गरीबों के हितों के लिए किए जाएंगे कार्य, जनता व विधायक के बीच नहीं होगा कोई बिचौला मनीष ठाकुर। इंदाैरा नव निर्वाचित विधायक मलेन्द्र राजन ने मंगलवार को वन विश्राम गृह इंदाैरा में कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन किया। जिसमें विधायक मलेन्द्र राजन मुख्यतिथी के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया। विधायक मलेन्द्र राजन ने इंदाैरा में मिली जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता को दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में किसी के साथ राजनीतिक द्वेष से कार्य नहीं किया जाएगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा का एक समान विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति के काम नहीं रुकेंगे। उन्होंने मौका पर उपस्थित सभी विभागाधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता जो अपने छोटे-छोटे काम लेकर उनके पास जाएं, उनके काम प्राथमिकता से हल होने चाहिएं और उन्हें अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए विधायक के पास न आना पड़े। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने कहा कि यह जो जीत कांग्रेस पार्टी को इंदौरा में मिली है, यह इसलिए है कि यहां के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 15 वर्ष हार या तमाचा झेलने के बावजूद कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा। भावुक हुए मलेंद्र, वीरभद्र व पूर्व मंत्री विक्रम कटोच को दी श्रद्धांजलि जीत के जश्न के साथ-साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी। व्यवस्था को बदलना कांग्रेस की सोच है और सरकारी सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाना। गरीब आदमी के कपड़े देखकर काम न करना, जो काम होने वाले हैं, उनके लिए जनता को किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने कहा ति पुरानी सरकार के तौर तरीके भूल कर कांग्रेस के अनुसार कार्य करें, जो गलतियां पिछली सरकार में हुईं, उनकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन साधारण और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होना चाहिए और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी कहा कि वे भी आवेश में आकर अधिकारियों-कर्मचारियों से दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने कड़े शब्दों में विभागों को संबोधित करते हुए पुन: कहा कि वे तबादलों के चक्कर में नहीं पड़ देंग, वे स्टाफ को समय देंगे और यदि वे उनकी अपेक्षाओं व जन भावनाओं पर खरे नहीं उतरे, तो ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की यहां कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विधायक समूचे विधानसभा क्षेत्र के हैं और रंजिश या बदले की भावना से काम नहीं होगा।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा की अध्यक्षता में अधिगम और अभिप्रेरणा विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।, जिसमें इक्डोल में कार्यरत एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रो. डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि व मुख्यवक्ता के रूप में शिरकत की, जिसमें उन्होंने बीएड तथा डीएलएड की छात्राओं को लर्निंग और मोटिवेशन की सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का सुनहरा भविष्य हो इसलिए आपको अनुशासन में रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करना है। विश्व में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, एक गुरु ही प्राणी मात्र का जीवन संवार सकता है। एक श्रेष्ठ गुरु ही स्वयं मशाल बनकर जग का अंधियारा दूर कर सकता है। इसलिए अगर आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हो, तो अपने भीतर पहले श्रेष्ठता व दूसरों के प्रति सम्मान की भावना लाओ, स्वयं को तथा औरों को अनुशासन व नैतिकता का पाठ पढ़ाओ, तभी कामयाबी हासिल होगी। इस मौके पर कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने कॉलेज पधारने पर उनका पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया तथा छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. शर्मा का हार्दिक अभिनंदन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया कि उन्होंने छोटे से आग्रह पर कॉलेज पधारकर छात्राओं को लर्निंग और मोटिवेशन की, जो महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं के दिलों में जो अभिप्रेरणा और अनुशासन की लाे जगाई है, वो हमेशा बरकरार रहेगी।
शपथ समारोह से वापिस लपटने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विप्लव ठाकुर और बृज बिहारी लाल बुटेल के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली हैं। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को पहली बार निचले क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मिला है जो कि काफी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार भी जल्द होगा और कांगड़ा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक जुट होकर चलेगी, प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से ऊमीद है और कांग्रेस जनता की उमीदों पर खरी उतरेगी। वहीं कांग्रेस वरिष्ठ नेता बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि शपथ समारोह में शिरकत की है। उन्होंने कहा कि 3 से 4 दिन में कैबिनेट का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैबिनेट का चयन करेगें।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर उपमंडल के लंबागांव से संबंध रखने बाला युवा कलाकर हिमांशु भट्टी ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का अपनी कला का जादू बिखेरते हुए उनका स्केच बना कर किया। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव पंदेहड़ से संबंध रखने बाला युवा कलाकार हिमांशु भट्टी चंडीगढ़ के आदर्श विद्यालय 37C, 9वीं का छात्र है। उसने अलग अंदाज में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई व स्वागत अलग अंदाज में किया है। इससे पहले भी हिमांशु भट्टी ने कई बड़े नेता तथा बाॅलीवुड के भी चित्र बना चुका है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली जिला कांगड़ा में बतौर Physics के लेक्चरर होने के साथ-साथ सुरजीत ठाकुर एक कलाकार भी हैं, जिन्होंने एसपी कांगड़ा के फेसबुक पेज से डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ज़िला कांगड़ा का फोटो निकालकर पोर्ट्रेट स्केच बनाया व पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धर्मशाला में आकर आज पुलिस अधीक्षक को भेंट किया। डॉ. खुशहाल शर्मा व कांगड़ा पुलिस ने उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
जिला में 168 को मिला बालिका सुरक्षा योजना का लाभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला बाल हितों के संरक्षण को लेकर विभिन्न विभागों और समाज के सभी घटकों को सामुहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। डीआरडीए सभागार धर्मशाला में आज सोमवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने यह शब्द कहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि देश और समाज का भविष्य बाल विकास पर निर्भर है, इसलिए बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत सरकार ने बालिका सुरक्षा योजना चलाई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत जिले में 168 बच्चे लाभ उठा रहे हैं। एडीसी ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, श्रम, कौशल विकास के अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों ने बाल संरक्षण संबंधित अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा अनाथ एवं बेसहारा बच्चों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव और शोषण से उनकी रक्षा करने के लिए दृढ़तापूर्वक अपनी सामाजिक-नैतिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ किसी भी तरह का यौन उत्पीड़न पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फरॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के दायरे में आता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा मामला ध्यान में आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। संवैधानिक अधिकारों की अनुपालना हो सुनिश्चित उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में बच्चों को अनेक अधिकार प्रदान किए गए हैं तथा इन अधिकारों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संविधान में शिक्षा का अधिकार तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्रदान अधिकारों के प्रति अधिकारियों को विशेष निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार एक्ट के तहत 14 वर्ष तक आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना अनिवार्य बनाया गया है तथा इस एक्ट के तहत बनाए गए नियमों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। भिक्षावृति पर लगे रोक एडीसी ने कहा कि क्षेत्र में भिखारियों की बढ़ती हुई संख्या के मामलें सामने आना भी गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि भिक्षावृति से बाल जीवन तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बच्चों के भविष्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस विषय पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासन तथा पुलिस विभाग को नियमित तौर पर चेकिंग करने व ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसरों व मैक्लोडगंज क्षेत्र के आस-पास भीख न मांगने वाले होर्डिग्सं लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बच्चों के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी राजेश शर्मा तथा डीएसपी आरपी जरियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व एड्स दिवस की इस वर्ष की थीम समानता के तहत पहली दिसंबर से 12 दिसंबर तक एड्स जागरूकता सप्ताह मनाया गया। रेड रिबन क्लब की कवार्डिनेटर मोनिका राणा ने बताया कि एड्स जागरूकता अभियान 12 दिसंबर तक चला, जिसके तहत लोगों को एड्स जैसी भयंकर लाइलाज बीमारी से बचने के तरीकों से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की विश्व एड्स दिवस की थीम समानता को मध्यनजर रखते हुए लोगों को एड्स रोगी से घृणा नहीं करनी, बल्कि प्रेम व सौहार्दपूर्ण भाव से बीमारी से निपटने के टिप्स दिए गए। जागरूकता अभियान को कामयाब बनाने के लिए शरण कॉलेज की बीएड और डीएलएड की छात्राओं ने विभिन्न जगहों में जाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एड्स जैसी भयंकर बीमारी से बचने की सलाह दी। सर्वप्रथम 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के दिन बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने एड्स एक अभिशाप विषय पर पेट्रोल पंप घुरकड़ी में लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसके माध्यम से छात्राओं ने लोगों को एड्स जैसी भयंकर बीमारी के प्रति जागरूक किया। इस जागरूक अभियान में कॉलेज स्टॉफ और सभी प्रशिक्षु छात्राओं ने उनका सहयोग किया। साथ ही छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। शरण कॉलेज में एड्स जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। साथ ही एड्स बचाव संबंधी फेस पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता व अन्य के माध्यम से एड्स क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। इस जानकारी से सबको अवगत करवाया। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुमन शर्मा, कॉलेज स्टॉफ और प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने भी इस जागरूक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के तहत पड़ने वाले गांव कलोहा नेशनल हाई-वे पर गत रात करीब दस बजे पंजाब खन्ना से फीड लेकर आ रहा ट्रक हमीरपुर जा रही कि अचानक आम के पेड़ से टकरा गया, जिसमें 35 वर्षिय चालक की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने ट्रक के बीच फंसे चालक को लोगों के सहयोग से कड़ी मुशक्त के बाद बाहर निकाला और उसे उपचार हेतु वहां निकट अस्पताल ले गए, परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र राम कृष्ण गांव बसबेड़ा तहसील ऊना के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शशि कुमार पजांब राज्य के खन्ना शहर से अपने ट्रक (HP19C 2005) में फीड भर कर हमीरपुर आ रहा था कि गांव कलोहा में नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक सीधा आम के पेड़ से जा टकराया, जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए, तो वही, इस हादसे में चालक शशि कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया था और जख्म के ताव काे सहन नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। ट्रक की अचानक ब्रेक फेल होने या अन्य कारणों से ट्रक पेड से कैसे टकाराया, यह तो पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा, लेकिन इस हादसे में चालक शशि कुमार की मौत होने पर हर कोई दुःखी है। खबर की पुष्टी करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी गुरदेब सिंह ने बताया कि रात को हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और चालक शशि कुमार की इस हादसे में मौत हो चुकी है। रविवार को मृत चालक शशि कुमार का पोस्टमार्टम करवा कर उसका पार्थिव शरीर परिजनों को साैंप दिया है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इस बारे गहनता से जांच कर रही है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपमंडल स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सिद्धपुर सरकारी में किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीनियर सिविल जज विशाल भमनोत्रा ने की। उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण पालमपुर के अध्यक्ष एवं सीनियर सिविल जज विशाल भमनोत्रा ने कहा कि न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर पंचायत स्तर तक विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अधिवक्ता क्षतज कोरला ने घरेलू हिंसा और रोड एक्सीडेंट कानून के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी अधिवक्ता कीर्ति शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों, कामगार मुआवजा अधिनियम और आरटीआई कानून के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पालमपुर से पंचायत निरीक्षक अरुण गुलेरिया ने मनरेगा, रोजगार गारंटी योजना के बारे में बताया। शिविर में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला देवी व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
पांवटा साहिब में भाजपा के तीन बागी उम्मीदवारों के मैदान में होने से क्या निवर्तमान ऊर्जा मंत्री बेहतर कर पाएंगे, इस सवाल पर आठ दिसंबर को आये नतीजों ने विराम लगा दिया है। सुखराम चौधरी ने तमाम कयासों को गलत साबित करते हुए बड़े मार्जिन से चुनाव जीता। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी इस सीट से छठी बार भाजपा टिकट के साथ मैदान में थे। चौधरी ने 1998 में हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद 2003 और 2007 में वे जीते। तब इस सीट का नाम पौंटा दून था, फिर 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट पौंटा साहिब हो गयी। 2012 में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2017 में वे फिर जीते। इसके बाद वर्ष 2020 में हुए जयराम कैबिनेट के विस्तार में उन्हें मंत्री पद भी मिल गया। सुखराम चौधरी इस बार जीत का चौका लगाने के फ़िराक में थे और वे सफल भी हुए। सुखराम चौधरी ने 8596 मतों से जीत हासिल की। उधर, कांग्रेस ने फिर इस सीट से किरनेश जंग को मैदान में उतारा। किरनेश पहली बार 2003 में लोकतान्त्रिक मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। फिर 2007 में कांग्रेस के टिकट पर हारे। 2012 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया लेकिन वे निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पर 2017 में कांग्रेस टिकट पर फिर हार गए। ऐसे में इस बार कांग्रेस से उनके टिकट को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन आखिरकार उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया। ये किरनेश जंग का पांचवा चुनाव था और उनके खाते में सिर्फ एक जीत है। स्वाभाविक है ऐसे में उनके लिए इस बार जीत हासिल करना बेहद जरूरी था लेकिन वे इस बार भी चुनाव हार गए। अब निसंदेह हार के बढ़ते क्रम से किरनेश जंग की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। खेर, निवर्तमान ऊर्जा मंत्री के जीतने से पांवटा साहिब में भाजपा फिर पावर में आ गयी है
आख़िरकार कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद वापसी कर ही ली। बीते तीन चुनावों की तरह इस बार भी कसौली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बार निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के साथ भाजपा की पूरी टीम जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और विनोद सुल्तानपुरी जीत का सूखा खत्म करने के लिए जदोजहद करते दिखे। डॉ राजीव सैजल खुद जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने इस बार चुनाव जीत कर निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के सियासी चौका लगाने के फ़िराक पर पानी फेर दिया और 6768 मतों से जीत हासिल कर ली। अतीत पर गौर करें तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। 2003 में प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सरकार में रघुराज मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद कसौली के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी और शायद इसी का खामियाजा रघुराज को 2007 में उठाना पड़ा, जब वे चुनाव हार गए। इसके बाद राजीव सैजल ने जीत की हैट्रिक लगाकर जयराम सरकार में मंत्री पद भी हासिल किया। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने चेहरा बदला और युवा विनोद सुल्तानपुरी को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। दो युवा नेताओं के बीच इस चुनाव में कांटेदार टक्कर हुई और हार व जीत का मार्जिन भी काफी करीबी रहा। राजीव सैजल ने विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 24 मतों से शिकस्त दी। वर्ष 2017 में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने एक बार फिर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार दिया। इस बार भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि डा. सहजल ने वर्ष 2012 के मार्जिन व अपनी स्थिति को थोड़ा बेहतर करते हुए 442 मतों से जीत प्राप्त की। लगातार दो चुनावों में मामूली अंतर से हार का मुंह देख रहे कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के लिए वर्ष 2022 का चुनाव उनके राजनीतिक करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण था। कांग्रेस के टिकट चाहवानों को दरकिनार करते हुए विनोद सुल्तानपुरी एक बार फिर पार्टी टिकट पाने में कामयाब रहे। भाजपा ने भी जीत की हैट्रिक लगा चुके डा. राजीव सैजल पर ही दांव खेला। तीसरी बार विनोद सुल्तानपुरी और राजीव सैजल चुनावी मैदान में आमने सामने थे। नतीजन भाजपा के 15 सालों के तिलिस्म को तोड़ते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली में वापसी करवाई।
रामपुर निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस का अभेद गढ़ रहा है। देश में आपातकाल के बाद हुए 1977 के चुनाव को छोड़ दिया जाएं, तो यहां हमेशा कांग्रेस का परचम लहराया है। वहीं भाजपा की बात करें तो 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से 9 चुनाव हुए है, लेकिन पार्टी को कभी यहां जीत का सुख नहीं मिला। पर बीते कुछ चुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो कांग्रेस और वीरभद्र परिवार के इस गढ़ में पार्टी की जीत का अंतर कम जरूर हुआ है। 1990 की शांता लहर में भी कांग्रेस के सिंघीराम यहाँ से 11856 वोट से जीते थे, लेकिन 2017 आते -आते ये अंतर 4037 वोटों का रह गया। 1993 में कांग्रेस यहाँ 14478 वोट से जीती तो 1998 में जीत का अंतर 14565 वोट था। जबकि 2003 के चुनाव में ये अंतर बढ़कर 17247 हो गया। तीनों मर्तबा यहाँ से सिंघी राम ही पार्टी प्रत्याशी थे। 2007 में कांग्रेस ने यहाँ से प्रत्याशी बदला और नंदलाल को मैदान में उतारा। नंदलाल को जीत तो मिली लेकिन अंतर घटकर 6470 वोट का रह गया। 2012 में नंदलाल 9471 वोट से जीते तो 2017 में अंतर 4037 वोट का रहा। इस बार भाजपा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट बदल युवा चेहरे कौल सिंह नेगी को मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस ने भारी विरोध के बावजूद वर्तमान विधायक नंदलाल पर ही दांव खेला। नंदलाल को लेकर क्षेत्र में एंटी इंकम्बेंसी दिखी है, मगर उनके प्रचार का ज़िम्मा खुद राज परिवार ने संभाला था। उधर कौल नेगी ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कौल नेगी इस सीट पर कमल तो नहीं खिला पाए लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी को जबरदस्त टक्कर दे कर जीत के अंतर को न के बराबर साबित किया। इस चुनाव में नन्द लाल मात्र 567 वोट से जीत दर्ज कर गए।
जिला कांगड़ा प्रदेश की सियासत का रास्ता प्रशस्त करता है और कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा हमेशा से हाई रहा है। नूरपुर भाजपा के तेजतर्रार नेता राकेश पठानिया का क्षेत्र है। बावजूद इसके इस बार चुनाव से पहले ही भाजपा में काफी उठापठक और अंतर्कलह देखने को मिली। दरअसल भाजपा के जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का चुनाव से पहले ही काफी सक्रिय दिखे और लगातार टिकट की मांग करते आये। निक्का ने यह तक ऐलान कर दिया था कि यदि पार्टी टिकट नहीं देती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। निक्का ने विभिन्न रैली और आयोजनों में उनके साथ जन समर्थन का बेहतर प्रदर्शन किया। शायद पार्टी निक्का के शक्ति प्रदर्शन से भांप चुकी थी कि निक्का अगर बागी लड़ते है तो भाजपा को इसका नुकसान होगा। नतीजन भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का को टिकट दिया और राकेश पठानिया को फतेहपुर भेज दिया। निक्का ने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा और बड़े मार्जिन के अंतर् से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय महाजन को हरा दिया। हालाँकि नूरपुर सीट पर तो निक्का का सिक्का चला लेकिन राकेश पठानिया फतेहपुर सीट पर चुनाव हार गए। उधर, नूरपुर निर्वाचन क्षेत्र में पिछले चार चुनाव के नतीजों पर गौर फरमाएं तो यहाँ की जनता ने हर पांच वर्ष में बदलाव किया है। 2003 के विधानसभा चुनाव में सत महाजन ने कांग्रेस को इस सीट पर जीत दिलाई। 2007 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया आज़ाद उमीदवार के रूप में मैदान में उतरे और जीत का परचम लहराया। 2012 में कांग्रेस ने अजय महाजन पर दांव खेला और जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया। 2017 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया भाजपा में शामिल हुए और इस सीट पर भाजपा की जीत हुई। इस बार कांग्रेस ने फिर अजय महाजन को टिकट दिया था जबकि भाजपा ने निक्का को चुनावी मैदान में उतार था। इस चुनाव में नूरपुर में रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है और पहली बार विधानसभा पहुंचे, जबकि अजय महाजन विजय प्राप्त नहीं कर सके।
जिला किन्नौर में इस बार भी विधानसभा चुनाव में भरपूर रोमांच देखने को मिला। पहले दिन से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ जमकर खींचतान दिखी। कांग्रेस में जहाँ सीटिंग विधायक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी का टिकट अंतिम समय तक लटका रहा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक तेजवंत नेगी का टिकट काटकर युवा सूरत नेगी को मैदान में उतारा। खफा होकर तेजवंत भी चुनावी समर में कूद गए और इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। नतीजन, भाजपा के बगावत का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी को मिला और जगत नेगी हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। जगत सिंह नेगी को 20696 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी को 13732 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के बागी तेजवंत नेगी ने 8574 मत लेकर भाजपा को डैमेज किया। किन्नौर के चुनावी इतिहास पर नज़र डाले तो अब तक सिर्फ ठाकुर सेन नेगी (तेते जी) ही जीत की हैट्रिक लगा सके है। ठाकुर सेन नेगी 1967 से 1982 तक लगातार चार चुनाव जीते। दिलचस्प बात ये है कि वे तीन बार निर्दलीय और एक बार लोकराज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए और एक बार 1990 में भाजपा टिकट से भी जीतने में कामयाब हुए। ठाकुर सेन नेगी के अलावा जगत सिंह नेगी ही इकलौते ऐसे नेता है जो हैट्रिक लगाने में सफल हुए है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च में होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच जाएंगी। धर्मशाला में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एक से पांच मार्च को खेला जाएगा जिसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। ताकि खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान की जा सके। फरवरी में भारत दौरे पर आ रही आस्ट्रेलिया की टीम यहां पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च को खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 17 से 21 फरवरी को होगा। दिल्ली का टेस्ट मैच खेलने के बाद दोनों टीम 22 या 23 फरवरी को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। इससे पहले मार्च 2017 में धर्मशाला में आस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। जिसमें भारत की टीम मैच के चौथे दिन ही मेहमान टीम को आठ विकेट से हराया था। अब करीब पांच साल बाद इस बार धर्मशाला में भारत और आस्ट्रेलिया की टीम आमने सामने होगी।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी और रोवर रेंजर और रोड सेफ्टी क्लब के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह रैली महाविद्यालय से ढलियारा बाजार तक निकाली गई और इस रैली में बच्चों ने जोरदार नारेबाजी के साथ जनता का सड़क सुरक्षा के बारे में ध्यान केंद्रित किया। इसके पश्चात रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता में लगभग 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। भाषण प्रतियोगिता में बी वॉक विभाग से प्रियंका, द्वितीय स्थान पर सविता और तृतीय स्थान पर पारस रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. सुनीता शर्मा और प्रो. कंचन में रनौत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक रोड सेफ्टी क्लब के समन्वय प्रो. राजीव ठाकुर और सदस्य प्रो. बंदना राणा रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क नियमों का पालन बहुत ही आवश्यक है।क्योंकि हमें विकास के मार्ग के साथ-साथ से स्वयं को भी सुरक्षित रखना है, ताकि हम यदि स्वस्थ होंगे सही होंगे, तो देश के निर्माण में उचित भूमिका निभा सकते हैं, बहुत सारे दुर्घटनाएं हमारी लापरवाही से होती है। हम लोगों ने स्वयं को दुर्घटनाओं से स्वयं बचाना है और आम जनता में भी यह संदेश ले जाना है कि सड़क नियमों का ईमानदारी से पालन हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी ली।
छह दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकलने से पहले कुलपति से मिलें विद्यार्थी हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान में जानेंगे अत्याधुनिक जानकारी प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 14 स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान अर्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय हैदराबाद (आईसीआरआईएसएटी) का शैक्षणिक दौरा करेंगे। विद्यार्थियों को आईसीआरआईएसएटी हैदराबाद की उन्नत सुविधाओं और विशेषज्ञता से परिचित कराने के लिए यह दौरा रखा गया है। बुधवार 14 से 19 दिसंबर तक कृषि महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान, कीट विज्ञान और पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभागों के 14 स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। आईसीएआर-एचएएचईपी-सीएएएसटी परियोजना द्वारा प्रायोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विद्यार्थी अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस शैक्षणिक दौरे पर जाने से पहले 14 विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष डॉ. वीके सूद, डॉ. डीके बनयाल और डॉ. आरएस चंदेल के साथ कुलपति प्रो. एचके चौधरी से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रो.चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि आईसीआरआईएसएटी में चना, मूंगफली, अरहर और बाजरा जैसी फसलों पर कीट जीनोमिक्स, ट्रांसजेनिक, जैव प्रौद्योगिकी, सूखा सहिष्णुता, रोग और कीट की गतिशीलता पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। उन्होंने संस्थान का दौरा करने के इस शानदार अवसर के लिए छात्रों को बधाई दी और उन्हें विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें प्रत्येक सुविधा के बारे में जानने और जानने और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को विभिन्न विषयों पर अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए प्रश्न पूछना चाहिए और एक अच्छी छाप छोड़नी चाहिए, ताकि उन्हें भविष्य में वहां काम करने का अवसर मिल सके।
धर्मशाला : केंद्रीय विवि में गठित हुई अभाविप की नई कार्यकारिणी, यश व आकृति बने इकाई अध्यक्ष व मंत्री
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई में आज नव कार्यकारिणी गठन समारोह का अयोजन किया गया, जिसमें कांगड़ा विभाग संयोजक अभिलाष बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। इस समारोह में पूर्व इकाई अध्यक्ष मनी शर्मा ने पुरानी इकाई भंग कर नई इकाई बनाने की घोषणा की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई 2022- 23 में शिक्षा विभाग के यश वर्मा को इकाई अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, न्यू मीडिया की आकृति बंसल को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। अंशुल, साहिल, आशीष, मंगला, सोनाली को इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं दीपिका, योप्रथ, गोपाल, विक्रांत, गौरव को इकाई सह सचिव चुना गया। इसी के साथ हितेश को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। अनुभव, तन्मय को मीडिया संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया तथा जतिन को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही पंकज व अखिल को एसएफडी संयोजक और सह संयोजक बनाया गया। एसएफएस संयोजक व सह संयोजक सुरांशु व अभिषेक को बनाया गया। रिया व दीक्षा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं, अविनाश को खेल आयाम प्रमुख घोषित किया गया। इसी के साथ श्वेता, पुनीत, यशवंत, शिवानी कार्यकारिणी सदस्य व मनी व उर्मी विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला संगठन मंत्री कोमल विशेष रूप से उपस्थित रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हि.प्र, ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरूष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बडा़ेह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी हिमाचल के किक्रेट आलराउंडर खिलाड़ी ने सर्विसिज़ की टीम से खेलते हुए 2022-23 के रणजी मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी और विजय हजारे रणजी ट्राफी में इस सीज़न में शानदार प्रदर्शन करके देश व प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी नगरी में जन्मे अर्जुन शर्मा ने अपनी काबिलियत का लौहा मनवाया है। इस युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर लेफ्ट हैंड बैटसमैन अर्जुन ने वर्ष 2022-23 में अपनी आलराउंडर परफार्मेंस से सबको चौंका दिया। इस सीज़न के टूर्नामेंट की परफार्मेंस की, तो अर्जुन ने अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुश्ताक अली रणजी टी-20 ट्राफी के सीज़न में 7 मैच खेले, जिसमें 8 विकेट लिए और 48 रन बनाए। विजय हजारे रणजी ट्राफी सीज़न में 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट हासिल किए, बल्ले से 133 रन बनाए। वहीं ज्वालामुखी में क्रिकेटर अर्जुन शर्मा की रणजी सीज़न में बेहतरीन परफार्मेंस से दोस्तों व रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। अर्जुन के पिता बोले बेहतरीन परफार्मेंस पर है। गर्व पिता पूर्व क्रिकेटर कोच प्रवीन शर्मा(पिन्नू) से इस बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होने बताया कि अर्जुन वर्ष 2006 में 10 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एकेडमी धर्मशाला के लिए चुना गया। 2010-11 में नेशनल खेलते हुए अंडर-16,19,23 मुश्ताक अली टी-20 वर्ष 2017-18 हिमाचल से खेलते रहे। 2017-18 में हिमाचल से खेलता रहा। सर्विसिज़ की टीम से 2018-19 से 2022-23 तक अपना प्रदर्शन कर रहें है। इस सीज़न में बेहतरीन परफार्मेंस पर गर्व है कि उन्होंने क्षेत्र व प्रदेश का नाम देश में राेशन किया है।
नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर जयसिंहपुर कांग्रेस के प्रत्याशी यादविंदर गोमा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जयसिंहपुर में पटाखे फोड़कर तथा लंबागांव में नाच कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने की बात कहीं। जितने के बाद गोमा ने जयसिंहपुर बाजार में दुकानदारों से भी मिल कर उनका धन्यवाद किया। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी यादविंदर गोमा ने सभी कार्यकर्ताओं और जयसिंहपुर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि दूसरी बार जयसिंहपुर विधानसभा से एक बार फिर मुझे विधायक चुना है। उन्होंने कहा कि मै जयसिंहपुर के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करुंगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आशापुरी मतदान केंद्र में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान 12 नवंबर की सुबह से लापता कर्मचारी संजीव कुमार का 27 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चुनाव 12 नंबर को विधानसभा के चुनाव हुए लगभग एक महीना बीत जाने के विधानसभा के चुनावों के नतीजे भी आ गए पर संजीव कुमार का आज तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि बीच में संजीव कुमार की नादौन, शाहतलाई और थुरल में देखे जाने की खबर आ रही थी, पर थाना प्रभारी प्रेम पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे या कहीं से भी संजीव कुमार के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि प्रशासन और पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा है। इसके अलावा ड्रोन का भी इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है। लापता कर्मचारी रौंखर निवासी संजीव कुमार के स्वजन के साथ ग्रामीणों में कई सवाल खड़े किए हैं। अब रौंखर के लोग अपने स्तर पर संजीव कुमार की तलाश में जुटे हैं। नवंबर महीने से एसडीआरएफ टीमों ने उपमंडल के हारसीपत्तन से लेकर आलमपुर तक ब्यास किनारे चप्पा-चप्पा छाना है, लेकिन कही भी संजीव कुमार का पता नहीं लगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा ने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन/नियुक्ति के संबंध में सरकार द्वारा अपील करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन/नियुक्ति को लेकर पूर्व में 25 अगस्त 2022 तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के पास शिकायतें दर्ज करवाई गई थी। अब इन चयन/नियुक्तिों से संबंधित किसी भी अपील के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस हेतु इस समाचार के प्रकाशन के 15 दिन के भीतर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में अपील जमा करवा सकते हैं। प्राप्त सभी अपीलों का एक साथ निपटान अगले 30 दिन के भीतर किया जाएगा।
शरण कॉलेज में बुलाए अभिभावक, किया बैठक का आयाेजन तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के अभिभावकों से वार्तालाप करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत अभिभावक कॉलेज प्रधानाचार्या व स्टॉफ के साथ रू-ब-रू हुए, जिसमें उन्होंने ढेर सारी बातें सांझा की। उन्होंने वर्ष भर कॉलेज में होने वाली गतिविधियों का जायजा लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने बताया अभिवावकों ने जो अपने सुझाव दिए हैं, उन पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज कैंपस की काफी सराहना की तथा कहा कि शरण कॉलेज हीरे तराशता है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी अधिक ध्यान दिया जाता है। तत्पश्चात अभिभावकों में से प्रेसिडेंट मिस्टर पुष्पिंद्र, वाईस प्रेजिडेंट मिस्टर राजीव महाजन, चीफ़ अडवाइजर मिस्टर सुरेंद्र कुमार, पीटीए इंचार्ज असिस्टेंट प्रो. अर्चना शर्मा व सेक्रेटरी असिस्टेंट प्रो. रजनी वाला चुनी गईं। मीटिंग में प्रबंधन समिति, कॉलेज स्टॉफ के अलावा अभिभावकों में शकुंतला देवी, देस राज, मदन लाल, ओंकार चंद, अनु, सुरेंद्र कुमार, रेखा देवी, अशोक कुमार, बीना देवी, चंचला देवी, प्यारे लाल, डॉ ऋतु, निम्मो देवी, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बीना देवी, सरोज कुमारी, मीना कुमारी, किंमी देवी, प्रीतम चंद, नीतू, सलोचना, सुरेंद्र कुमार व राजीव महाजन आदि शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ चंद्रपाल डीएसपी ज्वालामुखी ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों से नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से मोबाइल के सही प्रयोग करने और एक अच्छे नागरिक बनने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा की अच्छा नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है। एनएसएस प्रभारी यशपाल नरोत्रा और नीलम कुमारी ने सात दिवसीय कैंप में की जाने कार्यक्रम की जानकारी मुख्यातिथि को दी। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहने का संदेश दिया और कैंप के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर तिलक राज, विकास धीमान, अशोक कुमार, दीक्षा, जगोत्रा, सुखदा सूद व आशा आदि मौजूद रहे।
ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीहडी के अधीन आने वाले शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में आज वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीहडी पंचायत के प्रधान कैप्टन विक्रम सिंह ने शिरकत की इस समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीहडी के प्रधानाचार्य विनोद बस्सी भी मौजूद रहे। स्कूल के छात्र छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्याध्यापक ओंमकार दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि को चीफ गेस्ट ट्रॉफी और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर वीर नारी बिना देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन की ओर से उनको शॉल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के कार्यक्रम से खुश होकर मुख्य अतिथि कैप्टन विक्रम सिंह ने अपनी ओर से विद्यालय प्रशासन को ₹11000 की राशि प्रदान की। खेलों में विजेता लड़कियों की टीम को मुख्य अतिथि ने ₹1000 की इनाम राशि अलग से दी और सभी छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक राकेश राणा को बैस्ट एंकर के साथ-साथ वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा की कार्यकारणी व केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की संयुक्त बैठक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदु शर्मा व खंड अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान यश पाल, राजेश शर्मा, महासचिव मनोहर राणा, मुख्य सलाहकार प्रदीप सिंह, राम गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महालेखाकार सुधा कटोच, संगठन सचिव अल्का डोगरा, सहसचिव नरोत्तम सिंह एवम् विशेष तौर पर जिला संघ के सह कोषध्यक्ष यश भारद्वाज, भण्डार नियत्रक विनोद कुमार, प्रवक्ता यश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में शिक्षकों के ऊपर थोपे गए पीएफएमएस (प्रधानमंत्री फाइनेंस मैनेजमेंट सोसाइटी) तथा अन्य ऑनलाइन कार्यों का कड़ा विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग, शिक्षा विभाग में बिना कोई सुविधा दिए संसाधनों के आभाव से नए नए प्रयोग कर रही है जिससे अध्यापक बच्चों को सही ढंग से पढा नहीं पा रहे है और बच्चे गुणात्मक शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। सरकारी स्कूलों में न डाटा एंट्री ऑपरेटर, न ही सभी पाठशालाओं में कम्प्यूटर है और अध्यपकों को कैफे यां लोक मित्र केंद्रो में जाकर अपने खर्चे पर डाटा ऑनलाइन करवाना पड़ रहा है। इससे बच्चो की पढ़ाई बाधित हो रही है। अधिकतर प्राथमिक पाठशालाओ में एक या दो अध्यापक हैं, इस स्थिति में ऐसे कार्यों को अंजाम देना अतिमुश्किल है और संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते है कि ऐसे कार्य किसी अन्य एजेंसी को दिए जाएं। शिक्षकों को केवल पढ़ाने का ही कार्य दिया जाए, खंड अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने कहा कि इससे पहले सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तमाम खाते एक निजी बैंक में खुलवाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया जिससे इस वर्ष की ग्रांट खर्च करने की परिक्रिया को और जटिल कर दिया गया है। इससे भी अध्यापकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में यह भी मांग की गई कि केंद्र स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए तथा जिन पाठशालाओं में जेबीटी, एनटीटी व मल्टी टास्क वर्कर्स के पद खाली हैं उन्हें शीघ्रातिशीघ्र भरा जाए। इसके साथ साथ शिक्षको के साथ जुड़े अन्य प्रति भेदना पर भी चर्चा की गई और नव नियुक्त जिला प्रतिनिधियों को फूल मालाएं पहनकर सम्मानित किया गया। सर्व सम्मति से खंड इन्दौरा की सेवानिवृत्ति कमेटी का अध्यक्ष जसदेव सिंह केंद्रीय मुख्य शिक्षक बडूखर को व मदन लाल मुख्य शिक्षक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक अमर थापा, सुरिन्दर कुमार, पवन कालिया, सरोज बाला, रजनी बाला, प्रवीण कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, अनिता देवी, रजनी बाला घण्ड्रा, पूनम शर्मा, पुनीत बाला, बीआरसीसी दलजीत धीमान, पवन शर्मा, मोहिंदर कुमार उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आज समापन हो गया। इस समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत शर्मा ने कहां कि शिक्षा अनमोल है, शिक्षा के बिना विद्यार्थी का जीवन अधूरा है। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे विद्यार्थी उन्नति की मंजिले तय कर सकता है। डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एनएसएस शिविर के प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया कि शिविर में 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इन 7 दिनों में राधा कृष्ण मंदिर मुख्य बाजार तालाब की सफाई, रास्तों की सफाई, सिविल हॉस्पिटल में स्वच्छता अभियान चलाया गया व स्कूल के कॉम्प्लेक्स को सुंदर बना कर पेश किया गया। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया, पीओ सरोज कुमारी, एसएमसी प्रधान नीलम चौधरी, कमेटी सदस्य व स्कूल का स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत भनेड़ के गांव मलोट के वार्ड-1 में इन दिनो दिन दहाडे व रात को बेखाैफ घूम रहा खुखांर तेंदुए ने स्थानीय लोगोा का जीना मुश्किल कर रखा है। वहीं, बीते चार दिन पहले उक्त तेंदुए ने जहां गांव मलोट में संतोष कुमारी की गौशाला के बछडी़ को जान से मार दिया, तो बही ऐसे में क्षेत्र भर में दहशत का महौल बना हुआ है। उन्होंने बताया दूसरे दिन उनके कुत्ते को भी तेंदुआ उठाकर ले गया है। हम सभी परिवार तेदुएं के डर से जिंदगी बसर कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासी निर्मला देवी का कहना है कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें स्कूल भेजने से डर लगने लगा है। कहीं यह तेदुंआ उन पर भी हमला न कर दें। गांव मलोट में दिन-दिहाड़े घूम रहा तेंदुए का यहां आंतक इतना बढ़ चुका है कि मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीण पर भी यह जानलेवा हमला बोल सकता है। वहीं, स्थानिय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उक्त तेंदुआ गांव मलोट में घूमता पाया गया। उन्होंने वन विभाग से अनुरोध किया है कि इस तेंदुए को पकड़ कर कहीं भेजा जाए। इस संबंध में भनेड़ के पंचायत प्रधान अनूप ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ रिहायशी क्षेत्राें में घूम रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से अनुरोध है कि यथाशीघ्र इस तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोग दहशत के माहौल से निकल सके। क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मौके पर फारेस्ट गार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है, स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला पिछले 02 वर्षो से लगातार कोविड-19 के प्रकोप के चलते तथा उसके उपरांत वीवीआईपी ड्युटी तथा विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के मध्यनजर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तनाव को कम करने व खंड स्तर पर जिलों के बीच आपसी समाजस्य/तालमेल को पुनः सुदृढ करने के लिए व पुलिस अधिकारियों व जवानों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुमेधा द्विवेदी (भा0पु0से0) उप-महानिरिक्षक, उतरी खंड के निर्देशानुसार खंड स्तर पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 02 दिसंबर से 06 दिसंबर तक किया गया, जो इस प्रतियोगिता में उतरी खंड की 04 टीमों जिला कांगड़ा, ऊना, चंबा व पुलिस जिला नुरपूर ने भाग लिया, जिला कांगड़ा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा की देख-रेख में, जिला चंबा की वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला चंबा की देख रेख में, जिला ऊना की वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला ऊना की देख-रेख ओर पुलिस जिला नुरपूर की वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नुरपूर की देख-रेख में करवाए गए। इस प्रतियोगिता की निरंतरता में सेमी-फाईनल मुकाबलों में 04 दिसंबर को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबॉल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपूर की वालीबॉल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के मध्य खेला गया था, जो उपरोक्त सेमीफाईनल मुकाबलों में जिला कांगड़ा पुलिस तथा जिला चंबा पुलिस वालीबाल की टीमें विजेता रही थीं। इस प्रतियोगिता की निरंतरता में आज (मंगलबार) को फाईनल मैच का आयोजन पुलिस मैदान धर्मशाला में किया गया। जिसमें सेमीफाईनल मैचों में विजेता टीमों (जिला कांगड़ा पुलिस तथा जिला चंबा पुलिस) ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथी सुमेधा द्विवेदी (भा.पु.से.) उप-महानिरिक्षक, उतरी खंड, संताेष पटियाल, उप-महानिरिक्षक, सुरक्षा व आसुचना, डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा, अशोक रतन, पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नुरपूर, बद्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला कांगड़ा, पुनीत रधु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी), मंयक चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा, राम प्रसाद जसवाल, उप पुलिस अधीक्षक (LR) व गुरबचन सिंह, उप मंडल पुलिस अधिकारी पालमपुर, बलदेव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तचर विभाग, जिला कांगड़ा व तिलक स्टाफ ऑफिसर उतरी खंड धर्मशाला व संजीव कुमार अनुभाग अधिकारी, उत्तरी खंड धर्मशाला ने शिरकत की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा उम्दा खेल का प्रर्दशन किया गया, जिसमें ज़िला कांगड़ा की टीम विजयी रही है। विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्य-अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को लेकर कांगड़ा जिला में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे शुरू होगी। जिला में मतगणना औसतन 9 से 12 राउंड में पूर्ण होगी। विधानसभा वार मतगणना के लिए 9 से 14 टेबल लगाए गए हैं। अधिकतम 14 टेबल विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर और नूरपुर तथा न्यूनतम 9 टेबल पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतगणना केंद्रों और उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करते हुए जिले में सभी मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में केवल पैदल आवाजाही की ही अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर किसी प्रकार का वाहन नहीं आने दिया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑब्जर्वर्स की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मंगलवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कांगड़ा जिला के समस्त 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की दूसरी रेंडमाइजेशन की गई। मतगणना के लिए रिजर्व कर्मियों सहित लगभग एक हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना कर्मियों की पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को कराई जा चुकी है, उनके लिए दूसरा पूर्वाभ्यास डियूटी संबंधित उपमंडल में 7 दिसंबर को रहेगा। यहां होगी वोटों की गिनती डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले की 15 सीटों के लिए 13 उपमंडलों में मतगणना का कार्य किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर और सुलह की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर में और विधानसभा क्षेत्र देहरा और जसवां परागपुर के वोटों की गिनती राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा में की जाएगी। वहीं, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती बचत भवन नूरपुर में, इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा, विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के वोटों की गिनती वजीर राम सिंह पीजी डिग्री कॉलेज देहरी, ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लघु सचिवालय भवन ज्वाली, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर की मतगणना के.डी.सी. राजकीय डिग्री कॉलेज जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां विधानभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के वोटों की गिनती का कार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कांगड़ा, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लघु सचिवालय शाहपुर, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला और विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ में की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में स्थापित मतगणना केंद्रों में विद्यार्थियों को रहेगा अवकाश उपायुक्त ने बताया कि जिले में 10 शिक्षण संस्थानों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतगणना के दिन 8 दिसंबर को इन सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा, वहीं सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ अपने कार्यालयों/संस्थानों में यथावत उपस्थित रहेंगे। जिले के अन्य सभी शिक्षण संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह कार्यालय रहेंगे बंद डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतगणना के चलते जिला में 13 कार्यालय/संस्थान आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बचत भवन नूरपुर, राजकीय महाविद्यालय इंदौरा, वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी, लघु सचिवालय ज्वाली, राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा, राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी, कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर, कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर, राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा, लघु सचिवालय शाहपुर, डिग्री कॉलेज धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ विद्यार्थियों व आम जन के लिए बंद रहेंगे। राउंड समाप्त होते ही होगी वीवीपैट पर्चियों की गणना जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम से राउंडवार मतगणना समाप्त होने पर प्रत्येक विधानसभा से 5 वीवीपैट निकालकर पर्चियों की गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रांे का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। चयनित मतदान केंद्र में उपयोग में लाई गई वीवीपीएटी की पर्ची का मिलान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट में प्रदर्शित संख्या से किया जाएगा। यह कार्य उम्मीदवार, निर्वाचन अधिकारी एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश को कलर कोडिंग का इस्तेमाल डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतगणना स्थल पर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए गए हैं। इसमें कलर कोडिंग का इस्तेमाल किया गया है। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेेंगे। इसके अलावा मतगणना वाले दिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार व एजैंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। हर मतगणना केंद्र पर मीडिया के लिए अलग से केंद्र बनाया गया है, जहां उन्हें राउंडवार मतगणना शीट उपलब्ध कराई जाएगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला महाविद्यालय इकाई द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भटेड़, शिला चौक की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर बाबा साहेब को याद किया और साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थी परिषद हर वर्ष भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को पूरे देश भर में समरसता दिवस के रूप में मनाते हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का यह कहना था यदि हमारा देश समाज समरस होगा, तभी हमारा देश नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। विद्यार्थी परिषद भीमराव अंबेडकर के समरस समाज के सपने को पूरा करने में दिन-रात समाज के बीच कार्य भी करती है। उन्होंने कहा था कि समाज में रहने वाले व्यक्ति को हर एक चीज का समान अधिकार मिलना चाहिए। विद्यार्थी परिषद भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर हर वर्ष सामाजिक समरसता के कार्यक्रम करवाती है, ताकि देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति की मानसिकता अनेकता में एकता की होनी चाहिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना के लिए जिला कांगड़ा में प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज सोमवार को जिला के विभिन्न उपमंडलों में स्थापित स्ट्रांग रूमों के निरीक्षण के उपरांत यह बात कही। उपायुक्त ने पालमपुर, सुलह, बैजनाथ और जयसिंहपुर में स्थापित स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया और मतगणना के लिए की गई तैयारियों को जांचा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में 8 दिसम्बर सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मतगणना अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए मतगणना कार्य में लगे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना का पहला पूर्वाभ्यास 3 दिसंबर को करवा दिया गया है। वहीं दूसरा पूर्वाभ्यास भी अपने-अपने उपमंडलों में 7 तारीख को करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में डाक मतपत्र की गिनती में लगे कर्मचारियों और ईवीएम द्वारा मतगणना में लगे कर्मचारियों की अलग से रिहर्सल प्रशासन द्वारा करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में 1100 के करीब निर्वाचन कर्मचारियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का हो पालन डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मतगणना करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना वाले दिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार, एजैंट, आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। जिला में मतगणना के लिए होंगे 209 टेबल स्थापित उन्होंने बताया कि जिले में कुल 209 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। जिनमें ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 161 टेबल और डाक मतपत्रांे द्वारा मतगणना के लिए 48 टेबल स्थापित किए जाएंगे। अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेेंगे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के द्वारा सीडैक सेंटर पालमपुर में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर बच्चों को संबोधित किया गया और युवाओं का उत्साह दिखा, इसके पश्चात सेंटर हेड विपन शर्मा ने युवाओं को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और इधर-उधर कचरा न फैलाएं। सेंटर हेड विपन शर्मा शर्मा ने अध्यापकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रिशु भाटिया और शिवम शर्मा उपस्थित रहे।
फतेहपुर निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) विश्रुत भारती की अध्यक्षता में वज़ीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देहरी में मतगणना कार्य की अंतिम तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी (तहसीलदार) हंस राज रावत, निर्वाचन कानूनगो राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए 8 दिसम्बर को देहरी कॉलेज में सम्पन्न होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल बारह राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी। 12 नवंबर को 112 मतदान केंद्रों पर सम्पन्न हुए मतदान में ईवीएम में दर्ज 62852 मतों की प्रत्येक राउंड की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए है। इसके अतिरिक्त डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती के लिए चार अलग टेबल लगाए गए है। विश्रुत भारती ने बताया कि ईवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक नियुक्त किये गए है। वहीं पोस्टल की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का एक एजेंट भी प्रत्येक मतगणना टेबल पर मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के आधिकारिक काउंटिंग एजेंट तथा मतगणना कार्य के लिए नियुक्त किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी प्रदत पहचान पत्र के विना मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्रुत भारती ने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रेस प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए मतगणना केंद्र परिसर में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त उनके बैठने एवम रुझानों बारे समय-समय पर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज विश्व मृदा संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को मृदा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी पृथ्वी पर एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो प्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों के उपज के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि मिट्टी धरती पर मानव जीवन तथा पशुओं को भी अप्रत्यक्ष रूप से संवर्धन में सहायता करती है व मिट्टी जीवन के लिए अमूल्य है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजना ने कहा कि मनुष्यों की गलत गतिविधियों की वजह से मृदा नष्ट और दूषित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका असर केवल धरती पर ही नहीं, बल्कि सभी तरह के जीव-जंतु, पेड़-पौधे और मानव जाति पर दिखाई पड़ रहा है, जिस कारण से मृदा का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। डॉ. अंजना ने बताया कि विद्यार्थियों में मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु पोस्टर बनना, नारा लेखन इत्यादि गतिविधियां करवाई गई, जिसमें 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की गोरी प्रथम, मानसी द्वितीय तथा अदिती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की हिमानी ने झटका तथा महक द्वितीय व तृतीय वंशिका रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दीक्षा व दिवांशी को दिया गया। कार्यक्रम में जज का कार्य प्रो. ज्योति द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि मृदा अपरदन अथवा भूमि कटाव भारत की गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मृदा संरक्षण हेतू जैविक उपाय व अभियांत्रिक उपाय को महत्व देने की आवश्यकता है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत अप्पर परागपुर में पुलिस ने गश्त एवं यातायात चैकिंग के दौरान एक कन्फैक्शनरी की दुकान से अवैध शराब की 8 बोतलें देसी संतरा बरामद की है। बताया जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उक्त दुकानदार से यह शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तिलक राज। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मटौर में वीपी शर्मा के घर में सत्संग कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रवचन करते हुए गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी मनप्रीत ने कहा भक्त हनुमंत जी का जीवन चरित्र हमें प्रत्येक स्थिति में चलने की प्रेरणा देता है। हनुमान के प्रेम और सेवा का वर्णन स्वयं राघवेंद्र अपने मुख से बार-बार करते हैं। हनुमंतजी श्रीराम के अमोघ बाण बन गए थे, हनुमानजी जब मां सीता की खोज में निकले तो मार्ग में अनेकों बाधाएं आईं, लेकिन वह बाधाएं उनका मार्ग नहीं रोक पाई। क्योंकि हनुमानजी के अंदर आगे बढ़ने का जुनून था कि मुझे जो मेरे राम ने कार्य सौंपा है, वह मुझे पूर्ण करना ही है, चाहे कुछ भी हो जाए। वायु और रक्त हमेशा चलाएमान होते हैं, बहती नदी के जल से आचमन भी होता है और अभिषेक भी, भारत भूमि का अनुपम सौभाग्य रहा है। इस भूमि पर अनंत काल से ऋषि मुनि संत और भक्त ज्ञान व भक्ति की गंगा बहाते आ रहे हैं। ऐसे ही महान विभूतियों के जीवन में लक्ष्य को पाने का उत्साह उमंग जोश होता है, जो इंसान सभी बाधाओं को चीरते हुए आगे निकल जाता है। आशुतोष जी महाराज अकसर अपने भक्तों को समझाते हुए कहते हैं कि बाधाएं कब बांध सकी हैं, आगे बढ़ने वालों को। जब मन में लक्ष्य को पाने के लिए इंसान चलता है, तो अवश्य मंजिल प्राप्त कर लेता है। क्योंकि बैठा व्यक्ति पीछे रह जाता है, चलने वाला व्यक्ति मंजिल को प्राप्त कर लेता है।
स्वयंसेवकों ने अस्पताल में भी चलाया स्वच्छता अभियान विनायक ठाकुर। डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में एनएसएस शिविर के चौथे दिन छात्रों ने डाडासीबा बाजार के की गंदी नालियों की सफाई करके में स्वछता अभियान का आयोजन किया। इसके अलावा डाडासीबा के नागरिक अस्पताल में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया और वहां पर साफ सफाई की गई। एनएसएस शिविर का आयोजन पहली दिसम्बर को किया गया था वहीं चौथे दिन स्वयंसेवियों द्वारा देश को साफ सुथरा रखने लोगों को संदेश दिया और कहा अपने आसपास साफ-सफाई रखें। एनएसएस प्रभारी अश्वनी सपेहिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर सात दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान एनएसएस के बच्चों ने सकूल प्रांगण में साफ सफाई करके स्वच्छ रहने का संदेश दिया और बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया और बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया कि इस शिविर में 55 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवी प्रभारी अशवनी सपेहिया ने कहा कि व्यापार मंडल डाडासीबा स्कूल प्रशासन को पूरा सहयोग करता है।
फतेहपुर भाजपा के टिकट आवंटन के बाद सबसे चर्चित सीटों में से एक है। दरअसल ये वो सीट है जहाँ भाजपा ने नजदीकी निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इम्पोर्ट किया है। नूरपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस मर्तबा फतेहपुर फ़तेह करने का जिम्मा सौपा है। वैसे भी डॉ राजन सुशांत के पार्टी छोड़ने के बाद से इस क्षेत्र में भाजपा कभी कांग्रेस को जोरदार टक्कर नहीं दे पाई है। बगावत मानो यहाँ भाजपा की नियति बन चुकी है। यहाँ पार्टी दो उपचुनाव सहित लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में पार्टी ने इस बार राकेश पठानिया को उतार कर बड़ा गैम्बल खेला है। दरअसल इस क्षेत्र में पार्टी टिकट के दो मुख्य दावेदार थे, बलदेव ठाकुर और कृपाल परमार। पिछले चुनावों को देखे तो पार्टी अगर एक को टिकट देती है, तो दूसरा नाराज हो जाता है। संभवतः पार्टी को लगा हो किसी तीसरे को लेकर पार्टी को एकजुट किया जा सकता है। पर दाव उलटा पड़ गया। कृपाल ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात तो ये है कि कृपाल को मनाने के लिए खुद पीएम मोदी का फोन आया था, जो काफी वायरल भी हुआ। पर पीएम के मनाने पर भी कृपाल माने नहीं। अब कृपाल पर मतदाताओं की कितनी कृपा रही, ये देखना रोचक होगा। तो वहीं कभी भाजपा के नेता रहे पूर्व सांसद राजन सुशांत इस बार आम आदमी पार्टी से मैदान में है। पर डॉ राजन सुशांत का प्रचार प्रसार इस बार ज्यादा आक्रामक नहीं दिखा है। पर इस क्षेत्र से वो चार बार विधायक रहे है और उनका एक सेट वोट बैंक है जिसके चलते उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में भवानी के नाम को लेकर कोई विरोध नहीं दिखा। भवानी सिंह पठानिया कॉर्पोरेट जगत की नौकरी छोड़कर अपने पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फतेहपुर लौटे है। पर पिछले चुनाव को जीत कर भवानी ने ये साबित कर दिया था की वे राजनीति के लिए नए नहीं है। बहरहाल कांग्रेस में 'जय भवानी' का नारा बुलंद है और समर्थक तो उन्हें भावी मंत्री भी बताने लगे है। जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और भवानी भी ये चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद या कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है। बहरहाल, भवानी और विधानसभा के बीच भाजपा के बड़े नेता और मंत्री राकेश पठानिया, कृपाल परमार और राजन सुशांत जैसे दिग्गज है। अब फतेहपुर में युवा जोश की जीत होती है या अनुभव की, ये तो नतीजे ही तय करेंगे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान गांव अप्पर वलभाल में एक स्थानीय दुकान में 7 बोतलें अवैध देसी शराब संतरा बरामद की है। मामले ली पुष्टि थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया की पुलिस ने उक्त दुकानदार विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
स्तन कैंसर के उपचार में महत्वपूर्ण शोध पर हैदराबाद में सम्मान प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु चिकित्सा पैथोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. राकेश कुमार को 'प्रो. एस. रामचंद्रन मेमोरियल यंग साइंटिस्ट अवार्ड 'बेस्ट मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजिस्ट, 2022 के रूप में हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहुल और स्पीति में कुठ की खेती की जाती है और इसमें जलनरोधी, ऑक्सीकारकरोधी और हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रभाव दिखाई देते हैं। युवा वैज्ञानिक ने सक्रिय सिद्धांतों को स्तन कैंसर के खिलाफ चिकित्सीय आहार के रूप में उपयोग करने की गुंजाइश प्रदान की है। अनुसंधान कार्य मानव और पशु चिकित्सा में भविष्य के अध्ययन के लिए आगे की नींव का काम करेगा। अध्ययन ने इस पौधे के सक्रिय सिद्धांतों को स्तन कैंसर के खिलाफ उपचारात्मक आहार के रूप में उपयोग करने की गुंजाइश प्रदान की है। प्रो. एचके चौधरी, कुलपति ने वैज्ञानिक के अनुसंधान प्रयासों की सराहना की है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस चाैकी डाडासीबा के अंतर्गत शनिवार देर रात एक स्कूटी का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार डाडासीबा के नजदीक नंगल चौक के करीब दो स्कूटी सवार सड़क पर गिरे हुए थे, अचानक कोई राहगीर उक्त स्थान से गुजरा तो उन्होंने देखा एक्सीडेंट हुआ है, जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल डाडासिबा पहुंचाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया है। बताते चलें बीती देर रात गांव नंगल चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी (डीएल-07-एससीजे2099) पर सवार विशाल व साहिल नामक दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल डाडासीबा व वहां से मैडिकल कालेज टांडा (कांगड़ा) का रैफर किया गया है। उधर, इस संबंध में चाैकी प्रभारी डाडासीबा सुरजीत कुमार सेब बात की गई, तो उन्होंने बताया मौके पर डाडासीबा पुलिस गई थी मामले की छानबीन की जा रही है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर डॉक्टर प्रेम भारद्वाज जो कि सिविल अस्पताल पालमपुर में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने आज प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले ली। महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उन्हें समय से पहले रिटायर होने की इजाजत दे दी और आज उन्होंने विधिवत रूप से सिविल अस्पताल पालमपुर को अलविदा कह दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रेम भारद्वाज पिछले 10 सालों से सिविल अस्पताल पालमपुर में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा रहती थी और मरीज उनके चिकित्सीय परामर्श और इलाज से काफी लाभान्वित हो रहे थे। डॉ. प्रेम भारद्वाज ने बताया कि वह अरला (पालमपुर) में अपना शीघ्र ही अपना निजी अस्पताल खोलने जा रहे हैं, जिसका विधिवत उद्घाटन 15 जनवरी तक कर दिया जाएगा तथा लोगों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
पंकज सिगटा। धर्मशाला हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिला के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए आज शनिवार को मतगणना कार्य में लगे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना का पूर्वाभ्यास करवाया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की उपस्थिति में मतगणना का पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। बता दें, पॉलटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में डाकमतपत्र की गिनती में लगे कर्मचारियों और धर्मशाला कॉलेज सभागार में ईवीएम द्वारा मतगणना में लगे कर्मचारियों की रिहर्सल करवाई गई। जिला में 1100 के करीब निर्वाचन कर्मचारियों को इस दौरान प्रशिक्षण दिया गया। 8 दिसंबर को पूरी सतर्कता से होगी मतगणना इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उन्हें मतगणना कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना के दिन यानि 8 दिसंबर को मतगणना हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार व एजेंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। दूसरी रिहर्सल 7 दिसंबर को उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दूसरी मतगणना संबंधी रिहर्सल मतगणना में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने-अपने उपमंडल में 7 दिसंबर को करवायी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगाए जाएंगे। जिनमें 161 टेबल ईवीएम और 48 टेबल डाक मतपत्रांे की गिनती के लिए स्थापित होंगे। अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेगें। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उम्मीदवार को प्राप्त मतपत्रों की संख्या की घोषणा की जाएगी। पीपीटी के माध्यम से समझाई बारीकियां रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त दंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने कांगड़ा और नोडल अधिकारी संदीप शर्मा ने धर्मशाला में पीपीटी के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने मतदान अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी व्यावहारिक बारीकियों से अवगत करवाया। पूर्वाभ्यास सत्र के दौरान निर्वाचन नायब तहसीलदार संजय कपूर भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनिता खारा ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में अपने दौरे के दौरान सीओआरडी (चिन्मया ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डवलपमेंट) द्वारा संचालित पोषण सहायता कार्यक्रम के लिए सिधबाड़ी, धर्मशाला में 5.00 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। पोषण कार्यक्रम गरीब लोगो एवं जिन्हें बढ़ापे, स्वास्थ्य कारणों एवं असमर्थता के कारण विशेष सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। कार्यक्रम शिशुओं एवं माताओं पर भी ध्यान केन्द्रित करता है। सीओआरडी चिन्मया रूरल प्राइमरी हैल्थ केयर एंड प्रशिक्षण केंद्र की एक शाखा है, जो 1985 से सतत ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के 670 गांव और देश के अन्य हिस्सों के कई और गांव शामिल हैं। सीओआरडी प्रशिक्षण केंद्र के पास अपनी ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिए एक मजबूत नेटवर्क है। एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती खारा ने क्षेत्र में समुदाय आधारित पोषण और स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए योगदान हेतु 5.00 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। खारा ने बच्चों और महिलाओं तथा चिकित्सा कारणों या बुढ़ापे के कारण विशेष आवश्यकता वाले लोगों के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण में सुधार के लिए सीओआरडी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। पोषण कार्यक्रम पीएम के भारत पोषण अभियान का पूरक है। सीओआरडी के ट्रस्टियों ने जनता के लिए पोषण कार्यक्रम के लिए एसबीआई परिवार द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीओआरडी के सीओओ श्री नरेन्द्र पॉल और स्वयंसेवी संगठन के अन्य ट्रस्टी/पदाधिकारी उपस्थित थे। अनीता खारा ने तिब्बती बाल गांव का भी दौरा किया और बच्चों की शिक्षा और विकास में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से चार लैपटॉप दान करके उनके भविष्य के लिए प्रशिक्षण का उपहार दिया। तिब्बती चिल्ड्रन विलेज ने एसबीआई लेडीज क्लब को योगदान के लिए धन्यवाद दिया। खारा ने इस बारे में पूरे जोश के साथ बताया कि कैसे शिक्षा बच्चों को भविष्य के मार्ग पर लाने के लिए एकमात्र प्रकाश है। उन्होंने सभी बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की जो हमारी दुनिया की वास्तविक धरोहर एवं सुरक्षा हैं।
तिलक राज । कांगड़ा देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा धौलाधार फिलिंग सर्विस स्टेशन कांगड़ा में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तरफ से सुधीर कश्यप, गौरव सिंह धौलाधार सर्विस फीलिंग सर्विस स्टेशन की मालिक निर्मल सेठी सहित जिला कांगड़ा की 9 मेघावी छात्राएं अपने अभिभावकों संग मौजूद रहीं। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेल एरिया मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और से प्रदेश के विभिन्न जिलों की टॉप मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी के दौरान आज जिला कांगड़ा में 9 मेधावी छात्राओं को 10000 रुपए कि प्रोत्साहन राशि चेक व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से मेधा छात्रवृत्ति योजना पिछले वर्ष से आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के विभिन्न जिलों में शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दसवीं की कक्षा की कुल 75 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है, जिन्होंने दसवीं कक्षा में मेरिट सूची में अग्रणी रहकर दसवीं की परीक्षा पास की। उन्होंने कहा है कि मेघावी छात्रों के उत्थान के लिए आईओसी द्वारा यह एक सराहनीय कदम उठाया गया है, जिसके तहत मेधावी छात्रों में आत्मबल व प्रेरणा का सीजन होगा। इस दौरान जिला कांगड़ा की अभी छात्रा मेधावी छात्रा नेहा, कोमल, प्रिया, पलक देवी, शुवाशी, डिंपी, रोहिणी, अंकिता व सुजल भारद्वाज जिन्हें प्रोत्साहन राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बहु विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदेशभर के महाविद्यालयों आए हुए 150 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ. देवदत्त शर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। डॉ. शर्मा ने अपने विचारों को साझा करते हुए बहु विषयक और आंतरिक विषयक का संबंध बताते हुए विद्यार्थियों-शोधार्थीयों को आंतरिक अभियांत्रिकी को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बौद्धिक दर्शनशास्त्र के प्रवक्ता श्री टेंज़िंग डेम्छो मौजूद रहे। शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने करुणा और प्रेम से मानसिक स्वच्छता करते हुए समृद्ध संसार में व्यक्ति के योगदान पर बल दिया। स्कूल ऑफ हाॅस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म के प्रोफेसर महिंद्रा चंद भी संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विदेशी आगंतुकों में अमेरिका से डाॅ. क्रिश्चियन जेम्स माॅर्गन, नेपाल से विवेक दत्ता और इटली से नीरज जोली ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपने विचारों को प्रतिभागियों से सांझा किया। संगोष्ठी में तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रदेशभर के महाविद्यालय से आए हुए प्रवक्ताओं और शोधकर्ताओं ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार (संरक्षक) के नेतृत्व में डॉ. अजय सिंह कटोच एसोसिएट प्रोफेसर (कांफ्रेंस कन्वीनर), डॉ संजय पठानिया एसोसिएट प्रोफेसर (कांफ्रेंस कोऑर्डिनेटर), डॉ अमित कटोच (कॉन्फ्रेंस सचिव) और डॉ अखिल गौतम ने कन्वीनर ऑर्गेनाइजिंग समिति के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया। संगोष्ठी में सार पुस्तक का भी विमोचन किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग ने संगोष्ठी को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों की मतगणना जो कि 8 दिसंबर 2022, को होना सुनिश्चित है। मतगणना से पूर्व आज मतगणना में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए मतगणना से संबंधित विषयों पर रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतगणना से पूर्व के इस रिहर्सल कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल मौजूद रहे। मतगणना के रिहर्सल कार्यक्रम बारे पूरी जानकारी जिला इलेक्शन नोडल अधिकारी एवं एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर द्वारा दी गई। इस रिहर्सल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोस्टल बेल्ट की मतगणना बारे जानकारी देना था। उन्होंने मतगणना करने की पूरी प्रक्रिया को बिंदुवार अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए इस रिहर्सल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतगणना को सरल बनाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की मतगणना की जाएगी। पोस्टल बैलट भी दो प्रकार के हैं, जिसमें एक पोस्टल बैलट जो कि इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट के नाम से जाने जाते हैं, उनकी मतगणना स्कैनिंग के रूप में होगी, दूसरे पोस्टल बैलट जो बंद लिफाफे में होंगे, उनकी मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया पोस्टल बैलट से मतगणना की शुरुआत होने के उपरांत आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मतगणना शुरु की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर 4 से अधिक मतगणना काउंटर नहीं लगाए जाएंगे। आज के इस मतगणना रिहर्सल कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सहित एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर, आरो एवं एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, विभिन्न तहसीलदार, एआरओ और बीएलओ आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी इस रैली के सम्बंद में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ऍमएस अशावत ने कहा की हर वर्ष राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस दाे दिसंबर को मनाया जाता है और यह दिन बहुत महत्ब्पूर्ण है इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की हानियों के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया यदि इलक्ट्रोनिक वेस्ट का ठीक तरीके से डिस्पोजल या रीसायकल नहीं हुआ, तब ये भविष्य में एक बड़ा खतरा बन सकता है। इस रैली का आयोजन ज्वालामुखी में किया गया और विद्यार्थियों ने स्लोगन के द्वारा जनता को जागरूक किया और बताया इलेक्ट्रॉनिक -बेस्ट से निकलने वाले हानिकारक हैवी-मैटल्स, प्रदूषक तत्व एवं रसायन मिट्टी, जल एवं वायु को दूषित करते हैं, जो कि मानव शरीर में पहुंच कर गंभीर रोग उत्पन्न कर सकते हैं। इस रैली के आयोजन पर एसडीएम जवालाजी मनोज ठाकुर, डीएसपी-सीपीएस वर्मा एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की और प्रशंसा का प्रमाण पत्र जारी किया। इस रैली में शिक्षण संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. चद्र पाल सिंह वर्मा, डॉ. संजय, डॉ. परवीन, एसोसिएट प्रोफेसर शिव कुमार खुशवा, सहायक प्रोफेसर निखिल शर्मा, सहायक प्रोफेसर आस्था एवं सहायक प्रोफेसर वंदना सहित संस्थान के लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


















































