अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व घुमारवीं के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान इस तरह का कृत्य देश द्रोह की श्रेणी में आता है। पहले सैनिटाइजर खरीद में घोटाला फिर पीपीई किट की जगह रेनकोट लेना और अब स्वास्थ्य निदेशक का गोलमाल में पकड़ा जाना यह दर्शाता है कि सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि इस घोटाले के पीछे भाजपा के किस बड़े नेता का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो कोरोना योद्धा इस महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं उनके लिए पीपीई किट की जगह रेनकोट लेने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि एक तरफ जहां लोग सरकार को दिल खोलकर दान दे रहे हैं, वहीं सरकार उस पैसे का दुरुपयोग कर रही है। कोरोना जैसी आपदा में सामान खरीदने में भी भ्रष्टाचार कर रही है। धर्माणी ने कहा कि एक तरफ स्कूल के बच्चों से लेकर गृहिणियों और महिला मंडलों की महिलाएं कोरोना से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष में अपने बचाए हुए पैसे दान कर रही हैं। नन्हे बच्चे अपनी गुल्लकें तोड़कर सीएम राहत कोष को पैसे भेज रहे हैं लेकिन सरकार लोगों तक इन पैसों को पहुंचाने की जगह घोटाले करने में जुटी है।
कोविड-19 के कारण घोषित कफ्र्यू अवधि में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के पुनर्वास का आधार बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन सोलन यह सुनिश्चित बना रहा है कि मनरेगा न केवल जरूरतमंद व्यक्तियों का आर्थिक सहारा बने अपितु इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियो को भी बल मिले। जिला प्रशासन सोलन ने 20 अप्रैल, 2020 से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यों को अनुमति प्रदान कर आरंभ किया जो न केवल आर्थिक मजबूती के लिए आवश्यक हैं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका का सम्बल भी हैं। जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत भूमि विकास, व्यक्तिगत डंगों इत्यादि एवं जल संरक्षण निर्माण कार्यों की अनुमति दी गई है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन ने सोलन जिला के सभी 05 विकास खण्डों में मनरेगा के तहत कार्य आरम्भ किए। 26 मई, 2020 तक सोलन जिला में मनरेगा के तहत 720 कार्य आरम्भ कर 4954 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। इस अवधि में लगभग 08 करोड़ रुपये के कार्य आरम्भ किए गए। जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में 1.93 करोड़ रुपये के 177 कार्य आरम्भ कर 1153 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। कण्डाघाट विकास खण्ड में 100 कार्य आरम्भ कर 720 व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया गया है। इन कार्यों पर लगभग 67 लाख रुपये खर्च हुए हैं। विकास खण्ड कुनिहार में लगभग 02 करोड़ रुपये व्यय कर 191 कार्य आरम्भ किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से 779 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। नालागढ़ विकास खण्ड में 113 कार्य आरम्भ कर 1000 व्यक्तियों को निर्धारित अवधि का रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। इन कार्यों पर लगभग 98 लाख रुपये व्यय हुए हैं। सोलन विकास खण्ड में 02.43 करोड़ रुपये व्यय कर 1302 व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया गया है। यहां 139 कार्य आरम्भ हुए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सभी व्यक्ति अपने-अपने वार्ड में ही कार्य कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि कार्य करने वाले सभी व्यक्ति कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत जारी निर्देशों से परिचत हों एवं इनकी अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। सभी कामगारों को सोशल डिस्टेन्सिग का महत्व समझाया गया है। उन्हें बताया गया है कि कार्य करते समय कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखने से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस सम्बन्ध में कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोलन जिला में मनरेगा के तहत कार्य आरम्भ कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में मनरेगा के तहत लगभग 120 करोड़ रुपये के 18 हजार से अधिक निर्माण कार्यों की अनुमति प्रदान की गई है। चाहे जिला के धर्मपुर विकास खंड में गुशाण के रहने वाले ओम प्रकाश के डंगे का कार्य हो, ग्राम पंचायत भावगुड़ी के ताल गांव के रामचंद की गौशाला का काम हो, ग्राम पंचायत रौड़ी के दिहाड़ी के कल्याण चंद का भूमि विकास कार्य हो, ग्राम पंचायत बुघार कनैता के रामपुर के रोशन लाल तथा ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में घरयाणा गांव में भूमि विकास का कार्य हो, सभी सरकार द्वारा इन कामों की अनुमति दिए जाने से प्रसन्न हैं। विकास खंड नालागढ़ में ग्राम पंचायत क्यारकनैता में बिमला देवी द्वारा अनुमति मिलते ही भूमि विकास कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अनेक अन्य कार्य भी आरम्भ किए गए हैं। मनरेगा के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्य जहां ग्राम स्तर पर विकास की नींव को मज़बूत कर रहे हैं वहीं कोरोना वायरस के खतरे के मध्य व्यक्तिगत स्तर पर लाभ पहुंचाकर लोगों की आजीविका को सुनिश्चित भी बना रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कोरोना माहमारी के चलते प्रदेश भाजपा सरकार की छत्र छाया में व्याप्त भ्रष्टाचार की कड़ी निदा की है। उन्होंने कहा है कि इस संकट की घड़ी में रिश्वत लेने के आरोप में स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी से साफ है कि इसके तार सीधे भाजपा के बड़े नेताओं से जुड़े है। उन्होंने कहा है कि बिंदल का इस्तीफा, असल में भाजपा के भीतर जो अंतर्कलह चल रही है, उससे लोगों का ध्यान हटाने मात्र का यह एक असफ़ल प्रयास है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में कोरोना किट्स, वेंटिलेटर, मास्क, सेनेटाइजर और पीपीई जैसे आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति को लेकर रिश्वत और प्रदेश सचिवालय में सेनेटाइजर की आपूर्ति घोटाले ने भाजपा की कथित ईमानदारी की पूरी पोल खोल दी है। वीरभद्र सिंह ने कहा हैं कि उनके 60 साल के राजनैतिक केरियर में उन्होंने कभी कोई ऐसा दौर नही देखा जब ऐसी विपदा के समय कोई राजनैतिक दल संगीन भ्रष्टाचार के आरोप में संलिप्त पाए जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदेश की चुनोतियो से निपटने में पूरी तरह असफल सावित हो रही है।लोगों को राहत देने की जगह महंगाई परोसी जा रही है। किसानों, बागवानों के साथ साथ आम लोगों की समस्याओं की ओर सरकार का कोई भी ध्यान नही है। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन नज़र आ रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े इस रिश्वत मामलें की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि चूंकि यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है इसलिए इसकी संवेदनशीलता ओर भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री को इसकी पूरी जांच किसी सिटिंग जज से करवानी चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जो जनहित के सुझाव दिए थे उस पर भी वह आज दिन तक खामोश बैठी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और भाजपा के विद्यायकों ने इसकी चर्चा के लिए विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की बात कही तो भाजपा अध्यक्ष को यह भी गवारा नहीं लगा। साफ है कि भाजपा और सरकार के भीतर कोई टकराव चल रहा है। उन्होंने कहा है कि उसके अंदर कुछ भी चले, यह उसका अंदरूनी मसला है पर इसमें प्रदेश के लोग नही पिस्से जाने चाहिए।कांग्रेस इसे कभी भी सहन नही करेगी।
विश्वकर्मा ऑटो मार्किट कोठी कुनिहार में सीवरेज व्यवस्था अक्सर ब्लॉक हो जाने से व्यापारियों को परेशानियों से झूझना पड़ रहा है। सीवरेज की गंदगी भरा पानी दुकानों के आगे से बहने व बदबू की वजह से जंहा काम करना मुश्किल हो रहा है, तो वन्ही ग्राहक भी इस बदबू के कारण दुकानों का रुख नही कर रहा है। विश्वकर्मा मार्किट के कारोबारियों व वंहा रहने वाले स्थानीय लोगो ने विभाग से इस सीवरेज लाइन को दरुस्त करने की मांग की है, ताकि कारोबार प्रभावित न हो। इन दुकानों के साथ ही एक मकान के स्टोर रूम में करीब दो तीन फुट गन्दा पानी भर गया, जिसे पम्प के माध्यम से उठाया जा रहा था। विजय गर्ग, मोहिंदर शर्मा, अशोक कुमार, साहिल ठाकुर, संजय गर्ग, नवीन कुमार व जगदीश गर्ग ने पिछले एक वर्ष से अक्सर बंद होने वाली इस सीवरेज लाइन को दरुस्त करने की मांग करते हुए कहा है कि इस लाइन पर बने चेम्बर की दूरी करीब 25 से 30 फ़ीट है, जिसके कारण यह लाइन अक्सर बंद हो जाती है। कारोबारियों ने विभाग से इस जगह पर सीवरेज लाइन पर अतिरिक्त चेम्बर बनाने की मांग की है, ताकि सीवरेज लाइन के अक्सर बंद होने की समस्या से निजात मिल सके। वन्ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कुनिहार के सुपरवाइजर अरविंद भारद्वाज ने बातचीत में बताया, कि करीब आठ दस दिन पहले इस लाइन को खोला गया था तो इसमें सेनेटरी पैड सहित खाली सीमेंट के बैग तक निकले थे, जिसकी वजह से सीवरेज लाइन बंद हो गई थी। भारद्वाज ने लोगो से सीवरेज लाइन में किसी भी तरह की वेस्ट वस्तुएं न फेंकने का आग्रह किया है, ताकि लाइन बंद न हो। उन्होंने बताया कि इस बंद पड़ी लाइन को दरुस्त करने के लिए सफाई कर्मी लगा दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी जिला युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री अंकुश चौहान को महासु जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर जुब्बल नावर कोटखाई के युवाओं ने खुशी जाहिर की है। युवा मोर्चा जुब्बल नावर कोटखाई ने उम्मीद जाहिर किया है कि अंकुश चौहान ईमानदार, जमीन से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुँचने वाले पार्टी के प्रति कर्मठ व्यक्ति हैं और इनकी सुझबुझ और प्रयासों से पार्टी जिला में बेहतर कार्य कर सकेगी जिससे पार्टी सशक्त होगी और कार्यकर्ता सक्रीय होगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, थरोला पंचायत के प्रधान राकेश चौहान, उप प्रधान देव राज, बीडीसी सदस्य ओम चौहान, जिला महासू उपाध्यक्ष सुशील कदशोली, संदीप गांगटा, महामंत्री अजय बिष्ट, अनुपम चौहान, विकास भारती, जतिन चौहान, हैपी वर्मा, चेतन कड़ेइक, दलीप टायसन, अनिल चौहान, तारा सिंग रागटा, रितेश चौहान, रिंकू घालटा,अभिषेक नेनटा, रूपेंद्र कपालटा,मनमोहन कपालटा, सुनील शर्मा, रोहित राजटा, राजीव डोटका, राकेश भोलटा, सुनील चौहान, विशाल भिकटा, विकास कालटा, अभिषेक बरागटा, सुशांत भसोली, परवीन चौहान, चंदन धानटा, संजय चौहान, सुमित बरागटा, बलदेव दिवान, देवेन्द्र चौहान, अरुण दिवान, सुरेन्द्र चौहान, राहुल, तनुज चौहान, साहिल पनेईक , हितेश ख़ाकटा, रमन कवर ने अंकुश चौहान को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। युवाओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में महासु जिला काफी मजबूत होगा एवं भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इनकी नियुक्ति से काफी खुश है। अंकुश चौहान ने दिए गए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, सह- प्रभारी कुसुम सदरेट, ज़िला महासु के अध्यक्ष अजय श्याम, जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
बुधवार 27 मई, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर सरकार को घेरते हुए कहा की भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष डॉ राजीव बिंदल का इस्तीफा इस तरफ इशारा करता है कि राष्ट्रीय आपदा के समय भाजपा ने घोटाला किया है अभी कुछ और भी बाहर आना बाकि है। जिस तरह इस कोरोना महामारी के समय इन के यंत्रों की खरीद मे घोटाला हुआ है इसमें प्रदेश की साख पर दाग लग गया है। जबकि सारा देश इस लड़ाई में एकजूट है। विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र नेता रजत राणा ने पूछा हेल्थ डायरेक्टरेट बीजेपी के अंडर आता है या हिमाचल सरकार के? इस्तीफा तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बनता है, स्वास्थ विभाग तो खुद मुख्यमंत्री के पास था। अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उच्च नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे सकता है, तो प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग देख रहे हैं प्रदेश के मुखिया क्यों नही?
जिला सिरमौर में दूसरे राज्यों के रेड जोन से आने वाले व्यक्ति को 7 दिनों के लिए संस्थागत क्वारन्टाइन रहना होगा जिसके बाद उसका कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। यदि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसे होम क्वारन्टाइन के लिए भेज दिया जाएगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर के परूथी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 व 34 तथा हिमाचल प्रदेश महामारी रोग नियम-2020 2(जी) व हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट-2007 की धारा में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिए। उन्होंने बताया कि ग्रीन जोन व ओरेन्ज जोन से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारन्टाइन रहना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि असाधारण परिस्थितियों में वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और उनकी माताओं व अन्य गंभीर बिमारियों से ग्रस्ति लोगों को अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद ऐतिहात के दृष्टिगत 14 दिनों के लिए होम क्वारन्टाइन रहना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की आवेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन सिरमौर ने कालाआम्ब के होटल अश्विन में क्वारंटाइन रहने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अनुमति प्रदान की है। यह जानकारी उपायुक्तसिरमौर डॉ०आर के परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि इस होटल में भुगतान के आधार पर इच्छुक व्यक्तियों को क्वारंटाइन उद्देश्य के लिए कमरे उपलब्ध कराने की मंजूरी प्रशासन ने दी है। इस होटल में एक व्यक्ति के लिए एक कमरा, सोशल डिस्टेन्स का पालन करना तथा समय-समय पर सेनेटाइजेशन करने से सम्बंधित निर्देश दिए गए है। उन्हाने बताया कि जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले कई व्यक्तियो ने प्रशासन से संस्थागत क्वारंटाइन जाने के बजाय होटल में क्वारंटाइन की सुविधा प्रदान करने का निवेदन किया है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पहले भी पांवटा साहिब में तीन अन्य होटलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की अनुमति दी थी। सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर राजीव मिश्रा ने बताया कि इस होटल में 18 कमरों की सुविधा है जिसमे एसी कमरे के लिए 990 रूपये व नॉन एसी कमरे के लिए 800 रूपये तथा लंच व डिनर के लिए 180 रूपये तथा ब्रेकफास्ट के लिए 100 रूपये एक व्यक्ति के लिए निर्धारित किया गया है।
मंगलवार को को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ० राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। आनी के मोहर चन्द भारद्वाज को प्रदेश युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मोहर चन्द भारद्वाज ने आनी महाविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से काम करना शुरू किया। अपने विद्यार्थी जीवन से ही समाजसेवा का एक सपना भारद्वाज ने सँजोया था। कॉलेज के दिनों में विद्यार्थियों के हितों के लिए काम करते रहे। मोहर चन्द भारद्वाज पेशे से अधिवक्ता है और उच्च न्यायालय शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मोहर चन्द भारद्वाज विश्वविद्यालय में संगठन का काम काज देखते रहे औए पूरी लगन और तन्मयता के साथ आगे बढ़ते रहे। परिणामस्वरूप मोहर चन्द विधि विभाग प्रमुख नियुक्त हुए। मोहर चन्द भारद्वाज विश्विद्यालय में भी छात्रों के हित के लड़ाई लड़ते रहे। पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान,जनसेवा से जुड़े कई कार्य करके इन्होंने अपनी रक विशेष पहचान कायम की। मोहर चन्द भारद्वाज की सक्रियता को देखते हुए इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य चुना गया। मोहर चन्द भारद्वाज को प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा में सह मीडिया प्रभारी नियुक्त करने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। मोहर चन्द भारद्वाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ०राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंबाल, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर समेत तमाम युवा मोर्चा के नेतृत्व का आभार जताया है।
उपमंडल फ़तेहपुर में बुधवार को कोरोना का दूसरा मामला प्रकाश में आया है। उपमंडल फ़तेहपुर की पँचायत तलाड़ा के नलाड़ी गांव का एक व्यक्ति उम्र 29 वर्ष बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उक्त व्यक्ति अपने परिवार के अन्य 4 सदस्यों पत्नी, भाई- भाभी व माता के साथ दिल्ली से अपने गांव तलाड़ा नलाड़ी 24 मई सुबह पहुंचा था। युवक 23 मई रात को दिल्ली से पँजाब न० की गाड़ी से अपने गांव पहुंचा था। युवक ने अपने परिवार के आने की जानकारी तलाड़ा पँचायत प्रधान को दे दी थी। दिल्ली से आने वाले उक्त व्यक्ति को परिवार के सभी सदस्यों के साथ होम क्वारंटाइन किया गया था। युवक को मामूली सा जुकाम था। इसी बीच मंगलवार को दिल्ली से आने वाले उक्त परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने राजा का तालाब में लिए थे। वहीं बुधवार को उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। फतेहपुर के तहसीलदार की अगुवाई में इलाके को कन्टोन्मेंट व बफर ज़ोन में बांटा गया व दुकानदारों के नामों व उनसे संपर्क करने की कोशिश की ताकि लोगों को असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने नलाड़ी गांव के सभी सम्पर्क मार्गों की नाकेबंदी कर दी है। वहीं उक्त व्यक्ति को एम्बुलेंस के द्वारा ढाड स्थित कोविड केयर सेंटर में ले जाया गया।
The State Cabinet in its meeting under the chairmanship of Chief Minister Jai Ram Thakur appreciated the intensive exercise undertaken by the Cabinet Sub Committee to ascertain fiscal space with different departments. The Cabinet expressed concern over the large unspent funds of various departments and directed the departmental secretaries to vigorously monitor the utilization of these funds regularly. The Cabinet directed the Administrative Secretaries of Public Works Department, Rural Development, IPH and Power to develop a monitoring mechanism at place for ensuring utilization of funds available with their departments. The PWD and Jal Shakti Vibhag were directed to immediately update their schedule of rates and simplify the procedures including tendering. The Cabinet approved the concept of Portal for registration of those people who have come to HP and are in need of either a job or upgradation of their skills. It was decided that the scheme for loans for working capital requirements with interest subvention for the tourism sector be prepared by the Tourism Department immediately. The Cabinet also stressed the need for promotion of e-NAM, Constant monitoring / touch with Ladaanis, Labour, Mandis etc., augmenting CA storage, milk procurement processing and active involvement of SHGs in marketing to facilitate the farmers. The Cabinet also decided to set up a Committee under the Chairmanship of Industry Minister with ACS MPP & Power, Principal Secretary Revenue, Principal Secretary Agriculture, Pr. Secretary to Chief Minister, Secretary IPH and Secretary Horticulture to discuss the issue of likely shortage of labour in different sector and come up with solutions. It also decided to set up a Committee under the Chairmanship of Social Justice and Empowerment Minister with ACS Labour and Pr. Secretary Finance to examine the present system of sanction of Schemes under the Scheduled Castes Sub Plan Demand 32 and to propose a system for simplification and better monitoring of these schemes. The Cabinet also decided to set up a Committee under the Chairmanship of Additional Chief Secretary Power, assisted by Director Energy and Director Industries to evaluate how CSR funding could be leveraged for development of the State. The Cabinet also decided to identify one hospital in each Sub Division and make a proposal to equip the same both in terms of manpower and equipments to create better health infrastructure at the ground level and avoid unnecessary referrals. It decided to regularize the services of all those part time water carriers in Education Department who have completed 13 years of combined services, which includes five years as daily wage and eight years as part time water carrier. Earlier, 14 years were required for regularization to this category. The Cabinet decided to allow the Education Department to procure and supply school uniforms through HP State Civil Supplies Corporation under ‘Atal School Vardi Yojna’ for the year 2019-20 for the students of 1st to 12th classes. This will benefit about 8.31 lakh students of the State. It gave its approval to fill up 10 posts of Statistical Assistants in Women and Child Development Department through direct recruitment on contract basis. The Cabinet also gave approval to fill up three posts of different categories in Sub Employment Office Paddal in district Mandi to man this office. It accorded its consent to start science classes in Government Senior Secondary School, Sari Bhekhali in Kullu district along with creation of two posts of lecturers to facilitate the students.
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संस्थागत क्वारंटाइन केन्द्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया। वह प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कारण तीव्र बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के अधिकतर मामले ऐसे लोगों के हैं, जिनका यात्रा ब्यौरा महाराष्ट्र और दिल्ली से आने का हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सैलून के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को अपनाना तथा इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाए तथा कोविड-19 के परीक्षण में नेगेटिव आने के उपरांत ही होम क्वारंटाइन के लिए स्थानान्तरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य देशों से आने वाले हिमाचलियों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाने की आवश्कता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्य भागों से आने वाले हिमाचलियों का पूरा डाटा भी संकलित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजों की स्क्रीनिंग और मरीज कैसे संपर्क में आया है इसका पता लगाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाए ताकि समय पर उनका उपचार किया जा सके और वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को कोरोना मुक्त ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाए ताकि क्वारंटीन रखे गए लोगों की गतिविधियों की प्रभावी तरीके से निगरानी की जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि होम क्वारंटाइन तंत्र को भी मजबूत और प्रभावी बनाया जाए ताकि होम क्वारंटाइन में रखे लोग अलग-थलग रहें और वायरस के चक्र को तोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संस्थागत क्वारंटाइन में लगे कर्मचारियों को भी सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाने चाहिए ताकि वे बिना किसी डर के काम कर सकें। मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, ओंकार शर्मा, संजय कुंडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विपिन वर्मा ने नूरपुर में तहसीलदार के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह शिमला ज़िला के कोटखाई में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त थे। वह शिमला शहरी के सुन्नी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। वर्मा ने नूरपुर में अपना कार्यभार ग्रहण करने पर बताया कि लोगों के राजस्व संबंधी मामलों एवम उनकी समस्याओं के शीघ्र निपटारे हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर पुराने लंबित मामलों का अध्ययन करने पर उनके निपटारे की दिशा में विशेष पग उठाए जाएंगे, ताकि लोगों के राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर जारी किए जाने वाले सभी प्रमाण -पत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफे को एक राजनैतिक स्टंट और दबाब की राजनीति का एक अंश माना है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग हो या सचिवालय में सेनेटाइजर की खरीद, इस माहमारी के दौर में सरकार के सरक्षंण में भ्रष्टाचार चरम सीमा में चल रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उन्हें लगता है कि प्रदेश भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के खिलाफ विद्रोह की चिंगारी सुलग गई है। बिंदल का इस्तीफा इसी ओर इंगित भी करता है। चूंकि स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के पास है इसलिए यह एक दबाव की राजनीति के सिवा कुछ नही है, क्योंकि बिंदल भी जानते है कि पार्टी उनका कम से कम इस समय इस्तीफा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कोरोना माहमारी के दौरान हो रहें घोटालों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय में सेनेटाइजर खरीद की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि इसकी जांच उच्च न्यायालय के अधीन की जानी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से डॉ राजीव बिंदल इस्तीफे पर कहा है कि देश प्रदेश में कोरोना माहमारी के चलते भाजपा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और भ्रष्टाचार के पाप से मुक्त नही हो सकती। इन नेताओं ने कहा है कि बिंदल के इस्तीफे से साफ है कि दाल में कुछ काला है पर निष्पक्ष जांच के बाद कही पूरी दाल ही काली न मिले। राठौर व अग्निहोत्री ने एक सयुंक्त बयान में कहा है कि बिंदल के इस्तीफे से कांग्रेस के प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होते है। इन नेताओं ने कहा है चूंकि स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है,इसलिए वह भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी से नही बच सकते। इन्होंने कहा है कि माहमारी के चलते स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार प्रदेश सरकार की पूरी पोल खोलता है। इन्होंने कहा है कि अभी तो इस भ्रष्टाचार की एक पोल ही खुली है आगे आने वाले समय मे तो इसकी कई परते और जड़े खुलेगी। इन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग जुड़े घोटालों में ओर भी कई बड़े नेता शामिल हो सकतें है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा के नेता जो अपने आप को हमेशा पाक साफ साबित करने में जुटे रहते है जल्द ही बेनकाब होंगे। कांग्रेस इनके सभी घोटालों को जनता की अदालत में लेकर आएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ऐसा न हो की सरकार की जांच एजेंसियां कहीं इसपर लीपापोती कर इनके नेताओं को बचाने का प्रयास करें। उन्हें विजिलेंस की जांच पर भरोसा नही है, इसलिए इसकी जांच उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए।
समाजसेवा के जज़्बे और अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रेरित होकर विदेश में अच्छी खासी नौकरी को लात मारकर अशोक पठानियाँ आज इंदौर व नुरपर में एक चर्चित नाम है। कोरोना काल मे वे एक कोरोना योद्धा के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने सेनिटाइजेशन व मास्क वितरण में इंदौरा में अग्रणी भूमिका निभाई है। मंगलवार शाम जब पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से हिमाचल में आने बाले प्रवासियों को इंदौरा के डिग्री कालेज में ठहराने की व्यवस्था की जा रही थी तो अशोक पठानियाँ किसी फरिश्ते के समान वहां पहुंच गए व पूरे कालेज केम्पस को सेनेटाइज किया। उसके इस कदम से प्रशासन को भी सुगमता हुई। देर रात तक क्वारंटाइन सेंटर को आगंतुकों की मेजबानी के लिए तैयार कर दिया। बुधवार सुबह प्रवासी इंदौरा डिग्री कालेज में 14 दिन क्वारंटाइन के लिए पहुंच चुके हैं।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है उससे प्रदेश सरकार व प्रदेश भाजपा के नेता यह न समझे कि उनकी जांच नहीं होगी। राम लाल ठाकुर ने तो इस पूरे मामले की सी. बी. आई.से जांच करवाने की मांग की है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य घोटाले के तार सीधे सीधे प्रदेश सरकार व भाजपा नेताओं से जुड़े हुए है इस घोटाले की अभी तो यह पहली विकेट गिरी है बाकी विकटें बहुत जल्द गिरेंगी। राम लाल ठाकुर ने यह भी कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से इस सरकार ने प्रदेश के संविधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकारों को वर्ष 1997 से स्वास्थ्य विभाग से बड़ा प्यार रहा और फिर वर्ष 2008 में जब दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तो वर्तमान भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल की स्वास्थ्य विभाग के मंत्री थे और इनकी टोली में कुछ अधिकारी और कुछ भाजपा के नेता इस तरह से माफिया बन कर घोटालों को अंजाम देते रहे है। अभी जो ऑडियो वॉइस से 5 लाख रूपए के लेनदेन की बात हुई है उसका भी पूरा खुलासा होना बाकी है। इसके साथ ही राम लाल ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष कांगड़ा में जो स्वास्थ्य विभाग को लेकर पत्र बम्ब सामने आया था उसमे भाजपा के दो गुटों के बीच ही लाव लपेट करके मामला ठंडा डाल दिया था। लेकिन सरकारी तौर पर कोई जांच नहीं कि गई थी और उस पत्र बम्ब का ठीकरा एक पूर्व मंत्री की सर पर फोड़ दिया था। अगर उस समय ठीक से जांच हो जाती तो प्रदेश सरकार व भाजपा को यह दिन नहीं देखने पड़ते। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष उन दिनों से ही घोटाले की सुर्खियों में रहें है जब से व सोलन की मुनिसिपल कॉर्पोरेशन में थे। इनके राजनैतिक जीवन मे जिन जिन पदों पर रहे है उन सभी इनके द्वारा किए गए कार्यकलापों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यह तो स्वास्थ्य विभाग का एक मसला है ऐसे और भी विभागों के मसले सामने आ रहे है। आयुर्वेदिक विभाग में दवाइयों की खरीद, अस्पतालों में स्वास्थ्य ईक्विपमेंटों की खरीद, आई. जी. एम. सी. के प्रधानाचार्य का इस्तीफा, पी. पी. ई. किटें, मास्क, सेनेटाइजर, ग्लव्स, दवाओं से लेकर अन्य विभाग भी संदेह के घेरे में है, जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पता था कि उनकी कोविड 19 को लेकर खरीद के सैम्पल फेल हो चुके है तो फिर से क्यों उन्ही चंद व्यवसायिक संस्थाओं को खरीद आर्डर दिए गए यह सब बातें सवालों के घेरे में है। इसके सचिव स्वास्थ्य विभाग, अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग और विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग भी कार्यप्रणाली की संदेह के घेरे में है, उनकी भी जांच अति आवश्यक है। इसके अलावा प्रदेश आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी बहुत प्रश्न चिन्ह लग चुके है। इन सभी विषयों पर प्रदेश सरकार को कड़े आदेश देकर सी. बी.आई. जांच करवानी चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।
मंडी जिला के करसोग उपमंडल के पांगणा में मंगलवार शाम मोबाइल में धमाका होने से एक 8 वर्षीय बच्चे की आंखें बुरी तरह से झुलस गई। घायल बच्चे को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है, जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय यमन कुमार पुत्र जियालाल मोबाइल पर कुछ देख रहा था। उसी दौरान मोबाइल की बैटरी फट गई। यह मोबाइल फोन कार्बन कम्पनी का बताया जा रहा है और मोबाइल मे ब्लासट होने से बच्चा घायल हो गया। इस दौरान बच्चे की आंखें बुरी तरह से झुलस गई। बताया जा रहा है कि बच्चा जब मोबाइल में कुछ देख रहा था तो मोबाइल की बैटरी से एसिड निकला और बच्चे की आंखों में जा घुसा, जिससे बच्चे की आंखें झुलस गई। डी एस पी करसोग अरूण मोदी ने बताया कि करसोग उपमंडल के पांगणा में मोबाइल की बैटरी फटने से 8 वर्षीय बच्चे की आंखें झुलसी हैं। बच्चे को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही।
करणी सेना हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करणी सेना ने पहले दिन से ही प्रदेश सरकार के समक्ष यह माँग रखी थी कि स्वास्थ्य विभाग घोटाले से जुड़े उन सभी नेताओं का नाम पर्दाफ़ाश होने चाहिए जो इस घोटाले में संलिप्त थे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस मामले को लेकर अपना इस्तीफ़ा दे दिया है जिससे यह साफ़ हो रहा है कि इसमें भाजपा के और भी कई नेता है जो इस घोटाले में शामिल हैं करणी सेना उन सभी नेताओं के नाम को भी पर्दाफ़ाश करने की भी अपील करती है। करणी सेना सोशल मीडिया व अख़बारों के माध्यम से लगातार सरकार से यह माँग कर रही थी कि इस घोटाले की निष्पक्ष जाँच सीबीआई द्वारा करवाई जानी चाहिए और सभी नेताओं के नाम भी पर्दाफ़ाश होने चाहिए। अभी इस केस की रिपोर्ट आना बाक़ी है जिससे सारा दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और सभी के नाम सामने आएंगे लेकिन भाजपा अध्यक्ष के इस्तीफ़े से ये साफ़ ज़रूर हो रहा है कि भाजपा के और भी कई नेता इस घोटाले से उनके तार जुड़े हुए हैं। करणी सेना यह भी माँग कर रही है कि जब तक सभी नाम सामने नहीं आएंगे तब तक करणी सेना चुप नहीं रहेगी और तब तक लड़ती रहेगी जब तक इस केस से जुड़े सभी नाम सामने नही आ जाते।
हिमाचल भवन दिल्ली के उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली में फंसे 271 हिमाचलियों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी गत सायं हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के लिए रवाना की गई। उन्होंने कहा कि आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा सूचना एवं जन सम्पर्क सचिव रजनीश के निर्देशानुसार विस्तृत व्यवस्था की गई थी, जो दिल्ली राज्य के नोडल अधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि फंसे हुए हिमाचलियों को उनके घरों में भेजने के लिए दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर, नोडल अधिकारी रजनीश ने रेल मंत्रालय और दिल्ली सरकार के साथ इस मामले को उठाकर रेलगाड़ी में सभी पंजीकृत यात्रियों की प्रदेश वापसी की योजना पर काम किया। उन्होंने कहा कि आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा सभी पंजीकृत व्यक्तियों को सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए रात 12 बजे से अंबेडकर स्टेडियम में रिपोर्ट करने के साथ-साथ यात्रियों की चिकित्सकीय जांच की गई और यात्रियों को यात्रा के दौरान दोपहर और रात के भोजन के लिए भोजन के पैकेट भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि अंबेडकर स्टेडियम के स्क्रीनिंग सेंटर से रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए 15 बसों को भी तैनात किया गया हैं।
करसोग क्षेत्र के तेज तर्रार युवा भाजपा नेता अमी चन्द को भाजपा युवमोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर करसोग युवामोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। करसोग युवामोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा व महामन्त्री महेश ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण ज़िमेबारी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव विंदल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश महामन्त्री राकेश जम्वाल,प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक हीरालाल ज़िला अध्यक्ष भाजपा दलीप ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष कुंदन ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह करसोग क्षेत्र के लिए पहला मौका है कि ज़िला अध्यक्ष का पद करसोग क्षेत्र के लिए संगठन ने दिया। इसके लिए करसोग क्षेत्र के भाजपा युवानेता अमी चन्द को युवामोर्चा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है और आशा करते हैं कि अमी चन्द के नेतृत्व में ज़िले में संगठन का कार्य गति पकड़ेगा ओर संगठन मजबूती मिलेगी। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि अमी चन्द एक साधारण परिवार से संबंध रखते है संगठन के प्रति इनकी लग्न और मेहनत से आज इन्हें यह दाईत्व पार्टी ने सौंपा है इसके लिए बधाई के पात्र हैं। अमी चन्द छात्र राजनीति से करसोग महाविद्यालय से अपना सफर शुरू किया करसोग महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद में बतौर इकाई सचिव कार्य शुरू किया उसके बाद करसोग कॉलेज में 2008 में एससीए के सचिव चुने गए। 2009 से 2015 तक विद्यार्थी परिषद में बतौर पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में कार्य किया। विद्यार्थी परिषद में प्रदेश कार्यलय सचिव चम्बा व कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री रहे उसके बाद प्रदेश प्रबंधक छात्र उदघोष के रहे। वर्ष 2016 में भाजपा में बतौर ज़िला उपाध्यक्ष युवामोर्चा के बने इस इन्होंने पार्टी के लिए एक बूथ 20 अभियान के तहद पार्टी के साथ हजारो युवाओं को जोड़ा इस दौरान इन्होंने पार्टी के लिए बतौर पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में जिला बिलासपुर में बतौर सेवाए दी पार्टी में बतौर अल्पकालीन विस्तारक के रूप में पांगी भरमौर व धर्मपुर मण्डल व रेणुका मण्डल में भी अपनी सेवाएं दी। आज पार्टी ने इनको ज़िला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण ज़िमेबारी सौंपी है इसके लिए करसोग क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मौके पर क्षेत्र के सभी युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है जिसमे किशोर शर्मा, महेश ठाकुर मनोज वर्मा, पंकज शर्मा, रतन राणा, महेंद्र, सोनू मस्तान, खेम सिंह, कृष्ण लाल, राकेश शर्मा, रविन्द्र भंडारी, बलवीर आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, चारों संसदीय क्षेत्र में के प्रभारियों एवं चारों संसदीय विस्तारकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक संपन्न की। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल एव त्रिलोक कपूर एवं उपस्थित रहे। डॉ० बिन्दल ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई 2020 को पूरा होने जा रहा है। यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा, कई दशकों से भारत के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि इसी दिन केंद्र में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर एक बार पुनः सरकार बनाई। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी सभी 68 विधानसभाओं में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिली थी एवं कुल 69 प्रतिशत का मत प्रतिशत भाजपा को प्रदेश में प्राप्त हुआ था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते लॉक डाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाये। इन कदमों के लिए विश्व के कई देशों व संगठनों ने प्रधानमंत्री की सराहना की है। गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज, जनसामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार व आर्थिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की आर्थिक स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है "आत्मनिर्भर भारत’’। डॉ० बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर देश के कोने-कोने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने करोड़ों जन सामान्य एवं जरूरतमंद लोगों को अलग-अलग प्रकार की सहायता प्रदान करने का काम किया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी अनेकों सेवा कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार मोदी सरकार-2.0 के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा हिमाचल प्रदेश वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनेकों कार्यक्रम करेगी जिसमें ऽ प्रधानमंत्री द्वारा लिखित एक पत्र जिसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका एवं कोविड-19 के फैलने से बचाव हेतु सावधानियों एवं स्वस्थ रहने हेतु अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को देश भर में 10 करोड़ घरों तक पहुंचाना है । ऽ प्रदेश के सातों मोर्चां द्वारा संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक मंडल पर बड़े पैमाने पर फेस कवर व सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे । ऽ स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने हेतु सभी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे । उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश डिजिटल संपर्क कार्यक्रम चलाएगी जिसमें :- ऽ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन 30 मई को फेसबुक लाइव के माध्यम से किया जाएगा। ऽ प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाएगा। ऽ दीप कमल संदेश का डिजिटल प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश वर्चुअल रैली करने जा रही है जिसमें 750 से अधिक की संख्या वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेगी। प्रत्येक मोर्चा प्रदेश भर में 500-500 लोगों को जोड़ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल रैली करेंगे और इन वर्चुअल रैलियों के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की आर्थिक घोषणाओं एवं योजनाओं की समाज के सभी वर्गों के बीच में व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। डॉ० बिन्दल ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों के संयोजक नियुक्त किए गए हैं जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्य शिमला संसदीय क्षेत्र, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सचिव विशाल चौहान तथा प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अमित सूद मंडी संसदीय क्षेत्र में इन कार्यों को विशेष रूप से देखेंगे। इस बैठक में चारों संसदीय क्षेत्रों के अभी तक के कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश में 3322 वीडियो कांफ्रेंस हुई है जिसमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 1408, मंडी 658, शिमला में 669 एवं हमीरपुर में 337 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है।
विषय ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चे का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कुनिहार के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। पुर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, मण्डल अध्यक्ष देविंदर उपाध्याय, खादी बोर्ड के पूर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर ,जिला मिडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा,सचिव सुरेश जोशी,जिला परिषद सदस्या कंचन माला, बीडीसी सदस्य सीमा महंत, हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, उप प्रधान राजेश शर्मा, चेत राम तनवर, हीरा लाल चंदेल, श्यामानंद शांडिल, ओमप्रकाश भारद्वाज, कौशल्या कंवर, राजिंदर धीमान, ओम प्रकाश गर्ग, राजीव शर्मा, आरपी जोशी, चेत राम ठाकुर, सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने उन्हे बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। वन्ही विषय ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल, संगठन महामन्त्री पवन राणा, कबीना मन्त्री राजीव सहजल, सह प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य का आभार व्यक्त किय।
आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने कि कोविड-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन और आर्थिक मंदी के बावजूद शिमला, नूरपुर, कांगड़ा और सिरमौर क्षेत्रों की शेष बची खुदरा शराब दुकानों को आज 35.52 करोड़ रुपये में बेचा गया। उन्होंने कहा कि कुल खुदरा शराब दुकानों के 1190 करोड़ रुपये के व्यवसाय के मुकाबले आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य में 1180 करोड़ रुपये का व्यवसाय करने में सफल रहा है। मंगलवार को हुई नीलामी को छोड़कर, शेष व्यवसाय पूरे मूल्य पर हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बार शराब की दुकानों की बिक्री नवीनीकरण निविदा एवं नीलामी आधार पर मोल-भाव के बिना हुई है। पिछले वर्ष खुदरा शराब कारोबार का मूल्य 1085 करोड़ रुपये था और मोल-भाव के बाद मूल्य 126 करोड़ रुपये घटा, जिसके परिणामस्वरूप शुद्ध व्यवसाय 959 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के 959 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वर्ष कारोबार 1180 करोड़ रुपये में बेचा गया है। संजय कुंडू ने कहा कि शिमला क्षेत्र की शराब की दुकानें 2.30 करोड़ रुपये, नूरपुर की 6.03 करोड़ रुपये, कांगड़ा की 4.80 करोड़ रुपये और सिरमौर की 22.39 करोड़ रुपये में बेची गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के व्यवहारिक प्रयासों के कारण आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य में सभी खुदरा शराब दुकानों को बेचने में सफल रहा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं, जिसमें टेक सिंह, मण्डी, पंकज हैप्पी, नुरपूर, अंकित चोपड़ा, बिलासपुर, संदीप छिंटा, महासू, कृष्णकांत, सिरमौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार विषय ठाकुर, सोलन तथा ज्योति कपूर, मण्डी को महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजयुमो अध्यक्ष ने बताया कि संदीप पनियाल, चम्बा, संजीव कुमार, कुल्लू, साकेश शर्मा, सिरमौर, चंद्रकांता, शिमला, भुवनेश ठाकुर, मण्डी, आशीष सिकटा, सिरमौर सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे। विजय गुप्ता, महासू को मुख्य प्रवक्ता तथा अशोक कंवर, महासू, वेद ठाकुर, कुल्लू जितेन्द्र सिंह, शिमला तथा राकेश ठाकुर, बिलासपुर को सह-प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होनें बताया कि सौरभ धीमान, सोलन को मीडिया प्रभारी तथा तपन मिन्हास, कांगड़ा, विशाल ठाकुर, सुन्दरनगर, जगदीप शर्मा (रिंपल), हमीरपुर तथा मोहर चंद भारद्वाज, शिमला (मोनू) सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महेश शर्मा, शिमला को कार्यालय सचिव तथा शिवम मित्तल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मैड़ी नरयाल, चम्बा सोशल मीडिया एवं आई0टी0 प्रमुख बनाया गया है। जिलाध्यक्षों में :- अनिल कुमार ढकोग, भरमौर को जिला चम्बा, प्रणव शर्मा, शाहपुर को जिला कांगड़ा, आदर्श कुमार, इंदौरा को जिला नुरपूर, नितिन ठाकुर, देहरा को जिला देहरा, अरविन्द कुमार, बैजनाथ को जिला पालमपुर, तेनजिन कारपा, केलांग को जिला लाहौल स्पिति, नवल नेगी, बंजार को जिला कुल्लू, राकेश वालिया, बल्ह को जिला मण्डी, अमीचंद, करसोग को जिला सुन्दरनगर, अजय रिंटू, हमीरपुर को जिला हमीरपुर, पंकज शर्मा, झण्डूता को जिला बिलासपुर, कमल सैणी, हरोली को जिला ऊना, नरेन्द्र ठाकुर, कसौली को जिला सोलन, पारूल शर्मा, शिमला ग्रामीण को जिला शिमला, अंकुश चौहान, जुब्बल कोटखाई को जिला महासू तथा प्रवीण मोयान, निचार को जिला किन्नौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजयुमो अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत मोर्चे के अन्य पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र की जाएगी।
मंगलवार सवेरे करीब 9 बजे साईं मार्किट टिक्कर डिडवीं में पंचायत की सर्वेलन्स कमिटी द्वारा एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उक्त व्यक्ति का नाम रविंदरजीत सिंह सपुत्र चरणजीत सिंह निवासी दिल्ली है। उक्त व्यक्ति पंचायत कमिटी को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका कि वह हमीरपुर में कैसे पहुंचा। इसके बाद पंचायत उप प्रधान सुरजीत कटोच द्वारा उप मण्डल अधिकारी भोरंज, पुलिस चौकी भोटा व थाना हमीरपुर को सूचित किया गया। पुलिस चौकी भोटा प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे व व्यक्ति के ब्यान कलमबद्ध किए। व्यक्ति के अनुसार वह 8 मार्च को हिमाचल में आया था और लॉकडाउन के चलते यही रह गया। मण्डल अधिकारी भोरंज द्वारा सम्बंधित व्यक्ति को जाहु संस्थागत संगरोध केंद्र में क्वारांटाइन करने के आदेश दिए हैं।
बजरंग दल प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार ने मांग की है कि बिलासपुर के समोह गांव के अंतर्गत एक मस्जिद के प्रभारी द्वारा महिला से की गई छेड़खानी को लेकर कानून के तहत उचित कारवाई की जाए। डोगरा बिलासपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वारदात का विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल बिलासपुर इकाई कड़ा विरोध व भर्त्सना करती है। इस तरह की घटनाएं बहुत ही हृदय विदारक हैं। एक उक्त धर्मगुरु कहलाने वाला व्यक्ति छेड़खानी कर रहा है जोकि निंदनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर इकाई के प्रमुख पदाधिकारी वहां गांव के लोगों से मिले संगठनात्मक तौर पर इस मामले की जांच की व उस परिवार के घर में भी गए। उन्हें न्याय दिलाने की विश्वास भी उस परिवार को व्यक्त किया। इस अवसर पर विमला अंगिरस, विजयपाल शर्मा, नीरज जयसवाल, अश्वनी शर्मा, नरेश शर्मा, लकी शर्मा, ओमकार चंदेल, सरोज कुमारी, मेहर सिंह, महेंद्र कुमार, अनिल ठाकुर व अमरदेव उपस्थित रहे। डोगरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश व बिलासपुर जिला के अंदर इस तरह की एक पक्ष के द्वारा धार्मिक उन्माद को पैदा करने का काम किया जा रहा है और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम इस तरह की घटनाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून इस मामले में त्वरित जांच करके दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने से पहले लोग कई बार सोचे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल हिंदू परिवार के साथ खड़ा है किसी भी प्रकार की आवश्यकता यदि उन्हें पड़ेगी तो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कानून दोषी को सजा नही देता है तो समाज खुद इस कार्य को करेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा से राहत देने के के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से हिमाचल प्रदेश को लगभग 288 करोड़ से ज़्यादा राशि ट्रांसफ़र कर दिए जाने की जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इस इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए सभी देश युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारा देश भी इस से अछूता नहीं है जिसे देखते हुए देश की मोदी सरकार अपने नागरिकों को स्वस्थ व सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी सम्भव उपाय कर रही है। कोरोना आपदा के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, विधवाओं व दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। पूरे देश में अब तक 41 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों को 52 हज़ार 608 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "हिमाचल प्रदेश में भी ज़रूरतमंदों प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का पूरा लाभ मिला है। पीएम किसान योजना के 8 लाख 70 हज़ार से भी ज़्यादा लाभार्थियों को 174 करोड़ रुपए से ज़्यादा की राशि उनके खातों में ट्रांसफ़र कर दी गई है। पीएम जनधन योजना के 6 लाख 13 हज़ार से ज़्यादा खाताधारकों के बैंक खातों में 30 करोड़ से ज़्यादा की राशि केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफ़र कर दी गई है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत 1 लाख 11 हज़ार से अधिक वृद्धों, विधवाओं और दिव्याँगों को लगभग 5 करोड़ 59 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन फंड के 1 लाख 6 हज़ार से अधिक लाभार्थियों को 21 करोड़ 35 लाख से अधिक की आर्थिक मदद केंद्र सरकार द्वारा की गई है। ईपीएफ़ओ के 5 हज़ार 681 से ज़्यादा लाभार्थियों को 11 करोड़ से 98 लाख से ज़्यादा की राशि ट्रांसफ़र कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के अंदर अब तक लगभग 24 लाख लोगों को 12 हज़ार मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त लॉकडाउन के प्रथम चरण से अभी तक केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को अप्रैल माह तक विभिन्न मदों के लिए कुल 1,821 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार की आय में कमी आई है इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को 92 हज़ार करोड़ रुपए दिए गए हैं।” अनुराग ठाकुर ने कहा ”भारत सरकार कोरोना से निपटने के लिए सभी ज़रूरी व प्रभावी कदम उठा रही है। यह वक्त पूरी एकजुटता के साथ इस आपदा से निपटने व अपनी राष्ट्रीय एकता को दिखाने का है। इस समय हमें पूरे संयम और दृढ़ संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाए सभी उपायों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता है। सतर्कता से ही कोरोना के संक्रमण की रोकथाम संभव है। हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएँगे व हम सब मिल कर कोरोना को हराएंगे।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन सोलन सत्त रूप से यह सुनिश्चित बना रहा है कि जिला में कार्यरत अथवा रह रहे उन व्यक्तियों को सुरक्षित उनके राज्य पहुंचाया जाए जो कोविड-19 के खतरे के कारण अन्य राज्यों में स्थित अपने घर जाने के इच्छुक हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त सोलन के.सी. चमन की देख-रेख में हरियाणा के कालका से विशेष श्रमिक रेलगाड़ी के माध्यम से 1526 व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश के मऊ भेजा गया। के.सी. चमन ने इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि आज की विशेष श्रमिक रेलगाड़ी से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, सीतापुर, गौंडा तथा मऊ जिलों के 1526 श्रमिकों को भेजा गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश का सोलन जिला औद्योगिक गतिविधियों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। देश के अनेक राज्यों के व्यक्ति सोलन जिला में औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन संवेदनशीलता के साथ इन व्यक्तियों को उनके घर जाने के लिए सहायता कर रहा है। उन्हांेने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि सभी व्यक्ति स्वस्थ एवं सुरक्षित अपने घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 28 मई, 2020 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के लिए विशेष श्रमिक रेलगाड़ी रवाना होगी। पूर्व की भांति इस रेलगाड़ी में जाने के लिए भी प्रदेश स्तर पर सम्बन्धित नोडल अधिकारी के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश जाने वाले इन व्यक्तियों को प्रदेश पथ परिवहन निगम की 57 बसों के माध्यम से कालका पहंुचाया गया। रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों के लिए भोजन, जल इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि इन 1526 व्यक्तियों में सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ से 946, परवाणु से 94, जिला सिरमौर से 202, जिला मण्डी से 72, जिला कांगड़ा से 76, जिला शिमला से 37, जिला ऊना से 82 तथा जिला बिलासपुर से 17 व्यक्ति उत्तर प्रदेश गए। विवेक चन्देल ने कहा कि जिला प्रशासन सोलन द्वारा इस सम्बन्ध में पंचकूला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है ताकि आवागमन करने वाले किसी व्यक्ति को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमण्डलों में इन रेलगाड़ियों की समय सारिणी तथा इनमंे जाने के लिए पंजीकरण के विषय में जानकारी दी जा रही है ताकि आवागमन करने वाले सभी व्यक्ति इनका लाभ उठा सकें। पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य स्वास्थ्य विभाग में कोविड किट के नाम पर लाखों की लेनदेन में कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू ने कही। उन्होने जयराम सरकार पर करोना संकट में भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य निदेशक के वायरल आडियो सामने आने के बाद यह पुरी तरह स्पष्ट हो गया है कि सरकार व सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होने यह कहा, ताज्जुब यह है कि संवेदनहीनता की सारी हदें लांघते हुए सरकार के संरक्षण में माहामारी के दौरान भी भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। उन्होने आरोप लगाया है कि वायरल आडियो में घुस की पेशकश करने वाला कोई और नहीं सत्तापक्ष पार्टी का नेता बताया जा रहा है और कांग्रेस भ्रष्टाचार को लेकर शुरू से ही सरकार को आगाह करती आ रही है, लेकिन अब साफ हो गया है कि सरकार भ्रष्टाचार को लगाम लगाने की बजाय भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। उन्होने कहा कि इसकी जांच सीबीआई को सोंपी जाए और दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाए।
कोरोना महामारी के दौरान जहां सारी दुनिया लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में कैद होने को मजबूर है। वहीं दूसरी और डीएवी अंबुजा के छात्र ऑनलाइन कक्षाएं तो लगा ही रहे हैं साथ ही घर से अन्य गतिविधियों में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में छात्रों के लिए आयोजित "छात्र इन्नोवेशन चैलेंज 2020" में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली रायमा तथा आठवीं कक्षा की आस्था गांधी ने पहले 100 इन्नोवेटर की विजेता सूची में अपना स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई है। इसके साथ ही सातवीं कक्षा की औजस्वी ठाकुर ने "स्माइल फाउंडेशन" के कोरोना जागरूकता अभियान में सहभागिता प्रमाण पत्र और विनायक मिशन फाउंडेशन से "कोवेड-19 कोम्बाटेंट" का प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। अन्य गतिविधियों में पांचवी कक्षा के वैभव विशिष्ट ने कंववेस्ट आईक्यू ओलम्पियार्ड में पूरे देश में 10वीं पोजीशन हासिल कर अपने अभिभावकों तथा स्कूल का नाम रोशन किया। बच्चों की इन विशेष उपलब्धियों पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि डीएवी अंबुजा के होनहार कोरोना के संकट काल में भी विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।
यदि इंसान कुछ कर गुजरने की ठान ले तो बंजर भूमि को भी उर्वरा बना सकता है। दाड़लाघाट पंचायत के जावी गांव के चार भाइयों डॉ योगराज शुक्ला, देवराज शुक्ला, धर्मपाल शुक्ला और डॉ मुकेश शुक्ला ने इस कथन को सत्य चरितार्थ किया है। ये सभी भाई अपनी सरकारी सेवा या अन्य दिनचर्या की व्यस्तता से बचे समय का सदुपयोग अपनी जमीन के कार्य में करते हैं और इन्होंने साढ़े तीन बीघा की जंगल नुमा भूमि को तैयार किया और उसमें विभिन्न प्रकार के फलों के पौधे तथा नीचे बनी क्यारियों में सब्जियां उगा रहे हैं। मजे की बात यह है कि इस जमीन के आस-पास सिंचाई करने के लिए पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं थी लेकिन इन्होंने एक हार्वेस्टिंग टैंक बनवा कर उसमें किचन, बाथरूम का वेस्ट पानी तथा वर्षा होने पर छत का पानी इकट्ठा करने की व्यवस्था बनाई और उसी पानी से इनका हराभरा बगीचा लहलहा रहा है। इन्होंने इस बगीचे में विशेष रूप से कीवी के लगभग 400 पौधे लगाए हैं जिन की पौध इन्होंने स्वयं तैयार की है। कीवी फल की विशेषता बताते हुए धर्मपाल शुक्ला कहते हैं कि यह फल बिना रेफ्रिजरेटर के 6 महीने तक खराब नहीं होता न ही अपना स्वाद बदलता है। इसके अतिरिक्त सेब, आडू, जापानी फल, खुमानी अनार इत्यादि का बगीचा लगाया है लगभग सभी प्रजाति के पौधों ने फल देने शुरू कर दिए हैं। यही नहीं इन पौधों के नीचे बनी क्यारियों में इन्होंने टमाटर, मटर, बींस, हल्दी, अदरक, लहसुन, प्याज, धनिया, घीया, तोरी, खीरा, करेला इत्यादि सब्जियां पैदा कर रहे हैं। इनका कहना है कि उन्होंने गत वर्ष से बाजार से कोई भी सब्जी नहीं खरीदी है बाजार में सब्जियां बेचते जरूर हैं। प्रवक्ता धर्मपाल का कहना है कि यह सब प्रेरणा उन्हें अपने बड़े भाई प्रोफेसर योगराज शुक्ला से मिली। उन्होंने आगे कहा कि यदि आज का बेरोजगार युवा कुछ करना चाहे तो वह इस प्रकार की खेती कर अच्छी कमाई कर सकता है इसमें कोई संदेह नहीं।
जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक अनुठी पहल का आगाज करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने जिला में आवश्यक सेवाओं को घरद्वार पर मुहैया करवाने के लिए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल का शुभारंभ किया है, जिसमें लोगों को 50 से अधिक सेवाए प्राप्त हो सकेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के सेवा प्रदाता www.dcsirmaur.com पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के लिए सेवा प्रदाता के पास मोबाईल नम्बर अनिवार्य है जिस पर ओटीपी के माध्यम से ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी। इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण स्वयं कर सकते है या व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी की जांच के बाद जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से जिला के लोगों को स्वास्थ्य, पलम्बर, कारपेन्टर, इलैक्ट्रीशियन, कार ड्राईवर, बेल्डर, पेन्टर, लेखाकार, माली, श्रमिक, दर्जी, कुक, धोबी इत्यादि मांग पर आधारित सेवाए उपलब्ध हो सकेगी। इन सेवाओं के लिए दर्रों का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा। डॉ परूथी ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाताओं को मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत सम्मिलित किया जाएगा जिससे भविष्य में उन्हें स्वावलम्बी बनने के लिए इन योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश से संबंधित जो लोग दूसरे राज्यों में कार्य कर रहे थे और लॉकडाउन की वजह से वर्तमान में जिला में हैं वह भी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सेवाए उपलब्ध करवाकर आर्थिकी को सुदृढ कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे बाबर्र जो पंजीकृत नहीं है वह भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने कहा कि श्रम अधिकारी तथा जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर इस संबंधित कार्य के नोडल अधिकारी होंगे।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि इस समय पूरे देश में अफरा तफरी, अराजकता और भय का वातावरण है, जो इससे पूर्व आजाद भारत में कभी भी देशवासियों को देखने -सुनने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो देश अघोषित आपात स्थिति से गुजर रहा है। उन्होने कहा कि जिस भी विरोधी दल के नेता या आम नागरिक ने भाजपा सरकार की गलत ,अनुचित और अप्रजातांत्रिक गतिविधियों और कारनामों का विरोध करने की जुर्रत की उसे बदले की भावना से उसके संवेधानिक अधिकारों से वंचित करने के लिए कथित सत्ता का दुरुपयोग करते हुए यातो विभिन्न झूठे, मनघडन्त और आधारहीन पुलिस केस घड़ कर या फिर विभिन्न अदालतों में मुकदमें चला कर उन्हें तंग व प्रताड़ित करने की जनविरोधी नीति अपनाई गई है। उन्होने कहा कि आज देश भर में विरोधी दल अथवा पार्टी का एक भी ऐसा नेता नहीं होगा, जिस पर भाजपा सरकार ने किसी न किसी बहाने से उसकी आवाज दबाने और प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए उस पर दमनात्मक कार्यवाही अमल में ना लाई हो। बंबर ठाकुर ने कहा कि देश में कथित तानाशाही व आर एस एस शाही पूरी तरह से हावी हो चुकी है। उन्होने प्रश्न किया कि क्या कारण है कि केंद्र की भाजपा सरकार धर्म और मजहब के नाम देश के विभिन्न भागों में हुए सांप्रदायिक दंगे –फसाद रोकने में असफल रही है। जबकि जिस सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने में विशेष भूमिका निभाई थी, आज उस महात्मा गांधी के विरुद्ध समाज में कथित नफरत पैदा की जा रही है और उसके हत्यारे को देश भक्त बोला जा रहा है। उन्होने खेद व्यक्त किया कि आज देश के इतिहास को बदलने के षडयंत्र चल रहे हैं और जिन लोगों ने देश को आजाद करवाया उन्हें भुला कर अपने उन नेताओं को देश भक्त बताने के प्रयास चल रहे हैं, जिनका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा और आर एस एस के लोगों ने अंग्रेजों से माफ़ियाँ मांगी थी और देश को आजाद करवाने में उनकी रत्ती भर भी भूमिका नहीं रही थी। केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को बड़े बड़े झांसे, प्रलोभन देकर और झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की , लेकिन अब देश की जनता बुरी तरह से परेशान है। बेरोजगारी, मंहगाई आसमान छू रही है और तानाशाही इस देश की संस्कृति बना डालने के असफल प्रयास चल रहे है, जिस से अब देश छुटकारा पाना चाहता है। बंबर ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद से देश पहली बार भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जबकि कोरोना के बहाने देश के मेहनत –मजदूरी करने वाले निर्धन लोगों पर पुलिस अत्याचारों की तस्वीरें देख कर मन दहल जाता है और उनको दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं, जिस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
हाटू मन्दिर समिति, नारकण्डा जिला शिमला ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 1,01,101 रुपए का अंशदान किया है। समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंवर ने इस राशि का एक चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए समिति का आभार व्यक्त किया है। समिति के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह खिमटा, सचिव ज्ञान डोगरा और सदस्य प्रेम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सेवा भाव हो तो देश एवं समाज की सेवा किसी भी प्रकार की जा सकती है, फिर चाहे वह घर में बैठकर ही क्यों ना हो। समाज सेवा का एक ताजा उदाहरण बिलासपुर से करीब सात किलोमीटर किलोमीटर दूर नौणी गांव में देखने को मिला। नौणी निवासी सुहानी महाजन पुत्री राकेश कुमार ने करीब 100 मास्क अपने आप बनाकर जरूरतमंदों में वितरित किए हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से लोगों को घर में मास्क तैयार करने की प्रेरणा एवं ट्रेनिंग दे रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा बिलासपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा सुहानी पढ़ाई में भी टॉप पर है। विद्यालय में कार्यरत भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राकेश भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में पढ़ाई व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हो रही है। बावजूद इसके सुहानी की परफॉर्मेंस बेहतरीन है। उन्होंने बताया कि सुहानी महाजन ने अपनी माता रंजना कुमारी के साथ मिलकर अभी तक करीब 500 मास्क बनाकर आम लोगों को बांट दिए हैं। करीब 100 मास्क सुहानी ने अपने स्तर पर तैयार किए हैं। वीडियो के माध्यम से सुहानी महाजन लोगों को घर में मास्क बनाने की ट्रेनिंग भी दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ.साथ समाज सेवा की भावना से भरपूर सुहानी महाजन आगे चलकर एक चिकित्सक बनना चाहती है ताकि वह देश एवं समाज की सेवा कर सके।
पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा तक पहुंच गई है। अभी कुछ दिन पहले सेंटर फॉर मोनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की ताजा रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर 16.7 प्रतिशत हो चुकी है जबकि लॉक डाउन पीरियड के दौरान प्रदेश में 20 से 35 वर्ष के युवाओँ ने भारी संख्या में अपना रोजगार खोया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि वह सरकार के ऊपर आरोप नहीं लगा रहे बल्कि तथ्यों के ऊपर बात कर रहे हैं। ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को खुली बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि वह कुछ तथ्य देश व प्रदेश पर राज करने वाली भाजपा सरकारों के सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, भारत में बेरोज़गारी दर पिछले 3 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है। सी.एम.आई.ई. की रिपोर्ट के अनुसार भारत में शहरी बेरोज़गारी दर 8.9% और ग्रामीण बेरोज़गारी दर 8.3% अनुमानित है। जबकि यह सरकार के खुद के आंकड़े है यदि आम आकड़ो की बात की जाए तो बेरोजगारी की स्तिथि भयावह है। उल्लेखनीय है अक्तूबर 2019 में भारत की बेरोज़गारी दर बढ़कर 8.5% हो गई, जो अगस्त 2016 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्तर पर सबसे अधिक बेरोज़गारी दर त्रिपुरा (27%) हरियाणा (23.4%) और हिमाचल प्रदेश (16.7) में आंकी गई। सी.एम.आई.ई की यह रिपोर्ट नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वे पर आधारित हैं जिसके तहत बेरोज़गारी दर जुलाई 2017 से जून 2018 के दौरान पिछले 45 वर्षों में सबसे बुरे स्तर पर आँकी गई है और अब तो कोविड 19 के दौरान इसकी सीमा आजादी के शुरुआती वर्षो से भी बदतर हो चुकी है। इसके अलावा सेंटर फॉर सस्टेनेबल एम्प्लॉयमेंट द्वारा 'इंडियाज एंप्लॉयमेंट क्राइसिस' शोध के अनुसार वर्ष 2017-18 के बीच,कुल रोज़गार में नौ मिलियन की अभूतपूर्व गिरावट दर्ज की गई। वहीं कृषि आधारित रोज़गार में 11.5% की गिरावट की गई है। शोध के अनुसार इसी अवधि में सेवा क्षेत्र की रोज़गार दर में 13.4% की वृद्धि हुई, जबकि विनिर्माण क्षेत्र में 5.7% की गिरावट दर्ज की गई। अब सरकार यह बता दे जहां पर सेवा क्षेत्र में मेहनत मज़दूरी करने वालों की संख्या बढ़ी है ठीक उसी के विपरीत निर्माण क्षेत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उसके ऊपर विश्व आपदा की स्थिति बनी हुई है अगर समय रहते अभी भी भाजपा की सरकार नहीं जागी तो देश और प्रदेश भुखमरी का शिकार हो जाएगा। अब जो फैसले पूर्व में भी लिए गए जैसे नोटबन्दी, जी.एस.टी. की दरों को समानुपात में न लाना आज जिससे आमजन त्रस्त कर रहा है। क्या इस मसले पर प्रदेश सरकार या भाजपा का कोई बड़ा नेता बोल पाएगा, क्या युवाओं की बेरोजगारी पर इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती ।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वी. रतनम के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका हाल ही में चेन्नई में निधन हो गया। वी. रतनम 10 से 29 जुलाई, 1994 तक प्रदेश के राज्यपाल रहे और प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार भी संभाला। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि न्यायमूर्ति वी. रतनम प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ थे। उन्होंने रतनम के परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
असिस्टेंट कमिश्नर सोलन रितिका(आईएएस ऑफिसर) ने मंगलवार को कुनिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुनिहार पंचायत में होम क्वॉरेंटाइन लोगों के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर राधा स्वामी सत्संग भवन जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कवारेंटाइन किए गए लोगो के बारे में भी जाना। उन्होंने क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन किए गए परिवारों को मोटिवेट किया और दो परिवार जो कोरेंटाइन पीरियड पूरा कर चुके थे उन्हें appreciation लेटर डीसी सोलन की तरफ से दिया। इस दौरान उन्होंने कुनिहार पंचायत की प्रधान अरुणा ठाकुर व उनकी टीम के कार्य प्रणाली की प्रंशसा की, तो वन्ही पुलिस थाना पहुंच कर कानून व्यवस्था व पुलिस कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। वैश्विक महामारी करोंना संकट में लॉकडाउन के दौरान कुनिहार थाना एसएचओ जीत सिंह की अगुवाई में उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उठाए जा रहे कदमो की सराहना की। उन्होंने कुनिहार विकास खण्ड कार्यालय आकर कुनिहार विकास खण्ड के तहत पंचायतों के लॉकडाउन के दौरान पूरी व्यवस्थाओं को जांचा।इस दौरान पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर, उप प्रधान देवेंद्र ठाकुर, एसबीपीओ कुनिहार विकास खण्ड संजय वर्मा, पंचायत के सदस्य, आशा वर्कर, हेल्थ सुपरवाइजर कृष्ण चंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन को कोविड-19 के दृष्टिगत भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा प्रोक्टर एण्ड गेम्बल लिमिटिड के सहयोग से 1350 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट तथा 01 लाख सेनिटरी नेपकिन भेंट किए गए। उपायुक्त ने सीआईआई तथा प्रोक्टर एण्ड गेम्बल लिमिटिड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान महामारी के समय में पीपीई किट कोरोना योद्धाओं के लिए अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत अनेक संस्थाएं, व्यक्ति एवं उद्योग सहायता के लिए उदारता पूर्वक अंशदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के लिए स्थापित फंड में उदारतापूर्वक अंशदान करें। सीआईआई हिमाचल प्रदेश के प्रमुख विवेक ठाकुर ने कहा कि परिसंघ पीड़ित मानवता की सहायता के लिए सदैव तत्पर है तथा भविष्य में भी प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।
शिक्षा विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला विधानसभा क्षेत्र के समरहिल वार्ड नम्बर 5 के पन्ना प्रमुखों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनहित को सहयोग प्रदान करने के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से लोगों को साथ जोड़कर जरूरतमंद व गरीबों की सहायता की। बहनों द्वारा बड़ी संख्या में मास्क बनाकर घर-घर जाकर बांटे गए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदेशों को मानते हुए लोगों द्वारा लाॅकडाउन का पालन करने के कारण ही अन्य देशों की अपेक्षा देश व प्रदेश के संक्रमण और मृत्यु दर कम हुई है। प्रदेश में अपना कोई मामला इस संबंध में नहीं आया है। प्रदेश के लोग जो बाहर से राज्य में लाया गया उनमें कुछ लोगों को संक्रमण के लक्षण पनपे है, जिन्हें क्वाॅरेंटाइन सैंटर में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की भय की आवश्यकता नहीं है। इस संदर्भ में लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंधन किए गए है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने, बाहर न निकलने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने, बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाने तथा घर के बड़े बुजुर्गों की विशेष चिंता करने व बच्चों व गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखने के प्रति सबको जागरूकता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आर्थिक पैकेज दिया गया है, जिससे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन आरम्भ होने पर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए शिक्षा व्यवस्था बहाल करने का प्रयत्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सहुलियतों तथा प्रदेश सरकार की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में टैक्सों में सुविधा प्रदान की गई है। मजदूरों को खाद्य एवं सब्सिडी के तहत राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन व मास्क बांटे गए, जो कि सराहनीय है। हम समाज में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए उन सभी योद्धाओं का सम्मान करें ताकि उनका हौंसला बढ़ाया जा सके।
सिद्ध बाबा युवक मंडल महोग का चुनाव उप प्रधान दीवान चंद की अध्यक्षता में किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। पिछली कमेटी का 1 साल का कार्यकाल संपूर्ण होने की दिशा में संपूर्ण कार्यकारिणी का सामूहिक त्यागपत्र लिया गया। जिन युवाओं का चुनाव अगले आगामी वर्षों के लिए किया गया उनके नाम निम्नलिखित है.- सर्वप्रथम प्रधान ईश्वरदास उप प्रधान ओम प्रकाश सचिव जगदीश कुमार सह सचिव हरीश कुमार कोषाध्यक्ष दारा सिंह सहायक कोषाध्यक्ष लीलाधर कॉर्डिनेटर,:-सुनील कुमार, हेमंत कुमार मीडिया प्रभारी :- राजेश कुमार, रॉकी कुमार ,कंबर सिंह वह विवेक राठौर को चुना गया वरिष्ठ सलाहकार के रूप में पूर्व प्रधान युवक मंडल महोग श्री डालम सिंह महेंद्र कुमार दुर्योधन कुमार, नवल कुमार को चुना गया इस चुनाव प्रक्रिया में 31 सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। यह जानकारी टी सी ठाकुर ने दी।
कोविड-19 के दृष्टिगत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन ने आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी किए हैं। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने दी। भूपेश शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जिला व उपमण्डल स्तर पर गठित विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबरों को हेल्पलाइन के रूप में जारी किया है। उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों का लाभ उठाने के लिए सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन से दूरभाष नंबर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति सोलन के अध्यक्ष से हेल्पलाईन नंबर 01792-220553, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति अर्की के अध्यक्ष से हेल्पलाईन नंबर 01796-220619, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कंडाघाट के अध्यक्ष से हेल्पलाइन नंबर 01792-256256 पर, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति नालागढ़ के अध्यक्ष से हेल्पलाईन नंबर 01795-221197 तथा उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली के अध्यक्ष से हेल्पलाइन नंबर 01792-273711 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन सभी हेल्पलाइन नंबरों पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे के मध्य सम्पर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। भूपेश शर्मा ने कहा कि इन हेल्पलाइन नम्बरों पर समस्या की जानकारी मिलने के उपरांत विधिक सेवाएं प्राधिकरण की टीम शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति और जिला चम्बा के पांगी, भरमौर और किलाड़ क्षेत्र के जिला परिषद, पंचायत समिति अध्यक्ष और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम बातचीत के दौरान कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन के कारण प्रदेश सरकार ने 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने की समय अवधि को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित बना रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र कोविड-19 महामारी से सुरक्षित रहें। अधिकांश पंचायतें लोगों को इस बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखने और घरों से बाहर निकलने पर फेस मास्क व फेस कवर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रहीं हैं। जय राम ठाकुर ने इस संकटकाल में देश को 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक सुधार पैकेज प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया जिसमें समाज के सभी वर्गों के कल्याण की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से हिमाचल प्रदेश को भी काफी लाभ होगा। मनरेगा के लिए 40,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की गई है, जिससे निश्चित रूप से राज्य के इन क्षेत्रों में विकासात्मक बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन-4 ने हमें पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है कि हम सभी को इस वायरस के साथ जीना सीखना होगा और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक गतिविधियों को पुनः आरंभ करना होगा। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने भी आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए कुछ छूट प्रदान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कफ्र्यू में कुछ ढील प्रदान की है ताकि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में लाखों विद्यार्थी, श्रमिक व अन्य लोग फंसे हुए हैं जिनके कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न स्थानों से उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है हालांकि इससे राज्य में कोरोना रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से आने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को क्वारन्टीन में रखा जा रहा है। जांच के बाद नेगेटिव पाए जाने पर ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जा रही है और वहां भी उन्हें होम क्वारन्टीन में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को भी होम क्वारन्टीन का उल्लंघन करने नहीं दिया जाएगा और यदि कोई व्यक्ति क्वारन्टीन के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जाए, ताकि उल्लंघनकर्ता को संस्थागत क्वारन्टीन केंद्रों में स्थानांतरित किया जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही शिमला में जनजातीय भवन को कार्यशील बनाएगी ताकि ईलाज और किसी अन्य अपात स्थिति में शिमला आने पर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भोजन व ठहरने की सुविधा प्रदान की जा सके। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार का प्रयास लोगों को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है ताकि उन्हें आजीविका के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करने की आवश्यकता न रहे। कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व मंो राज्य सरकार कोरोना महामारी के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र राज्य के अन्य भागों की तरह प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के निदेशक ललित जैन ने वीडियो काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया। जिला परिषद किन्नौर अध्यक्ष ताशी यंगजेन, जिला परिषद अध्यक्ष लाहौल-स्पीति रमेश, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा प्रवीण कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सिस्सू सुमन, भरमौर की ग्राम पंचायत सनाह के प्रधान अशोक कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत पांगी प्रकाश चंद और प्रधान ग्राम पंचायत ताबो देई चन्द ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज डाॅ. आर.एन. बत्ता और मुख्य अभियंता सीमा सड़क संगठन एम.एस. बाघी भी इस अवसर पर अन्य लोगों के सहित उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के गृह क्षेत्र की बरयोगी पंचायत के ग्रामीणों ने उपयुक्त मंडी को एक शिकायत पत्र भेजकर पंचायत कार्यों के जांच की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि 14वें वित आयोग के फंड से हुए कार्यों की जांच की जाए, ग्रामीणों ने घोटाले की आशंका जताई है। 1. पत्र में लिखा है कि दो-तीन साल पहले एक सिंचाई टैंक बनाया गया है जो कि अब सूखा हुआ है, उसकी बची हुई 150 फुट बजरी को एक मेंबर के घर लगाया जा रहा है। 2. कयुमानाल से भमार तक की सिंचाई स्कीम में 20 पाईप आए थे, जिसमें 18 ही लगे हुए हैं। 3. पंचायत के सबसे गरीब परिवार को मनरेगा के तहत रोजगार नहीं दिया गया, कोरोना के समय पंचाय अपने पास से 287 रुपये के हिसाब से मजदूरी दे। 4. 14वें वित्त आयोग के फंड से आई सिमेंट को बेच दिया गया है। 5. मनरेगा के तहत लगाया जाने वाला किसी और के नाम से है, लगाया किसी और के पास जा रहा है। 6. सौर लाई अपने चहेतों के पास लगाई गयी है। 7. भेडवाली खड्ड पर पुल बनाया गया है, उसकी इंजिनियर से जांच करवाई जाए। 8. 14वें वित्त आयोग के 15 लाख रुपये आए थे उनका बराबर बंटवारा नहीं किया गया, 7 वार्डों में से दो वार्डों को 5-5 लाख रुपये दिए गए जबकि अन्य को एक-एक लाख. ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री महोदय को जल्द-से-जल्द उचित कार्रवाई करने की प्रार्थना की है। इस से पहले ग्रामीणों ने उपायुक्त मंडी को वट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी। जिला प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर दी गई है और ग्रामीणों को इसकी रशीद भेज दी गई थीं लेकिन कार्रवाई न होता देख मंगलवार को उन्होंने तहसीलदार को शिकायत भेजी है. शिकायत भामर गांव के महिला मंडल द्वारा तहसीलदार को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों में पांच उपाध्यक्ष, दो महासचिव, पांच सचिव, एक सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव होंगे। उन्हीने बताया शोभा डडवाल, नूरपुर, वीना शर्मा, हमीरपुर, धन्नो देवी, चंबा, देव ऋषि, किन्नौर एवं नीलम ठाकुर, देहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली। इसी प्रकार वंदना गुलेरिया हमीरपुर एवम शीतल व्यास, शिमला को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। गायत्री कपूर, धर्मशाला, मीनाक्षी राणा, ऊना, मांचली ठाकुर, मंडी, द्रौपदी शर्मा, सिरमौर एवं मंजू जरियाल ऊना को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया। रश्मि सूद ने बताया कि डॉ अर्चना ठाकुर कुल्लू को प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी का दायित्व सौंपा गया और मधु सूद शिमला को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। किरण बाबा शिमला, को डाटा डिजिटिकरण एवं कार्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा ने बताया कि सभी 17 जिलों के जिला अध्यक्षाओ की भी नियुक्त कर दी गयी है जिसमें कांता ठाकुर को ज़िला चंबा, अनीता सिपहिया, देहरा, रंजू रस्तोगी, कांगड़ा, श्रेष्ठा ठाकुर, नूरपुर, ठाकुर रागिनी रकवाल, पालमपुर, शकुंतला को लाहौल स्पीति, शिवानी वर्मा को सिरमौर, अनीता वर्मा को महासू, अनिला कश्यप को शिमला, रवीना नेगी को किन्नौर, मनीषा सूद को कुल्लू, सुमन ठाकुर को मंडी, अंजू शर्मा को सुंदरनगर, राजकुमारी को हमीरपुर, प्रोमिला ठाकुर को ऊना, भुवनेश्वरी लुंबा को बिलासपुर एवं शकुंतला शर्मा को जिला सोलन की अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। राशिमधर सूद ने कहा कि मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने 24 मार्च, 2020 से पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया था, जिसके उपरान्त जिला दण्डाधिकारियों ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत संबंधित जिलों में कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी किए थे। राज्य सरकार के एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी अपने जिलों में दो महीनों से अधिक समय के लिए कर्फ्यू लागू नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में दो महीने की अवधि 24 मई को पूरी हो गई है, लेकिन राज्य में कोरोना महामारी पर अभी तक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इसलिए यह महसूस किया गया कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है कि कफ्र्यू में आगामी विस्तार देना पड़े। प्रवक्ता ने कहा कि 23 मई, 2020 को आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में जिला दण्डाधिकारियों को धारा-144 के अन्तर्गत संबंधित जिलों में स्थिति की आवश्यकता के अनुसार 30 जून, 2020 तक कफ्र्यू बढ़ाने के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में 31 मई, 2020 तक कफ्र्यू लागू है और उसके उपरान्त जिला दण्डाधिकारी इस मामले में आगामी निर्णय लेंगे।
भाजपा के युवा नेता मोहन सिंह भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कुल्लू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोमवार को प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ०राजीव बिंदल,संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। जिला कुल्लू में अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की कमान युवा भजापा नेता मोहन सिंह भारती को सौंपी गई। मोहन सिंह भारती जिला कुल्लू के आनी उपमंण्डल की ग्राम पंचायत पलेही पंचायत के गांव कटेढा के निवासी है। स्कूल और कॉलेज के दौरान से ही समाजसेवा का एक सपना इस युवा ने सँजोया था। मोहन भारती भाजपा का एक युवा चेहरा है। समय समय पर लोगों की समस्याओं को दूर करने, गरीब व ज़रूरतमन्दों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी कार्यकुशला व लग्न को देखते हुए युवा मोर्चा आनी मण्डल का उपाध्यक्ष चुना गया और 2007-12 तक काम किया। 2013-16 में मोहन सिंह भारती आनी भाजपा मंडल के सचिव नियुक्त किये गए । 2016-2019 तक भाजपा मंडल आनी में बतौर उपाध्यक्ष के रूप में एक ज़िम्मेदारी मिली। सभी पदों पर रहते हुए मोहन सिंह भारती ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मज़बूती के लिए काम किया और हमेशा अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। मोहन सिंह भारती ने हिमाचल के जिला किन्नौर में दो बार पंद्रह पंद्रह दिनों तक तथा बल्ह, नाचन विधानसभा क्षेत्रों में भी अल्पकालीन विस्तारक की मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद जिला किन्नौर में लोकसभा चुनावों 2019 के दौरान एक वर्ष तक भाजपा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों का भी विस्तारक के रूप में खूब प्रचार किया। चुनाव की दृष्टि से हरियाणा चुनाव में सदौड़ा विधान सभा चुनावों में प्रवासी प्रभारी की भूमिका निभाई । 2014-15 में दिल्ली विधानसभा जनकपुरी में प्रभारी के रूप में काम किया। इसके अलावा पंजाब में लुधियाना बेस्ट में प्रभारी की भूमिका निभाई। मोहन सिंह भारती समाजसेवा के लिए एक जाना माना नाम है जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता है। मोहन सिंह ने वर्ष 2000 में संघ प्रशिक्षण और प्रथम वर्ष प्रशिक्षण 2013 में लिया। मोहन सिंह भारती ने जिला अनुसूचित जाति युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुने जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ०राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, युवा सेवाएं, खेल एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा, जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, एपीपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, विस्तारक सुरेश शर्मा, संजीव कटवाल, प्रभारी जिला कुल्लू अमित सूद, योगेश भागर्व, जीवन चौहान, दूनी चन्द ठाकुर, भाजपा मडंल अध्यक्ष आनी महेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ नेता गंगा राम चन्देल, शशि मल्होत्रा, टीकम बंधु समेत जिला व मण्डल के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। मोहन सिंह भारती ने कहा कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए काम करेंगे ।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर और हिमाचल प्रदेश की आह्वान संस्था के चेयरमैन ईश्वर चन्द्र ठाकुर (बंटी)ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट उद्योगों की वजह से प्रदेश का वातावरण दिन प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है। प्रदूषण की वजह से किसानों की फसलें तबाह हो गई है। इन उद्योगों की वजह से आने वाले भविष्य में गम्भीर बीमारियां फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। उन्होंने कहा सीमेंट उद्योग प्रदेश में अपनी मनमानी कर रहे है और सरकार उनकी कठपुतली बनकर रह गई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि भविष्य में हिमाचल की जो ये सुंदर पहाड़ियां है जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दूर दराज के क्षेत्रों से आते है वो सब खत्म हो जाएगा। ईश्वर चन्द्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले से ही बहुत ज्यादा सीमेंट उद्योग चल रहे है और सरकार एक और नया उद्योग शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसन्तपुर में खोलने जा रही है हम उसका पूर्ण रूप से बहिष्कार करते है। आज ऐसा लगता है कि सरकार डालमिया ग्रुप के आगे बिक चुकी है। उन्होंने कहा कि इस उद्योग को हम किसी भी सूरत में नही चलने देंगे चाहे उसके लिए हमे कोई भी कीमत क्यों न उठानी पड़े। हम क्षेत्र वासियो के साथ मिलकर जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे और अगर जान तक कि बाजी भी इस उद्योग को बन्द करने के लिए लगानी पड़े तब भी हम पीछे नही हटेंगे। ईश्वर चन्द्र ठाकुर ने कहा कि सरकार अगर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मुहिया करवाना चाहती है तो क्यों नही वो प्रदेश के अंदर पर्यटन को बढ़ावा दे रहे है। हमारे प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि ये सीमेंट उद्योग प्रदेश में अपनी मनमानी चलाने पर उतारू हुए है। सीमेंट हमारे प्रदेश में बन रहा है पर जो सीमेंट के दाम है वो हमारे राज्य में अन्य राज्यो की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पुनः मांग की है कि सीमेंट के दाम प्रदेश में कम किए जाएं अन्यथा प्रदेश युवा कांग्रेस पूरे राज्य की 68 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं के साथ मिलकर आंदोलन करेगी अगर फिर भी दाम कम नही किए गए तो सरकार और कम्पनियों का घेराव करने से भी हम पीछे नही हटेंगे।
कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी करने पर कुनिहार व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।कुनिहार व्यापार मंडल के प्रधान सुमित मित्तल ने कहा कि 2019 में पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इस विद्यालय को अटल आदर्श विद्या केंद्र बनाने की जो घोषणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी, उस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए 23 मई 2020 को अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नायाब तोहफा दिया है, उसके लिए कुनिहार व्यापार मंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते है। सुमित मित्तल प्रधान व्यापार मंडल कुनिहार नीरज ठाकुर, रुमित सिंह, हरजिंद्र ठाकुर, अनिल गर्ग, देवराज, विशाल कंवर, पंकज अटल, अमन मल्होत्रा, देश राज झांजी ने कहा कि कुनिहार व्यापार मंडल के सदस्य जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर उनका आभार व्यक्त करने जाएंगे।


















































