-कहा, सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से अनुपालना हो सुनिश्चित -सड़क सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को करें जागरूक लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहा कि जिला में सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि प्रतिदिन जिला में होने वाली दुर्घटनाओं को और कम किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों से युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा तथा नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक करने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि भारत में ही प्रतिवर्ष सड़क हादसों के कारण डेढ़ लाख के करीब लोग जान गंवाते हैं जिनमें 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के ज्यादा लोग सड़क हादसों के शिकार होते हैं। किशन कपूर ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है इसलिए नियमित तौर पर चालकों के आंखों के चेकअप कैंप, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था के साथ युवक मंडलों को यातायात नियमों की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड की पूरी तरह से निगरानी की जाए। पंपलेंट्स के माध्यम से सरकारी तथा निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी यातायात नियमों के बारे में अवगत करवाया जाए। सांसद किशन कपूर ने कहा कि सड़कों पर यातायात से संबंधित साइन बोर्ड भी जगह-जगह प्रदर्शित किए जाएं इस के साथ दुर्घटना संभावित जगहों की शिनाख्त कर वहां पर भी साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहे। सांसद किशन कपूर ने कहा कि विभिन्न जगहों पर धर्मशाला की तर्ज पर इंटेलिजेंस ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाए, ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहनों की पूरी निगरानी की जा सके और अवेहलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि एमर्सजेंसी हेल्थ केयर यूनिट भी जिला में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएं ताकि हादसों में घायल होने वालों को तुरंत उपचार की सुविधा मिल सके। 'गुड स्मार्टियन योजना' की आम जनमानस को दें जानकारी सांसद किशन कपूर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से 'गुड स्मार्टियंसÓ नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर 'गोल्डन आवर' में अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सड़क हादसों में घायलों की मदद करने और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनमानस को इस बारे में जानकारी मिल सके और सड़क हादसों के घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में मंगलवार को बीएड के नए सत्र का आगाज हवन आहुतियों व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली से विजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा मुख्य अतिथि व कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का समस्त मिनर्वा परिवार की ओर से स्वागत किया गया। डॉ. प्रशांत द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुशासन प्रणाली से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जरनैल सिंह पटियाल और प्रबंधक कमेटी की महासचिव कमलेश पटियाल व प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने हैं। ग्राम पंचायत मझीण के मझीण तथा मझीण के दबकेहड़ मेंआंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। वहीं ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चल्लियां , जाखोटा के वोहल जागीर, अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे। इस संदर्भ में छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया था, परंतु प्रशासनिक कारणों हेतु अब छंटनी परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
-कई आरोपी विदेश भाग चुके, कई भागने की फिराक में हिमाचल में करोड़ों रुपये के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में एसआईटी ने 19 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। हालांकि 2500 करोड़ की ठगी के इस मामले में 19 करोड़ की संपत्ति बहुत कम है। वहीं, एसआईटी आरोपियों की संपत्ति का पता लगा रही है, लेकिन धीमी कार्रवाई के चलते कई आरोपी विदेश भागने की फिराक में हैं। क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले से जुड़े कई आरोपी विदेश भाग चुके हैं। ठगी मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही है। करोड़ों के इस क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैसा लगाया है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट के सरगनाओं ने सबसे पहले नेताओं और बड़े अधिकारियों को ही जाल में फंसाया। उसके बाद धीरे-धीरे ठगों की चेन बढ़ती गई। करोड़ों के इस ठगी मामले में कई पुलिस कर्मी भी शामिल बताए जा रहे है। शातिरों ने प्रदेश में करीब एक लाख से अधिक लोगों को ठगा है। एसआईटी की कार्रवाई के बाद प्रदेश में क्रिप्टो करंसी ठगी की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। ठगी मामले की राशि का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। क्रिप्टो रैकेट में शातिरों ने करीब अढ़ाई लाख आईडी बनाकर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर प्रदेश की जनता को करोड़ों का चूना लगाया है। क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने अभी तक चार पुलिस कर्मियों सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी बनाई संपत्ति क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी के इस स्कैम में करीब एक लाख लोग शामिल बताए जा रहे हंै। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में करीब 2500 करोड़ की ट्रांजेक्शन मिली है। बताया जा रहा है कि लोगों से करोड़ों रुपए ठगने वाले शातिरों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्ति बनाई है। ठगी मामले में कई अहम साक्षय एसआईटी के हाथ लगे है। फर्जी वेबसाइट से बनाया शिकार शातिरों ने वेबसाइट बनाकर लोगों को फर्जी कॉईन के नाम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। शातिरों ने कोर्वियो कॉइन, डीजीटी कॉइन, फिश टोकन हाइपनेक्सट, बिटपेड एक, बिटवेड दो और एडड फाइनांस कॉइन के झांसे में फंसाकर लोगों को ठगा है। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। करोड़ों के इस क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैसा लगाया है। एसआईटी क्रिप्टो करेंसी के सभी मास्टरमाइंड की प्रॉपर्टी की मैपिंग कर रही है।
-कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत पर्यटन निगम के अध्यक्ष केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है तथा कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं। राज्य में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे करीब एक लाख 36 हजार कर्मचारी लाभांवित होंगे। सोमवार को टांडा मेडिकल कालेज के सभागार में अराजपत्रित महासंघ के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि एनपीएस के तहत कर्मचारियों की भारत सरकार के पास 8000 करोड़ की राशि पड़ी है उसे प्रदेश को लौटाने के लिए मंत्रीमंडल द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा है तथा कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं उनकी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आज के समय की वास्तविकताओं को समझते हुए आने वाली परिस्थितियों के लिए विकास की अवधारणा को बदलना होगा और हिमाचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल और अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय मानकों के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी है इसमें कर्मचारी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं ताकि हिमाचल देश भर में विकास की दृष्टि से अव्वल साबित हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तथा आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को भी चरणबद्व तरीके से पूर्ण किया जाएगा ताकि कर्मचारी लाभांवित हो सकें। इस अवसर पर आरएस बाली ने धर्मशाला कर्मचारी कल्याण भवन की मरम्मत के लिए दो लाख, कांगड़ा कर्मचारी कल्याण भवन की मरम्मत के लिए एक लाख ऐच्छिक निधी से देने की स्वीकृति प्रदान की जबकि नगरोटा बगबां के टांडा में कर्मचारी कल्याण भवन की मरम्मत के लिए अपनी ओर से एक लाख की राशि स्वीकृत की गई। इससे पहले अराजपत्रित महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए ओपीएस बहाल के लिए आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एनजीओ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा, टांडा मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु अवस्थी, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैध, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, सभी जिलों के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ लोगों को घर द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत ठारु के गांव टुंडु में जनता को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। विधायक बनने के पश्चात पहली दफा ठारु पहुंचने पर लोगों ने केवल सिंह पठानिया का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। केवल सिंह पठानिया ने अप्रतिम विजय के लिए स्थानीय लोगों का अभिवादन करते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता ने अपने सेवक को चुनकर विधानसभा भेजा है और एक निष्ठावान सेवक के रूप में वे दिन-रात क्षेत्र की भलाई और कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस दौरान टुंडु गांव की जनता की मांगों पर मोहर लगाकर उन्हें पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ललेटा ओर टुंडु के गाँवो के लिए सड़क के साथ दो पुल बना कर इन्हें जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ललेटा- बनु महादेव सड़क को भी जल्द बनाया जाएगा। केवल पठानिया ने टूंडु में एक बड़ा सामुदायिक भवन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां युवाओं के जिम खोला जाएगा तथा मट्ट में एक मोक्ष धाम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टुंडु में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा तथा यहां जल की समस्या को दूर करने के लिये पानी की स्कीम को ठीक किया जाएगा व हैंडपंप स्थापित किया जाएगा। उन्होंने एकता महिला मंडल के लिए 21000 देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की मांग पर राजकीय पाठशाला ठाठरु का नाम बदल कर ठारू किया जाएगा। उन्होंने विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को बिजली की समस्या को दूर करने के निर्देश देते हुए बिजली की लाइनों की मरम्मत करने की बात कही। केंद्र सरकार पर बोला हमला विधायक पठानिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज केंद्र की जन विरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व की केंद्र की कांग्रेस सरकार ने गांव की जनता को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनरेगा की शुरुआत की थी। लेकिन आज की केंद्र सरकार ने मनरेगा में बजट कटौती करके उसे अपंग बना दिया है। इस मौके पर ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष काँगड़ा नागेश्वर मनकोटिया, उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर, रोशन लाल जम्वाल, करनैल गुलेरिया, बलदेव सिंह, रणधीर सिंह गुलेरिया, विशाल जम्वाल, महिंदर सिंह, परसराम शर्मा, विजय ठाकुर, वीर सिंह, जोगिंदर सिंह, संजीव कपुर, आशीष राणा, पंकज कुमार, महिला मंडल प्रधान उषा गुलेरिया, मीनाक्षी देवी, कर्ण सिंह रिटायर प्रिंसीपल नागदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आज जीवन रक्षा में वाहनों के सुरक्षित परिचालन के महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. जतिंदर कुमार की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी प्रो पलक सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य सड़क यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु निर्धारित किए गए नियमो का अनिवार्य रूप से पालन, सुरक्षित सफर ब दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु संयुक्त सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरुकता लाना रहा। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हिमालय उन्नति मिशन-श्रीश्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट, श्नाइडर इलेक्ट्रिक एवं इरा संस्था ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत हेतु ग्राम पंचायत डोला खरियाना के 120 आपदा प्रभावित परिवारों को सोलर कैंपिंग लाइट वितरित कीं। इस मौके पर डोला खरियाना की प्रधान ललिता चौहान विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। इरा निदेशक प्रदीप शर्मा ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि मनुष्य की छोटी -छोटी गलतियों का कई बार भयंकर परिणाम भुगतना पड़ता हैं। सभी गांववासियों को मिलजुल कर गांव की प्रबंध व्यवस्था के विषय में निर्णय लेने अति आवश्यक है। गांव की साफ-सफाई पानी निकासी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वितरण के समय सतीश कुमार ने आपदा प्रभावित लोगों के चयन के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की और साथ ही सोलर लाइट को चार्ज करने व ऑपरेट करने की तकनीक साझा की। निदेशक सरकारी कार्यकारी कार्यक्रम-हिमाचल प्रदेश (आर्ट ऑफ लिविंग) अभय शर्मा जी ने आपदा के समय मनुष्य की मानसिक स्थिति को योगा एवं मेडिटेशन के जरिए सुधारने की तकनीकों के बारे में चर्चा की और बताया कैसे एक साधारण मनुष्य लोम-विलोम करके, एकाग्र एवं शांत मन से ऐसी आपदा पूर्ण परिस्थितियों से उभर सकता है। साथ ही उन्होंने योग करने का अभ्यास कराया। इस मौके पर हिमालय उन्नति मिशन प्रतिनिधि पूनम जी भी उपस्थित रही। प्रधान ग्राम पंचायत ललिता चौहान ने हिमालय उन्नति मिशन, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, आर्ट ऑफ लिविंग एवं एरा संस्था का इस संकट की समय में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
-कम ऊंचाई वाले ट्रैकिंग रूट के लिए भी लेनी होगी पूर्व अनुमति कांगड़ा जिले में 3 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को आगामी आदेश तक पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने इसकी अनुपालना को लेकर आज एक आदेश जारी किया है। उन्होंने शरद ऋतु को देखते हुए जिले में ट्रैकिंग गतिविधियों को लेकर विशेष हिदायतें भी जारी की हैं। एसपी ऑफिस से लेनी होगी पूर्व अनुमति आदेश के मुताबिक करेरी, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा मार्गों पर ट्रैकिंग की अनुमति के लिए पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा के कार्यालय से पूर्व अनुमति के प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके कार्यान्वयन के लिए पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा से कार्यालय में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात करने को कहा गया है। उनसे यह भी आग्रह किया गया है कि पुलिस कर्मी उपरोक्त मार्गों पर अनुमति देते हुए आईएमडी शिमला द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान को अवश्य ध्यान में रखें। धौलाधार के समीप नहीं कर पाएंगे पैराग्लाइडिंग आदेश में पैराग्लाइडिंग करने वाले पायलट्स को भी धौलाधार के समीप उड़ान न भरने को कहा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आईएमडी शिमला द्वारा चेतावनी अथवा अलर्ट जारी किए जाने पर ट्रैकिंग मार्गों (करेरी, त्रिउंड, आदि हिमानी चामुंडा) के लिए प्रदान की गई सभी पूर्व अनुमति रद्द मानी जाएंगी। बचाव दलों को होगी छूट हालांकि आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पर्वतारोहण केंद्र मैक्लोडगंज और पुलिस के खोज और बचाव दलों को उक्त निर्देश में छूट दी जाएगी। पर्यटकों को दें जानकारी डॉ. निपुण जिंदल ने जिला पर्यटन अधिकारी को कांगड़ा जिले के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े समस्त हितधारकों को उनके वहां ठहरने वाले सभी पर्यटकों को ट्रैकिंग गतिविधियों की पाबंदियों से अवगत कराने के निर्देश देने को कहा है। उन्हें उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए दंडात्मक प्रावधानों के बारे में बताने को भी कहा गया है। उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह हिदायतें आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग राजस्व जिला नूरपुर द्वारा विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में वस्तु एवं सेवा कर संबंधी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व जिला नूरपुर के अधीन महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ज्वाली की टीम प्रथम, राजकीय महाविद्यालय इंदौरा की टीम द्वितीय, के महाविद्यालय सुघ भटोली की टीम तृतीय स्थान पर रही। उपायुक्त राज्य एवं आबकारी राजस्व जिला नूरपुर टीकम ठाकुर द्वारा विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 5000, 4000, 3000 रुपये इनाम स्वरूप भेंट किए गए। इसके बाद उपायुक्त ने महाविद्यालय इंदौरा के प्राचार्य व विद्यार्थियों से वस्तु एवं सेवा कर के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की।
शाहपुर उप मंडल के अंतर्गत भनाला से रूलेहड़ रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 1 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए बोह (रूलेहड़) से द्रमनाला वाया लाम तथा धुलारा मार्ग का उपयोग किया जाएगा। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
विद्युत उप मंडल ढलियारा के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं से विभाग ने अनुरोध किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने तय तिथि तक बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे सभी उपभोक्ता 25 नवंबर तक अपने बिजली के बिलों का भुगतान उपमंडल ढलियारा या बिजली बोर्ड की ऑनलाइन साइट के माध्यम से कर दें, अन्यथा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगेे। यह सूचना सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल ढलिआरा ई. मनीष कुमार संधू ने दी।
-सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस -शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा -पंजाब के दशमेश चंद्र शर्मा के रूप में हुई मृतक की पहचान रेलवे स्टेशन कंदरोड़ी में आज सुबह अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जब रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी को दी। वहीं, सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी विक्रमजीत व आरपीएफ पठानकोट अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और मृत व्यक्ति के परिवार वालों को इस बारे में सूचना दी। पुलिस द्वारा सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक की पहचान दशमेश चंद्र शर्मा पुत्र सोम दत्त शर्मा, गांव छोटा बाजार बंगाला, पंजाब के रूप में हुई है।
शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य के 762 स्कूलों में आवश्यक हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐरला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूमस स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही दस हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट्स दिए जाएंगे। आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय वर्तमान शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने छात्रों से विद्यार्थी जीवन का आनन्द लेने के साथ-साथ जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए परिश्रम करने का आह्वान भी किया। आरएस बाली ने 5 लाख रुपए विद्यालय के शौचालय व खेल मैदान की टाइलिंग के लिए व 15 लाख रुपए की लागत से एरला में खेल मैदान बनाने की घोषणा की जिसमें ओपन जिम भी होगा। उन्होने विद्यालय के लिए दो स्मार्ट क्लास रूम, 5 कंप्यूटर देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
रक्कड़ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा हेतु योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे गए थे। वहीं हिमाचल प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP State Eligibility Test) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर को समाप्त हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों कि मानें तो ऑफिशियल वेबसाइट सर्वर डाउन होने के कारण आवेदन करने से कई अभ्यर्थी अभी भी वंचित रह गए हैं। इसके लिए सुरेश, सतीश, अंजना, इंदु आदि अभ्यार्थियों ने राज्य लोक सेवा आयोग से आवेदन करने की तारीख दो दिन बढ़ाने की मांग की है।
प्राचीन शिव मंदिर सुधार द्वारा मंदिर परिसर में मास्टर लेख राज पठानिया मेमोरियल 9वीं खेल कूद प्रतियोगिता का सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच ने शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व अन्य राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर 35000, दूसरे स्थान पर 27000 जबकि तीसरा स्थान हासिल करने पर 20000 रूपये नगद राशि दिए जाएंगे। इसके अलावा चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000 रुपए दिए जायेंगे। इस अवसर पर सभा के कार्यालय सचिव जोगिंदर पाल भारद्वाज, सचिव गणेश दत्त शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा, संगठन सचिव रमेश पठानिया प्रचार सचिव पवन शर्मा उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उददेश्य से राज्य के सभी महाविद्यालयों में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे तथा स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव भी चलाई जाएगी। शनिवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वर लहरी में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में वोकेशनल शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी तथा पाठ्यक्रम की समीक्षा की जा रही है ताकि रोजगार आधारित नवीनतम कोर्स आरंभ किए जा सकें। आरएस बाली ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ- साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वाहन किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि परिश्रम तथा अनुशासन ही सफलता की कुंजी है तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए परिश्रम और अनुशासन को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आरएस बाली ने बड़ोह महाविद्यालय की वेबसाइट का भी शुभारंभ भी किया। उन्होंने खेल के मैदान के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की व मैदान के साथ बाउंड्री वॉल लगाने की भी घोषणा की। आरएस बाली ने महाविद्यालय के लिए तीन स्मार्ट क्लासरूम, एक वर्चुअल क्लासरूम, 10 कंप्यूटर व 10 बेंच देने की भी घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों के लिए बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट की तीन-तीन किट्स देने की भी घोषणा की। आरएस बाली ने नगरोटा से चंडीगड बाया कंडी, बड़ोह रूट पर बंद पड़ी एचआरटीसी की बस को सोमवार से चलाने की भी घोषणा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने बड़ोह में लोगों की समस्याएं भी सुनी। अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चैधरी, ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, तहसीलदार बड़ोह शिखा राणा, बीडीओ बड़ोह पूजा अधिकारी, बीएमओ नगरोटा बगवां रूबी भारद्वाज, डीएफओ दिनेश शर्मा, विनय जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक ठाकुर, एसडीओ नितिन जसरोटिया, आरएम एचआरटीसी राजेंद्र पठानिया, जोगिंदर सिंह पूर्व प्रधान, दिवाकर शर्मा पूर्व प्रधान झिकली कोठी सुमन कुमार, अमित शर्मा चेयरमैन बीडीसी, प्रधान सरूट अल्पना, कर्म चंद, हरी राम हीर, जीवन कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा सह प्राध्यापक बीर सिंह परमार, सहायक प्राचार्य अमित शर्मा, सुनीता कुमारी, सुरजीत कुमार, महाविद्यालय के सभी आचार्य, छात्र एवं अभिभावकों सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च पाठशाला रोहाडा की छात्राएं घर-घर जाकर स्थानीय लोगों को तुलसी के बहु उपयोगी पौधे के पत्तों से कागज बनाने की विधि सीखा रही है। पाठशाला के एसएमसी सदस्य भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस कार्य को अंजाम देने वाली चारों छात्राएं सोनम, सुदीक्षा, सोनाक्षी और रिद्धि लोगों के घरों में जाकर तुलसी के पत्तों से कागज बनाने की विधि सीखा रही है। छात्राओं ने लोगों को यह भी बताया कि तुलसी की खेती से उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाया जा सकता है। विज्ञान अध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व तथा अपनी मुख्य अध्यापिका शालू बस्सी के मार्गदर्शन में छात्राएं यह कार्य कर रहीं हैं।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ अपने मत का सही प्रयोग किस प्रकार से करें। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद, कार्यक्रम की आयोजक प्रोफेसर शैलजा, भारत चुनाव आयोग स्वीप जसवा प्रागपुर के नोडल ऑफिसर सुरजीत ठाकुर और महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता प्रोफेसर विकास चंद्र, डॉ जसपाल राणा, प्रोफेसर मीना कुमारी , प्रोफेसर रविंद्र कुमार, डॉ सुषमा कुमारी व प्रोफेसर श्वेता कुमारी उपस्थित रहे।
प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ द्वारा गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संचालित की जाने वाली मेधावी छात्रवृति प्रतियोगिता के अयोजन बारे सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा संयोजक रमेश शर्मा, वेव सचिव प्रधानाचार्य मोहन शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, परीक्षा प्रभारी प्रवक्ता सरताज सिंह, केंद्रीय मुख्य शिक्षक जसदेव सिंह, महिपाल सिंह, मुख्य शिक्षक बलविंद्र गुलेरिया, बोधराज, टीजीटी अनिल खोखर, बीरबल कुमार, राम गोपाल शर्मा और राजीव ठाकुर सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने बताया कि समस्त केंद्रो में परीक्षा संबंधी सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया सभा द्वारा जल्दी आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी परीक्षा ओएमआर प्रणाली के तहत ली जाएगी और मूल्यांकन कंप्यूटर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ दिल्ली में करवाया जायेगा। इसके साथ उन्होंने बताया की परीक्षा के आवेदन पत्र मंदिर की वेबसाइट काठगढ़ मंदिर.इन से भी डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा फीस भी ऑनलाइन मंदिर अकाउंट में जमा करना सकते हैं। इस बार परीक्षा में इंविजिल्टर सभा की ओर से नियुक्त किए जाएंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक इन्दौरा के सौजन्य से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में आयुष विभाग की डॉक्टर निशा एवं नागरिक अस्पताल इंदौरा की स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे की दुष्प्रभावों से अवगत करवाया तथा उन्हें नशे से दूर रहने की हिदायत दी। सत्र के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताते हुए , नशे के विरुद्ध एकजुट होकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर विद्यालय के 311 छात्रों एवं सभी अध्यापकों ने भाग लिया।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल शुक्रवार को देर सायं अचानक अपने पैतृक गांव गरली पहुंचे। इससे पहले उन्होंने गांव रक्कड़ के प्राचीन ऐतिहासिक शक्तिपीठ नरसिंह मंदिर में माथा टेकने के बाद अपनी कुलदेवी माता नारी वंडा जाकर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वे गरली में अपने पूर्वजों के मकान, जो कई वर्षों से बंद पड़ा है, वहां गए और उसकी दहलीज पर जाकर माथा टेका। वे गरली में सभी लोगों से आम नागरिक की तरह मिले और इलाके का हालचाल जाना। वहीं, स्थानीय लोगों ने कई जनसमस्याओं को न्यायाधीश करोल के समक्ष रखा। वहीं, न्यायाधीश ने लोगों की इन जन समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि गरली से उनका गहरा लगाव है और वे लोगों इन समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए प्रयास करेंगे।
पुलिस थाना देहरा की चौकी संसारपुर टेरेस के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा टोल वैरियर स्वां पुल के पास बिना परमिट के लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान नूरपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जब चेकिंग के लिए रोका तो उसमें बिना परमिट अलग-अलग प्रकार की लकड़ी पाई गई। ट्रक में सवार चालक राकेश कुमार निवासी गांव सदवां नूरपुर सहित एक अन्य व्यक्ति सुरेश कुमार गांव छत्रवासा नूरपुर के खिलाफ पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ट्रक को भी बांड कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 1.01.2024 कीे अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इसके संदर्भ में जिला कांगड़ा के समस्त 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को शतप्रतिशत त्रुटिरहित बनाने में प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु नियुक्त किये गये बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि फोटायुक्त मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जो व्यक्ति दिनांक 1-01-2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए दिनांक रविवार 19 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया हैं। जो व्यक्ति किसी कारणवश कार्यदिवस में अपना नाम अभिहित अधिकारी के पास दर्ज नही करवा सके हैं, वह व्यक्ति विशेषकर 19 नवंबर (रविवार) को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपना आवेदन अभिहित अधिकारी के पास संबंधित मतदान केंद्र पर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ फोटोयुक्त मतदाता सूची में नामों को दर्ज, विलोपन या संशोधन करवाने का कार्य 9 दिसंबर तक लगातार जिला कांगड़ा में चलेगा। इसके अतिरिक्त उपरोक्त संदर्भ में कोई भी नागरिक अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, धर्मशाला के कॉल सेन्टर में नि:शुल्क टेलीफोन सेवा 01892-1950 पर कार्यालय समयावधि प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक लंैडलाइन या मोबाइल फोन से संपर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ज्वालामुखी की गगडूही पंचायत की आर्किटेक्ट आकांक्षा भारद्वाज उत्तर प्रदेश के नोयडा स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुई हैं। वह के बरोटा जगीर दरीण गांव के रविंदर भारद्वाज की बेटी हैं। इससे पहले आकांक्षा नई दिल्ली के छत्तरपुर के क्रिएटिव ग्रुप एसएसपी के कार्यालय में भी आर्किटेक्ट के रूप में काम कर चुकी हैं। उनके पिता रविंदर भारद्वाज ने बताया कि आकांक्षा ने एपीजे टेक्निकल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट में पांच साल की डिग्री हासिल की है। इसके बाद इसी विषय में उसने एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिटी कैंपस से मास्टर्स किया है। वह ज्वालामुखी विकास सभा के अध्यक्ष अमर चंद कमल की पोत्री है। वह केजीवीसी दिल्ली के चिल्ड्रन विंग की सचिव पद की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। उनकी सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति से इलाके में खुशी का माहौल है।
-विस्थापित फरीद बोले, राजस्थान में उनके मुरब्बों पर कब्जा जमाए बैठे हैं वहां के लोग -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लगाई न्याय दिलाने की गुहार पौंग डैम बनने के पांच दशक बीतने के बाद भी विस्थापितों की समस्याएं हल नहीं हो पाई हैं। इलाके के कुछ लोगों ने कहा है कि उनके नाम पर आवंटित मरब्बों पर अवैध रूप से कब्जा हो चुका है। इसे लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार ने न्याय की गुहार लगाई है। देहरा के सुनहेत में ढलियारा पंचायत के उप प्रधान एवं समाजसेवी वीरेंद्र मनकोटिया की अगुआई में मीडिया से बातचीत में गांव बड़ा से संबंधित फरीद मोहम्मद ने बताया कि 1972-73 में पौंग डैम बनने के बाद उन्हें अपने गांवों से विस्थापित होना पड़ा था। इसकी एवज में हिमाचल सरकार ने उन्हेंं राजस्थान के अनूपगढ़ में मरब्बे दिए, लेकिन उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि उनके नाम पर कितने मरब्बे हैं। इसके बाद जब वे कब्जा लेने वहां पहुंचे तो पता चला कि वहां के कुछ प्रभावशाली लोग उस पर कब्जा कर चुके हैं। वहां जाने पर उन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। मनकोटिया ने बताया कि प्रभावित लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के वकील रमजान खान से इस संबंध में बात की है। वह 19 नवंबर को देहरा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी तरह अन्य प्रभावितों को भी वकील से मिलने के लिए बुलाया है। पांग बांध विस्थापित फरीद मोहम्मद ने अन्य सभी विस्थापितों से अनुरोध किया है 19 नवंबर को सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी समस्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी की जिला देहरा के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने प्रदेश में बंद पड़े स्टोन क्रशरों को अविलंब खोलने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रशरों के बंद होने से कुछ लोग महंगे दामों पर मेटीरियल बेच रहे हैं। इस कारण मजदूरों, दिहाड़ीदारों, मेटीरियल लोड करने वालों एवं ट्रैक्टर वालों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विनोद शर्मा ने कहा है कि सरकार स्पष्ट करे कि सरकार को प्रदेश को तीन माह तक क्रशर बंद करने का क्या परिणाम हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी जनहित में क्रशरों को खोलने हेतु आवाज बुलंद की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से क्रशरों को खोलने व प्रभावित परिवारों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
ज्वालामुखी उप मंडल के तहत ब्लॉक देहरा की जखोटा पंचायत में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधिमंडल ने एचपीएसएचआईवीए प्रोजेक्ट के अंतर्गत बन रहे क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जखोटा में हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बगीचा बनेगा। इस टीम में एडीबी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उनके साथ उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. कमलशील नेगी, एचपीएसएचआईवीए प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर परमार, जिला समन्वयक डॉ नीरज, एसएमएस डॉ. विवेक गर्ग, क्लस्टर इंचार्ज डॉ. काजल और क्लस्टर जखोटा के प्रधान अक्षय कुमार और ग्राम पंचायत जखोटा, धनोट, अधवानी, घुरकाल के किसान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्लस्टर में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस क्लस्टर में 200 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन किया जाएगा। इनमें अमरूद, संतरा, मौसमी और अनार आदि शामिल हैं। इस क्लस्टर के बनने से स्थानीय किसानों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। क्लस्टर में अभी तक रोपण के लिए भूमि तैयार की जा रही है। इसके लिए खेतों की जुताई, खाद डालने, नालियों का निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं। रोपण के लिए फलदार पौधों का बीज भी तैयार किया जा रहा है। कलस्टर में रोपण के लिए उन्नत किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को वैज्ञानिक विधि से तैयार किया जाएगा। इससे किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा क्लस्टर में सिंचाई के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पानी की बचत होगी और उत्पादन भी बेहतर होगा। क्लस्टर में फलदार पौधों की देखभाल के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें फलदार पौधों की खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में किसानों को पौधों की रोपण, खाद, पानी, कीटनाशक आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को फलदार पौधों की बेहतर खेती करने में मदद मिलेगी।
-ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री द्वारा अपने पहले बजट में की गई घोषणा के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से 'आदर्श स्वास्थ्य संस्थानÓ स्थापित करना है। वीरवार को 74 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी के आवासीय भवन का लोकार्पण करने तथा 73.27 लाख की लागत से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क डंडे दा पीपल से मुख्य सड़क अंब पठियार सिधोड़ापट्टन तक ( वाया स्वतंत्रता सैनानी दीनानाथ के घर तक ) का भूमिपूजन तथा 73.27 लाख से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क अंब पठियार सिधोड़ापट्टन से गुग्गा चैक वाया गुज्जर बस्ती का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग को चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों का मजबूत ढांचा विकसित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने और अत्याधुनिक उपकरणों को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के साथ-साथ, राज्य भर के मुख्य अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में उन्नत तकनीक का समावेश किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की बढ़ोतरी से मरीजों को उपचार के लिए पहले की अपेक्षा कम प्रतीक्षा करनी होगी।
-धर्मशाला में प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलते समय में मीडिया जगत के लिए काफी उपयोगी सिद्व हो सकती है इससे विभिन्न सामग्री को व्यवस्थित करने, क्रमबद्ध करने और रिपोर्टिंग में मदद मिलेगी।यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सूचनाओं के अत्यधिक प्रवाह के कारण प्रासंगिक सूचनाएं आज के समय की जरूरत हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि किसी भी तकनीक के फायदे तथा नुकसान होते हैं तथा इन तकनीकों का उपयोग विवेक के आधार पर किया जाए तो निश्चित रूप से समाज को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मानवीय बुद्धिमत्ता का कृत्रिम बुद्धिमत्ता कभी 100 प्रतिशत स्थान नहीं ले सकती है। उन्होंने इसके सकारात्मक उपयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर चर्चा के लिए इस बार भारतीय प्रेस परिषद ने बहुत ही महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किया है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर डा प्रदीप नायर ने कहा कि कि प्रौद्योगिकी के इस युग में हर क्षेत्र में बड़ी तेजी से नित नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विशेषकर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे आम जनजीवन में बहुत बड़े परिवर्तन ला रही है। पत्रकारिता का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कुछ काम खत्म हो जाते हैं परन्तु इससे नई संभावनाएं भी पैदा होती हैं। उन्होंने पत्रकारों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे नुकसान कम और फायदे ज्यादा हैं। इंटेलिजेंट मशीनों से पत्रकारों की रिपोर्टिंग बेहतर हो सकती है। उनकी रचनात्मकता और दर्शकों को जोड़ने की क्षमता बढ़ सकती हैं। इसके आधार पर किसी डेटा पैटर्न को समझने के लिए पूर्वानुमान का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, इन पैटर्न में बदलाव को भी समझना अब संभव है। ऐसे एल्गोरिदम को सीखना पत्रकारों के लिए काफी उपयोगी होगा। चर्चा में सभी पत्रकारों ने आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की मीडिया में उपयोगिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
उपायुक्त कार्यालय के आदेश के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा विकास खंड परागपुर, जिला कांगड़ा के प्रधान पद को रिक्त किया गया है। जब तक पंचायत का नया प्रधान चुना नहीं जाता, तब तक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम 136 (2) के तहत प्रधान के समस्त कार्य और उसकी समस्त शक्तियों का उपयोग उप प्रधान परमेश्वरी दास करेंगे। इससे पहले भी पंचायत प्रधान के अचानक 1 साल छुट्टी पर चले जाने पर उनके तमाम कार्यों एवं शक्तियों के उपयोग का अधिकार उप प्रधान को परमेश्वरी दास को दिया गया था।
मंगलवार देर रात वाले गांव बलियाना में एक घर आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। बताते चलें कि घटना बलियाना के वार्ड नंम्बर 5 में रहने वाले नरेश कुमार पुत्र धनी राम के घर मे आगजनी की घटना पेश आई । पीड़ित निर्मला देवी ने बताया कि यह घटना 14 नवंबर की शाम है जब पड़ोसियों ने निर्मला देवी को बताया कि उनके घर के ऊपरी दो कमरों से धुआं निकल रहा है। जब उन्होंने कमरों को देखा तो वहां आग लग चुकी थी। आनन फानन में स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की सूचना जैसे ही समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर को मिली तो उन्होंने तुरंत अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा। वहीं 15000 रुपये की मदद परिवार को प्रदान की।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के धारकंडी क्षेत्र की पलोथा तथा खडीबेहि पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है ताकि पंचायत प्रतिनिधियों को कामकाज निपटाने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पलोथा तथा खडीबेहि नवगठित पंचायतें हैं तथा बीते दिनों ही इन पंचायतों का प्रवास कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण के बारे आवश्यक कदम उठाने का भरोसा लोगों को दिया था। इस बाबत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के समक्ष भी धारकंडी क्षेत्र के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए सभी वायदों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र वर्षांे से विकास की दृष्टि से उपेक्षित क्षेत्र रहा है तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा ताकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दिनरात कार्य किया जाएगा तथा लोगों की सहभागिता से विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं को घर द्वार पर निपटाने के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों का गीत-संगीत एवं नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए निजी सांस्कृतिक दलों को दो वर्ष के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। स्क्रीनिंग में प्रस्तुति के आधार पर उत्तीर्ण होने वाले सांस्कृतिक दलों को सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हिमाचल प्रदेश सहकारिता अधिनियम के अधीन पंजीकृत सांस्कृतिक दल आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक निजी सांस्कृतिक दल में कम से कम चार महिला कलाकारों सहित कुल 11 कलाकार होने अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सांस्कृतिक दल अपना आवेदन निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हि.प्र., शिमला-171002 के कार्यालय में 04 दिसम्बर, 2023 तक जमा करवा सकते हैं। इस तिथि के उपरांत आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदनकर्ता सूचिबद्धता की शर्तें एवं आवेदन-पत्र को विभागीय वेबसाइट www.himachalpr.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को दोपहर 12ः40 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार कमरा नं 823 में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा निपुण जिंदल करेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित की जा रही इस संगोष्ठी में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भारतीय प्रेस परिषद की ओर से दिए गए विषय पर चर्चा करेंगे। भारतीय प्रेस परिषद ने इस बार प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर चर्चा के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’ यानि ‘मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ विषय निर्धारित किया है। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने जिला के पत्रकारों से इस संगोष्ठी में भाग लेने का आग्रह किया है।
प्रदेश के जिला काँगड़ा के कोटला बेहड़ के अमितोज मनकोटिया ने अपनी गायकी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। उनका 'ब्राउन आईज’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, रिलीज होने के बाद से ही यह लोगो को बहुत पसंद आ रहा है I अमितोज ने कहा कि उनका बचपन से ही गायकी एक सपना था जो आज पूरा हुआ। गाने का पूरा श्रेय अपने माता - पिता को देते हुए कहा की उनके आशीर्वाद के बिना ये सम्भव नहीं था I गाने को स्वयं अमितोज ने गाया व लिखा, इसे संगीतब्ध सुमित सोखेय ने किया है व इसका निर्देशन मनी चौधरी द्वारा किया गया है। गाने में मुख्य भूमिका में आंचल शर्मा हैI गाना ऐमज़ॉन म्यूजिक , जिओ सावन , व सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है I
-पहले दिन 66 प्रतिभागियों ने लिया भाग धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पहले दिन ओवरऑल में नेपाल के अमन थापा पहले, भारत के जसवंत सिंह दूसरे तथा भारत के ही राजीव ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग में भारत की तरान्नुम ठाकुर पहले, ऑस्ट्रिया की पोलीना दूसरे तथा भारत की स्वप्ना कुमारी तीसरे नंबर पर रही। टीम इवेंट में पहले नंबर पर आकाश एडवेंचर की टीम रही इस टीम में पायलट यशपाल, अश्विनी ठाकुर, योगराज तथा मनोज कुमार थे। दूसरे नंबर पर भी आकाश एडवेंचर की टीम रही। इसमें अमित कुमार, राजीव ठाकुर, रणजीत सिंह, शिवराज ठाकुर शामिल थे। तीसरे नंबर पर आर्मी 2 की टीम रही। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 66 प्रतिभागियों ने उड़ान भरी थी। इस प्रतियोगिता के पहले दिन बतौर मुख्यातिथि विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के आयोजन के बाद यहां पर रैंडम उड़ानों को बल मिलेगा इससे स्थानीय क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे जबकि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में देशभर से आने वाले पर्यटक भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा इसी दिशा में कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग की नई साइट को वर्ल्ड मैप पर दर्शाने के लिए पहल की गई है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की खूबसूरत वादियां एवं यहां की आबोहवा देश-विदेश से सैलानियों को वर्षभर आकर्षित करती रही हैं। इसके दृष्टिगत ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग तथा रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए भी तमाम सुविधाएं नरवाण कस्बा में उपलब्ध करवाई जाएंगी इसके साथ ही टैक आफ साइट तक बेहतर सड़क सुविधा के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकें। इस अवसर पर नरवाण एडवेंचर क्लब के अध्यक्ष कपिल सहित सभी पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म, सदस्य विधायक रणधीर शर्मा, सदस्य विधायक जीत राम कटवाल, सदस्य विधायक दलीप ठाकुर, सदस्य विधायक आशीष शर्मा, सदस्य विधायक सुदर्शन बबलू, सदस्य विधायक चैतन्य शर्मा, सदस्य विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सामान्य विकास समिति 22 नवंबर शाम को धर्मशाला में पहुंचेगी तथा 23 नवंबर को मीटिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की समस्त विकासात्मक गतिविधियों और गत तीन वर्षों के आय-व्यय अनुमानों के बारे में विभागीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा जाएगा इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने सभी विभागीय अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-एडीबी की मदद से पर्यटन विकास के लिए 1311 करोड़ की योजनाओं पर होगा कार्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन विकास पर 1311 करोड़ रुपये की व्यापक योजनाएं तैयार की जा रही हैं इसके अंतर्गत कांगड़ा जिला में 390 करोड़ रुपये, हमीरपुर जिला में 257 करोड़ रुपये, कुल्लू जिला में 229 करोड़ रुपये, शिमला जिला में 123 करोड़ रुपये तथा मंडी जिला में 138 करोड़ रुपये व अन्य स्थानों पर 174 करोड़ रुपये पर्यटन विकास पर व्यय किए जाएंगे। मंगलवार को आरएस बाली ने अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं, इलैक्ट्रिक बसें, जल क्रीड़ा, थीम पार्क, सड़क किनारे प्रसाधन सहित अन्य सुविधाएं, उच्च स्तरीय फूड कोर्ट, विरासत स्थलों के सौंदर्यकरण और ईको टूरिज्म के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। ग्रीष्म एवं शीतकालीन खेलों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत शिमला आईस स्केटिंग रिंक का उन्नयन करने के साथ ही मनाली में आईस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्यटन के साथ जोड़कर रोजगार के स्थायी अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इससे पर्यटन विकास सुनिश्चित होगा और प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। पर्यटन तथा आतिथ्य क्षेत्रों में क्षमता निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को पर्यटन क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पारम्परिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पर्यटन गतिविधियों के विकास को बढ़ावा दे रही है। पर्यटन राजधानी कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स का निर्माण प्रस्तावित है। बनखंडी में 300 करोड़ रुपये की लागत से चिड़िया घर का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने अपने प्रथम बजट में ही 60 करोड़ रुपये का प्रावधान इसके पहले चरण के निर्माण के लिए किया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए 'पर्यटक ग्रामÓ की स्थापना भी की जा रही है। इसमें स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तकला, संगीत इत्यादि को प्रसारित करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'ओल्ड एज होमÓ विकसित किए जाएंगे।
शिमला। एसआईटी ने करोड़ों रुपये के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने आरोपियों की सात गाड़ियां जब्त की हैं। गौर रहे कि मामले में एसआईटी ने अब तक चार पुलिस कर्मियों समेत 18 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इसके आलावा एसआईटी ने अब तक 12 करोड़ की प्रॉपटी भी फ्रीज की है, जिसमें क्रिप्टो करंसी ठगी मामले के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की तीन करोड़ प्रॉपटी मंडी और जीरकपुर में फ्रीज की गई है। जानकारी देते हुए डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि करोड़ों की इस ठगी में कई सरकारी कर्मचारी और पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसआईटी की जांच में पता चला है कि पुलिस कर्मी पहले इन्वेस्टर बने और फिर एजेंट बन गए। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सुनील स्याल भी इस ठगी का किंग पिन है। एसआईटी ने क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में वेबसाइट डीकोट कर ली है, जिसमें कई ट्रांजेक्शन मिले हैं।
- बोले, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता - नगरोटा विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। सोमवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र के सदधू बड्गा, टोरू, सरूहट, कंडी और कौआ विकास कार्यों का निरीक्षण करने तथा लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। बाली ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। नगरोटा विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए हिम ईरा शॉप भी खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नगरोटा विस क्षेत्र को पूरे राज्य में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा मुनीष शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, बीडीओ राजेश सिंह, आर.एम राजकुमार, एसडीओ पीडब्ल्यू डी सुनील चैधरी, एसडीओ आईपीएच नितिन चनोरिया, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, पंचायत प्रधान मधुसूदन, मनोज कुमार, अल्पना, बीडीसी अमित शर्मा, चंगर कांग्रेस प्रधान तिलक राज, जनरल सेक्रेटरी अजय सिपहिया, जनरल सेक्रेटरी अजय कटोच सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-पैराग्लाइडरों को हरी झंडी दिखाकर की एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप की शुरुआत -देश-विदेश के 97 पैराग्लाइर्ड्स ले रहे हिस्सा बीड़-बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के बाद अब सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के नरवाणा को पैराग्लाइडिंग के लिए विकसित करने का बीड़ा उठा लिया है। इस स्थल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यहां पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के करीब 97 पैराग्लाइडर्स हिस्सा ले रह हैं। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा ने सोमवार को पैराग्लाइडरों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। यही नहीं विधायक सुधीर शर्मा ने खुद भी नरवाणा से पैराग्लाइडिंग की, ताकि लोगों में विश्वास पैदा हो सके कि पैराग्लाइडिंग के लिए यह साइट पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, प्रतियोगिता में भाग ले रहे पायलटों का भी कहना है कि इससे सुरक्षित साइट नहीं देखी। इन सब खूबियों को देखते हुए यहां पर क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप करवाना आसान रहेगा। सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे मुख्यातिथि सुधीर शर्मा ने भी पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी। उन्होंने पायलट अरविंद पाल के साथ टेंडम फ्लाइंग का लुत्फ लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर सोलो के साथ-साथ टेंडम फ्लाइट से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करने का अवसर भी मिल पाएगा। इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस साइट की खास बात यह है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी है। यहां उड़ान की कंडीशन और लैंडिंग करने की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ा रही है और इस दिशा में यह भी एक कदम है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी, तो हाल ही के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच हुए। अब प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप शुरू हुआ है। ऐसे में यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सबसे सेफ साइट है। सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा एडवेंचर क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए नरवाणा एडवेंचर क्लब ने कड़ी मेहनत की है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत गुरनबाड़ के वार्ड नंबर 3 में दिवाली की रात अचानक राजेश कुमार की गौशाला भयंकर आग में राख होने का मामला सामने आया है। इस आग की घटना में जहां लाखों का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है, वहीं गौशाला के भीतर एक दुधारू भैंस व उसका बच्चा भी झुलस गए। मौके पर डॉक्टरों की टीम द्वारा भैंस का उपचार किया गया। वहीं, जैसे ही आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर पशुशाला में बंधे मवेशियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। राजेश कुमार की पशुशाला में अचानक आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आग इतनी भयंकर थी कि पशुशाला के अंदर रखा घास व लकड़ी जलकर राख हो गया। राजेश कुमार ने बताया हमारी पशुशाला घर से करीब है इस आग की घटना का जैसे ही सुबह पता चला तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग डाडासीबा को सूचित किया तो उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वहीं, गुरनबाड़ पंचायत के उप प्रधान जगमेल सिंह ने बताया पशुशाला जलने की सूचना मिली है। यह परिवार गरीब है इनका काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए इस परिवार की सहायता की जाए। उन्होंने कहा आजकल सर्दियों का मौसम है, अपने पशुओं को रात में जरूर देखने जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उधर, इस संबंध में डाडा सीबा के तहसीलदार बीरबल ने बताया मौके पर हलका पटवारी को भेजा गया है। रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि उचित मुआवजा दिया जाए।
-वापिस लौटने पर शिमला में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज दिल्ली से वापिस शिमला लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होटल मरीना से लेकर ओक ओवर तक मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश के देवी-देवताओं और जनता की दुआओं से वह स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने कुछ दिनों तक उन्हें आराम करने और समय पर खाना खाने की सलाह दी है, लेकिन वह सरकार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और अगले 10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और वर्तमान राज्य सरकार इसी दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी रखी गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी कुछ दिन की अनुपस्थिति के दौरान मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और अधिकारियों ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है, जिसके लिए वह उनके धन्यवादी हैं। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे, लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि अब सभी मिलकर दोबारा से विकास कार्यों में जुटेंगे और हिमाचल प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, विधायक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में आज सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा इंटर फैकल्टी नशा विरोधी खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर सुशील कुमार बस्सी के निर्देशन में किया गया। इसमें बैडमिंटन, कैरम बोर्ड और शतरंज की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बैडमिंटन के लड़कों के मुकाबले में बीए प्रथम स्थान, बीसीए द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय रहा। लड़कियों की बैडमिंटन स्पर्धा में प्रथम स्थान पर बीए, द्वितीय स्थान पर बीएससी और तृतीय स्थान पर बीसीए की टीम रही। कैरम बोर्ड की लड़कों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकॉम का रोहित, द्वितीय स्थान पर बीसीए का आर्यन और तृतीय स्थान पर पीजीडीसीए का राहुल रहा। कैरम बोर्ड लड़कियों की स्पर्धा में बीकॉम की सानिया प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर बीकॉम की सोनाक्षी और तृतीय स्थान पर बीए की निकिता रही। शतरंज प्रतियोगिता में लड़कों में प्रथम स्थान पर विज्ञान संकाय का दीक्षित ,द्वितीय स्थान पर आदर्श और तृतीय स्थान पर बीसीए का अपार रहा। लड़कियों की शतरंज स्पर्धा में प्रथम स्थान पर शिवांगी, द्वितीय स्थान पर तमन्ना और तृतीय स्थान पर पलक रही। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
-विधायक ने मीम शरण स्थली मच्छयाल में सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी पंचायत के मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। शुक्रवार को नरेटी के मच्छयाल में मत्स्य विभाग हि प्र. मीम शरण स्थली मच्छयाल के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए मच्छयाल के सौंदर्यीकरण पर 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि मच्छयाल गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेटी क्षेत्र ऐतिहासिक क्षेत्र है तथा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि रैत से झिरबल्ला की सड़क निर्माण पर सात करोड़ की राशि व्यय की जाएगी इसके साथ ही ऑडी के लिए दस लाख की लागत से सड़क निर्मित की जाएगी इसके साथ ही हरिजन बस्ती झरेड के लिए सड़क निर्मित की जाएगी जबकि महिला मंडल भवन भी निर्मित किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र का समग्र विकास उनका मुख्य ध्येय है तथा विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं तथा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि फील्ड स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
आयुष उप मंडल देहरा कार्यालय एवं अस्पताल में जिला स्तरीय 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसमें उपमंडलीय आयुष चिकित्साधिकारी देहरा डॉ. अरुण शर्मा के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष कार्यकारी अधिकारी ओएसडी डॉ. सुमित पठानिया तथा उपनिदेशक आयुष कांगड़ा जोन डॉ. रश्मि अग्निहोत्री ने उपमंडल देहरा के समस्त आयुष स्टाफ के साथ भगवान धनवंतरी की विधिवत पूजन किया। पूजन एवं आहुतियों के उपरांत इस दिवस की मुख्य थीम समग्र स्वास्थ्य के लिए एक आयुर्वेद तथा इसकी टैग लाइन हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद पर व्याख्यान दिए गए, जिसने आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा राणा ने जन स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद, डॉ. अनामिका धीमान ने छात्रों एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद तथा डॉ. सुनील कुमार ने किसानों के लिए आयुर्वेद विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपमंडल के अधीन विशिष्ट कार्यों के लिए निम्न सदस्यों को उपनिदेशक तथा विशेष कार्यकारी अधिकारी ने सम्मानित किया। डॉ.नवदीप कुमार एमएस शालाक्य आयुष अस्पताल देहरा को धनवंतरी पुरस्कार, विशिष्ट सेवाओं तथा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ अनामिका धीमान एएचसी बनखंडी , डॉ शैलजा राणा एएचसी बारी कलां, डॉ सुनील कुमार कम जिला नोडल अधिकारी एसएमपीबी एएचसी दलोह, आरकेएस कंट्रीब्यूशन में डॉ निधि एएचसी घमरूर, मनोज एपीओ बनखंडी, सीमा एपीओ धौं,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुमार ढलियारा अशोक कुमार गुलेर, सुनील कुमार एएचसी लोअर भलवाल। उप निदेशक कांगड़ा जोन डॉ. रश्मि अग्निहोत्री ने सभी को संबोधित करते हुए इस अवसर की थीम के अनुरूप वर्ष के 365 दिन आयुर्वेद के प्रति निष्ठा से निरंतर कार्य करते हुए की अपने जीवन में इसको उतारने की प्रेरणा दी। अंत में डॉ. सोनिका शर्मा ने हमोआ एसोसिएशन की तरफ से इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दूर दूर से उपस्थित हुए सभी सदस्यों को सक्रिय सहयोग, उपमंडल आयुष चिकित्साधिकारी देहरा को मार्गदर्शन हेतु तथा उच्च अधिकारियों को अपना कीमती समय इस उपमंडल में देने हेतु आभार प्रकट किया।
-गायक ने अपने यूट्यूब चैनल 'हिमाचली मुंडे' पर रिलीज किया गीत -कार्तिक शर्मा ने किया फिल्मांकन, सोनाली और विशाल ने की अदाकारी छोटी उम्र में गायकी में अपना नाम बनाने वाले देहरा विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव भटोली फकोरियां के अनीश शर्मा का नया गाना 'ठेके जो गिजया' रिलीज हो चुका है। अनीश ने यह गाना अपने यूट्यूब चैनल 'हिमाचली मुंडे' पर रिलीज किया है। गाने को खुद अनीश शर्मा ने ही लिखा है, जबकि इसका फिल्मांकन कार्तिक शर्मा द्वारा किया गया है। गाने में सोनाली शर्मा और विशाल चौधरी ने भूमिका निभाई है। अनीश का यह तीसरा गाना है। इससे पहले उनके एक गाने 'छैल लगदी' को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।
सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 14 और 15 नवंबर को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला ने विद्यार्थियों को इस बार हरित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया इस बाबत राजकीय प्राथमिक पाठशाला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पास्सू, अचीवर हब स्कूल दाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया किया गया। इस दौरान बच्चों से हरित दीपावली को दर्शाते हुए मनमोहक दीपावली बधाई कार्ड बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता बच्चों को प्रोत्साहन तोहफे भी प्रदान किए गए। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी वरूण सूद ने देते हुए बताया कि इस दौरान सम्पूर्ण जिले के स्कूलों में सम्बंधित प्रधानाचार्यों के माध्यम से पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदुषण के विपरीत एवं हानिकारक प्रभावों के बारे एक चलचित्र भी प्रसारित करवाया गया इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग सेंटर छेब में स्वास्थ्य निरीक्षकों को जैब चिकित्सा अपशिष्ट की ट्रेनिंग के दौरान भी पटाखों के दुष्प्रभावों तथा पटाखे ना चलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पटाखों में कई ज्वलनशील रसायन होते हैं जिनमें पोटेशियम क्लोरेट पाउडर वाला अल्युमीनियम, मैग्नीशियम, बेरियम, तांबा, सोडियम, लिथियम, स्ट्रोंटियम इत्यादि शामिल हैं। इन रसायनों के जलने पर तेज आवाज के साथ बहुत ज्यादा धुआँ भी निकलता है। इस धुएँ और आवाज से बच्चों एवं बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएँ पैदा हो जाती हैं। इतना ही नहीं, यह धुआँ पशुओं और पक्षियों के लिये भी नुकसानदेह होता है।


















































