राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर में स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब के सौजन्य से रोड सेफ्टी के ऊपर एक कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य सीमा कौशल के नेतृत्व में किया गया। इसमें पुलिस थाना देहरा से एएसआई रवि कुमार ट्रैफिक इंचार्ज और उनके साथ पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रह। यह जानकारी रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अफसर अरविंद ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में रवि कुमार ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि बिना हेलमेट के दोपहिया बाहन विलकुल भी न चलाएं। सीट बेल्ट का प्रयोग करें और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग भी न करें, ताकि खुद का भी जीवन सुरक्षित रहे और दूसरों का भी जीवन सुरक्षित रहे। कार्यक्रम में लगभग 220 बच्चों और सभी अध्यापकों एवं बीएड के प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया।
समाजसेवी मुकेश कुमार ने नगर परिषद देहरा के अंतर्गत बन रही एक बहुमंजिला इमारत की शिकायत टीसीपी डायरेक्टर, एसडीएम देहरा सहित अन्य अधिकारियों से की है। मुकेश कुमार ने ईमेल के माध्यम से सभी अधिकारियों को इस संदर्भ में एक शिकायत पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि देहरा मेन टाउन में धड़ल्ले से नियमों को ताक पर रख कर इमारतों का निर्माण हो रहा है, जिसमें प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि जो भी लोग इनका निर्माण कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि मेन बाजार देहरा में 6 मंजिला इमारत के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक होशियार सिंह ने भी ईओ से रिपोर्ट तलब की है, जिसकी मुकेश कुमार ने सराहना की है। मुकेश कुमार ने ज्वालाजी में संचालित एक होटल द्वारा अवैध तरीके से लिफ्ट लगाने की शिकायत भी की थी, जिसपर भी रोक लगी है।
-विद्यार्थियों-शिक्षकों को समय पर सामग्री और जानकारी उपलब्ध करवाएगा केंद्र राज्य सरकार की अभिनव पहल विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में निर्णायक कदम है। यह केंद्र एआई तकनीक को एकीकृत करके डेटा विश्लेषण के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासकों को समय पर सामग्री और जानकारी उपलब्ध करवाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्विफ्टचैट एआई हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रौद्योगिकी और डाटा संचालित संस्थागत प्रणाली में सक्षम करेगा। यह केंद्र इन टूलकिट के डाटा को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के लिए डैशबोर्ड और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इससे छात्र की प्रगति, शिक्षक प्रशिक्षण और स्कूल के समग्र प्रदर्शन संबंधी डाटा उपलब्ध होगा। वास्तविक समय में प्रतिक्रिया और सुधार के आधार पर शिक्षक, शिक्षण संबंधी रणनीतियों में सकारात्मक बदलाव किया जाएगा ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने के अवसर प्रदान किए जा सके। वीएसके विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण की ज्ञानता प्रदान करता है, जिससे उनकी वैश्विक सामग्री और जानकारी तक सार्वभौमिक पहुुंच सुनिश्चित होती है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल होम लर्निंग तथा अनुभव प्रदान कर शैक्षिक असमानताओं को समाप्त करना है। चैटबॉट पर साप्ताहिक अभ्यास विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्तर तथा जानकारीपूर्ण वीडियो के साथ पाठयक्रम के अनुरूप उन्हें विषयों को सुदृढ़ करने में मदद करता है। विद्यार्थी विभिन्न भाषाओं में गणित का अभ्यास कर सकते हैं और वीडियो देख कर अपने संदेह दूर कर सकते हैं। चैटबॉट विद्यार्थियों की आवाज का उपयोग कर विभिन्न भाषाओं का उपयोग कर, क्विज के माध्यम से सामान्य ज्ञान और ज्ञानवर्द्धन कर उनकी शिक्षा में गुणात्मक सुधार में सहयोग करता है। चैटबॉट विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को ऑन डिमॉंड (आवश्यकतानुसार) कार्य योजना, पाठ तैयार करना, वर्कशीट और वीडियो बनाने में भी सहायता प्रदान करता हैै। इससे शिक्षक समयबद्ध शिक्षण सामग्री तैयार कर सकते हैं और विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड का त्वरित अध्ययन करने के साथ-साथ उनकी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। चैटबॉट शिक्षण विधियों को विद्यार्थी अनुकूल बनाने में सहायता करता है। इसके माध्यम से अभिवावक शिक्षा संबंधी प्रश्नों का समाधान कर सकते हैं। इसके माध्यम से प्रशासक राज्य स्तर पर शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सीखने के परिणामों के आधार पर रणनीति, योजना और प्रशिक्षण पहल का मूल्यांकन कर सकते हैं, जिसके माध्यम से राज्य स्तर पर प्रशासक विद्यार्थी, अध्यापक और विद्यालय संबंधी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र एआई चैटबॉट के माध्यम से विद्यार्थियों के एक डिजिटल साथी के रूप में, शिक्षक को शिक्षण में सहायक और प्रशासक को महत्वपूर्ण डाटा उपलब्ध करवाएगा। चैटबॉट का डेटा शिक्षकों को विद्यार्थी आधारित रणनीतियों को समायोजित करने में सशक्त बनाता है, जिससे विद्यार्थियों के प्रदर्शन में और सुधार होगा।
शिक्षा खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने के लिए चित्रकला, लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के नोडल अधिकारी ओम स्वरूप ने बताया कि इस क्लब में विद्यालय के 100 छात्र-छात्राएं सदस्य हैं, जो विभिन्न गतिविधियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति सामाजिक जागृति पैदा कर रहे हैं, क्लब द्वारा इस संदर्भ में एक रैली भी निकल गई। उन्होंने बताया कि चित्रकला में साक्षी, रिया और विशाल पहले ,दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे जबकि नारा लेखन में देवांश ने पहला, तान्या ने दूसरा, संयोगिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम स्नेहा ठाकुर दूसरे स्थान अंजू देवी व रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को परिष्कृत किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने आज राज्यपाल की संस्तुति पर चौदहवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। पठानिया ने कहा कि यह शीतकालीन सत्र 5 दिनों का होगा तथा इसमें 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पठानिया ने कहा कि 21 दिसंबर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र का शुभारंभ 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। पठानिया ने कहा कि सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब सदस्य प्रश्नों से संबंधित सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन दोनों माध्यम से भेज सकते हैं।
नगरोटा बगवां के जसौर में हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को मंगलवार को कांगड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने छह दिन के रिमांड की मांग की थी, जिसके चलते अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। नगरोटा पुलिस इस दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसे पुन: दो तारीख को अदालत में पेश करेगी। काबिलेजिक्र है कि अपने सगे भाई और भाभी को जायदाद के विवाद के चलते मौत के घाट उतारने वाला मुख्य आरोपी गत दो नवंबर से फरार था तथा रविवार को देर रात उसने जिला पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर ख़ुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को राजकीय अवकाश के चलते उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी पर सगे भाई सहित दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज है । नगरोटा पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 452, 120 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के तहत मामले की जांच कर रही है।
मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला विक्रम इलावर्सन ने बताया कि हिमाचल सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ होगी। इसके लिए आवेदन पत्र भरकर जमा कराने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की वैबसाईट अथवा अपने निकटतम वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि आवेदन प्रक्रिया संबंधित अन्य सूचना के लिए आवेदनकर्ता संबंधित वन परिक्षेत्राधिकारी के कार्यालय से संपर्क करें।
-नगर निगम आयुक्त ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण -बोले, 302 गाड़ियां व 125 दौपहिया वाहनों की पार्किंग की होगी व्यवस्था स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अनुराग चंद्र शर्मा ने आज मंगलवार को मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि लगभग 20 करोड़ की लागत से बनने वाली इस मल्टी लेवल पार्किंग में 302 गाड़ियां और 125 दौपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। अनुराग चंद्र ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के कारण धर्मशाला में प्रतिदिन स्थानीय गाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटकों की गाड़ियां भी आती हैं। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के पास पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था न होने की वजह से अनेकों बार लोग अनाधिकृत स्थानों पर अपने वाहनों को पार्क करते हैं, जिससे शहर में आए दिन जाम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में एक बड़ा उपयुक्त पार्किंग स्थल न होने की वजह से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन को भी नियमित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुक्त नगर निगम ने कहा कि धर्मशाला बस स्टैण्ड के समीप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रही यह पार्किंग ऐसी सभी समस्याओं से निजात दिलाएगी और इससे लोगों को अनावश्यक जाम से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण के दौरान सुरक्षा और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होंने कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए इसे समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
-नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का किया आग्रह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस बल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने, खेलों में भागीदारी के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस बलों से समाज की अपेक्षानुसार और अधिक संवदेनशील होने का आग्रह किया। राज्यपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं और ड्यूटी मीट विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ लाते हैं, इससे एक-दूसरे को जानने और समझने के साथ-साथ टीम वर्क की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करते हैं और शांति के संरक्षक के रूप में भी अपनी भूमिका बखूबी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस बलों को अनेक चुनौतियों और मानसिक दवाब का सामना करना पड़ता है इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक हैं। उन्होंने पुलिस बलों से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने का आग्रह किया। इससे पहले, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कहा कि पुलिस की यह प्रतियोगिता कोविड महामारी के कारण 3 वर्ष के उपरांत आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया में पशु क्रूरता व पशु प्रेम पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'क्रांति' दिखाई जाएगी। एकलव्य सेन, जो कि बतौर फिल्म निर्देशक काफी समय से कार्य कर रहे हैं, उनकी बनाई डाक्यूमेंट्री क्रांति द रेवोल्यूशन, जो कि पशु-पक्षियों पर क्रूरता, पशु प्रेम एवं जंगली जीवों के सही संरक्षण पर आधारित है, का चयन ऑस्ट्रेलिया के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबॉर्न में हुआ है। यह डॉक्यूमेंट्री धर्मशाला में शूट हुई है और एक सच्चे पशु प्रेमी एवं समाजसेवी धर्मशाला के धीरज महाजन के जीवन से प्रेरित एक सच्ची कहानी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन पर्यावरण, पशु-पक्षियों व जंगली जीवों की सेवा में दे दिया है। यह डॉक्यूमेंट्री ऑस्ट्रेलिया में एक सप्ताह तक दिखाई जाएगी और वहां के बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जायेगी, इससे पहले यह डॉक्यूमेंट्री बेंगलुरु, कोलकाता एवं इटली के एक बड़े फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। धीरज महाजन को 5 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश का सबसे सर्वश्रेष्ठ सम्मान हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत मिल चुका है। हिमाचल प्रदेश व सभी पशु प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। राष्ट्र गीत और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम आरंभ हुआ। उसके बाद अध्यक्ष के रूप में बीकॉम तृतीय वर्ष की अंजलि, उपाध्यक्ष के रूप में बीए तृतीय वर्ष की तमन्ना, प्रमुख सचिव के रूप में बी. कॉम द्वितीय वर्ष के आयुष शर्मा, उप सचिव के रूप में बीकॉम प्रथम बर्ष की पलक और अन्य मनोनीत सदस्यों तथा कक्षा प्रतिनिधियों को उनके पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में देशभक्ति और लोकगीतों को प्रस्तुत किया गया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेेंद्र शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए छात्र राजनीति का विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में अहम भूमिका बताते हुए सारगर्भित व्याख्यान दिया। सीएससीए के संयोजक प्रो. संजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को जलपान वितरण के साथ हुआ।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र, और ऑनलाइन मतदाता पहचान प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के संबंध में पूर्ण जानकारी दी और बताया कि छात्रों को न सिर्फ अपना, बल्कि पास पड़ोस के लोगों को भी मतदान के संबंध में जानकारी प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉॅ. प्रशांत कुमार मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में आप सबकी भूमिका अहम है! इस कार्यक्रम में सभी अध्यापक वर्ग और सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस उत्सव में पांच राज्यों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। सभी प्रतिभागी दलों ने अपने सांस्कृतिक गणवेषों में मार्च पास्ट किया। उसके उपरांत वेदव्यास सभी खिलाड़ियों को निष्ठापूर्वक खेलने की शपथ दिलाई गई। उत्सव के उद्घाटन सत्र में मुख्यातिथि के रूप में महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय, उज्जैन के माननीय कुलपति प्रो. विजय कुमार सीजि उपस्थित रहे। इन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह उत्सव बड़ा ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी का स्मरण करते हुए कहा कि प्रो. वरखेड़ी दूरगामी चिंतन रखते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. पीवीबी सुब्रमण्यम एवं प्रो. गजेेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी ने किया। सत्र के समापन में कार्य कार्यक्रम के समन्वयक प्रो.मञ्जुनाथ ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय युव महोत्सव में लगभग 30 प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित होंगी व आठ प्रकार की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाएं भी आयोजित होंगी। सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले दल को विजयवैजयंती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। परसों इस युवमहोत्सव का समापन किया जायेगा। उद्घाटन अवसर पर सभी दलों के मार्गदर्शक प्रतिभागियों सहित वेदव्यास परिसर के विभिन्न कमेटियों के संयोजक क्रमश:डा संजय कुमार, डॉ. शीशराम, डॉ. मनोज श्रीमाल, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. रामनारायण ठाकुर, डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. महिपाल, विक्रमजीत सिंह व समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।
अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा में आज 9 एचपी बीएन एनसीसी डलहौजी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय इंदौरा के एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया एवं शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग भी दिया। इंदौरा महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट के सीटीओ कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में एनसीसी के सभी कैडेट्स ने रक्तदान भी किया।
-धार्मिक पर्यटन सर्किट बस सेवा के तहत एचआरटीसी इस रूट पर वोल्वो बस चलाएगा -अगले साल से इस रूट पर यह बस सेवा शुरू करने की योजना हाल ही में धार्मिक पर्यटन सर्किट बस सेवा के तहत एचआरटीसी ने चिंतपूर्णी-ज्वालाजी, खाटू श्याम और भंगायणी माता मंदिर हरिपुरधार के लिए बस सेवा शुरू की और अब पंजाब के अमृतर स्थित स्वर्ण मंदिर और अटारी बॉर्डर के लिए भी हिमाचल पथ परिवहन निगम वोल्वो सेवा शुरू करने जा रहा है. दरअसल बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले सैलानी स्वर्ण मंदिर और अटारी बार्डर घूमने जरूर जाते हैं और हिमाचल से स्वर्ण मंदिर और अटारी बार्डर के लिए अब तक कोई लग्जरी बस सेवा नहीं थी। ऐसे में इस रूट पर वोल्वो बस चलने से निगम को अच्छी कमाई की उम्मीद है। अगले साल से इस रूट पर यह बस सेवा शुरू करने की योजना है वहीं, एचआरटीसी दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट के लिए भी सीधी वोल्वो सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। शिमला-चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो के सफल संचालन के बाद इसे लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी दिल्ली, अमृतसर, शिमला, मनाली, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के बीच आवाजाही करते हैं। ऐसे में वोल्वो सेवा शुरू होने से इन्हें लाभ होगा।
जिला पुलिस नूरपुर को नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 10.50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस ने अटाहड़ा में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस की टीम ने एक कार को रोका तो चेकिंग के दौरान उसमें सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कार में बैठे युवकों आशीष कुमार निवासी लाहड़, दिव्यांशु पठानिया निवासी नियाड़, अमन पुन्नी निवासी डंगा बाजार नूरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
-26 दिनों तक फरार रहा आरोपी -जमीन के लिए गोलियों से भूना था भाई-भाभी को हिमाचल में जमीनी विवाद के लिए भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले डबल मर्डर के आरोपी दीपक कुमार ने २६ दिन बाद सोमवार को सरेंडर कर दिया है। इससे पहले आरोपी ने ६ राज्यों में भागकर कांगड़ा पुलिस को खूब छकाया। मगर, पुलिस भी आरोपी के पीछे साए की तरह लगी रही। आखिर में दीपक को आत्मसमर्पण करना पड़ा। पुलिस के अनुसार,आरोपी मर्डर करने के बाद अपनी गाड़ी में दिल्ली पहुंचा। पुलिस ने कुछ दिन बाद दिल्ली के पहाड़गंज से आरोपी की गाड़ी सीज कर दिया। मगर, आरोपी यहां से भागने में कामयाब रहा और गोवा जा पहुंचा। जब तक पुलिस गोवा पहुंचती, तब तक वह गोआ से राजस्थान के जयपुर के लिए फरार हो गया। जयपुर से आरोपी मथुरा पहुंचा। मथुरा से नोएडा आया। फिर वह अमृतसर पहुंचा। अमृतसर से वह होशियारपुर आया। होशियारपुर में वह बीती रात अपनी बहन के घर पहुंचा। यहां से जीजा व बहन उसे लेकर रात ११ बजे सीधे स्क्क ऑफिस पहुंचे। पुलिस ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज के आधार पर आरोपी के पीछे लगी रही। बता दें कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जसौर पंचायत के वार्ड नंबर में बीते दो नवंबर को डबल मर्डर करके आरोपी दीपक कुमार फरार हुआ था। यह मर्डर जमीनी विवाद के कारण किया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता, पत्नी और बेटी को भी मर्डर की साजिश में शामिल होने के आरोपों में गिरफ्तार कर रखा है। अब मुख्य आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत लगड़ू दोदरु में बीते दिवस एक 52 वर्षीय व्यक्ति को उसकी पत्नी और एक 29 वर्षीय लड़के द्वारा ह*त्या कर मौ*त के घाट उतारने का निर्मम मामला सामने आया है। लगड़ू के दोदरु में 52 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर ह*त्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को बीती देर रात हिरासत में लिया है। इनमें से एक तो मृतक की पत्नी सुनीता देवी उम्र 43 वर्षीय जबकि अन्य आरोपी उनका ही पड़ोसी जिसकी पहचान निवेश कुमार उम्र 29 वर्षीय के रूप में हुई है, उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की पुष्टि डी एस पी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
ज्वालामुखी :लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से मिला 85 लाख का अनुदान
कथोग स्तिथ लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने न केवल 85 लाख का अनुदान हासिल किया है, बल्कि डीएसटी फिस्ट के तहत पूरे उत्तर भारत में ए-स्तरीय फार्मेसी संस्थानों के निर्विवाद चैंपियन के रूप में दावा करते हुए अद्वितीय ऊंचाइयों तक पहुंच गया है। डॉ. एम.एस. आशावत विस्मयकारी प्रधान अन्वेषक, गर्व से घोषणा करते हैं कि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार फार्मेसी ए-स्तर के संस्थानों ने इस स्मारकीय अनुदान की महिमा का लाभ उठाया है। डीएसटी का "फंड फॉर इम्प्रूवमेंट ऑफ एस एंड टी इंफ्रास्ट्रक्चर (एफआईएसटी)" सिर्फ एक फंड नहीं है। यह एक जादुई अमृत है जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को पार करना है, इसे सबसे उन्नत क्षेत्रों में अभूतपूर्व अनुसंधान एवं विकास के लिए एक स्वप्नलोक में बदलना है। यह एक प्रकाशस्तंभ है, जो शैक्षिक ज्ञानोदय के पवित्र हॉल की शोभा बढ़ाने के लिए दूर-दूर से नई प्रतिभाओं को बुला रहा है। संस्थान के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एम एस आशावत और प्रबंधक एवं निदेशक डॉ. रण सिंह, ने सभी स्टाफ के सदस्यों को ढेरो शुभकामनाये दी। उन्होंने बताया कि अब न केवल हम अनुदान के प्राप्तकर्ता हैं बल्कि एक क्रांति के अग्रदूत हैं और हम सफलता के शिखर पर खड़े हैं, डॉ. एम एस आशावत एवं डॉ. रण सिंह ने संकाय को हार्दिक बधाई देते हुए संकाय से आग्रह किया कि वे इस विशाल अनुदान को एक शक्तिशाली तलवार की तरह इस्तेमाल करें, बाधाओं को पार करें और प्रभावशाली अनुसंधान की एक विरासत बनाए।
**बैकुंठ चौदस के पावन अवसर पर बैजनाथ शिवमंदिर में भक्तों का तांता ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में बैकुंठ चौदस पर अखरोटों की बारिश का आयोजन किया गया। देर शाम सात बजे मंदिर में होने वाली आरती के बाद मंदिर पुजारियों ने मंदिर परिसर के दाएं तरफ स्थित मां पीतांबरी देवी की मूर्ति की पूजा अर्चना की और अखरोटों की बारिश की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। हर साल बैकुंठ चौदस पर बैजनाथ मंदिर में इस उत्सव का आयोजन किया जाता है और हज़ारों अखरोटों की बारिश की जाती है। आस्था से भरे इस अनूठे पर्व का गहरा महत्त्व है। मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि भगवान विष्णु की ओर से देवताओं के आग्रह पर शंखासुर नामक राक्षक का वध किए जाने पर अखरोटों की बारिश का यह समारोह खुशी के रूप में मनाया जाता है। बैकुंठ चौदस के अवसर पर शिव मंदिर बैजनाथ में 15,000 अखरोटों की बारिश स्थानीय व्यापारी एवं ट्रस्टी घनश्याम अवस्थी की ओर से करवाई गई। शिव मंदिर की रात की आरती के पश्चात मंदिर में स्थित मां पीतांबरा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के गुंबद से मंदिर के चारों दिशाओं में अखरोटों की बारिश की गई। इनको इकट्ठा करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर अखरोट रूपी प्रसाद ग्रहण करते हैं।
उपमंडल ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले डॉक्टर हिमांशु कौंडल जो कि वर्तमान में एम्स दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान में उत्कृष्ट नवाचार (इनोवेशन) के लिए यंग इन्वेस्टिगेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। टोरंटो, कनाडा में वर्ल्ड स्ट्रोक संस्था द्वारा आयोजित 15वीं वर्ल्ड स्ट्रोक कांग्रेस 2023 में उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं अवार्ड के साथ 1000 अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कार के रूप में उन्हें प्रदान की गई है। बता दें कि यह पुरुस्कार विश्व के विकासशील देशों में से कुल 20 स्वास्थ्य पेशेवरों (Health Professionals) को दिया जाता है जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान में उत्कृष्ट नवाचार (इनोवेशन) से गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में व उसके शीघ्र निदान में अहम भूमिका निभाई है। 106 देशों से प्रतिभागियों ने टोरंटो, कनाडा में आयोजित 15वीं वर्ल्ड स्ट्रोक कांग्रेस 2023 में भाग लिया। वहीं जानकारी देते हुए ज्वालामुखी विकास सभा के महासचिव राकेश चंद्र ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए डॉक्टर हिमांशु का चुना जाना पूरे हिमाचल प्रदेश और ज्वालामुखी के लिए गौरव का क्षण है। इस उपलब्धि के लिए ज्वालामुखी विकास सभा ने डॉ. हिमांशु कौंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इंदोरा : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स खेलों का पौंग डेम में हुआ समापन
वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा पौंग डैम में अंतर महाविद्यालीय हिमाचल प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स (किनोइंग, काइकिंग) खेलों का विधिवत तरीके से समापन हुआ। अंतर विद्यालीय प्रतियोगिता के मुख्यातिथि अटल विहारी वाजपेयी क्षेत्रीय प्रशिक्षण जल क्रीडा संस्थान पौंग डेम के इन्चार्ज राकेश वालिया रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वाटर स्पोर्ट्स की अंतर महाविद्यालय की काइकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं प्रथम बार हमारे क्षेत्रीय प्रशिक्षण जल क्रीडा संस्थान पौंग डेम में सम्पन्न हुई इसके लिए मैं हिमाचल प्रदेश की सरकार व इस प्रतियोगिता को आयोजित करने वाले वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार सरोच, आयोजन सचिव प्रो. देवेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हमारे प्रशिक्षण संस्थान में ये प्रतियोगिता आयोजित करवाई, इससे पर्यटन की दृष्टि से पौंग डेम का विकास होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य देवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने मुख्य उद्देश्य पोंग डैम व इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से तथा वाटर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित करना है और कांगड़ा जिला को पर्यटन जिला बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने का लक्ष्य भी रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं हैं तथा इन्हेंने अटल विहारी वाजपेयी क्षेत्रीय प्रशिक्षण जल क्रीडा संस्थान पौंग डेम के इन्चार्ज व समस्त स्टाफ का प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश अन्तर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स (कायकिंग और कनोइंग) पुरूष प्रतियोगिता में ऑल ओवर चेम्पयिन में प्रथम स्थान पर वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी रहा, दूसरे स्थान पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मण्डी रहा तथा तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय ऊना रहा। हिमाचल प्रदेश अन्तर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स (कायकिंग और कनोइंग) महिला प्रतियोगिता में ऑल ओवर चेम्पयिन में प्रथम स्थान पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मण्डी रहा, दूसरे स्थान पर महाराजा लक्षमण सेन मेमोरियल महाहाविद्यालय सुन्दरनगर रहा तथा तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय इन्दौरा रहा।
राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजीटल लाइब्रेरी खोलने को उठाएंगे कदम: बाली पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल दस्तावेज के रूप में पाठकों को प्राप्त होगा, जिसे इंटरनेट के माध्यम से हासिल किया जाएगा। शनिवार को संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पुस्तकालय कक्ष स्थापित किया जाएगा ताकि बच्चों में पाठन की अभिरूचि विकसित की जा सके। आर.एस बाली ने अपने संबोधन के दौरान माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के उपरांत युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक अच्छे माहौल में बैठकर तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू रहता है हजारों युवा एक सही माहौल न मिल पाने के कारण कई बार अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया। कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क उन्होंने कैंटीन और सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए 30 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा मटौर में 5 करोड रुपए की लागत से जल्द एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 1.5 करोड़ों रुपए की राशि से टंडन क्लब का विस्तारीकरण किया जाएगा। कांगड़ा की बाढ़ 5 में नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने रिहेड़ी, फड़ी, और सब्जी विक्रेताओं के लिए एक निश्चित स्थान मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर तहसील चैक में खाली पड़ी जमीन पर एक परिसर बनाने के बारे में जल्द चर्चा की जाएगी इसके उपरांत इस कार्य को भविष्य में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण से युवाओं को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा तथा उनकी कोशिश रही है जिस भी जगह पर बतौर अधिकारी कार्य किया है वहां पर पुस्तकालय खुलवाए हैं।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में चौथे दिन पहुंचे सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा ने एन एस एस स्वयंसेवियो को राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना सेवा भावना का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवियो को आपसी भाईचारा व आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही स्वयंसेवियो ने स्कूल के प्रांगण में उगी झाड़ियां को काटकर विद्यालय को सुंदर बनाया।
धर्मशाला वृत्त के वन क्षेत्रों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। धर्मशाला वृत्त में इको-टूरिज्म से जुड़े विषयों पर मंत्रणा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वन संरक्षक, धर्मशाला ई. विक्रम ने यह बात कही। सीसीएफ कार्यालय धर्मशाला के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में वन विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित सर्कल लेवल इको-टूरिज्म सोसाइटी के सदस्य, धर्मशाला होटल एसोसिएशन, एडवेंचर टूरिज्म एंड ट्रैकिंग ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि और अन्य प्रमुख होटल व्यवसायियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य वन संरक्षक ई. विक्रम ने वन क्षेत्रों में ट्रैकिंग और अन्य इको-टूरिज्म गतिविधियों को विनियमित करने के लिए धर्मशाला सर्कल स्तरीय इको-टूरिज्म सोसाइटी द्वारा की गई पहल के बारे में सभी हितधारकों को जानकारी दी। सीसीएफ ने उल्लेख किया कि इको-टूरिज्म सामान्य जन पर्यटन से अलग है क्योंकि इस प्रकार का पर्यटन पर्यावरण के साथ-साथ इको-पर्यटकों दोनों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, यह तभी संभव है जब यह साइट की वहन क्षमता के भीतर किया जाए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा निर्धारित वहन क्षमता के आधार पर ट्रैकिंग और टेंटिंग के लिए केवल सीमित संख्या में परमिट जारी किए जाएंगे। परमिट हिमाचल इको-टूरिज्म सोसाइटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और साथ ही रेंज कार्यालयों और अन्य नामित/अधिसूचित प्रवेश बिंदुओं से ऑफलाइन भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए 29 कमरों की क्षमता वाले 14 वन विश्राम गृहों की बुकिंग इको-टूरिज्म सोसाइटी की वेबसाइट himachalecotourism.hp.gov.in पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि वे पर्यटकों को इन विषयों पर शिक्षित करें और उन्हें अनुमति के बिना ट्रैकिंग गतिविधियों में शामिल न होने की सलाह दें।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 28 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय लम्बागांव, 29 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां तथा 30 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन होगा आवेदन रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। यह रहेगी योग्यता क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। उक्त पदो ंके लिए पुरुषों के लिए लंबाई 173 सेंटीमीटर और वजन 60 किलोग्राम से अधिक व महिला आवेदकों के लिए लंबाई 163 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12000 से 22000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल, पंजाब व हरियाणा रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 तथा 8221862918 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की देहरा टीम ने डॉ सृजन के नेतृत्व मे देहरा विधानसभा की चपलाह पंचायत में जनता की सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान 101 लोगों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं 56 मरीजों का रक्तजांच नि:शुल्क किया गया। जिसके उपरांत मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं निःशुल्क दवाईयों दी गई। देहरा वासियों के लिए पिछले दो साल से चलाई जा रही इस लाभकारी योजना के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का क्षेत्रवासियों की तरफ से धन्यवाद करते हुए भाजपा नेता डॉ सुकृत सागर ने कहा कि देहरा क्षेत्र में बहुत से बड़े बजुर्गों व गरीब जनता के लिए यह योजना वरदान बन रही है, इसके साथ ही कई बार सड़क दुर्घटनाओं में मरीज़ों को तुरन्त अस्पताल पहुंचा कर भी देहरा की जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। चपलाह में स्वास्थ्य जांच के दौरान 6 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से जबकि 11 मरीज उच्च रक्तचाप, मरीज मधुमेह, चमड़ी 04 एवं 36 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।
अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में 25 वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में रोहड़ू विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा, टेबल टेनिस में कल्लू विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा, बैडमिंटन में कांगड़ा विजेता और सुंदरनगर उपविजेता रहा, बास्केटबॉल में कांगड़ा विजेता और हमीरपुर उपविजेता रहा और कबड्डी में सुंदरनगर विजेता और अंबोटा उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में रोहड़ू से अभिजीत, टेबल टेनिस में कुल्लू से हिमांश गिल, बैडमिंटन में कांगड़ा से जसमन, बास्केटबॉल में कांगड़ा से प्रियांशु और कबड्डी में सुंदरनगर के निखिल शर्मा को बेस्ट प्लेयर चुना गया। शनिवार को खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश कर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लर्निंग इत्यादि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करना है, जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल 11 माह के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के वादे के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने की अपनी तीसरी गारंटी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। इससे पहले प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 456 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने उनके समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ज्वांइट डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा एस.के गौतम, डीएसपी अंकित शर्मा, सुमन वर्मा, निशु मोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरोटा मानसिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, पार्षद सौरव चैधरी, संस्थान के अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।
आज राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई द्वारा एनसीसी दिवस मनाया गया जो छठी एनसीसी स्वतंत्र कंपनी ऊना द्वारा संचालित है। अपने स्थापना के 75 वर्ष संपूर्ण होने पर एनसीसी द्वारा अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें कर्नल मस्तान सिंह जसवाल सेवानिवृत्त ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी वर्दी में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल जसवाल को परेड के साथ सलामी दी। अपने विशेष संबोधन में मुख्य अतिथि कर्नल जसवाल ने बच्चों को सफलता के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को मैथ और विज्ञान में कड़ी मेहनत करने के बारे और खेलो में रुचि बढ़कर लेने के बारे में प्रेषित किया और साथ में मां-बाप की इज्जत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत गा कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने की। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी विवेक शर्मा उपस्थित रहे l साथ ही समस्त स्टाफ जिसमें भूत पूर्व एनसीसी अधिकारी सुभाष ठाकुर, तरसेम कुमार, कुलदीप कुमार, निशा कुमारी, गीतिका तोमर, रजनीश, नवनीत शर्मा, राजीव कुमार अमन ठाकुर, आशीष पठानिया चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ज्वाला जी में प्रधानाचार्य डा सुशील कुमार बस्सी के निर्देशन में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें ज्वालाजी की बीएलओ ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक राजनीति विभाग की अध्यक्षा प्रो हरिप्रिया ने इस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) पढ़ी गई व चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे सभी संकाय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉ एसएस रंधावा व समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
इन दिनों केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में यूथ फेस्टिवल(युवमहोत्सव) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। जहां वेदव्यास परिसर की नई निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कमर कस ली है वहीं शारीरिक शिक्षा उप निदेशक डा संजय मनकोटिया व युवमहोत्सव संयोजक प्रो मंजूनाथ भट्ट सहित समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी सभी पूरी फॉर्म में दिख रहे हैं। वहीं छात्र छात्राएं भी इस यूथ फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहे हैं। परिसर का एन. एस. एस. विंग भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार के दिन भी एन. एस. एस. छात्र छात्राओं ने एन एस एस संयोजक कवि पंकज के नेतृत्व में परिसर की सफाई व्यवस्था में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं परिसर के अन्य कर्मचारी भी सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने बताया कि आगामी 28 नवंबर से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल के आयोजन हेतु इन दिनों समस्त शिक्षकों ,गैर शिक्षक कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने कमर कस ली है। निदेशक ने बताया कि परिसर में होने वाला कोई भी आयोजन चाहे वह क्रीडा से संबंधित हो या अन्य शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित हो,टीम वर्क के साथ ही उसका सफल आयोजन संभव है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है ताकि सभी मिलजुल कर काम कर सकें व इस आयोजन को सफल बनाएं। उधर शिक्षा शास्त्री विभाग के अध्यक्ष एवं इस यूथ फेस्टिवल के क्रय समिति संयोजक प्रो शीश राम इन दिनों अपनी टीम के साथ खेल व अन्य शैक्षिक और सांकृतिक कार्यक्रमों से संबंधित समान को एकत्रित करने में जुटे हुए हैं।
जयसिंहपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में नशा निवारण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आयुष विभाग की ओर से डॉ गीतिका नें बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार नशा हमारे देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। कुछ असामाजिक तत्व विद्यालयों में और कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशे की ओर धकेल रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ भी उपस्थित रहा।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटे में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी का असर तापमान पर भी पड़ेगा। 26 नवंबर की शाम से प्रदेश में तेजी से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। बर्फबारी का यह असर किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में देखने को मिलेगा। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान कम विजिविल्टी होने की भी बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम करवट बदलेगा और सोमवार को यैलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में 30 नवम्बर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवम्बर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा और इसका असर हिमाचल में भी देखने को मिलेगा।
आज से शुरू हुआ 2 दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट: भवानी पठानिया फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया द्वारा हर वर्ष युवाओं के लिए कई प्रकार के खेलों के आयोजन करवाएं जाते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने युवाओं के लिए कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इसमें फतेहपुर विधानसभा की 32 युवाओं की टीमें व 4 लड़कियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। विधायक भवानी सिंह पठानिया द्वारा इसी वर्ष पहले वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। कबड्डी टूर्नामेंट 25 व 26 नवंबर को दो दिन करवाया जाएगा । इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तें रखी गई है। सभी खिलाड़ी एक ही स्कूल, कॉलेज या संस्था के होने चाहिए। सभी खिलाड़ी फतेहपुर ब्लॉक की 66 पंचायतों के होने चाहिए और ID आधार कार्ड चेक होने की बाद ही खिलाड़ी भाग ले पाएंगे। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।
इंदौरा: *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स खेलों का आगाज वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा पौंग डैम में अंतर महाविद्यालीय हिमाचल प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स (किनोइंग, काइकिंग) खेलों का शुभारंभ किया गया। अंतर विद्यालीय प्रतियोगिता के मुख्यातिथि डॉ. सुजीत कुमार सरोच रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वाटर स्पोर्ट्स की अंतर महाविद्यालय की काइकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं प्रथम बार हो रही हैं। वाटर स्पोर्ट्स अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता को शुरू करवाने का श्रेय वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के शारीरिक शिक्षा विभाग को जाता है। शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य देवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने मुख्य उद्देश्य पोंग डैम व इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से तथा वाटर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित करना है और कांगड़ा जिला को पर्यटन जिला बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने का लक्ष्य भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी इसमें लगभग नौ से दस महाविद्यालय से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसमें 90-100 खिलाड़ी लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं।
जयसिंहपुर: आदित्य ने कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम किया रोशन कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर ने तीन दिवसीय ताइक्वांडो इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय से चार छात्र जिसमें दो छात्राएं दिव्या ज्योति व द्वितीय वर्ष व भूमिका बीए प्रथम वर्ष तथा दो छात्र आदित्य बीकॉम तृतीय वर्ष व वीरेंद्र बीकॉम तृतीय वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डॉक्टर इंदर व प्रोफेसर रजनी की अगुवाई में धामी कॉलेज पहुंचे थे। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर से 19 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 20 से 22 महाविद्यालयों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में जयसिंहपुर कॉलेज के चारों विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें आदित्य बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र ने सोलन कॉलेज तथा डी ए वी पालमपुर से जीतकर कांस्य पदक हासिल करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ प्रदीप कुमार कौंडल ने सभी को बधाई दी व अगले वर्ष और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Jaisinghpur : जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में रहा रा.व.मा.पा. बालकरूपी ओवर ऑल चैंपियन जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेला जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में 21 से 23 नवंबर 2023 को सम्पन्न हुआ उसमे क्विज, एक्टिविटी कॉर्नर के अलावा साइंटिफिक मॉडल, साइंटिफिक स्किट तथा साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट हुई। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी के बच्चों, सायना साइंटिफिक मॉडल में प्रथम, कनिका, सौरव, स्नेहा, अमन, सुहानी, अक्षित, शाक्षी, आदित्य और वंशिका साइंटिफिक स्किट में प्रथम, साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट में नितिन जूनियर, कनिका अयान, कुणाल, को-वर्कर, सृजन; को-वर्कर सायना, शिवम सीनियर मे, सीनियर सेकेंडरी से स्नेहा; दीक्षा सायना को-वर्कर के साथ, संचित; अंशिता, शिवम को-वर्कर के साथ, अंशिका; सुरभि, तनुजा को-वर्कर, अपने अपने प्रोजेक्ट में प्रथम रहे । प्रधानाचार्य राजिंद्र कुमार ने बड़े गर्मजोशी के साथ बच्चों के पधारने पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का स्वागत किया और साथ में गए नरेश शास्त्री का शैली वालिया का बच्चों के साथ में जाने और उनके मार्ग दर्शन के लिए बहुत बधाई दी। इसके साथ सभी विज्ञान सकाये के अध्यापकों को जिसमे जीव विज्ञान प्रवक्ता अरुण, भोतिकविज्ञान प्रवक्ता रिंकल, रसायन प्रवक्ता तिलक राज राणा, मैथमेटिक्स प्रवक्ता मोना सुशील सयाल, विक्रम चंदेल, राजेश राणा, अश्वनी कुमार, अरविंद राणा, पूजा राणा, सुजाता शर्मा, परविंदर रांगड़ा, कामना, पूनम, नीता, निर्मल ठाकुर और निर्मल उपस्थित रहे सभी को बच्चो के पूरे जिला में प्रथम रहने पर बधाई तथा अगामी भविष्य में राज्य स्तर जो एन आई टी (NIT)हमीरपुर में होने जा रहा उसके लिए शुभकामनाएं दी।
प्रदेश सरकार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत: मलेंद्र राजन प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह बात विधायक मलेंद्र राजन ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के फल सन्तति एवम प्रदर्शन उद्यान केंद्र, इंदपुर में बागवानी विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस शिविर में क्षेत्र के 50 किसानों ने हिस्सा लिया। जिन्हें वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक तरीके से मधुमक्खी पालन के तरीके सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। मलेंद्र राजन ने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत लोगों को बागानों में मधुमक्खी पालन व्यवसाय से जुड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य सरकार मधुमक्खी पालन करने के इच्छुक युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ 80% अनुदान उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मुख्यमंत्री मधु विकास योजना रोजगार के लिए कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत जिला के बागवान लाखों रुपए का मुनाफा घरद्वार पर ही कमा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकार से अनुदान लेकर इस व्यवसाय से जुड़कर अपना स्वरोजगार शुरू करने का आग्रह किया। मलेंद्र राजन ने विभागीय अधिकारियों से बागवानी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने व समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करने को कहा ताकि किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से कृषि व बागवानी बारे नवीनतम जानकारी मिल सके। उन्होंने इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये। इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ संजीव परमार, बागवानी केंद्र जाच्छ के वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कलेर, एसएमएस डॉक्टर निशा मैहरा, उद्यान विकास अधिकारी इंदौरा जोगिंद्र कुमार, नूरपुर सुरेंद्र राणा,बागवानी विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर संगीता कौशल सहित बड़ी संख्या में किसान व अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत वार्ड नंबर 4 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चंदन के 15 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार सपुत्र सुमेर चंद, निवासी राजगढ़ की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इंडियन फॉरेस्ट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश कुमार सपुत्र सुमेर चंद गांव राजगढ़ ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि तुलसीराम सपुत्र नीरू राम निवासी वार्ड नंबर 4 ज्वालामुखी जिला काँगड़ा ने उन्हें सूचित किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जमीन से 15 चंदन के पेड़ काट दिए हैं। उसके अनुसार वह फारेस्ट कर्मचारियों के पास गया और उनके साथ मौके पर पाया कि 15 चंदन के पेड़ तुलसीराम की भूमि से कटे हुए पाए गए है। वहीं उस स्थान पर अलग-अलग साइज के 75 कटे हुए चंदन के टुकड़े भी पड़े थे। वहीं, फॉरेस्ट विभाग के साथ ज्वालामुखी थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उक्त स्थान का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। जल्द ही इस मामले में जुड़े आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताते चलें की वन विभाग की टीम को चन्दन के काटे गए 75 टुकड़ों को काटने में इस्तेमाल किया गया सामान जैसे कि बिना ताड़ के चार आरी, दो कुल्हाड़ी, एक ब्लेड और एक मोर्टार भी मिला है, जिसे वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रदेश स्तरीय रिले दौड़ में प्रथम स्थान पर रहने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवेरी की छात्राओं खुशबू, नेहा, मानसी और खुशबू चौधरी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवेरी की छात्राओं ने रिले दौड़ में पूरे प्रदेश में प्रािम स्थान प्राप्त किया है और अब ये राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन खेलों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रहना चाहिए और खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की तरफ से छात्राओं को 20 हजार रुपये की सम्मान राशि दी। वहीं, व्यवसायी अतुलंदर कटोच की तरफ से एक एक ट्रैक सूट और जूतों की जोड़ी प्रैक्टिस के लिए दी गई। महालक्ष्मी रोलर फ्लोर मिल के मनोज कपूर ने अपनी तरफ से 11 हजार रुपये की सम्मान राशि छात्राओं को दी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 नवंबर को कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय प्रवास के दौरान बंडी-रिच्यालु-परगौड़ा तथा लंज-नौशहरा पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जल शक्ति अभियान के तहत मनई शाहपुर की विभिन्न योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री 24 नवंबर को प्रात: 11:30 बजे लंज में सत्य साईं सेवा फांउडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे मन्नई में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के एक दिवसीय प्रवास के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा उनका शाहपुर विस क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा।
-सुबह तीन बजे ही खुल गए मां के मंदिर के कपाट -मां के दरबार में 5 दिन तक अखंड जलते रहेंगे 5 दीये कांगड़ा स्थित प्राचीन जयंती माता मंदिर में आज से पंच भीष्म मेले शुरू हो गए हैं। ये मेले हर साल कार्तिक मास की एकादशी से शुरू होते हैं। मंदिर के कपाट आज सुबह तीन बजे ही खुल गए थे। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। मां के भक्त माता जयंती के जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन कर रहे थे। वहीं, पांच दिवसीय मेले को लेकर कांगड़ा प्रशासन भी काफी मुस्तैद है। मां के दरबार को इस बार भी खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। इन मेलों के दौरान 5 दिन तक मां के दरबार में पांच दीये अखंड जलते रहेंगे। पंच भीष्म का महाभारत से है नाता पंच भीष्म का संबंध महाभारत से जुड़ा हुआ है। जब महाभारत का युद्ध खत्म हुआ, तो भीष्म पितामह शरशैया पर लेटे हुए थे। यहीं से उन्होंने पांडवों को पांच दिन तक राजधर्म का उपदेश दिया। इसकी शुरुआत शुक्ल एकादशी को हुई थी और समाप्ती कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी। शरशैया पर लेटे हुए भीष्म पितामह ने पांडवों को राजधर्म, मोक्ष, वर्ण आदि धर्मों पर उपदेश दिए थे। इस पर भगवार श्रीकृष्ण ने प्रसन्न होकर इन पांच दिनों को भीष्म पंचक व्रत के नाम से स्थापित किया। साथ ही कहा कि जो भी इस व्रत को करेगा, वह सभी पापों से मुक्त हो जाएगा और मोक्ष की प्राप्ति करेगा। पंच भीष्म के दौरान घर के आंगन में तुलसी माता की पूजा की जाती है। तुलसी के साथ आंवला और गन्ने को रखकर पूजा की जाती है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में होने टेट को लेकर तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर प्रदेश भर में बनाए केंद्रों में 26 नवंबर रविवार को सुबह के सत्र में जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 27 नवंबर को सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन-मेडिकल और शाम के सत्र में भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थी बुधवार से ही बोर्ड की बेवसाइट पर आना आवेदन नंबर और जन्म की तिथि अपलोड कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
महाविद्यालय रक्कड़ में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें काफी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ड्रिंक और ड्राइव, इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यावरण और वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण कैसे दूषित होता है इन विषय पर निबंध लिखे। इस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की कुमारी अंजना ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की सोनाली ठाकुर ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की श्रेया ने तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद ने सब प्रतिभागियों की सराहना की तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में प्राचार्य पंकज सूद, कार्यक्रम की आयोजक प्रो. शैलजा, प्रो. विकास चंद्र, डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. जसपाल राणा, प्रो. मीना, प्रो. रविंद्र कुमार, प्रो. श्वेता कोहली शामिल रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत गुम्मर प्रधान शिमला देवी ने शिरकत की। स्वयसंवियों को संबोधित करते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रधानाचार्य ने कहा कि यह कैंप सात दिन चलेगा। एनएसएस शिविर में 24 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस प्रभारी शिव राम की देख रेख में बच्चे आगे बढ़ने के गुण एवं कैसे समाज में अपना योगदान दिया जाता है सीख रहे हैं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में कांगड़ा जिले की देहरा तहसील के गांव बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में 28 नवंबर से उत्तर क्षेत्रीय युवामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर की निदेशिका प्रो. सत्यम कुमारी एवं युवमहोत्सव के संयोजक प्रो मंजूनाथ भट्ट ने बताया कि उक्त आयोजन वेदव्यास परिसर में तीन दिनों के लिए किया जाएगा, जिसमें उत्तर भारत के कुल 8 महाविद्यालय भाग लेंगे। युवामहोत्सव में हिमाचल के वेदव्यास परिसर सहित जम्मू व उत्तराखंड के देवप्रयाग परिसर और चार आदर्श महाविद्यालय व एक कटरा स्थित महाविद्यालय शामिल होंगे। इन्होंने बताया कि इस युवमहोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। 28 नवंबर को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वजयाकुमार सी. बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में बीएड के प्रथम वर्ष नवीन विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2023-24 का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यत: विद्यार्थियों को कॉलेज की समस्त गतिविधियों, संरचनाओ व पाठ्यक्रम से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू महाजन ने किया। उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान 2 वर्ष तक चलने वाली विभिन्न शैक्षिक सांस्कृतिक, सामुदायिक, गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने नवीन छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय से संबंधित समस्त जानकारी साझा की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुभाष चंद शर्मा ने शिरकत की। स्वयसंवियों को संबोधित करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने कहा कि शिक्षा अनमोल है, शिक्षा के बिना विद्यार्थी का जीवन अधूरा है। शिक्षा से ही विद्यार्थी सफलता के शिखर पर पहुंचता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह कैंप सात दिन चलेगा। एनएसएस शिविर में 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस प्रभारी अश्वनी सपेहिया, पीओ मैडम सरोज कुमारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन शर्मा, पूर्व उप प्रधानाचार्य केशव सिंह ठाकुर, एसएमसी प्रधान नीलम चौधरी, कमेटी सदस्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पपरोला में मंगलवार को हिमालय वैलनेस कंपनी के सौजन्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अश्वनी उपाध्याय ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रोफेसर अंजना मिश्रा विभागाध्यक्ष काय चिकित्सा विभाग एवं अध्यक्ष स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कमेटी भी मौके पर मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में बीएएमएस फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के साथ-साथ चिकित्सालय में इंटर्नशिप कर रहे स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों ने एक ऑनलाइन लिंक के द्वारा प्रारंभिक प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसके 10 अव्वल रहने वाले छात्रों को लेकर अंतत: पांच टीमें बनाई गईं, जिनमें दो-दो प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता में इवकेयर सुपरनोवा टीम अव्वल रही, जिसमें सुकृति और अतुल थे। प्रतियोगिता के अंत में पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को आयुर्विशारदा अवार्ड एवं 15,000 रुपये पारितोषिक दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को जीविका अवार्ड तथा 10,000 रुपये पारितोषिक में दिये गये। साथ ही साथ आडिटोरियम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मेडिकल किट प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन काय चिकित्सा विभाग में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतिका धर्मानी ने किया। गौरतलब है कि हिमालय वैलनेस कंपनी हर साल आयुर्वैदिक महाविद्यालय पपरोला में क्विज प्रतियोगिता करवाती है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल का पारितोषिक नहीं हो पाया था उन प्रतिभागियों को भी इस वर्ष पारितोषिक दिया गया है। जिसमें आयुर्विशारदा अवॉर्ड तनुजा कंवर और जीविका अवार्ड देवांशी शर्मा के नाम रहा था।हिमालय वेलनेस कंपनी की तरफ से डॉक्टर एलिसा (मैनेजर साइंटिफिक सर्विसेज) सुमित नाग( बिजनेस मैनेजर) ईशान चौहान (रीजनल मैनेजर) उपस्थित रहे।


















































