कुछ दिन पहले सियाचिन में शहीद हुए ग्राम पंचायत कुनिहार के गाँव दोची के 21 वर्षीय मनीष ठाकुर के घर जाकर शुक्रवार को अर्की भाजपा के प्रदेश, जिला व मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक स्तब्ध परिवार को सांत्वना देकर सवेंदना व्यक्त की। भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार की ओर से परिवार वालों को हर सम्भव सहायता प्रदान करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, कार्यकारणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, सचिव ओमप्रकाश, प्रधान हाटकोट सुनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीमा महन्त, भाजपा नेत्री कौशल्या कंवर, सुरेश जोशी, अनिल गर्ग,चैतराम तनवर, राजीव शर्मा, दीपराम, हंसराज ठाकुर, आर पी जोशी, रघुवीर सिंह, जगदीश चन्देल, विनोद आदि मौजूद थे।
सोलन जिला में मतदाता साक्षरता क्लब के लिए नियुक्त किए गए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोलन जिला पांचो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त 18 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला के प्रत्येक महाविद्यालयों में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाओं व राजकीय उच्च पाठशालाओं में 14 से 17 वर्ष के भावी मतदाताओं के लिए मतदाता साक्षरता क्लब स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता क्लबों के माध्यम से नए मतदाताओं तथा विद्यालयों में पढ़ने वाले भावी मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विवेक चंदेल ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निरक्षर मतदाताओं के लिए बूथ स्तर अधिकारियों की अध्यक्षता में चुनावी पाठशाला का भी गठन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, जिला स्तरीय प्रशिक्षक संदीप खिमटा, डॉ. राम गोपाल शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्तर के प्रािश्क्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा 30 नवम्बर व प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन के ठोडो मैदान स्थित नगर परिषद हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के सभी खण्डों से लगभग 150 चयनित प्रतिभागी 10 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रतिभागी लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, पारम्परिक वाद्य यंत्र, कत्थक, शास्त्रीय संगीत, तबला, हारमोनियम और सितार प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। गोवर्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 25 से 27 दिसम्बर, 2019 को नाहन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन की दूरभाष संख्या 01792-223462 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला की 53-सोलन (अनुसूचित जाति) तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर, 2019 तक मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने, नाम काटने, नाम इत्यादि का संशोधन करने व मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से अन्य मतदान केन्द्र में परिवर्तित करने के लिए कुल 9567 आवेदन प्राप्त हुए है। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि इनमें से 5067 आवेदन सोलन तथा 4500 आवेदन कसौली विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 175, मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 1990, मतदाता सूची में नाम इत्यादि में संशोधन करने के लिए 2880 तथा एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम परिवर्तित करने के लिए 22 आवेदन प्राप्त हुए है। रोहित राठौर ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 113, मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 2163, मतदाता सूची में नाम इत्यादि में संशोधन करने के लिए 2146 तथा एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम परिवर्तित करने के लिए 78 आवेदन प्राप्त हुए है। यह आवेदन बूथ स्तर के अधिकारियोें के माध्यम से प्रारूप 6,7,8 व 8क पर प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इन प्रारूपों की सूची उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन तथा सम्बन्धित मतदान केन्द्र के बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 02 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे तक उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन में लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस सम्बन्ध में कोई दावा अथवा आक्षेप निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं किया जाता तो इन मतदाताओं के नामों को निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के नियम 26(4) के अन्तर्गत प्रविष्ट कर दिया जाएगा।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज यहां नगर परिषद सोलन के सफाई कर्मियों एवं नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि नशे केे विरूद्ध अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के फैलाव को रोकने के लिए न केवल युवाओं का जागरूक होना आवश्यक है अपितु समाज के सभी वर्गोें का नशा रोकने के लिए संकल्पबद्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को यह याद रखना होगा कि नशा केवल नाश करता है। केसी चमन ने सभी से आग्रह किया कि नशा निवारण अभियान के तहत जिला के घर-घर को यह ज्ञात हो जाना चाहिए कि सभी को नशे को हराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने आग्रह किया कि नशे के सौदागरों के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। उन्होेंने इस अवसर पर सभी को स्वच्छता अभियान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का गहरा संबंध है और साफ-सफाई अच्छे स्वास्थ्य की कसौटी है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि नियमित योग एवं व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि योग एवं व्यायाम नशे जैसी घातक बुराई को मनुष्य से दूर रखने में सहायक है। नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों के उपप्रधान विकास ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ईरा प्रभात सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नशा निवारण अभियान के तहत आज वन वृत सोलन में जल, जंगल, जमीन और नशा निवारण पर चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरण्यपाल सोलन वृत्त हर्षवर्धन कथूरिया ने की।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 मई 2003 से पुरानी पेंशन योजना कि जगह नई पेंशन योजना का प्रावधान कर्मचारिओं के लिए किया गया है, जिसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी एनएसडीएल के माध्यम से किया जा रहा है। सेवानिवृत्त पर पेंशन पाना किसी भी कर्मचारी का अधिकार है तथा एक कल्याणकारी राज्य कि मूल अवधारणा है, परन्तु वर्तमान में संचालित एनपीएस पूर्णत त्रुटिपूर्ण है। इस योजना के परिणाम बड़े भयावह है। एक कर्मचारी जो अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 25 से 30 वर्ष सरकार कि सेवा में अर्पित करता है, सेवानिवृति के उपरांत उसे मात्र 750 से 2000 रुपये तक की ही पेंशन प्राप्त होती है, जिस कारण कर्मचारिओं के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिती किसी कर्मचारी के लिए किसी अघात से कम नहीं है। इस कारण कर्मचारिओं में दिनोदिन असंतोष फैलाता जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को ख़त्म किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये और वर्ष 2003 के उपरांत सरकारी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाये। ज्ञापन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ धुन्दन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 मई 2003 से पुरानी पेंशन योजना कि जगह नई पेंशन योजना का प्रावधान कर्मचारिओं के लिए किया गया है,जिसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी एनएसडीएल के माध्यम से किया जा रहा है।सेवानिवृत्त पर पेंशन पाना किसी भी कर्मचारी का अधिकार है तथा एक कल्याणकारी राज्य कि मूल अवधारणा है,परन्तु वर्तमान में संचालित एनपीएस पूर्णत त्रुटिपूर्ण है,इस योजना के परिणाम बड़े भयावह है।एक कर्मचारी जो अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 25 से 30 वर्ष सरकार कि सेवा में अर्पित करता है,सेवानिवृति के उपरांत उसे मात्र 750 से 2000 रुपये तक की ही पेंशन प्राप्त होती है,जिस कारण कर्मचारिओं के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है।यह स्थिती किसी कर्मचारी के लिए किसी अघात से कम नहीं है।इस कारण कर्मचारिओं में दिनोदिन असंतोष फैलाता जा रहा है।प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को ख़त्म किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये और वर्ष 2003 के उपरांत सरकारी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाये। ज्ञापन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ धुन्दन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी विश्वविद्यालय में आज छात्रों को नशे से दूर रहने तथा नशा न करने की दिशा में प्रतिज्ञाबद्ध करने के लिए हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया गया। पुलिस विभाग की और से छात्रों से आग्रह किया गया कि वे नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं और इस विषय में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। छात्रों को इस अवसर पर नशा विरोधी अभियान कार्यान्वित करने के कारणों से भी अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने अपनी टीम के साथ बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को नशे की हानियों के सम्बन्ध में विस्तार से जागरूक किया गया।। नशा निवारण अभियान के तहत आज राजकीय उच्च विद्यालय बधोखरी में तहसीलदार रामशहर बिमला वर्मा द्वारा छात्रों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक बीएस दूरानी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में भारतीय संविधान के 70वें साल की याद दिलाते हुए यूनिट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि अब यह देखने का समय है कि अधिकारों के बाद कर्तव्य का सही वक्त जिसमें संविधानिक नैतिकता का पालन करना। डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए सभी संवैधानिक नैतिकता का पालन करना हर एक की सही जिम्मेदारी सुनिश्चित है। हमें संविधान के पहलुओं का आदर करना तथा जो लोग संविधान की प्रक्रिया को जानते हुए भय पैदा करते है उन्हें संविधान की गहराई तक जाना चाहिए ताकि न्याय के पक्षधर अपनी हर सोसाइटी और सदस्यों को तथा नागरिकों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैठक में 70वें साल की वर्षगांठ पर यूनिट के प्रधान सुखराम नड्डा द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी तथा 17 दिसम्बर को सभी कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि सुबह दस बजे नम्होल रेस्ट हाउस में स्थापना दिवस पर जरूर पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर बैठक में बीएस दुरानी, प्रेम केशव, नंदलाल शर्मा, बाबूराम, जगत पाल ठाकुर, हरिराम, नंदलाल, रूपलाल, तुलसीराम, परसराम, जगन्नाथ शर्मा, श्याम लाल ठाकुर, अमरचंद, शोभाराम, अमर सिंह, हरिराम शर्मा, फुल्लूराम, बद्रीदास,परसराम, सरदार धनीराम, धनीराम ठाकुर राम दत्त सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी विंग में "ए" सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में तीन विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय धुन्दन के 75 केडेट्स ने भाग लिया। एचपी बॉयज बटालियन सोलन से हवलदार राजकुमार तथा हवलदार राजेश के नेतृत्व में यह परीक्षा सफलता तरीके से आयोजित हुई। लिखित परीक्षा के उपरांत कैडेट्स की ड्रिल की परीक्षा ली गई, जिसमें प्रत्येक विद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनसीसी अधिकारियों का सम्मान किया तथा सभी कैडेट्स तथा उनके साथ आए एनसीसी प्रभारियों ने दोपहर का भोजन किया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय रोवर रेंजर मिनी जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी, उड़ीसा में किया जाएगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के 3 कॉलेजों के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्क भाग लेने के लिए रवाना हो चुके है। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय संजौली के 6 रोवर, 6 रेंजर, राजकीय महाविद्यालय करसोग से 6 रोवर, 6 रेंजर व राजकीय महाविद्यालय सोलन से 6 रेंजर भाग ले रहे है। प्रो.विशाल रोवर लीडर, महाविद्यालय संजौली हिम्मत ठाकुर, रोवर लीडर देव भूमि रोवर ओपन क्रू कुल्लू, सरोजनी बाली, गाइड कैप्टन जिला शिमला व राज्य मुख्यालय से स्पृहा कँवर उनके साथ बतौर इंचार्ज रहेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व निर्देशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त(स्काउट्स), डॉ. के डी शर्मा, राज्य आयुक्त(गाइड्स) डॉ. अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ. राज कुमार, सेह सचिव मीनाक्षी सूद, राज्य मुख्यालय स्टाफ समेत सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन के प्रवास पर आ रहे है। वन मंत्री प्रथम दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 30 नवम्बर तथा प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 30 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सहकारिता मंत्री तदोपरांत सांय 3.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच के रिहुईं गांव में मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखेंगे। डॉ. सैजल प्रथम दिसम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विश्राम गृह में पात्र लाभार्थियों अनुदान योजना के तहत चैक वितरित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तदोपरांत दिन में 11.00 बजे परवाणू में संधोग से बायला वाया मंझोल संपर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वे जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के पत्रकार पुनीत वर्मा की धर्मपत्नी शिवानी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। लगभग 35 वर्षीय शिवानी, कसौली तहसील के धर्मपुर के गांव सिहारड़ी मुसलमाना की रहने वाली थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को वे अचानक लगभग 150 फुट गहरी ढांक में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। डॉ. सैजल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के विषय पर डॉ संजय कुमार बी टी एम( खण्ड तकनीकी प्रबन्धक ) ने किसानों की उपज बढ़ाने और किसानों को खुशहाल बनाने पर बल देते हुए कहा कि सुभाष पालेकर द्वारा ईजाद प्राकृतिक खेती प्रणाली से चाहे कोई भी खाद्यान्न, सब्जी या बागवानी फसल हो उसका लागत मूल्य जीरो या लागत न्यूनतम होगी। डॉ संजय ने प्राकृतिक खेती की विशेषताओं बारे किसानों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फसल सुरक्षा के उपाय, प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग व अन्य जानकारियां किसानों को दी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ सकें। इस दो दिवसीय शिविर में पँचायत के लगभग 50 किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर पँचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, बी डी सी सदस्य डी डी कश्यप, मदन शर्मा,सुनीता,हंसराज शर्मा, केशव राम, प्रेम चन्द, कृष्ण चन्द, आर शेख, नेकराम कौंडल, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर सहित सभा के अन्य पदाधिकारियों गोपाल पंवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, ज्ञान ठाकुर,विनोद जोशी, दीपराम ठाकुर आदि ने संयुक्त ब्यान में कहा है कि कुनिहार विकास सभा 35 वर्षों से कुनिहार के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभा किसी राजनीतिक पार्टी से सम्बंधित नही है। उन्होंने कहा कि यह सभा पिछले सात सालों से सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए एक एम्बुलेंस की मांग कर रही है। कुनिहार क्षेत्र कई पंचायतों का केंद्र बिंदु है जँहा दूर दूर से मरीज अपना इलाज करवाने आते है। दुर्घटना में घायल हुए मरीज व गम्भीर बीमारी वाले मरीजों को यंहा से शिमला ,सोलन व चंडीगढ़ के लिए रैफर किया जाता है। सरकार ने यंहा सिविल अस्पताल तो बना दिया मगर सुविधाएं न के बराबर है। हैरानी की बात तो यह है कि किसी भी सरकार ने सात सालों में कुनिहार की जनता की इस मांग को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि जब आपात काल मे यंहा एम्बुलेंस की जरूरत पड़ती है तो लगभग डेढ़ 2 घण्टे का इंतजार करने के बाद अर्की या चण्डी से यंहा एम्बुलेंस पहुंचती है। 27 नवम्बर को भी सुबाथू रोड पर एक कार एक्सीडेंट हुआ तो कार में सवार महिला को सिविल अस्पताल कुनिहार से आई जी एम सी रैफर किया गया। डेढ़ घण्टे इंतजार के बाद एम्बुलेंस कुनिहार पहुंची। ऐसे कई मामले पहले भी हो चुके है लोगो को कई बार प्राइवेट गाड़ियों में गम्भीर अवस्था मे मरीजो को बिना मैडिकल सुविधा के सोलन शिमला या चंडीगढ़ पहुंचाना पड़ता है। सभा ने हैरानी जताते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें जनता की इस जरूरी माँग को अनदेखा व अनसुना कर रही है। सभा के सदस्यों ने कहा है कि अगर सरकार ने जल्द ही क्षेत्र की इस जायज व आवश्यक मांग को पूरा नही करती तो जनता अब सड़को पर प्रदर्शन करने से गुरेज नही करेगी।
कुनिहार : 25 जनवरी 2019 पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर कुनिहार में अस्थाई रूप से चल रही चौकी को पुलिस थाना बनाने की घोषणा आखिर पूरी हो गई। 27 नवंबर को कुनिहार चौकी के पुराने भवन में ही थाना का शुभारंभ हो गया व वीरवार को कुनिहार थाना के तहत पहला मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि कुनिहार थाने के नए किराये के भवन में कुछ औपचारिकतायें पूरी की जा रही है व जल्द ही कुनिहार पंचायत के कुनिहार शिमला मार्ग पर श्यावां के पास थाना इस भवन में स्थानांतरित होगा। कुनिहार में थाना की सुविधा आरम्भ होने से अब क्षेत्र के लोगों को अर्की नही जाना पड़ेगा।अभी कुनिहार थाना की हद कुनिहार, हाटकोट, कोठी, मान बवासी व खरड़हट्टी तक है व जल्द सायरी व सुबाथू का कुछ क्षेत्र कुनिहार थाना में जुड़ जाएगा। कुनिहार थाना से कार्यकारी प्रभारी कपिल ठाकुर ने उक्त सूचना देते हुए बताया कि थाने में जल्दी ही स्टॉफ भी आ जाएगा। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा कुनिहार को थाना बनाने की जो घोषणा की गई थी उसी घोषणा के तहत 27 नवम्बर से कुनिहार में थाने के रूप में कार्य आरम्भ हो गया है। वीरवार को ही कुनिहार थाने में पहला मामला भी दर्ज हुआ, इसमे रेहड़ी फड़ी वालो के खिलाफ एफआरआई हुई। कुनिहार शहर में इन रेहड़ी वालो के कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता था। इसके लिए इन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस थाना कुनिहार में एक व्यक्ति जो कुनिहार में रेहड़ी लगाकर मुगफली नमकीन बेचता है पर मामला दर्ज हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनिहार पुलिस ने गस्त व यातायात चैकिंग के दौरान पुराना बस अड्डा कुनिहार पर महेश पुत्र केहरी, गाँव रम्पुरा बरेली उतर प्रदेश जो सड़क पर रेहड़ी लगाकर मुगफली व नमकीन बेच रहा था जिस कारण वँहा से गुजरने वाले वाहनों व आम लोगो को बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस पूछताछ में रेहड़ी मालिक महेश सड़क पर रेहड़ी लगाने बारे कोई भी कागजात नही दिखा पाया। पुलिस ने अंडर सैक्सन 283 आई पी सी मामला दर्ज किया है। मामले की पुस्टि कार्यकारी थाना प्रभारी कपिल ठाकुर ने की है।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण की अंतर्गत वीरवार को जिला औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में 730 प्रशिक्षुओं एवं संस्थान के प्रशिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आईटीआई सोलन के प्रशिक्षक मनीष तोमर ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है तथा इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए जन सहभागिता के बिना अधूरा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस में भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि युवा मिलकर नशे को देश व प्रदेश से दूर भगाने में मदद कर सकते है। इस अवसर पर छात्रों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्रों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गई। .
प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण अभियान के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी युवाओं को नशा विरोधी मुहिम की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। इसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशे की हानियों एवं इनके सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत करवाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सोलन जिला में विद्यालय स्तर पर वृहद एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नालागढ़ में उपमण्डल में विभिन्न विद्यालयों में मादक एवं नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों पर युवाओं को जागरूक किया गया। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं। उपमण्डल प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि सभी प्रवासियों को भी नशा निवारण के विषय में जागरूक बनाया जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए औद्योगिक संघों एवं उद्योगपतियों की सहायता ली जा रही है। इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन नशाखोरी के विरूद्ध अभियान कार्यान्वित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को न केवल नशा निवारण मुहिम का अग्रदूत बनाया जाए अपितु उनके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया जाए। उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, गोल्डन पब्लिक स्कूल, वीआर पब्लिक स्कूल तथा बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी के लगभग 3000 छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. संदीप शर्मा ने विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से अक्षम बनाता है अपितु मानसिक रूप से भी कमज़ोर करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए। डॉ. साक्षी ने कहा कि नशा हमारे सभी नाजुक अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशीले पदार्थों व्यक्ति के लीवर, गुर्दा पर हृदय को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दिसम्बर, 2019 को बद्दी की ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि दिव्यांग जन समाज का अभिन्न अंग है तथा हम सभी को दिव्यांगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए समर्पण एवं सजगता के साथ कार्य करना चाहिए। विवेक चंदेल यहां दिव्यांग जनों के पुनर्वास के लिए सोलन जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली तथा समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर, जिला मण्डी (सीआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 65 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। विवेक चंदेल ने कहा कि उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के साथ दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। इस दिशा में विशेष रूप से उन विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संवेदनशील होना आवश्यक है जो दैनिक रूप से जनहित के कार्यों से जुड़े है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदैव दिव्यांग जनों के साथ संवेदनशीलता अपनानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि दिव्यांगजनों का उचित मार्गदर्शन करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सुदंरनगर स्थित यह केंद्र दिव्यांग जनों की सहायता और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर स्थित इस केंद्र में सभी को बेहतर सीखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन किया जाना चाहिए। विवेक चंदेल ने कहा कि केंद्र अगले अकादमिक सत्र से ‘इंडियन साइन लेंगवेज इन्टरप्रिटेशन’ (डीआईएसएलआई) तथा ‘कम्प्यूटर एजूकेशन-विजुअल इम्पेयरमेंट’ (डीसीईवीआई) विषयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम आरंभ करेगा। केंद्र के प्रभारी मंजीत सैनी ने कहा कि समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों के लिए प्रशिक्षित श्रम शक्ति का विकास, इस दिशा में अनुसंधान एवं दिव्यांग जनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। केंद्र इस दिशा में सभी स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करता है। दिव्यांगजनों के अभिभावकों तथा समुदाय को जागरूक बनाने के लिए केंद्र नियमित कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह केंद्र दिव्यांग जनों की आवश्यकतानुसार उपकरण भी निर्मित करता है। केंद्र आमजन को जागरूक करने और सामान्य विद्यालयों के अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं इत्यादि के लिए लघु एवं दीर्घ अवधि के शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी आयोजित करता है। केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांग जनों के लिए पुनर्वास शिविर भी आयोजित किए जाते है। केंद्र के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार अवस्थी ने दिव्यांगजनों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। पुनर्वास अधिकारी प्रियदर्शी मिश्रा ने दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। केंद्र के प्रशिक्षक एवं प्रबंधक शक्ति सिंह ने कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के लाभ के लिए तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी विभागों में एक-एक कर्मी सांकेतिक भाषा का जानकार होना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि सभी विभागों के एक-एक व्यक्ति को सुंदरनगर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्राप्त की।
Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni will be celebrating its 35th Foundation on 1st December. University Vice-Chancellor Dr Parvinder Kaushal informed that Agriculture, Tribal Development and IT Minister Dr Ram Lal Markanda will preside over the function while Forest, Transport, Youth Services and Sports Minister Shri Gobind Singh Thakur will be the Chief Guest on the occasion. Dr Kaushal said that besides several former Vice-Chancellors of the University, retired faculty and staff are also expected to attend the event. This year the university will also be honouring its alumni, who have been highly successful in their respective fields and are presently occupying high positions in the government and private sectors. These alumni will be honoured as ‘Brand Ambassadors’ of the university. Progressive farmers, Agri entrepreneurs, scientists, staff and students will also be awarded during the Foundation Day function. The various achievements of the university in the past year will be highlighted at the event. The University was established on 1st December 1985 to promote education, research and extension education in the fields of Horticulture, Forestry and allied disciplines. Though formally established in 1985, the university has its roots in the College of Agriculture, Solan, which started functioning in 1962. Since inception, the university has had a long history of excellence in education, research and extension. The combined efforts of its scientists, staff and students have brought great laurels to Himachal Pradesh in Horticulture and Forestry.
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी सप्ताह के दौरान विद्यालय की एनसीसी विंग के कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट तमन्ना शर्मा ने नशा निवारण पर प्रार्थना सभा मे भाषण देकर नशे से दूर रहने की अपील की। एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के मार्गदर्शन में स्थानीय बाजार से होकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें 49 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने स्वच्छता व नशे के दुष्परिणाम पर आकर्षक पोस्टर बनाकर व नारे लिखकर सभी को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने व नशे को जीवन में न अपनाने की अपील की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनएसएस इकाई व ईको क्लब ने हिमाचल सरकार द्वारा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाए गएं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवी नेहा ने नशा मुक्त समाज के लिए समस्त विद्यालय परिवार को शपथ दिलाई, इस अभियान में सत्यनिष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करने का दृढ़ संकल्प करवाया। प्रवक्ता कामर्स नरेन्द्र कपिला ने प्रात:कालीन सभा में मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। स्वयंसेवी प्रीति ने नशे के प्रकार व होने वाले रोगों व नशा पीड़ित व्यक्ति के लिए निशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवी पायल व सहेलियों ने नुक्कड़ के माध्यम से नशीली दवाओ के दुष्प्रभाव के बारे में स्थानीय जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष बट्टू के नेतृत्व में वाद विवाद,भाषण, चित्रकला, नारा लेखन व निबन्ध प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह ने इस विषय पर विधार्थियों के साथ चर्चा की व समाधान जाने। एनएसएस इकाई व ईको कलब के बैनर तले धुन्दन बाजार से मठ व पलायनीघाटी तक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू के नेतत्व में सारी गतिविधियां केलेंडर के माध्यम से 15 दिसम्बर माह तक चलती रहेगी।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने नशे से परिवार व समाज को बचाने की इस सरकारी मुहिम की सरहाना की तथा इस अभियान में हमें भरपूर सहयोग देना चाहिए।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन 29 नवंबर से 05 दिसंबर तक किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान नीम चंद शर्मा, सचिव हरि चंद शर्मा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कथा में कथा वाचक आचार्य भगत राम नड्डा कथा का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मूल पाठ सुबह सात बजे से दस बजे तक और कथा प्रवचन 12:15 से 3:15 बजे तक व भजन कीर्तन रात्रि 8:00 बजे होगा। 05 दिसम्बर को महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी और हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित हो रही श्री मद भागवत महापुराण कथा में काकड़ा व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद भागवत महापुराण कथा में सादर आमंत्रित है। उन्होंने समस्त काकड़ा व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेने का आह्वान किया है।
कृषि विभाग द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में विशेष रूप से किसानों को नशे के विरूद्ध जागरूक बनाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डाॅ. पी.सी सैनी ने दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर एवं नालागढ़ में लगभग 670 किसानों को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक किया गया। किसानों को बताया गया कि वे पूरे देश एवं प्रदेश के अन्नदाता है और उनका एवं उनके परिवार का स्वस्थ रहना आवश्यक है। किसानों से आग्रह किया गया कि सदैव नशे से दूर रहें और अपने परिजनों एवं अन्य को भी नशेे से दूर रखें। किसानों को नशे के आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के जोरापुर में 100, भागुड़ी में 100, परवाणु में 200 किसानों, सोलन के शमरोड में 100, कण्डाघाट के देलगी में 25, धर्मपुर के मन्धाला 15, कुनिहार के बनां में 100 तथा नालागढ़ के मटोली में 30 किसानों को नश के विरूद्ध जागरूक किया गया। इस अवसर पर किसानों एवं अन्य को नशाखारी के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के सम्बन्ध में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि समाज के सभी वर्गों को अभियान एवं नशा निवारण के सम्बन्ध में जागरूक बनाया जाए। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खण्डों में छात्रों एवं अन्य को प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत बताया गया कि जागरूकता के द्वारा ही जन-जन को नशे के भयानक दुष्परिणामों एवं परिवार तथा समाज को होने वाली क्षति के बारे मे सचेत किया जा सकता है। आजकल अत्यन्त घातक नशे प्रचलन में है। यह नशे जहां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से समाप्त करते है वहीं व्यसनी व्यक्ति नशा प्राप्त करने के लिए धीरे-धीरे अपराध का सहारा लेने से भी नहीं हिचकता। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के नशों के विषय में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य शिक्षकों ने नशे के कारण होने वाले मानसिक एवं शारीरिक रोगों की जानकारी भी दी। सभी को अवगत करवाया गया कि नशा व्यक्ति और उसके परिवार को आर्थिक बर्बादी के कगार पर पंहुचा देता है। सभी से आग्रह किया गया कि समाज के सभी वर्गों को नशे से युवा पीढ़ी का बचाने के लिए एकजुट होना होगा। युवाओं को बताया गया कि नशे द्वारा प्राप्त थोड़ी देर का मजा जीवन भर की सजा बन जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं अभिभावकों तथा अध्यापकों से आग्रह किया गया कि युवाओं के व्यवहार एवं मित्रों पर ध्यान दें। विभाग द्वारा आज कुल 724 छात्रों एवं अन्य को नशाखोरी के विषय में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य खण्ड चण्डी में 150, अर्की उपमण्डल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ोग में 39, चिकित्सा खण्ड सायरी में 35, नालागढ़ उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में 200 तथा धर्मपुर खण्ड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में 300 छात्रों को नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को नशा निवारण के लिए शपथ भी दिलाई गई। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डाॅ. कुशल एवं मनोवैज्ञानिक डाॅ. वैशाली शर्मा के साथ आज शिवालिक बायोमैटल लिमिटिड चम्बाघाट में बहुदेशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कम्पनी के लगभग 150 कर्मियों को नशाखोरी एवं इसके सामाजिक तथा अन्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कर्मचारियोें को बताया गया कि किसी भी प्रकार का नशा हानि का स्त्रोत ही होता है। चिकित्सकों ने सभी से आग्रह किया कि वे नशे कोे न कहें और अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करें।
राजकीय उच्च पाठशाला रौडी व उच्च विद्यालय मंगरुड में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत छठी से 10वीं कक्षा तक की छात्राओं को 10 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी रक्षा स्वयं करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 नवंबर से 25 नवंबर 2019 तक आयोजित किया गया। इस दौरान हवलदार पवन कुमार व गृह रक्षक मनसा राम ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तरकीबें बताई। उन्होंने आपदा, आग, भूकंप, प्राथमिक सहायता तथा सीपीआर आदि का प्रशिक्षण दिया गया व नशा निवारण के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी बच्चों व अध्यापकों ने इस कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रूप में देखा। दोनों विद्यालय में नवम कक्षा व दसवीं कक्षा की छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। रौडी विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलभूषण गुप्ता व मंगरुड विद्यालय के मुख्याध्यापक आरसी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास पनपता है इससे शारीरिक व मानसिक रूप से बेहतर कार्य करने में सक्षम होते है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव बटेड, डुगली, सुल्ली, खाता, बागा, डवारू, रौड़ी, जाबलु, कुन, पछिवर के समस्त पंचायत वार्डों के ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण बैठक 1 दिसंबर को डवारू मंदिर परिसर में दाड़लाघाट की अलग दो पंचायत करने का निर्णय लिया है। युवा जागृति क्लब धार के सदस्य अनूप शर्मा ने कहा कि बैठक में वर्तमान जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान,उपप्रधान समस्त पंचायत सदस्य व पूर्व में रहे बीडीसी सदस्य, पूर्व पंचायत प्रधान, पूर्व उपप्रधान व पूर्व में रहे समस्त पंचायत सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंडल के सदस्यों, युवक मंडल के सदस्यों सहित विभिन्न मंडलों के सदस्यों को 1 दिसंबर 2019 को 12 बजे बैठक में पहुंचने का आग्रह व ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की 2 पंचायतों को बनाने को लेकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की गुंजन ने राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिले के नाम किया है। इससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है जो की संगरूर पंजाब मे 4 से 8 दिसम्बर 2019 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से जिला बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमे अनेक प्रशिक्षित कोच इन्हें तैयारियां करवा रहे है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की गुंजन ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है।उन्होंने बताया की गुंजन ठाकुर एक बहुत उम्दा ख़िलाड़ी है इसका लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है जो की इस वर्ष संगरूर पंजाब में आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सहायक निदेशक स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश राजेश ठाकुर, प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन श्रवण चौधरी, चंदर मोहन शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से गुंजन हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी। गुंजन की इस उपलब्धि के लिए एडीपीओ योग राज, अरुण भरद्वाज शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव, अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर, रोशन शर्मा व् सभी सदस्यों ने, गुंजन व उनके अभिभावक माता मीना कुमारी और पिता रविंदर ठाकुर को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गुंजन के माता –पिता को गुंजन पर गर्व है की वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद स्पर्धा में भाग ले रही है। छात्रा गुंजन को प्रधानाचार्य पदम् नाभम, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गुंजन का चयन स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है इससे विद्यालय में ख़ुशी का माहोल है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा 30 नवम्बर, 2019 को ठोडो मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्द्धन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में दृष्टिहीन, बधिर, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम तथा विकलांग श्रेणी के दिव्यांग भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की नेत्रहीन श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर वाॅक, रस्सी कूद व बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि बधिर श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर रेस, बरोड जम्प तथा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 50 मीटर की असिस्टिड वाॅक, साॅफ्टबाल तथा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक रूप से अक्षम श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर रेस, बोची एंव बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि अक्षम श्रेणी में 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर की समतल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। गोवर्द्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित 28 खिलाड़ियों का दल बिलासपुर में 02 व 03 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आने वाले प्रतिभागियों के लिए यात्रा किराया, भत्ता एवं खाने का प्रबन्ध विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया, खाने व ठहरने का प्रबन्ध विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा ट्रैक सूट भी प्रदान किए जाएंगे।
उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चम्बाघाट सलोगड़ा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य स्वाति को पद एवं गोेपनीयता की शपथ दिलाई। स्वाति, पुत्री कमल, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4, तहसील व जिला सोलन हाल ही में सम्पन्न उप चुनाव में विजयी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन की पार्षद सुषमा एवं गौरव राजपूत, मनोनीत पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष धर्मेन्दर ठाकुर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोेहित भारद्वाज, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिनकर कुमार, पूर्व पार्षद रूप चन्द सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। .
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक 30 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय, अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन विवेक चन्देल ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक प्रातः 11.00 बजे मिनी सचिवालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यह भी संभावना जताई है कि इस बीच राज्य के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी के दीदार भी हो सकते है। इसके साथ ही 28 नवंबर को भी राज्य में मौसम खराब रहने से कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। दरअसल बीते दो दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से ठंडी हवाओं ने भी उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बड़ा दी है। इस वजह से लोगों ने अब ठंड को भगाने के लिए हीटर का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। फिलहाल साल भर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद बर्फ देखने की जल्द पूरी हो जाएंगी। वहीं शिमला में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। ताजा बर्फबारी देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश से पर्यटक आ रहे है। वहीं कई पर्यटकों ने तो एडवांस बुकिंग भी इस बाबत कर दी है।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध विशेष रूप से युवाओं को जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में छात्रों एवं अन्य को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को नशे के खिलाफ जागरूक बनाने एवं इस दिशा में संकल्पबद्ध होने का आग्रह किया गया। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सोलन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 750 छात्रों को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक किया गया। इस अवसर पर संघ योग प्रशिक्षक एवं प्रणव थियेटर बियोंड थियेटर के कलाकारों द्वारा छात्रों को नशे से होने वाली हानियों एवं नशे से दूर रहने के लिए उपाय बताए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों ने नशा निवारण अभियान के तहत जिला के विभिन्न स्थानों पर 860 युवाओं एवं अन्य को जागरूक किया। विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में पुलिस के सहयोग से 200 छात्रों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुण्डलू में 174, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोघों में 319, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगर स्यांवा में 70 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्वारग में 97 छात्रों को मादक पदार्थों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत शूलिनी विश्वविद्यालय में डाॅ. अजय वर्मा एवं डाॅ. कुशल वर्मा ने लगभग 250 छात्रों को नशीले पदार्थों एवं इनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैशाली शर्मा ने छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया।
जिला पुलिस द्वारा जन-जन को नशाखोरी एवं नशा उन्मूलन की दिशा में जागरूक बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया गया। अभियान का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ। शिव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान लोगों को नशे के खात्मे के लिए प्रेरित करने में सहायक बनेगा। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कर नशे के विरूद्ध समाज को जागरूक बनाने तथा स्वंय नशे से दूर रहने का प्रण लिया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत घरेलू हिंसा उन्मूलन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने की। केसी चमन ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्ण सफलता के लिए सभी को घरेलू हिंसा को समाप्त करने तथा जिला में लिंगानुपात को बराबर करने की दिशा में कार्य करने का प्रण लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को जागरूक करना आवश्यक है ताकि ये गांव-गांव तक लोगों को घरेलू हिंसा के विरूद्ध एवं लड़का-लड़की की बराबरी के विषय में तार्किक आधार पर जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मिशन की तरह आयोजित करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि परिवारों में आपसी विश्वास का माहौल कायम कर और पुरूषों तथा महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक बना कर इस दिशा में इच्छित सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों के पीड़ित होने के मामले भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला परिवार का आधार होती है तथा भावी पीढ़ी को संस्कारित करने में परिवार की महिलाओं की मुख्य भूमिका रहती है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का पूरा ध्यान रखें और ऐसे संस्थानों की सूचना दें जहां गर्भ परीक्षण किए जाने की जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। केसी चमन ने सभी से आग्रह किया कि नशे के विरूद्ध सदैव जागरूक रहें और अपने बच्चों तथा देश एवं प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस बल सदैव नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस थाने स्थापित किए हैं। आम जन की सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर-112 आरम्भ किया गया है। महिला हैल्पलाईन 1090 आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि त्वरित सहायता के लिए मोबाईल नम्बर 94591-00100 पर सन्देश भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोलन में सहायता के लिए नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01792-223836 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने पोस्को अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के अन्धकार से बचाना हम सभी का नैतिक कत्र्वय है। उन्होंने कहा कि नशे के काले कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस को जन सहयोग मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी सूचना के मामले में सूचनाकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है। उन्होंने कहा कि नशा अपराध का भी जनक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि नशे से बच्चों को दूर रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकांश मामलों में अभिभावक यह मानने को तैयार ही नहीं होते कि उनका बच्चा नशे का आदी है। इस परिस्थिति को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों की सहायता के लिए महर्षि मारकंडेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय में नशा निवारण केन्द्र आरम्भ किया गया है। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चैहान ने सभी का स्वागत किया और कार्यशाला की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, जिला कल्याण अधिकारी बी.एस. ठाकुर, विधि अधिकारी रशमी सहित अन्य अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं कार्यशाला में उपस्थित रहे।
राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल रहे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र की समाज सेविका पुष्पा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। विद्यालय परिवार व एस एम सी द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। सबको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन व वन्देमातरम से हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने विद्यालय की वर्ष भर की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचली नाटी,पंजाबी गिद्दा,लघु नाटक ,कब्बाली, डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने डॉ राजीव सहजल का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने दिवंगत भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर व सियाचिन में शहीद हुए कुनिहार क्षेत्र के 22 वर्षीय मनीष ठाकुर को याद किया। उन्होंने विद्यालय परिवार व उपस्थित लोगों को क्षेत्र की समस्याओं को सरकार से हल करवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि डॉ राजीव सैजल ने अपने सम्बोधन में वर्ष भर की शैक्षणिक व पाठशाला की अन्य गतिविधियों में सम्मान पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार है। समाज मे बढ़ रही नशे व अन्य कुरीतियों से हमें दूर रहकर अच्छा समाज बनाने में मदद करनी चाहिए ताकि हमारा प्रदेश व देश आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं पर भी समाज की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने एस एम सी की मांग पर शहीद हुए मनीष ठाकुर के नाम से विद्यालय में लाइब्रेरी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस लाइब्रेरी के माध्यम से हम उन वीर जवानों को भी याद रखेंगे जो हमारे देश की रक्षा करते हुए देश के नाम कुर्बान हो गए। यह छात्राएं हुई सम्मानित:- वर्ष भर में शैक्षणिक व अन्य स्कूल की गतिविधियों के लिए डॉ राजीव सहजल ने हर्षिता, शीतल,श्रुति,महक,आस्था,तिशा,अनुष्का, ईशा कंवर,कोमल कंवर,रिया कंवर,निकिता थापा, दीपाली शर्मा,पायल,दीपिका,अनिशा,आरुषि,भावना ठाकुर,गरिमा,हिमानी व गायत्री देवी आदि को सम्मानित किया गया। यह रहे उपस्थित:- इस कार्यक्रम में भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, समाज सेविका पुष्पा ,बी एस एन एल निदेशक रामेश्वर शर्मा,प्रदेश किसान मोर्चा सचिव अमर सिंह परिहार,दलीप पाल, जिला परिषद सदस्य कंचन माला,जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा,बी डी सी सदस्य सीमा महन्त, भाजपा नेत्री कौसल्या कंवर,भगत सिंह बहलवाल,नरेश गौतम,राकेश गौतम,सुरेस जोशी,चैतराम ठाकुर,बी एस ठाकुर,टी सी गर्ग,गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 28 नवम्बर, 2019 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। इस कारण बेर पानी, बेर गांव, डीआईसी काॅलोनी, बेर की सेर, बेर खास, चम्बाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
पलोग पँचायत के मानण गांव के एक युवक का रहस्मयी तरीके से गांव से गायब होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्यामलाल उर्फ बंटी पुत्र धनीराम निवासी गांव मानण ,डाकघर मांजू ,तहसील अर्की जिला सोलन हि.प्र. बीस नवम्बर की शाम से घर से ही लापता है। जिस दिन वह घर से लापता हुआ उस दिन उसके गांव में शादी थी इसलिए उसके घर वालों ने यही सोचा कि उनका बेटा शायद शादी में अपने मित्रों के साथ होगा। रात को भी वह जब घर नहीं लौटा तो घरवालों ने फिर भी यही सोचा कि शायद अपने मित्र के ही घर मे ठहरा होगा। पर जब दूसरे दिन की सुबह भी वह घर नहीं आया तो उसकी माँ को उसकी चिंता सताने लगी कि उनका बेटा घर क्यों नही लौटा। उन्होंने उसी समय श्यामलाल के पिता को उसे ढूंढने के लिये गांव में भेजा। जब वे गांव में अपने बेटे को ढूंढने गए तो उसके मित्रों ने बताया कि वह पिछली रात से ही उनके साथ नहीं है और न ही उनको इस बात की जानकारी है कि वह कल रात से कहां है। जैसे ही श्यामलाल के पिता ने ये बात सुनी तो उसके लिये मानो दुखों का मानो पहाड़ टूट गया। 21 तारीख को परिवार वालों ने पहले पूरा दिन गांव के आसपास के क्षेत्र में उसको ढूंढने के भरसक प्रयास किये पर सफलता हाथ न लगी। 22 तारीख को फिर से सभी ने साथ लगते गांवों, सड़को, नालों, पानी के स्रोतों के पास भी ढूंढा पर कोई सुराग नही मिला। अंततः परिवार वालों ने थक हार कर 22 तारीख की शाम को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट अर्की थाने में दर्ज करवाई। 23 तारीख को अर्की पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बनुटी के साथ लगते पंती गांव व उसके साथ लगते जंगलों में मानण गांव के स्थानीय लोगों व पँचायत प्रधान योगेश चौहान के साथ मिलकर उसकी खोज शुरू की। सारा दिन खोजने के बाद भी उसका कोई पता न चल सका। गौर करने वाली बात ये है कि सात दिन बीत जाने के बाद भी श्यामलाल का कोई पता नही चल पा रहा है जिससे उसके परिजनों में चिंता बढ़ती जा रही है। वह कहां व कैसे रह रहा है व भोजन कहां कर रहा है सोचने वाली बात है। हालांकि उसके परिजनों व मित्रों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर उसके फोटो को भी शेयर किया है और कई जगहों से उसके बारे में ये भी सूचना मिली कि वह सुबह के समय उक्त स्थान पर देखा गया, दोपहर को किसी दूसरे स्थान पर व शाम को किसी अन्य स्थान पर। लोगों द्वारा बताई गई हर जगह पर परिजन पुलिस के साथ मिलकर उसे ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे है पर अभी तक किसी को भी सफलत हाथ नहीं लग पा रही।
संविधान दिवस के अवसर पर सोलन जिला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने की। उन्होंने सभी को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला के सभी उपमण्डलों में भी संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई।
सोलन जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि मादक द्रव्यों के व्यसन एवं नशे के व्यापार पर रोक लगाने के लिए जहां युवा पीढ़ी पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है, वहीं इस अभियान में जन-जन की सहभागिता अनिवार्य है। मधुसूदन शर्मा सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बातल में नशा निवारण के सम्बन्ध में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस विभाग सदैव क्रियाशील रहता है। पुलिस का यह प्रयास रहता है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर इन्हें पनपने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष की अवधि में सोलन जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशे के सौदागरों के विरूद्ध 100 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे के विरूद्ध पुलिस को बिना किसी डर के सूचित करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सीधे पुलिस अधीक्षक सोलन को लिखित सूचना भी दी जा सकती है। सूचना देते समय अपना नाम, पता इत्यादि की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि ऐसे मामलों में सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस एप को अपने मोबाईल पर उपलब्ध प्ले स्टोर से डाउनलोड कर प्रयोग किया जा सकता है। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए अभिभावकोें को नियमित रूप से अपने बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देना होगा। यदि बच्चे के व्यवहार में अकारण परिवर्तन आ रहे हों तो जानकारी जुटाकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ली जा सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशा मुक्त हिमाचल के लिए एकजुट होकर कार्य करें और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश एवं जिला पुलिस को सहयोग दें। इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय बातल की छात्रा एश्वर्या द्वारा नशा निवारण विषय पर प्रस्तुत विचारों को सभी द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र, महिलाएं तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में पंचम संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा शिवानी ने संविधान की जानकारी प्रदान की और शीतल ने मौलिक कर्तव्य एवं संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने सभी छात्रों और शिक्षकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और आह्वान किया कि सभी संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करें। इस अवसर पर छात्र संसद का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त नशा उन्मूलन मास के द्वितीय सप्ताह के दौरान छात्रों ने अपने सुंदर भाषाओं एवं कविताओं द्वारा छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। प्रवक्ता अंग्रेजी किरण बाला ने प्रार्थना सभा में छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उनसे दूर रहने की जानकारी छात्रों को प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोलन जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि देश के कार्य करने की क्षमता, ऊर्जा, नियम इत्यादि का आधार हमारा संविधान है और हम सभी का यह कर्तव्य है कि संविधान का पूर्ण सम्मान किया जाए। मधुसूदन शर्मा संविधान दिवस के अवसर पर सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बातल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र सोलन एवं महिला मण्डल बातल द्वारा किया गया। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि हमारे संविधान में जहां स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आधारभूत नियम निर्धारित किए गए हैं, वहीं देश के नागरिकों को आवश्यक अधिकार भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में देश के नागरिकों के लिए कुछ मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान हमसे एक नागरिक के कर्तव्य के रूप में यह अपेक्षा करता है कि हम भारत के संविधान, आदर्श एवं संस्थानों, राष्ट्र ध्वज तथा राष्ट्रीय गान का आदर करें, देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें। उन उच्च आदर्शों का अनुसरण करें जिनसे हमारे स्वाधीनता संग्राम को प्रेरणा प्राप्त हुई और देश की रक्षा करें। देश के सभी नागरिकों के मध्य सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझना एवं सहेज कर रखना भी हमारा मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं ज्ञानार्जन की भावना का विकास करना, सार्वजनिक सम्पति की सुरक्षा करना तथा व्यक्तिगत सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का सत्त प्रयास करना भी हमारा मौलिक कर्तव्य है। मधुसूदन शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि वे संविधान को जानें और संविधान का सम्मान करें। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि अपने मौलिक अधिकारों के लिए सजग रहें और मौलिक कर्तव्यों का स्वेच्छा से पालन करें। उन्होंने इस अवसर पर सभी को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलवाई। नेहरू युवा केन्द्र सोलन की जिला समन्वयक ईरा प्रभात ने संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से देश के 623 ज़िलों में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र, महिलाएं तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में नशा निवारण मास के तहत गतिविधियों में प्रधानाचार्य रूपराम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अर्की की मानव कल्याण समिति की ओर से डाक्टर संतलाल शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा तथा अशोक भारद्वाज ने भाग लिया। संतलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के कुप्रभावों तथा नशे को किस प्रकार छोड़ सकते हैं? के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। संविधान दिवस पर प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र देशराज गिल द्वारा संविधान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ऊमा महेश्वर,मनोहर लाल,जगदीश,जोगिन्दर कुमार,सुमन कौर,राज बाला,कुलदीप कुमार,अशोक कुमार,मदन सिंह व अमर सिंह उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने इस दिवस के उपलक्ष्य पर समाज में पनप रहे नशे के प्रचलन के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज में एक अभिशाप है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम युवा पीढ़ी को इसके चंगुल में आने से बचाएं। उन्होंने लोगों के साथ संविधान के महत्व पर भी अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा की संविधान ने जहां हमें कुछ मौलिक अधिकार दिए हैं तो वहीं कुछ कर्तव्यों के पालन का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि अपने देश के हित में हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर गोपाल,मंसाराम,सोहनलाल,सुखदेव शर्मा,बलदेव ठाकुर इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में संविधान दिवस मनाया गया। टीजीटी आर्ट्स गीता ने प्रात: कालीन सभा में बताया कि वर्ष 1949 को दिनांक 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया व 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसे बनाने में 2 वर्ष 11 महीने व 18 दिन का समय लगा तब भारत के नागरिकों ने शक्ति,शिष्टता और प्रगति के साथ एक नए सवैधानिक,वैज्ञानिक स्वरूप और आधुनिक भारत में प्रवेश किया। उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने अपने उद्बोधन में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारत संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया। इस मौके पर संविधान दिवस की समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में सविंधान दिवस की धूम रही। इस दौरान प्रार्थना सभा में आठवीं की छात्रा ममता देवी,दसवीं की छात्रा पूजा व छात्र मनीष कुमार ने भाषण के माध्यम से सविंधान दिवस पर अपने विचार साँझा किये। इस मौके पर पाठशाला की प्रशिक्षित स्नातक (कला) अध्यापिका सुषमा ठाकुर ने बच्चों को सविंधान दिवस की महत्ता बताई। उन्होंने बच्चों को मौलिक अधिकार,कर्तव्यों की जानकारी दी। कक्षा नौवीं के छात्र,छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सविंधान के बारे अनुच्छेदों को बड़े अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को सविंधान दिवस की बधाई देते हुए इस दिवस की महत्ता बताई। इस अवसर पर देव राज,सुशील,ललित कुमार गांधी,हीरा गांधी,उर्मिला देवी,सुषमा ठाकुर,वीरेन्द्र कुमार,अशोक कुमार,लीला राम,कलावती सहित अन्य अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के प्रांगण में प्रातः कालीन सभा के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला भर में द्वितीय स्थान प्राप्त करके लौटे विद्यार्थियों व प्रधानाचार्य के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कविता कुमारी एवं प्रोमिला ने भाग लिया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हिंदी प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने छात्राओं की इस उपलब्धि हेतु सराहना की प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए इस प्रकार के कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। दोनों छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र समृति चिन्ह तथा ₹200 प्रति छात्रा पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर रमेश ठाकुर,नीलम शुक्ला,लक्ष्मी राणा,प्रवीण कुमार, फकीर चंद,मुकेश गौतम,पुष्पेंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा को भारत स्काउट एंड गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय कौशल विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय परिषद बैठक में डॉ अनिल कुमार जैन, राज्य सभा सदस्य अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश बनने के पश्चात भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश के बतौर राज्य मुख्य आयुक्त के रूप में डॉ अमरजीत कुमार शर्मा पिछले 2 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिछले 2 वर्ष की कार्यशैली व संगठन में बेहतरीन कार्य करने पर अब राष्ट्रीय मुख्यालय ने इन्हें यह पदभार सौंपा है। गौरतलब है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय परिषद बैठक का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश से राज्य मुख्य आयुक्त डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त अंजू शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ राजकुमार,राज्य सचिव मीनाक्षी, सहित राज्य संगठन आयुक्त ने हिमाचल की ओर से भाग लिया।
कड़ाके की ठंड झेल रहे प्रदेश को मौसम फिर कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगामी तीन दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। 26 नवंबर को कुछ जगह, जबकि 27 नवंबर को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होगी। 28 नवंबर को भी मौसम खराब रहेगा, लेकिन राज्य में 29 नवंबर से मौसम साफ बना रहेगा।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध विशेष रूप से युवाओं को जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज विभिन्न गांवो एवं विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में छात्रों एवं ग्राम वासियों को नशाखोरी से दूर रहने और अपने अन्य जानकारों को नशे के खिलाफ जागरूक बनाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर 1053 युवाओं एवं ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों ने नालागढ़ के बरोटीवाला में 45, चण्डी क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय शेरान में 190 छात्रों, कुठाड़ स्थित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल में 238 छात्रों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारहट्टी में 170 छात्रों, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसौली में 70 छात्रों, राजकीय उच्च पाठशाला बातल में 210 छात्रों और नालागढ़ खण्ड के गनसोत गांव में 70 ग्रमावासियों को नशा निवारण के सम्बन्ध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई।


















































