हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री के उप -सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय प्रशासन सख्त हो गया है। अब सचिवालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी जब तक कि वह परमिट लेकर नहीं आ जाता। इस दौरान सचिवालय अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा फोन कर बुलाए जाने पर भी किसी को आने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में गेट इंचार्ज को स्पष्ट निर्देश हैं कि नियमों का पालन करें और बना परमिट किसी को प्रवेश न करने दें अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
काेराेना संकट ने वन विभाग में हाेने वाली 153 फाेरेस्ट गार्ड की भर्ती राेक दी है। हालांकि वन विभाग ने इस महीने प्रक्रिया शुरु करने के लिए पूरा शेडयूल बना दिया है, लेकिन काेराेना संक्रमण के खतरे काे देखते हुए अब यह प्रक्रिया रुक गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवंबर 2019 में भर्ती प्रक्रिया शुरु हुई थी, लेकिन उस वक्त प्रदेश में क्लास थ्री और क्लास फाेर्थ की नियुक्ति के लिए रूल में संशाेधन किया और फाेरेस्ट गार्ड भर्ती भी रद्द कर दी गई है। फाेरेस्ट गार्ड के 153 पदेां के लिए 12 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। वन विभाग ने नए रूल भी तैयार कर दिए हैं। बताया गया है के जिन उम्मीदवाराें ने पहले ही आवेदन किए हैं उन्हें नए सिरे से आवेदन करना हाेगा। मगर इसके लिए भी अब काेराेना खत्म हाेने का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि पिछले साल नवंबर माह में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने गैर हिमाचलियों के लिए ऐएंडपी रूल में संशाेधन किया । इसके मद्देनजर नए रूल के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हाेनी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फाेरेस्ट गार्ड के 163 पदाें काे भरने के लिए वन विभाग ने मार्च महीने में पूरा शेडयूल तैयार कर दिया था। पूरे देश में काेराेना संक्रमण के बीच लाॅकडाउन शुरु हुआ। जिस कारण भर्ती प्रक्रिया लटक गई है। ऐसा है गैर हिमाचलियों के लिए नया रूल गैर हिमाचलियों के लिए प्रदेश सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित स्कूलों से माध्यमिक या दसवीं और तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित स्कूलों से दसवीं तथा जमा दो पास किया होना अनिवार्य किया है। वन विभाग ने भी नए रूल के मुताबिक पूरा शेडयूल तैयार कर दिया। पिछली बार 163 पदाें के लिए 12 हजार से अधिक बेराेजगार आवेदन कर चुके थे।जिसमे गैरहिमाचली भी शामिल थे। फाेरेस्ट गार्ड के 163 पदाें काे भरने के लिए रुल तैयार कर दिया है, इस बार काेराेना संकट के चलते भर्ती प्रक्रिया रुक गई है। ऐसे में हालात सामान्य हाेने तक इंतजार करना पड़ेगा। -डा. अजय कुमार, पीसीसीएफ।
सीएम ऑफ़िस में एक उप सचिव स्तर के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मची हलचल के कुछ ही घंटों के भीतर सीएम जयराम ठाकुर काम पर लौट आए हैं। बुधवार को इस पूरे प्रकरण के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन करने की बात कही थी। वह सचिवालय से करीब चार बजे तक अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए थे। उसके बाद रात में उनकी व परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह वीरवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास करते नजर आए। याद रहे कि बुधवार को मंडी में पॉजिटिव पाया गया। बीजेपी का युवा नेता शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिलने के साथ-साथ उनके दफ्तर व आवास में भी गया था। मंडी में बुधवार को कोरोना के तीन मामले सामने आए थे, इसमें एक बीजेपी का प्रवक्ता है, जो मंडी शहर में पैलेस कॉलोनी का निवासी है। दूसरा पार्टी का पदाधिकारी है, जो विश्वकर्मा मंगवाई का निवासी है। तीसरा कोरोना संक्रमित सरकाघाट भांबला के गुड मझवाड़ी गांव का रहने वाला है, जो 12 जुलाई को दिल्ली से अपने घर लौटा है। यह संक्रमित गृह मंत्रालय दिल्ली में बतौर चालक कार्यरत है तथा घर पर होम क्वारंटाइन चल रहा है। मामला सीएम दफ्तर तक पहुंचने के बाद प्रशासन सभी की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा है।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री राहुल राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद काफी लंबे समय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को बहाल करने की माँग उठा रही है। ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्ता पर विश्वविद्यालय के अधिनियम 1970 के अनुच्छेद 21 व 28 में वर्ष 2015 में कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधन किया गया था। उक्त अधिनियम में संशोधन कर के प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद जो कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च कार्यकारी एवं निर्णायक संस्था है, एवं कुलपति की शक्तियों को कम करने का प्रयास किया गया है। इसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर अपनी आवश्यकता अनुसार निर्णय नहीं ले पाता है। इस संशोधन की वजह से विश्वविद्यालय के कई विकासशील कार्यों में बाधा उत्पन हो रही है। अनुच्छेद 28(1) के अंतर्गत विश्वविद्यालय में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के पदों का सृजन व पदों की भर्तियां, पदोन्नति नियमों का निर्माण एवं संशोधन इत्यादि सर्वप्रथम प्रदेश सरकार की वित्त समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना अपेक्षित है। उसके पश्चात वह प्रस्ताव कार्यकारिणी परिषद में विचारार्थ/ अनुमोदनार्थ हेतु प्रस्तुत किया जाता है जिस वजह से विश्वविद्यालय में विकासशील कार्य करने में बहुत समय लगता है। इस माँग को लेकर विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा था। आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने उक्त संशोधन को विधानसभा सत्र में वापिस लेने की बात कही। अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा मंत्री के इस निर्णय का स्वागत करती है।
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष भी छाया ग्रह राहु की चपेट में आ सकता है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके ऊपर बहुत सारी उम्मीदें और आशाएं पार्टी ने लगाई हैं। उन पर प्रदेश में पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का दबाव भी रहेगा। इसके साथ-साथ पार्टी संगठन और सरकार के बीच तालमेल का सामजस्य बिठाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा की माने तो भाजपा एक बार फिर से चार अंक के स्वामी राहु में उलझ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 22 जुलाई यानि 4 अंक राहु पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है जोकि शुभ नहीं। अंक ज्योतिष के अनुसरा राहु षडयंत्र का कारक। ऐसा लगता है फिर से भाजपा राहु का प्रभाव में आ गई है। डॉ. राजीव बिंदल को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए अभी 57 दिन पूरे हुए व 58वें दिन शुरु होने पर पार्टी को 14वां अध्यक्ष मिला है। अंक ज्योतिष के अनुसार 5+8=13=4 अंक फिर से राहु जिसने अचानक ही फेर बदल कर डाला। पंडित डोगरा के अनुसार पार्टी का 14वां अध्यक्ष 1+4=5 अंक, बुध का अंक जो एक नपुंसक अंक है। जिसका अपना कोई अपना असर नहीं। जिसके साथ जाएगा वैसे ही फल देगा। परंतु भाजपा का 14वां अध्यक्ष, 1 व 4 अंक है। एक सूर्य का कारक व 4 राहु का। फिर से ग्रहण योग बना रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के लिए संगठन और सरकार में तालमेल बिठाने की राह आसन नहीं है। वर्ष 2020 पहले ही राहु से ग्रसित है। इसमें कोरोना संक्रमण, ग्रहण, प्राकृतिक आपदाएं और अनगिनत व्याधियां आ रही हैं। सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते पंडित डोगरा वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने 23 मई को घोषणा की थी कि 27 के बाद प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल संभव है। ज्ञात रहे कि 27 मई को ही पार्टी के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया था। जिससे प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा हो गई। पंडित शशिपाल डोगरा सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस घोषणा के बाद प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक तूफान आ गया था। कांगड़ा में उठा पार्टी का वाकयुद्ध भी इसी भविष्यवाणी के साथ जोडक़र देखा जा रहा है।
भाजयुमो जिला बिलासपुर की बैठक बुधवार को ऑनलाइन वेबक्स के माध्यम से हुई जिसमे ज़िला के सभी पदाधिकारी, मंडलो के अध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारी ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला प्रवक्ता पवन ठाकुर ने कहा कि बैठक में जिला के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने आगामी कार्यकमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि युवा मोर्चा 24 जुलाई से 31 जुलाई तक ज़िला बिलासपुर के 5 मंडलो में 50 जगह पौधरोपण के कार्यक्रम करेगी व 5000 पौधे युवा मोर्चा लगाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में युवा मोर्चा इस कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में लेकर काम करेगा व प्रदेश में 75000 पौधे लगाकर एक इतिहास रचेगा। इस कार्यक्रम के लिए 5 मंडलों के लिए 5 प्रभारी भी नियुक्त किए जायँगे। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का मुख्य अंग है और ये युवा मोर्चा ही आगामी चुनावों की दिशा भी तय करेगा इसलिए सभी पार्टी के द्वारा दिए सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लें व अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें। इस बैठक में पार्टी के ज़िला प्रभारी व कौशल विकास निगम के संयोजक नवीन शर्मा ने भी ज़िला की टीम को संबोधित किया व अपना मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में जिला के महामंत्री दिनेश ठाकुर व मनोज चंदेल, कोषाध्यक्ष कमल महाजन, कार्यकारणी सदस्य पंकज व मंडलो के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, सोनू ठाकुर, प्रेम ठाकुर, देवांश चंदेल, सौरव सहित 40 पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रनोल का भवन बीते छह सालों से अधर में लटका हुआ है। ठेकेदार की मनमर्जी व लोकनिवि की अनदेखी के कारण छह साल बीतने के बाद भी स्कूल भवन निर्माण का कार्य धरताल से उपर नहीं आया है। स्थानीय ग्रामीण लोनिवि कार्यालय के कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन उन्हें हर बार ही आश्वासन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में अब ग्रामिणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रनोल के भवन का टेंडर हुए छह वर्ष बीत चुके हैं। भवन का निर्माण करीब डेढ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है लेकिन आज तक भवन का निर्माण कार्य धरातल से उपर नहीं आया है। स्कूल भवन के अभाव में कक्षाएं एक निजि मकान के कमरों में चल रही है जहां सभी कक्षाओं को एक साथ चला पाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। स्कूल में खेलकूद मैदान व उचित शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। जिस कारण छात्रों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार ठेकेदार व लोनिवि के अधिकारियों से मिलकर स्कूल भवन का शीघ्र निर्माण करने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन ग्रामीण ठेकेदार की मनमर्जी व लोनिवि की अनदेखी के आगे ग्रामीण बेबस हो गए हैं। रनोल पंचायत के उपप्रधान दिवान सिंह, राजेंद्र सिंह, दिवान चंद, प्रभु लाल, गुमान सिंह, मियां राम, बालक राम, विरेंद्र सिंह, तिलक राज, कुलदीप, छोटु लाल, दीप लाल, महेश्वर सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि रनोल स्कूल का पुराना भवन जर्जर स्थिति मेे था। जिसे असुरक्षित घोषित कर गिरा दिया गया था। उसके बाद नए स्कूल भवन के लिए डेढ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई। स्कूल भन के टेंडर छह वर्ष पूर्व लगा दिए गए हैं। लेकिन ठेकेदार ने छह वर्षों से अभी तक भवन निर्माण का कोई भी कार्य नहीं किया है। ग्रामीण धन राशि स्वीकृत होने के बाद भी ग्रामीणों को स्कूल भवन निर्माण करवाने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण पुरी तरह से बेबस हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्कूल भवन निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन गर्ग ने बताया कि ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एनएसयूआई सीमा इकाई ने महाविधालय परिसर में छात्रों के लिए आनलाईन प्रवेश के लिए मार्गदशर्क पलट लगाया हैं। इस दौरान इकाई की ओर से 35 छात्रों को निशुल्क आनलाईन प्रवेश दिलाया। परिसर अध्यक्ष रंजीत मुखीया ने बताया कि एनएसयूआई छात्र हितों को लेकर सदैव कार्य करते रहेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीतिन खुराना,अमन संघ्राह,महासचिव मंजीत सेवग,सचिव अमित बंगियाण उपसिथत रहें।
भाई बहन के पवित्र बंधन रक्षा बंधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने फैसला लिया है कि इस बार रक्षा बंधन पर जोकि इस बार 3 अगस्त को आ रहा है पर भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनें कोरोना महामारी के चलते इस बार जवानों को राखी बांधने नहीं जाएंगी यह फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया है ताकि जवानों को किसी भी प्रकार का कोई रिस्क न हो। भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर जिला महासचिव अंजना चंदेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कोरोना वॉरियर्स को राखी बांधने का कार्यक्रम हर मंडल में करेंगे। जिसके तहत सफाई कर्मचारी, पुलिस के लोग, डॉक्टर्स आदि को राखी बाँध कर रक्षा बंधन को मनाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के किसी भी नियम को तोड़ा नही जायेगा और सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जायेगा। इस दौरान सभी मास्क पहन कर ही इस कार्यक्रम को मनाएंगे। इसके अलावा महिला मोर्चा की कोई भी सदस्य बाजार से राखी खरीद कर नही लायेंगी सभी सदस्य घर पर ही राखी का निर्माण करेंगे और स्वयं निर्मित राखी बना मुफ्त में वितरण करेंगी। इस कार्य के लिए एक दिन सभी मंडल किसी जगह पर जाकर स्वयं कार्यकर्ता द्वारा बनाई राखियों को बांटेंगी। उन्होंने बताया कि इस सारे कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा डढवाल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है जिसके तहत सभी जिला प्रभारी उन्हें रिपोर्ट करेंगे।
भाजपा मंजल रोहड़ू की आईटी विभाग की मंडल कार्यकारिणी का गठन आईटी विभाग रोहडू के संयोजक अनिल चौहान की ओर से मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, कृर्षि एवं ग्रामिण विकास बैंक की प्रदेश अध्यक्ष शशीबाला, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, आई टी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा व सह संयोजक रामकृष्ण मदराडी से विचार विमर्श के बाद किया गया जिसमें प्रभात फिष्टा धारा, अजीत कायथ क्याणी, रंजीता चौहान बन्छूणा, डिंपल राज चिडोटी, विध्या बरवाल टिक्कर, मनोज मेहता रोहल, दिनेश अमटा देवीधार, रविंदर चौहान अस्ताणी, जितेंदर शिटू बागी, अशोक कुमार ख्याल्टू व अरूण शुप्टा अस्ताणी को मंडल कार्यकारिणी में शामिल किया गया हैं। रोहडू मंडल के संयोजक अनिल चौहान ने बताया कि सभी पदाधिकारियों की नियुकित तुरंत प्रभाव से मान्य है।
सुजानपुर युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष सचिन ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश में बस किराए में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरोध में सुजानपुर SDM के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। सुजानपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते जयराम सरकार ने प्रदेश की जनता पर भारी कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में दो बार किराया बढ़ाया गया है जो कि एक जनविरोधी फैसला है इसका अंजाम उन्हें 2022 की विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस फैसले को बापिस ले, अन्यथा युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरने और मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रियो का घेराव करने से भी पीछे नही हटेगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव का कोविड टेस्ट पॉजिटिव। सीएम की पत्रकार वार्ता कैंसिल। सीएम कार्यालय के सभी कर्मचारियों अधिकारियों के अब लिए जाएंगे कोविड टेस्ट। फिलहाल सीएम अब बनाएँगे सभी से दूरी। दफ्तर से अपने निवास लौटे सीएम। सीएम का आज शाम तक लिया जा सकता है कोरोना टेस्ट। मंडी ज़िला से आये एक भाजपा नेता में पाए गया था कोरोना संक्रमण। मंडी से आए नेता से संक्रमण का अंदेशा। सीएम के सभी कार्यकम स्थगित। कोरोना वायरस ने मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव स्तर के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके प्राथमिक संपर्कों की पहचान की जा रही है। उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने आज प्रेस ब्रीफिंग करनी था लेकिन पॉजिटिव मामला आने के बाद और अपने सरकारी आवास ओक ओवर रवाना हो गए हैं। सीएम का भी करोना टेस्ट होगा। मंडी में पॉजिटिव पाया गया भाजपा नेता सीएम दफ्तर, सीएम आवास, आईजीएमसी भी गया था।
लोगों को समय पर साफ व स्वच्छ पानी मिले इसके लिए जल शक्ति विभाग अर्की की अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा विभिन्न पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने जल शक्ति विभाग के दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सतलुज कोल डैम से सटे गांव हवानी कोल बहाव पेयजल योजना का निरीक्षण किया। यह पेयजल योजना कोल बांध परियोजना व अल्ट्राटैक सीमेंट कम्पनी से प्रभावित लोगों के लिए कोल गांव के अंदर बनाई गई है। कंचन शर्मा ने जानकरी देते हुए कहा कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी से सम्बंधित चली आ रही लोगों की समस्याओं को सुना। वही उन्होंने गांव वालों से उनकी पेयजल योजनाओं के सुधार के लिए अल्ट्राटैक सीमेंट कंपनी से बात करने का भी आश्वासन दिया है। कंचन शर्मा ने कहा कि इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सही रख रखाव व कोरोना बीमारी से बचने को लेकर सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। इसके अलावा फील्ड स्टाफ को जल स्त्रोतों के सही रखरखाव के साथ मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आग्रह किया। इस मौके पर सहायक अभियंता दाड़लाघाट महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता कंधर ओम प्रकाश, माँगल पंचायत के प्रधान दीपचन्द, बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार व फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU) से सम्बंधित कोर्सेज बी ए, बी कॉम तथा डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के ऐसे अभियार्थी जो IGNOU विश्वविद्यालय से सम्बंधित उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते है वे जल्द से जल्द आवेदन करें यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभियर्थियों को प्रवेश सम्बंधित कोई कठिनाई आ रही हो तो वे कुनिहार स्थित अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशनल सोसायटी नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज कुनिहार से सम्पर्क कर सकते हैं। समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया में IGNOU द्वारा ऐसे अभियार्थी जो sc/st श्रेणी में आते है उनके लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान रखा गया है।
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के ग्रामीण केंद्र भरमाड़ में भारतीय जनता पार्टी ज्वाली मंडल की ओबीसी मोर्चा की बैठक, मोर्चा के अध्यक्ष तरसेम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें संगठनात्मक जिला नूरपुर के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मलकीत धधोच विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं, इसके लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार का धन्यवाद किया गया। बैठक में ओबीसी वर्ग की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया जिसमें ओबीसी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र की वैधता की अवधि 1 साल से बढ़ाकर कम से कम 3 साल तक करने की सरकार से मांग की गई। यह जानकारी संगठनात्मक जिला नूरपुर के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह धीमान ने दी। बैठक में मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें जिला नूरपुर के महामंत्री दिनेश निखिल, आईटी संयोजक अंकुर वढ़वाल, महामंत्री मनोज व पंकज इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया तथा बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कार्यकर्तायों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आए दिन जनविरोधी फैसले जनता पर थोपने से गुरेज नही कर रही है, तथा कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय मे केंद्र व प्रदेश सरकार को चाहिए था कि आम जनमानस को राहत दी जाए पर ये सरकार उसके विपरीत फैसले ले रही है जिससे आम जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है। आशीष ठाकुर ने कहा कि पिछले कैबिनेट की बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 25 प्रतिशत बसों के किराए में बढ़ोतरी की है उसका युवा कांग्रेस पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार हिमाचल प्रदेश में पहली सरकार उभरकर सामने आई है जिसने अपने 2 वर्ष ओर 7 महीने के कार्यकाल में बसों के किराए में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढोतरी की है। युवा नेता ने कहा की अगर सरकार बस ऑपरेटरों को राहत देने की सोच रही थी तो क्यों नही सरकार ने डीज़ल के ऊपर से टैक्स दर कम कर दी, भारत पुरे विश्व मे इकलौता देश है जंहा सबसे ज्यादा यानी कि 69% टैक्स तेल के ऊपर आम जनता से वसूला जा रहा है जिसने आम जनता की कमर तोड़ दी है। भारत सरकार 20 रुपये प्रति लीटर की दर से कच्चा तेल आयात कर रही है और 80 रुपये के हिसाब से आम लोगो को मुहिया करवा रही है। आशीष ठाकुर ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि ऑपरेटरों के रोड टैक्स में वो कटौती करते ताकि आम जनता को आर्थिक बोझ न झेलना पड़ता, धरना प्रदर्शन के बाद। आशीष ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं ने एडीएम बिलासपुर विनय धीमान से मुलाकात की ओर उनके माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि वो खुद इस मसले में हस्तक्षेप करें और प्रदेश सरकार को निर्देश जारी करें कि जल्द से जल्द बसों के किराए की वृद्धि के निर्णय को तुरन्त प्रभाव से निरस्त किया जाए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके। इस मौके प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पवन ठाकुर, लोकसभा सचिव वीरेंद्र सन्धु, सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा, सर्वेश उपमन्यु, जतिन ठाकुर, अरुण ठाकुर, विवेक चन्देल, वसीम मूसा, कमल किशोर, साहिल, दिनेश, आशीष, सुनील ठाकुर, थुमन ठाकुर, ऋषव, राहुल ठाकुर, मनीष, शिवांक, विक्रम व अन्य युवा उपस्थित रहे।
कोरोना संकट के बीच चार महीने से स्कूल-कालेज बंद पड़े हैं। कोरोना संक्रमण कम होने की स्थिति के बाद ही शिक्षण संस्थान खुल सकते हैं। हालांकि 31 जुलाई को केंद्र सरकार अनलॉक-3 के लिए गाइड लाइन जारी करेगी। इससे पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रदेश शिक्षा निदेशालय उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशकों से अभिभावकों की प्रतिक्रिया उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिसमें अभिभावकों से संस्थान खोलने के लिए उपयुक्त समय अगस्त, सितंबर या नवंबर और संस्थानों के खुलने पर अभिभावकों की अपेक्षाएं और इसके साथ इसके अलावा इस सन्दर्भ में यदि कोई अन्य सुझाव हो तो मंत्रालय के समक्ष रखने को कहा है। ग़ौरतलब है कि संस्थानों को खोलने की तरह महत्वपूर्ण विषय पर फीडबैक प्रस्तुत करने के लिए केवल एक दिन का समय दिया गया है।
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों और मजदूरों की मांगे पूरी न होने पर पूरे देश में 24 से 30 जुलाई तक "सरकार जगाओ सप्ताह" मनाया जाएगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर महासचिव राम लाल ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और भारतीय मजदूर संघ मिलकर 27 जुलाई को जिला स्तर पर मुख्यमंत्री को सोलन में उपायुक्त के माध्य्म से ज्ञापन सौपेंगे व इसी दिन खंड स्तर पर भी मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन उपमंडल अधिकारी के माध्यम से भिजवाया जाएगा। जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर ने कहा कि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को कर्मचारी महासंघ व भारतीय मजदूर संघ के आला नेता रूपरेखा को अंतिम रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 21 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में लिया गया जिसमे राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिपिन डोगरा, महासचिब मंगत राम नेगी, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एन आर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर व महासचिब गोपाल झिलटा व राज्य पदाधिकारीयों व समस्त प्रदेश जिला अध्यक्षो ने बैठक में तय किया गया कि महासंघ राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय कर्मचारी संबंधित समस्याओं को भी राज्य सरकार से उठाएगा। इन नेताओं ने आगे कहा कि हिमाचल सरकार पिछले अढ़ाई वर्षाे में कर्मचारी मांगों को लेकर उदासीन रही है। माना कि सरकार कोविड महामारी से निपट रही है और इसमें प्रदेश के कर्मचारियों ने सरकार का भरपूर सहयोग किया ओर आगे भी करेंगे पर कर्मचारियो कि पीड़ा को भी सरकार को समझना चाहिए आश्वाशन के बावजूद कर्मचारियो के साथ सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक अभी तक न करने से कर्मचारिओं में रोष है। तीसरे वर्ष की दहलीज पर पहुँची प्रदेश सरकार की तरफ से कोई ऐसी सार्थक पहल नहीं हुई है, जिसमें कर्मचारियों को राहत मिल सके। कांग्रेस सरकार ने तो पिछले 5 सालों में कर्मचारियों को पूरी तरह से ठगा, लेकिन अब भाजपा भी उसी राह पर चलना चाह रही है कर्मचारिओं के साथ जेसीसी बैठक न करना न ही कर्मचारी हित में है और न ही सरकार के हित मे कांग्रेस ने मुश्किल से एक बैठक जेसीसी की बुलाई थी, वह भी बेनतीजा रही। भाजपा सरकार भी इसी तर्ज पर कर्मचारियों को बेवकूफ समझने की भारी भूल कर रही है। महासंघ के नेताओं ने कहा कि जिन मुख्य मांगों पर नाराजगी है वह वेतन आयोग की रिपोर्ट को पंजाब सरकार का इंतज़ार किए बगैर अविलंब लागू करना है। इसके अलावा पुरानी पेंशन की बहाली, फ्रीज डीए को बहाल करना, जेसीसी की बैठक जल्दी बुलाकर पहले से सरकार को सौपे गए 56 सूत्री मांग पर चर्चा और समाधान करना है। जबकि कर्मचारी और श्रमिक विरोधी नीतियों को बर्खास्त करना, अंधाधुन्ध किए जा रहे निजीकरण और ठेका प्रणाली को समाप्त करना, प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को सुलझाना, रद्द श्रम कानूनों को बहाल करना, कर्मचारी-श्रमिकों की वेतन विसंगतियां दूर करने तथा उन्हें पूरा वेतन देना आदि शामिल है। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नंद लाल शर्मा व प्रदेश सचिव देवी दत्त तंवर ने संयुक्त ब्यान में बताया कि 24 जुलाई को आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर, 108 एंबुलेंस सेवा कर्मी, 25 जुलाई को बिजली बोर्ड और परिवहन मांगों के संदर्भ में ज्ञापन देंगे। जबकि 26 जुलाई को सभी प्राइवेट उद्योगों के कामगार, 27 जुलाई को सरकारी कर्मचारी, 28 जुलाई को बैंक और बीमा कर्मी, 29 जुलाई को असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक तथा 30 जुलाई को निजी क्षेत्र के कर्मचारी और मजदूर इन मांगों बारे सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की उठा बैठक में आज शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जिसकी नियुक्ति तुरन्त प्रभाव से लागू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुरेश कुमार कश्यप, सांसद को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में लोगों और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार के जनविरोधी फेंसलो के खिलाफ अपनी आवाज उठाने का सबको संवैधानिक अधिकार है, जिसे कोई नहीं छीन सकता। राठौर ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि सरकार उन पर कितने भी पुलिस के मामलें बनवा ले,वह डरने वाले नही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कड़ाई से सरकार के किसी भी जनविरोधी फेंसलो के खिलाफ आम लोगों के साथ हरदम खड़ी है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के हर तानाशाही फैसले का विरोध करेगी। कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान में जिसमें उन्होंने कहा है कि बस किराया बृद्धि का फैसला उन्होंने बढे दुःखी मन से लिया है को कोरा झूठ करार दिया।उन्होंने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों की तनिक भी चिंता होती तो वह लोगों के इस दुःख में शामिल होते व ऐसे किसी भी प्रस्ताव को इस समय जबकि प्रदेश बड़ी विषम परिस्थितियों में है को पूरी तरह नकारते जिसका व्यापक असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता हो।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड 19 के चलते सरकार ने अब तक कोई भी राहत लोगों को नही दी है,जबकि उनके नेता इस बारे बड़ी बड़ी बातें कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि पहले विजली की दरों में बढ़ोतरी और अब बस किरायों में बढ़ोतरी कर प्रदेश सरकार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।आज इस सरकार के निर्णयों से हर वर्ग दुखी और बेबस है।उनका कहना है कि सरकार अपना खजाना अपने ऐशोआराम पर खर्च कर रही है, आम लोगों को कोई भी राहत नही दी जा रही है। राठौर ने सरकार पर फिर आरोप लगाया कि वह प्रदेश में कोरोना से निपटने में पूरी तरह असफल रही है। यही बजह है कि आज इसका संक्रमण प्रदेश में तेजी से फैल रहा है। राठौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार की छत्रछाया में अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्तर पर जितना भी संभव हुआ इस कोरोना काल मे लोगों की हरसंभव मदद की है और अभी भी कर रहें है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को भाजपा के किसी भी प्रमाणपत्र की जरूरत नही है।
ऊना में एक शारतमनक हादसा पेश आया है। जोह क्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक पर छोटी सी बहसबाज़ी के चलते जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि देर शाम को एक ऑटो चालक ने पहले जोह निवासी शिक्षक राकेश शर्मा के साथ थोड़ी बहसबजी हुई जिसके चलते ऑटो चालक ने अपने भाई और एक सत्ताधारी नेता सहित दो अन्य युवकों को बुलाकर डंडे, लाठियों, हेलमेट इत्यादि से हमला बोल कर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। इसके तहत पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मुज़रिमों की शिनायत में जुटी है हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस घटना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इस गुंडागर्दी की खूब निंदा की जा रही है और आमजनमानस में ऐसी सरेआम गुंडागर्दी पर आक्रोश पनप रहा है। पीडि़त शिक्षक राकेश शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ शीघ्रातिशीघ्र कारवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है, जबकि विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इस घटना को निंदाजनक बताते हुए इस मामले पर सख्त कारवाही की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके पीडि़त की हेड इंजरी के चलते सीटी स्कैन एवं एक्स-रे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवा लिए हैं। रिपोर्ट आते ही आगामी कारवाई शुरू कर दी जाएगी।
बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 51वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व शिक्षा मंत्री ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा छात्र माँगो को लेकर राज्यपाल व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश के छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। चाहे वो EWS के आधार पर आरक्षण देने की बात हो या विश्वविद्यालय का बजट बढाने की बात हो या फिर ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने की बात हो विद्यार्थी परिषद ने समय समय पर प्रशासन के समक्ष छात्र हितों में अपनी माँगो को उठाया है। आज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी विद्यार्थी परिषद ने अपनी माँगो को लेकर ज्ञापन सौंपा, जो इस प्रकार से हैं: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिनियम 1971 के अनुच्छेद 21 व 28 में किए गए संशोधन को वापिस लेकर विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को पुनः बहाल किया जाए। हिमाचल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में EWS आरक्षण लागू किया जाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बजट में बढ़ौतरी की जाए। दूरस्थ शिक्षा केंद्र एवं ऑनलाइन माध्यमो से शिक्षा को व्यापक प्रोत्साहन हेतु सभी स्तरों पर योजनाएं बनाई जाए तथा हर शिक्षण संस्थानो मैं आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेबिनार कक्ष बनाए जाए। इकाई सह सचिव कमलेश ठाकुर ने कहा कि इन प्रमुख माँगो को लेकर विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल महोदय व शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है विद्यार्थी परिषद की माँगो की शीघ्र पूरा किया जाएगा।
बुधवार को एसआईयू टीम ने बघुवाला खड लिंक रोड मदाला में नाके पर हरियाणा की तरफ से एक कार के अंदर से 29 पेटी शराब अंग्रेजी व देशी बरामद की। चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र नानक चंद निवासी जोलूवाला टांडा तहसील कालका जिला पंचकूला उम्र 28 वर्ष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके तफ्तीश बरोटीवाला थाना के हवाले की जा रही है।
बुधवार को भी वाकनाघाट सब्जी मंडी पर 20 जुलाई से शुरू हुए हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट के धरना प्रदर्शनों की श्रृंखला जारी रही व लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया गया। हिमाचल किसान सभा पिछले लंबे समय से किसानों से फसलों पर काट न काटने, सब्जी मंडी में बाहर से आढ़तियों को बुलाए जाने, किसानों की सब्जियों की बोली लगाए जाने, सब्जी मंडी के विस्तार व सोलन में टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाने सहित वाकनाघाट में कोल्ड स्टोर के निर्माण आदि मांगे उठाती आ रही है। इस धरने के चलते पिछले कल सब्जी मंडी प्रशासन द्वारा कुछ मांगों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की गई थी व बाहर से आढ़तियों को बुलाए जाने, सब्जियों की बोली लगाए जाने व किसानों से काट न काटे जाने जैसी मांगों को मान लिया गया व अमल में लाया जा रहा है। इसके पश्चात किसान सभा ने चेतावनी दी थी कि यदी समय रहते सभी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो किसान सभा आने वाली 30 जुलाई को एक बार पुनः पूरे क्षेत्र के किसानों को इकट्ठा करते हुए लगभग 500 किसानों के साथ सब्जी मंडी वाकनाघाट पर विरोध प्रदर्शन करेगी व सोलन सब्जी मंडी के विस्तार, टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग व वाकनाघाट में कोल्ड स्टोर के निर्माण जैसी मांगों को लेकर हल्ला बोलेगी। इस लक्ष्य के साथ किसान सभा ने 30 जुलाई के लिए ज़ोरों शोरों से तैयारीयां शुरू कर दी है। इस अवसर पर किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष पदम कंवर, सचिव अशोक, जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा सहित बालकृष्ण, अमीचन्द, तेजराम, बनीता, संगीता आदी क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जुब्बल नावर कोटखाई के आईटी संयोजक रितेश चौहान ने मुख्य सचेतक एवं विधायक जुब्बल नावर कोटखाई नरेन्द्र बरागटा, आईंटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम, मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, भाजपा आईटी विभाग के सह संयोजक सुशील राठौर, प्रभारी प्रकाश ठाकुर, जिला महासू आईंटी विभाग संयोजक राम कृष्ण मदराडी से विचार विमर्श के उपरांत मंडल जुब्बल नावर कोटखाई आईंटी विभाग की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। रितेश चौहान ने कहा कि उन्हे पुर्ण विश्वास है सभी नवनियुक्त सदस्य अपने दायित्व का निर्वहन पुरी निष्ठा व इमानदारी से करेंगे। मंडल आईटी कार्यकारिणी की सूची निम्नलिखित है। अमन मेहता, राकेश जिंटा, राकेश वर्मा, जगदीप नैनटा, आशीष सगरेल, अमन जिंटा, पंकज बनदटा, कबीर चौहान, पंकज शर्मा, नीरज नैनटा, दीक्षित धानटा।
जहां आज के इस युग में लोग चंद सिक्को की खातिर अपना ईमान खो देते है वहीं कुछ लोगो के दिल मे आज भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसा ही वाक्या उपमंडल के गांव सहलाणा में हुआ। सहलाणा गांव के एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर आए एक व्यकित द्वारा भूले नोटों से भरा पर्स वापिस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हुआ यूं कि सहलाणा गांव के पास के कल्याणपुर गांव के निवासी प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख विहिप हिमाचल प्रदेश डा.नर्वदेश गौतम अपने घर से किसी कार्य के लिए गांव सहलाणा आए। वे स्थानीय दुकानदार कमलेश की दुकान में बैठ गए तथा अपने पर्स से ट्रक डृाईवर को अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामग्री खरीद के पैसे दिए। इसके पश्चात वे अपने घर को निकल गए तथा अपना पर्स दुकान पर ही भूल गए। अगले दिन जब डा.गौतम को किसी अन्य कार्य हेतू पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वे अपना पर्स ढूंढने लगे परंतु उन्हें पर्स नहीं मिला जिस पर वे परेशान हो गए। उन्हें याद नहीं आ रहा था कि वे अपना पर्स कहां भूल गए। इसी उधेड़ बुन में वह घूमते घूमते पुनः कमलेश की दुकान पर पहुंचे जहां दुकानदार कमलेश ने उन्हें बताया कि वे पिछले दिन जल्दबाजी में अपना पर्स यहां पर भूल गए थे जोकि उसने संभाल कर रख लिया था तथा पूरी तरह से तसल्ली करने के बाद वे उस पर्स को उन्हें सौंपने वाले थे। पर्स वापिस पाने पर डा. गौतम ने कमलेश को ईनाम की राशि भेंट करनी चाही जिसे उन्होने लेने से इंकार कर दिया। डॉ गौतम ने बताया कि पर्स में लगभग पचास हजार रुपये की राशि थी। ज्ञात रहे कि कमलेश की पत्नी मीना देवी पूर्व में बीडीसी सदस्य रह चुकी है। क्षेत्र में कमलेश की ईमानदारी की खूब चर्चा है।
बेरोजगार युवक व युवतियां जो 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की आयु के हैं उनके लिए यूको आरसेटी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि यूको आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय व यूको बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है ताकि ग्रामीण युवक युवतियां अपनी रूचि के अनुसार निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आचार, पापइ बनाना, जूट उत्पाद बनाना, महिला टेलर, ब्यूटी पार्लर, फ़ास्ट फ़ूड बनाना, डेरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन तथा इनके साथ साथ 64 अन्य प्रकार के प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाता है। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व डोर से आने वाले जरूरतमंद प्रशिक्षुओं को बस किराया भी प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जिसके आधार पर वे अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक में ऋण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूको आरसेटी के दूरभाष संख्या 01792-220936 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जल शक्ति विभागीय कर्मचारी किसी कोरोना वारियर से कम नही है जो भरी बरसात के दौरान भी उपभोगताओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए सदा ततपर रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कुनिहर क्षेत्र की मुख्य पेयजल स्किम जाबलु में देखने को मिला। क्षेत्र में गत दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान उक्त स्किम के नाले में भारी गाद व मिट्टी आ गई जिसकी वजह से उपभोक्ताओं के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए जल शक्ति विभागीय कर्मियों ने उक्त स्किम के आस पास की झाड़ियो की सफाई के साथ साथ स्किम में बहते नालो में भरी गाद मिट्टी को भी साफ किया ताकि उपभोगताओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके।
प्रदेश सरकार के बस किराया वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र हो गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे कांग्रेस के प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस समीति के महासचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार द्धारा बस किराए मेें की गई पच्चीस प्रतिशत वृद्धि का विरोध किया है। उनका कहना है कि एक तो कोरोना महामारी के कारण किए गए लाॅकडाउन के दौरान वैसे ही लोगों पर आर्थिक मार पड़ी है तथा उपर से सरकार द्धारा बस किराए में की गई वृद्धि से प्रदेश की जनता पर और अधिक बोझ पड़ा है। अवस्थी ने कहा कि सरकार का यह कहना कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण बस किराए में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था तर्कसंगत नहीं है। उन्होने कहा कि यदि ऐसा था तो सरकार पैटृोलियम पदार्थाें पर लगाए गए टैक्स व सैस में छूट देकर प्रदेश की जनता को राहत दे सकती थी।परंतु ऐसा न करना सरकार की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। संजय अवस्थी के अनुसार केंद्र सरकार द्धारा भी पैटृोल व डीजल के दाम बढ़ाना सरासर गलत है जबकि अंतराष्टृीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी कमी आई है। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस बस किराए मेें की गई वृद्धि का विरोध करती है तथा सरकार से अपने इस निर्णय को जनहित में वापिस लेने का आहवान करती है।
भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल के प्रवक्ता मनीराम शर्मा ने अंबुजा कंपनी के प्रधान अनुपम अग्रवाल व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक भूपेंद्र गांधी को लिखे एक पत्र में कहा है कि बरसात के दिनों में अंबुजा कंपनी द्वारा हर वर्ष कंपनी के साथ लगती पंचायतों व नजदीक के गांवों पनसोड़ा, कुणकुण, छामला व कोटी में पौधरोपण किया जाता है। मनीराम शर्मा ने कंपनी प्रबंधन व एसीएफ से आग्रह किया है कि इस वर्ष भी पौधरोपण किया जाए तथा धार्मिक मंदिरों में बिल पत्र, रुद्राक्ष, आंवला व चंदन जैसे पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के पौधे श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान पर भी रोपे जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में किसान मोर्चा भी अपना सहयोग करेगा।
71वें वन मण्डल स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन बिलासपुर जिला के सिहडा में आयोजित किया गया। इस मौके पर बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष ठाकुर तथा झंडुता विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीत राम कटवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुभाष ठाकुर ने लोकाठ व जीत राम कटवाल ने दाडू में पौधे रोपित किए। वन महोत्सव आयोजन पर सिहडा में एक हेक्टेयर भूमि पर 500 पौधे रोपित किए गए जिनमें आंवला, दाडू, खैर तथा कचनार के पौधे शामिल है। वन मण्डल बिलासपुर के अंतर्गत इस वर्ष 254 हेक्टेयर भूमि पर लगभग एक लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि वन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल वन कृत बिलासपुर आर.एस. पटियाल, वन मण्डल अधिकारी एस.बी. पटेल, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण बी.एन. पराशर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत तलवाडा का दौरा किया तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना तलवाडा छाडल का प्रांकलन मंजूर हुआ है जिसकी लागत 6 लाख 44 हजार 500 रुपये है तथा इस स्कीम के तहत जिन घरों में नल नहीं है उन्हें सरकार की आरे से नल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव तलवाडा के लिए उठाऊ सिंचाई योजना तलवाडा को (एचपीशिवा) प्रोजेकट के तहत इस योजना का सुधार किया जाएगा जिसके लिए 74.94 लाख के टैण्डर जल्द ही लगाए जा रहे है। पंचायत तलवाडा में नई पेयजल की पाईप लाईनें विछाई गई है जिन्हे पेयजल भण्डारण टैंक से जोड़ने पर पानी की समस्या का हल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव मलोह में पेयजल भण्डारण टैंक का निर्माण किया गया है जिसकी क्षमता लगभग 24 हजार लीटर है और इस पर 2 लाख 56 हजार 564 रुपये खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि 11 किलोमीटर लम्बी वाडा दा घाट-कुठेडा-तलवाडा सम्पर्क सड़क का उन्नयन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करने के लिए 11.75 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे जिसका टैंडर हो चुका है। उन्होंने बताया कि कोटला में सीर खडड पर शीघ्र ही फुट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडें। उन्होंने बताया कि वाडा दा धार-कुठेडा वाया भपराल तलावाडा सड़क पर ब्लैक स्पोटों के सुधार पर 6 लाख 38 हजार 584 रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि पंचायत तलवाडा में विभिन्न विकास कार्यों पर 14वें वित्त आयोग के तहत 39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे जिनमें से की 33 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की गई है। इस अवसर पर प्रधान तलवाडा पंचायत विमला, बीडीसी मैहरी काथला उर्मिला शर्मा, पूर्व बीडीसी निर्मला, जिला परिषद भारत भूषण, उप प्रधान कुठेड़ा राकेश, उप प्रधान मैहरी काथला देश राज, पूर्व जिला परिषद अन्जना शर्मा, बीडीसी कुठेडा निशु शर्मा, सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनु ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण वी.एन. पराशर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग चुनी लाल शर्मा, जे.ई लोक निर्माण विभाग अखिलेश, जे.ई. विद्युत विनोद, जे.ई ब्लोक चडडा उपस्थित थे।
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओ व पोषण अभियान समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। उक्त बैठकों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिला बिलासपुर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का शुभारम्भ 4 नवम्बर 2018 को हुआ था जिसके अंतर्गत जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से एसआरबी में सुधार लाने व बेटीओं कि शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए प्रचार अभियान व सोशल मीडिया कैम्पैन, मात्र शिशु सम्मलेन, लोगो, गुड्डा गुड्डी बोर्ड, कैम्पस के माध्यम से जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का सोशल मीडिया कम्पेन जैसे फेसबुक पेज बना के लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाये तथा साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ के फेसबुक पेज से लोगों को जोडा जाए। बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रचार के लिए होर्डिंग को भी लगाया जाए। बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संचालन से जिला में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व एसआरबी में सुधार दर्ज हुआ है। उपायुक्त ने इसके आतिरिक्त पोषण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक में पोषण के विभिन घटकों पर विभिन विभागों से चर्चा कि तथा साथ ही निर्देश दिये गये कि पोषण अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी विभाग तालमेल कर के उचित कदम उठायेंविशेषकर एसएएम व एमएएम बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने हेतु आवश्यक कदम उठाय जाए। इसके आतिरिकत नुटरी गार्डन जिसमे आंगनवाडी केन्द्रों में हरी सब्जियां लगाना ताकि बच्चों को सही पोषक तत्व मिल सके और “वोह दिन” महामारी के दौरान सवच्छता इत्यादि पर भी चर्चा कि गई। उक्त बैठक में एसडीएम सदर, एसडीएम झंडूता, जिला चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, उप अधीक्षक पुलिस ने भाग लिया।
कोरोना काल में पहले ही आमजन पर मुसीबत, परंतु ऊपर से सरकार के जनविरोधी फैसले हमेशा जनता याद रखेगी। पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तलाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर पूर्व प्रवक्ता व महासचिव पवन कौशल ने यह बात कही। इन्होंने कहा कोविड-19 से आमजन की कमर पहले ही बिना कारोबार के हर वर्ग की टूटी पड़ी है परंतु सरकार ने राहत देने की बजाय महंगाई का तोहफा देकर प्रदेश में एक मिसाल पैदा कर दी।बिजली सब्सिडी, डीजल पेट्रोल महंगा व राशन में परिवारों की कटौती इत्यादि निर्णय तो प्रदेश व केंद्र सरकार पहले ही ले चुकी है। कौशल ने कहा अब बसों के किराए में 25 प्रतिशत किराया वृद्धि कर आमजन पर महंगाई की ओर मार दे दी है जबकि आमजन को इस समय राहत की आवश्यकता थी लेकिन सरकार जनता का दुख दर्द भूल कर किस दबाव में ऐसे फैसले जनता के ऊपर थोप रही है जोकि पूरी तरह से जन हितैषी करार दिया। पवन कौशल ने कहा सरकार के इस महंगाई के चक्रव्यूह में मध्यम वर्गीय परिवार पूरी तरह से पिस रहे हैं। जबकि सरकार को राहत के तौर पर मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक पैकेज ऐसे संकट के समय उपलब्ध करवाना चाहिए था। क्योंकि पिछले 4 महीने से आम लोगों के कारोबार ठप पड़े हैं उल्टा बिजली, पानी बिल व अन्य टैक्स बिना कारोबार व आय के बावजूद मजबूरन जनता को देने पड़ रहे हैं। कौशल ने कहा सरकार मास्क पहनने पर अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है अच्छी बात है परंतु मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक पैकेज देने के लिए क्यों नहीं अध्यादेश जारी करती इस पर भी विचार करें। इन्होंने कहा कोविड-19 के चलते जब तक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं होती निजी बस टैक्स माफ करें और पेट्रोल डीजल के रेट कम करें, ना कि बस किराया 25 प्रतिशत बढ़ाकर जनता पर बोझ डाले। किराया बढ़ोतरी पेट्रोल डीजल में रेट में कमी कर, वही बिजली सब्सिडी 125 यूनिट के ऊपर कटौती, कई परिवारों राशन कटौती जैसे निर्णय को इस समय वापस ले। अन्यथा मजबूरन लोगों को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा जिसके लिए सरकार के जनविरोधी फैसले ही जिम्मेवार होंगे।
कोरोना के महामारी के दौरान देश भर में जिन चिकित्सकों की एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मृत्यु हुई उन्हें मंगलवार को सीएचसी नालागढ़ के चिकित्सकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने इस अवसर पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं प्रार्थना की ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। डॉ अजय पाठक ने बताया की कोविड के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वस्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने की पहल आज हमने सीएससी नालागढ़ से की है और हमारा यह कदम इसलिए भी है ताकि जो भी कर्मचारी एवं चिकित्सक कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं उनका मनोबल ऊंचा बना रहे। जब एक चिकित्सक अपनी ओपीडी में जाता है, आईसीयू में जाता है या कोर्ट में जाता है या सैंपल लेने जाता है तो उसके मन में यह भावना अवश्य होती है कि हो सकता है कहीं उसे यह बीमारी न हो जाए लेकिन फिर भी वह अपने तन मन से समर्पित होकर अपना कर्तव्य निभाता है। अभी तक भारतवर्ष में सबसे ज्यादा चिकित्सक अपनी जान इस बीमारी से गवां चुके हैं। जब यह बीमारी चिकित्सक को होती है तो मृत्यु दर एकदम ज्यादा बढ़ जाती है। इस अवसर पर डॉ आनंद डॉक्टर गगन, डॉ रुपेश, डॉ दीक्षित, डॉ ऋतु डॉक्टर अतुल भारद्वाज, डॉक्टर संयोग मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मजदूर महासंघ की बैठक में लॉकडाउन की आड़ में मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में बहुत से उद्योग सालों से कार्य कर रके मजूदरों की छटनी करने में लगे हुए हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके साथ-साथ कोविड-19 के लिए बनाए गए सुरक्षा मानकों को भी दरकिनार किया जा रहा है। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि उद्योगों को सुचारू तौर पर चलाया जाए, जिससे कि रोजगार के नए मौके सृजित हो सकें। छटनी किए जा रहे मजदूरों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए। इसके अलावा वेतन अदायगी भी सुनिश्चित समय में की जाए। लॉकडाउन की अवधि के दौरान रोका गया वेतन भी सभी मजूदरों को मुहैया करवाया जाए। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा व मुख्य सलाहकार एनके शर्मा भी उपस्थित रहे।
बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में हर जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व व्यक्तिगत तौर पर लोगों द्वारा पौधे रोपित किए जाते है। इसी कड़ी में मौसम की उपयोगिता को देखते हुए मंगलवार को उपमंडल अर्की के ग्राम पंचायत बातल की महिला मंडल रहेड़ के सौजन्य से बागी के ठेडु में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर देवरा-बातल पंचायत के बीडीसी सदस्य राकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पौधारोपण कार्यक्रम में महिला मंडल रहेड़ के सदस्यों सहित गांव के लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब डेढ़ सौ पौंधे रोपित किए। महिला मंडल रहेड़ पिछले 15 वर्षों से लगातार पौधरोपण कर लोगों के लिए जहाँ प्रेरणास्रोत बना है वहीं इनके सदस्य लोगों को पौधें लगाने के लिए प्रेरित करता आ रहा है। बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष महिला मंडल रहेड़ द्वारा आयोजित किए जाने वाला पौधारोपण कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है हुए इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी लोग मिलकर एक एक पौधा लगाए तो प्रकृति को हरा भरा रखने के साथ साथ हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु दे सकते है। इसलिए ऐसे कार्यो में सभी लोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं महिला मंडल रहेड़ की प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि उनका हर वर्ष यह प्रयास रहता है वह प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पौधा रोपण करते रहे। उन्होने कहा कि इस वर्ष उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के करीब 150 पौधे रोपित किये है। इस मौके पर गांव के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल रहेड़ समय समय में इस तरह के सामाजिक कार्यो में आगे रहता है व आगे भी ऐसे कार्यो को करने के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्या कौशल्या, पूर्णिमा, पूनम, आशा, भावना, राधा, नर्वदा, मीरा, संगीता, स्वाति स्थानीय लोग महेश, रूपराम, पूर्णचंद, रमन, अमन व उदित इत्यादि मौजूद रहे।
अर्की उपमंडल में चार अप्रवासी लोगो के कोविड 19 पॉजिटिव पाने की खबर के चलते अर्की क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। लोग किसी भी बाहरी आदमी के अर्की आने पर एकदम चौकन्ने हो जाते है। ऐसा ही वाक्या सोमवार को अर्की में भी हुआ। अर्की प्रशासन द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य से कर्मचारी बुलाए गए एवं उन्हें कार्य करने से पूर्व 14 दिन क्वारंटाइन करने के लिए नगर पंचायत के रैनबसेरा में रखा गया ताकि पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जा सके। परन्तु स्थानीय लोगो को जब यह पता चला तो वे एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आवास पर पहुंच गए तथा उत्तराखण्ड से आए लोगो को पब्लिक के बीच बने रैनबसेरे से कही अन्यंत्र जगह भेजने की मांग करने लगे। स्थानीय लोगो के भय को देखते हुए एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने आबादी से दूर बनी गौशाला में उन लोगो को स्थानांतरित कर दिया। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि उन्हें कई मौकों पर महसूस हुआ है कि लोग बाहरी लोगों के आने से भयभीत हो रहे है। बाकी कई बार बाहर से आये लोगो व अन्य कार्यो के लिए आए कर्मचारियो को आबादी के बीच मे बने क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाता है जिससे लोगो मे इस बीमारी के फैलने का भय व्याप्त हो जाता है। उन्होंने बताया की लोगो का भय सही है लेकिन यदि क्वारंटाइन किए व्यक्ति किसी स्वस्थ व्यक्ति से छ: फीट की दूरी बना कर रखे व 15 मिनट से ज्यादा सम्पर्क में न आये तो किसी को कोई भय नही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई क्वारंटाइन व्यक्ति कहीं खुले में घूम रहा है या थूक रहा है तो यह क्वारंटाइन कानून की अवहेलना मान कर उसके खिलाफ आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जो नियमो के आधार पर क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करें उनसे डरने की कोई आवश्यकता नही है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि विभिन्न विकास कार्यो व अन्य सरकारी कार्यो के लिए आने वाले कर्मचारियों को क्वारंटाइन करने में प्रशासन का सहयोग करे एवं भय न करे न ही फैलाए क्योंकि पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी एवम साफ्टवेयर की मदद से इन लोगो की हर हरकत पर प्रशासन की नजर है।
बाल विद्या निकेतन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने नालागढ़ अस्पताल में कोरोना टेस्ट लेने वाले चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों को 20 पीपीई किटें प्रदान की है। बीबीएन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कर्मयोद्धा अपने कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी विभाग पूरी मुस्तैदी व तन्मयता से जुटे हुए है, और सभी विभाग इस जंग में लड़ाई लड़ रहे है, ताकि समाज के लोगों की मदद की जा सके और कोरोना जैसी लड़ाई से लड़ा जा सके। ऐसे में कोरोना योद्धाओं को सहयोग करने में उनसे जो यथासंभव सहयोग हो सका है वो उन्होंने पीपीई किट प्रदान कर किया है और भविष्य में भी आवश्यकता व यथासंभव सहयोग उनकी ओर से जारी रहेगा। नालागढ़ अस्पताल के स्पेशल बीएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डा. अजय पाठक ने कहा कि कोरोना योद्धा पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए है और पीपीई किटें मिलने से निश्चित तौर पर उनका मनोबल ऊंचा होगा। उन्होंने कहा यह मुहीम इतनी बड़ी है कि समाज की सहभागिता के बिना चल नहीं सकती।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडन न.1 कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी.फीडर न.1कांगड़ा के तहत नई लाईन व ट्रांसफार्मर के कार्य करने हेतू 22 जुलाई रविवार को प्रात: 10 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले गांव वीरता, रिहालपुरा, भटटा रोड़, सच्चिदानंद एनक्लेव, उज्जैन,बालाजी रोड़, कालरा का पलैक्स, के.डी.हास्पीटल, नीना पाहवा हास्पीटल, फोर्टिज व कृष्णा होटल की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिद्युत बिभाग एस डी ओ संजीव रात्रा ने बताया की खराब मौसम होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
लघु वन योजना भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन सहित समूचे नालागढ़ वन मंडल क्षेत्र में जल, जंगल व जमीन के संरक्षण तथा पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए लाभकारी साबित होगी। यह जानकारी दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत सनेड़ के गांव कसंबोवाल में नालागढ़ वन मंडल द्वारा आयोजित 71वें वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लघु वन योजना के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में दी। दून विधायक ने कहा कि जन सहभागिता के बिना पर्यावरण की चुनौती से निपटना मुश्किल है इसलिए हम सब को चाहिए की प्रदूषण मुक्त वातावरण तथा बेहतर पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं तथा उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं तथा बेसहारा पशुओं के कारण जंगलों में पेड़ पौधों को भारी नुकसान होता है जिसकी रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा हम सभी को भी हर संभव योगदान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दून विधायक ने अपने कर कमलों से पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वन मंडल नालागढ़ के उप अरनयपाल यशुदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नालागढ़ वन मंडल में प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्धन योजना तथा एक बूटा बेटी के नाम सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित 102 वर्ग किलो मीटर में फैले नालागढ़ वन मंडल में कुल 61 सीमाकित संरक्षित वन हैं। यशुदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में नालागढ़ वन मंडल में 140 हेक्टेयर क्षेत्र में आमला, खैर, शीशम, बहेड़ा, हरड़, कचनार, वयूल, इत्यादि विभिन्न प्रजातियों के 1,19,175 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु वन योजना के अंतर्गत एक बीघा से 13 बीघा तक की सरकारी अथवा निजी मैं वनीकरण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा मुफ्त पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा उन्हें लगाने एवं सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि भविष्य में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ सहित वन मंडल नालागढ़ में जैव विविधता को सुरक्षित कर पर्यावरण की चुनौतियों से निपटा जा सके। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी,खंड विकास समिति नालागढ़ के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हंसराज चंदेल, जिला भाजयुमो महामंत्री संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत सनेड़ के प्रधान बीरेंद्र सिंह, वन विभाग के सहायक अरनयपाल मनीष प्रभारी, सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
जिला कांगड़ा के बैजनाथ के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद भरे जाने हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 7 अगस्त तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। भर्ती के लिए दस अगस्त को बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय बैजनाथ में प्रातः दस बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी, बैजनाथ वंदना कटोच ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान वॉक इन इंटरव्यू की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वत्त बीड़ की ग्राम पंचायत चौगान के आंगनबाड़ी केंद्र चौगान, वृत्त गदियाड़ा की ग्राम पंचायत टिक्करी डूहकी के टिक्करी एक, ग्राम पंचायत टिक्करी डूहकी के डूहकी, वृत्त महाकाल की ग्राम पंचायत बंडियां के आंगनबाड़ी केंद्र नगेहड़, वृत्त बैजनाथ की ग्राम पंचायत सेहल के आंगनबाड़ी केंद्र कंजारहड़ तथा वृत्त बैजनाथ की नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के आंगनबाड़ी केंद्र कस्बा बैजनाथ में एक-एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भरा जाना है। सहायिकाओं के पद-वृत्त मुल्थान की ग्राम पंचायत बडाग्रां के आंगनबाड़ी केंद्र बडाग्रां एक, वृत्त लोहारड़ी की ग्राम पंचायत लुआई के आंगनबाड़ी केंद्र लुआई, वृत्त लोहारड़ी की ग्राम पंचायत पोलिंग के आंगनबाड़ी केंद्र अन्दरली मलांह, वृत्त अवैरी की ग्राम पंचायत सपैडू के आंगनबाड़ी केंद्र सपैडू तथा रछियाड़ा, वृत्त बीड़ की ग्राम पंचायत क्योर के आंगनबाड़ी केंद्र सूजा तथा ग्राम पंचायत बीड़ के आंगनबाड़ी केंद्र बीड़ खास कुटिया, वृत्त गदियाड़ा की ग्राम पंचायत टिक्करी डूहकी के आंगनबाड़ी केंद्र कोठी राख, वृत्त फटाहर की ग्राम पंचायत संसाल के आंगनबाड़ी केंद्र चौगान थाथी, वृत उतराला की ग्राम पंचायत कंद्राल के आंगनबाड़ी केंद्र कालोनी, वृत्त फटाहर की ग्राम पंचायत धरेड़ के आंगनबाड़ी केंद्र धरेड़ तथा कंडकोसरी तथा ग्राम पंचायत भट्टू पंजाला के आंगनबाड़ी केंद्र पंजाला, वृत्त महाकाल की ग्राम पंचायत नरघोड चौबू के आंगनबाड़ी केंद्र चौबू, वृत्त चौबीन की ग्राम पंचायत कुदैल के आंगनबाड़ी केंद्र मलेहड़, वृत्त अवैरी की ग्राम पंचायत अवैरी के आंगनबाड़ी केंद्र अवैरी, वृत्त पपरोला की ग्राम पंचायत खडानाल के आंगनबाड़ी केंद्र नागन तथा नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के आंगनबाड़ी केंद्र कस्बा पपरोला में एक-एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भरा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 71वें वनमहोत्सव का शुभारंभ शिमला से किया तो वहीं नुरपुर उपमंडल में ये कार्यक्रम नुरपुर के गहीं लगोड़ में इंदौरा की विधायक रीता धीमान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। रीता धीमान ने बताया कि नुरपुर उपमंडल में 7,23, 000 पौधे रोपे जाएंगे। इस पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग, भाजपा कार्यकर्ता, महिला मंडल, यूथकलव और स्वंय सेवियों की मदद ली जाएगी। रीता धीमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की है तभी तो आज यह दिन देखना पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमे पेड़ लगाने ही नही अपितु उनकी देखभाल भी करनी है। इस अवसर पर एस डी एम नुरपुर डॉ सुरेंद्र ठाकुर व गौरव महाजन, डी एफ ओ नुरपुर वासु कौशल, मंडलाध्यक्ष बलवान सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आदर्श शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कैबिनेट द्वारा न्यूनतम किराया बढ़ाने एवं बसों के 25 प्रतिशत किराया वृद्धि फैसले का पुरजोर विरोध करती है। कोरोना काल मे बस किराया बढ़ाना दुर्भायपूर्ण है एक तरफ जहां इस दौर में प्रदेश के हज़ारो लोगो का रोजगार छिन्न चुका है तो दूसरी तरफ सरकार का 25 प्रतिशत किराया बढ़ाना कहीं भी तर्कसंगत नही दिखाई देता है। कोरोना काल मे युवाओं ने श्रमदान, धनदान इत्यादि करके सरकार की मजबूरी को समझा लेकिन प्रदेश सरकार कोरोना काल के बीच प्रदेश के लोगो की मजबूरी को समझने में नाकामयाब रही है। प्रदेश पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है ऐसे में इतना ज्यादा किराया बढ़ाने से लोगो पर ओर बोझ पड़ेगा। बसों में सफर करने वाला आदमी वही जी जो रोज़ की मेहनतकश की लड़ाई करके अपना जीवन व्यतीत करता है ऊपर से अत्यधिक किराया बढ़ोतरी लोगो के शोषण करने के बराबर है। अतः विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जल्द से जल्द इस फैसले को प्रदेश सरकार वापिस ले अन्यतः विद्यार्थी परिषद मैदान में उतरकर इसका विरोध करेगी।
जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला से मंगलवार सुबह 10 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए हैं। बीते कल भेजे गए सैंम्पल में से 51 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिनमें से 41 की रिपोर्ट आज नेगिटिव तथा 10 की रिपोर्ट पॉजीटीव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 10 नए मामले पॉजिटिव आए हैं जिनमें एक 8 वर्षीय बच्ची, एक 11 वर्षीय बच्चा, 5 महिलाएं जिनकी उम्र 29 वर्ष से लेकर 58 वर्ष के बीच है तथा 3 युवक/ पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 23 वर्ष से लेकर 34 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 80 एक्टिव मामले हैं।
सिनेमा की नई पीढ़ी, नई सोच, नई तकनीक के सहारे प्रसिद्ध गायक मिक्का सिंह की कंपनी के बैनर तले एम्स एण्ड एम्बिशन मीडिया के सहयोग से बनी फिल्म "अंटू की अम्मा" का पोस्टर विधिवत रूप से जारी होने के अवसर पर इस फिल्म के सभी कलाकारों, सहयोगियों और इस फिल्म की शूटिंग से संबंधित ऐतिहासिक पांगणा गांव, करसोग और शिमला में खुशी का माहौल है। इस फिल्म का निर्देशन जहाँ अनेक फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सूद ने किया है वहीं पटकथा, सक्रीनप्ले, डायलाग भी प्रीति सूद ने ही लिखे हैं। इस फिल्म के अभिनेता हिमाचल प्रदेश के स्टार गायक और चुनाव विभाग के अंबेस्डर विक्की चौहान, प्रीति सूद, सौरभ अग्निहोत्री, बाल कलाकार अरिहंत सोबटा, संजय सूद हैं। इस फिल्म के एडिटर पंजाबी फिल्मों और अनेक धारावाहिकों के निदेशक राहुल सिंह और सुनील यादव, फोटोग्राफी निदेशक राजगोगना, डी आई कलरिस्ट वैभव वामन, बैकग्राउंड स्कोर गुरचरण सिंह, मेकअप बिट्टू, कास्टयूम राधा सूद है। इस फिल्म में स्थानीय लोगों को भी सहयोग करने का सौभाग्य मिला है। "अंटू की अम्मा" फिल्म के इस पोस्टर को लोगों ने बहुत पसंद किया है। अंटू की अम्मा फिल्म की पटकथा गौधन की सुरक्षा और बालक के गाय के प्रति प्रेम पर आधारित है। पूरी फिल्म की शूटिंग ऐतिहासिक नगरी पांगणा के खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण में ही हुई है। फिल्म में सुकेत अधिष्ठातात्री राज-राजेश्वरी महामाया पांगणा का छः मंजिला देवीकोट, बाग गांव, प्राथमिक पाठशाला पांगणा, पुलिस चौकी पांगणा, बाजार की पुरानी शैली की दुकानों, चौकीनुमा पारंपरिक घरों के दृश्य दर्शकों के आकर्षण के केन्द्र होंगे। सुकेत संस्कृति साहित्य एवं जन कल्याण मंच पांगणा के अध्यक्ष डाक्टर हिमेन्द्र बाली 'हिम', करसोग उप-मंडल के समाजसेवी नरेन्द्र शर्मा, डाक्टर जगदीश शर्मा, व्यापार मंडल पांगणा के अध्यक्ष सुमित गुप्ता, पंचायत प्रधान शांता शर्मा, पंचायत समिति सदस्या तारा गौतम, सुकेत होम स्टे के प्रबंधक डिंपल चौहान, सेवानिवृत्त अधिषाशी अभियंता के डी चौहान, युवा प्रेरक पुनीत गुप्ता, अध्यापक भोलाराम गौतम, अध्यापक देवी सिंह, सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के मास्टर प्रशिक्षिका लीना शर्मा, सोमकृष्ण गौतम, प्रथम श्रेणी ठेकेदार सुरेश शर्मा, युवा वैज्ञानिक विपुल शर्मा सहित अंटू के सहपाठियो, फिल्म से जुड़ी महिलाओं तथा समस्त पांगणा-करसोग वासियों ने 'अंटू की अम्मा' फिल्म का पोस्टर जारी करने के लिए प्रीति सूद को बधाई दी है तथा सुकेत अधिष्ठातात्री राज-राजेश्वर महामाया पांगणा तथा करसोग के सभी देवी-देवताओं से इस फिल्म की सफलता की कामना की है।
कोविड-19 की बजह से शिक्षा संस्थानों के बंद होने पर भी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निरन्तर शिक्षा प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। यह बात बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कही उन्होंने बताया कि अध्यापकों के लिए भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया जाता है ताकि अध्यापक नई तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सके। वह सोमवार को शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रही योजनाओं तथा क्रिया कलापों हेतु गठित जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि उन्होंने बताया कि इस वर्ष खण्ड स्तर पर 1112 प्राथमिक एवं 1060 अप्पर प्राईमरी अध्यापकों के लिए निष्ठा अध्यापक प्रशिक्षक आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता बठाने के लिए अध्यापकों द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के लिए प्रेरणा कलास तथा अप्पर प्राईमरी कलाओं के लिए प्रयास प्लस कार्यक्रम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए ई-सम्वाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला खण्ड व कलस्टर स्तर पर हर माह की एक से 5 तारीख के बीच समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की निगरानी समिति द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2019-20 को दौरान जिला की विभिन्न पाठशालाओं में 850 सरप्रार्रण तथा 498 नियमित निरीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि मार्च, 2020 से 23 मार्च तक पांच खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने खण्ड में 28 स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी स्कूल के पास अपने नाम स्कूल की जमीन नहीं है तो वह इस मामले को सम्बन्धित एस.डी.एम., तहसीलदार से उठाए। उन्होंने बताया कि जिन पाठशालाआं में आपदा प्रबन्धन किए अभी उपलब्ध नहीं है वहीं शीघ्र ही यह कीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कुल 5928 विद्यार्थियों को विभिन्न बजीफा, योजनाओं के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र में 6 से 12वीं कक्षा के 5672 प्राथमिक पाठशालाओं के 17588 तथा अप्पर प्रार्रमरी पाठशालाओं के 12889 विद्यार्थियों को निःशुल्क कि किताबें वितरित की गई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आनलाईन क्विज कम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिनमें बिलासपुर जिला से सबसे अधिक 8151 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आहवान किया कि वे पाठशालाओं में किए जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाए तथा उनमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखे। बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा महेन्द्र सिंह धीमान सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
दाड़लाघाट में स्थापित 2 बड़े सीमेंट उद्योग में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किए जा रहे है लेकिन स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हेतु, संतराम, परसराम, किरपा राम, प्रेम लाल, यशु, जगन्नाथ शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अम्बुजा कंपनी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए दाड़ला चौक से कंपनी परिसर, गांव रौडी, सुल्ली, पछियुर, बागा, कुन, सरडमरास सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को इस बस से सुविधा थी लेकिन कोविड-19 के चलते सरकार के निर्देशानुसार बसों की आवाजाही बन्द कर दी गई। अब कुछ समय पहले ही सरकार ने बसों की आवाजाही शुरू कर दी और 100 प्रतिशत सवारी भी शुरू कर दी है, परन्तु अम्बुजा कंपनी प्रबंधन अभी तक लोगों को हो रही असुविधा पर कोई हल निकालने के लिए आगे नही आ रही है। वही कोविड-19 के दौरान लोगों को अपने गांव के लिए पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब तो सरकार ने भी 100 प्रतिशत सवारी लेने के लिए अपने आदेश दे दिए है, पर अम्बुजा प्रबंधन पर इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा। पहले बसों की आवाजाही से लोगों को दाड़ला चौक से धार क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने के लिए इन बस का प्रयोग करते थे पर आज तक अम्बुजा प्रबंधन ने बसों की आवाजाही शुरू नही की है। लोगों ने कहा है कि इस बस से गांव के लोगों को सुविधा रहती है कि दिन में समयानुसार ओर बस की समयसारिणी अनुसार इन बसों में आवाजाही कर आने जाने में आसानी रहती है। लोगों ने अम्बुजा प्रबंधन के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन बसों की आवाजाही को शुरू करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ठियोग क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा के पुत्र एकलव्य वर्मा द्वारा प्रदान किए गए 66 हजार मास्क वाले वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मास्क क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एकलव्य वर्मा के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं। एकलव्य वर्मा के दादा और पूर्व पुलिस महानिदेशक आर आर वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विद्या उपासक राज्य संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मुरारी लाल ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष संघ की विभिन्न मांगे रखीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। संघ के महासचिव ओम प्रकाश और उपाध्यक्ष चमन चैहान, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































