हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों स्कूलों की डेट शीट जारी कर दी गई है प्रदेश के सभी शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में असेसमेंट परीक्षाएं 13 दिसंबर शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है और इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। इस परीक्षा में असेसमेंट में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू होगी और दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे और फरवरी 2023 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में 08 दिसंबर, 2022 को होने वाली मतगणना के संदर्भ में जिला के रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उपस्थित समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को प्रत्याशियों से सम्पर्क करने के निर्देश दिए, ताकि वे मतगणना के दिन काउंटिंग एजेंटों की नियुक्ति कर सके और मतगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि काउंटिंग एजेंटों के नाम 04 दिसम्बर, 2022 को सायं 5 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हो जाने चाहिए। उपायुक्त ने रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट एवं वीडियोग्राफी के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनके संशय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मतगणना केन्द्र में काउंटिंग टेबल की संख्या, पोस्टल बैलेट, मोबाइल के प्रवेश पर भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चर्चा की और निर्वाचन अधिकारियों से विभिन्न बारीकियों पर विचार-विमर्श किया। आदित्य नेगी ने रिटर्निंग अधिकारियों को स्ट्रांग रूम के समय-समय पर निरीक्षण एवं मतगणना केंद्र के बाहर बेरिकेडिंग पर निर्देश दिए और निर्वाचन प्रक्रिया के सफल कार्यान्वयन का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकाॅल) सचिन कंवल, उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता, उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. पूनम एवं तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल पिकनिक का मजा लिया। इस दौरान नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने शानन में अध्यापकों अनु ठाकुर, अनीता, अल्का व रक्षा के साथ पिकनिक मनाई। वहीं, पहली से आठवीं के बच्चों ने बाबा बालकरूपी मंदिर से आगे ठारा में अपनी पिकनिक मनाई। सभी बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ पिकनिक स्थल में पहुंचे। इस दौरान छठी से आठवीं तक के बच्चों ने अपने आप चूल्हा जलाकर तरह-तरह के व्यंजन बनाए व खूब डांस किया। वहीं, स्कूल चेयरमैन ओम मरवाह व प्रधानाचार्य ओपी ठाकुर ने शानन व ठारा में पिकनिक स्थल में पहुंचकर बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला देश में सबसे पहले वेस्ट अंडर अरेस्ट (वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल) लाला लाजपत राय जिला सुधार गृह धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कारागार की एडीजीपी सतवंत अटवाल और कारागार एवं सुधार गृह के उपाधीक्षक विकास भटनागर की उपस्थिति में हुआ। इस योजना का मुख्य लक्ष्य कारागार के बंदियों व कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन व निष्पादन के बारे में शिक्षित व जागरूक करना है और अपशिष्ट को अपसाइक्लिंग कर आय के साधन के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए कारागार विभाग वेस्ट वॉरियर्स गैर-सरकारी संस्था के साथ मिलकर ये कार्यक्रम शुरू कर रहा है। वेस्ट वॉरियर्स ने मॉडल जेल कार्यक्रम के साथ-साथ उद्यमी कार्यक्रम भी शुरू किया। जहां जेल के अंदर उत्पन्न होने वाले सभी कचरे को खाद या अपसाइक्लिंग उत्पादों में परिवर्तित किया जाएगा, और सभी आय हिमकारा की ओर जाएगी, जो एक विभागीय सामाजिक उद्यम है जो फर्नीचर और बेकरी उत्पाद बनाता है और एक रेस्तरां चलाता है। पूरे भारत में पहुंचने के सपने के साथ, सितंबर 2012 में वेस्ट वॉरियर्स का गठन किया गया था और हिमालयी परिदृश्य में कचरे के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यहां है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आठ अन्य स्थानों पर विभिन्न रणनीतिक और रचनात्मक हस्तक्षेपों के माध्यम से, वेस्ट वॉरियर्स ने खुद को हिमालय में समुदाय के नेतृत्व वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है। 22 नवंबर 2022 को वेस्ट वॉरियर्स ने देश के पहले अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल का उद्घाटन किया, जो एक मॉडल जेल में होगा। वेस्ट अंडर अरेस्ट मॉडल को लाला लाजपत राय सुधार गृह, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण के माध्यम से कैदियों के बीच जागरूकता का समर्थन और प्रसार भी करता है और कैदियों को अपशिष्ट क्षेत्र में और अधिक खोज करने के लिए सशक्त बनाता है, जो भविष्य में आजीविका का अवसर बन सकता है। यह अनूठा और आवश्यक मॉडल दूसरों को प्रेरित करेगा और पूरे देश में कार्यान्वयन के लिए एक मॉडल बन सकता है। सतवंत अटवाल, एडीजीपी कारागार एवम सुधारात्मक सेवाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश ने ये भी आश्वासन दिया है कि ये पहल जल्द हि एक बड़ा रूप लेगी तथा इसे हिमाचल प्रदेश की अन्य सभी जेलों में भी शुरू किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा करेंगे पुरस्कृत फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन 26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज से राजकीय डिग्रीकॉलेज शिलाई में प्रारम्भ हुआ। सीबीसी शिमला के प्रमुख अनिल दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की ये दो दिवसीय कार्यक्रम छात्र और छात्राओं को भारतीयसंविधान विषय पर जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्र छात्राएं देश के संविधान को जान सकें, उसके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान और आज़ादी का अमृत मोहत्सव विषय पर पहले दिन कविता लेखन, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजिय की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 नवंबर को ओपन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिनएस डी एम शिलाई सुरेश सिंघा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अतिरिक्त संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा मौजूद लोगों को जानकारी दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को ज़िला काँगड़ा के शाहपुर और नूरपुर उपमण्डल मुख्यालयों में बनाये गये स्टॉंग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और वहां तैनात जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए तीन कॉर्डन बनाए गए है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे स्ट्रॉंग रूम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज बचत भवन में 08 दिसम्बर, 2022 को होने वाली मतगणना के संदर्भ में जिला के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कि। उन्होंने उपस्थित समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को प्रत्याशियों से सम्पर्क करने के निर्देश दिए ताकि वे मतगणना के दिन काउंटिंग एजेंटों की नियुक्ति कर सके और मतगणना का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि काउंटिंग एजेंटों के नाम 04 दिसम्बर, 2022 को सायं 5 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हो जाने चाहिए। उपायुक्त ने रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट एवं वीडियोग्राफी के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनके संशय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मतगणना केन्द्र में काउंटिंग टेबल की संख्या, पोस्टल बैलेट, मोबाइल के प्रवेश पर भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चर्चा की और निर्वाचन अधिकारियों से विभिन्न बारीकियों पर विचार-विमर्श किया। आदित्य नेगी ने रिटर्निंग अधिकारियों को स्ट्रांग रूम के समय-समय पर निरीक्षण एवं मतगणना केन्द्र के बाहर बेरिकेडिंग पर निर्देश दिए और निर्वाचन प्रक्रिया के सफल कार्यान्वयन का आह्वान किया। इसी दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) सचिन कंवल, उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता, उपमण्डलाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. पूनम एवं तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
चुनाव आयोग ने शिक्षा विभाग को बच्चों के लिए नई वर्दी खरीदने की मंजूरी दे दी है अब प्रदेश के सरकारी में पढ़ने वाले 8 लाख छात्रों को जल्द नई वर्दी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता के चलते नई वर्दी खरीदने की परमिशन मांगी थी। सभी सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को यह वर्दी दी जानी है। और अब परमिशन मिलने के बाद वर्दी के लिए टेंडर खोला जा सकेगा। जो छात्र लंबे समय से वर्दी का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार भी अब खत्म हो गया है
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश भर में ठण्ड बढ़ गयी है। प्रदेश की राजधानी शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान सबसे ज़्यादा है। वहीं प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दो शहरों से कम रिकॉर्ड हुआ है। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो कोहरा पड़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ताज़ा बर्फबारी के चलते केलांग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश भर में ठण्ड बढ़ गयी है। प्रदेश की राजधानी शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान सबसे ज़्यादा है। वहीं प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दो शहरों से कम रिकॉर्ड हुआ है। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो कोहरा पड़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ताज़ा बर्फबारी के चलते केलांग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आम बजट को तैयार करने से पहले सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में सेब आयात शुल्क बढ़ाने, औद्योगिक पैकेज और जीएसटी मुआवजे की अवधि बढ़ाने के मामले उठाए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर चर्चा की गई और पैकेजिंग सामग्री के जीएसटी में वृद्धि पर भीबातचीत कि गई है। और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इसे 18 फीसदी के बजाय 12 फीसदी किया जाए जिससे प्रदेश के सेब बागवानों को काफी मदद मिलेगी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ इन्दौरा द्वारा गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 2 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 27 नवंबर 2022 को किया जा रहा है। जिसमे बॉलीवाल ओपन, दौड़े पुरष व महिला वर्ग व रस्साकसी इत्यादि प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 100 रुपए रहेगी। 26 तारीख सुबह 9 बजे से शुरु होने वाली प्रतियोगिता में 27 तारीख सुबह 8 बजे 100 से 200 मीटर दौड़ 8 से11 वर्ष वर्ग को प्रथम पुरस्कार 1500 रुपए, दूसरा 1400 व तीसरा 1300 रुपए दिए जाएंगे। 12 से 14 वर्ष प्रथम 1700,1500 व 1300 15 से 17 वर्ष प्रथम 2000,1700,1500 तथा 18 वर्ष से निरंतर प्रथम 2500, 2100,1800 रूपए नकद राशि के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ बालीवाल में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 41000, दूसरा 31000, तीसरा,15000 चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 10000 नकद राशि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बालीबॉल में मैन ऑफ मैच खिलाड़ी को 2100 रूपए व 27 नवंबर सायं 6 को होने वाली रस्सा कसी में 8 से 11 खिलाड़ी एक टीम में होंगे। इसमें विजेता टीम को 6000 व उपविजेता को 5000 रूपए नकद राशि पुरस्कार के रूप में सभा द्वारा दिया जाएगा। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, महासचिव सुभाष शर्मा कार्यालय सचिव जोगिंद्र पाल भारद्वाज उपप्रधान युद्धवीर सिंह, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा सचिव गणेश शर्मा, रमेश पठानीया ने जानकारी देते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली टीमों के रहने-सहने व खाने की संपूर्ण व्यवस्था सभा द्वारा की जाएगी। सभा द्वारा युवाओं के शारीरिक, सामाजिक भाैतिक विकास व समाज सुधार के लिए धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी निरंतर करवाया जाता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रतियगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना जन्म तिथि प्रमाणपत्र व आधारकार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना होगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह मनाया गया। यह सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया। सप्ताह के अंतिम दिन 25 नवंबर को विद्यालय में झंडा दिवस के माैके पर हिंसा में निराश्रित हुए बच्चों की सहायता के लिए अध्यापक हेम राज भाषा अध्यापक के नेतृत्व में धन का एकत्रीकरण किया। इस पुण्य कार्य में सभी विद्यार्थियों सहित अध्यापकों ने भी भाग लिया। स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कला अध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि जब किसी समाज में हिंसा फैलती है, तो बहुत से निर्दोश लोग अकारण ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं और उनके परिवार निराश्रित हो जाते हैं। इन बच्चों की समान्य परवरिश व शिक्षा के लिए यह धन खर्च किया जाता है, जिसे भारत सरकार के संबंधित विभाग को भेज दिया है। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने सभी छात्रों सहित अध्यापकों व कर्मचारियों का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया।
किशाेर गुप्ता। चंबा चंबा एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन (1098) चंबा द्वारा ग्राम पंचायत जांघी के गांव रनोला में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन टीम सदस्य काजू राम व पंकज कुमार द्वारा उपस्थित लोगों व बच्चों के साथ संवाद किया व उन्हें चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 द्वारा शोषण के शिकार 0 से 18 वर्ष के बच्चों व कुछ विशेष परिस्थितियों में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के युवक-युवतियों हेतु प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह की बुराई, बाल-मजदूरी के दुष्परिणाम, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड लाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिक बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है, तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। लोगों को बताया गया कि अनाथ, अर्ध-अनाथ व दिव्यांग बच्चों को चाइल्डलाइन की सहायता से विभिन्न पेंशन स्कीमों से भी जोड़ा जाता है। अतः इस तरह के जरुरतमंद बच्चों की सूचना भी चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान 5 बच्चे व 8 व्यस्क मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला इकाई द्वारा आज महाविद्यालय के यूजी प्रथम वर्ष बीएससी व बीकॉम के परीक्षा परिणामों में आई अनियमितताओं को सुदृढ़ करने ओर पीजी परिणामों को जल्द घोषित करने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें इकाई अध्यक्ष पंकज व इकाई मंत्री निशा व अन्य वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया। जैसा कि हम सभी को विदित है बीते 21 नवंबर को बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट एचपीयू द्वारा घोषित किया गया, जो मात्र 20% तक सिमट गया ऐसे में एक बार फिर से एचपीयू यूनिवर्सिटी प्रश्नचिन्ह के कटघरे में खड़ी हो गई है कि क्या मात्र हिमाचल प्रदेश में 20% प्रथम वर्ष के छात्र ऐसे हैं, जो केवल पढ़ने योग्य हैं व बाकी सारे स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो अपने पासिंग मार्क्स तक लेने के लिए सक्षम नहीं है। ज्ञात हो कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्र हित व राष्ट्रहित के मुद्दों को उठाती भी है और उसके समाधान में भी अपना मत व्यक्त करती है। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है, वह हम देखते हैं। यूजी प्रथम वर्ष के जो परीक्षा परिणाम है एक तो देरी से आते हैं। वहीं, जब द्वितीय वर्ष का सेशन खत्म होने पर आता है, तब इनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाता है, वह उनमें जब केवल 20% छात्र पास होते हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन छात्रों के साथ है क्या घटना घटित हुई है न तो विद्यार्थी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई ढंग से पास कर पाएंगे और न वह प्रथम वर्ष के सिलेबस को कवर कर पाएंगे उनको ठीक किया जाए। आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, जिसने बार-बार छात्रों के भविष्य को तार-तार किया है। विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि प्रदेश भर के सभी छात्रों के परिणाम घोषित करने में जो अनियमितता पाई गई है, उसको जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन करने से भी नहीं चुकेगा। इसी संदर्भ में विद्यार्थी परिषद ने निदेशक के माध्यम से controller of examinations (COE)HPU SHIMLA को ज्ञापन भी सौंपा है व इसपर तुरंत संज्ञान की मांग की है ओर पीजी परिणामों को जल्द घोषित किया जाए। इस धरना प्रदर्शन मै विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा प्रथम वर्ष के परिणामों मे आई गड़बड़ी के विरोध मे विश्वविद्यालय (hpu) प्रशासन के खिलाफ कुल्लू महाविद्यालय में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत कार्यकर्ताओ द्वारा विश्वविद्यालय (hpu) प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। जिसमें इकाई अध्यक्ष सौरव नेगी व प्रान्त सह मंत्री कुंगा देचेन द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भाषण आदि से शिक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी को समोधित किया गया। इसमे साथ ही कुंगा देचेन ने hpu में हुए 85% फैल हुए छात्रों के फ़ैल हुए आंकड़ों के बारे बताते हुए हुई गड़बड़ी का समाधान निकालने के लिए कहा। इसमें कुल्लू इकाई अध्यक्ष सौरव नेगी, कुल्लू इकाई सचिब ऋषव ठाकुर, प्रदेश सह मंत्री कुंगा देचेन, चांदनी, कनिश्का, समीक्षा, निशित, रमेश, मुकेश व अजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा सभा के पास शुक्रवार सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चली गई। गाड़ी का चालाक हादसे में घायल बताया जा रहा है। अनियंत्रित AURA गाड़ी (35B 2524) लोहे की एक रैलिंग को तोड़ती हुई दूसरी रैलिंग में फंस गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के नतीजों पर बच्चों ने कल सवाल खड़े किए है। दरअसल पांच माह इंतजार करने के बाद घोषित किए गए इन नतीजों में बीएससी में सिर्फ 20 फीसदी, बीकॉम में 33 फीसदी बच्चे ही पास हुए है। नतीजों से नाराज छात्र-छात्राओं ने एचपीयू समेत कल धर्मशाला, बैजनाथ, चंबा के बनीखेत और ऊना के भटोली कॉलेज में धरना-प्रदर्शन भी किए। और इसी दौरान ऑन स्क्रीन मूल्यांकन, एंटर प्राइज सिसोर्स प्लानिंग (ऑनलाइन सिस्टम) में खामी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी की। और अब परीक्षा परिणाम खराब रहने से दूसरे वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को साल बर्बाद होने का डर सता रहा है। और जो बच्चे फेल हुए है, उन्हें अब पहले वर्ष की परीक्षा में अपीयर होना पड़ेगा। वही विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति - प्रो. ज्योति प्रकाश का कहना है विद्यार्थियों और छात्र संगठन की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर मिली शिकायत पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगीऔर जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर छात्र को उसका निर्णय सुना दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन सिस्टम में खामी रही होगी तो उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।
शिमला पुलिस की एसआइयू टीम ने बड़ी कार्रवाई के दौरान शिमला के दो निवासियों से 10.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई है। चिट्टा बरामद होने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों व्यक्तियों की पहचान शिमला निवासी के तौर पर की गई है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से सटे राष्ट्रीय मार्ग पर होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस नंबर PB01 C 9972 पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 घायल यात्री जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन है और चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पीजीआई रेफर किया है। गनीमत रही की कोई जानी नुकशान नहीं हुआ। हादसे में सभी घायल मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा के है। बिलासपुर प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 5000 रूपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2000 रूपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी गई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया की इस मामले में थाना सदर बिलासपुर में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते भरौली जदीद में पुलिस ने गश्त के दौरान एक दुकानदार से 8 बोतल अवैध देसी शराब ऊना मार्का बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्कड़ पुलिस ने उक्त कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापा मारा इस दौरान उन्होंने 8 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी भरौली के रूप मे हुई है। मामले की पुष्टि रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत जयसिंहपुर के बाद अब ग्राम कर्णघट पंचायत के वार्ड-4 अप्पर कमोद जमन खोलू नाम जगह से काटे गए 10 से 12 चंदन के पेड़। जानकारी के अनुसार अप्पर कमोद के रहने वाले नीवासी रमेश चंद चाडक जो की इन दिनों अपने घर से बाहर है। उन्हें जब यह पता लगा उनकी जमीन से चंदन के पेड़ काटे गए हैं, तो उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत जयसिंहपुर वन विभाग में कार्य करने वाले डिप्टी रेंजर दुनीचंद को मोबाइल माध्यम से दी। जयसिंहपुर वन विभाग के डिप्टी रेंजर दुनीचंद का कहना है, उन्हें चंदन के पेड़ करने की शिकायत मिलते ही अप्पर क्रमांद जमन खोलू नाम जगह वह अपनी टीम के साथ गए और मौका पर देखा कि चंदन के पेड़ काटे गए हैं और कुछ चंदन के पेड़ों को कटा हुआ ही छोड़ करके चले गए हैं। चंदन के तस्करी करने वाले उधर जयसिंहपुर वन विभाग के रेंजर ऑफिसर अजीत कुमार का कहना है कि हमारे जयसिंहपुर वन विभाग की टीमें इन दिनों जहां से हमें मोबाइल कॉल माध्यम से शिकायत आ रही है, चंदन के पेड़ काटने गए की। उसी स्थान पर हमारी टीमें रात को गश्त लगाकर चंदन तस्कर को पकड़ने के लिए अपना कार्य कर रही है। गौरतलब है की अप्पर कमांद जमन खोलू नाम की कुछ जगह वन विभाग के अंतर्गत भी आती और इस स्थान से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थानीय लोगों के घर भी है। चंदन तस्कर अब कैसे चंदन के पेड़ों को काट करके ले जाते होंगे यह सभी प्रकार की बातें आजकल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और कौन व्यक्ति होगा इतनी ज्यादा संख्या में चंदन के पेड़ों को काट करके लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहा होगा। यह आखिरकार अचानक कहां से सक्रिय हो गया चंदन तस्कर गिरोह।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौणी चौक पर आज समय करीब 3:15 बजे दिन एक तेल का खाली टैंकर( HP34E 2827) जो कि बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे नौणी चौक पर चालक ने खाना खाने के लिए खड़ा किया हुआ था को पीछे से एक ट्रक (HP0-64A-9695) के चालक द्वारा टक्कर मारने की वजह से उपरोक्त टैंकर राजकुमार पुत्र श्यामलाल निवासी गांव पड़गल ,डाकघर कोठीपुरा ,तहसील ,थाना व जिला बिलासपुर की गौशाला के ऊपर गिर गया था, जिसकी वजह से गौशाला की एक दीवार व राजकुमार के रिहायशी मकान के लैंटर को नुकसान पहुंचा है। ट्रक (HP 64A 9695) का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। थाना सदर बिलासपुर से पुलिस मौका पर पहुंच चुकी है। किसी को भी किसी प्रकार की कोई चोट न आईहै। केवल गौशाला व रिहायशी मकान का ही नुकसान होना मालूम हुआ है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व श्रीनयना देवीजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था का मिजाज ठीक नहीं है, जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ गई है। जिसका मुख्य वर्ष कारण 2016 में कई गई नोटबंदी है। यदि हम आंकड़ों पर भी नज़र डालें, तो साफ दिखता है कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई बढ़ने का मुख्य कारण भी नोटबंदी ही है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017 और वित्त वर्ष 2020 के बीच, वित्तीय क्षेत्र में कमजोरी के साथ ही निजी उपभोग की वृद्धि में गिरावट से विकास दर 8.3 प्रतिशत से गिरकर 4.0 प्रतिशत तक आ गई थी। वित्त वर्ष 2021 में, अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई। व्यापार, होटल, परिवहन और संचार जैसी सेवा क्षेत्रों में चौथी तिमाही में ग्रोथ धीमी होकर पिछली तिमाही की विकास दर 6.3 फीसदी की तुलना में 5.3 फीसदी रह गयी है। सर्विस सेक्टर में ज़्यादातर लघु और माइक्रो स्तर की कंपनियां काम करती हैं, और ये कंपनियां हीं बड़े पैमाने पर लोगों को अंसगठित रोज़गार मुहैया कराती हैं। यह पिछले कुछ वर्षाें से भारत के विकास का मुख्य आधार भी रही हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि सर्विस और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में उम्मीद से कम ग्रोथ देखने को मिली है। इसका मतलब यही है कि इस सेक्टर में मांग नहीं बढ़ी है। ऐसे में इस क्षेत्र में ग्रोथ तभी होगी जब लोग सामान्य तौर से ज़्यादा पैसा इस सेक्टर में ख़र्च करने सामने आएंगे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि हालांकि मंदी के खतरे के बीच अंतराष्ट्रीय मुद्रा वित्त (IMF) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है, लेकिन चीन, अमेरिका और ब्रिटेन की तुलना में भारत बहुत मजबूत स्थिति में है। भारत की मजबूती का कारण सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियां ही हैं, वर्तमान भाजपा की सरकारों के एक स्तर पर नियोजित लूट ही मचाई है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि साल 2023 में चीन की GDP ग्रोथ 4.4 फीसदी रह सकती है. जबकि 2023 में भारत की अनुमानित वृद्धि दर 6.1 फीसदी रहेगी। मंदी के खतरे के बीच ये अनुमान भारत के लिए भी खतरे की आहट होगी। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अभी भी देश को तरक्की की राह से भटकाया जा रहा है और इसके दुष्परिणाम दिखने शुरू हो चुके है और आगे यही दुष्प्रभाव भयभीत करने वाले होंगे। यदि पूर्व में रही कांग्रेस की सरकारों की योजनाओं को देखा जाए और वर्तमान में भाजपा की सरकार की योजनाओं को देखा जाए, तो जनता को साफ साफ नजर आने लग गया है कि कभी उनको धर्म के नाम पर भटकाया गया कभी उनको अंतराष्ट्रीय नीति पर भटकाया गया, ताकि आर्थिक नीतियों पर पर्दा पड़ा रहे। अब जब भाजपा की सरकारों की देश मे असलियतें सामने आने लग चुकी है। यह कभी भी तथाकथित देश भक्ति का नया पडपंच रच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनती है, वैसे ही पूर्व में कांग्रेस की सरकारों के द्वारा चलाई गई जन हितैषी नीतियों को नए संशोधनों और नए संसाधनों के साथ लागू किया जाएगा, ताकि हिमाचल प्रदेश को देश की आर्थिकी में अग्रणी राज्यों में गिना जा सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की घुमारवीं विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गतवाड़ के गांव लढ़यानी में हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रयास संस्था के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पंचायत उप प्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता तथा महिला मंडल प्रधान सुनीता शर्मा की देखरेख में हुआ। उप प्रधान अजय शर्मा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आजकल बदलते मौसम और संक्रमण के कारण लोग बीमार हो रहे थे, जिसके मद्देनजर विशेष आग्रह पर सांसद एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर की स्वास्थ्य सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 60 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा 45 के लगभग शुगर, खून जांच व ब्लड प्रेशर के निःशुल्क टेस्ट किए गए और निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि उनकी पंचायत लोगों की मूलभूत सुविधाओं को घर द्वार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सांसद व केंद्रीय मंत्रीअनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी चलाई हुई सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने हमारी पंचायत में बहुत ही बेहतरीन काम किए हैं। इससे पहले भी इस मोबाईल सेवा द्वारा अनेकों बार चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया जा चुका है। उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर की इस दूरगामी सोच के लिए आभार भी व्यक्त किया है। इस मौके पर डॉ. देवेश कुमार, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, फार्मासिस्ट कुसुम लता तथा संजीव कुमार की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की, निःशुल्क टेस्ट किए तथा निःशुल्क दवाईयां बांटी। इस मौके पर महिला मण्डल प्रधान सुनीता, सेवानिवृत्त कानूनगों हेमराज शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक प्रकाश चंद शर्मा, सेवानिवृत्त सैनिक यशपाल, हिमफेड से सेवानिवृत्त एरिया इंचार्ज कश्मीरी लाल शर्मा, वार्ड सदस्य देवराज शर्मा सुखमन, जयनंद,पं जू राम जगदीश राम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लढ़यानी के विद्यार्थी व स्टाफ सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले गांव भदरौण डाकघर हवाण में एक रिहायशी मकान में चोरों ने बहुत बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में लगभग नौ लाख रुपए के गहने चोरी हो गए हैं। इस मामले की शिकायत शकुंतला पत्नी स्व. प्रकाश चंद ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि वह बिलासपुर स्थित आईटीआई में काम करती है। उसके दो बेटियां तथा एक बेटा है। तीनों बच्चों की शादियां कर दी हैं। पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि उसकी बहू भी बिलासपुर में नौकरी करती है। शिकायत में कहा गया है कि बिलासपुर से वह अपने गांव पहुंची, तो गेट का ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर जैसे ही वह अंदर पहुंची तो देखा कि रिहायशी मकान का मेन गेट खुला हुआ था। अंदर सारा सारा सामान बिखरा पड़ा था। ट्रंक के एक तरफ का ताला लगा हुआ था। दूसरी तरफ से ट्रंक के ढक्कन को उठाकर उस से सामान निकाल लिया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरों ने उसके तथा उसकी विवाहित बेटी के गहने चुरा लिए हैं। पुलिस को दी जानकारी में कहा गया है कि चोरों ने उसके (शिकायतकर्ता) गहने सोने की चैन, लॉकेट, तीन सोने की अंगूठियां, सोने के टॉप्स, बालियां व नाक की दो तिल्लियां तथा उसकी बेटी की चार सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, कान की 8 बालियां, चांदी की चूड़ियां, सोने की एक चेन, सोने की 8 तीलियां, चांदी की चूड़ियां, कड़ा, 3 जोड़ी पायल आदि चोरी हुए हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार उसके घर से लगभग 122 ग्राम सोने तथा 310 ग्राम चांदी के गहने चोरी हुए हैं। इस घटना से आस-पड़ोस के लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा आसपास पूछताछ की जा रही है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
19 नवंबर को शिमला की चौपाल तहसील के अढशाला गांव के आशुतोष फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए आशुतोष का सुराग लगने की उम्मीद जगी है। हिमस्खलन वाले स्थान पर छह दिन बाद आशुतोष का हेलमेट, आईएस एक्स और हैडलैंप मिला है। सर्च अभियान में तीन रेस्क्यू टीमें लगी है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने लापता आशुतोष का हेलमेट और अन्य सामान मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हेलमेट उसी जगह मिला है, जहां लापता पर्वतारोही के साथियों ने हिमस्खलन होने की बात कही थी। उनकी तलाश में छह दिन से अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की रेस्क्यू टीमें सर्च अभियान चला रही है। वीरवार को मनाली से तीन टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी।
मनाेज शर्म। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग के विद्यार्थियों को अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक किया गया।विद्यालय कश्लोग के 44 बच्चों को डॉ. सत्य प्रकाश गांधी के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। यदि मनुष्य स्वस्थ रहता है, तभी वह सांसारिक कार्यों को कर सकता है। यदि किसी का भी शरीर स्वस्थ रहता है, उसका मन कदापि छोटे से छोटे कार्य करने को भी नहीं करता है। इकाई प्रमुख मनोज जिंदल ने भी समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल दिया। एसीएफ कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने पर बल दिया। कार्यकारी प्रबंधक आरती सोनी ने बच्चों को उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बच्चों को विभिन्न विटामिंस प्रोटींस और पोषण युक्त खानपान की जानकारी भी दी गई। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुशील शर्मा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को दी गई जानकारी पर अमल करने के लिए कहा। उन्होंने भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करने का आग्रह किया।
ऊना जिला की पांच विधानसभा सीटों में से जिस पार्टी को 3 सीटें हासिल होती है, प्रदेश में सरकार उसी पार्टी की बनती है। ये सियासी रिवाज 1998 से चला आ रहा है। चुनाव नतीजों पर निगाह डाले तो ऊना जिले की जनता ने जिस पार्टी की झोली में तीन सीटें डाली, प्रदेश में सरकार उसी पार्टी की बनी।1998 में भाजपा ने यहाँ तीन सीटें जीती, चिंतपूर्णी, संतोखगढ़ और कुटलैहड़। जबकि ऊना और गगरेट में कांग्रेस को जीत मिली थी। तब प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। इसके बाद 2003 में गगरेट, संतोखगढ़ और चिंतपूर्णी में कांग्रेस जीती, जबकि ऊना और कुटलैहड़ में भाजपा ने कब्जा जमाया। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। 2007 में ऊना, गगरेट और कुटलैहड़ में भाजपा जीती और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनी। इसी तरह 2012 में हरोली, चिंतपूर्णी और गगरेट में कांग्रेस को विजय श्री मिली और सरकार भी कांग्रेस की बनी। तीन सीट और सरकार का ये सिलसिला 2017 में भी कायम रहा जब भाजपा ने गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ सीटें जीती और प्रदेश में फिर सत्ता वापसी की। अब इस बार भी मतदान हो चूका है और आठ दिसम्बर को तय होगा कि इस बार भी ऊना में 3-2 का रिवाज़ कायम रहता है या नहीं। इस बार के चुनाव पर निगाह डाले तो ऊना के कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर का मुकाबला उन्ही के भांजे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो से हुआ है। तो हरोली में कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम पद के दावेदार मुकेश अग्निहोत्री के सामने भाजपा के प्रो. रामकुमार हैं। ऊना सदर में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा से हुआ है। चिंतपूर्णी में भाजपा के सेटिंग विधायक बलवीर चौधरी और कांग्रेस ने नए प्रत्याशी सुदर्शन बबलू के बीच मुकाबला है। तो गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक राजेश ठाकुर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस में कुछ दिन पहले आए चैतन्य शर्मा से है। 1993 के बाद कोई निर्दलीय नहीं जीता जिला ऊना की खास बात ये है कि 1993 के चुनाव में चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार हरिदत्त के बाद यहाँ हमेशा से मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच ही होता आया है। यानी की 1993 के बाद जनता ने कभी निर्दलीय या अन्य पार्टी के प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही दिख रहा है। अग्निहोत्री और कंवर, दोनों को पांचवी जीत की तलाश नजदीकी इतिहास पर निगाह डाले तो ऊना जिला की तीन सीटें परिवर्तन की साक्षी रही है। पर दो सीटें ऐसी है जहां राजनीतिक दल खूंटा गाड़ कर बैठे है। हरोली ( पहले संतोखगढ़ ) सीट पर कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री लगातार चार चुनाव जीत चुके है। इसी तरह कुटलैहड़ में कांग्रेस आखिरी बार 1985 में जीती थी। कुटलैहड़ में पिछले चार चुनाव भाजपा के वीरेंद्र कंवर ने जीते है। यानी मुकेश अग्निहोत्री और वीरेंद्र कंवर दोनों की निगाह इस बार जीत के पंजे पर है।
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। शिमला मौसम विभाग केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि 28 नवंबर तक पूरे प्रदेश भर में मौसम साफ रहने वाला है और बारिश या बर्फबारी की आशंका नहीं है, लेकिन ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। वहीं लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान -3.0°C डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और केलांग और कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक लगातार बढ़ने लगी है। जिससे सुबह-शाम लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ साथ निचले क्षेत्रों में भी बुधवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 27.6, बिलासपुर में 25.5, सोलन में 25.2, धर्मशाला में 24.0, हमीरपुर में 23.9, कांगड़ा में 23.5, शिमला में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं आज केलांग में - 5.2 न्यूनतम तापमान और ऊना में 27. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आनी दो दिवसीय धोगी में बूढ़ी दिवाली का वीरवार को विधिवत रूप से समापन हुआ। क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव व टोणा नाग की भावपूर्ण विदाई व मनमोहक नृत्य के बीच दिवाली की खूब रौनक देखने को मिली। क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव हर वर्ष मार्गशीष की कृष्ण अमावस्या को अपने प्राचीन मंदिर धोगी में बूढ़ी दिवाली मनाने पहुंचते है, जिससे क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। मान्यता है कि प्रभु राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर त्रेता युग का अंत हुआ, परंतु दिवाली सतयुग के अंत में बलिराज के समय से प्रचलित है। तभी से दिवाली विभिन्न जगहों पर मनाई जाती है। प्राचीन रीति-रिवाजों के अनुसार रात्रि के समय गांव के सैकड़ों लोगों ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर मशाल जलाकर प्राचीन गीत, जतियां गाकर मंदिर की परिक्रमा करके समाज में फैली अंधकार रूपी बुराइयों को प्रकाश रूपी दुर्जय शस्त्र से दूर करने का संदेश देकर सुख शांति की कामना करते है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मेसी सप्ताह-2022 के अवसर पर चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहले दिन आईईसी विश्वविद्यालय ने 'मोहित गुप्ता फाउंडेशन' के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 70 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करने के लिए 'एबट हेल्थकेयर' के डायरेक्टर ऑपरेशन्स श्री राकेश सैनी, 'हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड' के एचआर हेड देवेश तोमर, 'एनरोज फार्मा' के क्वालिटी हेड श्री तरुण महाजन, 'मोहित गुप्ता फाउंडेशन' से मोहित गुप्ता, चंडीगढ़ पुलिस से युधवीर सिंह, 'ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स' से श्री राहुल सैनी, उद्यमी व 'मोहित गुप्ता फाउंडेशन' की सह-संस्थापक मिस्टी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस दिन छात्रों द्वारा फार्मेसी विभाग के गलियारे में फार्मेसी पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दुसरे दिन छात्रों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन और मॉडल प्रेजेंटेशन के साथ बीबीएन क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाल कर सभी को स्वस्थ रहने के सन्देश दिया। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्रों ने स्पोर्ट्स इवेंट और फन गेम्स का आयोजन किया, जिसमें लेमन रेस प्रतियोगिता, थ्री लेग रेस प्रतियोगिता, जलेबी रेस प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, बैलून ब्लोइंग प्रतियोगिता, अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताओं में खूब उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दिन आईईसी यूनिवर्सिटी के बोटेनिक गार्डन में विभिन्न प्रकार के नए हर्बल पौधे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन 'ब्रूक्स लेबोरेटरीज', बद्दी से मनप्रीत सिंह नरू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल के आधार पर छात्रों से अपने अनुभव सांझा किये और आईईसी विश्वविद्यालय के योग्य छात्रों को ब्रूक्स लेबोरेटरीज में ट्रैंनिंग और प्लेसमेंट का आश्वासन भी दिया। इस दिन छात्रों ने फ़ूड स्टाल के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को मुख्यातिथि मनप्रीत सिंह नरू द्वारा पुरस्कृत किया गया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और छात्रों को और अधिक लग्न के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई सुनवाई में जेबीटी यूनियन vs हिमाचल प्रदेश सरकार CWP 8134/2022 केस में बी.एड उम्मीदवारों को जेबीटी टेट देने से रोक लगा दी है। यूनियन अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने कहा की यूनियन के ओर से हाईकोर्ट में पैरवी करते समय यह दलील रखी गई थी की जब जे.बी.टी. बनाम बी.एड. केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तो वर्तमान में शिक्षा विभाग को जेबीटी टेट में नियम बदलने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस अधिसूचना को आधार बना कर बी.एड उम्मीदवार हिमाचल में जेबीटी कैडर में जगह बनाना चाहते है उस अधिसूचना को राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा ना बल्कि रद्द करार दिया था साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भी उस अधिसूचना पर कई प्रश्न चिन्ह खड़े किए गये हैं। इसीलिए ग़नीमत है कि बाई.एड उम्मीदवारों को हाल ही में जेबीटी टेट देने से रोका जाए। इन्ही बातों को मद्देनज़र रखते हुए कोर्ट ने जेबीटी का पक्ष लेते हुए यह निर्णय सुनाया। संघ महासचिव जगदीश परियाल ने भी प्रदेश के तमाम जेबीटी प्रशिक्षुओं को कोर्ट के इस निर्णय पर शुभकामनाएँ दी।साथ ही यूनियन का इस लड़ाई में साथ देने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
25 नवंबर को खिलाड़ी धर्मशाला के लिए हाेंगे रवाना रंजित ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन के निजी व सरकारी विद्यालयों के अंडर-14 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों का राज्य स्तर की खेलों के लिए छात्र विद्यालय कुनिहार में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को समाप्त हो गया। इस शिविर में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करते हुए खूब पसीना बहाया। शिविर इंचार्ज नंद लाल की अगुवाई में इस शिविर में जिला से 56 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 24 नवम्बर तक चले इस शिविर में खिलाड़ीयो ने योगा,जूडो, चेस,गोला फेंक,डिस्कस थ्रो, रेस, हाई जम्प, लोंग जम्प व अन्य एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण लिया। शिविर इंचार्ज नन्द लाल ने बताया कि 25 नवंबर को यह खिलाड़ी धर्मशाला के लिए रवाना होंगे व धर्मशाला में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे।
आज भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश भर में कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकाल रखी है, जब से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चली है तब से कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे है। भाजपा को कांग्रेस की यात्रा से कोई डर नहीं है पर कांग्रेस को भाजपा से पूर्ण भय है क्योंकि जिस प्रकार से जनता ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है उससे कांग्रेस नेताओं को पूर्वसंकेत हो चुका है कि वह सत्ता में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस अलग-अलग प्रकार के आरोप भाजपा पर लगा रही है पर दुख की बात तो यह है कि उनके लगाए सारे आरोप निराधार है। आने वाली 8 तारीख को जब परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा की 40 से अधिक सीटें आएगी। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में एक स्थिर सरकार बनाने जा रही है और इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने तय है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को तो यह भी चिंता सता रही है कि उनके कई मुख्यमंत्री दावेदार हार की ओर अग्रसर हो रहे है। समीकरण तो ऐसे निकल कर आ रहे है जैसे कांग्रेस के मुख्यमंत्री दावेदार चुनाव में हार का सामना करने जा रहे है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के चंबाघाट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आज सिखों के 9 गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुखमनी साहिब के पाठ डाले गए व कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से जिला सिरमौर के गुरुद्वारा बडू साहिब से आए कीर्तनी जत्थे ने कीर्तनकार गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कीर्तन दरबार में सोलन की संगत सहित क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत गुरु का लंगर बरताया गया, जो सभी लोगों ने प्यार के साथ ग्रहण किया। गुरुद्वारे के मेंबर गुरमेल सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म व देश की खातिर अपना शीश देकर प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि हमे सबको मिल-जुलकर रहना चाहिए और देश धर्म की खातिर अभी जान को कुर्बान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
आरंभ होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम 28 नवंबर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगेगा पहला स्वास्थ्य कैंप फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन एक नई पहल करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाकर पत्रकारों की निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निदान को लेकर काम किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच का पहला शिविर 28 नवंबर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगाया जाएगा। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के सहयोग से लगाया जा रहा ये शिविर सोमवार 28 नवंबर को प्रातः साढ़े 9 बजे से आरंभ होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी तनावपूर्ण होती हैै। दिन-रात समाज के लिए अपने कार्य में लगे पत्रकार अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान नहीं दे पाते। व्यस्तता के चलते भी नियमित स्वास्थ्य जांच का पहलू पीछे छूट जाता है। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है कि जिला के सभी पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने जिले के सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य कैंप में आने और सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों से गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीकरण के लिए कहा गया है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर पत्रकार शनिवार प्रातः 10 बजे तक गूगल फॉर्म भर कर सबमिट कर दें, ताकि सोमवार के स्वास्थ्य कैंप को लेकर संख्या के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए जा सकें। महज 2 हफ्तों में अमलीजामा, धरातल पर उतरा कार्यक्रम बता दें, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने की बात कही थी। महज 2 हफ्तों के भीतर ये कार्यक्रम अब धरातल पर उतरने जा रहा है। 28 नवंबर को धर्मशाला से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। वहीं, हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल पुरी ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि सहयोग की दृष्टि से प्रेस ट्रस्ट के सदस्य स्वास्थ्य कैंप में व्यवस्था समेत अन्य जिम्मेदारी देखेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सोलन में ऐक्सिस बैंक सोलन द्वारा राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान के तहत सोलन के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ज़िला अग्रणी प्रबंधक यूको बैंक आरके बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राहक शिकायत निवारण ग्राहक अधिकार एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में सोलन एवं क्षेत्र से लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्राॅड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि आरबीआई द्वारा ज़िला सोलन में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 01 नवंबर से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से ग्राहकों को उनके आंतरिक शिकायत निवारण एवं अधिकार सुरक्षित बैंकिंग के प्रणाली की जानकारी प्रदान की जाएगी। शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा व प्रदीप मथानिया ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं बैंक समय-समय पर ग्राहक को प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी एवं फ्राॅड से बचने के लिए ग्राहक को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जाॅब पोर्टल के माध्यम से लोगों की धनराशि को टारगेट कर फसाया जा रहा। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि झूठी ऐप के माध्यम से घर बैठे जाॅब इत्यादि के ऑफर के झांसे में आकर ऑनलाइन कार्रवाई से बचें। उन्होंने बताया कि अब लगातार अवैध तरीके से यूपीआई की आईडी की तरह इस्तेमाल कर ग्राहक को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ग्राहक सस्ते सामान के लालच में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड का शिकार होते हैं।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में पांच दिवसीय ऐतिहासिक माहिया मेला जोहड़जी का बुधवार को समापन हो गया। इस मेले में बाहरी राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इसके चलते मेले के पांचों दिन लोगों की खूब भीड़ रही । बाबा के दर्शन के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कोरोना काल के बाद इस बार बड़े स्तर पर मेले का आयोजन हुआ है। बुधवार को मेले के अंतिम दिन भारी संख्या में लोगों ने बाबा गुरुजी के दर्शन किए और परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। अंतिम दिन बाबा गुरुजी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पुरोहित बालमुकंद शर्मा व कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि मेले की खास बात यह है कि इसमें हिंदू और सिख दोनों समुदायों के लोग भारी संख्या में गुरुजी का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। पहले यह मेला 16 दिन का होता था जो अब पांच दिन का रह गया है।
मनाेज शर्मा। अर्की हिमाचल युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव व बीडीसी सदस्य शशिकांत का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नियुक्त किए गए 5000 मल्टी टास्क वर्कर्स को 2 से 3 माह हो गए हैं, उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। ये घर से 15 से 20 किलोमीटर दूर बस किराया देकर सड़को पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन्हे वेतन देना चाहिए, ताकि ये अपना पारिवारिक खर्चा चला सके। यदि इन्हें वेतन देने में विभाग द्वारा और देरी की जाती है, तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की एनएसएस इकाई के द्वारा एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका शर्मा के नेतृत्व में किया गया। स्वयंसेवकों ने अपने महाविद्यालय परिसर को संवारा। स्वयंसेवियों के द्वारा महाविद्यालय परिसर के कैमिस्ट्री लैब के पास उगी हुए झाड़ियों की कटाई की गई तथा महाविद्यालय प्रांगण की भी साफ-सफाई की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान के तहत समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने की तथा उन्होंने स्वयंसेवियों को इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में मुस्कान, विकास, कर्ण, महक, कशिश, आर्यन, अखिल, अंजलि व प्रिया आदि लगभग 85 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के सामुदायिक भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पट्टाबरावरी के तत्वावधान में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य प्रबंधक सुनील यादव ने की। इस जागरूकता शिविर में ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी सहित आसपास की निकटवर्ती पंचायतों के लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक द्वारा अपने उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई। विभिन्न ऋण व अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा साथ ही ग्रामीणों ने बैंक में लेनदेन सहित अन्य समस्याओं को भी बैंक के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सुनील यादव ने बैंक की अनेकों ऋण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 436 रुपये में 2 लाख रुपए का जीवन बीमा प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि समस्त बचत बैंक खाता धारकों के लिए जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष है, वह सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 2 रुपए में 2 लाख रुपए का दुघर्टना बीमा प्राप्त कर सकते हैं। सुनील यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी कि अटल पेंशन योजना के तहत कम से कम निवेश और बुढ़ापे में अधिक से अधिक पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं सहायता समूह बनाकर ऋण लेकर कोई भी कारोबार शुरू कर सकते है। उन्होंने ग्रामीणों से जिनके किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बने हैं, उनसे किसान क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा, जिससे किसान छोटे-छोटे ऋण प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय कुसुमटी शिमला सतीश नेगी ने भी बैंक की विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर अंकुर अवस्थी, शरणजीत कौर, हरिमोहन, हरदेव गर्ग, जयदेव गर्ग, हरीश कौशल, डीडी कश्यप, प्रेम कश्यप, दुनीचंद ठाकुर, बिशन दास कश्यप, ख्यालीराम, नेकराम कौंडल, शीशराम कश्यप, रणजीत ठाकुर व देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला के फाइव बेंच के पास एक व्यक्ति पर तेंदुएं ने हमला कर घायल कर दिया। विजय थापा के मुताबिक जब वह रात 11 बजे होटल में काम करने के बाद घर लौट रहा था, तो अंधेरे में उसके ऊपर तेंदुएं ने हमला कर दिया, वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया, लेकिन तेंदुएं के हमले से हाथ में ज्यादा लगी है। IGMC में ईलाज के बाद विजय को छुट्टी दे दी गई है।
हाल में हिमाचल प्रदेश विश्वविधालय द्वारा प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया है। इस परिणाम की घोषणा होते ही छात्र संगठनों ने हल्ला बोल दिया है छात्र संगठनों का कहना है कि इस परिणाम में कई त्रुटियां है जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। इसी विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज धर्मशाला महाविद्यालय में प्रदर्शन किया गया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणामों में कई तरह की त्रुटियां पाई गई है ऊपर से रिजल्ट इतने लेट निकाला है कि छात्रों के दो-दो वर्ष बर्बाद हो रहे है। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालय इस परिणाम को 15 दिनों में फिर से ठीक करके जारी करे अन्यथा इसे लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन होगा।
जिला सोलन में राशन डिपो उपभोक्ता अपने ईकेवाईसी नहीं करवा रहे है। शायद उपभोक्ताओं की रुचि अब सरकारी योजनाओं से उठती नज़र आ रही है। ज़्यादतर उपभोक्ता इसका उपयोग केवल एक दस्तावेज की तरह कर रहे है। ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि विभाग के पास अभी 62.57 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ईकेवाईसी करवाई है। जबकि अभी 38 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवाने में रुचि नहीं दिखाई है। जिस कारण खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि विभाग पिछले 6 माह से केवाईसी करने में जुटा है लेकिन अभी तक वह लक्ष्य से काफी दूर है। जब इस बारे में खाद्य आपूर्ति जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि सोलन जिला में 5 लाख 45 हज़ार उपभोक्ता है जिसमें से अभी तक 3 लाख 41 हज़ार उपभोक्ताओं की केवाईसी हो पाई है। उन्होंने बताया कि उनके कर्मचारी घर घर जा कर भी उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द केवाईसी करवाएं और जो उनका डिपो है वहां आवश्यक दस्तावेज दिखा कर औपचारिकताएं पूर्ण करें ताकि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लें सकें। अन्यथा वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
बिजली की बढ़ रही खपत को लेकर बोर्ड ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को सुबह अढ़ाई घंटे जबकि शाम को साढ़े तीन घंटे बिजली इस्तेमाल करने की बात की है। इसके साथ ही गीजर इस्तेमाल करने को लेकर भी बोर्ड ने दिशा-निर्देश दिए है। बोर्ड ने सुबह पांच से छह बजे के बीच गीजर से पानी गर्म करने की बात कही है और आवश्यकता अनुसार पानी गर्म होने के बाद बंद करने की सलाह दी है। प्रदेश भर में इन दिनों बिजली की खपत बढ़ रही है और विद्युत उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से लोड पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए बिजली बोर्ड प्रबंधन अब सक्रिय हो गया है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक और शाम को 6:30 से रात 10:00 बजे के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग विशेष रूप से आवश्यकता के अनुसार करना होगा। बोर्ड के अनुसार उपकरण अच्छी गुणवत्ता वाले खास कर बीईई स्टार रेटिंग उपकरण हो जिनके उपयोग से विद्युत लोड में कमी आएगी और विद्युत बिलों में भी उपभोक्ताओं की बचत होगी।बोर्ड ने पानी गर्म करने के लिए हस्त निर्मित फिलामेंट तार रॉड का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
रेत, ईंट और बजरी के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब घर बनाना करीब डेढ़ गुना तक महंगा हो गया है। बीते दिनों में रेत-बजरी और ईंट के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए है। पंजाब में खनन बंद होने और अन्य कारणों से हिमाचल में रेत, ईंट और बजरी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है और जल्द ही सीमेंट के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि, सरिये के भाव में आई कमी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बिलासपुर में रेत के दाम की बात करें तो पहले रेत का एक टिपर (400 फीट) का दाम करीब 17 हजार रुपये तक था। लेकिन दो माह के भीतर ही इसके दाम 20 हजार के पार पहुंच गए है। बजरी के एक टिपर (400 फीट) के दाम 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये तक हो गए। ईंट के दाम में भी उछाल आया है। पहले नौ हजार रुपये में मिलने वाली एक हजार ईंट, अब एक से दो हजार तक महंगी हो गई है। वही सीमेंट के दाम में दो माह से कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट 425 से 430 रुपये प्रति बैग, अंबुजा सीमेंट 430 रुपये और एसीसी सीमेंट का दाम भी 425 से 430 रुपये तक है।
धर्मशाला 23 नवंबर को ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनें तथा ग्रामीण विकास में सबकी भागीदारी हो। गांवों में समग्र विकास का ऐसा मॉडल विकसित करने में पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को चिन्मय ग्रामीण विकास संस्था (सी.ओ.आर.डी), तपोवन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया धर्मशाला द्वारा संयुक्त रूप से पंचायती राज संस्थाओं में पुरुषों की भूमिका और लैंगिक संवेदीकरण विषय पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में विचार व्यक्त किए। चिन्मय आश्रम तपोवन में आयोजित इस कार्यशाला में धर्मशाला उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर और चिन्मय ग्रामीण विकास संस्था की निदेशक डॉ. क्षमा मैत्रेय भी उपस्थित रहीं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मजबूत ग्राम पंचायतें सुदृढ़ भारत का आधार हैं। पंचायतों की मजबूती उनके आत्मनिर्भर होने में है इसके लिए आवश्यक है कि गांवों में इस तरह के कार्य हों, जिससे पंचायत के लिए आमदनी के माध्यम सृजित हों। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि गांवों के विकास में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से स्वयं सहायता समूहों के गठन को बढ़ावा देकर स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए स्वावलंबन की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने गांवोें में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी मिलकर काम करने को कहा। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलकूद गतिविधियों के आयोजन और गांवों में पढ़ने-लिखने का वातावरण निर्मित करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने लैंगिक संवेदीकरण को लेकर कहा कि भारतीय संस्कृति ने हमेशा महिला और पुरुष को एक दूसरे का पूरक माना है। साथ चलने, साथ बढ़ने और लैंगिक भेद के बिना सबके लिए समान अवसरों के निर्माण के लिए इस सनातन विचार को आत्मसात करना जरूरी है। इसके उपरांत उपायुक्त ने चिन्मय ग्रामीण विकास संस्था के माध्यम ये सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा तैयार विशेष कुर्सियां भी वितरित की। सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है जो बच्चों की शारीरिक गति, चलने-फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा संस्था हि.प्र. महिला कल्याण मंडल कुल्लू को स्वीकृत कार्यक्रम काईस कराडसू वाटर शैड के अंर्तगत बुधवार को गांव चांजला में सेब व पलम के पौधे वितरित किए गए। नाबार्ड द्वारा स्वीकृत काईस कराडसू वाटर शैड योजना के अंर्तगत चांजला गांव में जी.एम. डॉक्टर विवेक पठानिया व जिला विकास प्रबंध ऋषभ सिंह ठाकुर ने वाटर शैड के लाभार्थी ग्रामीणों को सेब व पलम के उच्च गुणवता वाले 600 पौधे वितरित किए। इस अवसर पर डा. विवेक पठानिया ने कहा कि वाटर शैड के अंतगर्त ग्रामीणों को कृषि व बागवानी में नई तकनीकों का प्रयोग कर व नई किस्म के पौधे लगाकर अपनी आय वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। इस अवसर पर प्रधान पुष्पा देवी व उपप्रधान हीरा लाल उपस्थित रहे। संस्था हि.प्र. महिला कल्याण मंडल की टीम भी इस मौके पर उपस्थित रही और संस्था की ओर से सुनील आर्य ने जी.एम. नाबार्ड डा. विवेक पठानिया व जिला विकास प्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर का उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया।


















































