इंदौरा में किया स्ट्रांग रूम और मतगणना की व्यवस्थाओं का निरीक्षण फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को विकास खंड रैत के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढडंभ में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने इंदौरा में बन रहे लघु सचिवालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी प्रगति का संज्ञान लिया। डाॅ. निपुण जिंदल ने इंदौरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सुरड़वां में भी चल रहे विकास कार्यों को जांचने का कार्य किया। उन्होंने इस अवसर पर विकास कार्यों में लगे विभाग और कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए लोगों की सुविधा का भी ख्याल जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी गतिविधियों और आदर्श चुनाव संहिता के चलते जो महत्वपूर्ण विकास कार्य अभी तक रूके हुए थे, उनको सभी विभाग अविलंब पूरा करें। डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि लघु सचिवालय का निर्माण और पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य सीधा जनता से जुड़े हुए प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें की इनकी प्रगति में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए। इंदौरा में जांची स्ट्रांग रूम और मतगणना की व्यवस्थाएं डाॅ. निपुण जिंदल ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। डीसी ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रॉंग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना को लेकर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती से जुड़ी सभी तैयारियां को लेकर स्थानीय स्तर पर पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा मे गत करीब साढे़ 3 वर्षों से लगातार एक साथ 4 शिक्षकों व 7 गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को सरकार कब भरेगी। वहीं, जिसके लिए उक्त कालेज मे शिक्षा ग्रहण करने बाले करीब 317 छात्रो ने इन विधानसभा चुनावो के बाद बनने वाली नई सरकार से आश जगने लगी है। उक्त कॉलेज के तमाम छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का कहना है विगत करीब 4 वर्षों से लगातार चली आ रही इस गंभीर समस्या को लेकर हमने कई बार मौखिक व लिखित रुप से सरकार व विभागीय प्रशासन को ज्ञापन तक सौंपे गए, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। लिहाज़ा ऐसे में यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्र-छात्राओं का भबिष्य अधर मे लटकता नजर आ रहा है। अभिभावक- अध्यापक संघ के प्रधान व अभिभावकों का कहना है कि इस वर्ष का शिक्षा सत्र भी लगभग खत्म होने वाला है और ऐसे में यहां प्रदेश शिक्षा विभाग की नाकामी यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्र-छात्राओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। वहीं, अभिभावक सगंठन का कहना है कि इस बारे कई बार विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन व लिखित शिकायत भी की, लेकिन नतीजा शून्य निकला। कमेटी प्रधान पिंकी देवी आदि का कहना है कि राजनीति शास्त्र व इतिहास विषय जो कि तीनो ही मेजर सब्जेक्ट हैं, इन तीन टीचरों के पद 8 मार्च,2019 से लगातार खाली चले हुए हैं, जबकि संगीत टीचर का पद जब से यहां कॉलेज खुला है, तभी से यह कुर्सी खाली पड़ी है, जिसे आज तक नहीं भरा गया। इसे सरकार की नाकामी समझे या फिर यहा शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्रों का दुर्भाग्य, जो कि सरकार की पोल खोलने के लिऐ काफी है। इतना ही नहीं कॉलेज मे पुस्तकाल अध्यक्ष "वरिष्ठ सहायक "लिपिक "तबला वादक दो सेवादार सहित चौकीदारों के पद भी पिछले लंबे अरसे से खाली पडे़ हुए हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार अभी तक गंभीर नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गत करीब पांच वर्ष पहले लोगों की चिरकाल से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हिमाचल सरकार ने यहां कॉलेज तो खोल दिया था, लेकिन यहां कई मुलजिमों के रिक्त पदों को आज तक भरने की जहमत नहीं उठाई। उधर इस संबंध में डाडासीबा महाविद्यालय के उप प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया महा विद्यालय में कई रिक्त पद हैं उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
पंकज शर्मा। धर्मशाला सुमेधा द्विवेदी (भा0पु0से0) उपमहा निरिक्षक, उतरी खंड के निर्देशानुसार अंतर पुलिस उपमंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज पुलिस मैदान धर्मशाला में किया गया। इस प्रतियोगिता में बद्री सिंह, हि0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय), जिला कांगड़ा बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। प्रतियोगिता में पुलिस उपमंडल पालमपुर, देहरा, कांगड़ा व धर्मशाला (मुख्यालय) की कुल 04 टीमों ने भाग लिया। प्रथम मैच पुलिस उप मंडल धर्मशाला (मुख्यालय) व देहरा के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल धर्मशाला का टीम विजेता रही। द्वितीय मैच पुलिस उपमंडल पालमपुर व कांगड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल पालमपुर की टीम विजेता रही। उपरोक्त दोनों विजेता टीमों के बीच फाईनल मैच खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल पालमपुर की टीम विजय रही। सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेल का उमदा प्रर्दशन किया गया, जिनके प्रर्दशन के आधार पर जिला कांगड़ा पुलिस वालीबॉल टीम का गठन किया गया। मुख्यातिथी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करके अन्य सभी टीमों के प्रतिभागियों की भी हाैसला अफजाई की। इस प्रतियोगिता की निरंकरता में सेमी-फाईनल मुकाबलों में 04 दिसंबर,2022 को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबॉल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपूर की वालीबॉल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के साथ पुलिस ग्राउड़ जिला चंबा में खेला जाएगा। उपरोक्त दोनों मैचों की विजेता टीमों के मध्य फाईनल मैच 06 दिसंबर काे पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में खेला जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में परागपुर के बलहर स्थित वेद व्यास परिसर में वर्ल्ड कंप्यूटर लिट्रेसी-डे (विश्व संगणक साक्षरता दिवस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें ऑनलाइन माध्यम से संस्कृत विश्वविद्यालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय से कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी ने वेदव्यास परिसर सहित देश भर के समस्त छात्र एवं छात्राओं को कंप्यूटर के बार में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। वहीं, मुख्यालय के विभिन्न अधिकारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर व कंप्यूटर के विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के दौरान वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक, कंप्यूटर प्राध्यापक अमित वालिया, डॉ. मंजूनाथ भट्ट, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. के मनोज्ञा, डॉ. दीप कुमार व डॉ. पुरूषोत्तम सहित समस्त छात्र एवं छात्राएं भी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा हरिपुर पुलिस थाना के अंतर्गत लुनसु के समीप बहती बनेर खड्ड में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह शव रण सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव भरियाता डाकघर मसरूर तहसील हरिपुर 73 वर्ष का है, जिसकी पहचान उसके बेटे ने की है। गौरतलब है कि 22 नवंबर को उक्त व्यक्ति लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना हरिपुर में 25 नवंबर को दर्ज करवा दी गई थी। इस दौरान वीरवार को उक्त व्यक्ति का शव खड्ड में पाया गया। पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना हरीपुर से पहुंची हुई पुलिस टीम ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
'गुरु गुड़ रहे चेला हो गए शक्कर', 2017 के विधानसभा चुनाव में नगरोटा बगवां निर्वाचन क्षेत्र में हाल ऐसा ही था। तब स्व. जीएस बाली के कभी समर्थक रहे अरुण कुमार 'कुक्का' ने चुनावी मैदान में बाली को पटकनी देकर अपना लोहा मनवाया था। दबंग नेता और वीरभद्र कैबिनेट में दमदार मंत्री रहे जीएस बाली इस तरह चुनाव हारेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। पर तब चुनाव नजदीक आते -आते सियासी समीकरण कुछ ऐसे बदले कि बड़ा उलटफेर हो गया। कुक्का एक हजार वोट से जीते थे। इससे पहले वे 2012 में भी बाली के विरुद्ध चुनाव लड़े थे और तब वे करीब 2800 वोट से हारे थे। ये आंकड़ा बताता है कि नगरोटा बगवां की सियासी बैटल फील्ड में कुक्का को कमजोर योद्धा आंकना बड़ी भूल हो सकती है। अब आते है मौजूदा चुनाव पर। दिग्गज नेता जीएस बाली का पिछले वर्ष निधन हो गया था और उनके बाद उनकी सियासी विरासत को आगे बढ़ा रहे है उनके पुत्र आरएस बाली। वे पहले से ही सियासत में सक्रिय है और अब जीएस बाली के निधन के बाद उन्हीं को सीट से मैदान में उतरा गया है। आरएस बाली का मुकाबला उन्हीं अरुण कुमार कुक्का से है जिन्होंने पिछले चुनाव में उनके पिता को हराया था। क्षेत्र में उनको लेकर कुछ सहानुभूति भी दिखी है और स्व. जीएस बाली द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का हिसाब किताब भी आरएस बाली को बखूबी याद है। ऐसे में वे दमदार तरीके से चुनाव लड़े है और जीत को लेकर आश्वस्त है। अब जनता ने इस बार आरएस बाली पर भरोसा जताया है या फिर भाजपा के अरुण कुमार 'कुक्का' पर भरोसा बरकरार रखा है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बहरहाल नतीजा आठ दिसंबर को आना है,लेकिन इतना तय है कि ये मुकाबले कांटे का है। यहाँ जीत -हार का अंतर एक बार फिर बेहद कम हो सकता है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने डाडासीबा बाजार के तालाब में स्वछता अभियान का आयोजन किया। इसके अलावा स्कूल कैंपस की साफ-सफाई की आपको बता दें। एनएसएस शिविर का आयोजन पहली दिसंबर को किया गया था। वहीं, दूसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा देश को साफ-सुथरा रखने की शपथ भी ग्रहण की एनएसएस प्रभारी अश्वनी सपेहिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर पहली दिसंबर से सात दिसंबर तक चलेगा।इस दौरान एनएसएस के बच्चों ने सकूल प्रांगण में साफ-सफाई करके स्वच्छ रहने का संदेश दिया और बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया इस शिविर में कई विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवी प्रभारी अशवनी सपेहिया ने कहा कि व्यापार मंडल डाडा सीबा स्कूल प्रशासन को पूरा सहयोग करता है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव की तलवाड़ गांव की डॉ. शगुन ठाकुर की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान में एसिस्टेंट (एम्स) रायपुर छत्तीसगढ़ में एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई है। डॉ. शगुन अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती है। डॉ. शगुन के पिता पदम ठाकुर शिक्षा विभाग से बतौर अधीक्षक ग्रेड-ए के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता साधना ठाकुर कला अध्यापिका के पद पर हाई स्कूल झुंग्गा देवी में कार्यरत हैं। शगुन ने 10वीं तक की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक विधालय लोअर लंबागांव से की है। शगुन के दादा स्व. कुशल सिंह 1971 के भारत- पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। थे। उन्हें मरणोपरांत भारत सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित किया था।
विनायक ठाकुर।देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत बनखंडी के समीप पड़ते सनियाला गांव के पास एनएच-503 पर टेंपो ने एक भेड़पालक की 7 भेड़-बकरियों को कुचलने का दर्दनाक मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 3 बकरियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि इस हादसे में 4 बकरियां बुरी तरह से घायल हो गई हैं। घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची रानीताल पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। भेड़पालक वीरेंद्र निवासी चंबा अपनी भेड़-बकरियों को लेकर सड़क से जा रहा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रहे टैंपो ( HP53B 5229) की चपेट में आ गईं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि चालक रविंद्र कुमार निवासी बैजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर : रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते दांगड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान एक दुकानदार से 11 बोतल देसी शराब देसी संतरा बरामद की है। प्राप्त जानकारी के।अनुसार रक्कड़ पुलिस ने उक्त दुकान पर छापा मारा इस दौरान उन्होंने 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी बणी दांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में निदेशक शालिनी सैनी की अध्यक्षता में एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर विषय पर गेस्ट लेक्चर के साथ-साथ प्रश्नोत्तर का विशेष प्रबंध किया गया। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की डॉ. पूर्वा व्यास मुख्यातिथि और मख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रहीं। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी ने डॉ पूर्वा व्यास का पुष्प-गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। डॉ. पूर्वा ने ब्रेस्ट कैंसर संबंधी सभी प्रकार की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने छात्राओं को कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने छात्राओं को स्तन कैंसर होने के कारण तथा उपायों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए स्तन-कैंसर एक बड़ी समस्या है। स्तन कैंसर के मामले देर से पता लगने के कारण मृत्यु दर बढ़ रही है। इसलिए आप जैसी युवा पीढ़ी को जागरूकता फैलाने के लिए काफी कुछ करना है। आज महिला किसी से कम नहीं है। महिलाओं ने अपनी काबिलियत हर क्षेत्र में साबित की है। जरूरत इस बात की है कि महिलाऐं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। साथ ही आज बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी सीखने की जरूरत है उन्हें सशक्त बनना होगा। अभिभावकों को भी बेटियों की महत्ता समझनी होगी। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के हमेशा प्रेरित करना होगा। आज सरकारी स्तर पर भी बेटियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं हैं। बेटियों के लिए कई कानून हैं, कई अधिकार उन्हें दिए गए हैं, लेकिन उनके बारे में जानकारी का अभाव है। जरूरी है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इसके साथ ही शरण कॉलेज की छात्राओं ने एड्स एक भयंकर बीमारी विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सबको एड्स से बचने का संदेश दिया। अंत में निदेशक शालिनी सैनी ने डॉ. पूर्वा व्यास का प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले में मतगणना कार्य के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपथिति में मतगणना कर्मचारियों की रैंडमाइजेशन के दौरान डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना 8 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। आज यहां आयोजित बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य 13 केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पादर्शी बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मतगणना में लगे कर्मचारियों की रैंडमाइजेशन आज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए जिलेभर में एक हजार के करीब अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा में किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगेंगे। जिनमें 161 टेबल इवीएम के लिए और 48 टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए स्थापित किए जाएंगे। यह करेंगे गिनती डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक होंगे। वहीं पोस्टल बैलट की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे। उन्होंने बताया कि डाकमत पत्रों की गिनती की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी रहेंगे। प्रत्येक टेबल पर रहेगा एक एजेंट डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हर मतगणना केंद्र के प्रत्येक टेबल में चुनाव लड़ रही राजनीतिक पार्टी का एक ही एजेंट रहेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को अपने एजेंट निश्चित कर उनकी सूचि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अतः सभी एजेंट बिना फोन के ही केंद्रों पर आएं। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। 8 तारीख को सुबह 8 बजे तक स्वीकार होंगे डाक मतपत्र उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा 8 दिसम्बर सुबह 8 बजे तक प्राप्त डाक मतपत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने डाक विभाग को निर्देश दे दिए हैं कि डाक मतपत्र जिस दिन प्राप्त हों उन्हें उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वीरवार को लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा एवं एनएसएस प्रभारी प्रो. ओंकार चंद की अगुवाई में एवं एनएसएस रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कंचन कौशल, एडवोकेट सृष्टि शर्मा ने एचआईवी के कारण फैलाव एवं बचाव के बारे में बात की और बताया कि एचआईवी पॉजिटिव लोगों के खिलाफ कलंक को कैसे मिटाया जा सकता है। यह दिन लोगों के लिए एचआईवी से पीड़ित रोगियों के लिए समर्थन दिखाने का एक अवसर है। साथ ही उन लोगों को याद करने का भी है, जो एड्स से जुड़ी बीमारीयों से अपनी जान गंवा चुके हैं। शानू ने छात्रों को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। समारोह की अध्यक्षता के महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने की। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, डॉ. अर्पित, प्राे. नवित, प्रो. विजय, डॉ. खुशी राम भगत, गगन दीप व मुकेश आदि उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हवन-यज्ञ करके किया शुभारंभ अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी करेगी संचालित रोगियों के परिजनों को कम दाम में मिलेगी रहने की सुविधा प्रतिमा रामा। पालमपुर अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थित सराय भवन को जनता को समर्पित किया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व सोसायटी के अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे। इस सराय भवन में 12 कमरे और दो डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में दाखिल रोगियों के परिजनों को सराय भवन में 300 रूपए में कमरा व 100 रूपए में डोरमेट्री में एक बिस्तर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर शांता कुमार ने अन्नपूर्णा सोसायटी के इस प्रयास की सराहना की और इस निर्माण कार्य के लिए सहयोग देने वाले दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के रोगियों के परिजनों को मिलने वाली इस सुविधा की बहुत आवश्यकता थी और यह हर्ष का विषय है कि संचालन अन्नपूर्णा सोसायटी द्वारा बिना किसी लाभ के किया जाएगा। अनपूर्णा सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा ने बताया कि सराय भवन आज से अपने सेवाएं देना शुरू करेगा। निर्माण कार्य के पश्चात इसमें रहने के हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने संस्था की इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग देने वाले समस्त दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष विनय शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ जयदेश राणा, व्यापर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, अन्नपूर्णा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बंटा, मनोज रत्न, सचिव अजय कबीर, कोषाध्यक्ष वरुण खटटर, कार्यकारिणी सदस्य गोपेश शर्मा, सर्वेश अरोड़ा, कार्यालय सचिव, रविंद्र सूद व अनिल पराशर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय शुभ पटोली में मनाया गया विश्व एड्स दिवस। इस उपलक्ष पर पीएचसी सुघ भटोली के डॉ. वरुण शर्मा द्वारा बच्चों को एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी गई। उनके साथ डॉ. पूजा भी उपस्थित रहे। उन्होंने एड्स के रोकथाम और बचाव के बारे में लोगों को बताया। इस उपलक्ष पर सुख भाटोली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पंकज कौशल ने डॉ. वरुण शर्मा पूजा का स्वागत किया, वह बच्चों को संबोधित किया। इसके उपरांत रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. भावना ने बच्चों को एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी। इस उपलक्ष पर प्रोफेसर पंकज कौशल, प्रोफेशन जगन सिंह, डॉक्टर वरुण, प्रो. शिखा राणा व प्रो. भावना उपस्थित रहे।
धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिलावासियों से टी.बी उन्मूलन अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने आग्रह किया कि लोग नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता को आगे आएं और टी.बी मुक्त कांगड़ा बनाने के संयुक्त प्रयासों में सहयोगी बनें। वे बुधवार को डीआरडीए सभागार धर्मशाला में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि क्षय रोग असाध्य रोग नहीं है। इसका पूरी तरह से सफल इलाज किया जा सकता है। रोग की शीघ्र और सही जांच के साथ बिना किसी रुकावट उपचार पूरा करके टी.बी को हराना संभव है। बता दें, साल 2025 तक भारत को पूर्णतः टी.बी मुक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘टी.बी रोगियों को सामुदायिक सहायता-प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ लागू किया है। इसके तहत नि-क्षय मित्र योजना चलाई गई है। नि-क्षय मित्र योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था टी.बी मरीजों को अपनी सुविधा के आधार पर 6 माह, एक साल या 3 साल तक पोषण संबंधी सहायता व मानसिक संबल प्रदान करने के लिए अडॉप्ट कर सकते है। उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा कांगड़ा जिले के सभी हितधारकों को अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आकर मरीजों को न्यूट्रिशन, नैतिक बल व समर्थन प्रदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र के रूप में दी जाने वाली सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली चिकित्सीय सेवाओं एवं सहायता के अतिरिक्त होती है। उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र योजना में कांगड़ा जिले में वर्तमान में सामुदायिक सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाले 1300 टी.बी रोगियों में से 550 रोगियों के लिए नि-क्षय मित्रों द्वारा सहायता की प्रतिबद्धता जताई गई है। नि-क्षय मित्र के रूप में पंजीकरण के लिए नि-क्षय पोर्टल पर एक वेब पेज कम्यूनिटीस्पोर्ट डॉट निक्षय डॉट आइएन बनाया गया है। इस पर पंजीकरण करने पर एक विशिष्ट आईडी मिलती है जिसके अनुसार खंड चिकित्सा अधिकारी या जिला क्षय रोग अधिकारी नि-क्षय मित्र से संपर्क करके उनके साथ सामुदायिक सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाले सक्रिय टी.बी रोगियों की सूची साझा करते हैं। नि-क्षय मित्र उसके अनुसार सहायता का विकल्प चुन सकते है। बैठक में नि-क्षय मित्र पोर्टल 2.0 में पंजीकरण करने, टीबी रोगी को मैप करने, जिला, खंड या स्वास्थ्य संस्थान के सभी टीबी मरीजों या उनमें से कुछ मरीजों को अडॉप्ट करने सहित अन्य संबंधी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी हितधारकों से नि-क्षय मित्र अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस अभियान में अपने साथ जोड़े ताकि इसे और अधिक गति मिल सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कांगड़ा जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाई व्यापक मुहिम की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के. सूद ने टीबी उन्मूलन को लेकर जिले में उठाए कदमों की जानकारी दी। इस मौके इस अवसर पर पीओ डीआरडीए सोनू गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य हितधारक मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय त्यामल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी वरुण कुमार का मॉडल साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाडी धर्मशाला आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 119 मॉडल प्रतियोगिता में थे और केवल 11 मॉडल ही राज्य की स्तर पर चयनित हुए हैं। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक सतपाल ने विद्यालय के समस्त स्टाफ, वरुण के माता पिता को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने वरुण के गाइड कपिल देव टीजीटी मेडिकल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेह ढौंटा को भी इस उपलब्धि के लिए सराहा। मुख्य अध्यापक सतपाल ने स्कूल के सभी बच्चों को वरुण की तरह हर एक कंपटीशन में भाग लेने के लिए कहा है ताकि स्कूल और गांव का नाम ऊंचा हो सके।
सीएचसी इन्दौरा को 2018 में सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था। इसकी अधिसूचना भी साथ के साथ हो गई थी मगर अब तक इन्दौरा वासियों को सिविल अस्पताल की सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार परेशान होना पढ़ रहा है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का कोई भी विशेषज्ञ नहीं है। इसके अभाव के कारण लोगों को टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट या फिर सिविल अस्पताल नुरपुर या फिर निजी अस्पताल पठानकोट जाना पड़ता है। अस्पताल के नए भवन निर्माण के लिए भी अभी तक कोई प्रावधान नहीं हो पाया है। 2018 में मुख्यमंत्री के दौरे पर इसे सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था। उसके 4 सालों के बाद 2022 में मुख्यमंत्री के द्वारा इसका शिलान्यास किया गया। लोगों का कहना है कि अगर सरकार चाहती तो 4 सालों में अस्पताल का भवन निर्माण होकर लोगों की सुविधाओं के लिए तैयार हो जाता और लोगों को सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ता।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ट्रेनिंग सेंटर छेब कांगड़ा में स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से मानसिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने किया। अपने शुरुआती संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर गुरु दर्शन गुप्ता ने कहा आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक आम समस्या हो गई है जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आज का युवा वर्ग मानसिक समस्याओं से ज्यादा जूझ रहा है जब बह इन समस्याओं से सामंजस्य नहीं बिठा पा रहा है तो वह या तो मानसिक रोगी बन रहा है। या असमय मौत को गले लगा रहा है। इन सारी समस्याओं से खासकर युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है । ताकि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग मिलकर युवा वर्ग को जागरूक करें। और युवा वर्ग मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा आने वाली किसी भी समस्या का डटकर सामना कर सके। उन्होंने कहा इसके साथ साथ मानसिक रोगियों से भेदभाव को कम करना उनके मनोबल को बढ़ाना तथा इलाज लेने में मदद करना हम हम सबकी जिम्मेवारी है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ अनीता ठाकुर ने आत्महत्या को रोकने व आदत प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही डॉ अभिनव आदित्य ने मानसिक स्वास्थ्य एक्ट 2017 के अनुसार मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य सुविधा व जांच के प्रावधानों की जानकारी दी। डॉ गुरमीत कटोच जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मशाला ने बताया की मानसिक स्वास्थ्य के लिए सरकार ने जागरूकता अभियान तथा कई कार्यक्रम चलाए हैं जिसमें हम सभी को मिलजुल तथा एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि मानसिक रोगी अपने आपको अलग थलग न समझे और उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार हो सके। तथा वह अपनी दिनचर्या ठीक से चलाएं ।जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा की मानसिक स्वास्थ्य खराब होने पर परिवार तथा सभी रिश्तेदारों एवं समाज को बहुत पीड़ा होती है यह पीड़ा को समझते हुए सभी को मानसिक रोगियों से सहानुभूति रखनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने में मदद करनी चाहिए। ताकि वह भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके।
सिविल अस्पताल इंदौरा में क्रसना लैब की ब्रांच शुरू हुई। इस लैब के खुलने से पहले लोगों को निजी टस्ट करवाने के लिए पठानकोट नूरपुर जाना पड़ता था। पर अब क्रसना लैब खुलने से लोगों को काफी राहत राहत मिलेगी। पहले सिविल हॉस्पिटल इंदौरा में 8 से 10 टेस्ट ही हो पाते थे। किंतु अब क्रसना लैब की ब्रांच खोलने से लगभग 130 टेस्ट यहां पर हो सकेंगे। जिनमें से मुख्य सीबीसी, एल एफ टी, आर एफ टी, टी एस एच, विटामिन डी, ईएस आर, सीआरपी, इत्यादि सभी टेस्ट यहां होंगे। फिलहाल अभी सैंपल लेकर टांडा भेजे जाते है और दुसरे दिन टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध हो जाती है। लोगों के लिए यह सभी टेस्ट फ्री उपलब्ध करवाए जा रहे है जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
आज राजकीय महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह 2022 -23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों, विभिन्न गतिविधियों में अनुशासन एवं स्वस्थ सोच के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निकिता एमए प्रथम वर्ष, रश्मि बीएससी तृतीय वर्ष ,अनीता देवी बीकॉम द्वितीय वर्ष और अनिकेत डोगरा बीए प्रथम वर्ष को क्रमशः उपाध्यक्ष, महासचिव और सह सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, कक्षाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न सोसाइटी और क्लबों के प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शिक्षक एवं गैैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के सभागार में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर परिषद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एनएसएस एवं अधिवक्ता हिमाचल प्रदेश की इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में चिंतन का विषय 'राष्ट्र में संविधान का अवदान' निर्धारित था। इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन जिला कांगड़ा हिमांशु मिश्रा ने प्राचीन एवं नवीन को संविधान का बल बताया। हमें मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों का भी बहुत करवाया गया। विशिष्ट व्याख्यान में अभिषेक पाधा अधिवक्ता ज्वालाजी से उपस्थित होकर संविधान को धर्म का मूल बताते हुए उसके वास्तविक रूप से परिचित करवाया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मुकेश शर्मा एवं डॉ मनोज्ञा ने किया। सभी अतिथियों के प्रति स्वागत डॉ मुकेश शर्मा ने व धन्यवाद डॉ मनीष सरोच ने ज्ञापित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने कहा कि हमारा संविधान विश्व में एकमात्र विधान इस कारण से है। क्योंकि वह धर्म से पूर्ण रूप से रक्षित है और जब तक हमें वास्तविक धर्म का ज्ञान रहेगा संविधान विविध चलता रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. हरिओम एवं विभिन्न विभागों के आचार्य गणों के साथ अधिवक्ता संघ देहरा के सम्मानित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने सर्दियों के दौरान जिला में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संभावित हिमपात एवं इसके चलते उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने और प्राकृतिक आपदा के बेहतर प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्दियों के मौसम में भारी हिमपात व उससे होने वाले नुकसान की स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को शीतऋतु में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर जन-धन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पूर्व प्रबंध करने और सभी अधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा है। डॉ. निपुण जिंदल ने पूर्व तैयारी के तौर पर हिमपात वाले क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के पर्याप्त भंडारण व उपलब्धता सुनिश्चत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामान्यतः जिला का बड़ा एवं छोटा भंगाल क्षेत्र व मैकलोडगंज क्षेत्र हिमपात से प्रभावित होता है। इन क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के पर्याप्त भंडारण और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरी मशीनरी तैयार रखी गई है। हर समय उपलब्ध रहेगा आपातकालीन संचालन केंद्र डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि आपात स्थिति में लोगों को हर सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक स्थायी आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किया गया है। 24 घंटे क्रियाशील रहने वाले इस संचालन केंद्र का फोन नम्बर 1077 है। उन्हांेेने सभी उपमंडल कार्यालयों में भी आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित करने एवं उन्हें सुचारू बनाने को कहा। सभी एसडीएम को दिए आवश्यक निर्देश डॉ. निपुण जिंदल ने इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों सहित सभी लोगों को खराब मौसम में ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने व ट्रैकिंग न करने को लेकर उपयुक्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों और टूरिस्ट गाइड्स का भी इसमें सहयोग लें। उन्होंने सभी उपमडलाधिकरियों को अपने यहां आपदा प्रबंधन को लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं एवं राहत बचाव कार्यों में उपयोग आने वाले यंत्र व उपकरणों की पूरी व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को भारी बर्फबारी के दौरान प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर ‘आपदा मित्र’ के तौर पर प्रशिक्षित लोगों की सेवाएं लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में आपदा मित्र की उपलब्धता को लेकर पहले ही सूची बना लें, ताकि आवश्यकता पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने जल शक्ति विभाग और अग्निशमन विभाग को जिला में फायर हाइड्रेंट्स की मैपिंग करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी की स्थिति में रास्ते बहाल करने व अन्य प्रबंधों के लिए मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मैकलोडगंज क्षेत्र में किसी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दल को रोप वे के माध्यम से भेजने को लेकर पूर्व तैयारी रखने को कहा। यह रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सभी उपमंडलों के एसडीएम, आरएम धर्मशाला राजन कुमार, होम गार्ड के कमांडैंट सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
साहित्यकार केएल वैद्य को सोभा सिंह कला सम्मान तीन दिवसीय सोभा सिंह कला महोत्सव अंद्रेटा में संपन्न प्रतिमा राणा। पालमपुर कला ग्राम अंद्रेटा में तीन दिवसीय सोभा सिंह कला महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। पंजाब के जगराओं के गुरप्रीत सिंह मानकू द्वारा सोने और प्राकृतिक पिगमेंट में लघु चित्रों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश में उनकी पहली प्रदर्शनी है, जहां कला के प्रशंसक एक माह तक प्रसिद्ध कलाकार के विजयनगर (कर्नाटक) और कांगड़ा कलम शैली को एकीकृत कर तैयार किये देवताओं, गुरुओं और रागों का चित्रण देख पाएंगे। महोत्सव में कला पारखी केएल वैद्य को सोभा सिंह कला पुरस्कार से सम्मानित करते हुए कलाविद किशोरी लाल वैद्य की बेटी सोनिया बहल व दामाद विजेंद्र बहल को प्रशस्ति पत्र, शॉल, टोपी और 21000 रुपए प्रदान किए गए। साथ ही ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और ग्रामीण महिलाओं को उनके पारंपरिक शिल्प कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया। सरदार सोभा सिंह के प्रसिद्ध चित्रों पर अठारह दृश्य कार्ड का एक सेट भी जारी किया गया। कलाकारों, छात्रों, शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सोभा सिंह मेमोरियल आर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष मुख्य अतिथि केजी बुटेल, ने प्रसिद्ध कलाकार सोभा सिंह द्वारा चार दशकों की रचनात्मक कला को कला गांव में अंतरराष्ट्रीय कला मानचित्र पर लाने को याद किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी संकट के इस दौर में संत कलाकार के गुणों को आत्मसात करने और उनके कला जीवन दर्शन 'ग्रो मोर गुड' का प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्हें सोभा सिंह कलाकार द्वारा अमूल्य चित्रों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए दिवंगत कलाकार के परिवार की सराहना की। सोसायटी के महासचिव डॉ हृदय पॉल सिंह ने बताया कि तीन दिनों के कला उत्सव के दौरान, आगंतुकों और पर्यटकों ने पारंपरिक खाद्य पदार्थों का आनंद लिया और लघु चित्रों और स्थानीय लोक कलाओं पर पारस्परिक व्याख्यान में भाग लिया। ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त किए और गुणवत्तापूर्ण शिल्प कार्य के लिए स्वयं सहायता प्रदान की गई। चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलसचिव संदीप सूद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बीबी गुरचरण कौर, जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा, कृषि विभाग के पूर्व निदेशक जेसी राणा, कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रसार शिक्षा निदेशक डाक्टर मधुमीत सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक कला महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा विजेता स्कूली बच्चों के लिए आयोजित ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा विजेता और सरदार सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में छठीं से 12वीं और 9वी से 12वीं कक्षाओं के दो वर्ग बनाए गए थे। छठीं से आठवीं के वर्ग में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा की प्राची कटोच पहले, सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा की सेजल दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के कुनाल तीसरे और न्यूग्ल पब्लिक स्कूल की प्राची शर्मा व शिवालिक रैडीयस स्कूल पंचरूखी के हर्षित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ वर्ग में न्यूग्ल पब्लिक स्कूल अंद्रेटा की अरिदम ठाकुर पहले, सरदार सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा के रजनीश डोगरा दूसरे, राजकीय उच्च पाठशाला टटैहल की नम्रता तीसरे और शिवालिक रेडियस पब्लिक स्कूल पंचरूखी की काजल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला। नवदुर्गा स्वयं सहायता समूह की ननद-भाभी के बनाए पारपंरिक खाद्य पदार्थोे के स्टॉल को कला महोत्सव में पहला पुरस्कार मिला। इसी प्रकार बांस के सामान को लेकर आने वाले राधेश्याम स्वयं सहायता समूह छत्तर को दूसरा, बांगड़ घास से बनाए उत्पादों को लेकर आने वाले शुभ लाभ स्वयं सहायता समूह सलेहरा को तीसरा स्थान मिला। महोत्सव में कैलाश स्वयं सहायता समूह बघानी, हरे कृष्णा स्वयं सहायता समूह छत्तर, निपुण नारियां, महिला शक्ति, नारी शक्ति, गीता स्वयं सहायता समूह अंद्रेटा, प्रगति स्वयं सहायता समूह चुधरेहड़, जागृति स्वयं सहायता समूह, विजय अवस्थी व वंदिता व्यास को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा जयसिंहपुर कि ग्राम पंचायत वालकुंजा के सचिन कुमार पुत्र सरवन कुमार का चयन राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राजस्थान के उदयपुर में 3 दिसंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप नारायण सेवा संस्थान, डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया व व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग प्लेयर्स को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता को राजस्थान रॉयल स्पौंसर कर रही है, जिसमें हिमाचल की टीम ने पहले मैच में उड़ीसा की टीम को हराकर इस प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की। राजस्थान में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चुने गए दिव्यांग क्रिकेटर सन्नी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों में हार मान जाते हैं, लेकिन जिला कांगड़ा की तहसील डाडासीबा स्थित गांव त्यामल के 35 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर खिलाड़ी सन्नी पुत्र सतपाल का चयन उदयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है, जो कि क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सन्नी 55 पर्सेंट अपंग है सन्नी के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा माता आंगनवाड़ी सहायिका है, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद भी सन्नी ने अपनी मेहनत के बल पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। सन्नी की आय का कोई भी साधन नहीं है। दिसंबर 2021 में धर्मशाला में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी सनी ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, बेंच प्रेस मैं नंबर तो था, 200 मीटर व्हील चेयर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को लेकर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे आरंभ होगी। कांगड़ा ज़िला में मतगणना को लेकर पुख्ता प्रबंध करने को प्रशासन ने कमर कस ली है। मतों की गिनती से जुड़ी तैयारियों को लेकर कवायद और तेज की गई है। इसी कड़ी में उपायुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला के सभी निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया और मतगणना केन्द्रों की समुचित व्यवस्था सहित मतों की गिनती से जुड़े सभी इंतजामों को लेकर अहम दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतों की गिनती के लिए 5 दिसंबर तक मतगणना केंद्र पूरी तरह तैयार कर लें। वोटों की गिनती की संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो। सभी अधिकारी चुनाव आयोग की मतगणना से जुड़ी नियमावली को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की दुविधा न रहे। मतगणना के लिए ली जाएगी लगभग 1000 कर्मियों की सेवाएं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के लिए जिले में करीब 1000 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। मतगणना कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को रखी गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा मतगणना प्रबंधों को लेकर पूछे सवालों के जवाब देकर शंका समाधान भी किया। इससे पहले निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर मतगणना प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। ये रहे उपस्थित कार्यशाला में एडीएम रोहित राठौर, एएसपी बद्री सिंह और पुनीत रघु,जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, मतगणना केंद्राें की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार संजय कपूर सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
**त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के सामने सीट बचाने की चुनौती इंदौरा वो सीट है जहाँ एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा -कांग्रेस दोनों की धुकधुकी बढ़ाई हुई है। इस सीट से भाजपा के बागी मनोहर धीमान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है और इसमें कोई संशय नहीं है कि इसका असर दोनों तरफ के परंपरागत वोट पर भी दिख सकता है। यानी यहाँ त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। इंदौरा उन सीटों में से एक है जहाँ भाजपा ने इस बार भी महिला चेहरे को मैदान में उतारा है। भाजपा ने फिर मौजूदा विधायक रीता धीमान को टिकट दिया, हालाँकि भाजपा के इस फैसले के खिलाफ मनोहर धीमान ने मोर्चा खोल दिया और निर्दलीय मैदान में उतर गए। दरअसल इंदौरा में 2012 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मनोहर लाल धीमान ने जीत हासिल की थी और दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार कमल किशोर थे। जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी उम्मीदवार रीता धीमान रही थी। 2012 में जीत के बाद मनोहर लाल धीमान कांग्रेस के एसोसिएट विधायक रहे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव के करीब 6 माह पूर्व मनोहर भाजपा में शामिल हो गए। तब मनोहर धीमान ने भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने रीता धीमान पर ही दांव खेला। तब किसी तरह भाजपा ने मनोहर को मना लिया था। नतीजन कांग्रेस के कमल किशोर को हरा कर रीता धीमान ने इस सीट पर जीत दर्ज की। इस बार फिर भाजपा ने मनोहर को टिकट नहीं दिया लेकिन इस दफा पार्टी बगावत साधने में नाकामयाब रही और नाराज हो कर मनोहर धीमान भी बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे है। पिछ्ले दो चुनावों में अंतर्कलह के कारण कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, जबकि इस बार अंतर्कलह और बगावत के मर्ज से भाजपा ग्रस्त दिखी है। रीता धीमान को लेकर क्षेत्र में एंटी इंकम्बैंसी भी दिखती रही है। अब बगावत के साथ -साथ एंटी इंकमबैंसी ने यहाँ भाजपा की परेशानी जरूर बढ़ाई है। इस बीच कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस ने भी इस बार टिकट बदल कर मलेंद्र राजन को मैदान में उतारा है। मलेंद्र राजन ने 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालाँकि तब उनकी जमानत तक नहीं बच पाई थी। पर तब से अब तक निसंदेह मलेंद्र राजन इस क्षेत्र में मजबूत जरूर हुए है। उधर भाजपा की बगावत का लाभ भी कांग्रेस को मिल सकता है। बहरहाल इस त्रिकोणीय मुकाबले में किसी को कम नहीं आँका जा सकता। इंदौरा में कांग्रेस को भाजपा की बगावत से आस है, तो मनोहर को साहनुभूति से। ऐसे में क्या भाजपा इस सीट को बचा पायेगी, फिलवक्त ये बड़ा सवाल है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा काठगढ़ इंदौरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग महिला व पुुरुष दौड़ मुकाबले में आयु वर्ग 8 से11 वर्ष में शिवम, गुरदीप व परनीत प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान आयु वर्ग 12 से14 वर्ष में कुलवीर, हर्ष व विशव शर्मा प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहा। इसके साथ आयु वर्ग 15 से 17 वर्ष में गुरुसेवक सिंह, शिवांशु व स्पर्श पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर एवं आयु वर्ग ओपन में राहुल, स्पर्श व तनवीर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी कड़ी में महिला मुकाबले में आयु वर्ग 8 से 11 वर्ष में मनबी, तनवीर कौर, हरनूर ठाकुर, पहले, दूसरे व तीसरे स्थान तथा आयु वर्ग 12 से 14 वर्ष में जीया, अंजलि व हेमलता, पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही आयु वर्ग 15 से 17 में नवनीत कौर, आरती पठानिया व शिव्य कटोच पहले, दूसरे व तीसरे स्थान एवं आयु वर्ग ओपन में आरती पठानिया, अंजली पठानिया, रवीना पहले, दूसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ मंदिर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि स्मृति चिंनह देकर सममानित किया गया। सायं रस्साकसी का मुकाबले करवाए गए, जिसमें काठगढ़ पंचायत व चुहड़ पुर में मुख्य व रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें काठगढ़ बाई इंदाैरिया की टीम विजेता रही, उन्हें नकद राशि व समृति चिन्ह देकर सममानित किया। देर रात वालीबाल के मुकाबले हुए, जिसमें सेमी फ़ाइनल महमूदपुर v,s hoshiarpur व SSM कॉलेज दीनानगर बावक क्लब, जिला जालंधर के बीच मुकाबला हुआ। इनमें महमूदपुर व बा व क क्लब की टीमें फ़ाइनल में पहुंची फ़ाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच कड़ा व रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें वावक क्लब की टीम ने महमूदपुर की टीम को हराकर फाइनल मुकबला जीता सभा के सचिव cum प्रेस सचिव द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि देर रात तक चलते रहे। इस मैच का दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खूब आनंद लिया। सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच समापन समारोह पर अपने संबोधन में समस्त प्रतिभागियों, आयोजको व क्षेत्र निवासियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि अगली बार इसमें और अवश्य सुधार किए जाएंगे। इसके साथ उनके द्वारा विजेता टीम को 41000 हजार व उपविजेता टीम को 31000 तीसरे स्थान बाली दीनानगर की टीम को 13000 तथा चाैथे स्थान पर आने वाली होशियारपुर की टीम को 12000 रुपए की ने नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के उपाध्क्ष अजीत सिंह उपप्रधान युद्धवीर सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, सचिव गणेश दत्त, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा संगठन मंत्री रमेश पठानिया प्रेम सिंह, पवन शर्मा, कड़सा पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान राज कुमार कोच विक्रम सिंह व दलजीत कटोच मैनेजर देवेंद्र गौतम उपस्थित रहे।
** मुश्किल हो सकती है भाजपा और आप की राह 'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज रविवार को जिला कांगड़ा के फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनावों के बाद जिला में सभी स्थापित सभी स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से लैस हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उपायुक्त ने फ़तेहपुर में स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों को पूरी मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने सुरक्षा में लगे सैन्य कर्मचारियों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. निपुण जिंदल ने निरीक्षण के उपरंात बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रॉंग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों की जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने दी इस प्रकार से दी। लड़काें के वर्ग ने हाई जंप में शुभम राठौर जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया, विभव मेहरा मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, हर्षित चौधरी जिला उन्नाव व वरुण जिला मंडी युक्तरूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के वर्ग ने हाई जंप में आदित्य जिला शिमला प्रथम स्थान पर रही, तनु ठाकुर मंडी दूसरे स्थान पर रही व मनीषा सोलन तीसरे स्थान पर रही। लड़कियाें के वर्ग ने गोला फेंक प्रतियोगिता में दीक्षिता जिला सोलन प्रथम स्थान पर रही, अक्षरा जिला मंडी दूसरे स्थान पर रही व अनीशा जिला मंडी तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के वर्ग ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में शुभम राठौड़ जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया, विभव मेहरा जिला मंडी ने दूसरे स्थान पर रहा, हरप्रीत चौधरी जिला उन्ना व वरुण जिला मंडी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के वर्ग ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में अदिति जिला शिमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तनु ठाकुर जिला मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व मनीषा जिला सोलन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़काें के वर्ग ने लंबी कूद प्रतियोगिता में गौरव सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया मोहम्मद ईब्बास जिला चंबा दूसरे स्थान पर रहा वव अमर जिला हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें के वर्ग ने लंबी कूद प्रतियोगिता में दिव्या राजपूत उन्नाव प्रथम स्थान पर रही, अदिति जिला शिमला दूसरे स्थान पर रही। अक्षरा जिला बिलासपुर, तनीषा बेगम जिला चंबा युक्तरूप से तीसरे स्थान पर रही। लड़कियाें के वर्ग ने 100मीटर दौड़ में दिव्या जिला उन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। यशिका जिला कांगड़ा दूसरे स्थान पर रही व अंतरा जिला किन्नौर तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के वर्ग ने 100 मीटर दौड़ में गौरव जिला सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरु मान प्रीत जिला सिरमौर दूसरे स्थान पर रहा। लड़काें के वर्ग ने 400 मीटर में मोहम्मद ईवास जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अमर पुजार जिला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा, आदर्श जिला उन्ना तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें के वर्ग ने 400 मीटर में रिया जिला उन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिखा जिला कांगड़ा ने दूसरे स्थान पर रही व तन्वी जिला सिरमौर तीसरे स्थान रही। इसके साथ ही शतरंज प्रतियोगिता में लड़काें के मुकाबले में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा। जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जिला उन्ना तीसरे स्थान पर रहा व जिला चंबा चौथे स्थान पर रहा| लड़कियाें के वर्ग में जिला चंबा प्रथम स्थान पर रहा। जिला हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जिला कांगड़ा तृतीय स्थान पर रहा व जिला मंडी चौथे स्थान पर रहा।
कहा, चंडीगढ़ के गरीब ऑटो चालक को नहीं भरना पड़ेगा 27,500 रुपए का चालान फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर हिमाचल सरकार के RTO विभाग ने अपनी गलती मान ली है। अब चंडीगढ़ के गरीब ऑटो चालक दुर्गा नंद को शिमला जाकर 27,500 रुपए का भारी-भरकम चालान नहीं भरना पड़ेगा। आज सुबह ऑटो चालक को हिमाचल प्रदेश के संबंधित RTO ऑफिस से फोन आया। उन्हें बताया गया कि यह उनके ऑटो का नहीं, बल्कि हरियाणा नंबर की एक बस का चालान था। इस बस का नंबर (HR-68B-8922) था। वहीं दुर्गा नंद के ऑटो का (HR-68B-8822) था।
12 नवंबर को चुनाव की ड्यूटी से लापता हुआ था राैंखर निवासी संजीव कुमार नरेंद्र कुमार। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के आशापुरी 12 नवंबर को मतदान केंद्र लापता हुए कर्मचारी के मिलने की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, लेकिन अब तक लापता युवक नहीं मिल पाया है। गौरतलब है नगरोटा बंगवा का संजीव कुमार जो बिजली बोर्ड कांगड़ा में कार्यरत है। वह 12 नवंबर को आशापुरी से ही लापता हो गया। शनिवार को 15 दिन बीत जाने पर भी अभी तक संजीव के बारे में कोई पता नहीं चला। शनिवार को विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली की संजीव कुमार बिलासपुर के शाहतलाई में मिल गया है। इस संबंध में जयसिंहपुर की निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम तक अपराजिता चंदेल ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि संजीव कुमार पुत्र बलवीर सिंह बताया कि संजीव के निवासी गांव व डाकघर राैंखर तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा मिलने की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर मात्र अफवाह है. इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। इस संबध उनके द्वारा स्वयं जब शाहतलाई थाना में इस संदर्भ में फोन करके वहां के एसएचओ से भी बात की, लेकिन वहां भी संजीव के मिलने की कोई सूचना नहीं थी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात अज्ञात चंदन तस्करों द्वारा जगदीश लाल कौंडल पुत्र भोला राम निवासी वार्ड- 6, नगर परिषद व तह. ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के 15 चंदन के पेड़ उसकी मलकिती भूमि से काटे गए हैं। पेड़ काटने की सूचना पेड़ मालिक को जमीन में पहुंचने पर मिली है, परंतु पेड़ों के मालिक द्वारा अभी तक भी थाना में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।ज्वालामुखी क्षेत्र में लगातार चंदन तस्करों द्वारा चंदन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा है।
राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो एनबीएआईआर बेंगलुरू, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ (आईआईएसआर) और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान महू (आईआईएसएस) एक-दूसरे के साथ परस्पर सहयोग कर कार्य करेंगे। हिमालय के समृद्ध संसाधनों को होगा भरपूर उपयोग: कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी... प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तीन संस्थानों के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय कृषि अनुसंधान निदेशक के उप महानिदेशक डॉ. टीआर शर्मा ने आईसीएआर संस्थानों के साथ विश्वविद्यालय के भविष्य के सहयोग पर विचार मंथन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी कृषि अनुसंधान संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों के बीच उपलब्ध मानव और बुनियादी ढांचागत संस्थानों का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईसीएआर और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को आपसी सहयोग से शोध कार्यों को करते हुए उन्हें प्रकाशित करना चाहिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इसके लिए संयुक्त सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने आवश्यक है। उन्होंने पालमपुर में मधुमक्खी कलोनियों को विकसित करने और इन्हें बंगलुरू तक ले जाने पर भी चर्चा की। साथ ही छात्रों और वैज्ञानिकों को भी परस्पर एक-दूसरे के साथ कार्यक्रम आयोजित कर मदद करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि सभी बड़ी परियोजनाओं की योजना राष्ट्र के लिए हिमालय में समृद्व संसाधनों का उपयोग करने के लिए बनाई गई है। इससे अकादमिक और अनुसंधान में उत्कृष्ठता मिलेगी और उसको पूरा लाभ विद्यार्थियों और किसानों को होगा। उन्होंने कहा कि आईसीएआर को सभी विश्वविद्यालय संसाधन प्रदान किए जाएंगे, ताकि उसका लाभ जनता तक पहुंचे। कुलपति ने आश्वासन दिया कि अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय गुणवत्ता के लिए पूरी गति और स्टीकता के साथ आगे बढ़ेगा। राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो एनबीएआईआर बेंगलुरू, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ (आईआईएसआर) और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान महू (आईआईएसएस) के साथ समझौता ज्ञापनों पर उपमहानिदेशक और कुलपति की उपस्थिति में अनुसंधान निदेशक डॉ. वीके शर्मा, विश्वविद्यालय के डीन पीजी डा. सुरेश कुमार और आईसीएआर के तीन संस्थानों के निदेशकों ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि कृषि और संबद्ध विज्ञानों में कीट संसाधन के क्षेत्र में अकादमिक और शोध सहयोग के लिए एनबीएआईआर के साथ समझौता ज्ञापन है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के साथ चुकंदर के क्षेत्र में अनुसंधान और बीज उत्पादन के लिए समझौता हुआ है। यह समझौता ज्ञापन विश्वविद्यालय में चल रहे शिक्षण और अनुसंधान कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए है। विश्वविद्यालय ने पहले भी पांच अन्य आईसीएआर संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए है। एनबीएआईआरए बेंगलुरु के निदेशक डा. एस.एन. सुशील ,आईआईएसआर लखनऊ के निदेशक डा. ए.के.पाठक और आईआईएसएस महू के निदेशक डा.संजय कुमार ने अपने-अपने संस्थानों की अनुसंधान गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। आईसीएआर संस्थानों के अन्य वैज्ञानिकों डॉ. एके मल, डॉ. यू अमाला, प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आरएस चंदेल, डॉ. आर चौधरी, डॉ आरके कपिला, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.रणवीर सिंह राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संविधिक अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। डॉ. पीसी शर्मा ने इस दौरान सारी कार्यवाही का संचालन किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक 20 वर्ष अपने घर पर गलती से किसी जहरीली दवाई का सेवन करने की जानकारी प्रकाश में आई है, जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार हेतू सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उसे टांडा रेफर कर दिया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त युवती कोई भी बयान देने लायक नहीं थी। बरहाल युवती का टांडा में उपचार किया जा रहा है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की कोई न कोई बस सडक़ किनारे खराब मिल जाती हैं, जिस कारण सवारियों को काफी परेशान होना पड़ता है। अब ऐसा ही मामला देहरा डिपो की फरीदावाद-जसूर रूट पर चलने वाली बस सुबह जसूर जाते समय बढ़ेला में खराब हो गई, जिस कारण सवारियों को भारी परेशानी हुई। जिसमे स्कूल कालेज के बच्चों को भी काफी परेशान होना पड़ा। और बच्चों को पैदल ही अपने स्कूल कालेज जाना पड़ा। इसी दौरान सवारियों ने परेशान होकर कहा की सरकार वीआईपी बसें खरीद लेती है मगर जनता के लिए पुरानी बसों का ही इस्तेमाल करती है।
रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के छात्रों ने जागरूकता रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा व प्रो. खुशी राम संगतः द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौरहल ने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटना यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का पालन खुद भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। रैली में छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। इस रैली में आ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. ओंकार, नविता, विजय, रंजीत सिंह, मगदीप व मुकेश आदि शामिल हुए। रैली में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संविधान दिवस में मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्यः डॉ. प्रदीप कोडल जी ने बच्चों को संविधानिक अधिकारी एवं कर्तव्यों के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश ठाकुर द्वारा संविधान की संपूर्ण जानकारी बच्चों को दी। साथ में बच्चों को यह भी बताया कि अधिकारी के साम साथ कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। प्राचार्य ने डॉ. सुरेश ठाकुर को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इसके अला डॉ. सुरजीत राणा ने भी संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अंत में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्राे. ओंकार चंद ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रेनू गड खुशीराम भगत, डॉ. धन, प्राे. नवता, प्र. विजय व गमन दीप आदि उपस्थित थे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा स्वयंभू प्रकट आद शिवलिंग व प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा, काठगढ़, इंदौरा व जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा मंदिर परिसर में 9वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा बाल फेंक कर किया गया, जिसमें सभा के वरिष्ठ उपप्रधान बनारसी दास मेहता, अजीत सिंह उपप्रधान युद्धवीर सिंह, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज, सचिव गणेश दत्त शर्मा, सचिव cum प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, संगठन मंत्री प्रेम सिंह, प्रचार सचिव रमेश पठानिया, पवन शर्मा सलाहकार कृष्ण मन्हास, कोच विक्रम सिंह, दल जीत कटोच मंदिर के मैनेजर देवेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस प्रतियगिता में हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर व अन्य राज्यों की लगभग 25 वालीबाल की टीमें भाग ले रही हैं। इसके इलावा विभिन्न आयु वर्ग की महिला व पुरष वर्ग की दौड़े कल सुबह करवाई जाएगी तथा रस्साकसी सायं व वालीबाल फ़ाइनल देर शाम करवाए जाएंगे। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा इस प्रकार के आयोजन नौजवानों में खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने व समाज में फ़ैल रही अन्य बुरी आदतों से दूर रहने के लिए करती रहती है। प्रतिभागियों के ठहरने व खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था सभा द्वारा की गई है। इसके साथ सभा द्वारा समापन समारोह के मुख्यातिथि के कर कमलों से विजेता टीमों, प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर नगद राशि, समृतिचिन्ह देकर सम्मानित करवाया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला साईं इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आज क्षेत्रीय डाक बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह केदौरान अधीक्षक डाकघर धर्मशाला सुरेंद्र पाल शर्मा द्वारा मैक्लॉडगंज और बीड पर पिक्टोरिअल कलेक्शन का विमोचन किया गया। पिक्टोरिअल कलेक्शन पर जानकारी देते हुए अधीक्षक ने बताया कि यह एक पोस्ट मार्क किसी पर्यटक, धार्मिक, ऐतिहासिक या महत्वपूर्ण स्थान या चीज़ को उजागर करने वाली प्रतिकृति अथवा तस्वीर दिखाता है। इसी आधार पर तैयार किए गए विशेष कलेक्शनों (मैक्लॉडगंज और बीड़) का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कमल शर्मा सहायक अधीक्षक, तेजस्वी महाजन निरीक्षक, मधु सुदन (वरिष्ट डाक टिकट संग्रहक) रिजुल गिल (डाकटिकट संग्रहक) व अकांक्षा सूद, कार्यालय सहायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के राजनीति शास्त्र विभाग और लोक प्रशासन विभाग द्वारा आज को संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक प्रो. अश्वनी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत महाविद्यालय के विद्यार्थियों शबनम, लक्षिता, रजत, कोमल, आदित्य, निशांत, पानो देवी, प्रिया और अभिनव ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आपने विचार भाषण और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. संजय पठानिया ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को अपने समाज, राष्ट्र और महाविद्यालय के विकास हेतु हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हमारा संविधान हमे अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी देता है। इसलिए देश हित में हमें अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की पालना करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। एक सभ्य समाज के निर्माण हेतु हमें अपने व्यवहार में श्रेष्ठ सभ्य गुणों को सम्मिलित करना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन बीए तृतीय वर्ष के छात्र तनुज द्वारा किया गया, जिसमें तीन टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भाग लेने वाले छात्र थे अंजली, किरण, चंद्र, जितेंद्र, विवेक और अविनाश। मंच का संचालन प्रिया, यामिनी, कोमल, शीशम और अदिति ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक डॉ. अजय कुमार, प्रो. बालक राम, डॉ. गौरव महाजन भी उपस्थित रहे। अंत में प्रो. अश्वनी कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स, योगा व शतरंज का शुभारंभ शिक्षा निर्देशक प्रारंभिक शिमला वीरेंद्र शर्मा के द्वारा किया। गया मुख्यातिथि को संयोजक सचिव शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा महेंद्र सिंह धीमान वह सहायक निर्देशक खेल अतुल कटोच के द्वारा समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के 625 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतियोगिता का हुनर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 4 दिन तक चलेगी। इसमें शतरंज योगा 100, 200, 400 व 600 मीटर की प्रतियोगिता रिले, गोला फेंक, लॉन्ग जंप व हाई जंप प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर डिप्टी डीईओ अश्वनी भट्ट स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य संजय मग्गू कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल डाइट धर्मशाला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी और B.ed कॉलेज की प्रधानाचार्य आरती व शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के राज्य प्रधान सुभाष सोनी 12 जिलों के खेल प्रभारी जिला कांगड़ा के खेल प्रभारी संजीव कुमार जिला कांगड़ा c&v के प्रधान गुरुदयाल सिंह व शिक्षा विभाग की तरफ से शशिकांत तकनीकी सहायक, शीश राम, मनीष कुमार, विजय चौधरी, मुकेश कुमार, अजय कुमार गिरधारी लाल, नंदलाल व विक्रांत इत्यादि ने भाग लिया। मार्च पास्ट में जिला शिमला ने हासिल किया प्रथम स्थान 600 मीटर के प्रथम दिन के मुकाबले इस प्रकार से रहे (Boys) आर्यन चौधरी जिला शिमला प्रथम स्थान आदर्श जिला उन्ना दूसरे स्थान पर रह व बिक्की ठाकुर जिला कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें में प्रथम स्थान पर कशिश जिला सोलन और आरुषि जिला सोलन दूसरे स्थान पर तथा नेहा सिरमौर तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभय ठाकुर जिला सिरमौर, दूसरे स्थान पर चिराग भानु जिला ऊना, तीसरे स्थान पर रहा दिव्यांशु ठाकुर जिला चंबा ने हासिल किया। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने दी।
जवाली पुलिस थाना में गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर कुठेड़ के पास कार से 5.22ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने कुठेड़ में चेकिंग के दौरान कार (एचपी 90-9092) को रोका था जिससे 5.22ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार चार व्यक्तियों की पुष्ठि अभिनंदन कुमार निवासी शाहपुर, मनोज कुमार निवासी नडोली, रजत नरियाल निवासी कुठेड व मनु कुमार निवासी सिहोलपुरी (शाहपुर) के तौर पर की गई है तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पे पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
ज्वालामुखी : लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान की छात्रा मुस्कान ने एकल नृत्य में हासिल किया तीसरा स्थान
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय के युवा उत्सव समूह का शुभारंभ रविवार से लेकर मंगलवार तक गौतम कॉलेज हमीरपुर में हुआ। इस चार दिवसीय युवा समारोह में लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा एकल अभिनय नाटक में भाग लिया। जिसमें एकल नृत्य में बी फार्मेसी तीसरे सेमस्टर की छात्रा मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस युवा समारोह मैं लॉरेट शिक्षण संस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्र्म के कोऑर्डिनेटर प्रो. शिव कुमार कुशवा, प्रो. डॉ. संजय कुमार और सहायक प्रो. आस्था शर्मा उपस्तिथ रहे। छात्रा की इस उपलब्धि पर लॉरेट शिक्षण संस्थान के प्रबंधक डॉ. रण सिंह , निर्देशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एमएस आशावत एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर डॉ. सीपीएस वर्मा ने शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मनोकामना की।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसमें विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सामाजिक विज्ञान ने कहा कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को हर साल मनाया जाता है, जो संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्त्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा राशि शर्मा ने संविधान सभा पर हिंदी भाषा में अपने विचार रखे। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा जानवी ठाकुर ने आंग्ल भाषा में भाषण दिया। पूर्वाह्न 11 बजे विद्यालय के सभी बच्चों, शिक्षकों व कार्यालय कर्मचारियों ने संविधान उद्देशिका की शपथ लेकर संविधान दिवस मनाया।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला देश में सबसे पहले वेस्ट अंडर अरेस्ट (वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल) लाला लाजपत राय जिला सुधार गृह धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कारागार की एडीजीपी सतवंत अटवाल और कारागार एवं सुधार गृह के उपाधीक्षक विकास भटनागर की उपस्थिति में हुआ। इस योजना का मुख्य लक्ष्य कारागार के बंदियों व कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन व निष्पादन के बारे में शिक्षित व जागरूक करना है और अपशिष्ट को अपसाइक्लिंग कर आय के साधन के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए कारागार विभाग वेस्ट वॉरियर्स गैर-सरकारी संस्था के साथ मिलकर ये कार्यक्रम शुरू कर रहा है। वेस्ट वॉरियर्स ने मॉडल जेल कार्यक्रम के साथ-साथ उद्यमी कार्यक्रम भी शुरू किया। जहां जेल के अंदर उत्पन्न होने वाले सभी कचरे को खाद या अपसाइक्लिंग उत्पादों में परिवर्तित किया जाएगा, और सभी आय हिमकारा की ओर जाएगी, जो एक विभागीय सामाजिक उद्यम है जो फर्नीचर और बेकरी उत्पाद बनाता है और एक रेस्तरां चलाता है। पूरे भारत में पहुंचने के सपने के साथ, सितंबर 2012 में वेस्ट वॉरियर्स का गठन किया गया था और हिमालयी परिदृश्य में कचरे के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यहां है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आठ अन्य स्थानों पर विभिन्न रणनीतिक और रचनात्मक हस्तक्षेपों के माध्यम से, वेस्ट वॉरियर्स ने खुद को हिमालय में समुदाय के नेतृत्व वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है। 22 नवंबर 2022 को वेस्ट वॉरियर्स ने देश के पहले अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल का उद्घाटन किया, जो एक मॉडल जेल में होगा। वेस्ट अंडर अरेस्ट मॉडल को लाला लाजपत राय सुधार गृह, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण के माध्यम से कैदियों के बीच जागरूकता का समर्थन और प्रसार भी करता है और कैदियों को अपशिष्ट क्षेत्र में और अधिक खोज करने के लिए सशक्त बनाता है, जो भविष्य में आजीविका का अवसर बन सकता है। यह अनूठा और आवश्यक मॉडल दूसरों को प्रेरित करेगा और पूरे देश में कार्यान्वयन के लिए एक मॉडल बन सकता है। सतवंत अटवाल, एडीजीपी कारागार एवम सुधारात्मक सेवाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश ने ये भी आश्वासन दिया है कि ये पहल जल्द हि एक बड़ा रूप लेगी तथा इसे हिमाचल प्रदेश की अन्य सभी जेलों में भी शुरू किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को ज़िला काँगड़ा के शाहपुर और नूरपुर उपमण्डल मुख्यालयों में बनाये गये स्टॉंग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और वहां तैनात जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए तीन कॉर्डन बनाए गए है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे स्ट्रॉंग रूम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ इन्दौरा द्वारा गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 2 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 27 नवंबर 2022 को किया जा रहा है। जिसमे बॉलीवाल ओपन, दौड़े पुरष व महिला वर्ग व रस्साकसी इत्यादि प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 100 रुपए रहेगी। 26 तारीख सुबह 9 बजे से शुरु होने वाली प्रतियोगिता में 27 तारीख सुबह 8 बजे 100 से 200 मीटर दौड़ 8 से11 वर्ष वर्ग को प्रथम पुरस्कार 1500 रुपए, दूसरा 1400 व तीसरा 1300 रुपए दिए जाएंगे। 12 से 14 वर्ष प्रथम 1700,1500 व 1300 15 से 17 वर्ष प्रथम 2000,1700,1500 तथा 18 वर्ष से निरंतर प्रथम 2500, 2100,1800 रूपए नकद राशि के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ बालीवाल में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 41000, दूसरा 31000, तीसरा,15000 चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 10000 नकद राशि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बालीबॉल में मैन ऑफ मैच खिलाड़ी को 2100 रूपए व 27 नवंबर सायं 6 को होने वाली रस्सा कसी में 8 से 11 खिलाड़ी एक टीम में होंगे। इसमें विजेता टीम को 6000 व उपविजेता को 5000 रूपए नकद राशि पुरस्कार के रूप में सभा द्वारा दिया जाएगा। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, महासचिव सुभाष शर्मा कार्यालय सचिव जोगिंद्र पाल भारद्वाज उपप्रधान युद्धवीर सिंह, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा सचिव गणेश शर्मा, रमेश पठानीया ने जानकारी देते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली टीमों के रहने-सहने व खाने की संपूर्ण व्यवस्था सभा द्वारा की जाएगी। सभा द्वारा युवाओं के शारीरिक, सामाजिक भाैतिक विकास व समाज सुधार के लिए धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी निरंतर करवाया जाता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रतियगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना जन्म तिथि प्रमाणपत्र व आधारकार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना होगा।


















































