma , Vice Chancellor , Jaypee University of Information Technology giving the welcome address followed by the speech of Chairman, HPPERC. A talk on University Finance Management System was delivered by Chartered Accountant Mr. Rajiv Sood. This was followed by a session on Training of Drones , Conduct of Skill related training and course on Swach Bharat Abhiyan by eminent people. A discussion on various critical issues like H Index, zero carbon campus , biometric attendance was held . It was a very interactive session where important issues were discussed and directions given accordingly. Vote of thanks was given by Prof . Rajendra Kumar Sharma. The proceedings of the seminar were conducted by Dr. Ruchi Verma of Jaypee University of Information Technology .
हाटी विकास मंच ने बताया ऐतिहासिक निर्णय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति समुदाय घोषित करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 सितंबर,2022 को मंजूरी प्रदान कर दी थी। अब केंद्र की सरकार ने इसको कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। भारत की संसद में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में हाटी समुदाय से संबंधित बिल पारित होने वाला है। इस शीतकालीन सत्र में संसद में 19 बिल पारित होने हैं, जिसमें हाटी समुदाय का बिल भी पारित होना है। सरकार के इस निर्णय से हाटी समुदाय बहुत ही खुश है कि लंबे समय से चल रही उनकी लड़ाई पूरी होने जा रही है और भारत के संविधान में स्पेशल मेजॉरिटी से बिल को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, जिसमें संविधान संशोधन होना है। हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा, अधविक्ता श्याम सिंह चौहान, खजान ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, कपिल चौहान, माधवराम शर्मा मदन तोमर, दलीप सिंगटा, मुकेश ठाकुर, पवन शर्मा, आत्तर तोमर व नीटू चौहान आदि हाटी नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अमरोह पसतल में किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल महासचिव रितेश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के महासचिव रितेश चौहान ने कहा कि आज ग्राम पंचायत अमरोहा बस्तर में क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि जाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वह युवाओं के उत्साह को देखकर काफी प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए एक बेहतर प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस भी युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि युवा नशे की ओर न जाकर खेलकूद गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेलों का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने किक्रेट प्रतियोगिता के आयोजकों का धन्यवाद किया व प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सामाजिक क्षेत्र में जनता की भलाई के लिए काम कर रहे सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर वस्त्र बैंक की शुरुआत की गई। शिमला जिला के संजौली बस स्टैंड, न्यू शिमला नजदीक अक्षरधाम मंदिर, रिज़ मैदान, शिमला एवं टुटु चौक, बस स्टैंड पर ट्रस्ट के कार्यकताओं ने वस्त्र एकत्र किए। सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्राें में ठंड की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी गरीब तबके के लोगों के लिए और भी ज्यादा होती है। क्योंकि उनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होते। ऐसे में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से इन लोगों को कपड़े बांटे जाएंगे। ट्रस्ट इसके लिए यूनिवर्सिटी-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रदेश भर के लोगों का सहयोग लेता है। ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम समाज एवं राष्ट्र हित में करवाता आ रहा है और हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी वस्त्र बैंक कार्यक्रम में लोगों ने भरपूर सहयोग दिया, ताकि यह वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना एक मानव धर्म है, जिसे ट्रस्ट निभाने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट हर साल जरूरतमंदों की मदद के लिए शिमला में वस्त्र बैंक अभियान चलाता है। इस वर्ष भी सर्दियों को देखते हुए ट्रस्ट लोगों से पुराने कपड़े लेकर गरीबों को देने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि संपन्न समाज के लोग कपडे़ दान कर बड़ा उपकार का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी काम कर रहा है। गरीब तबके से जुड़े लोगों को पढ़ाई में भी समर्थन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने जरूरतमंद तबके तक पहुंचकर उनकी मदद करने का काम किया। प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा हर कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुड शेफर्ड स्कूल में फंन एंड लरन प्री-प्राइमरी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आज (शनिवार) काे आयाेजन किया गया। इसमें प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है, जो अद्वितीय होती है और इन छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए फन एंड लरन ने छात्रों के लिए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें छोटे बच्चों ने अलग-अलग किरदारों जैसे टी पाट, एपल, मछली, स्टार, पंजाबन, शीप, ट्रैफिक सिग्नल और कई अन्य के रूप) में भाग लेकर अपनी सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। माता-पिता की रचनात्मकता आश्चर्यजनक थी और निर्णायकों को प्रतियोगिता के लिए विजेताओं का निर्णय करने में थोड़ा समय लगा। सभी बच्चे मंच पर आत्मविश्वास से बोले, जिसने प्रथम सांज माहाल ( ट्राफिक लाइट), दूसरे पर सिवाक्षि जग्गी (झांसी की रानी) तथा तीसरे पर आर्यांश सूद (मछली) रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता से बचे अपने शर्मीलेपन पर काबू पाना सीखते हैं तथा उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। नन्हे-मुन्नों को इतने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म करते देख सभी अभिभावक गदगद दिखे।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत अप्पर परागपुर में पुलिस ने गश्त एवं यातायात चैकिंग के दौरान एक कन्फैक्शनरी की दुकान से अवैध शराब की 8 बोतलें देसी संतरा बरामद की है। बताया जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उक्त दुकानदार से यह शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तिलक राज। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मटौर में वीपी शर्मा के घर में सत्संग कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रवचन करते हुए गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी मनप्रीत ने कहा भक्त हनुमंत जी का जीवन चरित्र हमें प्रत्येक स्थिति में चलने की प्रेरणा देता है। हनुमान के प्रेम और सेवा का वर्णन स्वयं राघवेंद्र अपने मुख से बार-बार करते हैं। हनुमंतजी श्रीराम के अमोघ बाण बन गए थे, हनुमानजी जब मां सीता की खोज में निकले तो मार्ग में अनेकों बाधाएं आईं, लेकिन वह बाधाएं उनका मार्ग नहीं रोक पाई। क्योंकि हनुमानजी के अंदर आगे बढ़ने का जुनून था कि मुझे जो मेरे राम ने कार्य सौंपा है, वह मुझे पूर्ण करना ही है, चाहे कुछ भी हो जाए। वायु और रक्त हमेशा चलाएमान होते हैं, बहती नदी के जल से आचमन भी होता है और अभिषेक भी, भारत भूमि का अनुपम सौभाग्य रहा है। इस भूमि पर अनंत काल से ऋषि मुनि संत और भक्त ज्ञान व भक्ति की गंगा बहाते आ रहे हैं। ऐसे ही महान विभूतियों के जीवन में लक्ष्य को पाने का उत्साह उमंग जोश होता है, जो इंसान सभी बाधाओं को चीरते हुए आगे निकल जाता है। आशुतोष जी महाराज अकसर अपने भक्तों को समझाते हुए कहते हैं कि बाधाएं कब बांध सकी हैं, आगे बढ़ने वालों को। जब मन में लक्ष्य को पाने के लिए इंसान चलता है, तो अवश्य मंजिल प्राप्त कर लेता है। क्योंकि बैठा व्यक्ति पीछे रह जाता है, चलने वाला व्यक्ति मंजिल को प्राप्त कर लेता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने रविवार को नई दिल्ली में एसोसिएशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने राज्यों में एसोसिएशन की गतिविधियों का विस्तार करने के लिए गंभीर प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न राज्यों में कार्यरत एसोसिएशन की इकाइयाें की वार्षिक आम बैठक और राष्ट्रीय परिषद की बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि इकाइयां अधिक सक्रिय हों सकें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो पाए। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से प्राप्त विभिन्न सिफारिशों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। परिषद द्वारा बैठक में प्रस्तावित विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इससे पूर्व, अध्यक्ष यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया वेंकट नारायणन ने राज्यपाल का स्वागत किया और बैठक की कार्यसूची के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में झनियारी देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में आम आदमी पार्टी के नादौन विधानसभा के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी भी उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर शैंकी ठुकराल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान युवा इस देश की रीढ़ है तथा युवाओं के सपनों को सही दिशा देने के लिए वे हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि खेलें हमारी जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है तथा खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेलों से मनुष्य के शारीरिक विकास के साथ साथ सामाजिक मेलजोल को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील गोल्डी ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी तथा खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। जानकारी देते हुए आयोजक रोहित, सिंटू, साहिल, तरूण ने बताया कि इस टूर्नामेंट में बारह टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 5100 रुपए तथा ट्राफी व उपविजेता टीम को 3100 रुपए व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर आयोजकों ने मुख्यातिथि का धन्यवाद कर उन्हें बैज व मोंमेटों देकर सम्मानित किया।
स्वयंसेवकों ने अस्पताल में भी चलाया स्वच्छता अभियान विनायक ठाकुर। डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में एनएसएस शिविर के चौथे दिन छात्रों ने डाडासीबा बाजार के की गंदी नालियों की सफाई करके में स्वछता अभियान का आयोजन किया। इसके अलावा डाडासीबा के नागरिक अस्पताल में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया और वहां पर साफ सफाई की गई। एनएसएस शिविर का आयोजन पहली दिसम्बर को किया गया था वहीं चौथे दिन स्वयंसेवियों द्वारा देश को साफ सुथरा रखने लोगों को संदेश दिया और कहा अपने आसपास साफ-सफाई रखें। एनएसएस प्रभारी अश्वनी सपेहिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर सात दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान एनएसएस के बच्चों ने सकूल प्रांगण में साफ सफाई करके स्वच्छ रहने का संदेश दिया और बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया और बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया कि इस शिविर में 55 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवी प्रभारी अशवनी सपेहिया ने कहा कि व्यापार मंडल डाडासीबा स्कूल प्रशासन को पूरा सहयोग करता है।
फतेहपुर भाजपा के टिकट आवंटन के बाद सबसे चर्चित सीटों में से एक है। दरअसल ये वो सीट है जहाँ भाजपा ने नजदीकी निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इम्पोर्ट किया है। नूरपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस मर्तबा फतेहपुर फ़तेह करने का जिम्मा सौपा है। वैसे भी डॉ राजन सुशांत के पार्टी छोड़ने के बाद से इस क्षेत्र में भाजपा कभी कांग्रेस को जोरदार टक्कर नहीं दे पाई है। बगावत मानो यहाँ भाजपा की नियति बन चुकी है। यहाँ पार्टी दो उपचुनाव सहित लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में पार्टी ने इस बार राकेश पठानिया को उतार कर बड़ा गैम्बल खेला है। दरअसल इस क्षेत्र में पार्टी टिकट के दो मुख्य दावेदार थे, बलदेव ठाकुर और कृपाल परमार। पिछले चुनावों को देखे तो पार्टी अगर एक को टिकट देती है, तो दूसरा नाराज हो जाता है। संभवतः पार्टी को लगा हो किसी तीसरे को लेकर पार्टी को एकजुट किया जा सकता है। पर दाव उलटा पड़ गया। कृपाल ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात तो ये है कि कृपाल को मनाने के लिए खुद पीएम मोदी का फोन आया था, जो काफी वायरल भी हुआ। पर पीएम के मनाने पर भी कृपाल माने नहीं। अब कृपाल पर मतदाताओं की कितनी कृपा रही, ये देखना रोचक होगा। तो वहीं कभी भाजपा के नेता रहे पूर्व सांसद राजन सुशांत इस बार आम आदमी पार्टी से मैदान में है। पर डॉ राजन सुशांत का प्रचार प्रसार इस बार ज्यादा आक्रामक नहीं दिखा है। पर इस क्षेत्र से वो चार बार विधायक रहे है और उनका एक सेट वोट बैंक है जिसके चलते उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में भवानी के नाम को लेकर कोई विरोध नहीं दिखा। भवानी सिंह पठानिया कॉर्पोरेट जगत की नौकरी छोड़कर अपने पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फतेहपुर लौटे है। पर पिछले चुनाव को जीत कर भवानी ने ये साबित कर दिया था की वे राजनीति के लिए नए नहीं है। बहरहाल कांग्रेस में 'जय भवानी' का नारा बुलंद है और समर्थक तो उन्हें भावी मंत्री भी बताने लगे है। जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और भवानी भी ये चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद या कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है। बहरहाल, भवानी और विधानसभा के बीच भाजपा के बड़े नेता और मंत्री राकेश पठानिया, कृपाल परमार और राजन सुशांत जैसे दिग्गज है। अब फतेहपुर में युवा जोश की जीत होती है या अनुभव की, ये तो नतीजे ही तय करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान गांव अप्पर वलभाल में एक स्थानीय दुकान में 7 बोतलें अवैध देसी शराब संतरा बरामद की है। मामले ली पुष्टि थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया की पुलिस ने उक्त दुकानदार विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
स्तन कैंसर के उपचार में महत्वपूर्ण शोध पर हैदराबाद में सम्मान प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु चिकित्सा पैथोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. राकेश कुमार को 'प्रो. एस. रामचंद्रन मेमोरियल यंग साइंटिस्ट अवार्ड 'बेस्ट मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजिस्ट, 2022 के रूप में हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहुल और स्पीति में कुठ की खेती की जाती है और इसमें जलनरोधी, ऑक्सीकारकरोधी और हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रभाव दिखाई देते हैं। युवा वैज्ञानिक ने सक्रिय सिद्धांतों को स्तन कैंसर के खिलाफ चिकित्सीय आहार के रूप में उपयोग करने की गुंजाइश प्रदान की है। अनुसंधान कार्य मानव और पशु चिकित्सा में भविष्य के अध्ययन के लिए आगे की नींव का काम करेगा। अध्ययन ने इस पौधे के सक्रिय सिद्धांतों को स्तन कैंसर के खिलाफ उपचारात्मक आहार के रूप में उपयोग करने की गुंजाइश प्रदान की है। प्रो. एचके चौधरी, कुलपति ने वैज्ञानिक के अनुसंधान प्रयासों की सराहना की है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस चाैकी डाडासीबा के अंतर्गत शनिवार देर रात एक स्कूटी का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार डाडासीबा के नजदीक नंगल चौक के करीब दो स्कूटी सवार सड़क पर गिरे हुए थे, अचानक कोई राहगीर उक्त स्थान से गुजरा तो उन्होंने देखा एक्सीडेंट हुआ है, जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल डाडासिबा पहुंचाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया है। बताते चलें बीती देर रात गांव नंगल चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी (डीएल-07-एससीजे2099) पर सवार विशाल व साहिल नामक दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल डाडासीबा व वहां से मैडिकल कालेज टांडा (कांगड़ा) का रैफर किया गया है। उधर, इस संबंध में चाैकी प्रभारी डाडासीबा सुरजीत कुमार सेब बात की गई, तो उन्होंने बताया मौके पर डाडासीबा पुलिस गई थी मामले की छानबीन की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में तैनात डेढ़ हजार से अधिक डीपीई (डेमोस्ट्रेटर ऑफ फिजिकल एजूकेशन) को बड़ी राहत खबर दी है। अदालत ने उन्हें सभी सेवा लाभों के लिए प्रवक्ता की श्रेणी में गिने जाने के आदेश दिए है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए है कि दो माह के भीतर डीपीई को प्रवक्ता की श्रेणी में लाने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाए जाएं। अदालत ने स्पष्ट किया कि डीपीई वरीयता का लाभ पाने के हकदार भी होंगे।
आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे तक लिए जाएंगे, उसके बाद मान्य नहीं होंगे वोट फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव आयोजित हुए थे, जिसके नतीजे 08 दिसंबर को आने है। ऐसे में जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना को लेकर इस बार बिलासपुर जिला में 300 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 08 दिसंबर को मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू हो जाएगी और 08 बजे से पहले ही पोस्टल बैलेट पेपर लिए जाएंगे। इसके बाद वैलेट पेपर स्वीकार्य नहीं होंगे। ऐसे मे घुमारवी विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो कर्मचारियों को 1362 पोस्टल वैलट पेपर दिए गए थे, जिनमे 2दिसंबर तक 977प्राप्त हो गए हैं तथा 385 आना शेष रह गए हैं। नियमानुसार यह पोस्टल वैलट पेपर आठ तारीख को सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने से उसके बाद अमान्य होंगे। हिमाचल प्रदेश में जहां कांग्रेस पार्टी व अन्य दल कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट पेपर न आने से गड़बड़ी की अशंका जता रहे हैं, जिस संदर्भ में चुनाव आयोग शिकायत करने की बात तक कह दी गई है, पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो 78 प्रतिशत पोस्टल बैलेट पेपर मिल चुके हैं और छह दिन शेष रह गए हैं, जिससे जिस दिन मतगणना होनी है, उस सुबह यह पोस्टल बैलेट पेपर आठ बजे तक भी स्वीकार होंगे और उसके बाद उनका औचित्य नहीं रह जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जो पोस्टल बैलेट पेपर शेष रह गए हैं, वह भी शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी घुमारवी राजीव ठाकुर ने कहा कि घुमारवी विधानसभा क्षेत्र से 1362 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर के लिए आवेदन किया था और उन्हें उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जिनमे से 977 दो तारीख तक प्राप्त हो गए हैं और उम्मीद है कि जो शेष रह गए हैं, वह भी जल्दी ही प्राप्त हो जाएंगे तथा नियमानुसार मतगणना के दिन सुबह आठ बजे तक जो प्राप्त होगें वह मान्य है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । घुमारवीं विधानसभा चुनाव में मतगणना की तैयारियों में जुट गया है, जिसके तहत ब्लॉक डिवेल्पमेंट कार्यालय में मतगणना कर्मियों को आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी उप मंडलीय अधिकारी राजीव ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों की पहले रैंडमाइजेशन की जाएगी। इसके बाद उन्हें अलग-अलग चरणों में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। मतगणना कर्मियों के पूर्वाभ्यास के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को प्रातः 8 बजे आरंभ होगी तथा सबसे पहले मतपत्रों की गिनती शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना अधिकारियों को मतगणना के लिए तैयारियां आरंभ करने को कहा गया है। राजीव ठाकुर ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी तथा इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।मतगणना आठ दिसंबर को प्रातः 8 बजे आरंभ होगी तथा सबसे पहले मतपत्रों की गिनती शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मान्य नहीं होगी। पूरी मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य तरसेम धीमान ने की। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रमेश चंदेल ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर थे। कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पाठशाला की छात्राओं कंचन, जागृति, अनीशा, सुप्रिया, दीपिका, पावनी तथा शीना ने किशोरावस्था की समस्याएं तथा एड्स के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर हेल्थ एजुकेटर सर्वजीत ने भी तथा ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर रमेश चंदेल ने विद्यार्थियों को विस्तार से एड्स की समस्या, किशोरावस्था की समस्या, नशे से दूर रहने और खानपान में कैसे सुधार करें के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा विद्यार्थियों को अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में दीपिका ने प्रथम, जागृति ने द्वितीय, कंचन अनीशा और सुप्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को आज के मुख्यातिथि तथा प्रधानाचार्य तरसेम धीमान ने सम्मानित किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने रमेश और उनके साथ आए हुए कर्मचारियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को मुख्यातिथि के द्वारा कहे गए शब्दों को अपने जीवन में डाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मदन धीमान प्रवक्ता गणित, राकेश प्रवक्ता आईपी, अनिल शर्मा प्रवक्ता इतिहास तथा देस राज भारती ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मंच संचालन की भूमिका सतीश कुमार प्रवक्ता कामर्स ने की। सभी विद्यार्थियों ने सभी वक्ताओं को ध्यान से सुना तथा सभी अध्यापकों ने कार्यक्रम को करने में सहयोग किया। मुख्यातिथि को प्रधानाचार्य और शिक्षकों स्मृति के रूप में श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर डॉक्टर प्रेम भारद्वाज जो कि सिविल अस्पताल पालमपुर में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने आज प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले ली। महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उन्हें समय से पहले रिटायर होने की इजाजत दे दी और आज उन्होंने विधिवत रूप से सिविल अस्पताल पालमपुर को अलविदा कह दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रेम भारद्वाज पिछले 10 सालों से सिविल अस्पताल पालमपुर में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा रहती थी और मरीज उनके चिकित्सीय परामर्श और इलाज से काफी लाभान्वित हो रहे थे। डॉ. प्रेम भारद्वाज ने बताया कि वह अरला (पालमपुर) में अपना शीघ्र ही अपना निजी अस्पताल खोलने जा रहे हैं, जिसका विधिवत उद्घाटन 15 जनवरी तक कर दिया जाएगा तथा लोगों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं उपमंडल घुमारवीं के तहत मुख़्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवारको शुरू हुआ। ग्राम पंचायत कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया और जीवन में अनुशासित होकर समाज का उपयोगी अंग बनने की सलाह दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यालय प्रभारी अशोक कुमार व किरण शर्मा ने बताया कि यह शिविर 3 दिसंबर से 9 दिसम्बर तक होगा, जिसमें 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीप सिंह ने अपने संबाेधन में कहा कि राष्टीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र व छात्राओं को सामुदायिक सेवा का अवसर मिलता है, जो छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में जिला स्तरीय अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस राकेश बाबू जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया। इस दिवस पर राकेश बाबू ने स्कूल के बच्चों को दिव्यांगों को दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता को मापने के लिए मापदण्ड निर्धारित किए गए है, जिसमें स्पष्ट किया गया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसमें 40% से अधिक दिव्यांगता होगी, दिव्यांग माना जाएगा, पर उसकी दिव्यांगता चिकित्सा बोर्ड द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता दो प्रकार की होती है, एक जन्म के समय पर ही और दूसरी जन्म के बाद आने वाली दिव्यांगता है। राकेश ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत मे दिव्यांगता की संख्या 2.68 करोड़ थी। जो कुल आबादी का 2.21% है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 में अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम में दिव्यांगों के प्रति किए जाने वाले भेद भाव को समाप्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना था। इस अधिनियम में 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा सरकरी नौकरी के लिए आरक्षण, दिव्यांग पेंशन, अन्य बहुत सी सुविधा दी गई। इस दिवस पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता ने प्रथम स्थान पर अभय भारद्वाज, द्वितीय स्थान पर सुमन कुमारी, तृतीय स्थान पर अंजली भारद्वाज रही तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कविता, द्वितीय स्थान पर कुंवर पाल, तृतीय स्थान पर साक्षी रही। भाषण प्रतियोगिता और पेंटिंग में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को इनाम भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूल के वाईस प्रिंसिपल तिलक राज धर्माणी, खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल, गोपाल शर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिनाका देवी, आशीष कुमार, कुसम कुमारी और 290 बच्चे उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । राजगढ़ रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी पच्छाद डाॅ. संजीव कुमार धीमान ने आगामी 8 दिसंबर को की जाने वाली मतगणना के लिए आज यहां सराहां के जंजघर में आयोजित रिहर्सल में मतगणना कार्य में तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट मतपत्रों के अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिहर्सल करवाया गया और दूसरा पूर्वाभ्यास जंजघर में ही 7 दिसंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सक्षम अधिकारी के माध्यम से जारी किए गए पहचान पत्र के द्वारा ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी मतगणना कक्ष में प्रातः 7 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए 14 टेबल स्थापित किए जाएंगे। मतगणना कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सराहां विपिन वर्मा व निर्वाचन कानूनगो मनोज उपस्थित थे।
पंकज सिगटा। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिला के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए आज शनिवार को मतगणना कार्य में लगे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना का पूर्वाभ्यास करवाया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की उपस्थिति में मतगणना का पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। बता दें, पॉलटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में डाकमतपत्र की गिनती में लगे कर्मचारियों और धर्मशाला कॉलेज सभागार में ईवीएम द्वारा मतगणना में लगे कर्मचारियों की रिहर्सल करवाई गई। जिला में 1100 के करीब निर्वाचन कर्मचारियों को इस दौरान प्रशिक्षण दिया गया। 8 दिसंबर को पूरी सतर्कता से होगी मतगणना इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उन्हें मतगणना कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना के दिन यानि 8 दिसंबर को मतगणना हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार व एजेंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। दूसरी रिहर्सल 7 दिसंबर को उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दूसरी मतगणना संबंधी रिहर्सल मतगणना में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने-अपने उपमंडल में 7 दिसंबर को करवायी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगाए जाएंगे। जिनमें 161 टेबल ईवीएम और 48 टेबल डाक मतपत्रांे की गिनती के लिए स्थापित होंगे। अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेगें। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उम्मीदवार को प्राप्त मतपत्रों की संख्या की घोषणा की जाएगी। पीपीटी के माध्यम से समझाई बारीकियां रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त दंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने कांगड़ा और नोडल अधिकारी संदीप शर्मा ने धर्मशाला में पीपीटी के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने मतदान अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी व्यावहारिक बारीकियों से अवगत करवाया। पूर्वाभ्यास सत्र के दौरान निर्वाचन नायब तहसीलदार संजय कपूर भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। चैलचौक(मंडी) अभिलाषी यूनिवर्सिटी मंडी एट चैलचौक ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। बेहतरीन सुबिधाओं के साथ क्वॉलिटी एजूकेशन मुहैया कराने के लिए अभिलाषी यूनिवर्सिटी को नैक ने बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एंव प्रत्यायन परिषद (नैक) की सात सदस्यीय पीयर टीम ने हाल ही मे 24, 25 और 26 नबंवर को अभिलाषी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया था और इस निरीक्षण के बाद अब नैक ने अभिलाषी यूनिवर्सिटी को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। नैक यूजीसी का एक हिस्सा है और इसका काम देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानो की गुणवता को परख कर रेटिंग देना है। नैक रेटिंग से छात्रों को संस्थान के बारे मे क्वॉलिटी एजूकेशन, रिसर्च, सुबिधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर आदि की सही जानकारी मिलती है। अभिलाषी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. एचएस बनयाल ने बताया कि अगस्त 2014 में अभिलाषी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी और सात साल के छोटे से अंतराल मे यूनिवर्सिटी ने यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अभिलाषी यूनिवर्सिटी मे मौजूदा समय मे 6 डिप्लोमा, 7 यूजी, 18 पीजी और 8 पीएचडी कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रो. बनयाल ने बताया कि प्रदेश सहित देश भर के करीब 10 राज्यों के छात्र अभिलाषी यूनिवर्सिटी मे पढ़ाई कर रहे हैं और अभिलाषी यूनिवर्सिटी के आयुर्वेदा, एग्रीक्लचर और वेटरनरी डिपार्टमेंट के बदौलत स्थानीय स्तर पर भी लोग काफी लाभान्वित हो रहे हैै। अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. आर के अभिलाषी और प्रो. चांसलर डॉ. ललित अभिलाषी ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों, स्टाफ के सहयोगियों और अभिभावकों को बधाई दी। डॉ. अभिलाषी ने कहा कि आने बाले समय मे मौजूदा सुबिधाओं को और ज्यादा विकसित किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनिता खारा ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में अपने दौरे के दौरान सीओआरडी (चिन्मया ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डवलपमेंट) द्वारा संचालित पोषण सहायता कार्यक्रम के लिए सिधबाड़ी, धर्मशाला में 5.00 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। पोषण कार्यक्रम गरीब लोगो एवं जिन्हें बढ़ापे, स्वास्थ्य कारणों एवं असमर्थता के कारण विशेष सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। कार्यक्रम शिशुओं एवं माताओं पर भी ध्यान केन्द्रित करता है। सीओआरडी चिन्मया रूरल प्राइमरी हैल्थ केयर एंड प्रशिक्षण केंद्र की एक शाखा है, जो 1985 से सतत ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के 670 गांव और देश के अन्य हिस्सों के कई और गांव शामिल हैं। सीओआरडी प्रशिक्षण केंद्र के पास अपनी ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिए एक मजबूत नेटवर्क है। एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती खारा ने क्षेत्र में समुदाय आधारित पोषण और स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए योगदान हेतु 5.00 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। खारा ने बच्चों और महिलाओं तथा चिकित्सा कारणों या बुढ़ापे के कारण विशेष आवश्यकता वाले लोगों के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण में सुधार के लिए सीओआरडी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। पोषण कार्यक्रम पीएम के भारत पोषण अभियान का पूरक है। सीओआरडी के ट्रस्टियों ने जनता के लिए पोषण कार्यक्रम के लिए एसबीआई परिवार द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीओआरडी के सीओओ श्री नरेन्द्र पॉल और स्वयंसेवी संगठन के अन्य ट्रस्टी/पदाधिकारी उपस्थित थे। अनीता खारा ने तिब्बती बाल गांव का भी दौरा किया और बच्चों की शिक्षा और विकास में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से चार लैपटॉप दान करके उनके भविष्य के लिए प्रशिक्षण का उपहार दिया। तिब्बती चिल्ड्रन विलेज ने एसबीआई लेडीज क्लब को योगदान के लिए धन्यवाद दिया। खारा ने इस बारे में पूरे जोश के साथ बताया कि कैसे शिक्षा बच्चों को भविष्य के मार्ग पर लाने के लिए एकमात्र प्रकाश है। उन्होंने सभी बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की जो हमारी दुनिया की वास्तविक धरोहर एवं सुरक्षा हैं।
तिलक राज । कांगड़ा देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा धौलाधार फिलिंग सर्विस स्टेशन कांगड़ा में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तरफ से सुधीर कश्यप, गौरव सिंह धौलाधार सर्विस फीलिंग सर्विस स्टेशन की मालिक निर्मल सेठी सहित जिला कांगड़ा की 9 मेघावी छात्राएं अपने अभिभावकों संग मौजूद रहीं। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेल एरिया मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और से प्रदेश के विभिन्न जिलों की टॉप मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी के दौरान आज जिला कांगड़ा में 9 मेधावी छात्राओं को 10000 रुपए कि प्रोत्साहन राशि चेक व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से मेधा छात्रवृत्ति योजना पिछले वर्ष से आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के विभिन्न जिलों में शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दसवीं की कक्षा की कुल 75 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है, जिन्होंने दसवीं कक्षा में मेरिट सूची में अग्रणी रहकर दसवीं की परीक्षा पास की। उन्होंने कहा है कि मेघावी छात्रों के उत्थान के लिए आईओसी द्वारा यह एक सराहनीय कदम उठाया गया है, जिसके तहत मेधावी छात्रों में आत्मबल व प्रेरणा का सीजन होगा। इस दौरान जिला कांगड़ा की अभी छात्रा मेधावी छात्रा नेहा, कोमल, प्रिया, पलक देवी, शुवाशी, डिंपी, रोहिणी, अंकिता व सुजल भारद्वाज जिन्हें प्रोत्साहन राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बहु विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदेशभर के महाविद्यालयों आए हुए 150 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ. देवदत्त शर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। डॉ. शर्मा ने अपने विचारों को साझा करते हुए बहु विषयक और आंतरिक विषयक का संबंध बताते हुए विद्यार्थियों-शोधार्थीयों को आंतरिक अभियांत्रिकी को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बौद्धिक दर्शनशास्त्र के प्रवक्ता श्री टेंज़िंग डेम्छो मौजूद रहे। शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने करुणा और प्रेम से मानसिक स्वच्छता करते हुए समृद्ध संसार में व्यक्ति के योगदान पर बल दिया। स्कूल ऑफ हाॅस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म के प्रोफेसर महिंद्रा चंद भी संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विदेशी आगंतुकों में अमेरिका से डाॅ. क्रिश्चियन जेम्स माॅर्गन, नेपाल से विवेक दत्ता और इटली से नीरज जोली ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपने विचारों को प्रतिभागियों से सांझा किया। संगोष्ठी में तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रदेशभर के महाविद्यालय से आए हुए प्रवक्ताओं और शोधकर्ताओं ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार (संरक्षक) के नेतृत्व में डॉ. अजय सिंह कटोच एसोसिएट प्रोफेसर (कांफ्रेंस कन्वीनर), डॉ संजय पठानिया एसोसिएट प्रोफेसर (कांफ्रेंस कोऑर्डिनेटर), डॉ अमित कटोच (कॉन्फ्रेंस सचिव) और डॉ अखिल गौतम ने कन्वीनर ऑर्गेनाइजिंग समिति के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया। संगोष्ठी में सार पुस्तक का भी विमोचन किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग ने संगोष्ठी को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट शिव मंदिर दाड़लाघाट के सभागार में शारदा संगीत कला केंद्र दाड़लाघाट की ओर से शास्त्रीय संगीत सम्मलेन 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त व वर्तमान में न्यूजीलैंड में भारतीय संगीत के प्रसारक सुखदेव मधुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।सम्मलेन में पंजाब घराना के तबला संयोजक एवं तबला प्रशिक्षण के उत्कृष्ट शिक्षक कश्मीरी लाल व अमर देव अंगरिस विशिष्ट अतिथि रहे।कार्यक्रम का आगाज अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छोटे प्रशिक्षु कलाकारों ने गुरु वंदना व हनुमान चालीसा का पाठ कर सभागार में मौजूद श्रोताओं को तालियों की बौछार करने पर मजबूर कर दिया। शारदा संगीत कला केंद्र दाड़लाघाट के संचालक टेक चंद करड़ ने अथितियों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। टेक चंद करड़ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुत तबला वादन, गजल व भजन गायन कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मंच संचालक केशव वशिष्ठ ने बताया कि सम्मलेन के मुख्यातिथि सुखदेव मधुर 1970-80 के दशक में भी दाड़लाघाट में अपने मधुर संगीत व धार्मिक कार्यक्रमों से यहां के लोगों के दिलों में वास करते थे, अब मधुर अपने शिष्यों से मिलने सात समुंदर पार से इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए काफी अरसे बाद दाड़लाघाट पहुंचे हैं। मधुर व उनके पुत्र बसंत को दाड़लाघाट के शिव मंदिर में आयोजित शारदा संगीत सम्मलेन-2022 में उनके अजीज तथा प्रियजन मिलने आए व गुरु शिष्य की परंपरा को निभाते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि रामलीला या अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी ने शारदा संगीत सम्मेलन-2022 में दशकों पुरानी याद को शिव देवालय में ताजा कर आनंदमयी महसूस किया। इस दौरान शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित तबला वादन व हारमोनियम वादन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगीत के क्षेत्र में नाम कर चुके पंडित कश्मीरी लाल, बसंत मधुर, निखिल व राजेश की तबले पर जुगलबंदी ने दाड़लाघाट में बीते दशकों से सोशल मीडिया के माध्यम से देख रहे ग्रामीणों को संगीत सम्मलेन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आनंदमय वातावरण बना दिया। जब सुखदेव मधुर ने स्थानीय नृत्य कलाकार स्वर्गीय मेला राम को स्मरण करते हुए अपनी मधुर आवाज में 'मधुबन में राधिका नाचे रे' गाया, तो लोग पुरानी यादों को ताजा कर भाव विभोर हो गए। उन्होंने सांसारिक सुख दुख को लेकर गहन अर्थ वाली गजल को पेश किया। वहीं, इन्होंने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दशकों पुरानी याद को अपने व्याख्यान के माध्यम से ताज़ा कर सभी को पुराने समय की याद व जीवन को अनुकूल वातावरण में जीने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमर देव अंगरिस, बसंत मधुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, धनी राम चौधरी, केशव वशिष्ठ, भीम सोनी, धनपत चंदेल, बालकराम शर्मा, सीमा शुक्ला, संगीता शर्मा, संचालक टेक चन्द करड़, प्रेम केशव, जय सिंह ठाकुर, बली राम शर्मा, नरेश गौतम, प्रकाश गौतम व कुशल गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों की मतगणना जो कि 8 दिसंबर 2022, को होना सुनिश्चित है। मतगणना से पूर्व आज मतगणना में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए मतगणना से संबंधित विषयों पर रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतगणना से पूर्व के इस रिहर्सल कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल मौजूद रहे। मतगणना के रिहर्सल कार्यक्रम बारे पूरी जानकारी जिला इलेक्शन नोडल अधिकारी एवं एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर द्वारा दी गई। इस रिहर्सल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोस्टल बेल्ट की मतगणना बारे जानकारी देना था। उन्होंने मतगणना करने की पूरी प्रक्रिया को बिंदुवार अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए इस रिहर्सल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतगणना को सरल बनाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की मतगणना की जाएगी। पोस्टल बैलट भी दो प्रकार के हैं, जिसमें एक पोस्टल बैलट जो कि इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट के नाम से जाने जाते हैं, उनकी मतगणना स्कैनिंग के रूप में होगी, दूसरे पोस्टल बैलट जो बंद लिफाफे में होंगे, उनकी मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया पोस्टल बैलट से मतगणना की शुरुआत होने के उपरांत आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मतगणना शुरु की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर 4 से अधिक मतगणना काउंटर नहीं लगाए जाएंगे। आज के इस मतगणना रिहर्सल कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सहित एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर, आरो एवं एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, विभिन्न तहसीलदार, एआरओ और बीएलओ आदि मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू मनाली घूमना अब गाड़ियों में हो जाएगा महंगा फास्ट टैग न होने पर डोलू नाला में देना होगा 4 गुना ज्यादा टोल प्लाजा टैक्स महज एक वर्ष के भीतर टोल प्लाजा नहीं बढ़ाए 100 फ़ीसदी से अधिक दाम। हिमाचल कुल्लू मनाली के बीच स्थित टोल प्लाजा यहां पर ज्यादा भुगतान अब करना पड़ेगा। लोगों को जो यहां से जाते हैं, टोल प्लाजा प्रबंध ने एक वर्ष के भीतर को दोगुना कर दिया है, जबकि बिना आजतक वालों के लिए यह राशि 4 गुना देनी पड़ेगी, तो लोगों में भारी रोष अब इस मामले में फोरलेन संघर्ष समिति भी सामने आई है। फोरलेन संघर्ष समिति ने कहा कि इस मामले को लेकर आयुक्त के सामने मामला उठाया जाएगा और लोगों को राहत देने की पूरी कोशिश करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह से रेट बढ़ाए जाना घाटी के लोगों के लिए काफी दुखद है। क्योंकि कुल्लू मनाली लोगों को निजी काम और सब्जी मंडी के लिए जाना पड़ता है, जिसके लिए अब बड़े हो दाम सभी के लिए मुसीबत साबित होंगे। इसके साथ आपको बता दें कि एक तरफा जो छोटे बहाने उनके लिए 75 पर आज तक के साथ होगा और इससे पहले यह 35 रुपए था और दोनों तरफ फास्टेक के साथ आना जाना 150 रुपए और बिना फास्ट है कि अब 300 रुपए देने होंगे। इसके साथ जो मिनीबस छोटे वाहन 125 रुपए पहले एकतरफा हो गया है और अब बस ट्रक वालों को भी काफी ज्यादा होगा। लोगों में काफी रोष है लोगों ने राहत प्रदान की जाए, ताकि जो बड़े हुए फास्ट है, उनमें कटौती की जा सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी इस रैली के सम्बंद में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ऍमएस अशावत ने कहा की हर वर्ष राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस दाे दिसंबर को मनाया जाता है और यह दिन बहुत महत्ब्पूर्ण है इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की हानियों के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया यदि इलक्ट्रोनिक वेस्ट का ठीक तरीके से डिस्पोजल या रीसायकल नहीं हुआ, तब ये भविष्य में एक बड़ा खतरा बन सकता है। इस रैली का आयोजन ज्वालामुखी में किया गया और विद्यार्थियों ने स्लोगन के द्वारा जनता को जागरूक किया और बताया इलेक्ट्रॉनिक -बेस्ट से निकलने वाले हानिकारक हैवी-मैटल्स, प्रदूषक तत्व एवं रसायन मिट्टी, जल एवं वायु को दूषित करते हैं, जो कि मानव शरीर में पहुंच कर गंभीर रोग उत्पन्न कर सकते हैं। इस रैली के आयोजन पर एसडीएम जवालाजी मनोज ठाकुर, डीएसपी-सीपीएस वर्मा एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की और प्रशंसा का प्रमाण पत्र जारी किया। इस रैली में शिक्षण संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. चद्र पाल सिंह वर्मा, डॉ. संजय, डॉ. परवीन, एसोसिएट प्रोफेसर शिव कुमार खुशवा, सहायक प्रोफेसर निखिल शर्मा, सहायक प्रोफेसर आस्था एवं सहायक प्रोफेसर वंदना सहित संस्थान के लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार बीएल स्कूल कुनिहार में क्षेत्र के विद्यालयों के 136 एनसीसी कैडेटों के द्वारा एनसीसी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी गई। जानकारी देते हुए ऐएनओ अमर देव ने बताया की इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर के मार्ग दर्शन से किया गया। उन्होंने बताया की इस परीक्षा को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार, ममलीग, भुमती, नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार और बीएल स्कूल कुनिहार के द्वीतीय वर्ष के 136 एनसीसी केडेट्स ने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा के संचालन के लिए प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आये पी आई स्टाफ नायब सूबेदार जोगिंद्र सिंह व अन्य विद्यालयों से ऐएनओ नरेंद्र ठाकुर, ऐएनओ कमलेश चौहान, ऐएनओ चंद्रमणि महंत, ऐएनओ हितेंदर सिंह व ऐएनओ अमर देव मौजूद रहे। नायब सूबेदार जोगिंद्र सिंह द्वारा परीक्षा के उपरांत सभी एनसीसी कैडेट्स का परेड, ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की एनसीसी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी, पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है। विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एनसीसी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
इंदौरा में किया स्ट्रांग रूम और मतगणना की व्यवस्थाओं का निरीक्षण फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को विकास खंड रैत के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढडंभ में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने इंदौरा में बन रहे लघु सचिवालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी प्रगति का संज्ञान लिया। डाॅ. निपुण जिंदल ने इंदौरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सुरड़वां में भी चल रहे विकास कार्यों को जांचने का कार्य किया। उन्होंने इस अवसर पर विकास कार्यों में लगे विभाग और कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए लोगों की सुविधा का भी ख्याल जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी गतिविधियों और आदर्श चुनाव संहिता के चलते जो महत्वपूर्ण विकास कार्य अभी तक रूके हुए थे, उनको सभी विभाग अविलंब पूरा करें। डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि लघु सचिवालय का निर्माण और पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य सीधा जनता से जुड़े हुए प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें की इनकी प्रगति में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए। इंदौरा में जांची स्ट्रांग रूम और मतगणना की व्यवस्थाएं डाॅ. निपुण जिंदल ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। डीसी ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रॉंग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना को लेकर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती से जुड़ी सभी तैयारियां को लेकर स्थानीय स्तर पर पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।
भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव भारद्वाज के सानिध्य में हिमाचल प्रदेश के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दिल्ली के चुनावी अनुभव को सांझा किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष किस प्रकार से दिल्ली में काम किया गया उसकी विस्तृत जानकारी भी दी। सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने बताया की दिल्ली नगर निगम में भाजपा अच्छे मत प्राप्त कर रही है और हिमाचल प्रदेश की तरह दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया और इस कामकाज का ब्यौरा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष रखा गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज बोध, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, वंदना योगी, प्रतिभा कवर, अंजना शर्मा, नीना शर्मा, शीतल शर्मा, पिंकी गोयल, वर्षा ठाकुर एवं रेखा उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा मे गत करीब साढे़ 3 वर्षों से लगातार एक साथ 4 शिक्षकों व 7 गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को सरकार कब भरेगी। वहीं, जिसके लिए उक्त कालेज मे शिक्षा ग्रहण करने बाले करीब 317 छात्रो ने इन विधानसभा चुनावो के बाद बनने वाली नई सरकार से आश जगने लगी है। उक्त कॉलेज के तमाम छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का कहना है विगत करीब 4 वर्षों से लगातार चली आ रही इस गंभीर समस्या को लेकर हमने कई बार मौखिक व लिखित रुप से सरकार व विभागीय प्रशासन को ज्ञापन तक सौंपे गए, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। लिहाज़ा ऐसे में यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्र-छात्राओं का भबिष्य अधर मे लटकता नजर आ रहा है। अभिभावक- अध्यापक संघ के प्रधान व अभिभावकों का कहना है कि इस वर्ष का शिक्षा सत्र भी लगभग खत्म होने वाला है और ऐसे में यहां प्रदेश शिक्षा विभाग की नाकामी यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्र-छात्राओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। वहीं, अभिभावक सगंठन का कहना है कि इस बारे कई बार विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन व लिखित शिकायत भी की, लेकिन नतीजा शून्य निकला। कमेटी प्रधान पिंकी देवी आदि का कहना है कि राजनीति शास्त्र व इतिहास विषय जो कि तीनो ही मेजर सब्जेक्ट हैं, इन तीन टीचरों के पद 8 मार्च,2019 से लगातार खाली चले हुए हैं, जबकि संगीत टीचर का पद जब से यहां कॉलेज खुला है, तभी से यह कुर्सी खाली पड़ी है, जिसे आज तक नहीं भरा गया। इसे सरकार की नाकामी समझे या फिर यहा शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्रों का दुर्भाग्य, जो कि सरकार की पोल खोलने के लिऐ काफी है। इतना ही नहीं कॉलेज मे पुस्तकाल अध्यक्ष "वरिष्ठ सहायक "लिपिक "तबला वादक दो सेवादार सहित चौकीदारों के पद भी पिछले लंबे अरसे से खाली पडे़ हुए हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार अभी तक गंभीर नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गत करीब पांच वर्ष पहले लोगों की चिरकाल से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हिमाचल सरकार ने यहां कॉलेज तो खोल दिया था, लेकिन यहां कई मुलजिमों के रिक्त पदों को आज तक भरने की जहमत नहीं उठाई। उधर इस संबंध में डाडासीबा महाविद्यालय के उप प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया महा विद्यालय में कई रिक्त पद हैं उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
पंकज शर्मा। धर्मशाला सुमेधा द्विवेदी (भा0पु0से0) उपमहा निरिक्षक, उतरी खंड के निर्देशानुसार अंतर पुलिस उपमंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज पुलिस मैदान धर्मशाला में किया गया। इस प्रतियोगिता में बद्री सिंह, हि0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय), जिला कांगड़ा बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। प्रतियोगिता में पुलिस उपमंडल पालमपुर, देहरा, कांगड़ा व धर्मशाला (मुख्यालय) की कुल 04 टीमों ने भाग लिया। प्रथम मैच पुलिस उप मंडल धर्मशाला (मुख्यालय) व देहरा के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल धर्मशाला का टीम विजेता रही। द्वितीय मैच पुलिस उपमंडल पालमपुर व कांगड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल पालमपुर की टीम विजेता रही। उपरोक्त दोनों विजेता टीमों के बीच फाईनल मैच खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल पालमपुर की टीम विजय रही। सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेल का उमदा प्रर्दशन किया गया, जिनके प्रर्दशन के आधार पर जिला कांगड़ा पुलिस वालीबॉल टीम का गठन किया गया। मुख्यातिथी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करके अन्य सभी टीमों के प्रतिभागियों की भी हाैसला अफजाई की। इस प्रतियोगिता की निरंकरता में सेमी-फाईनल मुकाबलों में 04 दिसंबर,2022 को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबॉल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपूर की वालीबॉल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के साथ पुलिस ग्राउड़ जिला चंबा में खेला जाएगा। उपरोक्त दोनों मैचों की विजेता टीमों के मध्य फाईनल मैच 06 दिसंबर काे पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में खेला जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में परागपुर के बलहर स्थित वेद व्यास परिसर में वर्ल्ड कंप्यूटर लिट्रेसी-डे (विश्व संगणक साक्षरता दिवस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें ऑनलाइन माध्यम से संस्कृत विश्वविद्यालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय से कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी ने वेदव्यास परिसर सहित देश भर के समस्त छात्र एवं छात्राओं को कंप्यूटर के बार में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। वहीं, मुख्यालय के विभिन्न अधिकारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर व कंप्यूटर के विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के दौरान वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक, कंप्यूटर प्राध्यापक अमित वालिया, डॉ. मंजूनाथ भट्ट, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. के मनोज्ञा, डॉ. दीप कुमार व डॉ. पुरूषोत्तम सहित समस्त छात्र एवं छात्राएं भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज फोरेंसिक विज्ञान विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तरी रेंज, धर्मशाला के सहयोग से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित डिजिटल अपराध और फोरेंसिक में उभरते नये आयामों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में प्रौद्योगिकी आज विश्व को प्रभावित कर रही है और हम भी इससे अछूते नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में हमने इस दिशा में अच्छे प्रयास किए हैं और कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर बल देते हुए कहा कि हम विज्ञान और तकनीक का उपयोग किस रूप में कर रहे हैं और कितना करना है। इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साइबर अपराध शारीरिक अपराध तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि डिजिटल अपराध जीवन का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध सभी अपराधों का स्रोत बन गया है, इसलिए हमें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक सभी के लिए सुलभ है और इसका प्रभाव हम सभी पर पड़ रहा है। हमें इसका सार्थक उपयोग करना तथा इसके दुष्परिणामों से बचने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध की जांच के लिए एक बड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य का सीमा क्षेत्र विस्तृत है और हम इन क्षेत्रों में भी इस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इन क्षेत्रों से लगते गांवों में इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह हम ज्ञान और तकनीक का उचित दिशा में उपयोग कर सकते हैं। आर्लेकर ने कहा कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में आने वाले सुझावों और शोध पत्रों को संकलित कर भारत सरकार को भेजा जाना चाहिए, ताकि इस दिशा में उभरते वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की मेहनत का लाभ मिल सके। इससे पूर्व राज्यपाल ने फोरेंसिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न पत्रिकाओं का विमोचन भी किया। राज्यपाल की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और मेसर्ज नेक्सटेक्नो जनरल प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उच्च कौशल मानव संसाधन की एक नई पीढ़ी के निर्माण के लिए प्रस्तावित सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने के अलावा रोजगार और आर्थिक विकास के लिए पूरी तरह से नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, एनटीजीपीएल और राज्य को इन उभरती प्रौद्योगिकियों में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने में मदद मिलगी तथा विशेष रूप से डिजिटल फोरेंसिक और साइबर जांच में प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित हो सकेगा। दोनों संस्थानों के बीच अनुभव और वैज्ञानिक/तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान उनकी पारस्परिक प्रगति और समाज की सेवा के लिए भी बहुत रुचिकर होगा। वैज्ञानिक और मानक परीक्षण एवं गुणवत्ता प्रमाणन (एसटीक्यूसी) के निदेशक वीके त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान दौर डिजिटल युग का है और इसके बिना हम अपने अस्तित्व के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत भारत डिजिटल प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और देश विभिन्न पहलों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने फोरेंसिक साइंस के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। फ्लोरिडा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, यूएसए के कंप्यूटिंग एवं सूचना विज्ञान के नाइट फाउंडेशन स्कूल के प्रोफेसर डॉ. लतेश कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक टीम द्वारा ए-ग्रेड घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई पहलें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए गए हैं, जिससे शोधकर्ताओं और विद्वानों के ज्ञान को अद्यतन करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी शोध की परंपरा बहुत प्राचीन है और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान का लक्ष्य मानव कल्याण होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के फोरेंसिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और प्लानिंग एंड टीचर्स मैटर्स के डीन प्रो. अरविंद कुमार भट्ट ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि फोरेंसिक विज्ञान विभाग वर्ष 2021 में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान में सीखने के स्तर में सुधार करने के लिए निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। सम्मेलन की सह-संयोजक डॉ. मीनाक्षी महाजन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर हिमाचल प्रदेश विधि अकादमी के निदेशक राजीव बाली, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। वहीं राजधानी शिमला के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में आज धूप के साथ हल्के बादल छाए हुए है। वहीं कल से प्रदेश के सभी भागों में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 से 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गए है। हालांकि, प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ भागों में 4 दिसंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 4.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.4, ऊना 6.8, नाहन 12.3, केलांग माइनस 1.1, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.0, मंडी 5.0, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 7.1, चंबा 7.8, डलहौजी 9.1, कुफरी 8.3, कुकुमसेरी माइनस 0.6, नारकंडा 6.0, रिकांगपिओ 5.4, धौलाकुआं 10.0 और पांवटा साहिब में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च शिमला का माइल स्टोन माना जाता है। लेकिन करोना के कारण 2 साल से इसकी रोकन में कमी देखने को मिली है पर इस साल कोरोना के बाद 25 दिसंबर को खूब हलचल देखने को मिलेगी और कोरोना काल के बाद यहां पूरी परंपरा अनुसार आराधना होगी। इस चर्च में 150 साल पहले इंग्लैंड से लाई कॉल बेल का अपना महत्व है जिसे प्रार्थना से पहले बजाया जाता है। कहा जाता है कि यह बेल कोई साधारण घंटी नहीं है बल्कि यह मैटल से बने छह बड़े पाइप के हिस्से है। इस बेल को बजाते समय इस से संगीत के सात सुर की ध्वनि आती है। इस बेल रस्सी से खींचकर कर बजाया जाता है और इस रस्सी को किसी मशीन से नहीं, बल्कि हाथ से खींचकर बजाई जाती है। चर्च के इंचार्ज सोहन लाल ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए चर्च की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रात 12 बजे इस बेल को बजाकर जश्न मनाया जाता है। इसी तरह यहां भी रविवार को प्रार्थना से ठीक 15 मिनट पहले इसे बजाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बेल 1982 में खराब हो गए थी जिसे 2019 में दोबारा ठीक करवाया गया और कोरोना के बाद इस साल इसे दुबारा से उपयोग में लाया गया है।
विनायक ठाकुर । देहरा हरिपुर पुलिस थाना के अंतर्गत लुनसु के समीप बहती बनेर खड्ड में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह शव रण सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव भरियाता डाकघर मसरूर तहसील हरिपुर 73 वर्ष का है, जिसकी पहचान उसके बेटे ने की है। गौरतलब है कि 22 नवंबर को उक्त व्यक्ति लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना हरिपुर में 25 नवंबर को दर्ज करवा दी गई थी। इस दौरान वीरवार को उक्त व्यक्ति का शव खड्ड में पाया गया। पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना हरीपुर से पहुंची हुई पुलिस टीम ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र पांवटा साहिब में क्या भाजपा पावर में रहेगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी है। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी इस सीट से छठी बार भाजपा टिकट के साथ मैदान में है। चौधरी ने 1998 में हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद 2003 और 2007 में वे जीते। तब इस सीट का नाम पांवटा दून था, फिर 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट पांवटा साहिब हो गयी। 2012 में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2017 में वे फिर जीते। इसके बाद वर्ष 2020 में हुए जयराम कैबिनेट के विस्तार में उन्हें मंत्री पद भी मिल गया। जाहिर है मंत्री पद के बाद लोगों की आशाएं भी उनसे बढ़ी है और इस बार इस सीट पर उनकी राह मुश्किल जरूर है। उधर, कांग्रेस ने फिर इस सीट से किरनेश जंग को मैदान में उतारा है। किरनेश पहली बार 2003 में लोकतान्त्रिक मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। फिर 2007 में कांग्रेस के टिकट पर हारे। 2012 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया लेकिन वे निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पर 2017 में कांग्रेस टिकट पर फिर हार गए। ऐसे में इस बार कांग्रेस से उनके टिकट को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन आखिरकार उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया। ये किरनेश जंग का पांचवा चुनाव है और उनके खाते में सिर्फ एक जीत है। स्वाभाविक है ऐसे में उनके लिए इस बार जीत बेहद जरूरी है। इस सीट पर आम आदमी के प्रत्याशी मनीष ठाकुर का जिक्र भी जरूरी है। मनीष युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे है और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। अब मनीष के होने से इस चुनाव में किसको कितना फर्क पड़ा है, ये विशेलषण का विषय जरूर है। अगर मनीष कांग्रेस के वोट में ज्यादा सेंध लगा गए है तो किरनेश की मुश्किलें बढ़ सकती है। निसंदेह मनीष ने भी दमखम से चुनाव लड़ा है और यहाँ उलटफेर की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री मनीष तोमर, रोशन लाल चौधरी और सुनील कुमार चौधरी भी चुनावी मैदान में है। दिलचस्प बात ये है कि इस सीट से 9 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। अब बात करते है ग्राउंड रियलिटी की। इस निर्वाचन क्षेत्र में बाहती बिरादरी का खासा प्रभाव है। सुखराम चौधरी भी इसी बिरादरी से आते है। पर इस बार इसी बिरादरी से रोशन लाल चौधरी और सुनील कुमार चौधरी भी चुनावी मैदान में है और अगर ये सुखराम के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रहे है, तो यहाँ ऊर्जा मंत्री के लिए मुश्किल हो सकती है। भाजपा के पूर्व महामंत्री का चुनाव लड़ना भी उनके लिए चिंता का विषय जरूर रहा है। इस पर एंटी इंकम्बैंसी और ओपीएस जैसे मुद्दों का असर भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बहरहाल पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला कड़ा है और इस सीट पर कौन जीतता है , इसका अनुमान लगाना मुश्किल है।
'गुरु गुड़ रहे चेला हो गए शक्कर', 2017 के विधानसभा चुनाव में नगरोटा बगवां निर्वाचन क्षेत्र में हाल ऐसा ही था। तब स्व. जीएस बाली के कभी समर्थक रहे अरुण कुमार 'कुक्का' ने चुनावी मैदान में बाली को पटकनी देकर अपना लोहा मनवाया था। दबंग नेता और वीरभद्र कैबिनेट में दमदार मंत्री रहे जीएस बाली इस तरह चुनाव हारेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। पर तब चुनाव नजदीक आते -आते सियासी समीकरण कुछ ऐसे बदले कि बड़ा उलटफेर हो गया। कुक्का एक हजार वोट से जीते थे। इससे पहले वे 2012 में भी बाली के विरुद्ध चुनाव लड़े थे और तब वे करीब 2800 वोट से हारे थे। ये आंकड़ा बताता है कि नगरोटा बगवां की सियासी बैटल फील्ड में कुक्का को कमजोर योद्धा आंकना बड़ी भूल हो सकती है। अब आते है मौजूदा चुनाव पर। दिग्गज नेता जीएस बाली का पिछले वर्ष निधन हो गया था और उनके बाद उनकी सियासी विरासत को आगे बढ़ा रहे है उनके पुत्र आरएस बाली। वे पहले से ही सियासत में सक्रिय है और अब जीएस बाली के निधन के बाद उन्हीं को सीट से मैदान में उतरा गया है। आरएस बाली का मुकाबला उन्हीं अरुण कुमार कुक्का से है जिन्होंने पिछले चुनाव में उनके पिता को हराया था। क्षेत्र में उनको लेकर कुछ सहानुभूति भी दिखी है और स्व. जीएस बाली द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का हिसाब किताब भी आरएस बाली को बखूबी याद है। ऐसे में वे दमदार तरीके से चुनाव लड़े है और जीत को लेकर आश्वस्त है। अब जनता ने इस बार आरएस बाली पर भरोसा जताया है या फिर भाजपा के अरुण कुमार 'कुक्का' पर भरोसा बरकरार रखा है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बहरहाल नतीजा आठ दिसंबर को आना है,लेकिन इतना तय है कि ये मुकाबले कांटे का है। यहाँ जीत -हार का अंतर एक बार फिर बेहद कम हो सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सैंट एडवर्ड स्कूल शिमला में आठवीं कक्षा के छात्र हार्दिक शर्मा का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता-2022 के लिए हुआ है। हार्दिक शर्मा इस प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिल्ली रवाना हुए हैं। यह प्रतियोगिता 3 और 4 दिसंबर,2022 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। हार्दिक मूल रूप से मंडी जिला के गांव मंडल के रहने वाले हैं। उनका चयन बैजनाथ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार के वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर हुआ है। हार्दिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कराटे कोच पीएस पवार, सुनील वर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य अनिल, स्कूल के सभी अध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हार्दिक शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 16 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रोंज मैडल जीते हैं।
** द्रंग में ठाकुर कौल सिंह की निगाह नौवीं जीत पर प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? इसका जवाब तो वक्त ही देगा लेकिन फिलवक्त कई ऐसे नाम है जिनको लेकर कयासबाजी जारी है। मुख्यमंत्री पद के इन्हीं दावेदारों में शामिल है कौल सिंह ठाकुर जो लगातार अपनी वरिष्ठता और अनुभव को लेकर सीएम पद के लिए दावा ठोक रहे है। करीब 50 साल लम्बे राजनीतिक सफर में कौल सिंह ठाकुर ने पंचायत समिति से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का फासला तय किया है। वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे है और कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही भी है। ऐसे में जाहिर है उनका दाव कमजोर नहीं माना जा सकता। पर मुख्यमंत्री बनने से पहले कौल सिंह ठाकुर को विधायक बनना होगा। इस बार फिर कौल सिंह द्रंग विधानसभा सीट से मैदान में है और उनकी सीट पर सबकी निगाहें टिकी है। यूँ तो द्रंग विधानसभा सीट कौल सिंह ठाकुर का गढ़ मानी जाती है। कौल सिंह ठाकुर द्रंग से कुल आठ बार चुनाव जीते है और ये ही वजह है कि ये सीट कांग्रेस का अभेद दुर्ग बनी रही। कौल सिंह ठाकुर पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 1990 और 2017 के अलावा यहाँ हर बार कौल सिंह ठाकुर को ही जीत हासिल हुई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कौल सिंह भाजपा प्रत्याशी जवाहर ठाकुर से चुनाव हार गए थे। दरअसल तब ठाकुर कौल सिंह के खिलाफ उनके ही करीबी रहे पूर्ण चंद ठाकुर ने कांग्रेस से बगावत करके चुनाव लड़ा था, जिसका फायदा यहाँ भाजपा को मिला। अब द्रंग सीट से कौल सिंह ठाकुर एक बार फिर मैदान में है। उनके खिलाफ भाजपा ने यहां अपने सिटींग विधायक का टिकट काट कर पूर्ण चंद ठाकुर को मैदान में उतारा है। अब भाजपा का ये फैसला कितना सही साबित होगा ये तो वक्त ही बताएगा। बहरहाल, कौल सिंह ठाकुर का क्षेत्र में अपना जनाधार है और एक किस्म से वे सीएम पद पर दावे के साथ चुनाव लड़े है। इस बार वे जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है। अब यदि समीकरण पक्ष में रहे और कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीत गए तो उनकी निगाह निश्चित तौर पर 2012 का अपना अधूरा सपना पूरा करने पर होगी।
इतिहास तस्दीक करता है कि प्रदेश में जिसकी सरकार बनती है वो ही पार्टी चंबा में भी बाजी मारती है। आंकड़ों पर निगाह डाले तो भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद 1982 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश में 9 विधानसभा चुनाव हुए है। इनमें से आठ बार प्रदेश में उसी दल या गठबंधन की सरकार बनी है जिसने जिला चंबा में बढ़त हासिल की है। सिर्फ 2012 का विधानसभा चुनाव अपवाद है, जब भाजपा ने चंबा में तीन सीटें जीती लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। पिछले चुनाव की बात करे तो भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटें जीती थी, जबकि केवल एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। इस बार जिला चम्बा के नतीजों पर सबकी निगाह रहने वाली है और इसके दो विशेष कारण है, पहला हर्ष महाजन और दूसरा कारण आशा कुमारी। वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हर्ष महाजन की कुछ माह पूर्व ही बतौर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ताजपोशी हुई थी। पर किसी को भनक भी नहीं लगी और महाजन कांग्रेस के लिए रणनीति बनाते बनाते अचानक भाजपाई हो गए। उनका प्रभाव पुरे ज़िले में माना जाता है। ऐसे में उनके दल बदलने से किसको कितना नफा नुकसान होता है, ये देखना रोचक होगा। वहीं डलहौजी से कांग्रेस उम्मीदवार आशा कुमारी कांग्रेस सरकार आने की स्थिति में सीएम पद की दावेदार हो सकती है, इसके चलते भी चम्बा पर निगाह रहने वाली है। इस बार ये चेहरे मैदान में : वर्तमान चुनाव की बात करें तो इस बार चम्बा जिला में चार सीटिंग विधायकों में भाजपा ने दो के टिकट काटे है। भाजपा ने तीन पुराने उम्मीदवार मैदान में उतारे है। जबकि कांग्रेस ने चार पुराने प्रत्याशी उतारे है और एक नए चेहरे को मौका दिया है। अब देखना ये होगा कि क्या पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा चम्बा में अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रख पाएगी या फिर कांग्रेस यहाँ बेहतर करेगी। हंसराज, पवन नय्यर, जिया लाल और विक्रम जरियाल, 2017 में जिला चम्बा से भाजपा टिकट पर जीत कर ये चार विधायक शिमला विधानसभा तक पहुंचे थे। पर इस बार इनमें से दो का रास्ता भाजपा ने टिकट आवंटन के साथ ही रोक दिया है। चुराह से हंसराज और भटियात से विक्रम जरियाल को तो भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन चम्बा सदर से सीटिंग विधायक पवन नैय्यर और भरमौर से सीटिंग विधायक जियालाल का टिकट काट दिया। भरमौर से पार्टी ने डॉ जनकराज को मैदान में उतारा है तो सदर सीट पर नाटकीय घटनाक्रम के बाद निवर्तमान विधायक की पत्नी नीलम नय्यर को टिकट दिया है। यहां पार्टी ने पहले इंदिरा कपूर को टिकट दिया था लेकिन अंतिम समय में टिकट बदल दिया गया। इसके बाद इंदिरा कपूर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है। वहीँ डलहौजी से भाजपा ने एक बार फिर आशा कुमारी के खिलाफ डीएस ठाकुर को ही मैदान में उतारा है। उधर, कांग्रेस में डलहौज़ी से सीटिंग विधायक आशा कुमारी सहित 2017 के चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें सदर सीट से नीरज नय्यर, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया शामिल है। जबकि चुराह सीट से पार्टी ने यशवंत खन्ना को मौका दिया है। कर्मचारी फैक्टर का दिखा असर : ग्राउंड रिपोर्ट की बात करें तो चम्बा में कर्मचारियों की अच्छी तादाद है। यहां पुरानी पेंशन का मुद्दा भी हावी दिखा है। ऐसे में यहां नजदीकी मुकाबलों में कांग्रेस को एडवांटेज मिल सकता है।
हिमाचल प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना भरने वालों की संख्या 500 पहुंच गई है और अब प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना करने पर नोटिस देने का सिलसिला जारी हो गया है। शिमला नगर निगम ने टैक्स जमा नहीं करवाने वाले लोगों को नोटिस जारी किए है। कोरोना काल से लेकर अब तक लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दिया है। आज शिमला नगर निगम के कमिश्नर आशीष कोहली ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, यदि लोगों ने समय रहते टैक्स नहीं भरा तो लोगों की नागरिक सुविधाएं बंद की जा सकती है। वही उन्होंने कहा की शिमला आईएसबीटी के पास सबसे ज्यादा 4 करोड़ की देनदारी है।


















































