पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत संजीव कुमार पुत्र जगदीश चंद्र बीपीओ सिल तहसील ज्वालामुखी ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ग्राम पंचायत सियालकड तहसील ज्वालामुखी में बतौर पंचायत सचिव तैनात हैं। पिछले कल वह अपने किसी रिश्तेदार के घर चौकी पोस्ट ऑफिस गगडुही गया था व अपनी गाड़ी मारुति 800 नंबर एचपी 83 -5988 को उनके घर के बाहर ही सड़क पर खड़ा कर दिया था। वीरवार सुबह प्रातः जब वह घर जाने के लिए निकला तो उक्त गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। उन्होंने स्वयं अपने तौर पर भी दोपहर तक गाड़ी का पता किया गया, लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चल सका है। उन्हें आशंका है कि उसकी गाड़ी को कोई व्यक्ति चुरा कर ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने संजीव कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजकीय महाविद्यालय मटौर के रेड रिबन क्लब द्वारा गुंजन (एनजीओ) के सहयोग से टीबी जैसे संक्रामक रोग के विरूद्ध राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे विश्व टीबी माह अभियान के तहत सभी को जागरुक करने हेतु एक व्याख्यान का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश सूद बतौर मुख्यातिथि व विषय विशेषज्ञ के रुप में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों के साथ टीबी क्या है, इसकी मूलभूत जानकारी, इससे निपटने में सामने आने वाली चुनौतियों, इसकी गंभीरता, इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि भारत में टीबी का मुख्य कारण कुपोषण है व अफ्रीका जैसे देशों में टीबी का मुख्य कारण HIV है। इसके पश्चात गुंजन संस्था के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार जी ने भी व्यक्तित्व विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्रो. दिनेश जंबाल ने मुख्याथिति को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं से टीबी के बारे में प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण जानकारी से लाभ उठाने व इस जानकारी को अपने परिवार/समाज के साथ साझा करने का आह्वान किया। साथ ही "टीबी मुक्त भारत अभियान" दिशा में "गुंजन संस्था "के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा भी उपस्थित रहे।
श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने आज कांगड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा के आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की केवल दो ही एम्बुलेंस क्षेत्र में अपनी सुविधा दे रही थी। अब श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में भी यह सुविधा उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाड़े के तहत राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के रेड रिबन क्लब द्वारा महिलाओं के सम्मान में भाषण, काव्य पाठ तथा समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। इसमें समाज तथा देश में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की गई। कार्यक्रम का सुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद के अभिभाषण के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रो. सुनीता शर्मा का महाविद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वक्ता प्रो. करण सिंह पठानिया द्वारा अपने वक्तव्य में बताया कि कार्य स्थल में ऐसा माहौल मनाया जाए, जिसमें महिलाओं की कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता का भरपूर लाभ लिया जा सके। मुख्यातिथि ने लड़कियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है, जिसके लिए उन्हें उनमें आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और सजगता की आवश्यकता है, ताकि वे भविष्य में एक पूर्ण व्यक्तिव के रूप में अपना संपूर्ण योगदान दे सकें। इस मौके पर रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. पीतांबर सिंह ने महिलाओं की बहुआयामी प्रतिभा एवं समाज व परिवार में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम पर प्रो. कंचन, प्रो. बंदना राणा, प्रो. शर्मिता पठनिया, प्रो. सुशील भारद्वाज, प्रो. गुलशन, प्रो. संजीव, प्रो. धर्मेंद्र, प्रो. सुरेश, प्रो. कपिल, प्रो. देवन, प्रो. अनुज, कार्यालय अधीक्षक ओंकार भाटिया एवं अमित कौशल उपस्थित रहे।
थाना डमटाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदरोया में पीर बाबा मंदिर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा भदरोया में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास पंजाब से आए एक युवक रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह (29) पुत्र बलविंदर सिंह पर्थवाल डाकघर रियाली गला तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस थाना देहरा में दर्ज चोरी के एक मामले में देहरा पुलिस की टीम ने मुख्य आरक्षी सुनील डढवाल के नेतृत्व में पंजाब के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गणेश उम्र 20 वर्ष, सुखविंदर पाल उम्र 29 वर्ष व परविंदर पाल उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। इन आरोपियों को अदालत देहरा में पेश किया जा रहा है तथा मुकदमा में अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत बढ़हूं में एक 34 वर्षीय युवक ने गलती से किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सन्नी कुमार पुत्र बुद्धि राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक बिजली विभाग में कार्यरत था, जिसने गलती से किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक का पोस्टमार्टम करवाक़र शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जनमंच नहीं भाजपा मंच चल रहे थे, जहां पर जनता की नहीं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना जाता था। उन्होंने भाजपा विधायक सतपाल सत्ती को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने विधान सभा क्षेत्र की जनता को जबाव दे कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए कौन से विकास के कार्य किए। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुखमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की जनता के बीच बढ़ती प्रतिष्ठा से भाजपा नेताओं की नींद हराम हो चुकी है। उन्होंने कहा सतपाल सत्ती पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पहले यह पूछे कि उन्होंने पांच साल सत्ता में रहते हुए विकास के नाम पर कौन सा तीर मारा था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पहला बजट जनता की आकांशाओं पर खरा उतरा है। कांग्रेस का गारंटिया भाजपा नेताओं के लिए सिर दर्द बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में विपक्ष में बैठी भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नही है, सदन में शोर कर वहां से वॉक आउट करना भाजपा की मजबूरी बन चुकी है। पुनीत मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विचारधारा व व्यवस्था परिवर्तन ने भाजपा की कमर को तोड़कर रख दिया है। सरकार के चंद महिनों के कार्य से भाजपा अपनी मानसिक स्थिति को खो चुकी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 100 दिनों के भीतर जिला कांगड़ा को कई तौहफे दे डाले जो भाजपा को हजम नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा आज कांगड़ा की जनता खुद को पर्यटन राजधानी के रूप में देख रही है।
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वीमेन घुरकड़ी में शहीदी दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रता सैनानियों के चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कॉलेज के चारों सदनों की छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, अकादमी निदेशक मल्लिका शर्मा सैनी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरती शर्मा ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर की।इसके बाद चारों सदनों की छात्राओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहीदों का रोल प्ले किया। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के फांसी के दृश्य को दर्शाया। छात्राओं की इस प्रस्तुति ने सबकी आंखें नम कर दीं। छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में पोर्ट्रेट, पोस्टर, लाइफ स्केच, स्लोगन आदि आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने अठारह सौ सत्तावन से लेकर उन्नीस सौ सैंतालीस तक के इतिहास को दर्शाकर वीर सैनानियों को याद किया। ग्यारह बजकर 5 मिनट पर पर दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने उन तमाम वीर हस्तियों को याद किया, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।
थाना इंदौरा पुलिस टीम द्वारा 13 जनवरी को हाईवे पर खड़े ट्रक से लाश बरामद की गई थी, जो कि उसी ट्रक के ड्राइवर की थी। जानकारी के अनुसार ट्रक 2 दिनों से एक जगह पर ही खड़ा था। जब स्थानीय लोगों द्वारा इसकी छानबीन की गई थी तो उसमें ट्रक ड्राइवर मृतक पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में इंदौरा पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा कत्ल के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज पुलिस ने नीरज कुमार (24) पुत्र अशोक तलवाड़ा जट्टा व रोहित ( 32) पुत्र कमल तलवाड़ा को गुज्जरां कौंतरपुर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे लूटपाट के इरादे से आए थे और ट्रक ड्राइवर अचानक से जाग गया व हाथापाई के दौरान ट्रक ड्राइवर की मृत्यु हो गई थी।
हिमाचल में पेपर लीक केसेस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब जांच में खुलासा हुआ है की हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ है। इसे लेकर विशेष जाँच टीम ने बुधवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पांचवी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस बार पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दोनों बेटे नितिन और निखिल और रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ छह विभिन्न पोस्ट की भर्तियों के संदर्भ में एसआईटी पांच मामले दर्ज कर चुकी है। बता दें की ट्रैफिक इंस्पेक्टर के इन छह पदों के लिए 39,938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 22 अगस्त 2021 को 14,640 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिसके चलते 23 दिसंबर को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। मेरिट के आधार पर आयोग ने जनवरी 2022 को अभ्यर्थियों रवि कुमार, अभिषेक दरयाल, अनुराग शर्मा, कमलेश, बलवंत सिंह और हेमंत शर्मा को सफल घोषित नियुक्तियां दीं गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद इनकी नौकरी पर संकट मंडराने लगा है। विजिलेंस की ओर से न्यायिक हिरासत में चल रहे चार आरोपियों के आवाज के सैंपल लेने के लिए हमीरपुर न्यायालय में दी गई अर्जी पर वीरवार को सुनवाई होनी है। इसके चलते बुधवार को एसआईटी ने पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर से विभिन्न मामलों में पूछताछ की। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कांगड़ा नगर परिषद कार्यालय परिसर में बनी कार पार्किंग को इस बार फिर खुली नीलामी के बाद एक वर्ष के लिए निजी ठेकेदार को ठेके पर दिया गया। खुली नीलामी के बाद उक्त पार्किंग कांगड़ा के जगदीश कुमार ने 14 लाख 50 हजार में एक वर्ष के लिए ठेके पर ली। जानकारी देते हुए नगर परिषद की अध्यक्षा रेनू शर्मा ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में कुल 6 ठेकेदारों ने भाग लिया। नगर परिषद के नियमों के तहत इस नीलामी को पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त पार्किंग में चार पहिया वाहनों से 6 घंटे के लिए 50, दो पहिया वाहनों के लिए 6 घंटे के 20 रुपये शुल्क के तौर पर लिए जाएंगे। इसके अलावा नगर परिषद के तमाम नियम ठेकेदार को बता दिए गए जो कि समय-समय पर लागू होंगे। इस मौके पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद सुमन वर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ललित कुमार के अलावा नगर परिषद के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत संरक्षण एवं परीक्षण मंडल कांगड़ा में इंजीनियर ओम प्रकाश राणा ने सहायक अभियंता का पदभार संभाला है। इससे पहले ओम प्रकाश राणा विद्युत मंडल डरोह में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने बताया कि वहां पर उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। वे आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर सायं यहां पुलिस, गृह और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कानून में आवश्यक संशोधन कर दोषियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के दृष्टिगत नशे की आपूर्ति श्रंखला को तोड़ने और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष कार्य बल (स्पेशल टास्क फोर्स) का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की बुराई पर रोक तथा नशीले पदार्थों के कारोबार पर निगरानी के लिए प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्ज एंड साइकोट्रोपिक सबस्टान्सिज एक्ट के अंतर्गत एक सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के आदी लोगों की मदद करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए राज्य में एक आधुनिक नशामुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र कुशल सहायक कर्मचारियों के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। उन्होंने कहा कि नशे की बुराई समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती है और दोषियों को शीघ्र पकड़ कर उनके विरुद्ध कानून के तहत त्वरित आधार पर मामला दर्ज करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने तथा खुफिया सूचनाओं को साझा करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से एक प्रभावी तंत्र विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे और केंद्रीय कानून में आवश्यक संशोधन का भी आग्रह किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों के सेवन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए और सीमावर्ती क्षेत्रों में इस समस्या से निपटने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस बुराई पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को ड्रग माफिया से बचाने के लिए उचित उपाय करने के भी निर्देश दिए। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री से ओएसडी गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विधि सचिव शरद कुमार लगवाल और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 64 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में लंबे समय के बाद सभी जिले इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लाहौल स्पीति जिला, जो काफी समय से कोरोना मुक्त चल रहा था, बीते कल यहां भी कोरोना के 2 नए मामले पॉजिटिव मिले। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 232 हो गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते कल सोलन जिला में सबसे ज्यादा 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसके बाद सोलन जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 57 पहुंच गया है। वहीं लोग राहत की सांस लेने लगे थे लेकिन रोजाना बढ़ते मामले लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।कल सोलन जिला में सबसे ज्यादा 21 नए मरीज पॉजिटिव मिले।वहीं मंडी में 11,कांगड़ा में 10, शिमला में 8, किन्नौर और सिरमौर में 3-3, हमीरपुर और चंबा में 2-2, बिलासपुर, चंबा, कुुल्लू और उना में कोरोना संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में गारबोलॉजी जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जागरूकता सप्ताह के अतिरिक्त भी विद्यार्थियों को इको क्लब की ओर से समय-समय पर जागरूक किया जाता है। सभी प्रकार के कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने के विषय में विद्यालय में रह रहे शिक्षक परिवारों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं अन्य को जागरूक किया गया है। सभी आवासों को तीन अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान उपलब्ध किए गए हैं। सभी को तीन अलग-अलग रंगों के लिफ़ाफ़े मासिक रूप से आवंटित किए जाते हैं, जिनमें वे कूड़े को संबंधित रंगीन लिफाफे में भरकर कूड़ेदान में ही डालते हैं। गारबोलॉजी जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण के रखरखाव के प्रति संवेदनशील बनाया गया। यह 'ज़ीरो वेस्ट'की दिशा में एक और प्रशंसनीय कदम है। पाइनग्रोव स्कूल पर्यावरण के अनुकूल क्रियाकलापों को बढ़ावा देने और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में दृढ़ता से विश्वास करता है। प्रातः कालीन सभा में सभी नेंपर्यावरण रख-रखाव की शपथ ली। इसके पश्चात सप्ताह भर के लिए जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला तैयार की गई, जिसकी एक कड़ी में इको क्लब के बच्चों द्वारा संतरे के छिलकों का उपयोग करके जैव एंजाइम निर्माण गतिविधि, स्वच्छता अभियान और जल सदुपयोग सिखाने हेतु जल स्रोतों के पास उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रदर्शन के साथ समुचित तरीके से हाथ धोने को बढ़ावा देना शामिल था। बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर और अर्थपूर्ण ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए। पूरे सप्ताह के दौरान, बच्चों को पाइनग्रोव स्कूल में अपशिष्ट निपटान, उपयुक्त अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
Himachal govt under CM Sukhu during the budget session has recognized the importance of adopting sustainable practices to protect its environment while meeting its energy needs. The state government's target is to transform into a green state by March 31, 2026. The state's recent budget indicates a major shift toward a more green and sustainable approach. As a result of these efforts, Himachal Pradesh can emerge as a model green energy state in India, showing how a commitment to sustainability can promote economic growth while also protecting the environment. Major policies for a green state in the latest budget: Hydro-electric and solar energy project of more than 1500 MW goal for FY 2023-24. Two green panchayats intend to be formed in every district of HP. This will make energy more affordable and the problem of electricity shortages will be reduced. To build a "model state for electric vehicles," HRTC diesel buses will be converted to electric buses. This year, the "Green Hydrogen Policy" will be formulated, and local Himachalis can get up to 50% in subsidies to install solar power plants, charging stations, and purchase new electric cars. HP’s potential path for carbon neutrality: Himachal Pradesh has the potential to generate over 28,900 MW of clean energy via hydro, solar, and wind energy, which can produce clean energy while maintaining ecological balance and social issues. (Ministry of New and Renewable Energy). Despite being a hilly state, Himachal has a great opportunity to convert available resources into clean energy that can meet around 14% of the state's energy needs. In addition, Himachal has several well-established government-funded and private universities, providing an excellent opportunity for R&D work in the field of green energy. Lastly, advancing toward an ecologically sound, green energy future can show leadership and will set an example for other states and nations by demonstrating the feasibility and benefits of the shift. These factors combined make Himachal an ideal choice for becoming a green energy state, paving the way for a less polluted, self-sustaining, and providing sustainable model for other states. Challenges for Himachal in becoming a "Green Energy State": Several problems can restrict Himachal Pradesh from becoming a green energy state. Being a hilly state, Himachal has limited potential for solar energy given that large-scale solar farms require an extensive size of the flat territory. In addition, the natural conditions provide a decent quantity of sunlight but in a limited area, and in addition limited solar energy can be turned into light during the monsoon and winter seasons in the majority of the area. Furthermore, hydropower advances necessitate the large-scale relocation of locals. As a result, various pushbacks have been reported in some areas. Most importantly, the state government's existing cumulative debt is very high, with limited income production capacity due to the majority of government funds being spent on social and general services. These factors, when coupled with financial strain, may pose major challenges to Himachal Pradesh's shift to a sustainable and green energy state. The following are major challenges: The cumulative debt of Rs. 83,789/- Crs on the state govt. Significant budgetary allocations to public and social services. Due to limited green energy resources, the likelihood of a green energy state is low. Possibility to become a green energy state till 2026: Himachal Pradesh has several advantages that make it a perfect fit for turning into a green state. Based on government reports, Himachal has the potential to produce approximately 56.5 Gigawatts of green energy. However, the state's electricity demand in 2021 was 400 Gigawatts. Since power demands rise year after year, the state government must consider further options in this area. Among them is hydro energy, whose policy will be developed this year and will require intensive R&D to achieve the same significant relief in the power production sector. In particular, promoting the development of locally sourced clean energy to enable villages, cities, and towns to become self-sufficient. The current administration has made major attempts to attain "Green state status". However, becoming a green state in such a short frame doesn't appear possible.
लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील नारग में दो दिवसीय जिला स्तरीय नगरकोटी मेले का समापन किया। इससे पूर्व उन्होंने माता नगरकोटी मंदिर में शीश नवाया तथा पूजा-अर्चना की। वह मंदिर से मेला स्थल तक शोभायात्रा में भी शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह का नगरकोटी पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने शानदार स्वागत किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने हरित राज्य बजट प्रस्तुत किया है जिसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाला तथा समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने जो प्रदेश की जनता से वायदे किये हैं, सभी पूरे किये जाएंगे। ओपीएस बहाल करके प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में 20 हजार करोड़ का निवेश इसी साल होगा जिससे प्रत्यक्ष व अपरोक्ष तौर पर प्रदेश के 90 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है और सरकारी क्षेत्र में पांच सालों में एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे और इस साल 30 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के दर्पण हैं और इनके आयोजन से जहां हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण कर पाते हैं, वहीं आपस में मेल जोल व भाई चारा भी बढ़ता है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि मेले व त्यौहारों में बढ़ चढ़ कर भाग लें और अपनी परम्पराओं को जानें तथा इनका अनुसरण करें ताकि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना साकार हो सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य की सड़कों की हालत में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन-सनोरा-नेरी-छैली सड़क के निर्माण के लिये एक सौ करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं। बागवानों के लिये यह सड़क मील का पत्थर साबित होगी। उनहोंने कहा कि ओछघाट से नारग सड़क की हालत दयनीय है। इसको पक्का करने के लिये वर्तमान सरकार ने 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हें। इसी प्रकार मरयोग से धरयाल सडक पक्की करने के लिये 40 करोड़ तथा नैणा टिक्कर से दयोथल सड़क को पक्का करने के लिये 13 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने नगरकोटी क्रिकेट मैदान को विकसित करने के लिये संबंधित विभाग को इसका प्राक्कलन तेयार करने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये। विक्रमादित्य सिंह ने मेले के आकर्षण कुश्ती का भी आनंद उठाया।
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने प्रथम चैत्र नवरात्र पर मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के सौजन्य से देवी बाग के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन कर बाटिका में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
सनातन चेतना मंच व विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर नगर परिषद मैदान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर परिषद मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा कॉलेज रोड दोमेला चौक, तहसील चौक से होती हुई आयोजित स्थल पर पहुंची। इसके बाद 2080 दिये भी प्रज्वलित किए गए।युवाओं द्वारा भजन भी गाए गए। इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। विलुप्त होती जा रही संस्कृति को बचाने के लिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक संस्कृति से रूबरू कराना एवं जागरूक करना है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा और दशा देने वाला है। पालमपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोकुल बुटेल ने कहा कि स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, शिक्षा, रोज़गार, आधारभूत ढांचा विकास, औद्योगिकरण और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बजट में कांगड़ा को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिये सरकार ने 2 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट करवाई गई है और इसमें कब्जेधारी लोगों के लिये भी मुआवजे का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें सभी वर्गों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बुटेल ने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट में 3 हजार मीटर लंबा रनवे बनाने का प्रावधान किया गया है और इसमें 90 प्रतिशत बड़े जहाज उतर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े जहाजों के आने से किराया भी कम होगा और इससे कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पठानकोट-कांगड़ा राष्ट्रीय उच्च मार्ग फोरलेन सड़क कार्य को भी तेज गति प्रदान की गई है तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंत्रालय से बैठक कर परौर से मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग को डबल लेन से फोरलेन करने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने इस मामले को सही रूप में नहीं उठाया, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के समक्ष गंभीरता से इस मामले को उठाकर स्वीकृति ली। उन्होंने परौर से मंडी सड़क को फोरलेन स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय उच्च मार्ग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा और इसमें वाहनों की गति न्यूनतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिकतम 80 किलोमीटर घण्टा तक होगी। उन्होंने कहा कि बजट में जिला कांगड़ा के विकास के लिए विशेष तवज्जो दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक विशाल गोल्फ कोर्स तथा एक चिड़िया घर ज़िला कांगड़ा को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क बनाने के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिकरण के विकास के लिए जमीन खरीद रही है ताकि उद्योगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने कहा कि पालमपुर की सीवरेज के लिए फ्रांस की कंपनी के साथ समझौता किया गया है और इस पर 135 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने घोषणा की है और इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में हेलीपोर्ट बनाने के भी जमीन का चयन किया गया है।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने बुधवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर लड़कों व लड़कियों के दो अलग-अलग आयु वर्गों के लिए जिला स्तरीय लंबी एवं मध्यम दूरी की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन स्पर्धाओं में जिले भर के लगभग 80 धावक-धाविकाओं ने भाग लिया। 13 से 15 वर्ष के आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के इशांत ने पहला, हाई स्कूल गुलेला के हर्षित पटियाल ने दूसरा और हिम अकादमी के प्राकुल सिंह ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कियों के वर्ग में हाई स्कूल चौकी की शगुन, हाई स्कूल ख्याह की अंकिता शर्मा और हाई स्कूल चौकी की ही मनिता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 16-19 वर्ष के आयु वर्ग में ब्ल्यू स्टार स्कूल हमीरपुर के आयन ने पहला, डिग्री कालेज हमीरपुर के आदित्य ठाकुर ने दूसरा और कुठेड़ा के अभय शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में डिग्री कालेज हमीरपुर की राशि पहले, ब्ल्यू स्टार स्कूल हमीरपुर की इशिता शर्मा दूसरे और गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर की सुहानी तीसरे स्थान पर रही। इन स्पर्धाओं में प्रथम पुरस्कार के रूप में 6000 रुपये, द्वितीय 5000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 4000 रुपये की राशि दी गई। वन अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर ने विजेता धावक-धाविकाओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले तीन स्थानों पर रहे धावक-धाविकाओं को 29 मार्च को बिलासपुर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
ज्वालामुखी : ज्वालामुखी में ट्रैफिक-व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी पुलिस डीएसपी विकास धीमान के दिशा-निर्देश के अनुसार चैत्र नवरात्रों के दौरान ज्वालामुखी में ट्रैफिक-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार द्वारा खुद ट्रैफिक-व्यवस्था को अच्छा करने की कवायद की जा रही है। वहीं नवरात्रों में सड़क पर जाम न लगे और किसी भी श्रद्धालु को आने-जाने में कोई समस्या न हो, इसलिए पुलिस विभाग द्वारा कोन और रस्सी का इस्तेमाल करके रोड को डिवाइड किया गया है। ज्वालामुखी के मुख्य बाजार में जो भी श्रद्धालु लाल बत्ती चुंगी स्थान से माता के गेट तक जाएगा, वह कोन और रस्सी से डिवाइड किये हुए रोड पर चल सकता है। इससे गाड़ियों का आवागमन आसान होगा और श्रद्धालु भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इसके अलावा पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है तथा श्रद्धालुओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व जल दिवस के मौके पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण और उसकी महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षक नंदलाल वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के बारे में बताया तथा इस मुहिम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जल संरक्षण के लिए आवश्यक उपायों के बारे में बताया जो कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें अपनाने चाहिए। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, गीत और नाटक इत्यादि का आयोजन किया गया। इनके द्वारा जल संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और मनोरंजक बनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए इनाम भी वितरित किए। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने छात्रों को व्यावहारिक रूप से जल संरक्षण के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि किस प्रकार हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर बड़ी मात्रा में जल का संरक्षण कर सकते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचा कर रख सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
निथर उपतहसील की ग्राम पंचायत देहरा के सेन्थवा कैंची के पास आज ऑल्टो 800 कार नंबर HP 92-2853 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। इस दुर्घटना में वाहन मालिक नार दास पुत्र झेरलु राम उम्र 62 साल निवासी सेन्थवा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मीरा देवी उम्र 53 साल को गहरी चोटें आई हैं। उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। गाड़ी में सवार तीसरे व्यक्ति पवन कुमार उम्र 38 साल पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन्हें किसी भी तरह की कोई चोट नहीँ लगी है। ये लोग रामपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश व सड़क पर मिट्टी होने की वजह से गाड़ी की ब्रेक नहीँ लग पाई और गाड़ी स्किड होकर 200 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। नायब तहसीलदार निथर विकास कुमार ने मृतक के परिवार को 30 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। वहीँ, डीएसपी आनी रविंदर नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीँ चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
साईं इंटरनेशनल स्कूल में आज विश्व जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस 22 मार्च को आयोजित एक वार्षिक संयुक्त राष्ट्र दिवस है, जो पानी के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर साईं इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों के लिए क्राउन मेंकिग, रिस्ट बैंड, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जूनियर कक्षाओं के बच्चे नीले रंग के परिधानों में आए। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा ने छात्रों को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल का सही उपयोग करने व दुरुपयोग न करने का संदेश दिया। विश्व जल दिवस 2023 की थीम को परिवर्तन से जोड़ा गया है। इस साल ‘परिवर्तन में तेजी’ को थीम बनाया गया है।
उपायुक्त आरके गौतम ने उनके कार्यालय सभागार में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री नया 15-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जानकारी दी कि जिला में वर्ष 2023 के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों को 34 करोड़ रुपये की राशि सरल ऋण के रूप में प्रदान की जा चुकी है। गत वर्ष 60 लाभार्थियों को 2.60 करोड़ रुपये की राशि स्वरोजगार के कार्यों के लिये प्रदान की गई थी। गौतम ने कहा कि जिला में अल्पसंख्यक वर्ग की कुल आबादी 53023 है और इनके सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला के कुल 1186 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों में से 123 द्वारा छात्रवृति हेतु आवेदन करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान को सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा इसकी गतिविधियों का सरकारी अनुदान से विस्तार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इनमें सभी प्रकार के विषयों को पढ़ाया जाएगा ताकि बच्चे का सर्वांगीण विकास हो और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी बन सके। जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बेठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गत तीन सालों में जिला में 53 मामले दर्ज हुए जिनमें 36 मामले न्यायालय में लंबित हैं। उन्हें अवगत करवाया गया कि 68 पीड़ितों को 74.50 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण संस्थानों व आंगनवाड़ियों में किसी भी प्रकार के भेदभाव अथवा छुआछूत के मामलों पर कड़ी निगाह रखी गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को मासिक रिपोर्ट सौंपने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व समितियों के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
जल शक्ति विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर में विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 60 बच्चों ने भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सुमित कक्षा नवमी प्रथम, श्रुति कक्षा नवमी द्वितीय, हिमांशु कक्षा सातवीं तृतीय स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा नवमी का वंश प्रथम, कशिश कक्षा 11वीं द्वितीय व कक्षा 11वीं की निहारिका तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर जल शक्ति विभाग प्रागपुर के अधिशासी अभियंता सोमेश धीमान एवं कनिष्ठ अभियंता जुगल किशोर भी उपस्थित रहे।
विश्व जल दिवस पर ग्लोबल सोशल नेटवर्क वेलफेयर सोसाइटी ज्वालामुखी के शिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। संस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छात्र-छात्राओं ने विश्व जल दिवस पर अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं द्वारा जल क्यों जरूरी है, इसके बारे में जागरूक किया गया। छात्र शिव कुमार ने विश्व जल दिवस की 2023 की थीम के बारे में जानकारी दी। जल संरक्षण को लेकर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। संस्थान में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। सभी बच्चों को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक विशाल भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में बच्चों को हर प्रकार की जानकारी दी जाती है। इस समय संस्थान में कौशल भत्ता योजना के तहत ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर के कोर्स करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर संस्थान का स्टाफ नवरत्न, पूजा गुप्ता, शिवानी, सविता, सोनिया व मोनिका उपस्थित रहीं।
सिरमौर जिला में 22 मार्च से तीन अप्रैल तक पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षण व व्यावसायिक संस्थानों, पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम कर किसानों में मोटे अनाज की पैदावार तथा इसके उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। यह बात उपायुक्त आरके गौतम ने कार्यालय सभागार में पोषण पखवाड़े को मनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोग किचन गार्डनिंग में मोटे अनाज जैसे कोद्रा, चोलाई, कावणी, कुड्डू, बाजरा, जौ जैसे उच्च पोषक तत्व वाले अनाज पैदा करें। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग को काउन्टर अथवा प्रदर्शनियों में बीज उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज में मोटे अनाज के चलन को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इस अनाज में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं और तंदरूस्ती की जरूरतों को भी पूरा करता है। गौतम ने कहा कि स्कूली बच्चों को मोटे अनाज के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिये प्रातः कालीन सभा में जानकारी देने के लिए एक अध्यापक को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में आगामी 24 मार्च को सभी स्कूल वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे और कृषि विभाग के अधिकारी पारम्परिक अनाज के महत्व व उपयोग बारे जानकारी प्रदान करेंगे। इसी प्रकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मिड-डे-मील कर्मियों को भी इसकी जानकारी प्रदान की जाएगी। स्कूलों व काॅलेजों में बच्चों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
चंबा जिला के चमीणू स्थित नॉट ऑन मैप एचटूओ हाउस में चंबा व ब्रिटिश संस्कृति का मिलन हुआ। ब्रिटेन से वेंडी डोलन की अगवाई में चंबा पहुंचे 20 लोगों के दल ने यहां पहुंचकर चंबा रुमाल के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। जैसे ही ब्रिटिश दल चमीणू पहुंचा तो यहां चल रहे वैदिक गुरुकुल के विद्यार्थियों ने उनका मंत्रोच्चारण व तिलक से भव्य स्वागत किया। वैदिक गुरुकुल के विद्यार्थियों की ओर से किए गए भव्य स्वागत से दल के सभी सदस्य गदगद हो उठे। यह दल आहिल्या होलिडेस ट्रैवल एजेंसी के साथ चंबा पहुंचा। आहिल्या होलिडेस ट्रैवल एजेंसी की ओर से जिला चंबा के चमीणू स्थित एचटूओ हाउस में चंबा रुमाल पर कार्यशाला व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें नॉट ऑन मैप संस्था का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला में उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, पदमश्री विजय शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कार्यशाला का आगाज करते हुए चंबा रूमाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंबा रुमाल यहां की बेहतरीन कला का बेमिसाल नमूना है। यहां पर पहुंचने के बाद वेंडी डोलन व समूह के अन्य सदस्यों ने पद्मश्री विजय शर्मा से चंबा रुमाल की बारीकियों के बारे में विस्तार से जाना। पद्मश्री विजय शर्मा ने दल को बताया कि चंबा रूमाल रियासत काल से ही काफी प्रसिद्ध रहा है। इसे तैयार करने के लिए काफी मेहनत लगती है। इस पर कढ़ाई करने के लिए काफी समय लगता है। वहीं, दल ने चंबा रूमाल को तैयार करने की तकनीक भी सीखी। साथ ही यह भी माना कि चंबा रुमाल को तैयार करना काफी मेहनतभरा व बारीक कार्य है। इस दौरान चंबा के सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसे देखकर ब्रिटिश ग्रुप काफी उत्साहित दिखा। वहीं, आहिल्या होलिडेस ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले ईशा व अनूप ने कहा कि उनके द्वारा विभिन्न दलों को देश के कोने-कोने में ले जाकर कला व संस्कृति के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। चंबा रुमाल कला काफी स्मृद्ध है। इसलिए आने वाले समय में भी वह दोबारा विभिन्न दलों के साथ यहां पहुंचेंगे तथा चंबा रूमाल की बारीकियों से अवगत करवाएंगे। उधर, नॉट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि चंबा रूमाल कला को समझने के लिए इससे जुड़ना बहुत जरूरी है। चंबा रुमाल एक ऐसी कला है, जिसने न केवल प्रदेश व देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपना लोहा मनवाया है। इस कला से चंबा के विभिन्न समूह जुड़े हुए हैं। इस मौके पर मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह से राष्ट्रीय अवार्डी अनीता, पूनम, सुमन, रेनू, पूजा, किरण, मनीषा, करीना, पूजा तथा दक्षिता, नारायण स्वयं सहायता समूह कुंडी से सुनीता, प्रधान लक्ष्मी देवी, उपप्रधान सुरेंद्र जरयाल, नॉट ऑन मैप संस्था से सूरज, दिवांकिता शाह, तनू, सुरिंद्र, अनूप, हनीफ, विशाल तथा राकेश शेखरी, गाबदिका स्वयं सहायता समूह से शंकर कुमार, पहचान एवं चंबा रीडिस्कवर्ड स्वयं सहायता समूह से ज्योति, निशा, आरती, अनीशा, प्रिया, मनीषा, रफी हाउस से मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।
चैत्र नवरात्रों के साथ आज हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ हुआ। कुनिहार नगर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ हिंदू नव वर्ष मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने पूरे कुनिहार क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजा रखा है। हर जगह बैनर व भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने सुबह 5 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से भजन-कीर्तन करते हुए पूरे कुनिहार बाजार से होते हुए तालाब मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली। सभी ने एक-दूसरे को नवरात्रों व नव वर्ष की बधाई दी। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अटल बिहारी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में आज महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. केएस अत्री और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति बाला व प्रो. लेख राज ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर तथा उसके आसपास साफ़-सफाई की। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान से संबंधित नारों "स्वच्छता को अपनाना है,गंदगी दूर भगाना है" और "सभी रोगों की एक दवाई,गली-गली में हो सफाई" के साथ पूरे क्षेत्र में पॉलिथीन और कचरे को इकट्ठा कर संग्रहित किया और आमजन को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को श्रमदान व साफ-सफाई के साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश भी दिया। प्राचार्य डॉ. अत्री ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आरंभ किया स्वच्छता अभियान एक राष्ट्र स्तर का अभियान है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया था। अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना है कि स्वच्छता केवल हमारे घर, सड़क के लिए ही जरूरी नहीं होती, यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता होती है। इससे न केवल हमारा घर-आंगन स्वच्छ रहेगा, अपितु पूरा देश स्वच्छ रहेगा। एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उनमें जागरूकता पैदा करने की कोशिश की। स्वयंसेवकों ने दस्ताने पहनकर पूरे परिसर की सफाई की और निपटान के लिए कूड़े को बड़े थैलों में एकत्रित किया। अभियान में महाविद्यालय के डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. अमरीश घेयी, डॉ. भगवान दास, प्रो. सुरेश, डॉ. अश्वनी, प्रो. अमन वालिया, डॉ. सुनील, प्रो. सतपाल, लाइब्रेरियन सविता और जनक राज ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 58 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। हालाँकि 37 मरीज ठीक भी हुई हैं, लेकिन इससे प्रदेश में एक्टिव कोरोना के मामलों का आंकड़ा 193 के पास पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 हफ्ते के भीतर ही प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बीते 14 मार्च को प्रदेश में कोरोना के 100 सक्रिय मरीज थे। 21 मार्च तक 193 मामले हो गए, लेकिन इस संक्रमण से 24 घंटे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है। लोग भी राहत की साँस लेने लगे थे जब 31 जनवरी को हिमाचल पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका था। करीब 2 महीने के भीतर हिमाचल में कोरोना संक्रमण ने एकदम से रफ्तार पकड़ी है।
बुधवार से चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष भी आरंभ होगा। कुनिहार नगर में नववर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तैयारी जोरों पर है। स्वयंसेवकों द्वारा पूरे नगर को बैनरों व भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है। एक स्वयंसेवक ने बताया कि यह नववर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बताया कि 22 मार्च को नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर हाटकोट में किया जा रहा है। इसमें प्रातः 4 बजकर 50 मिनट पर मंदिर से पूरे नगर कुनिहार में भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके उपरांत ठाकुरद्वारा मंदिर के हॉल में अन्य कार्यक्रम होंगे। रात को सभी अपने-अपने घरों में दीये जलाकर नववर्ष मनाएंगे।
हिमाचल डेंटल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
दावटी पंचायत में पंचायत स्तर के कांग्रेस मंडल का गठन मंडल अध्यक्ष अर्की कांग्रेस सतीश कश्यप की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में कई सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए लछि राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल कोषाध्यक्ष, हीरा लाल, उपाध्यक्ष दीप राम, राजेंद्र शर्मा को महासचिव, मुकेश शर्मा को सचिव, संतलाल व दिनेश कौंडल को सरंक्षक, सुरेश मुख्य संरक्षक, बाबू लाल, मस्तराम सलाहकार, कृष्णचंद, परमानंद प्रेस सचिव, मनोहर उपाध्यक्ष, उषा देवी, प्रेम लता मुख्य सलाहकार, इंदिरा शर्मा सचिव, नवीन एवं हीरा सिंह कौंडल मुख्य सलाहकार एवं को नियुक्त किया गया।
प्रदेश सरकार ने आज यहां राज्य के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए फ्रांसीसी विकास एजेंसी ‘एजेंस फ्रैंकेंज डी. डेवलपमेंट’ (एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ रुपये की परियोजना के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी व एएफडी की ओर से कंट्री निदेशक ब्रूनो बोस्ले ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के पांच शहरों मनाली, बिलासपुर, पालमपुर, नाहन और करसोग में बेहतर मलनिकासी सुविधाएं विकसित करना और मनाली व पालमपुर में पेयजल आपूर्ति में सुधार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत 612 करोड़ रुपये एएफडी द्वारा प्रदान किए जाएंगे, जबकि राज्य सरकार 204.85 करोड़ रुपये व्यय करेगी। परियोजना के अंतर्गत इन पांच शहरों के लाभार्थियों को हाउस सर्विस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे और मलनिकासी संयंत्रों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ डिजाइन किया जाएगा, ताकि कृषि और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए अपशिष्ट का पुनः उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य जलस्रोतों की पर्यावरणीय स्थिति में सुधार करना, जलजनित रोगों को कम करना, स्थानीय नियमों और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम परंपराओं के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता सुविधाओं का प्रबंधन करना और पेयजल और स्वच्छता क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता लाना है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह परियोजना दो चरणों में लागू की जाएगी, जिसमें पहले चरण में 425.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें से एएफडी द्वारा 340 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 371 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से 272 करोड़ रुपये एएफडी द्वारा प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना की कार्यान्वयन अवधि तीन वर्ष होगी और चरण-1 के शुरू होने के 18 महीने बाद चरण-2 शुरू होगा। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक आशीष बुटेल, अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़, एएफडी के प्रतिनिधि अंकित तुलस्यान और अक्षिता शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत पीहडी के अधीन आने वाले शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के अध्यापक मुख्य अध्यापक ओंकार दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में लोगों को सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली सुविधायों के बारे में अवगत करवा रहे हैं। समय मिलने पर ये अध्यापक अपने आसपास के 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूल और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने का अनुरोध कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुनील कुमार ने अध्यापकों के इस कार्य के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक राकेश राणा के प्रयासों से यह सब संभव हो पाता है, जो गरीब बच्चों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीँ मुख्याध्यापक ओंकार दत्त शर्मा ने कहा आगामी सत्र के लिए हमारे विद्यालय में दाखिले शुरू हो गए हैं। राकेश राणा ने कहा अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों की फीस नहीं दे सकता तो उनका खर्चा वे खुद उठाएंगे।
The Department of Biotechnology and Bioinformatics, Jaypee University of Information Technology, Waknaghat, Solan (H.P.) inaugurated a five Day Hands-on Workshop “Next generation sequencing data analysis" on March 20, 2023. This five-day workshop attracted participants from more than five states to JUIT. A total of 26 students participated from various prestigious institutes such as AIIMS-New Delhi, IITDhaward, HFRI-Shimla, Graphic Era University, Singhania University, DAV CollegeChandigarh, JIIT-Noida, Sharda University-NOIDA, Chandigarh University, SHUATSPrayagraj. The inaugural session of this workshop was embraced by our chief guest, Dr. Amit Kumar Singh, Senior Scientist, ICAR-National Bureau of Plant Genetic Resources, New Delhi, Dean of Academics, JUIT, Prof. Ashok Kumar Gupta, Head of Department of Biotechnology & Bioinformatics, JUIT, Prof. Sudhir Kumar, other department HODs, all faculty members of JUIT. Honorable Vice Chancellor of JUIT, Prof. Rajendra Kumar Sharma, and Registrar, JUIT, Maj. Gen. Rakesh Bassi also extended their best wishes to the participants and the coordinators of this workshop. The workshop was coordinated by Dr. Jata Shankar & Dr. Shikha Mittal from the Department of Biotechnology and Bioinformatics, JUIT, Waknaghat, Solan.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर में 'नशा छोड़ो खेल खेलो' के उद्देश्य से पदम छात्र स्कूल रामपुर में 14 से 16 अप्रैल तक राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में देश भर की टॉप 8 टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके साथ 20 स्थानीय टीमें भी भाग लेंगी। इसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई। बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन ने अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने बताया कि रामपुर बुशहर जैसे छोटे शहर में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता 14, 15 और 16 अप्रैल को होगी। प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी सदस्यों की अलग-अलग भूमिकाएं तय की गईं। प्रतियोगिता में भाग इंडियन नेवी, हरियाणा, रूड़की, BSF, HP, दिल्ली, ITBP और पंजाब की टीमें भाग लेंगी, जबकि स्थानीय खिलाड़ियों को भी खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए 20 टीमों को आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभांरभ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में जागरूक करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों की आग न केवल वन सम्पदा बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता, वातावरण और पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में सूखे के दौरान वन चीड़ की पत्तियों और सूखे घास-फूस से भर जाते हैं। उन्होंने कहा कि वनों में आग के कारण न सिर्फ वन सम्पदा प्रभावित होती है बल्कि भूमि की उर्वरता के साथ-साथ जल स्त्रोतों को भी नुकसान पहुंचाता है। मुख्यमंत्री ने वन संपदा संरक्षण और हानिकारक खरपतवार को जड़ से उखाड़ने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आठ दिनों तक चलने वाला यह अभियान 28 मार्च को संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वनों के संरक्षण में जन जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वन राज्य के लिए बहुमूल्य सम्पत्ति है और हर वर्ष गर्मियों के दौरान वनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं जिससे करोड़ों की वन संपदा और अन्य जीव-जंतुओं का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इसे रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग से पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंटाना खरपतवार विशेष तौर पर राज्य के निचले क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है और इसमें लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लैंटाना कृषि तथा वन भूमि दोनों के लिए ही हानिकारक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लैंटाना उन्मूलन पर पोस्टर और वनों में आग पर एक पुस्तिका भी जारी की। प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (एचओएफएफ) राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आठ दिनों के इस अभियान के दौरान प्रचार टीम पारिस्थितिकी बहाली के अंतर्गत 48 केंद्रों तक पहुंच कर लोगों को जागरूक करेगी। इन वाहनों में लोगों को वनों में आग से निपटने के प्रति जागरूकता सामग्री उपलब्ध होगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, कैम्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा जिला किन्नौर की डाटा प्रबंधन अभियान को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में किया गया। इस बैठक में भाजपा के 2022 के प्रत्याशी सूरज नेगी और सह मीडिया प्रभारी कर नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। सूरत नेगी ने कहा कि हिमाचल का बजट एक खोखला बजट है। पूर्व सरकार ने प्रदेश में रखरखाव हेतु 3000 करोड़ का प्रावधान किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसमें कटौती कर 2774 करोड़ कर दिया है। मेजर वर्क्स के लिए पूर्व सरकार ने 5261 करोड रुपए का प्रावधान किया था और वर्तमान सरकार ने इसको भी घटाकर 4726 करोड रुपए कर दिया है। अगर देखा जाए तो पूरे बजट में केवल कटौती-कटौती और कटौती ही कि गई है। कर्ण नंदा ने कहा की हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इस वर्ष 18130 करोड़ मिलने जा रहे हैं, लेकिन पूरे बजट भाषण के दौरान एक भी बार प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लिया। केवल मात्र केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों को हिमाचल में चलाने की वाहवाही लूटने का कार्य किया। चाहे आप एसएमसी टीचर्स की बात कर ले या स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 1700 कर्मचारियों की बात करे, सभी एक स्थाई नीति का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को उन कर्मचारियों के लिए कुछ ठोस कार्य करना चाहिए।
एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई 21 से लेकर 23 मार्च तक शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की याद में शहीदी दिवस मना रही है। पहले दिन 21 मार्च को इकाई की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इकाई अध्यक्ष हरीश ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए तथा साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते हुए 23 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूम लिया था। हरीश ने कहा कि इस देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बहुत लंबा योगदान रहा है। उसको याद करते हुए एसएफआई लगातार तीन दिन तक गतिविधियां करवाएगी, जिसमें पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक तथा सेमिनार के माध्यम से भगत सिंह की जीवनी तथा उनके किस्सों को जनता को दिखाया जाएगा।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए वन स्वीकृति से संबंधित मामलों में विभागों में बेहतर तालमेल पर बल दिया। उन्होंने विभागों को अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्रों (एनओसी) को लेकर भी परस्पर सहयोग को कहा। उन्होंने कहा कि इससे विकास परियोजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन में मदद मिलेगी और जिले कर समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उपायुक्त ने विकास परियोजनाओं को लेकर एफआरए और एफसीए के मंजूरी के मामलों में प्रगति की विभागवार रिपोर्ट भी ली तथा वन मंजूरी से जुड़े मामलों में लगी आपत्तियों के निदान को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित एफआरए मामलों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस दौरान नूरपुर के मठोली में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए देखी जमीन के एफआरए मामले को लेकर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने इसे और गति से आगे बढ़ाने को कहा। वहीं, नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत एनएच 88 तथा शाहपुर व जवाली में सिहुणी से रजोल के मध्य बन रहे एनएच 154 के विस्तार के लिए साथ लगती वन भूमि के एफआरए मामलों की वस्तुस्थिति और प्रगति को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में एडीएम रोहित राठौर सहित वन, लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा, पुलिस, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा के नूरपुर में राजा जगत सिंह का किला विद्यमान है। इस किले के अंदर श्री बृज राज स्वामी तथा काली माता मंदिर है। श्री बृजराज स्वामी मंदिर संसार में एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां कृष्ण व मीरा की मूर्तियां एक साथ शोभायमान हैं। सौंदर्य से परिपूर्ण एक टीलेनुमा जगह पर स्थित यह नगर कभी राजपूत राजाओं की राजधानी हुआ करती थी। इस मंदिर के इतिहास के साथ एक रोचक कथा है कि नूरपुर के राजा जगत सिंह (1619 से 1623 ई.) अपने राज पुरोहित के साथ चित्तौड़गढ़ के राजा के निमंत्रण पर वहां गए। राजा जगत सिंह व उनके राज पुरोहित को रात्रि विश्राम के लिए महल में स्थान दिया गया, उसके साथ में एक मंदिर था, जहां रात के समय राजा को उस मंदिर से घुंघरूओं तथा संगीत की आवाजें सुनाई दी। राजा ने जब मंदिर में झांक कर देखा तो उस कमरे में श्रीकृष्ण जी की मूर्ति के सामने एक उनकी एक अनन्य भक्त भजन गाते हुए नाच रही थी। राजा ने सारी बात अपने राज पुरोहित को सुनाई। राज पुरोहित ने राजा जगत सिंह को घर वापिसी पर राजा (चितौडगढ़) से इन मूर्तियों को उपहार स्वरूप मांग लेने का सुझाव दिया, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण व मीरा की यह मूर्तियां साक्षात हैं। चितौड़गढ़ के राजा ने भी खुशी-खुशी मूर्तियां व मौलश्री का एक पेड़ राजा जगत सिंह को उपहार स्वरूप दे दिया। तदोपरांत नूरपुर के राजा ने अपने दरबार-ए-खास को मंदिर का स्वरूप देकर इन मूर्तियों को वहां पर स्थापित करवा दिया। राजस्थानी शैली की काले संगमरमर से बनी भगवान श्रीकृष्ण व अष्टधातु से बनी मीरा की मूर्ति आज भी नूरपुर किले के अंदर ऐतिहासिक श्री बृज राज स्वामी मंदिर में शोभायमान है। इसके अतिरिक्त मंदिर की भित्तिकाओं पर राजा द्वारा करवाये गए कृष्ण लीलाओं के चित्रण आज भी सभी के लिए दर्शनीय है। वर्तमान में मंदिर के संचालन व रखरखाब का जिम्मा स्थानीय स्तर पर गठित मंदिर कमेटी के पास है। प्रदेश सरकार भी समय-समय पर इसके जीर्णोद्धार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है। यहां पर प्रदेश के श्रद्धालुओं के अलावा सीमांत राज्य पंजाब, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर तथा अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग सारा साल मंदिर में शीश झुकाते हैं। यह मंदिर अब देश के साथ विदेशी सैलानियों की आस्था और श्रद्धा का भी केंद्र बन गया है। प्रेम व आस्था के संगम के प्रतीक इस मंदिर का नूर जन्माष्टमी को छलक उठता है जब यहां पर दिन-रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान श्री कृष्ण तथा मीरा जी के दर्शन करने के लिए उमड़ती है। यहां पर आयोजित होने वाले जन्माष्टमी उत्सव को राज्य स्तर का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष पहली बार होली पर्व पर दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन भगवान के द्वार में फूलों से होली खेली गई जबकि दूसरे दिन रंगोत्सव मनाया गया। यहां पर मंदिर कमेटी की तरफ से हर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था रहती है। इसके अतिरिक्त मंदिर के रखरखाब व विकास कार्यों में भी कमेटी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
शूलिनी यूनिवर्सिटी ने 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' का आयोजन किया। फेस्टिवल में पेंटिंग प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न शीर्षकों पर आधारित प्रतिस्पर्धा में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर, कक्षा 10-अ की वृंदा अरोड़ा, कक्षा 8-स की वाणी सिंगला एवं 7-ब की दीपांगना वर्मा ने भी प्रतिस्पर्धा में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एक-दूसरे को पछाड़ने एवं प्रतियोगिता को जीतने में सभी जूझ रहे थे। सभी प्रतिभागी विषयों को अत्यंत प्रभावी ढंग से चित्रित करने में मशगूल थे। प्रतियोगिता में अपने हुनर को सर्वोपरी साबित करके पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर ने प्रथम स्थान अर्जित किया। मेज़बान शूलिनी यूनिवर्सिटी की 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' समिति द्वारा प्रांजल चाहर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी, हेड टीचर मिस्टर संजय चौहान, हेड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हेड ऑफ़ पेस्टोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा एवं विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टेन एजे सिंह ने भी विजेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में 7वें पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश्वर सिंह चंदेल ने किया। रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी के सदस्य और एक प्रसिद्ध कृषक डीएस पुरी भी उत्सव में उपस्थित थे और उन्होंने आगंतुकों और खरीदारों को पौधों को संभालने और देखभाल करने के तरीके पर निर्देशित किया। वेस्ट मटेरियल से बने इको-फ्रेंडली इन-हाउस क्रिएटेड पॉट्स की लॉन्चिंग काफी हिट रही। आगंतुकों ने यह भी सीखा कि वे हर दिन मिलने वाली बेकार सामग्री से बर्तन कैसे बनाते हैं। आगंतुकों को के लिए एक हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई थी कि वे अपने घरों में पौधों को कैसे उगा सकते हैं और उनका प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। सभी उम्र के आगंतुकों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल, मजेदार खेल, ध्यान और योग सत्र और अन्य गतिविधियों की भी योजना बनाई गई थी। पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर ने जीती पेंटिंग प्रतियोगिता फ्लावर फेस्टिवल में पेंटिंग और फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर रहीं। वंही, सेंट ल्यूक स्कूल सोलन की सान्वी शर्मा और यशिता परमार ने पुष्प व्यवस्था जीती। शूलिनी विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक लैंडस्केप और मुख्य रचनात्मकता अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के गमलों में विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि फूलों के उत्सव में 1,000 से अधिक आगंतुक शामिल हुए।
सेपक टाकरा जिला कांगडा संघ द्वारा सेपक टाकरा प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 मार्च को अंद्रेटा के न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभागी भाग लेंगे। इस खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी 21 मार्च तक कर एंट्री ले सकते हैं। यह जानकारी सेपक टाकरा संघ के जिला प्रधान लक्की साहिब पुरी ने दी।
पावर हाउस जिम दाड़लाघाट के पाॅवरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने शिमला के कालीबाड़ी हाॅल में आयोजित पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 75-85 किलोग्राम वेट कैटगरी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अजय ठाकुर ने मिस्टर हिमाचल का स्वर्ण पदक जीता व 66-74 किलोग्राम वेट कैटगरी वर्ग में जोगिंद्र ठाकुर (चिंटू) ने रजत पदक हासिल किया। वहीँ, हरलीन सोनी ने महिला वर्ग पावरलिफ्टिंग में ओवरआल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिम के कोच अजय ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।


















































