प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ की सुधार सभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व अन्य पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आचार्य सतीश शास्त्री जी पठानकोट वालों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में आयोजित श्रावण मास महोत्सव के अंतर्गत प्रवचन देते हुए कहा कि महादेव भगवान शिव जी का संपूर्ण परिवार विषमता के लिए है फिर भी वैर विरोध छोड़कर परस्पर आनंदपूर्वक रहते हंै। गृहस्थ जीवन में जीने वालों को शिव परिवार की ओर से यह सबसे बड़ी शिक्षा है। शिव संसार में अतिशीघ्र प्रसन्न होने वाले तथा भक्तों को सर्वश न्योछावर करने वाले देव हंै। यह सस्ता सम्मान लेकर भक्तों को मालामाल कर देते हैं। महादेव सदा सर्वदा प्राप्त होने वाले देव हैं। वे हर पल हर घड़ी व कन कन में भक्तों को मिलने वाले तथा भक्तों के कष्ट निवारण करने वाले हंै। उन्होंने कहा कि शिव और राम में कोई भेद नहीं है। शिव मस्तिक पर श्री राम के धनुष चिन्ह को धारण करते हैं तथा भगवान राम शिव जी के त्रिशूल का चिन्ह तिलक के रूप में अपने मस्तिक पर धारण करते हैं। परमात्मा सृष्टि के कण कण में व्याप्त होने से उसकी किसी भी बनाई गई वस्तु का विरोध नहीं करना चाहिए, चाहे वो साकार है या निराकार है। निराकार हवाई यात्रा जैसा उड़ान है, लेकिन युक्ति का सौंदर्य नहीं, साकार भूमि पर चलने वाले किसी वाहन की तरह है जो पग पग पर प्राकृतिक सौंदर्य दिखाता हुआ जन जन के मन को मोहित करता हुआ प्यारा लोभावना देव है। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सोलह अगस्त को श्रावण मास महोत्सव के आगाज पर शुरू किए गए श्रीरामचरितमानस व महाशिवपुराण मासिक पाठ का भोग डाला जाएगा, जिससे श्रावण मास महोत्सव का समापन होगा।
सेना और वायु सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन पौंग डैम के साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ अब भारतीय सेना और वायु सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल स्वयं मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोंग बांध से अत्याधिक जल छोड़े जाने के कारण साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में कईं लोगों के फंसे होने की जानकारी प्रशासन को मिली थी। उन्होंने बताया कि पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण बोट के माध्यम से लोगों को निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से भारतीय सेना और वायु सेना से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि सेना ने त्वरित प्रभाव से ममून कैंट से इंदौरा के लिए और योल कैंट से फतेहपुर के लिए टीमें मौके पर भेजीं। वहीं लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि अब सेना, वायु सेना और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए फतेहपुर के वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम और ढमटाल में अस्थायी हेलीपैड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चॉपर के माध्यम से एयरलिफ्ट किए जा रहे लोगों के लिए वहीं पास में ही रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं। वहीं बोट के माध्यम से रेस्क्यू किए जा रहे लोगों के लिए बढुखर में राहत शिविर प्रशासन द्वारा स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि पोंग में जलस्तर के बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले से ही एनडीआरएफ की एक टीम को काठगढ़ मंदिर में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि इस टीम को भी तुरंत प्रभाव से इंदोरा के लिए भेजा गया तथा फतेहपुर के लिए एनडीआरएफ की एक अन्य टूकड़ी रवाना की गई। उपायुक्त ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है तथा हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों का पुनर्वास तथा राज्य का आर्थिक उत्थान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. शांडिल आज देश की स्वतन्त्रता की 77वीं वर्षगांठ पर सोलन जिला के एतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने भी इस अवसर पर सभी की ओर से असंख्य वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक पंकज संधू ने परेड का नेतृत्व किया। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश इस वर्ष अत्यंत विराट प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। इस कारण भारी बहुमूल्य मानवीय क्षति के साथ-साथ व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उनका पुनर्वास तथा प्रदेश की आर्थिकी को पुन: गति प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को समयबद्ध सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि गत सांय आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए उच्च क्षमता युक्त उपकरणों की खरीद के लिए 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जन-जन की सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और लाहौल-स्पीति ज़िला की चंद्रताल झील के समीप फंसे लगभग 300 पर्यटकों एवं अन्य को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की अगुवाई में सुरक्षित निकाला गया है वह राज्य सरकार की कार्य कुशलता का अनुपम उदाहरण है। स्वास्थ्य मंत्री कहा कि प्रदेश में हुई मानवीय क्षति एवं आपदा के दृष्टिगत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमण्डल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, नगर निगम सोलन के उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक जतिन साहनी, खंड कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, जगमोहन मल्होत्रा, मोहन मेहता, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, अजय कंवर, लोकेंद्र शर्मा, कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर तथा अनिल धोल्टा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कहा-युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इससे पहले शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्वांजलि भी अर्पित की गई। इसके उपरांत अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश के वीर जवान अपने अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान के लिए जाने जाते हैं। याद रहे कि प्रदेश का पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ ने हासिल किया था, कैप्टन विक्रम बतरा, कर्नल डीएस थापा व मेजर संजय सिंह ने अद्भूत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। इसी प्रयास के तहत धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है। जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके तहत जिले में 1027 करोड़ खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का अहम जिला है जहां पर जल एवं सिंचाई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र की फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना अरसे से लटकी थी और अब तक तीन सौ करोड़ इस पर खर्चे जा चुके थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब इसकी केंद्र से इनवस्टमेंट क्लीयरेंस मिली है, परियोजना की लागत 643 करोड़ तक पहुंच गई है। ज्वाली क्षेत्र की सुखाहार योजना भी ठंडे बस्ते में थी अब सरकार ने इसे केंद्र को प्रेषित करने की इजाजत दी है। इस पर भी 223 करोड़ व्यय होंगे। ज्वालामुखी क्षेत्र की मध्यम सिंचाई योजना 367 करोड़ की है इसको भी राज्य की कमेटी से मंजूर कर केंद्र को भेजा जा रहा है। पालमपुर की सिवरेज योजना पर 350 करोड़ खर्च किया जा रहा है। एशियन विकास बैंक द्वारा 120 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं। प्रदेश की नदियां लगातार उफान पर हैं और बादल फटन की घटनाओं ने राज्य को हिलाकर रख दिया है, मोटे अनुमान के मुताबिक आठ हजार करोड़ का नुक्सान एवं 300 से अधिक लोग इस मानसून का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे की मूल भावना का निर्वहन करते हुए केंद्र इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दो हजार करोड़ की मदद राशि जारी करे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, डीआईजी अभिषेक दुल्लर, सकोह बटालियन के कमांडेंट खुशहाल शर्मा, उपायुक्त डा निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर 25 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र: स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इंद्रूनाग मंदिर में टेका माथा: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को इंद्रूनाग मंदिर में शीश नवाया तथा हिमाचल की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि बरसात में हिमाचल में काफी जान और माल का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है तथा इंद्र नाग देव की बारिश के देवता के रूप मेें लोगों की काफी आस्था है जिसके चलते ही आज इंद्र नाग मंदिर में माथा टेककर हिमाचल को बारिश से राहत दिलाने की कामना की गई है।
आज जिला सोलन युवा कांग्रेस के द्वारा 'शक्ति सुपर शीÓ कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन युवा कांग्रेस जिला संयोजक राशि सुल्तानपुरी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और अखंडता के लिए दी गई कुर्बानी के लिए शहीदों को याद किया गया। जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके पर सोलन विधानसभा अध्यक्ष अंकुर ठाकुर, कोमल रघुवंशी, सिमरन जिला महासचिव विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन, नीतेश ठाकुर, शहरी अध्यक्ष अजय गौतम, दीपक भारद्वाज, अंश, मोहित, सुहान आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में हालत बदतर बने हुए हैं। नदी-नाले उफान पर है। पौंग बांध से लगातार पानी छोड़ने से इंदौरा के मंड एरिया में पानी भर गया और सैकड़ों लोग यहां फंसे हुए हैं। बेला लुधियाडच, बेला ठाकरान, बेली जट्टां में करीब 80 लोग पानी में फंस गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर बेला लुधियाडच से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन में दो महिलाएं व एक बच्चा है। अन्य लोगों को निकालने के प्रयास जारी है। उधर इंदौरा ब्लाक के अहत 20 गांवों के 600 लोग अभी फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ,सेना का अभियंता विंग व वायु सेना का चौपर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। जिनमें कुछ गर्भवती महिलाएं भी हैं। जाहिर है बांध से पानी अधिक छोड़ने और रास्ता बदलने से इन इलाकों में पहली बार जलप्रलय हुआ है। इंदौरा विस क्षेत्र के मंड के गयी गांव में भी जलभराव हुआ है। फतेहपुर विधानसभा के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने यहां पर लोगों को निकालने के लिए मदद की मांग की थी जिसके बाद यहां पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची।
कांगड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर ही जमींदोज हो गए हैं। अलग-अलग स्थानों से करीब चार दर्जन से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। नेटवर्क न होने के चलते लोग एक दूसरे से संपर्क भी नहीं कर पा रहे थे। जिला कांगड़ा में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 273 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने बताया कि बाथू पुल के पास हुए भू-स्खलन से उना के प्रवीण कुमार नामक जीप चालक की मृत्यु हुई तथा फतेहपुर की ठेहड़ पंचायत में पानी के तेज बहाव में बह जाने से एक 11 वर्षीय बालक का देहावसान हो गया। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते जिले में 43 कच्चे और पांच पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 59 कच्चे और 10 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 78 गोशालाएं और एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस दौरान तीन मवेशियों की जान भी गई है। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में कल शाम से हुई भारी बारिश में कुल 172 सडक़े अवरुद्ध हुईं थी, जिनमें से 111 को बहाल कर दिया गया है। जिले में जलशक्ति विभाग की कुल 660 सकीमों में से 287 भारी बरसात के चलते प्रभावित हो गई थीं, जिनमें से 155 को रिस्टोर कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में भारी बारिश के चलते बिजली बोर्ड के कुल दो हजार ट्रांस्फॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 1300 के लगभग ठीक कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेष 703 को भी पुन: संचालित करने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मी कार्यरत हैं। काठगढ़ में एनडीआरएफ की टीम तैनात डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ब्यास बेसिन में अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट होने के चलते अगले 24 घंटों में पंडोह और पौंग डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को पहले से ही इंदौरा के काठगड़ मंदिर में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ब्यास और पौंग के बहाव क्षेत्र से दूर रहे। इन क्षेत्रों में स्थापित किए रिलीफ कैंप डीसी कांगड़ा ने बताया कि बारिश और आपदा की स्थिति को दुखते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रभावितों के लिए रिलीफ कैंप प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नूरपुर के लदोरी, मिंज ग्रां में दो स्थानों पर राहत शिविर लगाए गए हैं। इंदौरा के माला, बेला इंदौरा और बड़ूखर में, धीरा के पनापर, बचवाल और गरदेहड़ में, जयसिंहपुर के कुड़ाना, देहरु और कोसरी में, ज्वालामुखी के अधवानी और खुंडियां तथा जवाली के भरमाड़, चचियां, अनूही तथा धार कोटला में राहत शिविर लगाए गए हैं।
राजधानी शिमला के समरहिल में सोमवार की सुबह हुए भूस्खलन के कारण निचली ओर बने शिव मंदिर और ढारे मलबे में दब गए। सोमवार को नौ शव निकाले गए। मंगलवार को फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया। मंगलवार सुबह को तीन और शवों को निकाल लिया गया है। अभी तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। समरहिल में अभी भी कम से कम 20 लोग दबे हुए हैं। दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आ गई है। दरअसल, सावन का सोमवार होने के कारण सुबह से ही समरहिल के शिव मंदिर में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भारी बारिश के चलते सुबह करीब 7:15 बजे धमाके के साथ भारी मलबा पेड़ों समेत मंदिर पर जा गिरा। इससे यह मंदिर पूरी तरह से मलबे में दब गया। जो लोग मंदिर पहुंचे थे, उन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला। आसपास के लोगों को जैसे ही इसका पता चला तो सभी मौके की ओर भागे। प्रशासन को भी सूचना दी गई। प्रशासन, पुलिस, दमकल समेत एसडीआरएफ की टीमें तो मौके पर पहुंच गईं लेकिन सड़कें बंद होने के कारण मशीनरी कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। जवानों ने हाथों से ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल 15 अगस्त को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. शांडिल सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत प्रात: 11.00 बजे ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई त्रासदी के दृष्टिगत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में 72 घंटों से लगातार जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सावन के सोमवार को भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच राज्य में जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से 51 लोगों की मौत गई। करीब 30 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है। शिमला, सोलन, कांगड़ा में एक-एक और मंडी में दो जगह बादल फटे हैं। शिमला में 15, मंडी में 3, हमीरपुर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति लापता है। मंडी में छह लोग घायल हुए हैं। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। केवल रस्मी तौर पर ही तिरंगा फहराया जाएगा। प्रदेश में रविवार रात को सामान्य से 357 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। सूबे में आठ नेशनल हाईवे और 621 सड़कें बंद हो गईं हैं। मंडी के पराशर रोड पर 250 पर्यटक फंसे हैं। इन्हें सुरक्षित निकालना चुनौती बन गया है। शिमला में भी पर्यटक होटलों में ही कैद हैं।
अधिक से अधिक जवानों को बचाव कार्यों में तैनात करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक 41 लोगों की बहुमूल्य जान गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं। भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शिमला में बुलाई गई एक आपात बैठक में उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान शामिल नहीं होंगे। वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है और परेड को भी स्केल डाउन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात किए जाएंगे और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से एनडीआरएफ की टुकड़ी शिमला पहुंच गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि 600 सड़कों को आज शाम तक खोल दिया जाएगा और 300 सड़कों को कल तक बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने इस बारिश के कारण जिला सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की हरसंभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला शहर में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए और कहा कि गिरे हुए पेड़ों को तुरंत हटा कर सड़कों को बहाल किया जाए। खतरनाक हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर सुबह तक उसकी रिपोर्ट उन्हें प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित पेयजल योजनाओं को जल्द से जल्द बहाल कर लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में बहुत से स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका सम्बन्धित विभाग को अध्ययन करना चाहिए, ताकि इनके कारणों के बारे में पता चल सके। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से विद्युत, जलापूर्ति योजनाओं और सड़कों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, एडीजीपी सतवंत अटवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते रसूही में ऐएनटीएफ एवं एफ्यू कांगड़ा की यूनिट ने गुप्त सूत्रों के आधार 32 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह हाउस नंबर 1169 गुरु नानक एनक्लेव एसएस नगर मोहाली, 37 वर्षीय ताजेद्र सिंह, पुत्र सरदार लाल सिंह हाउस नंबर 33 शिवालिक सिटी खराड़, 29 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र राजेश कुमार गांव रामपुरा फूल डाकघर वैंक बिहार जिला बठिंडा, 18 वर्षीय करण सिंह पुत्र यादविंदर सिंह गांव रामपुरा फूल डाकघर बैंक बिहार तहसील फूल जिला बठिंडा के पास 25.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला शिमला, जिला सोलन तथा प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दख प्रकट किया है। पठानिया ने कहा कि कुदरत के कहर के आगे सभी बेबस है, लेकिन प्रदेश सरकार हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों की मदद के लिए तत्पर है तथा बचाव व राहत कार्य में दिन रात जुटी है। इस अवसर पर पठानिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार के उन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की है, जो जान की परवाह किए बगैर राहत व बचाव कार्य में जुटे हंै। पठानिया ने समरहिल के समीप शिव बाउडी हादसे में जहां अभी तक 4 लोग अपनी जान गवां चुके हंै तथा 20 से 25 लोग मलबे में फंसे हैं, के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा मलबे में दबे लोगों के जीवित बाहर आने की कामना की है। पठानिया ने फागली हादसे पर भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है, वहां 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है तथा 5 बुरी तरह से घायल है। पठानिया ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है तथा घायलों के शिघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश व बाढ़ से हो रहे जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए लोगों से सुरक्षित रहने का आग्रह किया हैं। राठौर ने प्रदेश में भूस्खलन से हो रहे जानमाल पर प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि इस दु:ख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेश में कई जगहों पर बादल फटने व उसमें हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदना प्रकट की हैं। आज सुबह शिमला के बालूगंज इलाके में भूस्खलन से एक मंदिर में पूजा करने गए लोगों के मरने पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोक संतप्त परिवारों से अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सायरी ममलीग में भी एक घर के गिरने व उसमें पांच लोगों के मरने पर भी गहरा दुख जताया हैं। राठौर ने प्रदेश में भारी बारिश से हो रहें जानमाल के नुकसान से लोगों को राहत देने के लिये केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में इस बार भारी बारिश व बाढ़ से हजारों करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। 200 से अधिक लोगों ने अपनी जान,गंवाई है,जबकि हजारों घर मलवे में तबदील हो गए है। इसके अलावा करोड़ो रुपये की सरकारी संपति ध्वस्त हो चुकी हैं। किसानों बागवानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश सरकार अपने सीमित साधनों से राहत व पुनर्वास कार्यों को कर रही हैं। राठौर ने केंद्र सरकार से प्रदेश को राहत व पुनर्वास कार्यो के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग भी की हैं।
विधानसभा जयसिंहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के होने से उपमंडल के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। इसमें उप मंडल की सड़क पालमपुर से जयसिंहपुर वाया चड़ियार, तीनबड़ कोसरी, रोपड़ी वाया हरोट सुजानपुर जयसिंहपुर बंद रहे जगह जगह लहासे गिरने से यातायात बाधित रहा। उप मंडल में जिला कांगड़ा और हमीरपुर को जोड़ने वाला ब्यास नदी में पुल का डंगा टूटने के कारण पुल पर यातायात व आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रही। वहीं, चंबी पंचायत में मिलखी राम धीमान की गौशाला, कोसरी अपर ठेहडू में राम सिंह की गौशाला में ल्हासा गिरने से पांच बकरियां व एक भैंस घायल हो गई। जयसिंहपुर बीजापुर के नेत्री गांव के धर्म चंद के घर पर भारी मालवा घर में घुसा, भुआना के प्रकाश चंद के घर का एक हिस्सा गिर गया। जयसिंहपुर और आलमपुर की लाइफ लाइन कह जाने वाली सड़क सिविल अस्पताल जयसिंहपुर के साथ हनुमान मंदिर के साथ सड़क एक तरफ से टूट कर गिर गई जिसके साथ ही जयसिंहपुर बाजार के लिए वाई पास सड़क का कार्य अभी निर्माणाधीन है । वही लंबागांव का पटवार घर और पूरा बाजार जल मग्न हो गया। ब्यास नदी का जल स्तर बड़ने से सोमा स्टोन क्रशर पूरी तरह ब्यास नदी में डूबता हुआ नजर आया। लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता विजय वर्मा ने बारिश से ही नुकसान का करीब 4 करोड़ से अधिक हुआ है और कहा कि विभाग अवरुद्ध हुए मार्गों के बहाली के दिन रात कार्य कर रहा है।
कांगड़ा जिले में भारी बारिश से काफी जानमाल का नुकसान हो रहा है। जिले के उप मंडल जवाली की तहसील कोटला की पंचायत डोल के वार्ड 5 में भूस्खलन के कारण करतार चंद पुत्र माहलो राम के दो मकानों को खतरा बना हुआ है। 11 अगस्त को उनके मकानों के पास भारी भूस्खलन हुआ था। मकानों के साथ लगती जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है, जिस कारण ये मकान कभी भी गिर सकते हैं या फिर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इस बाबत मकान मालिक ने पंचायत प्रधान को सूचित कर दिया था, जिन्होंने मौके पर आकर मकान के पास हो रहे भूस्खलन को देखा था। उन्होंने गुहार लगाई है कि इससे पहले उनके आशियाने जमींदोज हो जाएं, सरकार व स्थानीय प्रशासन उनके लिए राहत व बचाव का इंतजाम कर दे।
राहत कार्यों का जायजा लिया और सोलन के जादौन का दौरा भी किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज प्रात: शिमला के उपनगर समरहिल में शिव बावड़ी का दौरा कर बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित थे। आज प्रात: सूचना मिलते ही राज्यपाल बालूगंज चौक से पैदल घटनास्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति देखकर भावुक हो गये। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि शिव बावड़ी में बादल फटने से हुई आपदा हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों से जान-माल के नुकसान की जानकारी मिल रही है, लेकिन इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। उन्होंने वहां मौजूद प्रशासन को बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया, ताकि मलबे में दबे लोगों को बचाया जा सके। इसके बाद राज्यपाल सोलन जिला की ममलीग पंचायत के अंतर्गत जड़ोन गांव गये। यहां बीती रात भारी भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। राज्यपाल ने दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए प्रभावित परिवार के सदस्यों से भेंट की। राज्यपाल ने वहां उपस्थित पूरे गांव वालों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस विपदा की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ है। राज्यपाल के सचिव भी उनके साथ उपस्थित थे। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्य में भारी बारिश के कारण जान-माल के नुकसान को देखते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित होने वाले 'ऐट होमÓ कार्यक्रम को भी रद्द करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान के दृष्टिगत १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल सेरेमोनियल होगें। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल की भारी क्षति हुई है। प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला का दौरा भी किया तथा शिमला शहर के विभिन्न स्थानों में भूस्खलन से घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मैसर्ज बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी में 19 पद, मैसर्ज एबट हेल्थकेयर प्राईवेट लिमिटिड बद्दी में 11 पद तथा मैसर्ज विनसम टैक्सटाइल बद्दी में 200 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 अगस्त को सोलन जिला के नालागढ़ स्थित उप रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त 230 पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा टैक्सटाइल, ग्रेजुएट टैक्सटाइल, बीफार्मा, एमफार्मा., बीटेक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यायल नालागढ़ में 18 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 82199-71112, 86289-59963 पर संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम नागरिकों के लिए राष्ट्रीय ध्वज मुख्य डाकघरों, उप डाकघरों और शाखा डाकघरों में उपलब्ध है। यह जानकारी सोलन डाक मण्डल के अधीक्षक डाकघर आरडी पाठक ने दी। आरडी पाठक ने कहा कि कोई भी नागरिक 25 रुपये का भुगतान कर राष्ट्रीय ध्वज डाक विभाग की किसी भी शाखा से 15 अगस्त तक प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि च्हर घर तिरंगाअभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके दिलों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है। आरडी पाठक ने कहा कि डाक विभाग द्वारा बुजुर्ग नागरिकों के लिए ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल पर ऑनलाइन विशेष मांग द्वारा पत्रवाहकों के माध्यम से घर-द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जा रहे है।
पवित्र सावन मास के पांचवें सोमवार को प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ (इंदौरा) में रविवार रात तीन बजे मंदिर के कपाट खोले और विभिन्न प्रकार के शनान इत्यादि करवाकर स्वयं भू प्रकट आद शिवलिंग का अद्धभुत श्रृंगार करवाने के साथ ही श्रद्धालु भक्तों का आगमन शुरू हो गया। जय भोले के उद्घोष के साथ प्रभु प्रेमियों ने शिवलिंग पर विल्वपत्री इत्यादि अर्पित करते हुए भोलेशंकर के आगे शीश नवाजा। उसके बाद श्रद्धालु भक्तों द्वारा व सभा द्वारा लगवाए गए लंगर का भी आनंद लिया। यह प्रक्रिया शाम 4-5 बजे तक चलता रहा। हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों ने दर्शन किए। सभा द्वारा मनाए जा रहे श्रावण मास महोतस्व में आज साध्वी सुश्री प्रियंका बाबा घ्याला (पंजाब) वाले जी ने अपनी मधुर वाणी से संगीतमय बनाते हुए सत्संग व प्रभु का गुणगान किया जिसे हज़ारो श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि कल स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर सभा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही आध्यात्मिक गुरु आचार्य सतीश शास्त्री पठानकोट वालों जी द्वारा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शिव चर्चा के साथ साथ प्रभु की लीलाओं के बारे में प्रवचन दिए जाएंगे। इकसे साथ में कल मंदिर सुधार सभा के समस्त पदधिकारोयों की तरफ से भक्तों व क्षेत्रवासियों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी।
भारत-पाकिस्तान विभाजन स्मृति दिवस के रूप में सोमवार को धर्मशाला में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभाजन के समय विस्थापित होकर जिला कांगड़ा में बसे लोगों एवं परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं विस्थापित लोगों ने उस समय से लेकर अब तक अपनी स्थिति एवं अनुभवों को साझा किया। मुख्यातिथि जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। भारत पाकिस्तान का विभाजन सबसे बड़ा विभाजन था। उस समय अनगिनत लोग बेघर हुए थे। इसके अलावा लाखों लोगों की जानें भी गईं थी। सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी विभाजन विभीषिका को याद रखना चाहिए। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा विस्थापन का दंश झेल चुके परिवारों को प्रति सहानुभूति रखती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, जिलाध्यक्ष कांगड़ा सचिन शर्मा, सचिव विशाल चौहान, मेयर ओंकार नेहरिया, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा, विश्व चक्षु, भाजपा नेता राकेश चौधरी, डॉ. विजय शर्मा, चंद्र भूषण नाग, तपन मिन्हास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी गायत्री कपूर, सुनीता शर्मा, प्रेरणा शर्मा, मधु शर्मा, बीना थापा, ललिता वशिष्ठ, रीना शर्मा, शक्ति चड्डा, कांता सोनी, सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ममलीग तहसील के जडोंन गांव का दौरा किया और प्रभावितों को ढाढस बंधाते हुए उन्हें यथोचित सहायता का आश्वासन दिया। जडोंन गांव में बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन से आज सात लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अपनो की क्षति अपूर्णनीय है और मृतक परिवारों के दु:ख को किसी भी प्रकार कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी दु:खद स्थिति में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए उचित सहायता एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्तमान में गत 50 वर्षों में सबसे बड़ी आपदा झेल रहा है। ऐसे में त्वरित राहत एवं पुनर्वास के साथ-साथ बादल फटने जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण खोजने आवश्यक हैं ताकि भविष्य में जानो-माल की क्षति को कम किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। .0.
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम को मुखबर खास से सूचना मिली कि एक गाडी नं. ॥क्र26क्चस्-6282 कसौली की तरफ से सोलन की ओर आ रही है। इसमें नरेश ठाकुर उर्फ नेशु व अरुण ठाकुर नाम के दो व्यक्ति सवार हैं। नरेश ठाकुर उर्फ नेशु व अरुण ठाकुर काफी समय से चिट्टा की खरीद फरोख्त में सलिंप्त हैं तथा कंडाघाट व शहर सोलन के युवा-युवतियों को चिट्टा सप्लाई करके नशे का कारोबार चला रहे हैं। इस पर एसआईयू टीम द्वारा उक्त गाड़ी को धर्मपुर फोरलेन पर जांच के लिए रोका गया और गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों नरेश ठाकुर उर्फ नेशू पुत्र राजेंद्र ठाकुर गांव श्रीनगर डा. व त. कंडाघाट जिला सोलन उम्र 36 वर्ष व अरुण ठाकुर पुत्र राजेंद्र पाल ठाकुर डाकघर संजौली तहसील व जिला शिमला उम्र 32 वर्ष से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे इस चिट्टा की खेप के सप्लायर के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी चिट्टे की खेप जीरकपुर के एक सप्लायर से लाए हंै। सप्लायर अंडरग्राउंड हो गया था। इस पर एक स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने उस सप्लायर के ठिकाने का पता करके उसे पंजाब के ज़ीरकपुर से रविवार रात गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को धर्मपुर थाना ले आए हैं। सप्लायर की पहचान करण पुत्र संजीत निवासी खड़क मंगोली जिला पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है।
इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया जाएगा। अर्नी विश्वविद्यालय में बीते दिन हुई गुंडागर्दी और दहशत का माहौल पैदा किया गया है, जिसके कारण पड़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर गहरा असर हुआ है। इसकी भाजपा इंदौरा कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंन कहा यदि क्षेत्र में किसी तरह से तनावपूर्ण माहौल पैदा हुआ तो भाजपा जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। पूर्व विधायक इंदौरा के गांव डाह कुलहाड़ा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंची, जहां पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि इंदौरा में अर्नी विश्वविद्यालय प्रबंधन का चल रहा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर अभी फैसला आना बाकी है। लेकिन इस मुद्दे को कुछ राजनेताओं ने अपने निजी स्वार्थ के कारण यूनिवर्सिटी को राजनीति का मंच बना कर रख दिया है, जिसके चलते यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी का खुला खेल खेला गया। इस कारण यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गहरा असर हुआ है। अर्नी विवाद और उसने चल रही राजनीति के कारण यूनिवर्सिटी में पड़ने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अपनाया जा रहा उदासीन रवैया क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र में किसी प्रकार का तनावपूर्ण माहौल को सहन नहंीं करगी। बाहरी राज्यों से आए लोगों द्वारा क्षेत्र में शांति भंग की जा रही है जिसपर जिला प्रशासन को कड़ा रुख अख्तियार करना होगा। इस अवसर पर इंदौरा भाजपा मंडलाध्यक्ष बलवान सिंह उपाध्यक्ष जिला मोती लाल जोशी, रणवीर सिंह महामंत्री हरदीप सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक स्लारिया, पारीक कटोच, अश्वनी शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष पुष्प अरुण सहित अन्य भाजपा कार्यकारणी उपस्थित रहे।
खेत-मकान, सड़क, बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर सब बहाकर ले गया पानी सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम लूनसू भरोल व रो खड्ड के साथ जितने भी गांव लगते हैं, वहां भारी वर्षा के कारण भारी तबाही हुई है। गाड़ियां, सड़क, बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर, खेत मकान तक बाढ़ के पानी के बहाव में बह गए हैं। इस क्षेत्र में पिछली रात को हुई भारी बारिश ने यह तबाही मचाई है।
लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कई लोगों को निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में कई लोग पहुंचे थे। शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है। सावन के सोमवार की वजह से सुबह मंदिर में कई लोग पहुंचे थे। जानकारी मिली है कि शिव मंदिर में मोंटू पुत्र जयंत, नीरज पुत्र शांति स्वरूप, संजू पुत्र मोहन, हरीश वकील और पवन शर्मा के परिवार के सात लोग दब गए। इनके अलावा, शंकर नेगी, पंडित राजेश समेत कई लोग शामिल हैं।
उपायुक्त सोलन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ममलीग तहसील के जदोन गांव में बादल फटने के कारण 7 लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हादसे की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सोलन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 2 चिकत्सकों को शीघ्र घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा वह स्वयं स्थिति का नियमित अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सहायता अपनों की क्षति की पूर्ति नहीं कर सकती। जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को त्वरित फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मंडी जिले के सात मील में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। दो वाहन पानी में बह गए हैं। लोग भाग कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं। 15 लोग फंसे हुए हैं। मझवाड़ में एक पशुशाला गिर गई। यहां एक महिला लापता हो गई है। वहीं, बल्ह घाटी के 100 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। बिजली,पानी और दूरसंचार सेवाएं ठप पड़ी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिले में 300 से अधिक संपर्क मार्ग और 1500 के करीब बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। सुकेती और उसकी सहायक खड्डें पूरे उफान पर हैं। खड्डों का ताडंव तीसरे दिन भी जारी है। तीसरे दिन भी डडौर और नेरचौक में बाढ़ का पानी कई घरों और दुकानों में घुसने से भारी नुकसान हुआ है। धर्मपुर में सौन खड्ड लोगों को डरा रही है। सरकाघाट उपमंडल में भूस्खलन से हालात विकराल हो गए हैं।
सोलन जिले के कंडाघाट उप मंडल की उप तहसील ममलीग के गांव जादोन, धयवला में बादल फटने से दो मकान और एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष सोलन को मिली सूचना के अनुसार गांव में रती राम और इसके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में दबने से सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गौरव (9), रक्षा (12) शामिल हैं। एक महिला कान्ता देवी की टांग टूट गई है। उसे उपचार के लिए भेजा गया है। बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इस गांव के पड़ोस के गांव जाबल में गौशाला गिरने से पांच पशु मर गए। एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने यह जानकारी दी।
जिले हो रही लगातार बारिश के चलते नदियां, नालें और खड्डें उफान पर हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निुपण जिंदल ने बताया कि भारी बारिश के चलते पौंग जलाशय के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि परिणामस्वरूप बीबीएमबी प्रशासन द्वारा 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से पौंग डैम से निरंतर पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया इस दौरान 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से 25 हज़ार क्यूसेक, 10 बजे के बाद 40 हज़ार क्यूसेक तथा दोपहर 12 बजे बाद से 50 हज़ार क्यूसेक पानी पोंग डैम से छोड़ा जाएगा। उन्होंने पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की है कि वे दरिया के नजदीक न जाएं। उन्होंने कहा कि पौंग के बहाव क्षेत्र के पास यदि कोई व्यक्ति या मवेशी हैं तो उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या आपदा से निपटने के लिए लोग प्रशासन से सीधा संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और डर पैदा करने वाली ऐसी किसी बात को बिना उसकी सत्यता जाने आगे साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा स्थिति में लोग स्थानीय पंचायत प्रधान, सचिव, पटवारी को तुरंत सूचित करें या जिला आपदा प्रबंधन उपायुक्त कांगड़ा के नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 7650991077 पर संपर्क करें।
ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के गांव जखूणी की 14 वर्षीय लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लड़की जब घर में रात को सो रही थी तो उसके बिस्तर पर बैठे जहरीले सांप ने रात करीब दो बजे लड़की को काट लिया। एक बार काटने पर लड़की ने जब देखा कि किसी जानवर ने काटा है तभी थोड़ी देर बाद सांप ने दोबारा लड़की को काट लिया, जिसपर उसने सांप द्वारा काटने की बात परिजनों को बताई। जब परिजनों ने देखा तो लड़की के बिस्तर पर एक सांप बैठा हुआ था तो उन्होंने आनन फानन में लड़की को दौलतपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे होशियारपुर पंजाब के अस्पताल रैफर किया गया, जहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के प्रधान सुखविंदर कौर ने बताया कि प्रियंका के पिता मजदूरी करते हैं व एक बहन प्रियंका से छोटी व एक बड़ी बहन है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की हरसंभव सहयोग की मांग की है। वहीं, इसकी सूचना संसारपुर टैरस पुलिस को दी गई व एएसआई संजीव कुमार व टीम ने लड़की का देहरा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्वयं भू प्रकट आद शिवलिंग काठगढ़ इंदौरा में मना जो रहे श्रावण महोत्सव में आज भक्तों ने भारी संख्या में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये। हिमाचल प्रदेश सरकार में ॥क्कस्ढ्ढष्ठष्ट के उपाध्यक्ष विशाल चंब्याल ने परिवार सहित पूजा अर्चना की व दर्शन किये। और उनके साथ विजय कुमार काठगढ़ निवासी भी उपस्थित रहे। इसके साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समपन्न भी पिछले कल हुआ। जिसमें हज़ारो की संख्या में प्रभु प्रेमियों ने कथा को श्रवण किया तथा भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए अपनी हाज़िरी लगवाई। इसके साथ सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मन्दिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और उसी दिन मंदिर सुधार सभा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा भक्तों के लिए अपनी ओर से लंगर भी लगाया जाएगा।
भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय सभी जिलों के डीसी से फोन पर बात कर बारिश से हुए नुकसान का लिया फीडबैक हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान (स्कूल, कॉलेज) 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शिक्षा सचिव ने सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों को १४ अगस्त को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने जिलों में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की फीडबैक सभी डीसी से ली। उन्होंने सड़क मार्गों के बंद होने की जानकारी भी हासिल की। भूस्खलन और मकानों के क्षतिग्रस्त के कारण हुए नुकसान के बारे में भी उन्होंने जाना। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, गृह सचिव के साथ ही सभी डीसी को निर्देश दिए हैं कि भारी बरसात के कारण बने हालात पर पूरी नजर बनाए रखें। प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहे और सड़क मार्ग, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू बनाए रखें।
भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद सदस्यों का प्रदेश स्तरीय दो दिन के प्रशिक्षण वर्ग के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा आज तक हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार नहीं आयी जो मात्र आठ महीनों में जनता में अलोकप्रिय हो गयी हो। झूठे वादे और दस गारंटियों के दम पर सरकार तो बन गयी लेकिन एक भी गारंटी लागू नहीं कर पाई है। आज हिमाचल में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है, निर्दोष लोगों की हत्याओं के सिलसिला जारी है। पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। अब 1050 से ज्यादा संस्थान बंद किये जा चुके हैं और ये सिलसिला जारी है। हर महीने एक लाख युवाओं को रोजगार के वादे हवा हो गए हैं। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएं। प्रथम सत्र को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मोदी देश के लिये क्यों जरूरी है विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जानकारी दी कि किस प्रकार 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना। देश के विकास के लिये एक से एक कड़े फैसले लिये और एक सुस्त अर्थव्यवस्था से आज देश को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश ने यह तय कर लिया है कि 2024 में भी मोदी जी को वे आशीर्वाद देंगे और वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा पालमपुर जोन के प्रभारी रामकुमार भाटिया ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा बैजनाथ ब्लॉक का चुनाव चामुंडा हाल बैजनाथ में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर विजय विद्यार्थी चुनाव सर्वेक्षक रहे। भाटिया ने बताया कि बैजनाथ खंड इकाई का अध्यक्ष करतार सिंह को और महासचिव प्रमोद चंद को बनाया गया। मलकीत चंद मुख्य संरक्षक और रणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। अजय बौद्ध रमेश चंद गुरबख्श संजय भाटिया और स्वरूप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सोनमल, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार व सुरेश कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार, प्यार चंद, सुरेश कुमार, पूर्ण चंद और मिलाप चंद को सलाहकार नियुक्त किया गया।
लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह अगले दो दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह 14 अगस्त को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब में उपमंडलाधिकारियों के साथ बैठक करके पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित बरसात व बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोक निर्माण मंत्री इसके उपरांत 3 बजे सिरमौरी ताल व मालगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां हाल ही की बाढ़ में भारी तबाही हुई है। वह आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे।
सीपीएस ने बथालंग स्कूल परिसर में पौधा रोपित किया वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर गत एक माह में लगभग 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। सीपीएस आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में लड़कों की 14 वर्ष से कम आयुवर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता में बोल रहे थे। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करें ताकि युवा शक्ति भविष्य में प्रदेश और देश के विकास का मार्ग एकजुट होकर प्रशस्त कर सके। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के प्रागंण में आम का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एकजुट रखने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि जीवन में पढ़ाई और खेल-कूद का संतुलन बनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए नियमित प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा कल के बेहतर नागरिक है और देश तथा प्रदेश को युवा शक्ति से अनेक आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को सदैव नशे से दूर रहने का प्रण लेना होगा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र रहता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस जैसे गुण विकसित होते हैं तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। इनके माध्यम से ग्राम स्तर पर बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्की उपमण्डल में जलाणा से 03 किलोमीटर की दूरी पर 50 बीघा भूमि पर राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित किया जाएगा। इस स्कूल में विश्व स्तरीय शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। बथालंग स्कूल में बाक्सिंग रिंग स्थापित करने की घोषणा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में बाक्सिंग रिंग स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाक्सिंग रिंग के लिए प्राकलन मिलते ही धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने विद्यालय परिसर में रसोईघर निर्माण के प्रथम चरण के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों के लिए पथ परिवहन निगम की बस उचित समय सारणी निर्धारित करने के लिए प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 253 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगो प्रथम तथा राजकीय उच्च विद्यालय अर्की द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग पहले तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा प्रथम तथा राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला बातल पहले तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती दूसरे स्थान पर रहे। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग प्रथम तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती द्वितीय स्थान पर रहे।
किसान सभा के उपाध्यक्ष जोगिंदर वालिया ने कहा कि बल्ह में पिछले 48 घंटों से भारी बारिश के कारण व सुकेती नदी में आई बाढ़ ने दर्जनों गांव एवं व्यापारिक संस्थानों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण मकानों एवं दुकानों में जल भराव के कारण आम लोगों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन व विधायक गहरी निंद में सोया रहा। सबसे ज्यादा नुकसान भंगरोटू-नेरचोक से डडोर कन्साचोंक, डावन, सियांह, सिहन, चन्डयाल, बेहना, गुटकर एवं नागचला के गांवों के जन-मानस को उठाना पड़ा, जिसमें मुख्य रूप से जल निकासी के लिए उचित नालियां न होना व पुलियों को बंद किया जाना देखा गया और यहां तक की मझयाटल पुली व नागचला से जल निकासी नहीं हो सकी, जिसके कारण पूरे रोड में 3-4 फुट तक पानी ही पानी हो गया और लोगों के दुकानों में घुसकर लाखों का नुकसान कर गया। सथानीय निकाय एवं बल्ह प्रशासान वरास्ट्रीय उच्च मार्ग से मांग की जाती है कि बंद पड़ी नालियां एवं पुलियों को समय रहते खुलवाया जाए और नोलखा से डडोर में मेन रोड व सर्विस रोड के बीच बनाई गई नाली की बजाय सड़क के दोनों तरफ बड़ी नाली को बनाया जाए। हिमाचल किसान सभा एवं बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति पिछली जयराम सरकार एवं नई सरकार को सचेत करता रहा हे कि बल्ह का प्रस्तावित एअरपोर्ट क्षेत्र लगातार बाढ़ की मार झेलता रहा है, इसलिए ड्रीम एअरपोर्ट को दूसरी जगह बनाया जाये, यह क्षेत्र सरकार द्वारा बाढ़ एरिया भी घोषित किया जा चुका है और पहले 1962 की बाढ़ इतनी भयंकर थी कि गांव के गांव व सैकड़ों लोग व मवेशी बह गए थे यहां तक की डड़ोर से नेरचोक सड़क के स्तर को कम करना पड़ा था और उस समय लोगों को दूसरी जगह बसाया गया। उसके बाद भी कई बार बाढ़ आने से लोगों के घर, गौशाला और अन्य संपत्ति पानी में डूबते रहे हैंऔर भारी नुकसान उठाना पड़ता रहता है। 13 अगस्त 2018 को बल्ह प्रस्तावित हवाई पट्टी का करीब 80 फीसदी बाढ़ की चपेट आ गया था, जबकि यह क्षेत्र लोहारी खड्, कंसा खड्, और सुकेती खड्, से यह प्रस्तावित अड्डा घिरा हुआ है। लोगों ने मांग की है कि उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए एवं प्रस्तावित एअरपोर्ट को दूसरी जगह बनाया जाए।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते नैहरन पुखर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोहित चौहान ने सरकार से मांग की है कि चंबा के तीसा में लैंडस्लाइड के चपेट में आने से जिन 6 पुलिस कर्मचारियों की दुखद मौत हुई है। उन्हें सरकार जल्द से जल्द शहीद का दर्जा दें। रोहित चौहान ने कहा कि वह इस विषय को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बात करेंगे। कांग्रेसी नेता रोहित चौहान ने शोकाकुल परिवारों को फौरी राहत प्रदान करने की बात भी कही है उनका कहना है कि प्रशासन इस परिवार को फौरी राहत प्रदान के साथ हर संभव मदद करें, ताकि भविष्य में इनके परिवार को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। रोहित ने कहा कि पुलिस जवानों की मृत्यु हम सब के लिए दुखदायी और पीड़ा दायक है, यह ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं हो सकती साथ ही उन्होंने दुर्घटना का शिकार हुए सभी पुलिस जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मेरी माटी, मेरा देश व माटी को नमन-वीरों को वंदन कार्यक्रम को पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकास खंड भरमौर की ग्रांम पंचायत संचूई में युवा कार्य और खेल विभाग के सौजन्य नेहरू युवा केंद्र चंबा द्वारा भरमौर ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद वीर सैनिक परिवरों व रिटायर सेना के जवानों को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत संचूई के प्रधान संजीव ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र चंबा की तरफ से समृति चिन्ह भी भेंट किए। कार्यक्रम में पंचायत के 16 रिटायर सेना के जवान व वर्तमान समय में देश की सेवा कर रहे जवानो क़ो वंदन किया गया। मेरी माटी, मेरा देश व माटी को नमन-वीरों को वंदन कार्यक्रम के तहत पंचायत द्वारा एक बाटिका भी बनाई गई। वाटिका के आस-पास शहीद परिवारों के धर्मपत्नियों द्वारा पौधारोपण कर उन्के वलिदानों क़ो याद किया। तत्पश्चात शिलाफ्लकम अनावरण, ध्वजारोहण राष्ट्रीय गान के साथ देश के वीर जवानों को वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भरमौर अनिल गुराडा, प्रधान संजीव ठाकुर, पंचायत सचिव, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक भरमौर के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा रिटायर वीर जवान सुंदर लाल, दीनानाथ, जयराम, देवी चंद दलीप चंद, हिम्मपत, सरवण, अर्जुन सिंह, सेवा जवान संजय ठाकुर, शहीद गगन सिंह की पत्नी दुर्गी देवी व शहीद प्यार सिंह की पत्नी ने श्रीशट्टा देवी ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।
सोलन जिले की बड़ोग निवासी रेनु ने धर्मपुर थाने में उनके होटल के बाथरूम से नल (टूटियां) चुराने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 अगस्त को समय करीब 9 बजे उनको पता चला कि कुछ चोरों ने इनके होटल के बाथरूम के नल चुरा लिए हैं। उन्होंने कहा कि होटल की निचली मंजिल से 2 अनजान लड़के ऊपर की तरफ देखे गए, जिनकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जब इन लड़कों से पूछा गया कि उनके हाथ में जो थैला है, उसमें क्या है तो वे हड़बड़ा गये और थैला वहीं फेंककर भागने की कोशिश करने लगे। उन्हें साथ लगते निर्माणाधीन भवन के मजदूरों ने पकड़ लिया। पूछताछ करने पर इन्होंने अपने नाम सूरज पुत्र दलवीर निवासी पिंजौर, हरियाणा व अजीत पुत्र राम लाल निवासी कालका, हरियाणा बताए हैं। दोनों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। सामान की कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास है। धर्मपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
प्रदेश में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। राजधानी शिमला के दुधली में भारी बारिश के बाद आज तड़के लैंडस्लाइड होने से सड़क पर पार्क तीन गाड़ियां चपेट में आ गईं। गाड़ियों के मालिक व स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना आज सुबह के समय हुई है। लैंडस्लाइड से सड़क के किनारे पार्क की गई 3 गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। दबी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए जेसीबी व क्रेन को लाया गया है।
पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिस एक बार फिर अपना रंग दिखाने लगी है। कुनिहार वाया कुफ्टू-शिमला मार्ग फॉरेस्ट कलौनी के पास चीड का पेड़ गिरने से विद्युत विभाग की एचटीएलटी लाइन टूट गई। इससे यह मार्ग जहां सुबह 5 बजे से ही बंद हो गया तो वहीं विद्युत विभाग की लाइन के टूटने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सब डिवीजन कुनिहार के कर्मचारियों ने हालांकि सुबह 6:30 बजे ही फॉरेस्ट कॉलोनी के पास घटना स्थल पर पहुंच कर बिजली की तारों को सड़क से बाहर किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचटी लाइन टूटने से कुफ़्टू, जोखाघाटी, कन्यारी, च्यावग, खाड्डी, काटल, जघाना, छोई व खनोल आदि ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई व देर शाम तक ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
मंडी जिले के नाचन के चुनाहन में बादल फटा बल्ह घाटी में सबसे ज्यादा तबाही पहाड़ी राज्य हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी है। पिछले 35 घंटे से अधिक समय से भारी बारिश हो रही है। इससे 500 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला और शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद पड़ा है। शनिवार रात से हो रही बारिश हसे मंडी जिले की बल्ह घाटी में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। पूरी घाटी जलमग्न होने से 300 से ज्यादा घरों, 35 से ज्यादा गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है। किसानों की फसलें तबाह हुई हैं। मंडी जिले के नाचन के चुनाहन में भी बादल फटने से घर खेत और पशु बह गए। लोगों का कहना है कि पहली बार उन्होंने ऐसी तबाही देखी है। पंचायत घर, पशु चिकित्सालय, क्क॥ष्ट, हटगढ़ स्कूल जलमग्न है। सलवाहन का गोसदन भी खतरे में है। 75 पशु कभी भी बह सकते हैं। 8 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इसे देखते हुए 8 जिलों शिमला, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और सोलन में फ्लैश फ्लैड की चेतावनी दी गई है। बिलासपुर के डीब में भारी नुकसान बिलासपुर जिला में डीब नामक स्थान पर बारिश से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पर बारिश के कारण आई बाढ़ और मलबे में 2 ट्राले, एक कार, गाय भैंस और बकरियां बह गईं। गनीमत रही कि कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ। यहां पर पहाड़ी में दरारें आ जाने से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों घरों से बाहर निकल गए हैं।
हिमाचल के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले पर्यटकों को टोल टैक्स के बाद अब ग्रीन टैक्स से भी राहत मिलेगी। टोल टैक्स छह माह तक न लेने के आदेश जारी किए हैं तो वहीं मनाली के रांगड़ी व वामतट पर अलेउ में अब ग्रीन टैक्स की वसूली भी नहीं होगी। पर्यटन विभाग ने जुलाई माह से दोनों ग्रीन टैक्स बैरियर को बंद कर रखा है, जो कुल्लू-मनाली हाईवे तीन की हालत सामान्य न होने तक बंद रहेंगे। मनाली के रांगड़ी का ग्रीन टैक्स बैरियर देश का पहला फास्टैग सुविधा वाला ग्रीन टैक्स बैरियर है। लेकिन नौ और दस जुलाई को ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ ने इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यहां पर करीब 700 मीटर एनएच का बाढ़ ने नामोनिशान ही मिटाकर रख दिया है।
बारिश ने हिमाचल में एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। सोलन जिले में चक्की मोड़ के पास मलबा आने से कालका शिमला एनएच फिर बंद हो गया है। इसके अलावा शिमला शहर का सर्कुलर रोड और कई सड़कें पेड़ गिरने एवं भूस्खलन से बंद हो गई हैं। बिलासपुर में दगसेच के पास पहाड़ी धंसने से शिमला-धर्मशाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। शिमला से आने वाले वाहनों को नवगांव से बैरी वाली सड़क से सफर करना होगा। पहाड़ी धंसने से चार-पांच मकान भी जमींदोज हो गए हैं। सड़क समेत तीन-चार वाहन धंस गए हैं। शिमला में हिमलैंड होटल के पास भूस्खलन हिमलैंड होटल के पास भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई है। भूस्खलन की वजह से खलीनी से टुटीकंडी मार्ग कनलोग के पास बंद हो गया है। हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के पास पुलिस लाइन कैंथू रोड बंद हो गया है। शिमला में संस्कृत कॉलेज के पास सड़क धंस गई है। इसक वजह से फागली नाभा रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। एनएच 205 हीरानगर ढाहड़ा के बीच भूस्खलन के कारण दोनों ओर से बंद कर दी गई है। ब्यूलिया रोड के पास शोघी मेहली बाईपास भूस्खलन के कारण दोनों ओर से बंद हो गया है। धर्मपुर में दुकानें और घर जलमग्न धर्मपुर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दुकानों और घरों तक पानी पहुंच गया है। बिजली और मोबाइल सिग्नल की कनेक्टिविटी बंद है। धर्मपुर और सरकाघाट का अन्य जिला से संपर्क कट गया है। निर्माणाधीन एनएच जालंधर-मंडी वाया कोटली दर्जनों स्थानों पर पूरी तरह से बंद है।
राजधानी शिमला के साथ लगते कांती गांव में हत्या का मामला सामने आया है। शातिरों ने गांव में स्थित मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं झाड़ियों के बीच फेंक दिया, ताकि इसकी भनक किसी को न लगे। मृतक की पहचान सुनील दास (59) के तौर पर की गई है। यह मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है।कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर में यह पुजारी था। यह गांव कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। पुजारी बीते दो सालों से अधिक समय से मंदिर में रह रहा था। हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा है। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। अंदेशा जताया जा रहा है कि डंडों के वार से पुजारी को हत्या की गई है। ये मंदिर सुनसान जगह पर है और एक किलोमीटर तक कोई भी रिहायश नहीं है, ना ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगा है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार महाराष्ट्र निवासी सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था। बीते आठ अगस्त को अनुयायियों ने सुनील दास से संपर्क साधा था, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। भूतेश्वर मंदिर में भी पुजारी मौजूद नहीं मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने पर अनुयायियों ने पुजारी की तलाश शुरू की। शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर फासले पर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात अपराधियों ने पुजारी को मौत के घाट उतारा है। इस सिलसिले में ढली थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित मानवता की सेवा के लिए इनर व्हील क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा आज ग्राम पंचायत रबोन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चेकअप करवाने आए लोगों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए। वहीं महिलाओं के लिए विशेष रूप से स्तन पान सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को डॉक्टरों द्वारा स्तनपान के लाभ तथा आवश्यक डाइट के बारे मे जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने महिलाओं को स्तनपान के दौरान अपने खान पान तथा जरूरी न्यूट्रिशन के बारे में भी बताया। क्लब की एडिटर नीलम ठाकुर ने बताया कि कैंप में विशेष करके महिलाओं के लिए महिलाओं से संबंधित रोगों के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा उन्हें जानकारी दी गई। क्लब की प्रधान उषा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रबोन में इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, वहीं महिलाओं को इस में विशेष रूप से आए महिला विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा ब्रेस्टफीडिंग,माहवारी संबंधी समस्या व हाइजीन के बारे में अवगत करवाया गया उन्होंने कहा कि इस कैंप में विशेष रूप से शुगर, बीपी और एचबी की भी जांच की गई उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी क्लब द्वारा इसी तरह के कैंप समाज सेवा के लिए लगाए जाएंगे।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंजोत के बच्चों के अभिभावकों की फरियाद सुनकर तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के रास्ते में आने वाले नाले तुरंत फुटपाथ पुली का निर्माण करवाया जाए इस के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करो ताकि बच्चों को बारिश के दौरान स्कूल जाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। शनिवार को बसनूर पंचायत के लंजोत की स्थानीय महिलाए रक्षा देवी, सुमना देवी,राज कुमारी, मंजू देवी, अंजू देवी, मोनिका, कृष्णा देवी, लजया देवी,मीना देवी, पुष्पा देवी, परवीन कुमारी,पूजा देवी,बिंदु बाला, सुमना देवी, कृष्णा देवी, बिनता देवी, रीता देवी, सारदा, उपमा कुमारी कुशमा देवजी ने विधायक केवल सिंह पठानिया से मिल कर एक गड़प्पा नाले में फुटपाथ पुली बनाने की मांग रखी। लंजोत की महिलाओं का कहना था कि भारी बारिश होने पर नाले में ज्यादा पानी आने से बच्चों को स्कूल में आने जाने बहुत परेशानी होती है। कई बार स्कूल न पहुँचने से पढ़ाई में बाधा होती है इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी आने जाने में बहुत परेशानी होती है। महिलाओं ने कहा कि कई बार इस पुली निर्माण के लिए विधायक मंत्रियों के आगे गुहार लगाई लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया। पठानिया ने लंजोत की महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द चंबी लंजोत को जोड़ने के लिए गड़पा खड्ड में लंजोत रास्ते की पुली को जल्द से जल्द बनाया जाएगा और इस पुली को बना कर लंजोत चंबी से जोड़कर स्थानीय लोगो की मांग को पूरा करके जनता को आने जाने में कोई परेशानी नही होगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित करने पर बल दिया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को असुविधा नहीं हो।


















































