विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भडोली स्कूल में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के सौजन्य से एक सत्र का आयोजन कक्षा 10वीं से 12वीं के बच्चों के लिए किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा, इंस्पेक्टर नरेंद्र, कॉन्स्टेबल लैब असिस्टेंट बलजीत कौर, कॉन्स्टेबल रवि कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि किन-किन तरीकों से वे आर्मी में जा सकते हैं। हर युवा का सपना होता है कि वह फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करना। उसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के मापदंडों को बच्चों के साथ सांझा करके उन्हें फिजिकल फिटनेस गतिविधि, नशा जैसी दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अपने ब्राइट कैरियर के लिए वे आर्मी का चुनाव कर सकते हैं। अंत में प्रधानाचार्य ने उन सब का तहे दिल से धन्यवाद किया और उनके द्वारा बताए गए सैनिक भर्ती के मापदंडों को अमल करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत पड़ग में ब्रिजेश्वेर युवा मंडल दांवसी मेले के कबड्डी प्रतियाेगिता के पहले मैच में युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में प्रथम मेच का शुभारंभ किया। रोहित भारद्वाज द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, वह रोहित भारद्वाज ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का वो हिस्सा है, जो हमें फ़िट रखता है, वह आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही हमारे स्वास्थ्य को भी तंदुरुस्त रखता है। इसलिए नशे से दूर रहें और खेलकूद में आगे रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीता रतन व युवा मोर्चा मंडल सचिव हिमांशु ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा व युवा मोर्चा सदस्य तुषार कुमार आदि उपस्थित रहे हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती व स्त्री शक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ श्रेया बख्शी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुआ। इकाई उपाध्यक्ष अनिता ठाकुर ने मुख्य वक्ता डॉ श्रेया बख्शी व उपस्थित सभी का स्वागत किया। इकाई उपाध्यक्ष व इकाई मंत्री दीक्षित धलारिया ने मुख्य वक्ता को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. श्रेया बख्शी ने अपने वक्तव्य में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'रानी लक्ष्मीबाई जी' का जीवन प्रेरणादाई गाथाओं से भरा पड़ा है, जो भारत की प्रत्येक नारी शक्ति को प्रेरणा प्राप्त होती है। रानी लक्ष्मी बाई जी ने अपनी मातृभूमि को अंग्रेजो के अधीन नही होने दिया रणभूमि में अपना सर्वस्व बलिदान दिया। श्रेया ने समाज में महिलाओं व पुरषों की भागीदारी व संतुलन बनाए रखने की महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी। कार्यक्रम के अंत में इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया ने मुख्य वक्ता व उपस्थित लोगों का कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। इन पंक्तियों से ही हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि कभी हार नही माननी चाहिए। आज के समाज में प्रत्येक छात्रा झांसी की रानी है, प्रत्येक भारतीय छात्रा कौशल व आत्मविश्वास में सशक्त है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा़ छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त संगठन है। नारी सशक्तिकरण व छात्राओं को आत्मनिर्भर व हुनर को मंच प्रदान करने के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव प्रयासरत रहती है।
विनायक ठाकुर । देहरा ओपन नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप रविवार को तलवाड़ा में डाडासीबा के साक्ष्य ने गोल्ड मेडल और स्युल खड्ड के कवियांश ने ब्राउंज मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्ष्य बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा के 8वीं कक्षा और काव्यांश शिवालिक इंटरनेशनल के 5वीं कक्षा छात्र है। साक्ष्य और काव्यांश ने बताया वे सेंसेई पवन की निगरानी में समुराई फिटनेस सेंटर में कराटे की कोचिंग लेते हैं, पिछले कुछ समय से इस प्रतियोगिता के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। टीम के कोच पवन ने बताया की बच्चों ने पहली बार टूर्नामेंट में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
विनायक ठाकुर । परागपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल परागपुर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस समापन समारोह मे बतौर मुख्यातिथि अप्पर परागपुर पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने शिरकत की। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों द्बारा मंच पर विगत सात दिनाें की रिपोर्ट मंच पर सुनाई। वहीं, इस दौरान प्रधान मीणा कुमारी ने माजूद तमाम बलटिंयर छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति शपथ दिलवाते हुए उन्हें शिक्षा छात्र छात्राओ के भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस बारे विस्तार से समझाया। वहीं, उनके साथ आए हुए अतिथि सुनील चौहान एसएमसी कमेटी अध्यक्ष ने भी विद्यर्थियों को अपने अनुभव से आवगत करवाया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना कि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने सभी का स्वागत किया तथा अतिथियों को मोमेंटों से सम्मानित भी किया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी सुभाष ठाकुर, अध्यापक अरविंद ठाकुर सहित अन्य भी शामिल रहे। इस सात दिवसीय शिविर में 65 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरोगणपति कोट पंचायत के युवाओं द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस स्पोर्ट्स प्रदेश महासचिव रितेश चौहान ने शिरकत की। युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक शानदार पारी खेली। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस स्पोर्ट्स प्रदेश महासचिव रितेश चौहान ने कहा कि आज कोट पंचायत के युवाओं द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है और उन्हें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का अवसर प्रदान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही युवाओं की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अच्छा मंच मिले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। नशे की प्रवृत्ति से दूर कर युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके चलते युवा नशे जैसी बुराई से दूर रहकर खेलकूद की ओर आकर्षित हूं और ऐसे खेलकूद क्रिकेट टूर्नामेंट होने चाहिए, जिससे युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो उन्होंने कहा कि आज युवाओं से मिलकर काफी अच्छा लगा कि युवा खेलकूद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने सभी युवा साथियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिमला के कोटखाई के तहत आने वाले बाघी व आसपास के क्षेत्रों में चेरी की फसल में फैले संक्रमण को रोकने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया हैं। बुधवार को बागवानी निदेशालय में बागवानी विभाग के कार्यकारी निदेश सुदेश मोक्टा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई हैं। इस बैठक में नौणी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ बागवानी विभाग के एचडीओ और बागवान भी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि चेरी की फसल में इन्फेक्शन रोकने के लिए संक्रमित पौधों का उखाड़ा जाएगा। ताकि बागीचों में यह संक्रमण ज्यादा न फैले। इसके अलावा बागवानों को पर्चे बांटकर फाइटोप्लाजमा बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। चेरी से संक्रमित पौधों को बचाने के लिए बनाई गई योजना के लिए यूनिवर्सिटी सरकार व विभाग को फंड के उपलब्धता के लिए भी लिखेगा, क्योकि बैठक में नौणी यूनिवसिर्टी के प्रतिनिधियों ने फंड की कमी का जिक्र भी किया हैं। वहीं अप्रैल के महीने सेब के बागीचों को 3 जोन में बांटा जाएगा। इसमें रेड जोन, ओरेंज जोन और ग्रीन जोन होंगे। रेड जोन में पूरी तरह से संक्रमित क्षेत्र होंगे, ओरेंज जोन मेें कम संक्रमित जोन और ग्रीन जोन संक्रमित रहित क्षेत्र हैं। इस दौरान भी नौणी यूनिवर्सिटी की टीमें बागीचों का निरीक्षण करेगी। गौरतलब है कि बाघी क्षेत्र में चेरी के बगीचों में इसी साल सितंबर माह में अज्ञात बीमारी से 90 फीसदी पौधे सूख गए थे। इसके बाद बागवानी विभाग ने नौणी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की और बीमारी का पता लगाने के निर्देश दिए थे। कमेटी ने कई दिन तक बाघी क्षेत्र में डेरा डाले रखा। कमेटी की कई दिनों की जांच में पता चला कि बाघी व आसपास के क्षेत्रों में फाइटोप्लाज्मा वायरस से चेरी के बगीचे सूख रहे हैं। इसके बाद नौणी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बागवानों को कुछ छिड़काव का सुझाव दिया। कोटगढ़ के बागवान दीपक सिंघा का कहना है कि फाइटोप्लाजमा के कारण चेरी के 80 से 90 प्रतिशत पौधे सूख गए हैं। इससे अगले साल फसल लगने की संभावनाएं खत्म हो गई है। यदि इस बीमारी को कंट्रोल नहीं किया गया तो यह साथ लगते नारकंडा, थानाधार, कंडियाली, कुमारसैन आदि क्षेत्रों में भी फैल जाएगी। इससे क्षेत्र के बागवान चिंतित है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी नारकंडा के साथ लगते क्षेत्र में चेरी का बगीचा है। यहां आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बागवानों की रोजी-रोटी चेरी पर निर्भर है। दीपक सिंघा ने इस बीमारी को रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है।
आनी क्षेत्र का प्राचीन एवं ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेला शमशरी महादेव व टोना नाग के सानिध्य में 23 व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष आत्मा राम ठाकुर ने बताया कि बूढ़ी दिवाली सैकड़ों वर्ष पुराने देव इतिहास का गवाह है। बूढ़ी दिवाली मेला गांव धोगी में मनाया जाता है। यह गांव ग्राम पंचायत च्वाई के अंतर्गत आता है। सुंदर एवं घने जंगलों के मध्य गांव व देवता शमशरी महादेव का मंदिर प्राचीन देवता की कोठी है। देवता शमशरी महादेव धोगी से 12 किलोमीटर दूर धार्मिक गांव शमशर में विराजमान रहते हैं। जहां पर पूरे साल होने वाले देव कार्य पूरे किए जाते हैं, परंतु देवता का प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेला चवाई के साथ लगते गांव धोगी में मनाया जाता है। मंदिर कमेटी के सचिव मस्त राम ठाकुर ने जानकारी दी कि मेले के लिए देवता के रथ को सोने व चांदी के सुंदर जेवरातों से सजाया जाता है । 23 नवंबर को शमशरी महादेव अपने मन्दिर शमशर से मेले के लिए शिरकत करेंगे । देवता थड़ी पर ढोल-नगाड़ों के साथ जाएंगे। इसी रात्रि मेले में 10 बजे देरची उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें गांव धोगी व धार के लोग जलती आग की मशालों को लेकर नृत्य एवं दिवाली गीत गाएंगे। इस देरची उत्सव में 18 भागी लोग शामिल होंगे । रात्रि मेले को देखने सैकड़ों लोग शामिल होंगे और दिन के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होंगे।
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता छात्रों को शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला सिरमौर ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर जिला कांगड़ा रहा और तीसरे स्थान पर जिला सोलन रहा। कंठ गीत में प्रथम स्थान जिला कुल्लू ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जिला सोलन रहा और तीसरे स्थान जिला सिरमौर ने हासिल किया। समूह गान में प्रथम स्थान जिला हमीरपुर ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर जिला सिरमौर रहा और तीसरे स्थान पर जिला कांगड़ा रहा। एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जिला कांगड़ा रहा, दूसरे स्थान र जिला बिलासपुर ने हासिल किया व जिला मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में प्रथम स्थान जिला शिमला ने प्राप्त किया, दूसरा स्थान जिला कुल्लू ने प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर जिला कांगड़ा रहा।
उपमंडल जयसिंहपुर युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वाधान में आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव चयन प्रतियोगिता का आयोजन सत्य साईं युवक मंडल दगोह द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझेड़ा के प्रांगण में रविवार को किया गया। इस आयोजन में लगभग 5 युवक मंडलों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजविंदर सिंह ठाकुर, समाजसेवी राकेश कुमार एवं भूतपूर्व सेवानिवृत्त सूबेदार संतराम मौजूद रहे। सभी अतिथियों को सत्य साईं युवक मंडल गोह के प्रधान सुभाष धीमान द्वारा शॉल व टोपी देखकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में हिमाचल की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य एवं लोकगीत का आयोजन किया गया जिसमें सभी युवक मंडल ने अपनी प्रस्तुति दी। लोक नृत्य में युवक मंडल मझेडा ने प्रथम स्थान हासिल किया व द्वितीय स्थान पर युवक मंडल लोहर गोह रहा। वहीं लोक नृत्य में युवक मंडल दगो ने प्रथम स्थान हासिल किया, मझेड़ा लोक नृत्य में द्वितीय स्थान पर रहा।
पालमपुर के सेंट पॉल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांस्कृतिक आयोजन के साथ हुआ। वहीं इस दौरान छात्रों ने अनेक खेलों को कलात्मक विधि से खेल कर सभी को प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने लेजियम, डम्बल, तथा रिबन ड्रिल से अध्यापकों, अभिभावकों तथा आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्यथिति गुरूवचन सिंह ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। सभी प्रतियोगियों में अपनी भागीदारी के लिए तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में मुख्यथिति डॉ अमित और गुरूवचन सिंह का आभार जताया।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज धर्मशाला में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षयरोग (टीबी) अनाथ बच्चों के लिए संवेदना किट कार्यक्रम व कांगड़ा निःक्षय किट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 100 अनाथ बच्चों के लिए शैक्षिक किट और रोगियों को 1000 निःक्षय किट वितरित किए। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को शेष सभी टीबी रोगियों को 15 दिनों के भीतर गोद लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में आम लोगों को शामिल कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को अनुकूलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने 2024 तक राज्य में टीबी के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही निःक्षय और संवेदना किट से संबंधित गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निःक्षय मित्र के साथ समय-समय पर हुए विचार-विमर्श और संवाद के बारे में भी अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने निःक्षय मित्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1321 टीबी रोगियों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जिनमें से 564 को गोद लिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि 121 को व्यक्तिगत रूप से अपनाया गया है। साई एसोसिएशन, रोटरी क्लब और जिला रेडक्रॉस के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पहाड़ों की रानी शिमला पर तीसरी आंख का पहरा लग गया है। राजधानी का चप्पा चप्पा अब तीसरी आंख की निगरानी में होगा। नगर निगम शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला में विभिन्न जगहों पर 210 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे है। इसके लिए निगम ने 71 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इन कैमरों का कंट्रोल कैथ्यू पुलिस लाइन में रहेगा, जहां से शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। शिमला में आने जाने वाला हर एक व्यक्ति तीसरी आंख की पैनी नजर से बच नहीं पाएगा। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस विभाग आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर अपराधियों की धरपकड़ सुनिश्चित कर रहा है। इसके लिए बाकायदा हिमाचल पुलिस द्वारा रोडमैप तैयार किया गया है। हिमाचल में अपराध करने के बाद अपराधी फरार हो जाते है। ऐसे अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है। CCTV लगने के बाद ऐसे अपराधियों पर कड़ी नज़र रखी जा सकेगी। इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने के लिए 5 इंटेलिजेंस ट्रैफिक मोनिटरिंग सिस्टम (ITMS) भी लगाए गए है। आगामी 1 से डेढ़ माह में ये सारा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के करसोग स्थित देवो के देव ममलेश्वर महादेव मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्वविख्यात बूढ़ी दिवाली का आयोजन 23 नवंबर को बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया जाएगा। बता दें कि हर वर्ष यहां दिवाली के 1 महीने बाद अमावस्य की रात बुढ़ी दिवाली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व देेेव दवाली जिनकी कोठी ममलेश्वर महादेव के मंदिर के पीछे स्थित है, उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस पावन मौके पर मंदिर के मुख्य द्वार के पास देव दवाली द्वारा अपने मंत्रियों के साथ देव परंपरा अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों का स्वागत किया जाएगा। बूढ़ी दिवाली पर ममलेश्वर महादेव मंदिर में ममलेश्वर महादेव, देव लैढी और नाग कजौणी भी अपने देेव रथ पर विराजमान रहेगें। शाम के समय भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। और पूरी रात्रि देव गुरुद्वारा अग्नि में खेलकर सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। मंदिर के प्रधान हंसराज का कहना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बूढ़ी दिवाली का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा और बूढ़ी दिवाली के अगले दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंज राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने किया। सड़क सुरक्षा समिति की समन्वयक प्रो. नविता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अवगत करवाया तथा सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान में रहने वाले छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. आकार, प्रो. खुशी राम भगत, तृप्ता देवी व गगन दीप ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज तोंग लेन चैरिटेबल ट्रस्ट के 19वें धन्यवाद दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट के प्रयास और उसके परिणाम पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने एक उत्कृष्ट आदर्श प्रस्तुत किया है जो आज दूसरों को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम कांगड़ा जिले के धर्मशाला के सराह गांव में आयोजित किया गया। राज्यपाल ने लामा जामयंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके वर्षों की तपस्या का फल देखकर अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को व्यावहारिक रूप में कार्यान्वित कर समाज के कमजोर वर्ग के हजारों बच्चों के भविष्य को बदला है। उन्होंने कहा कि भिक्षुक ने गंभीर कुपोषण के शिकार 100 से अधिक बच्चों को बचाकर उन्हें जीवनदान दिया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें भारतीय मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है। आर्लेकर ने कहा कि इस प्रकार की समाजसेवी संस्थाओं को सहयोग देने की आवश्यकता है। क्योंकि ये समाज के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्राचीन भारतीय गुरुकुल प्रणाली की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में इस दिशा में सोचने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की आवश्यकता है। हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए और देश के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। राज्यपाल ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए राकेश कुमार प्रजापति, विनोद आचार्य और साधना नेपाली को और तीन संगठनों को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने छात्रावास परिसर का भी दौरा किया और परिसर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर भिक्षु जामयंग ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे धर्मगुरु दलाईलामा की शिक्षाओं को प्रचारित करने और प्राचीन भारतीय ज्ञान के पुनरोद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम छात्रों के साथ यह संस्थान शुरू किया गया था और वर्तमान मंे यहां 300 से अधिक कमजोर वर्गों के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत और भारतवासियों के सहयोग के लिए आभारी हैं। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे पद्मश्री डॉ. उमेश भारती ने ट्रस्ट से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे ट्रस्ट से जुड़कर समाज के गरीब, कमजोर और उपेक्षित बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो काम किया, वह बौद्ध भिक्षु जामयंग की प्रेरणा का ही परिणाम है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था ने 2018 में स्कूल परियोजना का कार्य शुरू किया था और आज यहां 346 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग हर साल तोंग-लेन द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य और प्रयोगशाला सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। ब्रिटेन की प्रतिनिधि ब्रिगिड व्हीरिस्की ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज धर्मशाला में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षयरोग (टीबी) अनाथ बच्चों के लिए संवेदना किट कार्यक्रम व कांगड़ा निःक्षय किट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 100 अनाथ बच्चों के लिए शैक्षिक किट और रोगियों को 1000 निःक्षय किट वितरित किए। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को शेष सभी टीबी रोगियों को 15 दिनों के भीतर गोद लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में आम लोगों को शामिल कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को अनुकूलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने 2024 तक राज्य में टीबी के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही निःक्षय और संवेदना किट से संबंधित गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निःक्षय मित्र के साथ समय-समय पर हुए विचार-विमर्श और संवाद के बारे में भी अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने निःक्षय मित्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1321 टीबी रोगियों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जिनमें से 564 को गोद लिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि 121 को व्यक्तिगत रूप से अपनाया गया है। साई एसोसिएशन, रोटरी क्लब और जिला रेडक्रॉस के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग इन दिनों सिरमौर, सोलन और बिलासपुर जिलों के अपने चार दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने सिरमौर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और संतोष व्यक्त किया। अपने प्रवास के पहले दिन देर सांय उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां और नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाहन शहर का दौरा किया तथा ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आज श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम तथा मतगणना केंद्राें का भी दौरा किया। कल रविवार को वह पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और उसके पश्चात सोलन जिला के नालागढ़ तथा बिलासपुर जाएंगे। गर्ग ने चुनाव प्रत्याशियों के कुछ प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि वे स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मशीनों को मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंनें कहा कि जिले में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और सभी पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उपायुक्त राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के अतिरिक्त संबंधित रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ थे।
आलाेक। कुल्लू मलाणा पावर कंपनी जरी और ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रूप से पाठशाला में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला कसोल के विद्यार्थी शामिल रहे। नशा में छात्रा तनूजा विजेता रही। इसके अलावा चित्रकला में हिमानी द्वितीय और पारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में समीता द्वितीय और रूचिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं, इससे पहले मुख्य शिक्षक डीणे राम प्रवक्ता भुवनेश्वर राणा, रमेश और प्रेमी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नशे से होने वाले नुकसान के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन फिर भी लोग खासकर युवा बड़े शौक से इसका सेवन करते हैं। नशा उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर बना देता है। उधर, मलाणा पावर कंपनी के एजेएम अशोक कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने की पुष्पांजलि अर्पित एबीवीपी एचपीयू इकाई ने आयोजित की मेहंदी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज रानी लक्ष्मी बाई जयंती के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत विवि इकाई के द्वारा 1857 की क्रांति की अग्रणी योद्धा महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर विवि पुस्तकालय के बाहर मेहंदी प्रतियोगिता एवं ऐतिहासिक पिंक पैटल पर छात्राओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में अनेकों छात्राओं ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति में मेहंदी का विशेष महत्व पिंक पैटल पर मौजूद छात्र छात्राओं को संबाेधित करते हुए इकाई सह मंत्री सुनील ने कहा कि मेहंदी भारतीय परंपराओं में बहुत सांस्कृतिक महत्व रखती है। मेहंदी का उपयोग भारतीय परंपरा में बेहद शुभ माना जाता है, खासकर हिंदुओं के भीतर, जो मेहंदी को प्रथागत सोलह श्रृंगार का हिस्सा मानते हैं। हिन्दू संस्कारों में शुभ अवसरों और उत्सवों में मेहंदी के बिना कार्य संभव ही नहीं है। राष्ट्र के लिए रानी लक्ष्मीबाई का योगदान अतुलनीय सुनील ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतवर्ष की प्रत्येक स्त्री के लिए शौर्य का प्रतीक है। महिलाएं शुरू से हर क्षेत्र में आगे रही हैं, चाहे रानी दुर्गावती हों या रानी लक्ष्मी बाई, उनकी वीरता का बखान मुश्किल है। रानी लक्ष्मीबाई से नौजवानों को वीरता स्वदेश प्रेम और आत्म बलिदान की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्त्री शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। हालांकि पहले महिलाओं को सिर्फ गृहणी के रूप में देखा जाता था, लेकिन महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से न केवल कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, बल्कि उनसे आगे भी निकल रही हैं। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने अपनी वीरता से अंग्रेजों का जीना हराम कर दिया था। रानी लक्ष्मीबाई गजब की उत्साही एवं उनमें वीरों की भांति तेज था। आज की प्रत्येक महिलाओं को उनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों ने झांसी पर कब्जा करने की कोशिश की, तो एक महिला होकर भी पूरी वीरता के साथ लड़कर रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों को चने चबा दिए थे। लक्ष्मीबाई औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारत के 1857 स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं, जिन्होंने झांसी पर कब्जा करने का प्रयास कर रही ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राण का बलिदान कर दिया था। हमारे देश के लिए उनके साहस और महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनकी शौर्य गाथा हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगी।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज़ मैदान में भाषा एवं संस्कृति विभाग और राज्य संग्रहालय की ओर से विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। रिज मैदान पर लगा ये क्राफ्ट मेला स्थानीय लोगों को ही नहीं बल्कि सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां हाथ से बनी वस्तुएं सबको पसंद आ रही है। चाहे बात की जाए कुल्लू-किन्नौरी शॉल से लेकर चंबा रुमाल तक या बुद्धिस्म को दर्शाने वाली थांका पेंटिंग की। पांच दिवसीय तक चलने वाले इस कला शिल्प मेले यह प्रदर्शनियाँ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इन सबके बीच अगर बात की जाए चम्बा रुमाल की तो रेशम के धागों से कॉटन और खादी के इस रुमाल पर की गई कारीगरी को देख कर हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है। चंबा के इस एक रुमाल की कीमत 250 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक है। इन महंगे रुमाल को बनाने के लिए 25 दिन लग जाते हैं। इस बाबत रुमाल कारीगर ने बताया कि इसके लिए विशेष धागा कई बार दिल्ली या अमृतसर से मंगवाना पड़ता है और कसीदाकारी किए रुमाल एक लाख रुपये तक बिकते है। इसी बीच बौद्धधर्म को दर्शाने वाली थांका पेंटिंग भी लोगों को खूब भा रहा है। एक थांका पेंटिंग का दाम एक लाख रुपये है। इस पेंटिंग का दाम सुन कोई इसे ख़रीदे या न ख़रीदे पर लोग इसे देखने की लिए दूर- दूर से पहुंच रहे है।
आलाेक। कुल्लू जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली में आज 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का आरम्भ मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डा मनदीप शर्मा के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलो के प्रति जागरूक किया व खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने विद्यार्थियों से खेल को खेल भावना से खेलने, खेलों के स्तर को आगे ले जाने व खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने बताया की महाविद्यालय में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगितायो का आयोजन किया, जिसमें महिला वर्ग में 100मीटर में पूजा शर्मा प्रथम, प्रियदर्शनी द्वितीय व नीलाक्षी तृतीय रही, 200मीटर में पूजा शर्मा प्रथम, प्रियदर्शनी द्वितीय व नीलाक्षी तृतीय रही। 400 मीटर में प्रियदर्शनी प्रथम, पूजा द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में नीलाक्षी प्रथम, परवीन द्वितीय व संजना तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में 100 मीटर में सुनील प्रथम, राजेंद्र द्वितीय व भानु प्रकाश तृतीय स्थान पर रहा, 200 मीटर में कैलाश प्रथम, हितेश द्वितीय व विशांत तृतीय रहा, 400 मीटर में कैलाश प्रथम, भानु प्रकाश द्वितीय व राजेंद्र तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर में हितेश प्रथम, राहुल द्वितीय व सुनील तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में महिला वर्ग में नीलाक्षी प्रथम, पूजा द्वितीय व प्रियदर्शनी तृतीय स्थान पर रही। वहीं, पुरुष वर्ग में ऋषि प्रथम, अर्जुन द्वितीय व राजेश तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में महिला वर्ग में पूजा प्रथम, प्रियदर्शनी द्वितीय व नीलाक्षी, मोनिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं, पुरुष वर्ग में ऋषि प्रथम,विशान्त द्वितीय व अर्जुन तृतीय स्थान पर रहा। शॉट पुट प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती प्रथम, दीक्षा द्वितीय व शिवालिका तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में शाश्वत प्रथम, विवेक द्वितीय व विशाल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती प्रथम, समीक्षा द्वितीय व शिवालिका तृतीय स्थान पर रही। इन सभी विद्यार्थियो को बधाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी छात्र-छात्राओ को बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. कर्म, प्रो. ऊर्सेम, प्रो. रोमेश, प्रो. नरेश कमल, प्रो. मान सिंह, प्रो. राम सिंह, प्रो. कृष्णा, प्रो. मोनिका, प्रो. प्रीति, प्रो. लाल चंद, प्रो. पूजा व प्रो. राम कुमार सहित सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की समाप्ति में सभी विद्यार्थियो को रिफ्रेशमेंट दी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के विद्यार्थियों ने 'बाल विज्ञान कांग्रेस' के अंतर्गत बरोटा गांव में सर्वेक्षण किया। इनका विषय 'बौद्धिक अशक्तता वाले व्यक्तियों के प्रति सामाजिक प्रतिबंधों को हटाने हेतु उठाए गये कदम' था। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने बरोटा गांव के निवासियों से बौद्धिक अशक्तता पर प्रश्न पूछे। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य बौद्धिक अशक्तता वाले लोगों के लिए समाज का नजरिया, चिकित्सा व सरकारी योजनाओं की जानकारी का पता लगाना था। इस सर्वेक्षण के दौरान पता चला कि कुछ लोग इसके बारे में जानते थे, परंतु उनका मानता था कि यह एक पूर्व जन्म का अभिशाप है और ऐसे व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में किए गए पापों का फल भुगत रहे हैं कि यह बौद्धिक अशक्तता अनुवांशिक है। इसके तहत शिवा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने हेतु लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में एक अभियान चलाने की पहल की है।
किशाेर गुप्ता। चंबा चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन चंबा द्वारा आज 19 नवंबर 2022 को डीएवी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा अजय कपूर मुख्यातिथि जबकि संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान नवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा बाल-विवाह की बुराई को प्रदर्शित करती एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के माध्यम से अपील की जाती है कि सभी मिलकर बाल-संरक्षण मुहिम के लिए मिलकर कार्य करें तथा कोई भी जरूरतमंद बच्चा अपने अधिकारों से वंचित ना रहने पाए। विद्यार्थियों से यह आवाहन किया गया की वे किसी भी शोषण के संबंध में 1098 पर संपर्क करें। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया के युग में आज बहुत से युवक एवं युवतियां ब्लैकमेल हो रहे हैं। सभी से आह्वान किया गया कि यदि इस प्रकार से कोई भी युवती को व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम के माध्यम से ब्लैकमेल करता है, तो उसकी सूचना चाइल्ड लाइन को देना सुनिश्चित करें। मुख्यातिथि द्वारा भी बच्चों को पोक्सो एक्ट तथा यातायात के नियमों संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि बिना लाइसेंस तथा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन कभी न चलाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन को तीव्र गति से चलाना घातक हो सकता है। उन्होंने बच्चों को करियर गाइडेंस हेतु भी प्रेरित किया और एसपी कार्यालय के भ्रमण का निमंत्रण भी दिया। स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया गया तथा चाइल्डलाइन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों से आव्हान किया कि जो भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई है, उनकी पालना करना सुनिश्चित करें। इस दौरान चाइल्डलाइन टीम सदस्य काजू राम, विक्की व पंकज कुमार सहित स्कूल का स्टाफ व 300 विद्यार्थी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट क्षेत्र में लंबे अरसे से चल रही बस स्टैंड की मांग शनिवार को सिरे चढ़ गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मदन लाल चौहान की मौजूदगी में खाद डिपू व निर्माण कार्य पुलिस थाना के बीच में नए बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य आरंभ हो गया। बस स्टैंड का भूमि पूजन पुरोहित राजू पंडित ने करवाया। करीब 10 करोड़ की लागत से सात बीघा की भूमि पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य 1 वर्ष में पूरा होगा। लंबे अरसे से चल रही इस मांग को पूरा होने व भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का आरंभ होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने एचआरटीसी का आभार जताया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही पुराना सपना साकार हो गया है। इस दौरान प्रधिकरण के एक्सईएन एमएल चौहान, ठेकेदार अरुण कुमार, पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य अमरा देई, पुरोहित राजू पंडित, नंबरदार स्यार कुलदीप चंदेल, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, वेद शुक्ला, अरुण शुक्ला, कमलकांत, राम रत्न, काकू बंसल, तिलक शर्मा, लेखराज ठाकुर, विकास कौशल व कर्ण शुक्ला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के थेकचेन, मैकलोडगंज, धर्मशाला में गांधी मंडेला फाउंडेशन (जीएमएफ) द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया। गांधी मंडेला फाउंडेशन वैश्विक शांति और स्वतंत्रता के हित में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देता रहा है। यह पुरस्कार उन वैश्विक नेताओं को सम्मानित करने का कार्य करता है जो नागरिकों को शांति, एकता और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि अहिंसा और करुणा विश्व शांति के लिए आवश्यक हैं और ये दोनों सिद्धांत हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति में रचे-बसे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध में नहीं बल्कि बातचीत और शांति के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए हमें अहिंसा और करुणा का मार्ग अपनाना होगा। ये दोनों सिद्धांत मानव अस्तित्व की मार्गदर्शक शक्तियां हैं। उन्होंने गांधी मंडेला पुरस्कार प्रदान करने के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा इस पुरस्कार के लिए योग्य व्यक्ति हैं। क्योंकि वह शांति के सार्वभौमिक दूत हैं और इन्हें भारतीय संस्कृति और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें दलाई लामा को सम्मानित करने का अवसर मिला। आर्लेकर ने कहा कि दलाई लामा ने विश्व को अहिंसा और करुणा के सिद्धांत दिए हैं, जिनकी आज के समय में आवश्यकता है। क्योंकि यह सेना की शक्ति से अधिक प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में दूसरों के प्रति सद्भावना, करुणा और प्रेम की भावना है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे आगे बढ़ाने का काम दलाई लामा ने किया है। उन्होंने गांधी मंडेला फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि दलाई लामा को यह पुरस्कार देकर उन्होंने हमारी हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति को सही मायने में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के बाद दलाई लामा में विश्व नागरिक बनने की क्षमता है, क्योंकि वह सीमाओं से बंधे व्यक्ति नहीं हैं। इससे पहले न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन, जूरी के अध्यक्ष और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा बड़े समुदाय के रक्षक हैं और युवा पीढ़ी को दलाई लामा की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंनेे कहा कि वह महान नेता हैं और गांधी मंडेला पुरस्कार के लिए उन्हें चुनने पर फाउंडेशन ने खुद को सम्मानित महसूस किया। उन्होंने कहा कि वे कांगड़ा में पहली बार आए हैं। यह बहुत खूबसूरत है और वह बहुत उत्साहित हैं। जूरी के उपाध्यक्ष और सर्वाेच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा ने कहा कि धर्मगुरु ने पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाया है। विश्व में व्याप्त अशांति के दौर में दलाई लामा ने शांति का उपदेश दिया जो हमें यह बताता है कि शांति स्थापित करके सभी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। गांधी मंडेला फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जाजू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जीएमएफ के महासचिव नंदन झा ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव, राजेश शर्मा, कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान (DIET) कांगड़ा स्थित धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें जिला कांगड़ा के 22 ब्लॉक के प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें नूरपुर जॉन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें संगीत गायन मैं (पारंपरिक गायन) अच्छर सिंह कक्षा 9वीं के छात्र ने दूसरा स्थान, संगीत वादन (सुषिर वाद्य हारमोनियम) में नवीन कुमार कक्षा बारहवीं के छात्र ने प्रथम स्थान, संगीत वादन (अवनद्ध वाद्य-ढोल) मैं शुभम कुमार कक्षा दसवीं ने प्रथम स्थान, संगीत नृत्य (शास्त्रीय) में दीक्षा कक्षा12वीं द्वितीय स्थान, संगीत नृत्य (पारंपरिक) भारती कक्षा 12वीं दूसरा स्थान, संगीत नृत्य (पारंपरिक) सुमित कुमार कक्षा 12वीं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी नवीन कुमार व शुभम मल्होत्रा राज्य स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्टाफ के सदस्य विजय कुमार प्रवक्ता गणित, रविंद्र कुमार प्रवक्ता कॉमर्स, दुशासन कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र, सतीश कुमार प्रवक्ता कॉमर्स, रूपलाल प्रवक्ता संगीत गायन, सतपाल प्रवक्ता हिस्ट्री, निर्मला प्रवक्ता हिंदी, मीना शर्मा प्रवक्ता जीव विज्ञान, सविता भूषण प्रवक्ता इंग्लिश, राजीव कुमार (एल ए) भौतिक विज्ञान उपस्थित रहे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंति पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्व. इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें श्रद्धाजंलि दी और देश के लिए दिए उनके वलिदान पर प्रकाश डाला। धर्मशाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि भारत रतन एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम योगदान रहा है। सेवा दल के प्रदेश प्रशिक्षक उत्तम डोगरा ने भी स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने उन्हें कांग्रेस ध्वज के साथ सलामी दी। गौरतलब है कि भीणु राम का कांग्रेस पार्टी के लिए अतुलनीय योगदान रहा है और उनके देहावसान से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल प्रशिक्षक उत्तम डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामपुर में कुमारसैन के जाबली में SIU शिमला की टीम को ट्रैफिक नाके के दौरान चरस तस्कर को दबोचने में सफलता मिली है। आरोपी युवक की पहचान 19 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र नोख सिंह गांव कानों तहसील बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। SDPO रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को SIU शिमला की टीम ASI अम्बिलाल की अगुवाई में गश्त पर थी, इस दौरान नेशनल हाईवे-5 पर दुर्गा माता मंदिर जाबली के समीप ट्रैफिक नाके पर लिप्पा से सोलन की ओर जा रही HRTC बस HP-25ए-3324 को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस की तलाशी के दौरान बस की 10 नम्बर सीट पर बैठा युवक हड़बड़ा गया, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया। तलाशी लेने पर युवक के बैग से 802 ग्राम चरस बरामद हुई। SIU टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय में एक छात्रा द्वारा कॉलेज के ही एक व्यक्ति पर बालात्कार का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवती केंद्रीय विश्विद्यालय से अपनी पढ़ाई कर रही थी। वहीं के युवक ने उसके साथ यह घिनोना कार्य कर डाला। गुप्त सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति केंद्रीय विश्विद्यालय देहरा में अध्यापक के पद पर तैनात है। बरहाल इस बारे में जब देहरा डीएसपी विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए है। युवती का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया जा रहा है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विनायक ठाकुर । देहरा खेल एवं युवा विभाग द्वारा कुठियारा में खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन करवाया गया। इस युवा महोत्सव में लोक समूह नृत्य और लोक समूह गान केवल 2 ही प्रतियोगिताएं थी। इन दोनो ही प्रतियोगिताओं में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोकगीत समूहगान एवं समूह लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा दोनों में ही प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता दल का महाविद्यालय में स्वागत किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने विजेता दल को बधाई दी और प्रतिभागियों को अधिक से अधिक मेहनत कर माता–पिता, शिक्षकों और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद, प्रो. करण सिंह पठानिया, डॉ. निर्मल सिंह व समस्त विजेता दल शामिल था।
एसएमसी अध्यक्ष सराेज कुमार ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत तिलक राज। कांगड़ा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमानाबाद में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसएमसी अध्यक्ष सराेज कुमार रहे। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रमा का आयाेजन किया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चाें द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गईं। इस वार्षिक पुस्कार वितरण समारोह को चार भागों में बांटा गया जैसे शैक्षणिक स्तर पर खेल कूद एनएसएस व यूज़ फॉमेंट स्तर पर बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रमों में बच्चाें ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इन सभी प्रस्तुतियों के लिए अध्यापक व प्रशिक्षु अध्यापकाें का विशेष योगदान रहा। आखिर में प्रधानाचार्य स्कूल की वार्षिक रिपाेर्ट पढ़ी गई। इस माैके पर बच्चाें काे उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित भी किया गया। स्कूल में विशेष अतिथि विद्यालय के अनमोल मोती हमारे कार्यक्रम में जगदीश चंद काेटी, देश राज सिंह, सुभाष सैणी, मनाेहर सिंह व ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह इस कार्यक्रम की शान रहे।
कांगड़ा जिला के धर्मशाला में दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से 500 से अधिक युवा भाग लेंगे। विभाग की और से इस बार धर्मशाला को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चुना गया है। इसके लिए विभाग ने जिला खेल अधिकारी को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर ली जाएगी। जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया ने जानकारी दी कि इस बार धर्मशाला में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव दिसंबर में करवाया जाएगा। जल्द ही इसकी तिथि भी तय कर ली जाएगी और युवा महोत्सव की विभाग की ओर से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। युवा महोत्सव में प्रदेश से 12 जिलों की टीमों के 500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम (लाइट), सितार वादन, कथक नृत्य और पारंपरिक वाद्य संगीत, नाटक मंचन, स्किट, ड्रामा और वन एक्ट प्ले जैसी प्रतियोगिताएं होंगी और युवा महोत्सव में विजेता रहने वाली टीमें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
किशाेर गुप्ता। चंबा चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन चंबा द्वारा आज 18 नवंबर को डिग्री कॉलेज चंबा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदयाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, समाजसेवी व हिमाचल प्रदेश किक्रेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मनुज शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी रिंकू शर्मा, अमन शर्मा, स्पार्क संस्थान के समन्वयक प्रमोद शर्मा, प्रो. महिंद्र सलारिया, प्रो. अविनाश व प्रो. संजीव सहित अन्य विभागीय प्रोफेसर विशेष रूप से मौजूद रहे। 6 बच्चों के मध्य बाल-विवाह, बाल यौन-शोषण तथा बाल मजदूरी के विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस दौरान चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के माध्यम से विभिन्न अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारी, विद्यार्थी तथा गैर सरकारी संस्थाओं से यह अपील की जाती है कि सभी मिलकर बाल-संरक्षण मुहिम के लिए मिलकर कार्य करें तथा कोई भी जरूरतमंद बच्चा अपने अधिकारों से वंचित ना रहने पाए। विद्यार्थियों से यह आवाहन किया गया की वे चाइल्डलाइन के वालंटियर्स के रूप में अपने क्षेत्र के बच्चों व अभिभावकों के साथ बाल-संरक्षण मुहिम के बारे में चर्चा करें तथा अनाथ, अर्ध-अनाथ, दिव्यांग, जरूरतमंद, निर्धन, स्कूल छोड़ चुके, बाल-विवाह, बाल मजदूरी से पीड़ित, बाल शोषण से पीड़ित तथा साइबर अपराध से पीड़ित बच्चों हेतु आवश्यक सहायता मुहैया करवाने के लिए चाइल्डलाइन की मुफ्त फोन सेवर 1098 पर संपर्क करें। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया के युग में आज बहुत से युवक एवं युवतियां ब्लैकमेल हो रहे हैं। सभी से आवाहन किया गया की यदि इस प्रकार से कोई भी युवती को व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम के माध्यम से ब्लैकमेल करता है, तो उसकी सूचना चाइल्ड लाइन को देना सुनिश्चित करें। ऐसे केस में संपूर्ण जानकारी गोपनीय रखी जाती है और समस्या का समाधान किया जाता है। मुख्यातिथि, विशेष अतिथि तथा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चाइल्डलाइन टीम सदस्य चमन सिंह, काजू राम, विक्की व पंकज कुमार सहित 250 विद्यार्थी मौजूद रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला विधानसभा के आम चुनावों के बाद जिला कांगड़ा में स्थापित स्ट्रांग रूम सुरक्षा के कड़े पहरे में हैं। नगरोटा उपमंडल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर रहा है और प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों के अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी इनपर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारी समय समय पर स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते आज उन्होंने स्वयं नगरोटा में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सर्तक रहकर अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए।
नेहा पराशर। गगरेट राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कुछ आउटसाइडर घुस गए और ग्राउंड में बैठी छात्राओं के आसपास मंडराने लगे, जिसकी शिकायत छात्राओं ने प्राचार्य के पास की। सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ हरकत में आया और आउटसाइडर्स को दबोच लिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज परिसर पहुंची, जिसे देखते ही आउटसाइडर्स की सारी सिटीपीटी गुम हो गयी। ऊक्त आउटसाइडर्स ने पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन से माफी मांग जान छुड़ाई और भविष्य में कभी भी कॉलेज में इस तरह न घुसने का वायदा करने पर उन्हें छोड़ा गया। कॉलेज के कार्यकारी डॉ. प्राचार्य नितिन शर्मा ने बताया कि कुछ आउटसाइडर्स कॉलेज परिसर में पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस के सपुर्द करके सबक सिखाया गया। उधर, चौकी प्रभारी एसआई शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर आउटसाइडर्स से पूछताछ की थी और उनके द्वारा माफी मांगने एवम भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की शर्त पर उन्हें छोड़ दिया गया। छः चालान करके पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और नाका लगाकर छः वाहनचालकों के चालान किया। चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले विशेषकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के आधा दर्जन चालान किये गए। उन्होंने आमजनमानस से आह्वान किया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। अन्यथा पुलिस कड़ाई से पेश आएगी।
(IGNOU) में जनवरी सत्र 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। सोलन राजकीय महाविद्यालय के इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ राजेंद्र कश्यप ने बताया की (IGNOU) में जनवरी सत्र 2023 के लिए पुनः पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। जो भी शिक्षार्थी जनवरी 2022 सत्र में दाखिला ले चुके है वह अपना पुनः पंजीकरण 31 दिसंबर से पहले करवाले। साथ ही समन्वयक डॉ राजेंद्र कश्यप ने बताया कि इग्नू की दिसंबर 2022 में होने वाली परीक्षा से संबंधित असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है। जो भी छात्र इग्नू की दिसंबर 2022 की परीक्षा के लिए अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए है वह भी विलंब शुल्क Rs1100/- के साथ ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते है और अधिक जानकारी के लिए छात्र इग्नू केंद्र राजकीय महाविद्यालय से संपर्क कर सकते है।
"नेशनल डिफेंस एकेडमी-ए-टाइमलाइन (1941-2022)" कॉफी टेबल बुक का विमोचन प्रतिमा राणा। पालमपुर शहीद मेजर सुधीर वालिया जी के बनुरी स्थित निवास स्थान पर डॉक्टर किशोरी लाल जो कि एनडीए खड़गवासला में अंग्रेजी विभाग में प्रो. रह चुके हैं, उन्हें आज अपनी लिखी हुई एक किताब "एनडीए-ए टाइमलाइन (1941 - 2022)" कॉफी टेबल बुक की पहली प्रति वीर बलिदानी मेजर सुधीर वालिया, अशोक चक्र जी के पिता रुलिया राम वालिया को भेंट कर पुस्तक का विमोचन किया। किताब के लेखक डॉ. किशोरी लाल जी ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मैं अपनी किताब की पहली प्रति वीर बलिदानी के पिता को भेंट कर रहा हूं जिनके बेटे ने देश की रक्षा में उत्कृष्ट बहादुरी, साहस तथा अतुलनीय शौर्य का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं के अनूरूप सर्वोच बलिदान दिया, जिसका विवरण मैंने किताब में मेजर सुधीर वालिया पर लिखे लेख तथा चित्रों द्वारा अध्याय में किया है। मेजर सुधीर वालिया के पिता रुलिया राम वलिया तथा बहन आशा वालिया ने किताब के लेखक डॉ. किशोरी लाल का धन्यवाद किया और कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि मेजर सुधीर वालिया का देश की रक्षा में दिए बलिदान तथा अनेक वीर शहीदों की यादें इस किताब में समाई है, जो कि हमारी भावी पिढ़ी को देश की रक्षा में कार्य करने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर शहीद मेजर सुधीर वालिया के सैनिक स्कूल, सुजानपुर के स्कूल के सहपाठी डीडीएम , एचआरटीसी, पंकज चड्ढा ने कहा कि भाई मेजर सुधीर वालिया की वीरता, साहस और देश के लिए दिए गए सरवोच बलिदान को हम नमन करते हैं, जो कि हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस पुस्तक में शहीद मेजर सुधीर वालिया, अशोक चक्र के साथ-साथ देश पर मर मिटाने वाले अनेक वीर सैनिक और उनके वीर परिवार के जीवन पर लेख लिखे गए हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में शहीद मेजर सुधीर वलिया जी के परिजन, लेखक डॉक्टर किशोरी लाल, एचआरटीसी के डीडीएम पंकज चड्ढा, सिमरन वालिया, कमलेश धीमान, मिनाक्षी, प्रवीन, जैस्मीन, शालिमा, नंदिनी , रिशिका, अरमान और करणवीर उपस्थित रहे
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर कल (शनिवार) को अपने धर्मशाला प्रवास के दौरान प्रातः 8ः50 बजे थेकचेन चोयलिंग, मैक्लोडगंज में ”द गांधी मंडेला अवार्ड सेरेमनी“ में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगेे। इसके उपरांत राज्यपाल दोपहर 12 बजे टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट, सराह के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि राज्यपाल दोपहर बाद 2ः50 बजे गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए रवाना होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में नये छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी "आगाज-2022" का आयोजन 16 और 17 नवंबर को पूरी धूम-धाम के साथ किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ करने के पश्चात छात्रों ने नाटी, भांगड़ा, कत्थक नृत्य, बॉलीवुड डांस, क्लासिकल डांस, हरियाणवी डांस, पंजाबी डांस, लोक गायन, मिमिक्री एवं एकांकी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर नये छात्रों के लिए कुछ विशेष प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनके आधार पर सक्षम गोयल को मिस्टर फ्रेसर और यशस्वी वर्मा को मिस फ्रेसर के खिताब से नवाज गया। इनके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में मिस्टर पर्सनॅलिटी आर्यन, मिस पर्सनॅलिटी नेहा, मिस्टर टेलेंट प्रशांत, मिस टेलेन्ट शालिनी, मिस्टर वेस्ट वाकर सौरभ, मिस वेस्ट वाकर किरन, मिस्टर वेस्ट ड्रेस्ड शुभम और मिस वेस्ट ड्रेस्ड महक को भी पुरस्कृत किया गया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए नए विद्यार्थियाें का अभिनंदन किया व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्यातिथि एसपी बद्दी मोहित चावला जी (आईपीएस) ने भी सभी छात्रों को सफलता के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए जीवन में बेहतर इंसान बनने की सीख दी।
राजधानी शिमला के ठियोग में प्रदेश स्तरीय रेटिड शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता प्रदेश शतरंज संघ द्वारा ठियोग में 18 से 20 नवंबर तक होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ ठियोग के एसडीएम सौरभ जस्सल ने किया। प्रदेश संघ के अध्यक्ष अरुण कंबोज ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता ठियोग के शिमला हिल्स होटल में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, वरिष्ठ नागरिक, अंडर-19,अंडर-13 और जिला शिमला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रेटिड अंक पाने के लिए खेली जाएगी और अंतरराष्ट्रीय रेटिड पाने के लिए जिला शिमला में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के अटल सभागार में फैलोशिप ऑफ इण्डियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोसर्जन (एफआईएजीईएस) के तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एकीकृत चिकित्सा शिक्षा पद्धति पर बल देते हुए कहा कि इसमें एलोपैथी के साथ-साथ होम्योपैथी और आयुर्वेद को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एलोपैथी के अलावा अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्त्व को नकारा नहीं जा सकता है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हजारों वर्ष पुरानी है, जो आधुनिक समय की उपचार तकनीकों को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। एकीकृत चिकित्सा पद्धति लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने में सक्षम है। उन्होंने सभी विशेषज्ञों से इस दिशा में विचार करने और खुली चर्चा का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि यहां उपस्थित प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं और मुझे उम्मीद है कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श से नवोदित शल्य चिकित्सकों (सर्जन) को बहुत लाभ होगा, जिससे वे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर पाएंगे। राज्यपाल ने एफआईएजीईएस के प्रयासों की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान आयोजित फेलोशिप कोर्स कई प्रतिनिधियों को लैप्रोस्कोपिक कौशल में प्रशिक्षित करेगा। उन्होंने कहा कि इन शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से सर्जन, विशेष रूप से युवा सर्जन नई तकनीक से अपने कौशल में निखार और अपने ज्ञान को बढ़ाकर लाभान्वित होंगे। इससे पहले राज्यपाल का सम्मेलन में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने एफआईएजीईएस की स्मारिका का विमोचन भी किया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोसर्जन (आईएजीईएस) के अध्यक्ष डॉ. एलपी थंगावेलु ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आईएजीईएस भारत का एक प्रमुख संगठन है और विश्वभर में इसके दस हजार से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा युवा सर्जनों के लिए विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं और नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर से सैकड़ों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व डॉ. आरएस झोगटा ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अटल अतिविशिष्ट चिकित्सा संस्थान,चमियाना, शिमला के प्रधानाचार्य प्रो. रजनीश पठानिया, प्रिंसिपल आईजीएमसी डॉ. सीता ठाकुर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति और आईजीएमसी के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
हिमाचल में कसौली के राजकीय स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चामियां के 4 छात्रों ने जिला स्तरीय लोक कला उत्सव में अपनी छाप छोड़ी है। स्कूल के रोहित ने लोक गीत गायन में प्रथम व लोक वाद्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया, साथ ही स्कूल की तमन्ना ने कबाड़ से जुगाड़ (पाइन आर्ट) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल की जिया राणा ने क्सालिकल नृत्य में और हर्षिता ने द्विआयामी चित्रकला में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम ऊंचा किया। स्कूल के रोहित और तमन्ना अब राज्य स्तर पर लोक कला उत्सव में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछ्ले कल इन सभी बच्चों को उप शिक्षा निदेशक सोलन जगदीश नेगी ने सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर उन्हें आयोग की वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता, राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा, नैन सिंह और आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन भी उपस्थित थे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर उपमंडल के मैला गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को मैला गांव निवासी व स्कूल के पूर्व छात्र रहे रविकांत ने छात्रों को कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए कम्प्यूटर दिया है। आज सादे समारोह में स्कूल के पहले छात्र सहजाद सिंह ने कंप्यूटर क्लासिज का शुभारंभ किया। सहजाद सिंह ने बताया कि वो 1953 में इस स्कूल के पहले छात्र थे। रविकांत ने बताया कि स्कूल में एक अध्यापक तैनात है और एक अध्यापक स्वयं गांव वालों ने अपने खर्चे पर रखा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस के लिए वो भी हर महीने 500 रुपए देते हैं। रविकांत ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या कम हो रही है। क्योंकि हर कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है। इसीलिए रविकांत और गांव के अन्य गणमान्य लोग स्कूल की बेहतरी के लिए आगे आए हैं। इस अवसर और रविकांत ने स्कूल के विद्यार्थियों व पूर्व छात्रों को उपहार भी वितरित किए।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में परागपुर के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर की आचार्य द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका का चयन सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जानकारी देते हुए परिसर के क्रीडा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि अगामी 20 नवंबर से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद में खो-खो की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की 15 लड़कियों का चयन हुआ है, जिसमें वेदव्यास परिसर की मोनिका भी शामिल है। परिसर के निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक सहित परिसर के समस्त शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने मोनिका के चयन हेतु उसे बधाई दी है।
बीएल स्कूल कुनिहार के बच्चों न किया शानदार प्रदर्शन रंजीत ठाकुर। कुनिहार कंडाघाट में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्राओं खेलकूद प्रतियोगिता में बीएल पाठशाला कुनिहार के बच्चों न शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो और कविता चौधरी ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र/छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में दिनांक 16 नवंबर से 18 नवंबर तक किया गया, जिसमें विद्यालय से 5 छात्र व 6 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की छात्रा गुंजन ठाकुर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में पहला स्थान, कविता चौधरी ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान, विपुल ने 100 मीटर रेस में दूसरा स्थान, रोहित चौधरी ने 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान, रीले रेस में कविता, गुंजन, दीपंशी और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष और विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष ने सभी बच्चों और शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा, अमर देव को बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व मुख्याध्यापिका ने भी इन सभी विजेताओं को बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की छात्रा गुंजन ठाकुर, कविता चौधरी और विपुल का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस जिला सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार के कर कमलो द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर खेल प्रभारी राजेश, महेंदर राठौर व किशोर भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी-हरिपुर की मासिक बैठक पेंशनर् कार्यलय पट्टाबरावरी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों व ज्वलन्त समस्याओं बारे चर्चा की गई तथा चर्चा व आपसी विचार-विमर्श के बाद पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के हित मे भावी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बैठक में पहुंचे सभी पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया तथा बैठक में चर्चा के लिए कई एजेंडों को रखा। डीडी कश्यप ने कहा कि पेंशनरो की बहुत सी मांगे अभी अधर में लटकी पड़ी है, जिसके लिए हमे इकठ्ठे होकर लड़ाई लड़नी है। उन्होंने पेंशनरों को जानकारी दी कि इस मर्तबा अखिल भारतीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को नालागढ़ में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसके लिए जिला कार्यकारिणी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कश्यप ने सभी इकाई सदस्यों से इस समारोह में चलने की अपील की, जिसके लिए सभी ने हामी भरी। इस बैठक में जगदीश गर्ग, प्रेम चंद कश्यप, बिशन दास कश्यप, खेम चंद ठाकुर, दुनीचंद ठाकुर, ख्यालीराम, शीला व चैतराम आदि उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 18 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मु0आ0 जगदीश कुमार नं. 51 अन्वेष्णाधिकारी SIU कुल्लू द्वारा तांदला जीरो प्वाइंट नजद गांव सोयल के पास चुन्नी लाल पुत्र मीने राम निवासी गांव सोयल डॉ. कराड़सू तहसील व जिला कुल्लू उम्र 35 वर्ष के कब्जा से एक किलो 18 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभियोग का आगामी अन्वेष्ण मु0आ0 ज्ञान चंद न-15 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना कुल्लू द्वारा अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
आलाेक। कुल्लू देश की राजधानी दिल्ली से लापता एक युवती को पुलिस ने मनाली से बरामद किया है यह युवती पिछले एक महीने से लापता चल रही थी। युवती दिल्ली से कैसे लापता हुई थी और यहां कैसे पहुंची, इसको लेकर पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। कुल्लू पुलिस के अनुसारदिल्ली से लापता हुई लड़की को पुलिस ने मनाली से बरामद कर लिया है और उसे परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी है कि युवती उडीसा की रहने वाली है और वह दिल्ली में नाैकरी करती थी, पिछले एक महीने से दिल्ली से अपने घर वालों को बिना बताए चली गई थी। युवती के परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में की थी, लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। युवती के परिजन तलाश करते हुए कुल्लू मनाली पहुंच गए और जिला कुल्लू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा से मदद मांगी। परिजनों के आग्रह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने युवती के परिजनों को उसकी तलाश करने का आश्वासन दिया और साईबर सैल कुल्लू और मनाली पुलिस थाना के प्रभारी मुकेश को युवती की तलाश का जिम्मा सौंपा गया। साईबर सैल कुल्लू और मनाली पुलिस ने गुमशुदा लड़की को मनाली में ढुंढ निकाला और उसके परिजनों के हवाले किया।


















































