मंगलवार को शुरू हुए एससीईआरटी सोलन में राज्य स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता में पहले दिन हिमाचल की नौ टीमों ने अपने पारंपरिक लोक गीतों और नृत्य से लोगों को कई विषयों पर जागरूक किया। इसमें जिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छोटा शिमला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान टीम ने पर्यावरण विषय पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अब यह टीम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में सिरमौर के सराहां छात्रा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि जिला किन्नौर केकोठी स्कूल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और चंबा की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्या रीटा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति के माध्यम से किसी भी विचार को ज्यादा प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकते है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आरकेएमवी इकाई ने शिमला से सटे कस्बे मल्याणा के समीप जरुरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए। प्रदेश में बढ़ रही ठंड को देखते हुए छात्र संगठन ने यह कदम उठाया है। इस मौके पर छात्र संगठन एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे।उनके अलावा महाविद्यालय आरकेएमवी में एन एसयूआई की छात्रा कार्यकर्ता ममता, माही, सुमन, रिया, काजल, मन्नत इत्यादि मौजूद रही। एसयूआई प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा ने कहा कि प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश में बहुत सारे जरूरतमंद लोग रहते है। ऐसे में हर व्यक्ति को या सामाजिक संगठन को अपने स्तर पर जितना हो सके जरूरतमंदों लोगो की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी प्रदेश है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है, हिमपात होता है, ऐसे में सर्दियों के समय में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों की बेहद आवश्यकता होती है।
चम्बा जिले के भरमौर में स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 नंबवर 2022 को बंद हो जाएंगे। धार्मिक परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट 30 नंबवर को दोपहर पूजा अर्चना करने के बाद बंद कर दिए जाते है व अगले वर्ष वैशाख (अप्रैल) मास की संक्रांति वाले दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलते है। उत्तर भारत में एकमात्र भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय स्वामी का यह मंदिर जन-जातीय क्षेत्र भरमौर की पंचायत कुगती तहसील भरमौर में स्थित है। और लोग बड़ी आस्था के साथ इस मंदिर के दर्शन करने के लिए दूर दूर से आते है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 व 25 नवम्बर, (दो दिन) को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, समलेच, शराणू, नगाली, सुमती, चेवा, बड़ोग, बारा, करोल, कोरों-कैंथड़ी, लघेचघाट, पाॅवर हाउस रोड़, पोस्ट ऑफिस सपरुन, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज़ 1 और 2, रबोन, एससीईआरटी, निगम विहार, दयोंघाट, पडगल, काईलर, दयोठी, तार फैक्टरी, घट्टी, लवीघाट, डोमीनोज़, सपरुन गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने के अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वर्ष 2023 तक इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त कर हिमाचल देश का पहला आदर्श राज्य बनकर उभर सकता है, जो हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। राज्यपाल आज राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र, शिमला में हिमाचल प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर को क्षय मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया था और वर्ष 2025 तक देश को क्षय मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर क्षय मुक्त भारत अभियान सराहनीय तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप हिमाचल वर्ष 2023 तक क्षय मुक्त राज्य का लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के मामले में देश में हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। राज्यपाल ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में इस विषय पर बैठकें की हैं। उन्होंने मरीजों को व्यक्तिगत रूप से अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को व्यक्तिगत रूप से अपनाने से उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार होता है और उन्हें ज्यादा मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान सभी रोगियों को निःक्षय मित्र के माध्यम से सामुदायिक सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कॉर्पाेरेट, व्यक्तिगत, राजनेता, गैर सरकारी संगठन, नागरिक, समाज और अन्य लोग निःक्षय मित्र की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को इसकी बारीकी से निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पंजीकरण के तुरंत बाद सभी टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस अभियान में शामिल हैं और रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं को जोड़कर इस कार्य में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री क्षय मुक्त भारत अभियान के माध्यम से मरीजों की पहचान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों को अपनाने की जिम्मेदारी किसी एक विशेष वर्ग की नहीं बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया। राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम (एनएलसीपी) की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कार्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य कुष्ठ रोग के मामलों का प्रारंभिक चरण में पता लगाना और रोगियों को अपंगता से बचाने के लिए उन्हें शीघ्र निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक चरण में रोग की जांच से सामुदायिक स्तर तक बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। यह व्यक्ति वार्डनं०7, बोहन, डाकघर व तहसील ज्वालमुखी का रहने वाला है। आरोपी बोहन में मीट-अंडा की दुकान चलता है। दरअसल पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की दुकान की तलाशी ली। दुकान की तलाशी के दौरान मौके पर 6 बोतल सन्तरा देसी शराब मार्का बरामद की गई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरसलूही में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिवर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पांचवें दिन एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्कूल परिसर की सफाई की गई व पीर बाबा को जाने वाले रास्ते की सफाई भी की गई। दोपहर के भोजन के बाद रिसोर्स पर्सन स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान संजीव कुमार द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों को नशे से कैसे मुक्त रहा जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर दिनेश ठाकुर एनएसएस प्रभारी वपरमजीत डीपी सर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उम्मीदवार के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जोड़ा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी तथा विजयी उम्मीदवारों के विजय जुलूस का खर्च भी उनके व्यय खाते में जुड़ेगा। आदित्य नेगी ने कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक तथा अकाउंटिंग टीमें मतगणना से एक दिन पूर्व ड्यूटी पर तैनात रहेंगी तथा विजय जुलूस के खर्च पर निगरानी रखेंगीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के उपरांत अलग-अलग वस्तुओं के दाम पहले से ही निर्धारित किए हैं, जिसके हिसाब से व्यय का आकलन किया जाएगा। बैंड अथवा ढोल के लिए 1000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रति फूलमाला के रेट 35-70 रुपए तक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही मिठाईयों के दाम भी पहले ही निर्धारित हैं। विजयी जुलूस में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे कि झंडे, बैनर, गाड़ी इत्यादि का खर्च भी उम्मीदवार के खर्च में जोड़ा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने कहा कि मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी तैयारियां कर रहे हैं और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी से सहयोग की आशा है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा अपने संबद्ध महाविद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में महाविद्यालय द्वारा गठित निरीक्षण कमेटी जिसमें डॉ राजेश शर्मा, डॉ राकेश शर्मा तथा डॉ स्वदीप सूद, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ढलियारा द्वारा 23 नवंबर को बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे महाविद्यालय भवन, कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम तथा महाविद्यालय द्वारा गठित विविध क्लब कमेटी जैसे आइक्यूएसी रोवर रेंजर करियर गाइडेंस सेल इत्यादि की जांच की गई। इस जांच कमेटी ने विद्यार्थियों से संवाद करके उन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों विस्तार से बात की। इस कमेटी के सर्वसवा डॉक्टर राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया और साथ ही आश्वस्त किया कि उनसे जुड़ी हुई महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें पूरा करवाने में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की तरफ से विशेष सहयोग किया जाएगा। इस जांच कमेटी का कार्यावहक प्राचार्य प्रो जतिंदर कुमार के द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रो रामपाल, प्रो दविंदर सिंह कार्यालय लिपिक रामदयाल उपस्थित रहे।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव एवं सिरमौर जिला के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गत दिन सेक्टर-19, चंडीगढ़ स्थित जनगणना निदेशालय में बनाई गई ‘‘जनगणना गैलरी एवं सूचना कीऑस्क’’ का दौरा किया। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि संयुक्त सचिव, भारत सरकार एवं निदेशक, जनगणना निदेशालय (पंजाब एवं चंडीगढ़) डॉ. अभिषेक जैन ने जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में अपनी तरह की यह पहली जनगणना गैलरी है जहां जनगणना आरम्भ होने से लेकर पिछले 150 वर्षों की सारी जानकारी उपलब्ध है। इस गैलरी में एक ही स्थान पर जनगणना संगठन की सभी गतिविधियों (जनगणना, मानचित्र, सीआरएस, एसआरएस, डीडीयू, डीसीएचबी, पुस्तकालय, प्रसार आदि) के लिए समाधान है, जो कि आने वाली जनगणना में जागरूकता लाने में सहायक होगी। निदेशक जनगणना ने अधिकारियों को बताया कि जनगणना अब स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम का एक हिस्सा बन गई है और यह ‘‘जनगणना गैलरी और सूचना कियोस्क’’ उन्हें जनगणना और इसके महत्व के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा। सिरमौर जिला के सभी अधिकारियों ने ऑटोमेशन लाइब्रेरी एवं जीआईएस लैब का भी दौरा किया। ऑटोमेशन लाइब्रेरी में उन्हें 150 साल से भी पुराने प्रकाशनों को भी दिखाया गया तथा जीआईएस लैब में मानचित्र की चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया। वरिंदर कौर, अनुसंधान अधिकारी (मानचित्र), पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख मानचित्र के कार्यों की मुखिया ने जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों को मानचित्रण कार्य की जानकारी दी। उन्होंने जनगणना में मानचित्रण से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना के इतिहास में पहली बार जनगणना डिजिटल होने जा रही है।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आशापुरी मतदान केंद्र में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान 12 नवंबर की सुबह से लापता कर्मचारी संजीव कुमार का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि प्रशासन और पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा है। इसके अलावा ड्रोन का भी इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है। लापता कर्मचारी रौंखर निवासी संजीव कुमार के स्वजन के साथ ग्रामीणों में कई सवाल खड़े किए हैं। अब रौंखर के लोग अपने स्तर पर संजीव कुमार की तलाश में जुटे हैं। 23 नवंबर को भी टीमों ने उपमंडल के हारसीपत्तन से लेकर आलमपुर तक ब्यास किनारे चप्पा-चप्पा छाना है। बुधवार को एसडीआरएफ के जवानों ने दोबारा आशापुरी से लेकर रोपडी सड़क की तरफ के जंगल में सर्च अभियान जारी है पर संजीव कुमार का अभी कोई भी सुराख नहीं लगा। अब कही न कही प्रशासन पर भी पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव गवाह के लोग लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से बिजली की दो फेस लाईन को तीन फेस लाईन में बदलने व नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। लोगों ने इस मांग को लेकर एक पत्र विद्युत विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता को भी सौपा है ।स्थानीय लोगों में पंचायत सदस्य नेम चंद, विनोद कुमार, मुकेश, हरीश, धर्मचंद, कमलेश शर्मा, नत्थू राम, मुकेश महाजन, प्रदीप शर्मा, नवीन, मनोहर, जगदीश शर्मा, कांता शर्मा, कांता देवी ने कहा कि गांव गवाह को बिजली की सप्लाई लाईन गांव बरायली में लगे ट्रांसफार्मर से है और यहां से गांव गवाह को बिजली की दो फेस लाईन ही दी गई है। लोगों का कहना है कि दो फेस लाईन होने के कारण गांव गवाह में बिजली की लो वोल्टेज की काफ़ी समस्या रहती है, वोल्टेज कम होने के कारण गांव में बिजली से चलने वाले उपकरण प्रेस, हीटर, वाशिंग मशीन, घास का टोका, दूध की मशीन व गीजर सहित अन्य उपकरण इत्यादि को चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने कहा है कि उचित वोल्टेज ना होने के कारण बिजली का बल्ब भी ठीक से नही जल रहा है। जब इस बारे सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट ई.सचिन आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को एस्टीमेट भेज दिया गया है, जैसे ही स्वीकृति मिलती है, गांव गवाह में बिजली की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज अर्की में स्थित स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग में सुरक्षा के पुख्ता इतज़ाम किए गए है। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम को 24 घण्टें सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्री-स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें सुरक्षा के मुख्य घेरे में केन्द्र सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे घेरे में हिमाचल प्रदेश की शस्त्रों से लैस पुलिस बल तथा तीसरे घेरे में ज़िला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्टांग रूम की निगरानी के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने प्रवास के दौरान बातल तथा शालाघाट में उचित मूल्य की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक अर्की राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित थे।
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम एशियन चैंपियनशिप के लिए कोरिया हुई रवाना, हिमाचल की खिलाडी भी टीम में शामिल
इंचियोन साउथ कोरिया में 24 नवंबर से 4 दिसम्बर तक होने वाली वरिष्ठ वर्ग की एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमें भारतीय वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम भी आज कोरिया रवाना हो गई। भारतीय वरिष्ठ महिला हैंडबाल टीम के कोच सचिन चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम एशियन चैंपियनशिप में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि उनके साथ एम कार्तिकेन साई से, राजस्थान से मनीषा व भारतीय रेलवे से संध्या भी बतौर कोच भारतीय टीम के साथ गए है। भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासाचीव तेजराज सिंघव हेड ऑफ दि डेलीगेट डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे गए है। सचिन चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मोरसिंघी गांव में चल रही मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की खिलाड़ी निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर, मेनिका पाल, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, भावना शर्मा, भारतीय वरिष्ठ महिला टीम में शामिल है। बता दें कि मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी आये दिन हर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल जीत कर जिला, राज्य व देश का नाम रोशन कर रही है।
बीते कल एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने एक महिला की एम्बुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कार्रवाई। दरअसल घुमारवी उपमड़ल के सामयुदायिक अस्पताल भराड़ी में बीती रात पंचायत सलाओं के गावँ कामलू से एक गर्भवती महिला बबिता (30वर्ष) को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया गया था। महिला की हालत को देखते हुए वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे हमीरपुर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। महिला के परिजनों ने तुरतं कार्रवाई करते हुए आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे भराड़ी अस्पताल से हमीरपुर ले जा रहे थे। लेकिन एम्बुलेंस के टिक्कर के पास पहुंचते ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गयी, तो एम्बुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट ईएमटी सुनील कुमार व देश राज ने एम्बुलेंस में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। महिला ने पुत्र को जन्म दिया है, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। रिपोर्ट आने तक देश राज व सुनील ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण रूप से सुरक्षित है व उन्हें हमीरपुर अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
प्रदेश भर से आए दिन बस हादसों की खबरे सामने आ रही है। जिला कुल्लू के बंजर से भी एक ऐसे ही घटना सामने आयी है। लेकिन चालक की सूझबुझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कुल्लू जिला के बंजार में पास देते समय बस का टायर सड़क से बाहर उतर गया। बंजार से जौरी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का सुबह दनधार के पास दूसरी बस को पास देते हुए गला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे रूक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगाता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। चालक की सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में निर्वाचन विभाग ने इन विधानसभा चुनावों के दौरान दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए फार्म 12-डी और डाक मतपत्र प्रदान करने सहित अन्य सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित किया था। गर्ग ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता वाले 6882 दिव्यांगजन मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी किए गए थे जिनमें से 6426 ने निर्वाचन विभाग द्वारा तैनात की गई विशेष टीमों के माध्यम से अपने घरों से मतदान किया। सोलन जिला की अर्की विधानसभा क्षेत्र के बांजण गांव के पवन कुमार (34) एक ऐसे दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने स्वंय निकटतम मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मत डाला। पवन कुमार अर्की तहसील के जिले के मांगू के सरस्वती विद्या मंदिर में कंप्यूटर शिक्षक हैं। पवन ने बताया कि यद्यपि निर्वाचन विभाग ने दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की व्यवस्था की थी लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए स्वंय मतदान केंद्र पर पहुॅंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके लिए वह गर्व महसूस करते हैं। पवन कुमार ने बताया कि उन्हें अधिकारियों द्वारा व्हील चेयर की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस सुविधा के बिना ही मतदान करने का निर्णय लिया। पवन कुमार का कहना है कि वह अपने जैसे अन्य मतदाताओं को प्रेरित कर जहां चाह वहां राह का सन्देश देना चाहते हैं। इसी प्रकार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग पंचायत के सेर-भराल गांव के ओम प्रकाश (50) जो चल-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं, ने 11 साल की अवधि के बाद डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। ओम प्रकाश कहते हैं कि निर्वाचन आयोग की नई पहल के कारण राज्य में पहली बार डाक मतपत्रों के माध्यम से विशेष श्रेणी के मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल किया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने तथा मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग का आभार व्यक्त किया।
इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट नॉर्थ जॉन तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज से आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। 23 से 25 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा कि खेल के बहाने सभी खिलाड़ी आए है और विभाग की यह बहुत अच्छी पहल है उन्होंने कहा ज्यादातर इस विभाग के अधिकारियों के हाथ मे पैन होता है, लेकिन आज विभाग के खिलाड़ी रैकेट ओर शटल से अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के लिए इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
देश भर में दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है लेकिन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, रेणुका व शिलाई आदि क्षेत्र में दिवाली का पर्व ठीक एक महीने बाद मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 23 नवम्बर अमावस्या से शुरू होगा और 7 दिनों तक चलेगा। मान्यता है कि गिरिपार क्षेत्र में सत्युग से लेकर बूढ़ी दिवाली की रिवायत चली आ रही है। बूढ़ी दिवाली का शुभारंभ ग्राम देवता की पूजा व मशाल यात्रा के साथ होता है। माना जाता है बूढ़ी दिवाली पर बुरी आत्माओं को गांवों से बाहर खदेड़ने के लिए मशाल यात्रा निकाली जाती है। बूढ़ी दिवाली पर्व की शुरूआत पोष माह की अमावस्या की रात को गांव के सांझे प्रांगण में अलाव जलाकर और अगली सुबह मशाल यात्रा निकालकर होती है। इस त्यौहार को बूढ़ी दिवाली या मशराली भी कहा जाता है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मीनाक्षी, कनिका, नेहा, सायना व सुप्रिया आदि छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, कनिका द्वितीय व मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा, एवं प्रोफेसर नविता शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज के जीवन की एक बहुत बड़ी चुनौती है। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए शुरूआत आपने परिवार से करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्रओं को इपने परिवारों एवं आसपास के लोगों को यातायात नियमों एवं कानूनों के विषय में जागरूक करने तथा उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रो. औंकार, प्रो. खुशी राम भगत व गगन दीप आदि शामिल रहे।
रनवे ब्रिज निर्माण और पर्यावरण प्रभाव के आकलन सहित पारिस्थितकीय पहलुओं से जुड़े मुद्दों पर मांगी राय पंकज सिंगटा। धर्मशाला कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रस्तावित परियोजना के कार्यान्वयन में केन्द्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला (सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस) पुणे की विशेषज्ञ सेवाएं ली जाएंगी। इसे लेकर केन्द्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला के वैज्ञानिकों का एक दल मंगलवार से 3 दिनों के लिए जिले के दौरे पर है। यह दल एयरपोर्ट रनवे ब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू के गहन अध्ययन के उपरांत व्यवहारिकता रिपार्ट सौंपेंगा। इसके अलावा यह दल परियोजना के पर्यावरण प्रभाव के आकलन समेत पारिस्थितकीय पहलुओं से जुड़े मुद्दों पर भी परामर्श देगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने मंगलवार को वैज्ञानिकों के इस दल सहित सभी संबंधित एजेंसियों की एक बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलास्तरीय कमेटी का गठन डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बैठक में सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस पुणे के वैज्ञाानिकों के दल के सहयोग को एक जिलास्तरीय कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। उनके कार्य को लेकर विचारार्थ विषय (टर्म ऑफ रेफरेंस) निर्धारित किए गए हैं। यह कमेटी प्रस्तावित परियोजना निर्माण ये जुड़े तय विचारार्थ विषय को लेकर सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस के दल का सहयोग करेगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में कांगड़ा के जल शक्ति विभाग धर्मशाला और लोक निर्माण विभाग पालमपुर के अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग शाहपुर, कांगड़ा और धर्मशाला तथा लोक निर्माण विभाग शाहपुर व कांगड़ा के अधिशासी अभियंता, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कांगड़ा के निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उप प्रबंधक और जिला खनन अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ये हैं विचारार्थ विषय जिला स्तरीय कमेटी सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस पुणे के वैज्ञानिकों के दल को प्रस्तावित निर्माण से संबंधित मुख्यतः पांच बिंदुओं को लेकर रिपोर्ट बनाने में सहयोग देगी। - मांझी खड्ड पर बनी पानी की योजनाओं को बहाल रखने और उनके स्वाभाविक बहाव को कायम रखने के साथ पारस्थितकीय पहलुओं को लेकर परामर्श देना। - खड्ड के ऊपरी और निचले सिरों पर टिकाऊ ढांचागत निर्माण को लेकर सलाह देना। - खड्ड के तटीकरण व चैक डैम बनाने और रनवे ब्रिज निर्माण को लेकर मार्गदर्शन करना। - प्रस्तावित रनवे ब्रिज क्षेत्र को आवश्यकता होने पर, पूर्णतः खनन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने की जरूरत को लेकर राय देना। - प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रस्तावित एनएच के रि-अलाइनमेंट के चलते मांझी खड्ड पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर विशेषज्ञ परामर्श देना। डॉ. जिंदल ने बताया कि इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ढांचागत निर्माण के संबंध में आवश्यक होने पर अपने स्तर पर एनआईटी अथवा आईआईटी के विशेषज्ञों की सेवाएं लेगा। बैठक में सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस पुणे के वैज्ञानिक, एडीएम रोहित राठौर, उप निदेशक पर्यटन विनय धीमान सहित जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कांगड़ा और एनएचएआई सहित परियोजना से जुड़े अन्य एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
100 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में लिया भाग प्रधानाचार्य ने अंगदान की शपथ लेकर छात्रों को किया प्रेरित सोटो की ओर से आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम अमित शारटा। शिमला शिमला के कोटशेरा कॉलेज में मंगलवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश की ओर से अंगदान के विषय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने शपथ पत्र भरकर अंगदान करने का प्रण लिया। सोटो के नोडल अधिकारी व आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुनीत महाजन ने छात्रों को अंगदान की महत्वता के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लोग मृत्यु के बाद भी अपने अंगदान करके जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं। ब्रेन डेड होने पर अंगदान करने वाला व्यक्ति ऑर्गन के जरिए 8 लोगों का जीवन बचा सकता है। हमारे देश में अंगदान की कमी के कारण लाखों लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। रोजाना हजारों लोग सड़क दुर्घटना के कारण मर जाते हैं। इनमें से कई लोग ब्रेन डेड होते हैं और अंगदान करने के लिए सक्षम होते हैं, लेकिन सही जानकारी ना होने की वजह से अंग दान नहीं हो पाता। वहीं, दूसरी ओर देश में हर वर्ष करीब दो लाख लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। बदलती जीवन शैली के चलते ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय की बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक व फेफड़े की बीमारियां बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से किडनी हॉर्ट और लीवर बड़ी संख्या में फेल हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कई बार मरीज के तीमारदारों में भ्रम होता है कि अंगदान करवाने के चलते डॉक्टर उनके मरीज को ठीक करने की कोशिश नहीं करेंगे, जबकि यह धारणा बिल्कुल गलत है। अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर मरीज को हर संभव मेडिकल इलाज उपलब्ध करवाते हैं। इसके बावजूद अगर मरीज में इंप्रूवमेंट नहीं होती है और मरीज ब्रेन डैड की स्थिति में पहुंच जाता है, तभी अंगदान के बारे में तीमारदारों को अवगत करवाया जाता है। तीमारदारों की रजामंदी के बाद ही मरीज के शरीर से अंग निकाले जाते हैं। साथ ही कई बार तीमारदारों की धारणा होती है कि ब्रेन डेड होने के बाद भी मरीज वापस जिंदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मरीज कोमा से वापस आ सकता है, लेकिन ब्रेन डेड होने के बाद उसका रिकवर होना असंभव है। वहीं, लोगों को लगता है कि अमीर मरीजों की जान बचाने के लिए ब्रेन डेड की स्थिति में चल रहे मरीज से अंग लिए जाएंगे, जबकि निकाले गए अंगों को दूसरे के शरीर में प्रत्यारोपित करने से पहले कई प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं। अंग दाता और अंग लेने वाले मरीज के ब्लड सैंपल मैच के जाते हैं, टिशु टाइपिंग, ऑर्गन साइज, मेडिकल अर्जेंसी, वेटिंग टाइम और भौगोलिक स्थिति के आधार पर दान किए गए अंग दूसरे मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट किए जाते हैं। अस्पताल में ब्रेन डेट डिक्लेअर करने वाली कमेटी उपलब्ध होती है। अस्पताल के किसी भी वार्ड के आईसीयू में अगर कोई मरीज ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंचता है, तो ब्रेन डेथ कमेटी एक्टिवेट हो जाती है। यह कमेटी आगामी 36 घंटे के भीतर मरीज की पूरी तरह से मॉनिटरिंग करती है और पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही मरीज को ब्रेन डेड डिक्लेअर किया जाता है। देश में प्रतिदिन प्रत्येक 17 मिनट में एक मरीज ट्रांसप्लांट का इंतजार करते हुए जिंदगी से हाथ धो बैठता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अंगदान की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए युवा बढ़-चढ़कर आगे आए और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। छात्रों को अंगदान के प्रति मिली जानकारी अपने परिवार में साझा करनी चाहिए, ताकि समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो सके। इस दौरान सोटो के ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर नरेश कुमार, एचपीयू की रिसर्च स्कॉलर नीलमा वर्मा, कॉलेज के शिक्षक वर्ग में डॉ.अनुप्रिया, डॉ. नितिका, डॉ अजीत ठाकुर, डॉ राकेश शर्मा, डॉ निखिल, डॉ दिनेश शर्मा प्रो विजय और यशिका गुलेरिया मौजूद रहीं। शव को नहीं किया जाता क्षत-विक्षत मरणोपरांत अंगदान के लिए परिजनों की सहमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रांसप्लांट के लिए जिस व्यक्ति के शरीर से अंगों को निकाला जाता है, उस शव को क्षत-विक्षत नहीं किया जाता। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में आंखों सहित अन्य अंगों को सावधानी पूर्वक निकाला जाता है। शरीर के जिन हिस्सों से अंग निकाले जाते हैं, उन जगहों पर स्टिचिंग की जाती है। कॉर्निया निकालने के बाद आर्टिफिशियल आंखें मृत शरीर में लगा दी जाती है, ताकि शरीर भद्दा नजर ना आए।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठरा मे चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस समापन समारोह मे बतौर मुख्यातिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत्त शर्मा ने शिरकत की। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों द्बारा मंच पर विगत सात दिन में हुए तमाम कार्य की रिपोर्ट मंच पर सुनाई। इस दौरान मुख्यातिथि गणेश दत्त शर्मा ने माैजूद तमाम बलटिंयर छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति शपथ दिलवाते हुए कहा कि शिक्षा छात्र-छात्राओ के भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस बारे विस्तार से समझाया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसमें सात दिवसीय शिविर में 34 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा में आज उस समाय मातम का माहौल छा गया, जब देहरा के वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर सूरम सिंह भगवान को प्यारे हो गए। आपको बता दें कुछ दिन पूर्व सूरम सिंह गिर भी गए थे और थोड़े बीमार भी चल रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे देहरा में मातम का माहौल छा गया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा ने भी इस बात का दुःख जताया है। ठाकुर सूरम सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई देहरा में हुई, परंतु नजदीकी आगे की पढ़ाई ना होने के कारण 20-25 किलोमीटर दूर होशियारपुर के पास 10वीं की पढ़ाई हुई उपरांत लाहौर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 1944 में नौकरी शुरू कर दी। भारत विभाजन के बाद नियुक्ति अमृतसर में हो गई, उसके बाद अंबाला और शिमला में स्थानांतरण हुआ, जहां 1957 में स्नातक की पढ़ाई की। इसके उपरांत जब तबादला चंडीगढ़ में हुआ, तो वहां स्थित लॉ कॉलेज से 1961 में एलएलबी की डिग्री हासिल की और 1962 से प्रदेश की पुरानी तहसीलों में से एक देहरा तहसील और एसडीम कार्यालय जहां पर मजिस्ट्रेट की शक्तियां समाहित थी। बतौर वकील अपना कार्य शुरू कर दिया। देहरा बार एसोसिएशन ने इस बाबत दुख व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के भाजपा पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी पार्टी के विधायकों की आवश्यकता नहीं क्योंकि भाजपा अपने ही बल पर एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हॉर्स ट्रेडिंग की बात कर रहे हैं पर हॉर्स ट्रेडिंग भाजपा ना करती है ना करेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज़ कस्ते हुआ कहा कि कांग्रेस के नेता जानते हैं कि वह बड़ी हार का सामना करने वाले है इसलिए वह जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे हैं, कभी ईवीएम की बात करते हैं तो कभी हॉर्स ट्रेडिंग की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबसे देश में ईवीएम के माध्यम से मतदान हो रहा है तब से कांग्रेस के नेता है ईवीएम को दोष दे रहे हैं, पर वह तभी दोष देते हैं जब वह हारने की स्थिति में होते हैं ईवीएम में ना कोई गड़बड़ी होती है ना हो सकती है।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नंगल बस्सी डाकघर कस्बा कोटला तहसील जसवां में कमलेश कुमारी पत्नी गोवर्धन सिंह की एक कच्ची टीनपोश पशुशाला को अचानक आग लग गई। जिससे पशुशाला में बंधे पशु एक भैंस, भैंस का बच्चा व एक गाय की बच्छड़ी इस आगजनी में झुलसने से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आस-पास के लोगों की मदद से उक्त आगजनी पर काबू पाया गया। घर के लोगों के मुताबिक पशुशाला में आग लगने से पशुशाला के अंदर रखा सूखा चारा घास, काटने की मशीन की मोटर, बिजली का मीटर जलने से करीब लगभग एक लाख रुपए का नुकसान आंका गया है। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण तारों में हुये शार्ट सर्किट के चलते बताया गया है। जानकारी मिलते ही टेरेस पुलिस भी मौके पर पहुंची साथ ही स्थानीय प्रशासन भी उक्त घटनास्थल पर पहुंचा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर 22 से 28 नवंबर, 2022 तक "न्यूट्रास्यूटिकल्स आधारित फॉर्मूलेशन और उनके लक्षण वर्णन के विकास पर व्यावहारिक प्रशिक्षण" पर कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। डॉ. संजय कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-आईएचबीटी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया तथा उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुये प्रतिभागियों को न्यूट्रास्यूटिकल्स के क्षेत्र में प्रशिक्षित होने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी का चयन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भोजन में मौजूद पोषक तत्वों या फाइटोकेमिकल्स की गुणवत्ता को समझने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो समग्र मानव स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है। अपने संबोधन में, डॉ कुमार ने प्रतिभागियों को अत्याधुनिक संस्थागत सुविधा का पूरी तरह से उपयोग करने और अनुभवी संकाय से न्यूट्रास्यूटिकल्स पर ज्ञान प्राप्त करने की सलाह दी। इस कार्यशाला को विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्वरित विज्ञान के तहत प्रायोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में, युवा शोधकर्ताओं को संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के लिए अपेक्षित कौशल प्राप्त करने का अवसर मिलता है। कुल मिलाकर, 25 एमएससी और पीएचडी विद्वान इस कार्यक्रम में भारत भर से भाग ले रहे हैं। संस्थान के आंतरिक संकाय के अलावा, कार्यशाला के दौरान शिक्षाविदों और उद्योगों के प्रख्यात वक्ताओं द्वारा कई व्याख्यान दिए जाएंगे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सोसाइटी ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा 11वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एंड प्रदर्शनी डिजिटल हेल्थ लैंडस्केप इन इंडिया-दी नीड ऑफ़ दी ऑवर विषय पर आयोजित किया गया। 11वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लॉरेट फार्मेसी संस्थान कथोग के ४० छात्रों तथा तीन शिक्षिकों ने नामांकन एवं भाग लिया। सोसाइटी ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा प्रो. डॉ. संजय कुमार को यंग टीचर अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया। इस सम्मलेन में छात्रों ने मौखिक रिसर्च पेपर प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रदर्शन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस सम्मलेन में पूरे देश के लगभग 600 डॉक्टर्स, रिसर्चेर्स और छात्रों ने भाग लिया। लॉरेट संस्थान के प्रबंध निर्देशक डॉ. रण सिंह, निर्देशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एमएस आशावत ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
विनायक ठाकुर । देहरा चंडीगढ़ में 20 नवंबर को आयोजित हुई मिस्टर एंड मिस गलैमर ऑफ इंडिया-202 प्रतियोगिता, जिसमें कांगड़ा की बेटी अक्षिता ने हिमाचल को रिप्रेजेंट किया और वहां पर वह विजेता रही हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता अमन वर्मा लाइफस्टाइल फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा चंडीगढ़ की 26 सेक्टर फैंस क्लब में करवाई गई। इसमें जगह-जगह से चुने गए प्रतिभागी आए हुए थे। लगभग राज्यों के 20 प्रतिभागियों के बीच यह प्रतियोगिता हुई, जिसमें अक्षिता ने मिस ग्लैमरस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी अक्षिता बहुत सारी शो जीत चुकी है। जैसे कि लिटिल मिस कांगड़ा विनर मिस हिमाचल हुनर फर्स्ट विनर मिस तीज क्वीन-2020 विनर इंडियन एक्स मास्टर किड्स विनर फर्स्ट विनर ऑफ आदि एंकर आर्टिस्ट्र है, जिसके लिए उसे वेस्ट यंगेस्ट एंकर अवार्ड से भी ग्रेट खली के द्वारा नवाजा गया है और भी बहुत सारे अवार्ड वह अपने नाम कर चुकी हैं। जैसे कि हिमाचल के एजुकेशन मिनिस्टर गोविंद सिंह ठाकुर के द्वारा मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट से मिला है और हिली वुड एसोसिएशन के द्वारा फिल्म हिमाचल फिल्म एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स इसी के साथ एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से नेशनल अवॉर्ड अक्षिता बनी मिस ग्लैमर इंडिया 2022।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा जी IPS ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि महोदय ने छात्रों को खेलों का महत्व बताते सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही तन्मयता से जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने के लिए छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 1500 मीटर (मैन) फाइनल में राकेश कुमार, समीर, अमन कुमार ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर फाइनल में भोली BA द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, मीना ठाकुर बीए. प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं शबनम धीमान बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर (men) फाइनल में अभिषेक कुमार, नीरज, रोहित कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर फाइनल में महक, मीना, शबनम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।शॉट पुट में नेहा ठाकुर, काजल मीणा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शॉट पुट (men) में पुनीत और मनीष ने प्रथम,द्वि तीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में महक ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय और मीना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर (men) में अकृत, अवंतिक एवं अपूर्व ने पहला, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप ( महिला वर्ग) में महक, कृतिका और चांदनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप (पुरुष वर्ग) में साहिल कौशल ने प्रथम, सुशांत राणा ने द्वितीय और अभय शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस और रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। महिला वर्ग में महक को एवं पुरुष वर्ग में अकृत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि एनपी गुलेरिया जिला युवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और उनका हौसला बढ़ाया।
मंगलवार को बद्दी ड्रग विभाग ने नकली दवाइयों का खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग को सूचना मिली थी की बद्दी की नामी दवा कंपनियों में नकली दवाइयां अवैध रूप से बनाई जा रही हैं, जिसके बाद ड्रग इंस्पैक्टर की टीम ने बद्दी बैरियर से निकल रही एक क्रेटा कार की तलाशी ली, जिसमें ड्रग विभाग को 8 डिब्बे बरामद हुए। उसके बाद विभाग ने सूचना के आधार पर एक गोदाम में भी तलाशी ली , जहां हजारों की तादाद में नामी कंपनियों की नकली दवाइयां ओर रॉ मैटीरियल बरामद हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत मारवा ने बताया कि उनकी टीम ने बद्दी बैरियर से एक गाड़ी से नकली दवाइयां बरामद की गई है जिसके बाद टीम द्वारा एक गोदाम में भी तलाशी ली गई और वह पर भी भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गई है।
हिमाचल की राजधानी शिमला में एशिया के पहले ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक में जल्द ही स्केटिंग का रोमांच शुरू होने वाला है। ऐसे में लंबे समय से स्केटिंग का इंतजार कर रहे स्केटिंग के दीवानों के लिए यह खुशी की खबर है। हालांकि आजकल मैदान में गड्ढे पड़ जाने के चलते उसकी साफ-सफाई का कार्य चल रहा है और इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। मैदान को समतल करने के बाद जल्द स्केटिंग व अन्य आइस के खेल शुरू होंगे। आइस स्केटिंग क्लब के आयोजन ने जानकारी दी है कि पिछले साल 16 दिसंबर को स्केटिंग शुरू की गई थी। इस बार 30 नवंबर तक मैदान को समतल कर लिया जाएगा। पहली दिसंबर से बर्फ को जमाने का कार्य शुरू किया जाएगा और यदि मौसम ने साथ दिया तो 6 दिसम्बर तक स्केटिंग शुरू हो जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड और शहरी इकाई की संयुक्त बैठक डियारा सेक्टर के विश्वकर्मा मंदिर में दौलत राम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत अखिल भारतीय पेंशनर दिवस हर वर्ष की भांति 17 दिसंबर को मनाने पर भी चर्चा की गई तथा सभी इकाइयों के प्रधानों से आग्रह किया गया, जिन पेंशनरों ने 80 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, उनकी सूची बनाकर सात दिसंबर को मासिक बैठक में लेकर आए तथा समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग राशि भी साथ लेकर आएं। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं के के बारे में चर्चा की गई तथा सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों की चिरलंबित मांगों पर गौर करके 31 अगस्त को संयुक्त सलाहकार समिति में लिए गए फैसलों की तुरंत अधिसूचना जारी करें। समझौते के अनुसार पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए 25 करोड़ की धनराशि अभी तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है और अभी तक 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली संशोधित छुट्टियों के पैसे, डीसीआरजी का बकाया अभी तक नहीं दिया गया। पेंशनरों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के आदेशों के बावजूद भी लापरवाह अधिकारियों द्वारा अभी तक भी पुनर्निर्धारण के लिए पेंशन मामले महालेखाकार कार्यालय शिमला को नहीं भेजे गए हैं। इस बारे में जिलाधीश को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों के पुनर्निर्धारण के मामले महालेखाकार कार्यालय शिमला को भेजे जाएं तथा पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के बकाया, छुट्टियों और डीसीआरजी के एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए। सरकार समस्त जिला कोषाधिकारियों को भुगतान के लिए दिशा-निर्देश जारी करें कि जो लंबित बिल पड़े हैं, उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र निपटाए जाएं, ताकि पेंशनरों को उनकी देय राशि समय पर मिल सके। इस मौके पर मुख्य सलाहकार जेके नड्डा, शहरी इकाई प्रधान रविंद्र भट्टा, जिला महासचिव चेत राम वर्मा, जय कृष्ण शर्मा, राम प्रकाश, श्याम लाल पंवर, प्रकाश चंद, प्रदीप वर्मा, नंद लाल राही, राम लाल चंदेल, कंदरौर इकाई प्रधान बाबू राम धीमान, राधे श्याम शर्मा, सुरेश जोशी, मनमोहन भंडारी, अश्वनी कुमार व राजेंद्र शर्मा सहित अन्य पेंशनर्ज मौजूद रहे।
तिलक राज। कांगड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह में स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियाें द्वारा शिविर के 7 दिनों की रिपोर्ट विस्तृत रूप से पढ़कर सुनाई गई। स्वयंसेवी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम जैसे एकल नृत्य, नाटी, पंजाबी व गद्दी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस शिविर काे 52 स्वयंसेवियाें ने कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह ने तथा चंद्र रेखा की देखरेख में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा श्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियाें को सम्मानित किया गया तथा अंत में उन्होंने सभी स्वयंसेवक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समारोह का समापन किया।
मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगाने का हाेगा प्रयास, जल्द शुरू होगी लंगर व्यवस्था मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन कुल देवी मंदिर झोरघाट की सुंदरता का नजारा इन दिनों देखते ही बनता है। झोरघाट कुल देवी मंदिर को सजने व संवारने के लिए मंदिर कमेटी प्रयत्नशील है। मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए मंदिर कमेटी ने एक सुंदर गेट के निर्माण का कार्य शुरु किया है। इससे पहले कमेटी ने मंदिर के प्रांगण में टायलें लगवाई हैं। बता दें कि कुलदेवी मंदिर झोरघाट शुक्कर खड्ड के छोर पर स्थित है। जहां जिला हमीरपुर के साथ-साथ अन्य जिलों के लोग भी कुलदेवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी ने दूर-दूर से आने वाले कुलदेवी के भक्तों के लिए लंगर भवन का भी निर्माण किया है, जिसमें शीघ्र ही लंगर की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू की जाएगी। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं, जो 24 घंटे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जिला बिलासपुर व हमीरपुर को जोड़ने वाली शुक्कर खड्ड पर बसे इस प्राचीन कुल देवी मंदिर झोरघाट की प्राचीन गथाओं पर गौर करें, तो बताया जाता है कि पांडव अपने वनवास के दौरान इस जगह पर रुके थे और उसके बाद से ही इस स्थान को पूजनीय व माननीय माना जाने लगा और यहां उस समय स्थानीय लोगों ने एक छोटे से कुलदेवी मंदिर का निर्माण किया, जिसे आज क्षेत्र का हर नागरिक कुलदेवी के रूप में मानता आ रहा है। इस मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी ने इसका जीर्णोद्धार करने का बीड़ा पिछले कई वर्षाें से लगातार उठाया हुआ है। कमेटी ने पहले झोरघाट में भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। उसके बाद झोरघाट परिसर को संवारने के लिए मंदिर के चारों ओर टायलें लगवाईं। लंगर भवन का निर्माण करवाया और अब कमेटी मंदिर के लिए एक सुंदर प्रवेश द्वार बना रही है, जिससे मंदिर की सुंदरता को और भी चार चांद लगेंगे। मंदिर कमेटी प्रधान राणा ने बताया कि प्राचीन कुलदेवी मंदिर झोरघाट लोगों की आस्था का केंद्र बना है। मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए कमेटी दिन-रात प्रयासरत है। मंदिर परिसर का लगभग सारा काम पूर्ण कर लिया गया है। अब प्रवेश द्वार का कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा परागपुर में आयोजित बिजली कर्मचारी यूनियन की मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। इस दौरान देहरा मंडल के तहत विभिन्न सब डिवीजन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान शशि डोगरा को दूसरी बात यूनियन देहरा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, इस दौरान सब डिवीजन वायस भी कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें परागपुर से उपाध्यक्ष रोहित राणा, सचिव प्रवीण कुमार, ढलियारा से योगेश, सचिव रविंद्र, डाडासिबा से उपाध्यक्ष सरबजीत सचिव रविंद्र, टेरेस से सुनील कुमार उपाध्यक्ष सचिव अनु बाला, हरिपुर से नवीन कुमार को उपाध्यक्ष, सचिव रमन, देहरा यूनिट से अनुज कुमार, सचिव प्रदीप, टी ऐंड सी करण को उपाध्यक्ष व होशियार सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, मंडल देहरा कोषाध्यक्ष मुनीश कुमार व जॉइंट सेक्रेटरी गुलशन कुमार को बनाया गया। इस दौरान राकेश चौधरी संगठन सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। आपको बता यूनियन द्वारा यह नई कार्यकारिणी की घोषणा भी गई है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा की 25 नवंबर को पालमपुर में बिजली कमर्चारियों का 17वां महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
नालागढ़ में कल कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के तहत 11 KV विद्युत उपकेन्द्र मंझोली और 11 केवी ढेरोवाल-11 फीडर के मरम्मत के चलते 23 नवंबर को बिजली बंद रहेगी। विद्युत उप मण्डल नंबर 01 के सहायक ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक बहरामपुर, तेलीवाल, गिहार, नथू, पलास्सी और औद्योगिक इकाइयां सैनी स्टोन क्रेशर, बरसन स्टोन क्रेशर, हिमालय स्टोन क्रेशर, जय नैना देवी क्रेशर, बंसल जनरेशन, सुपर फ्रीज़ इंडस्ट्री, ग्रीन हॉक सॉल्यूशन, बैंस पाइप, शारदा इंडस्ट्री में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू से केलंग जा रही बस लाहौल-स्पीति के गोंदला व दालंग के बीच केंची मोड़ में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एचआरटीसी की एक बस कुल्लू से केलंग जा रही थी। केंची मोड़ पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और किनारे मिट्टी के ढेर पर अटक गई, लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर चालक समय रहते बस को ब्रेक नहीं लगता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थी। बस अड्डा प्रभारी जयकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों सहित चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि बस में तकनीकी खामी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। आरएम केलंग ने बताया कि तकनीकी खराबी की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे का कारण बताया जा सकता है।
कांगडा जिले के बैजनाथ में पुलिस ने नेशनल हाइवे पठानकोट-मंडी मे एक व्यक्ति को डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टिक्कम राम उम्र 33 निवासी गांव थारवी डाक डिगेहड़, तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप मे की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बैजनाथ के अवाही नाग मंदिर के पास खड़े एक व्यक्ति के पास चरस है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत से अवाही नाग मंदिर के पास पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मंदिर के एक व्यक्ति सड़क के पास खड़ा है और कार के तलाशी लेने पर कार से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछ्ताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह यह चरस कहा से ली थी और कहां ले जा रहा था। पुलिस छानबीन में जुटी है पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 23 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन करने के लिए आखिरी दिन है। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर (वायु) के लिए भर्तियां निकाली गई है। युवक और युवतियों को इसके लिए वायुसेना के बैव पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 नवम्बर शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 17 से 21 वर्ष तक के युवा -युवतियां इसके लिए आवेदन कर सकते है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर रखी गई है। अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं 18 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए अग्नि पथ वायु डॉट सीडैक डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है। इस पद के लिए चुने जाने वाले प्रत्याशी को प्रति माह 30 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा और 4 साल के लिए नियुक्ति की जाएगी। सेवा मुक्त होने पर 10.04 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।
लोगों को अभी भी खुद से करनी पड़ती है आने जाने की व्यवस्था मनीष ठाकुर। इंदाैरा इंदौरा क्षेत्र में जगह जगह पुलों के भूमि पूजन व लोकार्पण पिछले लम्बे समय से विधायकों द्वारा कई जगहों पर किया गया है, किंतु मंड क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जहां के लोगों की समस्या पर कोई भी आजतक ध्यान नही दे पाया है। मंड क्षेत्र में पड़ते उलेहडिया खानपुर, तेयोडा पत्तन, ठाकुरद्वारा व बरोटा इस 12 किलोमीटर में पड़ती व्यास नदी पर मौजूदा सरकार एक भी पक्के पुल का निर्माण नहीं करवा सकी है। बरसात में यह सब गांव दो महीने के लिए उपमंडल इंदौरा से कट जाते हैं। इस पत्तनों पर स्थानीय जनता द्वारा हर वर्ष अपने खर्चे पर अस्थाई पुलियों का निर्माण करवाया जाता रहा है, जो की मामूली सी बरसात होते ही यह सब रास्ते व पुलिया पानी के तेज बहाव में बह जाती है और एक किलोमीटर में जाने के लिए भी 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इस पूरे क्षेत्र में मात्र एक ही बैली ब्रिज है, जिसको वर्षों पहले शाहनहर विभाग ने मंड एरिया में नहरें बनाने के लिए मटीरियल ले जाने के लिए बनाया था। जिसकी भार क्षमता के अनुसार फसल से भरी हुई ट्राली भी गुजारना अब खतरे से खाली नही है। क्योंकि उस क्षतिग्रस्त हो चुके पुल की भी आज तक सरकार ने खबर नही ली है। इस पुल से क्षमता से अधिक भार लोड करके गाड़ी ले जाना मनाही है। उलेहडिया पंचायत के उप प्रधान दमणेश कुमार, ठाकुरद्वारा के उप प्रधान राणा प्रताप सिंह, बकराड़वा की प्रधान रानी देवी, बसंतपुर के उप प्रधान जोगिंदर सिंह, बरोटा के पूर्ब प्रधान युगल किशोर, केवल कृष्ण, उलेहडिया के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह आदि ने बताया कि विकास के नाम का डंडोरा पीट कर वोटे मांगने वाली इस प्रदेश सरकार ने आज तक मंड क्षेत्र में पड़ते इन व्यास पत्तनों पर बनाए गए अस्थाई पुलों की जगह एक भी पक्के पुल का निर्माण तक नही करवाया है। इस चुनाब में पक्के पुलों का निर्माण करने का सब्जबाग दिखाकर सरकारों ने मंड क्षेत्र की जनता को ठगा है। 12 किलोमीटर के इस क्षेत्र में मात्र एक ही वैली ब्रिज ही 10 पंचायतों की हजारो जनता का सहारा है। क्षेत्र की जनता के कई बार मौजूदा सरकार से ठाकुरद्वारा टू मलकाना रोड पर व्यास नदियों पर पुलों के निर्माण करने की गुहार लगाई पर पांच वर्ष में सरकार के कानों पर जुं तक नही रेंगी है। व्यास नदी के पार का सारा एरिया ठाकुरद्वारा की मार्किट पर निर्भर है और इसी रास्ते से लोग पंजाव व हिमाचल को अपने गंतव्य को आते-जाते हैं। ठाकुरद्वारा टू मिलवां 12 किलोमीटर एरिया में गाँवो के अधिक्तर बच्चे कोई मंड मियानी कॉलेज तो कोई इंदौरा कॉलेज व अरनी यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, जब बरसात में पानी अधिक आता है, तो यह सब अस्थाई पुलिया वह जाती है। बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर पैदल ही पढ़ाई करने के लिए जाते हैं और रास्ते बंद होने के कारण लोगों को 20 से 25 किलोमीटर ज्यादा सफर तय करके अपने सरकारी व निजी कार्यों हेतु इंदौरा में जाना पड़ता है। स्थानीय जनता ने विभाग व निवर्तमान विधायक पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि पक्के पुलों का निर्माण करवाना तो दूर की बात रही, उन्होंने आज तक इन गांवों में एक बार भी नहीं आई है, जिसमें की जनता उनको अपनी समस्या बता सके। स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने विकास के मामले में मंड क्षेत्र के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला पुलिस ने शिमला निवासी महावीर नाम के एक व्यक्ति के कब्जे से 16.80 ग्राम चरस और 1.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 11 मामले दर्ज है। थाना पश्चिम में केस एफआईआर नंबर 285/2022 यू/एस 20,21 एनडी एंड पीएस एक्ट दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
हिमाचल प्रदेश शिमला मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में मौसम साफ होते ही ऊना, मंडी, हमीरपुर और सोलन में रात के समय शिमला से अधिक ठंड पड़ना शुरू हो गई है और वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी भी दर्ज की गए है। केलांग और कुकुमसेरी का पारा माइनस में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने की आशंका जताई गई है। रविवार रात को ऊना का न्यूनतम तापमान 7.0, सोलन में 5.4, मंडी में 6.3, हमीरपुर में 6.7 और चंबा में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा और वहीं शिमला में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम ठंड महसूस की गई है। सुंदरनगर और बिलासपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह कोहरा भी छाया रहा जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। वहीं सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, बिलासपुर में 26.5, धर्मशाला-हमीरपुर में 25.0, सोलन में 24.5, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 23.9, शिमला में 18.7 और मनाली में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों ने डाडासीबा क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। आज सोमवार को एक पागल कुत्ते ने डाडासीबा क्षेत्र में लोगों के घरों में घुसकर पालतू कुत्तों व मवेशियों को निशाना बनाया, तो वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। आलम ऐसा था कि उक्त पागल कुते ने जो आगे आया उसी को ही अपना शिकार बनाता चला गया। लिहाजा यहां क्षेत्र भर में उक्त पालग कूते ने दहशत का महौल पैदा कर दिया है।स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय प्रशासन से अनुरोध किया है। क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर कहीं भेजा जाए। मिली जानकारी के अनुसार आज लोगों के घरों में घुसकर पागल कुत्ते ने दर्जनाें मवेशियों को काटा है। उन्होंने बताया उनकी भैंस गर्भ धारण किए हुए है, पागल कुत्ते ने उसको भी काटा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है, एंटी रेबीज इंजेक्शन प्रशासन की तरफ से पशुओं को लगाई जाए, जिससे रैबिट फैलने का खतरा ना हो। उधर,इस संबंध में पंचायत प्रधान परमेश्वरी दास डाडासीबा ने बताया एक पागल कुत्ते के काटने से डाडासीबा गांव में कई पशु इस पागल कुत्ते का शिकार हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है इन पशुओं को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए जाएं। डाडा सीबा के तहसीलदार बीरबल ने जानकारी देते हुए बताया मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, तो शीघ्र ही बैटरी डॉक्टर से बात की जाएगी और पशुओं को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा जाएंगे।
जिले में 3.80 लाख बच्चों को दी गई अल्बेंडाजोल की खुराक शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज (सोमवार) कांगड़ा उपमंडल के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तकीपुर में बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर आज पूरे जिले में लगभग 3 लाख 80 हजार बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई, वहीं करीब 1 लाख 22 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों व किशारों का समग्र स्वास्थ्य तय बनाना है। इसमें 1-18 वर्ष की आयु के बीच के सभी पूर्वस्कूली और स्कूली उम्र के बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उनके अच्छे स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करने के लिए कृमि नाशक दवा दी जाती है। प्रशासन का प्रयास है कि शिक्षा और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक बच्चे को इस अभियान के तहत कवर किया जाए। कैसे होती है पेट के कीड़ों की समस्या उन्होंने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े उत्पन्न होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। दूषित जल स्रोतों से पानी ग्रहण करना, मिट्टी में खेलना और बिना हाथ धोए भोजन करना, सब्जियों को बिना धोए या छीले अथवा असावधानी से पकाना, जैसे कारणों से पेट के कीड़ों की समस्या हो सकती है। इस संक्रमण से एनीमिया, कुपोषण तथा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए प्रयास किए जाते हैं। इससे कैसे बचें डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि पेट के कीड़ों से बचने के लिए हमें बच्चों के जीवन में कुछ व्यवहारिक बदलाव करने आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इसके संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छ शौचालयों का उपयोग करना, बाहर शौच नहीं करना, हाथों की स्वच्छता, विशेष रूप से खाने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद अच्छे से हाथ धोना, नंगे पांव न घूमना, फलों और सब्जियों को सुरक्षित और साफ पानी में धोना, ठीक से पका हुआ भोजन करना जैसे व्यवहारों को बच्चों की जीवनचर्या का अंग बनाना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 5 साल तक के बच्चों को आंखों की बीमारियों से बचाव के लिए दी जाती है। वहीं अल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दी जाती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे आज दवाई की खुराक नहीं ले पाए, वह मॉपिंग अप वाले दिन इसे ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छूटे हुए बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक भी उस दिन दी जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच तथा कार्यक्रम अधिकारी धर्मशाला डॉ वंदना मौजूद रहे।
किशाेर गुप्ता। चंबा चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन चंबा द्वारा आईटीआई चंबा में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का अंतिम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान मुख्यातिथि, जबकि संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, रिटायर्ड आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. केशव वर्मा, जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्षा जना कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से लीगल कम प्रोबेशन ऑफीसर माला शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना के रूप में स्वागत गीत तथा कन्या भ्रूण हत्या को प्रदर्शित करती एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई और इस माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के माध्यम से अपील की जाती है कि सभी मिलकर बाल-संरक्षण मुहिम के लिए मिलकर कार्य करें तथा कोई भी जरूरतमंद बच्चा अपने अधिकारों से वंचित न रहने पाए। विद्यार्थियों से यह आवाहन किया गया की वे किसी भी शोषण के संबंध में 1098 पर संपर्क करें, उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया के युग में आज बहुत से युवक एवं युवतियां ब्लैकमेल हो रहे हैं। प्रशिक्षुओं से आवाहन किया गया कि अनाथ, अर्थ-अनाथ, दिव्यांग तथा जरूरतमंद, पंचायत में दर्ज होने से वंचित अथवा विषम परिस्थिति में फंसे बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि किसी भी छेड़खानी, बाल-मजदूरी, अथवा बाल-विवाह की सूचना चाइल्डलाइन को देना सुनिश्चित करके सामाजिक उत्थान में भागीदारी सुनिश्चित करें। अतः सभी से आवाहन किया गया कि बाल-संरक्षण की मुहिम में प्रशिक्षु व आम जनता चाइल्डलाइन, जिला बाल-संरक्षण ईकाई, पुलिस व प्रशासन की मदद करें। जिला प्रशिक्षण से आई लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर माला शर्मा ने पोक्सो एक्ट व साइबर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों के अपराध व शोषण से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर देना सूचित करें। रिटायर्ड आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. केशव वर्मा ने बच्चों को जीवन में उच्च आदर्श व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। मुख्यातिथि जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने प्रशिक्षण से आह्वान किया कि वे कुछ कुशल प्रशिक्षण हासिल करके स्वरोजगार का रुख करें। स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यातिथि का धन्यवाद किया गया तथा चाइल्डलाइन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भी प्रशंसा की और प्रशिक्षुओं से आवाहन किया कि वे बताई गई बातों का अनुसरण करें। इस दौरान चाइल्डलाइन टीम सदस्य चमन लाल, काजू राम, विक्की सहित संस्थान का स्टाफ व 300 प्रशिक्षु मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के 12 छात्रों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 41वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिया। इन सभी विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के अथर्व सिंह, सिद्धांत जामवाल और प्रिशा का चयन 65वीं सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक भोपाल एमपी शूटिंग अकादमी एमपी में आयोजित की जाएगी।
राज सोनी । करसोग हिमाचल प्रदेश के कोने कोने व यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है, यहां हर गांव में देवी-देवताओं के मंदिर हैं। इनके समागम व सम्मान में यहां इनके हर महीने मेले व त्योहार लगे रहते हैं। जिला मंडी के करसोग उपमंडल के च्वासी क्षेत्र के महोग तथा खन्योल च्वासी मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बूढ़ी दीवाली का आयोजन 23-24 नवंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। जानकारी देते हुए च्वासी क्षेत्र के युवा समाज सेवी व कारदार च्वासीगढ़ टीसी ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष यहां दीवाली के एक महीने बाद अमावस्या की रात को बूढी दीवाली का त्याेहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बूढ़ी दीवाली महोग व खन्योल च्वासी मंदिर में मनाई जाती है। मान्यता है कि जब श्रीराम भगवान अयोध्या को वनवास से वापस लौटे थे, तो इसकी जानकारी एक माह बाद ग्रामीणों को मिली थी। उन्होंने बताया कि बूढी दीवाली सैकड़ों वर्ष पुराने देव इतिहास का गवाह है। इसी रात्रि में देर रात को देरची निकाली जाती है, जिसमें आग की बड़ी-बड़ी मशालें लेकर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए फेरी (परिक्रमा) दी जाती है। इसमें देवता के भागी लोग शामिल होते हैं। मशालों को लेकर दीवाली गीत व नृत्य किया जाता है। इसी कड़ी में आज भी ग्रामीण लोग इस पौराणिक संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। बूढ़ी दीवाली को गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध जी तथा नाग हुंगलू अपने रथों पर विराजमान होते हैं और लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है। शाम के समय भव्य आरती होती है व देर रात को दीवाली गीत गाए जाते हैं। दोनों ओर से मंदिर कमेटी के प्रधान महोग ध्यान सिंह ठाकुर तथा फिल्लौर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस दीवाली पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगी।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भडोली स्कूल में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के सौजन्य से एक सत्र का आयोजन कक्षा 10वीं से 12वीं के बच्चों के लिए किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा, इंस्पेक्टर नरेंद्र, कॉन्स्टेबल लैब असिस्टेंट बलजीत कौर, कॉन्स्टेबल रवि कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि किन-किन तरीकों से वे आर्मी में जा सकते हैं। हर युवा का सपना होता है कि वह फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करना। उसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के मापदंडों को बच्चों के साथ सांझा करके उन्हें फिजिकल फिटनेस गतिविधि, नशा जैसी दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अपने ब्राइट कैरियर के लिए वे आर्मी का चुनाव कर सकते हैं। अंत में प्रधानाचार्य ने उन सब का तहे दिल से धन्यवाद किया और उनके द्वारा बताए गए सैनिक भर्ती के मापदंडों को अमल करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत पड़ग में ब्रिजेश्वेर युवा मंडल दांवसी मेले के कबड्डी प्रतियाेगिता के पहले मैच में युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में प्रथम मेच का शुभारंभ किया। रोहित भारद्वाज द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, वह रोहित भारद्वाज ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का वो हिस्सा है, जो हमें फ़िट रखता है, वह आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही हमारे स्वास्थ्य को भी तंदुरुस्त रखता है। इसलिए नशे से दूर रहें और खेलकूद में आगे रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीता रतन व युवा मोर्चा मंडल सचिव हिमांशु ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा व युवा मोर्चा सदस्य तुषार कुमार आदि उपस्थित रहे हैं।


















































