फर्स्ट वर्डिक्ट। भवारना उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दरा कौना में गुड्ड गवर्नेंस वीक के तहत एक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुर्वेदिक उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. वनिता शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से हम कई रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में बहुत सी जानकारियां दी। इस शिविर में लगभग 30 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर योग से संबंधित आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी डॉ. अंकुर राणा ने ग्रामीणों को योग से विभिन्न रोगों से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपाल भाति आदि योगिक क्रियाएं भी करवाईं। इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुधीर भाटिया, एएनएम पूर्णिमा सूद, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी नीलम, सांबा पंचायत के प्रधान जिंदो देवी, उपप्रधान संजय गुलेरिया, समाजसेवी राज कुमार, राकेश कुमार व राजेश पाल आदि शामिल थे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत से संबंध रखने वाले एडवोकेट अनूप रतन को मंगलवार को हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव आरडी धीमान द्वारा प्रदेश सरकार का महाधिवक्ता (एजी) नियुक्त किया गया है। अनूप रतन के महाधिवक्ता नियुक्त होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने नूतन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अनूप रतन जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत के स्थानीय निवासी हैं। गंगोट पंचायत में उनका पुश्तैनी घर है। वह अकसर यहां पर आते-जाते रहते हैं। अनूप रतन स्व. वीरभद्र सरकार में भी महाधिवक्ता रह चुके हैं। शिमला से नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात उनकी पंचायत क्षेत्र गंगोट में हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया पर और परिवार के लोगों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। अनूप रतन के दोस्त एडवोकेट रवि पराशर और कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने भी उन्हें बधाई दी।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर संसारपुर टैरस औद्योगिक क्षेत्र में शंकर बोर्ड के बाहर मजदूरों ने उन्हें निकालने व वेतन न देने पर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने निजी उद्योग पर दो महीने से वेतन न देने व बिना नोटिस उन्हें निकालने का फरमान जारी कर दिया, जिस पर उद्योग में काम करने वाले कर्मचारी भड़क गए व उन्होंने कंपनी के बाहर नारेबाजी। कर्मचारियों के अनुसार उद्योग में उन्हें न तो समय से वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार तो दो महीने बाद भी उन्हें वेतन दिया जाता रहा है। कंपनी एचआर ओंकार सैनी ने कहा कि कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन कल दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं है, सिर्फ वेतन ना मिलने पर कर्मचारी उद्योग में नहीं आ रहे। वहीं, श्रम निरीक्षक देहरा अमित चौधरी ने कहा कि कर्मचारी लिखित में शिकायत भेजें व उनकी समस्या को निदान किया जाएगा। जल्द ही समस्या पर दोनों पक्षों से बात करके हल निकाला जाएगा।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत घंडरा के मंड क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक गुज्जर समुदायिक के परिवार की 24 भैंसे आग में जलकर राख हो गईं, जिससे लाखाें के नुकसान का अकालन लगाया जा रहा है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के पेंशन बहाली के बयान का स्वागत किया है। एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने प्रेस को दिए गए बयान में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को पूरे हिमाचल के आम नागरिकों ने भी समर्थन देते हुए 40 सीटें कांग्रेस पार्टी को दी है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है, जिला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री एक कर्मचारी के बेटे हैं। इसलिए पेंशन की अहमियत को समझते हुए उन्होंने पहली कैबिनेट में पेंशन बहाली का निर्णय लिया है। जिला प्रधान ने कहा कि पेंशन बहाली से हर वर्ष प्रदेश सरकार को लगभग 1600 करोड़ की राशि जो प्रदेश से बाहर एनपीएस राशि के रूप में भजेनी पड़ती थी, वह भी अब बच जाएगी और मात्र 500 करोड़ हर वर्ष पुरानी पेंशन के लिए देने होंगे। इससे 1100 करोड़ की राशि प्रदेश में विकास के लिए इस्तेमाल हो पाएगी। यह पैसा पहले पूंजीपतियों को दिया जा रहा था। जिला प्रधान ने कहा कि पेंशन जारी करने से प्रदेश की वितीय स्थिति खराब नहीं, होगी अपितु सुधरेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि 2003 से ही इस अधिसूचना को लागू किया जाए, जिससे रिटायर हुए कर्मचारियों को इसका सबसे पहले लाभ मिलें। क्योंकि 2000 से 3000 रुपए में बुढ़ापा काट रहे कर्मचारियों की हालत बहुत दयनीय है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार आमजन की सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी विभाग लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करें। एसडीएम कार्यालय शाहपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। शाहपुर की जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी सेवा भाव से कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि शाहपुर में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल के समय की जो पट्टिकाएँ क्षतिग्रस्त हैं या तोड़ दी गई हैं, उन्हें एक सप्ताह की भीतर लगवाना सुनिश्चित करें। पठानिया ने शाहपुर में शान्तिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया। बैठक में उन्होंने जलशक्ति, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि एवं बागवानी, पुलिस, बिजली व राजस्व इत्यादि विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए कि निजी भवनों में चल रहे स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों का भी प्राकलन तैयार किया जाए। उन्होंने बीएमओ शाहपुर को आदेश दिए कि वह शाहपुर में सिविल सप्लाई की दुकान खोलने की संभावनाएं तलाशे, जिससे यहां के लोगों को भी दवाइयां उचित दामों पर मिल सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं सुदृढ़ करने को कहा, ताकि क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें इधर-इधर न भटकना पड़े। पठानिया ने खंड विकास अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि वह रैत विकास खंड की हर पंचायत का एक समान विकास सुनिश्चित करें। उन्होंने शाहपुर, दरीणी तथा लंज महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी वहां पर चल रही विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट ली। उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के सचिव से नगर में आमजन को दी जा रही सहूलियतों के बारे भी जानकारी प्राप्त की। पठानिया ने वन विभाग के अधिकारियों को धारकंडी क्षेत्र की लमडल, खबरु वाटरफॉल तथा करेरी इत्यादि स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह शाहपुर के सरकारी कार्यालय में यह सुनिश्चित हो कि आमजन को बार-बार ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि सुगमता और आसानी से नागरिक अपना काम करवा सके। मिनी सचिवालय में आने पर शाहपुर के एसडीएम डॉ मुरारी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ मुरारी, डीएसपी शाहपुर, अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, डीएफओ संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति, लोक निर्माण तथा विद्युत विभाग, बीएमओ शाहपुर, तहसीलदार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा व मीडिया प्रभारी विनय के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु किया प्रेरित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश की और गठित तीन सदस्यीय समिति ने कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर का निरीक्षण किया। इस तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार चंद सह आचार्य सरदार पटेल विश्वविदयालय विषय सामग्री विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र सिंह, सहायक आचार्य, सरदार पटेल विश्वविद्यालय व प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर व राजकीय महाविद्यालय भरोल सदस्य के तौर पर पहुंचे। समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं जैसे भवन कक्षाओं स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब तथा विज्ञान लैब आदि की जांच की। निरीक्षण कमेटी ने विद्यार्थियों से संवाद करके उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस कमेटी के प्रमुख डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया साथ ही आश्वस्त किया कि उनसे जुड़ी हुई महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी सदस्यों का प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ सुरजीत, प्रो. रेणु, डॉ अर्पित, प्रो. ओंकार, प्रो. विजय, प्रो. नविता, डॉ. खुशी संतोष कुमारी, मिल्खी राम, संजय, रणजीत, मुकेश व गगन आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला के निरीक्षण को सोमवार को यहां पहुंची राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय पीयर टीम ने कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर पंडित पलांदे की अगुवाई वाली नैक की इस टीम में बैनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोयडा के केमिस्ट्री विभाग के डीन प्रो. मनीष भल्ला समन्वयक सदस्य और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग बंगलूरु के प्रिंसिपल डॉ. श्रीराम देवनाथन सदस्य के रूप में शामिल हैं। नैक टीम ने दिनभर कॉलेज की एक-एक व्यवस्था का निरीक्षण किया और कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार जायजा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी रजनीश दीवान ने नैक मानक के अनुसार कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। नैक पीयर टीम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों, गठित इकाईयों व क्लबों समेत कॉलेज में विकसित ‘पीस जोन’ का दौरा भी किया। निरीक्षण के बाद त्रिगर्त सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर पीयर टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने स्रोत स्थिरता और जलवायु लचीली वर्षा-आधारित कृषि के लिए चलाई एकीकृत विकास परियोजना कार्यों को ठोस व परिणामोन्मुखी बनाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों में पूर्ण समन्वय और योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वे सोमवार को उपायुक्त सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बता दें, विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित स्रोत स्थिरता और जलवायु लचीली वर्षा-आधारित कृषि के लिए एकीकृत परियोजना, हिमाचल प्रदेश में 10 जिलों की 428 ग्राम पंचायतों में चल रही है। इनमें कांगड़ा जिले के पंचरुखी, बैजनाथ, नगरोटा बगवां और देहरा क्षेत्र की 64 पंचायतें भी शामिल हैं। निर्मित परिसंपत्तियों की मैपिंग करके गुणवत्ता संवर्धन पर करें फोकस डॉ. निपुण जिंदल ने एकीकृत विकास परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे परियोजना से जुड़े सभी विभागों - वन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, पशु एवं मत्स्य पालन और जल शक्ति विभाग, के साथ जिला की चयनित पंचायतों में किए जा रहे कार्यों का ब्योरा साझा करें। इससे कार्यों के दोहराव की आशंका भी समाप्त होगी और निर्मित परिसंपत्तियों का मजबूत डैटाबेस भी तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में निर्मित परिसंपत्तियों की मैपिंग करके उनमें गुणवत्ता संवर्धन पर फोकस करें। सभी कार्यों में सामुदायिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ें और स्थानीय लोगों को निर्मित परिसंपत्तियों को सामुदायिक संपत्ति के तौर पर देखने के लिए प्रेरित करें। जलागम प्रबंधन में सुधार और जल व कृषि उत्पादकता में वृद्धि पर ध्यान उपायुक्त ने कहा कि एकीकृत विकास परियोजना में समग्र रूप से जल और जंगल के मुख्य स्रोतों की स्थिरता के बीच एकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इससे छोटे और सीमांत किसानों के लिए आजीविका के अवसर बनेंगे। इसमें जलागम प्रबंधन में सुधार और जल व कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए काम किया जा रहा है। स्थाई भूमि और जल संसाधन प्रबंधन, कृषि उत्पादकता और मूल्य संवर्धन में सुधार और एकीकृत जल प्रबंधन के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण जैसे कार्य परियोजना के मुख्य घटक हैं। बैठक में एकीकृत विकास परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार धीमान ने परियोजना के तहत कांगड़ा जिले की चयनित पंचायतों में किए कार्यों एवं परियोजना की प्रगति को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विविध गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा दिया। बैठक में पशु पालन विभाग कांगड़ा के सहायक निदेशक डॉ. वीरेंद्र पटियाल, कृषि विभाग के उपनिदेशक राहुल कटोच, डीएफओ धर्मशाला संजीव शर्मा, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, बागवानी विभाग की विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. सरिता शर्मा, जल शक्ति विभाग बैजनाथ के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, जल शक्ति विभाग देहरा के सहायक अभियंता मनीष कुमार, जल शक्ति विभाग धर्मशाला के सहायक अभियंता संदीप गुलेरिया और जल शक्ति विभाग सरोतरी के सहायक अभियंता नितिन समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा सोशल वेल्फेयर एवं स्पोर्स्ट कमेटी सुघ भटोली तहसील इन्दौरा द्वारा बाबा फ़क़ीर चंद की याद में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश स्तर की कुश्ती, रस्सा कस्सी व दौड़े इत्यादी प्रतियोगिता करवाई, जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 800 मीटर दौड़ लड़कियों के वर्ग में यशिका मनवाल जट्टा प्रथम, नितिका दूसरे व तानिया तीसरे स्थान रही और लड़कों के वर्ग में भी पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 5100, 3100 व 2100 की नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर कमेटी द्वारा सम्मानित किया। इसी कड़ी में रस्सा कस्सी में फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत टप्पा सहौड़ा व कांग्रेडी के बीच हुआ, जिसमें टप्पा की टीम विजेता, कांग्रेडी की टीम उपविजेता रही। इन्हें भी 12, 000 व 10,000 की नकद राशि व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में हिमाचल केसरी के लिए कुश्ती में लड़कियों वर्ग में राधा कुमारी सोलन प्रथम, ज्योति शिमला द्वितिय व प्रियंका सोलन तृतीय स्थान पर रही। 55 किलोग्राम में सलोनी सोलन, वनिता मंडी व अंकिता प्रथम दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही पुरूष वर्ग में 55 से 70 किलो भार की कुश्ती में सितारे हिमाचल कुश्ती में गौरव कांगड़ा प्रथम, राहुल (राजगीर) द्वितीय, आदित्य (इन्दौरा) तृतीय, राहुल (नूरपुर) चतुर्थ स्थान पर रहे। इन्हें क्रमशः 11000, 7100, 5100, 3100 की नकद राशि देकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा शेर-ए-हिमाचल के लिए विशाल (बिलासपुर) प्रथम, सुनील (सोलन) द्वितीय, गौरव (ऊना) तृतीय, अशरफ (चंबा) चतुर्थ स्थान पर रहे इन्हें भी क्रमशः 15000, 10000, 7100, 5100 की नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हिमाचल कुमार के लिए विशाल बिलासपुर प्रथम, वैभव नूरपुर द्वितिय, सुनील सोलन तृतीय, अभिनव फतेहपुर चौथे स्थान पर रहा। इन्हें क्रमशः 11000, 5100, 7100, 3100 नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हिमाचल केसरी के लिए कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सोनू लंबानाल प्रथम, राज जोल द्वितीय, पप्पी लम्बानाल तृतीय, बब्बू परागपुर चतुर्थ स्थान पर रहा। इन्हें क्रमशः 25000, 15000, 10000, 7000 नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस द्वितीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के ही प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जाता है, ताकि हिमाचल के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके, जो कि इलाके के लिए एक अनोखी पहल है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा फरीद सुघ भटोली के करकमलों द्वारा किया गया और इसमें प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, कुड़सा शिंज कमेटी के प्रधान राज कुमार, जोगेंद्र पाल भारद्वाज और समापन के अवसर पर बीडीसी मकड़ौली रविंद्र कुमार शर्मा, बीडीसी कंदरोड़ी कुणाल पठानिया, समाज सेवी एवं मुख्य आयोजक सुशील शर्मा, पूर्व बीडीसी जोगिंदर मिंटू, पूर्व प्रधान जर्म सिंह, रघुबीर सिंह धीरा, रणवीर सिंह बिट्टू, मदन सिंह, नानक सिंह, प्यारे लाल, रजत शर्मा, बिट्टू शर्मा व हैप्पी शर्मा उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी बद्दी में हुए लेजेंडस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिमाचल ताइक्वांडो अकादमी के बच्चों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर किया खुडिंया क्षेत्र का नाम ऊंचा। अकादमी के संचालक सुनील कुमार और मुख्य कोच मीना कुमारी ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में अंशिका गोल्ड मेडल, मानवी ठाकुर गोल्ड मेडल, वंशिका सिल्वर मेडल, भैरवी सिल्वर मेडल और लड़कों के वर्ग में आदित्य शर्मा ने गोल्ड मेडल, अथर्व गोल्ड मेडल, कृष्मन ठाकुर सिल्वर मेडल, विकास थापा सिल्वर मेडल और ऋषभ ने कांस्य पदक जीत कर पूरे हिमाचल का और अपने कोच सुनील कुमार और मीना कुमारी का नाम रोशन किया। अकादमी के संचालक सुनील कुमार का कहना है कि हर बार हमारे बच्चे अच्छा परफॉर्म करते हैं और ये सब कुठारी नाथ जी की देन है, जिनकी वजह से बच्चे ऊंचाईयों को छू रहे हैं। हम नाथ जी का दिल से धन्यवाद करते हैं। ज्वाला माता सदा उनको खुशियां और लंबी उम्र दे।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई द्वारा सत्र 2022-2024 में देश के विभिन्न भागों से आई नव छात्र शक्ति के लिए “अभिनंदन” समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में असम, झारखंड, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों पर समस्त छात्र झूमे देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक समारोह में देख कर नव छात्र आनंदित हो उठे। इस अभिनंदन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजीत ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की नव छात्र शक्ति को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को राष्ट्र भाव में पिरोने का कार्य विद्यार्थी परिषद रचनात्मक कार्यों के माध्यम से करती है। आज के युवाओं को देश में बैठे कुछ “बौद्धिक आतंकवादीयों" को पहचाना होगा तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की राह में अपना योगदान देना चाहिए। समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। “नव छात्र शक्ति को संबाेधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों व सामाजिक विषयों में सदैव अग्रणी रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। युवाओं को समस्याओं को उठाने के साथ-साथ उनका समाधान निकाल कर राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका अभिनित करनी चाहिए। इकाई उपाध्यक्ष आलम चंद व इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इकाई उपाध्यक्ष आलम चंद ने उपस्थित अतिथी व नव छात्र शक्ति का समारोह में स्वागतव अभिनंदन किया। इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया ने कहा कि आज का यह अभिनंदन समारोह स्वयं में विशेष है। आज नव छात्रों के रूप में लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। देश के कोने-कोने आए समस्त नव छात्रों का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
विनायक ठाकुर । देहरा जिला कागड़ा के गांव नौशहरा से आई जय अंबे जागरण पार्टी के गायक रविंद्र कुमार व अशोक शर्मा आदि कलाकारों ने देवी- देवताओं की भव्य झाकियों के साथ पहाडी, पंजाबी, हिन्दी व हरियाणवी तर्ज पर भेंटों की ऐसी झड़ी लगाई कि पंडाल में बैठे तमाम भक्त उसकी गायकी के मूरीद हो गए। इसके पश्चात हिमाचली गायक रविंद्र कुमार ने गणेश बंदना के साथ जागरण की शुरुआत की और उसके पश्चात 'कलम दबात हथ तेरे की चगें मेरे लेख लिखियो', 'सुण बो पहाडी भक्ता जांदां ह कुण दिया रस्ता', 'मेले जाणा कालका दे', 'मेरा भोला है भन्डारी', 'कम बंदेयां तेरे मूकणे नई' व 'श्यामा तू अपणा न बणिया में रिया तेरे भरोसे ते' आदि महामाई की पहाड़ी नॉन स्टाप भेंटों पर ऐसा समा बाधां की कार्यक्रम में पहुचें भक्त भी थिरकने को मजबूर हो गए। वहीं, कार्यक्रम के अतं में जय अंबे जागरण पार्टी के मास्टर अशोक कुमार शर्मा ने अपनी स्वरलैहरियों से मां तारा रानी की कथा सुनाकर पडांल मे बैठे तमाम भक्तो को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
कहा, जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए उपलब्ध करवायी जाएंगी बेहतर सुविधाएं फर्स्ड वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला स्थित जिला पुस्ताकल में अध्ययन करने वाले छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। डीसी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए किए जाने वाले संभावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकालय में केवल कांगड़ा ही नहीं, अपितु प्रदेश भर के विद्याथी अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शिक्षा के अनेक संस्थान होने की वजह से इनमें अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी जिला पुस्तकालय का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ने की वजह से यहां स्थान की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्थान के सही उपयोग को लेकर भी कार्य किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह बन सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला पुस्तकालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ अध्ययन के लिए एक उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यहा पढ़ रहे विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जिला पुस्तकालय में प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ सहित समार्ट सिटी कार्यालय और जिला पुस्तकालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिध्यिों से बैठक कर नि-क्षय मित्र बनने का किया आह्वान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। टीबी रोगियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इससे पीड़ित लोगों को मानसिक और मनोवैज्ञानिक बल प्रदान करने के लिए समाज के सभी घटकों का सहयोग भी आवश्यक है। नि-क्षय मित्र के रूप में औद्योगिक इकाईयों के सहयोग को लेकर उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला कांगड़ा में स्थापित उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। डीसी ऑफिस धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नि-क्षय मित्र के तौर पर सहयोग को लेकर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने उद्योगों के प्रतिनिधियों से टीबी उन्मूलन में सहयोग देने की बात कही। उन्होंने आग्रह किया कि औद्योगिक इकाईयां नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता को आगे आएं और टीबी मुक्त कांगड़ा बनाने के संयुक्त प्रयासों में सहयोगी बनें। उपायुक्त ने कहा कि क्षय रोग असाध्य रोग नहीं है। रोग की शीघ्र और सही जांच के बाद सफल उपचार से टीबी को हराना संभव है। नि-क्षय मित्र बने औद्योगिक इकाईयां उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र योजना के अंतर्गत औद्योगिक इकाईयां टीबी मरीजों को अपनी सुविधा के आधार पर 6 माह, एक साल या 3 वर्ष तक पोषण संबंधी सहायता व मानसिक संबल प्रदान करने के लिए अडॉप्ट कर सकते हैं। उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा कांगड़ा जिला के उद्योगों को अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आकर मरीजों को न्यूट्रिशन, नैतिक बल व समर्थन प्रदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र के रूप में दी जाने वाली सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली चिकित्सीय सेवाओं एवं सहायता के अतिरिक्त होती है। उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र योजना में कांगड़ा जिले में वर्तमान में सामुदायिक सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाले 1300 टी.बी रोगियों में से 650 रोगियों के लिए नि-क्षय मित्रों द्वारा सहायता की जा रही है। वहीं, लगभग इतने ही टीबी रोगियों के लिए नि-क्षय मित्रों की आवश्यकता है। कैसे बनें नि-क्षय मित्र उन्होंने बताया कि नि-क्षय मित्र के रूप में पंजीकरण के लिए नि-क्षय पोर्टल पर एक वेब पेज कम्यूनिटीस्पोर्ट डॉट निक्षय डॉट आइएन बनाया गया है। इस पर पंजीकरण करने पर एक विशिष्ट आईडी मिलती है जिसके अनुसार ख्ंाड चिकित्सा अधिकारी या जिला क्षय रोग अधिकारी नि-क्षय मित्र से संपर्क करके उनके साथ सामुदायिक सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाले सक्रिय टी.बी रोगियों की सूची साझा करते हैं। नि-क्षय मित्र उसके अनुसार सहायता का विकल्प चुन सकते हैं। बैठक में डीसी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले की औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही और उन्होंने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। इस अवसर पर डीटीओ डॉ. आरके सूद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में दो दिनों से चल रही राज्य स्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का समापन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की। मुख्यातिथि के रूप में प्रो. हंसधर झा उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्टातिथि के रूप में प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने पधार कर सभी को अनुगृहीत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पुरस्कार-प्राप्त सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। यहां ध्यान देने योग्य है कि काव्य कंठपाठ में ज्योति (बलाहर), अमरकोश में दिशा (प्रथम), अष्टाध्यायी में चांदप्रकाश (बलाहर), धातुरूप में नीलम शर्मा (स्वारघाट), गीता कंठपाठ में आशीष चौहान (पालमपुर), सुभाषित कंठपाठ में ज्योति (डहोगी), गणितशलाका में लोकेश पराशर(बलाहर), काव्यशलाका में दीक्षा (डहोगी), अक्षरश्लोकी में ज्योति (डहोगी), समस्यापूर्ति में दिवाकर शर्मा (बलाहर), स्फूर्ति स्पर्धा में नीलम एवं प्रतिभा (स्वारघाट) व व्याकरण भाषण में दीपिका कौशल बलाहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही साहित्य भाषण में अंजली (बलाहर), वेदभाष्य भाषण में राजेश कुमार (बलाहर), ज्याेतिष भाषण में दिवाकर (बलाहर), आयुर्वेद भाषण में अजय कुमार (डोहगी), सांख्ययोग भाषण में ऋतिक शर्मा (जांगला), वेदान्त भाषन में प्रीति हीरा (डोहगी), न्याय भाषण में राजकुमारी (डोहगी), जैनबोद्ध भाषण में तिलक दाहल (बलाहर), मीमांसा भाषण में शिल्पा शर्मा (डोहगी), भारतीय विज्ञान भाषण में अभिषेक शर्मा(बलाहर), धर्मशास्त्र भाषण में नवीन (करसोग) इन सभी प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसकी पुष्टी करते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. पाठक ने कहा कि स्टेट लेवल में प्रथम पुरस्कार पाने वाले सभी प्रतिभागियों का चयन नेशनल लेवल के लिए हो गया है। फरवरी महिने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित सभी प्रतिभाग हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागी, मार्गदर्शक, परिसरीय प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर श्री सत्य साईं सेवा संगठन जिला कांगड़ा द्वारा देहरा, बणी (परागपुर) व जवाली में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया में जवाली में 85 यूनिट, देहरा में 37 व बणी में 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता के इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति दी। इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन जिला कांगड़ा के प्रधान शेष भूषण ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की अपेक्षा की। देहरा में रक्तदान शिविर में स्थानीय व्यापारियों का भी विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि कुलदीप वालिया ने 45वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर देहरा साईं समिति के कन्वीनर, हरकिशन डोगरा, एडवोकेट अजय ठाकुर, एडवोकेट हितेश उप्पल, एडवोकेट राजेंद्र राणा व अन्य समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जीएवी पब्लिक स्कूल बीआरसी कांगड़ा रविंद्र नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा कांगड़ा के जीएवी पब्लिक स्कूल बीआरसी कांगड़ा रविंद्र नयाल की अध्यक्षता में एसएमसी कांगड़ा जिला की कार्यकारिणी की चुनावी बैठक का आयोजन आज किया गया। जिसमें जिला कांगड़ा के अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसहमति से पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास ठाकुर और उपाध्यक्ष कुमार शर्मा सचिव राजेश कुमार कोषाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर और सतीश कुमार एवं मुख्य सलाहकार के रूप में शिव कुमार को चुना गया। बैठक में जिला के समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। चुने हुए जिला कांगड़ा के एसएमसी कार्यकारिणी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं समस्त चुने हुए विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर भारती पब्लिक स्कूल संसारपुर टेरेस का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जसवां-परागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य ने की। समारोह को चार भागों में बांटा गया था। सर्वप्रथम माता सरस्वती माता की चित्र के आगे पुष्प अर्पित किए गए। वहीं, दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक रहीं। लगभग 15 से ऊपर प्रस्तुतियां रही, जिसमें समारोह का आकर्षक देश मेरा रंगीला, हरियाणा नृत्य छात्र-छात्राओं का भांगड़ा, पहाड़ी नाटी तथा पंजाबी गिद्दा रहीं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग उपमंडल बालकरूपी के अंतर्गत आलमपुर सकोह सड़क पर ठाकुरद्वारा चौक पर सड़क में कंक्रीट व टाइल बिछाई जाएंगी। इसके चलते यह सड़क 18 से 26 दिसंबर तक यातायात के लिए बाधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय सूद ने बताया कि इस बीच वाहन चालकों को सकोह वाया जीहण टिक्कर सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रान्त प्रथम अध्यक्ष स्व. पंडित विष्णु दत शर्मा का कल रात्रि 12:15 का निधन अत्यंत दुःखद है। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रान्त प्रथम अध्यक्ष स्व. विष्णु दत शर्मा का कल रात्रि 12:15 निधन के समाचार प्राप्त होते ही समस्त कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित विष्णु दत शर्मा की आयु 91 वर्ष थी, जो कि बीते काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पंडित विष्णु दत शर्मा शीघ्र स्वस्थ हों सभी परिवार व् बंधुजन ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे थे। विष्णु दत शर्मा का निधन परिवार व संगठन के लिए गहरी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है। अपना पूरा जीवन हिन्दू हित, सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए समर्पित कर दिया था। हिन्दुत्व के मुखर प्रतिनिधि और योद्धा थे। संगठन सदैव उनके द्वारा किए गए मार्गदर्शन पर चल कर हिंदुत्व, मान्यताओं, रीति रिवाजों, सम्मान, स्वाभिमान, हितों और प्रतीकों की रक्षा का कार्य करता रहेगा और हिंदुओं को जागरूक करके उनको संगठित रखने के लिए प्रयत्नशील रहेगा। विष्णु दत शर्मा का पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनार्थ के लिए उनके निवास स्थान शिवनगर (छैछरी) में रहेगा।
विनायक ठाकुर । देहरा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू किए जाने की उम्मीद अब हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों में भी जगी है। वहीं, प्रेस क्लब जसवां-परागपुर के अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों ने सयुंक्त रूप से हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू से मांग की है कि प्रदेश के पत्रकारों के लिए भी अन्य राज्यों की तर्ज पर यलो कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों व फील्ड में कार्य कर रहे तमाम पत्रकारों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, पेंशन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। जसवां-परागपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता हमारे समय और समाज का आईना है। ऐसे में बेहतर समाज के निर्माण और लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों का अहम रोल होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर न्यूज़ कवर करने के कार्य को करते हैं। ऐसे में छोटे एवं मझौले पत्रकारों को भी सरकार की ओर से सुविधा और सरंक्षण लाज़िमी है। जसवां-परागपुर क्षेत्र के पत्रकार बधुओं में रविंद्र बनियाल, अरविंद ठाकुर, प्रवेश शर्मा, सुरजीत धीमान, हरभजन सिंह भाटिया, प्रवीण शर्मा, राजकपूर, अमित वालिया, कमलजीत, विनायक ठाकुर, अविनाश सेठी, मनोज शर्मा व शशि राणा, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अश्वनी कुमार, मोहित गर्ग, ज्योति शर्मा, जतिंदर कंवर, अनीश धीमान, कौर चंद, गगन सूद, सुनील शर्मा व मनोज कुमार सहित अन्य ने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग के साथ-साथ अन्य राज्यों की तर्ज पर पत्रकारों को दी जानी वाली सुविधाओं का प्रावधान हिमाचल में भी करने की मांग की है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर में पुलिस थाना देहरा की चौकी संसारपुर टैरस के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घाटी के गांव पेखा वेला के घने जंगल में कुछ हड्डियां मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। जानकारी मिलते ही चाैकी प्रभारी पुलिस चौकी संसारपुर टैरस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। बताते चलें कि उक्त हड्डियां इंसानी होने के संदेह पर फाॅरंसिक टीम को मौका पर बुलाया गया है। सूत्रों की माने तो प्राथमिक दृष्टि उक्त कंकाल किसी पुरुष का लग रहा है, जिसकी अभी पुष्टि होना बाकी है। इस बात की पुख्ता जानकारी फोरेंसिक टीम तफ्तीश के बाद ही दे पाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा सिबल अस्पताल मे नव भवन निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्डे मे शनिवार देर सायं उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया, जब अचानक मिट्टी का भारी भरकम मलबा गिरने से वहां काम में जुटा एक मजदूर उसके नीचे दब गया। गमनीत यह रही की उक्त मजदूर के मुंह को छोड़ कर बाकी अन्य शरीर व वहां मलबे में दब गया। वहां अन्य मजदूरों व मौजूद लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर मलबे के नीचे दबे मजदूर को सुरक्षित बाहर तो निकाल लिया, परंतु इस हादसे में उक्त मजदूर बुरी तरह जख्मी हाे गया है। लिहाजा विभाग की लाहपराही से आज एक प्रवासी अपनी जान से हाथ धो बैठता। वहीं, इस हादसे में उसके साथ कार्य कर रहे अन्य 4 मजदूर भी बाल-बाल बच गए हैं। घायल हुए मजदूर की पहचान जलीस अहमद उम्र 34 वर्ष पुत्र राईस अहमद ग्राम तिलमानी बरेली यूपी के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सरकार द्वारा मन्जूर हूए 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल के लिए नए भवन का निर्माण जोरों पर चला हुआ है। लिहाजा करीब पिछले 2 दिन पहले जेसीबी द्वारा निर्माण कार्य के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था और उस गड्डे में शनिवार सुबह से ही मजदूर काम कर रहे थे। शाम को लगभग 5:00 बजे के करीब अचानक इस खड्डे का मलबा गिर गया, जिसमें एक मजदूर इस मलबे के बीच फंस गया और बाकी मजदूर घायल होने से बच गए। मजदूर मिट्टी गिरने से जमीन में धंस गया था, चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, तो सारे मजदूरों ने इकट्ठा होकर इस मजदूर को कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी से निकाला और तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भेज। सिविल अस्पताल के डॉ, शशांक शर्मा की टीम ने इस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक को सिर मे काफी चोटें आई हैं और पांव में भी फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया जा रहा है। डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस गहरे गड्डे के साथ बने पुराने अस्पताल भवन को पैदा हो सकता है। उधर, इस संबंध में कार्यवाहक बीएमओ डॉ पंकज कौडल ने डाडासीबा ने बताया पुरानी बिल्डिंग व कंस्ट्रक्शन साइट में मिट्टी गिरने से मजदूर घायल हुआ हैं। लोगों ने मजदूर को मिट्टी से बाहर निकाला काफी गंभीर चोटें आई हैं। मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीज को मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया है। उधर इस संबंध में अधिशासी हर्ष पुरी अभियंता कोटला बेहड़ हर्ष पुरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इस साइट को कांट्रेक्टर देख रहे हैं, उनकी ही जिम्मेदारी बनती है, इसलिए आप उनसे बात करें।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का उद्घाटन हुआ। जिसकी अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में लखनऊ परिसर से प्रो. हंसधर झा उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्टातिथि पद को काशी से आए प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने अलंकृत किया। इस अवसर पर छात्रों का मार्गदर्शन करते समय मुख्यातिथि प्रो. हंसधर झा ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है व छात्रों की नेतृत्व क्षमता भी इससे विकसित होती है। विशिष्टातिथि प्रो. ओझा ने कहा कि जिस प्रकार छाता (छतरी) बरसात एवं गर्मी से हमें बचाता है, ठीक वैसे ही गुरु भी सभी परिस्थितियों में अपने शिष्य की रक्षा करता है। उसी तरह शिष्य को भी अपने धर्म का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. मदन मोहन पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं ऐसी पीढ़ी के निर्माण का संकल्प लिया, जो भावि युग की मार्गदर्शिका रहेगी। संस्कृत के छात्र सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहेंगे, जिससे भारत पुनः विश्वगुरु बन सकेगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मंजुनाथ ने कहा कि राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रदेश भर के सभी भागों से प्रतिभागी आए हुए हैं। वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक ने बताया कि आगामी दो दिनों तक 32 प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिसमें छात्र ज्ञानगंगा का प्रवाह करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के मार्गदर्शक एवं प्रतिभागी, वेदव्यास परिसर के समस्त आचार्य, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला प्रदेश में वोकेशनल शिक्षा के प्रभावशाली क्रियान्वयन हेतु धर्मशाला डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में चल रही स्कूल प्रिंसिपलों के लिए प्रदेश स्तर की ओरिएंटेशन में आज ज़िला चंबा, हमीरपुर तथा ऊना के लगभग 250 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस ओरिएंटेशन कार्यशाला का राज्य परियोजना समग्र शिक्षा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने शिमला से ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि वे स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा दें, बच्चों को कौशल युक्त बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का हवाला देते हुए कहा कि हायर सेकेंडरी स्तर से कौशलयुक्त मानवीय संसाधन विकसित करना हमारा दायित्व है तथा हिमाचल प्रदेश में उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश में 1154 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा के विभिन्न सेक्टर में बच्चों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। हम 2025 तक सभी सेकेंडरी स्कूलों में वोकेशन शिक्षा दे पाएं, इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित हैं। इसके साथ ही जिला परियोजना अधिकारी विनोद चौधरी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा इस कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।इस कार्यशाला के प्रमुख मास्टर ट्रेनर राज्य वोकेशनल शिक्षा नोडल अधिकारी दिनेश स्टेटा द्वारा वोकेशनल शिक्षा के सभी आयामों पर विस्तार से चर्चा की। इसके प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए विविध प्रकार के अनुदान स्कूलों को प्रदान किेए जा रहे हैं। उसका प्रयोग किस प्रकार से करना है, उसमें क्या समस्याएं आती हैं, इस पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य परियोजना कार्यालय से उत्कर्ष द्वारा जॉब रोल व इंडस्ट्री सेक्टर व प्लेसमेंट इत्यादि पर अपनी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिला वोकेशनल समन्वयक कांगड़ा डॉ जोगिंद्र सिंह, जिला ऊना समन्वयक अतुल सूद, जिला हमीरपुर समन्वयक प्रताप सिंह, सेक्शन ऑफिसर (वित्त) संजीव कपूर आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर के तहत समनोली बाईपास पर रेही के पास स्थित झुग्गियों में देर रात भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ मिनटों में ही फैल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इन झुग्गियों के अंदर कोई भी प्रवासी नहीं था। यह झुंगियां पिछले काफी समय से खाली थीं। गंगोट पंचायत के उपप्रधान सौरव पराशर ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी कुछ मिनटों में वहां पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो लाखों रुपए का नुकसान हो सकता था। क्योंकि जिस स्थान पर आग लगी थी, उसके साथ लगते भवनों में आग लग जाती, तो यहां काफी नुकसान हो सकता था। वहीं, फायर ब्रिगेड पोस्ट इंचार्ज शंकर दास ने बताया की गंगोट पंचायत के उपप्रधान की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटना स्थल पर भेजा और लाखों रुपए की संपत्ति को जलने से बचाया गया।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा के 102 वर्षीय वार्ड घरथेडू निवासी संतराम पुत्र स्व. ढोलू राम की देर सायं की दुःखद मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि संतराम अपने समय के मशहूर वैद्य थे और दूर-दराज क्षेत्र से लोग इनके घर पर इलाज करवाने के लिए आते थे। यही नहीं वैद्य संतराम को हड्डियों का देसी चिकित्सक भी कहा जाता था। क्योकिं काफी लोगों के इन्होंने हड्डियों संबंधित समस्याओं के भी समाधान करते कर देते थे। जानकारी के मुताबिक वैद्य संतराम हाथ की नवज टटोल के बड़ी से बड़ी समस्या का पता लगा लेते हैं, जिसके बहुत से प्रमाण जगजाहिर हैं। ढलियारा निवासी आशु का कहना है कि जब मैं छोटा था तो एक बार फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसे सन्तराम ने ठीक कर दिया। ढलियारा के स्थानीय निवासी होने के बावजूद भी वैद्य संतराम की अलग पहचान रही है। लोगों की जुबान पर आज भी उनका नाम चर्चित है। आज वैद्य सन्तराम जनता के बीच में नहीं है, परंतु उनकी यादें हर एक व्यक्ति के दिलो पर राज कर रही है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर धरोहर गांव गरली से ताल्लुक़ रखने वाले पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टीस संजय करोल अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनेंगे, जो कि देवभूमि हिमाचल के लिए बडे गर्व की बात है। वहीं, इस बात की सूचना मिलते ही धरोहर गांब गरली ब साथ लगने अन्य क्षेत्र में हर व्यक्ति संजय करोल को इतने बडे़ पद पर विराजमान होते देख गर्व महसूस कर रहा है। वहीं, इस मौके पर गांव रक्कड़ निवासी एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा गांव गरली निबासी एवं हाईकोर्ट शिमला के अधिवक्ता अशोक ठाकुर गरली पंचायत प्रधान शशिलता प्रैस कल्ब अध्यक्ष जसवां-परागपुर रक्षपाल शर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए संजय करोल को बधाई दी है। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश भेजी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति संजय करोल इन दिनों अभी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति करोल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गरली गांव, तहसील देहरा गोपीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून में डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1986 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। सजंय करोल 1998 से 2003 तक हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। उन्हें वर्ष 1999 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। इसके बाद 8 मार्च, 2007 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। उन्होंने 25 अप्रैल, 2017 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था। 5 अक्तूबर, 2018 तक इसी पद पर कार्य किया और उसके बाद 9 नवंबर, 2018 को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। उसके बाद पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका तबादला कर दिया गया।
डीसी ने की विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार को) कांगड़ा जिला के समस्त विकास खंडों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर डीसी ऑफिस में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, आईएएस प्रोबेश्नर ओम कांत ठाकुर सहित जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों, डीआरडीए, पंचायती राज के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त कांगड़ा ने कहा कि पंचायतों के समग्र विकास में समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में प्राकृतिक स्रोतों और अन्य संसाधनों के संरक्षण में समाज के सभी घटकों को जागरुक कर उनका सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), पंचवटी पार्कों, अमृत सरोवर, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, जल संरक्षण, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, गौ सदनों के निर्माण, वाटर शैड योजना, पंचायत घरों, मिशन धनवंतरी व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ स्वयं सहायता समूहों के गठन पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर समग्र मनरेगा पर विशेष फोक्स करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके। इस दौरान खंड विकास अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों को लेकर ब्योरा दिया। उपायुक्त ने बैठक में जिला कांगड़ा में योजना व पंचायती राज विभाग से जुड़े सभी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों को गति देने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अमृत सरोवर की उपयोगिता हो सुनिश्चित उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों और स्रोतों के सरंक्षण को लेकर अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक लगभग 46 अमृत सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं, 69 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ उनकी उपयोगिता को भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से अमृत सरोवरों की उपयोगिता रिपोर्ट सभी विकास खंड तैयार करवाएं। जल संरक्षण में किया जाए स्थानीय विशेषज्ञता का उपयोग डीसी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए आधुनिक प्रयासों के अतिरिक्त पारंपरिक ज्ञान का भी उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विशेषज्ञों की मदद से प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सुझाव लेकर उनपर भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की परियोजनाओं का सदुपयोग हो इसपर भी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जलसंरक्षण या अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के भी प्रयास करें। उन्होंनें कहा कि ग्राम विकास में पर्यावरण, प्रकृति और परम्परा से जुड़ी चीजों को संरक्षित करने के भी प्रयास हर स्तर पर हों। इस अवसर पर डीआरडीए परियोजना अधिकारी सोनू गोयल व डीपीओ विजय बरागटा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
धर्मशाला पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत, जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पहले दौरे पर 21 दिसंबर को धर्मशाला आएंगे। शपथ ग्रहण के बाद पहली दफा कांगड़ा जिला आ रहे मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत को लेकर जिलावासियों समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। धर्मशाला में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के साथ ही जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें, विधानसभा भवन तपोवन, धर्मशाला में 22 दिसंबर से विधानसभा का सत्र लगने जा रहा है, इसे लेकर राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। शाहपुर के कांग्रेस विधायक व प्रदेश महासचिव एवं अभिनंदन समारोह के समन्वयक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बतौर सीएम कांगड़ा जिला का पहला दौरा ऐतिहासिक होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके यहां आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन भी अपने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर बहुत उत्साहित हैं। प्रेरणादायक हैं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का सफर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकल कर अपनी योग्यता से सूबे के शीर्ष पद तक पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू आम जन के लिए संघर्ष से सफलता के आदर्श हैं। जन मन से सीधा जुड़ाव उनकी ताकत है। केवल पठानिया ने कहा कि एनएसयूआई के आम कार्यकर्ता से सीएम बनने तक का सुखविंदर सिंह सुक्खू का सफर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सभी केे लिए प्रेरणादायक है। अभिनंदन समारोह में जिला भर से आएंगे लोग उन्होंने कहा कि जोरावर स्टेडियम में शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन कर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस समारोह में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने, अपनी खुशी जताने और पूरी मजबूती से साथ चलने का संकल्प लेकर बहुत बड़ी संख्या में पधारेंगे। सीएम के स्वागत को उत्सुक हैं कांगड़ा जिलावासी केवल पठानिया ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांगड़ा जिले के प्रबुद्ध मतदाताओं ने पूरे दिल से कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। जिले की 10 सीटें जिता कर प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में कांगड़ा का बड़ा योगदान है। और अब सभी कांगड़ा जिला वासी अपने मुख्यमंत्री के यहां पधारने पर उनके स्वागत-अभिनंदन के लिए बहुत उत्सुक हैं।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जल शक्ति विभाग डाडासीबा के मात्र 100 मीटर दूरी पर ग्रामीणों को पानी न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जल शक्ति विभाग जल जीवन मिशन के तहत लोगों को पानी की सुविधा देने में बड़े-बड़े वादे करता है, लेकिन डाडासीबा में सर्दियों के मौसम में भी लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। डाडासीबा पंचायत के वार्ड-4 निवासी रत्नी देवी, ऊषा देवी, तृप्ता देवी, बबली कमल व विमला देवी ने बताया हम चार परिवारों को इन दिनों दूरदराज के क्षेत्रों से पेयजल लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। रत्नी देवी ने बताया पिछले 6 दिनों से नल में पानी नहीं आ रहा। दूर दराज क्षेत्रों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इन परिवारों की मानें तो घरों में नल तो हैं, लेकिन पिछले में छह दिनों से पानी नहीं आ रहा। जलशक्ति विभाग से पेयजल की समस्या को देखते हुए यथाशीघ्र समाधान की गुहार लगाई है। इनकी मानें तो पहले भी विभाग को कई बार पेयजल समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बेशक जलशक्ति विभाग द्वारा बड़े-बड़े वाटर टैंक तो बना दिए गए हैं और बड़ी-बड़ी पेयजल लाइनें भी बिछाई गई हैं, परंतु फिर भी उन्हें पेयजल की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।उधर, इस संबंध में जलशक्ति विभाग के कार्यवाहक सहायक अभियंता डाडासीबा संजीव राणा से बात की गई, तो उन्होंने बताया शीघ्र ही पेयजल की समस्या का हल किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा पुलिस चौकी डाडासीबा के निकटवर्ती पंचायत नंगल चौक के वार्ड-6 में लुटेरो ने रमेश कुमार पुत्र बैसाखी राम के रिहायशी मकान के ताले तोड़कर लाखों गहनाें के चाेरी हाेने का मामला सामने आया है। चाेरी की घटना का पता चलते ही पीड़ित परिजनों ने इस बारदात की सूचना डाडासीबा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तपतीश शुरु की है, पर लुटेरों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। लुटेरों ने इस बड़ी बारदात को उस समय अंजाम दिया है, जब घर के सभी लोग अपने किसी रिस्तेदार के घर शादी समारोह पर गए थे। पीड़ित रमेश कुमार ने बताया मेरे रिहासी मकान का ताला तोड़कर व कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़कर एक सोने की नथ, एक सोने अगूंठी, एक चांदी की अंगूठी व 10 चांदी के गहने व नकदी पर हाथ साफ किया है। पीड़ित रमेश कुमार ने कहा कि बारदात के दौरान हम परिवार सहित बेटी के घर अंब में गए थे, वहां पर मेरी बेटी की लड़की की शादी थी और हम परिवार सहित शादी में शामिल होने गए थे, घर पर कोई नहीं था। जैसे ही हम घर पहुंचे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी का ताला तोड़कर चोर महंगा कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। यह जो भी गहनों की चोरी हुई है। मेरे बेटे की शादी के गहनों पर लुटेरों ने हाथ साफ किया है। इसमें हमारा लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर डाडासीबा पुलिस पहुंची थी। उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान अनीता कुमारी नंगल चौंक ने बताया चोरी होने की सूचना मुझे फोन द्वारा मिली थी। मैंने तुरंत डाडासीबा पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर मामले की छानबीन कर रही। उधर, इस संबंध में डाडासीबा पुलिस चौकी के प्रभारी सुरजीत सिंह पटियाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया मौका पर पुलिस गई थी मामले की छानबीन की जा रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यातिथि अश्विनी कुमार मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय हरोट ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरीश भारद्वाज ने समस्त सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर प स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव चोपड़ा ने अपने भाषण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य को अपने जीवन में उतारना चाहिए। मुख्यातिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि आप एक आदर्श समाज सेवक बनें और समाज की सेवा करने को हमेशा तत्पर रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामलाल, विनोद भारती, कुलदीप, देश राज, गुलशन वर्मा आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरीश भारद्वाज और महिला कार्यक्रम अधिकारी बब्लेश 7 दिनों की गतिविधियों को मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत किया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंच का संचालन हंसराज राणा ने किया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में हीर चंद मोहित, काजल, अक्षिता, राहुल, स्वाति, काजल, मोहित, कसीस, निखिल, करण, आयुष,स्वास्तिका, प्रयांश, नेहा, अंश, भानु व अर्पित आदि स्वयंसेबियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। स्थानीय पाठशाला के अध्यापकों अनू सूद, स्वर्णा, स्वाति सोहनलाल मेहरा, पवन कुमार व विनोद शर्मा आदि का योगदान इस कैंप में सराहनीय रहा। यह जानकारी हमें कार्यक्रम अधिकारी हरीश भारद्वाज ने उपलब्ध करवाई।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा के मुख्य डाकघर के समीप आज सुबह एक मारुति कार में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कार चालक जब किसी काम से कहीं जा रहा था तो कांगड़ा के डागर के समीप अचानक कार में स्पार्किंग हुई तथा भयंकर आग लग गई। हालांकि कार चालक ने तुरंत चतुराई दिखाते हुए कार से बाहर निकल कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। पिछले 4 दिन में कांगड़ा में ही चलती कार को आग लगने की यह दूसरी घटना है।
विकासखण्ड इन्दौरा के अन्तर्गत पड़ते ग्राम पंचायत भोग्रवां के गाँव मलाल में युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक युवक गेंहू को पानी लगाने गया था। इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। करंट लगने के तुरंत बाद युवक को सिविल हॉस्पिटल इंदौरा ले जाया गया, जहां पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ इन्दौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस की टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नुरपुर भेज दिया है।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक सब इंस्पैक्टर देश राज डोगरा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्रों को रोड सेफ्टी के नियमों के बारे में जागरूक किया और बताया की सड़क पर वाहन चलाते समय हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए ताकि आप और आपके साथ यात्रा कर रहे बाकी लोग भी सुरक्षित रहें। उन्होंने वाहन चलाते समय गति नियंत्रण, दोपहिया वाहन चलाने के लिए हैलमैट और चौपहिया वाहन चलाने के लिए सीट बैलट लगाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशे का सेवन कर वाहन चलाना उनके व दूसरे के जीवन को खतरे में डाल सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य डा० प्रदीप कुमार कौण्डल ने भी छात्रों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया तथा विद्यार्थियों से आहवान किया कि वह अपने जीवन में इन नियमों का पालन करें। कार्यक्रम का संचालन प्रो० ओंकार चन्द, प्रो० नविता और प्रो० खुशी राम भगत द्वारा किया गया।
नूरपुर में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हिमाचल युवा शक्ति द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए हिमाचल युवा शक्ति द्वारा No More Drugs के नाम से एक टीम का गठन भी किया गया है। इस बात की जानकारी अंकुश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम नूरपुर में नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि यह टीम नूरपुर से नशे को खत्म करने के लिए सरकर, पुलिस प्रशासन, कानून की हर संभव मदद करेगी। अंकुश शर्मा ने कहा कि टीम का हर एक मेंबर अपनी-अपनी पंचायत मे NMD पंचायत स्तर पर टीम गठित करेगा एवं नशे से संबंधित हर गतिविधि पर नज़र रखेगा।
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बालकरूपी में इंग्लिश व उर्दू में पीआईए लिखा बैलून देखा। सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय व्यक्ति द्वारा यह बैलून देखा गया। इस बैलून को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस चौकी आलमपुर और ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव चौधरी को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बैलून की जांच शुरू कर दी है। प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि एक विमान की तरह दिखने वाले खिलौने में पाकिस्तान के झंडे का साइन था।
थाना इंदौरा के अंतर्गत तारा खड्ड में ब्यास नदी के नजदीक एक पोकलेन को पुलिस द्वारा अवैध खनन करते पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ब्यास नदी के नजदीक लगे एक स्टोन क्रशर की पोकलेन रोजाना ब्यास नदी में खनन कर रही है। जिससे उनकी उपजाऊ भूमि को नुकसान हो रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने जाँच टीम मौके पर भेजा व पोकलेन को काबू कर 50 हज़ार रुपया का जुर्माना लगाया गया है। बताते चले कि इस क्रशर पर पहले भी अवैध खनन के कई मामले दर्ज हुए है, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने की है।
कांगड़ा जिले की दिव्यांग छात्रा निकिता चौधरी हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाली पहली व्हीलचेयर यूज़र बन गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर आखिरकार बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में उसे दाखिला दे दिया गया है । बता दें कि इसी मेडिकल कॉलेज ने पहले अपने नियमों का हवाला देते हुए उसे प्रवेश देने से इनकार कर दिया था। उमंग फाउंडेशन ने उसके साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और संघर्ष में उसका पूरा दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 12 नवंबर को हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सबीना और न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को आदेश दिए थे कि निकिता चौधरी को टांडा मेडिकल कॉलेज में तुरंत दाखिला दिया जाए। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो रजनीश पठानिया की अध्यक्षता में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य की एक उच्चस्तरीय बैठक में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन का निर्णय किया गया। गौरतलब है कि टांडा मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग निकिता चौधरी को प्रवेश देने से इनकार करने के बाद एमबीबीएस की उसे आवंटित सीट हिमाचल के जनरल कोटे की शाम्भवी को दे दी थी। निकिता को सीट देने के लिए सीट आवंटन में काफी फेरबदल करना पड़ा। अब शाम्भवी को टांडा से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, मंडी में उसके मूल आवंटित मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। इसी तरह मंडी से चक्षिता सिंह को हमीरपुर के डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में और वहां से अंकिता को चंबा के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। प्रो.अजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगों एवं अन्य कमजोर वर्गों को संवेदनहीन सरकारी तंत्र से न्याय नहीं मिल पाता है। उनके लिए एकमात्र सहारा हाईकोर्ट ही बचा है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं टर्म-1 परीक्षा में नकल करने का दोषी पाए जाने पर 12 परीक्षार्थियों को एक साल तक परीक्षा देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। वहीं कुछ परीक्षार्थियों का संबंधित पेपर रद्द भी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई 10वीं व 12वीं टर्म-1 परीक्षा में 114 नकल के मामले पकड़े गए हैं। 8वीं का एक, 10वीं के 41 व 12वीं के 72 मामले हैं। नकल करते पकड़े गए इन परीक्षार्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपना पक्ष रखने का मौका भी प्रदान किया। नकल के मामलों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी के समक्ष इन परीक्षार्थियों ने अपना पक्ष रखा। कुछ मामले दोषमुक्त हुए हैं जबकि कुछ मामलों में परीक्षार्थियों को सजा प्रदान की गई है। सत्र नवम्बर 2022 में 8वीं के नकल के एक मामले में परीक्षार्थी का संबंधित पेपर रद्द कर दिया गया है। 10वीं के 7 मामलों में परीक्षार्थी एक साल तक परीक्षा देने के लिए अयोग्य घोषित हो गए है। वहीं 32 मामलों में परीक्षार्थी का संबंधित पेपर रद्द हुआ है तथा 2 मामले दोषमुक्त हुए हैं। इसके अलावा 12वीं में 5 मामलों में परीक्षार्थी पेपर देने के लिए एक साल तक अयोग्य घोषित हुए हैं। इसके अलावा 12वीं में ही 67 नकल के मामलों में बोर्ड ने संबंधित पेपर रद्द कर दिया है। वहीं सत्र जून-2022 (डीएलएड सीईटी) एंट्रैंस में एक मामले में परीक्षार्थी का पेपर रद्द कर दिया गया है। सत्र मार्च 2022 दूसरे टर्म में दसवीं के 15 तथा 12वीं के 81 नकल के मामले में बोर्ड ने परीक्षार्थी का संबंधित पेपर रद्द किया है। वहीं 10वीं के एक मामले में परीक्षार्थी दोष मुक्त हुआ है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मधु चौधरी ने कहा कि 10वीं व 12वीं टर्म-1 परीक्षा में नकल करते कई परीक्षार्थी पकड़े गए थे। दोष साबित होने पर कुछ परीक्षार्थियों को एक साल तक परीक्षा देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। कुछ परीक्षार्थियों का संबंधित पेपर रद्द भी कर दिया गया है।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथियां अभी निर्धारित नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र 20 दिसम्बर के बाद कभी भी होने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत सभी विभाग विधानसभा सत्र के सफल संचालन हेतु अपनी जिम्मेदरियां सुनिश्चित कर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई। डॉ. निपुण जिंदल ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र में भाग लेने आने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने इत्यादि भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर तथा इसके आसपास पार्किंग इत्यादि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पूर्व कामगार कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने चीन सीमा विवाद पर केन्देर की मोदी सरकार हो घेरा है। उन्होंने कहा कि चीन भारत के बड़े इलाके पर कब्जा कर चुका है, लेकिन मोदी सरकार इस सच्चाई को छिपा रही है और देश की जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर सिंह मनकोटिया ने कहा कि चीन सीमा की सच्चाई को लेकर सरकार गलत बयानबाजी कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में स्वीकार करते हैं कि चीन की फौज ने भारतीय सीमा पर कब्जा कर रखा है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि चीन देश की एक इंच जमीन नहीं ले सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में कहते हैं कि चीन के कब्जे में भारत की कोई जमीन नहीं है, लेकिन सच्चाई सबके सामने थी कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि गत नौ दिसंबर को चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, लेकिन हमारी सेना के वीर जवानों ने साहस और पूरी ताकत के साथ सीमा की सुरक्षा की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा देश की जनता की तरफ से जवानों का आभार जताया और कहा कि पूरा देश और कांग्रेस पार्टी सेना के साथ खड़ी है।
देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय के एक प्रोफेसर पर कुछ दिन पूर्व यूनिवर्सिटी की छात्रा ने बालात्कार के आरोप लगाए थे। इसपर कार्रवाई करते हुए देहरा पुलिस ने उक्त प्रोफेसर को हिरासत में लिया है। बताते चलें कि केंद्रीय विश्विद्यालय की एक छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। छात्रा ने इसकी शिकायत देहरा थाना में दर्ज करवाई थी, जिसपर देहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त प्रोफसर को हिरासत में ले लिया है। वहीं युवती का मेडिकल भी करवा दिया गया था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हिमाचल की पूर्व जयराम सरकार में रहे उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जो प्रदेश की जनता ने जनमत दिया है, भाजपा उसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो भाजपा को विपक्ष की भूमिका सौंपी है, भाजपा उसे बखूबी निभाएगी और जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाएगी। भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल की सता अब कांग्रेस पार्टी के पास है और भाजपा कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को बधाई और शुभकामनाएं देती है और आशवस्त करती है कि भारतीय जनता पार्टी एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार यदि हिमाचल और हिमाचल की जनता के विरुद्ध काम करेगी तो भाजपा उतनी ही मजबूती के साथ जनहित में विरोध भी करेगी। वहीं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले ही दिन लिए गए निर्णय जनविरोधी है, जनता के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2022 के बाद पिछली सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की समीक्षा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार लगातार काम करती है, परन्तु इस तरह बदले की भावना से काम करना यह किसी भी सरकार को शोभा नहीं देता और उसमें भी आगे बढ़कर यह बात कहना कि इस दौरान जो नए संस्थान बने या जो संस्थान स्तरोन्नत हुए उन्हें रद्द करने के तुगलकी फरमान की भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी थी और पहली ही कैबिनेट में जनहित के निर्णय लिए गए थे। 70 वर्ष से उपर के बुजुगों को आय सीमा को हटाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगाई गई। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने इस निर्णय पर विचार करे क्योंकि यह निर्णय प्रदेश की जनता के हित में नहीं है। उन्हें मौका मिला है प्रदेश की जनता की सेवा करने का इसलिए उन्हें प्रदेश जनहित में निर्णय लेने चाहिए ।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत बलघार मोड़ पर एक राहगीर बोरी लेकर जा रहा था, तो पुलिस को देखकर घबरा गया, जब पुलिस ने बोरी को खोल कर देखा, तो बोरी के अंदर 7 बोतल देसी शराब थी। व्यक्ति कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस गश्त के दौरान शराब देसी मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डाडा सीबा चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह पटियाल ने बताया की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने की बैठक की अध्यक्षता पंकज सिंगटा। धर्मशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा द्वारा आज (मंगलवार) काे डिस्टिक टास्क फोर्स की मीटिंग अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में हुई। इस मीटिंग में कोविड वैक्सीनेशन, रूटीन इम्यूनाइजेशन, आईपीवी फ्रेक्शनल डोज वैक्सीन की तीसरी डोज के बारे में मीजल्स रूबेला उन्मूलन के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा में आज तक 3279541 डोज काेराेना वैक्सीन की दी जा चुकी है तथा जिन जिन लोगों ने अपनी काेरो ना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपनी डोज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया की एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान में अब तक 6 महीने से 10 वर्ष तक के 73% बच्चों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 44% बच्चे सामान्य श्रेणी में तथा 56% बच्चों में एनीमिया पाया गया तथा उनका इलाज सुनिश्चित किया गया। आगे जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वंदना ने बताया कि अब नियमित टीकाकरण में जनवरी महीने से 9 महीने के बच्चों को फ्रेक्शनल आईपीवी की तीसरी डोज भी दी जाएगी, जो कि 9 महीने में एमआर वैक्सीन के साथ दी जाएगी। यह बच्चे को बाएं बाजू के ऊपरी भाग में दी जाएगी। इसलिए जनवरी महीने से जिस भी बच्चे को नौवें महीने में एम आर का टीका लगेगा, उसे साथ में आईपीवी की तीसरी डोज दी जाएगी। इसके साथ-साथ मीजल्स रूबेला उन्मूलन जिसका लक्ष्य 2023 तक हैं। इसके अंतर्गत 95% बच्चों को 2 साल तक की उम्र में मीजल्स रूबेला की दो डोजस सुनिश्चित करनी होगी। इसके साथ मीजल्स रूबेला आउटब्रेक कम से कम होनी चाहिए, ताकि 2023 तक हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने मीटिंग में आए हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी बच्चा जिसे बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने हो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में भेजना होगा तथा हर बच्चे को नौवें महीने में मीजल्स रूबैल्ला वैक्सीन के साथ फ्रेक्शनल आईपीवी की डोज लगे। इसके लिए अपने-अपने स्तर पर लोगों तक यह संदेश भिजवाए, ताकि सरकार द्वारा शुरू किए गए इन कार्यक्रमों का लाभ सभी लोग उठा सकें। आखिर में अतिरिक्त उपायुक्त मैडम गंधर्वा राठौर ने यह आश्वासन दिया कि इन सभी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग को किसी प्रकार के प्रशासनिक सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं तथा उन्होंने महिला तथा बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग को यह निर्देश दिए कि वे सभी बच्चों को फ्रेक्शनल आईपीवी की तीसरी डोस तथा सभी बच्चों का पूरा टीकाकरण सुनिश्चित हो इसके लिए अपने अपने स्तर पर काम करके इसे सुनिश्चित करें। इस मीटिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग स्वयंसेवी संगठन तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवें दिन, स्वयंसेवियों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्वालामुखी मंदिर में साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की और मंदिर को चकाचक कर दिया। आदित्य, क्लावर, अंकुश, वंशम, कृष, आयुष, अभय, सिमरन, कंचन, अनन्य, अर्पिता व स्नेहा आदि ने साफ-सफाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि हमारे स्कूल के स्वयंसेवी समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी यशपाल नरोत्रा और नीलम कुमारी, विकास धीमान प्रवक्ता, अशोक कुमार प्रवक्ता, रजनीश शर्मा प्रवक्ता, शालिनी टीजीटी व श्यामा पीईटी आदि उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्ध बाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत जमानाबाद में चिन्मय कैलाश महिला मंडल में विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज व प्राइमरी स्वास्थ्य विभाग से मीना भूषण और तहसील जिला कल्याण से राकेश कुमार व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनीता ने इस कार्यक्रम में आकर दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाया व उनको आशीर्वाद दिया। उन्होंने दिव्यांग जनों की मुश्किलों के बारे में अन्य लोगों को अवगत करवाया व दिव्यांगजनों के क्या-क्या मुद्दे होते हैं, उनके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया की दिव्यांगता एक अभिशाप नहीं है। यह एक अवस्था है और उन्होंने बताया की दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता को कमी न मानकर आगे बढ़े और उनके सहयोग के लिए हम सब उनके साथ खड़े हैं। इस कार्यक्रम में 3 पंचायतों से 150 लोगों ने भाग लिया। जमानाबाद के प्रधान कुलदीप कुमार और नांदेड़ पंचायत के प्रधान कमलेश कुमारी ने अपने-अपने पंचायतों के दिव्यांगजनों के हुनर के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों के साथ विचार सांझा किए। इस कार्यक्रम में कार्ड से आए हुए समुदायिक विकास अधिकारी बलबीर गुलेरिया ने विश्व दिव्यांग दिवस के रूपरेखा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर भी मौजूद रही।


















































