जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने परवाणू में कोविड-19 के पाॅजिटिव मामले सामने आने के उपरांत कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। यह निर्णय कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं सहायक आयुक्त परवाणू की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार परवाणू के सेक्टर-1 में कोविड-19 पाॅजिटिव व्यक्तियों के आवास (हाउस नम्बर 41) की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। परवाणू के सेक्टर-1 में चिल्ड्रन पार्क से गणपति हाउस तक के मार्ग की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन में लोगों तथा वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोलन कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं सहायक आयुक्त परवाणू यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं सहायक आयुक्त परवाणू द्वारा क्षेत्र में कोविड-19 के पाॅजिटिव रोगियों के सम्बन्ध में प्रेषित संस्तुति तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए गए हैं। कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं सहायक आयुक्त परवाणू उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार कसौली उनके सहायक होंगे। आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के पुर्व उप निदेशक जगदीश शर्मा के पुत्र मनजीत शर्मा के एचएएस अधिकारी बनने पर कुनिहार के लोगो में खुशी की लहर है। कुनिहार की माटी से निकले अपार प्रतिभा के धनी मनजीत के पिता जगदीश शर्मा ने दूरभाष पर विशेष बातचीत में बताया कि मनजीत ने आवकारी एवं कराधान विभाग में सहायक के पद पर 3 वर्ष तक सेवाएं दी। इस अवधी में उन्होने बी कॉम,एल एल बी और पत्रकारिता में डिग्री हासिल करने के बाद एच ए एस/अलाइड की परीक्षा उत्तीर्ण की और राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर कार्य किया। इसके उपरांत इन्होंने तहसीलदार के पद पर अपने ईमानदार व पाक साफ कार्य के लिए लोगो के दिलो में राज किया। इसके पश्चात मनजीत ने जिला राजस्व अधिकारी के पद पर सेवाएं दी। कोविड के इस दौर में उनके बेहतरीन कार्य और ईमानदारी के लिए उन्होने लोगो के दिलों में जंहा विशेष स्थान बनाया तो वन्ही इस दौरान अनेक संस्थाओ ने उन्हे सम्मानित भी किया। मनजीत ने अपने कार्यकाल में जिस भी विभाग में कार्य किया, उस विभाग में आम लोगो के खासे पसंदीदा अधिकारी रहे। कुनिहार में मनजीत के चाचा इंद्रपाल शर्मा ने भी अपने भतीजे की इस कामयाबी पर खुशी जताई, तो वन्ही राधा रमन शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, विनोद भारद्वाज, देश राज शर्मा आदि ने मनजीत को बधाई देते हुए कहा कि मनजीत की इस कामयाबी से कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। हम उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते है कि यह अपने कार्यो से हमारे कुनिहार के साथ साथ जिला व प्रदेश का नाम भी रोशन करे।
विद्युत विभाग अर्की के अधिशासी अभियन्ता के 30 जून को सेवा निवर्ती के उपरान्त 1 जुलाई बुधवार को विकास ठाकुर ने विद्युत विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यभार संभाला। विकास ठाकुर से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मेरी प्राथमिकता भूमती में 33केवी के सब स्टेशन का निर्माण शीघ्र करवाना है ताकि वँहा के लोगो की परेशानी कम हो साथ ही सायरी 33केवी सब स्टेशन को भी गति प्रदान की जाएगी। डुमेहर और भूमती के 11केवी फीडर को अलग करना है ताकि ट्रिपिंग की दर को कम से कम किया जा सके। साथ ही कुफ़्टू रुगड़ा के 20-22 ट्रांसफार्मर को सायरी फीडर से अलग किया जाएगा जिससे बिजली सुचारू रूप से चलेगी। अर्की मण्डल के दूर दराज क्षेत्रों का सिलसिलेवार दौरा कर लोगों की समस्याओं का निर्वहन किया जाएगा। लोगों और अफसरों से फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि समस्याओं को शीघ्र निपटाया जाए। इसके अलावा जल्द ही कुनिहार 33केवी सब स्टेशन की अपग्रेडेशन की जाएगी जिससे अर्की,कुनिहार, भूमती और सायरी की बिजली सुचारू रूप से चलेगी। गौर रहे कि इससे पहले विकास ठाकुर कुनिहार में एस डी ओ के पद पर कार्य कर चुके है और इन्हें अर्की क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है जिसका लाभ विभाग व लोगों को मिलेगा।
नेशनल हाईवे 205 से बरायली के समीप बरायली से शिवनगर को जाने वाली लिंक रोड जो कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई है, यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से लेकर लगभग दो किलो मीटर तक सीधी चढ़ाई में है, जिसमें डंगे लगाए गए हैं लेकिन डंगो के ऊपर कोई भी पैराफिट नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह से कोई भी गाड़ी किसी भी समय नीचे गिर सकती है। उसकी खस्ताहाल का आलम यह है कि वीरवार सुबह एक ऑल्टो गाड़ी भी इस सड़क से नीचे गिर गई जिससे कोई जनहानि की घटना नही हुई, लेकिन बता दे कि यह सड़क किसी भी हालत में प्रधानमंत्री सड़क योजना का स्वरूप किसी भी प्रकार नही लगती। और तो और यह सड़क बिल्कुल खड़ी चढ़ाई व ढलान की तरह बनाई गई है, जिससे वाहन चालकों को इस पर चलना खतरे से खाली नही लगता। वहीँ पुलिस थाना दाड़लाघाट में भी अभी फिलहाल मामला दर्ज नही हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस रोड में पैराफिट होना अन्यन्त महत्वपूर्ण है जिससे आगे भी इस तरह की कोई घटना न घट सके।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के नए थाना प्रभारी जीत सिंह ने वीरवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। जीत सिंह ने कार्यभार संभालते ही अपराध और आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्टाफ के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई सामुदायिक योजना समर्थ के तहत 65 वर्ष से ऊपर के असहाय लोगों जिनके पास कोई साधन नहीं है,वैसे लोगों को कभी भी सहायता की जरूरत हो तो प्राथमिकता के आधार पर पुलिस थाना दाड़लाघाट से सहायता ले सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहकर जनता की सेवा करना गर्व और सौभाग्य की बात है और इसी मकसद को लेकर मैंने पुलिस विभाग ज्वाइंन किया था। आज तक जहां-जहां भी पोस्टिंग रही जनता और मीडिया के साथ मिलकर जनहित में काम किया गया। बतौर थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि दाड़लाघाट औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ साथ एक बड़ा और संवेदनशील इलाका है। पूरे इलाके की तफतीश के बाद यहां से जुर्म,नशे, अपराधियों पर शिकंजे के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखना पुलिस का अहम मकसद रहेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर एवं लाभप्रद रोजगार प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस दिशा में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो रही है। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के काटल का बाग (खारसी पुल) में लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आटा मिल अपूर्वा फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज का शुभारम्भ करने के उपरांत मिल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेतृत्व में प्रदेश सरकार जहां कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए दृढ़ संकल्प है वहीं यह प्रयास भी किया जा रहा है कि संकट के इस समय में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना तथा मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए नियमानुसार उपदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक योजना के तहत 04 हजार से अधिक आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत 01 हजार से अधिक उद्यम स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत पारम्परिक शिल्पकारों एवं ग्रामीण युवाओं को परम्परागत कला और शिल्प सिखाया जा रहा है। इन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 1500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। डाॅ. सैजल ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक आटा मिल स्थापित होने से युवाओं को बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अपूर्वा फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज नाम से स्थापित इस आटा मिल की उत्पादन क्षमता 15 हजार मीट्रिक टन वार्षिक है। प्रथम जुलाई से यह मिल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए भी उत्पादन कर रही है। वर्तमान में यहां 12 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री ने तदोपरान्त स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों से विचार विमर्श किया और क्षेत्र की जनसमस्याएं भी सुलझाई। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल तथा सड़क समस्या सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोट की प्रधान सत्या देवी, एपीएसमसी सोलन के सदस्य मीना राम ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता कमलेश कुमार शर्मा, दीपराम शर्मा एवं मदन राम ठाकुर, ग्राम पंचायत कोट के पूर्व प्रधान जोगिंद्र शर्मा, भारतीय संचार निगम लिमिटिड के निदेशक रामेश्वर शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मेश शर्मा, अपूर्वा फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के संस्थापक डाॅ. लोकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कराड़ाघाट में कुरगन ग्राम सुधार समिति के प्रधान मुकेश शर्मा की उपस्थिति में चीन और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया व भारत निर्मित वस्तुओं को तवज्जो देने की शपथ ली गई व चीन के साथ गतिरोध में भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने चीन के राष्ट्रपति का विरोधस्वरूप पुतला भी फूंका। प्रधान मुकेश ने कहा कि चीन हमारी पीठ पर छुरा घोम्प रहा है जो कि हर भारतीय के लिए यह जरूरी हो गया है कि हम सिमा पर न जाकर भी चीन का घर बैठकर भी सामना कर सकते है और इसके लिए जरूरी है कि उसकी आर्थिकी पर हमला किया जाए व चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं और मोबाइल एप्प का तुरंत बहिष्कार करना शुरू कर दे इस अवसर पर अन्य सदस्यों में योगराज शर्मा, उप प्रधान भूपेंद्र शर्मा दूनी, चन्द शर्मा, हरीश शर्मा व मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
आज कोरोना वायरस की वजह से जँहा सभी मन्दिर, शिवालय व अन्य कई संस्थान बन्द पड़े हैं तो इस संकट की घड़ी में शिव ताण्डव गुफा समिति द्वारा समय का सदुपयोग करते हुए गुफा परिसर के आसपास पौधा रोपण किया जा रहा है। गुफा समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर, समिति की पूर्व अध्यक्षा नर्बदा कंवर, हेमन्त शर्मा, ओमप्रकाश, मेहर सिंह, रितेश जोशी, अमर पंवर व दिनेश आदि पौधा रोपण में सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष राम रतन तनवर ने बताया कि इस पौधा रोपण अभियान में पीपल, बड़ व फलदार पौधौ में आड़ू, खुमानी, केला, अनार आदि पोधों को रोपा जा रहा है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा इन पौधों के रखरखाव व देखभाल का संकल्प लिया गया है।
पुलिस स्टेशन अर्की में कोविड19 महामारी के समय मे बिना पास क्षेत्र में आने पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र पाठक ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के साथ मौजूद था। उसी समय प्रिंस गांव में इनको दिखाई दिया उसके हाथ में एक बड़ा बैग भी था जिस पर उन्होंने पूछा कि इतने दिन कहां था तो उसने बताया की वह जालंधर में काम करता था तथा वहां काम न होने के कारण अपने घर वापस आया है। पूछने पर वह किसी भी राज्य सरकार द्वारा जारी परमिशन व पास न दिखा सका। उपप्रधान ने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौरान प्रिंस का बिना अनुमति से अन्य राज्य से बखालग गांव पहुंचना कानून के खिलाफ है। इसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रताप सिंह द्वारा की गई।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार आदेश दिए हैं कि सोलन जिला में आपराधिक दण्ड संहिता 144 की धारा के प्रावधान (कफ्र्यू) आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अनलाॅक-2 अवधि में 31 जुलाई 2020 तक विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण तथा कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। आॅनलाइन अनलॉक तथा दूरवर्ती शिक्षा की अनुमति होगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के अतिरिक्त यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबन्धित रहेगी। सिनेमा हाॅल, व्यायाम शालाएं, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार, सम्मेलन कक्ष एवं अन्य ऐसे स्थान बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोहों एवं अन्य बड़ी सभाओं पर रोक रहेगी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में भी आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर व्यक्तियों की आवाजाही रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगी। औद्योगिक इकाईयों की ‘मल्टीपल शिफ्टस’, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर व्यक्तियों एवं वस्तुओं की आवाजाही तथा बस, रेल एवं हवाई जहाज से अपने निर्धारित स्थल तक पहुंचने के लिए व्यक्तियों एवं उत्पादों की आवाजाही पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर व्यक्तियों एवं वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चिकित्सीय आपात एवं आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के अतिरिक्त कन्टेनमेंट जोन से लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रहेगा। सोलन जिला के लिए पूर्व आदेशों द्वारा छूट प्राप्त श्रेणियों के अतिरिक्त अन्य सभी के अन्तरराज्यीय आवागमन के लिए वैध पास अथवा प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। अन्य राज्यों से सोलन जिला के लिए आवागमन आवश्यकता के आधार पर ही होगा। अन्तरराज्यीय बैरियरों के माध्यम से दैनिक अथवा सप्ताहांत के आधार पर आवागमन करने वाले व्यक्ति वैध प्रवेश पत्र के साथ ही आ-जा सकेंगे। इन्हें क्वारेनटाइन करने की आवश्यकता नहीं होगी। किन्तु फ्लु अथवा इन्फ्लुएंजा बीमारी के लक्षण होने की स्थिति में स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित करना इन व्यक्तियों का उत्तरदायित्व होगा। सोलन जिला के निवासी बिना किसी प्रवेश पत्र के जिला की सीमा छोड़ अन्य राज्य जा सकते हैं। किन्तु यदि वे चिकित्सा, व्यापार अथवा कार्यालय उद्देश्य के लिए अन्य राज्य कम समय के लिए जाना चाहते हैं और 48 घण्टे के भीतर जिला में वापिस आने के इच्छुक हैं तो वे प्रवेश पत्र के साथ आवागमन कर सकते हैं। इन व्यक्तियोें को उस स्थिति में क्वारेन्टीन होने की आवश्यकता नहीं होगी यदि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए जाते हैं। कन्टेनमेंट जोन के अतिरिक्त अन्य स्थानों से अन्तरराज्यीय आवागमन करने वाले उद्योग मालिक, वरिष्ठ प्रबन्धन अधिकारी, कामगार एवं कर्मचारियों को रविवार सहित दैनिक आधार पर अपने अथवा कम्पनी के वाहन में आने-जाने की अनुमति होगी। इस सम्बन्ध में अन्य मानक परिचालन प्रक्रिया 24 मई, 2020 तथा 01 जून 2020 को जारी आदेशों के अनुसार ही रहेगी। चिकित्सा व्यवसायियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, रोगी वाहनों तथा स्वच्छता कर्मियों की अन्तरराज्यीय आवाजाही निर्बाध जारी रहेगी। जिला सोलन में चालकों तथा आवश्यक सेवाओं में संलग्न अन्य को सुविधा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर स्थापित सभी ढाबे प्रतिदिन हर समय खुले रहेंगे। इसके लिए उन्हें कोविड-19 के लिए समय-समय पर जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा। जिला सोलन में स्थापित अन्य ढाबे रात्रि 9.00 बजे तक खुले रह सकेंगे। आदेशों में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, रोगी, गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवश्यक एवं स्वास्थ्य कारणों के अतिरिक्त घर पर ही रहने का परामर्श दिया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे उपयुक्त मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें और इस पर अपना स्वास्थ्य स्थिति नियमित रूप से अपडेट करते रहें। कार्यालय एवं कार्यस्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों को अपने उपयुक्त मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप स्थापित करना सुनिश्चित करना होगा। राष्ट्रीय निर्देशों के अनुसार कार्य स्थल, सार्वजनिक स्थानों एवं परिवहन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर 02 व्यक्तियों के मध्य 06 फुट अर्थात 02 गज की दूरी होनी चाहिए। बड़ी जनसभाएं एवं समारोह प्रतिबन्धित हैं। विवाह समारोह में 50 तथा अन्तिम यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति नहीं होने चाहिएं। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान करना, पान, गुटखा एवं तम्बाकू का सेवन प्रतिबन्धित हैं। जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी, कार्यकारी दण्डाधिकारी तथा पुलिस कर्मी यह सुनिश्चित बनाएंगे कि प्रत्येक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान, कार्यस्थल पर मास्क पहना हो, सोशल डिस्टेन्सिग का पालन किया जा रहा हो और कोविड-19 प्रबन्धन के दृष्टिगत स्थापित अन्य नियमों की पालना हो। इन आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य उपयुक्त नियमों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश प्रथम जुलाई 2020 से प्रभावी हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
आदर्श विद्या मंदिर धुन्धन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल गौतम तथा मुख्य अध्यापिका कविता गौतम तथा अन्य अध्यापकों द्वारा कोविड-19 के चलते अप्रैल माह की फीस नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। प्रबन्धन समिति ने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वागीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी अभिभावक के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो स्कूल प्रबंधन समिति बच्चों की फीस माफ करके उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इसके अतिरिक्त स्कूल बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा स्कूल बच्चों को संस्कार से परिपूर्ण करते हुए आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। बच्चों पर ही हमारे देश का भविष्य निर्भर करता है अतः स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के संपूर्ण विकास पर जोर देना है।
अर्की के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अर्की विकास मंच के तले मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्धाज की अध्यक्षता में नगर पंचायत अर्की द्धारा लगाए गए टैक्स के विरोध में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शुक्ला को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें बढ़ाए गए गृह कर का विरोध किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अर्की नगर पंचायत द्धारा जो गृह कर अर्की निवासियों पर थोपा गया है वह शिमला शहर की तर्ज पर लगाया गया है जबकि अर्की व शिमला की किसी भी लिहाज से बराबरी नहीं की जा सकती। शिमला प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ नगर निगम है जबकि अर्की एक उपमंडल मुख्यालय होने के साथ-साथ नगर पंचायत है। लोगों का कहना था कि अर्की की जनता पर सौ से लेकर आठ सौ प्रतिशत तक टैक्स थोप दिया गया है जबकि यह दस प्रतिशत से किसी भी प्रकार अधिक नहीं होना चाहिए। लोगों ने मांग की है कि गृह कर निर्धारण के लिए वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में हर वार्ड की एक कमेटी बनाई जानी चाहिए तथा लोकेशन फैक्टर, जोन सिस्टम, स्टृक्चरल फैक्टर, भवनों की निर्माण अवधि, आक्यूपैंसी फैक्टर तथा यूज़ फैक्टर को ध्यान में रख कर गृह कर का निर्धारण किया जाए। लोगों ने यह भी मांग की है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए जिस प्रकार सरकार द्धारा आम आदमी को कई जगह छूट दी जा रही उसी प्रकार नगर पंचायत द्धारा भी वर्ष 2018-19 व वर्ष 2019-20 के गृह कर में पच्चीस से पचास प्रतिशत की छूट दी जाए क्योंकि कोरोना काल में लाॅकडाउन के चलते आम आदमी आर्थिक रूप से त्रस्त है। इस अवसर पर अर्की विकास मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्धाज, अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रभा भारद्धाज, सोनू सोनी सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कुनिहार के मशहूर व्यापारी व समाजसेवी स्व लाला सुशील मित्तल की 13 वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों अमित मित्तल व सुमित मित्तल ने जयनगर चौक बाजार पर लोगो को पीने के पानी के लिए वाटर कूलर स्थापित करवाया। मंगलवार को विधिवत पूजा पाठ कर मित्तल परिवार द्वारा यह वाटर कूलर शुरू करवाया गया। गौर रहे कि मितल परिवार शुरू से ही व्यापार के साथ साथ समाज सेवा में भी हर समय आगे रहता है। लाला सुशिल मित्तल को आज भी लोग समाजसेवी के तौर पर याद करते हैं। उनके स्वर्गवास के पश्चात उनके पुत्र उनके दिए संस्कारो को आगे बढ़ा रहे है। अमित मित्तल व सुमित मित्तल हर वर्ष जँहा अपने पिता की पुण्यतिथि पर कोई न कोई सामाजिक कार्य करते हैं तो वहीँ पूरे वर्ष सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देते रहते हैं। जयनगर से अमरनाथ कौशल, प्रेम भारद्वाज, आशीष कौशल, नरेश वर्मा, लायक राम महाजन, राम लाल, नरेश ठाकुर व मस्तराम जगोता आदि ने मित्तल परिवार का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा लोगों को कोविड-19 के दृष्टिगत डिजिटल माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का शुभारंभ प्रथम जुलाई, 2020 को जिला कारागार सोलन से किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक एवं सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने दी। गुरमीत कौर ने कहा कि प्रथम जुलाई, 2020 को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा वीडियो काॅल के माध्यम से जिला कारागार सोलन के कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो काॅल कारागार अधीक्षक के मोबाइल पर की जाएगी। इस वीडियो काॅल के माध्यम से कैदी जहां अपने अधिकारों के प्रति पूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे वहीं वे इससे लाभान्वित भी हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा वर्तमान समय में लोगों को दूरभाष के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। गुरमीत कौर ने कहा कि लोग निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन तथा उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कण्डाघाट, सोलन, कसौली, अर्की तथा नालागढ़ में हेल्पलाइन नम्बर पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों का लाभ उठाने के लिए सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन से दूरभाष नंबर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति सोलन के अध्यक्ष से हेल्पलाईन नंबर 01792-220553, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति अर्की के अध्यक्ष से हेल्पलाईन नंबर 01796-220619, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कंडाघाट के अध्यक्ष से हेल्पलाइन नंबर 01792-256256 पर, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति नालागढ़ के अध्यक्ष से हेल्पलाईन नंबर 01795-221197 तथा उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली के अध्यक्ष से हेल्पलाइन नंबर 01792-273711 पर सम्पर्क किया जा सकता है। गुरमीत कौर ने कहा कि इन हेल्पलाइन नम्बरों पर समस्या की जानकारी मिलने के उपरांत विधिक सेवाएं प्राधिकरण की टीम शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।
अतिरक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में महिला एवं बाल विकास विभाग विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुरूप सराहनीय कार्य किया है। विवेक चंदेल मंगलवार को एकीकृत बाल विकास योजना, पोषाहार तथा किशोरी योजना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए गठित ज़िला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विवेक चंदेल ने कहा कि एक्टिव केस फाइडिंग अभियान, निगाह कार्यक्रम सहित लोगों को कोरोना संक्रमण के विषय में जागरूक बनाने तथा व्यापक स्तर पर घर पर मास्क तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अनुकरणीय भूमिका निभाई है। जिला सोलन में अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 01 लाख 05 हजार मास्क बनाए गए हैं। जिला की 60 ग्राम पंचायतों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की अगुवाई में 20 हजार से अधिक मास्क वितरित किए गए हैं। लोगों को मास्क पहनने का सही तरीका भी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य पूरा किया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला के सभी समेकित बाल विकास अधिकारी अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें ताकि इन केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विवेक चंदेल ने सभी से आग्रह किया कि यदि उन्हें अपने आसपास कोई असहाय दिव्यांग दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि इस दिव्यांग व्यक्ति को समयबद्ध सहायता प्रदान की जा सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि सशक्त महिला योजना के अंतर्गत जिला में 219 सशक्त महिला केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में साथ 02 हजार महिलाएं सदस्य के रूप में जुड़ी हैं। जिला में योजना के अंतर्गत 10 उत्कृष्ट बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। बैठक में अवगत करवाया गया कि विभिन्न कारणों से प्रताड़ित महिलाओं की सहायता के लिए स्थापित वन स्टाॅप सेंटर में वर्ष 2019-20 में 68 मामले दर्ज कर प्रभावित महिलाओं को समुचित सहायता प्रदान की गई। जिला में लाॅकडाउन अवधि के दौरान घरेलू हिंसा के 39 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चैहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रितिका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता सहित अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक समय पर पहुंचने चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि लक्षित वर्गों को इन योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। केसी चमन अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत स्थापित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत गठित समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नवीन 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत विशेष रूप से इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों को डिजिटल माध्यम का उपयोग करना चाहिए। इस दिशा में सभी विभागों को बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त विभिन्न कार्यक्रम समाज के लक्षित वर्गों के संतुलित विकास एवं संविधान की अनुपालना के अनुरूप कार्यान्वित किए जा रहे हैं। भारत के संविधान में विभिन्न नियमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी नियमों का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी विद्यालयों में सूचना पट्ट पर छात्रवृत्ति योजनाओं के सम्बन्ध में संपूर्ण जानकारी अंकित की जाए ताकि पात्र छात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने इस सम्बन्ध में शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 2061, सिक्ख समुदाय के 1190 तथा इसाई समुदाय के 24 बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। बैठक में कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत गठित समिति द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी संरक्षक के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के 414 व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इनमें सोलन तहसील में 88, कण्डाघाट तहसील में 31, अर्की तहसील में 125, नालागढ़ तहसील में 115 तथा कसौली तहसील में 55 दिव्यांग हैं। जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रितिका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता, गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, समितियों के गैर सरकारी सदस्य माया राम सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्र में गाड़ियों की बैटरी, टायर व तेल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इन्हीं घटनाओं की रिपोर्ट गांव सेर गलोटिया के पवन ठाकुर ने दाड़लाघाट थाना प्रभारी को की है। शिकायत पत्र में कहा कि पिछली रात को इन्होंने अपनी कार अपनी निजी जमीन में खड़ी कर रखी थी, परंतु जब सुबह यहां अपने निजी कार्य से कहीं को जा रहा था तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलपूर्वक उसकी कार का दरवजा खोला है व उसमें से उसकी बैटरी, स्टैपनी व तेल पाइप काटकर तेल चोरी कर लिया है। उन्होंने थाना प्रभारी से निवेदन किया कि उपरोक्त विषय की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करें वह उचित कानूनी कार्यवाही करें। इनके साथ और लोगों की गाड़ियां से भी बैटरी, स्टेपनी, तेल पाइप को काटकर तेल सहित बैटरी व स्टैपनी चुरा ली गई है। भूपेंद्र कुमार, चमन, भगत राम, पवन कुमार, रवि कुमार ने बताया कि एक दो दिन पहले हमारी गाड़ियों को खोलकर उसमें लगा सामान भी चुरा लिया है और पुलिस प्रशासन को इसकी शिकायत की है। पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करे।
राष्ट्रीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी रवि शर्मा ने मंगलवार को कुनिहार की प्रियंका शर्मा संग सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। नालागढ़ उपमंडल के गावं दभोटा से कुनिहार पहुंची बारात में कोविड-19 में कोरोना संक्रमण के चलते सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया व बारात बिना बेंड बाजे के परिवार के सीमित सदस्यों के साथ सादगी के साथ कन्या पक्ष के घर पहुंची। दूल्हे रवि ने कबड्डी स्पर्धा में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नालागढ़ उपमंडल व दभोटा का नाम रोशन किया है। शर्मीले स्वभाव के रवि ने अपने कैरियर में कई बार बेस्ट डिफेंडर खिलाड़ी का खिताब जीता है व आज कल भारतीय सेना में अपने वतन के लिए सेवाएं दे रहे है। बारात में पहुंचे उप प्रधान मधाला पंचायत व रवि के रिश्तेदार भाग चन्द शर्मा ने बातचीत में बताया कि स्टार कबड्डी खिलाड़ी रवि शर्मा की शादी में प्रशासन के दिशा निर्देशों के चलते करीब 15 लोग बारात में आए है। कोरोना संक्रमण के चलते जंहा सरकार के सभी कायदे नियमो का पालन किया जा रहा है। वन्ही हिन्दू संस्कृति व रीति रिवाजों का पालन करते हुए इस शादी का आनंद लिया जा रहा है। बिना किसी शोर शराबे के सादगी भरी इस शादी में सभी वैदिक मंत्रों को भी पूरी लग्न के साथ सुनने को मिले। डीजे व आधुनिकता में खो रही हमारी संस्कृति को भी इस कोरोना संकट में नया जीवन मिला है व हमारी भावी पीढ़ी को भी अपनी सनातन संस्कृति को जानने का अवसर मिला है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को बेहतर स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। केसी चमन यूको आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 के कारण वर्तमान में अनेक ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रम निलंबित हैं जो युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों को यह सोचना होगा कि भविष्य में कि प्रकार इन कार्यक्रमों को कार्यान्वित किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक युवा कम समय में लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को इस दिशा में व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिएं, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विक्रम ठाकुर ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा प्रथम अप्रैल, 2019 से 31 मार्च 2020 तक 422 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान उद्योग की मांग तथा स्वरोजगार के अनुसार ही प्रशिक्षण उपलब्ध करवाता है। विक्रम ठाकुर ने वर्ष 2019-20 में यूको आरसेटी द्वारा कार्यान्वित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सीमा कंसल सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के माध्यम से आर्थिक निर्भरता प्राप्त करने की व्यापक संभावनाएं हैं और इस दिशा में बैंकों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने सोलन जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत करें ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। केसी चमन जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 159वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण आवश्यक है और यदि बैंक समय पर ऋण प्रदान करें तो स्थिति को संभालने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित महत्वकांक्षी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भी शीघ्र ऋण उपलब्ध करवाए जाएं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत करने के लिए सभी बैंक एक समर्पित अधिकारी की तैनाती करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंक विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं और स्वीकृति अथवा अस्वीकृति के संबंध में आवेदक को सूचित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आत्म निर्भर भारत अभियान सहित अन्य वित्तीय योजनाओं के सम्बन्ध में युवाओं को जागरूक बनाया जाए। केसी चमन ने कहा कि यह बैठक जिला की आर्थिकी को सुदृढ़ करने एवं पात्र युवाओं तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि त्रैमासिक बैठक से पूर्व खंड स्तर पर इस तरह की बैठकें आयोजित की जाएं और इस बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ डाटा प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक को निर्देश दिए कि जिला में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं की गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण करें। बैठक में अवगत करवाया गया कि आत्म निर्भर पैकेज के अंतर्गत जिला में 968 इकाईयों के लिए 37.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से अभी तक जिला में 27.14 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत वर्ष 2019-20 में कुल 84 लाभार्थियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए ऋण प्रदान किए गए। बैठक में बैंको द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत निर्धारित वित्तीय लक्ष्यों व उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में मार्च 2020 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 188618 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 5718.73 लाख रुपए जमा हैं। 85.68 प्रतिशत खाता धारकों को रूपे कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 253537 लाभार्थी जुड़े है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 150959 तथा अटल पैंशन योजना से 30305 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में मार्च 2020 तक 14075 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 4415 व्यक्तियों को लगभग 2125 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 6904 व्यक्तियों को लगभग 17813 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 2756 व्यक्तियों को लगभग 19691 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला में मार्च, 2020 तक 34875 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सोलन, हमीरपुर और चम्बा जिला के बैंको को दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण डिजीटिकरण के लिए चिन्हित किया गया है। डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान ने नाबार्ड के अंतर्गत कार्यान्वित किए जा रहे कृषि क्लीनिक केन्द्र तथा कृषि व्यापार केन्द्र के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के डिजिटाईजेशन के लिए कार्यान्वित की जा रही ई-शक्ति परियोजना के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दुग्ध एवं मत्स्य उत्पादन में भी ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे पूर्व सहायक प्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक वीके राजदान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सीमा कंसल सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
दी मांगल लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा बागा की अर्की घटक में टोकन घोटाला पूरे अर्की ट्रक ऑपरेटरों के लिए मानसिक परेशानी का सबब बन गया है। नित दिन शाम को कमेटी द्वारा आदेश दिए जाते हैं कि सवेरे गलत आदेशों को ऑपरेटरों के दबाव में बदलना पड़ रहा है। काबिले गौर है कि अर्की घटक में दिसंबर 2019 में टोकन घोटाला उजागर हुआ व ट्रक ऑपरेटरों के दबाव में छानबीन की गई व पांच मल्टीएक्सेल के कागजात गलत पाए गए व सभा से बाहर किए गए। अर्की घटक के ट्रक आपरेटरों ने सहकारिता विभाग से निवेदन किया कि अर्की घटक के ट्रक गत्ते की जांच पड़ताल करवाई जाए व सारा रिकॉर्ड सहायक पंजीकर सहकारी सभा में कार्यालय में भिजवाया गया व मई 2020 के बाद जांच पड़ताल कार्य प्रगति पर है। कोविड-19 महामारी के दौरान मई 2020 में दो मल्टी एक्सल चलवाने के आदेश आए व एक बार फिर ऑपरेटरों को अचानक रात को इकट्ठा होना पड़ा व उक्त गाड़ियों को रोका गया व आंतरिक जांच के बाद दोनों गाड़ियां गलत पाई गई। अचानक हुए दोनों गाड़ियों के आदेशों ने ऑपरेटरों को मानसिक परेशानी दी। अभी छह ट्रक ऑपरेटरों ने स्थानीय थाना बागा में भी टोकन घोटाला की शिकायत की है व एक शिकायतकर्ता के छानबीन करवाने के बाद एक मल्टीएक्सेल गलत पाया गया है। कुछ रसूखदार लोग शासन और प्रशासन को गुमराह करके गलत कार्य को अंजाम दे रहे हैं व पूरे अर्की ट्रक ऑपरेटर को मानसिक परेशानी दे रहे हैं। आज भी शालूघाट में अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने बैठक की व शनिवार को हुए गलत आदेश को चेयरमैन सभा से ठीक करवाया। अक्टूबर 2018 से अर्की घटक में दो छह छक्का गाड़ियों को हटाकर एक मल्टी एक्सेल गाड़ी डालने के आदेश हुए थे, लेकिन नामित कमेटी के कुछ सदस्यों के कुप्रबंधन की वजह से कुछ लोगों के गलत दस्तावेज जमा करवाकर, मल्टी एक्सेल गाड़ी की परमिशन तो ली इसी मिलीभगत की वजह से ट्रक ऑपरेटरों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है व दूसरे राजनीतिक प्रभाव से करवाए जा रहे गलत आदेशों की वजह से मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है। ट्रक आपरेटरों ने चेयरमैन व नामित कमेटी के सदस्य से आग्रह किया है कि चोर बाजारी रोकने के लिए शालूघाट में डिमांड करवाने की मांग की है, जिससे सभा में गलत आदेश लागू नहीं करवाई जा सके। बैठक में भगत राम ठाकुर, पवन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मदन, अशोक, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। जब इस बारे दी मांगल लैंड लूजर एवं परिवहन सहकारी सभा के सचिव हंसराज चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों द्वारा शिकायत की गई जिसके फलस्वरूप पंजीयन सहायक अधिकारी सोलन के पास छानबीन की जा रही है। जब इस बारे पंजीयन सहायक अधिकारी सोलन बुद्धि राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छानबीन की जा रही है।
देव भूमि हिम कला मंच शिमला जो वक्त वक्त पर क़ई तरह की प्रतियोगिता करवाता रहता है। मंच का उद्देश्य कला से जुड़े लोगों को आगे लाना व उन्हें प्रोत्साहन देना है, पिछले क़ई वर्षों से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवा चुका मंच इस बार लॉक डाउन के चलते उभरते हुए गायकों के लिए एक ऑन लाइन सिंगिंग प्रतियोगिता करवा रहा है जिसमे हिमाचल के सभी जिलों से 12 प्रतिभागी फाइनल में भाग ले रहे है।यह प्रतियोगिता क़ई चरणों मे चलेगी। हर रविवार को शाम 4 बजे यह प्रतियोगिता मंच के पेज से लाइव होती है। प्रतिभागियो व विजेताओं को क़ई तरह के इनाम भी रखे गए है। इस बार सबसे ज्यादा व्यू पाने वाली प्रतिभागी दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के दाड़लामोड़ से नेहा शर्मा है। उन्हें सबसे ज्यादा व्यू मिले है। इस प्रतियोगिता में मंडी से ईशा, बिलासपुर से प्रीति, जोगिन्द्रनगर से इंदु, मंडी से प्रिंस, चौपाल शिमला से राकेश, सोलन से सुरेंदर, सुंदर नगर से अनमोल, काँगड़ा से आर्यान्शी, शिमला से दिव्या पांडे, कंडाघाट से दीपक शांडिल दमदार प्रतिभागी है। यह प्रतियोगिता लगभग 7 सप्ताह तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में जज की मुख्य भूमिका में प्रसिद्ध फोक व भजन गायक अश्वनी शर्मा है जो रेडियो उदघोषक किशन कालिया के शागिर्द है व पिछले 30 वर्षों से संगीत सेवा में लगे है। मंच के प्रमुख देवेंद्र कुमार ने बताया कि हमारा मकसद गाओं व कस्बो में छुपी हुई। सभी तरह की प्रतिभायो को आगे लाना है व उन्हें एक मंच प्रदान करना है, अभी तक सैकड़ो, बच्चों को लोगो से रूबरू करवा चुके है। आज वह सभी अपने जीवन की डगर पर आगे चल कर अपना व प्रदेश का नाम रौशन कर रहे है। देवेंद्र कुमार ने ऑनलाइन सिंग स्टार में प्रदेश भर के 12 जिलों से भाग ले रहे प्रतिभागियों को उन्होंने मंच की ओर से शुभकामनाएं दी है।
कारगिल युद्ध के दौरान 29 जून 1999 को अर्की के नाती अमर शहीद कैप्टन विजयंत थापर ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए हंसते हंसते अपने प्राणों का बलिदान दिया था। कैप्टन थापर जिनका सोलन जिला के अर्की मुख्यालय से गहरा रिश्ता रहा। अर्की में उनका ननिहाल था और उनकी शहादत को याद करते हुए उनके परिजनों द्वारा नागरिक अस्पताल अर्की के समीप ही उनके नाम पर कैप्टन विजयंत चौक का निर्माण किया गया जहां उनकी प्रतिमा को स्थापित किया गया। सोमवार को अर्की प्रशासन व उनके परिजनों द्वारा कारगिल युद्घ के हीरो रहे इस वीर सपूत की शहादत को याद किया गया। इस दौरान अर्की प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रामपाल द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन्होंने शहीद थापर के बलिदान को याद करते हुए उनकी वीरगाथा का गुणगान किया। इस दौरान उनके साथ आये सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अर्की निवासियों ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके मामा केके भारद्वाज ने बताया कि वीर सपूत विजयंत थापर की शहादत को समूचा क्षेत्र नमन करता है और उनके इस बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।
भाजपा महिला मोर्चा अर्की मण्डल की प्रथम पदाधिकारीयों की बैठक अर्की विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रीना भारद्वाज ने की तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री महिला मोर्चा मंडल अर्की भावना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य गायत्री मंत्र का जाप करना रहा। बैठक में भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डी के उपाध्याय, महामंत्री यश पाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सावित्री कश्यप, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कांता भारद्वाज, सरस्वती कश्यप, जिला महामंत्री महिला मोर्चा उर्मिल शर्मा, महामंत्री महिला मोर्चा अर्की भावना गुप्ता, सुनीला शर्मा, पुष्पा शर्मा, वीना शर्मा, बविता, बनिता, आईटी सैल की अनुपमा सहित कई महिलाओं व यूआ मोर्चा के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र सागर आदि ने भाग लिया।
स्पेशल ओलंपिक भारत की राज्य स्तरीय इकाई द्वारा इकाई से जुड़ी संस्थाओं के खिलाड़ी बच्चों की वर्चुअल रस्सी कूद स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें राज्य की विभिन्न संस्थाओं के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी बच्चों ने भाग लिया। गणपति एजुकेशन सोसायटी ने इस प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व किया। संस्था के प्रधान डॉ रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को उनकी क्षमता अनुसार विभिन्न ग्रुपों में बांटा गया था। प्रतियोगिता में गणपति एजुकेशन सोसायटी के अवनीश कौंडल ने ग्रुप A में खेलते हुए प्रथम व करण वर्मा ने ग्रुप E में खेलते हुए दूसरा स्थान राज्य स्तर पर हासिल किया। रोशन लाल शर्मा ने विजेता बच्चों, उनके माता पिता व प्रशिक्षिका ज्योति, आकांक्षा व तमन्ना को बधाई देते हुए भविष्य में भी प्रतिभागियों को आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।
अर्की उपमंडल की पंचायत धुन्धन में खुले रुद्रा पब्लिक स्कूल प्रबन्धन ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रुद्रा पब्लिक स्कूल प्रबन्धन व स्टाफ द्वारा स्कूल की कार्यशैली व अन्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी देना रहा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर संस्थापक राकेश बट्टू, हरीश गौतम व प्रधानाचार्य ईशान भाटिया उपस्तिथ थे। राकेश बट्टू संस्थापक रुद्रा पब्लिक स्कूल ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका यह स्कूल खोलने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो जिसमें अच्छी शिक्षा के साथ सम्पूर्ण शिक्षा देना है जिसमे बच्चों को विशेष तौर पर शारीरिक शिक्षा के साथ संगीत, आत्मरक्षा हेतु जुडो कराते की शिक्षा दी जा रही है साथ ही प्रबन्धन की ओर से बच्चों को स्कूल बैग व ड्रेस मुफ्त में दी जा रही है। साथ ही यदि किसी बच्चे के अभिभावक के साथ कोई दुर्घटना हो जाए और उसके परिवार में कोई आमदनी का जरिया न हो तो स्कूल उस बच्चे को फ्री शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। इस समय मे दो बच्चे जिनके घर मे कोई भी आमदनी का साधन नही है उन्हें भी प्रबन्धन की ओर से फ्री शिक्षा दी जा रही है। पश्चात प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें प्रधानाचार्य पद पर आरूढ़ होने के पश्चात वह उनकी प्राथमिकता आधुनिक शिक्षा व संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ कल्चर, स्पोर्ट्स, गुणवत्ता एवम आत्मविश्वास से भरपूर शिक्षा देने का रहेगा क्योंकि बच्चे देश का भविष्य होते है तथा इस भविष्य की सुरक्षा व इनको आकार देना एक शिक्षक का कार्य होता है क्योंकि यही बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा कर अपने माता पिता, स्कूल, का नाम देश विदेशो में रोशन करते है। उन्होंने कहा कि वह भरसक प्रयत्न करेंगे कि वह स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के विश्वास पर पूरा उतर सके।
नगर पंचायत अर्की द्वारा घरों व दुकानों का टैक्स बढ़ाने पर सभी शहरवासियों में रोष व्याप्त है। नगर पंचायत के इस तानाशाही व अराजकतापूर्ण टैक्स बढ़ोतरी के चलते "अर्की विकास मंच" व स्थानीय लोगो द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पंचायत द्वारा 300 प्रतिशत से 800 प्रतिशत किराया बढ़ाने पर नगर पंचायत की कार्यवाही पर आगामी रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। विकास मंच अर्की के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सभी स्थानीय लोगो को 300 प्रतिशत से 800 प्रतिशत तक किराए बढ़ाकर जमा करवाने के नोटिस जारी किये गए है जो कि सरेआम एक तानाशाहीपूर्ण निर्देश है। भारद्वाज ने कहा कि पंचायत के इस निर्णय से जिस व्यक्ति ने गत वर्ष 3000 रुपये का टैक्स जमा करवाया था उस व्यक्ति को इस वर्ष 11000 रुपये टैक्स जमा करवाने के नोटिस थमा दिए गए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लगभग 50 नगर पंचायतें है। किसी भी नगर पंचायत में इतना टैक्स नही है। भारद्वाज ने कहा कि यह मापदण्ड नगर निगम का अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की ने मकानों की गलत पैमाइश के साथ ही खाली पड़ी जगहों की पैमाइश कर किराये के नोटिस थमा दिए है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगर पंचायत द्वारा अंधाधुंध किराए की बढ़ौतरी लूट खसोट इसलिए कि गई है ताकि नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियो को वेतन मिलता रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर पंचायत अर्की का 300 प्रतिशत से 800 प्रतिशत किराया बढ़ाना घृणास्पद कार्य है तथा अर्की विकास मंच व सभी निवासी किराया वृद्धि का जमकर विरोध करते है। साथ ही वह नगर पंचायत से मांग करते है कि जो वर्ष 18,19,20 पुराने किराए लिए गए थे। उसी तर्ज पर किराए के बिल दिए जाएं। एवम वर्ष 21 व 22 के लिए लोगो के साथ बैठ कर किराए बढ़ोतरी की चर्चा कर सहमति बनाए। यदि नगर पंचायत बढे हुए किराए के आदेशों को वापिस नही लेती है तो नगर पंचायत के सभी नागरिक व विकास मंच अर्की न्यायालय की शरण लेकर किराए पर स्टे लेने को बाध्य होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई दाड़लाघाट द्वारा चीन के उत्पादों के बहिष्कार को लेकर दाड़ला चौक में चीन के उत्पाद के विरोध में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका ओर भारतीय वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय प्रमुख प्रदीप शर्मा व खंड प्रमुख हरीश ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे चीन के उत्पादों को न खरीदें। राष्ट्रहित सर्वोपरि की बात को ध्यान में रख कर हम चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें तथा शपथ लें कि हम चीन का सामान नहीं खरीदेंगे। इस दौरान प्रदीप शर्मा, हरीश ठाकुर, रजत, अश्वनी, अमर, कमलजीत, विशाल, मोहित, नरेश शर्मा, राकेश गौतम, पवन गौतम, भीम शर्मा, हेमराज, इंदर, नरेश शर्मा ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत सरयांज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल व भाजपा नेता रत्न सिंह पाल द्वारा विकास के लिए विशेष रुचि दिखाई है। कोविड-19 के दौरान इस पंचायत में पेयजल आपूर्ति योजनाओं की मुरम्मत व बढ़ौतरी के लिए, सामुदायिक भवनों व रास्तों के लिए करीब ₹20 लाख खर्च किए जा रहे हैं। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि सोलन जिला के केबिनेट मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल के सहयोग से तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल के प्रयासों से सरयांज पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बुईला पेयजल योजना की लाइन का डाया बदलने तथा मुरम्मत के लिए ₹8 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जबकि धारठ गांव की पुरानी स्कीम पेयजल योजना की पाइपों को बदलना तथा इसका डाया चेंज करने के लिए ₹5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। रमेश ठाकुर ने बताया कि सरयांज स्कूल के नजदीक फॉरेस्ट इंस्पेक्शन हट में पानी की व्यवस्था किए जाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान करवाया गया है, जबकि इस इंस्पेक्शन हट की रिपेयर के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने बताया की उपरली पंबड के रास्ते की मरम्मत के लिए भी एक लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि पंबड के रास्ते के लिए ₹75000 रूपए अलग से स्वीकृत करवाए गए हैं, गांव में सामुदायिक भवन के लिए एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि मनोल गांव के अटल महिला मंडल को शेड निर्माण करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान करवाया गया है।पंचायत सरयांज के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी। बुईला व घारठ मुकनाटा पेयजल योजना में सुधार के लिए धन राशि स्वीकृत करवाने के लिए ग्रामीणों ने रत्न सिंह पाल का आभार व्यक्त किया है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर तथा सरयांज पंचायत के पूर्व उप प्रधान कमल कांत, अनुसूचित जाति भाजपा मोर्चा के मंडला अध्यक्ष संतराम भारद्वाज तथा धाराठ के नंद लाल वर्मा ने भी सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल, रत्न सिंह पाल का आभार व्यक्त किया है।
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोलन द्वारा मॉल रोड़ पर चीन के पुतले को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा चीन के खिलाफ विरोद्ध प्रदर्शन भी किया। प्रेदश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत-चीन के सीमा में लंबे समय से चली आ रहे विवाद और चीन द्वारा कथनी-करनी में भेद कर पीठ पीछे कायराना हमला करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। चीन लगातार वास्तविक लाइन नियंत्रण, गलवान घाटी क्षेत्र में हिंसक घटनाओं अंजाम दे रहा है। भारतीय सेना के लगभग 20 जवान झंडप में शहीद हो गए है। भारत शहीदों की इस शहादत को सदैव याद रखेगा और शहीदों का बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत का प्रत्येक नागरिक देश के साथ, देश की सेना के साथ खड़ा है। आज देश में सशक्त, अनुभवी और सुझ-भूझ नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है देश के हर नागरिक को देश के प्रधानमंत्री और देश की सेना पर विश्वास है, आज देश के प्रधानमंत्री के आवाह्न "आत्म निर्भर भारत" पर खरा उतरने की आवश्यकता है और "आत्म निर्भर भारत " को देश व्यापी अभियान के रूप में लेने की आवश्यकता है। विश्व के सुप्रसिद्ध और भारतीय मूल के वैज्ञानिक सोनम वांग्चुक द्वारा कि गई अपील को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी को अपनाना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए "वाल्लेट और बुलेट" के मंत्र को जीवन में अपनाना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के प्रत्येक नागरिक से अपील करती है कि चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार कर भारत में बनी वस्तुओं का प्रयोग करे तथा आत्म निर्भर भारत में सहयोग दें और अपने देश की सेना का मनोबल और सम्मान बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गलवान में देवभूमि हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में जन्म लिए 21 वर्षीय बेटे ने भी शहादत का जाम पिया है। जो हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चीनी पुतले को जलाकर उसका बहिष्कार किया और साथ ही सम्पूर्ण देशवासियों से विद्यार्थी परिषद अपील भी करती है कि जब सेना का जवान अपने देश की सुरक्षा के लिए सरहद पर अपने प्राण न्योछावर कर सकता है तो हम भी उसमे अपना सहयोग चीनी सामानों का बहिष्कार करके कर सकते है। जहाँ एक ओर हमारी सेना सरहद पर चीन को करारा जवाब देने के लिए तैयार है वही हम भी उसको आर्थिक रूप से आघात करेंगे और स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करेंगे। उमेश ने चीन को चेतावनी देना चाहती है कि यदि वे समय रहते अपनी कायराना हरकत से अभी भी बाज नहीं आता तो आने वाले समय मे उसे और भी कई प्रकार से नुकसान झेलना पड़ सकता है और भारत का प्रत्येक नागरिक भारतीय सेना के साथ खड़ा है, भारत को अपने देश की सेना पर गर्व है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की परिस्थिति आने पर अपनी सेना और अपने देश के साथ खड़ा है और विकट परिस्थिति आने पर भी युद्ध भूमि से आने में भी नही कतराएंगे।
अगर आप फेसबुक यूजर हैं और आपका फेसबुक अकाउंट स्लो है तो सावधान रहे, कहीं ऐसा न हो कि साइबर अपराधी आपकी आईडी हैक कर दोस्तों के साथ ही ठगी कर दें। इसी तरह का एक मामला दाड़लाघाट क्षेत्र में समाने आया है। ये मामला ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव बागा निवासी राम चंद ठाकुर की फेसबुक आईडी को हैक कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक साइबर अपराधी पहले फेसबुक आईडी हैक कर उसके दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज कर रहे हैं। उसके बाद किसी रिश्तेदार या अन्य की बीमारी का बहाना बनाकर मदद की गुहार करते हैं। हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल मामला दर्ज नही किया गया है। शुक्रवार को दाड़लाघाट क्षेत्र के गांव बागा निवासी का फेसबुुक अकाउंट हैक करने का खुलासा उस समय हुआ जब उसके एक दोस्त ने उससे फोन कर मदद मांगने का कारण पूछा, राम चंद ठाकुर का मित्र पुनीत निजी फाइनेंस कंपनी दाड़लाघाट में कार्यरत है। वीरवार को पुनीत ने फोन कर पूछा कि फेसबुक पर रुपये की मदद मांगने कर क्या जरूरत पड़ गई। उसके बाद उसने अपना फेसबुक अकाउंट देखा। उसके चैटिंग मैसेंजर पर अनेक लोगों के मैसेज आए थे, जिसमें वह अपने दोस्तों से रुपये की मदद मांग रहा है। इस दौरान पुनीत ने ऑनलाइन माध्यम गॉगल पे से 15 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद राम चंद ठाकुर ने पासवर्ड बदलकर पुलिस को सूचना दी लेकिन फिलहाल पुलिस द्वारा अभी कोई मामला दर्ज नही किया है। भाई को रुपये की सख्त जरूरत का किया था बहाना फेसबुक चैटिंग में उसमें लिखा है भाई मुझे रुपये की सख्त जरूरत है, मेरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दो। उसके फेसबुक अकाउंट पर और कोई दूसरा व्यक्ति चैटिंग कर रहा है जो मेरे दोस्तों से 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है। उसकी मदद के लिए उसके दोस्त पुनीत ने उसके गॉगल पे के खाते में मोबाइल नंबर के द्वारा 8814942455 पर 15 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद दाड़लाघाट निवासी कमल ठाकुर, सन्नी भाटिया, बॉबी ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, अभिषेक ठाकुर के पास भी मैसेज डालकर रुपए की मांग की गई। लेकिन उक्त व्यक्तियों द्वारा इस हैकर से बात की लेकिन उसकी मांग को इन्होंने पूरा नही किया। वही इन्होंने तुरंत राम चंद ठाकुर को इस बाबत सारी कहानी से अवगत करवाया। बीमारी या अन्य परेशानी का हवाला देकर मांगते हैं मदद पीड़ितों ने बताया कि साइबर अपराध से जुड़े लोग फेसबुक आकउंट हैक कर फेसबुक दोस्तों से बीमारी या अन्य परेशानी के बहाने रुपये की मदद की मांग की जाती है लेकिन ये हैकर उसी व्यक्ति को संदेश भेजते है जिसके साथ इससे पहले भी बात हुई हो। ऐसे में सामने वाला व्यक्ति कैश देने की ऑफर करता है तो यह हैकर अस्पताल में होने का बहाना बनाकर व अर्जेंट होने की मार्मिक अपील करते हुए अकाउंट नंबर या पेटीएम,गॉगल पे जैसे अन्य एप्प पर ही डिमांड करता है।
वन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने रोहड़ू और ठियोग वन मंडल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ‘वन समृद्धि, जन समृद्धि’ योजना के अंतर्गत इस वर्ष 10 कलस्टरों में 120 बीघा भूमि पर औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। रोहड़ू वन मंडल के अंतर्गत इस वर्ष 143 हेक्टेयर वन भूमि में एक लाख 50 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। वन मंत्री ने अधिकारियों को अवैध कटान मामलों में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वन मंत्री ने कहा कि गत वर्षों में इन वन मंडलों के अंतर्गत 220 हेक्टेयर वन भूमि में से 161 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहड़ू वन मंडल में ‘नई राहें नई मंजिलें योजना’ के अंतर्गत 583 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठियोग वन मंडल में गत तीन वर्षों में उत्कृष्ट नर्सरियां विकसित की गई हैं, जिनमें समस्त आधुनिक सुविधाएं और पौधों के विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया गया है। वन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील नाकों पर लगी चैक पोस्ट को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल डाॅ. अजय शर्मा, शिमला वन वृत्त के मुख्य अरण्यपाल आर.के. गुप्ता सहित संबंधित मंडलों के अन्य वन मंडल अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून, 2020 को सोलन के सपरून चैक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के फोरलेन कार्य तथा कुछ विद्युत उप केन्द्रों में आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण बाड़ा, कलोल, बड़ोग, कोरों, कैंथड़ी, नगाली, आंजी, शमलेच, देहूंघाट, उदय विहार, कायलर, इनकम टैक्स ऑफिस, कोटलानाला क्षेत्र, टैंक रोड, फाॅरेस्ट रोड, शामती, डिग्री काॅलेज, जेबीटी, ऑफिसर्स काॅलोनी, खलीफा लाॅज, सूर्य विहार, फ्लोरा, पिकअप यूनियन, खनोग, गलानग, मतियूल, चिलाडी, शयोंथल, धरांजटी, चिलकाला कोगडी एवं आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने डेंगू, पीलिया, स्क्रब टाईफस, आन्त्रशोथ (गेस्ट्रोएनट्राइटिस), अतिसार तथा हैजा जैसे विभिन्न जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए आयोजित खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की। रोहित राठौर ने कहा कि वर्षा ऋतु में विभिन्न जलजनित एवं अन्य रोग होने की सम्भावना अधिक रहती है। इनसे बचाव के लिए आवश्यक है कि उपमंडल सोलन में पारम्परिक जल स्त्रोतों के साथ-साथ विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को समय पर साफ किया जाए तथा घर के आसपास पानी एकत्र न होने दिया जाए ताकि मच्छर पनपने की सम्भावना न के बराबर रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी समझाया जाना चाहिए कि पारम्परिक जल स्त्रोत समुचित देखभाल एवं साफ-सफाई के साथ ही दीर्घावधि तक लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करवा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि उपमंडल में पेयजल भंडारों एवं पारम्परिक जल स्त्रोतों की आवश्यकतानुसार एवं समबयबद्ध क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पेयजल स्त्रोतों से समय-समय पर जल के नमूने एकत्र किए जाएं तथा पेयजल पीने योग्य न पाए जाने पर पेयजल स्त्रातों के निरीक्षण के लिए गठित समिति नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने कहा कि सोलन उपमंडल में उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर पेयजल स्त्रोतों की गुणवत्ता जांच के लिए रेंडम सैंपलिंग की जाए ताकि जलजनित रोगों से बचा जा सके और पेयजल को शुद्ध रखा जा सके। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर भी ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाए। रोहित राठौर ने कहा कि सभी क्षेत्रों में ऐसे पेयजल स्त्रोतों के पास सूचना पट्ट लगाए जाएं जहां का जल पीने योग्य नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल उन्हीं प्राकृतिक जल स्रोतों, बावड़ियों का पानी प्रयोग में लाएं जो सुरक्षित हैं। जिन बावड़ियों पर पानी न पीने के संबंध में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं वहां का पानी प्रयोग में न लाएं। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी चण्डी को निर्देश दिए कि जन-जन को क्लोरीन की गोलियां उपलब्ध करवाएं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जलजनित रोगों की दवा एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि जलजनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी, स्वयंसेवी संस्थाएं, आशा कार्यकर्ता समन्वय स्थापित कर कार्य करें। रोहित राठौर ने निर्देश दिए कि उपमंडल के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अतिसार रोधी दवा तथा ग्लूकोज एवं अन्य चिकित्सीय द्रव्यों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि अतिसार एवं अन्य जलजनित रोगों के फैलने के संबंध में सूचना तुरंत उपलब्ध करवाई जाएं। खण्ड स्तर पर इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के त्वरित कार्यवाही बल तैयार रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए घरों में उपयुक्त कीटनाशक का छिड़काव एवं बाहर फोगिंग की जाए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय में जिस समर्पण एवं कर्मठता के साथ विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य किया है वह सभी के एिल अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। डाॅ. सैजल सोेलन जिला के परवाणू में पुलिस, गृह रक्षा तथा अग्निशमन विभाग के अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के उपरान्त स्थानीय निवासियों एवं जन-प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर रहे थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने तदोपरांत परिधि गृह परवाणू में हिमुडा के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कोविड-19 महामारी के समय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डाॅ. सैजल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संकट काल में लोग एकजुट होकर न केवल रोगियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं अपितु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन भी सुनिश्चित बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दृढ़ संकल्प एवं एकनिष्ठ भावना के साथ कोरोना को समाप्त करने के लिए जन सहयोग के साथ समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अनुसन्धान के साथ कोविड-19 पर लगाम लगाने में सफलता प्राप्त होगी। सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से पार पाने के सरकारी प्रयास जन सहयोग के बिना सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक लोग स्वेच्छा से सोशल डिस्टेन्सिग का पालन नहीं करेंगे, घर से बाहर सदैव मास्क पहन कर नहीं जाएंगे और नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने का संकल्प नहीं लेंगे तब तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचा नहीं जा सकता। उन्होेंने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने के यह तीन नियम कोविड-19 के विरूद्ध श्रेष्ठ सुरक्षा चक्र हैं और इन्हें न मानकर लोग अपने परिवार एवं पूरे समाज को खतरे में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इन तीन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि इस दिशा में लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। लोग न केवल स्वयं इन तीन नियमों का पालन करें अपितु अन्य से भी इनकी अनुपालना करवाएं। उन्होेंने कहा कि यदि लोग बिना मास्क के आने-जाने वाले तथा सोशल डिस्टेन्सिग न करने वाले लोगों से इनके पालन का आग्रह करें तो ही नियमों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित होगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों से आग्रह किया कि अपने क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें और ऐसे व्यक्तियों का होम क्वारेन्टीन पूरा करवाएं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा कसौली मंडल की अध्यक्ष ममता ठाकुर, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, सहायक आयुक्त परवाणू विक्रम सिंह नेगी, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, उप अग्निशमन अधिकारी टीसी ठाकुर सहित स्थानीय निवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार को मुख्यमंत्री द्वारा अटल आदर्श विद्यालय की सौगात देने पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व अर्की भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करने शिमला पहुंचा। जँहा प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से भेंट कर कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय खोले जाने की नोटिफिकेशन किए जाने के लिए आभार प्रकट किया। इसके अलावा प्रतिनिधि मण्डल ने कुनिहार में पुलिस थाना व छात्र विद्यालय कुनिहार के मैदान को 20 लाख देने की घोषणा पूरी होने पर भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि जल्द ही कुनिहार आकर इस अटल आदर्श विद्यालय की नींव रखकर अपने कर कमलों द्वारा इसका श्री गणेश करें। pra तिनिधि मण्डल में हाटकोट पँचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, रावमापा छात्र कुनिहार के एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, व्यापार मण्डल कुनिहार से विशाल कंवर, सुभाष भारद्वाज, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, जिला मीडिया सहप्रभारी इंद्रपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, बीडीसी सदस्य सीमा महंत, कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर,अनिल गर्ग, सुरेश जोशी, राजीव शर्मा, विजय सिंह, हँसराज ठाकुर, नवनीत आदि मौजूद रहे।
सोलन जिला से शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 269 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 269 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 38, नागरिक अस्पताल बद्दी से 60, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 52, ईएसआई काठा से 42, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 09, ईएसआई बरोटीवाला से 19, ईएसआई परवाणू से 13, नागरिक अस्पताल अर्की से 26 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 10 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि गत दिवस भेजे गए 308 सैम्पल में से 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। शेष सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि अभी तक सोलन जिला में कोविड-19 के कुल 91 रोगी हुए हैं। जिला में वर्तमान में 45 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 15 व्यक्तियों का ईएसआई काठा में, 12 व्यक्तियों का नौणी में, 13 व्यक्तियों का श्रमिक छात्रावास नालागढ़ में उपचार किया जा रहा है। मानकों के अनुसार 04 व्यक्तियों का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। 01 रोगी को उपचार के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी। डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रदेश के निवासियों के समुचित प्रबंधन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों की अनुपालना के लिए जिला के परवाणू नाका तथा क्वारेनटाइन केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। 29 जून से 05 जुलाई, 2020 तक परवाणू नाके पर प्रातःकालीन ड्यूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के तेलयांग पिंकी एवं श्वेता भास्कर, सांयकालीन ड्यूटी में महर्षि मार्कण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुम्हारहट्टी के प्रदीप एवं विक्रम तथा रात्रि ड्यूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शुभम दीक्षित एवं एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के प्रदीप राणा सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी अवधि में जिला के टीटीआर नाके पर प्रातःकालीन डयूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के तासो मुन्या एवं श्याम गौरी सांयकालीन डयूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के दीपक कुमार एवं धीरज गुप्ता तथा रात्रि समय में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के हरदेव कुमार एवं कमल किशोर सेवाएं प्रदान करेंगे। 29 जून से 05 जुलाई, 2020 तक क्वारनेटाइन केंद्र पर सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की मारिया मुबाशिर एवं पुनियो नाबिंग सेवाएं प्रदान करेंगे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में भांग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन पुलिस थाना दाड़लाघाट के सौजन्य से किया गया। एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह ठाकुर ने बताया कि भांग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत परिसर व साथ लगती निजी भूमि व सरकारी भूमि में भांग को उखाड़ा गया व इस क्षेत्र में साफ सफाई आदि की गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय लोगों व बच्चों को नशे की बुराइयों बारे भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्थानीय लोगों, सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह ठाकुर, एएसआई मदन सिंह, मंजीत, सुनील, मदन, राकेश, रवि, शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुछ समय पूर्व हुई नेशनल हाईवे 205 की सड़क मरम्मत आज फिर जैसी की तैसी हो गई है। शालाघाट-दाड़लाघाट से भराडीघाट व राजघाटी तक नेशनल हाईवे में पिछले दिनों टयरिंग उखड़ने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे देखे जा सकते है। ज्ञात रहे कि सड़क लगभग 3-4 करोड़ रुपए से पक्की की गई थी, लेकिन अब यह उखड़ गई है। कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ चुकी है कि शालाघाट-दाड़लाघाट से भराडीघाट व राजघाटी नेशनल हाईवे सड़क पर करोड़ो रुपए खर्च किए गए, जबकि सड़क कुछ दिनों बाद ही किस प्रकार से उखड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि शालाघाट दाड़लाघाट से भराडीघाट राजघाटी नेशनल हाईवे सड़क की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से लगभग 3-4 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसका टेंडर बिलासपुर के ठेकेदार को दिया गया, लेकिन घटिया सामग्री व कोलतार की वजह से सड़क उखड़ गई है और हैरानी की बात तो यह है कि जो गड्ढे पहले भरे थे वो आज यथास्थित वैसे ही है, दोबारा से सड़कों पर ये गड्ढे देखे जा सकते है। विभाग और ठेकेदार की इस कार्यप्रणाली से लोग काफी नाराज है, लोगो के अनुसार जैसी सड़क पहले थी उसी स्थिति में सड़क दोबारा आ रही है, खासी परेशानी दो पहिया वाहनों को होती है जिसका डर गड्डो में गिरने का रहता है, वहीं कई जगह सड़क के किनारे सड़क पूरी उखड़ चुकी है जिससे वाहनों को पास लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी कुछ समय पहले इस नेशनल हाइवे में सड़क में पड़े गड्ढो को भरा था, लेकिन इसमें सही तरिके से कार्य न होने की वजह से ही इस सड़क में हजारों गड्ढे यथा स्थिति में दोबारा आ चुके है जो कि विभाग ओर ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर संदेह होता है। लोगो ने मांग की है कि इन गड्डो को जल्द भरा जाए ताकि इन गड्डो में गिर कर कोई जान माल की हानि न हो। स्थानीय लोगों में प्रेम केशव, जगदीश ठाकुर, अनिल गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, हेमन्त वर्मा, जयसिंह ठाकुर, हेतराम, मनोज, रमेश भाटिया सहित अन्य व्यक्तियों ने बताया कि विभाग के ढुलमुल रवैये व ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने के कारण सड़क का यह हाल हुआ है। स्थानीय व्यापारियों में पंकज गुप्ता, राजेंद्र कपिल, शुभम, दिनेश, पवन, रितिक, संजू, मदन, संदीप, दीपक गजपति ने बताया कि यह सड़क शालाघाट दाड़लाघाट से भराडीघाट नेशनल हाईवे 205 तक बनाई गई है, जिसकी दूरी लगभग 35 किलोमीटर की है। उपरोक्त व्यक्तियों ने बताया कि इस कार्य मे ठेकेदार व विभाग की लापरवाही झलक रही है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बड़े-बड़े गड्डो व सड़क खराब होने का मुख्य कारण ये स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे 205,शालाघाट दाड़लाघाट से भराडीघाट व राजघाटी तक सड़क में बड़े-बड़े गड्डो व सड़क खराब होने का मुख्य कारण ये है कि विभाग द्वारा सड़क तो बना दी गई लेकिन सड़क के साथ नाली का निर्माण न करने से सड़क की साइड धसक रही है और सड़क पर न तो नाली बनाई है जिससे बारिश के दिनों में बारिश का पानी सड़क में आने से सड़क की साइड कई जगह से धसक गई है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर जिस समय सड़क की मुरम्मत की जा रही थी अगर उस समय सड़क के साथ नालियों का निर्माण किया जाता तो सड़क इतनी क्षतिग्रस्त नही होनी थी जिससे बारिश के दिनों में सड़क की साइड काफी जगहों से धसक रही है और लोगों का कहना है कि यदि सड़क में गड्ढे पड़ते रहे व सड़क की साइड इसी तरह से धसकती रही तो सड़क पूरी तरह से धसक जाएगी व गड्ढे पड़ जाएंगे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जब इस बारे एनएचएआई के इंजीनियर अमन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नालियों का एस्टीमेट बना दिया गया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा और सड़कों में जो गड्ढे पड़े है, उसका कार्य ठेकेदार को दे दिया है,ए क सप्ताह के अंदर गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हर वर्ष 26 जून को 'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' मनाया जाता है। इसी कड़ी में रुद्रा पब्लिक स्कुल धुन्धन के प्रधानाचार्य ईशान भाटिया के द्वारा ऑनलाइन बच्चों को बताया कि नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण के लिए 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' ने 7 दिसंबर 1987 को यह प्रस्ताव पारित किया था और तभी से हर साल लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि किसी भी देश का भविष्य बच्चे व युवा होते है और किसी देश के बच्चे व युवाओ को नशे की लत लग जाती है तो वह देश शीघ्र ही गुलामी की कगार पर पहुंच जाता है। इस लिए जरूरी है कि बच्चों व युवाओ को नशे से दूर रहना चाहिए तथा अपने साथियों व अन्यो को भी इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना चाहिए ताकि शारिरिक स्वास्थ्य के साथ देश भी सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ऑनलाइन स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई।
It was the day for the students of the Dagshai Public School to make their fathers feel very special on Father’s Day. Away from their school, it was really a time when dagshainians spent their time preparing greeting cards, messages, and goodies to present their fathers on this day. Under the guidance of the Administrative Officer Mrs. Jaspal Kaur who always takes initiative to motivate teachers and students to generate new ideas to show their hidden talents on different occasions. The students sent pictures and video messages dedicated to their fathers, “The Real Heroes of their life” in their online school groups. The music lovers sang songs dedicated to their fathers. Students shared the memorable moments they experienced with fathers. Teachers shared their ideas with the students to celebrate and spend quality time with their fathers. Principal Dr. Jaspal Singh and Executive Director S. Amarjit Singh congratulated all the students and their parents on the occasion.
मन मे यदि समाज सेवा का जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी किसी के हौंसले को कम नही कर सकती है। ऐसा ही जज्बा लेकर चले मांजू-पलोग-राहु जन कल्याण समिति के सदस्यों ने लगभग तीन पंचायतों ( ग्राम पँचायत प्लानिया, पलोग व रोहांज- जलाना) के सैकड़ो ग्रामीणों को अर्की मुख्यालय तक पहुंचने के लिए जन सहयोग से लगभग दो किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण किसी भी सरकारी संस्था के सहयोग के बिना स्वयं ही कर दिया। ज्ञात रहे कि बथालगं-जावड़ा-पलोग सम्पर्क सड़क मार्ग जो कि अर्की मुख्यालय से जुड़ने के लिए लगभग पांच वर्षों से लंबित था, वह सम्पर्क सड़क मार्ग अब जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों व पलोग पँचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से अर्की मुख्यालय के लिए जाने वाले रौड़ी-मांजू-अर्की सड़क मार्ग से जुड़ गया है। ज्ञात रहे कि शिमला-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित गांव बथालगं से पलोग के लिए वाया जावड़ा ग्राम होते हुए लगभग आठ किलोमीटर सड़क बनी थी। इस सम्पर्क सड़क का निर्माण कार्य अगस्त 2001 में शुरू हुआ था तथा वर्ष 2007 में इस सड़क मार्ग पर बस सेवा भी आरम्भ हो गई थी। एवम यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा पलोग गांव तक बनाई गई थी। वर्ष 2015 में ग्रामीणों ने लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर राहु गांव से होते हुए इस सड़क को रौड़ी- मांजू - अर्की सड़क मार्ग से जोड़ने की कोशिश भी की परंतु कुछ लोगों की निजी भूमि इस सम्पर्क सड़क मार्ग में आने के चलते आम सहमति न होने के कारण यह सड़क रौड़ी-मांजू -अर्की सड़क से जुड़ नही पाई और इस सम्पर्क सड़क का कार्य अधर में लटक गया जिसके चलते लगभग ग्यारह गांवों के सैंकड़ो ग्रामीणों को अर्की मुख्यालय तक पहुंचने के लिये पलोग से वाया बथालगं होते हुए लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। इस कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। हालांकि समय समय पर बहुत से बुद्धिजीवियों ने इस सड़क को जोड़ने के लिये भरसक प्रयास भी किये पर हर बार मायूसी ही हाथ लग रही थी। अंत मे मांजू-पलोग-राहु जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर इस इस सम्पर्क सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने बारे में मुहिम छेड़ी। इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए समिति के उपाध्यक्ष मेहरचंद कौशल ने व्यक्तिगत तौर पर उन लोगों के घर घर जाकर मनाने की जिम्मेवारी ली जिनकी जमीन इस सड़क मार्ग में आ रही थी। अंत मे उनके अथक प्रयासों व समिति के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों के चलते ग्रामीणों ने इस सड़क मार्ग को रौड़ी- मांजू अर्की सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी। अब इस सम्पर्क सड़क का निर्माण होने से धरैल, पन्जैहली, जावड़ा, दोची, घ्याना, घ्यान्टू, घाट, चरिंडी, शीलडु, बागी व पलोग गांव के लोग लाभान्वित होंगे। समिति द्वारा इस सड़क मार्ग को बनाने के लिए समाजसेवी गोपाल सिंह कौशल को अध्यक्ष बना कर एक उप समिति का गठन किया गया है। कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क को बनाने के लिए समिति ने किसी भी सरकारी संस्था से कोई भी सहायता नहीं ली है। समिति के द्वारा स्थानीय गांवों के लोगों से ही धनराशि एकत्रित की गई और उस धनराशि से इस सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क के बनने से जहां लोगों को अब अर्की मुख्यालय तक पहुंचने में अब समय भी कम लगेगा वहीं अब लोगों को कुनिहार बाजार तक पहुंचने के लिए भी वाया मांजू दूरी काफी कम हो जाएगी। उपाध्यक्ष मेहर चंद कौशल व स्थानीय लोगो का कहना है कि इस सम्पर्क सड़क मार्ग के निर्माण से अर्की मुख्यालय के लिये आवागमन हेतु लगभग 20 किलोमीटर व शिमला मुख्यालय के लिए 13 किलोमीटर की दूरी कम हुई है। इस सड़क मार्ग के निर्माण से लोगो मे उत्सव का माहौल है। पलोग पँचायत के प्रधान योगेश चौहान ने समिति के सभी सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामूहिक प्रयासों से बनाई गई इस सड़क पर खुशी प्रकट करते हुए सभी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पलोग पंचायत के लगभग नौ गांवों के ग्रामीणों को मांजू स्थित पँचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए वाया खनलग होते हुए लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब इस सड़क के बनने से ये दूरी आधे से भी कम हो जाएगी। जन कल्याण समिति के प्रधान जिया लाल शर्मा व महासचिव कृष्ण चंद शर्मा का कहना है की वे शीघ्र ही सम्पर्क सड़क निर्माण हेतु भूमि देने वाले लोगों से एनओसी लेकर सरकार व स्थानीय प्रशासन को सौंपेंगे ताकि लोकनिर्माण विभाग इस सड़क मार्ग का रखरखाव करे।
4 दिन पहले सायरी क्षेत्र में संस्थागत क्वारंटाइन किए एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने से सायरी पुलिस चौकी को सील कर दिया गया था व वँहा तैनात पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर सायरी बस अड्डे की दुकानों को भी बंद करने के आदेश दिए गए थे। इस घटना से क्षेत्र में कोरोना का भय व अफवाहों का बाजार गर्म था लेकिन बुधवार को क्वारंटाइन किए सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली व अफवाहों पर विराम लग गया। वहीँ वीरवार से सभी बन्द दुकाने प्रसासन की अनुमति से खुल गई जिससे व्यापारियों में खुशी का माहौल है। व्यापारी राजीव, यशपाल, करमचंद, राजू, कार्तिक, सतीश, सतीश, मोहन जसवाल, राजेश शर्मा, मनोज, डॉ जालपा, पवन कश्यप आदि ने नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी से मिलकर दुकाने खोलने की परमिशन मांगी जिसे नायब तहसीलदार ने जिला प्रसासन से स्वीकृति लेकर व्यापारियों की बन्द दुकानों को खोलने की परमिशन दे दी। व्यपारियों ने नायब तहसीलदार व प्रसासन का धन्यवाद करते हुए बताया कि प्रसासन ने दुकाने खोलने की परमिशन दे दी है और आज सभी ने अपनी दुकानें खोल दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी व्यापारियों व क्षेत्रवासियों से कहा है कि क्वारंटाइन किए सभी पुलिस कर्मचारियों की कोरोना की रिपोर्ट नेगिटिव आई है व किसी को घबराने की जरूरत नही है। सभी बाजार में नियमों का पालन करते हुए व्यापार व खरीददारी कर सकते हैं।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने प्रथम जुलाई, 2020 से आरम्भ हो रहे सेब सीजन के दृष्टिगत सोलन जिला के परवाणू तथा सोलन में हरियाणा राज्य के जिला पंचकूला तथा चण्डीगढ़ से दैनिक आधार पर आने वाले कमीशन एजेंटों, व्यापारियों, क्रेताओं, कर्मियों तथा मालवाहकों के आवागमन के लिए आदेश जारी किए हैं। दैनिक आधार पर चण्डीगढ़, हरियाणा राज्य के पंचकूला तथा पंजाब के मोहाली से आवागमन करने वाले कमीशन एजेंटों, व्यापारियों, क्रेताओं, कर्मियों तथा मालवाहकों को अनुमति ‘सी’ श्रेणी के लिए निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना के आधार पर दी जाएगी। बाहरी राज्यों से एपीएमसी सोलन तथा एपीएमसी परवाणू आने वाले ऐसे कमीशन एजेंटों, व्यापारियों, क्रेताओं, कर्मियों तथा मालवाहकों को ई-मेल अथवा अन्य इलैक्ट्राॅनिक माध्यमों से आवेदन करना होगा। परवाणू क्षेत्र में आने के लिए उप पुलिस अधीक्षक परवाणू तथा सोलन आने के लिए सचिव एपीएमसी सोलन को निर्धारित प्रपत्र पर लिखित में आवेदन करना होगा। लिखित में आवेदन एवं शपथ प्राप्त होने पर सम्बन्धित प्राधिकरण जांच उपरांत अनुमति के सम्बन्ध में आवेदक को सूचित करेगा। उपरोक्त का आवागमन सम्बन्धित पहचान पत्र अथवा अन्य सरकारी पहचान पत्र एवं सम्बन्धित प्राधिकरण द्वारा जारी अनुमति दिखाने पर होगा। इनकी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अंतररराज्यीय नाकों पर की जाएगी तथा समय-समय पर कार्य स्थल पर भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। आने-जाने के लिए व्यक्ति सेनिटाईज्ड वाहन का प्रयोग करंेगे। उक्त व्यक्ति केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यात्रा करेंगे। यात्रा के समय एक वाहन में चालक सहित 03 व्यक्तियों से अधिक नहीं होंगे तथा सोशल डिस्टेन्सिग का पूर्ण पालन किया जाएगा। आने जाने के दौरान वाहन मूल स्थान एवं गंतव्य स्थल के अतिरिक्त कहीं नहीं रूकेगा। उक्त सभी व्यक्तियों को दैनिक क्रियाकलापों सहित अन्य कार्यों के समय मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करना होगा तथा नियमित अंतराल पर हैंड सेनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। आदेशों के अनुसार एपीएमसी सोलन के सचिव मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के परामर्श से उक्त सभी का रेन्डम आधार पर रक्त नमूने एकत्र करना सुनिश्चित बनाएंगे। बाहरी राज्यों के प्रदेश के साथ लगते क्षेत्रों से आने वाले उक्त व्यक्ति पैदल ही अपने आवास से कार्यस्थल तक सम्बन्धित टोल नाकों अथवा निर्धारित मार्गों से आ-जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र तथा सम्बन्धित प्राधिकरण द्वारा जारी अनुमति दिखानी होगी। उपरोक्त मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले उक्त व्यक्तियों के लिए केवल वन टाईम (एक बार) अनुमति ही पर्याप्त होगी। इन्हें प्रत्येक आवागमन के लिए अन्य किसी अनुमति अथवा प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों की उल्लंघना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा अन्य सम्बन्धित नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने आगामी सेब सीजन के दृष्टिगत सोलन जिला में अन्य राज्यों से आने वाले कामगारों एवं श्रमिकों के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बाहर से आने वाले कामगारों एवं श्रमिकों को सोलन जिला में ‘वन टाईम’ (एक बार) अंतरराज्यीय प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। किन्तु इसके लिए ‘डी’ श्रेणी के लिए निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार आगामी सेब सीजन के लिए सोलन जिला में हिमाचल प्रदेश के बाहर से आने वाले श्रमिकों एवं कामगारों को ‘वन टाईम’ (एक बार) प्रवेश के लिए उचित माध्यम द्वारा आवेदन करना होगा। कामगारों एवं श्रमिकों को वन टाईम प्रवेश के लिए सम्बन्धित ठेकेदार, आढ़ती अथवा व्यक्ति के माध्यम से कृषि उत्पाद विपणन समिति सोलन (एपीएमसी) के सचिव को ईमेल अथवा अन्य इलैक्ट्राॅनिक माध्यम या व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र की प्रति के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ निर्धारित प्रपत्र पर लिखित में प्रस्तुत करना होगा। ठेकेदार, आढ़ती अथवा व्यक्ति को मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित प्रपत्र पर लिखित में शपथ देनी होगी। बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले कामगारों तथा श्रमिकों को पूर्व निर्धारित क्वारेन्टाइन सुविधा स्थलों में रखा जाएगा। कामगार एवं श्रमिक कार्यस्थल पर पहले से कार्य कर रहे कामगारों व स्थानीय लोगों के साथ मेलजोल नहीं करेंगे। ऐसे कामगारों एवं श्रमिकों का कोविड-19 पाॅजिटिव व्यक्तियों के साथ न तो कोई सम्पर्क होना चाहिए और न ही उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के साथ कोई यात्रा की हो। बाहरी राज्यों से सेब सीजन के लिए आने वाले kamgaron एवं श्रमिकों का प्रवेश पंजीकरण जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर किया जाना चाहिए। यहीं पर इनकी चिकित्सीय स्क्रीनिंग की जाएगी। कार्यस्थल पर भी इनका समय-समय स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। आदेशों के अनुसार एपीएमसी सोलन के सचिव मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के परामर्श से श्रमिकांे एवं कामगारों के रेन्डम आधार पर रक्त नमूने लेना सुनिश्चित बनाएंगे। सरकार एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सोशल डिस्टेन्सिग, सेनेटाइजेशन सहित समय-समय पर जारी अन्य नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी। उपरोक्त मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकांे एवं कामगारों के लिए एपीएमसी सोलन के सचिव द्वारा जारी केवल वन टाईम (एक बार) अनुमति ही पर्याप्त होगी। इस सम्बन्ध में उप पुलिस अधीक्षक परवाणू तथा सोलन को सूचित करना अनिवार्य होगा। इन श्रमिकों एवं कामगारों को अन्य किसी अनुमति अथवा प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमण्डलाधिकारी सोलन तथा एपीएमसी सोलन के सचिव इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों की उल्लंघना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा अन्य सम्बन्धित नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
सोलन जिले के सभी शस्त्र लाईसेंस धारकों को अपने शस्त्र लाईसेंस पर 29 जून 2020 तक विशिष्ट पहचान संख्या अंकित करवानी होगी। ऐसा न करने की स्थिति में उनके शस्त्र लाईसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि यदि 29 जून, 2020 तक शस्त्र लाईसेंस में विशिष्ट पहचान संख्या अंकित नहीं करवाई गई तो इस तिथि के उपरांत शस्त्र लाईसेंस को अवैध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के शस्त्र लाईसेंस धारकों की सुविधा के लिए विशिष्ट पहचान संख्या अंकित करने का कार्य जिलाधीश कार्यालय सोलन, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कंडाघाट, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की व उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त शस्त्र लाईसेन्स धारक (आत्म रक्षा एवं फसल सुरक्षा) शस्त्र लाईसेंस पर 29 जून, 2020 तक अपने विशिष्ट पहचान संख्या लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह विशिष्ट पहचान संख्या प्रत्येक शस्त्र लाईसेंस के लिए भिन्न होगी। यह संख्या आधार कार्ड नंबर से पृथक है। लाईसेंस धारक को लाईसेंस जारीकर्ता प्राधिकरण के कार्यालय में अपने मूल लाईसेंस के साथ आना होगा। इस प्रक्रिया में आधारकार्ड अथवा किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जिले के सभी शस्त्र लाईसेंस धारकों से आग्रह किया कि 29 जून 2020 तक अपने शस्त्र लाईसेंस में विशिष्ट पहचान संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करवाएं।
पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने वीरवार पुलिस थाना बद्दी में पुलिस कर्मियों के विश्राम के लिए क्षेत्र की अग्रणी फार्मा कंपनी एलकेम बद्दी द्वारा निर्मित विश्राम कक्ष (रेस्ट लाउन्ज) का विधिवत शुभारम्भ किया। इस विश्राम कक्ष के निर्माण पर एलकेम कंपनी द्वारा काॅरपोरेट सोशल रिस्पोन्सिबिलिटी के तहत 43.50 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। रोहित मालपानी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत पुलिस कर्मी दिन-रात कार्यरत हैं। ऐसे समय में उन्हें अपने कार्य के साथ-साथ अनेक ऐसे कार्य भी करने पड़ रहे हैं जो मानवीय सुरक्षा एवं क्षेत्र को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में पुलिस कर्मियों को समुचित विश्राम मिलना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह विश्राम कक्ष बद्दी क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस कर्मियों को सही समय पर उचित विश्राम भी मिलेगा। रोहित मालपानी ने विश्राम कक्ष के निर्माण के लिए एलकेम फार्म कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस, उद्योग एवं आमजन के आपसी समन्वय से न केवल कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है अपितु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न आवश्यक गतिविधियों को जारी रखने में सहायता भी प्राप्त हुई है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी काॅरपोरेट सोशल रिस्पोन्सिबिलिटी के तहत उद्योग जगत प्रशासन एवं पुलिस को सहायता प्रदान करता रहेगा। एलकेम फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान भविष्य में भी पुलिस तथा प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेगा।
दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट कम्पनी के लिए पत्थरों की ढुलाई के लिए लगाई गई कन्वेयर बेल्ट स्थानीय लोगों के लिए दिक्कते पैदा कर रही है। इस कन्वेयर बेल्ट के साथ किसानों को रोजमर्रा, घास, लकड़ी लाने के लिए आवागमन करना पड़ता है जिस कारण लोगों को कंपनी द्वारा कन्वेयर बेल्ट चलाते वक्त पत्थर गिरने से जानमाल का खतरा बना रहता है। ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि 31 कीते 26 बीघे 6 बिस्वे रकबे में से अंबुजा कम्पनी की जो कन्वेयर बेल्ट गुजरती है उससे लोगों पत्थर गिरने से डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त जमीन के अलावा अन्य जमीन भी अत्यंत खराब हो चुकी है। घास का चारा पशुओं को देना एक रिस्क बना रहता है। वही इस धूल आदि से पशु हमेशा बीमार रहते हैं, क्योंकि कन्वेयर की धूल आदि लगातार उड़ती रहती है। उन्होंने कहा कि जब अंबुजा कंपनी को इस बाबत किसानों द्वारा पक्ष रखा था कि इस खराब पड़ी जमीन की लीज दी जाए व कन्वेयर बेल्ट के साथ पत्थरों की रुकावट हेतु गार्डियन लगाया जाए। तब कंपनी के लैंड विभाग ने माना था कि लोगों को लीज तथा आने-जाने के रास्ते व कनवेयर से जो धूल पत्थर गिरते हैं उनके लिए समाधान किया जाएगा, ताकि किसानों की आगामी मुश्किलें ना हो। प्रेम केशव ने कहा कि इस बारे किसानों द्वारा कई बार जिला उपायुक्त सोलन, उपमंडलाधिकारी अर्की व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट को भी उपरोक्त समस्याओं से अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नही हुआ है। उन्होंने अंबुजा प्रबंधन से इस महामारी के चलते दोबारा आग्रह किया है कि किसानों की इस दिक्कतों को देखते हुए उचित कदम उठाए जाएं।
जिला सोलन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में गत एक वर्ष से चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य गत पांच महीनों से बंद पड़ा है जिसको लेकर अध्यक्ष पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी डी डी कश्यप, पूर्व प्रधान सुखराम उप प्रधान राकेश कौंडल,प्रधान पट्टा बरावरी प्रोमिला कौशल आदि ने काफी रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य वर्ष 2019 को शुरू किया गया था लेकिन वर्ष 2020 के फरवरी माह से भवन निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टा बरावरी का टेंडर दिनाक 18 अक्तुबर को स्वीकृत हो गया था व् ठेकेदार को भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 31मार्च 2020 थी। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गत पांच महीनो से ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण कार्य बंद किया हुआ है। निर्माण कार्य की सामग्रियों में रेत, बजरी, सरिया, टाइल, पाइपे आदि इधर उधर बिखरी पड़ी है। दूरभाष पर सम्पर्क करने के उपरांत भी ठेकेदार फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल कशौली तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उप मंडल सुबाथू भी उक्त विषय पर कोई उचित कदम नही उठा रहे हैं। डी डी कश्यप ने कहा कि वर्ष 2016 में पूर्व सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टा बरावरी भवन निर्माण हेतु लगभग 78 लाख 91 हजार रूपये स्वीकृत किए थे व् उक्त भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास 25 मई 2016 को हुआ था। लोगो ने विभाग से आग्रह करते हुवे कहा कि अधर में लटके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाकर पूरा किया जाए ताकि लोग इस भवन में शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सके।


















































