रामपुर निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस का अभेद गढ़ रहा है। देश में आपातकाल के बाद हुए 1977 के चुनाव को छोड़ दिया जाएं, तो यहां हमेशा कांग्रेस का परचम लहराया है। वहीं भाजपा की बात करें तो 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से 9 चुनाव हुए है, लेकिन पार्टी को कभी यहां जीत का सुख नहीं मिला। पर बीते कुछ चुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो कांग्रेस और वीरभद्र परिवार के इस गढ़ में पार्टी की जीत का अंतर कम जरूर हुआ है। 1990 की शांता लहर में भी कांग्रेस के सिंघीराम यहाँ से 11856 वोट से जीते थे, लेकिन 2017 आते -आते ये अंतर 4037 वोटों का रह गया। 1993 में कांग्रेस यहाँ 14478 वोट से जीती तो 1998 में जीत का अंतर 14565 वोट था। जबकि 2003 के चुनाव में ये अंतर बढ़कर 17247 हो गया। तीनों मर्तबा यहाँ से सिंघी राम ही पार्टी प्रत्याशी थे। 2007 में कांग्रेस ने यहाँ से प्रत्याशी बदला और नंदलाल को मैदान में उतारा। नंदलाल को जीत तो मिली लेकिन अंतर घटकर 6470 वोट का रह गया। 2012 में नंदलाल 9471 वोट से जीते तो 2017 में अंतर 4037 वोट का रहा। इस बार भाजपा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट बदल युवा चेहरे कौल सिंह नेगी को मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस ने भारी विरोध के बावजूद वर्तमान विधायक नंदलाल पर ही दांव खेला। नंदलाल को लेकर क्षेत्र में एंटी इंकम्बेंसी दिखी है, मगर उनके प्रचार का ज़िम्मा खुद राज परिवार ने संभाला था। उधर कौल नेगी ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कौल नेगी इस सीट पर कमल तो नहीं खिला पाए लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी को जबरदस्त टक्कर दे कर जीत के अंतर को न के बराबर साबित किया। इस चुनाव में नन्द लाल मात्र 567 वोट से जीत दर्ज कर गए।
जिला कांगड़ा प्रदेश की सियासत का रास्ता प्रशस्त करता है और कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा हमेशा से हाई रहा है। नूरपुर भाजपा के तेजतर्रार नेता राकेश पठानिया का क्षेत्र है। बावजूद इसके इस बार चुनाव से पहले ही भाजपा में काफी उठापठक और अंतर्कलह देखने को मिली। दरअसल भाजपा के जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का चुनाव से पहले ही काफी सक्रिय दिखे और लगातार टिकट की मांग करते आये। निक्का ने यह तक ऐलान कर दिया था कि यदि पार्टी टिकट नहीं देती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। निक्का ने विभिन्न रैली और आयोजनों में उनके साथ जन समर्थन का बेहतर प्रदर्शन किया। शायद पार्टी निक्का के शक्ति प्रदर्शन से भांप चुकी थी कि निक्का अगर बागी लड़ते है तो भाजपा को इसका नुकसान होगा। नतीजन भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का को टिकट दिया और राकेश पठानिया को फतेहपुर भेज दिया। निक्का ने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा और बड़े मार्जिन के अंतर् से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय महाजन को हरा दिया। हालाँकि नूरपुर सीट पर तो निक्का का सिक्का चला लेकिन राकेश पठानिया फतेहपुर सीट पर चुनाव हार गए। उधर, नूरपुर निर्वाचन क्षेत्र में पिछले चार चुनाव के नतीजों पर गौर फरमाएं तो यहाँ की जनता ने हर पांच वर्ष में बदलाव किया है। 2003 के विधानसभा चुनाव में सत महाजन ने कांग्रेस को इस सीट पर जीत दिलाई। 2007 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया आज़ाद उमीदवार के रूप में मैदान में उतरे और जीत का परचम लहराया। 2012 में कांग्रेस ने अजय महाजन पर दांव खेला और जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया। 2017 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया भाजपा में शामिल हुए और इस सीट पर भाजपा की जीत हुई। इस बार कांग्रेस ने फिर अजय महाजन को टिकट दिया था जबकि भाजपा ने निक्का को चुनावी मैदान में उतार था। इस चुनाव में नूरपुर में रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है और पहली बार विधानसभा पहुंचे, जबकि अजय महाजन विजय प्राप्त नहीं कर सके।
जिला किन्नौर में इस बार भी विधानसभा चुनाव में भरपूर रोमांच देखने को मिला। पहले दिन से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ जमकर खींचतान दिखी। कांग्रेस में जहाँ सीटिंग विधायक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी का टिकट अंतिम समय तक लटका रहा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक तेजवंत नेगी का टिकट काटकर युवा सूरत नेगी को मैदान में उतारा। खफा होकर तेजवंत भी चुनावी समर में कूद गए और इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। नतीजन, भाजपा के बगावत का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी को मिला और जगत नेगी हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। जगत सिंह नेगी को 20696 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी को 13732 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के बागी तेजवंत नेगी ने 8574 मत लेकर भाजपा को डैमेज किया। किन्नौर के चुनावी इतिहास पर नज़र डाले तो अब तक सिर्फ ठाकुर सेन नेगी (तेते जी) ही जीत की हैट्रिक लगा सके है। ठाकुर सेन नेगी 1967 से 1982 तक लगातार चार चुनाव जीते। दिलचस्प बात ये है कि वे तीन बार निर्दलीय और एक बार लोकराज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए और एक बार 1990 में भाजपा टिकट से भी जीतने में कामयाब हुए। ठाकुर सेन नेगी के अलावा जगत सिंह नेगी ही इकलौते ऐसे नेता है जो हैट्रिक लगाने में सफल हुए है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च में होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच जाएंगी। धर्मशाला में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एक से पांच मार्च को खेला जाएगा जिसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। ताकि खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान की जा सके। फरवरी में भारत दौरे पर आ रही आस्ट्रेलिया की टीम यहां पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च को खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 17 से 21 फरवरी को होगा। दिल्ली का टेस्ट मैच खेलने के बाद दोनों टीम 22 या 23 फरवरी को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। इससे पहले मार्च 2017 में धर्मशाला में आस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। जिसमें भारत की टीम मैच के चौथे दिन ही मेहमान टीम को आठ विकेट से हराया था। अब करीब पांच साल बाद इस बार धर्मशाला में भारत और आस्ट्रेलिया की टीम आमने सामने होगी।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी और रोवर रेंजर और रोड सेफ्टी क्लब के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह रैली महाविद्यालय से ढलियारा बाजार तक निकाली गई और इस रैली में बच्चों ने जोरदार नारेबाजी के साथ जनता का सड़क सुरक्षा के बारे में ध्यान केंद्रित किया। इसके पश्चात रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता में लगभग 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। भाषण प्रतियोगिता में बी वॉक विभाग से प्रियंका, द्वितीय स्थान पर सविता और तृतीय स्थान पर पारस रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. सुनीता शर्मा और प्रो. कंचन में रनौत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक रोड सेफ्टी क्लब के समन्वय प्रो. राजीव ठाकुर और सदस्य प्रो. बंदना राणा रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क नियमों का पालन बहुत ही आवश्यक है।क्योंकि हमें विकास के मार्ग के साथ-साथ से स्वयं को भी सुरक्षित रखना है, ताकि हम यदि स्वस्थ होंगे सही होंगे, तो देश के निर्माण में उचित भूमिका निभा सकते हैं, बहुत सारे दुर्घटनाएं हमारी लापरवाही से होती है। हम लोगों ने स्वयं को दुर्घटनाओं से स्वयं बचाना है और आम जनता में भी यह संदेश ले जाना है कि सड़क नियमों का ईमानदारी से पालन हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी ली।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फ़बारी का दौर जारी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रोहतांग और पांगी सहित कई चोटियों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई। शनिवार को भी प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 दिसंबर से मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को राजधानी शिमला के साथ अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बर्फबारी के कारण पांगी उपमंडल के अधिकांश मार्गों पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, शिंकुला दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, कुकुमसेरी में 0.1, कल्पा में 1.2, सुंदरनगर में 2.0, मंडी में 2.9, भुंतर में 3.0, सोलन में 3.4, ऊना में 4.4, हमीरपुर में 4.6, बिलासपुर में 5.0, मनाली में 5.8, शिमला में 9.1 और धर्मशाला में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश मुख्य निर्वाचन कार्यालय की टीम के साथ आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्वाचित सदस्यों की सूची के संबंध में अधिसूचना की प्रति भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्वाचन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में चुनाव सामग्री को निर्धारित स्थान पर पहुंचाना काफी मुश्किल कार्य था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में तैनात सभी कर्मचारियों को भी बधाई दी और कहा कि यही वजह है कि लोगों का विश्वास चुनाव प्रक्रिया पर बढ़ा है। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्यपाल को चुनाव से संबंधित आंकड़ों की विस्तृत जानकारी भी दी।
छह दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकलने से पहले कुलपति से मिलें विद्यार्थी हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान में जानेंगे अत्याधुनिक जानकारी प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 14 स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान अर्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय हैदराबाद (आईसीआरआईएसएटी) का शैक्षणिक दौरा करेंगे। विद्यार्थियों को आईसीआरआईएसएटी हैदराबाद की उन्नत सुविधाओं और विशेषज्ञता से परिचित कराने के लिए यह दौरा रखा गया है। बुधवार 14 से 19 दिसंबर तक कृषि महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान, कीट विज्ञान और पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभागों के 14 स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। आईसीएआर-एचएएचईपी-सीएएएसटी परियोजना द्वारा प्रायोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विद्यार्थी अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस शैक्षणिक दौरे पर जाने से पहले 14 विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष डॉ. वीके सूद, डॉ. डीके बनयाल और डॉ. आरएस चंदेल के साथ कुलपति प्रो. एचके चौधरी से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रो.चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि आईसीआरआईएसएटी में चना, मूंगफली, अरहर और बाजरा जैसी फसलों पर कीट जीनोमिक्स, ट्रांसजेनिक, जैव प्रौद्योगिकी, सूखा सहिष्णुता, रोग और कीट की गतिशीलता पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। उन्होंने संस्थान का दौरा करने के इस शानदार अवसर के लिए छात्रों को बधाई दी और उन्हें विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें प्रत्येक सुविधा के बारे में जानने और जानने और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को विभिन्न विषयों पर अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए प्रश्न पूछना चाहिए और एक अच्छी छाप छोड़नी चाहिए, ताकि उन्हें भविष्य में वहां काम करने का अवसर मिल सके।
धर्मशाला : केंद्रीय विवि में गठित हुई अभाविप की नई कार्यकारिणी, यश व आकृति बने इकाई अध्यक्ष व मंत्री
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई में आज नव कार्यकारिणी गठन समारोह का अयोजन किया गया, जिसमें कांगड़ा विभाग संयोजक अभिलाष बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। इस समारोह में पूर्व इकाई अध्यक्ष मनी शर्मा ने पुरानी इकाई भंग कर नई इकाई बनाने की घोषणा की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई 2022- 23 में शिक्षा विभाग के यश वर्मा को इकाई अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, न्यू मीडिया की आकृति बंसल को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। अंशुल, साहिल, आशीष, मंगला, सोनाली को इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं दीपिका, योप्रथ, गोपाल, विक्रांत, गौरव को इकाई सह सचिव चुना गया। इसी के साथ हितेश को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। अनुभव, तन्मय को मीडिया संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया तथा जतिन को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही पंकज व अखिल को एसएफडी संयोजक और सह संयोजक बनाया गया। एसएफएस संयोजक व सह संयोजक सुरांशु व अभिषेक को बनाया गया। रिया व दीक्षा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं, अविनाश को खेल आयाम प्रमुख घोषित किया गया। इसी के साथ श्वेता, पुनीत, यशवंत, शिवानी कार्यकारिणी सदस्य व मनी व उर्मी विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला संगठन मंत्री कोमल विशेष रूप से उपस्थित रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हि.प्र, ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरूष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बडा़ेह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी हिमाचल के किक्रेट आलराउंडर खिलाड़ी ने सर्विसिज़ की टीम से खेलते हुए 2022-23 के रणजी मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी और विजय हजारे रणजी ट्राफी में इस सीज़न में शानदार प्रदर्शन करके देश व प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी नगरी में जन्मे अर्जुन शर्मा ने अपनी काबिलियत का लौहा मनवाया है। इस युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर लेफ्ट हैंड बैटसमैन अर्जुन ने वर्ष 2022-23 में अपनी आलराउंडर परफार्मेंस से सबको चौंका दिया। इस सीज़न के टूर्नामेंट की परफार्मेंस की, तो अर्जुन ने अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुश्ताक अली रणजी टी-20 ट्राफी के सीज़न में 7 मैच खेले, जिसमें 8 विकेट लिए और 48 रन बनाए। विजय हजारे रणजी ट्राफी सीज़न में 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट हासिल किए, बल्ले से 133 रन बनाए। वहीं ज्वालामुखी में क्रिकेटर अर्जुन शर्मा की रणजी सीज़न में बेहतरीन परफार्मेंस से दोस्तों व रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। अर्जुन के पिता बोले बेहतरीन परफार्मेंस पर है। गर्व पिता पूर्व क्रिकेटर कोच प्रवीन शर्मा(पिन्नू) से इस बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होने बताया कि अर्जुन वर्ष 2006 में 10 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एकेडमी धर्मशाला के लिए चुना गया। 2010-11 में नेशनल खेलते हुए अंडर-16,19,23 मुश्ताक अली टी-20 वर्ष 2017-18 हिमाचल से खेलते रहे। 2017-18 में हिमाचल से खेलता रहा। सर्विसिज़ की टीम से 2018-19 से 2022-23 तक अपना प्रदर्शन कर रहें है। इस सीज़न में बेहतरीन परफार्मेंस पर गर्व है कि उन्होंने क्षेत्र व प्रदेश का नाम देश में राेशन किया है।
नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर जयसिंहपुर कांग्रेस के प्रत्याशी यादविंदर गोमा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जयसिंहपुर में पटाखे फोड़कर तथा लंबागांव में नाच कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने की बात कहीं। जितने के बाद गोमा ने जयसिंहपुर बाजार में दुकानदारों से भी मिल कर उनका धन्यवाद किया। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी यादविंदर गोमा ने सभी कार्यकर्ताओं और जयसिंहपुर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि दूसरी बार जयसिंहपुर विधानसभा से एक बार फिर मुझे विधायक चुना है। उन्होंने कहा कि मै जयसिंहपुर के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करुंगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आशापुरी मतदान केंद्र में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान 12 नवंबर की सुबह से लापता कर्मचारी संजीव कुमार का 27 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चुनाव 12 नंबर को विधानसभा के चुनाव हुए लगभग एक महीना बीत जाने के विधानसभा के चुनावों के नतीजे भी आ गए पर संजीव कुमार का आज तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि बीच में संजीव कुमार की नादौन, शाहतलाई और थुरल में देखे जाने की खबर आ रही थी, पर थाना प्रभारी प्रेम पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे या कहीं से भी संजीव कुमार के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि प्रशासन और पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा है। इसके अलावा ड्रोन का भी इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है। लापता कर्मचारी रौंखर निवासी संजीव कुमार के स्वजन के साथ ग्रामीणों में कई सवाल खड़े किए हैं। अब रौंखर के लोग अपने स्तर पर संजीव कुमार की तलाश में जुटे हैं। नवंबर महीने से एसडीआरएफ टीमों ने उपमंडल के हारसीपत्तन से लेकर आलमपुर तक ब्यास किनारे चप्पा-चप्पा छाना है, लेकिन कही भी संजीव कुमार का पता नहीं लगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा ने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन/नियुक्ति के संबंध में सरकार द्वारा अपील करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन/नियुक्ति को लेकर पूर्व में 25 अगस्त 2022 तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के पास शिकायतें दर्ज करवाई गई थी। अब इन चयन/नियुक्तिों से संबंधित किसी भी अपील के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस हेतु इस समाचार के प्रकाशन के 15 दिन के भीतर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में अपील जमा करवा सकते हैं। प्राप्त सभी अपीलों का एक साथ निपटान अगले 30 दिन के भीतर किया जाएगा।
शरण कॉलेज में बुलाए अभिभावक, किया बैठक का आयाेजन तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के अभिभावकों से वार्तालाप करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत अभिभावक कॉलेज प्रधानाचार्या व स्टॉफ के साथ रू-ब-रू हुए, जिसमें उन्होंने ढेर सारी बातें सांझा की। उन्होंने वर्ष भर कॉलेज में होने वाली गतिविधियों का जायजा लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने बताया अभिवावकों ने जो अपने सुझाव दिए हैं, उन पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज कैंपस की काफी सराहना की तथा कहा कि शरण कॉलेज हीरे तराशता है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी अधिक ध्यान दिया जाता है। तत्पश्चात अभिभावकों में से प्रेसिडेंट मिस्टर पुष्पिंद्र, वाईस प्रेजिडेंट मिस्टर राजीव महाजन, चीफ़ अडवाइजर मिस्टर सुरेंद्र कुमार, पीटीए इंचार्ज असिस्टेंट प्रो. अर्चना शर्मा व सेक्रेटरी असिस्टेंट प्रो. रजनी वाला चुनी गईं। मीटिंग में प्रबंधन समिति, कॉलेज स्टॉफ के अलावा अभिभावकों में शकुंतला देवी, देस राज, मदन लाल, ओंकार चंद, अनु, सुरेंद्र कुमार, रेखा देवी, अशोक कुमार, बीना देवी, चंचला देवी, प्यारे लाल, डॉ ऋतु, निम्मो देवी, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बीना देवी, सरोज कुमारी, मीना कुमारी, किंमी देवी, प्रीतम चंद, नीतू, सलोचना, सुरेंद्र कुमार व राजीव महाजन आदि शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ चंद्रपाल डीएसपी ज्वालामुखी ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों से नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से मोबाइल के सही प्रयोग करने और एक अच्छे नागरिक बनने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा की अच्छा नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है। एनएसएस प्रभारी यशपाल नरोत्रा और नीलम कुमारी ने सात दिवसीय कैंप में की जाने कार्यक्रम की जानकारी मुख्यातिथि को दी। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहने का संदेश दिया और कैंप के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर तिलक राज, विकास धीमान, अशोक कुमार, दीक्षा, जगोत्रा, सुखदा सूद व आशा आदि मौजूद रहे।
हिमाचल में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू हो गई है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस की आज दोपहर बाद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक होगी जिसमे हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। इसी के साथ कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहें है ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होलीलॉज पहुंचे। 3 बजे होनी वाली बैठक में केंद्रीय प्रयवेशक हुड्डा , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी पहुंच रहे है। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सर्दियां शुरू होते ही जिला में आगजनी के मामले शुरू हो गए हैं, ताजा मामले में उपमंडल रोहड़ू की चड़ गांव में गुरुवार देर रात आगजनी का मामला सामने आया है। आगजनी में एक भवन के तीन कमरे व एक गौशाला जल गई है, जिसमें एक गाय और बछड़ा भी जल गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात समय करीब 11.30 बजे थाना चड़ गांव में सूचना मिली है कि यशपाल सिंह पुत्र ज्ञान चंद गांव सूंधा के 3 कमरे के मकान एवं गाैशाला में आगजनी की घटना हुई है, जिसमें एक गाय तथा बछड़ा जला गए हैं। यह आगजनी बिजली के शॉट शर्किट से होना बताया जा रहा है। इस आगजनी में 10 लाख के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि इस आगजनी में एक मंजिल का तीन कमरों वाला मकान, गाैशाला में रखी एक जर्सी गाय, एक बच्छी, सुखा घास व राशन, रोजमर्रा की वस्तुएं, कृषि उपकरण (स्प्रे मशीन आदि) जलकर राख होने पाए गए हैं। इस आगजनी से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होना पाया गया है। आग पर स्थानीय व्यक्ति व अग्निशमन की सहायता से काबू पाया गया है। यह आग बिजली के शॉट सर्किट के कारण मकान में रखे सुखे घास में आग लगने के कारण लगनी बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार एवं प्रशिक्षित युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है।हिमाचल प्रदेश एचपीयूएसएसएएल संगठन लिमिटेड ने (792) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कई पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14/12/2022 निर्धारित की गई है। संगठन के सचिव विनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि , इसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट , कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, मैकेनिक डीजल ,ड्राफ्ट्समैन सिविल, पंप ऑपरेटर एंड मैकेनिक, टर्नर ,सीनियर इंजीनियर, प्रोडक्शन मैनेजर, अकाउंट्स मैनेजर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एचआर एडमिन एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव , सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीनियर मैनेजर इंजीनियरिंग, सीनियर ऑफिसर/ असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, ड्राइवर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम , लैब टेक्नीशियन , कार्यालय सहायक, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव फीमेल , कंस्ट्रक्शन हेल्पर , एरिया सेल्स मैनेजर, बैंक सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिक्रूटमेंट ऑफीसर कार्यालय , कैसियर फीमेल, टेलीकॉलर फीमेल, फ्रंट डेस्क मैनेजर ,स्वीपर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर , फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव एजेंट, पीएन कम हेल्पर के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है. सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन व्हाट्सएप नंबर पर ही लिए जाएंगे सभी पद हिमाचल प्रदेश के लिए आरक्षित किए गए है। (यहां करें आवेदन ) इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संगठन के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र , रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, स्कैन, पीडीएफ फाइल बनाकर अंतिम तिथि तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निश्चित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है। संगठन द्वारा उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/ छटनी परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। लिखित परीक्षा 25 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी , सभी पदों की लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, समाजशास्त्र ,कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, गणित विषय से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप (एमसीक्यू) (150) प्रश्न पूछे जाएंगेहिमाचल प्रदेश के बेरोजगार एवं प्रशिक्षित युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश एचपीयूएसएसएएल संगठन लिमिटेड ने (792) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।इसमें कई पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14/12/2022 निर्धारित की गई है। संगठन के सचिव विनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि , इसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट , कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, मैकेनिक डीजल ,ड्राफ्ट्समैन सिविल, पंप ऑपरेटर एंड मैकेनिक, टर्नर ,सीनियर इंजीनियर, प्रोडक्शन मैनेजर, अकाउंट्स मैनेजर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एचआर एडमिन एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव , सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीनियर मैनेजर इंजीनियरिंग, सीनियर ऑफिसर/ असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, ड्राइवर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम , लैब टेक्नीशियन , कार्यालय सहायक, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव फीमेल , कंस्ट्रक्शन हेल्पर , एरिया सेल्स मैनेजर, बैंक सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिक्रूटमेंट ऑफीसर कार्यालय , कैसियर फीमेल, टेलीकॉलर फीमेल, फ्रंट डेस्क मैनेजर ,स्वीपर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर , फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव एजेंट, पीएन कम हेल्पर के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है. सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन व्हाट्सएप नंबर पर ही लिए जाएंगे. सभी पद हिमाचल प्रदेश के लिए आरक्षित किए गए है। (यहां करें आवेदन ) इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संगठन के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र , रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, स्कैन, पीडीएफ फाइल बनाकर अंतिम तिथि तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निश्चित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है। संगठन द्वारा उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/ छटनी परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। लिखित परीक्षा 25 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी , सभी पदों की लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, समाजशास्त्र ,कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, गणित विषय से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप (एमसीक्यू) (150) प्रश्न पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2023 को ऑफिशियल/ आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अनिवार्य वांछनीय शैक्षणिक योग्यता , पदनाम की डिटेल, नोटिफिकेशन संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर भी देख सकते है। सभी उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इन पदों के लिए एप्लीकेशन फीस /आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के वर्गों के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी ,ओबीसी, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, एपीएल, बीपीएल, फ्रीडम फाइटर, स्वतंत्रता सेनानी वर्गों के लिए 1870 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगा। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, एमसीए, बीसीए ,पीजीडीसीए, एमकॉम, बीकॉम , एमटेक, बीटेक, बीएससी बीएड, एमएससी साइंस, आईटीआई डिप्लोमा/ एएनएम /जीएनएम डिप्लोमा हिमाचल सरकार एवं भारत सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। नियुक्त /चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान राज्य सरकार के पॉलिसी एक्ट सीटीसी ग्रेड पे- 11710/- से लेकर 35860/- रुपए सीटीसी ग्रेड पे- दिया जाएगा। यह नियुक्तियां 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर की जाएगी, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट समाप्ति के बाद रेगुलर किया जाएगा। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है। यह सभी पद विभागों, मल्टीनेशनल कंपनियों , प्रोजेक्ट, फाइनेंस सेक्टर, बैंक , सोसाइटी ,मेडिकल कॉलेज , हॉस्पिटल, एनजीओ ,कॉल सेंटर में भरे जाएंगे। इसके अलावा पीएफ, जीपीएफ, जनरल इंश्योरेंस , प्रमोशन की सुविधा भी मिलेगी। असफल उम्मीदवारों को भी नौकरी दी जाएगी। उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय /अधिकारियों के मोबाइल नंबर 9418139918 , 6230590985 पर संपर्क कर सकते है। लिखित परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2023 को ऑफिशियल/ आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अनिवार्य वांछनीय शैक्षणिक योग्यता , पदनाम की डिटेल, नोटिफिकेशन संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर भी देख सकते है। सभी उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इन पदों के लिए एप्लीकेशन फीस /आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के वर्गों के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी ,ओबीसी, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, एपीएल, बीपीएल, फ्रीडम फाइटर, स्वतंत्रता सेनानी वर्गों के लिए 1870 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगा. उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, एमसीए, बीसीए ,पीजीडीसीए, एमकॉम, बीकॉम , एमटेक, बीटेक, बीएससी बीएड, एमएससी साइंस, आईटीआई डिप्लोमा/ एएनएम /जीएनएम डिप्लोमा हिमाचल सरकार एवं भारत सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। नियुक्त /चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान राज्य सरकार के पॉलिसी एक्ट सीटीसी ग्रेड पे- 11710/- से लेकर 35860/- रुपए सीटीसी ग्रेड पे- दिया जाएगा। यह नियुक्तियां 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर की जाएगी, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट समाप्ति के बाद रेगुलर किया जाएगा। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है। यह सभी पद विभागों, मल्टीनेशनल कंपनियों , प्रोजेक्ट, फाइनेंस सेक्टर, बैंक , सोसाइटी ,मेडिकल कॉलेज , हॉस्पिटल, एनजीओ ,कॉल सेंटर में भरे जाएंगे। इसके अलावा पीएफ, जीपीएफ, जनरल इंश्योरेंस , प्रमोशन की सुविधा भी मिलेगी। असफल उम्मीदवारों को भी नौकरी दी जाएगी। उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय /अधिकारियों के मोबाइल नंबर 9418139918 , 6230590985 पर संपर्क कर सकते है।
*कल प्रातः 8:00 बजे से आरंभ होगा मतगणना का कार्य - उपायुक्त कल 8 दिसंबर को होने वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल प्रातः 8:00 बजे से चारों विधानसभा के मतगणना का कार्य आरम्भ होगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त कुल्लू एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी, आशुतोष गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में आज यहां अंतिम रिहर्सल की गई। चारों विधानसभा क्षेत्रों मनाली, कुल्लू, बंजार व आनी में कल प्रातः 8:00 बजे से मतगणना का कार्य आरम्भ होगा। मतगणना के लिए राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली, राजकीय डिग्री कॉलेज कुल्लू, राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बंजार और राजकीय महाविद्यालय हरिपुर, आनी में मतगणना केंद्रों पर गणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 74 मतगणना पर्यवेक्षक, 75 मतगणना सहायक तथा 77 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर सहित कुल 220 मतगणना कर्मी इस कार्य को संपन्न करेंगे। इस संबंध में सभी विधानसभा की मतगणना के लिए अंतिम रिहर्सल भी सम्पन्न कर ली गई हैं जिनमें मतगणना के कार्य को सुचारू से संपन्न करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर मतगणना के परिणामों का मीडिया के साथ संवाद करने के लिए मीडिया केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। ताकि सभी को मीडिया के माध्यम से सही समय पर चुनाव परिणामों की जानकारी मिलती रहे।
हिमाचल प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ पदम गुलेरिया ने बताया कि दसवीं नेशनल केनो स्लालोम जूनियर एंड सब जूनियर के लिए हिमाचल टीम का ट्रायल रखा गया है। इच्छुक खिलाड़ी 10 दिसंबर 2022 प्रात 9:00 बजे पिरड़ी राफ्टिंग सेंटर में हिमाचल प्रदेश के कयाकिंग एंड कैनोएंजी के सह सचिव नवीन कुमार से संपर्क कर सकते है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्विमिंग अनिवार्य होगी। प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के महेश्वर में नर्मदा नदी में 17 से 19 दिसंबर को होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेलो इंडिया व एशियन चैंपियनशिप में भारत की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।
ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीहडी के अधीन आने वाले शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में आज वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीहडी पंचायत के प्रधान कैप्टन विक्रम सिंह ने शिरकत की इस समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीहडी के प्रधानाचार्य विनोद बस्सी भी मौजूद रहे। स्कूल के छात्र छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्याध्यापक ओंमकार दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि को चीफ गेस्ट ट्रॉफी और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर वीर नारी बिना देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन की ओर से उनको शॉल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के कार्यक्रम से खुश होकर मुख्य अतिथि कैप्टन विक्रम सिंह ने अपनी ओर से विद्यालय प्रशासन को ₹11000 की राशि प्रदान की। खेलों में विजेता लड़कियों की टीम को मुख्य अतिथि ने ₹1000 की इनाम राशि अलग से दी और सभी छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक राकेश राणा को बैस्ट एंकर के साथ-साथ वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा की कार्यकारणी व केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की संयुक्त बैठक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदु शर्मा व खंड अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान यश पाल, राजेश शर्मा, महासचिव मनोहर राणा, मुख्य सलाहकार प्रदीप सिंह, राम गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महालेखाकार सुधा कटोच, संगठन सचिव अल्का डोगरा, सहसचिव नरोत्तम सिंह एवम् विशेष तौर पर जिला संघ के सह कोषध्यक्ष यश भारद्वाज, भण्डार नियत्रक विनोद कुमार, प्रवक्ता यश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में शिक्षकों के ऊपर थोपे गए पीएफएमएस (प्रधानमंत्री फाइनेंस मैनेजमेंट सोसाइटी) तथा अन्य ऑनलाइन कार्यों का कड़ा विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग, शिक्षा विभाग में बिना कोई सुविधा दिए संसाधनों के आभाव से नए नए प्रयोग कर रही है जिससे अध्यापक बच्चों को सही ढंग से पढा नहीं पा रहे है और बच्चे गुणात्मक शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। सरकारी स्कूलों में न डाटा एंट्री ऑपरेटर, न ही सभी पाठशालाओं में कम्प्यूटर है और अध्यपकों को कैफे यां लोक मित्र केंद्रो में जाकर अपने खर्चे पर डाटा ऑनलाइन करवाना पड़ रहा है। इससे बच्चो की पढ़ाई बाधित हो रही है। अधिकतर प्राथमिक पाठशालाओ में एक या दो अध्यापक हैं, इस स्थिति में ऐसे कार्यों को अंजाम देना अतिमुश्किल है और संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते है कि ऐसे कार्य किसी अन्य एजेंसी को दिए जाएं। शिक्षकों को केवल पढ़ाने का ही कार्य दिया जाए, खंड अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने कहा कि इससे पहले सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तमाम खाते एक निजी बैंक में खुलवाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया जिससे इस वर्ष की ग्रांट खर्च करने की परिक्रिया को और जटिल कर दिया गया है। इससे भी अध्यापकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में यह भी मांग की गई कि केंद्र स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए तथा जिन पाठशालाओं में जेबीटी, एनटीटी व मल्टी टास्क वर्कर्स के पद खाली हैं उन्हें शीघ्रातिशीघ्र भरा जाए। इसके साथ साथ शिक्षको के साथ जुड़े अन्य प्रति भेदना पर भी चर्चा की गई और नव नियुक्त जिला प्रतिनिधियों को फूल मालाएं पहनकर सम्मानित किया गया। सर्व सम्मति से खंड इन्दौरा की सेवानिवृत्ति कमेटी का अध्यक्ष जसदेव सिंह केंद्रीय मुख्य शिक्षक बडूखर को व मदन लाल मुख्य शिक्षक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक अमर थापा, सुरिन्दर कुमार, पवन कालिया, सरोज बाला, रजनी बाला, प्रवीण कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, अनिता देवी, रजनी बाला घण्ड्रा, पूनम शर्मा, पुनीत बाला, बीआरसीसी दलजीत धीमान, पवन शर्मा, मोहिंदर कुमार उपस्थित रहे।
हमीरपुर जिला के अग्घार मे गाडी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मामला दर्ज कर शव को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस आगामी कारवाई मे जुट गई है। हमीरपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोटा के साथ लगते अग्घार मे गाडी की टक्कर से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान प्रीतम चंद निवासी अग्घार के रूप मे हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे मे ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक प्रीतम चंद अग्घार निवासी सड़क किनारे खड़ा हुआ था कि अचानक पंजाब नंबर की गाडी ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हुई है। इस घटना की सूचना स्थानीय पंचायत को दी गई। उप प्रधान ने मौके पर पंहुचकर इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना प्रभारी हमीरपुर सदर संजीव गौतम ने कहा कि भोटा के समीप अग्घार मे गाडी की टक्कर से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी कारवाई कर रही है।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में उप निदेशक सैनिक कल्याण बिलासपुर कैप्टन (से०नि०) कुलदीप कपिल ने उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय को सशस्त्र सेना का झण्डा लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सम्मान प्रकट करने के लिए नागरिक सामर्थय के अनुरूप वृहद दान करने के लिए आगे आंए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सैनिकों के सम्मान व उनके कल्याण में भरपूर सहयोग दें। उन्होंने बताया कि इस फंड का उपयोग युद्ध में घायल सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार के लोगों की भलाई के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि वीर शहीद सैनिको के सम्मान के लिए यह आवश्यक है कि समस्त भारतवासी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश भक्ति की भावना को प्रकट करने के लिए सशस्त्र सेना झण्डे को व्यापक रूप से प्रचारित करें और उसका सम्मान करे ताकि समस्त देशवासी शहीदों के बलिदान को याद करके सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करें। उन्होंने समस्त वर्गो व कर्मचारियों से आहवान किया है कि वे यथा संभव योगदान करें ताकि देश की सीमा पर 24 घंटे सुरक्षा देने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की मदद की जा सके।
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी द्वारा सिक्योरिटी गाडर्स के 100 पदों हेतु 12 दिसम्बर को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में तथा 15 दिसम्बर 2022 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साढे 10 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि उमीदवार की शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास तथा न्युनतम ऊचांई 168 व वजन 56 किग्रा और आयुसीमा 21 से 37 वर्ष होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताय कि उमीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजो सहित 12 दिसम्बर को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में तथा 15 दिसम्बर 2022 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुच कर कैम्पस इंटरव्यू मे भाग ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु एस.आई.एस सिक्योरिटी के अधिकारी 8558062252 पर सम्पर्क करें ।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला बिलासपुर में तैनात सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता ने आज मतगणना के सामान्य संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से की गई तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक के तहत जानकारी प्राप्त की। उन्होने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जाएगी। उन्होने इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। मतगणना प्रक्रिया के कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होने बिलासपुर सदर व नैना देवी मतगणना केन्द्रों का दौरा कर मतगणना प्रकिया के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जांच की। मीडिया कर्मीयों के लिए बनाए गए मीडिया केन्द्रों पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं नतीजो की जानकारी उन तक पंहुचाने के लिए किये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय, पुलिस अधिक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा, डीएसपी बिलासपुर राजकुमार, डीएसपी नयना देवी उपस्थित थे।
विधानसभा चुनावों में जिला में मत प्रतिशतता बढाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गये विभिन्न प्रयास प्रशंसनीय है यह विचार आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला में तैनात सामान्य परिवेक्षक अजय गुप्ता ने चुनाव गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले परिवारों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। मत प्रतिशतता बढाने के लिए जिला में की गई विभिन्न गतिविधिंया आदर्श बनकर उभरी है जिसके बारे में भारत निर्वाचन आयोग को भी जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को इस सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला में चुनावी संध्या, चुनाव गौरव सम्मान, वॉल आफ डेमौक्रेसी तथा सेहता रा छड़ालू अद्वितीय नवाचार गतिविधियां रही जिससे जिला में 2.50 प्रतिशत अधिक मत प्रतिशतता बढ़ी है। उन्होंने विजेता परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें 46-झंडूता विधानसभा क्षेत्र में नरेश कुमार 92-डाहड मतदान केन्द्र, हेम सिंह 96-डाड़ी बाड़ी, कृष्ण राम 93-खल्लसाय, 47-घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सुनीलदत्त 57-हरित्यांगर, कर्म चंद 101- फटोह, सोहन लाल 78-बलोह मतदान केन्द्र, 48-बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 26- मझवाड़ मतदान केन्द्र की दिपिका, 68-सोलग जुरासी की रीमा देवी, 81-धमणा के अजय कुमार, 49-श्री नयना देवी जी के मतदान केन्द्र 30-घ्याल के बलदेव, 63-बैहल-1 के चमन लाल व 65-बैहल-3 के देश राज को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अधिकतर विजेता परिवार संग सम्मान प्राप्त करने पंहुचे। उन्होंने बताया कि इन परिवारों को आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला में सम्मान प्रदान किया जाएगा वहीं चुनाव आईकॉन के रूप में आगामी विधानसभा व नगर निकाय तथा पंचायत चुनावों में ब्रैंड एमवेस्डर बनाकर मतदाताओं से संवाद करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि वर्ष 2017 में जिला के कम मतदान वाले प्रत्येक विधानसभा में पांच मतदान केन्द्रों का चयन कर वहां चुनावी संध्याए आयोजित की गई ताकि उन मतदान केन्द्रों में मत प्रतिशतता गढ़ाने के साथ साथ अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। चुनावी संध्या के अन्तर्गत 86-झंडूता के 3-नग्यार एक मतदान केन्द्र पर वर्ष 2017 में 64.43 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2022 में 65.51 प्रतिशत, 80-धनौला ससोटा मतदान केन्द्र पर 2017 में 66.21 प्रतिशत था 2022 70.78 प्रतिशत, 79-धणी मतदान केन्द्र पर 2017 में 66.23 प्रतिशत 2022 में 73.55, 86- मरोतन मतदान केन्द्र पर 2017 में 68.25 प्रतिशत 2022 में 74.78 प्रतिशत मतदान हुआ। 47- घुमारवीं निर्वाचन क्षेत्र के 24-बरोटा-1 मतदान केन्द्र पर 2017 में 64.35 प्रतिशत जबकि 2022 में 71.02 प्रतिशत, 25-बरोटा-2 में 2017 में 67.56 प्रतिशत जबकि 2022 में 77.07, 26-बरोटा-3 में वर्ष 2017 66.86 प्रतिशत 2022 में 69.03 प्रतिशत, तथा 93-त्यूणखास में 70.09 प्रतिशत वर्ष 2017 में जबकि 2022 में 70.70 प्रतिशत मतदान हुआ। 48-बिलासपुर निर्वाचन क्षेत्र के 54-भटेड़ उपरली-3 के मतदान केन्द्र में वर्ष 2017 में 62.97 जबकि 2022 में 69.04, 55-भटेडत्र उपरली मतदान केन्द्र में सबसे कम 40 प्रतिशत 2017 में जबकि वर्ष 2022 में 48.44 प्रतिशत, 89-चंगर-1 में 62.74 प्रतिशत वर्ष 2017 में जबकि 2022 में 68.07 प्रतिशत, 10-लददा मतदान केन्द्र में वर्ष 2017 में 54.08 प्रतिशत मतदान जबकि वर्ष 2022 में लददा-1 में 73.68 तथा लददा-2 में 60.83 प्रतिशत मतदान हुआ। 49-श्री नयना देवी जी निर्वाचन क्षेत्र के तहत 61-सवाहण मतदान केन्द्र पर 67-टरवाड़ मतदान केन्द्र पर वर्ष 2017 में 79.01 जबकि 2022 में 79.03 प्रतिशत, 90-खाल मतदान केन्द्र में वर्ष 2017 में 71.32 प्रतिशत 2022 में 73.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि वॉल आफ डेमौक्रेसी कार्यक्रम जो विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आरम्भ किया गया था उसका भी साकारात्मक प्रभाव मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्व हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से रिपोर्ट मिलने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ठ व शत प्रतिशत मतदान वाले संस्थानों में वॉल आफ डेमौक्रेसी स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आज समापन हो गया। इस समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत शर्मा ने कहां कि शिक्षा अनमोल है, शिक्षा के बिना विद्यार्थी का जीवन अधूरा है। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे विद्यार्थी उन्नति की मंजिले तय कर सकता है। डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एनएसएस शिविर के प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया कि शिविर में 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इन 7 दिनों में राधा कृष्ण मंदिर मुख्य बाजार तालाब की सफाई, रास्तों की सफाई, सिविल हॉस्पिटल में स्वच्छता अभियान चलाया गया व स्कूल के कॉम्प्लेक्स को सुंदर बना कर पेश किया गया। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया, पीओ सरोज कुमारी, एसएमसी प्रधान नीलम चौधरी, कमेटी सदस्य व स्कूल का स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन का जिला स्तरीय पेंशनर्ज दिवस समारोह 17 दिसम्बर को नालागढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा।जानकारी देते हुए संगठन के जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने बताया कि गत दिनों नालागढ़ में हुई नालागढ़ यूनिट की बैठक में संगठन जिला सोलन के अध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारणी के मुख्य सलाहकार केडी शर्मा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि इस बार जिला स्तरीय पेंशनर्ज दिवस समारोह नालागढ़ के गुरु रविदास गुरुद्वारा परिसर में मनाया जाएगा। इस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक नाट्य दल को आमंत्रित किया जाएगा तथा अन्य कार्यक्रम भी इस समारोह में आयोजित किए जाएंगे।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत भनेड़ के गांव मलोट के वार्ड-1 में इन दिनो दिन दहाडे व रात को बेखाैफ घूम रहा खुखांर तेंदुए ने स्थानीय लोगोा का जीना मुश्किल कर रखा है। वहीं, बीते चार दिन पहले उक्त तेंदुए ने जहां गांव मलोट में संतोष कुमारी की गौशाला के बछडी़ को जान से मार दिया, तो बही ऐसे में क्षेत्र भर में दहशत का महौल बना हुआ है। उन्होंने बताया दूसरे दिन उनके कुत्ते को भी तेंदुआ उठाकर ले गया है। हम सभी परिवार तेदुएं के डर से जिंदगी बसर कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासी निर्मला देवी का कहना है कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें स्कूल भेजने से डर लगने लगा है। कहीं यह तेदुंआ उन पर भी हमला न कर दें। गांव मलोट में दिन-दिहाड़े घूम रहा तेंदुए का यहां आंतक इतना बढ़ चुका है कि मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीण पर भी यह जानलेवा हमला बोल सकता है। वहीं, स्थानिय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उक्त तेंदुआ गांव मलोट में घूमता पाया गया। उन्होंने वन विभाग से अनुरोध किया है कि इस तेंदुए को पकड़ कर कहीं भेजा जाए। इस संबंध में भनेड़ के पंचायत प्रधान अनूप ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ रिहायशी क्षेत्राें में घूम रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से अनुरोध है कि यथाशीघ्र इस तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोग दहशत के माहौल से निकल सके। क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मौके पर फारेस्ट गार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है, स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
मरीजों को मिलेगी अस्पताल में हर प्रकार की निशुल्क सेवा आलाेक। कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सहयोग कार्यक्रम प्रकल्प के तहत मरीजों को हर प्रकार की निःशुल्क सेवा प्रदान होगी। रोगी कल्याण समिति द्वारा अस्पताल में इन सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए बाकायदा एक काउंटर खोला गया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज रिवन काटकर इस सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के रखरखाव व संचालन का जिम्मा अनपूरणा संस्था को दिया गया है।अनपूरणा संस्था इससे पहले अस्पताल में ही तामिरदारों को निशुल्क भोजन की सेवा भी कई वर्षों से उपलब्ध करवा रही है। इस सेवा के तहत मरीजों को अस्पताल में ही विस्तर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंबल, रजाई, व्हील चेयर, स्टेचर, वैसाखी, रूम हीटर, भाप देने की मशीन, वाकर व यूरिन पॉट गर्म पानी की बोतल सहित अन्य कई समान निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, अब मरीजों को फोटो स्टेट के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि इसी काउंटर पर निःशुल्क फोटोस्टेट होंगे। इस अवसर पर डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि ब्लड बैंक सोसाइटी व अनपूरणा संस्था के सहयोग से आरकेएस ने यहां पर इस तरह की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यहां पर इसी काउंटर पर खिचड़ी व दलिया भी मरीजों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जो भी दानी सजन रोगी कल्याण समिति को दान देना चाहते हैं वे भी इसी काउंटर पर दे सकते हैं। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र शर्मा व अनपूरणा संस्था के अध्यक्ष विनीत सूद भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना से पूर्व आज सामान्य पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों की दूसरी रैंडमाइजेशन हुई। रैंडमाइजेशन में पर्यवेक्षक पंधारी यादव, भावना गर्ग, मंजू शाह मिसकर, बाहू साहेब डंगाधर तथा महेंद्र कुमार खिंची के साथ-साथ उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी तथा एडीसी शिवम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि जिला शिमला के आठ विस क्षेत्रों के लिए कुल 437 मतगणना कर्मियों की दूसरी रैंडमाइजेशन हुई, जिनमें से 387 कर्मचारियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 7 दिसंबर को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि 50 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि विस क्षेत्र चौपाल में 36, ठियोग में 51, कसुम्पटी में 60, शिमला में 45, शिमला ग्रामीण में 36, जुब्बल कोटखाई में 48, रामपुर में 66 तथा रोहड़ू में 51 मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि शिमला ग्रामीण, शिमला शहरी तथा कसुम्पटी विस क्षेत्र के लिए तैनात किए गए मतगणना कर्मियों का पूर्वाभ्यास आज राजकीय महाविद्यालय संजौली में करवाया गया, जबकि अन्य विस क्षेत्रों में भी निश्चित स्थानों पर कर्मचारियों की रिहर्सल करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना कर्मियों का तीसरा पूर्वाभ्यास बुधवार को दोपहर 12 बजे करवाया जाएगा तथा 8 दिसंबर को प्रातः 5 बजे उन्हें टेबल आबंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के कार्य में तैनात किए गए मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों की पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को करवाई गई थी। आदित्य नेगी ने कहा कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जा रही हैं। डीसी ने कहा कि मतगणना स्थल पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा निर्वाचन विभाग से जारी ड्यूटी पास को प्रस्तुत करने पर ही एंट्री मिलेगी। मतगणना के दिन यानी 8 दिसंबर को मतगणना हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। कोई भी कर्मचारी, पार्टी का उम्मीदवार या एजेंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती का कार्य 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे शुरू होगा।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला पिछले 02 वर्षो से लगातार कोविड-19 के प्रकोप के चलते तथा उसके उपरांत वीवीआईपी ड्युटी तथा विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के मध्यनजर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तनाव को कम करने व खंड स्तर पर जिलों के बीच आपसी समाजस्य/तालमेल को पुनः सुदृढ करने के लिए व पुलिस अधिकारियों व जवानों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुमेधा द्विवेदी (भा0पु0से0) उप-महानिरिक्षक, उतरी खंड के निर्देशानुसार खंड स्तर पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 02 दिसंबर से 06 दिसंबर तक किया गया, जो इस प्रतियोगिता में उतरी खंड की 04 टीमों जिला कांगड़ा, ऊना, चंबा व पुलिस जिला नुरपूर ने भाग लिया, जिला कांगड़ा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा की देख-रेख में, जिला चंबा की वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला चंबा की देख रेख में, जिला ऊना की वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला ऊना की देख-रेख ओर पुलिस जिला नुरपूर की वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नुरपूर की देख-रेख में करवाए गए। इस प्रतियोगिता की निरंतरता में सेमी-फाईनल मुकाबलों में 04 दिसंबर को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबॉल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपूर की वालीबॉल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के मध्य खेला गया था, जो उपरोक्त सेमीफाईनल मुकाबलों में जिला कांगड़ा पुलिस तथा जिला चंबा पुलिस वालीबाल की टीमें विजेता रही थीं। इस प्रतियोगिता की निरंतरता में आज (मंगलबार) को फाईनल मैच का आयोजन पुलिस मैदान धर्मशाला में किया गया। जिसमें सेमीफाईनल मैचों में विजेता टीमों (जिला कांगड़ा पुलिस तथा जिला चंबा पुलिस) ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथी सुमेधा द्विवेदी (भा.पु.से.) उप-महानिरिक्षक, उतरी खंड, संताेष पटियाल, उप-महानिरिक्षक, सुरक्षा व आसुचना, डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा, अशोक रतन, पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नुरपूर, बद्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला कांगड़ा, पुनीत रधु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी), मंयक चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा, राम प्रसाद जसवाल, उप पुलिस अधीक्षक (LR) व गुरबचन सिंह, उप मंडल पुलिस अधिकारी पालमपुर, बलदेव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तचर विभाग, जिला कांगड़ा व तिलक स्टाफ ऑफिसर उतरी खंड धर्मशाला व संजीव कुमार अनुभाग अधिकारी, उत्तरी खंड धर्मशाला ने शिरकत की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा उम्दा खेल का प्रर्दशन किया गया, जिसमें ज़िला कांगड़ा की टीम विजयी रही है। विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्य-अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सभी संकायों के स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश, इम्पलायविलिटि तथा एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण द्वारा निगम की ओर से पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में इस कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर प्रो. सीता राम तथा प्रशिक्षक सुजाता तथा वंदना उपस्थित रहीं।
बोले हर आपातकालीन स्थिति में होमगार्ड जवानों का मिलता है भरपूर सहयोग फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर होमगार्ड जवानों का किसी भी समय आपदा, दुर्घटना और आपातकालीन स्थिति में हमेशा तत्परता के साथ सहयोग मिलता है। यह विचार उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आज बिलासपुर पांचवीं गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण के केंद्र के परिसर में 60वें गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नागरिकों में सेवा भावना, साहस और देशभक्ति की भावना जागृत करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और राज्य के सामाजिक-आर्थिक सुधार के उद्देश्य से 1962 में हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड संगठन की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि विभिन्न आवश्यक सेवाओं जिनमें मोटर परिवहन, इंजीनियर समूह, अग्निशमन व प्राथमिक चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति संचालन जल प्रतिष्ठान व संचार प्रणाली शामिल हैं, में सेवाएं प्रदान करने के लिए होमगार्ड जवानों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक कर्तव्य का निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के जवानों के कार्यों का महत्व आज और भी बढ़ गया है। करोना काल में प्रदेश में अन्य कोरोना योद्धाओं की तरह गृह रक्षा वाहिनी के महिला व पुरुष जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए काेरोना पीड़ितों की सहायता प्रदान की जोकि अत्यंत प्रशंसनीय है। इस अवसर पर गृह रक्षक 5वीं वाहिनी बिलासपुर के आदेशक भीम सिंह जमवाल ने स्वागत संबोधन में संगठन के उद्देश्य क्रियाकलापों अवगत करवाते हुए बताया कि इस वाहिनी में 595 गृह रक्षक अधिकृत हैं, जिसके तहत नियुक्तियां की गई है। इस अवसर पर उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और आकर्षक मार्च पास की सलामी ली और गृह रक्षकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रमक दौरान गृह रक्षकों के महिला और पुलिस जवानों द्वारा बैंड प्रदर्शन, आपदा के समय बचाव को दर्शाती ड्रिल, महिला होमगार्ड द्वारा समूह गान, होमगार्ड यशपाल दर्शन सिंह और प्रशिक्षक लखबीर सिंह द्वारा खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड जवानों द्वारा आपदा ड्रिल प्रस्तुत किया गया, जिसे उपायुक्त बिलासपुर वह उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को लेकर कांगड़ा जिला में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे शुरू होगी। जिला में मतगणना औसतन 9 से 12 राउंड में पूर्ण होगी। विधानसभा वार मतगणना के लिए 9 से 14 टेबल लगाए गए हैं। अधिकतम 14 टेबल विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर और नूरपुर तथा न्यूनतम 9 टेबल पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतगणना केंद्रों और उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करते हुए जिले में सभी मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में केवल पैदल आवाजाही की ही अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर किसी प्रकार का वाहन नहीं आने दिया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑब्जर्वर्स की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मंगलवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कांगड़ा जिला के समस्त 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की दूसरी रेंडमाइजेशन की गई। मतगणना के लिए रिजर्व कर्मियों सहित लगभग एक हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना कर्मियों की पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को कराई जा चुकी है, उनके लिए दूसरा पूर्वाभ्यास डियूटी संबंधित उपमंडल में 7 दिसंबर को रहेगा। यहां होगी वोटों की गिनती डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले की 15 सीटों के लिए 13 उपमंडलों में मतगणना का कार्य किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर और सुलह की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर में और विधानसभा क्षेत्र देहरा और जसवां परागपुर के वोटों की गिनती राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा में की जाएगी। वहीं, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती बचत भवन नूरपुर में, इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा, विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के वोटों की गिनती वजीर राम सिंह पीजी डिग्री कॉलेज देहरी, ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लघु सचिवालय भवन ज्वाली, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर की मतगणना के.डी.सी. राजकीय डिग्री कॉलेज जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां विधानभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के वोटों की गिनती का कार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कांगड़ा, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लघु सचिवालय शाहपुर, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला और विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ में की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में स्थापित मतगणना केंद्रों में विद्यार्थियों को रहेगा अवकाश उपायुक्त ने बताया कि जिले में 10 शिक्षण संस्थानों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतगणना के दिन 8 दिसंबर को इन सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा, वहीं सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ अपने कार्यालयों/संस्थानों में यथावत उपस्थित रहेंगे। जिले के अन्य सभी शिक्षण संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह कार्यालय रहेंगे बंद डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतगणना के चलते जिला में 13 कार्यालय/संस्थान आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बचत भवन नूरपुर, राजकीय महाविद्यालय इंदौरा, वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी, लघु सचिवालय ज्वाली, राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा, राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी, कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर, कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर, राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा, लघु सचिवालय शाहपुर, डिग्री कॉलेज धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ विद्यार्थियों व आम जन के लिए बंद रहेंगे। राउंड समाप्त होते ही होगी वीवीपैट पर्चियों की गणना जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम से राउंडवार मतगणना समाप्त होने पर प्रत्येक विधानसभा से 5 वीवीपैट निकालकर पर्चियों की गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रांे का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। चयनित मतदान केंद्र में उपयोग में लाई गई वीवीपीएटी की पर्ची का मिलान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट में प्रदर्शित संख्या से किया जाएगा। यह कार्य उम्मीदवार, निर्वाचन अधिकारी एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश को कलर कोडिंग का इस्तेमाल डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतगणना स्थल पर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए गए हैं। इसमें कलर कोडिंग का इस्तेमाल किया गया है। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेेंगे। इसके अलावा मतगणना वाले दिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार व एजैंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। हर मतगणना केंद्र पर मीडिया के लिए अलग से केंद्र बनाया गया है, जहां उन्हें राउंडवार मतगणना शीट उपलब्ध कराई जाएगी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार राजकीय उच्च पाठशाला खरड़हट्टी की छात्रा प्रियंका ने सोलन के एलआर संस्थान समुह में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में अपने मॉडल एलपीजी गैस लीकेज डिटेक्टर का प्रदर्शन किया। इस मॉडल का उपयोग रसोई घर में किया जा सकता है। सिलेंडर से गैस लीक होने पर इस डिटेक्टर सेअलार्म बजना शुरू हो जाएगा, जिससे बड़ी-बड़ी दुर्घटना होने से बच सकती है। इस प्रतियोगिता में सोलन और सिरमौर जिला के लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए, इसमें विद्यालय के विज्ञान अध्यापक शशिकांत के मार्गदर्शन से उनकी छात्रा प्रियंका का मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वहीं, इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने छात्रा प्रियंका व विद्यालय के सभी अध्यापकों प्रियंका के माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला महाविद्यालय इकाई द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भटेड़, शिला चौक की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर बाबा साहेब को याद किया और साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थी परिषद हर वर्ष भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को पूरे देश भर में समरसता दिवस के रूप में मनाते हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का यह कहना था यदि हमारा देश समाज समरस होगा, तभी हमारा देश नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। विद्यार्थी परिषद भीमराव अंबेडकर के समरस समाज के सपने को पूरा करने में दिन-रात समाज के बीच कार्य भी करती है। उन्होंने कहा था कि समाज में रहने वाले व्यक्ति को हर एक चीज का समान अधिकार मिलना चाहिए। विद्यार्थी परिषद भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर हर वर्ष सामाजिक समरसता के कार्यक्रम करवाती है, ताकि देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति की मानसिकता अनेकता में एकता की होनी चाहिए।
मेहरे पहुंचने पर हुआ खिलाड़ियाें का भव्य स्वागत मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर राजस्थान के उदयपुर में तीसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के सदस्यों ने भाग लिया, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। मेहरे बड़सर के सैन भक्त मंदिर में उदयपुर से लौटे हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सोमवार को मेहरे पहुंचने पर भव्य स्वागत किया इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि बड़सर के एसडीएम शशि पाल व बड़सर से तहसील वेलफेयर ऑफीसर गीता मारवा और सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. गोविंद राम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर खिलाड़ियों को टोपी व हार पहनाकर स्वागत किया। एसडीएम शशि पाल ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया, वह उनका मनोबल बढ़ाया। उपमंडल बड़सर के दिव्यांग खिलाड़ी आदर्श शर्मा वह हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक राजन कुमार जो 100% दिव्यांग होने के बावजूद भी खिलाड़ियों का गठन किया, वह 7 दिन का प्रैक्टिस सेशन का आयोजन भी किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों को उदयपुर के खेल मैदान तक पहुंचाना एक बहुत ही कठिन कार्य था, जो सफल हुआ और अच्छा प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। मैहर बड़सर से दिव्यांग आदर्श शर्मा के पिता गोपाल शर्मा का कहना है कि दिव्यांग आदर्श शर्मा व टीम के संयोजक राजन कुमार को सरकार के द्वारा ऐसे साहसिक कार्य के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित करना चाहिए, जो दिव्यांगों की सेवा में रात-दिन लगे रहते हैं।
परिणामों की उद्घोषणा के लिए एसडीएम कार्यालय में भी कर्मचारी तैनात चमन शर्मा। आनी विधानसभा के चुनाव परिणामों को लाइव जानने के लिए आनी मुख्यालय और इसके आसपास के लोगों को राजकीय डिग्री कॉलेज आनी स्थित हरिपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चुनाव परिणामों की उद्घोषणा एसडीएम कार्यालय आनी से भी की जाएगी। इस कार्य के लिए कार्यालय में कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। मतगणना के दौरान प्रत्येक राउंड की जानकारी एसडीएम कार्यालय आनी से भी लोगों को ध्वनि प्रसार यंत्र (माइक) द्वारा दी जाएगी। 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे हरिपुर कॉलेज में मतगणना की जानी है। इस दौरान मतगणना के प्रत्येक राउंड की उद्घोषणा आम लोगों के लिए की जानी है। इस तर्ज पर इसके तुरंत बाद एसडीएम कार्यालय आनी से भी प्रत्येक राउंड की उद्घोषणा की जाएगी। इसके चलते लोग हर बार की तरह इस बार भी चुनाव परिणामों की जानकारी एसडीएम कार्यालय के साथ लगते मेला ग्राउंड में एकत्रित होकर जुटा सकेंगे। विदित है कि इस बार विधानसभा चुनावों में ईवीएम स्ट्रांग रूम और मंतगणना कक्ष राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में स्थापित किया गया है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने कहा है कि आनी और इसके आसपास के लोग एसडीएम कार्यालय से भी आनी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों को जान सकते हैं। एसडीएम कार्यालय से चुनाव परिणामों की उद्घोषणा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के स्वयंसेवियों ने आज एनएसएस के सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पंचायत परिसर की सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार और किरण शर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर को इस का शुभारंभ किया गया और आज चौथे दिन स्वयंसेवी ग्राम पंचायत कुठेड़ा के परिसर की सफाई की तथा आसपास की भी सफाई की है। इस दौरान स्वयंसेवियों ने पंचायत घर को जाने वाले रास्तों की सफाई करने के साथ ही झाड़ियां काटी, कूड़ा-कर्कट हटाया तथा पंचायत परिसर की सफाई की। स्वयंसेवियों ने पंचायत के आस पास में प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक का धुआं मौत का कुआं, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सफाई के लिए जागरूक किया व कहा कि घर से निकला कूड़ा बाहर खुले में न फैंके। सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखें तथा निश्चित स्थान पर ही कूड़े का निष्पादन करें। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा कि समुदाय की सेवा के साथ ही व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण होता है। नि:स्वार्थ एवं निष्काम समुदाय सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। समाज सेवा करने में आनंद महसूस करें।सांस्कृतिक सत्र में स्वयंसेवियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र के लोक गीत, समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।अकादमिक सत्र में शरीक शिक्षक कुलदीप ने बच्चों को योग क्रियाएं कराई और स्वयंसेवियों को योग से होने वाले लाभ के बारे में में जानकारियां दी। इस मौके पर उप प्रधान होशयार सिंह, वार्ड सदस्य निशा कुमारी, पंचायत सचिव और समस्त पंचायत सदस्य मौजूद थे।
किशाेर गुप्ता। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय में आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रवक्ता किशोरी लाल ने की। बैठक में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी की अवधि समाप्त होने पर आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। साथ ही इस कार्यकारिणी के कार्यकाल में सरकार व प्रशासन के समक्ष जनहित में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा की गई। महासचिव सुरेश कश्मीरी ने कहा कि बैठक में चंबा के लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया है। एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज चंबा के भवन के शीघ्र निर्माण की प्रमुखता से मांग उठाई है। साथ ही रिक्त पड़े विशेषज्ञों के पदों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करने को लेकर भी आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चम्बा में सुविधाओं के अभाव में लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की दिक्कतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने चंबा के ऐतिहासिक भवनों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी जिला चंबा को विकसित जिलों की सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में चैन लाल, धर्मपाल, मदन कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे और इससे पहले ही कांग्रेस सत्ता में आने का दावा कर रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट शोभित बहल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता वापसी कर बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी। शोभित बहल ने कहा कि बीजेपी का कार्यकाल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। हर वर्ग की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि खुद को डबल इंजन की सरकार कहने वाली भाजपा न केवल प्रदेशभर में केंद्र में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को सुलझाने का बीजेपी ने कोई प्रयास नहीं किया। बागवान सड़कों पर उतरे, कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। शोभित बहल ने कहा कि वह समय आ गया है, जब हिमाचल की जनता के चेहरे पर मुस्कान आएगी, कर्मचारी खुश होंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में केवल हेलीकॉप्टर में सफर किया जमीनी स्तर पर क्या समस्या है, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विकास की गति तेज होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 8 तारीख को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने मतगणना केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत बात कही है। उन्होंने कहा कि मतगणना को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए तैनात अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के एजेंट निर्धारित समय से पूर्व केंद्राें पर आना सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना को समय पर आरंभ किया जा सके। मीडिया के माध्यम से नतीजों के सटीक व त्वरित संप्रेषण के लिए स्थापित मीडिया सेल केंद्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना से संबंधित प्रक्रिया एवं कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान मतगणना अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ मीडिया कर्मियों व विभिन्न दलों के उम्मीदवारों व ऐजेन्टों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी सक्रियता से कार्य करें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा भी उनके साथ थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना के लिए जिला कांगड़ा में प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज सोमवार को जिला के विभिन्न उपमंडलों में स्थापित स्ट्रांग रूमों के निरीक्षण के उपरांत यह बात कही। उपायुक्त ने पालमपुर, सुलह, बैजनाथ और जयसिंहपुर में स्थापित स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया और मतगणना के लिए की गई तैयारियों को जांचा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में 8 दिसम्बर सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मतगणना अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए मतगणना कार्य में लगे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना का पहला पूर्वाभ्यास 3 दिसंबर को करवा दिया गया है। वहीं दूसरा पूर्वाभ्यास भी अपने-अपने उपमंडलों में 7 तारीख को करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में डाक मतपत्र की गिनती में लगे कर्मचारियों और ईवीएम द्वारा मतगणना में लगे कर्मचारियों की अलग से रिहर्सल प्रशासन द्वारा करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में 1100 के करीब निर्वाचन कर्मचारियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का हो पालन डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मतगणना करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना वाले दिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार, एजैंट, आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। जिला में मतगणना के लिए होंगे 209 टेबल स्थापित उन्होंने बताया कि जिले में कुल 209 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। जिनमें ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 161 टेबल और डाक मतपत्रांे द्वारा मतगणना के लिए 48 टेबल स्थापित किए जाएंगे। अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेेंगे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के द्वारा सीडैक सेंटर पालमपुर में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर बच्चों को संबोधित किया गया और युवाओं का उत्साह दिखा, इसके पश्चात सेंटर हेड विपन शर्मा ने युवाओं को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और इधर-उधर कचरा न फैलाएं। सेंटर हेड विपन शर्मा शर्मा ने अध्यापकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रिशु भाटिया और शिवम शर्मा उपस्थित रहे।
छात्रों को गुमराह करने के लिए हुआ ABVP का गठन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में छात्रों के गलत रिज़ल्ट और ERP सिस्टम के खिलाफ एसएफआई द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए ABVP के गुंडों द्वारा एसएफआई के साथियों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है। परंतु अभी तक उन पर किस तरह की कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते आज एसएसआई ने कैंपस के अंदर धरना प्रदर्शन किया। इसे धरना प्रदर्शन में बात रखते हुए सचिवालय सदस्य गौरव ने कहा कि जबसे विश्वविद्यालय के अंदर एसएफआई ने छात्रों के आंदोलन को आगे बढ़ाया है और उनके मुद्दों को लड़ा है, तब ABVP के लोगों ने इन आंदोलनों को कुचलने के लिए कैंपस के अंदर लड़ाई का माहौल बनाया है, लेकिन इससे यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। एसएफआई ऐसा जनवादी, प्रगतिशील व वैज्ञानिक छात्र संगठन है जो रुकने वाला नहीं है। ABVP का गठन ही छात्रों को गुमराह करने के लिए हुआ है। यह हमेशा छात्रों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करते हैं। यह सरकार की सभी नीतियों का स्वागत करने और उनकी कठपुतली बनने के अलावा कुछ न करते हैं। इनकी इस कायराना हरकत ने उनकी वास्तविकता एक बार फिर छात्रों के सामने ला दी है। इस धरने में आगे बात रखते हुए कैंपस सचिव सुरजीत ने कहा कि ERP के खामियों के चलते छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अभी विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि विभाग का रिजल्ट घोषित किया है, जिसके अंदर फिर से काफी खामियां देखने को मिली है। एसएफआई मांग कर रही है कि बार-बार जिस तरह खामियां इस ERP के अंदर देखने को मिल रही है, इस सिस्टम को विश्वविद्यालय से निकाल देना चाहिए। एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एसएफआई बार-बार मांग कर रही है कि इस सिस्टम को या तो सुदृढ़ किया जाए नहीं तो इस सिस्टम को विश्वविद्यालय से निकाल दिया जाए। अगर विश्वविद्यालय इस पर कोई कार्यवाही नहीं करता है, तो एसएफआई आने वाले समय के अंदर छात्रों को एकजुट करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव करेगी, जिसका जिम्मेदार खुद विश्वविद्यालय प्रशासन होगा और इसके साथ हमारा प्रदेश के सभी छात्र समुदाय से आग्रह है कि इन सरकारी संगठनों जो छात्रों को उनकी समस्या के समाधान की जगह उनका ध्यान भटकाकर छात्रों को गुमराह करने का काम करते हैं, इनसे पर्याप्त दूरी बनाएं तथा खराब रिजल्ट व ERP सिस्टम के खिलाफ आंदोलन में एसएफआई का सहयोग करें। एसएफआई हमेशा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
फतेहपुर निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) विश्रुत भारती की अध्यक्षता में वज़ीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देहरी में मतगणना कार्य की अंतिम तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी (तहसीलदार) हंस राज रावत, निर्वाचन कानूनगो राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए 8 दिसम्बर को देहरी कॉलेज में सम्पन्न होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल बारह राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी। 12 नवंबर को 112 मतदान केंद्रों पर सम्पन्न हुए मतदान में ईवीएम में दर्ज 62852 मतों की प्रत्येक राउंड की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए है। इसके अतिरिक्त डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती के लिए चार अलग टेबल लगाए गए है। विश्रुत भारती ने बताया कि ईवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक नियुक्त किये गए है। वहीं पोस्टल की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का एक एजेंट भी प्रत्येक मतगणना टेबल पर मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के आधिकारिक काउंटिंग एजेंट तथा मतगणना कार्य के लिए नियुक्त किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी प्रदत पहचान पत्र के विना मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्रुत भारती ने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रेस प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए मतगणना केंद्र परिसर में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त उनके बैठने एवम रुझानों बारे समय-समय पर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज विश्व मृदा संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को मृदा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी पृथ्वी पर एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो प्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों के उपज के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि मिट्टी धरती पर मानव जीवन तथा पशुओं को भी अप्रत्यक्ष रूप से संवर्धन में सहायता करती है व मिट्टी जीवन के लिए अमूल्य है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजना ने कहा कि मनुष्यों की गलत गतिविधियों की वजह से मृदा नष्ट और दूषित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका असर केवल धरती पर ही नहीं, बल्कि सभी तरह के जीव-जंतु, पेड़-पौधे और मानव जाति पर दिखाई पड़ रहा है, जिस कारण से मृदा का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। डॉ. अंजना ने बताया कि विद्यार्थियों में मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु पोस्टर बनना, नारा लेखन इत्यादि गतिविधियां करवाई गई, जिसमें 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की गोरी प्रथम, मानसी द्वितीय तथा अदिती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की हिमानी ने झटका तथा महक द्वितीय व तृतीय वंशिका रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दीक्षा व दिवांशी को दिया गया। कार्यक्रम में जज का कार्य प्रो. ज्योति द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि मृदा अपरदन अथवा भूमि कटाव भारत की गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मृदा संरक्षण हेतू जैविक उपाय व अभियांत्रिक उपाय को महत्व देने की आवश्यकता है।


















































