पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना डमटाल पुलिस द्वारा छन्नी में व्यक्ति को 10.45 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना डमटाल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर घर में छानबीन के दौरान 10.45 ग्राम चिट्टा व 7900 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मोहिंद्र पाल पुत्र बिहारी लाल पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने के 5 मामले पहले से ही चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश इंटक ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर से ताल्लुक रखने वाले तेज-तर्रार युवा नेता विजेंद्र ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश आईटी सेल का इंचार्ज बना दिया है। संगठन ने इन्हें यह जिम्मेदारी इनकी निर्भिक, निडर और समर्पित निष्ठा भाव के मद्देनजर सौंपी है। विजेेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का इमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मजदूर और कर्मचारी के हितों की आवाज उठाना इंटक का मुख्य उद्देश्य है।मनोहर लाल (बबलू पंडित) की इमानदार और बेबाक छवि का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बबलू पंडित एक क्रांतिकारी विचारधारा के नेता है और निश्चित रूप से इनके कुशल नेतृत्व में आने वाले समय में इंटक का एक बेहतरीन स्वरूप हि.प्र. में उभरकर सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याण कारी नितियों को इंटक प्रमुखत: के आधार पर जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। इस जिम्मेदारी के लिए विजेंद्र ठाकुर ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल (बबलू पंडित), प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप व हि. प्र. कांग्रेस पूर्व सचिव बृजराज ठाकुर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
** समापन पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत ** स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन विशेष रूप से रहे उपस्थित ** मंदिर में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत काठगढ़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। हमारे चहुं और देवी-देवताओं के मंदिर हैं जिनकी झलक हमारी संस्कृति में भी दिखती है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भी ऐसे स्थानों पर आकर धर्म-कर्म का सही ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां के जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को राज्य स्तरीय महोत्सव का दर्जा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर में पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी को पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिये मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर कमेटी को भी अपनी और से 21 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कमेटी ने कोरोना कालखंड तथा मण्ड क्षेत्र में घटित भयंकर आपदा के दौरान प्रशासन तथा सरकार का बहुत सहयोग किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन तथा पुलिस विभाग को बधाई दी। इससे पहले, प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन,एसडीएम एवम मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष करण पठानिया,प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच,कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग, मेधावी बच्चे व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन, एन आईएक्ट, धनवसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं संबंध्ेिात मामले (बिजली तथा जल बिल मामले आदि), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 खर्चे के मामले, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, सिविल मामले आदि ( मुकदमा पूर्वमामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल) के 11,516 केस लगाये गये, जिसमें 3,150 केसों में समझौता किया गया तथा 9,19,31,921 राशि प्राप्त हुई। यह जानकारी अजय मेहता, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने दी।
** देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। इस दौरान उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने पड्डल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। देव समाज के हित के लिए सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित 6 विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा गडरिये की तरह उन्हें हांक कर यहां से वहां ले जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि पंचकूला के पांच सितारा होटल में आराम के बाद अब उन लोगों को भाजपा चार्टेड प्लेन से देहरादून ले गई और वहां ऋषिकेश में एक सात सितारा होटल में रखा है। उन लोगों ने अंतरात्मा की नहीं बल्कि धन-आत्मा की पुकार सुनी और पार्टी तथा जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि वह एक आम परिवार से निकल कर जनता के हकों के लिए संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उनकी कुर्सी किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे की है। यह आम जनता की कुर्सी है और साजिश के साथ इसे छीनने की कोशिश करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती से जनता के लिए काम कर रही है। यह सरकार 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोकतंत्र के लिए है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने के मंसूबे सफल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों का ब्यौरा दिया।
** दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रही प्रदेश सरकार ** ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित दुग्ध संयंत्र ढगवार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और पशुपालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पशुधन के संबंध में प्रदेश काफी समृद्ध है। प्रदेश में पशुपालन सहित मत्स्य पालन, मौन पालन और कुक्कुट पालन की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की मजबूती में यह क्षेत्र उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रही है। वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में किसानों को लाभान्वित करने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए गाय तथा भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रथम अपै्रल 2024 से क्रमश: 7 रुपये व 8 रुपये प्रति किलो वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रदेश के किसानों को गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 रुपये प्रति किलो के स्थान पर 45 रुपये प्रति किलो तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपये प्रति किलो के स्थान पर 55 रुपये प्रति किलो मिलेगा। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है क्योंकि पहली बार हिमाचल प्रदेश में दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है तथा पूरे देश में हिमाचल प्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां ऐसा निर्णय लिया गया है जो किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में कारगर सिद्ध होगा। किसानों को पशुपालन की ओर प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इस वर्ष प्रथम अपै्रल से मिल्कफैड, कामधेनु हितकारी मंच इत्यादि दुग्ध उत्पादन समितियों से कृषि उपज विपणन समिति (ए.पी.एम.सी) द्वारा कोई भी मंडी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। गुणवत्तापूर्ण दूूध उत्पादन, दुग्ध से विभिन्न उत्पादों को तैयार करना, इनकी खरीद, विपणन के लिए प्रदेश सरकार बुनियादी अधोसंरचना सुदृढ़ कर रही है। दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के दृष्टिगत 'हिम गंगाÓ योजना के तहत कांगड़ा जिला के ढगवार में 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद संयंत्र मील पत्थर साबित होगा। इस संयंत्र में आधुनिक तकनीक से दूध का पाऊडर बनाया जाएगा ताकि लम्बे समय तक दूध को खराब होने से बचाया जा सके। इसके अलावा, इस संयंत्र में दहीं, खोया, घी, आईसक्रीम, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों को तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस संयंत्र की क्षमता को भविष्य की क्षमता को देखते हुए 1.5 लाख लीटर से बढ़ाकर तीन लाख लीटर प्रतिदिन करने का निर्णय भी सराहनीय है। इसके अतिरिक्त, शिमला जिला के दत्तनगर में भी 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का एक अतिरिक्त संयंत्र शुरू करने का फैसला भी सराहनीय है। प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर तथा ऊना में भी आधुनिक दुग्ध विद्यायन संयंत्र स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसपर लगभग 50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र की ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि ग्रामीण युवा अपने गांव में रह कर ही दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर अच्छी कमाई कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में स्थानीय युवाओं को किसानों अथवा एकत्रिकरण केंद्रों में दूध को दुग्ध विद्यायन संयंत्रों तक पहुंचाने के लिए 50 प्रतिशत उपदान पर 200 रेफरिजरेटिड दुग्ध वैन उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है जो नि:संदेह सराहनीय पहल है। दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि के लिए यह भी जरूरी है कि उन्हें उत्तम नस्ल के पशु उपलब्ध करवाएं जाएं। इससे न केवल दूध की मात्रा में वृद्धि होंगी अपितु दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी राज्य सरकार ने एक सकारात्मक पहल की है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सोलन जिला के दाड़लाघाट में एक 'कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्रÓ की स्थापना की जाए। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे पशुपालन की ओर आकर्षित भी होंगे। इसके अलावा रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर हो रहे पलायन में भी कमी आएगी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी।
जिला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन सपना पांडे की अध्यक्षता में हुआ। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रमणीक शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि आज सोलन जिला के नालागढ़, कसौली, अर्की, कंडाघाट तथा सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंच गठित की गई। इनमें 3848 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 51,73,23,181 रुपए रही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कुल 8477 मामलों को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठकों एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन मामलों में 7276 मोटर वाहन चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष निपटारे के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें से 3115 मामलों का निपटारा किया गया। रमणीक शर्मा ने कहा कि मार्च माह में पूर्व लोक अदालतें बैठकें भी आयोजित की गई।
** पहले विधानसभा के चुनाव के समय फॉर्म भरवाए, अब लोकसभा के चुनाव के समय फॉर्म भरवा रही सरकार ** चुनाव के ठीक पहले ही क्यों कांग्रेस को क्यों याद आती है महिला सम्मान निधि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समयप्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है अब प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फॉर्म भरवाए गए थे उन फॉर्म्स का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख महिलाएँ ऐसी हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं। कांग्रेस के सभी नेताओं ने भी साफ तौर पर कहा था कि प्रदेश की 18-60 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त महिला सम्मान निधि दी जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल में जो घोषणा की है वह अपने आप में विरोधाभासी है। वह कहते हैं 5 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिस पर 800 करोड़ खर्च होंगे, जबकि गारंटी के अनुसार इस योजना पर 4 हजार करोड़ से ज़्यादा की धनराशि खर्च होगी। सरकार की इस घोषणा को न प्रदेश के लोग समझ पा रहे हैं और न ही इसे क्रियान्वित करने वाले अधिकारी। ध्वस्त हो गई है स्वास्थ्य व्यवस्था, आंख मूंद कर बैठी है सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर हैं। अन्य सामान्य ऑपरेशन बंद हो गए हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है और दर-दर भटकने को मज़बूर हो रहे हैं। मांगें न माने जाने पर डॉक्टर और भी रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार आंख मूंद कर बैठी है। सरकार की इस नाकामी से लोगों की जान पर बन आयी है। आज तकप्रदेश में ऐसी सरकार किसी ने नहीं देखी है, जिसको किसी भी चीज से फर्क ही नहीं पड़ता है। सरकार जल्दी सेजल्दी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक बहुमूल्य जीवन को बचाया है। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से बीमार चल रहे लाहौल-स्पीति जिला के केलांग के बिलिंग गांव के 70 वर्षीय दोरजे को भारतीय वायु सेना की मदद से नया जीवन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री को सूचना मिली कि भारी बर्फबारी से बंद सड़क मार्गों तथा हिमखंडों के गिरने की आशंका के चलते अटल टनल आवाजाही के लिए बंद है, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे दोरजे को उपचार के लिए सड़क मार्ग से निकटतम अस्पताल तक पहुंचाना असंभव है। दोरजे को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार की जरूरत थी और यह देखते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना से संपर्क किया तथा दोरजे को अस्पताल एयर लिफ्ट करने का आग्रह किया। वायुसेना ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टिंगरी से दोरजे सहित एक अन्य मरीज को जिला प्रशासन की सहायता से वायुसेना के हेलिकॉप्टर में भुंतर एयरलिफ्ट किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 मार्च को सोलन, दून तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वे सुबह 11.00 बजे चंबाघाट से 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र सायरी तथा लोक निर्माण विभाग के सायरी स्थित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। सीएम सुक्खू महोग-मतिमू-बशील मार्ग को जनता को समर्पित करेंगे और पुलिस थाना सायरी का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री सोलन स्थित कृषि विभाग के उप निदेशक के कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर, सोलन में जाईका के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण केंद्र, सोलन स्थित राजस्व सदन, सोलन के सपरुन स्थित स्ट्रीट वेंडर मार्केट तथा बद्दी स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ममलीग से कोट तक मार्ग के स्तरोन्यन, शारड़ाघाट से डबलोग तक मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री वाकनाघाट से सुबाथू मार्ग, डुमैहर से गम्बर पुल, पौ घाट से पलाह मार्ग तथा टिक्क्री टनांजी मार्ग के कार्य की आधारशिला रखेंगे। वे सोलन से धरजा मार्ग के स्तरोन्यन तथा चंबाघाट से सलुमणा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री मालगा से कून समीप बलेनी खड्ड, मालगा से सैंज मार्ग, उपरला बडयोला से निचला बडयोला तक संपर्क मार्ग एवं लेहन कोटला से सुनु टिक्करी सेर चिराग संपर्क मार्ग तथा शमलेच-चिल्ला मार्ग के मेटलिंग एवं टायरिंग कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। वे प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सोलन स्थित तृतीय वृत्त के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन सलोगड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रात: 11.30 बजे पुराना बस अड्डा सोलन में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
** प्रदेश सरकार उठा रही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवार प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 2968 परिवारों को 3 लाख रुपये की रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई है तथा शेष सहायता राशि के रूप में शीघ्र ही उन्हें 4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय सहायता सरकार द्वारा संशोधित मानदंडों के अनुसार जारी की गई है जिसके तहत राहत पैकेज में कई गुणा वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक परिवारों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए, 3648 लाभार्थियों को क्षतिग्रस्त गौशालाओं की मरम्मत के लिए और लगभग 1800 परिवारों को पशुधन के नुकसान के लिए सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने किसानों को फसल के नुकसान और खेती योग्य भूमि के नुकसान के लिए भी सहायता राशि दी है, जिससे लगभग 2600 किसानों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त 507 दुकानों और ढाबों के मालिकों को भी मुआवजा दिया गया है, जो उनके व्यवसाय को पुन: आरम्भ करने के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बीते वर्ष बरसात के मौसम में अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का सामना किया जिस दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भू-स्खलन ने जन-जीवन तथा संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। आपदा से उपजी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का प्रदेशवासियों ने हिम्मत से सामना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने एवं उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के दौरान पूर्व में प्रदान की जा रही सहायता राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के पुनर्निर्माण के लिए सहायता राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे घरों के लिए सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये, दुकान या ढाबे के नुकसान पर सहायता राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये और गौशालाओं को नुकसान होने पर सहायता राशि को 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को किराए के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को सरकारी दरों पर नि:शुल्क राशन, गैस कनेक्शन, नि:शुल्क बिजली व पानी कनेक्शन और सरकारी दरों पर सीमेंट भी उपलब्ध करवा रही है।
** खणी में प्रस्तावित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निर्माण नहीं होने से हैं खफा ** बोले, हमने मकान और सेब के पेड़ों को भी कटवा दिया, लेकिन सरकार ने नहीं बनाया स्कूल भरमौर उप मंडल के खणी में प्रस्तावित एकलव्य आवासीय स्कूल निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत खणी और ग्रीमा के लोगों द्वारा खणी के दुर्वी प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा की गई कि खणी पंचायत के लोग लगभग 20 वर्ष से एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल निर्माण की राह देख रहे हैं। सरकार और प्रशासन के लचर रवैये के चलते आज तक यहां स्कूल का नींव पत्थर तक नहीं रखा गया है। उल्टा इस स्कूल को खणी से किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने की बात कही जा रही है, जिससे इन पंचायत के लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि हमने एकलव्य स्कूल को बनाने के लिए अपने मकान और सेब के कई पेड़ों को भी कटवा दिया, परन्तु स्कूल नहीं बना। अगर जल्द ही स्कूल को खणी में ही नहीं बनाया गया तो वे आने वाले लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
** 11 मार्च को सुबह 10:45 बजे सी रॉक इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में लैंड करेगा सीएम का चौपर ** इंदौरावासियों को 143 करोड़ की 14 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम सुक्खू विधायक मलेंद्र राजन ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कंदरोड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 11 मार्च को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रस्तावित प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11 मार्च को प्रात: 10:45 बजे सी रॉक इंटरनेशनल स्कूल इंदौरा के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 10:50 पर राजकीय डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 143 करोड़ रुपये की 14 विभिन्न परियोजनाओं की सौगात इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को देंगे। इसके उपरांत वे स्थानीय डिग्री कॉलेज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 12: 30 बजे चंबा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में शनिवार को इंटर कॉलेज इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एमएस आशावत और डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर सीपीएस वर्मा ने इन खेलों का शुभारंभ किया। वहीं, डॉ. आशावत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाने के साथ बताया कि खेलना हमारी शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है, साथ ही कल्पनाशीलता और सृजनात्मक को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खेलखूद को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएट प्रो. शिव कुमार कुशवाहा एवं अक्षय ठाकुर ने सभी प्रभारियों की मदद से विभिन्न टीमों का गठन किया और वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, चैस, टेबल टेनिस, सिंगल लेग रेस, लेमन स्पून रेस एंड टग ऑफ वॉर और बास्केटबॉल जैस खेल इवेंट करवाए गए। सभी इवेंट्स में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, सहायक प्रो. देव राज, सहायक प्रो. अजय कुमार तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उप मंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां के टिप गांव से 82 वर्षीय नायक पुनी चंद का शिवरात्रि के दिन निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि पुनी चंद सेना की 7 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में भारत चीन युद्ध के दौरान नवंबर 1962 में भर्ती हुए थे। सेवा काल में इन्होंने 1965 और 1971 भारत पाक युद्ध में सक्रिय हिस्सा लिया था। 1978 में रिटायरमेंट के बाद पाइप बैंड मास्टर रहे तथा अनेक समारोहों में अपनी धुन से लोगों का मनोरंजन करते रहे। इनके निधन से परिवार और समाज को क्षति पहुंची है। स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल ने दिवंगत पूर्व सैनिक को अंतिम सलूट दिया। श्रद्धांजलि समारोह में कैप्टन ध्यान, सूबेदार मेजर बिहारी लाल, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार हरभजन, सूबेदार जसवंत आदि के अतिरिक्त इलाके के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एसडीएम मनाली रमन शर्मा की अध्यक्षता में 8 मार्च को परियोजना स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन अंबेडकर भवन पतलीकुहल में किया गया। मुख्यातिथि ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का अधिक योगदान है क्योंकि महिलाएं अपनी जिम्मेदारी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े समन्वित रूप से निभाती हैं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी महिलाओं द्धारा समूह गान, एकल गान, एकल नृत्य आदि की प्रस्तुतियां भी दी गईं। बाल विकास परियोजना अधिकारी, कटराई, धनी राम ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभार्थी नवजात बच्चियों को प्रमाणपत्र तथा गिफ्ट किट भी प्रदान की गई।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने 8 मार्च को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय व बेटियां फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी यदि उन्हें निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की क्षमता हासिल करने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा, तभी वे अपने जीवन से संबंधित निर्णय लेने व पारिवारिक मामलों में भी निर्णय लेने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि परिवार या समाज में हमेशा ही आर्थिक रूप से सशक्त व्यक्ति की ही अग्रणी भूमिका रहती है। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की हमेशा से ही हर क्षेत्र में अहम भूमिका रही है चाहे वह परिवार हो या समाजिक क्षेत्र हो। परंतु आज भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा बहुत कम है। इस दिशा में और सार्थक पग उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर स्थान मिलना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें घर से ही करनी होगी। हमें बेटा व बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए।
सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल कुल्लू ने आज बताया कि 11केवी सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केबल बिछाने के कार्य के कारण 10 मार्च को प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक ज्यूडिशल कांप्लेक्स ढालपुर, नियर शोभाला बीएसएनएल कांप्लेक्स, खोरी रोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालक नाथ, शीशामाटी, देवधार शेतापाट, चामुंडा नगर, अप्पर मियां बेहड, आईटीआई, जीएम इंडस्टरी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
** चार घंटे में 45 कूड़े की बोरियां और 70 बोतलें की एकत्रित मनाली में कल आयोजित होने वाली स्नो मैराथन के लिये देश विदेश से जुटे धावको ने मनु नगरी-मनाली में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सफाई अभियान चलाया, जिसे आयोजकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी खूब सहराया। अपने आउटरीच प्रोग्राम के तहत यह सफाई अभियान मनाली की स्वच्छता में प्रयासरत एनजीओ 'क्रिच क्लिनिंग' के सहयोग से चलाया गया। मनाली-नग्गर रोड की लगभग पांच किलोमीटर की सड़क पर कूड़े विशेषकर प्लास्टिक के छिलकों को इकट्ठा किया गया और बोरियों में भरकर कूड़ेदानों में डाला गया। स्नो मैराथन के आयोजक गौरव शिमर और राजीव कुमार ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन से पूर्व हर बार मेराथनर्स स्वेच्छा में इस अभियान में जुटते हैं और पर्यटन नगरी के प्रति अपना सौहार्द प्रकट करते हैं। शुक्रवार को चलाये गये इस अभियान में इंडियन नेवी के सेलर्स (नाविकों) सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अभियान के दौरान लगभग 45 कूड़े की बोरियों और प्लास्टिक की 70 बोतलें एकत्रित कीं।
** सीएम ने बैजनाथ में किया राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ ** बैजनाथ इंडोर स्टेडियम को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए। इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिये अनुमति प्रदान कर दी गई है और मंत्रिमंडल में यहां से विस्थापित होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिला के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये गेंहू, मक्का तथा गाय और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आने से किसानों को प्रतिमाह 20 से 25 हजार तक की अतिरिक्त आमदनी होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये जीवनभर के लिए मासिक पेंशन के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाया गया है और इस धनराशि को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा युवा नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए डाईट मनी 400 रुपये की गई है और नैशनल स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी थ्री टियर तथा हवाई यात्रा की सुविधा आरंभ की गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने झंडा चढ़ानें की रस्म अदायगी के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी और विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम बैजनाथ शिवरात्रि का विशेष महत्व है और महाशिवरात्रि के दिन इसके उत्सव रूपी आयोजन से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर और अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इन करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 185.16 लाख से निर्मित पेयजल योजना संसाल मंधेड़ के सुधार कार्य, बैजनाथ चौबीन लड़भड़ोल सड़क पर 528 लाख से निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज, नाबार्ड के अंतर्गत 580.90 लाख की लागत से ताशीजोंग से भेठ झिकली, भेठ उपरली, घोड़पीठ, अवैरी सड़क तक उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, 952.25 लाख से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सकड़ी, बैजनाथ के प्रशासनिक भवन, नार्बाड के अंर्तगत 336 लाख से निर्मित अवाही नाग से वाया घिरथोली कुनी ठारा सड़क मार्ग और 692.05 लाख से लंघू, सकड़ी-बही, नौहरा, कुंसल, मंधोल, बंडियां वाया ठारा सड़क के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को लोगों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 652.11 लाख से चढ़ियार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार कार्य, 311.80 लाख से उठाऊ पेयजल योजना कुकैना और उठाऊ पेयजल योजना गदियाड़ा के सुधार व विस्तारीकरण कार्य, बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 691.17 लाख से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना मटरुं कूहल, संसाल कूहल, नलोहटा कूहल और शिव कूहल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होने 281.31 लाख से मुल्थान गांव में ऊहल नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बैजनाथ के लिए बहुतकनीकी संस्थान, चढ़ियार के लिए आईटीआई, बैजनाथ सिविल अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने, अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक स्थापित करने की घोषणा भी की। बैजनाथ में इंडोर स्टेडियम के लिये 10 करोड़ रुपये, उतराला से होली सड़क के दूसरे चरण के कार्य को नाबार्ड के अतंर्गत लाने, सरजादा-दियोल-तत्तापानी सड़क की टारिंग, बीड़ पालमपुर वाया घरनाला के कार्य को पूर्ण करने तथा सिविल कोर्ट में वकीलों के लिए चैम्बर निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान बैजनाथ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी किया।
** स्वास्थ्य मंत्री ने किए 24 लाख की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें जन-जन के कल्याण के लिए एकाग्रचित्त होकर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट उप मंडल के गम्भेश्वर मंदिर प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर गम्भेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुखद जीवन एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। डॉ. शांडिल ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव और शक्ति ही संसार का मूल हैं और हमारी सनातन परंपरा इस विषय में वैज्ञानिकता के साथ विश्व का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि मानव जाति के साथ सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण ही धर्म का मूल है और हम सभी को धर्म के मर्म को जीवन में उतारना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्री समाज की धूरी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी समृद्ध संस्कृति और परम्परा के अनुरूप महिलाओं का सदैव सम्मान करें और लड़कियों को जीवन में आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गंभेश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से निखारा जाएगा। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है और सभी के सहयोग से आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। मंत्री ने इस अवसर पर गम्भेश्वर मंदिर में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने इसे पूर्व शुलानी में 5.50 लाख रुपए की लागत सेे निर्मित सामुदायिक भवन तथा सामुदायिक भवन बोधन के समीप 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्के एंबुलेंस मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने शूलानी माता मंदिर कोट की 1 लाख रुपए की लागत से निर्मित छत एवं सुरक्षा दीवार, हलडू नाला से काथली गांव तक 1 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंबुलेंस मार्ग तथा 1 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्का मार्ग बोधन जनता को समर्पित किया। डॉ. शांडिल ने ग्राम पंचायत कोट में 4 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुद्देशीय मैदान, ग्राम पंचायत कोट के गनरोड़ी में 2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की अधारशिला रखी। उन्होंने गरू में 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले की सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर जोगेेंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चम्पा देवी, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, मंदिर समिति के प्रधान हेमेेंद्र चंदेल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट नरेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
** जब एरियर देने में यह हाल है तो ओपीएस कैसे देगी सुक्खू सरकार ** बोले, कर्मचारियों का भुगतान रोककर बैठे हैं, उनके हितैषी होने का दावा करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ मज़ाक कर रही है। उनके किसी भी लंबित अदायगी का भुगतान नहीं कर रही है। हाल ही में कर्मचारियों के डीए और वेतन आयोग के एरियर के संबंध में जो नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी किया गया इससे भद्दा मज़ाक कर्मचारियों के साथ हो नहीं सकता है। एक तरफ़ सरकार ख़ुद को कर्मचारी हितैषी बताती है तो दूसरी तरफ उनके लंबित देय के भुगतान के लिए अजीबो-गरीब नियम बनाती है। जयराम ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी। लेकिन इसके एरीयर की जो अधिसूचना सरकार द्वारा की गई थी वह प्रदेश के कर्मचारियों के साथ मजाक हुआ है। जो फार्मूला सरकार द्वारा एरियर के भुगतान के लिए 67 महीनें का समय लगेगा। हर तरफ से आलोचना होने के बाद सरकार ने वह अधिसूचना वापस ले ली लेकिन कोई नई अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी नई अधिसूचना जारी करे। जयराम ठाकुर ने कहा कि पे कमीशन का एरियर देने के नाम पर भी सरकार ने कर्मचारियों के साथ मजाक किया। उनकी भावनाओं के साथ खेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि छठवां पे कमीशन जो 2016 से देय था उसे कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में लागू ही नहीं किया। जब हमारी सरकार आई तो हमने छठवां पे कमीशन लागू किया। जो एरियर कर्मचारियों का बनता था उसमें से एक मुश्त 50 हजार रुपए का का भुगतान भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बकाया के एरियर के लिए प्रदेश के कर्मचारी सरकार से आस लगाए बैठे थे। डेढ़ वर्ष के बाद जब लोकसभा चुनाव सर पर आते दिखे तो सरकार ने एरियर के भुगतान के लिए एक अजीबो-गरीब अधिसूचना जारी कर दी। यह अधिसूचना भी कर्मचारियों के साथ किसी भद्दे मजाक से कम नहीं है। हर कर्मचारी ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। इस अधिसूचना के अनुसार कर्मचारियों यह समय 33 सालों में अपना एरियर मिल पाएगा। जिस कर्मचारी की उम्र आज 55 साल है। वह यह धनराशि लेते-लेते 88 साल की उम्र तक पहुंच जाएगा। एलपीजी के दाम घटाने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी के दामों में 100 रुपए की कमी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी के दामों में कटौती से करोड़ों परिवारों को राहत मिलेगी। महिला दिवस के अवसर पर सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। नेता प्रतिपक्ष ने महिला दिवस की दी शुभकामनाएं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मनुष्यता मातृशक्ति के उपकारों की ऋणी हैं। हर दिन महिला का दिन है। मैं मातृशक्ति को नमन करता हूं।
** भगवान शंकर के दर्शन करने को रात को ही कतारों में बैठ गए थे शिव भक्त ** श्री सनातक जागरण मंच गुरदासपुर के कलाकारों ने किया भोलेनाथ की महिमा कर गुणगान **जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने मंदिर सुधार सभा को भेंट किए 51000 रुपये तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान लाखों भक्त रात को लंबी-लंबी कतारों में बैठकर प्रभु भक्ति में लीन होकर भोलेनाथ के दर्शन पाने का इंतजार करते रहे। जैसे ही रात के 12 बजे सारा मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों के साथ गूंज पड़ा। महोत्सव के दूसरे दिन श्री सनातक जागरण मंच गुरदासपुर के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर भोले नाथ की महिमा का गुणगान किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर व सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में मेरिट में रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे गंगथ से जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए मंदिर सुधार सभा को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर मंदिर सुधार सभा के उपप्रधान अजीत सिंह, युद्धबीर सिंह, सचिव गणेश दत्त शर्मा, कार्यालय सचिव जोगिंदर पाल भारद्वाज सहायक सुनीता शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा प्रचार सचिव प्रेम सिंह, रघुनाथ सिंह पवन शर्मा, संगठन मंत्री रमेश पठानिया, राजीव ठाकुर, अशोक पठनिया, बलविंद्र गुलेरिया, इत्यादि उपस्थित रहे।
** अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एचपीसीयू इकाई ने जताई खुशी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने देश भर के शीर्ष 8 केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाया है। इस तरह का स्थान प्राप्त करने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों में कई स्वतंत्रताएं मिलेगी। विश्वविद्यालय संस्थान अब यूजीसी की मंजूरी के बिना अपने मौजूदा शैक्षणिक ढांचे मैं आने वाले विषयों में एक नया पाठ्यक्रम, कार्यक्रम, विभाग, स्कूल, एवं केंद्र शुरू कर सकता है जिसमे डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम भी शामिल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते छात्र हित एवं सामाजिक के लिए काम करता आ रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि मानती है और विश्वविद्यालय को बधाई देते हैं एवं खुशी व्यक्त करती है। इकाई मंत्री हीना वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को ऐसे समय में मिलती है जब विश्वविद्यालय के पास अपना स्थाई परिसर नहीं है। इस विषय पर विद्यार्थी परिषद सरकार से यह मांग करती है कि देहरा परिसर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए और धर्मशाला परिसर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय और उन्नति कर सके। अगर विश्वविद्यालय को स्थाई परिसर मिल जाए तो आने वाले समय में शीर्ष तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अपना स्थान प्राप्त कर सकता है जिसका लाभ देश के कोने-कोने से विद्यार्थी उठा सकेंगे।
चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायोग ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सहयोग से धर्मशाला में इंग्लैंड और भारत के बीच 5वें टेस्ट मैच के पहले दिन को चिह्नित करने के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस स्वागत समारोह में सरकार, व्यापार, नागरिक समाज और खेल के मेहमानों ने भाग लिया, जिसमें भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस और मेजबान, चंडीगढ़ के उप उच्चायुक्त, कैरोलिन रोवेट शामिल थे। रिसेप्शन में उल्लेखनीय अतिथियों में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंसरकर, इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल और एचपीसीए सचिव अवनीश परमार, उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम में यूके में व्यापार, निवेश, शिक्षा और पर्यटन के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए भोजन और संस्कृति के माध्यम से यूके और हिमाचल प्रदेश के बीच संबंधों को प्रदर्शित किया गया। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने अपने संबोधन में खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी पर खुशी व्यक्त की और उम्मीद जताई कि देशों के बीच आदान-प्रदान से राज्य में अधिक अवसर और पर्यटन आएगा। चंडीगढ़ की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने कहा कि यूके और भारत के कई हित साझा हैं। खेल और विशेष रूप से क्रिकेट के प्रति प्रेम दोनों देशों को एकजुट करता है। इस तरह के आयोजन हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों की ताकत को दर्शाते हैं। उप उच्चायुक्त द्वारा विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। स्थानीय महिला क्रिकेटरों के साथ मैत्रीपूर्ण मैच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस और चंडीगढ़ की उप उच्चायुक्त, कैरोलिन रोवेट ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय महिला क्रिकेटरों के साथ एक दोस्ताना क्रिकेट मैच भी खेला। उन्होंने कहा कि आज स्थानीय महिला क्रिकेटरों से जुड़ना सिर्फ एक खेल खेलने के बारे में नहीं था; बल्कि इस बारे में जानना था कि महिलाएं सभी स्तरों पर खेल खेल सकती हैं। लड़कियों को जीवन के अन्य क्षेत्रों की तरह खेल में भी रोल मॉडल बनाने की जरूरत है। ब्रिटेन में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो महिलाओं और लड़कियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, जैसे कि स्पोर्ट इंग्लैंड का दिस गर्ल कैन अभियान। मुझे उम्मीद है कि आज का हमारा मैत्रीपूर्ण मैच अधिक लड़कियों और महिलाओं को कुछ शारीरिक गतिविधि शुरू करने या खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विधायक मलेंद्र राजन ने आज शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत बडुखर में 60 लाख से बनने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया। उन्होंने 30-30 लाख की लागत से बनने वाले राधा स्वामी सत्संग भवन तथा परम शक्ति धाम मनकपुर शाखा बडुखर के संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने सभी लोगों को शिवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों का एक समान व समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए वह पूरी लग्न और मेहनत से कार्य कर रहे हैं। मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 वर्ष से ऊपर सभी पात्र बहनों व माताओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की। इस योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी पांचवीं चुनावी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। मलेंद्र राजन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जो आबादी अभी भी सड़क सुविधा से वंचित है उन क्षेत्रों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वेटरनरी वैन भी चलाई गई हैं जो किसानों के घर द्वार पर उनके पशुओं का इलाज करेंगी। इस अवसर पर पौंग डैम सलाहकार कमेटी के निदेशक डॉ. विशाल, बडुखर पंचायत के उपप्रधान रोमी, कांग्रेस नेता संदल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विजेंद्र कंवर, नरेश काला, शिव गणेश, संजीव पराशर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
आज देशभर में शिवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। इस पर्व को भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। देवों की भूमि हिमाचल में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यहां हर गांव व हर कस्बे और शहर में इसे मनाया जाता है। हिमाचल में मंडी में मनाये जाने वाले शिवरात्रि महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला हुआ है। अपने 81 मंदिरों से त्योहार में आमंत्रित देवताओं और देवियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए मंडी शहर को 'पहाड़ियों की वाराणसी' यानी छोटी काशी का खिताब मिला है। मंडी में मनाये जाने वाले शिवरात्रि महोत्सव के विषय में अनेक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार मंडी के राजा शिवमान सिंह की मृत्यु के समय उसका बेटा ईश्वरी सेन केवल पांच वर्ष का था। सन 1788 में 5 वर्ष की आयु में ही ईश्वरी सेन को मंडी राज्य का राजा नियुक्त कर दिया गया। कांगड़ा के राजा संसार चंद ने इस बात का फायदा उठाया और मंडी पर आक्रमण कर दिया और ईश्वरी सेन को कांगड़ा ले गया। वहां 12 वर्ष तक नादौन में बंदी बनाकर रखा। सन् 1806 में गोरखों ने ईश्वरी सेन को आजाद करवाया। कहा जाता है कि राजा ईश्वरी सेन शिवरात्रि के कुछ दिन पहले ही लंबी कैद से मुक्त होकर मंडी वापस लौटे थे। इसी खुशी में ग्रामीण भी अपने देवताओं को राजा से मिलाने के लिए मंडी नगर की ओर चल पड़े। राजा व प्रजा ने मिलकर यह जश्न मेले के रूप में मनाया। महाशिवरात्रि का पर्व भी इन्हीं दिनों था तथा इस तरह से शिवरात्रि पर हर वर्ष मेले की परंपरा शुरू हो गई। भूतनाथ मंदिर के निर्माण की कहानी भूतनाथ मंदिर, भगवान शिव की अभिव्यक्ति की मूर्ति के साथ, 1520 के दशक का एक प्राचीन मंदिर, मंडी का पर्याय है। यह शहर के मध्य में है। नंदी, शिव की सवारी, अलंकृत दोहरे धनुषाकार प्रवेश द्वार से देवता का सामना करती है। शिवरात्रि का त्योहार इस मंदिर का प्रमुख आयोजन है, जो मंदिर में सात दिन तक मनाया जाता है। भूतनाथ मंदिर के निर्माण के बारे में एक किंवदंती बताई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, 1526 में, राजा अजबर सेन ने मंडी के एक जंगल में एक गाय द्वारा अपनी इच्छा से एक विशेष पत्थर पर दूध चढ़ाने की कहानी सुनी थी। ऐसा कहा जाता है कि राजा के सपने में भगवान शिव प्रकट हुए और उन्होंने उस स्थान पर दबे हुए शिव लिंग को बाहर निकालने का निर्देश दिया। इसके बाद, राजा को संकेतित स्थान पर शिव लिंग मिला, जिसे उन्होंने 1526 में एक मंदिर में स्थापित किया, उसी स्थान पर जहां यह पाया गया था। उन्होंने इसे भूतनाथ मंदिर कहा और मंडी में शिवरात्रि उत्सव मनाने की शुरुआत की। इस घटना के साथ-साथ, राजा ने अपनी राजधानी भिउली से मंडी स्थानांतरित कर दी। शिवरात्रि में माधोराय ही क्यों करते हैं शोभा यात्रा का नेतृत्व कहा जाता है कि मंडी के पहले राजा बाणसेन शिव भक्त थे, जिन्होंने अपने समय में शिव महोत्सव मनाया। राजा अजबर सेन ने 1527 में मंडी कस्बे की स्थापना की और भूतनाथ में विशालकाय मंदिर निर्माण के साथ-साथ शिवोत्सव मनाया। राजा अजबर सेन के समय यह उत्सव एक या दो दिन ही मनाया जाता था। परंतु राजा सूरज सेन (1664-1679) के समय इस उत्सव को नया आयाम मिला। ऐसा माना जाता है कि राजा सूरज सेन के 18 पुत्र थे जो उसके जीवनकाल में ही मर गए। उत्तराधिकारी के रूप में राजा ने एक सुनार 'भीमा' से एक चांदी की प्रतिमा बनवाई जिसे माधोराय नाम दिया गया। राजा ने अपना साम्राज्य माधोराय को दे दिया। इसके बाद शिवरात्रि में माधोराय ही शोभा यात्रा का नेतृत्व करने लगे। राज्य के समस्त देव शिवरात्रि में आकर पहले माधोराय व फिर राजा को हाजिरी देने लगे।
** हजारों शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद महाशिवरात्रि पर देवभूमि हिमाचल के शिवालयों में आज देवों के देव महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। लोग सुबह से ही भगवान भोले नाथ के दर्शनों को शिवालयों में पहुंच गए हैं। कांगड़ा के ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में भी आज तड़के ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। सुबह तीन बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने सुबह खीर गंगा घाट में दर्शन किए और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। शिवरात्रि का पर्व होने के चलते सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त मंदिर में पहुंचकर शिव लिंग का जलाभिषेक और दूध से अभिषेक किया। वहीं, मंडी जिले के करसोग में देवों के देव ममलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। शिव भक्त दूर-दूर से भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
सोलन/सिरमौर : इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब में नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित
इटरनल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत चल रहे अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एसीएन) एवं टेक्सास महिला विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 से 17 मार्च तक बड़ू साहिब, जिला सिरमौर में इटरनल यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत छात्राओं को नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान विषय की ट्रेनिंग दी जाएगी। अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग हिमाचल प्रदेश में एक प्रमुख नर्सिंग संस्थान के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखता है, जहां 2008 से बीएससी नर्सिंग और 2014 से एमएससी नर्सिंग जैसे पेशेवर कोर्स करवाए जाते हैं। इस नर्सिंग कॉलेज का मुख्य उद्देश्य पेशेवर रूप से सक्षम और समर्पित नर्सों को तैयार करना है, जो विश्व स्तर पर मानवता की सेवा करने और नर्सिंग देखभाल में चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए सुसज्जित हो। भारत में नर्सिंग पेशे को आगे बढ़ाने के लिए अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूरे समर्पण भाव से ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी, फिलाडेल्फिया यूएसए के सहयोग से 2011 से प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता के आधार पर अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बड़ू साहिब ने 2023 में टेक्सास महिला विश्वविद्यालय अमेरिका के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और इस आगामी कार्यक्रम के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। आगामी स्टाफ और छात्र विकास कार्यक्रम में टेक्सास महिला विश्वविद्यालय से सम्मानित व्यक्ति जैसे कि डॉ. ब्रेंडा मूर, पीएचडी, आरएन-बीसी, सीएनई, एसोसिएट प्रोफेसर, सेंटर फॉर ग्लोबल नर्सिंग के निदेशक एवं डॉ. पैगी एन लैंड्रम, पीएचडी, आरएन, क्लिनिकल प्रोफेसर भी शामिल होंगे, जो नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में कौशल बढ़ाने, अनुसंधान पहल को बढ़ावा देने और संकाय और छात्रों के लिए नेटवर्किंग के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक बाबा डॉ. दविंदर सिंह, एमडी अध्यक्ष, कलगीधर ट्रस्ट, चांसलर, इटरनल यूनिवर्सिटी, बड़ू साहिब, मुख्य सलाहकार और मेंटर डॉ. नीलम कौर, सलाहकार, स्वास्थ्य और शिक्षा एवं डीन अकाल कॉलेज ऑफ अलाइड एंड हेल्थ साइंसेज इटरनल यूनिवर्सिटी, बड़ू साहिब एवं संयोजक प्रो। डॉ. महमूद रेगु, पीएचडी, एमएससी (एन), प्रोफेसर सह प्रिंसिपल, अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इटरनल यूनिवर्सिटी विशेष रूप से भाग लेंगे। अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बड़ू साहिब वैश्विक नर्सिंग साझेदारी का नेतृत्व करने में सबसे आगे है। नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान में यह कॉलेज उत्कृष्टता का प्रतीक है। टेक्सास महिला विश्वविद्यालय के सहयोग से आगामी स्टाफ और छात्र विकास कार्यक्रम के साथ, अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग नवाचार, सहयोग और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी विरासत को जारी रखे हुए वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा में अपनी भागीदारी महत्वपूर्ण रूप से निभा रहा है।
जिला स्तरीय महिला दिवस पर कुल्लू की दो महिला पत्रकार पूजा कश्यप व महिमा गौतम को सम्मानित हकिया गया। प्रेस क्लब कुल्लू द्वारा इस वर्ष नवोदित महिला पत्रकारों के नाम जिला प्रशासन को दिए गए थे। आज अटल सदन में इन दोनों नवोदित पत्रकारों को यह सम्मान मिला है। प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम ने बताया कि इससे पहले यह अवार्ड शालिनी रॉय भारद्वाज, नीना गौतम, कमलेश वर्मा, आशा डोगरा, रेणुका गौतम, सृष्टि शर्मा, पूजा ठाकुर, प्रियंका, लवलीन थर्माणि, सपना शर्मा, गीता, मधु आदि को प्राप्त हो चुके हैं। इस वर्ष दो नवोदित महिला पत्रकारों के नाम फायनल किए गए थे। उन्होंने दोनों महिला पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा है कि पत्रकारिता में इसी तरह महिलाओं की भागीदारी रहनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा में आज प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में वार्षिक मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में हर स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेती हंै, जिसका परिणाम शिवरात्रि पर घोषित किया जाता है। इस वर्ष भी हर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने काठगढ़ मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया, जिसमें छन्नी गांव के रहने वाले छात्र पृथ्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इलाके व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, जिसे विधायक मलेंद्र राजन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
** प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वायदे को पूरा करते हुए 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के रूप में 1500 रुपये प्रतिमाह देने को मंजूरी प्रदान की गई। इस निर्णय से प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को जीवनभर के लिए 1500 रुपये मासिक पैंशन के तहत लाया गया है। मंत्रिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में एसएमसी शिक्षकों एवं कंप्यूटर शिक्षकों के मुद्दों के दृष्टिगत बनाई गई मंत्रिमंडलीय उप समिति की सिफारिशों पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2401 एसएमसी शिक्षकों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर लाया जाएगा और उन्हें सरकार की नीति के तहत निर्धारित समयावधि में नियमित कर सरकारी सेवाओं में समावेशित किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने प्रवक्ता (कम्प्यूटर साइंस) के 985 पद भरने को भी स्वीकृति दी। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया तथा कहा कि सभी मंत्रिमण्डलीय सदस्य एकजुटता से उनके साथ खड़े हैं। मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को कमजोर करने के प्रयासों की निंदा की। मंत्रिमंडल ने भाजपा द्वारा अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की भी निंदा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल की जनता को भाजपा के दुष्प्रचार से अवगत करवाया जाएगा तथा मंत्रिमण्ड
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में सर्वसम्मति से जूनियर आफिस अस्सिटेंट जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 का लंबित परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 7 अभ्यर्थी जिनके खिलाफ पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज है, उन्हें छोड़कर सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित करने की संस्तुति का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उप-समिति के सुझावों को मंत्रिमण्डल के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उप समिति के इस निर्णय से परिणाम जारी करने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। इस पोस्ट कोड के तहत लगभग 1867 पदों पर भर्ती के लिए लगभग 2 लाख 15 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, एक लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और लगभग 4500 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उत्तीर्ण हुए थे। पोस्ट कोड-817 की परीक्षा तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा ली गई थी लेकिन पेपर लीक के मामले सामने आने पर इस परीक्षा के परिणाम विजिलेंस जांच के कारण लंबित थे। इस मामले के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कानूनी पहलुओं के निरीक्षण के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति का गठन किया गया था। उद्योग मंत्री हषवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा इस उप-समिति के सदस्य हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उप-समिति द्वारा भविष्य में शेष पोस्ट कोड को लेकर बैठकों में विमर्श किया जाएगा, जिनमें युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाएंगे।
विधायक मलेंद्र राजन ने आज वीरवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत गंगथ में 84 लाख रूपए के विकास कार्यों के शिलान्यास किए। उन्होंने गंगथ में 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पशु औषधालय तथा बाबा क्यालु छिंज ग्राउंड में 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम व वर्षा शालिका का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे तत्परता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश दूध पर एमएसपी घोषित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।। मुख्यमंत्री ने बजट में गाय के दूध के मूल्य को 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये तथा भैंस के दूध का मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वेटरनरी वैन भी चलाई गई हैं जो किसानों के घर द्वार पर उनके पशुओं का इलाज करेंगी। मलेंद्र राजन ने बताया कि हाल ही में कैबिनेट की बैठक में गंगथ में आयोजित होने वाले क्यालु महाराज छिंज मेला को ज़िला स्तरीय दर्जा प्रदान किया गया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार पांच साल तक ऐसे ही जनता की सेवा में पूरी निष्ठा भाव से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनूप उप्पल, संयोजक छिंज (गंगथ) सुभाष सेठी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संसारपुर टैरेस में काम के लिए घर से निकला युवक कई दिन से लापता है। परिजन उसकी कई स्थानों पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। गांव रिडी कुट के अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा रवि कुमार संसारपुर टैरेस में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। दो मार्च सुबह पौने सात बजे वह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद बड़ा है। वह अपने रिश्तेदारों और पहचान वालों से भी पूछ चुके हैं, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। इस संबंध में उन्होंने संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
** केंद्र सरकार के पैसे से प्रदेश सरकार भोगती है सत्ता सुख भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार से खुलकर मदद हो रही है, बावजूद इसके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र सरकार को कोसते रहते हैं। राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में साल के अंत तक एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे या निर्माणाधीन होंगे, यह एलान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दो दिन पूर्व हमीरपुर में किया हैं। केंद्र सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है, पर जितना भी पैसा केंद्र से हिमाचल प्रदेश को आए हिमाचल प्रदेश की सरकार कभी भी केंद्र का धन्यवाद नहीं करती है। शर्मा ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के दो सड़का में करीब 4000 करोड़ की 15 एनएच परियोजनाओं, रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसके लिए हम केंद्र सरकार और पीएम मोदी का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा 2024 तक सड़क परियोजनाओं के एक लाख करोड़ के कई काम पूरे होंगे, कुछ शुरू होंगे और कुछ जारी रहेंगे। केंद्र मंत्री ने कल हमीरपुर बाईपास को फोरलेन बनाने का एलान किया। साथ ही केंद्र सरकार शिमला-बिलासपुर एनएच को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री गडकरी से जब-जब सहयोग मांगा है, उन्होंने खुले मन से किया है। राकेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सेतु बंधन योजना के तहत ऊना की स्वां नहर पर बनने वाले 560 मीटर लंबे पुल और कांगड़ा के टैरेस और स्थाना को जोड़ने वाले ब्यास नदी पर बनने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास भी किया।
इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने वीरवार को वन विश्राम इंदौरा में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत लगभग 2 लाख 25 हजार के 8 चेक वितरित किए। मलेंद्र राजन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की सरकार है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पात्र महिलाओं को निकट भविष्य में 1500 रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अगले वित्त वर्ष से विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की भी घोषणा की है। इस अवसर पर एसडीएम इंदौर सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा,इंदौरा पंचायत के प्रधान भूपाल कटोच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
** शुभारंभ समारोह में विधायक मलेेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत प्राचीन एवम ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। विधायक मलेंद्र राजन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर पुलिस उपअधीक्षक विशाल वर्मा, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच,व सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक मलेेंद्र राजन ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों का आयोजन पीढ़ियों से करवाया जा रहा है। हमें पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेज कर रखना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। विधायक ने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौरा से काठगढ़ सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के लिए 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, इसके इलावा रोड के दोनों तरफ लाइटें भी लगाई जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की बात कही गई थी जिसमें काठगढ़ मंदिर को भी उनके द्वारा पर्यटन स्थल बनाने की मांग रखी गई है। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके उपरांत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। काठगढ़ मंदिर कमेटी द्वारा जो छात्रवृत्ति परीक्षा करवाई गई थी उसमें उत्कृष्ट रहे बच्चों को विधायक मलेेंद्र राजन द्वारा सम्मानित किया गया। मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का जहां समर्थन किया वहीं अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी व मंदिर के विकास व सुधार के संदर्भ में अपनी मांगे रखी। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं एसडीएम इंदौरा सुरेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया,प्रधान भूपाल कटोच, एस एच ओ आशीष पठानिया, पौंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, मनोहर व अन्य मौजूद रहे।
** स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया हेल्थ कैंप जिला स्तरीय तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ आज महादेव की पूजा अर्चना द्वारा किया गया। मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक हजार के करीब लगभग लोगों ने आज काठगढ़ महादेव में शीश नवाया है। महाशिवरात्रि के दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कैंप का आयोजन किया गया हैं। बीएमओ सिविल हॉस्पिटल इंदौरा संदीप महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कैंप काठगढ़ में हर साल की भांति इस साल भी लगाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं कोई भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आए तो वहीं पर उसका निपटारा किया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप में 2 नर्स व 1 हेल्थ अडवाइजर व 1 डॉक्टर तैनात किया गया है। अगर किसी श्रद्धालु को ज्यादा दिक्कत आती है तो उसके लिए हॉस्पिटल द्वारा एंबुलेंस का भी प्रावधान है।
** पहले चरण में शिमला, हमीरपुर और ऊना जिले में मिलेगी यह सुविधा ** परिवहन कर्मचारियों को तत्काल 4 फीसदी डीए देने की भी घोषणा हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला से एचआरटीसी बसों में कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा की शुरुआत की। मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा भी की। इसके अलावा जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए शटल बस सुविधा और कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन पास सुविधा की भी शुरुआत की। इस सेवा में विभाग ने कॉलेज अध्यापकों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज से एचआरटीसी बसों में कैशलेस टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में जिला शिमला, हमीरपुर और ऊना में यह सुविधा उपलब्ध होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और इसके लिए उन्होंने विभाग के एमडी और कर्मचारियों को बधाई भी दी। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए शटल बस सुविधा की भी शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह कदम उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार ने मंदिरों के लिए समर्पित एचआरटीसी बस सेवा की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि यह एचआरटीसी का पर्यटन विभाग के साथ ज्वाइंट वेंचर है। वहीं कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन पास सुविधा शुरू करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कॉलेज छात्रों को पास के लिए पहले घंटे इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा उन्हें ऑनलाइन प्राप्त हो पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह कदम उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार ने मंदिरों के लिए समर्पित एचआरटीसी बस सेवा की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि यह ॥क्रञ्जष्ट का पर्यटन विभाग के साथ ज्वाइंट वेंचर है. वहीं कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन पास सुविधा शुरू करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कॉलेज छात्रों को पास के लिए पहले घंटे इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब यह सुविधा उन्हें ऑनलाइन प्राप्त हो पाएगी. .
** बोले, आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की ओर मजबूती से बढ़ रही प्रदेश सरकार धर्मशाला डेस्क। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह बात बुधवार को कांगड़ा जिले के देहरा और नगरोटा बगवां में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी सरकार है और उनके लिए सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जलशक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500, पुलिस विभाग में 1231, वन विभाग में 2061 तथा खनन विभाग में करीब 100 भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नौकरियां देने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाया जाए। देहरा के बगलामुखी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला वन्य प्राणी उद्यान कांगड़ा जिला समेत पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास को नई गति तथा आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में स्टार्टअप इंक्यूबेशन सेंटर खोलने, बहुउद्देशीय मॉडल खेल परिसर बनाने, एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने नगरोटा बगवां तथा आसपास के क्षेत्र के लिए मल निकासी योजना की घोषणा की तथा 80 मीटर स्पैन के बड़ोह बाथू पुल के निर्माण को भी स्वीकृति दी। उन्होंने नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना, नगरोटा बगवां में मॉडल पुलिस स्टेशन व चामुंडा से वृंदावन के लिए एचआरटीसी की एसी बस चलाने की घोषणा भी की।
गरली के निकटवर्ती सदवा के लोटस इंटरनेशन कॉन्वेंट स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों सतलुज, व्यास, रावी और चिनाब के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने प्रश्नों को ध्यान से सुना और उनके उत्तर दिए। चारों सदनों के विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, परंतु सतलुज सदन के विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के उत्तर देकर जूनियर और सीनियर दोनों प्रतियोगिताएं अपने नाम कर लीं। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सतलुज सदन के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाता रहेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान लोटस गु्रप के चेयरमैन अश्वनी कुमार और गुरपाल सिंह उपस्थित रहे।
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा पुलिस द्वारा मिलवां में एक महिला को 10.09 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना इंदौरा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वीरो देवी (32) पत्नी कंस राज से 10.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। महिला पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने के 5 मामले पहले से ही थाना इंदौरा में चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी द्वारा विगत दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुल 21 स्नातक एवं स्नातकोत्तर संस्थाओं नें भाग लिया। इन सभी संस्थाओं में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के छात्रों ने प्रत्येक प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर परिसर के ज्योतिष विभाग के शिक्षक डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया तथा विजय वैजयंती नामक सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार को भी अपने नाम किया। जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय परिसर के छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय प्रतियोगिताओं में भी हमेशा अव्वल ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि इन सब कार्यों हेतु छात्रों को प्रेरणा परिसर के प्रबुद्ध शिक्षकों से मिलती है और समस्त शिक्षक बढ़-चढ़कर परिसर में होने वाली या अन्य स्थानों पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों/प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को पूर्ण रूप से तैयार करते हैं और यही कारण है कि वेदव्यास परिसर के छात्र छात्राएं पठन पाठन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी हमेशा अव्वल रहते हैं।
हिमाचल में कांग्रेस पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने आज कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया। वहीं, कुछ देर बाद कांग्रेस के एक और बागी राजेंद्र राणा ने स्वयं ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सुधीर पर की गई कार्रवाई उनके पार्टी विरोधी कदमों को लेकर की गई है। उन्होंने प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जगह भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया था। उनके साथ 5 अन्य बागी कांग्रेसी विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की थी, नतीजन कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव हार गया था। वहीं, पार्टी हाईकमान की इस कार्रवाई पर सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया में टिप्पणी कर तंज कसते हुए लिखा, 'चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कछु नहीं चाहिए, वो ही शहंशाह।' उधर, पार्टी के दूसरे अयोग्य घोषित किए गए सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे सहित प्रदेश पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। राजेंद्र राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की सूचना को सार्वजनिक किया।
** दो नई योजनाओं 'एकमुश्त समाधान योजना' और 'उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना' का शुभारंभ भी किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं 'एकमुश्त समाधान योजना' और 'उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना' का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बैंक द्वारा आईबीपीएस के माध्यम से की जा रही 232 लिपिक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक की शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना से बैंक के डिफाल्टर ऋणधारक जो किन्ही कारणों से अपने देय ऋण की अदायगी समयानुसार नहीं कर पाये और जिनके ऋण खाते 31 दिसंबर, 2023 को बैंक द्वारा एनपीए की डी-। श्रेणी में दर्ज किए जा चुके हंै, ऐसे सभी बकाएदार द्यण धारक इस योजना के तहत अपने ऋणों की अदायगी का बैंक के साथ एकमुश्त समझौता कर निपटान के पात्र होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की प्रदेश के विकास में महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंक की सपनों का संचय-डिपॉजिट लिंक्कड़ बचत जमा योजना तथा सशक्त महिला ऋण योजना के सार्थक परिणाम आए हैं। सशक्त महिला ऋण योजना के तहत अभी तक 16836 महिला ऋणियों को 35 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं। ये हैं नई शाखाएं नई शाखाओं में समरकोट, झड़ग/नकराड़ी, पराला, धमांदरी, मेहंदली, जरोल, जनेहड़घाट, अप्पर कैथू, खटनोल, निहरी, चाय का डोरा, स्यांज, भराड़ी, मंडप, धार-टटोह, लोहाट, अवाह, छतराडी, हलाह, हरिपुरधार, टिम्बी और चांगो शामिल हैं।
** 20.3 करोड़ लगी द मॉल सोलन-ओच्छघाट-गौड़ा इकाई की बोली वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सोलन जिला में शराब की 6 आबकारी इकाइयों के आवंंटन की नीलामी एवं निविदा प्रक्रिया आज संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सोलन जिला की सभी 6 शराब आबकारी इकाइयों का आवंंटन कुल 1,30,38,58,041 रुपये में हुआ। यह जानकारी आज यहां राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त देवकांत प्रकाश खाची ने दी। देवकांत प्रकाश खाची ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उक्त इकाईयों की बिक्री में आरक्षित मूल्य 1,23,93,79,974 की तुलना में 5.20 प्रतिशत अर्थात 6,44,78,067 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि आज संपन्न प्रक्रिया में सोलन जिला की 6 आबकारी इकाइयों की 144 आबकारी खुदरा दुकानों की नीलामी एवं निविदा प्रक्रिया संपन्न हुई। जानें किस इकाई की कितनी लगी बोली... देवकांत प्रकाश खाची ने कहा कि द मॉल सोलन-ओच्छघाट-गौड़ा इकाई के लिए अंतिम बोली 20,33,00,000 रुपये की रही। मैसर्ज राजेश कुमार एंड कंपनी को यह इकाई आवंटित हुई। चंबाघाट-कंडाघाट-चायल इकाई के लिए अंतिम बोली 15,96,36,530 रुपए की रही। मैसर्ज अरविंद भिक्टा को यह इकाई आवंंटित हुई। सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग-बड़ोग-कुमारहट्टी इकाई के लिए अंतिम बोली 22,51,00,000 रुपए की रही। मैसर्ज राजेश कुमार एंड कंपनी को यह इकाई आवंंटित हुई। कसौली-सुबाथू-कुठाड़ इकाई के लिए अंतिम बोली 20,32,00,000 रुपए की रही। विनोद कुमार को यह इकाई आवंटित हुई। धर्मपुर-सनवारा-परवाणु इकाई के लिए अंतिम बोली 24,05,21,511 रुपए की रही। मैसर्ज केवी वाईन्स को इस इकाई का आवंटन हुआ। वहीं, अर्की-कुनिहार-दाड़लाघाट इकाई के लिए अंतिम बोली 27,21,00,000 रुपए की रही। मैसर्ज मदन राम को इस इकाई का आवंंटन हुआ। आवंटन प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की। अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी (दक्षिण क्षेत्र) विवेक कुमार समाहर्ता के रूप में, सिरमौर जिला के राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त हिमांशु पंवार पर्यवेक्षक के रूप में तथा देवकांत प्रकाश खाची राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त जिला सोलन के रूप में इस अवसर पर उपस्थित रहे।
** स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन करेंगे मेले का उद्घाटन ** समापन पर आयुष एवं युवा खेल मंत्री गोंमा होंगे मुख्यातिथि प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़, इंदौरा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व जोकि 7 मार्च से 9 मार्च तक मनाया जा रहा है, की संपूर्ण तैयारियां, जिसमें श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए सुलभ एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन करवाना, लंगर, ठहरने, पानी इत्यादि व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा दानी सज्जनों द्वारा इंदौरा से मंदिर तक व मंदिर से मिरथल, पंजाब, तक भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए हैं। 7 मार्च को मेले का उद्घाटन स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन द्वारा 12 बजे के बाद किया जायेगा तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि यादविंद्र गोमा आयुष एवं युवा खेल मंत्री होंगे। उद्घाटन समारोह पर संस्कृति कार्यक्रम के साथ साथ, धार्मिक प्रस्तुतियां तथा मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच ने कहा की इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री महोत्सव को सुचारू रूप से कामयाव करवाने के लिए समस्त प्रभू प्रेमी सभा का सहयोग करें।
** स्वास्थ्य मंत्री बोले, शिक्षा पर इस वित्त वर्ष में व्यय होंगे 9560 करोड़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के कोठों में 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कोठों के 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए इस वर्ष 9560 करोड़ रुपए व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि अपने ज्ञान को अद्यतन रखें और यह प्रयास करें कि छात्रों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाए। डॉ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा युवाओं के जीवन को आधार देती है और गुणात्मक शिक्षा पर सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के निर्णय से छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त होंगे। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कुंदला स्थित प्राचीन शिव में पूजा-अर्चना की और वर्षा से क्षतिग्रस्त प्रांगण का निरीक्षण किया। डॉ. शांडिल 7 मार्च को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 7 मार्च को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 2.15 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग के बशील में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। तदोपरांत दोपहर 2.40 बजे काकरा (ममलीग) में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।डॉ. शांडिल तत्पश्चात सायं 3 बजे ममलीग स्थित बगलामुखी मंदिर के समीप किचन शेड का लोकार्पण करेंगे तथा सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे। सायं 3.15 बजे ग्राम पंचायत ममलीग में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण करेंगे एवं आधारशिला रखेंगे। डॉ. शांडिल तत्पश्चात ममलीग में किसान मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
** देहरा के वनखंडी में 350 करोड़ से बनने वाले वन्य प्राणी उद्यान की रखी आधारशिला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के अपने दौरे में देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 356.02 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने देहरा के वनखंडी में 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वन्य प्राणी उद्यान की आधारशिला रखी। उन्होंने देहरा विस में 6.02 करोड़ रुपये की दो सड़कों नैहरन पुखर से बाड़ा वाया भरूण तथा चिंतपूर्णी से बरवाड़ा के कार्य का शिलान्यास किया। इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के पुस्तकालय तथा कंप्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में नगरोटा बगवां तथा पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 427 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के 6.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुस्तकालय तथा कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 3.80 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय फार्मा कॉलेज में बने 100 बच्चों की क्षमता के छात्र छात्रावास का लोकार्पण तथा 41.47 करोड़ रुपये से बने 200 बिस्तरों के जीएस बाली मातृ शिशु अस्पताल टांडा का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी इजीनियरिंग कॉलेज में 6.80 करोड़ रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने 22.56 लाख रुपये से बने विद्युत बोर्ड के जेई कार्यालय एवं शिकायत कक्ष का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त 2.67 करोड़ रुपये से जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना घीणा-मोरठ-जसाई व बालूग्लोआ के स्तरोन्नयन कार्य तथा चंगर क्षेत्र बड़ोह में घरेलू पेयजल कनेक्शन मुहैया कराने की 6.44 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। जसोर में 3.50 करोड़ से बना स्पैन ब्रिज जनता को समर्पित मुख्यमंत्री ने बनेर खड्ड पर जसोर गांव के लिए 3.50 करोड़ रुपये से बने स्पैन ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूग्लोआ में 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला नगरोटा बगवां में 1.54 करोड़ रुपये से बने अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज टांडा में 2.95 करोड़ रुपये से बने सुविधा खंड कम कैंटीन का लोकार्पण भी किया। नगरोटा व पालमपुर शहर की 52-52 करोड़ की सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां व पालमपुर शहर के लिए करीब 52-52 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नगरोटा बगवां के लिए 130 करोड़ रुपये की वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर एवं का वेडिंग डेस्टीनेशन तथा इंटरनेशनल फाउंटेंन परियोजना शिलान्यास किया। इसमें 90 करोड़ रुपये वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर तथा वेडिंग डेस्टीनेशन पर और 40 करोड़ रुपये इंटरनेशनल फाउंटेंन के निर्माण पर व्यय होंगे। उन्होंने नगरोटा बगवां स्थित मधुमक्खी पालन केेंद्र के विकास की 8.51 करोड रुपये की परियोजना और 1.90 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले विद्युत बोर्ड के डिविजन एवं सब डिविजन के भवन की आधारशिला रखी।


















































