हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ तथा जिला पत्रकार संघ ने बिलासपुर जिला से भाजपा विधायक राजेन्द्र गर्ग को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है। संघ ने इस युवा समाज सेवी को आंगे लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी धन्यवाद किया है। बिलासपुर में राज्य पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार और जिला पत्रकार संघ के जिला प्रधान शक्ति उपाध्याय ने राजेन्द्र गर्ग की मंत्री पद पर नियुक्ति को पत्रकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में एक समाज सेवी व व्यवसायी के रूप में अपना कार्यक्षेत्र एक पत्रकार के रूप में आरंभ किया था। वे वर्षों से निर्भीक, निष्पक्ष व समाजसेवी के रूप में कार्यरत रहे हैं। वे प्रदेश भर में पत्रकारों को हर रोज आने वाली कठिनाइयों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि पत्रकारिता के क्षेत्र में वे एक वर्किंग जर्नालिस्ट के रूप में कार्य करते रहे हैं। कितने ही पत्रकार युवाओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा भी पहले टिकट देने और उन्हें जितवाने के बाद मंत्री पद सौंपा है जिनमें ऊना के मुकेश अग्निहोत्री अब विधानसभा में विरोध पक्ष के हैं। जयकुमार ने कहा कि यह स्वस्थ परंपरा है कि भाजपा ने प्रथम बार इस परंपरा को नया अंजाम दिया है, जिसका प्रदेश भर के पत्रकार स्वागत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अब राजेन्द्र गर्ग पत्रकारों की समस्याओं व मांगों को निपटाने में प्राथमिकता देंगे। जिला प्रधान शक्ति उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र ही जिला पत्रकार संघ राजेन्द्र गर्ग को एक समारोह में सम्मानित करेगा। प्रदेश महासंघ और जिला संघ ने ऊना के वरिष्ठ पत्रकार कंवर हरीसिंह के अचानक निधन पर गहरा शोक व दुख प्रकट किया है। इस अवसर पर जिला संघ के सदस्य विशाल ठाकुर, बंसीधर, रामसिंह, अरुण चंदेल, अनूप उपमन्यु, अरुण डोगरा रीतू, राकेश शर्मा, विजय कुमार, कश्मीर सिंह ठाकुर, अभिषेक मिश्रा, संजय शर्मा, सरोज, दीनानाथ, लाल सिंह और रामलाल पाठक आदि उपस्थित थे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर जिला के अर्की बाजार, विकास खण्ड धर्मपुर के गड़खल तथा धर्मपुर बाजार में सब्जी एवं फल विक्रेताओं की 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल ने दी। उन्होंने कहा कि विभाग के निरीक्षक दल द्वारा हि.प्र. वस्तु मूल्याकंन व प्रदर्शन आदेश, 1977 तथा हि.प्र. जमाखोरी व मुनाफाखोरी उन्नमूलन आदेश, 1977 के अन्तर्गत 08 दुकानदारों को दोषी पाया गया तथा 154 कि.ग्रा. सब्जियां एवं फल जब्त किए गए। मिलाप शांडिल ने सभी किराना, फल एवं सब्जी विक्रेताओ से आग्रह किया कि वे अपनी दुकान पर सब्जियों व फलों की मूल्य सूची दैनिक आधार पर अनिवार्य रुप से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण दल में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के अतिरिक्त सुनील कुमार, निरीक्षक कुनिहार तथा धर्मेश शर्मा निरीक्षक धर्मपुर शामिल रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने सभी प्रदेशवासियों विशेषकर सोलन जिला के निवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। डाॅ. सैजल ने अपने सन्देश में सभी के बेहतर स्वास्थ्य एवं समृद्धि का कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता के माध्यम से प्राणीमात्र को सफल जीवन एवं तदोपरान्त अन्नत यात्रा के गहन बिन्दुओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता आज भी समूचे विश्व को उचित मार्ग दिखा रही है। उन्होंने आशा जताई कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार सभी में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जन्माष्टमी देशवासियों का एक पावन पर्व है, जिसे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमद् भगवत गीता के दर्शन ने समूचे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता हिन्दू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्गदर्शक भी है।
हिमाचल प्रदेश सरकार, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के निर्देशानुसार बीए, बीकॉम अंतिम सत्र की परीक्षाएं 17 अगस्त 2020 से आरंभ हो रही है। दाड़लाघाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते यदि राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का अंतिम सत्र का कोई भी विद्यार्थी कोविड-19 से पीड़ित है अथवा कंटेनमेंट जोन में है या होम क्वारंटाइन है तो इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन को 13 अगस्त 2020 तक या दूरभाष नंबर 248084 अथवा जीमेल (gdcdarlaghat@gmail.com) पर आवश्यक रूप से दें, ताकि शिक्षा निदेशालय को इस बारे में आगामी कार्रवाई हेतु सूचित किया जा सके। डॉ जनेश कपूर ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थी अपने विषय की परीक्षा के नियत दिनों में सत्र आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे कि आवश्यक एहतियात के उपाय किए जा सके। सभी कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना तथा व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखना आवश्यक होगा। यदि किसी विद्यार्थी को खांसी, जुकाम आदि की समस्या हो तो इसकी जानकारी परीक्षा शुरू होने से पूर्व स्टाफ को देनी होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
सरकार जल्द ही वन माफिया के खिलाफ सख्त कानून बनाकर वन कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। वन, युवा सेवियों एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया सोमवार को डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में घायल डिप्टी रेंजर सुनील कुमार से मिले। उन्होंने वहां पर पहुंच कर घायल का हाल चाल भी जाना तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए कि घायल डिप्टी रेंजर की हर संभव सहायता की जाए। वन मंत्री राकेश पठानिया ने घायल सुनील को हौंसला देते हुए कहा कि पूरी सरकार आपके साथ एक चट्टान की तरह खड़ी है तथा जिन वन माफिया ने यह ओछी हरकत की है उनके साथ अब सख्ती से पेश आया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि वन रक्षकों या फिर डिप्टी रेंजरों पर वन माफिया द्वारा हमला किया गया हो। आए दिन ऐसी घटनाएँ हुई हैं लेकिन अब सरकार इस पर सख्त कानून बनाकर ऐसे वन माफियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज 10 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें वित्त और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें राज्य में आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने से संबंधी चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में भी चर्चा होगी। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बाद अब वन मंत्री राकेश पठानिया भी क्वारंटाइन हो गए हैं। हालांकि, मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ सकते हैं।
सदर पुलिस थाना के तहत सोमवार को पुलिस ने जटोली के समीप कोठों स्कूल के नीचे की ओर घासनी में तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है जबकि भाजयुमो से निष्कासित जुआ खेलने का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने 24 हज़ार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। यातायात पुलिस के मुख्या आरक्षी भगत सिंह जब जटोली के समीप गश्त पर थे तो उन्हें सूचना मिली की कोठों स्कूल के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार की जाकर कोठो स्कूल से निचे घासनी में खुले स्थान पर चार व्यक्ति पैसों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्होने हाथ में पकड़े ताश के पतो को निचे रखी ताश की ढेरी में मिला दिया तथा जुआ पर लगाए गए पैसों को भी ताश की ढेरी के ऊपर छोड़ दिए जिनमें से एक व्यक्ति मौका से भाग गया तथा बाकि तीनो व्यक्तियों को कर्मचारियों की सहायता से काबु किया गया जिन्होंने पूछने पर अपने-अपने नाम : जय सिंह निवासी गाँव डमरोग, रणजीत शर्मा निवासी गांव गलाना जिला शिमला व नरेन्द्र मैहता निवासी गांव कावगड़ी जिला सोलन बताए। मौका से भागने वाले व्यक्ति का नाम उपरोक्त तीनो व्यक्तियों ने देवेन्दर ठाकुर उर्फ बिन्द्रु गांव कावगड़ी जिला सोलन बताया। बताया जा रहा है की फरार आरोपी भाजयुमो से निष्कासित है और उस पर शराब तस्करी के भी आरोप हैं। आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने 24 हज़ार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा सोमवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं के तहत बनी कमेटियों की बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के सभागार में किया गया जिस की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ राजेश गुलेरी ने की। उन्होंने बताया कि इस बेठक मे परिवार क्षतिपूर्ति योजना, गुणवत्ता बीमा योजना, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, बाल मृत्यु समीक्षा, मातृ मृत्यु समीक्षा और प्रतिरक्षण के बाद प्रतिकूल घटना विषयों पर आकलन किया गया। इस बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहन सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गुरमीत कटोचं, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरित पूरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल महाजन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव, डॉ सुनील दत्त, डॉ सुरेश और स्वस्थ्य पर्यवेक्षक और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
जिला बिलासपुर निजी बस आपरेटर यूनियन के पूर्व जिला प्रधान अनिल कुमार मिंटू की अगवाई निजी बस आपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मिला और आपरेटरों की समस्याओं से अगवत करवाया। इस दौरान उन्होंने मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, प्रधान सचिव परिवहन को ज्ञापन दिया। अनिल कुमार ने बताया कि स्टेज कैरिज बसों को कोविड-19 के चलते इस वैश्विक महामारी होने के कारण सभी आपरेटर स्वीकृत परमिटों पर बस से नहीं चला पा रहे हैं। ऐसी हालत में सरकार निजी बस आपरेटरों के लिए स्पेशल रोड, टोकन टैक्स को भी माफ करे ताकि निजी बस आपरेटर इस दुविधा से बाहर निकल सकें। उन्होंने कहा कि आपरेटर अपनी बसों को इस वैश्विक महामारी के चलते संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन तेजी से बढ़ती संख्या होने के बावजूद चलाकर जनसेवा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि कोविड-19 के कारण स्कूल कॉलेज बंद हैं। मंदिर व अन्य धार्मिक स्थान बंद हैं व शादी के समारोह में 50 आदमियों की अनुमति है, मृत्यु के समय केवल 20 आदमियों की अनुमति मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी बनाए रखने की जो गाइडलाइंस सरकार द्वारा इस बीमारी से बचने के लिए दी गई हैं। अंतर राज्य परमिटों पर बसों का न चलना है तो ऐसी स्थिति में बसों का संचालन कर पाना असंभव है, परंतु हमारे द्वारा कुछ बसें चलाई जा रही हैं उनमें केवल मात्र 15 से 25 प्रतिषत तक ही सवारियां उपलब्ध हो रहे हैं ऐसी स्थिति में बस को चला कर बसों का केवल मात्र डीजल वह चालक परिचालक का खर्च भी नहीं निकाल पा रहा है। अनिल ने कहा कि ऐसे हालातों के चलते सभी निजी बस आपेरटर मानसिक और आर्थिक दबाव में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि बसों के व्यवसाय पर चालक, परिचालक के अलावा मेकेनिक, टायर पंचर वाला, ढाबा, पेंटर, डेंटर, वैल्डर आदि ही नहीं बल्कि निजी बसों के संचालन से थ्री-व्हीलर ऑपरेटरों का रोजगार भी चलता है। ऐसी स्थिति में सभी आपरेटर अपनी बसें स्वीकृत परमिटों के अनुसार बसे चला पाने में असमर्थ हो चुके हैं। उन्होंने सरकार आग्रह किया है कि स्पेशल रोड टैक्स टोकन टैक्स, ग्रीन टैक्स और सोशल डिस्टेंसिग की शर्त को हटाए और दो लाख की कैपिटल राशि को बढ़ाकर तीन लाख किया जाए। इन मांगो को स्वीकृत कर इनकी अधिसूचना जारी की जाए। बसों से संबंधित सभी दस्तावेजों की वैधता की तिथि 30 सितंबर 2020 से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 की जाए। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि निजी बस आपरेटरों की दशा को देखते हुए आपरेटरों की इन जायज मांगों पर गौर कर राहत पहुंचाने का काम करें। अनिल मिंटू ने कोरोना काल में सरकार द्वारा किसी प्रकार का जुर्माना न थोपने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में विनय पुरी, बाॅबी ठाकुर, अमरजीत सेन, गुगलू, सौरव पटियाल, संतोश ठाकुर, रवि दत, संजीव शर्मा, केहर सिंह, अच्छर सिंह चौहान, चमन शर्मा, पंकज पाधा, संजय बजाज, रवि शर्मा, सुशील चंदेल, सन्नी चंदेल, कुलदीप चंदेल, गौरव पटियाल, पंकज कुमार,रविंद्र कुमार, जीवन सिंह, माया देवी, सुनील कुमार, सुधीर चंदेल, रामलाल, अरूण चंदेल मौजूद थे।
शिव नगरी मणिमहेश, किन्नर कैलाश व श्रीखंड महादेव की भक्ति और हिमाचली लोक संगीत से ओतप्रोत भजन "उचिया धारा भोला बसया" सोमवार को रिलीज हो गया। इस भजन को भैरवी स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया। भजन का विमोचन उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने किया। इससे पहले भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था। इस भजन को बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी व युवा गायक निशांत कपूर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जबकि भजन को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। निशांत कपूर द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशन युवा डायरेक्टर अभिषेक डोगरा ने किया है। वहीं, भजन में रंगकर्मी जावेद इकबाल ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल व पंकज ने सहयोगी कलाकार के रूप में काम किया है। साथ ही आकाश वर्मा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में कार्य किया है। भजन गायक अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने बताया कि इस भजन को बिलासपुर की बंदला धार, बहादपुर धार, सिहड़ा, अमरनाथ मंदिर (चंगर सेक्टर) सहित विभिन्न जगहों पर शूट किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन का काफी सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा मकसद रहता है कि वह अपने भजनों के माध्यम से बिलासपुर की खूबसूरत जगहों को भी देश-दुनिया तक पहुंचाएं ताकि, पर्यटन की दृष्टि से बिलासपुर को फायदा मिल सके। इससे पहले कृष्ण भजन सांवरा..., उडय़ा देया पंछिया..., माता रानी तू है बड़ी प्यारी... और फकीरी... आदि भजनों को भी बिलासपुर की विभिन्न लोकेशन पर शूट किया जा चुका है जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस अवसर पर राजपाल कपिल, अश्वनी शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सुमन शर्मा, डॉ. अंकुर कौशल, अभिषेक सोनी, निशांत कपूर, अभिषेक डोगरा, ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल, अनन्या शर्मा व अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे। म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने कहा कि एक गीत को बनाने में पूरी टीम की काफी मेहनत लगती है। गाने को लिखने से लेकर लांच करने तक काफी समय लगता है और इस दौरान काफी मेहनत होती है। दर्शकों को इस मेहनत को समझते हुए कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। हिमाचल के गीतों को हिंदुस्तान के साथ-साथ बाहरी विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
दाड़लाघाट में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दाड़लाघाट सहित लगते गांव में बिजली गुल रही, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बोर्ड द्वारा बिजली कट की कोई भी सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते रविवार व सोमवार को लोग परेशान रहे। जानकारी के अनुसार कई दिनों से लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट से लोग परेशान हैं। रविवार व सोमवार को सुबह,दिन व रात के समय बार बार बिजली गुल होती रही, जिससे दुकानदारों व आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि इससे पहले भी बोर्ड द्वारा कई बार अघोषित बिजली कट लगाए जा चुके हैं। बोर्ड द्वारा बिजली कट की कोई भी सूचना न देने से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों में मनोज गौतम, नरेश शर्मा, शुभम ठाकुर, प्रेम केशव, हेतराम ठाकुर, रति राम शर्मा, प्रेम ठाकुर, यशपाल ठाकुर, ओमप्रकाश, जगन्नाथ, जगदीश शास्त्री, चेतराम जसवाल सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली कट की सूचना न मिलने के चलते लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे कटों से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जाने कटों के बारे में सूचना दी जानी चाहिए। जब इस बारे बिजली बोर्ड के सहायक अभिंयता ई.बृजलाल लाल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली की लाइन में कोई फाल्ट आ गया था, जिसे दूरस्थ किया जा रहा है, जिसके चलते बिजली बाधित रही। जल्द ही लोगों को हो रही बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
शांतिकुंज हरिद्वार के अंतर्गत गायत्री परिवार ट्रस्ट बिलासपुर को मंदिर निर्माण हेतु, माता वैष्णो देवी एवं मंदाकिनी जी की मूर्ति स्थापना हेतु सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने अपनी ओर से 31000 रूपयों का योगदान दिया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के कार्यालय में मंच के पदाधिकारियों के साथ गायत्री परिवार ट्रस्ट के जिला प्रमुख रमेश कुमार टंडन को इस राशि का चैक सौंपा। गौरतलब है कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा प्रदेश व देश की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर हमेशा समाज के उन्नति व विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहते हैं। पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रेनबो स्टार क्लब के सहयोग के साथ ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के अंतर्गत सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से पूरे देश में नशा निवारण अभियान युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा बिष्ट, सह संयोजक यासीन मिर्जा, सरदार प्रताप सिंह भल्ला, लाडली फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर नितिन शर्मा एवं नेहा वर्मा इत्यादि मौजूद थे।
किसान मोर्चा अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, पवन गौतम, महामंत्री किसान मोर्चा प्रेम शर्मा, बंटू शुक्ला, बूथ अध्यक्ष बरायली संतराम ठाकुर, मनीराम, बसंत सिंह, नरेश ठाकुर, मन्नू शुक्ला, सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग श्याम चौधरी तथा दाड़लाघाट क्षेत्र के सभी किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष फंड कृषि से जुड़ी सुविधाओं हेतु दिया तथा 8.5 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए के हिसाब से धन राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डाले हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अर्की क्षेत्र के नेता रतन सिंह पाल का धन्यवाद किया। मोर्चा के सदस्यों ने व किसानों ने आभार व्यक्त करते हुए भाजपा को और आगे बढ़े अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
सोमवार सुबह 5 बजे के करीब एक पिकअप जिसका नम्बर HR-66-B-5533 है जो कि ओवर स्पीड मे जोघों की तरफ से आ रही थी और सोबन माजरा (पंजैहरा) में आकर पुलिस के बेरिकेट को उड़ाते हुए सीधी दुकानों मे जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकानों के नुकसान के साथ-साथ वहाँ पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी भी बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे तुरन्त नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भदरौआ के जंगल में रविवार को हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर इसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते से संपर्क साधा है। रविवार दोपहर को स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि भदरौआ के जंगल में एक ग्रेनेड पड़ा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस स्टेशन डमटाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा ग्रेनेड का दूर से ही निरीक्षण किया। पुलिस ने इसे डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ते से संपर्क साधा है। स्थानीय पुलिस ने इस क्षेत्र को सील कर दिया है। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि भदरौआ के जंगल में हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों दवारा पुलिस स्टेशन डमटाल को मिली जिसपर क्षेत्र को सील कर सेना के बम निरोधक दस्ते से संपर्क साधा गया है।
एसवीएन स्कूल बडोर घाटी कुनिहार के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर सिंगल यूज प्लास्टिक ' को इकठ्ठा कर सफाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के स्टाफ द्वारा बच्चों के साथ मिलकर अध्यापिका कृष्णा ठाकुर की अगुवाई में गाँव उच्चा गाँव की बावड़ी के आसपास साफ सफाई, रंजना जुनेजा ने पौधा रोपण और लालीमा जोशी व शिखा शर्मा ने बच्चों के साथ सार्वजनिक जगहों के आस - पास फ़ैली गंदगी व प्लास्टिक को इकठ्ठा कर सफाई अभियान चलाया। विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग ने बताया कि कोरोना काल में सफाई ही संक्रमण के ख़िलाफ़ एक बड़ा हथियार है । स्कूल चेयरमेन टी सी गर्ग ने निदेशक लूपिन गर्ग व प्रधानाचार्या उमा देवी के कुशल नेतृत्व में अध्यापकों व सभी विद्यार्थियों का इस कठिन परिस्थिति में भी इस तरह के आयोजन कर उनकी सहभागिता व प्रयासों को सराहा।
भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी देवी राम मारवीं गांव मल्यावर के स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह को उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल व् एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया। बिलासपुर के डियारा सैक्टर में स्थित 95 वर्षीय देवी राम को उनके निवास स्थान पर जाकर उपायुक्त ने सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर देवी राम के साथ उनकी धर्म पत्नी गीता शर्मा तथा सुपुत्री मंजु भी उपस्थित थी। स्वतंत्रता सेनानी देवी राम ने इस सम्मान के लिए सरकार का धन्यवाद किया तथा उन्होंने स्वच्छता व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सरकार का सहयोग करने की अपील की। इसी प्रकार जिला की घुमारवीं तहसील के गांव मल्यावर निवासी स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह को भी एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने शाल भेंट कर राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर उनकी धर्म पत्नी गुलाबी देवी तथा उनके सपुत्र दिलीप सिंह, प्रकाश चन्द तथा प्रधान ग्रांम पंचायत मल्यावर मधुपाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राष्टपति महोदय द्वारा स्वतत्रता सेनानियों के सम्मान में होने वाले अतिथ्य समारोह का आयोजन कोविद-19 महामारी के दृष्टिगत नहीं करवाया जा सका तथा प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों एवं उप-मण्डलाधिरियों को स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घरों में जाकर सम्मानित करने के आदेश दिये थे।
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन ईपीटीम का आयोजन किया गयाI विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार नर्सरी से जमा दो के बच्चों के अभिभावकों के साथ ईपीटीम की गई I अध्यापकों ने सभी अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गूगल मीट से चल रही पढ़ाई, गृह कार्य, गतिविधियों, परीक्षा सम्बन्धी जानकारी दी I अध्यापकों ने अभिभावकों को और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्यायों को भी जाना और उनका विश्लेषण किया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग अपनी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों से बच्चों को ऑनलाइन गूगल मीट वीडियो कॉल और वाट्सएप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिक्षण पद्दति को अपनाकर बच्चों की समय सारणी के अनुसार लाइव क्लास ले रहे है और शिक्षण सामगी भी दे रहे है I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापकों ने सभी अभिभावकों का ईपीटीम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया I यह ईपीटीम सुचारू रूप से सम्पन्न हुई I
जय राम ठाकुर ने तलवाड़ में 5.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय के शैक्षणिक खंड का लोकार्पण किया। उन्होंने 37.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132 केवी विद्युत उप-केंद्र कंगैहण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 3.27 करोड़ रुपये की लागत से भेड़ी उपरली से भुुलन्दर सड़क के स्तरोन्नयन, 7.57 करोड़ रुपये की लागत से जांगल से ओच कलां सड़क के स्तरोन्नयन, 3.23 करोड़ रुपये से तरेहला बधाला और कोटलू सड़क के शेष कार्य, पांच करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय के नए भवन, धुपक्यारा, साईं गरहून, हरदून, कुटवाला और लाहर इत्यादि के निवासियों के लिए 2.90 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, तहसील जयसिंहपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1.98 करोड़ रुपये की अंदराणा बांधन उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1.50 करोड़ रुपये से हरसी संघोल उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, पानी के घरेलु कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 7.01 करोड़ रुपये से द्रमान जालग उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चढिहार खास और बैजनाथ तथा जय सिंहपुर क्षेत्र के बैजनाथ, लंबागांव और पंचरूखी खंड के विभिन्न गांव के लिए 43.88 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश सरकार कोे लोकार्पण और शिलान्यास समारोह वर्चुअल करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को 130 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की गईं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद उनके साथ है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान तीन बार राज्य का दौरा किया। प्रधानमंत्री हमेशा राज्य के लोगों की विकास संबंधी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया तथा देश में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतें विकसित देशों की अपेक्षा सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत एवं कुशल नेतृत्व के कारण अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन से करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है और श्री राम के भव्य मन्दिर का निर्माण कार्य दो-तीन वर्षों में पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई अन्य ऐतिहासिक निर्णय जैसे अनुच्छेद-370, तीन तलाक को समाप्त करना इत्यादि शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने राज्य में सिंचाई, बहुद्देश्यीय तथा बाढ़ नियंत्रण योजनाओं से संबंधित 7922 करोड़ रुपये की छः परियोजनाओं के निवेश को स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 6947 करोड़ रुपये की रेणुकाजी बांध परियोजना (राष्ट्रीय परियोजना) तथा 975.70 करोड़ रुपये की लागत की बांढ़ नियंत्रण कार्य/भूमि कटाव को रोकने के उपाय से संबंधित पांच परियोजनाएं शामिल की जाएंगी।
बिलासपुर नगर परिषद की युवा पार्षद बिमला देवी के निधन पर पूरे बिलासपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। हंसमुख और सबका काम करने वाली बिमला देवी की शिमला आईजीएमसी में शनिवार को निधन हो गया। इस आकस्मिक निधन पर सर्वत्र शोक की लहर व्याप्त है। खाद्य मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक रामलाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर व जीतराम कटवाल, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, बीरू राम किशोर, डॉ बाबू राम गौतम, व तिलकराज शर्मा, पूर्व सी.पी.एस. राजेश धर्माणी, नगर परिषद अध्यक्षा सोमादेवी व उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पार्षद नवीन वर्मा, हुसैन अली, राजेन्द्र ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, हेम राज ठाकुर, संदीप सांख्यान, अंकुश, आशीष, गौरव शर्मा, नगर सुधार समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार व समस्त पदाधिकारी, हिम साहित्यकार सभा के अध्यक्ष रतन चंद निझर्र व महासचिव अरूण डोगरा रीतू के अलावा अन्य कई महानुभावों ने बिमला देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है, इन्होंने कहा कि बिमला देवी का इस तरह से अचानक दुनिया से चले जाने से समाज को जो नुकसान हुआ है उसकी कभी पूर्ति नहीं कि जा सकती है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की है।
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 1546 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 1546 व्यक्तियों में से 1136 व्यक्तियों को होम क्वारेनटीन किया गया है। 144 व्यक्ति संस्थागत क्वारेनटाईन में हैं। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि जिला में 08 व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखाा गया है। इनमें से 02 व्यक्तियों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, 02 व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, 02 व्यक्तियों को एमएमयू कुम्हारहट्टी तथा 02 व्यक्तियों को अर्की में आईसोलेट किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 19103 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 20649 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखें। उन्होेंने सभी से आग्रह किया कि आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करें और इस एप में दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे सभी व्यक्तियों को क्वारेनटीन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों द्वारा सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सहयोग प्रदान किया जाना आवश्यक है। डाॅ. सैजल कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में सनावर फाॅरेस्ट नेचर कैम्प के समीप पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर हरड़ का पौधा लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अनार का पौधा रोपा। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में सत्त रूप से हो रही वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए एस.एम.एस सूत्र का पालन ज़रूरी है। एस अर्थात सोशल डिस्टेन्सिग, एम अर्थात मास्क तथा एस अर्थात सेनिटाईजेशन। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में दो व्यक्तियोें केे मध्य कम से कम दो गज की दूरी तथा मास्क पहन कर रखना कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सहायक है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपने हाथ नियमित रूप से साबुन अथवा एल्कोहल युक्त साबुन से धोते रहें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि इस दिशा में जन-जन को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ स्वंय सेवी संस्थाओं को मिल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन जन आकांक्षाओं के अनुरूप करने का प्रयास करेंगे। जन-जन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग में सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनका लक्ष्य रहेगा। आयुर्वेद मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सोलन जिला में इस वर्ष 298 हैक्टेयर भूमि पर 03 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने सोलन जिला में पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन विभाग के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे केे निर्देश दिए। पौधरोपण कार्यक्रम में हरड़, अनार, दाड़ु, जामुन, कचनार, शीशम सहित अन्य प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए। भाजपा मण्डल कसौली के महामन्त्री जगदीश ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनी चन्द धीमान, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सुन्दरम ठाकुर, जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री निशा शर्मा, उपाध्यक्ष बिल्लो नेगी, किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष डुरेश ठाकुर, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, वन खण्ड अधिकारी करतसर सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपसिथत थे।
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has extended the last date for admissions for all its undergraduate, postgraduate and doctoral Programmes. The decision has been taken in view of COVID 19. The last date for online submission of application forms for admission to Undergraduate Programme- BSc (Hons) Horticulture/Forestry/B Tech Biotechnology, for both normal and self-financing seats has been extended till 15 August 2020. The last date for online submission of admission forms for MSc/ MBA (Agribusiness), MBA General, and Ph.D. has also been extended till 20th August. Moreover, this year the university will not be conducting an entrance test to fill the normal seats of UG programs. The basis of admission for UG normal seats shall be merit drawn on basis of marks obtained at 10+2 level examination in four subjects-English, Physics, Chemistry and Biology/ Mathematics plus weightage of participation in sports/ NCC, NSS, scouting, co-curricular activities (if any). The candidates have been advised to download the counseling proforma from the university website and fill it as per the instructions mentioned on it. Those students who want to be considered for both normal as well as self-financing seats need to fill two separate proformas. A single page pdf file must be created, containing scanned filled counseling proforma along with legible documents mentioned in the checklist as provided in the counseling proforma. For normal seats: the scanned pdf file must be sent through email to uhf.ugnormal20@gmail.com on or before 18th August 2020. For self-financing seats: the scanned pdf file must be sent by email to uhf.ugselffin20@gmail.com on or before 20th August 2020. Every candidate must submit the duly filled counseling proforma in order to be considered for admission.
59 वर्ष पहले 9 अगस्त को जलमग्न हुआ था पुराना बिलासपुर शहर 12 हज़ार परिवारों ने गंवाए थे अपने आशियाने कुछ पाने के लिए कुछ खोना ही पड़ता है। बिलासपुर का वो शहर जो अपनी अनूठी संस्कृति के कारण पहचाना जाता था, 9 अगस्त 1961 को गोबिन्द सागर झील में विलुप्त हो गया था। आज भी बिलासपुर के लोग वो दिन भूले नहीं हैं जब भाखड़ा बांध के निर्माण के लिए ऐतिहासिक बिलासपुर को झील में डूबना पड़ा। नए बिलासपुर शहर में वो पुरानी वाली बात अब नज़र नहीं आती। पुराने ऐतिहासिक शहर के 9 अगस्त 1961 को जल समाधि लेने के बाद झील किनारे नए शहर का निर्माण किया गया था। लंबा समय बीतने के बाद आज भी भाखड़ा विस्थापित अपने झील में समाए उजड़े हुए आशियानों को याद कर सिहर उठते हैं। जलमग्र होने से बिलासपुर के 354 गांव, 12 हजार परिवार और 52 हजार लोग उजड़े थे। कहलूर रियासत के राजा दीपचंद ने इस शहर को अपनी राजधानी के रूप में बसाया था। उन्होने सांडू के मैदान में अपने महल बनावाए थे और शहर बसाया था। 10 दिसंबर, 1961 को भाखड़ा बांध के उद्घाटन अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाषण देते हुए इस बांध को भारत का आधुनिक मंदिर कहा था। उन्होंने कहा था कि इससे हमारे देश में खुशहाली आएगी। नेहरू का सपना सच हुआ। भाखड़ा बांध बनने से सचमुच देश में खुशहाली आई। गोबिंदसागर झील में भारी मात्रा में मछली का उत्पादन होना शुरू हो गया। इस बांध से बिजली बनाई जाती है, जिससे हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। बिजली भी मिली मछुआरे भी संपन्न हुए लेकिन बिजली भी मिली मछुआरों की तकदीर भी बदल गई लेकिन इस तस्वीर का दूसरा पहलू भी है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। भाखड़ा बांध के निर्माण के लिए ऐतिहासिक बिलासपुर को झील में डूबना पड़ा। विकास के लिए विनाश को भी झेलना पड़ा। बिलासपुर की गौरवमयी संस्कृति भी गोबिंदसागर झील में डूब गई। झील में डूबे उस शहर की संस्कृति भी एक और विशेष झलक यह थी कि सावन के महीने में घर-घर छोटे-छोटे बच्चों को झूलने के लिए पींग किसी पीपल या आम के पेड़ की टहनी में डाल दी जाती थी। बड़ी आयु के लोग इस परंपरा को अच्छी तरह निभाते थे। इसे 'पींगां दा महीना' कहा जाता था। रक्षाबंधन से कोई बीस दिन पहले घर-घर मशीन से सेंवियां तैयार की जाती थी। यदि मुहल्ले में किसी के पास मशीन होती तो बारी बारी सब के घर सेंवियां बनाने के लिए जाती थी। यह सब कुछ उसी दिन समाप्त हो गया था जब पुराना बिलासपुर शहर गोबिंदसागर झील में डूबा था। साठ साल के ऊपर वालों को आज भी पुरानी यादें ताजा करते हुए सुना जा सकता है। वास्तव में एक शहर का विशाल जलाशय में डूबना मात्र मिट्टी, गारे, ईंट पत्थर के घरों का डूबना नही होता है। उस शहर का डूबना एक संस्कृति का डूबना था। गोबिंदसागर झील में कहलूर रियासत का, रंगमहल व नया महल ही नही डूबे बल्कि उनसे भी पुराने महल, शिखर शैली के 99 मंदिर, स्कूल कालेज, दंडयूरी, बांदलिंया, गोहर बाजार, गोपाल जी का मंदिर और साथ में कचहरी परिसर भी डूबा। नौ अगस्त 1961 को पहली बार भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ा तो बिलासपुर शहर डूबता चला गया। दिवंगत विधायक व शायर पंडित दीनानाथ ने उस समय का चित्र अपने शब्दों से खींचते हुए लिखा था- थी छाई बरसात की स्याह घटा, पपीहा था मलहार गाने लगा, सच उस झील में डूबे शहर की हर बात निराली थी। हर वीरवार को खाखी शाह की मजार पर हिंदू मुसलमान इकट्ठे होकर वहां मीठा चूरमा चढ़ाते और एक-दूसरे को बांटते थे। वहीं खाखी शाह परिसर में शायरों की महफिलें सजती थीं। गजलों, कव्वालियों और ठुमरियों के दौर चलते थे। उस शहर की अजब संस्कृति थी। अब नए बिलासपुर शहर में वह बात ही नहीं रही है। नया बिलासपुर नए रूप में हमारे सामने आया है लेकिन पुराने बिलासपुर की कसक आज भी लोगों के दिलों में है और हमेशा कायम रहेगी।
बिलासपुर नगर सुधार समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में घुमारवीं के विधायक व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग से घुमारवीं के निहारी स्थान पर मिला तथा उन्हें मंत्री बनने पर सम्मानित किया व बधाई भी दी। इस अवसर पर समिति के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि राजेन्द्र गर्ग विधायक बनने से पहले से ही सामाजिक कार्याें में बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं तथा जरूरतमंदों की सहायता करते चले आ रहे हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने अपनी सामाजिक सेवा का दायरा बढ़ा दिया तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से लेकर बिलासपुर में हर जगह अपनी सामाजिक सेवा की छाप छोड़ी है। उन्होंने गर्ग को मंत्री पद देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नगर सुधार समिति के महामंत्री राजेन्द्र गौतम, प्रेस सचिव तनुज सोनी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव ढिल्लों, रोशन लाल, लाल सिंह चैहान, धनीराम सौंखला, धर्मपाल व नसीम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
दाड़लाघाट के शालाघाट से एक दुखद घटना सामने आई है। शालाघाट के समीप गलोत मार्ग पर आल्टो कार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति का नाम कुलदीप सिंह, पुत्र सूरत राम, गांव समोती तहसील अर्की जिला सोलन, उम्र 42 वर्षबताई जा रही है। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत शालाघाट के समीप गलोत मार्ग पर आल्टो कार के सड़क से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आल्टो कार नम्बर एचपी-58-0462 शादी में समोग गावँ जा रहा था, अचानक कार गांव गादा के समीप लगभग 60 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें कुलदीप सिंह की मौका पर ही मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में करवाया जा रहा है। तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले कि पुष्टि की है।
दाड़लाघाट क्षेत्र में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। बीते दिनों इससे पहले कोरोना का मामला ग्राम पंचायत पारनु के गांव ठेरा में आया था ओर स्वस्थ होकर अपने घर वापिस आ गया था। ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव छामला में शुक्रवार को भी कोरोना का 24 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसको लेकर लोगों में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक गांव छामला का रहने वाला 24 वर्षीय व्यक्ति नालागढ़ में फार्मा कंपनी में नौकरी करता है, 2 अगस्त रविवार को उक्त व्यक्ति अपने घर आया था, उक्त व्यक्ति 5 अगस्त 2020 को आईजीएमसी शिमला में जुखाम बुखार होने के चलते गया हुआ था, जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा इसका कोरोना टेस्ट किया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जैसे ही प्रशासन को इस बारे में भनक लगी कि उक्त व्यक्ति की रिपार्ट पॉजिटिव आई है, वैसे ही उक्त व्यक्ति को बखालग कोरोना केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। गौर रहे कि कोरोना के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर लोगों में भय पैदा हो रहा है। उधर ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के प्रधान हीरा सिंह ने बताया कि लोगों को समय-समय पर कोविड 19 की निर्देशानुसार जानकारी दी जा रही है और इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव छामला के रहने वाले व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने से, पंचायत में लोगों में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों से अपील है कि इस तरह से डरने की कोई बात नही है, अगर कोई व्यक्ति उक्त व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वो एहतियातन तौर में क्वारंटाइन कर ले। उन्होंने बताया कि रविवार को उक्त स्थान पर सेनिटाइज किया जाएगा।
राष्ट्रीय मंच के सभी वर्गों को साथ लेकर देश की उन्नति व तरक्की के लिए कार्य कर रहा है। हमें अपने सांप्रदायिक जातीय भेदभाव को खत्म कर समाज के तरक्की के लिए हमेशा कटिबद्ध रहना चाहिए। यह बात बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुकुमार सिंह ने कही। इससे पहले उन्होंने सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन जिला मुख्यालय बिलासपुर में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब की मुख्य सलाहकार निर्मला राजपूत ने की। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि सुकुमार को हिमाचली परंपरा अनुसार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की स्थापना 9 नवंबर 2016 को हिमाचल के जिला बिलासपुर से हुई थी। पिछले कई वर्षों से सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच 16 राज्यों में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में भी सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का विस्तार किया जाएगा। सभी वर्गों को साथ लेकर मंच कार्य करेगा। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक यासीन मिर्जा, सरदार प्रताप सिंह भल्ला, लाडली फाउंडेशन की जिला उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, बिल्किस खान, रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर एवं पदाधिकारी नेहा वर्मा, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि राजन सुशांत की एन० पी० एस० के सहारे राजनीति करने की चाल को जनता समझती है, जनता इसे राजन का न्यू पोलिटिकल स्टंट मान रही है। उन्होंने कहा हिमाचल की जनता ने राजन सुशांत को जांचा परखा और फिर नकारा है। जब वो सांसद थे, मंत्री भी थे और विधायक थे तो कर्मचारियों के साथ बतमीजी से बात करते थे, उनके अपशब्दों के कई वीडियो उस समय वायरल भी हुई है। उन्होंने कहा 2003 से लेकर आज तक पेंशन स्कीम के बारे में कुछ नही कहा और आज बिना ब्लू प्रिंट के राजनीतिक बयान बाजी कर रहे हैं ,जो व्यक्ति विधायक और सांसद दो पेंशन ले रहा हो, जिनकी धर्मपत्नी भी पेंशन ले रही हो, वो पूर्व विधायक की पेंशन छोड़ने का भावनात्मक शोशा छोड़ केवल राजनीति ही तो चमकाने का प्रयास कर रहा है । उन्होंने कहा अपने राजनीतिक जीवन मे तानाशाह की तरह व्यवहार के कारण जनता द्वारा बार बार हराने के बाद एक बार फिर उनकी सक्रियता कई प्रश्न खड़ा करती है । कांग्रेस नेता जी एस बाली के तीसरे मोर्चे के गठन के बयान के बाद , आम आदमी पार्टी के टिकट से लोकसभा चुनाव हारे राजन सुशांत का सक्रिय होना कांग्रेस और आप की अंदरूनी राजनीति की साजिश हो सकती है, लेकिन हिमाचल में तीसरे मोर्चे के हश्र का सबको पता है। उन्होंने कहा राजन सुशांत की हवाई योजनाओं का सभी को ज्ञान है, जो व्यक्ति आज तक एक भी लोकहित के एजेंडे को पूरा न कर सका वो लोगों को फिर से किसी नए मुद्दे पर गुमराह नही कर सकता है। राजन सुशांत ने चौथी नई पार्टी अलग-अलग नामों से बनाई और हारने के बाद उसे गुमनामी के चौराहे में छोड़ दिया। नई पार्टी नए नाम से बनाने का राजन सुशांत प्रयास केवल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए कर रहे हैं उन्हें न हिमाचल की चिंता है, न कर्मचारियों की, वो केवल जी एस बाली के बयान से उत्साहित हो कर राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सवाल करना विपक्षी नेताओं की आदत बन चुकी है और इसी आदत के चलते पूछा जाता है कि किया क्या है और जब बताया जाए तो पूछते हैं कि किया क्यों है? उन्होंने कहा कि राजन सुशांत की यादाश्त कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश में जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर कहते थे कि यह सरकार कैसे चलेगी, वह लोग कहां है, केवल चुनाव करीब आने पर क्यों बाहर निकलते हैं।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 1933 ट्रकों के माध्यम से देश की विभिन्न मण्डियों में 8,70,310 सेब की पेटियां भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक मण्डी मध्यस्थता योजना के अन्तर्गत सेब के प्रापण के लिए 195 एकत्रीकरण केंद्र खोले हैं। उन्होंने कहा कि इनमें 106 केन्द्र एचपीएमसी तथा 89 हिमफैड द्वारा खोले गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मण्डी मध्यस्थता योजना के अन्तर्गत अभी तक एचपीएमसी तथा हिमफैड द्वारा 130.865 मीट्रिक टन सेब का प्रापण किया गया है।
नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरपालपुर की न्यू किरपाल पुर कलोनी में पुलिया और गांव मैसी प्लासी में एक पक्के नाले को बनाने के निर्माण कार्य की पूजा अर्चना की और कार्य शुरू करने का शुभारंभ किया और उन्होंने बताया कि ये जनता की बहुत पुरानी डिमांड थी। इन दोनों कार्यों के निर्माण से जनता को बहुत लाभ होगा उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड के अनुसार न्यू कीरपाल पुर कलॉनी में गलियों और पानी की समस्या का भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और इस नाले को बनाने के लिए बहुत ज्यादा खर्च आएगा। जनता की मांग के अनुसार 20 लाख रुपए और देने की भी घोषणा की गई, इस नाले को बनाने से किरपाल पुर और मैसी प्लासी आदि अन्य गांव को भी इसका लाभ होगा। इस नाले को बनाने के साथ ही एक तरफ सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और इस नाले को सरसे में मिलाया जाएगा। नाले के दोनों तरफ पक्की दीवारे लगा कर जनता की जमीन को भूमि कटाव से भी बचाया जाएगा जिससे कि जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में गलियों और पानी, बिजली, सड़कों के 75%कार्य पूर्ण कर दिए हैं, और डाडी कनिया एससी बस्ती से खेड़ा के लिए बड़े पुल के निर्माण का भी जल्दी ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इन दोनों कार्यों के निर्माण से लोगो को बहुत लाभ मिलेगा। मौजूद जनता ने इन कार्यों को करवाने के लिए के एल ठाकुर का तहे दिल से धन्यवाद किया। मौजूद जनता ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरानी समस्या थी जिसका हल कर दिया गया है। के एल ठाकुर ने संबोधन में कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का आज समाधान कर दिया गया है, तथा उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश मे केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है और राज्य ओर केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर योजनाएं शुरू की जाती है। इस मौके पर ठेकेदार संजीव कुमार, प्रधान गुरप्रताप सिंह, उप प्रधान कमल धीमान, बीडीसी के चेयरमैन गुरबक्स चौधरी, पूर्व प्रधान धनी राम, दीवान चंद, राम आसरा गुरबक्स चौधरी डाडी, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, जोगिंदर सिंह, पम्मी डाडी, रूप चंद, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह चौधरी देव राज, पूर्व प्रधान दतोवाल रविन्द्र कुमार, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला हमीरपुर में चार महिलाओं समेत कुल आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सहित दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार रात को जिला में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पॉजीटिव पाए गए सभी लोग पहले से ही गृह संगरोध में रह रहे थे। इनमें हमीरपुर तहसील के गांव नेरी का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वह 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से आया था। 29 जुलाई को चंडीगढ़ से आई बीड़ बगेहड़ा क्षेत्र के गांव बाहरू की 53 वर्षीय महिला, 25 जुलाई को जालंधर से आया चौरी क्षेत्र के गांव स्पाहल का 32 वर्षीय व्यक्ति और 31 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर से आया जंगलबैरी क्षेत्र के समोना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव पाया गया है। गांव गलोट कलां डाकघर चंगेर का 57 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वह एक अगस्त को लुधियाना से आया था। इनके अलावा धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल की तीन महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। 22, 56 और 32 वर्षीय ये तीनों महिलाएं 31 जुलाई को गाजियाबाद से आई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए दो लोगों में भोरंज तहसील के गांव डबरेहड़ा की 18 वर्षीय युवती और गांव घरान डाकघर बगवाड़ा का 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। ये दोनों एनआईटी स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। डॉ अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 348 हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 291 लोग ठीक भी हो गए हैं। जिला में इस समय कोरोना संक्रमण के 54 एक्टिव मामले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के विभिन्न चिकित्सा खंडों से नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न ब्लॉकों से कुल 251 सैंपल लिए गए। इनमें से भोरंज से 45, बड़सर 41, टौणी देवी 14, सुजानपुर टीहरा 80, नादौन 46, गलोड़ 20 और मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवाग्राम में सोड़ी गुजरा गांव में बिजली के नए ट्रांसफार्म को लगा कर शुभारमभ किया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इस ट्रांसफार्म के लगाने से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। मौजूद जनता ने इस कार्य को करवाने के लिए केएल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया और तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आज बिजली के नए ट्रांसफार्म को लगा कर बिजली की किल्लत को दूर किया गया और बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है। इसके लगने से दो पंचायतों नवाग्राम और भोगपुर पंचायत की कई गांवों की जनता को अब किसी प्रकार की कोई बिजली की समस्या नहीं होगी। लोगों ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरानी समस्या थी जिसका अब हल कर दिया गया है। केएल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का आज समाधान कर दिया गया है जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि यहां पर दोनों पंचायतों में पांच, पांच टू वैल लगा दिए गए हैं जिनको जल्द से जल्द चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 60 लाख की एक पीने के पानी की स्कीम बनाई जा रही जिसके दो टू वैल एक चिडिवाला, और एक भांगला में लगाए जाएंगे जिससे कि चिडीवाला, भोगपुर, भांगला और पलांट, नसराली, आदि गांवों को पीने के पानी का बहुत लाभ होगा। इस ट्रांसफार्म को लगने से यहां लगे सिंचाई के कई वोर वैल लगे है और आटे की चक्की भी लगी है जिसको इस ट्रांसफार्म लगने से बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। उन्होंने बताया कि इन दोनों पंचायतों की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़ कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन्न भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है। केएल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर कार्य की क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके। इस मौके पर ठेकेदार मोहित शर्मा, हकीम दीन, नरेन्द्रपाल शर्मा, सुरजीत सिंह जिता, राम लोक, सितार मोहमद, राम चंद ठाकुर, राजिंदर सिंह गुरीवाल, चौधरी बालक राम, हनी शर्मा, प्यारे लाल, हरदेव सिंह, दाता राम, शिव कुमार शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2020 के आयोजन से संबंधित प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय स्थिति बचत भवन सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने की। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के प्रागंण में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेन्द्र कंवर होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि सभा स्थल पर प्रातः 11 बजे झंडा फहराएंगे तथा पुलिस, होमगार्ड व एन.सी.सी. द्वारा आयोजित अन्य परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राष्ट्र भक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना योद्धओं तथा जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इससे पूर्व मुख्य अतिथि चंगर में शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित करेगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त संबंधित विभाग समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर ले, जिससे कि समारोह के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में एस.पी. दिवाकर शर्मा, ए.डी.एम. विनय धीमान, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एस.डी.एम. रामेश्वर दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर लोगों से हैंडलूम -हैंडीक्राफ़्ट उत्पादों, स्थानीय उत्पादों के ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। अनुराग ठाकुर ने कहा "भारतीय हैंडलूम व हैंडीक्राफ़्ट उत्पादों की अपनी एक गौरवशाली विरासत है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मानने की घोषणा की गई थी। भारत का हैंडलूम, हमारा हैंडीक्राफ्ट अपने आप में सैकड़ों वर्षों का गौरवमयी इतिहास समेटे हुए है। भारत में 27 लाख से ज़्यादा परिवार हैंडलूम व्यवसाय पर निर्भर हैं।हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि न सिर्फ भारतीय हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें बल्कि इसके बारे में हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना भी चाहिए। भारत का हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कितना रिच है, इसमें कितनी विविधता है यह दुनिया जितना ज्यादा जानेगी उतना ही हमारे लोकल कारीगरों और बुनकरों को लाभ होगा।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है और यहाँ के लोगों में अदभुद प्रतिभा देखने को मिलती है। हस्तशिल्प के नाम पर यहाँ पत्थर, धातु की मूर्तियाँ,गुड़िया, मिट्टी के बर्तनों, चित्रों, कालीनों, शॉल की देश विदेश में भारी माँग है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई सारे स्वयं सहायता समूह हिमाचली कला और संस्कृति को स्थानीय उत्पादों के माध्यम से दुनिया के सामने ला रहे हैं। राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाने के पीछे देश के सामाजिक आर्थिक विकास के क्षेत्र में हैंडलूम के योगदान को उजागर करने व बुनकरों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फ़ॉर लोकल मुहिम के ज़रिए आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य देशवासियों के सामने रखा है जिसे हम सब को अपनी सामूहिक भागीदारी के साथ साकार करना है।"
प्रदेश सरकार लोगों के सहयोग से हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। सदर बिलासपुर में सड़कों के लिए समग्र बजट प्रावधान से विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने लगभग 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली लगभग 4 किलोमीटर सड़क के शिलान्यास के अवसर पर दी। उन्होंने पंजगईं गांव में कमरा व जीम प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजगाईं के लोगों का एक लम्बे इंतजार के बाद सड़क का सपना पूरा हुआ है। सड़क के निर्माण के लिए टैंडर पारित कर निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने विभाग से निर्माण कार्यों में अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण नाबार्ड के अंतर्गत किया जाएगा तथा इससे पंजगाईं, गुगाघाट व टिक्करी गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरलोग से त्रिफलाघाट तक 11.50 करोड़ की लागत से, कन्दरौर, सरनु, बरमाणा सड़क पर 9.5 करोड़ रुपये तथा फटा से मोरसिंघी तक 11.5 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर, बंदला, ब्रहमपुखर सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र ही स्वीकृत कर दी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा कन्या विवाह सदन की मांग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत में लोग 35 लाख रुपये की लागत से 2 बीघा क्षेत्र में एक निश्चत नकशे के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जिसके लिए वह प्रयासरत है। सदर के विकास के लिए जिला खनिज कोष के पैसे को क्षेत्र की पंचायतों के विकास पर ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव के लिए हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करना चाहिए अपने हाथों को हमेशा साबुन, पानी से अच्छी तरह धोएं या अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग करें। इसके उपरांत विधायक सुभाष ठाकुर ने लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली कन्नौन-घोन कोठी सड़क का शिलान्यास भी किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अनेक समस्याओं के निपटारे हेतु मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर एपीएमसी एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, भाजपा मण्डल महामंत्री पवन ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, प्रधान ग्राम पंचायत पंजगाईं सुशील शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, युवा मोर्चा सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, बूथ अध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.एन. पराशर तथा गांव के लोग भी उपस्थित थे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने शिमला में नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबन्ध निदेशक मानसी सहाय ठाकुर से विभागीय कार्य प्रणाली तथा राशन वितरण व्यवस्था में और सुधार करने पर चर्चा की। उन्होंने मानसी सहाय को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लोग दूर दराज से डिपुओं में राशन लेने आते है उन क्षेत्रों को चिन्हित करे तथा उन लोगों को घर द्वारा के नजदीक राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए कारगर योजना बनाए। उन्होंने कहा कि राशन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे इस मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर राशन की जांच करना सुनिश्चित करे। यदि कोई अधिकारी गुणवत्ता के सम्बन्ध में कोताही बरतता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्रबन्ध निदेशक को निदेश दिए कि प्रदेश में स्थित अनाज भण्डारण गोदामों का शीघ्र निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करे। एकल व असहाय लोगों को उनके घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवाने हेतु भी कारगर योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रत्येक पात्र व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण पोष्टिक राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रेस क्लब सोलन ने चंबा में पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की चंबा जिला प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब का कहना है कि चंबा के उपायुक्त द्वारा पत्रकारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले प्रेस से प्रशासन का टकराव बढ़ता जा रहा है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनीष शारदा और मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार, महासचिव सोम मेहता, उपाध्यक्ष सुनील विशिष्ट, संघठन सचिव मनमोहन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस के शुरुआत से उपायुक्त चंबा की ओर से विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों के ऊपर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर इसलिए दर्ज करवाई गई कि उन्होंने कोविड-19 सेंटर और क्वारंटाइन सेंटरों की हालात बयान करती हुई लाइव कवरेज की थी। पत्रकारिता का दायित्व है कि प्रशासन की अच्छाइयां और कमियों को जनता के सामने ऐसी ही तथ्यपरक खबरों के जरिए पहुंचाएं लेकिन उपायुक्त चंबा को यह नागवार गुजरता है यदि समाचार पत्र जिला प्रशासन की किसी कमी को उजागर करें। ● ये है मामला प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि हाल ही में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता ने एक शिलान्यास कार्यक्रम में शिलान्यास पट्टिका पर सांसद किशन कपूर के अलावा स्थानीय विधायक के नाम की बजाय डीसी चंबा विवेक भाटिया ने अपने नाम का उल्लेख करा लिया था। चूँकि सांसद ने खुद मौके पर ही इस बात पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए संवादाता ने इस खबर को लिखा और समाचार पत्र ने इस खबर को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी गलती मानी और शिलान्यास पट्टिका से उपायुक्त चम्बा का नाम हटाते हुए वहां पर स्थानीय विधायक का नाम लिखवा दिया। लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय नेताओं, विधायक और आम जनता ने खासी नाराजगी जताई थी जिससे उपायुक्त चंबा नाराज हो गए। गलती सामने आने से नाराज जिला उपायुक्त ने लोक जनसंपर्क अधिकारी चंबा के माध्यम से समाचार पत्र के संवाददाता को नोटिस भेजकर गलत खबर छापने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे दी। ● मुख्यमंत्री से डीसी और डीपीआरओ चंबा के खिलाफ कार्रवाई करने की कि मांग प्रेस क्लब सोलन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन का यह कदम संवाददाता और समाचार पत्र को गलत बताने से स्वतंत्र पत्रकारिता को दबाने का प्रयास है। लिहाजा चंबा के उपायुक्त और डीपीआरओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, भाजपा शहरी इकाई सुजानपुर सचिव प्रकाश सुड़ियाल व महिला मोर्चा सुजानपुर अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि आज सुजानपुर विधायक व पुत्र अभिषेक राणा का कहना है कि राम मंदिर किसी एक पार्टी का योगदान नहीं है। राणा व पुत्र अभिषेक एक भी योगदान गिनवाए जोकि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के पक्ष में किया हो। जनता वह दिन भी नहीं भूली है जब पंडित जवाहर लाल नेहरु ने राम भूमि को विवादित भूमि कह कर कोर्ट में केस दर्ज किया था तब कहां थी आपकी कांग्रेस पार्टी। जब आपकी पार्टी के मुखिया ने कहा था कि यह राम तो काल्पनिक हैं तब कहां थे आप और तब कहां थे आप के यह वचन। जब कांग्रेस के वकील चाचा कपिल सिब्बल राम मंदिर के खिलाफ केस लड़ रहे थे तब कहां थे आप और आपके यह वचन। भाजपा का हमेशा कहना रहा है कि भगवान राम सभी के भगवान है। चाहे वह किसी पार्टी या धर्म से संबंधित क्यों न हो परंतु कांग्रेस विचारधारा के कुछ लोगों ने अपने ही कार्यकर्ताओं को अनाप-शनाप बयानबाजी करने पर मजबूत किया भगवान राम के प्रति। भाजपा पदाधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक राणा अपनी विचारहीन कांग्रेस विचारधारा को समझे और दिखावा न करें। भगवान राम आस्था और विश्वास के प्रतीक है और कांग्रेस विचारधारा ने हमेशा भगवान राम और अयोध्या राम मंदिर को सिरे से खारिज किया है। सुजानपुर विधायक से विनती है कि वह अपनी गंदी राजनीति को बंद करें। सुजानपुर विधायक आप सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति के लिए कुछ भी बोल कर समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहते हैं। विधायक राणा को समझना होगा की आपको जनता ने क्षेत्र का विकास करने के लिए चुना है न कि समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहने के लिए। अनाप-शनाप बयान बाजी कर जनता के बीच हंसी का पात्र न बने। जनता आपके छल को अब भलीभांति समझ चुकी है।
पशु पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन व काऊ शैड का निर्माण मनरेगा कनर्वजेन्स के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित गैर कार्यात्मक गौ सदनों को भी शीघ्र ही कार्यशील करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिला गौ अभयारण्य बनाने के लिए निरंतर कार्य जारी है, तथा बताया कि चल रहे गौ सदनों में पशुओं को रखने की क्षमता बढ़ाई जा रही है ताकि अधिक पशुओं को वहां रखा जा सके ताकि खुले में घुमने वाले पशुओं को आश्रय मिल सके। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर गौ सदनों में जाकर पशुओं की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए।
विधृत उपमंडल रोहड़ू के तहत छुपाडी, बागी, लोअरकोटी, चीउणी, पारसा, मेहदली, बराडा, धारा, बाहली व कलगांव क्षेत्र मे जरूरी मुरम्मत करने व सप्लाई लाईन से छुते पेडों की टहनीयों की काटछांन के चलते 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विधृत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता शुभंम चौहान ने बताया कि 22 केवी फिडर लोअरकोटी में जरूरी मुरम्मत के चलते यह शटडाउन किया जा रहा हैं। उन्होने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
मीड डे मील वर्करज युनियन रोहड़ू, जुब्बल व टिक्कर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा के माध्यम से एक मांग पत्र सौपा। अपनी मांगों के रूप में युनियन का कहना है कि सरकार की ओर से अप्रैल से उनके मानदेय में सौ रूपये की बढोतरी की घोषणा की गई हैं जिसे अब तक लागू नहीं किया गया हैं। वहीँ वर्करज युनियन ने मांग की है कि उन्हे 31 अक्तूबर 2019 के उच्च न्यायलय के निर्णय के मुताबिक 10 के बजाय 12 महिने का वेतन दिया जाए और न्यूनतम वेतन के रूप मे 8250 रूपये का वेतन दिया जाए। मिड डे मिल वर्करज की नौकरी से संबधित 25 बच्चों से अधिक की शर्त को हटाया जाए। सभी स्कूलों मे अनिवार्य रूप से दो वर्करज की भर्ती की जाए। सभी स्कलों में तैनात मिड डे वर्करज को ही मल्टी टास्क वर्करज के रूप में नियुक्त दी जाए। 45 वे श्रम सम्मेलन के मुताबिक उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। कोरोना महामारी के दौरान सभी वर्करज की 75 सौ वेतन व ग्रैज्यूटी का लाभ दिया जाए। युनियन नें अपनी सभी मांगों को पुरा करने की सरकार से मांग की हैं। इस अवसर पर रमा देवी, प्रोमिला देवी, इंद्रा देवी, कमलेश कुमारी, गीता राजटा, चम्पा, गीता कोटवी, प्रीतमा देवी मौजूद रही।
बिलासपुर नगर परिषद वार्ड नं 11 लखनपुर के निवासी प्रेम लाल शर्मा ने कहा कि इस सृष्टि में प्रकृति को छोड़ कुछ भी अजेय नहीं है। यदि मैं कैंसर जैसे असाध्य रोग से 78 वर्ष की उम्र में लड़ रहा हूँ तो ऐसे में कोरोना जैसे रोगों से लड़ना रोगी के लिए बड़ी बात नहीं है लेकिन रोगी को अपना हौसला नहीं छोड़ना चाहिए और खास कर उस चिकित्सक पर विश्वास बनाये रखें जो आपके साथ एक योद्धा की तरह खड़ा रहता है। प्रेम लाल शर्मा जिन्होंने बतौर शिक्षक अपना सारा जीवन समर्पित किया है लगभग पिछले डेढ वर्ष से कैंसर से पीड़ित चल रहें है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य ने कैंसर जैसे आसाध्य रोग से भी विचलित नहीं हुए और वह अभी भी इस रोग से एक योद्धा के रूप में लड़ रहे हैं। प्रेमलाल शर्मा ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के उन सभी डॉक्टर का धन्यवाद किया और विशेष तौर पर वहाँ अपने परिवार सहित जाकर कैंसर विभाग में सेवाएं दे रहे सह आचार्य डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स को सम्मानित भी किया। प्रेम लाल शर्मा ने कहा कि इस अवस्था में वह ज्यादा तो कुछ नहीं कर सके लेकिन उनके साथ और इस पीड़ा में जिस तरह से डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स खड़े रहे तो उनका हौसला अफजाई करने के लिए वह उनके ऋणी हो गए। उन्होंने बताया कि जब वह इलाज के लिए डॉक्टर वत्स के सम्पर्क में आए और बाद डॉक्टर ने ही उन्हें सुझाव दिया कि अब इन्हें सर्जरी टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल मुंबई में करवानी चाहिए और उन्होंने करवाई भी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण वह अब मुंबई के बजाए शिमला से डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स की निगरानी में चिकित्सीय उपचार करवा रहे हैं। डॉक्टर वत्स की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, सेवाभाव और मानवता से अभिभूत होकर समस्त डॉक्टर समुदाय का आभार व्यक्त करने के लिए उन्होंने डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स को सम्मानित किया। इस मौके पर इनकी धर्मपत्नी विद्या शर्मा सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी, इनके सपुत्र संजय शर्मा, विनय शर्मा व पौत्र विश्रुत शर्मा भी मौजूद थे।
दिव्यांग कल्याण संघ छौहारा की आम बैठक अध्यक्ष दिव्यांग संघ चौहार व जिला कल्य़ाण बोर्ड सदस्य विशेषवर नेगी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए मांगों को सरकार के समक्ष रखने का फैसला लिया गया। इस बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने दिव्यांगों की पैशन बढाने के लिए मुख्मंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में अध्यक्ष विशेषर नेगी, प्रधान बाबू लाल कौशल, उपप्रधान पदम देव, सचिव विदेश कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीश बोक्टू, महासचिव ब्रिज लाल व सलाहकार किरपा राम मौजूद रहें।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर हमीरपुर दौरे पर थे, जहां पर उन्होंने जिला हमीरपुर कांग्रेस पार्टी जिला मुख्य पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया और श्रीनगर के पुंछ में सीमा पार से गोलाबारी में शहीद हुए रोहन ठाकुर के घर पहुंच कर सांत्वना दिया, और शहीद स्मारक बनाने की बात भी कही। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यालय खोले जाने पर पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी, और जहां पर जिला पदाधिकारी हर दिन बैठेगा और पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे। वहीं उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले तबलीगी जमात के लोग ने देश में कोरोना फैलाया तब उन पर मामले दर्ज किए गए, आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा कोरोना फैला रही है तो उन पर मामले दर्ज क्यों नहीं किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में एक सेना बटालियन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हिमाचल को हिमाचल की अपनी बटालियन दी जाए, जिसका हिमाचल को बहुत फायदा होगा। इसके लिए पहले बीजेपी भी लड़ाई लड़ रहे हैं, हम भी इसकी हर बार माँग करते आ रहे हैं।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के धरोहर गांव नग्गर के समीप शरण गांव को देश के उन दस गांवों में शामिल किया गया है, जिन्हें हथकरघा गांव के रूप में चुना गया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि इससे न केवल हथकरघा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ये गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनेंगे। देश में निफ्ट केंद्रों से भी हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हथकरघा उद्योग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना चाहते हैं, क्योंकि इससे न केवल हथकरघा क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। केन्दीय मंत्री ने कहा कि हैंडलूम मार्क योजना के लिए आज शुरू की गई मोबाइल ऐप न केवल बुनकरों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को सही हथकरघा उत्पाद भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि माई हैंडलूम पोर्टल उपभोक्ताओं को हथकरघा उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। शरण गांव में बुनकरों के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश में इस क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहिए, तभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। इस अवसर पर हथकरघा निर्यातकों को खरीददारों से जोड़ने के लिए वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कागड़ा के देहरा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 20 हजार लोग हथकरघा उद्योग से जुड़कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। हिमाचली शाॅल और टोपी विश्व प्रसिद्ध है। कुल्लू और किन्नौरी शाॅल को भारत सरकार द्वारा हथकरघा संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत आरक्षित किया गया है और इन दोनों उत्पादों का पेटेंट करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने कुल्लू में धरोहर गांव नग्गर के पास शरण गांव को हथकरघा गांव के रूप में विकसित करने को सहमति देने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत केन्द्र सरकार ने 118.63 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि राज्य सरकार इसमें 13.40 लाख रुपये का योगदान देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को विशेष रूप से कुटीर उद्योग ने विशेषकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को काफी हद तक संभाला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘एक जिला एक उत्पाद’ की अवधारणा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में हथकरघा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हथकरघा उद्यमियों को राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के माध्यम से धागा खरीदने के लिए 10 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के माध्यम से नौ जिलों में लगभग 450 हथकरघा बुनकरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 12 विक्रय केन्द्रों और एक विक्रय केन्द्र दिल्ली के माध्यम से हथकरघा उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल्लू, मण्डी और कांगड़ा जिलों में राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 हथकरघा समूहों के लगभग 2500 बुनकरों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना’ के अन्तर्गत बुनकरों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। कुल्लू जिला में 700 से अधिक बुनकर सहकारी समितियां और कुटीर उद्योग काम कर रहे हैं। इस उद्योग में लगभग छह हजार उद्यमी कार्यरत है जिसके अन्तर्गत 150 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार किया जा रहा है। भारत सरकार के वस्त्र सचिव रवि कपूर ने कहा कि हथकघा उद्योग देश में महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सरकार का उद्देश्य में देश के हथकरघे को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना है। हथकरघा विकास आयुक्त संजय रस्तोगी ने केन्द्रिय मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने हथकरघा क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों को विस्तारपूर्वक बताया। देश के हथकरघा समूह सहयोगी डिज़ाइनर सहित, देश के सभी 28 डब्ल्यूएससीएस, 6 आइआइएचटीएस, एनडीसी, एचइपीसी और एनआइएफटी, कुल्लू के शिल्प हथकरघा गांव, मुम्बई के वस्त्र समिति, और चेन्नई की वर्चुअल प्रदर्शनी ने इस अवसर पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
दुधारू पशु सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन विवेक चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2019-20 में समिति की प्रगति की समीक्षा की गई और वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्य योजना पर सारगर्भित चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि दुधारू पशु सुधार कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर तरीके से लाभान्वित किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने आग्रह किया वर्ष 2020-21 में समिति के क्रियाकलापों को बढ़ाया जाए और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि समिति अपने निर्धारित लक्ष्यों में सफल रहे। बैठक में वर्ष 2019-20 में दुधारू पशु सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2020-21 में समिति द्वारा कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल बजट का 20 प्रतिशत विस्तार एवं प्रशिक्षण पर, 35 प्रतिशत प्रजनन दक्षता सुधार एवं आनुवांशिक सुधार, 15 प्रतिशत चारा उत्पादन सुधार एवं दुधारू पशु प्रबन्धन तथा 10 प्रतिशत विपणन कार्यों पर व्यय किया जाएगा। बैठक में दुधारू पशु सुधार समिति सोलन के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, सहायक निदेशक पशुपालन डाॅ. अशोक सैणी, दुधारू पशु सुधार समिति के निदेशक एवं सदस्य तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे सुरेश भारद्वाज, कार्यक्रमों का होगा डिजिटल प्रसारण उपायुक्त सोलनके.सी.चमन ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। के.सी.चमन यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास, संसदीय कार्य, विधि तथा सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस वर्ष के जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। के.सी.चमन ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के दृष्टिगत जिला स्तरीय समारोह पूरी तरह केन्द्रीय गृह मन्त्रालय तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि समारोह से पूर्व एवं उपरान्त समारोह स्थल सहित शहर को सेनिटाइज किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत इस वर्ष का जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस वर्ष घर पर रहकर ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का डिजिटल प्रसारण देखें। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी.चमन ने नगर परिषद सोलन के कलीन वार्ड में एक प्रवासी श्रमिक के कोरोना वायरस से सक्रंमित पाए जाने के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशों एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन की रिपोर्ट के आधार पर कलीन वार्ड को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिला दण्डाधिकारी ने आगामी आदेशों तक कलीन वार्ड की सीमाओं को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त कन्टेनमेंट जोन में लोगों तथा वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोलन कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उप मण्डलाधिकारी सोलन उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार सोलन उनके सहायक होंगे। आदेश में सूचित किया गया है कि उपमण्डलाधिकारी सोलन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कलीन वार्ड में निवास करने वाला प्रवासी श्रमिक जो कि कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला से 94 अन्य प्रवासी श्रमिकों के साथ वापिस आया था। उक्त श्रमिक बस नम्बर एचपी-64-7703 तथा एचपी-14-बी-5998 में आए थे और यात्रा के दौरान उक्त प्रवासी श्रमिक अन्य प्रवासी श्रमिकों के नजदीकी सम्पर्क में रहा। यह आदेश कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत जारी किए गए हैं। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।


















































