वीरवार सुबह सोलन पुलिस ने एक युवक से 12 बोतलें कांच शराब देसी मार्का संतरा न0 1 For sale in Himachal Pradesh Only बरामद की। युवक का नाम व पता पूछने पर उसने नाम रवि कुमार निवासी गांव मंढेसर तह० कसौली, जिला सोलन उम्र 29 वर्ष बताया। उपरोक्त गाडी में एक गता पेटी जिसमें 12 बोतलें कांच शराब की थी बरामद हुई। पुलिस के परमिट/लाईसैंस मांगने पर वह परमिट पेश न कर सका। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना कसौली में मामला पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि सोलन जिले के एतिहासिक एवं प्रसिद्ध शिव मन्दिरों को देश एवं प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. सैजल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के कुनिहार स्थित शिव तांडव गुफा मन्दिर में पूजा-अर्चना के उपरान्त श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होने शिव महा पुराण कथा ज्ञान, यज्ञ के अन्तिम दिवस पर पूर्ण आहूति दी। उन्होेंने इस अवसर पर प्रदेश एवं जिलावासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा महाशिवरात्री पर्व की बधाई दी। डॉ. सैजल ने कहा कि शैव मत को किसी न किसी रूप में विश्वभर में माना जाता है।हिमाचल भगवान शिव से अभिन्न रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शिव मन्दिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ कर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। उन्होेंने युवाओं का आह्वान किया कि वे विभिन्न त्यौहारों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए एकनिष्ठ होकर कार्य करें। उन्होेने कहा कि संस्कृति का संवर्द्धन देश एवं प्रदेश की एकता में भी सहायक है। सोलन स्थित विभिन्न मन्दिरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि शिव तांडव गुफा मन्दिर से मुख्य सडक तक तथा मन्दिर में पाकशाला के निर्माण लिए प्राक्कलन के अनुसार उचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर आचार्य हेमन्त गर्ग, भाजपा सचिव हिमाचल प्रदेश रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, भाजपा मण्डलाध्यक्ष डी के उपाध्याय, जि़ला महामंत्री भाजपा अमर सिंह परिहार, मण्डल महामंत्री यशपाल कश्यप, सहमीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, जिला भाजपा सचिव सुरेश जोशी, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी सुनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीमा महन्त, आचार्य हेमन्त शर्मा, शिव ताण्डव समिति गुफा के अध्यक्ष राम रत्न पंवर, पूर्व प्रधान समिति नर्वदा कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग वेटरनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ के 6 अक्टूबर 2019 को हुए चुनाव रद्द हो गए है यह जानकारी जे के ठाकुर पूर्व महासचिव पेरावेट्स संघ व सदस्य पेरावेट्स कौंसिल ने दी। जे के ठाकुर ने कहा है कि इन चुनाव में नियमो व संविधान को ताक पर रख कर हुए थे। मैंने महासचिव होने के नाते हाउस में भी विरोध दर्ज कराया था और कारवाही रजिस्टर में भी आपत्ति कुछ जिलों को लेकर दर्ज की थी, परंतु अनसुनी कि गई। सारी आपत्तियों को सरकार, विभाग और चुनाव अधिकारी के समक्ष उठाया गया था। चुनाव अधिकारी इंदर सिंह ठाकुर वरिष्ठ कर्मचारी नेता ने दिनों पक्षों को उचित समय दिया पर दूसरा पक्ष निर्धारित समय के बाद भी अपना पक्ष चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नही कर सका। परिणाम स्वरूप चुनाव में लगाए गए अनियमितता के आरोप सही पाए गए और चुनाव रद्द कर दिए गए। जे के ठाकुर ने कहा है कि 1 मार्च 2020 को बचत भवन उना में 11 बजे राज्य स्तरीय बैठक (फेडेरल हाउस) का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी जिला के चुने हुये अध्यक्ष महासचिव सहितपांच प्रतिनिधि व कार्यरत पेरावेट्स कॉउंसिल के सदस्य, पूर्व जिला व राज्यस्तरीय पदाधिकारी, पंचायत चिकित्सा सहायक के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव सहित पांच प्रतिनिधि भाग लेंगे और संघठन की आगामी गतिविधियों चलाने पर चर्चा होगी। कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। सभी बुद्धिजीवी पेरावेट्स से अपील है कि संघ की एकता को बनाये रखने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने बिलासपुर में तीन दिवसीय वार्षिक राज्य स्तरीय वन खेल और ड्यूटी प्रतियोगिता -2020 का आयोजन किया। राज्य भर से 70 महिला प्रतिभागियों सहित लगभग 700 प्रतिभागियों ने विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं और खेलों में भाग लिया। उन्होंने आयोजन के दौरान अनुशासन और खेल के प्रति अपनी सच्ची भावना प्रदर्शित की। गोविंद सिंह ठाकुर, वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन के सुचारू संचालन के लिए आयोजकों और अन्य अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में वन सम्पदा की रक्षा और सम्बर्धन के कार्य को वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी दिन-रात डियूटी करके बाखूबी के साथ निभा रहे है। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाने, अवैध कटान को रोकने जैसे कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ और अनुशासित बनाते हैं। खेलों के उपरांत कर्मचारी नई उर्जा और स्फूर्ती के साथ मिलजुल कर फील्ड में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी पैदा किये हैं। उन्होंने विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले विजेताओं को बधाई दी तथा सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने वन विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए धन्यावाद किया और कहा कि प्रदेश के वन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजनों से कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में दक्षता आती है। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के लिए जिला की बंदला धार को तकनीकी अनुमति मिली है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का धन्यावाद किया। बिलासपुर ही प्रदेश में एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर जल, थल और नभ तीनों खेलों की सुविधा उपलब्ध है। अजय कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन बल प्रमुख, हिमाचल प्रदेश ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत किया। आर एस पाटियाल मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त ने प्रतियोगिता के आयोजन में जुड़े अन्य विभागों, सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद दिया। वन मंत्री ने गत् राष्ट्रीय वन खेल और ड्यूटी मीट के विजेताओं को भी सम्मानित किया और उन्हें नकद पुरस्कार वितरित किए। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2019 के दौरान आयोजित पिछली राष्ट्रीय वन और खेल ड्यूटी मीट में 5 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित 17 पदक जीते थे। संजीव सूद हिमाचल प्रदेश राज्य वन सेवा से सेवा निवृत, जिन्हें उनके सेवा करियर के दौरान खेलों में योगदान के लिए राष्ट्रीय खेलों में सम्मानित किया गया था, को बिलासपुर में भी सम्मानित किया गया। हमीरपुर फॉरेस्ट सर्कल इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर रहा। खेलों में 308 पदकों के लिए, तीन दिनों में मीट के दौरान 73 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रैक एंड फील्ड कार्यक्रम, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, प्रश्नोत्तरी, लोक नृत्य और लोक गीत प्रतियोगिता शामिल थे। शिमला और रामपुर फॉरेस्ट सर्किल के बीच माननीय वन मंत्री की उपस्थिति में रसा कस्सी प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया, जिसमें रामपुर फॉरेस्ट सर्कल ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर विधायक घुमारवीं राजिंदर गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर की 18 ग्राम पंचायतों के 20 गांवों में समुचित विकास सुनिश्चित करवाने के लिए प्रधान मंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि आदर्श गांव की परिकल्पना को साकार किया जा सके। चयनित गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा जिसके लिए ग्रामीण स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को शीघ्र ग्रामीण स्तरीय समितियों के गठन के निर्देश दिए तथा नियमित रूप से बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उदेश्य अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों का समेकित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से कहा कि इन गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सोलर लाईट इत्यादि के अतिरिक्त सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुचाएं ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करके लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, तहसीलदार मुलतान सिंह बनयाल, जिला कल्याण अधिकारी डा० संजीव कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत के अतिरिक्त सम्बन्धित पंचायतों के प्रधान और सचिव तथा तकनीकी सहायक के अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
पहली बार जिला सोलन में आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अतिरिक्त जिला सोलन के पांचों मंडलो से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह बात कुनिहार में आए न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल ने पत्रकार वार्ता में कही। कुछ दिनों पूर्व जिला कांग्रेस द्वारा सोलन में मंहगाई को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने पर मंत्री ने कहा कि कुछ उत्पादों में जंहा मूल्यों में वृद्धि हुई है वहीं पर कुछ उत्पादों के मूल्यों में गिरावट भी आई है। दाड़लाघाट में पिछले काफी दिनों से चल रहे ट्रांस्पोटरो और कम्पनी विवाद पर उन्होंने कहा कि यह विषय प्रदेश मुख्यमंत्री के संज्ञान में है व इसे शीघ्र सुलझा लिया जाएगा। प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय खोले जाने की घोषणा के पूर्ण न होने को लेकर न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोई भी घोषणा हवा में नहीं होती व इसे भी शीघ्र अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इतना ही नहीं कुनिहार पुलिस थाना के लिए भूमि का भी चयन कर लिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल, मंडलाध्यक्ष देविंदर शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा सचिव दलीप पाल, जिला महामंत्री अमर सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, रामेश्वर शर्मा, अनिल गर्ग, देवी राम तनवर, ओमप्रकाश, कौशल्या कँवर, सुनीता ठाकुर, राजेन्द्र जोशी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में "एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान" के बारे में जानकारी सांझा की। प्रातः कालीन सभा में एनएनएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने अपने वक्तव्य में बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुरू किया गया। इस अभियान का उददेश्य एक राज्य दूसरे राज्य की रीति-रिवाज, परम्परा, रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति को सीखे व आगे बढ़ाने का प्रयास करे। इस अभियान के अन्तर्गत "अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस" मनाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने इस दिवस के औचित्य को सिद्ध करते हुए बताया कि यूनेस्को ने अंदेशा जताया कि कई भाषाएँ लुप्त होने के कगार पर है। इस दिवस का उद्देश्य अपनी मातृभाषा को जानना और बोलने में गर्व होना चाहिए। मातृभाषा में जो भावों की अभिव्यक्ति हो सकती है, वह अन्य भाषा में नहीं। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संबोधन में बताया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एक जुट होना जरूरी है और मातृभाषा को बोलते हर देशवासी एकता की मिशाल कायम करे। इस दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी देशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
अग्धार पचांयत के करभेड गांव मे असम राईफल मे तैनात ध्यान चन्द उम्र 42 वर्ष पुत्र फुला राम की सड़क दुर्धटना मे मौत हो गई। असम राईफल मे तैनात ध्यान सिहं अपने पीछे अपनी पत्नी और दो वच्चो को छोड गया है। गौरतलब है कि ध्यान सिहं का कुछ दिन पहले असम में एक्सीडेटं हुआ था और मगलवार के दिन ध्यान सिहं ने दम तोड दिया थाl वीरवार के दिन पूरे सैन्य सम्मान के साथ ध्यान सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
जिला हमीरपुर के बड़सर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। ट्रैक्टर के साथ लगी पानी की टंकी के नीचे अचानक आ जाने से 10 वर्षीय ध्रुव कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा पांचवी कक्षा में पढ़ता था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतक अपने मामा के घर बड़ागांव आया हुआ था। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मौके पर पहुंचकर 10 हज़ार की फौरी राहत प्रदान की है। वही ज़िला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
श्री राम शरणम डिआरा सेक्टर में तीन दिवसीय खुला साधना सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी श्री राम शरणम के प्रवक्ता शेखर शारदा ने दी। उन्होंने बताया कि सन्त सत्यानन्द जी महाराज, संत प्रेम जी महाराज व डॉक्टर विश्वामित्र जी महाराज की असीम कृपा से श्री राम शरणम बिलासपुर में खुला सत्संग होगा जिसका आयोजन 21 से 23 फरवरी तक किया जाएगा। 21 से 23 फरवरी तक रोज सुबह 7 से 8 बजे तक दीक्षित साधकों के लिए धयान व भजन कीर्तन होगा। इसके उपरांत 3:30 से 4:30 बजे तक अमृतवाणी संकीर्तन व प्रवचन होंगें। रात्रि 8 से 9 बजे तक श्री रामायण पाठ व प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को दोपहर 4 बजे नए श्रद्धालुओं को दीक्षा दी जाएगी। इससे उपरांत रात्रि 8 से 9 बजे तक श्री रामायण ओआठ व आरती के साथ सत्संग का समापन होगा। शेखर शारदा ने कहा कि सभी श्रद्धालु समय से पूर्व पहुंच जाएं व किसी भी प्रकार का कोई चढ़ावा ना लाएं। उन्होंने निवेदन किया कि अपने साथ शोर मचाने वाले बच्चों को ना लाएं।
बिलासपुर जिला मुख्यालय पर छात्रों के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगे पुराने समय के ऑनर बोर्ड गायब हो गए हैं। पता चला है कि इनको पूर्व में रहे प्रिंसिपल ने कबाड़ में जलवा दिया था। बुद्धिजीवियों का कहना है कि यह बड़े शर्म और खेद की बात है कि रियासत काल से चले आ रहे इस स्कूल का पुराना रिकॉर्ड अब बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं है। स्कूल के ऑनर बोर्ड पर रिटायर्ड प्रिंसिपल नानकराम भारद्वाज का मैट्रिक में प्रथम आने पर नाम दर्ज था। इसके अतिरिक्त कई और प्रतिभाशाली छात्रों के समय-समय पर नाम दर्ज रहते थे। लकड़ी के वे बोर्ड अब नदारद पाए गए हैं। शिक्षा विभाग में संयुक्त निर्देशक रहे सुशील पुंडीर ने बताया कि एक बार निरीक्षण के दौरान उन्होंने जब उस समय के प्रिंसिपल से पूछा था कि वह बोर्ड कहां गए तो जवाब मिला कि उन्हें दीमक लग गई थी इसलिए जला दिए गए। हैरानी की बात है कि उन पुराने ऑनर बोर्ड पर लिखे गए नामों की सूची बनाकर नए सिरे से नए बोर्ड पर अंकित की जा सकती थी लेकिन नहीं की गई। सरकारें पुराने समय के रिकॉर्ड आदि सहेज कर रखती हैं। इंटरनेशनल लेवल पर भी हेरिटेज को सुरक्षित रखने की मुहिम रहती है। लेकिन प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठे रहे लोगों को इस बात का ज्ञान ही नहीं था। यही नहीं उस समय इस स्कूल में दूसरे अध्यापको और अन्य स्टाफ ने भी उस प्रिंसिपल को पुराने ऑनर बोर्ड सुरक्षित रखने के लिए सुझाव नहीं दिया, उन्हें जलाने से नहीं रोका। आज इस स्कूल को मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर घोषित किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल ज्योति प्रकाश ने बताया कि 1986 से पहले स्कूल में जो हेड मास्टर प्रिंसिपल रहे हैं उनकी सूची भी उपलब्ध नहीं है। स्कूल के बोर्ड पर उनके भी नाम अंकित नहीं है। 1986 में शिवचरण रावत प्रिंसिपल थे। बस तब से ही प्रिंसिपल के कमरे में प्रिंसिपलो का बोर्ड लगा है। स्कूल में के एल पराशर, सोहन लाल गुप्ता जैसे अध्यापक प्रिंसिपल रहे हैं। पुराने समय में रामलाल जैसे प्रिंसिपल थे। लेकिन किसी का नाम अब यहां देखने को नहीं मिलता है। जिन प्रिंसिपल ने स्कूल का ऑनरबोर्ड जलाने का काम किया वह अब रिटायर हो चुके हैं। सरकार को निर्देश देने चाहिए कि स्कूलों में पुराना रिकॉर्ड पुराने ऑनर बोर्ड सुरक्षित रखे जाएं। इसी स्कूल के प्रिंसिपल ज्योति प्रकाश ने यह भी बताया कि जब वह घुमारवीं के तलवाड़ा में प्रिंसिपल थे तो वहां पुराना ऑनर बोर्ड लगा हुआ था। उन्होंने उसे सहेज कर रखा। पुराने हेड मास्टरो के नामों को सुरक्षित रखा यह परंपरा हर जगह लागू रहनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शराब के लिए बनाई गई नीति जिसमें शराब सस्ती की गई है, साथ ही देर रात 2 बजे तक होटल और बार के खुलने की बात की गई है जो उचित नहीं है। यह बात प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सह संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह ने कही। ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां भाजपा सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए कई कार्यक्रम करती नजर आती है और साथ ही साथ कई नेताओं द्वारा बड़े-बड़े मंचों से नशा मुक्ति के लिए भाषण दिए जाते हैं वहीं ये खोखली नीतियां साफ साफ ज़ाहिर कर रही हैं कि किस तरह धड़ल्ले से सरकार नशे को बढ़ाने में ऐसी आबकारी नीतियों का समर्थन कर रही है। सरकार का दोहरा चरित्र नशाखोरी को लेकर प्रदर्शित होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी ऐसा कोना नहीं जहां आज युवा नशे से अछूता हो। प्रदेश सरकार की नीति साफ जाहिर कर रही है कि वह इस नशाखोरी को समर्थन दे रहे हैं व युवाओं को गहरे अंधेरे की तरफ धकेला जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि सड़क हादसों को भी बढ़ावा दे रहा है। ज्यादातर सड़क हादसों का कारण शराब पीकर वाहनों का चलाना है। ठाकुर ने कहा कि आधी रात तक बार और होटल में शराब बिकती रहेगी तो अपराधों की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जाएंगी, जिसकी जिम्मेदार सरकार की यह आबकारी नीति होगी। लगातार सड़कों की बढ़ती दुर्घटनाओं के बावजूद राज्य सरकार आंखें मूंदे हुई है। ऐसी आबकारी नीतियों को प्रदेश में ला रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही सरकार को चेतावनी देती है कि जल्द इस नीति को वापस लिया जाए अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश का हर युवा वर्ग नशे में धुत होगा और इस राष्ट्र का भविष्य अंधकार में होगा।
सरस्वती विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित किए जा रहे लैपटॉप प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गीताराम ठाकुर ने बताया कि इस विद्यालय के 12 मेधावी विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर ये लैपटॉप प्राप्त किए है। उन्होंने कहा कि इन मेधावी विद्यार्थियों में प्रकृति, ईशा, स्मृति, तरुण, हर्ष, अंकिता, शिल्पा, विकास, चेतना, अंबिका, चारु व सिमरन हैं। प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर व अन्य अध्यापकों ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इनको तथा इनके अभिभावकों को भी बधाई दी है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के परिक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा की UG परिक्षा फाॅर्म भरने की जो अंतिम तिथि 20 फरवरी हैं उसे और आगे किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक RE EVALUATION के परिणाम घोषित नही कर पाया है। जिस कारण प्रदेश के हजारों छात्र असमंजस में है। प्रषासन की लापरवाही के कारण छात्रो को परेशान होना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन 8 महीने में भी RE EVALUATION के परिणाम घोषित नही कर पाया है। विद्यार्थी परिषद की मांग है UG फ़ार्म भरने का पोर्टल तब तक बन्द ना किया जाये जब तक RE EVALUATION के परिणाम घोषित नही होते। अंतिम तिथि को 20 फरवरी से आगे किया जाए जिससे छात्रो को फ़ार्म भरने में परेशान न होना पड़े।
भारतीय पैन्शनरज महासंघ हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले वेतनमान को यंहा लागू करने की मांग करता है। प्रैस को जारी विज्ञप्ति में हिमाचल पैशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियो के विभिन संगठन और समस्त कर्मचारी वर्ग केन्द्र के वेतनमानो से जुड़ने की मांग कर रहा है। उन्होँने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियो पर पहले से ही केन्द्र सरकार के आर एण्ड पी रुल्ज लागू होते हैं इसलिए वेतन मान भी केन्द्र का ही मिलना चाहिए। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारी पंजाब के अधार पर वेतनमान नही चाहते तथा सरकार को अपना वेतन आयोग बनाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। देश के अनेक राज्य भी केन्द्र सरकार के वेतनमान ही दे रहे हैं। इन्दर पाल शर्मा ने मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर से आग्रह किया है कि वे इस बजट सत्र में प्रदेश के कर्मचारियो के लिये उनकी मांग पर केन्द्रीय वेतनमान दिए जाने की घोषणा करे। शर्मा ने मुख्य मंत्री से प्रदेश के पैन्शनरो के लिये शीघ्र सँयुक्त सलाहकार समिति का गठन किए जाने की भी मांग की है।
राज्य खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) शिमला द्वारा सोलन के मुरारी मार्किट में आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का समापन अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चन्देल ने किया। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश में कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग संस्थाओं, आर.ई.जी.पी./पी.एम.ई. जी.पी. के अंतर्गत वित्तपोषित ग्रामोद्योगी इकाईयों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए रखा गया। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चन्देल ने अपने सम्बोधन में कहा कि खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर गरीब लोग रोजगार प्राप्त कर अपनी आर्थिकी सुदृढ कर रहे हैं। उन्होने सोलन में प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सम्बन्धित विभाग का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इस तरह की प्रदर्शनियों के आयोजन का आग्रह किया ताकि लोगों को खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध हो सकें। इससे पहले निदेशक खादी ग्रामोद्योग मांगे राम ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने ने अवगत करवाया कि प्रदर्शनी का आयोजन प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा वित्तपोषित संस्था, हिमाचल खादी आश्रम, शिमला के माध्यम से किया गया। उन्होने कहा कि इस प्रदर्शनी में दूसरे राज्यों से भी लाभार्थियों ने अपने उत्पादों सहित भाग लिया। समापन समारोह में ज़िला उद्योग केन्द्र सोलन, खादी ग्रामोद्योग आयोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश ग्रामोद्योग बोर्ड, सोलन संचालक, हिमाचल खादी आश्रम शिमला, अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंगलवार 18 फरवरी परवाणू में पुलिस ने एक युवक से 7.41 ग्राम हेरोईन बरामद की। नाम व पता पूछने पर युवक ने अपना नाम राजू गिरी उर्फ राजू निवासी टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन बताया। पुलिस थाना परवाणु में युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है और आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
स्वतंत्रता सेनानी एवं उतराधिकारी कल्याण संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रधान पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ज्वालामुखी में मिला और संघ की मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा। कालिया ने बताया कि संघ की तरफ से मुख्यमंत्री से स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन करने बारे आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बोर्ड का गठन अभी बाकी है और शीघ्र ही इसका गठन कर दिया जाएगा। संघ की अन्य मांगों में दाड़ी में स्वतंत्रता सेनानियों का शहीदी स्मारक के निर्माण में तेजी ला कर इसे शीघ्र पूरा करने, मंडी में स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन बुलाने, बोर्ड में आश्रित परिवारों से आधे सदस्य नामजद करने, 300 यूनिट बिजली फ्री करने, बिना ब्याज के लोन की सुविधा देने, सरकारी नौकरियों में बैक लॉग भरने तथा डेंटल डॉक्टर के पदों को शीघ्र भरने आदि मांगों को जल्द पूरा करने गुहार सीएम से लगाई गई। कालिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के मुख्य सलाहकार संजय रत्न, जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष नवरत्न नाग, लेखाकार राय सिंह, वित्त सचिव हरीश नंदा के अलावा मनोज, सुषमा शर्मा, जगदीश गुलेरिया व जगदीप ठाकुर भी मौजूद थे।
प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी नादौन के कार्यकर्ताओं को शीतल पेय पिलाकर सह-प्रचार्य डॉ० चंदन ने हड़ताल को समाप्त किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नादौन इकाई के द्वारा प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश सरकार व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। जिसमें नादौन इकाई के 11 कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत कौशल, जिला छात्रा प्रमुख दीक्षा शर्मा, इकाई अध्यक्ष सुधांशु, सचिव अवनीश व छात्रा प्रमुख कोमल डोगरा और इकाई के अन्य कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे। जिसे महाविद्यालय सह-प्रचार्य डॉ० चंदन कुमार ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को शीतल पेय पिलाकर भूख हड़ताल से उठाया। विद्यार्थी परिषद की मुख्य माँगे हिमाचल प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत जिस कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है उसे जल्द ठीक किया जाए, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम एवं पुर्नमूल्यांकन के परिणामों को जल्द घोषित किया जाए, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनावों को जल्द बहाल किया जाए, प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा ICEDEOL की फीस वृद्धि को वापिस कम किया जाए, प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए, सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग पर हो रही भर्तियों को बंद कर नियमित तौर पर भर्तियां की जाए, केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द आरंभ किया जाए, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में जल्द शिक्षकों की व गैर-शिक्षकों की नियमित भर्तियां की जाए और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर व वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को वापिस लिया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नादौन इकाई अध्यक्ष सुधांशु ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार अब भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नही करती और विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द छात्रों के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित नहीं करता तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में प्रदेश में पूर्ण रूप से सभी महाविद्यालयों में शिक्षा बन्द करेगी।
जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक बुधवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चैहान ने की। बैठक में जिला परिषद सोलन की 22 नवम्बर, 2019 से 18 फरवरी, 2020 तक की लगभग 6।47 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बुधवार को आयोजित बैठक में 79 मदों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चैहान ने इस अवसर पर कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित सुलझा सकते हैं। इससे बैठक में अनेक गंभीर समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का निवारण करना सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का प्रयास होता है और यह कार्य अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्यवाही आमजन का अधिकार है तथा सभी अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने चाहिए। उन्होने अधिकारियों से आग्रह किया कि विकासात्मक कार्योें में गुणवत्ता के साथ-साथ गतिशिलता लाएं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों की लोकतंत्र में अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याएं सुलझाने में सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें ताकि समस्याओं का अविलम्ब समाधान हो तथा विकास योजनाएं नियत समय पर पूरी हों। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दूरसंचार इत्यादि विभागों से संबंधित 79 मदों पर चर्चा की गई। जिनमें से 15 मदों का कार्य पूर्ण हो चुका है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होने अवगत करवाया कि प्रशासन द्वारा बीबीएन क्षेत्र में प्रदूषण को नियन्त्रित करने के उददेश्य से 23 उद्योगों का निरिक्षण कर दोषियों पर लगभग 39 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है तथा सूर्या एनवाएरा के एक प्लांट को बन्द भी करवाया गया है। इसके अतिरिक्त बीबीएन क्षेत्र में आम जन के सहयोग से सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर चला कर प्रदूषण को नियन्त्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य शीला, सुमन लता, मीना वर्मा, रमा ठाकुर, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, कंचन माला, उजागर सिंह, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा और चैन सिंह तथा विभिन्न पंचायत समिति के अध्यक्षों सहित जिला के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि हाइड्रो इंजिनीरिंग कॉलेज जो कि बन्दला धार में निर्माणाधीन है, 4 वर्ष बीत जाने के बाबजूद आज भी इस महाविद्यालय की कक्षाओं को नगरोटा बगवां से बिलासपुर स्थानांतरित नहीं किया गया। आशीष ठाकुर ने कहा कि चुनावों का जब भी समय आता है तो बड़े बड़े नेता लोग हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज को लेकर बड़ी बड़ी डींगे हांकते हुए नजर आते है पर धरातल की जो स्थिति है वो बिल्कुल उसके विपरीत है। सबसे ज्यादा दुर्भाग्य की बात है कि उक्त महाविद्यालय को 4 वर्ष बीत जाने के बाबजूद आज भी आल इंडिया काँसिल फ़ॉर टेक्निकल एजुकेशन से मान्यता प्राप्त नहीं है। इसके लिए हाइड्रो इंजिनीरिंग के छात्रों ने कई बार आंदोलन किये पर सरकार ओर प्रसाशन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। आज छात्र सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे है, जो आंदोलन उक्त महाविद्यालय के छात्र कर रहे है युवा कांग्रेस उसका भरपूर समर्थन करती है। डिग्री हासिल करने के बाद अगर कोई छात्र विदेश में नौकरी करना चाहता होगा तो उसकी जो डिग्री होगी वह वैद्य नहीं होगी। आशीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनो जगह पर भाजपा की सरकारें होने के बाबजूद इस महाविद्यालय को आज तक क्यों नहीं आल इंडिया काँसिल फ़ॉर टेक्निकल एजुकेशन से मान्यता प्राप्त हुई इससे पीछे कहीं न कहीं बड़े षड़यंत्र की बू आती है। आशीष ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गुत्थी को सुलझाया जाए और साथ में कम्पनी को आदेश करें कि जल्द से जल्द कॉलेज का कार्य संम्पन करकर आगामी शैशन से बन्दला के अंदर कक्षाएं शुरू की जाएं अन्यथा आशीष ठाकुर ने सरकार को चेताया कि स्थानीय जनता के सहयोग से एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी जिसकी जिमेवारी प्रदेश सरकार एवं प्रशाशन की होगी।
उप-निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय के प्रागंण में लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला के शैक्षणिक सत्र 2017-18 के 685 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप प्रदान किए जिसमें जमा दो के 165 विज्ञान विषय, 112 आटर्स, 39 काॅमर्स और 369 दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अहम और महत्त्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान व्यक्ति केवल शिक्षा ही ग्रहण नहीं करता अपितु अपने भीतर अनेकों प्रतिभाएं और गुणों को भी विकसित करता है जोकि भविष्य में उसका मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा इस दौर में जो विद्यार्थी कड़ी मेहनत करता है वही भविष्य में अपना लक्ष्य प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि 685 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह सब विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की मेहनत करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए इस प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है ताकि उनको प्रोत्साहित किया जा सके और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि की जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है। विद्यार्थी इसी तरह कड़ी मेहनत करके मां-बाप, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। वर्तमान में विद्यार्थी को सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी होना अति आवश्य है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जो लैपटाॅप विद्यार्थियों को प्रदान किए जा रहे है वे न केवल शिक्षा बल्कि दिन प्रतिदिन बढ़ती तकनीकी से भी विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री आशीष ढ़िल्लों, मण्डल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, पवन ठाकुर, उप-निदेशक उच्च शिक्षा प्रकाश धीमान, उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सुदर्शन कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई अजेश कुमार, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि माह इसी पुण्य को पुनः वृद्धि करने का वरदान है। स्वयं भगवान शिव माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी और अपने शिवगणों सहित इस दिन अपने भक्तों के द्वारा किए जाने वाले पूजन-श्रीरुद्राभिषेक का तत्क्षण फल प्रदान करते हैं। यह जानकारी कुनिहार के प्रख्यात पण्डित कामेश्वर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया की महादेव को प्रसन्न करने के लिए अच्छे अवसर के रूप में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 21 फरवरी शुक्रवार को है। शिव की आराधना पंचामृत से करें तो अति उत्तम रहेगा। शिव की ही ऐसी पूजा है जिसमे केवल पत्रं पुष्पं फलं तोयं अर्थात- पत्र, पुष्प, फल और जल से करके भी पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए इसदिन आपके पास सामग्री नहीं हो तो भी इन्हीं मंत्रों से श्रद्धा-विश्वास के साथ जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव कि पूजा करें और "ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय" का जप करते रहें व स्त्रियों के लिए शिवाय नमः से जप कर सकते है। ऐसा जपते हुए बेलपत्र पर चन्दन या अष्टगंध से राम-राम लिख कर शिव पर चढ़ाएं। पुत्र पाने की इच्छा रखने वाले शिवभक्त दूध अथवा मंदार पुष्प से, घर में सुख शान्ति चाहने वाले धतूरे के पुष्प अथवा फल से, शत्रुओं पर विजय पाने वाले अथवा मुकदमों में सफलता कि इच्छा रखने वाले लोग भांग से शिव कि पूजा करें तो सभी तरह की पराजित होने वाली संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी। कर्ज से मुक्ति पाने वाले भक्त शहद और घी से रुद्राभिषेक करें। अधिक मान सम्मान और यश प्राप्ति की कामना करने वाले भक्तों को गुलाब जल से अभिषेक करना चाहिए जबकि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी कामयाबी के लिए दूध और मिश्री को मिश्रित करके शिवाभिषेक करें। संपूर्ण कष्टों और पुनर्जन्मो से मुक्ति चाहने वाले मनुष्य गंगा जल और पंचामृत चढाते हुए "ॐ नमो भगवते रुद्राय ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नों रुद्रः प्रचोदयात।" मंत्र को पढ़ते हुए सभी सामग्री जो भी यथा संभव हो उसे लेकर समर्पण भाव से शिव अर्पित करें। श्रद्धा भाव और विश्वास के साथ जो भी करेंगे महादेव आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
सांसद राम स्वरूप शर्मा ने मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सदयाणा में लगभग 50 लाख 69 हजार रूपये की लागत से निर्मित माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण, लगभग 43 लाख 98 हजार रूपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र बड़गांव का शिलान्यास तथा ग्राम पंचायत सुराड़ी के सैण में लगभग 44 लाख रूपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सदयाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए राम स्वरूप शर्मा ने सर्कार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कई योजनाओ की व्याखना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डी डी ठाकुर, मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, सदर युवा मोर्चा अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य भुवनेश भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के मध्यम और ऊँचाई वाले इलाकों में 24 फरवरी तक मौसम ख़राब रहेगा। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दी। विभाग के अनुसार 19 फरवरी से प्रदेश के दस जिलों में बारिश व बर्फ़बारी की सम्भावना है। विभाग ने इन दस जिलों में येल्लो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोलन, शिमला, सिरमौर, चम्बा, कांगड़ा, मंडी, उन, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर शामिल है। इन जिलों में 20 और 21 फरवरी को गरज तथा तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। सोलन जिला के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बुधवार को भरी गिरावट देखी गई है। आसमान बादलों से घिरा रहेगा और 10 किमी/घ की रफ़्तार से हवाए चलेंगी। 21 और 22 फरवरी को बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
हिमाचल सरकार के सौजन्य से उप शिक्षा निदेशक कार्यालय सोलन द्वारा एस वी एन स्कूल कुनिहार के 13 होनहार छात्र छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2017-18 की दसवीं व +2 की वार्षिक परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के 13 बच्चों ने यह सम्मान हासिल किया जिससे विद्यालय प्रबन्धको,अध्यापकों व अभिभावकों में खुशी की लहर है। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य टी सी गर्ग, निदेशक लूपिन गर्ग, एस एम सी अध्यक्ष रणजीत पाल सहित समिति के सभी सदस्यों व अध्यापक वर्ग ने बच्चों व अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों के नाम मुकुल सिंह, अंकिता, प्रतिभा शर्मा, कार्तिक कँवर, अर्जुन, हर्षिता, हर्ष रत्तन, मुस्कान, कनिका, निकिता, मुस्कान ठाकुर, अंकिता वर्मा, नीरज कौंडल हैं।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 15 साल बाद कुल्लू के देव बड़ा छमांहू 5000 हारियानों के लाव लश्कर के साथ आएंगे। दरअसल , देवता ने महोत्सव में आने की इच्छा जताई है। देवता ने गत वर्ष भी मेले में आने की इच्छा जताई थी, लेकिन प्रशासन व सर्व देवता समिति ने व्यवस्थाओं का हवाला देकर मना कर दिया था। अब इस वर्ष भी देवता ने इच्छा जाहिर की है जिसके बाद मेला आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए हैं। अपने खर्च पर आएंगे महोत्सव में : हारियानों ने इस बार अपने खर्च पर महोत्सव में आने की बात कही है। देव बड़ा छमांहू कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल की कोटला पंचायत से संबंध रखते हैं। 21 फरवरी को ऐतिहासिक कोठी कोटला से रवाना होंगे और 22 फरवरी को माधोराय व 18 करडु के साथ भव्य मिलन होगा। हजारों लोग देव मिलन के गवाह बनेंगे। बड़ा छमांहू की हैं 44000 रानियां: बड़ा देव छमांहू की 44 हजार रानियां हैं। जब देवता तपस्या में लीन होने के बाद स्वर्ग से लौटते हैं तो सर्वप्रथम रानियों से मिलने जाते हैं। इस दौरान हजारों लोग देवरथ को रानियों के कब्जे में से छुड़ाने का प्रयास करते हैं। रस्सा लगाने के बाद भी हजारों लोग देवरथ को नहीं खींच पाते हैं। देवता एक ही स्थान पर स्थिर रहते हैं।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला कुनिहार के 11 मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से लैपटॉप बांटे गए। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिती अध्यक्ष ने बताया की बी एल स्कूल कुनिहार के 11 मेधावी बच्चों जिसमे कक्षा जमा दो विज्ञानं संकाय से स्नेहा कालरा (460/500), व वाणिज्य संकाय से मोनिका पाल (418/500) ने अंक प्राप्त कर और दसवीं कक्षा में इशिका शर्मा (675/700), दिव्यांशी शर्मा (671/700), माधुरी (662/700), अनन्या शर्मा (664/700), उर्वशी (653/700), कनिका चौधरी (653/700), विवेक (639/700), कृतिका शर्मा (631/700), चित्र ठाकुर(627/700) ने आंक हासिल कर मेरिट में आकर लैपटॉप प्राप्त किये हैं। इन बच्चों ने सत्र 2017-18 में वर्ष बोर्ड की जमा दो व दसवीं की परीक्षा मार्च वर्ष 2018 में मेरिट में आने पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उप शिक्षा निदेशक सोलन के माध्यम से वितरित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व अद्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने इन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों तथा उनके अद्यापकों को भी बधाई दी है और बताय की इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मेरिट में आकर शिक्षा विभाग से अधिक से अधिक लैपटॉप और कुछ चैत्रावृत्ति हासिल करते है। इस अवसर पर उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन योगेंदर मखौक, प्राम्भिक उप-शिक्षा निदेशक सोलन श्रवण कुमार चौधरी, योगेंदर ने भी इन सभी बच्चों को लैपटॉप मिलने पर बधाई दी। विद्यालय आने पर इन सभी बच्चों को, उप-प्रधानचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बधाई दी और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
"Every story has an end but in life every ending is just a new beginning". Solan Public School opened its door for the students for the academic session 2020-21. The students started their day with morning prayers and meeting their head mistress Ms. Kiran Sharma and new subject teachers and also welcomed their new colleagues in their classes. Our MD Ms. Preetee Kumar also met the students and wished them success in their new session. Solan Public School believes in being different so the first day at school was filled with fun and learning activities such as hoola hoop, hand painting, balancing on a wooden plank and treasure hunt. The major attraction was the selection of the houses. All the students participated enthusiastically and loved this different start of their academic session. The students also had a selfie session with their hand painted wings. All the students, teachers and supporting staff look forward to new beginnings at SPS.
बिलासपुर युवा कांग्रेस की बैठक कांग्रेस भवन बिलासपुर में संम्पन हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव एवम प्रभारी सदर युवा कांग्रेस सुक्रान्त भाटिया उपस्थित रहे। इस मौके पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए आशीष ठाकुर एवम सुक्रान्त भाटिया ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए मोदी ने जनता से झूठे वायदे किये थे कि वो सत्ता में आते ही महंगाई ओर बेरोजगारी पर नियंत्रण पाएंगे पर जो आज की स्थिति बनी हुई है वो बिल्कुल विपरीत है। आज महंगाई आसमान छू रही है, गैस सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आशीष ठाकुर ने कहा कि मोदी ने देश के युवाओं के साथ बहुत बड़ा फरेब किया है। मोदी कहा करते थे कि वो हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएंगे पर आज हालात ऐसे बने हुए है कि अकेले हिमाचल प्रदेश के अंदर लगभग 9 लाख युवा बेरोजगार घूम रहे है इन युवाओं की कोई सुध नहीं ले रहा है। इस मौके पर सुक्रान्त भाटिया ने बेरोजगारी रेजिस्टर बनाने के लिए युवाओं से मिस्ड कॉल करवाई और मांग की की जल्द से जल्द केंद्र सरकार बेरोजगारी रजिस्टर बनाये। इस मौके पर युवाओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई उसके पश्चात जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल के माध्यम से राष्ट्पति को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमे युवा कांग्रेस ने मांग की कि राष्ट्रपति केंद्र सरकार को आदेश जारी करे और शीघ्र अति शीघ्र महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम लगाई जाए। आशीष ठाकुर ने केंद्र सरकार को चेताया कि अगर उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बूथ स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नितीयों का प्रसार एवम प्रचार करेंगे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। सर्कट हाउस में मुख्य गेट से सभा स्थल तक आते आते उन्हें कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से इस कदर लाद दिया कि उन्हें कई बार फूल मालाएं अपने गले से निकालनी पड़ी। विधायक सुभाष ठाकुर, राजेन्द्र गर्ग व जीतराम कटवाल व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वंतत्र सांख्यान एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी संजीव कटवाल भी स्वागत में उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में डॉ बिंदल ने कहा कि बिलासपुर पहले केवल माता श्री नयनादेवी और ऋषि वेद व्यास के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसकी पहचान विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदाता के रूप में होने लगी है। कहा कि बिलासपुर त्याग, तपस्या और बलिदान की धरती है। इस पर हर बिलासपुरी को गर्व होना चाहिए। बिंदल ने अपने संबोधन में जेपी नड्डा जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वेष भावना से कार्य करती है इसलिए उसे दूसरे की भावना भी वैसी ही दिखाई देती है। कांग्रेस को चश्मा उतारने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने बेहतर कार्य किया है और सरकार लोकप्रिय सरकार साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया है। केजरीवाल बिजली, पानी और परिवहन मुफ्त में देकर वोट तो ले सकते हैं, लेकिन देश का विकास नहीं कर सकते। इस अवसर पर मंच संचालन जिला भाजपा महासचिव आशीष ढिलों ने किया।
13 फवरी को जुब्बल 108 एम्बुलेंस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इ एम टी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें बरथाटा से 11:44 में कॉल आई कि महिला को प्रसव पीड़ा है। तो वे तुरंत एम्बुलेंस को लेकर बरथाटा की ओर रवाना हुए। बरथाटा पहुँचने पर इ एम टी पुष्पेंद्र शर्मा ने पाया कि महिला को काफी प्रसव पीड़ा है तथा उसकी जाँच की। जाँच समान्य पाई गई। तथा वे हस्पताल की ओर चल पड़े। परन्तु हस्पताल से थोड़ा पहले यूको बैंक जुब्बल के पास महिला की पीड़ा काफी बढ़ गई। इ एम टी पुष्पेंद्र शर्मा ने निश्चय किया कि महिला की डिलीवरी एम्बुलेंस में ही करवानी पड़ेगी। तथा उन्होंने पायलट रमेश की मदद से सफलतापूर्वक महिला का प्रसव एम्बुलेंस में कराया तथा महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद महिला व बच्ची को सिविल हस्पताल जुब्बल में भर्ती करवाया गया। इ एम टी पुष्पेंद्र शर्मा ने इस से पूर्व सैंकड़ो डिलीवरी एम्बुलेंस में करवा चुके हैं तथा वर्ष 2011 उन्हें उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए लाइफ सवियर ऑफ़ थे ईयर 2011 राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 18 फरवरी, 2020 से सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 18 फरवरी, 2020 को दिन में 01.00 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के गढ़खल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 20 फरवरी, 2020 को दिन में 01.00 बजे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार स्थित शिव गुफा पंहुचेंगे। डाॅ. सैजल 21 फरवरी, 2020 को दिन में 02.00 बजे सोलन में टैंक रोड स्थित नरसिंह मन्दिर में ‘भोले की बारात’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
बिलासपुर की बंदला धार की खूबसूरती अब देश-दुनिया को देखने को मिलेगी। इन दिनों एक रोमांटिक गीत सूट पहाड़ण की शूटिंग बंदला धार में चली हुई है। गुरदात गिल म्यूजिक के बैनर तले तैयार किए जा रहे इस गीत को हमीरपुर जिला के रहने वाले वरूण शर्मा ने गाया। नायक भी भूमिका में भी वह स्वयं नजर आएंगे। उनके साथ नायिका के रूप में गीत में हिमाचल की प्रसिद्ध मॉडल प्रतीक्षा ठाकुर हैं। इसके अलावा बिलासपुर के रंगमंच से जुड़े कई कलाकार गीत में सह-कलाकार के रूप में नजर आएंगे। गीत का वीडियो का निर्देशन प्रसिद्ध युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा कर रहे हैं। वहीं, गीत का संगीत अनमोल शर्मा ने तैयार किया है तथा हनिश शर्मा डॉयरेक्ट ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) का जिम्मा संभाले हुए हैं। इस गीत को मार्च माह के दूसरे सप्ताह में रिलीज करने की योजना है। बताते चलें कि इस गीत की नायिका प्रतीक्षा ठाकुर इससे पहले हंसराज रघुवंशी (बाबा जी) के गीत शिमला गर्ल में नजर आ चुकी हैं। जबकि, गायक वरूण शर्मा का पहले फेक बंदया गीत आ चुका है। उधर, गीत के वीडियो निर्देशक अभिषेक डोगरा ने बताया कि बिलासपुर की बंदला धार में फिल्म व एलबम शूटिंग के लिए बहुत अच्छी लोकेशन हैं। यहां बहुत आकर्षक व लुहावनी जगहें हैं, जहां पहले भी कई गीत शूट हो चुके हैं। बता दें कि अभिषेक डोगरा बॉलीवुड फिल्म तमाशा व टीवी सीरियल जाना ना दिल से दूर में अभिनय करने के साथ-साथ कई एलबम व धार्मिक गीतों का निर्देशन कर चुके हैं।
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने सभी भाखड़ा विस्थापितों को चेताया है कि यद्यपि इस समय जिला प्रशासन ने बिलासपुर नगर में भाखड़ा विस्थापितों के घर-घरौंदों को कथित अतिक्रमण के नाम पर हथौड़ा चला कर उन्हें उजाड़े जाने के अभियान को बंद कर दिया है, किन्तु यह स्थिति स्थाई नहीं है और केवलमात्र कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए ही जिला प्रशासन शांत बैठा है। जबकि अंदर ही अंदर उन्हें उजाड़े जाने के शिकार के रूप में सूचियाँ निरंतर तैयार की जा रही हैं| परिधि गृह में सम्पन्न समिति की बैठक समिति के महासचिव जयकुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें लिए गए विभिन्न निर्णयों अथवा सर्वसम्मत प्रस्तावों की प्रतियाँ पत्रकारों को देते हुए जयकुमार ने कहा कि विस्थापित अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से सजग रहें और तब तक निश्चिंत होकर न बैठें जब तक प्रदेश सरकार द्वारा या फिर हाई कोर्ट में उनके द्वारा दाखिल की गई याचिका के माध्यम से विस्थापितों को कोई राहत नहीं मिल जाती। जयकुमार ने कहा कि विस्थापित समिति का एक बड़ा शिष्ट मण्डल स्थानीय भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर के नेत्रत्व में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं और कठिनाइयों से अवगत करवा कर राहत प्राप्त करने का प्रयास करेगा| जबकि इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के बिलासपुर आगमन पर समिति उनसे मिल कर अपनी सभी समस्याओं के समाधान के प्रयास में पूरी तरह से तैयार रहेगी। समिति ने केंद्रीय वित्त व कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के उस पत्र के लिए आभार व धन्यवाद किया है, जिसमें उन्हें समिति द्वारा दिए गए समस्याओं के ज्ञापन को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रेषित करते हुए उनसे ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके विस्थापितों को राहत दिए जाने का आग्रह किया है। समिति ने अपना यह निश्चय दोहराया कि यदि राज्य सरकार के माध्यम से विस्थापितों की समस्याएँ नहीं सुलझ पाई तो वे गृह मंत्री अमित शाह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी समस्याओं व कठिनाइयों की आवाज पहुंचाने के लिए विवश होंगे, क्यूँकि प्रधान मंत्री ने स्वयं बिलासपुर नगर में आकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान के शिलान्यास समारोह में उनकी सभी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया था। समिति के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र पंडित को संयुक्त व्यापार मण्डल का प्रधान बनाए जाने पर समिति ने हर्ष व्यक्त किया और उसे समिति की ओर से हार्दिक बधाई दी। बैठक में अन्यों के अतिरिक्त एस आर आजाद, ओम प्रकाश मेहता, जगदीश कोंडल, ओकार दास कौशल, कृष्णा चौहान, कुलदीप सिंह, नन्द किशोर, राशिम महाजन, अमृत लाल नड्डा, मदन लाल, नन्द लाल कोंडल, अशोक सैनी, नरेंद्र पंडित, सुशील पुंडीर, जे के नड्डा, प्रेमचंद, नन्द लाल, रमेश कुमार, गोपाल कृशन और रामसिंह आदि ने भाग लिया ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के 17 मेधावियों को सत्र 2017-2018 के दौरान परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। लैपटॉप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 3 बच्चे 10वीं कक्षा से पूजा कुमारी, उर्वशी, हिमांशी रही। कक्षा 12वीं कला संकाय से आरती, वर्षा और सुजाता रही। कक्षा बारहवीं कॉमर्स संकाय ने सबसे अधिक 11 बच्चों को लैपटॉप प्राप्त हुए उनमें शालू, काजल, प्रियंका, रंजना, शुभम, भारती, दीक्षा, ललित, योगेश, हरीश, जतिन रहे। इन सभी बच्चों ने अपनी मेहनत के बल पर अपने अपने परिवार का और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने सभी बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरे विद्यालय परिवार की ओर से भी सभी मेधावी छात्र छात्रों को बधाई दी गई।
हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी परिषद् के एक राज्यस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने के के शर्मा, विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं अश्वनी शर्मा राज्य महासचिव के नेतृत्व में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री विप्पिन सिंह परमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री विप्पिन सिंह परमार के समक्ष आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों को एलोपैथिक चिकित्सको के समक्ष वेतनमान देने एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियो की सेवा निवृति की आयु साठ साल करने की मांग की। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगो पर सहानुभूति पर विचार करने का आश्वासन दिया। डॉक्टर अश्विन शर्मा, महासचिव ने जानकारी दी की परिषद् के एक प्रतिनधिमंडल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री की अगवाई में अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी शीघ्र ही मुलाकात करेगा।
उपमड़ल करसोग के पुराना वाजार में ट्रेनिंग किए हुए कला अध्यापकों ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रधान अमर सेन ने की। इन्होने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा की सरकार का रुख इनके प्रति स्पष्ट नहीं है। हज़ारो युवाओं ने कला अध्यापक की ट्रेनिंग तो सरकार ने करवा दी लेकिन विडम्बना यह ह्रै की लाखो रूपए खर्च भी करवा दिए, लेकिन अब किसी भी प्रकार की भर्तिया नहीं हो रही हैं। और न ही कोई कमीशन निकाल रही ह्रै और न ही बैच वाइज भर्तिया करवा रही ह्रै। इन्हे यह समझ नही आ रहा है की सरकार ने किस कारण वंश कला अध्यापक की भर्ति पर रोक लगाई ह्रै। सभी तरह की गई ट्रेनिंगों की भर्तिया हो रही है तो कला अध्यापक की क्यों नहीं हो रही ह्रै। इन्होने सरकार से मांग की ह्रै की जल्द कला अध्यापक की भर्तियां खोली जाए ताकि इनका भविष्य भी संवर सके। इस मौके पर उप प्रधान पमी वर्मा, ग़गा राम, हमेन्द्र, गीता शर्मा, लता, लज्जा, संजीवन, ममता, नीशा, गीता, रीनु, राजेन्द्र , पुनम, चमन, युबराज, खेमराज शामिल रहे।
धरमपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर एक युवक को 104.53 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। युवक का नाम इकबाल गांव हाटकोट कुनिहार बताया जा रहा है। पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है । रविवार शाम पुलिस थाना डगशाई ने एक युवक से 29 बोतलें शराब देशी बरामद की। युवक का नाम डिम्पल उर्फ विरू निवासी कथेड़ सोलन बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में चल रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के आठवें दिन की कथा में आचार्य हेमन्त गर्ग ने हनुमान जन्म कथा सहित शिव ज्योतिर्लिंगों की सुंदर कथा सुनाई। जयेष्ठ सोमवार को शिव महापुराण कथा सुनने के लिए भारी सँख्या में कथा प्रेमी पहुंचे व गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन भी किए। कथा में आचार्य हेमन्त गर्ग जी नें श्रोताओ को बजरंग बली के जन्म की विस्तृत कथा सुनाते हुए श्री राम जी के प्रति समर्पण व आस्था की झलक दिखाई। भगवान व भक्त के प्रेम कथा से समाज को भक्ति किस तरह होनी चाहिए का सुंदर सन्देश दिया। इसके साथ ही कथा में शिव ज्योतिर्लिंगों का भी विस्तृत व्याख्यान किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान की स्तुति करनी चाहिए, भगवान की स्तुति से हर कष्ट व दुख दूर हो जाते हैं। सुंदर आरती के साथ कथा को विराम दिया गया। उसके बाद भण्डारा वितरित किया गया। इस अवसर पर गुफा समिति प्रधान राम रत्तन तनवर, उप प्रधान अमरीश ठाकुर, गुमान कंवर, देशराज पूरी, हरिपाल, राजेन्द्र चौधरी, राम दयाल, दीपक, नेक राम वर्मा, रितिक जोशी, जयपाल, सुभाष, प्रमोद सहित समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। गुफा समिति के प्रधान ने बताया कि 20 फरवरी को कथा समापन पर प्रदेश के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल शिरकत करेंगे व प्राकृतिक गुफा में भोले शंकर की पिंडी के दर्शन कर शिव कथा श्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा तथा 22 फरवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन समिति व शम्भू परिवार द्वारा किया जाएगा।
नादौन के युवा कांग्रेस नेता मनिंदर कटोच एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के अध्यक्ष ने देशभर में महंगाई के चलते उपमंडल अधिकारी नादौन किरण बढ़ाना के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। डिंपल ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में लगातार महंगाई की रफ्तार में बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम व मध्य वर्ग के लोगों की कमर टूट चुकी है, लोगों को इतनी महंगाई में अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किलों भरा हो चुका है। डिंपल ने बताया कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल डीजल के दाम आए दिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। परंतु मोदी सरकार अपने सैर सपाटो में मशरूफ है। उन्हें जनता की जरा भी फिक्र नहीं। देश में अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर हैं जिसकी वजह से हमारे देश के लोग आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ नहीं है और भाई अपना गुजर-बसर खेती के माध्यम से ही करते हैं, परंतु पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते देश के किसान भाइयों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डिंपल ने बताया कि भाजपा की गलत जनविरोधी नीतियों के कारण देशभर में इतनी महंगाई हुई है, अन्यथा कांग्रेस के कार्यकाल में इतनी महंगाई नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का नोटबंदी का निर्णय भी गलत साबित हुआ है, देशभर में इतनी महंगाई होना यह भी एक मुख्य कारण है। गरीब लोगों को अपनी रोजी रोटी कमाने के लाले पड़ गए हैं। डिंपल ने कहा देश भर की जनता मोदी सरकार को पहचान चुकी है और आने वाले समय में देशभर से भाजपा का सफाया होना शुरू होगा। इस अवसर पर राजीव जसल, प्रथम जस्सल दीपांशु ठाकुर, विक्रमगढ़, चमन ठाकुर, अमित, नीरज, ठाकुर, सोनू, संजीव मेहता ,अश्विनी चौधरी, नीलम धीमान शहीद के युवा उपस्थित रहे।
पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट) के अन्तर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला 18 फरवरी, 2020 को हिमानी होटल, सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकरी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला प्रातः 10.30 बजे आरम्भ होगी।
जिला परिषद सोलन की बैठक 19 फरवरी, 2020 को जिला परिषद भवन सपरून के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल चैहान करेंगे। यह जानकारी जिला परिषद सोलन के सचिव ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक प्रातः 11.30 बजे आरम्भ होगी।
बिलासपुर के किसान भवन में रविवार को हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के राज्य स्तरीय चुनाव पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रेम अमरेट की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में बिलासपुर जिला के जिला अध्यक्ष रहे राजीव कुमार शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी गई। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर से आए कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी में सोलन जिला से संबंध रखने वाले जे एल कांटा को महासचिव बनाया गया जबकि हमीरपुर के विजय कुमार धीमान को अतिरिक्त महासचिव बनाया गया। इसके अलावा उपाधि उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम पराशर कांगड़ा, कुलदीप शर्मा मंडी, भीमसेन नेगी किन्नौर तथा रजनीश उन्ना को शामिल किया गया। इसके अलावा शिमला के राजीव चौहान को वित्त सचिव की कमान सौंपी गई। बिलासपुर के संजय शर्मा को प्रेस का दायित्व सौंपा गया जबकि शिमला के रवि को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री बनाया गया। इसके अलावा कुल्लू के भाग सिंह राणा, नूरपुर के उमेंद्र तथा उनके दीपक भारद्वाज को संयुक्त सचिव पद से नवाजा गया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम अमृत सीताराम ठाकुर और रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही कनिष्ठ अभियंताओं की समस्या एवं मांगों को सरकार के समक्ष शिद्दत से प्रस्तुत कर उन्हें मनवाना और समस्याओं का निराकरण करवाना ही उनका उद्देश्य है।
संत निरंकारी सत्संग भवन दाड़लाघाट में साप्ताहिक सत्संग में रविवार को सयोंजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने मिशन का संदेश दिया।प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए उन्होंने कहा कि न केवल परमात्मा को जानना बल्कि परमात्मा की मानना भी जरूरी है।परमात्मा की मानने में तभी आनंद है जब हम परमात्मा को जान लेते हैं।इसीलिए कहा गया है कि पहले जानो फिर मानो।महात्मा शंकर दास निरंकारी ने कहा कि परमात्मा कण-कण में व्याप्त है।इसका बोध पूर्ण गुरु द्वारा ही संभव है।उन्होंने कहा कि सद्गुरु का यहीं संदेश है कि गृहस्थ जीवन में रह कर ही इनसानियत की सेवा करें।दूसरों के दुख बांटे,वहीं दूसरों की खुशी में भी सहभागी बने।ईश्वर को वह लोग प्रिय हैं जो इनसानियत से प्यार करते हैं।परोपकारी जीवन जीते हैं और जहां भी मौके मिले दूसरों के हमदर्द बनने के प्रयास में रहते हैं। महात्मा शंकर दास निरंकारी ने कहा कि सद्गुरु से परमात्मा को बोध करके हम ब्रह्मज्ञानी अर्थात निरंकारी तो कहलाते हैं मगर वास्तविक निरंकारी हम तभी कहलाते हैं जब सद्गुरु के उपदेशों का अनुसरण करते हैं।इससे पहले मिशन के अन्य अनुयाइयों ने भजन,प्रवचन और कविता के माध्यम से कण-कण में व्याप्त निराकार सत्ता का गुणगान किया।इस मौके पर काफी संख्या में निरंकारी समुदाय के अनुयायियों उपस्थित रहे।अंत में लंगर का भी आयोजन किया गया।
-आरोप, नैना देवी हलके में पेयजल योजनाओं का हो रहा कबाड़ा नैना देवी से विधायक तथा पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने हिमाचल सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्हें अपने ही विभाग पर पकड़ नहीं है और इसी कारण नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं का कबाड़ा हो गया है। ठाकुर बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश की सभी पेयजल योजनाओं में संवर्धन के लिए की जाने वाली पाइपों की खरीद केवल शिमला में की जा रही है। जबकि अन्य अधिकारी इस खरीद से बाहर कर दिए गए हैं। जिससे कि मौके पर कितनी पाइप में लगनी है या किस स्कीम के बारे में क्या बजट बनना है? मालूम ही नहीं चल रहा। उन्होंने बताया कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में सर्दियों में भी पीने के पानी की दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि सिकरोहा गांव के पन्जेहलि गांव को जो पानी दिया जा रहा था उसमें खरगोश गिर गया था जो कि अस्थि पिंजर के रूप में बाहर निकाला गया है। उन्होंने इस बात के लिए भी विभाग की आलोचना की कि सारी योजनाओं पर आउट सोर्स करके लोगों को काम दिया जा रहा है जबकि सात आठ साल से लगे लोगों को हटा दिया गया है। यह सब राजनीतिक आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि। जिस स्कीम के लिए स्थानीय ठेकेदारों को काम अवार्ड हुआ थाअब उसे वापस लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का काम पंजाब की किसी पार्टी को सौंप दिया गया है। अब इसके पीछे किसका हाथ है इस बारे में भी उन्होंने विभाग के मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। 15वें वितायोग के बारे में सरकार का बयान भ्रामक: रामलाल ठाकुर ने 15वें वित्त आयोग के बारे में दिए जा रहे मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के बयान की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिस समय 15 वा वित्त आयोग हिमाचल आया था तो कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के अलावा साम्यवादी दल के विधायक ने भी अपना पक्ष उनके समक्ष रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग के सामने भाजपा के विधायकों ने गलत आंकड़ों को दर्शाया और कहा कि प्रदेश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक हालत ठीक नहीं है तथा चारों और झूठ का बोलबाला है। 69 हाईवे कहां बने और 65000 करोड रुपए इसके लिए घोषित किया गया था वह कहां गया? उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि सार्वजनिक किया जाए कि 2 साल के अंतर्गत कितने कर्जे लिए यहां तक कृषकों की दुगनी आमदनी की बात है वह भविष्य के गर्भ में छिपा है किसानों को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए ₹2000 खाते में उपलब्ध करवाएंगे। इस समय खाद्यान्न के रेट बहुत बढें हैं एलपीजी की दरें भी बढ़ा दी गई हैं फिर यह कैसे कहा जा रहा है कि हिमाचल में सब ठीक चल रहा है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला में कण्डाघाट के नजदीक चायल रोड़ पर बने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन हत्ताक्षरित करने के एक वर्ष के भीतर ही 250 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल, कण्डाघाट अस्तित्व में आ जाना प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे दृढ़ प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष पहले स्कूल प्रबन्धन के साथ इस शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए 250 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया था और यह प्रसन्नता का विषय है कि एक वर्ष की अल्पावधि में ही यह संस्थान बन कर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में न केवल 6 हजार विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा बल्कि क्षेत्र के 800 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध भी करवाएगा। क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण व विश्व स्तरीय शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के अलावा यह संस्थान क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ करेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि स्कूलों का मुख्य कार्य नई पीढ़ी में सांस्कृतिक मानक व मूल्यों का हस्तांतरण करना है क्योंकि स्कूल हमारी विविध जनसंख्या को एकल राष्ट्रीय पहचान वाले समाज में बदलते हैं और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ज्ञान, सीखने और पढ़ने के शैक्षणिक कौशल के संचार के साधन हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कूल राज्य के विद्यार्थियों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करके उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तैयार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष की अल्पावधि में स्कूल प्रबंधन द्वारा हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान का निर्माण वास्तव में सराहनीय कार्य है जो विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की स्कूल प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्कूल अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए निजी सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए गत वर्ष धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मैगा इवेंट में 36 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश 96000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने में सफल रहा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के एक माह के भीतर 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ग्राउंड बे्रकिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि स्कूल प्रबन्धक ने प्रदेश से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के अलावा कण्डाघाट तहसील से सम्बन्ध रखने वाले विद्यार्थियों के लिए शुल्क में 15 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश ने देश के बहुत से बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अन्य विभिन्न क्षेत्रों में विकास के आदर्श राज्य के रूप उभरा है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज ने कहा कि एक समय में भारत को विश्व गुरू का दर्जा हासिल था और अब समय आ गया है कि इस पुरानी प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त करने के लिए हम सामुहिक रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे विकसित और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इससे पूर्व दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष बलवान शौकीन ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को उनके घरद्धार पर विश्व स्तरीय शिक्षण सुविधाएं प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल कण्डाघाट तहसील के विद्यार्थियों को फीस में 15 प्रतिशत छूट देगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल, भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू और स्कूल की प्रधानाचार्य रीना पांटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत आज प्रदेश में जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शिमला में भी उपायुक्त कार्यालय के पास धरना व नारेबाजी की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के संयोजक सचिन ने बताया कि पुनर मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम अभी तक अधर में लटका हुआ है। ICEDOL की फीस में पच्चीस से तीस प्रतिशत की वृद्धि कर दी गयी है जो कि बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की बात कही गयी थी लेकिन जो नही किये गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। सरकार को बने दो साल हो गए है परंतु जश्न ही मनाए जा रहे हैं। ABVP ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर अमल नहीं करती है तो शिक्षा बंद भूख हड़ताल करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देगी।
कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ रामलाल मारकंडा ने कहा कि किसानों एवं बागवानों को प्रदेश के बागवानी एवं वानिकी तथा कृषि विश्वविद्यालय में किए गए अनुसंधान एवं उच्च तकनीक का लाभ शीघ्र मिलना चाहिए ताकि इनके माध्यम से राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। डाॅ मारकण्डा डाॅ यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, नौणी में ‘प्रैक्टिसिस ऑफ पैकेजिज फाॅर वैजिटेबल्स’ विषय पर कार्यशाला का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ मारकण्डा ने कहा कि हिमाचल की जनसंख्या का बड़ा भाग वर्तमान मे भी अपनी आजीविका के लिए कृषि एवं बागवानी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यह जनसंख्या प्रदेश की आर्थिकी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। प्रदेश के किसानों एवं बागवानों तक वैज्ञानिकों का अनुसंधान शीघ्र पंहुचाया जाना आवश्यक है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन के रूप में अपनाना समय की मांग है ताकि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में विश्व तथा देश में एक आदर्श राज्य बनकर उभरे और हिमाचल को पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती राज्य घोषित किया जा सके। वर्तमान में हम सभी रसायन युक्त खेती के दुष्परिणामों से परिचित हैं। इन दुष्परिणामों से बचाव के लिए प्राकृतिक खेती कारगर उपाय है। उन्होंने आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती के विषय में सभी को जानकारी दें ताकि प्रदेश के सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में प्रदेश के 02 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश सरकार के प्रयासों से राज्य में 61000 से अधिक किसान प्रकृतिक खेती कर रहे हैं। डाॅ मारकण्डा ने कहा कि यह कार्यशाला 07 वर्ष के अन्तराल के उपरान्त आयोजित की जा रही है। भविष्य में इस कार्यशाला को नियमित रूप से चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर तथा डाॅ। यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में शीघ्र ही कृषि, जाईका तथा प्रकृतिक खेती की योजनाओं को समन्वय के साथ कार्यान्वित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसान एवं बागवान इनसे लाभान्वित हो सकें। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ। परविन्दर कौशल ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यशाला से सब्जी उत्पादन के बारे में नवीनतम जानकारी उपलब्ध होगी। निदेशक विस्तार शिक्षा डाॅ राकेश गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला में चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर तथा डाॅ यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, नौणी के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में 18 फरवरी, 2020 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोलन के उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विवेक चन्देल ने दी। विवेक चन्देल ने कहा कि यह बैठक 18 फरवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।


















































