-महाविद्यालय की कक्षाओं और बरामदों को किया साफ -पंचायत के राधा कृष्ण मंदिर एवं तालाब की भी सफाई की मेरी माटी मेरा देश तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा काशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा की राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कार्यवाहक प्राचार्य जतिंदर कुमार के दिशा-निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. खेम चंद की देख में और डाडा सीबा पंचायत के विशेष सहयोग से स्वयंसेवियों ने राधा कृष्ण मंदिर के परिसर एवं तालाब की सफाई की। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाते हुए कक्षाओं, बरामदों को साफ किया। इस अभियान में 100 के करीब स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. दविंदर सिंह, प्रो. शीतल देवी, रामदयाल, डाडा सीबा पंचायत से प्रधान परमेश्वरी दास, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी भी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय देहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्थापना दिवस मनाया। कार्यकम में प्रचार्य डॉ. रविंदर सिंह गिल ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। अपने संबोधन में प्रचार्य ने कहा एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्रीय सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्रो. दिनेश शर्मा ने एनएसएस स्थापना, इतिहास, उद्देश्य, समाज सेवा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी सेवा संगठन है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। प्रत्येक स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र के विकास में भागीदारी निर्धारित करे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रोफेसर करण सिंह पठानिया ने मूल्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण पर बल दिया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. परवीन ने किया ढ्ढ इस अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवाÓ थीम पर रंगोली मेकिंग, पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर देहरा में लोगो के पोस्टर और नारो के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को बताया । रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरा तीसरा स्थान ग्रुप रुपाली और छवि, अनुष्का ग्रुप, पूनम ग्रुप ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम, दूसरा तीसरा स्थान पर मुस्कान भूरिया, पूनम, रूपाली मुस्कान रहे। नारा लेखन में प्रथम, दूसरा तीसरा स्थान मनीषा, वंशिका मिन्हास,पूनम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. करण सिंह पठानिया प्रोफेसर निशा डॉ. मंजू प्रो. शिवानी गुप्ता के अतिरिक्त अशोक, मुनीश भलवाल, जीवन सिंह, सावित्री उपस्थित रहे।
प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। राज्य के कई भागों में बारिश हो रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ भागों में बारिश के साथ अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 व 25 सितंबर को भी कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 26 से 29 सितंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोलन जिले में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश होने से अब किसान लहसुन, मटर की बिजाई का कार्य कर सकेंगे। पिछले दो सप्ताह से धूप खिलने के चलते खेतों में नमी काफी कम हो गई थी। उधर, बिलासपुर जिले में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते बंदला धार से पैराग्लाइडिंग रोकी गई है। प्रशिक्षण में बारिश बाधा बनी है। इसके अलावा बारिश से मक्की की कटाई भी प्रभावित हुई है। सिरमौर व ऊना जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी हल्की बारिश हुई है। राज्य में शनिवार सुबह 10 बजे तक 25 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अतिरिक्त 181 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला स्टील सिटी बन गई है। पहाड़ों की राजधानी में इसे देखते हुए स्टील स्ट्रक्चर निर्माण पर रोक लगा दी गई है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के मूल सवाल और राजेश धर्माणी व हरीश जनारथा के सप्लीमेट्री सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विधायक निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायतें करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम में क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा गया। नॉन टेक्निकल लोगों ने दी टेक्निकल काम की मंजूरी विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में टेक्निकल काम की मंजूरी, नॉन टेक्निकल लोगों द्वारा दी गई है। इसकी जांच होनी है। हरीश जनारथा ने कहा कि शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से मलबा डंप हुआ है। इससे ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हुआ है। शहर में आई आपदा में स्मार्ट सिटी का भी बड़ा रोल है।
जिला पंचायत संसाधन केंद्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से विकासात्मक रैकिंग तैयार करने के लिए स्वस्थ ग्राम, भूख मुक्त ग्राम, अजीविका में बढ़ोतरी के साधन, बच्चों तथा महिलाओं के लिए बेहतर परिवेश, बेहतर पेयजल की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, गुड गवर्नेंस, आधारभूत संरचना जैसे बिंदुओं पर विशेष फोक्स करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गांवों का सही दिशा में विकास सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में पंचायत विकास सूचकांक के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई इसके साथ में ही पंचायत विकास सूचकांक के आधार पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के चयन प्रक्रिया के लिए विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस कार्याशाला में समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त पंचायत निरीक्षक व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
-सड़क पर धरना दे रहे लोग बता रहे सुक्खू सरकार पर जनता को नहीं रहा भरोसा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि जिन्होंने अपनी जान को ख़तरे में डालकर कोरोना पीड़ितों की सेवा की, आज छह महीनें से उनका वेतन नहीं दिया गया हैं। इस महीने उन सबकी सेवा ख़त्म करने का नोटिस दे दिया गया है। सरकार हर मुद्दे पर झूठ बोल रही है। सदन में भी सही जवाब नहीं दे रही है। आज हर दिन विधान सभा के बाहर लोग अपनी मांगें लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग सड़क पर धरना दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि सब सही है, लेकिन सब सही नहीं हैं। यह सरकार पूरी तरह से फेल हैं। जनहित के मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सड़क पर धरना दे रहे लोग बता रहे हैं कि सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दस महीनें में ही लोग सड़कों पर आ गये हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। दस महीनें में ही प्रदेश के लोग सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर आ गये हैं क्योंकि सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। आज भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परीक्षा के परिणाम नहीं जारी किए जा रहे हैं। युवा आये दिन परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अब तक सिर्फ आश्वासन दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब हमें मौक़ा मिला तो हमने प्रदेश में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित, किसी कारण से अशक्त हुए लोगों के लिए सहारा योजना लाई। उसके तहत तीन हजार रुपये की पेंशन दी जा रही थी। जिससे ऐसे लोगों की मदद हो जाए। अब मुझे उन लोगों के फ़ोन आते हैं कि पेंशन नहीं मिल रही है। यह गलत परंपरा हैं। ऐसी व्यवस्थाएं सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि यह समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई गई योजना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सभागार में आज विश्व अल्जाइमर दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से मनाया गया। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि अल्जाइमर एक दिमागी बीमारी है। शुरुआती लक्षणों में आप चीजों को रख कर भूल जाते हैं बहुत याद करने पर भी आपको याद नहीं आता। अगर आपको अपनी जरूरी चीजों को याद रखने में तकलीफ होने होने लगी है तो सावधान हो जाइए। इस बीमारी का सीधा संबंध उम्र से है 60 वर्ष की आयु के बाद ज्यादातर लोगों को अल्जाइमर की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों में यह अनुवांशिक भी होता है।कई बार सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से या बहुत अधिक तनाव होने वालों को भी अल्जाइमर की शिकायत हो सकती है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है अल्जाइमर की कोई स्पेसिफिक दवा नहीं है इससे वचाब ही इसका इलाज है। आगे जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी डॉ राजेश कुमार सूद ने बताया की ऐसे में बेहतर यही है कि हम सावधान रहें और खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें, यह विटामिन ए और सी का बेहतरीन स्त्रोत है हरी सब्जियों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमागी सेहत के लिए जरूरी होते हैं आप चाहे तो अपनी डाइट में पालक ब्रोकली बीन और ऐसी दूसरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा ने कहा की इस बीमारी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें, नियमित व्यायाम करें, अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखें, किताबें पढ़े, पजल्स सॉल्व करें, बीडी सिगरेट शराब का सेवन न करें, भरपूर नींद ले, अपना वजन संतुलित रखें, रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाए, सामाजिक तौर पर एक्टिव रहे तथा अपना खान-पान संतुलित रखें फिर भी अगर आपको लगे किआपकी याददाश्त कमजोर हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अल्जाइमर के रोगियों के लिए परिवार का सहयोग बहुत जरूरी है, ताकि वह अपना जीवन अच्छे से बिता सके इस बीमारी के साथ समाज में एक स्टिग्मा जुड़ गया है अत: हम सबको मिलकर इसको मिटाना है ताकि ऐसे लोग अपने आप को अलग-अलग महसूस ना करें। इस मौके पर सत्यम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग कंपटीशन के माध्यम से अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूक किया गया सभी प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि द्वारा भी अल्जाइमर के ऊपर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा जिला में 23 सितंबर को आयुष्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ सुशील शर्मा ने देते हुए बताया कि इस योजना के तहत कांगड़ा जिला में 92264 परिवार पंजीकृत हैं इस योजना के तहत कांगड़ा जिला में 2 लाख 43 हजार 862 लाभार्थी लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के तहत साठ करोड़ की राशि व्यय की गई है। वर्तमान में कांगड़ा जिला में 55 पंजीकृत अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभार्थी लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकांउट भी बनाये जा रहे हैं जिस के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार काड्र लेकर नजदीकी हेल्थ वेलनेस सेंटर में जाकर अपना हेल्थ अकाउंट बनवा सकते हैं, ताकि उन्हें अपनी हेल्थ की सभी जानकारियां हेल्थ अकाउंट के माध्यम से मिल सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी छूटे हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वह अपने आयुष्मान कार्ड स्वयं अपने नजदीकी आशा वर्कर या लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपने हेल्थ कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप 1.4 डाउनलोड कर ऑनलाइन स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।
-जिला युवा कांग्रेस महामंत्री ने ज्वालामुखी युवा कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता की -युवा कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने एवं लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति ज्वालामुखी युवा कांग्रेस की बैठक जिला युवा कांग्रेस महामंत्री नीरज शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई और बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस को मजबूत करने एवं बूथ कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया। नीरज ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। 2024 में प्रचंड बहुमत से देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विधायक संजय रत्न के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और कांग्रेस की नीतियों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे। बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी और बूथ स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले युवाओं को विधायक संजय रत्न से सम्मानित करवाया जाएगा। इस मौके पर युवा अध्यक्ष राज राणा, उपाध्यक्ष सादिक, महासचिव सुनील, बबलू, लवली पंत, रविंदर कुमार, अजय, मुकेश, प्रिंस, रिंकू, मनोज, विशाल, ऋषव, अभिषेक, साहिल, जोनी, शिवा, गौरव, मोनू, राकेश, मनदीप, राहुल, रोहित, काला आदि मौजूद रहे।
इंदौरा की खंड स्तरीय अंडर-19 लड़कों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंग्रवा में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में जोन इंदौरा के 35 से अधिक विद्यालयों के छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन स्थल प्रभारी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रामा के प्रधानाचार्य रामकृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन द्वारा 24 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के खिलाड़ियों का इस प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है। इस आयोजन के दौरान विद्यालय प्रबंधक विद्यालय की एसएमसी कमेटी तथा स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों का क्षेत्रवासियों के सहयोग से बच्चों के खाने रहने एवं सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, शिमला द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर व एचआर के 180 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं व बारहवीं पास तथा एचआर के लिए एमबीए रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 36 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए महिला व पुरुष आवेदक पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 173 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 163 सेंटीमीटर लंबाई व 48 किलोग्राम भार अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12000 रुपये से 25000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 26 सितंबर को क्षेत्रीय रोजग़ार कार्यालय धर्मशाला, 27 को उप रोजग़ार कार्यालय पालमपुर और 29 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के संबंध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918, 8221862918 पर संपर्क किया जा सकता है।
-कॉलेज से 3 महीने और हॉस्टल से 6 महीने के लिए किया निलंबित प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सामने आए रैगिंग मामले की पूरी जांच के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी 12 सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इन छात्रों को कॉलेज से 3 महीने के लिए, हॉस्टल से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इन पर 50- 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोप है कि इन सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की और उन्हें लगातार टॉर्चर भी किया जा रहा था। राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि सोमवार को इसकी पहली रिपोर्ट आई तो 6 सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की गई। उनके माता-पिता को कॉलेज में बुलाया गया था। बुधवार को दूसरी रिपोर्ट आने के बाद 6 छात्र और दोषी पाए गए। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने सभी 12 सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ रोज पहले नेरचौक मेडिकल कालेज में भी रैगिंग का मामला सामने आया था। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी 4 छात्रों और 2 छात्राओं को निलंबित कर दिया था।
कांगड़ा के बीरता में संगीता 24x7 लाइब्रेरी का उद्घाटन समारोह 24 सितंबर को किया जा रहा है। संगीता चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसका शुभारंभ डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही संगीता डायग्नोस्टिक्स लैब एवं इमेजिंग सेंटर बिरता में नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम संगीता 24x7 लाइब्रेरी पहली मंजिल होटल कृष्णा इंटरनेशनल के पास बीरता में किया जा रहा है। वहीं कांगड़ा में लाइब्रेरी खुलने से स्थानीय बच्चों को लाभ मिलेगा।
टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के आठ सीनियर प्रशिक्षु डाक्टरों ने नए बैच के प्रशिक्षु डाक्टरों की रैगिंग कर डाली है। बताया जा रहा है कि सीनियरों ने जूनियर प्रशिक्षुओं को कुछ असाइनमेंट दी थीं, जिन्हें करने से इन्होंने मना कर दिया। इसके बाद सीनियर प्रशिक्षु डाक्टरों ने जूनियरों के कपड़े उतरवा दिए और उनकी रैगिंग की। मामला गत रविवार का है। घटना के बाद जूनियर सहम गए, लेकिन दो प्रशिक्षु डाक्टरों ने हिम्मत जुटाकर टांडा मेडिकल कालेज प्रशासन व प्रधानाचार्य कार्यालय में शिकायत दर्ज कर दी। प्रशासन ने तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी में इस मामले को रखा तथा रैगिंग करने वाले एमबीबीएस बैच 2020 व 2022 के आठ प्रशिक्षु डाक्टरों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया और उन्हें तीन महीनों के लिए क्लासेज से निष्कासित करने के साथ- साथ छह महीनों के लिए होस्टल से भी निष्कासित कर दिया। 50 हजार की जुर्माना राशि को सात दिनों के भीतर जमा करने के आदेश दिए गए हैं। अगर जूनियर प्रशिक्षु डाक्टर प्रशासन से शिकायत न करते, तो यह मामला बिगड़ भी सकता था। हैरान कर देने वाली बात है कि पूरे भारत को झकझोर देने वाले अमन काचरू प्रकरण के बाद भी टीएमसी में ऐसा रैगिंग का मामला सामने आया है। उधर, टांडा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. भानु अवस्थी ने कहा की रैगिंग का मामला सामने आया है और दोषियों को एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सजा दी गई है।
प्रदेश की राजधानी शिमला की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। बीते साल के मुकाबले इस साल हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित हो चुकी है। शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक सितंबर 2022 में 62 था जो अब बढ़कर 76 हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इसकी मुख्य वजह गाडिय़ों और आसपास के उद्योग से निकले वाला धुआं है। शिमला में पीएम प्रदूषकों का स्तर 2.5 है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुशंसित स्तर से 1.6 गुना ज्यादा है। बीते कुछ सालों में शहर में पर्यटक बढऩा भी इसकी मुख्य वजह है। शहर के आस पास नए औद्योगिक इलाकों का निर्माण भी प्रदूषण का बड़ा कारण है। प्रदूषण बढऩे से श्रय रोग बढऩे का अंदेशा भी जताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार शहर में बढ़ते वाहनों के कारण कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड का स्तर बढ़ा है। गाडिय़ों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का मुख्य कारण है। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ोतरी से शहर में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शिमला के पास शोघी और ठियोग में नए औद्योगिक क्षेत्रों के निर्माण से शहर में अमोनिया, नाइट्रोजन ऑक्साइड और ओजोन की वायुमंडल में मात्रा बढ़ रही है। राजधानी में अंधाधुंध निर्माण भी प्रदूषण के बढऩे का बड़ा कारण है। ताजी हवा के लिए जाने-जाने वाले शिमला कि बिगड़ती हवा लोगों के लिए चिंता का विषय है। वायु प्रदूषण से दमा और टीबी जैसे श्रय रोगों के बढऩे का खतरा है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पौधरोपण करने और गाडिय़ों पर निर्भरता कम करना जरूरी है। एक्यूआई या वायु गुणवत्ता सूचकांक इलाके की हवा में प्रदूषकों (ऐसे पदार्थ होते हैं जिनके कारण पर्यावरण में प्रदूषण फैलता है।) की संख्या का मापदंड है। इसमें विभिन्न पैमाने पर वायु की जांच करके उसे अंक दिए जाते हैं। 00-50 को अच्छा, 50-100 को ठीक, 200-300 को मध्यम, 300-400 को खराब और 400 से ऊपर के स्तर को खतरनाक माना जाता है।
पुरानी पेंशन योजना बहाली के बाद से केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार पर ऋण लेने पर पाबंदियां लगा दी हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही। उन्होंने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार को बीते 5 साल में विभिन्न एजेंसियों से 10,000 करोड़ का ऋण मिला। अब पाबंदियां लगने से वर्तमान सरकार को 3 साल में 2,944 करोड़ रुपये का ही ऋण लेने का सीमित कर दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से शिवधाम मंडी और कन्वेंशनल सेंटर धर्मशाला को केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति का पत्र देने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के दौरे करने से कई जानकारियां मिल रही हैं। जिस स्वीकृति की बात जयराम ठाकुर करते हैं, वो कहां है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव वर्ष 2018 से कागजों में ही चल रहा है। एशियन डेवलेपमेंट बैंक से इस प्रस्ताव को कोई मंजूरी नहीं मिली है। भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को मिलने वाले ऋण की सीमा को कम कर दिया है। केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग ने ऋण सीमा पर पाबंदी लगाई है। विश्व बैंक, जायका, जापान के बैंक सहित अन्य एजेंसियों से मिलने वाले ऋण भी इसमें आते हैं। प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के बाद से यह पाबंदियां लगी हैं। मुख्यमंत्री ने पालमपुर के मैंझा में मैरिज डेस्टिनेशन बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 100 कनाल भूमि पर करीब 40 करोड़ की राशि से मैरिज डेस्टिनेशन बनाया जाना है। यह बनने से क्षेत्र में मैदान की कमी हो जाएगी। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मैंझा की जगह इसे पालमपुर या सुलह के किसी अन्य क्षेत्र में बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को विधायक परमार के साथ बैठकर हल कर लिया जाएगा।
-केंद्र से 12,000 करोड़ की विशेष मदद मांगी -वोटिंग के वक्त विपक्ष रहा मौन हिमाचल विधानसभा में बुधवार देर शाम राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पास हो गया। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने थ्रू-वायस वोट इस प्रस्ताव को सदन में पास कराया। इस दौरान विपक्ष ने राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के सरकारी संकल्प का न समर्थन किया और न विरोध। सत्तापक्ष के विधायकों ने हां में हां भरी। स्पीकर ने प्रस्ताव पारित होते ही सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। अब यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने विधानसभा में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव पर तीन दिल चली चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा मानते हुए केंद्र से 12000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा तबाही का मंजर पहले कभी नहीं देखा। प्रदेश में 441 लोगों की जान गई और 39 लोग अभी भी लापता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा से 12 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। 16658 पशुओं की मौत, 2621 घर पूरी तरह नष्ट, 12 हजार से ज्यादा घरों को आंशिक नुकसान, 318 दुकानें, 238 झोपडिय़ां, 540 घराट और 5917 गौशालाएं तबाह हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग, पंडोह, पार्वती-2 डैम प्रबंधन को बिना सूचना पानी छोडऩे पर नोटिस जारी किए गए, क्योंकि इससे डाउन स्ट्रीम में भारी नुकसान हुआ है। सभी बांध प्रबंधन को पानी छोडऩे से पहले अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस उप अधीक्षक आरपी जसवाल द्वारा 19 सितंबर को पुलिस टीम के साथ योल बाजार में मलबिंदर सिंह निवासी गांव व ड़ाकघर योल तहसील धर्मशाला की दुकान पर रेड की गई तो मलबिंदर सिंह की दुकान से 205 बोतल (1,53,150 मिली लीटर) देसी शराब मार्का वीआरवी संतरा व 30 बोतल (22,500 मिली लीटर) देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गई। उपरोक्त घटना के संदर्भ में पुलिस थाना धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मलबिंदर सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।
पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान धर्मशाला द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए डेयरी फॅार्मिंग एवं केचुआ खाद बनाने का दस दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर निदेशक पीएनबीआरसेटी गरिमा, आरसेटी हिप्र की राज्य सहायक नियंत्रक डॉ. अम्विका साहु, डोमेन एसेसर कुदन लाल, प्रशिक्षुओं का मागदर्शन किया। इस अवसर पर आर0सेटी निदेशक गरिमा ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे जिला कांगडा के गाव कण्डबाड़ी की 34 महिला प्रशिक्षणाथियों ने भाग लिया जिसमें विभिन्न तरह की स्किल डेवलपमेंट के साथ डेयरी फॅार्मिंग एवं केचुआ खाद बनाने के बारे मे विस्तार से सीखा ताकि स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान धर्मशाला भविष्य में कृत्रिम आभूषण बनाने का 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, ब्यूटी पार्लर का तीस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तथा मधुमक्खी पालन दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ करेगा उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंन्ट कॉलेज ओडिटोरियम सिविल लाईन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा मे सम्र्पक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक गरिमा से उनके दूरभाष नंबर 9418883050 एवं आफिस नंबर 9459900660 पर संपर्क कर सकते है।
बाल विकास परियोजना परागपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 17 अक्तूूबर को निर्धारित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र मगरू,,लोअर स्वणा, तियांमल-11, हार, भोली, बॉडी, भडिय़ाली, गुरणवाड-11, खुडाना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन किया जाएगा, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र ललेडिय़े बाग, बगली, टलवाल, बिहण, लोअर कनोल, लगबधना, अलोह, महावल्ला, बड़ा-11, डूहक़ी, लोअर बठरा और परागपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए चयन किया जाएगा। जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्तूूबर से पहले अपना आवेदन पत्र परागपुर कार्यालय में जमा करवा सकते हंै।
जिला भाषा अधिकारी के सौजन्य से बुधवार को जिला स्तरीय साहित्य प्रेरण कार्यक्रम हमसफर सोसायटी व कांगड़ा कला संगम के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश-प्रदेश में अपनी हिंदी, उर्दु, पहाड़ी रचनाओं, गजलों, नज़्मों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके विभिन्न साहित्यकार विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार शंकर सान्याल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें साहित्यकार एवं गजलकार नवनीत शर्मा बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। राजकीय महाविद्यालय इंदौरा की प्रधानाचार्य परवीन कुमारी ने स्वागत संबोधन किया तो वहीं दार्शनिक साहित्यकार पंकज दर्शी ने अवलोकन संबोधन किया। इस दौरान उनकी पेंटिंग की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान देश भर में ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध गज़़लकार नरेश निसार ने च् कपड़े हुए पसंद के उस उम्र में नसीब, जिसमें के चेहरे पर रंगत नहीं रही ने खूब तालियां बटोरीं, तो वहीं मुख्यातिथि नवनीत शर्मा ने न केवल अपनी गजलें अपने अंदाज में पढ़कर खूब महफिल लूटी बल्कि समय में ठहराव ला दिया। इस दौरान उन्होंने व नरेश निसार ने अपने गज़़ल संग्रह की पुस्तकें भी उपस्थित साहित्यकारों को भेंट कीं। वहीं सलामुदीन ने काश मैं भी वीर जवान होता कविता से सबको मंत्रमुग्ध किया, जबकि अजीज ने खत आज भी पुराने संभाल रखे हैं, इस तरह बीते जमाने संभाल रखे हैं सहित अपनी अन्य गजलों व मंच संचालन से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम अध्यक्ष शंकर सान्याल ने पहाड़ी कविता में व्यंग्य के रंग भरकर खूब मनोरंजन किया। वहीं, रछपाल गुलेरिया, रेडियो लोक गायक किशोर धीमान व प्रतिभा शर्मा ने तरन्नुम में अपनी प्रस्तुतियां पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के डाक्टर विवेक कुमार ने च् देखा है मैने बादलों को बरसते हुएज् सहित महाविद्यालय से ही सपना, दीक्षा, सिमरन, नेहा, अंजना, सलोनी, हर्ष व शीतल ने भी काव्य पाठ किया। इस दौरान दिल्ली से स्नेह दीप ने बंजारा शीर्षक की अपनी कविता से सभी को भावविभोर किया। सभी को हमसफर सोसायटी एवं कांगड़ा कला संगम द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में शंकर सान्याल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य नयी पीढ़ी को लोक संस्कृति एवं साहित्य की ओर प्रेरित करने के लिए समय की ज़रूरत है। उन्होंने नयी पीढ़ी के साहित्य, लेखन व वाचन कला की ओर रुचि में कमी होने पर चिंता भी व्यक्त की। इस अवसर पर साहित्यकार, कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 12 छात्राओं का दल मंडी जिला के रिवालसर में स्थित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुआ। इस दल की अगुआई महाविद्यालय की स्काउट एंड गाइड की रेंजर इकाई की प्रभारी प्रो वंदना राणा कर रही हैं। इस दल में तीन छात्राएं राज्य पुरुस्कार हेतु पांच दिवसीय शिविर में भाग लेंगी, जबकि नौ छात्राएं राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग कैंप का हिसा बनेगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन छात्राओं को निपुण पास का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। तथा पास होने वाली छात्राओं को प्री गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चुना जाएगा। इस दल को महाविद्याल की प्राचार्या डा अंजू रानी चौहान ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया तथा सभी रेंजर्स के सफल होने की कामना करते हुए सभी से अपने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं से स्काउटिंग के माध्य से अच्छे नागरिक बनकर देश तथा समाज की सेवा करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम श्रेणी अधीक्षक ओंकार चांद भाटिया तथा प्रो धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के दूसरे स्काउट्स भी छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु उपस्थित रहे।
-प्रेस वार्ता कर विभाग पर काम न देने का लगाया आरोप पिछले 30 -35 वर्षों से गांव स्तर पर कठिन परिस्थितियों में बिजली पहुंचाने वाले विद्युत विभाग के ठेकेदार आज काम की तलाश में विभागीय कार्यलय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें विभाग की तरफ से कोई भी काम नहीं दिया जा रहा है। इस सब से परेशान होकर बुधवार को ठेकेदारों में समकड़ निवासी कुलदीप चंद भारद्वाज, रैहन निवासी रमेश सोनी व राजा का तालाब निवासी सुरजीत पठानिया ने रेस्ट हाउस फतेहपुर में प्रेस वार्ता कर विभाग पर उन्हें काम न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब 30 से 35 वर्षों से लगातार विभाग का काम करते आए हैं। लेकिन अब विभाग उन पर नई-नई शर्ते थोप रहा है। बताया कि पहले विभाग की तरफ से ठेकेदार को 40 फीसदी सामान दिया जाता था तो 60 फीसदी ठेकेदार खुद खरीद कर लगाता था। लेकिन अब विभाग ट्रंकी सिस्टम जानेकी 100 फीसदी ही ठेकेदार द्बारा सामान लगाने की शर्त लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग उस शर्त पर भी काम करने को तैयार हैं लेकिन बिभाग हमे काम तो दें। उन्होंने सरकार व विभागीय उच्चाधिकारियों से हाल ही लगाए गए टेंडरों की जांच करने के साथ ही सभी मापदंड पूरे रखने की योग्यता रखने वाले हम जैसे पुराने ठेकेदारों को भी काम देने के निर्देश जारी करने की अपील की है।
अधीक्षक डाक घर देहरा मंडल की ओर से जानकारी दी गई है कि कार्यालय अधीक्षक डाक घर देहरा मंडल में पेंशन अदालत 25 को सुबह 10 बजे आयोजित होनी निश्चित हुई है। इस दिन अदालत डाक पेंशन भोगियों और फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनेगी। यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर देहरा मंडल देहरा को 23 सितंबर तक अवश्य भेज दें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपई की लड़कियों की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। स्कूल प्रधानाचार्य बाबू राम ने बताया कि ज्वालामुखी जोन की लड़कियों की अंडर-19 प्रतियोगिता मझीन स्कूल में हुई, जिसमें सिहोरपाईं की टीम ने भी भाग लिया था और ज्वालामुखी जोन में पहला स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। सिहोरपाईं की टीम ने फाइनल में स्थानीय स्कूल मझीन की टीम को हराकर ट्रॉफी पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया। स्कूल पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने टीम खिलाड़ी शिवानी, तानिका,अदिति, कनिका, डीपीई चंद्रकांत और रजनीश कुमार पीईटी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और जिला टूर्नामेंट में टीम के अच्छे प्रदर्शन की कामना की।
देहरा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 30 स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद देहरा वार्ड-1 व झुग्गी बस्ती में जाकर लोगों को प्लास्टिक के खतरे और निपटारे के बारे में जागरूक किया। प्लास्टिक और पॉलीथिन के कारण पृथ्वी और जल के साथ-साथ वायु भी प्रदूषित होती जा रही है। फेंकी हुई प्लास्टिक धीरे-धीरे अपघटित होती है एवं इसके रसायन आसपास के परिवेश में घुलने लगते हैं। यह समय के साथ और छोटे-छोटे घटकों में टूटती जाती है और हमारी खाद्य शृंखला में प्रवेश करती है। अधिकांशत: प्लास्टिक का जैविक क्षरण नहीं होता है। यही कारण है कि वर्तमान में उत्पन्न किया गया प्लास्टिक कचरा सैकड़ों-हजारों साल तक पर्यावरण में मौजूद रहेगा। ऐसे में इसके उत्पादन और निस्तारण के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किये जाने की आवश्यकता है।दुनिया भर में प्रदूषण की समस्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। इसमें भी प्लास्टिक एक समस्या है जो सबसे अधिक चिंताजनक है क्योंकि यह एक ऐसा पदार्थ होता है, जिसे नष्ट होने में काफी समय लगता है। केवल इतना ही नहीं इसके कारण पानी से लेकर हवा और भूमि सभी प्रदूषित होते हैं। हमें प्लास्टिक रिसाइकिलंग के बारे में गंभीरता से सोचना होगा और व्यक्तिगत रूप से भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा, तभी यह धरती सुरक्षित रह सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पंचायती राज संस्थाओं में जिला में रिक्त पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली संबंधी दावों एवं आक्षेपों की सुनवाई तथा निपटारे के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में बैजनाथ विकास खंड की लुआई पंचायत, भवारना की नच्छीर-बंदला, लमलेहड़, बडोह की सुन्हीं खर्ट खास, देहरा की झकलेड़, घरना, धर्मशाला की बगली, पंतेहड़ पासू, फतेहपुर की टकोली घिर्था, बगड़ोली, कुडन रैहन खास, लंबागांव की जालग, आलमपुर, नगरोटा बगबां की बराणा, कोठी झिकली, नगरोटा सूरियां की सिहुनी, सकरी, पंचरूखी की चढिय़ार, सुलह की मालनू, खास गग्गल, नुरपूर की कमनाला, भलून में रिक्तियां हुई हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से सरकार करुणामूलक नौकरियां देगी। मंगलवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक केएल ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस मामले पर कुछ काम नहीं किया। प्रदेश सरकार ने इस मामले पर विचार करने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी के साथ दो बार चर्चा हो चुकी है। जल्द कार्य योजना सामने लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने करुणामूलक आधार की नौकरियों के सरकारी विभागों में 1,766 और निगमों-बोर्डों में 734 आवेदन रिजेक्ट किए। सिर्फ 25 फीसदी को ही नौकरियां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में करुणामूलक नौकरियों के लिए सरकारी विभागों में 4,099 और निगम-बोर्डों में 2,971 आवेदन आए। इस मामले पर गंभीरता से सोचना होगा। उधर, मुख्यमंत्री के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि करुणामूलक आधार पर सबसे अधिक नौकरियां पूर्व सरकार ने दी हैं। भाजपा सरकार ने नौकरियां देने के लिए नियम बदले। पहले 50 वर्ष की आयु के बाद कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार ने प्रावधान किया कि अगर सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले भी मृत्यु होती है तो करुणामूलक नौकरी दी जाएगी। जयराम ने कहा कि आयु की शर्त में भी भाजपा सरकार ने छूट दी। विधायक केएल ठाकुर ने पूछा था कि करुणामूलक आधार की नौकरियां कब तक दी जाएंगी।
विद्युत उप मंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को 33/11 केवी उपकेंद्र गज के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते विद्युत उप मंडल चड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव भित्तलू, घेरा, मनियाणा, चमियारा, करेरी, नोहली, खड़ीबही, रावा, सेर तथा साथ लगी पंचायतों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
धरोहर गांव परागपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में मंगलवार को एक विशालकाय वटवृक्ष स्कूल साइंस ब्लॉक के समीप गिर गया। गनीमत रही की जिस वक्त यह पेड़ गिरा उस दौरान कोई भी छात्र या अध्यापक इसके आस-पास नहीं था। बताते चलें कि तेज बरसात के चलते यह पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी जद में स्कूल का साइंस ब्लॉक का कुछ साइड का हिस्सा भी आ गया। इससे इमारत को हल्का नुकसान भी हुआ है। अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय के राजनितिक विज्ञान के प्रवक्ता सुभाष कुमार ने बताया कि इस पेड़ के गिरने से किसी को चोट नहीं आयी है साथ ही उन्होंने विभाग से अनुरोध किया है कि 24 सितंबर से इस स्कूल में जसवां-परागपुर जोनल बाल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, उससे पहले इस पेड़ को यहां से उठवा दिया जाए, ताकि आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा देहरा मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का स्थल देहरा सिविल अस्पताल में रहा, जिसमें 44 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री रमेश धवाला उपस्थित रहे। वहीं जिला महामंत्री जगदीप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल, मंडल महामंत्री रणजीत, महिंद्र, नरेश, रजनीश, रमणीक, सुरेंद्र, रक्तदान शिविर के जिला प्रभारी शिवेंद्र सैनी और साथ में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आज एनएसएस इकाई द्वारा साक्षी एनजीओ के सौजन्य से स्टॉप चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज एक्ट 2012 शीर्षक पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट साक्षी एनजीओ द्वारा इस संदर्भ में की गई उपलब्धियां के बारे में बताया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता भारती गोमसे ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्ट बच्चों के हित और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बच्चों को यौन अपराध यौन, यौन उत्पीड़न तथा पोर्नोग्राफी से संरक्षण प्रदान करने में लाभप्रद है। इस वेबिनार के अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. आरती कौशल एवं प्रो. अनीता, प्रो. शेल्जा, प्रो.पीतांबर, प्रो. जगदीप डॉ. देवेंद्र महाजन, एवं प्रो. बलवित भी उपस्थित रहे।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की आरुषि ठाकुर पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव गुरनबाड़ ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित वाणिज्य संकाय प्रथम की वार्षिक परीक्षा में 630 अंक लेकर मेरिट में द्वितीय स्थान हासिल किया है। होनहार छात्रा आरुषि ठाकुर की माता बिपना कुमारी गृहणी है और पिता सुरेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करते हैं और बेटी को मेहनत मजदूरी करके ही पढ़ाई करवा रहे हैं। आरुषि ने इस शानदार सफलता का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ प्रधानाचार्य व अपने माता-पिता को दिया है। आरुषि के पिता ने सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आरुषि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। आरुषि ठाकुर ने बताया कि वह कॉमर्स विषय की छात्रा है और वह आगे चल कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। वहीं, महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जतिंद्र कुमार ने आरुषि और उसके माता पिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
-दामों में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ हिमाचल प्रदेश में तीनों बड़ी कंपनियों ने सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेश में अल्ट्राटेक, अंबुजा और एसीसी सीमेंट कंपनी ने दामों में बढ़ोतरी की है। वहीं सूत्रों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में सीमेंट के दामों में पांच रुपये और बढ़ोतरी होने की संभावना है। एसीसी सीमेंट का दाम 430 रुपये से बढ़कर 440 रुपये हो गया है। जबकि एसीसी गोल्ड के दाम 470 से 480 रुपये हो गए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट के दामों में भी 10 रुपये बढ़ोतरी हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 430 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 440 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। अंबुजा सीमेंट के दाम 430 रुपये प्रति बैग से बढ़ाकर 440 रुपये प्रति बैग किए गए हैं। प्रदेश में सभी सीमेंट कंपनियों की ओर से एक साथ दामों में बढ़ोतरी की है। बढ़े दाम बीती रात 12 बजे से लागू कर दिए गए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से निर्माणाधीन मकानों के मालिकों का बजट बिगड़ गया है। एसीसी सीमेंट के विक्रेता किशन लाल एंड सन्स के मालिक पवन बरूर और सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि सीमेंट के दामों में 10 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। इस बाबत सोमवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में प्रशासन तथा एचपीसीए के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि वर्ल्ड कप के तहत इस बार अक्तूबर माह में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पांच एक दिवसीय मैच आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मैच के आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम धर्मशाला के पदाधिकारियों को उक्त क्षेत्र में स्ट्रीट लाईटों का मुरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों को मैच के आयोजन के दौरान धर्मशाला शहर और क्रिकेट मैदान के आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्किंग स्थल से क्रिकेट मैदान तक लाने के लिए शटल सेवा का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने एचपीसीए के अधिकारियों से आवश्कतानुसार छोटे वाहनों को शटल सेवा के लिए की तैनाती के निर्देश दिए। बैठक में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़एसडीएम धर्मशाला धर्मेश कुमार, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार, क्रिकेट स्टेडियम के जीएम (प्रशासन) सेवानिवृत कर्नल एचएस मिन्हास सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की 33 पंचायतों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन 33 पंचायतों में से 21 का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में आज सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया। एडीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए, स्वच्छता को लेकर उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वाधिक पंचायतों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के संचालन से लेकर समाज और शासन-प्रशासन का संचालन आज महिलाएं बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कार्य का अनुसरण करने का प्रयास सभी पंचायतों को करना चाहिए और पुरस्कृत पंचायतों को यह प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। स्वच्छता प्राथमिकता, सभी करें सहयोग.......... गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता तो सर्वत्र आवश्यक है लेकिन हमारे जैसे पहाड़ी राज्य में इसकी जरूरत और अधिक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण हमारे प्रदेश में कूड़े-कचरे का प्रबंधन तथा इसका निष्पादन पंचायतों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, जिसके लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में कूड़ादान स्थापित करने के लिए पंचायतें पहल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों और नदी-नालों को स्वच्छ रखने के लिए पंचायतों को जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए गांवों में स्थापित युवा मंडल, महिला मंडल और अन्य स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेना चाहिए। इन पंचायतों ने जीता पुरस्कार ........... पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों में विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नियांगल, गुलेर, हार और जोल रहीं। वहीं परागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनेहत, न्याड़ और कसबा कोटला तथा कांगड़ा ब्लॉक की पंचायत झिकली इच्छी, डंडोली और सलोल ने पुरस्कार प्रात्प किया। फतेहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैरा और रियाली, विकास खंड नूरपुर की गेहीं लगोर और कंडवाल, सुलह ब्लॉक की बाड़ी और ननाओं पंचायत, लंबागांव विकास खंड की तलवाड़ और करनघाट पंचायत, बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अवेरी और चौगान, भवारना ब्लॉक की कलूंड और रुमेहड़ पंचायत, धर्मशाला ब्लॉक की बाघनी और रक्कड़, देहरा की धनोट और सियालकड़, इंदौरा ब्लॉक की चनौर और सिरत पंचायत, विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत थाना खास और सरुहत, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत पड़ियारखर, नगरोटा बगवां ब्लॉक की उतरेहड़ पंचायत और रैत ब्लॉक की भरूप लहर पंचायत को पुरस्कृत किया गया। तीन श्रेणियों में किया गया विभाजित....... इस अवसर पर पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। जिसमें पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली दो पंचायतें, दो हजार से पांच हजार जनसंख्या वाली 15 पंचायतें तथा दो हजार से कम जनसंख्या वाली कुल 16 पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के इस चरण में इन पंचायतों में स्वच्छता को बनाए रखने हेतु ऑनलाइन रैंकिंग की गई जिसमें जिले की 33 ग्राम पंचायतों ने 500 में से 439 से 180 तक अंक प्राप्त किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, क्षेत्रीय समन्वयक संजीव राणा, हेमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने इंदौरा उपमंडल में किया बाढ़ प्रभावित मण्ड क्षेत्र का दौरा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की टीम ने कांगड़ा ज़िला के अपने प्रवास के दूसरे दिन रविवार को इंदौरा उपमंडल के तहत बाढ़ प्रभावित मंड क्षेत्र के माज़रा, मिलवां तथा मिरथल गांवों का दौरा किया तथा नुकसान का जायजा लिया। पी. के.दास के नेतृत्व में पहुंची टीम में अमित टंडन, एस. के. जेना तथा महिंद्र राजा राम शामिल रहे। एनडीएमए टीम ने प्रभावित परिवारों से घटनाक्रम तथा नुकसान बारे विस्तृत जानकारी लेने के साथ-साथ बाढ़ से उत्पन्न वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। टीम ने लोगों से ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति तथा इससे मिली गंभीर चुनौतियों बारे पूछा। उन्होंने लोगों से इस वर्ष बाढ़ से उत्पन्न हालातों को देखते हुए उनसे भविष्य में ऐसी स्थिति व चुनौती से निपटने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी राय जानी। प्रभावित परिवारों ने टीम से मिलवां से धमोता तक ब्यास नदी पर लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र के तटीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई ताकि भविष्य में ऐसी सम्भावित चुनौतियों से निजात मिल सके। इससे पहले, टीम ने नूरपुर में एसडीएम गुरसिमर सिंह से नुकसान का विस्तृत ब्यौरा लिया। उसके उपरांत पंजाब-हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल का भी निरीक्षण किया। ये रहे मौजूद : इस अवसर पर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, एसडीएम इंदौरा डॉ सुरिन्द्र ठाकुर, तहसीलदार शिखा सहित लोक निर्माण,जल शक्ति,बिजली बोर्ड, राजस्व तथा कृषि विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत चौली में बीती रात चोरों ने करियाना की दुकान पर की चोरी। रक्कड़ पुलिस की जानकारी के अनुसार चौली में पुर्व जिला परिषद सदस्य अरुणा डोगरा ने शिकायत दर्ज करवाई है की करियाना दुकान पर चोरी हो गई। अरुणा डोगरा ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय निवासी पबन धीमान उधर से सुबह पांच बजे गुजर रहे थे तो उन्होंने फोन करके सुचित किया की अपकी दुकान का शटर खुला है तभी हमने दुकान पर पहुंच कर देखा तो दुकान के ताले टूटे पाए और दुकान के अंदर दो हजार के लगभग रुपए व दाले ओर दुकान में रखी अन्य सामग्री चुरा कर ले गए। अरुणा डोगरा ने बताया कि दुकान में लगभग 20,000 रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस थाना तक्कड़ के प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली है और छानवीन जारी है।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में शनिवार को पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से सुतिंदर कुमार (विक्की महंत) को प्रधान, दीपक शर्मा को उपप्रधान, ब्रजेश्वर सिंह को सचिव, विजय कुमार को सहसचिव और सुरिंदर सिंह को खजांची चुना गया। संजीव चौहान को सलाहकार, दिनेश कुमार, रेखा देवी एवं नीलम कुमारी को सदस्य और कालेज की तरफ से डा गुलशन धीमान व संजीव जसवाल को सदस्य बनाया गया। प्राचार्य डा. अंजू चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए मिलकर कालेज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन ऑनलाइन लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा का फाईनल परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। कांगड़ा और चंबा जिला के सभी चयनित उम्मीदवारो से अनुरोध हैं कि दिनांक 21 सितम्बर 2023 को सुबह 08:00 बजे सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर मे दस्तावेज (Documents) सम्बंधित अगामी कार्यवाही हेतू अनिवार्य रुप से उपस्थित हो।
धर्मशाला:– आज दिनाक 16 सितम्बर को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की शिक्षा खण्ड धर्मशाला इकाई की चुनाव प्रक्रिया स्थानीय बॉय स्कूल धर्मशाला में सम्पन हुई जिस की अध्यक्षता राकेश शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज व संयोजक प्रधानाचार्य नवीन भंडारी की मौजदगी में सम्पन्न हुई। इसमे चुनाव ऑब्जर्वर लोकेश ठाकुर खण्ड प्रधान रैत व श्री तेजपाल सिंह खण्ड प्रधान नगरोटा बगवां ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया व इस दौरान जिला राजकीय अध्यापक संघ के महासचिव सुमन कुमार विशेषतया उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से इस दौरान खण्ड के अध्यापक संजय चौधरी मिडल स्कूल चांदमारी को अध्यक्ष व श्री प्रवीण सिंह प्रवक्ता सकोह को महासचिव चुना गया। श्रीमती बिमल देवी राजकीय उच्च विद्यालय कोतवाली बाजार को कोषाध्यक्ष, श्री नवीन भंडारी प्रधानाचार्य को मुख्य सलाहकार व डाइट प्रवक्ता राजकपूर को मुख लेखाकार साबुन गया। शेष कार्यकारिणी को बनाने का अधिकार खण्ड प्रधान संजय चौधरी को दिया गया। इस अवसर पर मौजूद प्रतिनिधियों द्वारा सदन को संवोधित भी किया गया।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा के वी.एड तृतीय सत्र के प्रशिक्षु अध्यापकों ने शिक्षण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न गवर्नमेंट स्कूलों में 16 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं कोआयोजित किया।जिसमें पौधारोपण,भाषण,प्रतियोगिता, पोस्टर, ,मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं को कराया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है।इस दौरान स्कूलोे के प्रिंसिपल्स ने पर्यावरण और ओजोन संरक्षण के बारे में बताया।इस कार्यक्रम में कई छात्रों व शिक्षकों ने "ओजोन परत रिक्तीकरण एवं उसका प्रभाव" विषय पर व्याख्यान दिया।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के बीए., बीएससी. बीकॉम. तीनों वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल का आरंभ शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉक्टर खुशीराम के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कौंडल जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि छात्रों को पढने के साथ-साथ खेलों में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा नशे के बढ़ते प्रचलन के इस दौर में छात्रों को भटकने से रोकता है। इस प्रतियोगिता में चार विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें तृतीय वर्ष के छात्रों की टीम (राहुल, आर्यन, नितेश, राघव, कृष, विशाल और समीर) विजेता रही और द्वितीय वर्ष के छात्रों की टीम (राहुल, अक्षय, संजू, अरुण, साहिल, साहिल, रोहित, रोन्टू) उप-विजेता रही। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
विधानसभा जयसिंहपुर के क्षेत्र गांव धुपकियारा की बेटी शाक्षी डोगरा ने क्षेत्र कर नाम रोशन किया है। शाक्षी डोगरा ने डा० राजेंदर प्रसाद मेडिकल कॉलेज से बीएससी रेडियोलोजी के बाद दिल्ली एआईआईएमएस से मास्टर न्यूक्लीयर मेडिसन करने के बाद आरएसओ क्लियर किया। शाक्षी ने इसका श्रेय पूरे परिवार के साथ गुरुजनों को दिया है। शाक्षी की दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल धुपकियारा जबकि बारहवीं एम एकेडमी जयसिंहपुर से हुई है। शाक्षी के पिता निजी कंपनी में एसोसिएट एरिया मैनेजर के पद पर तैनात है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के घर-द्वार उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। इसी के दृष्टिगत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय कांगड़ा स्थित टांडा में हृदय शल्य चिकित्सा केन्द्र स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह केंद्र 25 सितंबर से कार्यशील हो जाएगा। इसके तहत टांडा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जाएंगी। इसके लिए अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिएलिटीज शिमला के विशेषज्ञों का दल भी सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में हृदय शल्य चिकित्सा केन्द्र स्थापित होने से विशेष तौर पर प्रदेश के निचले क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल सरकारी क्षेत्र में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रदान करने वाले देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2005 में इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, शिमला ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाने वाला पहला संस्थान बना। यह हिमाचल जैसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी चूंकी उस समय पूरी उत्तरी भारत में सरकारी क्षेत्र में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा केवल मात्र पीजीआई चण्डीगढ़ एवं शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज श्रीनगर में ही उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि इसके 18 वर्षों के उपरान्त आज भी उत्तरी भारत के राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके विपरीत आईजीएमसी शिमला ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और प्रतिमाह यहां 20 से 25 ओपन हार्ट सर्जरी की जाती हैं तथा इनकी सफलता की दर 95 प्रतिशत से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि सभी आयुवर्ग के पात्र मरीजों को विभिन्न योजनाओं के तहत हृदय रोग से संबंधित नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक आईजीएमसी में चार हजार से अधिक रोगियों की ओपन हार्ट सर्जरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खण्ड स्तर पर लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इन स्वास्थ्य संस्थानों में छ: विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त रोबोटिक सर्जरी सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
-विधायक ने मझीण में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का किया शुभारंभ शिक्षा में गुणवत्ता लाने तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी जिसमें साफ्टवेयर तथा हार्डवेयर उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह जानकारी ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने शुक्रवार को मझीन सीनियर सेंकेडरी स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत दी। इस प्रतियोगिता में 33 स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्राचीन समय से ही खेलों को जीवन जीने का आधार माना जाता रहा है। खेलें जीवन में अनुशासन के साथ संघर्ष में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि अब खेलों में महिलाएं भी किसी स्तर पर पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने खेलों में अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पीटी उषा, मैरीकॉम, साइना नेहवाल जैसी महिला खिलाड़ियों ने खेलों के विभिन्न वर्गों में सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने भी खेल जगत में पूरे देश भर में अपना नाम चमकाया है। विधायक संजय रत्न ने कहा कि हिमाचल सरकार स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा प्रत्येक स्कूल खेल शिक्षकों की चरणबद्व तरीके से नियुक्ति करेगी इसके साथ ही स्पोर्ट्स हॉस्टल भी संचालित किए जा रहे हैं ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का अवसर मिल सके। इससे पहले प्रिंसीपल सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान, अधिशासी अभियन्ता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, एडवोकेट सर्वेश रत्न सहित स्कूलों के विद्यार्थी और प्रबुद्ध जनता उपस्थित रहे।
बच्चों को स्कूली स्तर से ही गुणात्मक शिक्षा देने के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि शिक्षा खंड बैजनाथ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बढ़-चढ़कर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। किशोरी लाल ने बताया कि पपरोला में प्रारंभ हुई इस खेल प्रतियोगिता में बैजनाथ शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के लगभग 260 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खेल बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल जहां शारीरिक और मानसिक संबल प्रदान करते हैं, वहीं युवाओं को असामाजिक गतिविधियों के दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य बच्चों को भी जीवन में कम से कम एक खेल अपनाने का आह्वान किया। 300 करोड़ से बनेंगे अत्याधुनिक स्कूल मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से खोले जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस होंगे। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इंडोर एवम् आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहां पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहां स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा।
एएनटीएफ राज्य सीआईडी कांगड़ा रेंज ने मान सिंह पुत्र मुन्ना राम वीपीओ गगरेट तह घनोरी जिला ऊना उम्र 48 साल और महाशू राम पुत्र नाथू सिंह वीपीओ बरंडा तह नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 47 साल के कब्जे से 28560 प्रॉक्सीवेल स्पा (ट्रामाडोल) कैप्सूल पकडे हैं। एचपी 36बी 8124 नंबर वाली एक गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया। एफआईआर नंबर 125/23 के तहत एनडी एंड पीएस एक्ट में गगरेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
-तीन दिन चलेगा टूर्नामेंट, 23 स्कूलों की 240 लड़कियां लेंगी हिस्सा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा में 19 साल से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 23 स्कूलों की 240 लड़कियां हिस्सा लेंगी। विधायक मलेेंद्र राजन इस का शुभारंभ करने पहुंचे। डीएसएसए के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रिंसिपल अजय कुमार ने स्कूल की समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनका विधायक ने हल करने का आश्वासन दिया। विधायक ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 21000 रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान विधायक के साथ एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार शिखा सिमटिया, नायब तहसीलदार सुरजीत, नायब तहसीलदार परवेश शर्मा, बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसएचओ कुलदीप शर्मा, प्रधान भोपाल कटोच, बीडीसीजसबीर कटोच, बीडीसी शकुंतला देवी,कुलदीप कीपा, पूर्व जिला परिषद अनूप कटोच, प्रधान गणेश कुमार, उप प्रधान राणा प्रताप, धर्मेंद्र धीमान, विजय शर्मा, अधिवक्ता संदीप कटोच, सलीम, दिनेश कुमार, डॉक्टर विशाल, एसडीओ महेंद्र ठाकुर आदि को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने किया एचपीएसईबीएल के एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां अभियंता दिवस के अवसर पर शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, बल्कि वे घर बैठे ही आसानी से बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा लोग अब नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की प्रगति की भी निगरानी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर एचपीएसईबीएल द्वारा दी जाने वाली नाम परिवर्तन और लोड समायोजन आदि विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य बिजली बोर्ड में कागज रहित कार्य संस्कृति की शुरुआत करना है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित होंगी और सेवाओं में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल ऊर्जा क्षेत्र में उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है जिससे उपभोक्ताओं को अधिक कुशल और सुलभ सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा पोर्टल पर ऊर्जा उत्पादन डेटा उपलब्ध होगा और यह उपभोक्ताओं को कार्यालय में आए बिना आईपीपी द्वारा ऑनलाइन चालान जमा करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में अभियंताओं के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में भारी वर्षा के कारण आई आपदा ने राज्य के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इसके वाबजूद प्रदेश के विभिन्न विभागों के इंजीनियरों के समर्पित प्रयासों से सरकार ने 48 घंटे की अल्पावधि में आवश्यक सेवाओं को अस्थायी रूप से बहाल की। इस आपदा के कारण प्रदेश में सड़क, बिजली और जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं और अभी तक हुए कुल नुकसान का आकलन 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। डिजिटलीकरण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभाग आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अभियंताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से जलवायु परिवर्तन को एक सामूहिक जिम्मेदारी मान कर इससे निपटने में पूर्ण सहयोग देने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, एचपीएसईबीएल के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, एचपीएसईबीएल के निदेशक डॉ. अमित कुमार शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


















































