कुनिहार : सियाचिन में शहीद हुए कुनिहार के दोची गाँव के मनीष ठाकुर के घर शोक व्यक्त करने आए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार व प्रसासन पर शहीद के परिवार को दी जाने वाली सहायता राशी के बारे लगाए गए आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित है। यह बात जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है। शहीद मनीष की अंत्येष्टि पर पूरा प्रसासन मौजूद था तथा सरकार की तरफ से मंत्री राजीव सहजल सहित प्रदेश भाजपा महामन्त्री रणधीर शर्मा, प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल के अलावा जिला के सभी बोर्डो के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उसी समय प्रसासन की ओर से शहीद के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी तथा इस मौके पर शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए मंत्री द्वारा सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता करने का आस्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को 50 सालों के कार्य काल में शहीदों व जवानों की याद नही आई। भाजपा की अटल बिहारी सरकार ने पहली बार शहीदों को सम्मान दिया और उनके पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक सहायता व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व अन्य सुविधाएं देनी शुरू की। भाजपा सरकार ने ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया।
जन-जन को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक बनाने के लिए गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत 15 दिसम्बर, 2019 तक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोलन जिला के कण्डाघाट तथा बातल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने विकास खण्ड धर्मपुर के जोहड़ जी में आयोजित मेले में भी लोगों को नशा निवारण अभियान के तहत जानकारी प्रदान की। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संगीता उप्पल ने इस अवसर पर लोगों को जानकारी दी कि नशेे के आदी व्यक्ति के सभी अंग धीरे-धीरे काम करना बन्द कर देते हैं। उन्होंने कहा कि नशा, व्यक्ति की मानसिक क्षमताओं को समाप्त कर देता है और व्यक्ति को हीन भावना से ग्रस्त कर दता है। उन्होंने कहा कि सही समय पर चिकित्सीय परामर्श और परिवार के विश्वास के साथ नशा पीड़ित को स्वास्थ्य एवं मानसिक लाभ पंहुचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास नशे से पीड़ित व्यक्ति को समीप के नशा मुक्ति केंद्र में लाएं ताकि वह व्यक्ति अपना विश्वास प्राप्त कर पुनः सुखद जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने सभी को विभिन्न नशीले पदार्थों की जानकारी भी दी। कलाकारों ने लोगों को बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम कर देता है। कलाकारों ने जानकारी दी कि नशे से पीड़ित व्यक्ति की प्रजनन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है। कलाकारों ने गीत ‘गांव-गांव और शहर-शहर में ये अभियान चलाया है’ तथा ‘छोड़ नशे की बुरी आदतें सबको ये बताना है’ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जनसमूह को नाटक तथा समूहगान के माध्यम से नशे की हानियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर महिला पाॅलीटैक्निक महाविद्यालय कण्डाघाट की प्रधानाचार्य वीना आर्य, स्वास्थ्य निरीक्षक खेमचन्द, बातल में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता पण्डित, जोहड़जी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अमित रंजन सहित अन्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, छात्र एवं अन्य उपस्थित थे।
केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्रालय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से देश के 623 ज़िलों में 26 नवम्बर, 2019 को संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की जिला युवा समन्वयक ईरा प्रभात ने दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बातल में संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। सोलन जिला के पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मधुसूदन शर्मा नशा निवारण विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन भी करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का आह्वान किया कि वे ग्राम स्तर पर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक बनाएं। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा के पाडली गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करने केे उपरान्त उपस्थित जनसमूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस आंगनवाड़ी भवन के निर्माण पर 5.67 लाख रुपए व्यय हुए है। डाॅ. सैजल ने कहा कि नशे का किसी भी रूप में सेवन व्यक्ति एवं परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। यदि सभी स्तरों पर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धुरी होती है और महिलाओं की संगठित शक्ति नशा निवारण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे सामने नशे के जो दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं वह भयावह तस्वीर प्रस्तुत कर रहे है। इस समस्या पर विजय पाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर नशे के विरूद्ध लड़ना होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं नशे के विरूद्ध निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं नियमित तौर पर गांवो में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण सम्बन्धी विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में जागरूक बना रही है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को महिलाओं को विभिन्न प्रकार के नशों एवं इनके दुष्प्रभावों के बारेे में जागरूक बनाना होगा। महिलाओं को नशे के कारण होने वाली आर्थिक हानि से भी अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के आदी व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार तथा रोजगार इत्यादि पर नशा सेवन के कारण होने वाली हानी की जानकारी ही समाज को एकजुट होकर नशे के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करेगी। डाॅ. सैजल ने कहा कि जागरूक नारी शक्ति समाज एवं परिवार के संतुुलित विकास के लिए आवश्यक है और प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को इस दिशा में अग्रदूत की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की सुरक्षा के लिए सभी को अपनी भूमिका का सही निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर, 2019 तक नशा उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को हम सभी को सफल बनाना होगा ताकि समाज और परिवार को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने नशा निवारण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे पोषण अभियान की पूरी जानकारी घर-घर तक पंहुचाएं ताकि महिलाएं एवं शिशु स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने वृद्धावस्था पैंशन, गृहिणी सुविधा सहित सहारा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्र्रदान की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच का लाभ उठाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि विकास सम्बन्धी विभिन्न मांगों को समयबद्ध आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गम्भर खड्ड पर नया पुल निर्मित करने का मामला मुख्यमन्त्री से उठाया जाएगा। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ के तहत 03 कन्या शिशुओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र के प्रांगण में आंवले का पौधा भी रोपा। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के समय में सोलन जिला एवं विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत छावशा की प्रधान अंजू देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ग्राम पंचायत पौधना के उपप्रधान ओमदत्त शर्मा ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतोें के प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चैहान, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट रमनवीर चैहान, अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन 30 नवंबर से 05 दिसंबर तक किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान नीम चंद शर्मा, सचिव हरि चंद शर्मा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कथा में कथा वाचक आचार्य भगत राम नड्डा कथा का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मूल पाठ सुबह सात बजे से दस बजे तक और कथा प्रवचन 12:15 से 3:15 बजे तक व भजन कीर्तन रात्रि 8:00 बजे होगा। 05 दिसम्बर को महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी और हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित हो रही श्री मद भागवत महापुराण कथा में काकड़ा व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद भागवत महापुराण कथा में सादर आमंत्रित है। उन्होंने समस्त काकड़ा व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेने का आह्वान किया है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत पारनु में युवा मेला कमेटी पारनु के सौजन्य से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों में दिलचस्पी बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड राम कृष्ण शर्मा रहे। ग्राम पंचायत पारनु के प्रधान विद्यासागर शर्मा ने बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई।इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों सहित हिमाचल प्रदेश की टीमों ने भी भाग लिया।प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग 12 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला एचपीयू पोस्टल टीम शिमला व टीम ऊना के मध्य हुआ,जिसमें एचपीयू पोस्टल टीम शिमला ने जीत दर्ज की। जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित खिलाडि़यों और स्थानीय लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि खेलों की हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका है।यह हमें आपस में भाईचारा और प्यार से रहना सिखाती है। आज बहुत से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर अपना,अपने माता-पिता व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि युवा मेला कमेटी पारनु द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन करवाकर इस क्षेत्र के युवाओं और बच्चों का ध्यान खेलों की तरफ करके उन्हें खेलों से जोड़ने का जो प्रयास और जो मंच प्रदान कर रहे है वे काबिले तारीफ है।मुख्य अतिथि ने समापन अवसर पर विजेता टीम को इनाम राशि 31000 रुपये और उपविजेता टीम को 21000 रुपये इनामी राशि प्रदान करके सम्मानित किया।इस दौरान जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने पारनु में खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि तथा कंसवाला स्कूल के लिए पच्चास हजार रुपए की देने घोषणा की। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा,ग्राम पंचायत पारनु के प्रधान विद्यासागर शर्मा, उपप्रधान मनीराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य हीरा लाल, हेमंत वर्मा, सुभाष, देवराज राठौर, बिट्टू, कर्ण वर्मा, प्रताप ठाकुर, जीतराम, सागर, रूपलाल, कुलदीप, नरेश, दिनेश, ललित ठाकुर सहित स्थानीय लोग व युवा मेला कमेटी पारनु के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में एसएमसी की बैठक के दौरान स्कूल में पढ़ रहे नौवीं क्लास के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की तरफ से मिले बैग ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान लेख राम बंसल द्वारा वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बताया कि एसएमसी की बैठक में ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान लेख राम बंसल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए सभी एसएमसी सदस्यों का योगदान तथा शिक्षकों का योगदान सराहनीय कार्य बताया।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के 35 बच्चों को बैग वितरित किए गए और स्कूल प्रबंधन कमेटी ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह जैसी भविष्य में होने वाले क्रियाकलापों पर भी चर्चा की।इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान जगदीश शर्मा तथा एसएमसी के सभी सदस्य व स्कूल के अध्यापक गण उपस्थित रहे।
सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों की अनुबंध आधार पर 06 पदों पर भर्ती की अधिसूचना को प्रदेश सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल सोलन हर्षवर्धन कथूरिया ने दी। हर्षवर्धन कथूरिया ने कहा कि इन 06 पदों पर भर्ती के एिल 26 अक्तूबर, 2019 को विभिन्न समाचार पत्रों तथा वन विभाग की वैबसाईट में प्रकाशिता विज्ञापन द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। भर्ती के लिए पुनः आवेदन नए नियमों के आधार पर आमंत्रित किए जाएंगे। इसकी सूचना समाचारपत्रों तथा विभाग की वैबसाईट https://hpforest.nic.in के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में रविवार को आयोजित जनमंच में एक बार पुनः प्रदेश सरकार की इस अनूठी पहल की सार्थकता को सभी ने माना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में आयोजित यह जनमंच क्षेत्र के भोजनगर ग्राम की प्रकाश रानी पत्नी स्वर्गीय शिव नारायण के लिए सौगात बनकर आया। गत 10 वर्षों से विधवा पैंशन की राह देख रही प्रकाश रानी की आज के जनमंच में विधवा पैंशन सम्बन्धी सभी कार्यवाही पलक झपकते ही पूरी की गई। इन्हें अब विधवा पैंशन मिलनी आरम्भ हो जाएगी। 63 वर्षीय प्रकाश रानी पत्नी स्वर्गीय शिव नारायण गत 10 वर्षों से अपनी विधवा पैंशन के लिए प्रयासरत थीं। आज के जनमंच में जब यह मामला डाॅ. राजीव सैजल के समक्ष लाया गया तो उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को तुरन्त इस मामले में कार्यवाही कर अवगत करवाने के निर्देश दिए। पैंशन सम्बन्धी कार्य त्वरित गति से निपटाने के लिए प्रकाश रानी ने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया। आमजन के ऐसे आवश्यक मामलों में त्वरित कार्यवाही ने प्रदेश के काबीना मंत्री एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में जनमंच की उपयोगिता को सिद्ध कर दिया।
कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आज जनमंच के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जनमंच की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने की। डाॅ. सैजल ने नशा निवारण जागरूकता शिविर में सोलन जिला में नशा उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा सभी के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशा उन्मूलन के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आग्रह पर हिमाचल के पड़ोसी राज्यों ने एक साथ मिलकर नशा उन्मूलन की प्रतिबद्धता जताई है। हिमाचल प्रदेश विभिन्न पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त प्रयास कर नशे के सौदागरों को पकड़ने के सघन अभियान चला रहा है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए है। डाॅ. सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य ऐसे क्षेत्रीय स्तर तक कार्यरत विभागों को नशा निवारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम निश्चिित रूप से हिमाचल को नशामुक्त बनाने के प्रयासों में सफल होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को नशे के प्रकार और नशे के सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों के साथ-साथ नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों के विषय में जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी यह समझना होगा कि नशा निवारण प्रशासन और पुलिस के बल पर संभव नहीं है। इसके लिए अभिभावकों को घर पर और अध्यापकों को स्कूल में युवाओं का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने साथियों की मनोदशा और बदलते व्यवहार के बारे में निःसंकोच होकर अपने अध्यापकों और अभिभावकों तक बात पहुचानी होगी। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि नशे के दानव को हराने के लिए न केवल एकजुट हों अपितु आपस में बेहतर संचार एवं समन्वय भी स्थापित करें। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मण्डल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में चिन्हित पंचायतों के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कन्याओं को सुशिक्षित कर ही हम महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त कर सकते है। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के भोजनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर महत्वाकांक्षी बेटी है अनमोल योजना, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ योजना एवं सशक्त महिला योजना के तहत नवजात बच्चियों एवं लड़कियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सुशिक्षित कन्या समय आने पर दो परिवारों को राह दिखाती है। उन्होंने कहा कि सुशिक्षित महिला अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी शिक्षा एवं संस्कारों की लौ जगाती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाएं। डाॅ. सैजल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से देशभर में महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां शिशुओं, किशोरियों एवं महिलाओं को स्वस्थ रखने की दिशा में योजनाएं है तो वहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए भी अनेक कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। डाॅ. सैजल ने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत जामुन का पौधा भी रोपा। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत क्षेत्र की 10 कन्याओं को 10-10 हजार रुपये की एफडी भी भेंट की। उन्होंने बेटी जन्मोत्सव के तहत 05 कन्या शिशुओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर सशक्त महिला योजना के तहत 02 लड़कियों को प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जीवन में उतारें तथा बेटियों को बोझ न समझें। जनमंच में कन्या शिशुओं का अन्न प्राशन्न संस्कार भी करवाया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जा रहे पोषाहार एवं अन्य प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए है कि जनमंच में न आने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उत्तर मांगा जाए। डाॅ. सैजल रविवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सोलन जिला के 15वें जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री के निर्देश पर आयोजित महत्वपूर्ण जनमंच कार्यक्रम में अधिकारियों के न आने के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध नियमासनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के उत्तरदायी अधिकारी के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों की पूरी जानकारी मुख्यमन्त्री के ध्यान में लाई जाएगी। डाॅ. सैजल ने निर्देश दिए कि लोगों के राजस्व सम्बन्धी विभिन्न मामले निपटाने के लिए उपायुक्त सोलन समय सारिणी निश्चित करें। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि फोरलेन कार्य के कारण दत्यार, नंदे का धड़ा सहित अन्य गांवो के बन्द किए गए रास्तों को शीघ्र खोला जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत अन्हेच के गांव सियारडी के लिए निजी रिसोर्ट द्वारा बन्द किए गए रास्ते के मामले में उपायुक्त को शीघ्र उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगेचघाट रूट पर पथ परिवहन निगम की बस सेवा की समयसारिणी जनहित के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के क्यारटू गांव में वोल्टेज में सुधार के लिए विद्युत बोर्ड को ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों की शीघ्र मुरम्मत की जाए। उन्होंने फोरलेन कार्य के कारण नष्ट हुई भूमि का स्थाई समाधान करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त केसी चमन ने अवगत करवाया कि सोलन जिला में जनमंच के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी उपमण्डलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उनसे कहा गया है कि वे जनमंच में प्राप्त शिकायतों और उनके निवारण के संबंध में रेंडम आधार पर शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित करें। शिकायतकर्ताओं से इस संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की जाए ताकि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का पता लग सके। कार्यक्रम में अवगत करवाया गया कि क्षेत्र के मंझयार गांव में उठाऊ पेयजल योजना के लिए प्रथम दिसम्बर, 2019 से आऊटसोर्स आधार पर कीमैन कार्य करना आरम्भ कर देगा। आज के जनमंच में कुल 172 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 22 शिकायतें एवं मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 30 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव बनाया गया। जनमंच में 08 जन्म प्रमाण पत्र, 31 हिमाचली प्रमाण पत्र, 15 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 31 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 42 इन्तकाल किए गए। अनुसूचित जाति के 10 प्रमाण पत्र बनाए गए। जनमंच में 98 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 10 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए भी प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। 05 हल्फनामे भी बनाए गए। जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निःशुल्क शिविर में 199 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में 56 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में दूध के 186 नमूने एकत्र किए गए। मल के 186 नमूने एकत्र किए गए। जनमंच में प्रदेश पथ परिवहन विभाग द्वारा 19 ग्रीन, स्मार्ट तथा सम्मान कार्ड भी बनाए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मण्डल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में चिन्हित पंचायतों के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का पूर्ण एवं गुणवत्तायुक्त समाधान होना चाहिए ताकि शिकायतकर्ता जनमंच से सही मायनों में लाभान्वित हो सके। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सोलन जिला का यह 15वां तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र का तीसरा जनमंच कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि जनमंच आरम्भ करने के पीछे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोच आम आदमी को उसके घरद्वार के समीप प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की उपस्थिति में राहत पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सोच सफल रही है। जनमंच में आम आदमी की शिकायतों का त्वरित निवारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच आम आदमी के लिए वास्तविक अर्थों में शिकायत निवारण का मंच बना रहे, इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनमंच की भावना को समझकर इसके अनुरूप कार्य करें। डाॅ. सैजल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण की सोच के साथ ही वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। जनमंच इस उद्देश्य की पूर्ति में पहला पग है। उन्होंने कहा कि इस सोच को व्यापक आयाम प्रदान करने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आरंभ की गई है। इस हेल्पलाइन पर घर बैठे ही व्यक्ति 1100 नंबर पर काॅल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत पर निर्धारित समय अवधि में निर्णय लिया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यालय के प्रत्येक दिवस पर जनमंच की भावना के अनुरूप कार्य करें। इससे शिकायत निवारण की गति और गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि जनमंच की सफलता जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। सभी विभागों को यह प्रयास करना चाहिए कि जनमचं में आई शिकायतों को शिकायतकर्ता के संतोष के अनुरूप निपटाएं। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच में आयोजित हो रहे विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाआं की जानकारी से भी लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि योजना की सही जानकारी समयबद्ध लाभ पहुंचाने में सहायक है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मण्डल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में चिन्हित पंचायतों के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुनिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष कुलदीप राठौर शहीद मनीष ठाकुर के घर पहुंचे व शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शहीद के घर पहुंचने से पूर्व फॉरेस्ट विश्राम गृह कुनिहार में राठौर ने प्रेस वार्ता की। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि वे शहीद मनीष के घर सांत्वना व्यक्त करने आये है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खेद की बात है कि प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई भी प्रोत्साहन राशि शहीद के परिवार को नही दी है,जबकि पंजाब में किसी भी जवान की शहादत पर सरकार की ओर से 5 लाख रु की राशि व परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाती है।कुनिहार के शहीद हुए जवान के साथ पंजाब के जवान भी शहीद हुए जिन्हें पंजाब सरकार ने 5 लाख रुपये देने की तुरन्त घोषणा कर दी। प्रदेश सरकार को भी चाहिए कि वे पंजाब सरकार की तरह जल्द शहीद के परिवार को राहत राशि दे। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के युवा नेता राजेन्द्र ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद जुझारू नेता है। उन्होंने जब तक शहीद मनीष का पार्थिव शरीर घर तक पहुंचता तब तक राजेन्द्र ठाकुर ने शहीद के गावं तक सड़क व गावं के लिए नए श्मशान घाट का निर्माण करवा दिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद की प्रतिमा बनवा कर 3 महीने के अन्दर तालाब के नजदीक लगवाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व ब्लॉक स्तर पर व अन्य कार्यकारिणियों के भंग होने के सवाल पर कहा कि जल्द ही सभी कार्यकारिणियों को बना लिया जायेगा।नए कार्यकारिणी में युवा वर्ग व पुराने लोगो को भी शामिल किया जाएगा। 70 के करीब नए ब्लॉक कमेटियां बनाई जायेगी।इन कमेटियों में काम करने वाले लोगो को ही शामिल किया जायेगा। भाजपा देश मे सत्ता के लिए जिस तरह जोड़ तोड़ की राजनीति कर रही है ,उससे देश मे तनाव का माहौल बन गया है। 2022 के चुनावों में कांग्रेस की वापसी होगी। गोवा, कर्नाटक, हरियाणा व महाराष्ट्रा में चोर दरवाजे से सरकार बनाई गई है जोकि लोकतंत्र का सरासर मजाक है। आज सरकारी संस्थाओं को बेच जा रहा है। भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में किये गए वादे पूरे नही किये गए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे असफल मुख्यमंत्री बताया। जयराम के कार्यकाल में प्रदेश कर्जदार हो गया है। सड़क, स्कूल, कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी है। प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। राशन वितरण व्यवस्था खराब चल रही है। इस दौरान राजेन्द्र ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, धनीराम तनवर सहित कुनिहार व अर्की क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौपुत्र सेना हिमाचल प्रदेश धुन्दन के प्रदेश महासचिव गौपुत्र राजेन्द्र कुमार, जिला संगठन मंत्री मनीष शर्मा, जिला महासचिव गौपुत्र किरण कुमार, अन्य गौपुत्रों द्वारा धुन्दन बाजार की सड़कों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ - साथ गौपुत्र सेना की अन्य गौपुत्रों को भी स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कि सभी अपने-अपने गाँव व शहरों में गौपुत्र सेना कि टीमों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए ताकि हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त किया जाए। सड़को व रास्तों पर अक्सर कुरकुरे, चिप्स व अन्य प्रकार के लिफाफे पाएं जाते है। इनको प्रभाव से बेसहारा गौधन को भी क्षति पहुंचती है। किसानों के खेतों में भी बारिश से बहकर चले जाते है। साथ ही बाजार में बनी पानी की ड्रेन भी बन्द पड़ जाती है। इसलिए गौपुत्र सेना के जवानों ने जगह जगह से लिफाफों व अन्य कचरे को हटाया और कूड़ेदानों में डाला।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एनसीसी दिवस मनाया गया। इस दिवस के मुख्य अतिथि हीरालाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने की। एनसीसी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी कल्पना ने एनसीसी के उद्देश्यों व इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रार्थना सभा में इस दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज व उपप्रधानाचार्य हंसराज ने छात्रों को राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए युवा पीढ़ी से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक नशा निवारण मास के अंतर्गत विद्यालय में नशा एक अभिशाप है विषय पर कक्षा छठी से आठवीं तक चित्रकला प्रतियोगिता व नवम और दशम कक्षा के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता और जमा एक व जमा दो कक्षाओं के मध्य निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि,प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज ने सामूहिक रूप से एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवकों की एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें विद्यालय से अंबुजा चौक तक लोगों को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया और लोगों से विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील भी की गई। इस जागरूकता रैली में उप प्रधानाचार्य हंसराज, एनएसएस प्रभारी नरेंद्र, एनसीसी प्रभारी कल्पना, प्रवक्ता महेंद्र, वीणा गुप्ता तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपना सहयोग दिया।
शनिवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुजनों की देख - रेख में कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम में जजों की भूमिका शालू गोयल, रिशु गुप्ता, कविता चौहान ने निभाई। इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के निर्देशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, समीर गर्ग और पियूष गर्ग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर ने छात्रों की खूब प्रशंसा की और उन्हें उपहार भी भेट किए गए। इस अवसर पर वंशिका चौहान को मिस और अथर्व सिंह नेगी को मिस्टर गुरुकुल चुना गया। मिस एलीगेंट - पारखी राणा, मोस्ट डेडीफाइड - शुभम, मिस परसनैलिटी - दिव्यांशी शर्मा, मिस्टर परसनैलिटी - सार्थक गुप्ता, मिस परफॉर्मर - मृदुला मलिक, मिस्टर परफ़ॉर्मर - चिराग नेगी रहे। विद्यालय की और से छात्रों को जलपान की व्यवस्था करवाई गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जनमंच का क्रियान्वयन जनभावनाओं के अनुरूप किया जा रहा है और यह आम आदमी की समस्याओं को सुलझाने का बेहतरीन मंच बनकर उभरा है। डॉ. सैजल शनिवार को जनमंच कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जनमंच लोगों को अपनी बात खुलकर कहने का अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनमंच की गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का संवेदनशील होना आम जन की संतुष्टि के लिए आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि अपने कार्य निष्पादन के दौरान हर समय आम आदमी की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और गंभीरता के साथ इन्हें निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व जनमंच की गतिविधियों की लिखित रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से लोगों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित करें। डॉ. सैजल ने निर्देश दिए कि सोलन जिला में आयोजित अब तक के जनमंच कार्यक्रमों में प्रस्तुत मांगों का विभागवार ब्यौरा दें। राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मांगों को सुलझाने के लिए प्रयासरत है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस अवसर पर सोलन में अब तक आयोजित 15 जनमंच कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त 1256 शिकायतों में से 1250 का निपटारा कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सुबाथू वाया हरिपुर-पट्टा बरावरी-कुनिहार-ममलीग-वाकनाघाट-सोलन मार्ग पर बस को हरी झंडी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों को सम्पर्क सुविधा प्रदान करना और जन-जन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुबाथू में सुबाथू वाया हरिपुर-पट्टा बरावरी-कुनिहार-ममलीग-वाकनाघाट-सोलन मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस विस्तारित बस सेवा के आरंभ होने से सुबाथू, हरिपुर, पट्टा बरावरी, जाबल जमरोट, कुनिहार एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों तथा अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं छात्रों को लाभ मिलेगा। यह बस सेवा सुबाथू से दोपहर 12.30 बजे चलकर हरिपुर-पट्टा बरावरी होते हुए कुनिहार दोपहर 2.00 बजे पहुंचेगी। बस सेवा सांय 3.10 बजे कुनिहार से वाया पट्टा बरावरी-हरिपुर-ममलीग-वाकनाघाट से होते हुए सोलन सांय 7.30 बजे पहुंचेगी। अगले दिन प्रातः 8.00 बजे यह बस सेवा सोलन से वाकनाघाट-ममलीग होते हुए दिन में 12.00 बजे कुनिहार पहुंचेगी। कुनिहार से यह बस दिन में 1.00 बजे चलकर सुबाथू-वाकनाघाट होते हुए वापिस सुबाथू सांय 6.45 बजे पहुंचेगी। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि इस बस सेवा के विस्तार से क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक संपर्क मार्गों का विस्तार कर रही है। आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर बस सेवाएं भी आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में विभिन्न कार्यों पर 3021 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे है। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, महामंत्री विनोद मारवाह, हीरानंद शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव अमर सिंह परिहार, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान पंकज, प्रदेश भाजपा सदस्य तीर्थ राम, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, नगर परिषद परवाणू के पार्षद किरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उपमण्डल प्रशासन की ओर से नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के लिए प्रेरित करते ‘कैसे करें नशे करने वालों की मदद’ पोस्टर एवं पेम्फलेट वितरित किए गए। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा पीडि़तों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के लिए प्रेरित करते ये पोस्टर एवं पेम्फलेट उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़, नव ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरूनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला तथा ट्रक यूनियन नालागढ़ में वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि लगभग 5000 पोस्टर एवं पेम्फलेट वितरित किए गए। प्रशांत देष्टा ने कहा कि इस कार्य के लिए आयुर्वेद विभाग, उपमण्डल नालागढ़ तथा खंड विकास अधिकारी नालागढ़ की टीम का सहयोग लिया गया। प्रशांत देष्टा ने कहा कि नशे के विरूद्ध जागरूक करते इन पोस्टरों में मादक पदार्थों के व्यसन, दुरूपयोग व रोकथाम के उपाय बताए गए है। इसके लिए अध्यापकों व अभिभावकों की भूमिका को भी पोस्टर में रेखांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों से आग्रह किया गया कि इन पोस्टरों को अपने घर में महत्वपूर्ण स्थान पर लगाएं ताकि सभी परिजन इससे लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
नशा निवारण अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने चंबाघाट से करोल टिब्बा तक ट्रैकिंग अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने ट्रैकिंग के के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की। राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए गए मादक द्रव्य एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्याख्यान माला एवं अन्य संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। कंडाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्रों को बताया गया कि नशा किस प्रकार हमारे सभी अंगों को कमज़ोर बनाता है। शिविर में फिजियोथेरेपी के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने की जानकारी दी गई। जिला पशुपालन विभाग द्वारा आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में पशुधन और स्वास्थ्य पर चर्चा के साथ-साथ लोगों को मादक पदार्थों के व्यसन एवं मदिरा व्यसन से दूर रहने की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पशु चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बताया कि अपने, अपने परिवार, प्रदेश तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति न तो अपनी खेती की सुरक्षा कर सकता है और न ही अपने पशुओं की रक्षा। उन्हें विभिन्न प्रकार के नशों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय अर्की, पशु चिकित्सालय नालागढ़, पशु औषधालय डूमैहर सहित अन्य स्थानों पर नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान के अंतर्गत जिला कारागार सोलन में कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैदियों के लिए ओपीडी आयोजित की गई। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि ओपीडी में 138 कैदियों एवं कारागार के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने इस अवसर पर सभी को नशे के विरूद्ध जागरूक किया। डॉ. अजय सिंह ने इस दौरान नशे की प्रवृति का आकलन किया तथा सभी को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा पीडि़त व्यक्ति को कैंसर जैसे भयानक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। नशा पीडि़त व्यक्ति शीघ्र क्रोधित हो जाता है और कई प्रकार के श्वास रोग उसे ग्रसति कर देते है। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति की गुर्दे व लीवर की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। नशा हमारी पाचन क्रिया को भी कमज़ोर करता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इन कार्यक्रमों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ. कुशल वर्मा ने कैदियों का प्रश्नावली एवं वैज्ञानिक आधार पर आकलन किया। प्रश्नावली के माध्यम से कैदियों में विभिन्न प्रकार के नशे की प्रवृति का मूल्यांकन किया गया। सभी कैदियों के समक्ष नशे के दुष्प्रभाव तथा इससे हो रही बीमारियों की जानकारी दी गई। कैदियों को बताया गया कि जब वे अपना सामान्य जीवन आरंभ करेंगे तो उन्हें नशे के दुष्प्रभावों को सदैव स्मरण रखना होगा।
नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसंबर तक विशेष अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों, गीत-संगीत, संगोष्ठियों, खेलकूद, जन संवाद और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से आज सोलन जिला के चिकित्सा खण्ड चण्डी के अन्तर्गत गांव बुरावाला तथा नालागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बद्दी में लोगों को नशा निवारण पर गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया गया। पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अवगत करवाया कि किस प्रकार नशा युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से खोखला कर रहा है। यह चिंतनीय है कि हिमाचल में नशे का जाल बढ़ता प्रतीत हो रहा है और विशेषकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। लोगों को नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर तथा इससे बचाव बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों राजू भाटिया, रमेश चंद, सुरेश कुमार, संजय भट्टी, चेतन गर्ग, कमलेश चंद, स्वर्णजीत, ललित कौशल, सोनू, ज्योति, निशा बाला ने नुक्कड़ ‘छुणकूओ रा ब्याह’ के माध्यम से नशे के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम कर देता है। कलाकारों ने बताया कि नशे से पीडि़त व्यक्ति की प्रजनन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है। कलाकारों ने गीत ‘गांव-गांव और शहर-शहर में ये अभियान चलाया है-छोड़ नशे की बुरी आदतें ये अभियान चलाया है’ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य शिक्षक अवतार सिंह ने इस अवसर पर कहा नशे जैसे भयानक रोग सभी को दूर करने के लिए हमें नशे को भगाने का संकल्प लेना होगा। हमें अपने आस-पड़ोस में भी लोगों को नशे से दूर रखने में सहायक बनना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि किसी भी प्रकार का नशा शारीरिक एवं मानसिक हानि के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक नुक्सान का कारण है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास नशे से पीडि़त व्यक्ति को समीप के नशा मुक्ति केंद्र में लाएं ताकि वह व्यक्ति पुनः अपना सुखद जीवन व्यतीत कर सके। इसके उपरांत कलाकरों ने बरोटीवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र ‘नई दिशा’ में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता कमला देवी, रजनी, रजिया, निशा, ममता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने चाहिए।
कुनिहार : प्रदेश में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस विभाग भी इसे जड़ से समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है। कुनिहार में इसी अभियान के तहत एसएचओ अर्की कर्म सिंह की अगुवाई में कुनिहार पुलिस कर्मचारियों ने कुनिहार में सदिंग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कुनिहार के न्यू बस स्टैंड पर मनीष जोकि वंहा पर चाय की छोटी सी दुकान चलाता है से 32.43 ग्राम चरस(भांग)पकड़ी। पुलिस टीम द्वारा चरस अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही कर रही है। कर्म सिंह एसएचओ अर्की ने बताया कि विभाग को काफी समय से सूचना थी कि न्यू बस स्टैंड पर कोई चरस बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर उक्त शख्स की दुकान पर जब रेड मारी गई तो इस युवक से 32.43 ग्राम चरस बरामद की गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में द्वितीय सप्ताह के दौरान 23 नवंबर को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में प्रात: कालीन सभा में नशे की बुराई पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।इसमें जागृति कुमारी लक्ष्मी सदन ने प्रथम, तरुण बाला शिवाजी सदन ने द्वितीय एवं कुसुम टैगोर सदन ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मेघा लक्ष्मी सदन, रितेश शिवाजी सदन, रवीना टैगोर सदन ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में नितिका, मंजू एवं ललिता प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ संतलाल शर्मा के नेतृत्व में मानव कल्याण समिति अर्की के सदस्यों सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, सेवानिवृत्त प्रबंधक पीएनबी राजेंद्र गौतम, सेवानिवृत्त प्रबंधक यूको बैंक मोहनलाल शर्मा, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुरेंद्र शर्मा ने विद्यालय में छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं बचाव, स्वास्थ्य जीवन शैली, मानव कल्याण समिति के कार्यों, व्यवसाय के चुनाव एवं उच्च अध्ययन के लिए बैंकों व सरकार द्वारा की जाने वाली सहायता, ऋण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी छात्रों को दी। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, लेख राम, किरण बाला, पूजा शर्मा, पूजा जोशी, ज्योति, मीरा, रीता शर्मा, शिल्पा मंजुला, सरिता गुप्ता, हरीश गुप्ता, योगेश गुप्ता, दीप कुमार, पंकज, रजनीश, कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, हेमा,तारा, रामलाल सहित सभी कर्मचारी व बच्चे उपस्थित र
परवाणू में शनिवार को रोटरी हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी, उच्च अधिकारी, नगर वासियों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी डेजी ठाकुर ने भी रक्तदान देकर अपनी अहम भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में संस्था द्वारा बहुत बेहतरीन योगदान रहा। इसमें सोसाइटी के संस्थापक सुनील तनेजा, विनोद गुप्ता, प्रवीण पुंज, हंसराज, अतुल शर्मा, अजय कुमार, एमपी सिंह, सोहन राजपूत, अंकुर, राजीव गुप्ता, सोहन राजपूत आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान चांद कमल शर्मा, लायंस क्लब के प्रधान समुंदर गर्ग भी उपस्थित रहे।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में नशा मुक्त हिमाचल (माह) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब हो कि 14 नवंबर से 15 दिसंबर तक हिमाचल में संपूर्ण नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा चला जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूल में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए जैसे- भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता। इस अवसर पर थाना इंचार्ज ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया व नशे से दूर रहने की नसीहत दी। अंत में थाना इंचार्ज कपिल ठाकुर ने बच्चों व अध्यापकों को नशा न करने व अपने आसपास किसी को भी नशा न करने की शपथ दिलाई। अंत में बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया और विशाल रैली निकालकर इलाका वासियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में शनिवार को। इसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों के उपलब्धि स्तर पर व्यापक रूप से अध्यापकों से चर्चा की। अध्यापकों ने छात्रों के छ: मासिक परीक्षा में बच्चों के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के साथ साझा किए। बच्चों की उपलब्धि स्तर पर अभिभावकों ने सहमति प्रकट की और आने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में और अधिक मेहनत करवाने का प्रण लिया। इसके साथ प्रधानाचार्य कक्ष में पाठशाला प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बच्चों की उपलब्धि स्तर पर कमज़ोर बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए अध्यापकों से अनुरोध किया। वहीं अध्यापकों ने इन बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए हामी भरी। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा,सहित समस्त कार्यकारणी सदस्य,प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा व सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हिमाचल गृहणी सुविधा योजना प्रदेश की महिलाओं का संबल बनकर उभरी है। डॉ. सैजल कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में योजना के 78 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।योजना के तहत क्षेत्र की 07 पंचायतों बारियां, चम्मो, जंगेशु, कोटबेजा, बनासर, नारायणी तथा सूरजपूर के लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत कसौली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक लगभग 3 हजार निःशुल्क रसोई गैस सिलेंड वितरित किए जा चुके हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार का बेहतरीन प्रयास है तथा इससे महिलाओं को धुआं रहित वातावरण में खाना पकाने की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब सभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना की पात्रता में संशोधन किया है। अब ऐसे सभी परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो 02 अक्तूबर, 2019 तक या इससे पूर्व अस्तित्व में आए हों। पहले यह समय सीमा प्रथम जनवरी, 2018 निर्धारित की गई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योजना का लाभ उठाएं और प्रत्येक गृहिणी को सुरक्षित ईंधन सुविधा एवं साफ-सुथरा पर्यावरण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं मुफ्त सिलेंडर वितरण के लिए सरकार का आभार जता रही है। गैस सिलेंडर मिलने से जहां समय की बचत होगी वहीं लकडि़यों से पैदा होने वाले धुएं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा महिला को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, नगर परिषद परवाणू के पार्षद किरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य कंचन माला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कंचन माला, पत्नी दलीप सिंह गांव आयथी, डॉ. कुनिहार, तहसील व जिला सोलन हाल ही में संपन्न पंचायत उप चुनाव में विजयी हुई है। इस अवसर पर दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री, अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
10 दिन चलने वाले आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग हवलदार चेतन वर्मा द्वारा स्कूल प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ करवाई जा रही है। इस अवसर पर अग्निशामक व होम गॉर्ड कमांडेंट हरी स्वरुप भी उपस्थित रहे। हरी स्वरुप ने बच्चों से आत्म सुरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विचार सांझे किए व नशे से बच्चों को दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशा एक धीमा जहर है जो वयक्ति को अंदर व बाहर से खोखला कर देता है। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। प्रार्थना सभा में प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए शपथ ली गई। बच्चों ने रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
राजकीय महाविद्यालय सोलन रोवर्स एंड रेंजर इकाई द्वारा मनाये जा रहे नशा निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत एक सेशन रखा गया। इसमें आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डॉ. अनिता गौतम तथा शिक्षा क्रांति के प्रमुख सत्यं सनातन और इस अवसर के मुख्यातिथि सोलन के सप मधू सूदन शर्मा रहे ,साथ ही महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीलम कौशिक रहे। इस अवसर पर सभी अतिथि ने नशा के खिलाफ सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, साथ ही मुख्यतिथि ने सभी से नशे के खिलाफ शपत ग्रहण कराई। इस अवसर पर 13 रोवर्स एंड रेंजर ने भाग लिया और अपनी सेवाएं दी।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के केलांग, उदयपुर, गोदला व रोहतांग में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ समूचे राज्य में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 24 व 25 नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 26 नवंबर से राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होगी।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने ड्रग्स के खतरे से खिलाफ समाज को एक साथ आने और इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया ताकि देश अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर सके। यह बात उन्होनें विश्वविद्यालय और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शमरोड़ के छात्रों को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के व्यापार प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसके तहत संकाय द्वारा मादक पदार्थों के सेवन और मद्य निषेध पर व्याख्यान भी दिए गए। राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर शुरू किए गए महीने भर के अभियान के तहत विश्वविद्यालय भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर डॉ कौशल ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों का नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में छात्रों और युवाओं को जागरूक करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों से जीवन में सफलता के लिए आवश्यक एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होनें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने के लिए खेल गतिविधियों में भी भाग लेने की बात कही। डॉ कौशल ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है, लेकिन दुर्भाग्य से आज के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसे हमें मिलकर रोकना होगा। व्यवसाय प्रबंधन विभाग के हैड डॉ केके रैना ने भी ड्रग्स के सेवन और लोगों के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में बात की। इस विषय पर चार विशेष व्याख्यान भी दिए गए। इसके अलावा, विश्वविद्यालय में डॉ लोकेश ममगैन, जिला आयुर्वेद अधिकारी सोलन ने छात्रों को ड्रग्स के दुरुपयोग, नशों और इसकी आदत से ग्रसित लोगों की पहचान, इसके लक्षण, उपचार और रोकथाम सहित विभिन्न पहलुओं पर संबोधित किया। विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने ड्रग्स के दुरुपयोग और शराब के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। छात्रों को ड्रग्स और शराब का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई। एनएसएस के छात्रों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
Divine Public School Dharampur has conducted Bharitya Sanskriti Gayan Pariksha. In this exam 300 students took part to show their interest. All the Staff members were present there and give instructions to the students how to fill the OMR sheets. Examination Incharge Mr. Sunesh Dhiman said,'' We want the quality and cultural education and for that everyone should take their keen interest in this kind of exams.While addressing the students Principal said we are conducting this exam for many years and our school is always on top ranks. I wish this Exam should be conducted in every institution so that new generation will able to know history of India rituals and their moral values.
सब उपमंडल के अंतर्गत थाना बागा में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में गोदा देवी पुत्री हरजी राम गांव धार, ड़ा खुहन, तह बाली चौकी, जिला मंडी उम्र 14 साल के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ है कि उसने अपने बयान में बताया कि में उपरोक्त पते की रहने वाली हूं तथा 8वीं कक्षा तक पढ़ी हूं, मेरे जन्म तिथि 26 मार्च 2006 है। इसी वर्ष फरवरी में मेरे माता पिता ने रिश्ता हरी राम पुत्र अच्छरु राम गांव हवानी कोल, ड़ा कन्धर, तह अर्की, जिला सोलन के साथ तय किया था। दोनों परिवारों का शादी से पहले एक-दुसरे के घर आना जाना भी हुआ था। मेरे माता पिता होने वाले पति हरी राम के घर परिवार को देखने उसके घर हवानी कोल गए थे, जो वापसी में हरी राम भी मेरे माता पिता के साथ मेरे घर आया था। हरी राम एक दिन मेरे घर रुका, उसके अगले दिन में हरी राम के साथ उनके घर हवानी कोल आ गई।08 मार्च 2019 को मेरे माता पिता मेरी शादी के लिए हरी राम के घर गांव हवानी कोल आए थे। 09 व 10 मार्च 2019 को मेरे व हरी राम के माता पिता ने हमारी शादी शिव मन्दिर हवानी कोल में धूमधाम व रीति रिवाज के साथ करवाई थी। हमारी शादी दोनों परिवारों की आपसी सहमति से हुई है। शादी के बाद में व मेरा पति इकट्ठे रह रहे थे व पति पत्नी की तरह रह रहे थे और इसी बीच हमारे शारीरिक सम्बन्ध भी बने थे।पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,04 पोक्सो अधिनियम और अधीन धारा 9,10,11 बाल विवाह 2006 निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि बाल विवाह अधिनियम व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के सौजन्य से आज सोलन के ठोडो मैदान में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय संचार व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस मॉकड्रिल में उपस्थित कर्मचरियों को आपदा के समय आई-सेट फोन के उपयोग पर जानकारी प्रदान की गई। मॉकड्रिल में त्रासदी की वास्तविक स्थिति के अनुरूप संचार व्यवस्था को भी जांचा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन समन्वयक अपूर्वा मोर्या, प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता व विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
हमीरपुर : नादौन क्षेत्र के तहत जलाडी गांव में सलेटपोस गौशाला की दूसरी मंजिल में अचानक आग लगने से लगभग क़्क़ हुआ। पंचायत प्रधान वीना देवी ने बताया कि कृष्ण चंद की पशुशाला में अचानक आग लग गई। इसे काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया परंतु तब तक पशुशाला में रखा सामान जलकर राख हो चुका था और उन्होंने प्रशासन से कृष्ण चंद की आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उधर तहसीलदार ने नुकसान के बारे में कहा कि शीघ्र ही नियमानुसार उनकी प्रशासन सहायता करेगा।
जिला परिषद सोलन की आयोजित बैठक में वर्ष 2019-20 के लगभग 2.30 करोड़ रुपए की जिला परिषद सदस्यों की प्रस्तावनाओं को अनुमोदित किया गया। यह प्रस्तावनाएं राज्य वित्तायोग के अन्तर्गत अनुमोदित की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की। बैठक में जिला परिषद सोलन की 16 जून, 2019 से 21 नवम्बर, 2019 तक की लगभग 7.29 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2017-18 में जिला परिषद को राज्य वित्तायोग द्वारा लगभग 1.85 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। इस राशि से अभी तक 107 योजनाएं पूरी की गईं है। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2018-19 में राज्य वित्तायोग द्वारा जिला परिषद को 1.75 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए जारी की गई है। यह राशि 188 योजनाओं के लिए उपलब्ध करवाई गई है। आयोजित बैठक में 71 मदों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने इस अवसर पर कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित सुलझा सकते है। इससे बैठक में अनेक गंभीर समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का निवारण करना सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का प्रयास होता है और यह कार्य अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्यवाही आमजन का अधिकार है तथा सभी अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों की लोकतंत्र में अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याएं सुलझाने में सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें ताकि समस्याओं का अविलम्ब समाधान हो तथा विकास योजनाएं नियत समय पर पूरी हों। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दूरसंचार इत्यादि विभागों से संबंधित 71 मदों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। बैठक में जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य शीला, निर्मला देवी, सुमन लता, मीना वर्मा, अमृता कश्यप, रमा ठाकुर, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, उजागर सिंह, अजय सिंह, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा और चैन सिंह, पंचायत समिति कंडाघाट की अध्यक्ष रीता ठाकुर, पंचायत समिति सोलन की अध्यक्ष सविता शांडिल, पंचायत समिति धर्मपुर की अध्यक्ष नीता देवी, पंचायत समिति नालागढ़ के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह, पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम चंद सहित जिला के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस नशे के सौदागरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। पुलिस अधीक्षक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए नशे के सौदागरों पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं तक नशा पहुंचाने के लिए नशे के सौदागर अनेक मार्ग अपना रहे है। पुलिस नशे के सौदागरों को रोकने के लिए पूर्ण रूप से मुस्तैद है और इस दिशा में नियमित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की इस मुहिम में आमजन का सहयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग यदि सजग रहे तो नशे के कारोबारियों की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान कर सकते है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए न केवल पुलिस के साथ सहयोग करें अपितु अपने परिवेश में अन्य को भी सावधान रहने के लिए कहें। मधसूदन शर्मा ने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि नशा शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी अहित करता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा नशोखोरी के साथ-साथ नशा आपूर्ति के कार्य में भी संलग्न पाए गए है। ऐसे युवा देर-सवेर पुलिस की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य समाप्त कर रहे है। उन्होंने आग्रह किया कि युवाओं को यदि नशे के सौदागरों और अपने साथियों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिलती है तो बिना देर किए पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘ड्रग फ्री हिमाचल ऐप’ आरंभ की गई है। इस ऐप को अपने मोबाइल के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति नशे के व्यापार, नशा विक्रेता इत्यादि की जानकारी दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस ऐप का लाभ उठाएं। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि अध्यापकों, अभिभावकों व युवाओं के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा शिक्षा क्रांति एवं ज्ञान-विज्ञान समिति के साथ नशा निवारण के विषय में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नशा निवारण अभियान के अन्तर्गत कंडाघाट स्थित बहारा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नशे के विरूद्ध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष वर्मा ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को इसकॉन दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जीवन में अच्छी आदतें विकसित करने के विषय में जानकारी दी गई। ‘मिरेकल्स ऑफ हेबिट’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। छात्रों को बताया गया कि आदतें ही हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं और हमारे 40 प्रतिशत से अधिक कार्य आदतों के कारण ही होते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला कुनिहार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 26 नवम्बर मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्यालय अध्यापक डॉ नन्द किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल करेंगे तो वन्ही समाज सेविका मैडम पुष्पा विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। वार्षिक समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपार्ट प्रस्तुत की जाएगी।स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को सम्बोधित कर मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
कुनिहार : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टाबरौरी में विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में प्रोमिला कौशल प्रधान ग्राम पंचायत पट्टाबरौरी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें स्मृति-चिन्ह स्वरूप शॉल एवं टोपी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती बंदना के साथ हुआ।विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने इस दौरान विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी व मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का मंच से स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करके वहां पर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इसमें पंजाबी, गिद्दा, नाटी एवं हरियाणवी, हिमाचली लोक नृत्य को प्रस्तुत करके देश के कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। भावना,प्रियंका,निधि,काजल कश्यप,मीनाक्षी,पूजा,कल्पना, हरीश कुमार सहित कई विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधि में अव्वल रहने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कोली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह व जिला परिषद सदस्य डी डी कश्यप भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रोमिला कौशल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों को नैतिक मूल्य ,मानव मूल्य ,स्वच्छता स्वदेश प्रेम व बड़ों के आदर सम्मान करना चाहिए। मुख्य अतिथि द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय विकास को अपनी ऐच्छिक निधि से ₹5100 प्रदान किए। इस अवसर, सुख राम, केशवा राम वशिष्ठ, शीश राम, सुंदर ठाकुर, सहित विद्यालय अध्यापक वर्ग, अभिवावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
बैग फ्री डे को नवगांव में सामान्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। मानव कल्याण समिति के संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अर्की क्षेत्र की कल्याणकारी संस्था मानव कल्याण समिति बैग फ्री डे के अवसर पर शनिवार को नवगांव स्कूल में एक सामान्य जागरूकता शिविर आयोजित करेगी। इसमें बच्चों को नशा निवारण, भविष्य निवारण, पर्यावरण तथा बैंकिंग व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जाएगा। समिति के संस्थापक डॉ सन्त लाल शर्मा ने बताया कि बच्चे यदि चाहे तो स्वास्थ्य व नशा निवारण जैसे विषयों पर अपने प्रश्न लिखकर स्कूल के विशेष डब्बे में डाल कर रख सकते है। इससे बिना पहचान उजागर किये उनकी शंकाओं के निराकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह भी इस शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि समिति इससे पहले भी मांझु, बवासी, मन्जयाट व बथालँग स्कूल में ऐसे शिविर लगा चुकी है और यह समिति का पांचवा शिविर है।
योग, व्यायाम एवं प्राणायाम नशे से दूर रहने का सर्वोत्तम उपाय जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर आयुर्वेदचायों की व्याख्यान माला आयोजित सोलन जिला में मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान दिए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अवगत करवाया कि यदि युवाओं की सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो रही हो, वे भ्रमित रहते हों और वे किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में असहज महसूस करते है तो यह नशाखोरी का लक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा कि नशे का आदी बनने पर युवाओं की यादाश्त कमज़ोर हो जाती है, वे असामान्य व्यवहार करते हैं और किसी भी कार्य पर ध्यान नहीं देते। चिकित्सकों ने अवगत करवाया कि कोई भी नशा, नशा पीडि़त के पूरे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा पीडि़त व्यक्ति गले एवं फेफड़े के कैंसर से ग्रसित हो सकता है। धूम्रपान एवं अन्य नशा करने वाले व्यक्ति अधिकांशतः श्वास रोग एवं दमे के रोगी बनते है। नशा व्यक्ति के हृदय पर विपरित प्रभाव डालता है। नशे के कारण मानव शरीर की रक्त धमनियां संकरी होने लगती हैं। धमनियों का यह संकरापन हृदयघात एवं ब्रेन स्ट्रोक का बड़ा कारण है। युवाओं को जानकारी दी गई कि हमारे शरीर से विषैले पदार्थ निकालने का 85 प्रतिशत कार्य लीवर द्वारा किया जाता है। 15 प्रतिशत कार्य शरीर के अन्य अंग करते हैं। नशा लीवर को नुकसान पहुंचाता है और इस कारण लीवर की कार्यप्रणाली अत्यन्त क्षीण हो जाती है। नशा हमारी पाचन क्रिया को भी कमज़ोर करता है। नशा विभिन्न प्रकार के अल्सर का मुख्य कारक है। नशा मनुष्य की प्रजनन शक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा जहां पुरूषों को नंपुसक बनाता है वहीं महिलाओं में बांझपन का कारण भी है। चिकित्सकों ने व्याख्यान माला के तहत धूम्रपान, अफीम, गांजा, चरस, कोकीन, हेरोइन, मदिरा सहित विभिन्न प्रकार के अन्य नशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया गया कि वे नियमित रूप से योग, व्यायाम एवं प्राणायाम करें। विभिन्न योगासन जहां हमें शारीरिक रूप से चुस्त रखते है वहीं विभिन्न प्राणायाम व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रखते है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति को कभी नशा करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। उन्हें बताया गया कि वे अपने घर पर अभिभावकों से नियमित संवाद बनाए रखें और विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्राध्यापकों तक अपनी समस्याएं पहुंचाएं। चिकित्सकों ने अभिभावकों एवं अध्यापकों से आग्रह किया कि बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन, विद्यालय से गैर हाजिर रहने की जानकारी और बच्चों की संगति के विषय में सचेत रहें। किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखने पर युवाओं से पूछताछ करें और नियमित रूप से विद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्यापकों से उनकी शिक्षा इत्यादि की जानकारी लेते रहें। उन्होंने अध्यापकों से भी बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखने का आग्रह किया। व्याख्यान माला के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. लोकेश ममगई ने डॉ. वाई.एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में, डॉ. अनीता गौतम ने राजकीय महाविद्यालय सोलन में, डॉ. सारिका शर्मा आई.टी.आई सोलन में, डॉ. आशा मधानिया राजकीय पॉलीटैक्निक कण्डाघाट में, डॉ. प्रवीण शर्मा राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में, डॉ. कुरनेश नागल राजकीय महाविद्यालय अर्की में, डॉ. साक्षी राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में, डॉ. सन्दीप आई.टी.आई नालागढ़ में तथा डॉ. सोनिया धीमान राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई।
दाड़लाघाट पुलिस थाने में हिमांशु शर्मा पुत्र प्रेम लाल शर्मा गांव मनलोग बड़ोग, डाकघर हनुमान बड़ोग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है कि मदनलाल पुत्र लेख राम गांव मनलोग बड़ोग, डाकघर हनुमान बड़ोग ने उसे गाली-गलौच की तथा मारने की धमकियां दी। साथ ही उसने कहा कि जब वह अपने खेतों में काम कर रहा था तो मदनलाल ने अपने कुत्ते को उसकी ओर इशारा करके दौड़ाया और मदन के कुत्ते ने पहले हिमांशु को काटा और जब उसकी मां चिल्लाती हुई उसे बचाने आई तो कुत्ते ने उसे भी दांई टांग पर काट खाया। इसलिए मदनलाल के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। जिस पर अंडर सेक्शन 341,504,506 आईपीसी के अंतर्गत मदनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में गृहणी सुविधा योजना के तहत 20 पंचायतों की 280 गृहणियों को गैस कनैक्शन वितरित किए गए। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में हुए कार्यक्रम में युवा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम, ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी, बीडीसी सदस्य हीरा पाल ने गैस कनैक्शन वितरित किए। इस दौरान राकेश गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के साथ-साथ हिमाचल सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने की आयु सीमा 80 से घटाकर 70 करने का भी फैसला किया गया है। आज लगभग 3 लाख 57 हजार वरिष्ठ जनों को प्रदेश सरकार 1500 रुपए प्रतिमाह की दर से बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है। प्रदेश में इस समय 5 लाख 35 हजार जरूरतमंद व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला व ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी ने मौजूद गरीब महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे ग्रहणी सुविधा योजना, उज्जवला योजना तथा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरिक्षक सुनील कुमार गुंटा व गेस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा ने भी लोगों को इस योजना व गैस को उपयोग करने की जानकारी दी। इस मौके पर युवा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम, ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा, इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी हरीश शर्मा, दाड़लाघाट पंचायत के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता प्रेम शर्मा कनोह, हनुमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह कंवर, चाखड़ पंचायत के प्रधान मदन लाल, उपप्रधान मनसा राम, बीडीसी सदस्य हीरा पाल, सचिव धनी राम, पुष्पेंद्र, पवन शर्मा सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी लाभार्थी परिवार भी उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि समृद्ध, स्वस्थ एवं पथ प्रदर्शक भारत के लिए युवा शक्ति का संस्कारवान, सुशिक्षित होना तथा सदैव नशे से दूर रहना आवश्यक है। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. सैजल ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली युवाओं पर निर्भर करती है। युवा जहां अपनी स्पष्ट सोच एवं सकारात्मक ऊर्जा के द्वारा विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं वहीं अथक परिश्रम के माध्यम से प्रगति के लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। उन्हांेने कहा कि इसके लिए युवा शक्ति का संगठित, संस्कारवान एवं सुशिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्राप्त शिक्षा के द्वारा अपने लक्ष्य निर्धारित कर युवा इस दिशा में अग्रसर होते है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने लक्ष्यों का स्पष्ट निर्धारण करें और इनकी प्राप्ति के लिए निरंत प्रयासरत रहें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि भविष्य के सफल एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए सभी प्रकार के दुर्व्यसनयों एवं नशे से दूर रहने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा नशा निवारण अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान की सफलता मुख्य रूप से युवाओं पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहने के लिए संकल्पित हों नशे का समूल नाश संभव है। उन्होंने कहा कि दुर्व्यसन एवं नशे से दूर रहने वाले युवा निरोगी एवं असीम ऊर्जा के स्वामी होते है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से भी युवाओं पर पूर्ण ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने अध्यापकों एवं अभिभावकों का आह्वान किया कि वे छात्रों को नैतिक मूल्यों की सही जानकारी दें ताकि युवा अपने उत्तरदायित्व एवं संस्कृति से परिचित हो सकें। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार नैतिक एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय से युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में प्रयासरत है। राज्य सरकार युवाओं को गुणाात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 7598 करोड़ रुपए व्यय कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और आशा जताई कि इनसे प्रेरणा लेकर सभी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और मुख्यातिथि को विद्यालय की समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सचिव कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत धर्मपुर के उपप्रधान सुशील शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र तथा अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजनगर में 24 नवम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनमंच पूर्व गतिविधियां आयोजित की जा रही है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में कसौली विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत विभिन्न विभिन्न विभाग चिन्हित ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर एवं क्षेत्रीय दौरों के साथ-साथ अन्य लक्षित गतिविधियां आयोजित कर रहे है। रोहित राठौर ने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जहां जनमंच के लिए चिन्हित पंचायतों में लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है वहीं इन पंचायतों में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं तथा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करना भी है। पूर्व जनमंच गतिविधियां योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने की दिशा में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में ग्राम पंचायत काबाकलां, बोहली, अन्हेच, भोजनगर, बनासर, नेरीकलां, नारायणी, प्राथा, चम्मो, बड़ोग, कोरो कैंथड़ी तथा चेवा की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच के विषय में संबंधित ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत पशु पालन विभाग द्वारा कोरों कैंथड़ी में पशु औषधालय का निरीक्षण किया गया। विभाग ने धार की बेड़ में बहुद्देशीय पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 18 पशुओं का उपचार किया गया। कोरों कैंथड़ी में आयोजित ऐसे ही शिविर में 24 पशुओं का उपचार किया गया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित पंचायतों में विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की कार्यप्रणाली एवं गुणवत्ता जांची गई। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनासर, प्राथा, नारायणी एवं अन्य क्षेत्रों में उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों से उचित मूल्य की दुकान की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने आयुर्वेदिक औषधालय भोजनगर तथा काबाकलां में व्यवस्थाएं जांची और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत एनीमिया एवं तपेदिक मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत राजस्व विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न पटवार खानों का निरीक्षण कर अभिलेख जांचा। कृषि विभाग द्वारा कुम्हारहट्टी तथा चेवा में बीज, कीटनाशक एवं खाद विक्रय करने वाली दुकानों की जांच की। खण्ड विकास अधिकारी ने विभिन्न पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत भोजनगर एवं अन्हेच में विभिन्न अभिलेखों की जांच की। 1. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां 2. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधिया 3. जिला आयुर्वेदिक विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां 4 व 5 जिला कृषि विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां 6 व 7 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 24 तथा 25 नवम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 24 नवम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आयोजित होने वाले जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 25 नवम्बर, 2019 को कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा में दिन में 12.00 बजे नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हर घर को रसोई गैस प्रदान करने के लिए महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की सफलता अन्य राज्यों के लिए भी एक आदर्श है। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर एवं परवाणू में योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने शुक्रवार को धर्मपुर में विकास खंड धर्मपुर की 11 तथा विकास खंड सोलन की 05 ग्राम पंचायतों के 110 लाभार्थियों को गैस कनैक्शन वितरित किए। डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य हर घर को रसोई गैस सुविधा उपलब्ध करवाना है। योजना अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल हो रही है। अभी तक सोलन जिला में 9659 पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक धर्मपुर विकास खंड में 1944 परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब सभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना की पात्रता में संशोधन किया है। अब ऐसे सभी परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो 02 अक्तूबर, 2019 तक या इससे पूर्व अस्तित्व में आए हों। पहले यह समय सीमा प्रथम जनवरी, 2018 निर्धारित की गई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योजना का लाभ उठाएं और प्रत्येक गृहिणी को सुरक्षित ईंधन सुविधा एवं साफ-सुथरा पर्यावरण प्रदान करें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक ऐसी नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है जो पात्र वर्गों को समय पर लाभान्वित करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमकेयर तथा सहारा योजनाएं आम लोगों का संबल बनी है और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष में समाज कल्याण पर कुल 2543 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पर 642 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इन निर्णयों से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के सचिव कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनीचंद धीमान, घनश्याम दास गर्ग, सीताराम, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।


















































