बीएल पाठशाला कुनिहार ने 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बीपीएल व वंचित समूहों के परिवारों से पहली व छठी कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। पहली अप्रैल से स्कूल का शैक्षणिक सत्र 2023 -24 शुरू हो रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस चल रहे सत्र में लगभग 220 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई है और लगभग 32 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैंI प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु बीपीएल और वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिशिचित किया गया है I प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सोलन दीवान चंदेल ने बताया कि पहली से 8वीं तक हर निजी स्कूल में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आरटी एक्ट के अनुसार ज़रूरी है। इस बारे में सभी निजी स्कूलों को बताया गया है और बीएल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमने बीपीएल और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली और छठी कक्षा में छह-छह सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मांगे गए हैं। अगर कोई अभिभावक पहली और छठी कक्षा में अपने बच्चों को निशुल्क प्रवेश करवाना चाहता है तो कृपया अपने साथ वैध बीपीएल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जमा करवा दे। उसके बाद 18 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे सभी आवेदनकर्ता विद्यार्थियों के लिए चयन की प्रक्रिया की जाएगी I परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक को बता दिया जाएगा और सूची को 20 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा।
प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष और पोस्ट बेसिक अंतिम वर्ष के नतीजों में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा रोहिणी चंदेल ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इसी तरह किरनजीत कौर ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया। नीतू चौहान ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। पोस्ट बेसिक अंतिम मे सिमरन ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। रोहिणी चंदेल ने 2800 में से 2305 अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान, किरणजीत कौर ने 2800 में से 2293 अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया और इसी कक्षा की नीतू चौहान ने 2800 में से 2285 अंक लेकर आठंवा स्थान हासिल किया। पोस्ट बेसिक मे सिमरन ने 1577 अंक लेकर 5 वां सथान हासिल किया। संस्थान के चेयरमैन डॉ अजीत पाल जैन निदेशका आशिमा जैन, संस्थान की प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष शर्मा और वाइस प्रिंसिपल एन चंद्रलेखा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनको और उनके अभिभावकों को बधाई दी। संस्थान के चेयरमैन डॉ अजीत पाल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की छात्राएं हर वर्ष पूरे प्रदेश में अव्वल रहती है। संस्थान का अपना अत्याधुनिक 100 बेड का अस्पताल है जहां पर बच्चों को ट्रेनिंग के साथ-साथ अच्छे बेहतरीन अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जाती है। पिछले 4 साल में संस्थान की करीब 50 छात्राएं देश के सबसे बड़े संस्थान एम्स में अपनी सेवाएं दे रही है जो बहुत ही गर्व की बात है। संस्थान की छात्राएं लगातार इसी तरह प्रदेश का अपने संस्थान का और अभिभावकों का नाम रोशन करते रहे ऐसी हम कामना करते हैं।
ग्राम पंचायत सरयांज के गांव पंबड़ कि लिए बाड़ीधार रूट पर वाया पंबड़ सरकारी बस चलाने के आदेश जारी किए गए। आदेश जारी होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बाड़ीधार रूट बस को पंबड़ गांव को भेज दी। जैसे ही बस पंबड़ गांव के समीप पहुंचने वाली थी तो चालाक बस को गांव पंबड़ से पहले ही मोड़कर ले गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों में संतराम भारद्वाज, विजय शर्मा, सवानु राम, कृष्ण चंद, अनंत राम, हरि राम भारद्वाज, हेतराम भारद्वाज, गीत चंदेल का कहना है कि बस लगने के मौके पर स्थानीय लोगों ने स्वागत कार्यक्रम भी रखा था। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी आदेशों को निरस्त करना चिंता का विषय है। लोगों ने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई की अचानक से क्षेत्रीय प्रबंधक बस को गांव पहुंचने से पहले ही रूकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बस को चलाने में अर्की के विधायक का भी डीओ नोट लगा था उसके बाद भी अधिकारियों ने बस को अपने गंतव्य तक नही पहुंचने दिया। उन्होंने कहा की अगर कोई दिक्कत थी तो बस को नहीं भेजना चाहिए था। ग्रामीणों ने कहा अगर यह बस सेवा बहाल नहीं होती है तो वे आंदोलन करने से भी पहरेज नही करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के जिला सोलन प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा सोलन में आयोजित उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान समारोह में गुरु गौरव सम्मान से नवाजा गया। प्रधानाचार्य डाइट एवं सामाजिक सहभागिता के समन्वयक डॉक्टर राम गोपाल शर्मा द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में यह पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक जिला सोलन डॉक्टर जगदीश नेगी द्वारा भूपेंद्र गुप्ता को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद एवं समस्त कार्यकारिणी एवं सेवड़ा चंडी के लोगों ने भूपेंद्र गुप्ता को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने पर लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयकर विभाग ने इसे लिंक करने के लिए 31 मार्च तक एक हजार की पेनल्टी के साथफरमान जारी किया है। मार्च 2022 से पहले इन्हें फ्री में ही लिंक करना था, लेकिन तब लोगों को जागरूक नहीं किया गया। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अब लोग अपना पैन आधार के साथ लिंक करने के लिए लोकमित्र केंद्रों में दौड़ तो रहे हैं, लेकिन वहां जाकर भी उन्हें परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है, क्योंकि इसे लिंक करने वाली साइट खुल ही नहीं रही है। यदि थोड़े समय के लिए खुल जाती है तो पहले एक हजार की पेनल्टी भरनी होती है। एक हजार कट जाता है, लेकिन उसके बाद साइट फिर गायब हो जाती है। कस्टमर का पैसा बैंक में जमा हो जाता है, लेकिन साइट न खुलने की वजह से उसका आधार पैन से लिंक नहीं हो पाता। इस प्रकार लोग लोकमित्र केंद्रों के कई कई चक्कर काट रहे हैं, उनका जो पैसा बैंक में जमा हो गया है, उसके लिए उन्हें बैंक में जाकर प्रार्थना पत्र देना पड़ता है कि उनका इतना पैसा विभाग की साइट पर जमा हो चुका है, उसे वापस किया जाए और भी विभिन्न प्रकार की परेशानियां झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार या विभाग को पहले लोगों को जागरूक करना चाहिए या ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए था।
साई इंटरनेशनल स्कूल में आज नवरात्रि का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दुर्गा मां की आरती से शुरू किया गया। बच्चों के द्वारा माता की स्तुति, डांडिया नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बच्चों द्वारा स्क्रेप फाइल पर नवरात्रि संबंधी रचनात्मक कलाकृतियां बनवाई गईं। प्राइमरी विंग के बच्चे अलग-अलग वेशभूषाओं में तैयार होकर आए और माता की पूजा-अर्चना की। स्कूल प्रबंधक रमिंदर बावा ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में अब हर दिन कोरोना के केस बढ़ने से लोग बेहद परेशान हो चुके है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में इस साल के सबसे ज्यादा 140 नए मरीज सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 574 के पास पहुंच गया है। कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भीड़ वाली जगह पर लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। विभाग ने ICMR की गाइडलाइन को जारी करते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बिना मास्क के कोई भी अस्पताल में एंटर न हो और अपने हाथों को लगातार सेनटाइज़ करते रहें।
पट्टाबरावरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में आयोजित की जा रही 8 दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण कथा के 5वें दिन कथावाचक प्रशिद्ध आचार्य हितेंद्र शर्मा ने कथा के अनेकों प्रषंग सुनाए। पांचवें दिन की कथा में कथा वाचक ने श्री कृष्ण जन्म का सुंदर वृतांत सुनाया, जिसे सुनकर श्रोता भाव-भिभोर हो गए। श्री कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी का दृश्य भी कथा के दौरान दर्शाया गया। इसके अलावा कथा के अन्य प्रषंग भी कथावाचक ने अपनी मधुर वाणी से सुनाए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम कौशल ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कथा के उपरांत सभी को कमेटी की ओर से भंडारा वितरण किया जा रहा है। इस आठ दिवसीय कथा को 31 मार्च को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा व क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखराम, भूपेंद्र, गोपाल दास, जगदीश, रामचंद, सोहन लाल, राकेश, योगराज, मदन लाल व अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार पुलिस ने गरौण घाटी के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र के चलते नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा सुबाथू की तरफ से आ रही गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी तो उसी समय सुबाथू की तरफ से आ रही गाड़ी HP 67A 0846 में डैशबोर्ड के अदंर एक पारदर्शी पोलेथिन की पन्नी में फॉयल पेपर के अंदर 4 ग्राम चिट्टा पाया गया। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों अनीश मोहम्मद हाटकोट व करुण सिंह जसवाल गांव सायरी ने पूछने में बताया कि वे इसका इस्तेमाल खुद करते हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने की है।
यूरो किड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) ने आज फील्ड ट्रिप का आयोजन किया। नवरात्रों के चलते स्कूल के सभी बच्चों को अध्यापिकाओं सहित शूलिनी माता के मंदिर का भ्रमण करवाया गया। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया व शूलिनि माता के दर्शन किए। सभी शिक्षिकाओं ने माता की भेंट गाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रांगण में बच्चों ने नवरात्र के उत्सव का आनंद उठाया, वहीं पुजारी से मां की कथाओं को सुना। अंत में सभी बच्चों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल व स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
राजकीय उच्च पाठशाला खरड़ हट्टी में छात्राओं के लिए वो दिन योजना के अंतर्गत एक शिविर का किया गया आयोजन। शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इसमें विभाग की ओर से वृत्त पर्यवेक्षिका सुनीता शर्मा ने छठी कक्षा से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में आज भी हमारे समाज में खुलकर चर्चा नहीं की जाती है। इस दौरान किशोरियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एनीमिया से बचाव की भी उन्होंने जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता, मनोज शर्मा, सीताराम शर्मा, हेमंत कुमार, विकास कुमार, सतपाल, रंजना व विद्यालय स्टाफ सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय अंबोटा (परवाणू) में आज प्री प्राईमरी के बच्चों के लिए बनाए गए स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर परवाणू नगर के सेक्टर चार से संबंध रखने वाली समाजसेविका कांता कपूर ने में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्री प्राईमरी के लिए तैयार किए गए इस कमरे की दहलीज पर नारियल फोड़़कर इसका शुभारंभ किया। विद्यालय की तरफ से केंद्रीय मुख्य अध्यापक नील कमल ने कार्यक्रम संपन्न करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए निंरतर सहयोग करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गय। कार्यक्रम में हंसराज ठाकुर, हरविंदर ठाकुर, राकेश शर्मा, सोहन राजपूत, अश्विनी शर्मा, शिव दयाल, रितु शर्मा, हिमानी राजपूत, राकेश ठाकुर, पुनिश शर्मा, रानी देवी एवं अन्य लोगों ने भाग लिय। विद्यालय के मुख्य अध्यापक ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का इस विद्यालय में दाखिला करवाएं।
हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बसी पर्यटन नगरी कसौली के साथ लगते गड़खल कस्बे में भारी जाम की समस्या के बारे में आए दिन बात चलती रहती है। यहां जाम लगने का मुख्य कारण गड़खल चौक है। यह चौक 5 रास्तों को जोड़ने वाला चौक है। यहां तंग रोड होने के कारण गाड़ियां फंस जाती हैं, जिस कारण जाम लग जाता है। गड़खल को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का प्लान भी बनाया गया है, जिसका कार्य कुछ समय में शुरू होना है। गड़खल चौकी के पुलिस कर्मचारी भी जाम को खुलवाने में पूरी ताकत लगा देते हैं, जिसके चलते जाम को खोल भी दिया जाता है। वहीँ, साथ लगते रमाडा होटल के मुख्य गेट के पास रोड तंग होने के कारण वाहनों को जगह न मिलने के कारण भी जाम की समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही कसौली में पर्यटको की भी भारी आवाजाही है, जिस कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है।
पट्टाबरावरी के प्राचीन दुर्गामाता मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। नवरात्रों के उपलक्ष्य में करवाई जा रही इस 8 दिवसीय कथा को कथावाचक आचार्य हितेंद्र शर्मा शास्त्री अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को सुना रहे हैं। तीसरे दिन कथा वाचक ने लोगों को बताया कि भगवान इस धरती पर अलग-अलग रूपों में अवतार लेते हैं। कभी राम तो कभी श्याम बनकर अनेक लीलाएं करते हैं। इस धरती पर भगवान के तीन धाम हैं और भगवान इन तीनों धामों में आते हैं। प्रलय भी हो जाए तो भी ये धाम हमेशा बने रहते हैं। पहला धाम मथुरा धाम है, जहां भगवान ने जन्म लिया। दूसरा धाम वृंदावन है, जहां भगवान ने अपनी जवानी बिताई व अनेकों लीलाएं कीं। तीसरा धाम द्वारिका धाम है, जहां भगवान ने अपना वैवाहिक जीवन व बुढापा बिताया। भगवान जब भी आते हैं, इन्हीं धामों में लीलाएं करते हैं। तीसरे दिन कथा सुनने वालों में मंदिर कमेटी अध्यक्ष राम कौशल, भूपेंद्र, सुखराम, जगदीश, राम चंद, सोहन लाल, हंसराज, मदन लाल, राकेश, योगराज, गोपाल दास आदि शामिल रहे।
कुनिहार के साथ लगती जाडली पंचायत के गांव रायपुर बोकरा का बाबूराम पुत्र सीताराम 13 साल की उम्र में घर छोड़कर चला गया था, जो 40 साल बाद परिजनों को वृंदावन में मिला है। उसे देखकर परिजन बहुत खुश हुए। बाबूराम के जीजा राम चंद पाल ने बताया कि बाबूराम जब आठवीं कक्षा में कोटी स्कूल में पढ़ता था तो स्कूल में बच्चों के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। घर में मार पड़ने के डर के कारण बाबूराम घर ही नहीं गया। उस समय उसकी आयु 13 वर्ष थी। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कुछ सालों बाद परिजनों ने उसके मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी। वहीँ, कुछ समय पहले क्षेत्र से वृंदावन यात्रा पर गए लोगों ने उसे वृंदावन में देखा और उससे बात करनी चाही, पर वह बात नहीं कर रहा था। जब उन्होंने उसे बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो गई है तो वह रोने लगा। इस पर उन्हें यकीन हो गया कि यह बाबूराम ही है। जब इन लोगो ने वापस आकर उसके परिवार वालों को यह बात बताई तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। पता लगते ही बाबूराम के भाई अमर सिंह, मुंशीराम व बहन ललिता पाल वृंदावन के लिए निकल पड़े और वहां अपने 40 साल पहले बिछुड़े भाई से मिलकर बहुत खुश हुए। बाबूराम वृंदावन में सन्यासी का जीवन व्यतीत कर रहा है। उसने बताया कि वह वहां बहुत आनन्द में है और घर आने का उसका कोई विचार नही है।
शूलिनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल shamti के छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। स्कूल ने नुक्कड़ नाटक, बेस्ट ऑफ़ वेस्ट और ओपन माइक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीँ, स्कूल भाषण प्रितियोगिता में प्रथम रनरउप रहा है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल के शिक्षक, बच्चे और उनके अभिभावक काफी खुश हैं।
आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश (आईयूएचपी) ने आज अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाया। समारोह अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा, बद्दी में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग (एचपी-पीईआरसी) के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि रहे। प्रो. टी तिरुपति राव, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति और मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, मिजोरम के कुलाधिपति प्रो. वाईआर हरगोपाल रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के दौरान, वर्ष 2021-22 में आईसीएफएआई से स्नातक करने वाले 201 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वर्ष 2016-2022 से स्नातक करने वाले टॉपरों को रजत और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिन कार्यक्रमों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, आईसीएफएआई सोसाइटी, एक गैर-लाभकारी शैक्षिक सोसायटी है और स्वर्गीय एनजे यशस्वी द्वारा स्थापित की गई थी। प्रो. केशव शर्मा ने मीडिया को बताया कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश वर्तमान में 34 पाठ्यक्रमों की पेशकश कर रहा है। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एम के सोनी ने दीक्षांत समारोह के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल 26 मार्च को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. शांडिल 26 मार्च को प्रातः 11.30 बजे डाॅ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के सभागार में राज्य स्तरीय इंटर-डाईट खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
पाइनग्रोव स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह पहुंचे। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के ब्रास बैंड के वाद्य यंत्रों बी फ़्लैट, टेनोर, ट्रोम्बों, बी फ्लैट कोर्नेट और बी फ़्लैट इयुफोनेट की मधुर धुनों से किया गया। इसके पश्चात साँस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देवदार सदन के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई । इस दौरान मंच का संचालन अनुराधा और रणवीर मालिक द्वारा किया गया। इसके पश्चात देवदार सदन के विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय संगीत की धुन, तबला वादक के ताल-लय और हारमोनियम की आवाज ने हाल में बैठे हुए श्रोतागण और अध्यापक व अध्यापिकाओं का मन मोह लिया। इस शानदार प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका “किस्सा ढोंगी बाबा का” प्रस्तुत की गई। लघु नाटिका के पश्चात विद्यार्थियों ने पश्चिमी संगीत की प्रस्तुति से धमाल मचाया और उपस्थित सभी लोग थिरकने को मजबूर हुए। एक के बाद एक नन्हें कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में हॉल में बैठे सभी श्रोतागण और अध्यापक वर्ग को गाने पर मजबूर कर दिया। पश्चिमी संगीत के बाद विद्यालय की बालिकाओं द्वारा ‘ब्रज की होली’ नृत्य-गान व डांस से सब का मन मोह लिया। अंत में देवदार सदन के अनुराधा और रणवीर मालिक ने सभी का तह दिल से धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि के रूप में पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधक समीक्षा सिंह, पाइनग्रोव स्कूल के हैड टीचर पंकज शर्मा और गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बच्चों की हौसला अफजाई की।
कार्यकारी अधिकारी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई हाउस की बैठक कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित करनी पड़ी। इस बैठक में परवाणू के विकास कार्यो से संबंधित एजेंडे पर चर्चा होनी थी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा व उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा ही उपस्थित रहे, जबकि शेष निर्वाचित 7 पार्षद बैठक से नदारद रहे। गौरतलब है की गत 12 जनवरी को नगर परिषद परवाणू के पार्षद ठाकुर दास शर्मा, लखविंदर सिंह, किरण चौहान, चंद्रावती देवी, रणजीत ठाकुर व मोनिशा शर्मा ने नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा व सोनिया शर्मा की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर डीसी सोलन को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। उधर, इस बारे परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग का कहना है कि नाराज चल रहे पार्षदों से दो बार बैठक की गई है। उनसे शहर के विकास के लिए साथ आने का आग्रह किया गया है और मनमुटाव खत्म करने की बात की है। वहीँ, अविश्वास प्रस्ताव को लीड कर रहे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा का कहना है कि विकास कार्य में हर पार्षद सहयोग कर रहा है। पिछले दिनों असंतुष्ट चल रहे पार्षदों ने ही नप कार्यालय जाकर टेंडर ओपन किए थे, ताकि शहर में विकास कार्य शुरू हो सकें। परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर रहते हुए उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में 25 मार्च को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग संजय अवस्थी होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां के पश्चात मुख्यातिथि द्वारा वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सब तहसील दाड़लाघाट के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम में अपने बच्चों की हौसला अफजाई करें।
अर्की उपमंडल के दूरदराज के क्षेत्र सेवड़ा चंडी पंचायत के गांव रुडाल और पजीणा में पहली बार गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामवासियों ने खुशी जताई। ब्लाक कांग्रेस अर्की के सोशल मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों उपमंडलाधिकारी अर्की व अर्की क्षेत्र के विधायक एवं सीपीएस संजय अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामवासियों की इस समस्या व मांग को प्रशासन के समक्ष रखा था। ग्रामवासियों की इस मांग को प्रशासन व गैस प्रभारी दाडलाघाट द्वारा स्वीकृति दी गई और गैस सिलेंडर की सुविधा रुडाल व पजीणा गांव के लोगों को गांव में गाडी़ द्वारा उपलब्ध करवा दी गई। ग्रामवासीयों ने प्रसन्न होकर गैस सिलेंडर गाडी़ चालक,परिचालक व सहकर्मियों का स्वागत किया। अब गांव रूडाल, सेवड़ा, पजीणा, देवरनाल और कौड़, कुफर- मरंयागा के ग्रामीणों को घर द्वार पर गैस सिलेंडर लेने में आसानी होगी। इससे पूर्व इन गांवों के लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए पैदल चलकर अथवा किराये पर गाड़ी करके पांच किलोमीटर दूर चंडी सिलेंडर के लिए आना पड़ता था। रोशन ठाकुर ने जनता की इस मांग को पूरा करने के सीपीएस संजय अवस्थी,एसडीएम अर्की व गैस प्रभारी दाडलाघाट का धन्यवाद किया।
कृषि विभाग कुनिहार के सौजन्य से क्षेत्र के 30 किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण बारे विस्तृत व प्रैक्टिकली जानकारी देने के उद्देश्य से विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत मान के गांव ज्यालँग में कई सालों से प्राकृतिक खेती कर रहे हरीश कुमार के खेतों का भ्रमण करवाया गया। कृषि विभाग में कार्यरत भावना ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है गांव ज्यालँग के किसान हरीश प्राकृतिक खेती कर सालाना लाखों रुपये कमा रहे है। भावना ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि सभी को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य सही रहेगा। कीटनाशक दवाइयों का गलत असर हमारे खेतों पर ही नही बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। भावना ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान कृषि विभाग से सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए विभाग की और से बहुत सी योजनाएं दी जा रही है किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 28 से 30 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने दी। उन्होंने कहा कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। कलाकार 25 मार्च को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में आकर ऑडिशन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन इच्छुक कलाकारों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए आवेदन किया है, वे उपरोक्त स्थान व समय पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।
प्रदेश पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग इस माह की 27 तारीख को ऊना में होगी। पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिणी रेंज मुख्यालय कुनिहार के प्रधान धनिराम तंवर ने प्रेस नोट के माध्यम से प्रदेश के सभी पुलिस पेंशनर से आग्रह किया है है कि वे 27 मार्च को सुबह 11 बजे ऊना जिले की आईआरबी बटालियन मुख्यालय बनगढ़ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हों। इस बैठक में एसोसिएशन की मांगों पर विचार-विमर्श कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है, उस पर भी चर्चा कर सबकी सहमति से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व वन विभाग के सौजन्य से लघु नाटिका के माध्यम से वनों के संरक्षण का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में वनों के संरक्षण हेतु व लेंटाना घास को समाप्त करने के लिए किस प्रकार से हम कदम उठा सकते हैं और किस प्रकार से वनों को आग से बचा सकते हैं, इस बारे में विस्तृत जानकारी गीत संगीत के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि वे आगामी गर्मी के दिनों में वनों की आग से रक्षा करेंगे तथा लेंटाना घास को हटाने के लिए जो भी उपयोग कदम में होंगे उन्हें उठाएंगे। कार्यक्रम में वन विभाग दाड़लाघाट क़े वन परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल, वन खंड अधिकारी किशोरी लाल, विद्यालय के मुख्याध्यापक हरीश गुप्ता, वन विभाग के अधिकारी, समस्त अध्यापक, बच्चे व समस्त गांववासियों ने भाग लिया।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा दसेरन में जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंचायत प्रधान मीना देवी व उपप्रधान पृथ्वी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंचायत दसेरन व धुन्दन के विभिन्न गांव से स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा जल संकल्प माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगो को जल महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों द्वारा प्राकृतिक स्त्रोतों की साफ सफाई,गंदे पानी से होने वाले रोगों,जल संरक्षण एवं भूमिगत जलस्तर को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया। भूपेंद्र गांधी ने बताया की पानी के प्राकृतिक स्त्रोत हमारी धरोहर है जिसको की हमें संजो कर रखना है साथ ही यह लोगो की जिम्मेवारी है कि इन स्त्रोतो की साफ सफाई व रखरखाव स्वयं करें। मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का जल संरक्षण प्रति यह एक सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा की फाउंडेशन द्वारा बनाए गए स्वंय सहायता समूहो के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश घर घर तक पहुंच रहा हैं जो की बहुत ही अच्छा कार्य है। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि,ग्राम जलागम समिति के सदस्य एवं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 64 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में लंबे समय के बाद सभी जिले इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लाहौल स्पीति जिला, जो काफी समय से कोरोना मुक्त चल रहा था, बीते कल यहां भी कोरोना के 2 नए मामले पॉजिटिव मिले। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 232 हो गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते कल सोलन जिला में सबसे ज्यादा 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसके बाद सोलन जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 57 पहुंच गया है। वहीं लोग राहत की सांस लेने लगे थे लेकिन रोजाना बढ़ते मामले लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।कल सोलन जिला में सबसे ज्यादा 21 नए मरीज पॉजिटिव मिले।वहीं मंडी में 11,कांगड़ा में 10, शिमला में 8, किन्नौर और सिरमौर में 3-3, हमीरपुर और चंबा में 2-2, बिलासपुर, चंबा, कुुल्लू और उना में कोरोना संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में गारबोलॉजी जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जागरूकता सप्ताह के अतिरिक्त भी विद्यार्थियों को इको क्लब की ओर से समय-समय पर जागरूक किया जाता है। सभी प्रकार के कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने के विषय में विद्यालय में रह रहे शिक्षक परिवारों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं अन्य को जागरूक किया गया है। सभी आवासों को तीन अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान उपलब्ध किए गए हैं। सभी को तीन अलग-अलग रंगों के लिफ़ाफ़े मासिक रूप से आवंटित किए जाते हैं, जिनमें वे कूड़े को संबंधित रंगीन लिफाफे में भरकर कूड़ेदान में ही डालते हैं। गारबोलॉजी जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण के रखरखाव के प्रति संवेदनशील बनाया गया। यह 'ज़ीरो वेस्ट'की दिशा में एक और प्रशंसनीय कदम है। पाइनग्रोव स्कूल पर्यावरण के अनुकूल क्रियाकलापों को बढ़ावा देने और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में दृढ़ता से विश्वास करता है। प्रातः कालीन सभा में सभी नेंपर्यावरण रख-रखाव की शपथ ली। इसके पश्चात सप्ताह भर के लिए जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला तैयार की गई, जिसकी एक कड़ी में इको क्लब के बच्चों द्वारा संतरे के छिलकों का उपयोग करके जैव एंजाइम निर्माण गतिविधि, स्वच्छता अभियान और जल सदुपयोग सिखाने हेतु जल स्रोतों के पास उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रदर्शन के साथ समुचित तरीके से हाथ धोने को बढ़ावा देना शामिल था। बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर और अर्थपूर्ण ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए। पूरे सप्ताह के दौरान, बच्चों को पाइनग्रोव स्कूल में अपशिष्ट निपटान, उपयुक्त अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व जल दिवस के मौके पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण और उसकी महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षक नंदलाल वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के बारे में बताया तथा इस मुहिम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जल संरक्षण के लिए आवश्यक उपायों के बारे में बताया जो कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें अपनाने चाहिए। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, गीत और नाटक इत्यादि का आयोजन किया गया। इनके द्वारा जल संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और मनोरंजक बनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए इनाम भी वितरित किए। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने छात्रों को व्यावहारिक रूप से जल संरक्षण के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि किस प्रकार हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर बड़ी मात्रा में जल का संरक्षण कर सकते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचा कर रख सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
साईं इंटरनेशनल स्कूल में आज विश्व जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस 22 मार्च को आयोजित एक वार्षिक संयुक्त राष्ट्र दिवस है, जो पानी के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर साईं इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों के लिए क्राउन मेंकिग, रिस्ट बैंड, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जूनियर कक्षाओं के बच्चे नीले रंग के परिधानों में आए। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा ने छात्रों को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल का सही उपयोग करने व दुरुपयोग न करने का संदेश दिया। विश्व जल दिवस 2023 की थीम को परिवर्तन से जोड़ा गया है। इस साल ‘परिवर्तन में तेजी’ को थीम बनाया गया है।
चैत्र नवरात्रों के साथ आज हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ हुआ। कुनिहार नगर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ हिंदू नव वर्ष मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने पूरे कुनिहार क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजा रखा है। हर जगह बैनर व भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने सुबह 5 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से भजन-कीर्तन करते हुए पूरे कुनिहार बाजार से होते हुए तालाब मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली। सभी ने एक-दूसरे को नवरात्रों व नव वर्ष की बधाई दी। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 58 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। हालाँकि 37 मरीज ठीक भी हुई हैं, लेकिन इससे प्रदेश में एक्टिव कोरोना के मामलों का आंकड़ा 193 के पास पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 हफ्ते के भीतर ही प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बीते 14 मार्च को प्रदेश में कोरोना के 100 सक्रिय मरीज थे। 21 मार्च तक 193 मामले हो गए, लेकिन इस संक्रमण से 24 घंटे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है। लोग भी राहत की साँस लेने लगे थे जब 31 जनवरी को हिमाचल पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका था। करीब 2 महीने के भीतर हिमाचल में कोरोना संक्रमण ने एकदम से रफ्तार पकड़ी है।
बुधवार से चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष भी आरंभ होगा। कुनिहार नगर में नववर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तैयारी जोरों पर है। स्वयंसेवकों द्वारा पूरे नगर को बैनरों व भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है। एक स्वयंसेवक ने बताया कि यह नववर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बताया कि 22 मार्च को नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर हाटकोट में किया जा रहा है। इसमें प्रातः 4 बजकर 50 मिनट पर मंदिर से पूरे नगर कुनिहार में भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके उपरांत ठाकुरद्वारा मंदिर के हॉल में अन्य कार्यक्रम होंगे। रात को सभी अपने-अपने घरों में दीये जलाकर नववर्ष मनाएंगे।
दावटी पंचायत में पंचायत स्तर के कांग्रेस मंडल का गठन मंडल अध्यक्ष अर्की कांग्रेस सतीश कश्यप की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में कई सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए लछि राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल कोषाध्यक्ष, हीरा लाल, उपाध्यक्ष दीप राम, राजेंद्र शर्मा को महासचिव, मुकेश शर्मा को सचिव, संतलाल व दिनेश कौंडल को सरंक्षक, सुरेश मुख्य संरक्षक, बाबू लाल, मस्तराम सलाहकार, कृष्णचंद, परमानंद प्रेस सचिव, मनोहर उपाध्यक्ष, उषा देवी, प्रेम लता मुख्य सलाहकार, इंदिरा शर्मा सचिव, नवीन एवं हीरा सिंह कौंडल मुख्य सलाहकार एवं को नियुक्त किया गया।
The Department of Biotechnology and Bioinformatics, Jaypee University of Information Technology, Waknaghat, Solan (H.P.) inaugurated a five Day Hands-on Workshop “Next generation sequencing data analysis" on March 20, 2023. This five-day workshop attracted participants from more than five states to JUIT. A total of 26 students participated from various prestigious institutes such as AIIMS-New Delhi, IITDhaward, HFRI-Shimla, Graphic Era University, Singhania University, DAV CollegeChandigarh, JIIT-Noida, Sharda University-NOIDA, Chandigarh University, SHUATSPrayagraj. The inaugural session of this workshop was embraced by our chief guest, Dr. Amit Kumar Singh, Senior Scientist, ICAR-National Bureau of Plant Genetic Resources, New Delhi, Dean of Academics, JUIT, Prof. Ashok Kumar Gupta, Head of Department of Biotechnology & Bioinformatics, JUIT, Prof. Sudhir Kumar, other department HODs, all faculty members of JUIT. Honorable Vice Chancellor of JUIT, Prof. Rajendra Kumar Sharma, and Registrar, JUIT, Maj. Gen. Rakesh Bassi also extended their best wishes to the participants and the coordinators of this workshop. The workshop was coordinated by Dr. Jata Shankar & Dr. Shikha Mittal from the Department of Biotechnology and Bioinformatics, JUIT, Waknaghat, Solan.
शूलिनी यूनिवर्सिटी ने 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' का आयोजन किया। फेस्टिवल में पेंटिंग प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न शीर्षकों पर आधारित प्रतिस्पर्धा में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर, कक्षा 10-अ की वृंदा अरोड़ा, कक्षा 8-स की वाणी सिंगला एवं 7-ब की दीपांगना वर्मा ने भी प्रतिस्पर्धा में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एक-दूसरे को पछाड़ने एवं प्रतियोगिता को जीतने में सभी जूझ रहे थे। सभी प्रतिभागी विषयों को अत्यंत प्रभावी ढंग से चित्रित करने में मशगूल थे। प्रतियोगिता में अपने हुनर को सर्वोपरी साबित करके पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर ने प्रथम स्थान अर्जित किया। मेज़बान शूलिनी यूनिवर्सिटी की 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' समिति द्वारा प्रांजल चाहर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी, हेड टीचर मिस्टर संजय चौहान, हेड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हेड ऑफ़ पेस्टोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा एवं विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टेन एजे सिंह ने भी विजेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में 7वें पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश्वर सिंह चंदेल ने किया। रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी के सदस्य और एक प्रसिद्ध कृषक डीएस पुरी भी उत्सव में उपस्थित थे और उन्होंने आगंतुकों और खरीदारों को पौधों को संभालने और देखभाल करने के तरीके पर निर्देशित किया। वेस्ट मटेरियल से बने इको-फ्रेंडली इन-हाउस क्रिएटेड पॉट्स की लॉन्चिंग काफी हिट रही। आगंतुकों ने यह भी सीखा कि वे हर दिन मिलने वाली बेकार सामग्री से बर्तन कैसे बनाते हैं। आगंतुकों को के लिए एक हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई थी कि वे अपने घरों में पौधों को कैसे उगा सकते हैं और उनका प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। सभी उम्र के आगंतुकों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल, मजेदार खेल, ध्यान और योग सत्र और अन्य गतिविधियों की भी योजना बनाई गई थी। पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर ने जीती पेंटिंग प्रतियोगिता फ्लावर फेस्टिवल में पेंटिंग और फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर रहीं। वंही, सेंट ल्यूक स्कूल सोलन की सान्वी शर्मा और यशिता परमार ने पुष्प व्यवस्था जीती। शूलिनी विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक लैंडस्केप और मुख्य रचनात्मकता अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के गमलों में विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि फूलों के उत्सव में 1,000 से अधिक आगंतुक शामिल हुए।
पावर हाउस जिम दाड़लाघाट के पाॅवरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने शिमला के कालीबाड़ी हाॅल में आयोजित पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 75-85 किलोग्राम वेट कैटगरी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अजय ठाकुर ने मिस्टर हिमाचल का स्वर्ण पदक जीता व 66-74 किलोग्राम वेट कैटगरी वर्ग में जोगिंद्र ठाकुर (चिंटू) ने रजत पदक हासिल किया। वहीँ, हरलीन सोनी ने महिला वर्ग पावरलिफ्टिंग में ओवरआल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिम के कोच अजय ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में गुफा विकास समिति द्वारा क्षेत्र वासियो के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ो लोगो ने खीर, मालपुआ व अन्य लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया। समिति अध्यक्ष राम रत्न तनवर ने बताया कि आज गुफा में रविवार से चल रहे दो दिवसीय रामचरितमानस कथा पाठ को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। सैंकड़ो शिव भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, सचिव जोगिंदर कंवर, आचार्य हेमंत शर्मा, गुमान कंवर, मनु भारद्वाज, जयपाल, कार्तिक, देव, सोनू, दलीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में 27 को प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नान मेडिकल तथा मेडिकल के पदों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्र्तीण अभ्यार्थियों में से बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के कुल 7, नॉन मेडिकल वर्ग के कुल 39 तथा मेडिकल वर्ग के कुल 6 पद अनुबंध आधार पर पात्रता के अनुसार भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीजीटी अध्यापक कला के अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा श्रेणी वर्ग के 2 पद तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 1 पद के लिए, टी.जी.टी अध्यापक नान मेडिकल के अनारक्षित श्रेणी में 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 4 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 06 पद, अनुसूचित जाति बी.पी.एल श्रेणी का 1, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल श्रेणी का 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के 2 पद, अनुसूचित जनजाति के 2 पद तथा अनुसूचित जनजाति बी.पी.एल श्रेणी का 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि टी.जी.टी मेडिकल के लिए अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 3 पद, अनुसूचित जनजाति के 2 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 1 पद भरा जाएगा। इन सभी पदों के लिए काउंसलिंग 27 मार्च को उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन के कार्यालय में होगी। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने कहा कि इन सभी पदों की काउंसलिंग के लिए रोज़गार कार्यालय द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के आधार पर कांउसलिंग पात्र उम्मीदवारों को प्रेषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के सोलन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पट्टाबरावरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में नवरात्रों के पर्व पर 24 मार्च से 31मार्च 2023 तक आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दुर्गा माता मंदिर कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। कमेटी अध्यक्ष राम कौशल ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया की कथावाचक प्रसिद्ध आचार्य हितेंद्र शर्मा शास्त्री पठिया श्रीमद् भागवत कथा की दिव्य गाथाओं का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कलश यात्रा के साथ पुराण व आचार्य का स्वागत किया जाएगा। कलश स्थापना के बाद सांय 4 बजे से 6 बजे तक कथा प्रवचन होगा। 25 मार्च शनिवार से 30 मार्च तक कथा प्रवचन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। कथा के पश्चात प्रतिदिन प्रसाद व भंडारे का समय सांय 4 से 6 बजे तक रहेगा। इसी तरह 31मार्च को सुबह 10:30 बजे हवन व पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा तथा 11 से 1 बजे तक कथा प्रवचन होगा व कथा विराम के बाद क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी में लगभग 60 सदस्य है जो कार्यक्रम को सफल बनाने में लग गए हैं। बैठक में कमेटी के उपाध्यक्ष सुखराम, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप , महासचिव मदन शर्मा ,हंसराज शर्मा कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जगदीश शर्मा, अमरचंद कौंडल ,नरेश ठाकुर, जगदीश, सोहनलाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा ,ओम प्रकाश, किशन दास शर्मा, गोपाल दास शर्मा ,मोहित शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में 14 करोड़ रुपये की लागत से पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी गत सांय मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत कयारड़ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। इससे पूर्व, उन्होंने ग्राम पंचायत कयारड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 205 पर 2.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलाग से गांव गानणा तक निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या समाप्त करने के लिए शीघ्र ही ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में योजना का संवर्द्धन किया जाएगा। इस संवर्द्धन कार्य पर 4.50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। ग्राम पंचायत कयारड़ व दसेरन को इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित करने पर 20 करोड़ व्यय किए जाएंगे। यहां बच्चों को उनके घर के समीप बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय अर्की में इस शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी तथा इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ करने का निर्णय लिया है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि दाड़लाघाट में स्थापित किए जाने वाले पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 4.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह हिमाचल का प्रथम संस्थान होगा। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए व्यवस्था परिवर्तन का आश्य जन-जन के सुख एवं प्रदेश के संपूर्ण विकास से है। मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही बजट में न केवल समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है अपितु चुनाव पूर्व लोगों से किए गए वायदे के अनुरूप 10 गारंटीयों को पूरा करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए है। कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी के अनुरूप बजट में प्रावधान किया गया है कि 18 वर्ष से 59 वर्ष आयुवर्ग की 02 लाख 31 हजार महिलाओं को प्रथम चरण में 1500 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के वासियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री ने न केवल अंबुजा सिमेंट कम्पनी विवाद को सुलझाया अपितु पहली बार कम्पनी प्रबंधन के साथ ट्रकों के माल-भाड़े के किराए को लेकर समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इससे ट्रक ऑपरेटरों के साथ-साथ स्थानीय जनता के हित भी सुरक्षित रहेंगे। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए 08 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर नलाग से रत्न लाल के घर तक संपर्क मार्ग के शेष कार्य, सम्पर्क मार्ग गानणा पर पार्किंग स्थल, गानणा गांव में वर्षा शालिका एवं पार्किंग स्थल, गांव थाच में मोक्ष धाम व गानणा में वर्षा शालिका तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से थाच गांव तक सम्पर्क मार्ग की सोलिंग व मार्ग को पक्का करने के लिए धनराशि स्वीकृत की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप निर्माणाधीन मल्टी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पर्यटकों, सोलन के साथ लगते अन्य जिलों के लिए जीवन प्रदाता बनेगा। डॉ. शांडिल ने यह बात गत सायं सोलन के कथेेड़ में निर्माणाधीन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्य का निरीक्षण कि दौरान कही। उन्होंने निर्माण कार्य को 2 वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में रोगियों को बेहतर एवं त्वरित उपचार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस अस्पताल में तृतीय स्तर के ट्रामा सेंटर का निर्माण भी किया जाना है। यहीं हेलीपैड भी निर्मित किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में रोगियों को एयर एंबुलेंस से शीघ्र यहां पंहुचाकर उपचार प्रदान किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए और ट्रामा सेंटर की छत पर हेलीपैड निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि 90.33 करोड रुपए की लागत से 39 बीघा भूमि पर निर्मित होने वाले इस 8 मंजिला अस्पताल में 200 बिस्तर युक्त मल्टी स्पेशिएलिटी सुविधा तथा 50 बेड का मातृ शिशु अस्पताल बनाया जा रहा है। अस्पताल निर्माण के लिए प्रथम चरण में 29 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। डॉ. शांडिल ने इसके उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथेेड़ में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण भी किया तथा इसे 2 माह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिणी रेंज मुख्यालय कुनिहार के प्रधान धनीराम तंनवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों दिप राम ठाकुर, ओम प्रकाश कंवर, शमशेर सिंह, जगदीश गर्ग, ओम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, लेख राम काईथ, श्याम लाल ठाकुर, सतपाल शर्मा, अजमेर सिंह, श्यामलाल भाटिया, संतराम चंदेल, जगदीश चौहान, आशा राणा, बीना देवी, पुष्पा सुद इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में सरकार से मांग की है कि पिछली सरकार ने एक क़िस्त नए वेतनमान की अदा की थी। उसके बाद नई सरकार आने पर न डीए दिया जा रहा है, न ही बाकी बची हुई किस्तें दी जा रही हैं। एसोसिएशन सरकार से मांग करती है कि पुलिस पेंशनर को जल्दी से एकमुश्त एरियर की किस्त व डीए की अदायगी की जाए। कहा कि बार-बार एसोसिएशन की मांग करने पर भी सरकार व पुलिस विभाग फौजी कैंटीन की तर्ज पर अपने विभाग की मोबाइल कैंटीन के बारे कोई विचार नहीं कर रहा है। पुलिस लाइन सोलन कई गांव से 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, जहां पर इतना खर्च करके पेंशनर समान लेने नहीं आ सकते।
जिला नंबरदार यूनियन सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सीपीएस संजय अवस्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएस संजय अवस्थी, सीपीएस राम कुमार चौधरी और राजस्व मंत्री का नंबरदारों का मानदेय बढ़ाने पर धन्यवाद किया। यूनियन सदस्यों ने संजय अवस्थी को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने बताया कि संजय अवस्थी ने नंबरदारों की बात को ध्यानपूर्वक सुना व भरोसा दिलाया कि नंबरदारों की जो भी समस्या होगी, उसे जल्द हल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर, अर्की यूनियन के प्रधान चमन सिंह, प्रदीप ठाकुर, मदन सिह, देवेंद्र तंवर, श्याम लाल, नीम चंद, पदमसिह, प्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में एनजीओ फेडरेशन के गठन बारे जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने कहा कि पूर्व मान्यता प्राप्त एनजीओ फेडरेशन का कार्यकाल समाप्त हो जाने के उपरांत संवैधानिक तरीके से उसके प्रदेशाध्यक्ष को पत्र दिया गया था। उनसे 15 दिन के भीतर चुनाव की घोषणा करने की अपील की गई थी, जिसमें विफल हो जाने पर स्वतंत्र तौर पर अपने स्तर पर चुनाव करवाने की भी बात कही गई। प्रदेशाध्यक्ष इस प्रक्रिया पर कोई भी कार्रवाई करने में विफल रहे, जिस पर पुनः उनको पत्र दिया तथा अपने स्तर पर स्वतंत्र तौर पर चुनाव करवाने की घोषणा की गई। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक को भी प्रेक्षित की गई, जो कि महासंघ के गठन की संवैधानिक प्रक्रिया है और महासंघ के अस्तित्व को कायम रखने के लिए आवश्यक थी। चौहान ने कहा कि इस मर्तबा एक ऐसे महासंघ का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल की सरकार में कर्मचारियों के मुद्दों को उठाने वाले कर्मचारी नेताओं के हाथों में कमान सौंपी जाएगी। सिर्फ चंद समय के लिए कुर्सी की अभिलाषा के चक्कर में कर्मचारियों के हितैषी बनने वालों के हाथों प्रदेश के कर्मियों की कमान सौंपना इस वर्ग के साथ अन्याय है। फेडरेशन के गठन की विशेष बात यह रहेगी कि इसमें किसी राजनीतिक व्यक्ति को सीधे तौर पर इन्वॉल्व नहीं किया जाएगा, क्योंकि एनजीओ फेडरेशन गैरराजनीतिक संगठन है और इसका सीधा नकारात्मक असर कर्मियों पर पड़ता है तथा सरकार की छवि भी खराब होती है।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान सरकार का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाकर राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाना है। संजय अवस्थी गत सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरली और चिल्लड़ में जन समस्याओं के निवारण के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरली में स्थानीय युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होेंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरली में मां नैना देवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्राम पंचायत चिल्लड़ में माता शेरां वाली माता मंदिर में झंडा अर्पित किया और सभी के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन अपनाकर प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को हरित ऊर्जा से परिपूर्ण राज्य बनाना इस दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ग्रीन एनर्जी से युक्त हिमाचल भविष्य में इस दिशा में देश को राह दिखाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हिमाचल को आत्मनिर्भर एवं खुशहाल बनाने में प्रदेश सरकार को सहयोग प्रदान करें और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ उठाएं। अवस्थी ने युवाओं से आग्रह किया कि खेल एवं व्यायाम के माध्यम से स्वयं को अनुशासित और ऊर्जावन बनाएं तथा सदैव नशे से दूर रहेें। उन्होंने सरली युवक मण्डल को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और आशा जताई कि युवक मंडल भविष्य में और वृहद स्तर पर प्रतियोगिता को आयोजित करेगा। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, जिला कांग्रेस समिति सोलन के सचिव प्यारे लाल, खंड कांगेस समिति अर्की महासचिव कमलेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला ठाकुर, ग्राम पंचायत चिल्लड़ के प्रधान मदन, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कुमार, ग्राम पंचायत सरली के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान रघुराज पराशर, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में अंतर्सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चिनार, देवदार, टीक और ओक सदन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में देवदार सदन ने अपने लीग मैचों में टीक सदन, चिनार सदन और अंत में ओक सदन को पटखनी देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में कनिष्ठ वर्ग के टीक सदन और चिनार सदन के मध्य खेला गया मैच रोमांचक रहा। आधे समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा लगी रही। मैच के दूसरे हाफ में चिनार सदन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीक सदन को मात दी। वहीँ वरिष्ठ वर्ग में चिनार सदन ने अपने लीग मैच में ओक सदन, टीक सदन और अंत में देवदार सदन को हराकर प्रतियोगिता में अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा लेकिन अंक तालिका के आधार पर देवदार सदन को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ-साथ चारों सदनों की लड़कियों ने भी शानदार खेल दिखाकर अपने सदन की अंक तालिका में वृद्धि करवाई। लड़कियों के अंतिम लीग में ओक सदन की लड़कियों ने देवदार सदन की लड़कियों को हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई क्योंकि सभी सदनों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अंक तालिका के आधार पर अंत में देवदार सदन ने अंतर्सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की। अंतर्सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अभिनिर्णायक जय सिंह रहे और स्कोरिंग की ज़िम्मेदारी विनीत ठाकुर को सौ़पी गई। अंत में विजयी सदन के विद्यार्थियों को मंच पर हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टेन रेणु शर्मा, के द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से फाइनल तक पहुंचने के सफ़र पर बातचीत करके सभी से व्यक्तिगत रूप में मिलकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टेन रेणु शर्मा, हेड टीचर पंकज शर्मा और गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
प्रारंभिक शिक्षा खंड सोलन के कार्य क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न प्ले स्कूल एवं नए खोले जाने वाले प्ले स्कूलों को 31 मार्च तक संबद्धता के लिए इमर्जिंग हिमाचल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह जानकारी आज यहां खंड प्रारंभिक अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक इमर्जिंग हिमाचल पोर्टल पर ही पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी निजी विद्यालयों एवं नए खोले जाने वाले विद्यालयों को भी सम्बद्धता प्राप्त करने एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। यह आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सोलन को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना संबद्धता प्राप्त सभी प्ले विद्यालयों को आवेदन करना आवश्यक है। अधिकारी ने कहा कि शिक्षा खंड सोलन के प्रथम कक्षा से जमा दो कक्षा तक के सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने विद्यालय में सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्गों के उन छात्र-छात्राओं की सूचना तैयार रखेंगे जिन्हें योजना के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना है और जिन्हें इस आरक्षण के तहत विद्यालय में प्रवेश दिया गया है। हरी राम चंदेल ने कहा कि इस संबंध में खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों का दौरा कर जानकारी प्राप्त की जाएगी। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि विभिन्न विद्यालय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि इस विषय में किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94184-59600 पर संपर्क किया जा सकता है।


















































