चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान लक्ष्य मोंगरा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने अंत्येष्टि में सम्मिलित हो, वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बांधा और अपनी दिली संवेदनाएं प्रकट की। पुलिस के अधिकारी, जवानों व क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी। इंडियन रिजर्व बटालियन धर्मशाला सकोह के 21 वर्षीय जवान लक्ष्य मोंगरा जिला कांगड़ा के गांव इच्छी के रहने वाले थे। उपायुक्त ने कहा कि तीसा में हुए हृदयविदारक हादसे में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की दु:खद मृत्यु से पूरा प्रदेश शोकग्रस्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान निर्भय, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ होने के साथ-साथ सेवा भाव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा तीसा में हुई दुर्घटना में जिला कांगड़ा के पांच पुलिस जवानों का जाना उन परिवारों के साथ पूरे जिले के लिए कष्टदायी है। शोक की इस घड़ी में उन्होंने सभी जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। घायल जवान का जाना हाल इसके बाद जिलाधीश ने टांडा अस्पताल में जाकर तीसा सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवान अक्षय चौधरी का कुशलक्षेम जाना। कांस्टबल अक्षय चौधरी जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ के मझेरना के रहने वाले हैं। उपायुक्त ने पुलिस जवान के उपचार में लगी डाक्टर्स की टीम से उपचार संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की और घायल जवान के मनोबल को बढ़ाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल भी उपस्थित रहे। डॉ. निपुण जिंदल ने इस दौरान पिछले दिनों बड़ा भंगाल से एयरलिफ्ट किए हुकम सिंह से भेंट कर उनका हाल भी जाना।
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शिमला इकाई के चुनाव काली बाड़ी हॉल में प्रभारी शमशेर सिंह और सहप्रभारी सत्य देव रतूड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इनमें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शिमला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से भरत शर्मा पशु पालन विभाग को जिला अध्यक्ष, अरविंद मेहता भूव्यवस्था विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नारायण हिमराल जल शक्ति विभाग को महासचिव, बबिता गरेवाल आयकर विभाग अतिरिक्त सचिव, अंकित पीडब्ल्यूडी को कोषाध्यक्ष, मोहित शर्मा बागवानी विभाग उपाध्यक्ष, धनसुख शिक्षा विभाग उपाध्यक्ष, अमरदेव संगठन सचिव, राकेश जिलाधीश कार्यालय संयुक्त सचिव, बलबीर, टेकचंद पशु पालन विभाग को संयुक्त सचिव चुना गया। इस चुनाव के दौरान विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप ठाकुर तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य संयोजक सौरभ वैद तथा राज्य मुख्य प्रवक्ता नित्या नंद शदाट तथा जिला शिमला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के ज़िला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा जी उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सिरमौरी ताल पहुंचकर प्राकृतिक आपदा के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मुत्यु होने से शोक में डूबे परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु होना अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
यूरो किड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में शनिवार को एनुअल एक्जीबीशन का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी बच्चे स्कूल द्वारा दिए गए विषयों- हेल्दी फूड, मीन्स ऑफ ट्रासपोर्ट, पैट एंड वाइल्ड एनीमल एवं माय फैमिली पर मॉडल बना कर लाए थे, जो कि प्रदर्शनी में सजाए गए थे। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर टू डिप्टी कमिश्नर मिस स्वाति गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल व कोआर्डीनेटर मिसेज भव्या के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया व बच्चों द्वारा बनाए मॉडल्स की खूब सराहना की। इस प्रदर्शनी में शिवोम, गौराश, इनाया, युवराज ने प्रथम, शिवेन, गैतिक, अवि सिंह, विक्न तथा विवान शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार एवं शिवन्या, युवान, वैदेही, सरिक, आविक, देवर्ल, रियांशी ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इस मौके पर सभी अभिभावक उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों की मेहनत की बहुत प्रशंसा की। कार्यक्रम डायरेक्टर मि. शोभित बहल की देखरेख में संपन्न हुआ।
बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने क्योरटेक ग्रुप के प्लांट में समझी दवाई बनाने की प्रक्रिया बद्दी के विश्व प्रसिद्ध क्योरटेक ग्रुप के प्रांगण में आज स्थानीय बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 70 मेधावी छात्र अपने शिक्षकों के साथ दवाओं के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने सभी शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया और कंपनी के विश्व स्तर दवा, कैप्सूल व ड्राई सिरप निर्माण के आटोमेटिक प्लांट को देखा। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने छात्रों को अपील की कि वह अपने माता पिता की सेवा, जिनका सपना है कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर उनका व देश का नाम ऊंचा करें, को पूरा करने हेतु कड़ी मेहनत करें. उन्होंने कहा कि नवयुवाओं को नशों की दलदल व अन्य बुरी आदतों से भी दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति बद्दी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में रहता है, और बच्चे देश का भविष्य होते हैं, जो इस बढ़िया स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो निसंदेह भविष्य में अच्छा मुकाम प्रापत कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट को आश्वाशन दिया कि क्योरटेक ग्रुप समाज सेवा में स्कूल का पूरा पूरा साथ देगा। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं व 10वीं के छात्रों को अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया। कई छात्रों ने दवा निर्माण के कार्यों से प्रभावित होकर भविष्य में बी फार्मा की शिक्षा लेने और दवा निर्माण के क्षेत्र में आने की इच्छा व्यक्त की। सुमित सिंगला ने कहा की क्योरटेक ग्रुप सदैव ही फ्रेशर्स को उत्साहित करता रहा है और मौजूदा समय में कई प्रसिद्ध फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी क्योरटेक ग्रुप उनके शुरुआती समय में सहयोगी रहा है। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने क्योरटेक ग्रुप के एचओडी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जिनमें तापस दास, अमित कुमार, दीक्षित शर्मा, दीपक शर्मा, डीके तोमर, मुनीश वर्मा, विपिन, मोहित शर्मा, नरेश, बुधराम ठाकुर, बलवंत, जगतार सिंह शामिल हैं।
राजस्थान के जयपुर में हुए भव्या फाउंडेशन के सम्मान समारोह में मिला सम्मान भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम ऑटिज्म वॉरियर्स बच्चों की सहायतार्थ आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं ग्लोबल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2023 सम्मान समारोह सुबह 10 से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जगतपुरा जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में 30 जुलाई को हुआ। जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं ग्लोबल एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2023 में देश प्रदेश से लगभग 250 प्रतिभाओं को उनके अपने -अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्तरीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में 15 विदेशी प्रतिभाओं ने भाग लेकर सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि में फूलमाला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। अतिथियों की खाने-पीने व बैठने की व्यवस्था भी बहुत सुंदर व सुचारू रूप से की गई। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की कुछ महान विभूतियां भी सम्मानित हुई। जिला बिलासपुर के पाइनग्रोव बोर्डिंग स्कूल सुबाथू के होनहार शास्त्रीय नृत्य व गायन के अध्यापक, जो देश भर में प्रसिद्धि को प्राप्त विक्रम कुमार को दो बार राष्ट्रीय विजेता व स्वर्ण पदक प्राप्ति के लिए उनके अपने क्षेत्र में संगीत कला व नृत्य में और युवा सशक्तिकरण के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसके साथ जिला बिलासपुर के उच्चस्तरीय कई विधाओं में उच्च स्तरीय लेखन कार्य के लिए जिला बिलासपुर लेखक संघ के उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, महासचिव रविंदर कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार साथी, शीला सिंह, लेखराज चौहान, अनिल शर्मा नील,परमजीत सिंह कहलूरी कोविद और अरुण कुमार शास्त्री जी को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
सीटू जिला सिरमौर के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को नाहन में किया गया। शिविर में सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने राजनीति व मजदूर वर्ग पर उसके प्रभाव के विषय पर अपना वक्तव्य रखा। मेहरा ने कहा कि आज देश की राजनीति को समझे बिना मजदूर वर्ग की बुनियादी समस्याओं को समझना मुश्किल है। विजेंदर मेहरा ने कहा कि आज देश के अंदर मजदूर वर्ग विरोधी सरकार चल रही है। इस सरकार का मुख्य उद्देश्य लगातार पूंजीपति वर्गर् को फायदा पहुंचाना है। आज आंगनबाड़ी मिड-डे मील को जो कम वेतन मिल रहा है। ये सीधा और सीधा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का नतीजा है। आज देश की सरकार मजदूर वर्ग को धर्म, क्षेत्र और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह जे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से मजदूर वर्ग को उनके बुनियादी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और संगठन को मजबूत् और चुस्त दुरुस्त करने को कोशिश की जा रही है ताकी मजदूर वर्ग की मांगो को मजदूर विरोधी और तानाशाही सरकार के समक्ष पूरे जोरों शोरों से रखा जा सके। इस प्रशिक्षण शिविर मे सीटू राज्य सचिवालय सदस्य वीना शर्मा , सीटू राज्य कमेटी एवं सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार और जिला अध्यक्ष लाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अरुण कश्यप, शीला ठाकुर, सुदेश, विनीत , निर्माला वीरेंदर आदि 6 दर्जन के करीब लोगों ने भाग लिया।
गांव में युवक मंडल ने किया विशेष बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के गांव रिंवीं में युवक मंडल के द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुभाष भारद्वाज ने की। इसमें गांव के सभी लोगों ने भाग लिया। बैठक में सुभाष भारद्वाज ने बताया की 9 अगस्त को कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरा किया। जहां पर उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए सोमा देवी के मकान को बनाने के लिए सरकार से राशि देने की घोषणा की। वहीं गांव में काफ़ी समय से चली आ रही पीने के पानी की मुख्य समस्या को हल करने के लिए निर्देश दिए। विधायक ने स्यांवा से रिंवीं सड़क के लिए पांच लाख रुपये, गांव में थ्री फेस लाइन की मरम्मत करवाने, गांव में मैदान व पार्क बनाने के लिए पांच लाख रुपये व रिंवीं गांव से शमशान घाट मार्ग रास्ते के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा बच्चों को नशे व मोबाइल फोन से दूर रखने के लिए गांव में अंडर ग्राउंड बैडमिंटन कोर्ट बनाने के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। इसके लिए सभी ग्रामवासियों ने विधायक सुल्तानपुरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज तक किसी भी विधायक ने रिंवी गांव के बारे में न तो कुछ सोचा ओर न ही कुछ किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सड़क व पानी की समस्या ठीक होगी उसी समय गांव में एक विशाल धन्यवाद जनसभा का अयोजन किया जाएगा, जिसमेें विधायक विनोद सुलतान पुरी का स्वागत व धन्यवाद किया जाएगा। बैठक में मनोज भारद्वाज, दिवेश, अखिल,पुनीत, विनय, सोनु,बृजेश,कैलाश, भानु, स्मृति,वान्या, परी, सरला,हेमा, सुनीता, कावेरी आदि मौजूद रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने चंबा जिला में एक सड़क हादसे में मारे गए छह पुलिस कर्मियों व एक अन्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं। प्रतिभा सिंह ने जिला सिरमौर के पौंटा साहिब में बादल फटने और उसमें एक परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत पर भी गहरा दुख प्रकट किया हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 13 अगस्त कल से अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह कल सुबह 10 बजे शिमला से मंडी के लिये प्रस्थान करेंगी। इस दौरान दोपहर बाद 1 बजे सुंदरनगर विश्राम गृह में अल्प विश्राम के बाद बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभाभित झोर के लोहखर,रिवालसर,रत्ती व डडोर का दौरा करेंगी। रात्रि विश्राम मंडी में लोक निर्माण विभाग का परिधि गृह रहेगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला महाविद्यालय इकाई द्वारा चंबा जिला के तीसा क्षेत्र में हुए शहीद पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला महाविद्यालय इकाई द्वारा चंबा जिला के तीसा क्षेत्र में हुए शहीद पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।चंबा जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। चुराह उपमंडल के तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गाड़ी पर आ गिरा, जिसके कारण एक गाड़ी गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में 1आरबीएन के 6 जवानों सहित 7 की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर है। धर्मशाला महाविद्यालय मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई धर्मशाला ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके समाज में दिए जाने वाले अतुलनीय योगदान को नम आंखों से याद किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में पूरी संवेदनाएं उनके साथ है। हिमाचल पुलिस हमेशा से ही लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं ऐसे में उनकी मृत्यु न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समस्त प्रदेश के लिए एक दुखद समाचार है दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बघाट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन सोलन के चुनाव सर्वसम्मति से सोलन में सम्पन्न हुए। यूनियन के चुनाव ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जगदीश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि बघाट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन सोलन के प्रधान पद के लिए दिलीप कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान विशांत सिंह मेहता, उप प्रधान सुनील कुमार, सचिव सुरेश कुमार, उप सचिव जय प्रकाश, सह सचिव राजेश ठाकुर, संगठन सचिव पवन दीप वर्मा, प्रचार सचिव जोगिंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, सलाहकार सुनील कुमार तथा कानूनी सलाहकार अतुल भारद्वाज को सर्वसम्मति से चुना गया। तदोपरांत चुने गए प्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई। जगदीश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि टैक्सी यूनियन का लक्ष्य सभी टैक्सी ऑपरेटरों को समान रूप से कार्य प्रदान करना है तथा टैक्सी ऑपरेटरों के अधिकार की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन बनाने का उद्देश्य टैक्सी भाड़े में एकरूपता लाना और ग्राहकों को लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर सुरेश कुमार, अतुल मैहता, अंकिता, राजेश, सुनील कुमार, मनोज सहित विभिन्न टैक्सी चालक उपस्थित थे।
शूलिनी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. ललित शर्मा, डॉ. अदिति शर्मा और डॉ. रवीन चौहान ने हाल ही में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ बेसिक एंड क्लिनिकल फार्माकोलॉजी (डब्ल्यूसीपी) सम्मेलन में अभूतपूर्व शोध कार्य का प्रदर्शन किया। अनुसंधान में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों ने दुनिया भर के शिक्षाविदों का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे शूलिनी विश्वविद्यालय मील के पत्थर हासिल करने का प्रयास करने वाले इच्छुक संस्थानों के लिए एक शानदार उदाहरण के रूप में उभरा । शोधकर्ताओं डॉ. अदिति शर्मा ने अपने शोध की सफलता में सहयोग की अभिन्न भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय में, हम खुले संचार और टीम वर्क की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, संकाय सदस्यों और छात्रों को बहु-विषयक परियोजनाओं पर एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस दृष्टिकोण से अविश्वसनीय परिणाम मिले हैं। डॉ. ललित शर्मा ने कहा कि दुनिया भर के प्रसिद्ध शोधकर्ताओं के साथ नियमित बातचीत ने हमें नवीनतम विकास और प्रौद्योगिकियों के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाया है। सम्मेलन में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के अलावा, तीनों ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन, ग्लासगो विश्वविद्यालय, स्ट्रैथक्लाइड विश्वविद्यालय और कैलेडोनियन विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का दौरा किया। डॉ. रवीन चौहान ने कहा कि हमें ऑक्सफोर्ड और अन्य विश्वविद्यालयों में अपने साथियों के साथ सुंदर हिमाचली संस्कृति साझा करने में बहुत खुशी महसूस हुई।
सिरमौर जिला के श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के दौरान उठाए गए कदम की प्रशंसा की। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की कि जिला सिरमौर में बारिश से जो तबाही हुई है, उसको लेकर उचित बजट जारी किया जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर ने कहा नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांग मंगवाई गई है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर बारिश के दौरान जो नुकसान हुआ लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही इसका उचित मुआवजा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर के अलावा बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष विद्या दत्त, पूर्व प्रधान राजेश ठाकुर, लव राज, रमेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के रणदीप, जयपाल ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर, विनीत संजय कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
मलिक प्रमोद कुमार निवासी सपरुन ने सोलन थाना में शिकायत की थी कि 7 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में से करीब 15 से 20 हजार की नकदी, 3 सोने की अंगुठियां, सोने की बालियां/टोप्स, सोने की चेन एवं चांदी के 5 सिक्के और पाजेब की 2 जोड़ियां चोरी कर ली हैं। शिकायत पर थाने में चोरी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से आरोपी का पता लगाने में सफलता हासिल की। थाना सदर की टीम ने आरोपी को गत रात्रि को गिरफ़्तार भी कर लिया। आरोपी की पहचान आदर्श राणा (32) निवासी ठारू, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सोलन और सिरमौर ज़िला में पहले ही तीन मुक़दमे एनडीपीएस एक्ट और चार मुक़दमे चोरी के दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक हैबिचुअल ऑफेंडर है।
भारत में कोरियाई समुदाय के अध्यक्ष इयू डान पार्क के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने भारत-कोरिया मैत्री की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक व्यापार सम्मेलन और गोल्फ कप के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इस वर्ष सितंबर या अक्तूबर माह में इसके आयोजन पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषतौर पर हरित उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में पर्यावरण-अनुकूल कई पहलें शामिल की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और जल विद्युत उत्पादन क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर अधिक ध्यान केन्द्रित कर रही है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 14 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने दी। ललित कुमार शर्मा ने कहा कि मेला 14 अगस्त को प्रात: 11.00 बजे आरंभ होगा। मेले में शिमला, सोलन व सिरमौर ज़ोन के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न व्यवसायों में आईटीआई पास प्रशिक्षुओं के अतिरिक्त दसवीं, व्यवसायिक विषय के साथ 12वीं पास विद्यार्थी तथा डिप्लोमा होल्डर अभियर्थी अपना पंजीकरण करवाकर मेले में आई हुई कंपनियों में साक्षात्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में जिन कंपनियों ने भाग लेना है वह अप्रेंटिस पोर्टल पर पंजीकृत करवाकर मेले में आए अभ्यर्थियों का पंजीकरण अपनी संस्थान में कर सकती हंै। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अप्रेंटिस मेले में आकर लाभ उठाने का आग्रह किया। ललित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को किया जाता है। इस बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन सोलन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला कंपनियों को कुशल श्रम शक्ति प्रदान करने और शिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार प्रदान करने में सहायत सिद्ध होगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार, सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के मंत्री जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में अवांछनीय है, अनापेक्षित हैं। मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा भाजपा के वरिष्ठ विधायक बलवीर वर्मा पर की गई टिप्पणी अमर्यादित है और लोकतंत्र के उपर सीधा हमला है। अनिरुद्ध सिंह का यह कहना कि बलवीर वर्मा भीख का कटोरा लेकर मुख्यमंत्री के साथ घूमते रहे, यह अपमानजनक शब्द है। भाजपा इन शब्दों की कड़ी निंदा करती है। बलवीर वर्मा को चैपाल की जनता ने बहुमत देकर चुना है और चैपाल की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना उनका धर्म है और वह अपने धर्म का पालन कर रहे हैं और इसी नाते मुख्यमंत्री जी के प्रवास के दौरान जनता की भलाई के लिए वे मुख्यमंत्री के साथ गए और उन्हें जाना भी चाहिए। डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया है कि क्या वे सिर्फ कांग्रेसियों के मुख्यमंत्री हैं? क्या कांग्रेसी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र ही हिमाचल के हिस्से हैं? क्या भाजपा व अन्य दलों के विधायक जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के वह मुख्यमंत्री नहीं हैं? यदि कोई राशि सरकारी खजाने से विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री या सरकार आबंटित करती है तो वो जनता के लिए भीख है? डॉ. बिंदल ने कहा कि उक्त स्पष्टीकरण निश्चित अवधि में जनता को प्राप्त होना चाहिए। बिंदल ने अनिरुद्ध सिंह की इस ओछी हरकत पर उन्हें सलाह दी कि वे बलवीर वर्मा के प्रति की गई अवांछनीय, अभद्र टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त करें।
सेब बागवानी में प्राकृतिक खेती पर चल रहे शोधकार्य का जायजा लेने के लिए बागवानी सचिव सी पालरासू ने शुक्रवार को नौणी विश्वविद्यालय के मशोबरा स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल तथा क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. ऊषा शर्मा ने प्राकृतिक खेती पर हो रहे शोधकार्य के बारे में बागवानी सचिव को विस्तार से जानकारी दी। नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंदेल ने कहा कि इस साल की विपरीत परिस्थितियां किसान-बागवानों के हित में नहीं थी। मगर यह हर्ष का विषय है कि ऐसी परिस्थितियों में भी प्राकृतिक खेती करने वाले किसान-बागवान बेहतर फसल लेने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसान-बागवान अपने स्तर पर भी परीक्षण करता रहता है। ऐसे में वह अपने सफल अनुभवों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ साझा करे, ताकि उसपर भी शोधकार्य किया जा सके। बागवानी सचिव सी पालरासू ने अनुसंधान केंद्र में प्राकृतिक खेती को लेकर किए जा रहे शोधकार्य पर खुशी जताई और विश्वविद्यालय के प्रयासों को सराहा। उन्होंने भविष्य में भी प्राकृतिक खेती पर शोधकार्य को जारी रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिमला जिला के 24 प्रगतिशील बागवानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी ने बागवानी सचिव को प्राकृतिक खेती की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक, कृषि डॉ. रविंदर सिंह जसरोटिया, नौणी विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान, डॉ. संजीव चौहान, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर, डॉ. दिनेश ठाकुर, कृषि उपनिदेशक, डॉ. मोहिंदर भवानी, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई तथा जिला आतमा टीम शिमला के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह अचानक पुलिस कर्मियों की बोलेरो गाड़ी के लैंड स्लाइड होने से दु:खद मृत्यु की खबर आई है। जिसमें ब्लाक खंड परागपुर के अन्तर्गत ढलियारा गांव के सचिन सपुत्र महेंद्र सिंह राणा भी ड्यूटी पर थे। इस हादसे में उन सब के अकस्मात चले जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।मौत की खबर का पता चलते ही ढलियारा क्षेत्र मे ही नही बल्कि उप मन्डल देहरा भर के लोग सन रह गये। वही इस दुख की घडी मे पूर्व कामगार एवम कर्मचारी कल्याण बोर्ड के वाइस चैयरमैन सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने जहां मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तो वही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना है सुरेेंद्र सिह मनकोटिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र 2023-2024 सत्र का शुभारंभ हेतु उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। जनकारी प्रदान करते हुए परिसर निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक ने बताया कि सन 2011 में इस महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र्र की स्थापना हुई थी, लेकिन कोविड के समय करीब तीन वर्ष बंद रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से इसकी री ओपनिंग की गई।उन्होंने बताया कि इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को संस्कृत शिक्षण प्रदान करे, धार्मिक-साहित्यिक-आर्थिक आदि सर्वविध विकास हो, एवं उनके अधिकारों के संदर्भ में समाज को जागरूक किया जाएं। इन उद्देश्यों की संपूर्णता करने के लिए केंद्र्र के द्वारा संस्कृत शिक्षण वर्ग, श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन, अंग्रेजी संभाषण कक्षाएं, महिला केन्द्रित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम, योग प्रशिक्षण आदि अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में महिला संस्कृत अध्ययन केन्द्र की इन्हीं उद्देश्यों को तथा गतिविधियों का प्रस्तावना रूप से केंद्र की समन्वयिका डॉ के मनोज्ञा (वेदांत विभाग अध्यापिका) के द्वारा उपस्थापन किया गया था। कार्यालय अनुभाग अधिकारी अनुराधा गैर शैक्षणिक स्टाफ के पक्ष से अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ शीश राम (शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष) ने महिलाओं के अधिकारों के संदर्भ में सभी को जागरूक करते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. मदन मोहन पाठक (निदेशक) ने महिलाओं के शिक्षण की आवश्यकता को प्रदर्शित करते हुए सभी को हार्दिक अभिनंदन दिया। अंत में केंद्र की संयोजिका डॉ ऋचा बिस्वाल (अंग्रेजी विभाग अध्यापिका) ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्रा मानवी ने किया।
रेणुकाजी-ददाहू बस स्टैंड पर चालक परिचालकों द्वारा खुलेआम शौचालय के आसपास व बस में शराब पिए जाने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही एक वाकया सामने आया जब कुछ चालक परिचालक सरकारी बस में बैठकर जब दिन में खुलेआम शराब पी रहे रहे थे और एक स्थानीय पत्रकार ने अपनी बाइक निकालने वहां पंहुचे। उसने उन्हें टोका तो झुंड में मौजूद एक निजी बस के चालक ने उससे पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। पत्रकार की शिकायत पर रेणुकाजी चुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ददाहू अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया गया और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने कहा कि, चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तहकीकात जारी है।उन्होंने कहा कि, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने अथवा नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के मोनाल ईको क्लब की छात्राओं ने विद्यालय परिसर के आसपास पौधरोपण किया। इस पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने इस पौधरोपण कार्यक्रम में भड़चढ कर भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने जामुन, अनार, आंवला आदि प्रजाति के दर्जनों पौधे विद्यालय परिसर के आसपास रोपे व इन पौधों की देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली। ईको क्लब की छात्राओं ने एक रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को हमारे जीवन मे पर्यावरण के महत्व का संदेश दिया।इस मौके पर मोनाल ईको क्लब की इंचार्ज रीना, एनसीसी प्रभारी पूनम शर्मा ,जसिंदर कुमार व अन्य मौजूद रहे।
लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कथोग, ज्वालामुखी ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए शुक्रवार को पांच लाख रुपये प्रदान किए। इंस्टीट्यूट के एमडी डॉ. रण सिंह और प्रिंसिपल डॉ. मोहिंद्र सिंह आशावत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके सरकारी आवास ओक ओवर में यह चेक सौंपा। कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर की अगुवाई में इंस्टीट्यूट के एमडी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान विशाल डडवाल भी मौजूद रहे।
उपमंडल संगड़ाह के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संगड़ाह में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले जुड़वां बहन-भाई कामिनी और कार्तिक ने पैसों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह स्कूल जाते वक्त जुड़वां बहन भाई को संगड़ाह पुरानी तहसील के पास सड़क किनारे एक पर्स दिखाई दिया। उस समय यह सोचकर नहीं उठाया कि किसी और का होगा और अगर उठाया तो स्कूल में मैडम का डांट पड़ेगी। उन्होंने उसेे पैर से सड़क किनारे कर दिया। स्कूल पहुंचने पर दोनों भाई-बहन ने यह बात मैडम को बताई। मैडम ने मल्टी टास्क वर्कर्स को साथ में भेजा और पर्स उठाकर स्कूल में लाने को कहा। प्राथमिक पाठशाला संगड़ाह में तैनात अध्यापिका वीना कपिला ने बताया कि बच्चों को जो पर्स मिला वह राजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति का था और उसमेंं 4000 के करीब रुपये थे। पैसे उसके मालिक तक पहुंचा दिए हैं। उन्होंने बच्चों कि इस ईमानदारी के लिए माता को फोन कर बधाई दी है। हरिपुरधार के रहने वाले बच्चों के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया है। अब बच्चों के पालन पोषण कि जिम्मेदारी माता पर ही है। उधर पुलिस थाना संगड़ाह में तैनात होमगार्ड के जवान राजेंद्र ने बताया कि बीती रात को ड्यूटी के दौरान जेल में से कहीं पर्स गिर गया था उन्होंने बच्चों की इस ईमानदारी की सराहना की है।
जल शक्ति मंडल राजगढ़ द्वारा सराहं विकास खंड की तीन पंचायतों में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता डॉ. मनदीप गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग की तीन योजनाओं घनयार, गढ़ासर, नैनाटिककर व डिलमन योजनाओं के समीप औषधीय पौधों का रोपण किया और हरड़, भेड़ा, आंवला, जामुन, शहतूत, सागवान व अमरूद के पौधे लगाए। अधिशासी अभियंता ने कहा कि जल योजनाओं के आसपास पौध रोपण का कार्य किया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत घंडरां में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आईटीबीपी की 22वीं वाहिनी के घंडरां गांव के अज्ञात हमलावरों का सामना करते हुए शहीद हुए सिपाही कर्म चंद के परिजन एवं 19वीं वाहिनी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सिपाही सरवन कुमार की माता सावित्री देवी व पत्नी को पंचायत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले पंचायत सामुदायिक भवन के पास शहीदों के सम्मान में उनके नाम अंकित कर एक पट्ट स्थापित किया गया व दीप प्रज्वलित कर शहीदों को याद किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायत द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय घंडरां में शहीदों की याद में विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जुगल किशोर, उप प्रधान अजीज मोहम्मद, सचिव गगन सिंह, मुख्याध्यापक शशि भूषण, दविंद्र कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जुगल किशोर, उप प्रधान अजीज मोहम्मद, सचिव गगन सिंह, मुख्याध्यापक शशि भूषण, दविंद्र कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ऊधर बी.डी.ओ. इंदौरा सुदर्शन सिंह ने बताया कि विकास खण्ड इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाह कुलाड़ा, पलाख, भोग्रवां, डमटाल, दीनी, भपू आदि में भी पौधारोपण किया गया है और विकास खण्ड के अंतर्गत लगभग 4 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है, जिसमें से 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और आगामी दो दिनों में 2 हजार और पौधे विभिन्न पंचायतों में लगाए जाएंगे।
चंबा जिला के तीसा में एक गाड़ी हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है। हादसे में देहरा उपमंडल के तहत ढलियारा पंचायत के कांस्टेबल सचिन राणा पुत्र मोहिंद्र सिंह लंबर की भी जान चली गई है। बताते चलें कि गाड़ी में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे। यह गाड़ी बटालियन ने हायर की थी। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। गाड़ी में 9 पुलिस जवान थे, चालक और एक अन्य व्यक्ति था। गाड़ी मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी । तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में गाड़ी आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में और नदी में जा पहुंची। बताते चलें कि सचिन राणा के पिता मोहिंद्र सिंह राणा अभी असम राइफल्स में बतौर सूबेदार शिलांग सेवाएं दे रहे हैं अभी थोड़े दिन पहले ही वह भी घर से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी वापिस लौटे थे इसी बीच उनके बेटे की दुखद मृत्यु का मामला प्रकाश में आ गया। कॉन्स्टेबल सचिन राणा भी थोड़े दिन पहले अपने घर आया था। बीते डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। सचिन की पत्नी चंडीगढ़ की एक कंपनी काम करती हैं और उसके घर पर उसकी बहन और माता ही रहती है। नवंबर महीने में उसकी बहन की शादी भी रखी गई थी इसी बीच सचिन की दुखद मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का इकलौता बेटा अब परिजनों के बीच नहीं रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर उनके निवास स्थान पर ढलियारा पंचायत उप प्रधान वीरेंद्र मनकोटिया भी पहुंचे उन्होंने परिवार को संवेदनाएं व्यक्त की है इसके अतिरिक्त सरकार से इस परिवार को हर सम्भव सहायता देने की बात कही है साथ ही मौके पर जिला परिषद ढलियारा ईशान शर्मा भी सचिन के घर पर पहुंचे उन्होंने कहा कि सचिन राणा एक बहुत ही मिलनसार युवा थे इसके अतिरिक्त बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी भी थे उनका यू अचानक चले जाना बहुत ही पीड़ा दायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में सिरमौरी ताल गांव में आफत के रूप में बरसा पानी (बादल फटा), 100-100 फुट लंबे साल के पेड़ जड़ों को उखड़कर 1-1 किलोमीटर दूर तक ले गया। मकानों से भी बड़ी चट्टानें पानी में बहकर पक्के घरों को अपने साथ बहा कर ले गई। जहां आलीशान मकान हुआ करते थे वे दलदल में तबदील हो गए, जहां लहलहाती फसलें होती थीं वे पत्थरों के ढेर में बदल गई। शायद 4 सदी बाद ऐसा भयावह दृष्य सिरमौरी ताल में पैदा हुआ होगा। 402 वर्ष पहले सिरमौर रियासत की राजधानी थी सिरमौरी ताल और वह राजधानी किसी प्राकृतिक आपदा से खंडहरों में तबदील हो गई थी जहां से महाराजा ने नाहन की और रूख किया व नाहन सिरमौर रियासत की राजधानी बनी। आज दोबारा 4 सदी बाद यह आफत आई। एक ही परिवार के 5 सदस्य जमींदोज़ हो गए, कुलदीप, जीतो देवी, रजनी व दो मासूम बच्चे- नितेश 12 वर्ष व दीपिका 10 वर्ष, सिर्फ जीवित रहा तो रजनी का पति विनोद। यानि विनोद ने अपने माता-पिता, पत्नी व दोनों बच्चों को अपनी आंखों के आगे सैलाब में दफन होते देखा। सिरमौरी ताल गांव में बादल फटने से जो भयावह त्रासदी हुई है, उस स्थल पर सुखराम चौधरी पांवटा साहिब के साथ जाना हुआ। मलबे में 5 व्यक्तियों के दबे होने की संभावनाओं के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है दो शव मौके से प्राप्त हो चुके हैं।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उत्तरी भारत की प्रसिद्ध, पांच कैलाशौ में से एक, श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्वयं हड़सर से डल झील तक स्थानीय प्रशासन के साथ पैदल यात्रा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे । उपायुक्त ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर लगाए जाने वाले लंगरों, ठहरने योग्य स्थानों, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालयों, सड़क मार्गो सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ में उन्होंने डल झील, गौरी कुंड, सुंदरासी ,धन्छौ आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत उपायुक्त ने भरमौर में स्थानीय प्रशासन के साथ श्री मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक भी की। बैठक में उपायुक्त ने मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं के उचित प्रबंधन को लेकर विभागों को तय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में हडसर से श्री मणिमहेश तक पैदल यात्रा की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के पैदल रास्ते को तय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और रास्ते पर विश्राम स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था को लेकर हडसर से धन्छौ तक पेयजल व्यवस्था और शौचालय के लिए पानी की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को सार्वजनिक शौचालय में साफ सफाई की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश भी दिए। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हडसर से श्री मणिमहेश तक बिजली व्यवस्था का उचित प्रबंध बनाने के लिए उन्होंने निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर, वन मंडल अधिकारी नरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।
प्रदेश की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार को सत्ता में आए हुए अभी मात्र 7 माह ही हुए हैं, लेकिन सरकार की लचर व्यवस्था के चलते प्रदेश से औद्योगिक इकाइयां पलायन कर रही हैं। प्रदेश से औद्योगिक इकाइयों का पलायन होना दुर्भाग्यपूर्ण है। औद्योगिक कंपनियों के पलायन करने पर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने जब से प्रदेश में सत्ता संभाली है तब से प्रदेश पर आफत ही आफत आई है। एक ओर जहां प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश को तहस नहस किया है तो दूसरी ओर सुक्खू सरकार की लचर व्यवस्था के चलते उद्योग कंपनियों ने भी मूंह फेरना शुरू कर दिया है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला,कालाअंब, पांवटा से कंपनियां निवेश करने के बजाय कर्मचारियों से बीआरएस लेकर उन्हें जबरन रिटायर कर रही है । सरकार की बेरुखी के चलते कंपनी मालिक हिमाचल में निवेश नहीं करना चाह रहे हैं । लेकिन हम पूछना चाह रहे हैं कि आखिर व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में ऐसा क्या हो रहा है जिससे कंपनी निवेश करने से कतरा रही है। नई कंपनियां तो दूर यहां तक कि जो पूर्व में यहां स्थापित थी वह भी बोरी बिस्तर बंद कर किसी और राज्यों में जाने को मजबूर हो रही हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में जयराम ठाकुर की सरकार ने धर्मशाला में इनवेस्टर मीट के तहत सैंकड़ों कंपनियों के साथ रूह्र साइन कर औद्योगिक कंपनियों को प्रदेश में निवेश करने का न्यौता दिया था लेकिन वर्तमान की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की गलत नीतियों के चलते कंपनियां निवेश करने से डर रही हैं। लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि प्रदेश में स्थापित कंपनियों का पलायन करना क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है? बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने बद्दी में बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लाई थी लेकिन वर्तमान सरकार उसे भी अमलीजामा पहनाने में नाकाम रही है। इसके अलावा नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस स्थापित करने की मंजूरी दी थी वह भी वर्तमान सरकार से स्थापित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार सिर्फ अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ी -बड़ी विदेशी कंपनियों को पलायन करने का काम कर रही है। जिससे प्रदेश और यहां के लोगों को रोजगार से भी महरूम होना पड़ रहा है। कंपनियों के पलायन से हजारों लोगों को बेरोजगार होना पड़ रहा है। ऐसे में यदि प्रदेश सरकार कंपनियों को तंग करना बंद नहीं करती है तो वह दिन भी दूर नहीं जब अन्य औद्योगिक इकाइयों पर भी ताले लटक जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि प्रदेश में कंपनियों को निवेश करने के लिए औद्योगिक नीतियों में कुछ संशोधन कर सरल बनाएं ताकि कंपनियां नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर लोगों को रोजगार मुहैया करवा सके।
विभाग को सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एचएचएआई के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधीश ने यहां पर स्पॉट का निरीक्षण कर वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 32 मील के पास सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास निरंतर भू-स्खलन होने के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम प्रगति में होने की वजह से भी समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएच का काम, भारी बारिश और भू-स्खलन के चलते यात्रियों और वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मार्ग को खोलने के लिए उपयुक्त संख्या में आवश्यक मशीनरी को उपयोग में लाया जाए, जिससे कार्य की गति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाली के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता एनएचएआई को मुहैया करवाई जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मॉनसून के दौरान जिले में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी की मशीनरी मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह के संकट से निपटने की पूरी तैयारी प्रशासन ने की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के दिनों में अनावश्यक यात्राएं न करें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।
मार्ग को खुलवाने में प्रशासन व फोरलेन कंपनी गंभीर नहीं पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले तीन दिन से खुल नहीं पाया है। फोरलेन कंपनी की मशीनरी भी इस मार्ग को खुलवाने में नाकाम दिख रही है। प्रशासन व फोरलेन कंपनी द्वारा अतिरिक्त मशीनरी लगाकर मार्ग को सुचारू बनाना चाहिए था, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि पठानकोट को मंडी तथा मंडी को पठानकोट से जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग है। शुक्रवार को भी सुबह करीब पांच बजे 32 मील में ल्हासा गिर गया, जिस कारण मार्ग बिलकुल बंद हो गया। मलबा हटाकर एक-एक वाहन को गुजारा जा रहा है, लेकिन कीचड़ में फंसने से वाहनों का काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को एक निजी बस कीचड़ में फंस गई, जिससे मार्ग बंद हो गया। तीन दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग पैदल ही अपने जूतों को हाथ में उठाकर कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं। मार्ग को खुलवाने में प्रशासन की कार्यप्रणाली सुस्त नजर आ रही है। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद भारी बारिश के दौरान मिट्टी पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली रात 1:30 बजे से 9 और 6 मील के पास बंद हो गया था। प्रात: बारिश थमते ही फोरलेन निर्माण कंपनी केएमसी द्वारा 9 मील को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है जबकि 6 मील में अभी कार्य प्रगति पर है जल्द ही खुलने की संभावना जताई जा रही है
वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं पर 196 करोड़ रुपये किए जाएंगे व्यय उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज जिला किन्नौर के सीमावर्ती गांव के विकास के लिए वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में 55 गांव को वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत लाया गया है जिनमें से 27 गांव में 131 विकासात्मक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। तोरूल रवीश ने कहा कि जिला किन्नौर के 27 सीमावर्ती गांव में छितकुल, बटसेरी, रकच्छम, पूह, नमज्ञां, टाशीगंग, नाको, लियो, चूलिंग, चांगो, चारंग, डूबलिंग, लाबरंग, नेसंग, कुन्नू, सुमरा, शलखर, यंगथंग, हंगमथ, हांगो, का, मलिंग, मलिंग डोगरी, थंगकर्मा, उपमोहाल डबलिंग, उपमोहाल दनमोछे तथा उपमोहाल खाब शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि इन 27 सीमावर्ती गांव में प्रस्तावित विकासात्मक परियोजनाओं पर लगभग 196 करोड़ रुपये की राशि के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों से वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आने वाले गांव में कौशल विकास कार्यक्रमों पर बल देने को कहा। तोरूल रवीश ने विभिन्न विभागों को वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आने वाले गांव में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां आयोजित करने के लिए वार्षिक कैलेण्डर तैयार करने को कहा। उन्होंने केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्यवन कर परिपूर्णता प्राप्त करने को कहा। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त-उपायुक्त संजीव कुमार भोट ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
लोक निर्माण और ग्रामीण विकास विभाग को अतिरिक्त 11 करोड़ रुपये आवंटित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तीन दिवसीय दौरे के बाद शिमला जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण के प्रयासों में तेजी आई है। उनके इस दौरे से लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग नई ऊर्जा के साथ दिन-रात सड़क बहाली के कार्यों में जुट गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा सेब परिवहन निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी विकल्प भी तैयार किए जा रहे हैं। दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री के निर्देशों पर दोनों विभागों को लगभग 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है ताकि किसानों के उत्पाद को समयबद्ध परिवहन सुविधा मिल सके। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान के आकलन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने आपदा प्रभावित व्यक्तियों से संवाद किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सेब और अन्य नकदी फसलें समयबद्ध बाज़ार तक पहुंचाना है ताकि बागवानों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े। मुख्यमंत्री ने सेब सीजन के दृष्टिगत 15 अगस्त तक पंचायत स्तर तक सड़कें सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुरी तरह से प्रभावित परिवहन नेटवर्क को पुनर्जीवित करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 110 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के बाद लोक निर्माण विभाग ने भी अपने प्रयास तेज़ किए हैं और लगभग 250 जेसीबी और भारी मशीनरी बहाली कार्यों के लिए तैनात की गई है। ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से दोनों ही विभाग निर्धारित समय अवधि के भीतर पंचायत स्तर की सड़कों को बहाल करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था की बहाली एवं निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित कर रही है और सेब पर आधारित यहां की आर्थिकी को संरक्षित एवं मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
बैठक में आगामी आंदोलनों व गतिविधियों पर होगा गहन मंथन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने जानकारी दी है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 व 20 अगस्त को ऊना में कृषि विज्ञान केंद्र में होने जा रही है। इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के 135 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश कि इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पूर्व में किए गए कार्यक्रमों, आंदोलनों व गतिविधियों की विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा की जाएगी व आगामी प्रदेश में किए जाने वाले कार्यक्रमों, आंदोलनों व गतिविधियों की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अभाविप के 18 संगठनात्मक जिलों से प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे।इस बैठक में प्रदेश स्तर पर आने वाले समय में किए जाने वाली संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक गतिविधियां पर गहन मंथन करके रणनीति तैयार की जाएगी। आकाश नेगी ने बताया कि इस बैठक को आयोजित करने के लिए ऊना जिला के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। तेज़ धूप में कार्यकर्ता बैठक में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए घर घर जाकर व दुकानों में जाकर समाज से धन संग्रह के माध्यम से सहयोग ले रहे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने उच्च स्तरीय जांच समिति भी बैठाने की उठाई मांग शिमला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा कि चंबा में आज सुबह एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है और इसमें पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की लापरवाही सामने आई है। आज सुभा 9 बजे के आसपास चंबा-तीसा-पांगी रोड पर एक पहाड़ गिरने से सात लोगों की मृत्यु होने की बात कही जा रही है, जिसमें से दो स्थानीय लोग थे और बाकी पुलिसकर्मी थे। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था, पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था। इसकी जानकारी भी हमने सरकार को पहले दे दी थी, पर सरकार मौन रही। पहाड़ लगातार गिर रहा था। जनता देख रही थी, पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है कि सरकारी अधिकारी जोगिंदर शर्मा, पीडब्ल्यूडी में कार्यरत पर तुरंत एफआईआर होनी चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही से ही इतना बड़ा हादसा आज चंबा में हुआ है। हमने लगातार सोशल मीडिया और लिखित माध्यम से सरकार को इस बारे में अवगत करवाया था, परंतु सरकार ने इस तरफ किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी बैठानी चाहिए और सरकार को जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए।
चंबा जिला में भीषण सडक़ हादसा पेश आया है, जिसमें चालक सहित आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादस तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पेश आया, जहां बोलेरो गाड़ी बैरा खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मृतकों में सात पुलिस कर्मी शामिल हैें। बताया जा रहा है गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे, जो कि मंगली से तीसा की ओर जा रहे थे। इसी बीच बैरा खड्ड के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहराल, मृतकों और घायलों को चंबा अस्पताल लाया जा रहा है।
शिमला-कालका फोरलेन पर सोलन के चक्की मोड़ के पास फिर से लैंडस्लाइड हुआ, जिसके बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। अब वाहनों की आवाजाही अल्टरनेटिव सड़कों से की जा रही है। चक्की मोड़ के पास हाईवे 2 रोज पहले ही 8 दिन के बाद बहाल किया गया था। बसों की आवाजाही गुरुवार को शुरू हुई थी। हैवी व्हीकल्स के लिए हाईवे को आज खोला जाना था। इससे पहले ही रात में लैंडस्लाइड हुआ। अभी भी मौके पर लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार है। वहीं प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी अगले 3 घंटे तक तेज बारिश होने की चेतावनी दी है। इस दौरान लोगों को नदी-नालों के आस-पास और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। उधर, चौपाल में स्कूल जाते वक्त एक बच्ची पर लैंडस्लाइड हो गया है। इससे बच्ची दलदल में फंस गई। उसके सहपाठियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और तब जाकर बच्ची को मलबे से सुरक्षित निकाला गया।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चिह्नित की 27 एकड़ भूमि साई ने लैंड ट्रांसफर के लिए डीसी कांगड़ा को लिखा पत्र स्पोर्ट्स आथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने हिमाचल के धर्मशाला में 5570 फीट की ऊंचाई पर हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर खोलने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। डिप्टी डायरेक्टर जनरल साई दिल्ली ने कांगड़ा के डीसी को पत्र लिखकर इस ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन हिमाचल के यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के नाम ट्रांसफर करने को कहा है। इंद्रुनाग में 27 एकड़ जमीन के ट्रांसफर होने के बाद हिमाचल के खेल विभाग और साई के बीच समझौता ज्ञापन साइन होगा। दीगर रहे कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साल 2019 में टेबल टेनिस जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते हुए इसकी घोषणा की थी। ट्रेनिंग सेंटर में होंगी ये सुविधाएं इंद्रुनाग ट्रेनिंग सेंटर में 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर कम स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, रिहैबिलिटेशन सेंटर, मल्टीपर्पज हॉल, स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग हाल और 300 बेड का हॉस्टल बनना प्रस्तावित है। साई ने देख ली जमीन, फाइनल की साई ने इंद्रुनाग के छोला भंगोटू में ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन पहले ही देख रखी है। अब इसके लिए जमीन खेल विभाग के नाम ट्रांसफर करने को कहा गया है। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के नाम जमीन ट्रांसफर होते ही यहां इनफ्रॉस्ट्रक्चर बनना शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आएंगे धर्मशाला में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। इसके बनने के बाद यहां ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी धर्मशाला के इंद्रुनाग आएंगे।
राहुल गांधी जल्द ही हिमाचल दौरे पर आएंगे। ऐसे में राहुल गांधी मनाली भी आ सकते हंै। राहुल गांधी का मनाली दौरा फाइनल बताया जा रहा है, लेकिन अभी दिल्ली से फाइनल शेड्यूल न आने के चलते कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। बता दें कि बीते दिनों जब मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर थे तो उस दौरान वह राहुल गांधी से मिले थे। वहां हिमाचल में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को अवगत करवाया था और राहुल गांधी ने हिमाचल आने की बात कही थी। ऐसे में राहुल गांधी का मनाली आने का कार्यक्रम बन रहा है। इसको लेकर चर्चा चली हुई है। प्रदेश सरकार ने आपदा को देखते हुए कुल्लू के मनाली उपमंडल में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का फैसला लिया है।
तीन बाइक सवारों ने तेजधार हथियारों से वार कर की हत्या औद्योगिक कस्बे नालागढ़ में दो सगे भाइयों को तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। बाइक सवार तेजधार हथियारों से लैस हमलावर गुरुवार शाम सरेआम इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। नालागढ़ में दिन दहाड़े हुए इस डबल मर्डर के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन पड़ोसी राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर हत्यारों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन की वजह सामने आई है। हमलावर सुबह से दोनों भाइयों को फेान कर धमकी दे रहे थे और हिसाब चुकता करने के लिए नकोदर बुला रहे थे, लेकिन शाम को हमलावर योजना बनाकर नालागढ़ पहुंचे और दोनों भाइयों को शहर से बाहर सुनसान जगह पर बुलाकर तेजधार हथियारों से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलवक्त हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फोरेंसिंक विशेषज्ञों ने भी देर रात घटनास्थल का रुख कर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार शाम करीब छह बजे नालागढ़ रामशहर रोड़ पर दरगाह के पास हुई। यहां मूलत: जालंधर निवासी दो सगे भाइयों को हमलावरों ने मिलने के लिए बुलाया और तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। दोनों सगे भाई नालागढ़ में अपने मामा के पास रह रहे थे और यहीं अपना कारोबार कर रहे थे। मृतक की पहचान कुनाल (21) और वरुण (19) पुत्र प्रदीप बावा मूल निवासी कीवा तहसील नकोदर जांलधर (पंजाब) के रूप में हुई है। मृतकों के मामा लवकेश ने पुलिस को बताया कि पंजाब के नकोदर तहसील के कीवा गांव के ही गौरव गिल इन दोनों भाइयों को नकदोर बुला रहे थे, लेकिन वह नहीं गए, तो शाम को तीन आरोपी बाइक पर सवार हो नालागढ़ पहुंच गए। पैसों के लेन देने के चल रहे आपसी विवाद को लेकर इन तीनों युवकों ने उन्हें रामशहर मार्ग पर दरगाह के पास सुनसान जगह पर बुलाया, जहां उनकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी बद्दी रमेश कुमार, डीएसपी फिरोज खान, डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने घटनास्थल का रुख किया और क्षेत्र की सीमाओं को सील कर आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुट गई है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत करने व ई-केवाईसी करवाने की तिथि को ३१ अगस्त, २०२३ तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राशन वितरण कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि तथा लिंग की जानकारी आधार में दर्ज डेटा के अनुरूप हो। उन्होंने आग्रह किया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर इस प्रक्रिया को ३१ अगस्त, २०२३ से पहले पूर्ण करवा लें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने पर राशन कार्ड अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा तथा आधार उपलब्ध करवाने के बाद ही इसे पुनः शुरू किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि उपभोक्ता अपना नवीनतम सक्रिय मोबाइल नम्बर विभाग से सांझा कर खाद्यान्नों से सम्बंधित सूचना भी प्राप्त कर सकते हैं। वे विभागीय वेबसाइट/पारदर्शिता पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://द्गश्चस्रह्य.ष्श.द्बठ्ठ पर राशन कार्ड में स्वयं अपना मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें द्धह्लह्लश्चह्य://द्गश्चस्रह्य.ष्श.द्बठ्ठ पर अपडेट मोबाइल नम्बर विकल्प के अधीन अपना १२ अंकों का आधार कार्ड नम्बर दर्ज करने के उपरांत अपना मोबाइल नम्बर अपडेट करना होगा। .०.
उपायुक्त सुमित खिमटा राहत व बचाव के लिए स्वयं डटे रहे मोर्चे पर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल के लिए बुधवार की रात काली रात बनकर आई। सिरमौरी ताल में बादल फटने से चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। गांव में बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ की जद में एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और इसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। उपायुक्त सुमित खिमटा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा तथा बचाव दल सहित मौके लिये रवाना हो गए और राहत व बचाव कार्यों के लिये लगातार मोर्चे पर डटे हुए हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन बचाव दल सहित रात को ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ में लापता लोगों में कुलदीप सिंह 63 साल, उनकी पत्नी जीतो देवी 57 साल, विनोद कुमार की पत्नी रजनी 31 साल व पुत्र नितेश 10 साल तथा 8 वर्षीय पुत्री दीपिका शामिल हैं। इनमें से कुलदीप सिंह व उनकी पोती दीपिका के शवों को मशक्कत के बाद बचाव दलों द्वारा निकाला गया है। खबर लिखने तक शेष लापता व्यक्तियों की तलाश का कार्य जारी है। उपायुक्त ने कहा कि आज दिनभर बारिश के बीच लापता लोगों को खोजने के अभियान में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। कल प्रात: पुन: लापता लोगों को खोजने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि लापता लोगों को तलाशने के लिये आवश्यक मशीनरी काम में लगी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सात परिवारों के लगभग 50 लोगों को उनके घरों में मलबे केे बीच से निकालकर बचाया। उन्होंने कहा कि मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर आ जाने से सड़क का बड़ा भाग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिये भी उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिये हैं। पूर्व विधायक किरणेश जंग घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों में अपना सहयोग किया। उन्होंने कहा कि लोगों की जान इस प्रकार से जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस प्रकार से प्रदेश के अन्य भागों में आपदा के दौरान लोगों को राहत प्रदान करने का काम किया है, वह सिरमौरी ताल के लिये भी हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। वह प्रभावित परिवारों को मिले, उन्हें सांत्वना दी तथा प्रदेश सरकार की ओर से जल्द हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र पंचरुखी थाना में नंद लाल शर्मा ने थाना प्रभारी का कार्यभार का पद संभाल लिया। इससे पहले पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री की सेवानिवृत्त के बाद आज नंद लाल शर्मा ने कार्य भार संभाला है। नंद लाल शर्मा ने बताया कि इससे पहले वह बतौर एएसआई जिला कांगडा में विभिन्न स्थानों में जिसमें नगरोटा, लंबागांव, मक्लोड गंज, डंमटाल थाने में अपनी सेवाए दे चुका हूं। नंद लाल शर्मा ने कहा कि प्राथमिकता के तौर यहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखना है , ट्रैफ़िक व्यवस्था नशा माफिया करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को सुचारू किए जाने की आवश्यकता है। प्रदेश में कई जगहों से लोगों द्वारा जांच में असुविधा का सामना किए जाने की सूचना आ रही है। आईजीएमसी में पहले से ही एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए महीनों बाद की अपॉइंटमेंट मिल रही थी। अब फिर से सीटी स्कैन और मैमोग्राफी की मशीनें ख़राब होने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे लोगों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और इसमें धन और समय कि बर्बादी हो रही है। दूसरी तरफ़ जांच में देरी की वजह से लोगों को समय से उचित इलाज नहीं मिल पा रहा हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में लोगों को तमाम चिकित्सा सुविधाओं को प्राप्त करने में असुविधा हो रही है। छोटी-छोटी जांचो के लिए भी लोगों को लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है। इससे लोगों को समय से इलाज नहीं मिल पा रहा है। अत: सरकार इस बात का ध्यान रखे कि मरीज़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा सरकार यह व्यवस्था बनाए कि सामान्य जांचों के लिए मरीज़ों को बार-बार अस्पताल के चक्कर न काटने पड़ें। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्क्रब टायफ़स और पीलिया के मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसलिए सरकार स्क्रब टाइफ़स और पीलिया से निपटने के इंतज़ाम करे। इसके साथ ही पीलिया की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पीलिया एक जल जनित रोग है, अत: आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की निरंतर जाँच की जानी चाहिए, जिससे पीलिया समेत किसी भी जल जनित रोग से बचाव हो सके।
बाबा कांशीराम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अग्निशमन यंत्र घरेलू गैस सिलेंडर को सही ढंग से उपयोग करने के सही तौर तरीकों की विस्तृत जानकारी दी अग्निशमन चौकी डाडा सीबा की टीम ने बच्चों तथा अध्यापकों को मॉक ड्रिल कर आग बुझाने की दी गई ट्रेनिंग, बच्चों को बताए गए आपदा प्रबंधन के गुर अचानक आग लगने की घटना पर होने वाले अग्निकांड से बचने व नुकसान रोकने के लिए अग्निशमन विभाग डाडा सीबा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्कूली बच्चों को मॉक ड्रिल कर आग बुझाने के तरीकों को समझाया। उन्होंने बताया कि प्रयास करने का पर आग पर काबू पाया जा सकता है। अग्निशमन पदाधिकारियों रविंदर सिंह, संजीव कुमार, सुनील सिंह तथा संदेश कुमार ने शिक्षकों छात्र - छात्राओं व अन्य कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा व बचाव का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। टीम ने सभी को गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना और उसके नियंत्रण का परशिक्षण दिया अन्य आपदाओं जैसे सड़क दुर्घटना व भूकंप से बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान स्कूल में स्थित अग्निशमन यंत्रों व अन्य संसाधनो का निरीक्षण किया गया जो कि संतोषजनक पाया गया।
थाना कुनिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडली के गांव टुटुवा में आज सुबह गाड़ी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टुटुवा गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर के पास अपनी गाड़ी आल्टो 800 खड़ी की हुई थी। आज सुबह जब वह अपनी गाड़ी के पास गया तो उसने देखा कि उसकी गाड़ी के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुनिहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त सनोग गांव के शंकर दास (47) के रूप में हुइ है। वहीं, डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देखने पर यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही जिला ऊना के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री छिनमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक विकास कार्यो तथा परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में चिंतपूर्णी में मंदिर प्रशासन द्वारा निरंतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई परियोजनाएं आरंभ गई है जिनका सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिलना आरंभ हो गया है। हाल ही में मंदिर प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन प्रणाली आरंभ की गई है सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ लेने वालों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा ११०० रुपए फीस निर्धारित की गई है जिसके बदले में पांच लोगों तक के समूह को बाबा माई दास सदन से मंदिर की लिफ्ट तक ई-वाहन द्वारा मुफ्त में आने-जाने की सुविधा के अलावा लिफ्ट के माध्यम से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर दिया जाता है। मंदिर में आने वाले उक्त सुविधा के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग जनों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा केवल ५० रुपए फीस निर्धारित की गई है तथा इस दौरान वे अपने साथ एक परिचारक को भी ले जा सकते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में सुव्यवस्थित तरीके से आरंभ की गई इस प्रणाली से जहां एक ओर श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुविधाजनक दर्शन हो रहे हैं वहीं उनके समय की भी बचत हो रही है। हाल ही में आरंभ की गई इस प्रणाली का लाभ लेने वाले श्रद्धालु बेहद प्रसन्न हैं तथा मंदिर प्रशासन व सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए आए लुधियाना निवासी रोहित सिंगला व प्रोमिला सिंगला, ओम प्रकाश व ज्योति,मोगा निवासी पंकज बंसल व विमला बंसल, जालंधर निवासी कंचन मदान, रेनू महेंद्रु, गीता खन्ना, सुरेखा पुरी तथा मधु चोपड़ा इत्यादि अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के इस फैसले की प्रशंसा की है। लुधियाना से सपरिवार आए श्रद्धालु डॉक्टर रोहित सिंघला ने मंदिर प्रशासन की सुगम दर्शन प्रणाली व्यवस्था के विषय में अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि यह मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिया गया एक महत्वपूर्ण है जिससे न केवल वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग जनों को माता चिंतपूर्णी मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए सुविधा मिल रही है बल्कि उनके समय की भी बचत हो रही है। डॉ सिंघला ने बताया कि वह कई वर्षों से माता चिंतपूर्णी में दर्शनों के लिए आते हैं लेकिन वर्तमान में मंदिर प्रशासन द्वारा व्यवस्था में किए गए सुधारों की बदौलत अब श्रद्धालुओं को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिल रही हैं जिससे उन्हें मंदिर में माथा टेकने में आसानी हो रही है। इसी प्रकार जालंधर निवासी कंचन मैदान रेनू महेंद्रु गीता खन्ना सुरेखा पुरी तथा मधु चोपड़ा ने सुगम दर्शन प्रणाली व्यवस्था के विषय में अनुभव सांझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है उन्होंने बताया कि यह उनके लिए हार्दिक प्रसन्नता व आस्था का विषय है कि मंदिर प्रशासन की इस पहल से न केवल उन्हें सुविधाजनक दर्शन हो पा रहे हैं बल्कि इसके लिया जाने वाला मामूली शुल्क माता के खजाने में जमा हो रहा है। मोगा के रहने वाले पंकज बंसल जो कि अपनी ७० वर्षीय माता विमला बंसल के साथ माता चिंतपूर्णी में माथा टेकने आए हुए थे ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि मंदिर प्रशासन की योजना की बदौलत उन्होंने सपरिवार मंदिर में माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उनकी ७० वर्षीय वृद्ध माता को चलने फिरने तथा ज्यादा देर तक खड़ा रहने में परेशानी होती है तथा ऐसी अवस्था में अगर सुगम दर्शन प्रणाली की सुविधा यहां नहीं होती तो उनकी माता के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करना संभव नहीं था। पंकज बंसल ने बताया कि उन्होंने इसके लिए बाबा माई दास सदन में ₹११०० की पर्ची दी व इसके पश्चात परिवार के पांच लोगों को मंदिर प्रशासन द्वारा लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करवाने के अलावा बाबा माई दास सदन से लिफ्ट तक ई वाहन द्वारा मुफ्त आने-जाने की भी सुविधा प्रदान की गई। स्थानीय निवासियों में गांव नारी निवासी दिलबाग सिंह व सुनीश ढडवाल ने बताया कि हाल ही में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत शुरू की गई सुगम दर्शन प्रणाली एक प्रशंसनीय प्रयास है जिससे श्रद्धालुओं को न केवल पारदर्शी तरीके से सुविधा मिल रही है बल्कि इसकी एवज में लिया जाने वाला शुल्क मंदिर प्रशासन के खजाने में जमा हो रहा है।
कहा, बारिश से हुआ है नुकसान और कांग्रेस पड़ी है अपनी अंतर्कलह के विवाद में चंद लोक लोभावन वादों से ठगा हिमाचल को, अब जनता दुखी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व सरकार अंतर्कलह से ग्रस्त है, यह अंतर्कलह व विधायकों की नाराजगी कांग्रेस की सरकार को अधिक समय चलने नही देगी। यह बात है ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कही। सतपाल सिंह जी ने कहा कि एक तरफ बारिश से प्रदेश में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, उसमें लोगों तक राहत पहुंचे यह काम होना चाहिए, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी व सरकार आपसी लड़ाई में व्यस्त हैं,आपसी विवाद को सुलझाने में लगे हुए हैं, जो इसे सुलझा नही पा रहे है। सत्ती ने कहा कि जनता राहत के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अधिक समय नहीं चल पाएगी, अपने विवाद से खुद ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार से कोई आशा नहीं की जा सकती है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार शानदार काम कर रही थी, लोगों के हित में कम कर रही थी, केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा था ,लेकिन चुनाव में कांग्रेस में लोक लुभावन वायदे किए 1500 रुपये महिलाओं को पेंशन, 300 यूनिट बिजली के फ्री अन्य अनेक ऐसे वायदे किए, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो गया और कांग्रेस की बातों में आ गया, 0.9 प्रतिशत से कांग्रेस सरकार बन गई। सत्ती ने कहा कि अब जनता पछताप रही है, अब दुखी हो रही है क्योंकि एक भी वायदा पूरा करने की और कांग्रेस आगे नहीं बड़ी है। वादा पूरा कांग्रेस कर ही नहीं सकती है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के विधायक जिस प्रकार से सोशल मीडिया के साथ-साथ अनेक मंचो विरोध दिखा रहे हैं, रोष दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस का किला गिरने वाला है । सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र की सरकार, हिमाचल को लगातार मदद कर रही है, बाढ़ के लिए राहत में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कांग्रेस की सरकार केवल राजनीति करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि कांग्रेस की सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई तीन पद अभी भी मंत्रियों के रिक्क्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मंत्रिमंडल गठन के बाद भी कांग्रेस के अंदर विवाद बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि सरकार व संगठन में तालमेल ठीक नहीं है, विक्रमादित्य मंत्री हैं वे अनेक बार ऐसी बातें कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अनेक बार ऐसे विरोधाभास सामने आए हैं,जो साफ करते हैं कि कांग्रेसमें ज्वालामुखी फूटने वाला हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलियां, मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी, प्रदेश भाजपा सचिव सुमित शर्मा,जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार पठानिया, सचिव बलविंदर कुमार गोल्डी, तिलक राज सैनी, कमल शर्मा, महिला नेत्री मीनाक्षी राणा, नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, इंदु कुमारी, विनय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा देश हित के कार्यक्रम करेगी बैठक में भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक म मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम गांव-गांव में किया जाएगा। इसके तहत मिट्टी भी एकत्रित की जाएगी जो दिल्ली में वारमेमोरियल के पास बनने वाली वाटिका के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को विभाजन पर कार्यक्रम किया जाएगा, जनता को बताया जाएगा किस प्रकार कांग्रेस की गलतियों के चलते ही देश का बंटवारा हुआ, पाकिस्तान बना। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को महिला मोर्चा के माध्यम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों ,पुलिस कर्मियों को रक्षा बंधन बांधा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार की गई है।


















































