सोलन जिला के नालागढ़ में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की ओर से 29-30 नवंबर को खो-खो महिला वर्ग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता में लगभग 15 से अधिक महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अधिकारियों और ऑब्जर्वर्स की टीमें नियुक्त की गई है। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों के रुकने के अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा काठगढ़ इंदौरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग महिला व पुुरुष दौड़ मुकाबले में आयु वर्ग 8 से11 वर्ष में शिवम, गुरदीप व परनीत प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान आयु वर्ग 12 से14 वर्ष में कुलवीर, हर्ष व विशव शर्मा प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहा। इसके साथ आयु वर्ग 15 से 17 वर्ष में गुरुसेवक सिंह, शिवांशु व स्पर्श पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर एवं आयु वर्ग ओपन में राहुल, स्पर्श व तनवीर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी कड़ी में महिला मुकाबले में आयु वर्ग 8 से 11 वर्ष में मनबी, तनवीर कौर, हरनूर ठाकुर, पहले, दूसरे व तीसरे स्थान तथा आयु वर्ग 12 से 14 वर्ष में जीया, अंजलि व हेमलता, पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही आयु वर्ग 15 से 17 में नवनीत कौर, आरती पठानिया व शिव्य कटोच पहले, दूसरे व तीसरे स्थान एवं आयु वर्ग ओपन में आरती पठानिया, अंजली पठानिया, रवीना पहले, दूसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ मंदिर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि स्मृति चिंनह देकर सममानित किया गया। सायं रस्साकसी का मुकाबले करवाए गए, जिसमें काठगढ़ पंचायत व चुहड़ पुर में मुख्य व रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें काठगढ़ बाई इंदाैरिया की टीम विजेता रही, उन्हें नकद राशि व समृति चिन्ह देकर सममानित किया। देर रात वालीबाल के मुकाबले हुए, जिसमें सेमी फ़ाइनल महमूदपुर v,s hoshiarpur व SSM कॉलेज दीनानगर बावक क्लब, जिला जालंधर के बीच मुकाबला हुआ। इनमें महमूदपुर व बा व क क्लब की टीमें फ़ाइनल में पहुंची फ़ाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच कड़ा व रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें वावक क्लब की टीम ने महमूदपुर की टीम को हराकर फाइनल मुकबला जीता सभा के सचिव cum प्रेस सचिव द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि देर रात तक चलते रहे। इस मैच का दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खूब आनंद लिया। सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच समापन समारोह पर अपने संबोधन में समस्त प्रतिभागियों, आयोजको व क्षेत्र निवासियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि अगली बार इसमें और अवश्य सुधार किए जाएंगे। इसके साथ उनके द्वारा विजेता टीम को 41000 हजार व उपविजेता टीम को 31000 तीसरे स्थान बाली दीनानगर की टीम को 13000 तथा चाैथे स्थान पर आने वाली होशियारपुर की टीम को 12000 रुपए की ने नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के उपाध्क्ष अजीत सिंह उपप्रधान युद्धवीर सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, सचिव गणेश दत्त, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा संगठन मंत्री रमेश पठानिया प्रेम सिंह, पवन शर्मा, कड़सा पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान राज कुमार कोच विक्रम सिंह व दलजीत कटोच मैनेजर देवेंद्र गौतम उपस्थित रहे।
पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जोरो से जारी है। इसी कार्यवाही के तहत मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने पुंघ के पास नाके के दौरान कार में सवार दो युवकों से 12.43 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी गांव अंदराड डाकघर टंग नरवाणा, और राजकुमार निवासी कारंझ डाकघर बीहूं तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जिला हमीरपुर के नादौन चौक के पास आज सुबह करीब 11 बजे एक प्राइवेट बस व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार बस बाइक सवार को 10 से 15 मीटर तक घसीटते ले गई , जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार की टांगों में काफी चोट आई थी और उसी वक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हवाएं मुंह मोड़ लेती हैं जब हौंसले बुलंद हों, तूफान में भी जलते हैं दिए जो खुदा रजामंद हो फर्स्ट वर्डिक्ट। मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मनाली की बेटी रवीना ठाकुर आज प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। इन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा आज पूरे हिमाचल में हो रही है। रवीना ठाकुर को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष-2021 में शिमला में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। रवीना ठाकुर की उम्र अभी पच्चीस साल है, लेकिन उसके सपने ऊंचे हैं। रवीना बताती हैं कि उन्होंने टैक्सी चलाने का फैसला परिवार की देखरेख करने के लिए लिया था। रवीना के पिता भी पहले ड्राइविंग ट्रेनर थे, जिनका आठ साल पहले निधन हो गया था। पिता के देहांत के बाद रवीना के घर में टैक्सी बिना इस्तेमाल किए हुए ही रखी थी। पिता का दिया हुनर आया कामः रवीना ने कहा कि जब मेरे पिता मुझे ड्राइविंग सिखा रहे थे, तब मुझे लगा नहीं था कि ये कभी हमारे जीवन यापन का जरिया बनेगा। रवीना बताती है कि मेरी मां मेरे टैक्सी चलाने के फैसले के साथ हैं। रवीना ठाकुर ने बताया कि आज तक वह हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और वृंदावन, दिल्ली जा चुकी हैं। आर्थिक स्थिति ने नहीं किया कमजोर-रवीना दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब वृंदावन और मनाली के आसपास सवारियां ले जा चुकी हैं। रवीना का पैतृक गांव जोगिंद्रनगर है, रवीना कहती हैं कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति ने मुझे कभी कमजोर नहीं किया और टैक्सी ड्राइविंग ने मुझे और बोल्ड और बहादुर बनाया है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा एक डर उनके मन में रहता है, लेकिन लोगों से उन्हें काफी सपोर्ट मिलता है। अपने सपनों को दें उड़ान रवीना कहती हैं कि उनकी इच्छाशक्ति इतनी मजबूत है कि घर-परिवार और समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने इस काम को करने का फैसला लिया है। रवीना कहती है कि इस काम को शुरू करने से पहले आस-पास के लोगों और रिश्तेदारों ने काफी विरोध किया था। उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। मजबूरी इंसान से क्या कुछ करा दे ये किसी को भी नहीं पता है। ऐसे में अपने काम को करने के लिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में सोमवार सुबह एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ऐहजू बसाई सड़क के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और कार में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। कार में सवार एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई जबकि एक बच्चा घायल हो गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन महाविद्यालय की एसएफआई द्वारा प्रचार्या को आज ज्ञापन सौंपा गया। यह का ज्ञापन छात्रों की मांगों को लेकर दिया गया। एसएफआई का मानना है कि महाविद्यालय के अंदर परीक्षा आने में कुछ ही समय बाकी है और लाइब्रेरी खुली न होने की वजह से छात्रों को पढ़ने में कठिनाई आती है। इसलिए एसएफआई मांग करती है कि लाइब्रेरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुचारू रूप से खोला जाए। इसी के साथ साथ ठंड बड़ने के बावजूद भी लाइब्रेरी में किसी भी तरह के हीटिंग सिस्टम कि सुविधा नहीं दी गई है। इसलिए एसएफआई द्वारा मांग की गई है कि लाइब्रेरी के अंदर सेंटर हीटिंग सिस्टम लगाया जाए। एसएफआई का मानना है कि सोलन महाविद्यालय को बने हुए 60 साल से ज्यादा का समय हो गया है। जिला हेड क्वार्टर पर महाविद्यालय होने के बावजूद भी यहां पर न तो अभी तक छात्रों के लिए के पार्किंग की व्यवस्था है और न ही यहां पर अभी कॉमर्स ब्लॉक और सभागार का निर्माण किया गया है। एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय के अंदर पार्किंग व बीकॉम ब्लॉक और सभागार का निर्माण जल्द से जल्द करें। महाविद्यालय के अंदर पानी कि न तो सुचारू रूप से व्यवस्था है और कूलर भी बंद पड़े हुए हैं। एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय में पीने की पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाए। एसएफआई ने प्रचार्या से अपील की है कि आप इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। इस मौके पर राहुल, शिवानी, संजय श्रेया, रिशु, अंकित, रोहित, रितिक, सनी, तरुण, गुंजन, अंकिता, पारुल, अनु व सिमरन सहित 25 छात्र शामिल रहे।
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के मनमाने नियम बने बाधा, राज्यपाल से न्याय दिलाने की मांग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अत्यंत मेधावी छात्रा निकिता चौधरी को उसकी दिव्यांगता के कारण डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा ने एमबीबीएस में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य प्रो. अजय श्रीवास्तव ने राज्यपाल को पत्र लिखकर निकिता को न्याय दिलाने की मांग की है। राज्यपाल अटल मेडिकल विश्वविद्यालय मंडी के कुलाधिपति भी हैं। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया की कांगड़ा जिला की तहसील बड़ोह के गांव सरोत्री की निकिता चौधरी ने इस वर्ष नीट की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की। वह विकलांगता के कारण व्हीलचेयर यूजर है। कांगड़ा के मेडिकल बोर्ड ने उसे 75% विकलांगता का प्रमाण पत्र दिया था। उसे मेरिट के आधार पर राज्य कोटे की एमबीबीएस की सीट टांडा मेडिकल कॉलेज में मिलनी थी। नीट की शर्तों के अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को उसके द्वारा अधिकृत मेडिकल बोर्ड से विकलांगता का प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 का राजकीय मेडिकल कॉलेज इसके लिए नीट ने अधिकृत किया था। निकिता ने वहां से विकलांगता का प्रमाण पत्र लिया, जो 78% का है। नीट के नियमों के अनुसार 80% तक विकलांगता वाले युवा एमबीबीएस में प्रवेश के पात्र हैं। इस आधार पर उसका प्रवेश टांडा मेडिकल कॉलेज में हो जाना चाहिए था। टांडा मेडिकल कॉलेज ने नीट के नियमों के विपरीत जाकर उसका दोबारा मेडिकल कराया और प्रमाण पत्र में उसकी विकलांगता 90% कर दी। वहां उससे यह भी कहा गया कि तुम पढ़ाई के दौरान व्हीलचेयर से कैसे चल पाएगी। गौरतलब है कि कांगड़ा के मेडिकल बोर्ड और चंडीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के अधिकृत बोर्ड ने उसकी विकलांगता को 'प्रोग्रेसिव' नहीं बताया था। टांडा मेडिकल कॉलेज के बोर्ड ने प्रमाण पत्र पर लिखा कि उसकी बीमारी प्रोग्रेसिव है, यानी भविष्य में और भी बढ़ सकती है। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने राज्यपाल को बताया कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी और टांडा मेडिकल कॉलेज द्वारा दोबारा उसका मेडिकल किया जाना बिल्कुल गैरकानूनी है। क्योंकि यह मेडिकल कॉलेज विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए नीट द्वारा अधिकृत ही नहीं किया गया है। मेडिकल कॉलेज को नीट द्वारा अधिकृत मेडिकल बोर्ड वाले विकलांगता प्रमाण पत्र को ही स्वीकार करना चाहिए था। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार राष्ट्रीय कोटे की एमबीबीएस सीटों के लिए विकलांगता का प्रमाण पत्र टांडा मेडिकल कॉलेज दोबारा नहीं बनाया जाता। यानी यदि निकिता चौधरी को राष्ट्रीय कोटे की सीट टांडा मेडिकल कॉलेज में मिली होती, तो चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र के आधार पर ही उसे दाखिला मिल जाता। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी और टाटा मेडिकल कॉलेज ने एक दिव्यांग मेधावी छात्रा के साथ अन्याय किया है। निकिता चौधरी के 10वीं में 93% और 12वीं की परीक्षा में 96% अंक थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को बाधा रहित वातावरण देना विकलांग जन अधिनियम 2016 के अंतर्गत राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। बाधा रहित वातावरण मिलने पर उसकी विकलांगता पढ़ाई में रुकावट नहीं बन सकती। सुप्रीम कोर्ट भी दृष्टिबाधित एवं व्हीलचेयर यूजर दिव्यांगों को एमबीबीएस में प्रवेश देने के लिए कई फैसले कर चुका है। उन्होंने पत्र में मांग की कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति होने के नाते राज्यपाल को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर मेधावी छात्रा का जीवन बर्बाद होने से बचाना चाहिए।
** मुश्किल हो सकती है भाजपा और आप की राह 'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
रिश्ते-नाते अपनी जगह है और सियासत अपनी जगह। कुछ ऐसा ही सूरत ए हाल सोलन सदर सीट का है। यहां चुनावी दंगल में इस बार भी ससुर दामाद आमने सामने है। कांग्रेस से डॉ कर्नल धनीराम शांडिल और भाजपा से डॉ राजेश कश्यप मैदान में है। गौरतलब है कि 2017 में भी मुख्य मुकाबला ससुर-दामाद के बीच ही देखने को मिला था तब ससुर ने दामाद को पटखनी दे कर जीत हासिल की थी जबकि इस बार दामाद जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है। खैर जीत का ताज किसके सर सजता है ये तो नतीजे आने के बाद ही पता लगेगा। बहरहाल सोलन में इस बार कड़ा मुकाबला तय है। सोलन का इतिहास भी बेहद रोचक रहा है। वर्ष 2000 में सोलन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ था। तब अप्रत्याशित तौर पर पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत का टिकट काट कर भाजपा ने डॉ राजीव बिंदल को टिकट दिया था, और पहली बार बिंदल विधायक बने थे। इसके बाद डॉ बिंदल ने 2003 और 2007 में भी जीत दर्ज की। 2007 से 2012 तक बिंदल मंत्री भी रहे और सोलन की राजनीति में उनका खूब डंका बजा। लेकिन 2012 में सोलन सीट आरक्षित हो गई तो डॉ राजीव बिंदल नाहन चले गए। इसके बाद से सोलन में भाजपा दो चुनाव हार चुकी है और दोनों बार कांग्रेस के कर्नल धनीराम शांडिल विधायक बने। 2012 में उन्होंने भाजपा की कुमारी शीला को हराया, तो 2017 में अपने दामाद और भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश कश्यप को। इस बार फिर ससुर- दामाद में मुकाबला हुआ है और कांटे की टक्कर में कुछ भी मुमकिन है। यूं तो सोलन भाजपा में गुट विशेष और डॉ राजेश कश्यप के बीच के मतभेद जगजाहिर है, लेकिन इस बार बाहरी तौर पर पार्टी एकजुट दिखी है। अब अगर ज्यादा भीतरघात नहीं हुआ है तो भाजपा यहाँ जीत का सूखा समाप्त कर सकती है। यहाँ डॉ राजेश कश्यप के लगातार पांच साल फील्ड में सक्रिय रहने का लाभ भी भाजपा को मिल सकता है। उधर कांग्रेस की बात करे तो लगातार दो चुनाव जीतने के बाद कर्नल शांडिल इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। ओपीएस और कर्नल की क्लीन इमेज के बूते पार्टी फिर जीत को लेकर आश्वस्त है।
**दून में हमेशा हाई रहता है सियासी पारा, इस बार का भी नजदीकी मुकाबला मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बटी दून विधानसभा सीट पर हमेशा सियासी पारा हाई ही रहा है। ये ऐसी सीट है जहाँ अक्सर चुनावी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होता रहा है। इस बार भी समीकरण कुछ ऐसे ही दिखे है। यहां भाजपा से वर्तमान विधायक परमजीत सिंह पम्मी और कांग्रेस के राम कुमार चौधरी आमने-सामने है। बीते तीन दशक में दून विधानसभा सीट की राजनीति बेहद दिलचस्प रही है। 1990 की शांता लहर में जनता दल के टिकट पर चौधरी लज्जा राम विधायक चुन कर आये थे। पर 1993 आते -आते चौधरी लज्जा राम ने पार्टी बदल ली और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसके बाद 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में चौधरी लज्जा राम यहाँ से विधायक रहे। पर इसके बाद से दून में हर बार बदलाव हुआ है। 2007 के चुनाव में चौधरी लज्जा राम को भाजपा की विनोद चंदेल ने परास्त कर इस सीट पर पहली बार कमल खिलाया। फिर आया 2012 का बेहद रोचक चुनाव। कांग्रेस ने चौधरी लज्जा राम के पुत्र राम कुमार चौधरी को मैदान में उतारा, तो वहीँ भाजपा ने विनोद चंदेल को ही टिकट थमाया। इस मुकाबले में जीत राम कुमार चौधरी की हुई, पर दिलचस्प बात ये रही कि भाजपा चौथे पायदान पर रही। दरअसल, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से बागी उम्मीदवार भी मैदान में थे। भाजपा के बागी दर्शन सिंह जहाँ 11 हज़ार से अधिक वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, तो कांग्रेस के बागी परमजीत सिंह पम्मी भी 10 हज़ार से ज्यादा वोट ले गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बीच अगला चुनाव आते -आते समीकरण बदल गए। राम कुमार के रहते परमजीत सिंह पम्मी को कांग्रेस में भविष्य नहीं दिख रहा था, सो पम्मी ने भाजपा का दामन थाम लिया। जैसा अपेक्षित था 2017 में भाजपा ने पम्मी को मैदान में उतारा और कांग्रेस से एक बार फिर राम कुमार चौधरी मैदान में थे। इस मुकाबले में पम्मी ने जीत दर्ज की। अब फिर दून में ये दोनों आमने -सामने है। ये है वर्तमान स्थिति : मौजूदा चुनाव की बात करें तो मुख्य मुकाबला एक बार फिर राम कुमार चौधरी और परमजीत पम्मी के बीच दिख रहा है। पर इस बार पम्मी की राह कुछ मुश्किल जरूर हो सकती है। दरअसल इस क्षेत्र में भाजपा का एक खेमा पम्मी के खिलाफ दिखता रहा है। हालांकि पार्टी में बगावत तो नहीं हुई लेकिन भीतरघात की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। उधर कांग्रेस के राम कुमार चौधरी करीब एक साल पहले से ही चुनावी मूड में दिखे है जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। इसके अलावा एंटी इंकमबैंसी और ओपीएस जैसे फैक्टर भी कांग्रेस की आस का बड़ा कारण है। बहरहाल नतीजा आठ दिसंबर को आएगा और तब तक कयासों का सिलिसला जारी रहने वाला है।
** कसौली के त्रिकोणीय मुकाबले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ सैजल का असल इम्तिहान ** दमखम से लड़े है विनोद सुल्तानपुरी, 'करो या मरो' का चुनाव ** हरमेल धीमान ने दोनों तरफ लगाई है सेंध, रोचक है जंग 2007 का विधानसभा चुनाव चल रहा था और कसौली विधानसभा सीट से वीरभद्र सरकार के पशुपालन मंत्री और पांच बार के विधायक रघुराज मैदान में थे। उनका मुकाबला था भाजपा के डॉ राजीव सैजल से। 36 साल के सैजल का ये पहला चुनाव था। पर कसौली की जनता ने रघुराज पर डॉ राजीव सैजल को वरीयता दी और डॉ सैजल चुनाव जीत गए। दरअसल मंत्री बनने के बाद कसौली वालों की अपेक्षाएं रघुराज से बढ़ गई थी और इन्ही अपेक्षाओं का बोझ उन पर भारी पड़ा। तब जीत के साथ आगाज करने वाले डॉ सैजल अब तक जीत की हैट्रिक लगा चुके है और इस बार जीत का चौका लगाने के इरादे से मैदान में है। खास बात ये है कि इस बार डॉ राजीव सैजल भी मंत्री रहते हुए चुनाव लड़े है और उनसे भी जनता की बेशुमार अपेक्षाएं रही है। जाहिर है ऐसे में ये चुनाव डॉ राजीव सैजल के आसान बिल्कुल नहीं रहा है। सैजल ने दमखम के साथ चुनाव लड़ा है और ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या डॉ सैजल जनता का दिल चौथी बार जीत पाएं है। यूँ तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। इसके बाद 2007 से इस सीट पर सैजल ही जीतते आ रहे है और इस बार भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। उधर डॉ सैजल के विरुद्ध लगातार दो चुनाव मामूली अंतर से हारने वाले विनोद सुल्तानपुरी को कांग्रेस ने तीसरा मौका दिया है। जाहिर है ऐसे में विनोद के लिए ये 'करो या मरो' वाला चुनाव रहा है और इसकी झलक उनकी जमीनी मेहनत में भी दिखी है। पिछले दोनों ही मौकों पर कांग्रेस की अंतर्कलह सुल्तापुरी को भारी पड़ी थी लेकिन इस बार कांग्रेस भी मोटे तौर पर एकजुट दिखी है और चुनाव प्रबंधन भी बेहतर दिखा है। ऐसे में जाहिर है इस बार विनोद का दावा हल्का नहीं है। कसौली के चुनाव को इस बार त्रिकोणीय बनाया है हरमेल धीमान ने। कसौली भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हरमेल धीमान ने कुछ माह पूर्व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था और आप प्रत्याशी के तौर पर दमखम से चुनाव लड़ा है। नतीजा जो भी रहे पर हरमेल धीमान इस चुनाव में बड़ा अंतर डाल गए है। जानकार मानते है कि हरमेल धीमान ने सिर्फ एकतरफ सेंध नहीं लगाई, बल्कि दोनों ओर फर्क डाला है। ऐसे में जाहिर है कसौली का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प है।
** भाजपा ने सुरेश भारद्वाज की जगह संजय सूद को दिया टिकट ** कांग्रेस में इस बार बागी नहीं, सीपीआईएम भी मैदान में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र वर्तमान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का गढ़ रहा है। भारद्वाज इस क्षेत्र से चार बार चुनाव जीत चुके है। मगर इस बार भाजपा ने भारद्वाज का टिकट बदल कर उन्हें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र भेज दिया। भारद्वाज ने कसुम्पटी से चुनाव लड़ा और शिमला शहरी से भाजपा ने एक नए चेहरे संजय सूद को मैदान में उतार दिया। एक चाय वाले यानी भाजपा प्रत्याशी संजय सूद के मैदान में होने से शिमला शहरी सीट के चर्चे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हुए। वहीं कांग्रेस ने भी पिछली बार की अपनी गलती को सुधारा है और हरीश जनारथा को मैदान में उतारा है। जबकि इस बार माकपा ने इस विधानसभा क्षेत्र से टिकेंद्र पंवर को मैदान में उतारा है। 2017 में इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने आनंद शर्मा के करीबी हरभजन भज्जी को टिकट दिया था। इस बात से नाराज होकर वीरभद्र सिंह के करीबी रहे कांग्रेस नेता हरीश जनारथा ने बगावत की और निर्दलीय तौर पर मैदान में उतर गए। केवल हरीश जनारथा ही इस टिकट आवंटन से असंतुष्ट नहीं थे, बल्कि कई पार्षद ओर कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता भी उनके साथ खड़े हो गए थे। इसके अलावा माकपा की ओर से शिमला नगर पालिका के पूर्व महापौर संजय चौहान भी मैदान में थे। तब जीत बीजेपी प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज की हुई, जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी हरीश जनारथा रहे। सुरेश भारद्वाज को कुल 14,012 मत मिले, जबकि जनार्था को 12,109 मत मिले। तीसरे स्थान पर माकपा के संजय चौहान रहे थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी सिर्फ 2680 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। बीते चुनाव में यहां कांग्रेस अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पाई थी, मगर इस बार हालत बदले हुए है। जीत की हैट्रिक लगा चुके है भारद्वाज : शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का खासा प्रभाव दिखता रहा है। इस क्षेत्र में साल 1967 से 1982 तक चार बार दौलत राम विधायक रहे। इसके बाद 1985 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी विधायक बने। साल 1990 में इस क्षेत्र से सुरेश भारद्वाज बतौर भाजपा प्रत्याशी पहली बार विधायक बने। साल 1993 में माकपा के तेज़तर्रार नेता राकेश सिंघा भी शिमला से विधायक रह चुके है। 1996 में हुए उपचुनाव में इस क्षेत्र में कांग्रेस की जीत हुई और आदर्श कुमार विधायक बने। इसके बाद 1998 में हुए चुनाव में भाजपा से नरेंद्र बरागटा की जीत हुई। साल 2003 में कांग्रेस ने एक बार फिर हरभजन सिंह भज्जी को टिकट दिया और वे ये चुनाव जीत गए। इसके बाद 2007 , 2012 और 2017 के चुनाव में लगातार भाजपा से सुरेश भारद्वाज ही विधायक चुन कर आते रहे है। मौजूदा चुनाव की बात करें तो यहां भाजपा ने नए उम्मीदवार संजय सूद को मैदान में उतारा है। सम्भवतः भाजपा को लगा हो कि सुरेश भारद्वाज के लिए क्षेत्र में एंटी इंकम्बैंसी है और इसी लिए पार्टी ने ये फेरबदल किया है। वहीं कांग्रेस ने हरीश जनारथा को मैदान में उतारा है जो लगातार सक्रीय रहे है। कांग्रेस से इस बार कोई बागी मैदान में नहीं है जिसका लाभ पार्टी को होता दिख रहा है। यहां सीपीआईएम भी मौजूदगी दर्ज करवाती दिख रही है। बहरहाल यहां हरीश जनारथा इस बार जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है।
** गोविन्द सिंह ठाकुर के लिए मुश्किल हो सकती है विधानसभा पहुंचने की डगर चुनाव को लेकर सबकी अपनी राय और अपने -अपने विश्लेषण है, लेकिन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र मनाली में इस बार भाजपा की स्थिति ज्यादा सहज नहीं होने वाली, इसके संकेत काफी वक्त पहले ही मिल गए थे। दरअसल, पिछले वर्ष हुए मंडी संसदीय उपचुनाव में इस क्षेत्र से मंत्री भाजपा को लीड नहीं दिला पाए थे। क्षेत्र में मंत्री को लेकर एंटी इंकम्बेंसी की झलक भी दिखती रही। ऐसे में माना जा रहा था कि भाजपा इस सीट पर कोई प्रयोग कर सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा ने फिर एक बार मनाली से ट्राइड एंड टेस्टेड गोविंद ठाकुर को ही मैदान में उतारा है। अब सीट पर भाजपा के साथ -साथ गोविन्द सिंह ठाकुर की भी साख दांव पर लगी हुई है। बहरहाल, लगातार दो चुनाव जीत चुके गोविन्द सिंह ठाकुर जीत की हैट्रिक लगा पाते है या इस बार मनाली में परिवर्तन होता है, ये तो आठ दिसम्बर को ही तय होगा। मनाली विधानसभा सीट के अतीत पर निगाहें डाले तो, 2008 में परिसीमन बदलने के बाद कुल्लू से अलग होकर मनाली विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। मनाली में अब तक कुल दो बार विधानसभा चुनाव हुए है और दोनों दफा यहाँ भाजपा का राज रहा। 2012 में कुल्लू के पूर्व विधायक रहे गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा सीट पर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और तब कांग्रेस के भुवनेशवर गौड़ को हरा कर विधानसभा पहुंचे। फिर 2017 में गोविन्द सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के हरिचंद शर्मा को हरा कर जीत दर्ज की। माना जाता है कि बीते दोनों चुनावों में यहाँ कांग्रेस की आपसी कलह के चलते भाजपा को लाभ पहुंचा। 2017 में जीतने के बाद ठाकुर को मंत्री पद भी मिल गया। जयराम कैबिनेट में पहले उन्हें वन, खेल व परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए और फिर शिक्षा मंत्रालय उन्हें सौंपा गया। वे मंत्री बने तो जाहिर है उनसे लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी। अब इन अपेक्षाओं पर वे खरा उतरे या नहीं, ये इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे। उधर कांग्रेस से इस बार भुवनेश्वर गौड़ मैदान में है और कांग्रेस काफी हद तक एकजुटता से चुनाव लड़ती दिखी है। इस पर ओपीएस और एंटी इंकम्बेंसी का लाभ भी कांग्रेस को हो सकता है। जाहिर है ऐसे में इस मर्तबा गोविन्द सिंह ठाकुर के लिए विधानसभा की डगर कठिन है।
सोलन जिला के नालागढ़ व बड़ी में लगतार डेंगू के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। अभी तक कुल 1040 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। पिछले कल बद्दी व नालागढ़ में 11 नए मामले सामने आए है। अभी तक डेंगू की चपेट में बद्दी के 391 व नालागढ़ के 649 लोग शामिल है। BMO नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा है कि डेंगू की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। और डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। आसपास सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अब जो डेंगू के ममाले सामने आ रहे है उसमें लोग जल्दी ठीक हो रहे है और प्लेटलेट्स काउंट भी ज्यादा कम नहीं हो रही है।
डीसी ने अधिकारियों को तय अवधि में कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आज किरतपुर-नेर चौक फोरलेन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आज सुबह नौणी से लेकर गरामोड़ा-कैंची मोड़ तक बनी सड़क, टनल और पुलों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित डाबर कंपनी के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निष्पादित कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और कहा कि इस फोरलेन के निर्माण के संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन के बनने से बिलासपुर की दूरी कैची मोड़ से मात्र 22 किलोमीटर होगी। कुल 47 किलोमीटर के इस फोरलेन में छोटी-बड़ी 5 टनल और 22 मुख्य व 14 छोटे पुलों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस फोरलेन में 48 छोटे बड़े पुलों का निर्माण होना है , जिसमें से अब तक 22 मुख्य पुल में से लगभग 16 पुल तैयार हो चुके हैं और 6 बड़े पुल निर्माणाधीन है इसके अतिरिक्त 16 छोटे पुलो में से 14 पुल तैयार हो चुके हैं और बाकी दो पुल निर्माणाधीन है, जिसका निर्माण समय पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, सीडीपीओ नरेंद्र कुमार सहित एनएचएआई व गाबर कंपनी के अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।
कहा, हिमाचल में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार पहली कैबिनेट में ओपीएस, 300 यूनिट निशुल्क देने का वायदा करेंगे पूरा भाजपा की परेशानी बता रही की हार को सामने देख रहे हैं नेता ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एक बार फिर से कड़ा प्रहार किया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक प्रेस बयान में दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनावों के बाद हकीकत का सामना कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब मेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सपने देख रहे हैं, वह कभी पूरे होने वाले नहीं है, रिवाज नहीं तख्त व ताज बदल रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है और 8 दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में होगा। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के साथ किए गए वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली के निःशुल्क दिए जाएंगे, 1500 रुपए महिलाओं को देने का वायदा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटी जनता को दी हैं, वह गारंटी कांग्रेस तय समय में पूरा करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मजबूत है, कांग्रेस पार्टी एकजुट है, ऐसे में भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी गुटबाजी के साथ-साथ अनेक प्रकार के विद्रोह का सामना कर रही है और 8 तारीख के बाद भाजपा में सिरफुटेल की स्थिति होना तय है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व देश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहा है ।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत जिस प्रकार से जनसमर्थन मिल रहा है, यह अपने आप में कांग्रेसी नेतृत्व यह प्रति जनता का बढ़ता विश्वास है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति को अपनाकर जिस प्रकार से चुनावों को जीतने का प्रयास करती है, उसकी असलियत अब खुल गई है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता ने महंगाई, बेरोजगारी ,कर्ज सहित अनेक प्रदेश व देश हित के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है और जनता ने तय किया है कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बने। हम केंद्र के पास भीख नहीं मांगेंगे, हक लेंगे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सत्ता में आकर वादों को पूरा करेगी, आर्थिक संसाधनों में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के पास भीख नहीं मांगेंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश का हक लेने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक पर केंद्र को कुंडली नहीं मारने दी जाएगी। जनता की सोच व वीरभद्र के सपनो साकार करेंगे मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सोच व प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करने के लिए कदम आगे बढ़ाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हरसंभव सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी, जनता के लिए होगी, इसमें जनता के हक की आवाज को बुलंद कर जमीन पर विकास के कार्य किए जाएंगे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज रविवार को जिला कांगड़ा के फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनावों के बाद जिला में सभी स्थापित सभी स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से लैस हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उपायुक्त ने फ़तेहपुर में स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों को पूरी मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने सुरक्षा में लगे सैन्य कर्मचारियों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. निपुण जिंदल ने निरीक्षण के उपरंात बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रॉंग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं।
64 महिलाओं को 1.44 लाख का नि:शुल्क राशन वितरण स्व. डॉ. निर्मल बस्सी की याद में सभी 64 पात्र महिलाओं को कंबल भी दिया ममता भनोट। ऊना हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को होटल सुविधा पैलेस में जिला की चयनित 64 महिलाओं को तीन-तीन माह का 1.44 लाख रुपए का नि:शुल्क राशन वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति अंब समाजसेवी सतीश शर्मा ने शिरकत की और अपने कर कमलों से महिलाओं को राशन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व समाजसेवी ओपी रत्न, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा व सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की। कार्यक्रम के दौरान बस्सी परिवार की तरफ से स्व. डा. निर्मल बस्सी की याद में सभी 64 पात्र महिलाओं को एक-एक कंबल वितरित किया गया। हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच संचालन संस्था के महासचिव नरेश सैनी ने बखूबी संभाला। मुख्यातिथि सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूटा है, इनके जीवन में फिर से उजाला करने के लिए हिमोत्कर्ष आगे आई है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। इस दौरान सतीश शर्मा ने अपनी और से हिमोत्कर्ष संस्था को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा इस प्रकल्प की शुरुआत हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि अभी तक 500 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक पात्र महिलाओं को 35 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष प्रति वर्ष पात्र महिलाओं का चयन एक वर्ष के लिए करती है। इस दौरान इन महिलाओं को हुई परिवारिक क्षति को पूरा करने के लिए सहयोग के रुप में राशन वितरित किया जाता है, ताकि महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं को प्रत्येक माह दिए जाने वाले 500 रुपए के सहयोग को बढ़ाकर 750 रुपए किया गया है। अब प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा भी चला रही है। वहीं जरुरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है। जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष दानी सज्जनों के सहयोग से सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इसके लिए दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया। इन्नर व्हील क्लब उमंग की सचिव सांची बस्सी ने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था की पौध स्व. कंवर हरि सिंह ने लगाई थी, अब मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष हमेशा जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रही है। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों को साधुवाद भी दिया। इन दानवीरों के सहयोग से चल रहा प्रकल्प हिमोत्कर्ष अमोदिनी विधवा महिला राशन वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हर वर्ष सहयोग राशि के रूप में आर्शीवाद प्राप्त होता है, जबकि प्रकल्प में पूर्व विधायक ओपी रत्न, रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकार चंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा,तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा फाऊंडेशन, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत चौधरी, विजय लखनपाल, महिंद्र वर्मा, मेघा ओहरी,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा,सविता कौशल, सुरेश कुमार शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंहउ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है। ये रहे उपस्थित हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, प्रो. बीके शर्मा, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, विजय साहनी, सुरेश शर्मा, ओसी शर्मा, अशोक ऐरी, राजपाल रत्न, सचिन बस्सी, सांची बस्सी, सुरेश कुमार शर्मा, बीके धीमान, दर्शन सिंह, मीना शर्मा, राज कुमार पठानिया, सुदेश अरोड़ा, सुमन पुरी, रमा कंवर, रेखा जसवाल, मोहिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री, निशांत चौधरी, मनमीत सिंह, एमएम गर्ग, अश्वनी सैनी, मुनिंद्र अरोड़ा, राजन पुरी, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, शेषपाल सिंह, रजनीश लुंबा, ज्योति लुंबा, सिम्मी चौधरी, रंजु देवी, मीना ठाकरु, निशा, उषा, विकास कौंडल, सुधीर चौधरी, पंकज कुमार, विजय आंगरा, बलदेव डोगरा, सोमनाथ कौशल, योगेश कौशल व नरेंद्रजीत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात विधानसभा चुनावों में आज अहमदाबाद में प्रेस कान्फ्रेंस एवं भुज में युवा विश्वास युवा सम्मेलन के अंतर्गत 2 कार्यक्रमों के दौरान भाजपा को भरोसे का दूसरा नाम बताया व गुजरात में फिर से विशाल बहुमत से भाजपा की सरकार बनने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विगत दो दशकों से ज़्यादा समय में भारतीय जनता पार्टी में गुजरात में सुशासन व सेवा भाव की सरकार चलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्यक् नेतृत्व में गुजरात दंगा, अराजकता, माफियाराज व भ्रष्टाचार के जंजाल से मुक्त होकर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर आगे बढ़ा है। गुजरात ने देश के सामने विकास का एक सफल मॉडल सामने रखा है। आज देश भर भाजपा भरोसे का दूसरा नाम बन चुकी है, जिस पर लोगों का अटूट विश्वास है। गुजरात की जनता की पूरी आस्था भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की नीतियों में है। भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभाओं में जनता की भारी भीड़ पार्टी प्रति उनके स्नेह का प्रतीक है और इसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि एक बार फिर गुजरात में कमल खिलने की तैयारी है। आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कभी दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस के पास आज विपक्ष का नेता बनाने लायक भी सदस्य पूरे नहीं हैं और यही हाल पार्टी का गुजरात में होने वाला है, जहां पर भी नंबर वन की बात आती है, तो गुजरात आगे रहता है। जब कोई कृषि के क्षेत्र में डबल डिजिट ग्रोथ नहीं देखता था, तब मोदी के नेतृत्व में गुजरात में वह ग्रोथ दिखी, जब कोई बड़े बांध बनाने का सपना नहीं देखता था, तब नर्मदा बांध बना, दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी गुजरात में है। पहली बुलेट ट्रेन गुजरात में और एक्सपोर्ट के मामले में भी गुजरात नंबर वन है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र में किये गए वादों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होगी। मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी मुफ्त में मिलेगी। 60 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए बस में मुफ्त सेवा मिलेगी। इसके अलावा श्री ठाकुर ने कहा कि हमने गुजरात को एक ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी बनाने का संकल्प लिया है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी में गुजरात का भी एक ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी का बहुत बड़ा सहयोग होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में अगले 5 वर्षों में 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और एक लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी अगले 5 साल में देंगे। ठाकुर ने बताया कि आयुष्मान भारत की तर्ज पर गुजरात में 10 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों की जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने दी इस प्रकार से दी। लड़काें के वर्ग ने हाई जंप में शुभम राठौर जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया, विभव मेहरा मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, हर्षित चौधरी जिला उन्नाव व वरुण जिला मंडी युक्तरूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के वर्ग ने हाई जंप में आदित्य जिला शिमला प्रथम स्थान पर रही, तनु ठाकुर मंडी दूसरे स्थान पर रही व मनीषा सोलन तीसरे स्थान पर रही। लड़कियाें के वर्ग ने गोला फेंक प्रतियोगिता में दीक्षिता जिला सोलन प्रथम स्थान पर रही, अक्षरा जिला मंडी दूसरे स्थान पर रही व अनीशा जिला मंडी तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के वर्ग ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में शुभम राठौड़ जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया, विभव मेहरा जिला मंडी ने दूसरे स्थान पर रहा, हरप्रीत चौधरी जिला उन्ना व वरुण जिला मंडी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के वर्ग ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में अदिति जिला शिमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तनु ठाकुर जिला मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व मनीषा जिला सोलन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़काें के वर्ग ने लंबी कूद प्रतियोगिता में गौरव सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया मोहम्मद ईब्बास जिला चंबा दूसरे स्थान पर रहा वव अमर जिला हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें के वर्ग ने लंबी कूद प्रतियोगिता में दिव्या राजपूत उन्नाव प्रथम स्थान पर रही, अदिति जिला शिमला दूसरे स्थान पर रही। अक्षरा जिला बिलासपुर, तनीषा बेगम जिला चंबा युक्तरूप से तीसरे स्थान पर रही। लड़कियाें के वर्ग ने 100मीटर दौड़ में दिव्या जिला उन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। यशिका जिला कांगड़ा दूसरे स्थान पर रही व अंतरा जिला किन्नौर तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के वर्ग ने 100 मीटर दौड़ में गौरव जिला सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरु मान प्रीत जिला सिरमौर दूसरे स्थान पर रहा। लड़काें के वर्ग ने 400 मीटर में मोहम्मद ईवास जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अमर पुजार जिला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा, आदर्श जिला उन्ना तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें के वर्ग ने 400 मीटर में रिया जिला उन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिखा जिला कांगड़ा ने दूसरे स्थान पर रही व तन्वी जिला सिरमौर तीसरे स्थान रही। इसके साथ ही शतरंज प्रतियोगिता में लड़काें के मुकाबले में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा। जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जिला उन्ना तीसरे स्थान पर रहा व जिला चंबा चौथे स्थान पर रहा| लड़कियाें के वर्ग में जिला चंबा प्रथम स्थान पर रहा। जिला हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जिला कांगड़ा तृतीय स्थान पर रहा व जिला मंडी चौथे स्थान पर रहा।
कहा, चंडीगढ़ के गरीब ऑटो चालक को नहीं भरना पड़ेगा 27,500 रुपए का चालान फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर हिमाचल सरकार के RTO विभाग ने अपनी गलती मान ली है। अब चंडीगढ़ के गरीब ऑटो चालक दुर्गा नंद को शिमला जाकर 27,500 रुपए का भारी-भरकम चालान नहीं भरना पड़ेगा। आज सुबह ऑटो चालक को हिमाचल प्रदेश के संबंधित RTO ऑफिस से फोन आया। उन्हें बताया गया कि यह उनके ऑटो का नहीं, बल्कि हरियाणा नंबर की एक बस का चालान था। इस बस का नंबर (HR-68B-8922) था। वहीं दुर्गा नंद के ऑटो का (HR-68B-8822) था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के रिज मैदान में रविवार को स्टेट ऑर्गन एंटिटी ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश हेल्प एंड हेल्प फाउंडेशन की ओर से रक्तदान के साथ अंगदान के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली और अंगदान के महत्व के बारे में जाना। टीम की ओर से स्थानीय लोगों के लिए यह जागरूकता शिविर लगाया गया था। इसमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार थाना कुनिहार के अंतर्गत चार लोगों पर जुआ खेलने का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खटनाली जंगल को जाने वाले रास्ते के साथ ही कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिस सूचना पाकर कुनिहार बाजार से करीब 500 मीटर दूरी पर खटनाली जंगल जाने वाले रास्ते पर पहुंची रास्ते के साथ ऊपर की तरफ जुब्बडी में चार व्यक्ति अखबार के ऊपर ताश के पत्ते व करंसी नोट सहित जुआ खेलते पाए गए। इनके पास से करंसी नोट 2010 रुपए व 52 पते ताश के बरामद किए गए। इन चारों व्यकितयों पर गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। चारों व्यक्ति आसपास के स्थानीय गांवों से हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
12 नवंबर को चुनाव की ड्यूटी से लापता हुआ था राैंखर निवासी संजीव कुमार नरेंद्र कुमार। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के आशापुरी 12 नवंबर को मतदान केंद्र लापता हुए कर्मचारी के मिलने की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, लेकिन अब तक लापता युवक नहीं मिल पाया है। गौरतलब है नगरोटा बंगवा का संजीव कुमार जो बिजली बोर्ड कांगड़ा में कार्यरत है। वह 12 नवंबर को आशापुरी से ही लापता हो गया। शनिवार को 15 दिन बीत जाने पर भी अभी तक संजीव के बारे में कोई पता नहीं चला। शनिवार को विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली की संजीव कुमार बिलासपुर के शाहतलाई में मिल गया है। इस संबंध में जयसिंहपुर की निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम तक अपराजिता चंदेल ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि संजीव कुमार पुत्र बलवीर सिंह बताया कि संजीव के निवासी गांव व डाकघर राैंखर तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा मिलने की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर मात्र अफवाह है. इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। इस संबध उनके द्वारा स्वयं जब शाहतलाई थाना में इस संदर्भ में फोन करके वहां के एसएचओ से भी बात की, लेकिन वहां भी संजीव के मिलने की कोई सूचना नहीं थी।
गगन शर्मा। साेलन एलआर कॉलेज सोलन में ज़िला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।जिसमें में से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के साथ ही इंस्पायर प्रोग्राम के तहत 10वीं जिला प्रदर्शनी एवं परियोजना, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड स्तर पर चयनित जिला सोलन और सिरमौर के बच्चों ने इसमें भाग लिया। जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। जैसे एंटी हेल नेट, जल संरक्षण, सौर उर्जा, कूड़े का निष्पादन इत्यादि मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम का आरंभ उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ जगदीश नेगी ने की एवं समापन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान में परीक्षण एवं प्रशिक्षण परिषद की प्रधान आचार्य रजनी सांख़यन ने की। उन्होंने विज्ञान में बच्चों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को आईटी विषय के अलावा गणित एवं विज्ञान विषयों से नाम घबराकर इन विषयों में रूचि रखने की प्रेरणा दी। एलआर कॉलेज के उपनिदेशक हुसैन जैदी ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ विज्ञान के आविष्कारों को लेकर उत्साह पैदा करना ही हमारा मक़सद है। इस मौक़े पर बी एड के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना नाटी एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। एलआर कॉलेज की और से डिप्टी डायरेक्टर आदिल हुसैन, सभी प्रिंसिपल और एचओडी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समन्वयक अमरीश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस एवं इंस्पायर प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बधाई दी। इस समारोह में तकरीबन 125 अध्यापकों ने छात्रों के साथ-साथ सहभागिता भी, जबकि सोलन जिला से 78 छात्रों ने भाग लिया और सिरमौर से 21 छात्रों ने इसमें भाग लिया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात अज्ञात चंदन तस्करों द्वारा जगदीश लाल कौंडल पुत्र भोला राम निवासी वार्ड- 6, नगर परिषद व तह. ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के 15 चंदन के पेड़ उसकी मलकिती भूमि से काटे गए हैं। पेड़ काटने की सूचना पेड़ मालिक को जमीन में पहुंचने पर मिली है, परंतु पेड़ों के मालिक द्वारा अभी तक भी थाना में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।ज्वालामुखी क्षेत्र में लगातार चंदन तस्करों द्वारा चंदन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा है।
राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो एनबीएआईआर बेंगलुरू, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ (आईआईएसआर) और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान महू (आईआईएसएस) एक-दूसरे के साथ परस्पर सहयोग कर कार्य करेंगे। हिमालय के समृद्ध संसाधनों को होगा भरपूर उपयोग: कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी... प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तीन संस्थानों के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय कृषि अनुसंधान निदेशक के उप महानिदेशक डॉ. टीआर शर्मा ने आईसीएआर संस्थानों के साथ विश्वविद्यालय के भविष्य के सहयोग पर विचार मंथन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी कृषि अनुसंधान संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों के बीच उपलब्ध मानव और बुनियादी ढांचागत संस्थानों का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईसीएआर और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को आपसी सहयोग से शोध कार्यों को करते हुए उन्हें प्रकाशित करना चाहिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इसके लिए संयुक्त सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने आवश्यक है। उन्होंने पालमपुर में मधुमक्खी कलोनियों को विकसित करने और इन्हें बंगलुरू तक ले जाने पर भी चर्चा की। साथ ही छात्रों और वैज्ञानिकों को भी परस्पर एक-दूसरे के साथ कार्यक्रम आयोजित कर मदद करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि सभी बड़ी परियोजनाओं की योजना राष्ट्र के लिए हिमालय में समृद्व संसाधनों का उपयोग करने के लिए बनाई गई है। इससे अकादमिक और अनुसंधान में उत्कृष्ठता मिलेगी और उसको पूरा लाभ विद्यार्थियों और किसानों को होगा। उन्होंने कहा कि आईसीएआर को सभी विश्वविद्यालय संसाधन प्रदान किए जाएंगे, ताकि उसका लाभ जनता तक पहुंचे। कुलपति ने आश्वासन दिया कि अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय गुणवत्ता के लिए पूरी गति और स्टीकता के साथ आगे बढ़ेगा। राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो एनबीएआईआर बेंगलुरू, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ (आईआईएसआर) और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान महू (आईआईएसएस) के साथ समझौता ज्ञापनों पर उपमहानिदेशक और कुलपति की उपस्थिति में अनुसंधान निदेशक डॉ. वीके शर्मा, विश्वविद्यालय के डीन पीजी डा. सुरेश कुमार और आईसीएआर के तीन संस्थानों के निदेशकों ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि कृषि और संबद्ध विज्ञानों में कीट संसाधन के क्षेत्र में अकादमिक और शोध सहयोग के लिए एनबीएआईआर के साथ समझौता ज्ञापन है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के साथ चुकंदर के क्षेत्र में अनुसंधान और बीज उत्पादन के लिए समझौता हुआ है। यह समझौता ज्ञापन विश्वविद्यालय में चल रहे शिक्षण और अनुसंधान कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए है। विश्वविद्यालय ने पहले भी पांच अन्य आईसीएआर संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए है। एनबीएआईआरए बेंगलुरु के निदेशक डा. एस.एन. सुशील ,आईआईएसआर लखनऊ के निदेशक डा. ए.के.पाठक और आईआईएसएस महू के निदेशक डा.संजय कुमार ने अपने-अपने संस्थानों की अनुसंधान गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। आईसीएआर संस्थानों के अन्य वैज्ञानिकों डॉ. एके मल, डॉ. यू अमाला, प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आरएस चंदेल, डॉ. आर चौधरी, डॉ आरके कपिला, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.रणवीर सिंह राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संविधिक अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। डॉ. पीसी शर्मा ने इस दौरान सारी कार्यवाही का संचालन किया।
एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल गगन शर्मा । नाहन एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने संविधान दिवस के अवसर पर डिग्री काॅलेज शिलाई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए छात्र-छात्रों से संविधान को जानने और समझने की अपील की, ताकि एक नागरिक के रूप में सभी अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय का संविधान दिवस विषय पर दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज शनिवार को शिलाई राजकीय डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका पढ़ कर की गई। कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान और डॉ. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। भारतीय संविधान पर चर्चा करते हुए शिलाई डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल नरेंद्र तोमर ने छात्र-छात्राओं को संविधान बनाने की प्रक्रिया, संविधान के अनुच्छेदों व प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किन कठिन व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत का संविधान लिखा गया व इसमें किन-किन महान लोगों ने इसमें योगदान दिया, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के जीवन परिचय के बारे में कॉलेज के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अनिल ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने आंबेडकर के जीवन और संघर्षों के बारे में जानकारी दी, साथ ही बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान को उल्लेखित किया। एस.डी.एम. सुरेश कुमार सिंघा ने कविता लेखन, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। कविता लेखन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः बीए अंतिम वर्ष की प्रीति शर्मा, बीए प्रथम वर्ष की कनिष्का और अंजलि चैहान ने हासिल किया। नारा लेखन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः बीए प्रथम वर्ष की निर्जला, बीए अंतिम वर्ष की निकिता और सुनील कुमार ने हासिल किया। चित्रकला में बीए अंतिम वर्ष के अजय ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की पलक ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष के संतोष तीसरा स्थान हासिल किया। संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक 20 वर्ष अपने घर पर गलती से किसी जहरीली दवाई का सेवन करने की जानकारी प्रकाश में आई है, जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार हेतू सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उसे टांडा रेफर कर दिया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त युवती कोई भी बयान देने लायक नहीं थी। बरहाल युवती का टांडा में उपचार किया जा रहा है।
प्रदेश भर में आज मौसम साफ रहा और आगामी 6 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय शिमला से ज्यादा ठंड चंडीगढ़ व ऊना में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेकिन ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है सुबह शाम की ठंड से लोगो को काफी परेशानी होगी। इसी के साथ लाहौल सपिति का न्यूनतम तापमान -3.0 तक पहुंच गया है। जबकि ऊना में 6.0 और चंडीगढ़ में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सुंदरनगर में 2.7, भुंतर 2.4, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.2, नाहन 12.1, केलांग माइनस 3.6, पालमपुर 7.0, सोलन 4.6, मनाली 3.0, कांगड़ा 8.0, मंडी 5.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 5.5, चंबा 6.0, डलहौजी 9.9, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 7.6, कुकुमसेरी माइनस 3.3, नारकंडा 7.8, रिकांगपिओ 6.8 और पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की कोई न कोई बस सडक़ किनारे खराब मिल जाती हैं, जिस कारण सवारियों को काफी परेशान होना पड़ता है। अब ऐसा ही मामला देहरा डिपो की फरीदावाद-जसूर रूट पर चलने वाली बस सुबह जसूर जाते समय बढ़ेला में खराब हो गई, जिस कारण सवारियों को भारी परेशानी हुई। जिसमे स्कूल कालेज के बच्चों को भी काफी परेशान होना पड़ा। और बच्चों को पैदल ही अपने स्कूल कालेज जाना पड़ा। इसी दौरान सवारियों ने परेशान होकर कहा की सरकार वीआईपी बसें खरीद लेती है मगर जनता के लिए पुरानी बसों का ही इस्तेमाल करती है।
रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के छात्रों ने जागरूकता रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा व प्रो. खुशी राम संगतः द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौरहल ने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटना यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का पालन खुद भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। रैली में छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। इस रैली में आ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. ओंकार, नविता, विजय, रंजीत सिंह, मगदीप व मुकेश आदि शामिल हुए। रैली में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संविधान दिवस में मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्यः डॉ. प्रदीप कोडल जी ने बच्चों को संविधानिक अधिकारी एवं कर्तव्यों के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश ठाकुर द्वारा संविधान की संपूर्ण जानकारी बच्चों को दी। साथ में बच्चों को यह भी बताया कि अधिकारी के साम साथ कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। प्राचार्य ने डॉ. सुरेश ठाकुर को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इसके अला डॉ. सुरजीत राणा ने भी संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अंत में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्राे. ओंकार चंद ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रेनू गड खुशीराम भगत, डॉ. धन, प्राे. नवता, प्र. विजय व गमन दीप आदि उपस्थित थे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा स्वयंभू प्रकट आद शिवलिंग व प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा, काठगढ़, इंदौरा व जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा मंदिर परिसर में 9वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा बाल फेंक कर किया गया, जिसमें सभा के वरिष्ठ उपप्रधान बनारसी दास मेहता, अजीत सिंह उपप्रधान युद्धवीर सिंह, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज, सचिव गणेश दत्त शर्मा, सचिव cum प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, संगठन मंत्री प्रेम सिंह, प्रचार सचिव रमेश पठानिया, पवन शर्मा सलाहकार कृष्ण मन्हास, कोच विक्रम सिंह, दल जीत कटोच मंदिर के मैनेजर देवेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस प्रतियगिता में हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर व अन्य राज्यों की लगभग 25 वालीबाल की टीमें भाग ले रही हैं। इसके इलावा विभिन्न आयु वर्ग की महिला व पुरष वर्ग की दौड़े कल सुबह करवाई जाएगी तथा रस्साकसी सायं व वालीबाल फ़ाइनल देर शाम करवाए जाएंगे। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा इस प्रकार के आयोजन नौजवानों में खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने व समाज में फ़ैल रही अन्य बुरी आदतों से दूर रहने के लिए करती रहती है। प्रतिभागियों के ठहरने व खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था सभा द्वारा की गई है। इसके साथ सभा द्वारा समापन समारोह के मुख्यातिथि के कर कमलों से विजेता टीमों, प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर नगद राशि, समृतिचिन्ह देकर सम्मानित करवाया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभागार में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रो. और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा मुख्यातिथि और नालागढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अजय रंगा ने संविधान का महत्व और संविधान का मसौदा तैयार करते समय सामने आई चुनौतियों के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया। वहीं, एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर ने कानून के व्यवहारिक पहलू के साथ-साथ संविधान के आज के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर लॉ विभाग के छात्रों ने संविधान दिवस विषय पर क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद के साथ भाषण गीत और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर एक सौहार्दपूर्वक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आशीष, आकाश, बागेश, ऋचो व परीक्षा को अतिथियों द्वारा पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने कहा कि संविधान की भावना को फैलाने के लिए आईईसी विश्वविद्यालय हर साल संविधान दिवस मनाता है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की और संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला साईं इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आज क्षेत्रीय डाक बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह केदौरान अधीक्षक डाकघर धर्मशाला सुरेंद्र पाल शर्मा द्वारा मैक्लॉडगंज और बीड पर पिक्टोरिअल कलेक्शन का विमोचन किया गया। पिक्टोरिअल कलेक्शन पर जानकारी देते हुए अधीक्षक ने बताया कि यह एक पोस्ट मार्क किसी पर्यटक, धार्मिक, ऐतिहासिक या महत्वपूर्ण स्थान या चीज़ को उजागर करने वाली प्रतिकृति अथवा तस्वीर दिखाता है। इसी आधार पर तैयार किए गए विशेष कलेक्शनों (मैक्लॉडगंज और बीड़) का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कमल शर्मा सहायक अधीक्षक, तेजस्वी महाजन निरीक्षक, मधु सुदन (वरिष्ट डाक टिकट संग्रहक) रिजुल गिल (डाकटिकट संग्रहक) व अकांक्षा सूद, कार्यालय सहायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के राजनीति शास्त्र विभाग और लोक प्रशासन विभाग द्वारा आज को संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक प्रो. अश्वनी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत महाविद्यालय के विद्यार्थियों शबनम, लक्षिता, रजत, कोमल, आदित्य, निशांत, पानो देवी, प्रिया और अभिनव ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आपने विचार भाषण और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. संजय पठानिया ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को अपने समाज, राष्ट्र और महाविद्यालय के विकास हेतु हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हमारा संविधान हमे अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी देता है। इसलिए देश हित में हमें अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की पालना करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। एक सभ्य समाज के निर्माण हेतु हमें अपने व्यवहार में श्रेष्ठ सभ्य गुणों को सम्मिलित करना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन बीए तृतीय वर्ष के छात्र तनुज द्वारा किया गया, जिसमें तीन टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भाग लेने वाले छात्र थे अंजली, किरण, चंद्र, जितेंद्र, विवेक और अविनाश। मंच का संचालन प्रिया, यामिनी, कोमल, शीशम और अदिति ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक डॉ. अजय कुमार, प्रो. बालक राम, डॉ. गौरव महाजन भी उपस्थित रहे। अंत में प्रो. अश्वनी कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्य सचिव आरडी धीमान ने आज यहां राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सैल द्वारा उपायुक्तों और संबंधित विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति, रोजमर्रा उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता और विशेष रूप से बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए आवश्यक वस्तुओं का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क सुविधा, अस्पताल, बिजली, जलापूर्ति और शिक्षण संस्थान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने और बर्फ हटाने के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता प्रदान कर पर्याप्त मशीनरी तैनात करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की आवश्यक मरम्मत करने के अलावा बुलडोजर और स्नो कटर पहले से ही तैयार रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बर्फ हटाने के उपकरण और स्नो ब्लोअर की खरीद की प्रक्रिया समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने सभी जिला प्रशासन को शीत लहर के प्रभाव से निपटने के लिए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष तौर पर उन क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा, जहां कोहरे के कारण आम जन जीवन, कृषि और बागवानी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को अपने क्षेत्राधिकार में वायु सेना, सेना इकाइयों, आईटीबीपी और पैरा मिलिट्री संगठनों के साथ उनके साथ संपर्क बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र समन्वित ऑपरेशन चलाए जा सकें। आरडी धीमान ने कहा कि ट्रैकर्स के साथ जाने वाले प्रशिक्षित गाइडों द्वारा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आवाजाही की उचित निगरानी प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, शहरी विकास, दूरसंचार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं अन्य विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व-आपदा प्रबंधन सुदेश मोक्टा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स, योगा व शतरंज का शुभारंभ शिक्षा निर्देशक प्रारंभिक शिमला वीरेंद्र शर्मा के द्वारा किया। गया मुख्यातिथि को संयोजक सचिव शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा महेंद्र सिंह धीमान वह सहायक निर्देशक खेल अतुल कटोच के द्वारा समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के 625 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतियोगिता का हुनर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 4 दिन तक चलेगी। इसमें शतरंज योगा 100, 200, 400 व 600 मीटर की प्रतियोगिता रिले, गोला फेंक, लॉन्ग जंप व हाई जंप प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर डिप्टी डीईओ अश्वनी भट्ट स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य संजय मग्गू कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल डाइट धर्मशाला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी और B.ed कॉलेज की प्रधानाचार्य आरती व शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के राज्य प्रधान सुभाष सोनी 12 जिलों के खेल प्रभारी जिला कांगड़ा के खेल प्रभारी संजीव कुमार जिला कांगड़ा c&v के प्रधान गुरुदयाल सिंह व शिक्षा विभाग की तरफ से शशिकांत तकनीकी सहायक, शीश राम, मनीष कुमार, विजय चौधरी, मुकेश कुमार, अजय कुमार गिरधारी लाल, नंदलाल व विक्रांत इत्यादि ने भाग लिया। मार्च पास्ट में जिला शिमला ने हासिल किया प्रथम स्थान 600 मीटर के प्रथम दिन के मुकाबले इस प्रकार से रहे (Boys) आर्यन चौधरी जिला शिमला प्रथम स्थान आदर्श जिला उन्ना दूसरे स्थान पर रह व बिक्की ठाकुर जिला कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें में प्रथम स्थान पर कशिश जिला सोलन और आरुषि जिला सोलन दूसरे स्थान पर तथा नेहा सिरमौर तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभय ठाकुर जिला सिरमौर, दूसरे स्थान पर चिराग भानु जिला ऊना, तीसरे स्थान पर रहा दिव्यांशु ठाकुर जिला चंबा ने हासिल किया। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपना बीए, बीएससी, बी कॉम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया, जिसमें 85% बच्चे फेल पाए गए हैं। इसके चलते एनएसयूआई इकाई घुमारवीं ने कॉलेज में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया और पेपरों को सही ढंग से दोबारा री-चेक करने की मांग की है। यह धरना प्रदर्शन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अभिषेक भारद्धाज की अध्यक्षता में किया गया है। कॉलेज के छात्र-छात्राएं अपनी पिछली कक्षाओं में से पास हुए थे और कॉलेज की आंतरिक मुल्यांकन में अच्छे नंबर लिए हैं, वे अधिकतर बच्चे अपनी परीक्षाओं मे फेल पाए गए। हि. प्र. विश्वविद्यालय ने इस बार नए तरीक़े से पेपर चेक किए, जिसमें बच्चों के पेपर निजी कंपनियों को ठेके पर देकर चेक करवाए तथा जिससे पेपर चेकिंग में चूक हुई है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष साथ अभिषेक भारद्वाज ने कहा ऐसा करके प्रशासन छात्रों के भविष्य को अंधकार की तरफ़ धकेल रहा है। एनएसयूआई विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है की छात्रों के पेपर री चेक करवाए जाएं और रिचेकिंग व रिवैल्यूएशन का परिणाम जल्दी से जल्दी घोषित किया जाए, ताकि जो छात्र कम नंबरों से फेल हुए हैं या जिनके पेपर चेक करने में चूक हुई हो उनका साल बर्बाद न हो। अगर प्रशासन छात्रों के हितों में फ़ैसला नहीं लेता है, तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगी। इस मौक़े पर सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह संयोजक नितिन चड्ढा घुमारवीं कैंपस अध्यक्ष रोहित, पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर, उपाध्यक्ष शिवांश, अतुल, रितिका, भारती महासचिव जतिन, दीपक और अन्य सदस्य, निखिल, शिवानी, मीना, मनिशा, प्रीति, विशाल शर्मा व विशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
8 दिसंबर से पहले विभिन्न चरणों में मतगणना कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण-उपायुक्त फर्स्ट वर्डिक्ट । बिलासपुर बिलासपुर जिला प्रशासन विधान सभा चुनाव में मतगणना की तैयारियों में जुट गया है, जिसके तहत उपायुक्त कार्यालय में मतगणना कर्मियों को आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला के तीन विस क्षेत्रों की मतगणना अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों की पहले रैंडमाइजेशन की जाएगी। इसके बाद उन्हें अलग-अलग चरणों में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। मतगणना कर्मियों के पूर्वाभ्यास के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को प्रातः 8 बजे आरंभ होगी तथा सबसे पहले मतपत्रों की गिनती शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला के घुमारवीं कॉलेज, झंडुता कॉलेज और सदर बिलासपुर कॉलेज में मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना के लिए तैयारियां आरंभ करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर मतो की गिनती शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी तथा इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों सहित मतगणना कर्मी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर बिलासपुर शहर के साथ लगते सागर व्यू होटल के समीप आज एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दुर्घटना में घायल पर्यटकों को क्षेत्रीय अस्पताल उपचार उपलब्ध करवाया गया। जिलाधीश एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर पंकज राय के निर्देशानुसार आज सुबह बस दुर्घटना में घायल यात्रियों की रेड क्रॉस बिलासपुर के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण रूप से क्षेत्रीय अस्पताल में सहायता की गई तथा उनकी तुरंत पूरी की जाने वाली जरूरतों को पूरा किया गया। आवश्यकता अनुसार उन्हें सुबह की चाय, कॉफी व नाश्ते का प्रबंध किया गया, जिसमें ब्रेड जैम, फल, बिस्किट्पा व नी की बोतलें आदि का प्रबंध किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा दुर्घटना में घायल यात्रियों के अस्पताल में उपचार के दौरान होने वाले विभिन्न टेस्ट व एक्स-रे करवाने के साथ-साथ वापस जाने के लिए गाड़ियों व बसों की सेवा के बारे मे भी जानकारी उपलब्ध करवाई। इस सेवा कार्य में अमित कुमार, ललित डोगरा, दीप चंद, अनीश ठाकुर और युवा वॉलंटियर्स, सौरव, निखिल, मनदीप, नेहा, मनदीप, आरती, राहुल, प्रेरणा व नायली ने अस्पताल पहुंच कर राहत कार्य में मदद की।
फर्स्ट वर्डिक्ट । बिलासपुर एम्स बिलासपुर में आंतरिक चिकित्सा विभाग और जैव रसायन विभाग का 23 नवंबर को एक दिवसीय सम्मेलन एलएआई संगोष्ठी और लिपिड अपडेट-2022 समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता निदेशक एम्स के प्रो. डॉ. वीर सिंह नेगी ने की। उन्होने बताया कि कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियन्त्रण करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए कहा। समारोह में लिपिड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रमन पुरी तथा एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक के प्रिंसिपल डॉ. राजेश भवानी बतौर मुख्यतिथि रहे। इस अवसर पर डॉ. रमन पुरी ने हृदय में लिपिड स्तर को नियंत्रत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पीजी क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की पांच टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के करीब 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जवाली पुलिस थाना में गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर कुठेड़ के पास कार से 5.22ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने कुठेड़ में चेकिंग के दौरान कार (एचपी 90-9092) को रोका था जिससे 5.22ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार चार व्यक्तियों की पुष्ठि अभिनंदन कुमार निवासी शाहपुर, मनोज कुमार निवासी नडोली, रजत नरियाल निवासी कुठेड व मनु कुमार निवासी सिहोलपुरी (शाहपुर) के तौर पर की गई है तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पे पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
ज्वालामुखी : लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान की छात्रा मुस्कान ने एकल नृत्य में हासिल किया तीसरा स्थान
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय के युवा उत्सव समूह का शुभारंभ रविवार से लेकर मंगलवार तक गौतम कॉलेज हमीरपुर में हुआ। इस चार दिवसीय युवा समारोह में लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा एकल अभिनय नाटक में भाग लिया। जिसमें एकल नृत्य में बी फार्मेसी तीसरे सेमस्टर की छात्रा मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस युवा समारोह मैं लॉरेट शिक्षण संस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्र्म के कोऑर्डिनेटर प्रो. शिव कुमार कुशवा, प्रो. डॉ. संजय कुमार और सहायक प्रो. आस्था शर्मा उपस्तिथ रहे। छात्रा की इस उपलब्धि पर लॉरेट शिक्षण संस्थान के प्रबंधक डॉ. रण सिंह , निर्देशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एमएस आशावत एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर डॉ. सीपीएस वर्मा ने शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मनोकामना की।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसमें विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सामाजिक विज्ञान ने कहा कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को हर साल मनाया जाता है, जो संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्त्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा राशि शर्मा ने संविधान सभा पर हिंदी भाषा में अपने विचार रखे। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा जानवी ठाकुर ने आंग्ल भाषा में भाषण दिया। पूर्वाह्न 11 बजे विद्यालय के सभी बच्चों, शिक्षकों व कार्यालय कर्मचारियों ने संविधान उद्देशिका की शपथ लेकर संविधान दिवस मनाया।
केसीसी बैंक में पदोन्नति के माध्यम से होने जा रही भर्तियों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बैंक ने चुनाव आयोग से 790 विभिन्न पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने की मंजूरी ली थी। बैंक के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए आयोग ने इन पदों को भरने की मंजूरी दी थी। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि बैंक के खाली पदों को बिना अदालत की अनुमति से न भरा जाए। खंडपीठ ने राज्य सरकार और बैंक प्रबंधन से तीन सप्ताह में जवाब तलब किया है।
प्रदेश भर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी में बर्फबारी के दौरान प्रशासन इस बार आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फोर बाई फोर वाहनों का इस्तेमाल करेगा। यह जानकारी डीसी आदित्य नेगी ने बर्फबारी के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के दौरान एंबुलेंस के लिए चेन और क्यूआरटी के लिए फोर बाई फोर गाड़ियों का प्रबंध किया जाएगा ताकि किसी को भी किसी तरह कि परेशानी ना हो। वही उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाले मार्गों पर फिसलन को रोकने के लिए भी समुचित प्रबंध होंगे ताकि रास्ते बंद न हों। उन्होंने निर्देश दिए कि बर्फबारी से निपटने के लिए सभी विभाग तैयारियां कर लें ताकि जिला के लोगों और सैलानियों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
भाजपा का मास्टरस्ट्रोक या सबसे बड़ी भूल? आखिर क्यों बदला गया मंत्री सुरेश भारद्वाज का निर्वाचन क्षेत्र ? शिमला शहरी सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले भारद्वाज को आखिर कसुम्पटी क्यों भेजा गया ? क्या कसुम्पटी में पार्टी को दमदार चेहरे की थी दरकार, या फिर कुछ और है माजरा ? जब भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, तो दो मंत्रियों का टिकट बदल देना आसानी से किसी के गले से नहीं उतरा। जिन दो मंत्रियों के हलके बदले गए है उनमें मंत्री सुरेश भारद्वाज भी शामिल थे। शिमला शहरी सीट से सुरेश भारद्वाज चार बार विधायक रहे है पिछले तीन चुनाव भारद्वाज लगातार जीते है। सबसे पहले 1990 में भारद्वाज शिमला शहर से विधायक बने उसके बाद लगातार 2007 से 2017 तक भारद्वाज ने शिमला शहरी सीट पर राज किया। इसके बावजूद भी भाजपा ने भारद्वाज को कसुम्पटी ट्रांसफर कर दिया। कुछ लोग मानते है कि इस बदलाव का कारण कसुम्पटी में लगातार हार रही भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है, तो कुछ का मानना है कि भारद्वाज को लेकर शिमला शहरी में पर्याप्त एंटी इंकम्बेंसी का अंदेशा भाजपा को था और इसलिए भाजपा ने यहाँ किसी नए चेहरे को उतारना वाजिब समझा। बहरहाल अब मतदान हो चुका है और अब कसुम्पटी में भारद्वाज का सीधा मुकाबला कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से है। वही अनिरुद्ध सिंह जो इस बार जीत की हैट्रिक लगाने को आश्वस्त दिख रहे है और उनके समर्थक लगातार उन्हें मंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे है। अब कसुम्पटी में अनिरुद्ध सिंह जीत की हैट्रिक लगाते है या सुरेश भारद्वाज अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रख पाते है, ये तो नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। अतीत पर निगाह डालें तो कसुम्पटी में भाजपा के लिए राह आसान नहीं दिख रही है। आखिरी बार रूप दास कश्यप ने यहां 1998 में भाजपा को जीत दिलाई थी, लेकिन 2003 में रूप दास कश्यप करीब तीन हजार वोट के अंतर से हार गए। तब निर्दलीय सोहन लाल ने जीत दर्ज की थी। ये आखिरी मौका था जब भाजपा कुसुम्पटी में मुकाबले में दिखी। इसके बाद हुए तीन चुनाव में भाजपा तीन उम्मीदवार बदल चुकी है और तीनों बार पार्टी को शिकस्त ही मिली है। 2007 में पार्टी ने तरसेम भारती को टिकट दिया, लेकिन भारती करीब साढ़े सात हजार मतों के अंतर से हारे। 2012 में भाजपा ने प्रेम सिंह को और 2017 में विजय ज्योति को मैदान में उतारा और दोनों करीब दस हजार के अंतर से हारे। इन दोनों ही मौकों पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह का कसुम्पटी में शानदार प्रदर्शन रहा। लगातार 10 साल तक विधायक रहने के बाद भी अनिरुद्ध सिंह को लेकर कोई एंटी इंकम्बेंसी नहीं दिख रही है। कसुम्पटी में अनिरुद्ध सिंह का सरल स्वभाव लोगों को पसंद है और वे लगातार जनता के बीच भी रहे है। अनिरुद्ध ने इस बार भी चुनाव पूरे दमखम से लड़ा है और कांग्रेस इस क्षेत्र में सहज दिखाई दे रही है। उधर सुरेश भारद्वाज को लेकर विरोध के स्वर भी उठते रहे है। हालांकि समय रहते पार्टी द्वारा बगावत को तो साध लिया गया, लेकिन भीतरघात की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब अगर कसुम्पटी में भाजपा बेहतर नहीं कर पाती है तो टिकट आवंटन को लेकर तो सवाल उठेंगे ही, साथ ही सुरेश भारद्वाज की साख भी यहां दांव पर लगी हुई है।


















































