As celebrated at national level and guidelines received from UGC, JUIT celebrated “Har Ghar Tiranga” in a detailed and great way on 12th August, 2022. The event started with an assembly of all faculty, staff and students in Basketball Court of Jaypee University. Tiranga Yatra was organized in and around JUIT with the aim of spreading awareness of 75 years of Independence and help increating an environment of nationalism and spirit of the important milestone in nation’s history. Event was initiated with the warm welcome address by Hon'ble Vice Chancellor Prof. Rajendra Kumar Sharma. Registrar and dean of students, Maj. Gen. (Retd.) Rakesh Bassi then gave a brief information about the execution of the plan for this important Tiranga Yatra to all the gathered faculty and staff members including students. Multiple teams of Faculty and staff members along with the JUIT students were fabricated. Two teams went to nearby villages Domehar and Richana. One team visited Waknaghat and one team visited the whole JUIT campus. Everybody was very excited and full of energy to celebrate this Har Ghar Tiranga campaign. Every teams energy was clearly visible with a loud sound of slogans such as “VANDE MATRAM”, “JAB TAK SOORAJ CHAAND RAHEGA, TIRANGA TERA NAAM RAHEGA”, “BHARAT MATA KI JAI” . Finally the event was successfully accomplished with a message of Nationalism and Patriotism on top priority in every Indian National’s life.
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के क्रम में आज उपतहसील दाड़लाघाट के विभिन्न स्कूलों में ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, विद्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया। सब उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय बुघार में भी विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय एव वंदे मातरम के नारे लगाकर गांव चाखड़ से बुघार तक रैली निकाली। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने सभी से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में भी छात्रों द्वारा विद्यालय से दाड़ला चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय प्रधानाचार्य गीता राम ने बताया कि इस यात्रा में विद्यालय के कक्षा पांच से जमा दो के छात्रों ने भाग लिया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि आजादी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई है, जिसमें महाविद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा एक रैली भी निकाली गई। उधर,राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।यह रैली स्कूल परिसर से हनुमान मंदिर तक निकाली गई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में भी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी अध्यापकों व छात्रों ने प्रदेश व देश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी ली। इस दौरान छात्रों ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल प्रांगण से धुंदन बाजार तक विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस व इको क्लब की इकाई ने रैली निकाली, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसके अतिरिक्त उप तहसील दाड़लाघाट के विभिन्न जगहों पर आजादी के अम्रत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत मांगु वार्ड से पंचायत समिति चुनाव में राजेंद्र कुमार विजयी रहे। मांगू वार्ड के तहत मांगू, गयाना व सघोई पंचायतों के लिए पंचायत समिति सदस्य के चुनावों में मत गणना स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय कुनिहार में संपन्न हुई। विदित रहे की पंचायत समिति की यह सीट पूर्व बीडीसी सदस्य के नाैकरी लगने पर रिक्त हुई थी। इस मांगू वार्ड-6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। आज निकले परिणाम में राजेंद्र कुमार ने 490 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। पंचायत समिति के लिए हुए उप चुनाव में कुल 1726 मत पड़े, जिसमे राजेंद्र कुमार 490, दिला राम 354, देश राज 305, ललित 241 ओपी भाटिया 200, रूप लाल 106, नोटा 10 व 20 मत अमान्य रहे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित रंजीत ठाकुर। कुनिहार एसवीएन स्कूल बडोरघाटी कुनिहार में आयोजित निजी स्कूलों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, तो वहीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर विशेष रूप से उपस्थित रही। फूल-मालाओं के साथ मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा संघ व मेजबान विद्यालय के अध्यक्ष टीसी गर्ग ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीसी गर्ग ने मुख्यातिथि सहित सभी मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया। उन्होंने तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के बारे विस्तृत जानकारी सबके समक्ष रखी। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में अर्की जोन के 15 निजी विद्यालयों के 223 छात्रों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने जिला क्रीड़ा संघ को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी व खिलाड़ियों को संबाेधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए हमे अनुशासन व कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। वहीं, शिक्षा हो, खेल हो या कोई अन्य गतिविधि अगर हम अनुशासन व कड़ी मेहनत से कार्य करें, तो जरूर सफल होंगे। उन्होंने छात्रों से समाज में फैल रहे जानलेवा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, दलीप पाल, जगदीश अत्रि, ओपी गांधी, यशपाल, पुरषोत्तम, टीसी गर्ग, लूपिन गर्ग, उमा शर्मा, राम चंद्र वर्मा, तरसेम, पुष्पेंद्र, विजय प्रकाश, कपिल भारती, विनय, चंद्र दत, नंद लाल, दिनेश, मधु व अमरदेव सहित निजी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक व छात्र खिलाड़ी मौजूद रहे। विभिन्न खेलों में विजेता व उप विजेता इस बीच बॉलीबॉल प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल ममलीग विजेता व एनपीएस परमाणु उप विजेता, कब्बड्डी में गुरुकुल परोही विजेता व बीबीएन साधुपुल उपविजेता, खो-खो में एनपीएस धुंधन विजेता, वीवीएस साधुपुल उपविजेता, बैडमिंटन में आर्य पब्लिक स्कूल सुबाथू विजेता व बीएल स्कूल कुनिहार उप विजेता, योगा में एसवीएन कुनिहार विजेता व एनपीएस धुंधन उप विजेता, मार्च पास्ट में के पीएस कुठाड़ विजेता व एसवी एन कुनिहार उप विजेता रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट तेज बारिश से किसानों की मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सब उपमंडल दाड़लाघाट व धुंदन सहित आधा दर्जन गांवों की मक्की की फसल तेज आंधी से खेतों में लेट गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों में धुंदन से पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा, मुंशी राम वर्मा, जगदीश ठाकुर, दौलत राम, शोभ राम, खेम राज, पार्वती, गांव कोटला से सुरेंद्र कुमार, सत्य पाल, बृज लाल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव, पूर्व उपप्रधान हेतराम, बाबूराम, रोशन ठाकुर, रूपलाल, जगन्नाथ, धनीराम चौधरी, इंदर सिंह चौधरी, श्याम सिंह चौधरी, रामदत्त, कलीराम, जगदीश ठाकुर, सोहन लाल, देवी सिंह, रिंकू गौतम, मनसाराम, धर्मचंद शर्मा, हरीश कुमार, प्यारे लाल, विनोद शर्मा, हरि ओम, खजना राम, प्रेम ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मक्की काफी बड़ी हो गई थी। बुधवार को चली तेज हवाओं ने मक्की की फसल को लेटा दिया है। किसानों ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी थी, लेकिन बुधवार तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इन किसानों ने बताया कि मक्की सहित अन्य मौसमी फसलों पर भारी असर पड़ा है। किसानों ने बताया कि अब तक उनके द्वारा फसल उगाई के लिए की गई मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेकर क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान की जाए।
शिक्षा विभाग व SMC द्वारा गत 21 जुलाई को ExEn संगड़ाह को दिया गया था ज्ञापन फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह शिक्षा ब्लॉक संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला दांथल का भवन भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क के मलबे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मलवे से जहां रसोईघर की छत टूट चुकी है। वहीं, अन्य हिस्से में भी दरारें आ चुकी हैं। शिक्षा विभाग के संबंधित कर्मचारियों व SMC द्वारा 21 जुलाई को पहली बार सिल्ट आने पर इस बारे लाेक निर्माण विभाग संगड़ाह के एक्सईएन को लिखित ज्ञापन अथवा शिकायत पत्र सौंपा गया था, मगर विभाग द्वारा सिल्ट रोकने के उपाय नहीं किए गए। स्कूल प्रबंधक यशपाल सिंह, BRCC मायाराम शर्मा, BEEO जोगिंद्र पुंडीर व SMC पदाधिकारियों ने ठेकेदार व विभाग से मुआवजे अथवा भवन की मुरम्मत की अपील की। जानकारी के अनुसार उक्त सड़क की निर्धारित निर्माण अवधि वर्ष 2019 मे समाप्त हो चुकी है, मगर ठेकेदार द्वारा अब तक काम पूरा नहीं किया गया और नाली तथा पुलिया न बनने से गत रात्री भारी बारिश के बाद फिर मलवा स्कूल भवन पर आ धमका। किचन शेड गिरने से यहां बच्चों के लिए मिड-डे मील का काम भी बाधित है और भवन के अन्य हिस्से पर भी खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा कि गत 21 जुलाई को शिकायत मिलने के बाद JCB मशीन भेजकर यहां स्कूल भवन को सिल्ट से बचाने की व्यवस्था की गई थी, मगर गत रात भारी बारिष से फिर मलवा आया, जिसे साफ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने डेढ़ वर्ष पहले काम बंद कर दिया है और मामला आर्बिटेशन में है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज कल्याण संगठन सायरी ने अपना 17वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन एवं राज्य कार्यकारणी के मुख्य सलाहकार केडी शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बताया जा रहा है कि समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ कि गई। कार्यक्रम में दिवंगत पेंशनरों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। आयोजकों ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया। केडी शर्मा ने अपने संबाेधन में सायरी यूनिट को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पेंशनरों की मांगों के संदर्भ में कहा कि प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्यों को मुख्यमंत्री द्वारा वार्तालाप के लिए बुलाया गया था, जिसके चलते धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया है। उनका कहना है कि जनवरी माह में प्रदेश के पेंशनर्ज और कर्मचारियों को जनवरी 2016 से एरियर के भुगतान की घोषणा की गई थी, जिसे एक मुश्त देने की मांग की गई है। इसके अलावा अन्य वितीय लाभ पंजाब की तर्ज पर देने की मांग की गई है। यह जानकारी डीडी कश्यप संगठन जिला मीडिया प्रभारी ने दी।
नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित आआइटी की जेईई-मेन परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परिणाम के घोषित होने पर विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में करियर अकादमी सोलन के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | करियर अकादमी सोलन के छात्रों ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 90 प्रतिशतक से अधिक स्कोर प्राप्त किए है। परीक्षा में शिवांश ने (96) प्रतिशत प्राप्त किए और इसके अतिरिक्त अक्षज (96), हृदयेश (91), माधव (94.7), प्रियांशु (94.6), लक्ष्य (91), आर्यन शर्मा (90), श्रधा (90), यश, मोक्ष, जागृति, राहुल ने परीक्षा को उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात सभी विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पात्र बन चुके हैं। जेईई एडवांस परीक्षा आगामी 28 अगस्त को होनी है। यह परीक्षा आईआईटी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) में प्रवेश करने के लिए ली जाती है। उलेखनीय है कि 12वीं बोर्ड कि परीक्षा में भी शिवांश 96.2% (सैंट लयुक्स स्कूल), हृदयेश 95% (सैंट लयुक्स स्कूल), कुमुद - 94.2% (पाइन ग्रोव स्कूल), निर्भय - 92 % (एमआरए डीएवी स्कूल) का शानदार प्रदर्शन रहा है। बता दें कि करियर अकैडमी सोलन बी.एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल मॉल रोड सोलन के साथ 2 साल से जुड़ी है और यहां पर स्कूलिंग के साथ साथ ही बच्चों को कोचिंग भी दी जाती है। यह सोलन में पहला ऐसा संस्थान है जहां बच्चों को स्कूल के साथ साथ कोचिंग दी जा रही है जिसके चलते अब बच्चों को कोचिंग के लिए सोलन से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थी अब स्कूलिंग के साथ-साथ अपनी कोचिंग पर भी फोकस कर सकते हैं। यहां के छात्रों ने कम्पटीशन के साथ साथ बोर्ड की परीक्षाओ मे भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। करियर अकैडमी सोलन के डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, दीपिन बख्शी तथा बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन की एम. डी वीना बक्शी और प्रिंसिपल रुचिका बक्शी ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर शभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रक्षा बंधन एक त्योहार है जो हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस उत्सव को मनाने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षार्थियों के लिए एक 'राखी बनाने की गतिविधि' का आयोजन किया गया । इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष और जोश के साथ भाग लिया। छात्रों ने रेशमी धागे, चमकीले रिबन आदि जैसे विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके सुंदर राखी बनाई। रक्षा बंधन भाई और बहन के बीच प्रेम और विश्वास का उत्सव मनाने का एक अनमोल और पवित्र अवसर है। इस गतिविधि का उद्देश्य हमारे संस्कारों और संस्कृति में उनकी रुचि पैदा करना और साथ ही उन्हें भाइयों और बहनों के खूबसूरत रिश्ते का एहसास कराना था। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे आए। नन्ही बच्चियों ने लड़कों की कलाई में राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन में गत काफी लंबे अरसे से कर्मचारियों के पद रिक्त होने से आठ पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। लोगों को अपने इलाज के लिए अर्की या बिलासपुर जाना पड़ता है जिस से उन्हे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही, पंचायत धुंदन में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन में खाली पड़े पदों को भरने हेतु एक ज्ञापन विधायक अर्की संजय अवस्थी को सौंपा। स्थानीय लोगों में वीरेंद्र गुप्ता, कांता देवी, प्रीति गुप्ता, रोशन लाल, भूप सिंह, गंगा राम, देवी चंद, विनोद कंवर सहित अन्य लोगों का कहना है कि धुन्दन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मचारी के सहारे चल रहा है, अन्य स्वीकृत पद जैसे दंत चिकित्सक, फार्मासिस्ट, मेल सुपरवाइजर, फीमेल वर्कर, स्टाफ नर्स, लैब असिस्टेंट इत्यादि पद कई महीनों से रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा रेडियोग्राफी की मशीन तो मौजूद है, लेकिन रेडियोग्राफर की पोस्ट स्वीकृत ही नहीं है। इस बारे कई बार विभाग को लिखा गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है की दंत चिकित्सक का पद तो स्वीकृत है, लेकिन आजकल यह पद भी खाली है।दंत चिकित्सा संबंधी उपकरण तो गत पांच वर्ष से मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की छत भी टूट चुकी है जिससे पानी कमरों के अंदर टपकता रहता है, यही नहीं चिकित्सा भवन का मेन गेट भी नहीं बना है, जिस कारण पशु परिसर के अंदर डेरा जमाए रहते है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित अन्य सभी पदों को शीघ्र भरा जाए। उधर,विधायक संजय अवस्थी ने इस समस्या को हिमाचल सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। जब इस बारे बीएमओ अर्की राधा शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ पद सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए हैं,जिसकी सूचना उसी समय विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। अतः शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार कमल ठाकुर ने की। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में प्रदेश विद्युत मैनेजमेंट से आग्रह किया कि संशोधित वेतनमान के तहत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे फिक्सेशन अभी तक मंडल के तहत नहीं हो रही है, उसे शुरू कराने का आग्रह के साथ 5,10,15 व 20 प्रतिशत राशि को बेसिक पेंशन में सम्मलित करना प्रमुख मांग जो बोर्ड मैनेजमेंट प्रदेश सरकार से आग्रह किया जा चुका है। केशव ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विद्युत कानून जो संसद में पास होने जा रहा है, उसकी भरपुर खिलाफित की गई। इस कानून से कर्मचारियों के इलावा उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा। इस दौरान बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर परसराम, सुखराम, नंद लाल, फुलुराम, किशोर चंद, सुखराम, रणजीत, सुहारुराम, ध्यान सिंह, सोहन, सत्य देवी, ग्यारु राम, जगत, कमल ठाकुर, जगन्नाथ, जानकी, कमल व किशोर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
The Jaypee University of Information Technology (JUIT), Waknaghat organized an event to celebrate the 100th birth anniversary of Dr. Har Gobind Khorana on the theme "Innovations in Science and Technology for healthcare, environment, and industrial development". Dr. Khorana shared the 1968 Nobel Prize for Physiology or Medicine with Marshall W. Nirenberg and Robert W. Holley for research that helped to show how the nucleotides in nucleic acids, carry the genetic code of the cell and control the cell’s synthesis of proteins. Various participants from different schools took part in the event for quiz competition, oral presentation, and poster presentation. The event started with speeches from the VC, Dr. Rajendra Kumar Sharma, dean of Academics& Research, Dr. Ashok Kumar Gupta, and the HOD of the Biotechnology and Bioinformatics department, Dr. Sudhir KUmar. Then, the competition for the various events started and the participants participated with full enthusiasm. The participants were judged by Dr. Hemant Sood and Dr. Saurabh Bansal of the BT &BI department, JUIT. The quiz winners were Onamh Sharma and Eklavya Chauhan from MRA DAV public school, Solan. The poster competition winner was Ananya Verma from DAV public school, New Shimla. The oral presentation winner was Anusha Joshi from Gurukul International senior secondary school. After announcing the winners the faculty coordinators from JUIT and the faculty coordinators were given a token of appreciation from VC Dr. RK Sharma. Then, the event concluded with a vote of thanks from Dr. Shikha Mittal and Dr. Poonam Sharma, the faculty coordinators of the event.
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में आपातकालीन सेवा दे रही 108 एंबुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव हुआ। एंबुलेंस के तकनीशियन ने डाक्टरों से सलाह लेकर एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को सीएच अस्पताल अर्की में भर्ती किया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 108 आपातकालीन एंबुलेंस में काल आई थी। इसके बाद तुरंत महिला को लेने के लिए एंबुलेंस भराड़ीघाट रवाना हुई थी। प्रसूता महिला दशोदा पत्नी कमलेश को भराड़ीघाट से अर्की लाया जा रहा है। अर्की अस्तपाल पहुंचने तक महिला की तबीयत खराब हुई। ऐसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी जीवन और पायलट राकेश कुमार ने फोन पर डाक्टरों से सलाह लेकर अर्की के समीप सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति कमेलश ने सफल डिलीवरी करवाने के लिए 108 की सेवा का धन्यवाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जिला सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ''हर घर तिरंगा'' अभियान को ध्यान में रखते हुए 13 से 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय, 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सहयोग से भव्य बाइक रैली (फ्रीडम बाइक राइड) का आयोजन करेगा, जिसमें कोई भी युवा आसान रजिस्ट्रेशन के बाद भाग ले सकता है। तीन दिवसीय इस मेगा इवेंट में आईईसी विश्वविद्यालय ने एक अनूठी पहल करते हुए बरोटीवाला-बद्दी-नालागढ़ (बीबीएन) के लोगों को मुफ़्त 2000 तिरंगा और पौधे वितरित करने का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर देश-भक्ति का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने वालों को सुनिश्चित उपहार भी दिया जाएगा। आईईसी विश्वविद्यालय मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को ध्यान में रख कर इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफ़ल बनाने के लिए अपना सहयोग सुनिश्चित कर लिया है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसके बाद आम नागरिक सरकार के दिए निर्देशों का पालन करते हुए दिन के साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फेहरा सकते हैं।
कई पदाधिकारी, पार्षद रहे नदारद, कहीं ये अंतर्कलह कांग्रेस को ले न बैठे ! - सोलन में रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने वाली कांग्रेस खुद दिखी संघर्षरत सोलन कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा में पार्टी के कई चेहरे नहीं दिखे जिनमें शहरी कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल है। संगठन के कई पूर्व पदाधिकारी भी इस आयोजन से दूर दिखे। इत्तेफ़ाक़ की बात है इन सभी को रविवार को ही निजी आवश्यक काम था। दूसरा इत्तेफ़ाक़ ये है कि ये सभी सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक माने जाते है। अब जब नेता ही मौजूद नहीं थे तो जाहिर है इनके समर्थक भी मुश्किल ही इस संघर्ष में पहुंचे हो। सोलन शहर में कांग्रेस की ये संघर्ष यात्रा निकली जहाँ नगर निगम पर कांग्रेस का कब्ज़ा है। नगर निगम में कांग्रेस के 9 पार्षद है पर इस आयोजन में सिर्फ चार दिखे। पांच पार्षद संघर्ष यात्रा में संघर्ष करने ही नहीं पहुंचे। ऐसे में सोलन निर्वाचन क्षेत्र में फिर अपनी जीत का दावा करने वाली कांग्रेस को इस संदर्भ में आत्ममंथन जरूर करना होगा। माहिर मान रहे है कि बीते कुछ वक्त में कसौली कांग्रेस में जो एक्शन दिखा है, रविवार को सोलन में उसका रिएक्शन देखने को मिला है। हालात ये ही रहे तो इसका खमियाजा कांग्रेस के साथ -साथ कर्नल धनीराम शांडिल को भी भुगतना पड़ सकता है। हालांकि इस रोजगार संघर्ष यात्रा में कांग्रेस भीड़ जुटाने में कामयाब रही। खास बात ये है कि सिर्फ सोलन निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं अन्य तीन -चार निर्वाचन क्षेत्रों के लोग भी इसमें शामिल हुए। बहरहाल जैसे तैसे कांग्रेस ने ठीक ठाक भीड़ तो जुटा ही ली। यहाँ गौर करने लायक बात ये भी है कि रमेश ठाकुर, रमेश चौहान और सुरेंद्र सेठी जैसे होलीलॉज के करीबी वरिष्ठ नेता मोर्चा संभाले हुए थे, सो पार्टी की लाज बचना तो लाजमी था। कर्नल दमदार, पर स्थिति विकट: दस साल से विधायक होने के बावजूद कर्नल धनीराम शांडिल को लेकर सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कोई विरोधी लहर नहीं दिखती। कहीं कम तो कहीं ज्यादा, पर कर्नल ने समूचे निर्वाचन क्षेत्र में काम जरूर किया है। इस पर उनकी ईमानदार छवि उन्हें और मजबूत करती है। इसमें भी कोई संशय नहीं है की सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के पास कर्नल से बेहतर कोई विकल्प नहीं दिखता। बावजूद इसके कर्नल की राह मुश्किल हो सकती है। एक और जहाँ कंडाघाट के वरिष्ठ नेता और होलीलॉज के करीबी रमेश ठाकुर के साथ कर्नल शांडिल के सियासी मतभेद पूरी तरह सुलझे हुए नहीं दिख रहे, वहीँ कर्नल के शागिर्दों में अधिकांश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निष्ठावान है। यानी खतरा है कि ऊपरी स्तर पर अगर कांग्रेस की अंतर्कलह की चक्की तेज हुई, तो कर्नल बेवजह न पीस जाएं। हालांकि कर्नल शांडिल बेहद अनुभवी नेता है और गुटबाजी से भी दूर। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस स्थिति से कैसे निपटते है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव खाता में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से गैर संचारित रोगों पर नियंत्रण संभव है। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 43 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है, जिसे हम सब मिलकर होने जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते हैं। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 41 गावों में गैर संचारित रोग नियंत्रण का कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसका उदेश्य है समुदाय स्तर पर व्यक्तियों के जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में लाना और स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली को विकसित करना। इस दौरान सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा और रजनी ठाकुर ने समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट तू डाल डाल मैं पात पात या आगे चोर पीछे सिपाही ये उक्तियां उस समय चरितार्थ हुई, जब दाड़लाघाट पुलिस तथा स्थानीय जनता ने मिलकर बड़ी मशक्कत से बंगोरा में राह चलती एक लड़की से मोबाइल स्नैच करने वाले तरनतारन के दो युवकों को फिल्मी अंदाज में धर दबोचा। बताया जा रहा है कि जैसे ही अपने कॉलेज से वापस घर आ रही भारती पुत्री दिलाराम के हाथ से तरनतारन के लवदीप तथा रवि नामक दो युवकों ने उसका मोबाइल स्नैच कर लिया और तेज गति से अपनी बाइक पर शालाघाट की ओर भाग गए। इस बीच लड़की ने तुरंत इसकी सूचना अर्की पुलिस को दी अर्की पुलिस मुस्तैद हो गई तथा तुरंत दाड़ला पुलिस को इसकी सूचना देकर नाका लगाने को कहा गया। एसएचओ जीत सिंह ने अपनी टीम कांस्टेबल राकेश तथा हिमांशु के साथ मिलकर नाका लगाया। सनैचर जैसे ही दाड़ला नाके के समीप पहुंचे पुलिस नाका देख कर उन्होंने अपनी बाइक एकदम पीछे घूमाई और अपनी बाइक लेकर वापिस भाग गए। उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए नर्सरी के पास एक छोटे से संपर्क मार्ग ग्वाह की ओर जाकर अपनी बाइक छुपा दी तथा स्वयं भी छुप गए, जब पुलिस उनका पीछा करती हाईवे पर उनके ठिकाने से आगे निकल गई, तब वह दोनों वहां से निकले और दाड़ला होते हुए दूसरे संपर्क मार्ग पीपलूघाट की ओर मुड़ गए। उधर, पुलिस ने जब देखा कि वे इतने आगे तो नहीं भाग सकते हो सकता है, वह कहीं पीछे छुप गए हो पुलिस पीछे की ओर आई और उनकी पहचान की शिनाख्त पर पूछताछ करती हुई आगे बढ़ी पता चला कि इस शिनाख्त के दो व्यक्ति बाइक पर पीपलूघाट मार्ग पर गए हैं। पुलिस ने फिर पीछा किया, उस समय झमाझम वर्षा भी अपने पूरे जोश में थी, लेकिन बिना किसी प्रकार की परवाह किए पुलिस ने पीपलूघाट सूचना भेजी, वहां स्थानीय जनता तथा पहले से मौजूद पुलिस के सिपाही ने मिलकर उन्हें रोकने की कोशिश की जहां से एक व्यक्ति को तो पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरा व्यक्ति सड़क से नीचे छलांग लगा कर भाग गया। एसएचओ जिनका नाम ही जीत सिंह हो, वह कहां हार मानने वाले थे। उन्होंने यह सोच कर कि आएगा तो सड़क पर ही, दोनों और सड़क पर पुलिस के जवान भेज दिए। जैसे ही भगोड़ा स्नैचर जंगल से सड़क पर पहुंचा पुलिस ने उसका फिर पीछा किया, लेकिन उसने फिर सड़क से नीचे छलांग लगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के जवान ने भी उसके पीछे ही छलांग लगाकर उसका पीछा किया और आखिर में जोखिम भरे अंदाज में दोनों को काबू कर लिया। पुलिस इस सफलता के लिए जनता को शाबाशी दे रही है और जनता पुलिस को साधुवाद दे रही है। यह बात बिल्कुल सही है कि जनता और पुलिस ने मिलकर ऐसे क्राइम रोकने के लिए एक श्रेष्ठ कार्य को अंजाम दिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इस जोखिम भरे कार्य को करने के लिए स्थानीय लोगों में से रॉकी तथा अनिल ठाकुर को विशेषतया सम्मान देने की बात कही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य पर आयुष वाटिका का निर्माण किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की आयुष विभाग के आयुष वाटिका निर्माण हेतु सोलन जिला के अंतर्गत जो विद्यालय चयनित किए गए, उसकी सूचना उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन जगदीश चंद नेगी द्वारा विद्यालय को दी। इसके उपरांत सोलन के नौणी से आयुष वाटिका हेतु 300 विभिन्न प्रजाति के पौधों को निःशुल्क लाया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त 2022 को प्रातः 11:00 बजे इसका विभाग के आदेशानुसार विधिवत पौधारोपण किया गया। दाड़िम इको क्लब तथा एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आयुष विभाग द्वारा विद्यालयों को इस प्रकार के वाटिका निर्माण के लिए चयन करना एक सराहनीय कदम है, जहां इससे पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वहीं, बच्चों को भी स्वास्थवर्धक पौधों के विषय में प्रत्यक्ष जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में चंडी विद्यालय का इस कार्य हेतु चयन होने की खुशी की लहर है। विशेष तौर पर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश चंद्र नेगी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चंडी विद्यालय को मनोनीत कर यह अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर रामस्वरूप गौतम, ईको क्लब प्रभारी उपेंद्र पाल, एनएसएस प्रभारी ओमप्रकाश व हेमलता सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट इस कार्य का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेम चंद व ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के उप प्रधान कर्म चंद ने औषधीय पौधे लगा कर किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने नौणी विश्व विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए औषधीय पौधे श्याम तुलसी का पौधरोपण कर वाटिका सरंक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत कुमार, नीलम, रमा और मीरा ने भी औषधीय पौधे लगाए। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत 'मोनाल इको क्लब' के सदस्यों ने प्रभारी प्रकाश चंद के निर्देशन में क्यारियों को संवार तैयार किया तथा सभी छात्रों ने एक एक औषधीय पौधा लगाया। 'आयुष वाटिका' निर्माण कार्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चयनित विद्यालयों में किया गया है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल ने प्रदेश में किया। इस वाटिका के निर्माण में अध्यापकों नरेंद गौतम, दविंदर सिंह, भुवनेश्वर, हेम राज, धर्म पाल, जयपाल, हेमराज व प्रयोगशाला परिचर ने अपना रूचिकर सहयोग दिया। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों से इस वाटिका के संरक्षण व विकास करने का निवेदन कर सभी को विद्यालय में एक नये आयाम की बधाई दी।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारडाघाट को एचएमआईएफ शाखा तपन हुंडई मोटर सोलन एवं भारत के सबसे बड़े सामाजिक उद्यम लेबर नेट द्वारा हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अधिकतम छात्रों की उपस्थिति को प्रोत्साहित करने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्कूल के हाउसकीपिंग स्टाफ को स्कूल परिसर कीटाणुरहित करने के लिए प्रशिक्षण देना आदि के उद्देश्य से चलाए जा रहे बैक टू स्कूल परियोजना के अंतर्गत कंपनी के परियोजना संचालक अमित कुमार द्वारा सेनिटाइजेश स्प्रे पंप, थर्मल स्कैनर, पीपीई किट तथा स्कूल के सभी छात्रों को सेनिटाइजेशन किट भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पवन वर्मा, समाज सेवी के डी तनवर व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश वन विभाग लिपिक वर्गीय संघ सोलन जिला सोलन के त्रिवार्षिक चुनाव में नरेंद्र ठाकुर अधीक्षक ग्रैड-2 को दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव अधिकारी पदम देव ठाकुर अधीक्षक ग्रेड वन व सह चुनाव अधिकारी विनोद चंद मुख्य प्रारूपकार की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन एकीकृत विकास परियोजना के भवन में शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में नरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कंवर सोलन व महासचिव पद पर दीपक कुमार को चुना गया। संजीव राणा को उपाध्यक्ष, रोशन ठाकुर को सयुंक्त सचिव व गौरब कंवर को वित्त सचिव चुना गया। अन्य कार्यकारणी में मुख्य सलाहकार में दिनेश कश्यप को चुना गया, जबकि सलाहकार में रामचंद्र नालागढ़ अनुकृति नालागढ़ को चुना गया। ताराचंद को आयोजन सचिव मनोज कुमार को सोलन से प्रेस सचिव चुना गया है, जबकि मनोज कुमार सुनीता किरण नागेंद्र सुरेश शर्मा व गुरुदयाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष ने निर्वाचित होने के उपरांत सभा को संबाेधित करते हुए कहा कि अपने दूसरी बार कर्मचारिओं की मांगों को उचित पटल पर रखने के लिए चुना है ,में पूर्व की तरह कर्मचारियाें की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का पूरा प्रयास करूंगा आप सभी ने मेरे ऊपर विश्वास जताया। इसके लिए में सभी वन वृत सोलन के अधीन आने वाले कर्मचारियाें का आभार प्रकट करता हूं। नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य मांंगों जैसे सोलन वन वृत्त के अंतर्गत खाली पड़े पदों को भरने बारे, सोलन में अरण्यपाल कार्यालय का निर्माण शीघ्र करवाने बारे व कर्मचारियों को आवासीय कालोनी व कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कोहली समाज अध्यक्ष जिला सोलन जगदीश सिंह ने ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के अपने पैतृक गांव पट्टाबरावरी में अपना 76वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पट्टाबरावरी के नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आसपास पौधा रोपण किया गया। इसमें पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण के बाद सभी में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान हरीश कौशल, ख्याली राम, राम दिया चौहान, नेकराम कौंडल, रामनाथ कश्यप, रमेश कश्यप, प्रेम चंद कश्यप, कमल देव, प्रेम चंद, जगदेव गर्ग, जीआर शेख, देवी चंद, नेकराम, रजिया व कमलेश आदि मौजूद रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के वरिष्ठ भौतिक शास्त्र प्रवक्ता डॉ. राकेश शर्मा जो दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होने हैं। उनके द्वारा औषधीय पौधा विद्यालय प्रांगण में रोपा गया। एनएसएस और इको क्लब के स्वयंसेवकों को भी डॉ. राकेश ने एक एक पौधा दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब प्रभारी डॉ.अनीता देवी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा व अनीता कौंडल ने सहयोग दिया। इन पौधों में औषधीय पौधे जिनमें आंवला, बेहड़, जामुन, रीठा तथा अन्य प्रकार के पौधों को लगाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबाेधन में विद्यार्थियों से कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने को पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्म दत्त, धनी राम, जेपी मिश्रा, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमर सिंह वर्मा, नीलम शुक्ला, मदन लाल, मुकेश कुमार, जितेंद्र चंदेल, विजय कुमार, नीरज, अनीता कौंडल, अंजना, जागृति, किरण बाला, सुषमा, नीलम, मंजू, डॉ.अनीता व बीना सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में रेडक्रॉस के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी व प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुनील कुमार ने वन विभाग मनलोग नर्सरी से 25 पौधे लाकर स्वयंसेवियों को अपने-अपने घरों में लगाने हेतु वितरित किए। इस विशेष पौधारोपण अभियान में ईको क्लब के प्रभारी व डीपीई अमित कुमार व विद्यालय के बच्चों ने अपना सहयोग दिया। विद्यालय में भूमि पौधारोपण के योग्य ना होने के कारण बच्चों को अपने अपने घर में एक-एक पौधा लगाने के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ने प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रतिराम ने स्वच्छ पर्यावरण तथा पौधारोपण अभियान के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
न्यू शाही कम्पलेक्स हाल सायरी में होगा आयोजित रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर्ज कल्याण संघ सायरी अपना 17वां स्थापना दिवस 9 अगस्त को बड़ी धूमधाम के साथ मनाएगा। संघ के प्रधान बेलीराम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्थापना समारोह नजदीक बस स्टैंड सायरी न्यू शाही हाल में आयोजित होगा, जिसके मुख्यातिथि विधायक सोलन धनीराम शांडिल होंगे। तथा आत्मा राम शर्मा हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त वीके शर्मा (सेवा निवृत्त) उप महानिरिक्षक एसएसबी एवं राजेश कुमार एमटीसी, एसएसबी शिमला विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, जिला पेंशनर्ज कल्याण संघ सोलन अध्यक्ष केडी शर्मा व जिला में कार्य कर रही सभी इकाइयों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह में सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के कलाकारों द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सायरी इकाई ने सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में 50 पौधों को रोपण किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम को दाड़िम ईको क्लब तथा एनएसएस यूनिट द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।इसके लिए विभिन्न 50 पौधे दाड़लाघाट स्थित वन विभाग से प्राप्त किए गए।इसके पश्चात विद्यालय में दाड़िम ईको क्लब की यूनिट उपेंद्र पाल के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस यूनिट ओम प्रकाश एवं हेमलता के मार्गदर्शन में इन पौधों को लगाने के लिए उचित भूमि निर्माण एवं समस्त रोपण प्रक्रिया को संचालित किया गया। इन पौधों में विशेष आयुष पौधों को लगाया गया, जिसमें की आंवला, बेहड़ा, रीठा, जामुन अर्जुन तथा विभिन्न प्रकार के अन्य पौधों को लगाया गया।विद्यालय में विद्यालय स्टाफ सहित छात्रों ने 22 पौधों को लगाया तथा 28 पौधों को स्टाफ एवं छात्रों में अपने-अपने घर में लगाने के लिए वितरित किया गया। गौरतलब है कि घर में लगाए जाने वाले इस पौधारोपण का चित्र भी विद्यालय को उपलब्ध करवाया जाएगा तथा इसकी संपूर्ण रिपोर्ट को इको क्लब के माध्यम से विभाग तक पहुंचाया जाएगा। उनका कहना था कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रकृति संरक्षण का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में इको क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम के अंतर्गत विभिन्न औषधीय पौधे रोपित किए।जिसमें बेहण व रीठा इत्यादि मुख्य रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा राठौर, ईको क्लब प्रभारी मलकीत सिंह, कंप्यूटर अध्यापक मनोज, कार्यालय कनिष्ठ सहायक जगदीश चंद ठाकुर, कला शिक्षक रवि कुमार ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। इस पौधारोपण अभियान में युवराज, पवन, खेमराज, खेताश, नेहा, हीना, भावना व निधि सहित इको क्लब के छात्रों ने भाग लिया।
डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 158-आर0 के तहत निहित प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। पंचायती राज उपचुनाव के दौरान मतदान क्षेत्र में व साथ लगते क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ अथवा शराब बेचने पर 48 घंटे पूर्व से पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान होटल, भोजनालय, सरायं, दुकान या अन्य स्थान पर मादक पदार्थ बेचे नहीं जा सकेंगे। कृतिका कुलहरी ने कहा कि ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के मतदान की तिथि 10 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई है तथा परिणाम घोषित होने तक मतदान क्षेत्रों के लिए निर्धारित अवधि में ड्राई डे रहेगा। ज़िला दण्डाधिकारी सोलन ने उप चुनावों के दृष्टिगत कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाने के लिए अपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए कि मतगणना पूरी होने तक लाइसेंस प्राप्त हथियारों को ले जाने पर ज़िला सोलन के उप चुनाव से संबंधित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रतिबंध के उल्लंघन में हथियार और गोला-बारूद ले जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर शस्त्र अधिनियम और दंड कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आदेश सेना, अर्धसैनिक बल, राज्य पुलिस और होमगार्ड और केंद्रीय पुलिस पर लागू नहीं होंगे।
यह बैठक सभा के वरिष्ठ उप प्रधान ई.रुपेन्द्र कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सभी सदस्यों ने बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक मे इकाई के प्रधान ई.रत्न तनवर ने बताया कि डिविजनों से पता करने पर ज्ञात हुआ कि बोर्ड द्वारा कुछ श्रेणियों के वेतनमानों में 2012 से बदलाव के आदेश होने के कारण 1.1.2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की पे फिक्सेशन दुबारा होने के कारण ज्यादा समय लग रहा है तथा इस कारण इस माह की पैन्शन नए वेतनमानो के अनुसार नही दी जा सकी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पैन्शनरज को पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार धारा 5.1 ( ए) की आप्शन के आदेश तुरन्त लागु करे। उन्होने बोर्ड से मांग की कि पेन्शन भत्ता संशोधित बेसिक पे पर दिया जाए। पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ और आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 7698 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रांत मीडिया प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शशि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 16322 स्कूल समितियों सहित 81210 लोगों ने भाग लिया, जबकि 16322 निजी और सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न पाठशालाओं में स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान देने वाले महा बलिदानियों को याद किया गया ओर सम्मानित भी किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ छात्रों अध्यापकों और अभिभावकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्रों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भव्य रैलियों का आयोजन किया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव शीर्षक से मनाया गया यह कार्यक्रम प्रदेश भर के 64424 अध्यापकों तक संदेश देने में सफल रहा तथा 698322 विद्यार्थियों द्वारा भारत माता का विधिवत पूजन किया गया। शिमला के लालपानी में जिलाधीश आदित्य नेगी, पोर्टमोर में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान मुख्यातिथि रहे।अधिकतर विद्यालयों में पाठशाला के प्रधानाचार्य और कई जगह पाठशाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी मुख्यातिथि रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं का स्वतंत्र विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने प्रदेश भर में आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि देशभक्ति की भावना हर नागरिक में सर्वोपरि हो और हर नागरिक भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।सभी विद्यार्थी स्वतंत्र विकसित करने के लिए प्रयासरत हों। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा सहित आयोजन समिति के सयोजक डॉ राम कृष्ण मार्कण्डेय, सह सयोजक नरेंद्र कपिला ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इतिहास लिखा है। प्रदेश के 16322 विद्यालयों में भारत माता का पूजन, देश भक्तों को नमन का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत सोलन जिला के अंतर्गत कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुबाथू तथा सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट में 08 अगस्त को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त आज यहां आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। कृतिका कुलहरी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन एक उत्सव की भांति किया जा रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान आम जनमानस की भागीदारी को भी सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान ‘हिमाचल-तब से अब तक’ के विषय पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी में राज्य के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान प्रगति यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, पर्यटन, लोक निर्माण, उद्योग, जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता और उर्जा विभाग शामिल रहेंगे। इस अवसर पर ज़िला पर्यटन अधिकारी रतीराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी राजकुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एमएस गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री ने 5.53 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उप केंद्र चायल का शिलान्यास फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज चायल में नए विद्युत उप केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया तथा 33 केवी विद्युत उप केंद्र चायल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्युत उप केंद्र के निर्माण पर लगभग 5.53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से लगभग दस हजार लोग लाभान्वित होंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस विद्युत उप केंद्र के निर्माण से जिला सोलन के तहसील कंडाघाट के चायल क्षेत्र एवं साथ लगती पंचायतें चायल, बांजनी, सकोडी, झंजा हिनर, दंगगील, नागाली, रहेर बुड, यशवंत नगर व गोड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सशक्त होगी तथा विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से कम वोल्टेज की समस्या का भी निवारण होगा। उन्होंने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र से 11 केवी के पांच फीडर निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा सोलन जिला में 33 केवी के 14 उप केंद्र, 66 केवी के आठ उप केंद्र, 132 केवी के तीन उप केंद्र और 220 केवी के चार उप केंद्र स्थापित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत लगभग 1492 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रोशनी योजना शुरू की गई है, जिसमें गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली कुनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 125 यूनिट से कम खपत वाले घरेलु उपभोक्ताओं को बिल में शत-प्रतिशत उपदान की सुविधा दी जा रही है, जिसका लाभ जिला के उपभोक्ताओं को मिलना आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह विद्युत उप केंद्र अगामी फरवरी, 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला सोलन में अब तक 68650 बिजली उपभोक्ताओं को 2.20 करोड़ रुपए की लागत का उपदान प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि चायल में विद्युत उप केंद्र खुलने से यहां के लोगों की बिजली की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि चायल पर्यटन का केंद्र रहा है। विद्युत विभाग का उप केंद्र खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग पूर्ण होगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर पंचायत कण्डाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद, ग्राम पंचायत चायल की प्रधान ऊषा शर्मा, उप प्रधान पंकज ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा ज़िला महामंत्री नंद राम कश्यप, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य कुमारी शीला, रविंद्र परिहार, अजय धीमान, लोकेश्वर शर्मा, राजीव शर्मा, योगेंद्र वर्मा, मुनी लाल, संजीव सूद, निदेशक (तकनीकी) विद्युत बोर्ड संदीप शर्मा, अधीक्षण अभियंता एमएस गुलेरिया व वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सोमवार को अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने अपने पुत्र पवन गुप्ता की जयंती के अवसर पर पाठशाला प्रांगण में उनकी स्मृति में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, ताकि हमारा पर्यावरण स्वस्थ और सुरक्षित रहे और ऐसा होने से हमारा जीवन वर्तमान और भविष्य के लिए सदैव सुरक्षित व स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जाको राखे साइयां, मार सके न कोए यह उक्ति उस समय चरितार्थ हुई, जब चाखड़ से शिमला जा रही, बस दाड़ला के समीप नौणी गांव पहुंची और जैसे ही बस नौणी गांव की बावड़ी के पास पहुंची, वहां सड़क में बीचों-बीच दरार पड़ रही थी और कुछ राहगीर जो सड़क गिरने के मौके प्रत्यक्षदर्शी बने थे। उन्होंने उस बस को रोकने का इशारा कर दिया। चालक ने तुरंत बस को रोक दिया और जो एक बड़ा हादसा वहां हो सकता था, उससे बस में बैठी लगभग 40 सवारियों की जान बचा ली। बता दें कि 4 दिनों से झमाझम बरस रहे सावन के कारण सड़कों पर कहीं ल्हासे गिर रहे हैं, कहीं बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर रही है और कहीं डंगे गिर रहे हैं। इस स्थान पर भी लगभग 10 मीटर सड़क का डंगा गिरकर एक बांस का बीड़ा तथा बड़े पेड़ों को जड़ सहित अपने साथ ले गया। यदि कुछ नेपाली राहगीर वहां न होते तो यही एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। अब इस सड़क पर छोटे बाहर ही आ जा सकते हैं। बड़े वाहनों को लांघने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। इसलिए बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि उस डंगे को बनाने में काफी समय लग जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत दसेरन-नेरी में विधायक संजय अवस्थी स्थानीय लोगों से रू-ब-रू हुए। विधायक संजय अवस्थी ने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत दसेरन की मूलभूत समस्याओं का अवलोकन कर लोगों को आ रही अन्य कठिनाइयों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी के साथ सामूहिक समस्याओं पर भी परिचर्चा की। उन्होंने गांव की समस्याओं का ब्योरा मांग पत्र के माध्यम से विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने विभागों से संबंधित समस्याओं को संबंधित विभागों को उचित समाधान हेतु प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं के निवारण हेतु विधायक निधि से सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। उन्होंने विधायक निधि से मोक्षधाम दसेरन निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, सामुदायिक भवन दसेरन जेरी की मुरम्मत के लिए 50 हजार रुपए और महिला मंडलों के लिए 11-11 हजार रूपए प्रति महिला मंडल अनुदान राशि दी। विधायक ने कहा कि में क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत रहता हूं। हर क्षेत्र की हर समस्या को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं। क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का क्षेत्रीय सर्वांगीण विकास के लिए विधायक निधि से 4.33 लाख रूपए स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोक्षधाम कमेटी दसेरन के सदस्य वासुदेव शर्मा, पदम कंवर, गंभीर कंवर, सुंदरदास कश्यप, विजेंदर कंवर, रामलाल चंदेल, बाबू राम, धर्म सिंह कंवर, गीता राम, शांति देवी, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष अर्की मंडल विनोद कंवर, रत्न सिंह कंवर व जसवंत कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन कल रविवार को लायनस क्लब सोलन द्वारा कुमारहट्टी सोलन बायपास पर बीते कई वर्षों से निर्धारित स्थान पर 151 विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम गया। सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति के बीच खास तौर पर क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार जिश्टू का आगमन रहा। इस बीच क्लब के प्रधान विशाल सूद और कार्यक्रम संयोजक लायन सुभाष बावा और मीडिया प्रभारी लायन डॉ अनिल बंसल ने बताया कि वर्षों वर्ष पहले से हमारा क्लब शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष इस समय में पौधरोपण करता आया है। यह इसलिए भी आवश्यक है। क्योंकि सभी जानते हैं यूं तो हमने नैसर्गिक सौंदर्य एवं उपहारों से भरपूर हमारी धरा, कुदरत और पर्यावरण से बेशकीमती खजाने अपने अस्तित्व के लिए बिना मूल्य ही प्राप्त किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें पौधारोपण कर प्रत्यक्ष रुप से इन्हें कुछ लौटाने का अवसर मिलता है, जो समय पर हमारी ही जरुरत के रुप में हमें वापिस मिलना तय है।
बीते रविवार को लायनस क्लब सोलन द्वारा कुमारहट्टी सोलन बायपास पर 151 विभिन्न प्रकार के पेड पौधे लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों सहित क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार जिश्टू विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब के प्रधान लायन विशाल सूद, कार्यक्रम संयोजक लायन सुभाष बावा और मीडिया प्रभारी लायन डॉ अनिल बंसल ने बताया कि वर्ष पहले से हमारा क्लब शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष पौधरोपण करता आया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमे समय-समय पर पौधरोपण करना चाहिए। गौरतलब है लायनस क्लब सोलन लोगों को जागरूक करने से साथ इस तरह के आयोजन समय समय पर आयोजित करता है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की उपमंडल की दूरदराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगल में आशादीप संस्था व अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्यातिथि राज्य लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्या डॉ. रचना गुप्ता ने शिरकत की, जबकि एसडीएम अर्की केशवराम कोली ने शिविर की अध्यक्षता की। शिविर में मुख्यातिथि का पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यातिथि रचना गुप्ता ने शिविर का अवलोकन किया। अपने संबाेधन में मुख्यातिथि डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि इस तरह के शिविर के निकटवर्ती पंचायतों के निवासियों को ऐसे स्वस्थ जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय मे महिलाओं को भी जागरूक होने की ज्यादा जरूरत है। इसीलिए महिलाएं समाज मे नायाब भूमिका निभा रही है। इसके साथ साथ महिलाओं को अपना स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना चाहिए। इसके लिए इस तरह के शिविरों में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य का समय समय पर लाभ उठाएं। रचना गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा कर हर छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज समय पर सहेजता से हो, बल्कि हर जरूरतमंद का समय पर उपचार कर उनका विश्वास भी विशेषज्ञ चिकित्सक जीत रहे हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर पात्र मरीजों को उनके घरद्वार स्वास्थ्य लाभ दिला रहे हैं। शिविर में प्रमुख रूप से बाल रोग, महिला रोग, शल्य चिकित्सक व आंखों के चिकित्सक के अलावा अन्य विशेषज्ञों ने इस शिविर में करीब 150 स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसी दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अर्की केशव राम, आशादीप संस्था के अध्यक्ष सुशील तंवर, बीएमओ अर्की राधा शर्मा, पंचायत प्रधान बागा करोग सुरेन्द्रा पंवर, मांगल प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीता राम, उपप्रधान बागा श्याम लाल, अल्ट्राटेक सीएसआर प्रवीण, परमिंदर, प्रमोद गुप्ता, आईजीएमसी के डॉ. साहिल शर्मा, कामेश्वर ठाकुर, रूप लाल शर्मा, सीएल कश्यप, प्रताप, प्रकाश व परमिंदर ठाकुर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अपनी स्व. पत्नी विजय लक्ष्मी की चौथी पुण्यतिथि पर कुनिहार उच्चागांव के जंगल मे आंवला, बेहड़ा, जामुन व दाडु प्रजाति के 101 ओषधीय पौधे लगाकर श्रद्धांजलि दी। गौर रहे कि देवेंद्र शर्मा अपनी स्व. पत्नी की याद में हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। पौधारोपण कर अपने प्रियजन को श्रद्धांजलि देने के ऐसे पुण्य कार्य की लोगों ने सराहना की है। इस अवसर पर उनका बेटा गौरव शर्मा, अमर सिंह ठाकुर जिला परिषद सदस्य कुनिहार, जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट, सदस्य बिमला योगिराज, समाज सेवी मोहन लाल भारद्वाज, शीला शर्मा व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने इन पौधों की उचित देखभाल करने के साथ इनके सरंक्षण का भी प्रण लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पंचायत संघाई के हरसंग धार में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी भागीदारी में भाग लेकर हरसंग व आसपास के क्षेत्र में विभिन्न वृक्ष के लगभग 100 पौधे रोपे। यह वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 26 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा। ललित गर्ग ने कहा कि सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण में संतुलित बना रहे।इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरसंग धार में पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का लक्ष्य इस अवधि में लगभग 20 हज़ार पौधों को रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना है। दूसरे स्थानों से यहां आए कार्यसमिति एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्य,पौधा रोपण के पश्चात सुंदर, रमणीय स्थान ओर देव-दर्शन हेतु दामोदर ऋषि हरसंग देव महाराज के मंदिर आए तथा कुछ देवदार के पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के प्रांत-संयोजक सुनील ठाकुर, प्रांत प्रभारी कार्यसमिति सदस्य ललित गर्ग, समाजसेवी जिला संयोजक कुशाल राज, शिमला प्रभारी भूप राम, चनावग पंचायत के उप-प्रधान जगदीश गौतम, तुलसी राम शर्मा, खूब राम शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, महेश ठाकुर, मेद राम, महिंद्र शर्मा, धनीराम, महिला मंडल धार व युवक मंडल हरसंग धार के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में प्लेसमेंट अफसर विनोद वर्मा ने एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। कैंपस में हीरो मोटोक्रोप कंपनी के एचआर पुनीत ने प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में 70 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जबकि अंबुजा आईटीआई के साथ नेरवा आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी भी शामिल थे। कैंपस प्लेसमेंट अफसर विनोद वर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 75 में से 52 प्रशिक्षणार्थी चयनित हुए, जिसमें 19 लड़कियां तथा 33 लड़के शामिल हैं।सभी चयनित उमीदवार फाइनल परीक्षा के बाद कंपनी में ज्वाइन करेंगे। मासिक वेतन 15881 रुपए मिलेगा। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी चयनित उमीदवारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा के टिक्करी में आज उप-स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने किया। यहां की जनता की और से हिमाचल सरकार आपका बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है। साथ ही डॉ. राजीव सहजल ने अन्य कार्यों की आधारशिला भी रखी। हिन्नर और रेहड़ पंचायत के लोगों से संवाद किया। इसमें सोलन भाजपा के अध्यक्ष पीपो की मदन ठाकुर तथा जिला भाजपा के महामंत्री नंद लाल कश्यप आदि मौजूद रहे। राजेश कशयप ने कहा की विकास कार्यों को लेकर जो गंभीरता हमारी सरकार की है, वह विपक्ष के साथियों को हजम नहीं हो रही है। गांव व शहर सभी जगह में लोगों का जनसमर्थन हमें काम करने के लिए दोगुनी ताकत देता है।
तलेरनी (छामला) में खेतों में काम कर रही एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। हादसे में 62 वर्षीय महिला बंती देवी की उपचार के दौरान अस्तपाल में मृत्यु हो गयी। उप तहसील दाड़लाघाट की सन्याड़ी मोड़ पंचायत के गांव तलेरनी (छामला) की बंती देवी (62) पत्नी स्व बालक राम रविवार को अपने खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी, लेकिन घास काटते समय अचानक रंगड़ उन पर टूट पड़े, जहां पर रंगड़ों ने अपना छत्ता बना रखा था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर गांव वाले मोके पर भागे चले आए। वहां लोगों ने धुंआ डालकर रंगड़ों से महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला को कई रंगड़ों ने काट लिया था।स्वजनों ने बंती देवी को उपचार के लिए अर्की अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने महिला को शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया। आईजीएमसी शिमला में चल रहे उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। बंती देवी के निधन से गांव व रिश्तेदारों में शोक की लहर है। दामाद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का बुधवार को दाह संस्कार कर दिया गया।स्थानीय विधायक संजय अवस्थी, सन्याड़ी मोड़ प्रधान शंकर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर, हेमंत वर्मा, प्रेम केशव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उप-तहसील दाड़लाघाट के अंर्तगत पंचायत कंधर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम ने बताया कि आर्युवेदिक चिकित्सा केंद्र कंधर में 29 जुलाई 2022 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की मुख्यातिथि वरिष्ठ सदस्या हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला रचना गुप्ता होंगी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में रोगियों का चिकित्सा, बाल रोग, गायनी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाए दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं को देखेगी। केशव राम ने कहा कि इसके अतिरिक्त जांच शिविर में रक्त दान शिविर व कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह इस स्वास्थ्य जांच शिविर में आए और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं, ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट विकासखंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दसेरन के गांव दसेरन में एचपी शिवा क्लस्टर दसेरन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रधान प्रेम भगत ने की। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में विभाग द्वारा पानी संबंधित विषय पर चर्चा की गई। जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भराड़ीघाट शाखा प्रबंधक कुलदीप द्वारा भी बैंक की स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसान और बागवानों को दी। इस अवसर पर उद्यान विभाग कुनिहार से एसएमएस पूनम रुंगटा, एचईओ व एचडीओ कुनिहार कमलेश, एचइओ पिपलूघाट प्रकाश चंद, जिला समन्वयक सीएचपीएमए स्वाति शर्मा, फैसिलिटेटर अंकिता गुलेरिया, जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक भराड़ीघाट के प्रबंधक कुलदीप डोगरा, हुस्न सिंह, राकेश कंवर, शीला देवी, नीलम भगत, पूर्ण भगत, श्रवण कुमार, सुनीता कंवर, नथुराम, कुलदीप, दीपिका, पूर्णचंद, हिमानी, पदम शर्मा, सोहन लाल व दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
कनिहार : पुलिस पेंशनर्ज के निधन पर पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन ने शुरू की अंतिम सम्मान देने की प्रक्रिया
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार द्वारा एसोसिएशन के किसी भी सदस्य के निधन पर सदस्य के घर जाकर पारिवारिक सदस्य को अंतिम सम्मान देने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत एसोसिएशन ने कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने बताया कि एसोसिएशन काफी लंबे समय से पुलिस विभाग से मांग कर रही है कि जिस तरह किसी फौजी पेंशनर के निधन पर उनके अधिकारी संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम सम्मान प्रदान करने के बाद उस जवान के घर जाकर सवेंदना प्रकट करते हुए अपने विभाग की तरफ से 10 हजार की राशि सम्मान के तौर पर उनके परिवार को दी जाती है, उसी तरह यह सम्मान पुलिस पेंशनर के निधन पर भी मिलना चाहिए, लेकिन पुलिस विभाग से बार बार मांग करने के बावजूद भी विभाग ने इस सम्मान के प्रति अपनी असमर्थता ही जाहिर की। इसलिए एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्णय लेते हुए अपनी ओर से यह अंतिम सम्मान व 10 हजार की राशि एसोसिएशन के सदस्य के निधन पर उनके परिवार को देने की शुरुआत कर दी है। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले हफ्ते एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुनीलाल चौहान का निधन होने के बाद एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उनके घर जाकर उनकी पत्नी बीना देवी व अन्य पारिवारिक सदस्यों से सवेंदना व्यक्त की तथा अंतिम सम्मान के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की। धनीराम तनवर ने बताया कि भविष्य में जो भी पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं। इस प्रकार की घटना होने पर उनके परिवार को भी एसोसिएशन द्वारा खुद यह राशि सम्मान के तौर पर भेंट की जाएगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की बैठक दाड़ला में हुई। बैठक की अध्यक्षता चुन्नी लाल ने की। बैठक में कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें कैलाश भाटिया को महासचिव, देवी चंद बंसल को उप सचिव, खेमराज को संगठन सचिव, प्रेम पंवर को प्रेस सचिव, जबकि संतराम पंवर को कोषाध्यक्ष, मनसाराम को कार्यालय अधिकारी बनाया गया। रमेश चंद्र, राजेंद्र, नंद लाल, मदन, नीम चंद कश्यप व ओमप्रकाश चंदेल को कार्यकारणी सदस्यों चुना गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संतराम पंवर व अन्य सदस्यों ने आभार व्यक्त किया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह सही से निर्वहन करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सरकाघाट के युवा नेता यदोपती ठाकुर ने आज प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उनके द्वारा सरकाघाट विधानसभा में छेड़ी गई परिवर्तन यात्रा को आज पूरा एक माह हो चुका हैं। यदोपती ठाकुर ने बताया कि उन्होंने परिवर्तन यात्रा के दौरान अभी तक नवाणी, समैला, कोट, नरौला, बलद्ववाडा, जहमत, खुडला, कलथर, भांबला, गैहरा, ज़मणी, नवाही व गुमहु आदि पंचायतों का दौरा करके वहां के लोगों की जनसमस्याओं को सुना। यदोपती ठाकुर ने कहा कि कुछ जनसमस्याओं का निपटारा लोकप्रिय सांसद प्रतिभा सिंह कि सांसद निधि से करवा दिया हैं तथा बची हुई कुछ समस्याओं को भी जल्द ही सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष रखा जाएगा तथा समस्याओं का निपटारा उनके माध्यम से करवाया जाएगा। यदोपती ठाकुर ने बताया कि सरकाघाट की जनता में सरकार के प्रति भारी रोष हैं। भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह द्वारा सरकाघाट विधानसभा की अनदेखी की जा रही हैं। सरकाघाट में विकास कार्य ठप पड़े हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, उचित परिवहन सेवा नहीं हैं, कई क्षेत्राें में पानी की सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हैं। नई सड़कें बनाना तो दूर की बात, परंतु जो पुरानी सड़के बनी हैं, उनमें भी खड्डे पड़ने की वजह से वो सड़के तालाब में परिवर्तित हो चुकी हैं तथा कई क्षेत्राें में बिजली के कट लगने से लोग परेशान हैं। यदोपती ठाकुर ने बताया कि वह परिवर्तन यात्रा के साथ साथ बूथ कमेटियों का गठन भी कर रहे हैं। हर गांव कांग्रेस पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा हैं। परिवर्तन यात्रा को निरंतर जारी रखा जाएगा तथा बची हुई पंचायतों का दौरा जल्द किया जाएगा। यदोपती ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में परिवर्तन के स्वर उठ चुके हैं तथा आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस सरकाघाट विधानसभा चुनाव ज़रूर जीतेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश में वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष में सोलन के विधायक लगातार जनता के बीच के जा रहे हैं। विधायक धनीराम शांडिल को जानत का पूरा समर्थन मिल रहा है। इस कड़ी में रविवार को विधायक ने ग्राम पंचायत देलगी के कून गांव का दौरा किया। कांग्रेस कार्यर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान विधायक धनी राम ने महिला मंडल भवन कून के लिए 3 लाख रुपए की अतिरिक्त धन राशि, महिला मंडल कागटी के आंगन को पक्का करवाने के लिए 20 हज़ार, महिला मंडल सुमति सृष्टि महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 व संपर्क सड़क मार्ग नैन से मुशा नाला तक रख रखाव के लिए 10 हज़ार देने की घोषणा की। इस दौरान कर्नल शांडिल ने कहा कि हिमाचल की जनता अब भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। इस दौरन संजीव ठाकुर, महिला मंडल देलगी की प्रधान किरण मेहता, महिला मंडल कून की प्रधान निर्मला व महिला मंडल कांगटी की प्रधान ऊषा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्ताओं ने सुल्ली मुख्य मैन गेट में 68वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक सोलन संतराम वर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख अंबुजा पदमनाभ शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पदाधिकारियों ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी को 68वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि यदि हम सब मिलकर अपना कार्य किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी से निःस्वार्थ भाव से करेंगे, तो फिर स्वयम के लिए औऱ जहां भी हमारा कार्य क्षेत्र है। स्वयं ही राष्ट्र हित, उद्योगहित तथा श्रमिक स्वयमेव ही हो जाता है। क्योंकि भारतीय मज़दूर संघ का मूलभूत सिद्धांत है। शोषण मुक्त समाज और शोषित पीड़ित दलित जनों के हितों का ध्यान रखना। सीमेंट महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने नए वेज कोड के बारे में भी श्रमिकों को बताया, जिसमे कोड ऑन वेज 2019 औऱ सोशल सेक्युरिटी कोड 2020 का भारतीय मज़दूर संघ पूर्ण रूप से स्वागत और सम्मान करता है, लेकिन आईआर कोड औऱ ओएस एंड एच एंड वर्किंग कंडीशन कोड में कुछ बिंदुओं में आपत्ति है सरकार से वार्ता जारी है। शीघ्र ही समाधान की अपेक्षा है ऐसा विश्वास है। इस मौके पर मुख्यातिथि श्रम निरीक्षक संतराम वर्मा ने श्रमिकों को सरकार की नई योजनाएं औऱ नए वेज कोड की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि यदि कोई मेरे लायक कार्य होगा, ताे आप निसंकोच मेरे कार्यालय में कभी भी आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आपकी सेवा के लिए उपस्थित रहूंगा। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने अपनी समस्या को लेकर श्रम निरीक्षक से वार्ता भी की, जिसकी उचित सलाह देकर मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे श्रमिकों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए श्रम निरीक्षक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेबर इंस्पेक्टर संतराम वर्मा, पीएसआई पंकज संधू, जिला को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन अनिता शर्मा, बबिता, बालकराम, अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार, उपाध्यक्ष टेकचंद, बलदेव राज, सचिव राकेश कुमार व कमल भट्टी सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।


















































