डाडा सीबा तहसील की पंचायत रोड़ी-कोड़ी के वार्ड 5 में बारिश के कारण एक पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार दोपहर टीन पोश पशुशाला की दीवारें गिर जाने से पशुशाला के अंदर बंधें पशु बाल-बाल बचे। पंचायत के देसराज पुत्र हजारु राम ने बताया कि बारिश के चलते पशुशाला की दीवारें गिरी हैं, इससे काफी नुकसान हुआ है। देसराज ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया पशुशाला की दीवारें गिर जाने के कारण अंदर रखा पशुओं के लिए चारा खराब हो गया है। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन को दे दी है। वहीं, रोड़ी-कोड़ी पंचायत के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया वे स्वयं मौके पर गए थे। पशुशाला गिर जाने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए। क्या कहते हैं तहसीलदार उधर, इस संबंध डाडा सीबा तहसीलदार बीरबल ने बताया कि हलका पटवारी को मौका पर जाने के आदेश दिए गए हैं। नुकसान का आकलन करने के उपरांत रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
ओआरएस दिवस 29 जुलाई के उपलक्ष्य में 28 जुलाई को जिला स्तरीय विश्व ओआरएस दिवस ग्राम पंचायत चैतडू में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओ आर एस के बारे में जानकारी देना, ओआरएस के महत्व लोगों को समझाना ओआरएस गोल बनाने की सही विधि समझाना, ताकि दस्त होने पर लोगों को पानी की कमी ना हो सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वॅदना ने बताया कि ओआरएस का घोल या ओरल रिहाइड्रेशन सलूशन, जिसे हम जीवन रक्षक गोल मानते हैं, दस्त में एक रामबाण दवाई का काम करता है। परंतु लोगों को ओआरएस के महत्व के बारे में जानना बहुत जरूरी है। ओआरएस घोल से हम लाखों लोगों की जिंदगियों को बचा सकते हैं। अगर उल्टी और दस्त होने पर सही विधि से ओआरएस का घोल समय-समय पर देते रहने से हम जीवन को बचा सकते हैं। ओआरएस का घोल पानी की कमी को दूर करता है, जिससे व्यक्ति मरने से बच सकता है 1 लीटर साफ या उबला हुआ पानी में सही तरीके से बना हुआ सलूशन हो तो हमारी इंटेस्टाइन इसको अवशोषित करती है। अगर ठीक तरीके से ना बनाया जाए दस्त रोकने के बजाय और दस्त लग सकते हैं। घर में इमरजेंसी अचानक जरूरत पड़ने अगर घोल बनाना पड़े किस प्रकार घोल बनाना चाहिए। सभी विस्तार से समझाया गया। इसके साथ कार्यक्रम अधिकारी ने यू विन के बारे में भी आशा वर्कर को जानकारी दी। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने पानी की कमी के प्रकार के बारे में बताया गयपानी की कमी का पता हम कैसे आंखें, जीव और चमड़ी पर हम देख सकते हैं पानी की कुछ कमी होने पर घोल की मात्रा कितनी देनी है गंभीर पानी की कमी को पहचान कर बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजना है। स्वास्थ्य शिक्षा श्रीमती अंजलि बताया दस्त होने पर अपने हाथों की सफाई ,भोजन में स्वच्छता बनाए रखना दस्त होने पर बच्चों में घोल के साथ-साथ पतले पेय पदार्थ जारी रखना तथा छोटे बच्चों में निरंतर स्तनपान कराते रहना जरूरी है। अगर दस्त में सुधारना हो तो तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैकलोडगंज के डॉक्टर रितिका तथा शाहपुर की स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना उपस्थित रहे।
कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में पालमपुर के सौरभ वन विहार में अब टॉय ट्रेन स्थापित करने के लिए 65 लाख की स्वीकृति मिली है, ताकि पर्यटकों विशेषकर बच्चों को आकर्षित किया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के रमणीय स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस बाबत नियमित तौर समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं ताकि कांगड़ा को टूरिज्म कैप्टिल के रूप् में विकसित किया जा सके। वनखंडी में राज्य के सबसे बड़े चिड़ियाघर के लिए भी मिली स्वीकृति जिला कांगड़ा के बनखण्डी में बड़े चिड़ियाघर के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सी.जेड.ए.) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बड़े चिड़ियाघर की स्थापना एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति से सरकार की इस परियोजना को मूर्तरूप प्रदान करने में बल मिलेगा। इस चिड़ियाघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। यह चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्त्व की समझ विकसित करने के केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। टूरिज्म विलेज के लिए भी चयनित की जा रही है भूमि डीसी ने बताया कि जिले में पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टूरिज्म विलेज के लिए धर्मशाला के समीप नरघोटा में करीब 25 हेक्टेयर भूमि देखी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टूरिज्म विलेज के लिए जिले में अन्य उपयुक्त स्थानों में भी जमीन तलाशी जाए। उन्होंने बताया कि आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण के लिए सकोह में 2 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। वहीं कन्वेंशन सेंटर के लिए सिद्धबाड़ी में 4 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। यहां निर्माण को लेकर एशियन विकास बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधि साईट निरीक्षण भी कर चुके हैं। पौंग में विकसित होगा इको-टूरिज्म उपायुक्त ने कहा कि पौंग क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और इकोसिस्टम को संरक्षित रखने के लिए वहां पर्यावरण हितैषी टूरिज्म मॉडल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी विभाग के द्वारा क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौंग क्षेत्र को इको-टूरिज्म के हिसाब से विकसित करने के लिए यथोचित योजना बनाई जाएगी।
भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गेहंू की साप्ताहिक ई- नीलामी के शर्तों में कुछ आंशिक सुधार किए हैं, जिससे की अलग अलग स्वामित्व वाले इकाइयों को गेहूं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके जो की गेहूं उत्पादों के बाजार मूल्यों में स्थिर रखने में सहायक सिद्ध होंगे। पूर्व में एक जीएसटी नंबर पर अधिकतम 100 मेट्रिक टन गेहंू की खरीद की जा सकती थी, जिसमे परिवर्तन कर अब जीएसटी के साथ-साथ पैन नंबर भी लिंक कर दिया गया है तथा एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम सीमा 100 मेट्रिक टन निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी में गेहूं खरीद करने वाले इकाइयों, उपक्रमों को इस बात का प्रमाणपत्र भी देना होगा की उनके द्वारा नीलामी में क्रय किए गए गेंहू से गेहूं उत्पादों का निर्माण उनके स्वयं के उपक्रम द्वारा की जाएगी ना की क्रय किए गए गेहूं को किसी दूसरे उपक्रम या व्यापारी को बेचा जाएगा। प्रत्येक बुधवार को होने वाले नीलामी में भाग लेने वाले उपक्रमों को पहले अमानत राशी मंगलवार तक जमा करने के बजाए अब अमानत राशी सोमवार को 6 बजे सायं तक जमा करने होंगे। 28 जून से प्रारंभ हुए ई- नीलामी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक पांच साप्ताहिक नीलामी में 8200 मेट्रिक टन गेंहू की बिक्री प्रदेश में की जा चुकी है तथा भविष्य में भी गेहूं, चावल की खुले बाजार में बिक्री चालू रखी जाएगी।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत पीहड़ी में उद्यान विभाग देहरा से डॉक्टर आरती धीमान उद्यान प्रसार अधिकारी द्वारा भगवानों को किसानों को 750 फलदार पौधे वितरित किए गए। इनमें आम, लीची, नागपुरी संतरा, कागजी नींबू, बारहमासी नींबू, अनार, कटहल, आंबल इत्यादि प्रमुख के पौधे थे। उद्यान विभाग देहरा सेठ डॉ. आरती धीमान ने बताया कि आज ये फलदार पौधे ग्राम पंचायत पीहड़ी, खुंडियां, सुरानी में वितरित किए गए। विभाग ने किसानों की स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा इस वर्ष अपना 50वां स्थापना वर्ष मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में कॉलेज में आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का संचालन भगवान बुद्ध चेरिटेबल ब्लड सेंटर के चिकित्सा दल ने महाविद्यालय के स्वयंसेवियों की सहायता से किया। शिविर का आयोजन वरिष्ठ नागरिक फोरम देहरा द्वारा किया गया। शिविर में साठ से अधिक छात्रों एवं शिक्षकों ने रक्तदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू रानी ने महाविद्यालय में पधारे सभी वरिष्ठ नागरिकों तथा चिकित्सा दल का तहे दिल से स्वागत किया व इस शिविर के आयोजन के लिए उनका धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम एवम पूर्व प्राचार्य वीएस पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, एनसीसी, एनएसएस तथा महाविद्यालय की रोवर रेंजर इकाई के छात्रों ने अपना योगदान दिया। शिविर में विशेषकर वरिष्ठ शिक्षक डॉ. स्वादीप सूद, प्रो सुशील भारद्वाज, प्रो कारण पठानिया, प्रो संजीव जसवाल, प्रो पीतांबर सिंह, प्रो वंदना राणा, प्रो शर्मिता पठनिया, डॉ. कपिल सूद, प्रो राजीव ठाकुर, प्रो धर्मेंद्र सिंह, प्रो निर्मल, प्रो कनिष्क, डॉ. सुरेश राणा एवं डॉ. आरती कौशल ने विशेष योगदान दिया। महाविद्यालय प्राचार्या ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं समृति चिन्ह से सम्मानित किया तथा छात्रों से भविष्य में भी रक्तदान करने का आह्वान किया।
कांगड़ा के साथ लगते वीरता गांव में शुक्रवार सुबह चार बजे बाइक चोरी करने का प्रयास करते हुए एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उक्त युवक वीरता गांव में स्थित दो पहिया वाहन सर्विस शॉप के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगा, तो दुकान के मालिक बबल ने उसे देख लिया तथा चोरी करने आए युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन युवक गांव की ओर भाग गया। वहां गांववासियों के सहयोग से चोर को मौके पर पकड़ लिया गया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उक्त युवक से मौके पर बाइक को चोरी करने के प्रयास में लाने वाले टूल को भी बरामद किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री बोले- हर साल बनते हैं दवाइयों के लाखों बैच, कम गुणवत्ता वाली दवाओं की दर महज एक प्रतिशत हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (रिटा.) धनी राम शांडिल ने हिमाचल में फार्मा कंपनियों द्वारा उत्पादित की जा रही दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे आशंकाओं को दूर करने की पहल की है। शांडिल ने कांगड़ा दौरे के दौरान जारी बयान में कहा कि महज कुछ लोगों की वजह से पूरे प्रदेश के फार्मा उद्योग को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए और जो भी लोग इस पर अनापशनाप बयानबाजी करते हैं वो तकनीकी तथ्यों से अनभिज्ञ है। ऐसे लोग तथ्यों की जानकारी बिना गलत बयानबाजी न करें क्योंकि इससे देश में हिमाचल की छवि खराब होती है। कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश में बन रही दवाइयां गुणवत्ता के सभी मानकों पर खरी उतरती हैं। हर साल प्रदेश की फार्मा कंपनियों से दवाइयों के लाखों बैच बिक्री के लिए निकलते हैं। शांडिल ने कहा कि दवाइयों की गुणवत्ता में कमी आने के कई कारण होते हैं। इनमें रखरखाव में कमी, उचित तापमान का अभाव , ट्रांसपोर्टेशन के दौरान हुई लापरवाही आदि शामिल हैं। ऐसे में हर दवाइयों की शुद्धता पर सवाल उठाना सही नहीं है। दवाओं की गुणवत्ता पर हायतौबा मचाने वाले पहले तकनीकी जानकारी हासिल करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य ड्रग कंट्रोलर विभाग द्वारा प्रदेश में चल रही फार्मा कंपनियों में उत्पादन का नियमित निरीक्षण किया जाता है। कमी मिलने पर तुरन्त कार्रवाई होती है। कांग्रेस सरकार ने अपने सात माह के कार्यकाल में शिकायतें मिलने पर करीब 30 दवा निर्माताओं के लाइसेंस रद्द किए हैं। इतना ही नहीं, राज्य के दवा निरीक्षकों ने पहली बार अनियमितताएं बरतने वाले कई दवा निर्माताओं पर केस दर्ज करवाकर उन्हें गिरफ्तार भी करवाया है जिनकी संख्या 11 के आसपास है। शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर एनएसक्यू दवाओं का प्रतिशत 3: के लगभग है जबकि उसके आगे हिमाचल का प्रतिशत कुछ भी नहीं है । फिर भी हम सख्त कदम उठा रहे हैं और आगे भी उठाएंगे । हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दवा कंपनियां काम कर रही हैं और इनकी वजह से हिमाचल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। कुछ काली भेड़ों की वजह से पूरे प्रदेश और यहां के उद्योगों को बदनाम करना सही नहीं है। शांडिल ने कहा कि वह आने वाले समय में सेहत महकमे को और सशक्त करेंगे। फील्ड में कार्यरत विशेषकर छापेमारी में संलग्न विभागीय अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विभाग में किसी भी स्तर पर यदि कोई भी कमी पाई जाती है तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें। उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) जिला नगरोटा बागवां की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश सूद ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने शिरकत की। बैठक में राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश का पहला असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस का ऑफिस कांगड़ा में खुलेगा, जिससे कांगड़ा जिला के मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। राणा ने कहा मनरेगा कांग्रेस की देन ह और केंद्र की अंधी बहरी मोदी सरकार द्वारा मनरेगा बजट में कटौती करना, यह साबित करता है कि ये सरकार आम जनता की विरोधी है। राणा ने समस्त पदाधिकारियों को आदेश दिया कि शीघ्र ही असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी ) को शोशल मिडिया के माध्यम से घर घर तक पहुंचाया जायेगा, साथ ही ऑनलाइन सदस्यता के माध्यम से संगठन को मज़बूत किया जायेगा। राणा ने कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिये सुक्खू सरकार का धन्यवाद किया। राणा व समस्त पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जीएस बाली का प्रदेश और कांगड़ा की राजनीती में अहम योगदान रहा है और वह हमेशा हिमाचलियों के दिलों में राज करेंगे।
उपमंडल देहरा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव वीरवार को देहरा में चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी पालिया, मंजीत कुमार, पवन राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासंघ के नेता अजीज अहमद, निशा कुमारी व ज्योतिका मेहरा मौजूद रहे । विजय अशरफ को सर्व सहमति से ब्लॉक देहरा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिव कुमार शर्मा को महासचिव चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर परमजीत सलोता व यशपाल शर्मा व विनय शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय अशरफ ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही महासंघ के नेताओं से विचार विमर्श करके कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जायेगा और महासंघ को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि जनसेवा और प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेतृत्व में पहली सरकार है जो व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं देने तथा उनके जीवन में व्यापन सुधार के लिए कारगर कदम उठाये गये हैं। सीपीएस ने वीरवार को बैजनाथ में जन समस्याएं सुनीं। उनके ध्यान में लगभग 120 लोग की समस्यायें लाई गई। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। उन्होंने कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांव, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को सुदृढ़ करने के साथ -साथ पर्यटन समेत अन्य विकासात्मक गतिविधियों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने पर सरकार ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इससे पहले संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ विशाल शर्मा ने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल से शिष्टाचार भेंट की। इनके साथ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राणा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, यूवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, जिला एसटी सेल के अध्यक्ष पृथी करोटी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, गंगा राम शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में प्रशिक्षुता सेवा ( इंटर्नशिप) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणवीर परिसर जम्मू से शास्त्री कक्षा के ८५ प्रशिक्षु एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में अध्ययनरत शास्त्री प्रथम वर्ष के १८० छात्र, कुल २६५ छात्र इस इंटर्नशिप में प्रतिभाग कर रहे हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने बताया कि यह प्रशिक्षुता सेवा कार्यक्रम २७ जुलाई से १० अगस्त तक चलेगा। इस १५ दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को वेद एवं कर्मकाण्ड का सैद्धान्तिक व प्रायोगिक ज्ञान, कौशल-विकास, तकनीकी ज्ञान, आत्मनिर्भरता आदि के विविध सूत्रों के साथ-साथ संस्कृति संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, विश्व बन्धुत्व की भावना, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता,मानवीय मूल्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा आदि का सांगोपांग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के उपनिदेशक (शैक्षिक वृत्त) डॉ. देवानन्द जी शुक्ल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन ज्योतिष विद्याशाखा के डॉ.मनोज श्रीमाल ने किया। इस कार्यक्रम में संयोजक डॉ. सुरेश पाण्डेय एवं संयोजक समिति के अन्य सदस्य डॉ. श्याम बाबू, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. राजन मिश्र, डॉ.शैलेश कुमार तिवारी तथा अमित वालिया एवं परिसर के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन अनुसूचित जाति कल्याण समिति की बैठक अंबेडकर भवन दयाल तहसील देहरा में पूर्व विधायक चौधरी दिलीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एमआर दरोच ने सभा के समक्ष विभिन्न मुद्दों को चर्चा के लिए रखा। मुख्य रूप से मिशन की मजबूती के लिए उपमंडल स्तर पर इकाइयों का 2023 -2026 तक गठन किया जाए और आर्थिक मजबूती पर जोर दिया जाए। सभा के सदस्यों ने मणिपुर में हो रही अमानवीय घटनाओं पर रोष प्रकट किया और निंदा प्रस्ताव पारित किया और सरकार से आग्रह किया कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास राम,वरिष्ठ उपाध्याय, अमर सिंह महासचिव शंकर सन्याल, पूर्व प्रधान धर्म चंद सिंह, ओम प्रकाश, किशोरीलाल, पूर्णचंद, हरि सिंह संध, सुदर्शन कुमार, वतन चंद, हरजिंदर कुुमार उर्फ बिल्ला एवं हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा ब्लॉक प्रागपुर के प्रधान राकेश भाटिया सहित लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में 27 जुलाई को जिला स्तरीय विश्व हेपिटाइटिस दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील शर्मा के सौजन्य से सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग रैत में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ तरुण सूद ने कहा कि हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है जो संक्रमण के कारण होती है। इस बीमारी से लीवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस एक महामारी बनती जा रही है जिसके कारण हर साल मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हेपेटाइटिस पांच प्रकार का होता है ।हेपेटाइटिस ए ,बी ,सी ,डी और ई। हेपेटाइटिस के सभी प्रकारों को गंभीरता से लेना चाहिए। हेपेटाइटिस को गंभीरता के आधार पर पहचाना जाता है। इस बीमारी का इलाज संभव है अत: जागरूकता फैलाकर हम लोगों को इस बीमारी से बचा सकते हैं। जानकारी देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जगदंबा मेहता ने बताया की यह बीमारी वायरस इनफेक्शन, दूषित खाना, दूषित पानी के सेवन से, संक्रमित खून के ट्रांसफ्यूजन से और संक्रमित इंजेक्शन आदि से हो सकती है इसके लक्षण इस प्रकार हैं जैसे हमेशा थकान महसूस होना, त्वचा की रंगत पीली होना, आंखों के सफेद हिस्से का रंग पीला पड़ जाना ,भूख ना लगना, उल्टी आना, जी मिचलाना, पेट दर्द और सूजन होना, सिर दर्द और चक्कर, यूरिन का रंग बदलना अचानक वजन कम होने लगता है, पीलिया होना या कई सप्ताह तक बुखार बना रहना। जैसे ही इस प्रकार के लक्षण दिखे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी जांच करवाएं। क्योंकि अगर समय रहते बीमारी पहचान ली जाए तो व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। इस मौके पर हेपेटाइटिस के लक्षण निदान उपचार तथा रोकथाम पर पोस्टर मेकिंग कंपटीशन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए। सत्यम नर्सिंग कॉलेज की फैकल्टी द्वारा वायरल तथा नॉन वायरल हेपेटाइटिस पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका अंजली ने भी हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी देते हुए बरसात के मौसम में हाथों की साफ सफाई तथा आसपास की साफ सफाई के साथ-साथ ज्यादा तला भुना तथा बाहर के खाने को ना खाने की सलाह देते हुए ताजा तथा हल्का खाना खाने के लिए प्रेरित किया ताकि पीलिया तथा दस्त आदि रोग जोकि बरसात में आमतौर पर होने वाली बीमारियां है उनसे बचा जा सके। इस मौके पर सत्यम नरसिंह कॉलेज रैत की प्रिंसिपल अखिला ए.तथा बाकी स्टाफ भी मौजूद रहा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 75 वर्ष पूर्ण होने पर गेयटी सभागार शिमला में बहुत ही धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट उपस्थित रहीं। फोगाट ने संबोधन करते हुए विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद को ऐसे ओर कार्यक्रम छात्राओं के लिए करवाने चाहिए व यहां मेरे सहयोग व सहायता की जरूरत होगी वह मैं करूंगी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम अमृत महोत्सव समारोह की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आकाश नेगी ने बताया कि इस अमृत महोत्सव समारोह कार्यक्रम में देश व प्रदेश कानाम ऊंचा करने वाले व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस अमृत महोत्सव समारोह कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की भी झलक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देखने को मिली। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता, शिमला जिला की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ता व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने और लोगों को लाभान्वित करने के लिए राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी 'परिवार रजिस्टर' बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के परिवार रजिस्टर के रखरखाव नियम, 2023 के एक प्रारूप को हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 48 ए धारा 308 ए और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 43 (5) और धारा 393 में संशोधन किया गया है ताकि परिवार रजिस्टर के रखरखाव का प्रावधान किया जा सके। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार का यह नवोन्मेषी कदम शहरी क्षेत्रों के लिए योजनाओं को तैयार करने के दृष्टिगत निर्णय लेने में मील पत्थर साबित होगा। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के बारे में महत्वपूर्ण डॉटा उपलब्ध होगा, जिसके उपयोग से संसाधनों के बेहतर आबंटन सुनिश्चित कर जन कल्याण के लिए स्टीक योजनाएं बना जा सकेंगी। अभी तक केवल ग्राम पंचायतों में ही परिवार रजिस्टर रखे जाते थे। इस पहल के साथ, शहरी आबादी की आपत्तियों और सुझावों के उपरांत अंतिम मंजूरी मिलने के बाद शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष 31 जनवरी तक परिवार रजिस्टर को संशोधित किया जा सकता है और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार में रहने वाले सदस्यों, उनके व्यवसाय, जाति, शैक्षणिक स्थिति और अन्य आवश्यक विवरणों का रिकार्ड रखना महत्वपूर्ण है। पारिवारिक रिकार्ड सुनिश्चित होने से सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का स्थानीय निकायों के लोगों को लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। संशोधित नियमों के तहत वार्ड समिति के संबंधित सचिव को वार्ड के वास्तविक निवासियों के परिवारों के विवरण के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना आवश्यक होगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी या नगर पंचायत के सचिव या इसके लिए विशेष रूप से नामित सत्यापन अधिकारी द्वारा रजिस्टर सत्यापित किया जाएगा। सभी आवश्यक संशोधन और सत्यापन पूरे होने के उपरांत तैयार किया गया अंतिम परिवार रजिस्टर अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष रखा जाएगा और राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा यह डाटा ऑनलाइन मोड के माध्यम से आम जनता को उपलब्ध करवाया जाएगा।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 99.60 प्रतिशत राशनकार्ड लाभार्थियों के राशनकार्ड को आधार संख्या से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश में कुल 74,60,584 लाभार्थी हैं, जिनमें से 74,30,737 लाभार्थियों के आधार राशनकार्ड से जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने राशनकार्ड को आधार से नहीं जोड़ा है वह 15 अगस्त से पूर्व नजदीकी राशन डिपो में जाकर अपना आधार दर्ज करवा सकते हैं। यदि कोई अपना आधार 15 अगस्त तक दर्ज नहीं करवाता है तो इस स्थिति में राशनकार्ड को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा तथा आधार की जानकारी उपलब्ध करवाने के बाद ही राशनकार्ड को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए लाभार्थिर्यों के मोबाइल नंबर को भी उनके राशनकार्ड के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध करवाए जा रहे खाद्यान्नों की सुविधा संबंधित जानकारी उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल पर दी जा सके। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट/पारदर्शिता पोर्टल पर जाकर अपडेट मोबाइल नम्बर विकल्प के अधीन अपने 12 अंकों के आधार नम्बर दर्ज करवाने के उपरांत अपना मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहा है कि राशनकार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि तथा लिंग आधार में दर्ज डाटा के अनुरूप ही हो। इस विषय में उपभोक्ता अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट/पारदर्शिता पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी उचित मूल्य दुकानदारों को समयबद्ध ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्युत उपमंडल चढ़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने विद्युत उपमंडल चढ़ी के तहत आने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों जैसे बैंक, अस्पताल, ग्राम पंचायत एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के विभागों से आग्रह किया है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाईन मोड में करें। उन्होंने कहा कि इन विभागों से कोई भी आरटीजीएस या एनईएफटी भुगतान स्वीकार नहीं किया जायेगा।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल उपमंडल सिद्धपुर (योल) करम चंद भारती ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि, यदि किसी भी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है या उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहता है तो उपभोक्ता उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है या उपभोक्ता कार्यालय दूरभाष नंबर- 01892-246394 और ई-मेल द्गह्यस्रह्यद्बस्रद्धश्चह्वह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर भी संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि किसी भी उपभोक्ता को समय पर बिजली बिल प्राप्त नहीं हों रहें है या बिजली बिल से संबंधित कोई शिकायत है तब भी इस दूरभाष नंबर या ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से ये भी अपील की है कि कोई भी बिजली उपभोक्ता अपना बिजली का बिल लंबित न रखे सभी अपने बिजली के बिल का भुगतान समय पर करना सुनिश्चित करें अगर किसी भी उपभोक्ता का बिजली का बिल काफी समय से लंबित है तो वह अपना बिजली का बिल तुरंत जमा करवाएं समय पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नियमानुसार बिना किसी आगामी सूचना के काट दिया जायेगा। उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन माध्यम जैसे की बोर्ड की वेबसाइट और अन्य पेमेंट एप से भी जमा कर सकते हैं यदि किसी उपभोक्ता के बिल में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे दूर करवाने के लिए कार्यालय में इसी माह संपर्क करें।
पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी से लोग अपना घर और जमीन छोड़ने को मजबूर पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण हिमाचल के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा व विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के मांड एरिया के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लोग अपनी जमीन व घर छोड़ने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ इन बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से न तो रहने की व्यवस्था की गई है और न ही कोई भोजन की। ऐसे में मुसीबत की घड़ी में उनका सहारा बनेगा। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण ख्वाजी पुल ढह गया है व साथ ही कई सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है। ख्वाजी पुल भोग्रवां से मण्ड क्षेत्र को जोडता है, लेकिन पुल के बह जाने से अब जो सफर 5 किलोमीटर का था, अब लोगों को वह सफर 20 से 22 किलोमीटर घुम कर तय करना पडेगा 7 बिजली विभाग के भी कई खम्बे हवा में लटक रहे हैं। इनके टूटने का खतरा बढ़ गया है अगर एक भी खंबा टूटा तो बिजली विभाग को भी काफी नुकसान झेलना पड सकता है। इसके अलावा लोगों की कई कनाल भूमि धान की फसल खराब हो चुकी है। सरकार ने अभी नहीं दी कोई आर्थिक मदद: शुभम मन्हास मांड रियाली से संबंध रखने वाले शुभम मन्हास का कहना है कि बाढ़ पीड़ित लोगों के रहने व खाने के लिए सरकार द्वारा कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। हमें अपने रिश्तेदारों पास रुकना पड़ रहा है। इस मुसीबत की घड़ी में उन पर भी बोझ बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण लोगों की फसल खराब हो चुकी है वह इस गाड़ी में रिश्तेदारों के यहां रहना व उन पर बोझ बनना हमें सही नहीं लग रहा है। सरकार द्वारा जल्द से जल्द रहने में खाने के लिए उचित व्यवस्था करवाई जानी चाहिए। सरकार मदद करे या न करें हम सेवा के लिए हमेशा तत्पर: विनोद सरकार पर तंज कसते हुए बडुखर से समाजसेवी विनोद जासवाल ने कहा कि सरकार बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद करे या न करे, लेकिन हम हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं। भविष्य में भी लोगों की सहायता के लिए हम आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक लोगों को रहने व खाने की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते हमारी संस्था ने बडुखर के कम्युनिटी हॉल में 50 लोगों की रहने एवं खाने की व्यवस्था की है, जो भी लोग बाढ ग्रस्त हैं, जिन्हें अपने घर छोडने पड़ रहे हैं उनके सेवा के लिए हम हमेशा आगे रहेंगे। खनन माफिया ने ब्यास दरिया का रुख ही बदल दिया : नितिश कौशल नितीश कौशल का कहना है कि खनन माफियाओं के द्वारा दिन रात अवैध रूप से किए जा रहे खनन के कारण ब्यास दरिया का सीना छलनी कर दिया गया है, जिससे कि ब्यास नदी ने अपना रुख बदल लिया है। इस कारण लोगों के सैकड़ों एकड़ भूमि के ऊपर से पानी जा रहा है, जिससे कि सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा में ढाई सौ लोगों के की व्यवस्था : एसडीएम एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा में लगभग ढाई सौ लोगों के रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन व यूनिवर्सिटी के द्वारा की गई है। जो भी लोग बाढ़ ग्रस्त हैं उन्हें वह पर रखा जा रहा है उनके रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है 7 इसके अलावा कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रुके हैं , सोमवार रात को जिन लोगों का रेस्क्यू किया गया था, उनमें से कुछ प्रशासन की देखरेख में और कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं और प्रशासन के द्वारा लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है मंड क्षेत्र के लोगों को बार-बार यही अपील की जा रही है कि वह अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आ जाएं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो घरों को नहीं छोड़ना चाहते। किंतु प्रशासन के द्वारा संघर्ष जारी है इस आपदा की घड़ी सरकार जुझने के लिए प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है। लोगों की हर संभव मदद की जाएगी : विधायक विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन ने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों की हर उचित मदद की जाएगी। लोगों का जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। लोगों की सैकड़ों कनाल में धान की फसल खराब हुई है। प्रशासन से जानकारी जुटाकर उसकी भरपाई के लिए उचित मांग की जाएगी। लोगों से अपील की जाती है की बाढ़ ग्रस्त स्थानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आ जाएं। हमसे जो भी मदद बन पाएगी।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत लोअर सुनहेत के पुष्पिंद्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नियुक्त हुए है इनकी यह नियुक्ति प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए दी है बताते चले पुष्पिंद्र ठाकुर मौजूद समय मे मत्सय विभाग कांग्रेस के प्रदेश वाईस चेयरमैन व इससे पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पुष्पिंद्र ठाकुर ने बताया कि कि हिमाचल सरकार ने जो हमे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं इसके लिए रात दिन कड़ी मेहनत करके राजनीति से भी ऊपर उठकर हर कार्य को बखूबी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग मे आने वाली तमाम सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखी जाएगी, ताकि किसी भी ग्रामीण को परेशानी पैदा न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी उचित मूल्य की दुकानों पर मिलने वाले राशन की गुणवत्ता पर कोई समझौता नही किया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सूरम सिंह, श्रीमती सावित्री देवी, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय डॉक्टर अंजू आर चौहान, प्रो. स्वदीप सूद , प्रो. सुशील भारद्वाज, प्रो. पितांबर सिंह, एनसीसी अधिकारी प्रो. राजीव ठाकुर , प्रो. निर्मल भट्टी, प्रो. शर्मिता पठानिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों की जीवन गाथा पर अपने विचार रखे, कारगिल युद्ध पर डॉक्युमेंट्री भी दी व गायन प्रस्तुति दी। प्राचार्या ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने भविष्य में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया एवं शहीदों की स्मृति में अपने विचार रखें। वहीं, मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सूरम सिंह ने सेना का अनुभव साझा किया गया। एनसीसी अधिकारी प्रो. राजीव ठाकुर ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की। अंत में उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भारतीय सेना में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
जसवां-परागपुर भाजपा मंडल ने बुधवार को चिंतपूर्णी के साथ सटे मोइन में कारगिल विजय दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारगिल के शहीद कैप्टन अमोल कालिया के माता-पिता ऊषा देवी और सतपाल कालिया थे। पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर विशेष अतिथि रहे। बिक्रम ने इस मौके पर कहा कि देश कभी भी शहीदों का कर्ज नहीं उतार सकता। 1999 में कारगिल युद्ध में मिली जीत को ऐतिहासिक और हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली बताया। बिक्रम ने कहा कि हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी दुश्मन को मात देते हुए भारत को जीत दिलाई थी। वहीं, अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया ने बताया कि 1999 को अमोल आखिरी बार उन्हें जन्मदिन की बधाई देने 24 मई को घर आए थे। उसके बाद उनकी सिर्फ एक चिट्ठी आई, जो नौ जून को मिली। उसी दिन उन्हें उनके बलिदान होने की खबर मिली थी। सतपाल के अनुसार अब लोग उन्हें उनके नाम से कम और अमोल कालिया के पिता के नाम से ज्यादा जानते हैं।
पुलिस चौकी सीबा के तहत चनौर तयामल रोड पर एक पिकअप ट्राला पेड़ से टकरा गया। घटना में 9 सवारियां घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार गुरनबाड़ पंचायत के निवासी अपने रिश्तेदारों सहित बुधवार सुबह गुरनबाड़ से शीतला रिश्तेदार की मौत पर विचार देने गए थे। वे वापस आ रहे थे कि चनौर तयामल रोड के करीब वाहन चालक ने पशु को बचाते हुए संतुलन खो दिया और पिकअप ट्राला पेड़ के साथ टकराया जिससे बाहन में बैठी 9 सवारियां घायल हो गई हैं। अगर ट्राला पेड़ से न टकराया होता तो गहरी खाई में जा गिरता, जिससे बहुत बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल डाडा सीबा पहुंचाया गया सिविल हॉस्पिटल में घायल मरीजों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद 2 मरीजों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है। गौर रहे कि 17 अगस्त से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 25 अगस्त तक यह नवरात्रि चलेंगे। पिछले वर्ष कोटला बेहड़ में 2 पिकअप ट्राले हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी और कई यात्री घायल हुए थे। वहीं, डाडा सीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोरचंद ने बताया पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे में ये हुए घायल हादसे में घायलों में की पहचान लीला देवी उम्र 65 वर्ष पत्नी उत्तमचंद गांव पनियामल, राजकुमारी उम्र 46 वर्ष पत्नी संजय कुमार ग्राम बल्ला नेहरनपुखर,पंचायत प्रधान बंदना कुमारी पत्नी देशराज गांव गुरनबाड़ ,सुलोचना देवी उम्र 57 वर्ष पत्नी बलबीर सिंह गांव नंगल चौक, त्रिशला देवी पत्नी तिलक राज गाँव नंगल चौक ,राजकुमारी पत्नी ज्ञानचंद ग्राम रक्कड़, सीमा देवी पत्नी सनी गांव हार मिंटा, तिलक राज सुपुत्र रंजीत सिंह ग्राम गुरनबाड़, बिंदु कुमारी पत्नी संजू ग्राम कथोग ज्वालामुखी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अंतर्गत पक्का भरो में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त पर थी कि इसी बीच यह युवक सड़क से गुजर रहा था। पुलिस को शक होने पर इसकी तलाशी ली गयी जिसपर इसके पास 6.24 ग्राम चिट्टा मिला। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी किशोर चंद ने करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अंतर्गत बुधवार दोपहर गांव रोड़ी-कोड़ी के पास दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों की हालत बिगड़ गई। इस टक्कर से गाड़ियों के टायर फट गए और रिम ढेड़े हो गए। गमनीत यह रही की इस दौरान कार में बैठे चालक व अन्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक एक कार डाडा सीबा से ढलियारा और दूसरी गाड़ी ढलियारा से डाडा सीबा की तरफ आ रही थी तो ये दोनों आपस में टकरा गईं। इस संबंध में चौकी प्रभारी किशोर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास एक्सीडेंट का कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है।
पुलिस थाना डमटाल ने आज गुप्त सूचना मिलने पर भद्रोया टोल टैक्स के पास नाका लगाया था और गाड़ियों की चेकिंग हो रही थी। चेकिंग के दौरान एक सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से अवैध शराब की 1000 पेटियों की भारी खेप बरामद की गई। यह खेप पंजाब के पठानकोट से भरकर लाई जा रही थी, जिसे शातिरों ने सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छुपाया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल में अभियोग दर्ज करके आरोपी स्वरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कि 2016 में दिल्ली पुलिस उप निरीक्षक के तौर पर कार्यरत था, जिसे भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7 व 13 के अंतर्गत 2019 से 4 साल की सजा हुई थी। जिस पर आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा नौकरी से बर्खास्त किया गया था । इस संदर्भ में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग के द्वारा सीता राम खड्ड के ऊपर बने पुल पर चेतावनी बोर्ड लगने के बाद भी वाहनों की आवाजाही जारी है। इस पुल से वाहनों की आवाजाही होने के कारण एक तरफ से पुल टूटने शुरू हो चुका है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुल का निर्माण मात्र पैदल आने जाने के लिए किया गया था, यह पुल जयसिंहपुर राजकीय महाविद्यालय कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए व आसपास के गांववासियों के लिए पैदल आने-जाने के लिए बनाया गया है, परंतु चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद वाहन इस पर से गुजरते हैं। जब पुलिस थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस पुल पर वाहन ले जाना वर्जित है। अब जो भी वाहन इस पुल से गुजरेगा उस पर नियम अनुसार जुर्माना किया जाएगा।
फतेहपुर के गांव मंगड़ियाल के राजिंदर सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इनका इलाज डीएमसी लुधियाना में हो रहा है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है डॉक्टर ने इलाज के लिए 6 लाख का खर्चा बताया है। इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। जा भी दानी सज्जन राजिंदर की मदद करना चाहते हैं वे मदद राशि उनके खाते में भेज सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 7807233258 पर संपर्क किया जा सकता है।
आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जयसिंहपुर के गांव मक्कड़, कच्छाल जग्गयां, मैहरा मोहल्ला और धीमान मोहल्ला में लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का आह्वान किया। इस मौक़े पर मक्कड़ में स्कूल एवं मंदिर में सुरक्षा दीवार के लिए 50 हज़ार व सड़क निर्माण के लिए 1 लाख और महिला मंडल कच्छाल जग्गियां भवन के निर्माण के लिए 2 लाख और मैहरा मोहल्ला, धीमान मोहल्ला के लिए विधायक निधि से 1 लाख देने की घोषणा की।
सीपीएस ने न्यूगल पार्क में देवदार के पौधा रोपित कर किया 74वें वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव, आशीष बुटेल ने पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के न्यूगल पार्क में 74वें वन महोत्सव का शुभारंभ देवदार के पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर न्यूगल पार्क में देवदार के करीब 100 पौधे रोपित किए गए। आशीष बुटेल ने पालमपुर वन मंडल को वन महोत्सव के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वन पर्यावरण संरक्षण को बल देते हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने परिस्थितिक सन्तुलन बनाये रखने में पेड़ों के महत्व के बारे में अधिक जागरूक करने का अवसर होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर परिवार अपने खुशी के मौके पर पौधा रोपण अवश्य करें और नई पीढ़ी को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पालमपुर मंडल में इस वर्ष 260 हेक्टेयर क्षेत्र में औषधीय, फलों एवं अन्य प्रजातियों के अढ़ाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ पौधों से जंगली जानवरों के भोजन की जरूरत और इंसानों का जीवन यापन में भी सहायक हो इस तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने वन मंडल द्वारा 1300 हेक्टेयर वन क्षेत्र में केएफडब्ल्यू और जायका परियोजना के रख रखाव का भी लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, बृज बिहारी लाल बुटेल ने 83वां जन्मदिन सादगी से मनाया। सिविल अस्पताल पालमपुर में बृज बिहारी लाल बुटेल ने मरीजों को फल बांटे और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
गांव कसबा कोटला में मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश कुमार ने शिरकत की, जबकि बूथ अध्यक्ष विजय डोगरा पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र कुमार सुशील शर्मा इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा व अन्य ने 51 औषधीय पौधों का रोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं, रमेश कुमार व विनोद ने कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आएंगे।
कांगड़ा जिला में मानसून सीजन में 15 सितंबर तक ट्रेकिंग पर पूर्णतय: रोक लगा दी गई है इस बाबत आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत जिला दंडाधिकारी निपुण जिंदल ने आदेश जारी किए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 1500 मीटर तक की उंचाई वाले स्थानों में ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां बंद रहेंगी। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सभी होटल संचालकों तक इन आदेशों की जानकारी पहुंचाने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर पर्यटक ट्रेकिंग साइट्स की तरफ रूख नहीं करें। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का रहता है खतरा उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बारिश के कारण उंचे स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है तथा इस बाबत पहले भी मानसून के दौरान ट्रैकर्स अपनी जान को जोखिम में डाल चुके हैं। कई बार प्रशासन ने ट्रेकिंग के दौरान उंचे स्थानों पर फंसे लोगों को भारी मशक्कत के साथ निकाला भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह अप्रिय घटना न हो इस के कारण ही ट्रेंकिंग पर प्रतिबंध लगाया है। नदियों नालों के पास जाने से भी करें गुरेज डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बारिश के चलते नदियों, नालों तथा खड्डों के आसपास भी लोगों को नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं। मानसून के चलते कांगड़ा जिला में नदियों तथा खड्डों में अचानक जल स्तर बढ़ने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि खड्डों, नदियों तथा नालों के आसपास बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर झुगी, झोंपड़ियों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए तथा उन लोगों की पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। नियमित तौर पर भेजें नुक्सान की रिपोर्ट उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में बारिश से हो रहे नुक्सान की रिपोर्ट त्वरित भेंजें तथा प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी तुरंत उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों विशेष तौर पर पटवारियों को फील्ड में नुक्सान का जायजा लेने तथा फौरी राहत के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा गया है।
धर्मशाला: सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में कपूर बैडमिंटन अकादमी तथा धर्मशाला के खिलाड़ियों का दबदबा
धर्मशाला इंदौर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज किया गया इस प्रतियोगिता का समापन महाप्रबंधक उद्योग विभाग जिला कांगड़ा राजेश कुमार ने किया वशिष्ठ अतिथि के रूप में हेलिओ कोचिंग धर्मशाला के निर्देशक सुलभ शर्मा जी तथा कर्नल रविंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया। अंडर 15 लड़कों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के रितु ने अंशुमन को हराकर खिताब जीता। लड़कियों के अंडर 15 एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अवनी विजेता एवं धर्मशाला की अलीशा पठानिया उप विजेता रही। लड़कों के अंडर 15 के युगल मुकाबले में रितु एवं अंशुमन विजेता तथा ऋषित सपेहिया एवं श्रेयान गुप्ता उप विजेता रहे। लड़कियों के अंडर 15 के युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की आशी एवं अवनी विजेता तथा धर्मशाला की अलीशा पठानिया एवं पलक यादव उप विजेता रही। अंडर 17 लड़कों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के उदय खुल्लर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-17 लड़कियों के एकल मुकाबले में भारती शर्मा विजेता, अमृता उपविजेता रही अंडर 17 लड़कों के युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण शर्मा एवं उदय खुल्लर विजेता एवं अर्णव एवं अटल मेहता उप विजेता रहे। अंडर 17 लड़कियों की युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता एवं भारती शर्मा ने धर्मशाला के अलीशा पठानिया एवं श्रीजल शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर 17 मिक्स डबल्स मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की करण एवं भारती शर्मा विजेता तथा उदय खुल्लर एवं अमृता विजेता रहे। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इसमें विजेता एवं विजेता रहे जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जो कि अगले महीने हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित संघ के पदाधिकारी संजीव सूद, पंकज शर्मा, विक्रम चौधरी, गौरव चड्ढा उपस्थित रहे।
स्वयं भू प्रकट आद शिवलिंग काठगढ़ इंदौरा में चल रहे श्रावण मास उत्सव में तीसरे सोमवार को श्रद्धालुों ने हज़ारों की संख्या में भोलेनाथ के दर्शन किए। प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व कल्याण, आपदा, महामारी से बचाव व क्षेत्र की रक्षा एवं जन कल्याण हेतु करवाए जा रहे इस महायज्ञ में 100 दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा और रुद्राभिषेक जो कि जल, दूध, फल, ओर गन्ने के रस से करवाया जाएगा। इसके साथ गायत्री जाप भी नित्य प्रति होगा। 27 जुलाई को दुर्गा सप्तशती का हवन यज्ञ होगा और 28 जुलाई को रुद्रचंडीमहायज्ञ की पूर्ण आहुति डाली जाएगी व महोत्सव का समापन होगा।
सहायक अभियता रमन भरमौरिया विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 और 26 जुलाई को 11 केवी धर्मशाला फीडर में विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों दाड़ी, आईटीआई, निचला व उप्पर बडोल, हब्बड़, रेनबो, भटेच, पासू, मनेड ,कनेड, सुक्कड़ इत्यादि तथा साथ लगते क्षेत्रों में प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
सीपीएस ने लंबागांव ब्लॉक में विकास कार्यों की ली फीडबैक मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने विकास खंड लंबागांव के अंतर्गत बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की 3 पंचायतों मत्याल, कुडंग ओर डंडोल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सीपीएस ने पंचायतों के विकास कार्यों के लिये प्लानइंग हेड जिसमें विधायक विकास निधि, संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, एसडीआरएफ, मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांव का विकास सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों में लेटलतीफी किसी सूरत में मंजूर नहीं होगी। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिये कि गांवों के विकास के लिये आवंटित धनराशि का उपयोग समयबद्ध हो इसे सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सभी विकास कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन बीडीओ सिकंदर कुमार ने किया। उन्होंने तीनों पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी सीपीएस के समुख रखी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र जम्बाल, ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष रविंद्र राव, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र, प्रधान, उप प्रधान, अधिक्षक प्रदीप, पीआई ध्रुव सिंह, विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारीयों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को प्रेषित किया ज्ञापन शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को जलवाहकों ने अपनी मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया साथ ही उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेज मांग उठाई के 25 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में उनकी मांग को पूरा किया जाए। यदि मंत्रिमंडल की बैठक में उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। जलवाहकों के मुताबिक सरकार की ओर से उनके लिए पॉलिसी बनाई गई है, जिसके अनुसार 11 साल पूरा करने पर उन्हें नियमित किया जाना होता है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने 11 साल पूरे कर चुके शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों के बारे में न कोई नोटिफिकेशन जारी की और न ही उन्हें नियमित किया है। इस समय प्रदेश भर में 750 के करीब जलवाहक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वहीं कांगड़ा में लगभग 160 कर्मचारी हैं। धरने में बैठे नूरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मार्च महीने से हम कई बार मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश व शिक्षा मंत्री से शिमला जाकर मिल चुके हैं। हमें यही बोला जा रहा है कि सप्ताह भर में आपका काम हो जाएगा। मगर चार महीने बीतने वाले हैं। लेकिन 11 साल पूरे कर चुके शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों को नियमित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर उनको नियमित न किया गया तो जलवाहक आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
आलमपुर के कुसरियाल मोहल्ला और भंदराल मोहल्ला में सुनी लोगों की समस्याएं आलमपुर में वार्ड नंबर 1 कुसरियाल मोहल्ला और भंदराल मोहल्ला में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया वहीं बाकी समस्याओं को सम्बंधित विभागों को भेज गया। उन्होंने अधिकारियों को इन्हें तय समय सीमा के भीतर हल करने का निर्देश दिया। भारी वर्षा के बाबजूद लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह पिछले कई महीनों से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा के लोगों के साथ रूबरू हो रहे है, ताकि उनकी समस्याओं को जान सकें। इसके लिए वह अधिकारियों को समस्याओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़ चढ़कर दान करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 1 कुसरियाल व भंद्राल मोहल्ला में ट्यूबवेल, हैंडपंप में मोटर, शैड निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये,, महिला मंडल भवन की रिपेयर के लिए 50 हजार, बाग में सामुदायिक भवन के लिए 2.5 लाख रुपये और एक ओवरहेड टैंक विधायक निधि से देने की घोषणा की।
मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ जो क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया गया है, इससे पता चलता है कि हमारे देश में महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय होती जा रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव राज वर्मा ने कही, उन्होंने कहा कि प्रदेश सोशल मीडिया कमेटी इस घटना की घोर निंदा करती है। मणिपुर और केंद्र सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की हिंसक तस्वीरें मन को विचलित करने वाली हैं। क्या देश की महिलाओं को यही मान-सम्मान दिया जा रहा है। मणिपुर की मौजूदा सरकार की बहन-बेटियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार हुआ होता तो भी क्या वे विचलित नहीं होते।
पौंग झील में पानी के बढ़ते हुए जलस्तर ने मैदानी इलाकों के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। रविवार को पौंग बांध में 59315 क्यूसिक पानी की आवक दर्ज की गई। टरबाइन और स्पिलवे के माध्यम से रविवार शाम छह बजे तक 39602 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। वहीं, पानी का लेबल अब बढ़कर 1376.43 फीट पहुंच गया है। बांध में पानी अब खतरे के निशान से करीब 13 फीट नीचे ही रह गया है। उधर, एसडीएम विशु्रत भारती ने बताया कि क्षेत्र में विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों में रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया है। किसी आपदा को लेकर प्रशासन की टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होने लोगों से अपील की है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और डर पैदा करने वाली ऐसी किसी बात को बिना उसकी सत्यता जाने आगे साझा न करें। किसी भी आपदा स्थिति में लोग स्थानीय पंचायत प्रधान, सचिव, पटवारी को तुरंत सूचित कर सकते हैं।
गत दिवस एसडीएम पठानकोट द्वारा 14 एनडीआरएफ कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि अचानक ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से गांव मस्तगढ, जिला-पठानकोट, पंजाब में ब्यास नदी के बीच में एक टापू बन गया है, जहां पर 3 व्यक्ति फंस गए हैं। फंसे 3 व्यक्तियों का बचाव अभियान चलाने के लिए 14 एनडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर तैनात करने के लिए एसडीएम पठानकोट द्वारा आग्रह किया गया। 14 एनडीआरएफ द्वारा तुरंत सूचना मिलते ही 1 रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई। टीम के घटना स्थल पर पहुंचने के उपरांत टीम कमांडर ने घटना स्थल का जायजा लिया और तुरंत बाढ़ के उपकरणों नाव और रोप सहित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। टीम द्वारा अपना कौशल दिखाते हुए वोट की सहायता से पानी में फंसे हुए 3 व्याक्तियों को उनके 1 पशुधन के साथ बड़ी बहादुरी से सुरक्षित निकाला लिया गया। उक्त रेस्कयू ऑपरेशन को एनडीआरएफ टीम द्वारा शाम के समय में अजांम दिया गया। ऑपरेशन के दौरान एसडीएम पठानकोट, डीएसपी पठानकोट भी घटना स्थल पर मौजूद रहे। सिविल प्रशासन एवं स्थानीय जनता द्वारा उपरोक्त रेस्क्यू ऑपरेशन की बहुत सराहना की गई। 14 एनडीआरएफ द्वारा की गई इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई काबिले तारीफ है।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत गांव बलालडु चंबापतन सड़क पर गत दिन हुए बस हादसे में 27 वर्षीय ट्विंकल पत्नी राकेश की एक टांग काटनी पड़ी। ट्विंकल को गत देर शाम जख्मी हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा लाया गया, लेकिन उसकी अति नाजुक स्थिति को देखते हुए वहां डाक्टरों की टीम को मजबूरन उनकी एक टांग काटनी पड़ी। अब ट्विंकल की सेहत में कुछ सुधार बताया जा रहा है, जबकि इस हादसे में जख्मी हुई दूसरी महिला का भी उपचार चला हुआ है। इस हादसे में टिवंकल के दो मासूम बच्चे 3 व 7 साल के बेटा-बेटी भी बाल-बाल बच गए हैं। आपको बता दें कि बीते दिवस देर सायं एक निजी बस अपने गंतव्य स्थान पर जा रही थी कि अचानक बलालडु बस अड्डे पर एक भारी भरकम पेड़ बस के ऊपर गिर गया, जिससे उस बस में सवार 2 महिला सवारियों को गंभीर चोटेंं आई थीं। लगभग 4 घंटे के बाद पेड़ को काटकर बस को निकाला गया था।
प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अगली रणनीति बनाई गई। प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों के तबादले को लेकर सरकार से 2 से 3 दौर की वार्ता हो चुकी है। साथ ही एसोसिएशन ने एसडीएम और डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे हैं, जिस पर सरकार ने आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने तबादलों के लिए माह के अंतिम दिन रखे हैं, ऐसे में 27-28 जुलाई तक एसोसिएशन इंतजार करेगी, उसके उपरांत अगला कदम उठाते हुए शिमला में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आज शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी सौरभ जसल द्वारा किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मदरक्राफ्ट हॉस्पिटल कांगड़ा की प्रबंधक निदेशक दो डॉक्टर वाणी शर्मा, एवीएस अकैडमी धर्मशाला के निदेशक अमित शर्मा, सेवानिवृत्ति उपनिदेशक पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश डॉक्टर बी एन शर्मा, निदेशक धौलाधार पब्लिक स्कूल धर्मशाला भानु विशेष रूप से स्वास्थ्य रहे। इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पहले दिन के मुकाबले में अंडर 15 लड़कों के एकल मुकाबले में कांगड़ा के कार्तिक ने शाहपुर के अकृष कुमार को हराकर ज्वालामुखी के श्रेष्ठ करोल ने धर्मशाला के भाविक गौतम को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के अटल मेहता ने अभिनंदन शर्मा को हराकर ,नूरपुर के अंशुमन ने कपूर बैडमिंटन अकैडमी तन्मय को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के अर्णव ने धर्मशाला के अनिमेष को हराकर, पालमपुर के पुनीत राणा ने धर्मशाला के आदित्य को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के सूर्या ने इंदौरा के शौर्य डोगरा को हराकर, धर्मशाला के ईशान शर्मा ने धर्मशाला के आदर्श भंडारी को हराकर ,धीरा के राजवीर ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के आकर्ष को हराकर, कांगड़ा के अश्वेत पाराशर ने धर्मशाला के निपुण को हराकर, ज्वालामुखी के आदित्य ठाकुर ने शाहपुर के दीपक को हराकर वेदांत शर्मा ने पालमपुर के सोमिल शर्मा को हराकर, कार्तिक ने धर्मशाला के अवनीत को हराकर, धर्मशाला के अर्नब गुप्ता ने शिवेंद्र गौतम को हराकर, पालमपुर के मानिक गौतम ने धर्मशाला के आदमी शर्मा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 15 लड़कियों के एकल मुकाबले में नूरपुर की हिमानिका न ने योल की निकोल को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी की अवनी ने धर्मशाला की आभा शर्मा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के अटल मेहता ने बैजनाथ के आहान पाराशर को हराकर, ऋतुल ने पालमपुर के हर्षवर्धन को हराकर, धर्मशाला के अर्पित ने अर्नब को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के अनुभव ने बैजनाथ के आरव दीक्षित को हराकर, धर्मशाला के अंश ने पालमपुर के तेजस वीर सिंह राणा को हराकर, थुरल के पीयूष ने धर्मशाला के अथर्व कायस्था को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 15 के युगल मुकाबले में सूर्य और तन्मय ने नूरपुर के अभिनंदन एवं अंशुमन को हराकर, ज्वालामुखी के श्रेष्ठ करोल एवं आदित्य ठाकुर ने ईशान एवं शिवांश को हराकर, धर्मशाला के सात्विक चौरसिया एवं शौर्य यादव ने शाहपुर के अक्रांश कुमार एवं दीपक को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 15 लड़कियों के युगल मुकाबले में अनोशी एवं हसीना की जोड़ी ने निकोल की जोड़ी को हराकर, धर्मशाला की अनुष्का एवं यशिका की जोड़ी ने आराध्या एवं हिमानिका को हराकर, धर्मशाला की अलीशा पठानिया एवं पलक यादव की जोड़ी ने धर्मशाला की आभा शर्मा एवं दिवनूर कोर को हराकर, आशी एवं अवनी की जोड़ी ने इंदौरा की आकृति कौशल एवं अनुभूति कौशल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो विजेता एवं उपविजेता रहेंगे वह जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जो कि हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित की जाएगी इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता का समापन कल किया जाएगा और विजेता और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस शुभारंभ के मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशाल मिश्रा, दिनेश महाजन, पंकज शर्मा, पवन चौधरी, विक्रम चौधरी, गौरव चड्ढा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और नगर निगम पालमपुर के चिंबलहार वार्ड में उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं को सुना। आशीष बुटेल ने नच्छीर और चिम्बलहार में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पालमपुर हलके और पालमपुर के लोगों के हित्तों रक्षा के लिये वे वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना में पालमपुर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के विंध्यवासिनी मंदिर बन्दला से पुरानी विंध्यवासिनी मंदिर तक सड़क निर्माण के लिये 13 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह सड़क उनकी विधायक प्राथमिकता में है और इसके निर्माण से इस क्षेत्र पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंदला और आयुष विभाग के उपमंडलीय कार्यालय के लिये जमीन आवंटित कर दी गयी है और शीघ्र ही भवन के लिये धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बन्दला के छिड़ चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने के साथ इसके सौंदर्यीकरण के लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों में सोलर लाइटस को विद्युतीकृत लाइट में परिवर्तित करेंगे। जबकि निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगी रहेंगी। इससे पहले सीपीएस ने नागिनी मंदिर में भी शीश नवाया।
देहरा उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना हरिपुर के तहत दरकाटा, नाग मंदिर में एक स्कूटी चालक विपन कुमार निवासी गोपालपुर तहसील पालमपुर से 4,500 मिलिलीटर देसी शराब बरामद की है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 39-1(ए) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पवन कुमार ने की है।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के इग्नू अध्ययन केंद्र-1140 ने आज जनवरी 2023 सत्र के छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रेरणा सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में इग्नू सह-समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने सभी का स्वागत किया और छात्रों को इग्नू के साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाएं जो इग्नू की वेबसाइट पर मिलती हैं उनके बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। इग्नू के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. स्वदीप सूद ने इग्नू के छात्रों को दूरवर्ती शिक्षा माध्यम से सबसे बड़े विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातकोत्तर कार्यक्रम जिसमें जुलाई 2023 सत्र से शुरू हो रहे एमएससी फिजिक्स ज्योग्राफी एप्लाइड स्टेट व जियो इनफॉर्मेटिक्स के महत्व पर जानकारी साझा की। स्नातक स्तर में नए कार्यक्रम जैसे बीबीए बीए इन जनरलिज्म एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी साझा की। डॉक्टर स्वदीप सूद ने सभी छात्रों से अनुरोध किया कि वो इग्नू के लोकप्रिय कार्यक्रम के बारे में और अधिक छात्रों को बताएं ताकि जुलाई 2023 सत्र में अधिक छात्रों की एडमिशन हो सके। ऑनलाइन एडमिशन के लिए होम पेज पर जाकर अप्लाई अप्लाई करना पड़ेगा और डिजिटल माध्यम से ही फीस का भुगतान होगा किसी तरह की फॉर्म भरते समय गलती हो जाने पर आप उसे दुरुस्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. अनीता, प्रो. जगदीप, डॉ. आरती कौशल, डॉ. शर्मिता पठानिया, प्रो. वंदना राणा, प्रो. धर्मेंद्र इग्नू काउंसेलर मुख्य रूप से उपस्थित रहे मिस्टर राज मनकोटिया ने सूत्रधार के रूप में कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।
गरली में रविवार को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गय। आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश महामंत्री एवम गरली पचायत प्रधान शशिलता की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस समारोह में विशेष रूप से ब्लॉक डाडा सीबा की प्रधान अंजू बाला सचिव दुर्गेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सरिता देवी, उपाध्यक्ष सविता कुमारी ,चौकीदार रंजीत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनु बाला, सुनीता कुमारी ,अध्यापिका सिमरन, चेतन, ललिता आशा वर्कर, शोभा, सोमा अन्य कार्यकर्ता आदि कई लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। आशा कार्यकर्ता को हिमाचल प्रदेश की महामंत्री शशिलता ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हर बर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 दत्तोपंग ठेंगड़ी जी ने भोपाल में की थी।


















































