विनायक ठाकुर । डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने डाडासीबा बाजार के तालाब में स्वछता अभियान का आयोजन किया। इसके अलावा स्कूल कैंपस की साफ-सफाई की आपको बता दें। एनएसएस शिविर का आयोजन पहली दिसंबर को किया गया था। वहीं, दूसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा देश को साफ-सुथरा रखने की शपथ भी ग्रहण की एनएसएस प्रभारी अश्वनी सपेहिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर पहली दिसंबर से सात दिसंबर तक चलेगा।इस दौरान एनएसएस के बच्चों ने सकूल प्रांगण में साफ-सफाई करके स्वच्छ रहने का संदेश दिया और बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया इस शिविर में कई विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवी प्रभारी अशवनी सपेहिया ने कहा कि व्यापार मंडल डाडा सीबा स्कूल प्रशासन को पूरा सहयोग करता है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव की तलवाड़ गांव की डॉ. शगुन ठाकुर की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान में एसिस्टेंट (एम्स) रायपुर छत्तीसगढ़ में एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई है। डॉ. शगुन अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती है। डॉ. शगुन के पिता पदम ठाकुर शिक्षा विभाग से बतौर अधीक्षक ग्रेड-ए के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता साधना ठाकुर कला अध्यापिका के पद पर हाई स्कूल झुंग्गा देवी में कार्यरत हैं। शगुन ने 10वीं तक की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक विधालय लोअर लंबागांव से की है। शगुन के दादा स्व. कुशल सिंह 1971 के भारत- पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। थे। उन्हें मरणोपरांत भारत सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित किया था।
हिमाचल प्रदेश में पहली बार रेशम विभाग एरी रेशम कीट पालन की खेती शुरू करने जा रहा है। किसान इस पौधे से एक साल में छह बार रेशम प्राप्त कर सकते है और यह गर्म इलाकों में उगाया जाएगा। हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में इसका ट्रायल सफल रहा है। यह कीट अरंडी के पौधे पर तैयार होता है और ट्रायल सफल होने पर विभाग ने 500 किसानों के साथ इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग केंद्र सरकार से प्रदेश में एक प्रोजेक्ट स्वीकृत करवा रहा है। बिलासपुर से 200, ऊना से 100, सिरमौर से 100 और हमीरपुर से 100 किसानों के साथ इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी। रेशम विभाग के उपनिदेशक बलदेव चौहान ने बताया कि ट्रायल के बाद प्रदेश में एरी रेशम कीट पालन शुरू किया जा रहा है और बिलासपुर की बंदलाधार और सिरमौर जिले से धौलाकुआं, हमीरपुर, सोलन और ऊना इसके लिए उचित स्थान है।
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने बिजली बिल वसूली में लापरवाही करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है इसी के साथ बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने सभी अधीक्षण और अधिशाषी अभियंताओं को सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। साथ उन्होंने सरकारी विभागों से भी बिजली बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। बिजली बोर्ड मुख्यालय शिमला से वर्चुअल बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि घरेलू, कामर्शियल, औद्योगिक, जल शक्ति विभाग, स्ट्रीट लाइट कनेक्शन से संबंधित विभाग से राजस्व प्राप्ति प्रबंधन पर जोर देना होगा।
विनायक ठाकुर।देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत बनखंडी के समीप पड़ते सनियाला गांव के पास एनएच-503 पर टेंपो ने एक भेड़पालक की 7 भेड़-बकरियों को कुचलने का दर्दनाक मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 3 बकरियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि इस हादसे में 4 बकरियां बुरी तरह से घायल हो गई हैं। घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची रानीताल पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। भेड़पालक वीरेंद्र निवासी चंबा अपनी भेड़-बकरियों को लेकर सड़क से जा रहा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रहे टैंपो ( HP53B 5229) की चपेट में आ गईं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि चालक रविंद्र कुमार निवासी बैजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर : रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते दांगड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान एक दुकानदार से 11 बोतल देसी शराब देसी संतरा बरामद की है। प्राप्त जानकारी के।अनुसार रक्कड़ पुलिस ने उक्त दुकान पर छापा मारा इस दौरान उन्होंने 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी बणी दांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में निदेशक शालिनी सैनी की अध्यक्षता में एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर विषय पर गेस्ट लेक्चर के साथ-साथ प्रश्नोत्तर का विशेष प्रबंध किया गया। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की डॉ. पूर्वा व्यास मुख्यातिथि और मख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रहीं। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी ने डॉ पूर्वा व्यास का पुष्प-गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। डॉ. पूर्वा ने ब्रेस्ट कैंसर संबंधी सभी प्रकार की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने छात्राओं को कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने छात्राओं को स्तन कैंसर होने के कारण तथा उपायों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए स्तन-कैंसर एक बड़ी समस्या है। स्तन कैंसर के मामले देर से पता लगने के कारण मृत्यु दर बढ़ रही है। इसलिए आप जैसी युवा पीढ़ी को जागरूकता फैलाने के लिए काफी कुछ करना है। आज महिला किसी से कम नहीं है। महिलाओं ने अपनी काबिलियत हर क्षेत्र में साबित की है। जरूरत इस बात की है कि महिलाऐं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। साथ ही आज बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी सीखने की जरूरत है उन्हें सशक्त बनना होगा। अभिभावकों को भी बेटियों की महत्ता समझनी होगी। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के हमेशा प्रेरित करना होगा। आज सरकारी स्तर पर भी बेटियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं हैं। बेटियों के लिए कई कानून हैं, कई अधिकार उन्हें दिए गए हैं, लेकिन उनके बारे में जानकारी का अभाव है। जरूरी है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इसके साथ ही शरण कॉलेज की छात्राओं ने एड्स एक भयंकर बीमारी विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सबको एड्स से बचने का संदेश दिया। अंत में निदेशक शालिनी सैनी ने डॉ. पूर्वा व्यास का प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के समीप आदर्श केन्द्रीय कारागार, कंडा में हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की सात नई योजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें ध्यान कार्यक्रम, टेलीमेडिसिन परियोजना, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, ऑडियो लाइब्रेरी और कविता संग्रह परवाज का विमोचन शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कारागृह में बंदियों का हुनर देखना उनके लिए भावुक कर देने वाला क्षण है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं सतवंत अटवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कारागृह को सुधार गृह में परिवर्तित करने का प्रयास सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि बंदियों के भी विचार और भावनाएं होती हैं। उनके यहां आने का कारण दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उनका समय यहीं खत्म नहीं होता। भविष्य के लिए नई उम्मीदें उनका इंतजार कर रही हैं। राज्यपाल ने उनसे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि बंदियों के यहां आने का जो भी कारण हो, वे यहां सीखने, प्रयोग करने, प्रशिक्षित होने और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुधार गृह है, इसलिए बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को अपनाने से न केवल उन्हें बल्कि समाज को भी लाभ होगा। इस अवसर पर बंदियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने ट्रान्सेंडैंटल ध्यान कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, जिसे कि ट्रान्सेंडैंटल ध्यान संस्थान द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ई-संजीवनी के माध्यम से कारागृहों में टेलीमेडिसिन कार्यक्रम भी शुरू किया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सक बंदियों को ऑनलाइन परामर्श देंगे। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से बंदियों के लिए एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी शुरू किया। वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी धर्मशाला के सहयोग से कारागार विभाग ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वेस्ट अंडर अरेस्ट प्रोग्राम के तहत धर्मशाला में एक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई भी स्थापित की है। प्रदेश के अन्य सभी कारागृहों में भी ऐसी इकाइयां संचालित की जाएंगी। इन इकाइयों में द्विआयामीय रणनीति होगी। बंदियों को कचरे का पृथीकरण करना सिखाया जाएगा और अन्य को अपशिष्ट अपसाइक्लिंग तकनीक जैसे कि हरे कचरे से वर्मीकम्पोस्टिंग और टेट्रा पैक से बोर्ड बनाना सिखाया जाएगा। राज्यपाल ने इस सोसायटी के सहयोग से कारागार में कचरा प्रबंधन प्रणाली की शुरूआत भी की। उन्होंने स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से बंदियों के बच्चों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का शुभारंभ भी किया। विभिन्न कारणों से किताबें न पढ़ सकने वाले बंदियों के लिए एक ऑडियो लाइब्रेरी भी शुरू की गई। इसके उपरांत, राज्यपाल ने कंडा कारागृह में पौधारोपण भी किया। उन्होंने बंदियों द्वारा निर्मित किए जाने वाले विभिन्न विभिन्न उत्पादों की इकाइयों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक कारागृह में एक-एक बैरक को फ्री कारागृह घोषित किया गया है। इनमें पात्र बंदी कारागृह से बाहर जाकर अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने योग्य महिला बंदियों को फ्र्री प्रिजन सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश की अन्य कारागृहों में भी हिमाचल प्रदेश के मॉडल को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को विभिन्न संस्थानों द्वारा सराहा गया है और नौ विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आगामी 3 व 4 दिसंबर को होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के 5 छात्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में जुलाई महीने में बैजनाथ में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भी रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के इन 5 (नक्ष नेगी, साहिल, सम्पन्न वजिर, भविशा सिंघल व अयंतिका चाैहान) छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रूट्स कंट्री स्कूल के प्रबंधक सुनील रोहटा ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल कराटे कोच अनिल जीसटा को इस चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी तथा साथ ही हर तरह की चुनौतियों का सामना करने का सहस देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
** चुराह सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला, कुछ भी मुमकिन ** यशवंत खन्ना ने दमदार तरीके से लड़ा है चुनाव दो बार चुराह से विधानसभा की राह पकड़ने वाले हंसराज क्या तीसरी बार विधानसभा पहुंच पाएंगे ? ये बढ़ा सवाल है। अक्सर चर्चा में रहने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष और चुराह के सिटींग विधायक हंसराज को यहां से भाजपा ने एक बार फिर मैदान में तो उतार दिया, पर चुराह उन सीटों में से एक हो सकती है जहां इस बार बड़े चेहरे धराशाई हो सकते है। हालांकि यहां के क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के लिहाज से हंसराज की जमीनी पकड़ को लेकर कोई संशय नहीं है, लेकिन यदि प्रदेश में सत्ता बदलाव के लिए मतदान हुआ है तो हंसराज भी इस लहर की चपेट में आ सकते है। परिसीमन बदलने से पहले चुराह विधानसभा सीट राजनगर के नाम से जानी जाती थी। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों को जनता ने बराबर का प्यार दिया है। ये वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विद्याधर की सीट रही है और वे तीन बार यहां से विधायक रहे। उनके बाद उनके पुत्र सुरेंद्र भारद्वाज यहां से 2003 और 2007 में विधायक रहे। फिर परिसीमन बदलने के बाद राजनगर सीट का नाम हुआ चुराह और 2012 में हंसराज पहली दफा यहाँ मैदान में उतरे और जीते भी। 2017 में भी हंसराज ने ही रिपीट किया। दोनों मौकों पर उन्होंने सुरेंद्र भारद्वाज को हराया। इस बार हंसराज तीसरी बार भाजपा मैदान में है। उधर दो बार हार का मुँह देखने के बाद इस बार कांग्रेस ने यहां से चेहरा बदल दिया। इस बार कांग्रेस ने एक नए चेहरे यशवंत सिंह खन्ना को मैदान में उतारा है। यशवंत को सीटिंग विधायक के खिलाफ एंटी इंकम्बैंसी और ओपीएस जैसे मुद्दों से तो आशा है ही, लेकिन साथ ही उन्होंने चुनाव भी बेहद मजबूती से लड़ा है। निसंदेह इस बार चुराह में हंसराज की राह आसान नहीं होने जा रही। इस सीट पर बेहद कड़ा मुकाबला है और नतीजे आने का इंतज़ार जारी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले में मतगणना कार्य के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपथिति में मतगणना कर्मचारियों की रैंडमाइजेशन के दौरान डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना 8 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। आज यहां आयोजित बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य 13 केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पादर्शी बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मतगणना में लगे कर्मचारियों की रैंडमाइजेशन आज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए जिलेभर में एक हजार के करीब अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा में किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगेंगे। जिनमें 161 टेबल इवीएम के लिए और 48 टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए स्थापित किए जाएंगे। यह करेंगे गिनती डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक होंगे। वहीं पोस्टल बैलट की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे। उन्होंने बताया कि डाकमत पत्रों की गिनती की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी रहेंगे। प्रत्येक टेबल पर रहेगा एक एजेंट डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हर मतगणना केंद्र के प्रत्येक टेबल में चुनाव लड़ रही राजनीतिक पार्टी का एक ही एजेंट रहेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को अपने एजेंट निश्चित कर उनकी सूचि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अतः सभी एजेंट बिना फोन के ही केंद्रों पर आएं। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। 8 तारीख को सुबह 8 बजे तक स्वीकार होंगे डाक मतपत्र उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा 8 दिसम्बर सुबह 8 बजे तक प्राप्त डाक मतपत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने डाक विभाग को निर्देश दे दिए हैं कि डाक मतपत्र जिस दिन प्राप्त हों उन्हें उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वीरवार को लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा एवं एनएसएस प्रभारी प्रो. ओंकार चंद की अगुवाई में एवं एनएसएस रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कंचन कौशल, एडवोकेट सृष्टि शर्मा ने एचआईवी के कारण फैलाव एवं बचाव के बारे में बात की और बताया कि एचआईवी पॉजिटिव लोगों के खिलाफ कलंक को कैसे मिटाया जा सकता है। यह दिन लोगों के लिए एचआईवी से पीड़ित रोगियों के लिए समर्थन दिखाने का एक अवसर है। साथ ही उन लोगों को याद करने का भी है, जो एड्स से जुड़ी बीमारीयों से अपनी जान गंवा चुके हैं। शानू ने छात्रों को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। समारोह की अध्यक्षता के महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने की। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, डॉ. अर्पित, प्राे. नवित, प्रो. विजय, डॉ. खुशी राम भगत, गगन दीप व मुकेश आदि उपस्थित रहे।
सोलन बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामती में सत्र 2023-24 के लिए एडमिशन शुरू हो गई है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने इस बात की जानकारी दी। स्कूल में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी एडमिशन ले सकते है। स्कूल में बच्चों को हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। साथ भी उन्होंने कहा कि बीएल सेंट्रल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। शिक्षा के साथ साथ स्कूल के छात्रों के लिए अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। बीएल सेंट्रल स्कूल का परिणाम हर वर्ष शत प्रतिशत रहता है। गौरतलब है कि स्कूल के छात्रों ने प्रदेशभर में स्कूल का नाम रोशन किया है। अधिक जानकरी के लिए 94180-29445 इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं बिलासपुर की जिला स्तरीय 30वें बाल विज्ञान सम्मेलन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के बच्चों ने अपना लोहा मनवाया। 30वें बाल विज्ञान सम्मेलन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल से कुल 25 बच्चों ने भाग लिया जिसमे 24 बच्चों ने पुरस्कार अर्जित किए। एक्टिविटी कॉर्नर में सीनियर (अरबन श्रेणी) में कार्तिक शर्मा व जूनियर मैथमेटिक्स ओलिंपियाड (अरबन श्रेणी) में अजय ने उत्तम प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। इसी क्रम में साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में (अर्बन) सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ओशीन, कशिश, भावना तथा प्रज्ञा, (अर्बन) जूनियर वर्ग में सुहानी, रोहिनी, पलक व कामना और (अर्बन) जूनियर वर्ग में शाम्भवी, वैष्णवी, गार्गी, राहत व मनन ने बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। साइंटिफिक मॉडल में भी सोहम और सूरज ने तीसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। अब यह सभी विद्यार्थी जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्तव करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, जूनियर (अरबन श्रेणी) क्विज प्रतियोगिता में पर्णिका और कौशिकी ने दूसरा स्थान व सीनियर (अरबन श्रेणी) क्विज प्रतियोगिता में श्रेयषी व अरुणिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस स्किट प्ले में भी शिवा के छात्रों, भावना, अंश, आर्यन, ऋग्वेद, अर्पिता, प्रियांशी व काजल ने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीता व दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि विद्यालय के इन सभी बच्चों ने तथा उनके अध्यापकों ने सरहानीय कार्य किया तथा अपने विद्यालय अपने अभिभावकों और अपने जिला का नाम रोशन किया है। प्रधानचार्य ने बताया कि यह बच्चे उपमंडल स्तर की सभी प्रतियोगिताओं में सभी स्कूलों में अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए चयनित हुए थे तथा अब जिला स्तर पर चयनित होकर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी अपने जिलें का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य ने इन उपलब्धियों का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, सबंधित साईंस विभाग के सभी अध्यापक, अभिभावकों का सहयोग एवं विशेष रूप से स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। स्कूल प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी अध्यापकों को बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी तथा इसी तरह ही कर्मठ होकर आगे भी नई बुलंदियों को छूने और काम करने के लिए बच्चों तथा अध्यापकों को प्रोत्साहित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हवन-यज्ञ करके किया शुभारंभ अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी करेगी संचालित रोगियों के परिजनों को कम दाम में मिलेगी रहने की सुविधा प्रतिमा रामा। पालमपुर अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थित सराय भवन को जनता को समर्पित किया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व सोसायटी के अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे। इस सराय भवन में 12 कमरे और दो डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में दाखिल रोगियों के परिजनों को सराय भवन में 300 रूपए में कमरा व 100 रूपए में डोरमेट्री में एक बिस्तर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर शांता कुमार ने अन्नपूर्णा सोसायटी के इस प्रयास की सराहना की और इस निर्माण कार्य के लिए सहयोग देने वाले दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के रोगियों के परिजनों को मिलने वाली इस सुविधा की बहुत आवश्यकता थी और यह हर्ष का विषय है कि संचालन अन्नपूर्णा सोसायटी द्वारा बिना किसी लाभ के किया जाएगा। अनपूर्णा सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा ने बताया कि सराय भवन आज से अपने सेवाएं देना शुरू करेगा। निर्माण कार्य के पश्चात इसमें रहने के हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने संस्था की इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग देने वाले समस्त दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष विनय शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ जयदेश राणा, व्यापर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, अन्नपूर्णा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बंटा, मनोज रत्न, सचिव अजय कबीर, कोषाध्यक्ष वरुण खटटर, कार्यकारिणी सदस्य गोपेश शर्मा, सर्वेश अरोड़ा, कार्यालय सचिव, रविंद्र सूद व अनिल पराशर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर एड्स पर जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने एक लघु नाटिका के माध्यम से एड्स जैसी गंभीर वैश्विक समस्या को उजागर किया। इस अवसर पर क्लास 12वीं के छात्र व छात्राओं अंजना, सृजन व शबनम ने एड्स और उसके बचाव व रोकथाम के संबंध में अपने विचार रखे। स्कूल के NSS और स्काउट एंड गाइड के मेंबर्स ने चार्ट्स व पोस्टर बना कर विद्यालय में प्रदर्शित किए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि दिसंबर के माह में एड्स जागरूकता पर अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय शुभ पटोली में मनाया गया विश्व एड्स दिवस। इस उपलक्ष पर पीएचसी सुघ भटोली के डॉ. वरुण शर्मा द्वारा बच्चों को एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी गई। उनके साथ डॉ. पूजा भी उपस्थित रहे। उन्होंने एड्स के रोकथाम और बचाव के बारे में लोगों को बताया। इस उपलक्ष पर सुख भाटोली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पंकज कौशल ने डॉ. वरुण शर्मा पूजा का स्वागत किया, वह बच्चों को संबोधित किया। इसके उपरांत रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. भावना ने बच्चों को एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी। इस उपलक्ष पर प्रोफेसर पंकज कौशल, प्रोफेशन जगन सिंह, डॉक्टर वरुण, प्रो. शिखा राणा व प्रो. भावना उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अब लंपी वायरस का प्रकोप कम होने लगा है और इसे पूरी खत्म करने के लिए पशुपालन विभाग अब बॉर्डर एरिया में सभी पशुओं की कारपेट वैक्सीन करेगा। सोलन जिले में पंजाब-हरियाणा से लगते एरिया में करीब एक लाख पशुओं को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इस एरिया के सभी गौवंशों और भैसों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में अब तक लंपी से 1625 पशुओं की जान गई है। सोलन जिला में अगस्त-सितंबर में लंपी वायरस का कहर बरपाया था। रोजाना करीब 500 मामले सामने आए और 30 पशुओं की मौत हुई है। और अब मामलो में कमी को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुओं को वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया। अब रोजाना 12 से 25 के बीच लंपी के मामले मिल रहे है। इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भारत भूषण ने कहा कि लंपी वायरस से किसानों को बेहद नुकसान हुआ था और भारी संख्या में पशुओं की मृत्यु हुई है। इसलिए अब किसी भी पशु को बगैर वैक्सीन के नहीं छोड़ा जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि पहले की तरह अगर वायरस दोबारा फिर आता है तो किसानों को पशुधन की हानि न हो।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं शहीद विजय पाल स्मारक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं की छात्रा स्वास्तिका ने धर्मशाला में संपन्न हुई। अंडर-14 वर्ग की राज्य स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 'रिद्मिक योगा' में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। स्वास्तिका का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गौरतलब है कि छठी कक्षा की इस नन्ही-सी छात्रा ने जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया था। राज्य स्तर पर बिलासपुर जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां पर इस छात्रा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस तरह इस छात्रा ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि जिला बिलासपुर का भी नाम रोशन किया है। स्वास्तिका की इस उपलब्धि को लेकर उसकी सब जगह प्रशंसा हो रही है। गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटी स्वास्तिका का न केवल अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य, अध्यापकों एवं छात्राओं ने हौंसला बढ़ाया, बल्कि उसके घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय की ही एक अन्य छात्रा मन्नत शर्मा ने भी जूडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ताम्र पदक प्राप्त किया। गौरतलब है कि स्वास्तिका मंडी जिला के बल्द्वाड़ा, जबकि मन्नत घुमारवीं के गलासीं गांव से संबंध रखती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह डोगरा ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि के इन छात्राओं के साथ इनके मार्गदर्शक शारीरिक शिक्षिका रंजना कुमारी व डीपीई पवन शर्मा, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के युवा नेता रघुबीर सिंह बाली ने भी भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। वे लगातार दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया। रघुबीर सिंह बाली पहले दिन इंदौर से संवर तक गए और दूसरे दिन उज्जैन महाकाल तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ 5 मिनट तक उन्होंने बातचीत की और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर फीडबैक भी दिया। इससे पहले अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह शामिल है। AICC सचिव और कांग्रेस पार्टी के नगरोटा बगवां उम्मीदवार आरएस बाली ने कहा कि यह यात्रा भारत की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वे अपने नेता और यात्रा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश से नफरत को खत्म करने की जिम्मेदारी ली है। बाली के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा देश को नफरत, विभाजन और अब तक की उच्चतम बेरोजगारी दर के खिलाफ एकजुट करने के लिए वर्तमान समय का सबसे बड़ा आंदोलन है।
हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। 5 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। इसी के चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले 3 दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिले के लिए जारी किया गया है। जिसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए संभल कर वाहन चलाने की सलाह दी है। घने कोहरे के कारण इन जिलों में विजिबिलिटी काम होगी इसलिए लोगों को बच कर वाहन चलाने की सलह दी गई है। बारिश न होने के करण मैदानी इलाकों में भी ऐसी स्थिति बनी हुए है जो आगामी तीन दिनों तक बनी रहेगी। प्रदेश में बढ़ रही ठंड के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के सबसे गर्म जिले ऊना का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नाहन और पांवआ साहिब को छोड़ प्रदेश के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। और रात में भी ठंड के बढ़ने से शिमला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस , सुंदरनगर और भुंतर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस , धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस , पालमपुर का 6 और सोलन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस , मंडी का 4 और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस, केलोंग और कुमकुमसेरी का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिलावासियों से टी.बी उन्मूलन अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने आग्रह किया कि लोग नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता को आगे आएं और टी.बी मुक्त कांगड़ा बनाने के संयुक्त प्रयासों में सहयोगी बनें। वे बुधवार को डीआरडीए सभागार धर्मशाला में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि क्षय रोग असाध्य रोग नहीं है। इसका पूरी तरह से सफल इलाज किया जा सकता है। रोग की शीघ्र और सही जांच के साथ बिना किसी रुकावट उपचार पूरा करके टी.बी को हराना संभव है। बता दें, साल 2025 तक भारत को पूर्णतः टी.बी मुक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘टी.बी रोगियों को सामुदायिक सहायता-प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ लागू किया है। इसके तहत नि-क्षय मित्र योजना चलाई गई है। नि-क्षय मित्र योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था टी.बी मरीजों को अपनी सुविधा के आधार पर 6 माह, एक साल या 3 साल तक पोषण संबंधी सहायता व मानसिक संबल प्रदान करने के लिए अडॉप्ट कर सकते है। उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा कांगड़ा जिले के सभी हितधारकों को अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आकर मरीजों को न्यूट्रिशन, नैतिक बल व समर्थन प्रदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र के रूप में दी जाने वाली सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली चिकित्सीय सेवाओं एवं सहायता के अतिरिक्त होती है। उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र योजना में कांगड़ा जिले में वर्तमान में सामुदायिक सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाले 1300 टी.बी रोगियों में से 550 रोगियों के लिए नि-क्षय मित्रों द्वारा सहायता की प्रतिबद्धता जताई गई है। नि-क्षय मित्र के रूप में पंजीकरण के लिए नि-क्षय पोर्टल पर एक वेब पेज कम्यूनिटीस्पोर्ट डॉट निक्षय डॉट आइएन बनाया गया है। इस पर पंजीकरण करने पर एक विशिष्ट आईडी मिलती है जिसके अनुसार खंड चिकित्सा अधिकारी या जिला क्षय रोग अधिकारी नि-क्षय मित्र से संपर्क करके उनके साथ सामुदायिक सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाले सक्रिय टी.बी रोगियों की सूची साझा करते हैं। नि-क्षय मित्र उसके अनुसार सहायता का विकल्प चुन सकते है। बैठक में नि-क्षय मित्र पोर्टल 2.0 में पंजीकरण करने, टीबी रोगी को मैप करने, जिला, खंड या स्वास्थ्य संस्थान के सभी टीबी मरीजों या उनमें से कुछ मरीजों को अडॉप्ट करने सहित अन्य संबंधी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी हितधारकों से नि-क्षय मित्र अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस अभियान में अपने साथ जोड़े ताकि इसे और अधिक गति मिल सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कांगड़ा जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाई व्यापक मुहिम की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के. सूद ने टीबी उन्मूलन को लेकर जिले में उठाए कदमों की जानकारी दी। इस मौके इस अवसर पर पीओ डीआरडीए सोनू गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य हितधारक मौजूद रहे।
चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान राहगीर से 862 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश करने की कागजी औपचारिकताएं निपटाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार द्रडडा पुलिस चैकी की टीम ने बुधवार सवेरे पठानकोट एनएच पर तडोली के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान हरीश चंद वासी गांव पुखरयाल पोस्ट आफिस टिकरीगढ तहसील चुराह बताई है। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से चरस खेप की खरीद- फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
राजकीय उच्च विद्यालय त्यामल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी वरुण कुमार का मॉडल साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाडी धर्मशाला आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 119 मॉडल प्रतियोगिता में थे और केवल 11 मॉडल ही राज्य की स्तर पर चयनित हुए हैं। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक सतपाल ने विद्यालय के समस्त स्टाफ, वरुण के माता पिता को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने वरुण के गाइड कपिल देव टीजीटी मेडिकल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेह ढौंटा को भी इस उपलब्धि के लिए सराहा। मुख्य अध्यापक सतपाल ने स्कूल के सभी बच्चों को वरुण की तरह हर एक कंपटीशन में भाग लेने के लिए कहा है ताकि स्कूल और गांव का नाम ऊंचा हो सके।
एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन (1098) चंबा द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकाणी में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसिपल अजय सिंह मुख्य अतिथि जबकि एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्डलाइन कोऑर्डिनेटर कपिल शर्मा व टीम सदस्य काजू राम द्वारा किया गया। चाइल्डलाइन चंबा समन्वयक कपिल शर्मा द्वारा उपस्थित अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों के साथ बाल-संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक संवाद एवं चर्चा की तथा उन्हें चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 द्वारा शोषण के शिकार 0 से 18 वर्ष के बच्चों व कुछ विशेष परिस्थितियों में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के युवक-युवतियों हेतु प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गयी। उन्हें बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। वही वहां उपस्थित सभी बच्चों को सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में भी अवगत करवाया गया साथ ही इस संबंध में अध्यापकों से भी आग्रह किया गया कि वे भी समय-समय पर बच्चों व उनके अभिभावकों को इस संबंध में जागरूक करते रहें। अध्यापकों से यह आवाहन किया गया कि वे बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर देना सुनिश्चित करें।
सीएचसी इन्दौरा को 2018 में सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था। इसकी अधिसूचना भी साथ के साथ हो गई थी मगर अब तक इन्दौरा वासियों को सिविल अस्पताल की सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार परेशान होना पढ़ रहा है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का कोई भी विशेषज्ञ नहीं है। इसके अभाव के कारण लोगों को टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट या फिर सिविल अस्पताल नुरपुर या फिर निजी अस्पताल पठानकोट जाना पड़ता है। अस्पताल के नए भवन निर्माण के लिए भी अभी तक कोई प्रावधान नहीं हो पाया है। 2018 में मुख्यमंत्री के दौरे पर इसे सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था। उसके 4 सालों के बाद 2022 में मुख्यमंत्री के द्वारा इसका शिलान्यास किया गया। लोगों का कहना है कि अगर सरकार चाहती तो 4 सालों में अस्पताल का भवन निर्माण होकर लोगों की सुविधाओं के लिए तैयार हो जाता और लोगों को सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ता।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ट्रेनिंग सेंटर छेब कांगड़ा में स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से मानसिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने किया। अपने शुरुआती संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर गुरु दर्शन गुप्ता ने कहा आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक आम समस्या हो गई है जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आज का युवा वर्ग मानसिक समस्याओं से ज्यादा जूझ रहा है जब बह इन समस्याओं से सामंजस्य नहीं बिठा पा रहा है तो वह या तो मानसिक रोगी बन रहा है। या असमय मौत को गले लगा रहा है। इन सारी समस्याओं से खासकर युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है । ताकि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग मिलकर युवा वर्ग को जागरूक करें। और युवा वर्ग मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा आने वाली किसी भी समस्या का डटकर सामना कर सके। उन्होंने कहा इसके साथ साथ मानसिक रोगियों से भेदभाव को कम करना उनके मनोबल को बढ़ाना तथा इलाज लेने में मदद करना हम हम सबकी जिम्मेवारी है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ अनीता ठाकुर ने आत्महत्या को रोकने व आदत प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही डॉ अभिनव आदित्य ने मानसिक स्वास्थ्य एक्ट 2017 के अनुसार मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य सुविधा व जांच के प्रावधानों की जानकारी दी। डॉ गुरमीत कटोच जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मशाला ने बताया की मानसिक स्वास्थ्य के लिए सरकार ने जागरूकता अभियान तथा कई कार्यक्रम चलाए हैं जिसमें हम सभी को मिलजुल तथा एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि मानसिक रोगी अपने आपको अलग थलग न समझे और उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार हो सके। तथा वह अपनी दिनचर्या ठीक से चलाएं ।जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा की मानसिक स्वास्थ्य खराब होने पर परिवार तथा सभी रिश्तेदारों एवं समाज को बहुत पीड़ा होती है यह पीड़ा को समझते हुए सभी को मानसिक रोगियों से सहानुभूति रखनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने में मदद करनी चाहिए। ताकि वह भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके।
सिविल अस्पताल इंदौरा में क्रसना लैब की ब्रांच शुरू हुई। इस लैब के खुलने से पहले लोगों को निजी टस्ट करवाने के लिए पठानकोट नूरपुर जाना पड़ता था। पर अब क्रसना लैब खुलने से लोगों को काफी राहत राहत मिलेगी। पहले सिविल हॉस्पिटल इंदौरा में 8 से 10 टेस्ट ही हो पाते थे। किंतु अब क्रसना लैब की ब्रांच खोलने से लगभग 130 टेस्ट यहां पर हो सकेंगे। जिनमें से मुख्य सीबीसी, एल एफ टी, आर एफ टी, टी एस एच, विटामिन डी, ईएस आर, सीआरपी, इत्यादि सभी टेस्ट यहां होंगे। फिलहाल अभी सैंपल लेकर टांडा भेजे जाते है और दुसरे दिन टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध हो जाती है। लोगों के लिए यह सभी टेस्ट फ्री उपलब्ध करवाए जा रहे है जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
आज राजकीय महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह 2022 -23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों, विभिन्न गतिविधियों में अनुशासन एवं स्वस्थ सोच के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निकिता एमए प्रथम वर्ष, रश्मि बीएससी तृतीय वर्ष ,अनीता देवी बीकॉम द्वितीय वर्ष और अनिकेत डोगरा बीए प्रथम वर्ष को क्रमशः उपाध्यक्ष, महासचिव और सह सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, कक्षाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न सोसाइटी और क्लबों के प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शिक्षक एवं गैैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे।
बिलासपुर जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों से 80 हजार पावती रसीदें प्राप्त हुई है जिनमें से आज चुनाव गौरव सम्मान का ड्रॉ निकाला जा रहा है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने बचत भवन में चुनाव गौरव सम्मान के रैफरल ड्रा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में ड्रा के माध्यम से तीन परिवारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा जो आगामी चुनावों में निर्वाचन प्रतिष्ठा पथ प्रदर्शक के रूप में जिला बिलासपुर में मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग ने जिला में बनाए गए निर्वाचन आइकॉन द्वारा आज यह ड्रा निकाला गया जिसमें थर्ड जेन्डर बिजली महंत ने झंण्डूता निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय तीन के उपरांत अन्य सात पावती रसीदों का चयन किया। घुमारवीं निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांग आईकॉन विनोद कुमार ने ड्रा के माध्यम से चयन किया। बिलासपुर सदर के लिए हैंण्डबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेह लता ने पावती रसीदों को निकाल कर चयन किया जबकि श्री नयना देवी जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी हेम लता ने चुनाव गौरव सम्मान के परिवार वालों का चयन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में तीन गौरव सम्मानों के चयन के साथ साथ सात अन्य पावतीयों को भी शामिल किया गया है। यदि पहली तीन चयनित पावतीयों में परिवार सदस्यों द्वारा शत प्रतिशत मतदान नहीं पाया गया तो चौथी पावती रसीद को श्रेणी क्रम में शामिल किया जाएगा। इसलिए प्रथम तीन पावतीयों के साथ साथ प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य सात पावतीयों का भी चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के माध्यम से चुनाव गौरव सम्मान में चयनित परिवारों से सम्पर्क कर वांछित जानकारी को एकत्र कर चुनाव गौरव सम्मान परिवारों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत अन्य कार्यक्रमों व गतिविधियों के आयोजन में चुनाव गौरव सम्मान भी प्रमुखता के साथ शामिल किया गया था।
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत वनकाटुओं ने चंदन के पेड़ों को अपना निशाना बनाया है। बाड़ी मझेड़वां के निवासी विजय सिंह ठाकुर ने चंदन के पेड़ की चोरी पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाड़ी मझेडवां के टिकरू घासणी व बगीचादार जमीन से चंदन के चार पेड़ कटे हुए है जबकि 3 पेड़ों को जगह-जगह से काटने की कोशिश की गई है, लेकिन वनकाटु उन्हें काटने में सफल नहीं हो पाए है। पुलिस द्वारा पैमाइश करने पर एक चंदन के पेड मुंड से मोटाई 25 इंच , एक पेड़ की मोटाई मुंड से 26 इंच, एक पेड़ की मोटाई मुंड से 26 इंच व एक पेड़ की मोटाई मुड से 25 इंच पाई गई। इनके तने की लकड़ी को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीन अन्य पेड़ों को काटने की कोशिश की है। अब वह पेड़ भी सूखने की कगार पर खड़े हो गए है। उन्होंने पुलिस से वनकाटुओं का पता लगाकर गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। बिलासपुर जिला में चंदन के पेड़ों का काटने का मामला पहला नहीं है। इससे पूर्व भी बिलासपुर के चंगर में कई चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल चुकी है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं थाना पुलिस में व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में शाम 4:00 बजे बेहद गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। हर हिमाचली व देशवासी के लिए यह गौरवमई क्षण होंगे, इसके साथ ही अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद 2 दिसंबर को विकास नई जिंदगी की शुरुआत भी करने जा रहे है डॉ प्रीति के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगेऔर 5 दिसंबर को वह अपने पैतृक गांव में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे नए जिंदगी कि शरुआत करेंगे। लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में नशा लगातार विकराल रूप धारण करता जा रहा है। आए दिन प्रदेश में अलग अलग क्षेत्रो से अवैध नशे के मामले सामने आते रहते है। राजधानी शिमला का ऊपरी क्षेत्र में नशे से अछूता नहीं है। इसलिए इसके निवारण के लिए सरकार, प्रशासन व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर नशा निवारण के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों कर रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोटखाई की ग्राम पंचायत बाघी में नशा निवारण सबंध में एक आम सभा का आयोजन किया गया। नशा निवारण के सबंध में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य रूप से डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा, एसएचओ कोटखाई बलदेव ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान ग्राम पंचायत बाघी में पँचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल सदस्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाघी के कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चे, स्कूल अध्यापक सहित पँचायत रतनाड़ी के पँचायत प्रधान, उपप्रधान सहित दोनो पंचायतों के स्थानीय लोगो ने भाग लिया। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए लोगों व बच्चों को नशे के बारे में जागरूक किया और क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए जनता से पूर्ण सहयोग की अपील की।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के सभागार में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर परिषद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एनएसएस एवं अधिवक्ता हिमाचल प्रदेश की इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में चिंतन का विषय 'राष्ट्र में संविधान का अवदान' निर्धारित था। इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन जिला कांगड़ा हिमांशु मिश्रा ने प्राचीन एवं नवीन को संविधान का बल बताया। हमें मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों का भी बहुत करवाया गया। विशिष्ट व्याख्यान में अभिषेक पाधा अधिवक्ता ज्वालाजी से उपस्थित होकर संविधान को धर्म का मूल बताते हुए उसके वास्तविक रूप से परिचित करवाया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मुकेश शर्मा एवं डॉ मनोज्ञा ने किया। सभी अतिथियों के प्रति स्वागत डॉ मुकेश शर्मा ने व धन्यवाद डॉ मनीष सरोच ने ज्ञापित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने कहा कि हमारा संविधान विश्व में एकमात्र विधान इस कारण से है। क्योंकि वह धर्म से पूर्ण रूप से रक्षित है और जब तक हमें वास्तविक धर्म का ज्ञान रहेगा संविधान विविध चलता रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. हरिओम एवं विभिन्न विभागों के आचार्य गणों के साथ अधिवक्ता संघ देहरा के सम्मानित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने सर्दियों के दौरान जिला में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संभावित हिमपात एवं इसके चलते उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने और प्राकृतिक आपदा के बेहतर प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्दियों के मौसम में भारी हिमपात व उससे होने वाले नुकसान की स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को शीतऋतु में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर जन-धन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पूर्व प्रबंध करने और सभी अधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा है। डॉ. निपुण जिंदल ने पूर्व तैयारी के तौर पर हिमपात वाले क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के पर्याप्त भंडारण व उपलब्धता सुनिश्चत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामान्यतः जिला का बड़ा एवं छोटा भंगाल क्षेत्र व मैकलोडगंज क्षेत्र हिमपात से प्रभावित होता है। इन क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के पर्याप्त भंडारण और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरी मशीनरी तैयार रखी गई है। हर समय उपलब्ध रहेगा आपातकालीन संचालन केंद्र डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि आपात स्थिति में लोगों को हर सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक स्थायी आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किया गया है। 24 घंटे क्रियाशील रहने वाले इस संचालन केंद्र का फोन नम्बर 1077 है। उन्हांेेने सभी उपमंडल कार्यालयों में भी आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित करने एवं उन्हें सुचारू बनाने को कहा। सभी एसडीएम को दिए आवश्यक निर्देश डॉ. निपुण जिंदल ने इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों सहित सभी लोगों को खराब मौसम में ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने व ट्रैकिंग न करने को लेकर उपयुक्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों और टूरिस्ट गाइड्स का भी इसमें सहयोग लें। उन्होंने सभी उपमडलाधिकरियों को अपने यहां आपदा प्रबंधन को लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं एवं राहत बचाव कार्यों में उपयोग आने वाले यंत्र व उपकरणों की पूरी व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को भारी बर्फबारी के दौरान प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर ‘आपदा मित्र’ के तौर पर प्रशिक्षित लोगों की सेवाएं लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में आपदा मित्र की उपलब्धता को लेकर पहले ही सूची बना लें, ताकि आवश्यकता पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने जल शक्ति विभाग और अग्निशमन विभाग को जिला में फायर हाइड्रेंट्स की मैपिंग करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी की स्थिति में रास्ते बहाल करने व अन्य प्रबंधों के लिए मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मैकलोडगंज क्षेत्र में किसी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दल को रोप वे के माध्यम से भेजने को लेकर पूर्व तैयारी रखने को कहा। यह रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सभी उपमंडलों के एसडीएम, आरएम धर्मशाला राजन कुमार, होम गार्ड के कमांडैंट सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आलाेक। कुल्लू अग्निकांड प्रभावितों की मदद के लिए नव ज्योति महिला मंडल चेष्टा आगे आया है। महिलाओं ने मंगलवार को तिचि गांव पहुंचकर प्रभावितों को राहत सामग्री और राशि प्रदान की है। महिला मंडल की ओर प्रभावित परिवारों को दो माह का राशन और 11,500 रूपए राहत राशि दी गई। महिला मंडल की प्रधान नारकली ने कहा कि आपदा की चपेट में कोई भी आ सकता है। ऐसे में प्रभावितों की मदद करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान सचिव मीरा ठाकुर, उपप्रधान हिरामणि, रैना, डोलमा, रामदेई, पुष्पा, टीचा, निलामणि, निर्मला ठाकुर, कली, पूजा, अर्मिला, शारदा, गुड्डी देवी व दुर्गा आदि उपस्थित रही।
आलाेक। कुल्लू जिला कुल्लू के खोखण गांव के राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारिका ठाकुर जल्द ही मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे। इस चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हो गया है। चैंपियनशिप में चयन होने पर उन्होंने अपनी प्रैक्टिस के लिए समय बढ़ा दिया है और कड़ी मशक्कत में जुट गए हैं। अंतरारष्ट्रीय चैंपियनशिप में द्वारिका ठाकुर 3 और 4 दिसंबर को 200, 400, 3000 मीटर वाक तथा 3000 मीटर वर्ग दौड़ में भाग लेंगे। बता दें कि द्वारिका ठाकुर इससे पहले जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल जीतकर अपने जिला व प्रदेश का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर और चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वापस नहीं आने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन पर गड़बड़ी करने की आशंका जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि देवभूमि के जो कर्मचारी प्रदेश से बाहर सेना, ITBP तथा अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। जिन कर्मचारियों ने चुनाव में ड्यूटी दी है, उनको भेजे गए पोस्टल बैलेट वापस नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आशंका जताई कि OPS के कारण हिमाचल का कर्मचारी भाजपा के खिलाफ है। इस वजह से जानबूझकर से पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में देखने को मिला, जहां पर 40 से अधिक पुलिस कर्मियों के पोस्टल बैलेट गुम हुए हैं। अन्य उपमंडलों में भी ऐसा ही होने की संभावना है। देवेंद्र बुशहरी ने बताया कि इलेक्शन कमीशन द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को 59,728 डाक मत पत्र जारी किए गए थे। 2 दिन पहले तक केवल 32,177 डाक मत पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को वापस मिले हैं। सैन्य कर्मियों के लिए जारी 67,559 डाक मतपत्रों में से केवल 15,099 ही वापस मिले हैं, यानी लगभग 34 प्रतिशत पोस्टल ही वापस मिले हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे, सरकार बनने पर की जाएगी कार्रवाई बुशहरी कांग्रेस महासचिव ने पोस्टल बैलेट मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि 8 दिसंबर के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से आग्रह किया कि पोस्टल बैलेट को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जोगिंद्रनगर। क्रान्ति सूद माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर में डीसी मंडी अरिंदम चौधरी द्वारा मंगलवार को अटल टिंकरिंग लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन आरसी गुलेरिया निदेशक मनोज ठाकुर व एडवाइजरी कमेंटी के हेड कर्नल आरसी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों द्वारा डीसी को मॉडल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि वे सभी बच्चों को उनके स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इस लैब के स्कूल में खुले से जहां बच्चों को बहुत से विषयों को समझने में आसानी होगी। वहीं, अध्यापकों को भी बच्चों को पढ़ाने में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने सभी बच्चों से नशे व सोशल मीडिया से दूर रहकर अपनी शिक्षा की ओर एकाग्र रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान भी किया।
हिमाचल प्रदेश के सभी इलाकों में दो दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पिछले कल भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.5 ,ऊना तापमान 27.7, कांगड़ा, धर्मशाला और हमीरपुर में 24.0 तथा शिमला में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.6, कल्पा में 1.6, मनाली में 2.2, भुंतर में 2.4, सुंदरनगर में 2.6, मंडी में 4.1, हमीरपुर में 4.9, सोलन में 5.1, ऊना में 5.5, शिमला में 8.4 और धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
साहित्यकार केएल वैद्य को सोभा सिंह कला सम्मान तीन दिवसीय सोभा सिंह कला महोत्सव अंद्रेटा में संपन्न प्रतिमा राणा। पालमपुर कला ग्राम अंद्रेटा में तीन दिवसीय सोभा सिंह कला महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। पंजाब के जगराओं के गुरप्रीत सिंह मानकू द्वारा सोने और प्राकृतिक पिगमेंट में लघु चित्रों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश में उनकी पहली प्रदर्शनी है, जहां कला के प्रशंसक एक माह तक प्रसिद्ध कलाकार के विजयनगर (कर्नाटक) और कांगड़ा कलम शैली को एकीकृत कर तैयार किये देवताओं, गुरुओं और रागों का चित्रण देख पाएंगे। महोत्सव में कला पारखी केएल वैद्य को सोभा सिंह कला पुरस्कार से सम्मानित करते हुए कलाविद किशोरी लाल वैद्य की बेटी सोनिया बहल व दामाद विजेंद्र बहल को प्रशस्ति पत्र, शॉल, टोपी और 21000 रुपए प्रदान किए गए। साथ ही ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और ग्रामीण महिलाओं को उनके पारंपरिक शिल्प कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया। सरदार सोभा सिंह के प्रसिद्ध चित्रों पर अठारह दृश्य कार्ड का एक सेट भी जारी किया गया। कलाकारों, छात्रों, शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सोभा सिंह मेमोरियल आर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष मुख्य अतिथि केजी बुटेल, ने प्रसिद्ध कलाकार सोभा सिंह द्वारा चार दशकों की रचनात्मक कला को कला गांव में अंतरराष्ट्रीय कला मानचित्र पर लाने को याद किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी संकट के इस दौर में संत कलाकार के गुणों को आत्मसात करने और उनके कला जीवन दर्शन 'ग्रो मोर गुड' का प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्हें सोभा सिंह कलाकार द्वारा अमूल्य चित्रों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए दिवंगत कलाकार के परिवार की सराहना की। सोसायटी के महासचिव डॉ हृदय पॉल सिंह ने बताया कि तीन दिनों के कला उत्सव के दौरान, आगंतुकों और पर्यटकों ने पारंपरिक खाद्य पदार्थों का आनंद लिया और लघु चित्रों और स्थानीय लोक कलाओं पर पारस्परिक व्याख्यान में भाग लिया। ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त किए और गुणवत्तापूर्ण शिल्प कार्य के लिए स्वयं सहायता प्रदान की गई। चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलसचिव संदीप सूद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बीबी गुरचरण कौर, जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा, कृषि विभाग के पूर्व निदेशक जेसी राणा, कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रसार शिक्षा निदेशक डाक्टर मधुमीत सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक कला महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा विजेता स्कूली बच्चों के लिए आयोजित ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा विजेता और सरदार सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में छठीं से 12वीं और 9वी से 12वीं कक्षाओं के दो वर्ग बनाए गए थे। छठीं से आठवीं के वर्ग में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा की प्राची कटोच पहले, सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा की सेजल दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के कुनाल तीसरे और न्यूग्ल पब्लिक स्कूल की प्राची शर्मा व शिवालिक रैडीयस स्कूल पंचरूखी के हर्षित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ वर्ग में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा की अरिदम ठाकुर पहले, सरदार सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा के रजनीश डोगरा दूसरे, राजकीय उच्च पाठशाला टटैहल की नम्रता तीसरे और शिवालिक रेडियस पब्लिक स्कूल पंचरूखी की काजल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला। नवदुर्गा स्वयं सहायता समूह की ननद-भाभी के बनाए पारपंरिक खाद्य पदार्थोे के स्टॉल को कला महोत्सव में पहला पुरस्कार मिला। इसी प्रकार बांस के सामान को लेकर आने वाले राधेश्याम स्वयं सहायता समूह छत्तर को दूसरा, बांगड़ घास से बनाए उत्पादों को लेकर आने वाले शुभ लाभ स्वयं सहायता समूह सलेहरा को तीसरा स्थान मिला। महोत्सव में कैलाश स्वयं सहायता समूह बघानी, हरे कृष्णा स्वयं सहायता समूह छत्तर, निपुण नारियां, महिला शक्ति, नारी शक्ति, गीता स्वयं सहायता समूह अंद्रेटा, प्रगति स्वयं सहायता समूह चुधरेहड़, जागृति स्वयं सहायता समूह, विजय अवस्थी व वंदिता व्यास को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व रंजीत ठाकुर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर व दिशिता शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की हमें बड़े गर्व की बात है की गुंजन ठाकुर ने बिलासपुर में 26 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के डिसकस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिला के नाम किए, जिससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद स्पर्धा के लिए हुआ है। साथ ही राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 26 नवंबर से 29 नवंबर तक धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की दिशिता शर्मा ने भी शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त कर सोलन जिला व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से आयोजित राज्य सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की गुंजन ठाकुर और दिशिता शर्मा ने अपना परचम लहराया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा जयसिंहपुर कि ग्राम पंचायत वालकुंजा के सचिन कुमार पुत्र सरवन कुमार का चयन राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राजस्थान के उदयपुर में 3 दिसंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप नारायण सेवा संस्थान, डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया व व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग प्लेयर्स को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता को राजस्थान रॉयल स्पौंसर कर रही है, जिसमें हिमाचल की टीम ने पहले मैच में उड़ीसा की टीम को हराकर इस प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की। राजस्थान में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
विंटर सीजन शुरू होते ही हिमाचल की तरफ टूरिस्टों की आवाजाही बढ़ने लगती है। इसी दौरान होटलो में भी एडवांस बोक्किंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस महीने 50 परसेंट एडवांस बुकिंग होटलों में हो गई है, जिनमें HPTDC में 40% और प्राइवेट होटल में 60% तक बुक हो गए है। वहीं HPTDC के होटल्स में बुकिंग के लिए 14 दिसंबर तक 20% और प्राइवेट होटल्स 25 से 30% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। टूरिस्ट 25 दिसंबर तक अच्छी बर्फ़बारी की उम्मीद में हिमाचल का रुख कर रहे है। और ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी के दौरान मनाली, मैक्लोडगंज, शिमला, नारकंडा और कुफरी के होटलों में ज़्यादा बुकिंग हो रही है। क्रिसमस और न्यू ईयर तक हिमाचल प्रदेश में 90% तक एडवांस बुकिंग होगी। वहीं HPTDC के जनरल मैनेजर अशनी सोनी ने कहा कि 2 साल तक कोरोना के कारण से विंटर सीज़न में कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन इस बार कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अभी तक पिछली बार से 4% ज्यादा टूरिस्ट हिमाचल का रुख कर चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। चंबा 9 दिन बाद भी चमेरा जलाशय में बाइक सहित लापता युवक का सुराग नहीं लग पाया है। 15 नवंबर को अभिषेक भलेई में अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से घर जा रहा था, उसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर चमेरा जलाशय में गिर गई थी, मंगलवार को गोताखोर दोबारा युवक की जलाशय में तलाश शुरू करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं चिट्टा खरीदने के लिए पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपए की शराब को 25,000 रुपए में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया। युवकों ने चिट्टा खरीदने के लिए पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपए की शराब को 25,000 रुपए में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया। जब यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़े तो चिट्टा नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़े। यह खुलासा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की तहसील भराड़ी के लदरौर में शराब के ठेके से हुई चोरी की वारदात की छानबीन में हुआ है। 30 अक्तूबर की रात को लदरौर में शराब के ठेके से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 30 पेटियां चोरी की गईं। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें पता लगा कि चोरी की शराब को ले जाने के लिए एक टैंपाे का इस्तेमाल किया गया। टैंपाे मालिक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार टैंपाे को मांग कर ले गया था। रिश्तेदार और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया, तो चोरी की सारी गुत्थी सुलझ गई। आरोपी युवकों ने बताया कि वे चिट्टे के आदी हैं। चोरी करने से पहले उन्होंने ठेके के पास ही 15 मिनट बैठ कर चिट्टे का नशा किया फिर ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शराब को टैंपाे में ले जाकर मंडी में एक व्यक्ति को 25,000 रुपए में बेचा। इस रकम से चिट्टा खरीदा और तीन दिन उसका नशा किया। भराड़ी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि जब इन युवकों को पुलिस रिमांड पर लिया गया, तो ये युवक रिमांड की पहली रात को चिल्लाने लगे। चिल्लाने के बारे पूछा, तो उन्होंने बताया कि चिट्टा नहीं मिलने के कारण उनका बदन टूट रहा है। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां उन्हें इंजेक्शन लगे, तब जाकर उन्होंने रिमांड की अवधि पूरी की।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चुने गए दिव्यांग क्रिकेटर सन्नी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों में हार मान जाते हैं, लेकिन जिला कांगड़ा की तहसील डाडासीबा स्थित गांव त्यामल के 35 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर खिलाड़ी सन्नी पुत्र सतपाल का चयन उदयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है, जो कि क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सन्नी 55 पर्सेंट अपंग है सन्नी के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा माता आंगनवाड़ी सहायिका है, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद भी सन्नी ने अपनी मेहनत के बल पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। सन्नी की आय का कोई भी साधन नहीं है। दिसंबर 2021 में धर्मशाला में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी सनी ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, बेंच प्रेस मैं नंबर तो था, 200 मीटर व्हील चेयर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
** त्रिकोणीय मुकाबले में मोहन लाल ब्राक्टा जीत को लेकर आश्वस्त रोहड़ू विधानसभा सीट, वो सीट है जो वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि के नाम से जानी जाती है। रोहड़ू सीट पर हमेशा वीरभद्र सिंह का प्रभाव रहा है। बीते चालीस वर्षों में भाजपा यहां सिर्फ एक बार जीती है, वो भी केवल 2009 के उपचुनाव में। आज भी इस सीट पर स्व वीरभद्र सिंह से बड़ा और असरदार कोई नाम नहीं दिखता। अब उनके बाद उनके परिवार के लिए भी रोहडू वालों के दिल में विशेष स्थान दिखता है। निसंदेह वीरभद्र फैक्टर अब भी रोहड़ू में बड़ा असर रखता है और कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा होलीलॉज के बेहद करीबी माने जाते है। ऐसे में जाहिर है कि इस बार भी वीरभद्र फैक्टर यहां ब्राक्टा के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। भाजपा से शशि बाला एक बार फिर मैदान में है, लेकिन इस बार भी उनकी डगर कठिन नज़र आ रही है। उधर बतौर निर्दलीय मैदान में रहे राजेंद्र धीरटा की परफॉर्मेंस पर भी इस बार निगाह रहेगी। बड़ा दिलचस्प है रोहड़ू का इतिहास: रोहड़ू का इतिहास बड़ा दिलचस्प रहा है। यहां वीरभद्र सिंह ने 1990 से लेकर 2007 तक लगातार पांच बार जीत दर्ज की। इसके बाद ये सीट आरक्षित हो गई और वीरभद्र ने 2012 का चुनाव शिमला ग्रामीण से लड़ा। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र आरक्षित होने के बाद कांग्रेस ने यहां मोहन लाल ब्राक्टा को टिकट दिया और वे रिकार्ड मत लेकर जीते। 2017 में भी रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा की ही जीत हुई। बीते चालीस साल में भाजपा यहां सिर्फ एक बार जीती है, वो भी केवल 2009 के उपचुनाव में। दरअसल 2009 के लोकसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह मंडी से जीतकर सांसद बन गए और रोहड़ू में उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में भाजपा में खुशीराम बालनाहटा विजयी रहे थे। उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनजीत सिंह ठाकुर को हराया था, पर उपचुनाव के दौरान लोगों से किए वादे भाजपा पूरा नहीं कर सकी और 2012 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले खुशी राम बालनाटाह तथा उनके समर्थकों ने भी भाजपा से किनारा कर लिया। अब इस बार फिर रोहड़ू में भाजपा की राह मुश्किल दिख रही है। मोहन लाल ब्राक्टा को लेकर क्षेत्र में कोई ख़ास एंटी इंकम्बेंसी भी नहीं दिखी है और यदि इस बार फिर वीरभद्र फैक्टर चलता है तो जाहिर है कि इसका सीधा लाभ ब्राक्टा को मिल सकता है। बहरहाल रोहड़ू में किसकी जीत होती है इसके लिए 8 दिसंबर का इंतजार है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को लेकर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे आरंभ होगी। कांगड़ा ज़िला में मतगणना को लेकर पुख्ता प्रबंध करने को प्रशासन ने कमर कस ली है। मतों की गिनती से जुड़ी तैयारियों को लेकर कवायद और तेज की गई है। इसी कड़ी में उपायुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला के सभी निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया और मतगणना केन्द्रों की समुचित व्यवस्था सहित मतों की गिनती से जुड़े सभी इंतजामों को लेकर अहम दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतों की गिनती के लिए 5 दिसंबर तक मतगणना केंद्र पूरी तरह तैयार कर लें। वोटों की गिनती की संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो। सभी अधिकारी चुनाव आयोग की मतगणना से जुड़ी नियमावली को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की दुविधा न रहे। मतगणना के लिए ली जाएगी लगभग 1000 कर्मियों की सेवाएं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के लिए जिले में करीब 1000 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। मतगणना कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को रखी गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा मतगणना प्रबंधों को लेकर पूछे सवालों के जवाब देकर शंका समाधान भी किया। इससे पहले निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर मतगणना प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। ये रहे उपस्थित कार्यशाला में एडीएम रोहित राठौर, एएसपी बद्री सिंह और पुनीत रघु,जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, मतगणना केंद्राें की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार संजय कपूर सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
**त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के सामने सीट बचाने की चुनौती इंदौरा वो सीट है जहाँ एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा -कांग्रेस दोनों की धुकधुकी बढ़ाई हुई है। इस सीट से भाजपा के बागी मनोहर धीमान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है और इसमें कोई संशय नहीं है कि इसका असर दोनों तरफ के परंपरागत वोट पर भी दिख सकता है। यानी यहाँ त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। इंदौरा उन सीटों में से एक है जहाँ भाजपा ने इस बार भी महिला चेहरे को मैदान में उतारा है। भाजपा ने फिर मौजूदा विधायक रीता धीमान को टिकट दिया, हालाँकि भाजपा के इस फैसले के खिलाफ मनोहर धीमान ने मोर्चा खोल दिया और निर्दलीय मैदान में उतर गए। दरअसल इंदौरा में 2012 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मनोहर लाल धीमान ने जीत हासिल की थी और दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार कमल किशोर थे। जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी उम्मीदवार रीता धीमान रही थी। 2012 में जीत के बाद मनोहर लाल धीमान कांग्रेस के एसोसिएट विधायक रहे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव के करीब 6 माह पूर्व मनोहर भाजपा में शामिल हो गए। तब मनोहर धीमान ने भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने रीता धीमान पर ही दांव खेला। तब किसी तरह भाजपा ने मनोहर को मना लिया था। नतीजन कांग्रेस के कमल किशोर को हरा कर रीता धीमान ने इस सीट पर जीत दर्ज की। इस बार फिर भाजपा ने मनोहर को टिकट नहीं दिया लेकिन इस दफा पार्टी बगावत साधने में नाकामयाब रही और नाराज हो कर मनोहर धीमान भी बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे है। पिछ्ले दो चुनावों में अंतर्कलह के कारण कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, जबकि इस बार अंतर्कलह और बगावत के मर्ज से भाजपा ग्रस्त दिखी है। रीता धीमान को लेकर क्षेत्र में एंटी इंकम्बैंसी भी दिखती रही है। अब बगावत के साथ -साथ एंटी इंकमबैंसी ने यहाँ भाजपा की परेशानी जरूर बढ़ाई है। इस बीच कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस ने भी इस बार टिकट बदल कर मलेंद्र राजन को मैदान में उतारा है। मलेंद्र राजन ने 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालाँकि तब उनकी जमानत तक नहीं बच पाई थी। पर तब से अब तक निसंदेह मलेंद्र राजन इस क्षेत्र में मजबूत जरूर हुए है। उधर भाजपा की बगावत का लाभ भी कांग्रेस को मिल सकता है। बहरहाल इस त्रिकोणीय मुकाबले में किसी को कम नहीं आँका जा सकता। इंदौरा में कांग्रेस को भाजपा की बगावत से आस है, तो मनोहर को साहनुभूति से। ऐसे में क्या भाजपा इस सीट को बचा पायेगी, फिलवक्त ये बड़ा सवाल है।


















































