राजकीय महाविद्यालय सोलन ने आज वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कि रूप में सोलन से विधायक (कर्नल) धनीराम शांडिल ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके उपरान्त बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कृतिका अत्री ने शास्त्रीय नृत्य से सबका मन मोह लिया। साथ ही संगीत विभाग के छात्रों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के शैक्षणिक, गैर- शैक्षणिक, पीटीए, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन और छात्र-छात्राओं की ओर से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सोलन प्रदेश का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है, जो लगभग 4105 छात्र- छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में शिक्षा दे रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा पौंग डैम क्षेत्र में पर्यटन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वन्यजीव अभ्यारण्य के तहत कुछ जगहों को इससे बाहर करने का कार्य किया गया है। इसके उपरांत इस क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आज शनिवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप के विकसित करने के साथ पौंग झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर जलक्रीड़ा, शिकारा और क्रूज जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जिला को पर्यटन राजधानी बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में पहचान मिल सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ जगहों को वन्य प्राणी अभ्यारण्य से बाहर किया गया है ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की दिशा में विशेष कार्य योजना के तहत कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए प्रयासरत है। जिससे विश्व के पर्यटन मानचित्र पर पौंग क्षेत्र को पहचान मिल सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से इस दिशा में अपने-अपने विभाग से सम्बंधित विस्तृत योजनाएं तैयार करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में जलक्रीड़ा तथा अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वहीं स्थानीय लोगों विशेषकर बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। बैठक में एसडीएम ज्वाली मोहिंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में असीमित संभावनाएं हैं। सोलन का जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदेश के सहकारी बैंक क्षेत्र में अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जाना जाता है। डाॅ. शांडिल आज जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन में बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ सहकारिता क्षेत्र एवं सोलन तथा साथ स्थित ज़िलों में बैंक की सेवाओं को सुदृढ़ करने के संदर्भ में विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर मुकेश शर्मा को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में जोगिंद्रा केंद्रीय उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जोगिन्द्रा सहकारी बैंक को न केवल आमजन तक अपनी पहुंच को अधिक प्रभावी बनाना होगा, अपितु स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए भी अधिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं निदेशक मण्डल तथा बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहायोग से इस दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक को यह प्रयास करना चाहिए कि ज़िला के विभिन्न सरकारी एवं अर्ध-सरकारी विभागों के खातें बैंक की शाखाओं में हों। बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल का स्वागत किया और उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव कुशल जेठी, खंड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष रजत थापा, कांग्रेस पार्टी के अजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, बैंक के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जससिंहपुर में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब के सदस्य, विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संयुक्त रूप से नारा लेखन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को रवाना करते समय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने रेड रिबन क्लब व एनएसएस इकाई की इस प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है और पर्याप्त जानकारी ही इससे बचाव का उपाय है। महाविद्यालय के युवा विद्यार्थी इन रोगों के विषय में प्रतियोगिताएं व जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक करने में और इन सकामक रोगों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष के थीम "Yes ! We can end TB" के आधार पर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. अर्पित कायस्थ, प्रो. ओंकार चंद, प्रो. नविता देवी, रणजीत कुमार, मिलखी राम, संजय कुमार आदि स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
पंचरुखी जिला स्तरीय छिंज मेला सलियाणा का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय वर्मा नायब तहसीलदार पंचरुखी अनिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यादविंद्र गोमा ने कहा कि छिंज मेला सलियाणा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण उत्सव है। इससे लोगों की जनभावना जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव को सफल, आकर्षक एवं हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट बेहद सराहनीय है। यह बात समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपने इस बजट में सारे वर्गों का खास ध्यान रखा है।उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए आभार जताया है और कहा कि इससे कांगड़ा में जहां पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, जनता की भी आर्थिकी में बढ़ावा होगा। राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि इस बजट में जनता की हर जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए सीएम ने इसको पेश किया है। यह जनहितैषी बजट साबित होगा। समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपने इस बजट से विपक्ष का भी मुंह बंद करवा दिया है। आर्थिकि कमजोर होने के चलते भी सीएम ने इनता सराहनीय बजट पेश किया है, जो कि विपक्ष ने कभी नहीं सोचा था। सीएम ने बेरोजगार युवाओं के लिए भी कई योजनाएं पेश की है व औरतों को 1500 देने की गारंटी को भी पूरा किया है। बजट में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने जो भी गारंटीयां जनता को दी हैं वो सभी सीएम द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि सीएम सुक्खू जनता के दिलों पर राज करने वाले सीएम बन गए है व जनता भी उनके कार्यों से बेहद खुश है।
‘द बिगेस्ट आवर फॉर अर्थ’ विषय पर केंद्रित ‘अर्थ आवर’ 25 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस आयोजन के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) के प्रयासों की सराहना करते हुए इसमें सभी से सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान प्रकृति एवं लोगों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध वाले समाज के निर्माण में सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिलेगी जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से इस अभियान में सहयोग देने के लिए 25 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने का आग्रह किया।
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब के तहत ग्राम पंचायत मानपुरा देवरा में 20 से 25 मार्च तक आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों का आधार कार्ड नामांकन और अपडेशन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानपुर देवरा में आधार कार्ड नामांकन और अद्यतन कार्य संपन्न करने के लिए आधार ऑपरेटर (सीएससी) विशाल कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस अवधि के दौरान आधार काउंटर ग्राम पंचायत कार्यालय गुरूवाला- सिंहपुरा बंद रखा जाएगा। उपायुक्त ने मानपुर देवरा में आधार नामांकन और अद्यतन की अवधि के दौरान कोविड-19 के तहत जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के आदेश भी दिए हैं।
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत खोली में आज टीबी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को क्षय राेग के प्रति जागरुक किया। खाेली पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक आम बीमारी है, इसका सही ढंग से सही समय पर चेकअप करवा कर इसका इलाज संभव है। प्रधान केवल चाैधरी ने कहा कि क्षेत्र के सभी लाेगाें काे हर 3 माह के दाैरान अपना चेकअप करवाना चाहिए, ताकि आपके अंदर जाे भी बीमारी पनप रही है, उसका सही समय पर उपचार किया जा सके। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि पहले लाेगाें धारणा थी टीबी एक अछूत की बीमारी है और जिस किसी काे यह बीमारी लग जाती थी, ताे उससे हर काेई किनारा करता था, लेकिन अब वाे बात नहीं है। क्याेंकि इस बीमारी का अब हर जगह इलाज संभव है। लगातार उपचार के दाैरान इससे संक्रमित मरीज ठीक हाे सकता है, लेकिन सही ढंग से इसका इलाज न हाे ताे जान भी जा सकती है।
भाजयुमो सोलन मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने शनिवार को बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कुछ भी नया देखने को नहीं मिला है। जो भी घोषणाए की गईं, उसके लिए पैसे कहा से आयेंगे, उसकी बिलकुल भी चिंता नहीं की गई है। वर्तमान बजट में आय और व्यय को देखते हुए करीब 6,000 करोड़ का घाटा इस वर्ष होने वाला है, इसके लिए आय के स्त्रोत कहां से बनेंगे, उस पर सरकार द्वारा कुछ भी गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं। अपने घोषणा पत्र के में युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को लाभ देने कि जो वादे किये थे, उसके विपरीत युवाओं के रोजगार पर कुछ विशेष काम नहीं किया गया है। गोबर की खरीद तथा बिजली सब्सिडी पर कुछ विशेष टिप्पणी नहीं की गई है। सारी घोषणाएं मात्र हवा में हैं। उन्हें धरातल में लाने के कुछ विशेष दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कुल मिलाकर बजट ने आम जनता की आशाओं पर पानी फेरा है।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में चल रहे होली के मेले में हलवाई की दुकान में अचानक सिलेंडर में आग लग गई । मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से किसी का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दुकान में आग लगे सिलेंडर को तुरंत बाहर निकाला और खुले में फेंक दिया, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना पर नियंत्रण पाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय को कोई स्थान नहीं मिला है। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के किसी विकास को लेकर शिक्षा में सुधार की कोई चर्चा इस बजट में नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन के बाद हिमाचल प्रदेश में दूसरा विश्वविद्यालय खोला गया, ताकि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र अपनी पढ़ाई कर सकें, लेकिन प्रदेश सरकार ने जो बजट आज पेश किया है, उसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों को पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ती है उसके लिए विद्यार्थी परिषद लंबे समय से मांग कर रही है हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए लेकिन इस बजट में इसके बारे में भी कोई प्रावधान नहीं किया गया। विद्यार्थी परिषद प्रदेश के अंदर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी व संस्कृत विश्वविद्यालय की मांग कर रही है। उसके बारे में भी इस बजट में कोई बात नहीं कही गई। परिषद प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में पेश किए गए बजट का पुरजोर विरोध करती है। क्योंकि है बजट शिक्षा जगत के हित में नहीं है।
प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी 19 मार्च को अर्की विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर होंगे। सीपीएस संजय अवस्थी दोपहर तीन बजे संपर्क मार्ग एनएच-205 नलाग से गानणा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के स्यार वन विश्राम गृह में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के आलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला शिमला के अध्यक्ष गोविंद सिंह बरागटा, महासचिव विनोद शर्मा आयुर्वेदा चीफ फार्मासिस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौहान, बागवानी विभाग मनिस्टरीय संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमारी शीला चंदेल ने संयुक्त ब्यान में कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू का प्रस्तुत यह प्रगतिशील बजट है, जो किसी भी वर्ग पर थोपा नहीं गया है। यह सरकार की राज्य के हर वर्ग और क्षेत्र के प्रति रचनात्मकता की पुष्टि को प्रदर्शित करता है ,जो व्यवस्था परिवर्तन की तरफ बढ़ते कदम है। महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा बजट की आलोचना कर इसे दृष्टिहीन और दिशाहीन कहा गया है। ऐसा बयान उनकी राजनीतिक सोच और समझ को और हास्यास्पद बनाता है। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए पिछले पांच साल जिस नेता की न कोई दृष्टि और न कोई दिशा थी। मात्र कठपुतली बनकर मुख्यमंत्री के पद का अवमूल्यन कर राज्य को 20 साल पीछे धकेल कर खुद सत्ता से बेदखल हो गए। विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से मांग की है कि राज्य की वित्तीय स्थिति पर पिछले 10 वर्षों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाए और इस कदम के लिए प्रदेश के कर्मचारी वर्ग और जनता का सहयोग सरकार के साथ है। सरकार से यह भी मांग है कि संशोधित वेतनमान की बकाया राशी और डीए की लंबित दो किश्तों के भुगतान पर मुख्यमंत्री इस बजट में स्थिति और अवधि स्पष्ट करें।
जल रक्षक महासंघ हमीरपुर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का वेतन वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जल रक्षकों का अनुबंध में आने का टाइम पीरियड 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष किया जाए। जल रक्षक महासंघ प्रदेश मुख्य सलाहकार दीपिका, प्रधान राजेश कुमार उप प्रधान, राजेश कुमार सचिव, सौरव शर्मा सह सचिव, अनिल कुमार मीडिया प्रभारी, मंजीत मनोज संगठन प्रभारी, ज्ञानचंद कोषाध्यक्ष रमन शर्मा, नरेश कुमार सलाहकार, सुमित शर्मा ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अप्रैल माह में उनकी प्रमुख मांग को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश के सभी जल रक्षक अपना व अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें। मांग पूरी होने पर जल रक्षकों के द्वारा सरकार के पक्ष में महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल के समस्त जल रक्षक भाग लेंगे।
लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने शनिवार को सोलन में ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना आवश्यक है, ताकि राष्ट्र के बहुमूल्य समय व धन की बचत हो सके। सांसद ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य न केवल पात्र वर्गों को लाभान्वित करना है, अपितु उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित बनाना भी है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं व कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में गति लाई जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों, भवनों व अन्य निर्माण कार्यों की समयबद्ध समीक्षा एवं अधिािरियों द्वारा इनकी गुणवत्ता का अनुश्रवण भी जरूरी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत सभी लंबित कार्यों की रिपोर्ट मंगवाकर इनका कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। सांसद ने बैठक में जल शक्ति विभाग को ग्राम पंचायत जंगेशु में जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को नल के माध्यम से समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
किसान संघर्ष सेवा समिति की बैठक आज अनाज मंडी रियाली के प्रांगण में हुई। इसमें किसानों ने कहा कि बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रकृति की इस मार पर सरकार को नुकसान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। बैठक में अनाज मंडी के बारे में भी बात की गई। बताया गया कि किसानों को समाचार पत्र के माध्यम से पता चला है कि अनाज मंडी खुलने की तिथि दस अप्रैल रखी गई है, मगर मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक गेहूं की फसल तैयार हो जाएगी, ऐसे में अनाज मंडी एक अप्रैल को खोली जाए। देरी से अनाज मंडी खोलने पर पंजाब के व्यापारी वर्ग को फायदा होगा, न कि हिमाचल प्रदेश सरकार को। बैठक में तीसरी बात गेहूं की पैदावार से संबंधित रही। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में गेहूं की पैदावार 8 कनाल में पच्चीस क्विंटल तक होती है, जबकि मंडी के पोर्टल पर 8 कनाल की कुल पैदावार 12 क्विंटल तक ही सीमित है, जिसमें वृद्धि होनी चाहिए। बैठक में किसान संघर्ष सेवा समिति के प्रधान विजय कुमार, सचिव कुलदीप सिंह पंचायत उप प्रधान मखन दीन, सुरिंदर पाल, सुधीर कुमार, नरेश कुमार, राहुल, सूदर्शन सिंह, मुनीश कुमार, विशाल कुमार, शैंपू चेची, मंगा सिंह बेलीज्टा मौजूद रहे।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज शिमला के रिज मैदान पर सैर की। उनके साथ इस मौके पर विधायक डॉ. जनक राज और डीएस ठाकुर मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा की विधानसभा का बजट सत्र में भाजपा आक्रामक रहेगी और जिस प्रकार से कल हिमाचल का बजट पेश किया गया है, उससे साफ दिखता है कि वह बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल है। इस बजट में केवल केंद्रीय योजनाओं को हिमाचल में लागू कर प्रदेश सरकार द्वारा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश एक लोक हितकारी राज्य है और जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में लागू करी थीं, उनका बजट में कोई जिक्र ही नहीं है। जैसे गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना हिम केयर योजना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना इत्यादि।
हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम खराब रहने वाला है। पिछले 3 दिन से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे मौसम में जहां ठंडक का अहसास हुआ, वहीं तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक मौसम इसी तरह खराब रहेगा और आज भी अधिकतर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। प्रदेश के10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा केलांग के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट आई।मौसम में हुए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बागवानों की परेशानी बढ़ गई है।यह समय सेब की फ्लावरिंग का है। ऐसे में ओलावृष्टि सेब समेत तैयार फसलों को बर्बाद करके रख देगी। समय से बारिश बर्फ बारी नहीं होने की वजह से प्रदेश में सूखे की स्थिति बन गई थी। बीते दिनों हुई बारिश से राहत मिली है। यह बारिश आने वाली फसलों के लिए भले ही फायदेमंद साबित होगी, लेकिन ओलावृष्टि तैयार फसल का नुकसान कर रही है। अभी अगले 2 दिन तक ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जो मटर, फूलगोभी, बीन, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च के लिए नुकसान पहुंचाएगी। 2 जिलों को छोड़ प्रदेशभर में पड़ेंगी बौछारें मौसम विभाग के अनुसार, किन्नौर और लाहौल स्पीति में 21 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। वहीं मौसम के अचानक करवट लेने से पर्यटक की आमद भी बढ़ने लगी है। सैलानी मौसम की जानकारी लेकर ही हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इस वीकेंड पर शिमला, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू, मनाली के लिए पर्यटक के आने की संभावना है। वहीं सोलन जिले में मैदानी एरिया बद्दी-नालागढ़ में काफ़ी समय बाद बारिश हुई है। इस बारिश से जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान में जहां भारी गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बीती रात से हो रही बारिश के बाद आज सुबह से ही मौसम काफ़ी ठंडा रहा।वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
On March 17th, the newly formed Sukhu govt. laid out their primary policies aimed at supporting the state's move to renewable energy and making Himachal a "Green Energy State" during its budget proceeds. With the state's enormous potential for green energy production, the government has been developing the foundation for Himachal to become a power-efficient and low-fossil-fuel emitter state. The state government has announced that it will engage in several green energy programs to meet the state's energy demand from renewable energy sources. The main focus of the govt will be reducing air, sound, and related pollution. Several initiatives selected by the state government for becoming a green energy state till 2026: Solar schemes: Target of 500 MW for FY 2023-24. Green Panchayats Scheme: 2 panchayats will be selected from each distt. to set up as green panchayats on a trial basis. HP will be developed as a "model state for electric vehicles". Green corridors will be created along main highways which pass through major cities and towns. HRTC dept. will be transformed into "Electric state transport dept.". A "Green Hydrogen Policy" will be developed to pave way for the state to develop a viable green energy source for the future. Hydro-power plant setup will be accelerated with this year's goal of 1000 MW energy. Further, a policy to attract private investment in these projects will be formed. Pangi: To address the shortage of power, the government will install a solar-powered battery storage device. Major programs to start this year: Rs. 2000 Cr, “HP power sector development program” through World Bank help will start this year. 200 MW solar projects will be set up under the program. The project will be spread within 13 major cities/towns, with 11 substations and two power lines provision. Rs 1000 Cr to be spent on converting 1500 HRTC diesel buses to E-buses in a phased manner. With HPTCL investment of Rs. 464 Cr: 6 EHV sub-station, 5 transmission lines, and a centralized control center will be set up. Centralized cells for the sale/purchase of green energy will be set up to maximize the revenue. Subsidies declared to encourage the use of green energy for coming years during the budget session: Subsidy for solar plants: Locals will get a 40% subsidy to build a 250KW-2MW solar plant on leased or owned property. E-vehicle subsidy: PVT bus and truck operators: 50% subsidy (up to 50 lacs) for the acquisition of a new vehicle. Set up of charging station: 50% subsidy proposal, but a final policy to be laid down in collaboration with the state energy board.
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया बताया कि मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला ने राधा सूद पत्नी गोपाल सूद की चुनाव याचिका पर पालमपुर निगम निगम वार्ड नंबर-2 के चुनाव को निरस्त करार दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के आदेशों पर नगर निगम पालमपुर के वार्ड -2 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण होना है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन कर दिया गया है और मतदाता सूची एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची 20 से 25 मार्च तक लोग अपने दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकरण के समक्ष निर्धारित प्रपत्र पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावों और आपत्तियों को 3 अप्रैल तक निर्धारित प्रपत्र पर किया जा सकता है। इन दावों और आपत्तियों को 5 अप्रैल का निपटारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 अप्रैल को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया पहला बजट प्रदेश में समग्र विकास की गति को बढ़ाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन डॉ. चंदन राणा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे वाला यह बजट हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदेशों की श्रेणी में लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। व्यवस्था परिवर्तन के वादे पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रीन एनर्जी स्टेट, शिक्षा में गुणवत्ता और सुधार, अतिरिक्त संसाधन जुटाने, मेडिकल कालेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरीन करने, हिमगंगा और सुख-आश्रय राहत कोष जैसी नई पहल कर अपनी उत्कृष्ट सोच और मज़बूत राजनितिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया है I सरकारी विभागों में 25 हजार खाली पद भरने, मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना, स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने, खेलो इंडिया सेंटर शुरू करने और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने जैसे निर्णयों से प्रदेश के युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
फतेहपुर की पंचायत रियाली के बेलालुधियाड़चां (कोडूबेला) में पुलिस ने कमलेश कुमारी पत्नी राज कुमार को चालीस हजार मिलीलीटर देसी शराब के कैन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी में शामिल गोबिंद सिंह, केवल कृष्ण, कुलदीप सिंह, नरदेव सिंह, कर्म सिंह आदि शामिल थे। चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल कमलेश कुमारी पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में कांगड़ा जिले के बलाहर गांव में स्थित वेदव्यास परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी शक्ति पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के दर्शन कला विभाग की प्रोफेसर निरुपमा सिंह शामिल हुईं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने शिरकत की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रागपुर की शाखा प्रबंधक संतोष सनौरिया इस कार्यक्रम में बतौर सारस्वत अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने की। इस कार्यक्रम में मौजूद समस्त अतिथियों ने अपने-अपने संभाषण में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया व विस्तारपूर्वक समझाया कि भारत में महिला दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुसुम वालिया ने कहा कि जहां महिलाएं घर के काम काज को भली भांति संभालने में सक्षम होती हैं वहीं अपने कार्यस्थल पर भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करती हैं। अपने अध्यक्षीय भाषण में परिसर के निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक ने कहा कि आखिर महिला दिवस या महिला सप्ताह माने की आवश्यकता ही क्यों पड़ी, जबकि सदियों से प्रथा चली आ रही है कि भगवान का नाम भी उनकी धर्मपत्नी के नाम के बाद ही लिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि सिया राम, राधा श्याम आदि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिससे पता चलता है कि सदियों से ही महिलाओं को अव्वल दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले कहीं आगे निकल गईं हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में ऐसा कोई भी कार्यक्षेत्र नहीं जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम ना करतीं हों। इस अवसर पर निदेशक महोदय ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त अतिथियों का कार्यक्रम में आने हेतु धन्यवाद दिया।
जयसिंहपुर मंडल के रिट गांव के निवासी ऋषभ रनौत ने गेट मैथ्स क्वालीफाई कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। पूरे देश में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में ऋषभ को 105वां रैंक मिला है। 5.17 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। ऋषभ की इस कामयाबी से रिट गांव और जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ऋषभ ने कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से 2019 में बीएससी की थी, जबकि उसने मैथ्स में एमएससी राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बंगवा से की है। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता सुनैना कुमारी व रंजीत रनौत, प्राध्यापक सुमिक्सल सूद और राजेंद्र राज राजपुरोहित को दिया है।
उपमंडल भोरंज के बजड़ौह गांव में एक मकान में आग लगने से 2 परिवारों का करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान ओंकार सिंह ने बताया कि कांता देवी के 2 कमरों व कुलवंत सिंह के तीन कमरों में अचानक आग लग गई। जब आग लगी, तब घर में बच्चे ही मौजूद थे। बाकी लोग घास लेने के लिए खेतों में गए थे। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड में घर में रखी नकदी, गहने, बिस्तर इत्यादि सब जलकर राख हो गया है। वहीं, भोरंज एसडीएम स्वाति डोगरा ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए हैं। मौके पर तहसीलदार राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने पटवारी को नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज 2023-24 का बजट पेश किया है। इस बजट में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा जगत को निराश करने का कार्य किया है। इस बजट में न तो शिक्षा सुधार की कोई बात की है, न ही शिक्षा को बढ़ावा देने की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए बजट में हिमाचल प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय का कोई भी वर्णन नहीं किया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के किसी विकास को लेकर शिक्षा में सुधार की कोई चर्चा इस बजट में नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन के बाद हिमाचल प्रदेश में दूसरा विश्वविद्यालय खोला गया। ताकि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र अपनी पढ़ाई कर सकें, लेकिन हम देखते हैं कि प्रदेश सरकार ने जो बजट आज पेश किया है, उसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का भी कोई जिक्र इस बजट में नहीं किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में पेश किए गए बजट का पुरजोर विरोध करती है। क्योंकि है बजट शिक्षा जगत के हित में नहीं है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया गया। इस बजट को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक राजेश धर्मानी ने विकासमुखी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। खासकर युवाओं को रोजगार देने पढ़ाई के लिए कम दरों पर ब्याज देने के साथ ही महिलाओं को 1500 और प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने के साथ ही प्रदेश के विकास का रोड मैप इस बजट में नजर आ रहा है। प्रदेश के अस्पतालों में पेट स्कैन करने की मशीन लगाने की बजट में घोषणा की गई है। इससे प्रदेश के लोगों को बाहरी राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वही घिसा पिटा अपना बयान दे रही है, लेकिन उन्हें देखना चाहिए कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
ऐतिहासिक प्रदेश बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को धन्यवाद देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बेहतरीन बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बुजुर्गों का खास ध्यान रखा गया है और उनके रहने की जो व्यवस्था की गई है, वह सराहनीय है। साथ ही साथ बागवानों, किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं। 1% ब्याज की दर पर लघु व्यवसायियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने का जो निर्णय है, उससे व्यवसायियों को बहुत लाभ मिलेगा। वहीँ, हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विद्युत चलित वाहनों का एलान भी काबिल ए तारीफ है। यह पर्यावरण को बचाने की अनूठी पहल है। ज़िला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल, देहरा में अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर बनाने और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ क्लब की घोषणा करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है।
नवजीवन अस्पताल सोलन व अल्केमिस्ट अस्पताल पंचकुला के सौजन्य से 19 मार्च को गुरुकुल पीच वैली स्कूल राजगढ़ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रोहित परती ह्रदय रोग, प्रमिला मधुमेह रोग, डॉ. कमलेश शर्मा स्त्री रोग, डॉ. कुशाग्र तनेजा बाल रोग, डॉ. सुरेश सिंगला हड्डी रोग, डॉ. प्रशांत गुप्ता मेडिसन सामान्य रोग, डॉ. एसआर शर्मा शल्य चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविर के दौरान लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरीत की जाएंगी। शिविर में जांच हेतु जानकारी प्राप्त करने के लिए 94180- 21344 , 94180- 22212 व 94180- 20001 पर संपर्क किया जा सकता है।
कांगड़ा सेपक टाकरा संघ द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंद्रेटा में महिला व पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला प्रतियोगिता में जालग प्रथम स्थान पर और पुरुषों की प्रतियोगिता में अंद्रेटा की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । जनरल सेक्रेटरी प्रदीप धीमान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला कांगड़ा सेपक टाकरा संघ के प्रधान लक्की साहिब पुरी ने सभी प्रतियोगिता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यकारिणी टीम उपाध्यक्ष संजय कुमार खजांची, सुरजीत कुमार संयुक्त सचिव केहर सिंह, विजय कटोच ने जिला स्तरीय सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद की बैठक का आयोजन अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में राजगढ़ में किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश सचिव दयाल प्यारी व प्रभारी अजय कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राजगढ़-पुलवाहल बस को स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया गया। इसके अलावा बडू साहिब से दिल्ली बस सेवा, राजगढ़ से पीजीआई के लिए सीधी बस सेवा तथा पुलवाहल से हरिद्वार वाया हब्बन- राजगढ़- बडू साहिब- नाहन बस सेवा प्रारंभ करने का भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया। साथ ही प्रस्ताव पारित करते हुए राजगढ़ के परिवहन सब डिपो को सुचारू रूप से चलाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त खडैल चुइनी के समीप पैरवी खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। बैठक में नवनियुक्त आईटीआई प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व सदस्यों अनुज ठाकुर, सुधीर ठाकुर तथा मुनीश ठाकुर का ब्लॉक कांग्रेस की ओर से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान राजेंद्र ठाकुर, रतन कश्यप, मस्त राम भारती, रमेश सरेक, बलदेव कश्यप, रमेश चंद, प्रताप ठाकुर, इंदर सिंह कंवर, इंदर पाल कंवर, अनिल पुंडीर, सोहन सिंह, अमन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, दीपक धीर, सुधीर ठाकुर, वीरेन्द्र जाल्टा, सत्य पाल, अनुज ठाकुर, सुनील जाल्टा, सुनील रोशन, सुरेंद शर्मा, हरदेव राणा, अरूण चौहान, रणजोत ठाकुर, रघुवीर सिंह, किशन ठाकुर, राजेंद्र लंबरदार, चंद्र मोहन शर्मा, केशव ठाकुर, रामानंद ठाकुर, कुशल, सुरेश, लक्की राणा व शुभम तोमर उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने सुख की सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से बतौर वित्त मंत्री पेश किया गया पहला बजट चहुंमुखी विकास का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में दूरदर्शिता का परिचय दिया है। हर वर्ग को बजट में सौगातें मिली हैं। आम आदमी पर नए टैक्स का कोई बोझ नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री ने बजट में श्रमिक वर्ग के साथ ही कच्चे कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सराहनीय काम किया है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी स्टेट की परिकल्पना सुक्खू सरकार ही कर सकती थी। युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में लगभग 90 हजार रोजगार एक साल में देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे साफ है कि सरकार ने बेरोजगारी कम करने की दिशा में गंभीरता के साथ कदम बढ़ा दिए हैं। पंडित अशोक हिमाचली ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट पूरे पांच वर्ष की आर्थिक दशा और दिशा तय करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही बजट में दिखा दिया कि उनकी प्रशासनिक पकड़ कितनी मजबूत है। वह राजनीति के साथ ही हर क्षेत्र के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने शराब महंगी और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए शराब की प्रति बोतल दस रुपए का सेस लगाकर आम जनता के हितैषी होने का परिचय दिया है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की दस गारंटियों को पूरा करने के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं हुई हैं। ओपीएस को लागू किया जा चुका है। महिलाओं को 1500 रुपए चरणबद्ध तरीके से देने की घोषणा सुखद है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने और दुग्ध उत्पादकों की आय बढाना भी कांग्रेस की दस गारंटियों में शामिल है। सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर भी अनेक घोषणाएं हुई हैं।
अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप 2022- 2023 तमिलनाडु में आयोजित हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के धावक शिवम शर्मा ने किया था। शिवम ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवम पंचरुखी गांव बियाडा से संबंध रखते हैं। उनकी इस कामयाबी के लिए क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का बजट एक दृष्टिहीन और दिशाहीन बजट है अगर पूर्ण रूप से देखा जाए तो यह बजट अपने आप में एक खोकला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में केवल केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया गया है और उन योजनाओं में जितनी भी राशि हिमाचल प्रदेश को आ रही है उसे प्रदेश के वासियों को वितरित किया गया है, पर पूरे बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद नहीं किया गया। जब हिमाचल प्रदेश की सरकार ने केंद्र बजट की योजनाओं का लाभ उठाया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद भी उनको करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलना छोड़ देना चाहिए, वह शिव धाम की बात कर रहे हैं पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा की शिव धाम के लिए पहले से 40 करोड का टेंडर हो चुका है और उसका काम भी चल रहा है पर अब शिव धाम के लिए यह सरकार पैसा बजट के माध्यम से आवंटित नहीं कर रही है।यह पूर्ण रूप से हिमाचल प्रदेश की सरकार की मंशा को दर्शाता है कि वह भाजपा सरकार की किसी भी योजना को पूर्ण नहीं होने देना चाहते हैं। जिस ग्रीन कॉरिडोर रूट की बात कांग्रेस सरकार द्वारा की गई है बहुत लंबा है और उसमें बहुत समय लगेगा, इसी प्रकार से इलेक्ट्रॉनिक बसों की बात भी इस सरकार ने की है , पर यह बसें महंगी होती है उनको इतनी बड़ी तादाद में खरीदने के लिए बहुत समय लगेगा। पर्यटन की दृष्टि से इस कांग्रेस की सरकार ने 1300 करोड़ की घोषणा की है पर यहां मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि हमारी सरकार ने पर्यटन के लिए एडीबी के माध्यम से 2100 करोड़ लाए थे पर उसमें से केवल इस सरकार ने 1300 करोड़ ही आवंटित की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क लाया है पर इस सरकार ने अपने बजट प्रावधान में इन बड़ी योजनाओं को आगे ले जाने के लिए क्या किया है, यह बजट गोलमोल है स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में मंडी एयरपोर्ट को लेकर भी इस सरकार को प्रवर्धन करना चाहिए था , मंडी एयरपोर्ट का काम काफी आगे बढ़ चुका है पर इसको लेकर भी सरकार गोलमोल बातें ही कर रही है।
धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा पिछले कार्यकाल में कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे। इनमें से कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब सुधीर शर्मा का एक बड़ा देशव्यापी प्रोजेक्ट प्रदेश की कांग्रेस सरकार शुरू करने जा रही है। शुक्रवार को बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंंह सुक्खू ने जाठिया देवी टाउनशिप प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। अपने बजट भाषण में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व में शहरी विकास मंत्री रहते सुधीर शर्मा ने जाठिया देवी टाउनशिप की जरूरत को समझा था। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए थे। उन्हांने कहा कि धर्मशाला से मौजूदा विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के विजन से कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार उनके इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा किया जाएगा। सीएम की इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। प्रदेश भर में सुधीर शर्मा के समर्थक सीएम की घोषणा के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस बारे में सुधीर शर्मा ने कहा कि पूरे हिमाचल का समग्र विकास ही उनका सपना है। वह चाहते हैं हिमाचल में पर्यटन नई ऊंचाइयों को छुए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर तीखी टिपणी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। जिन दस गारंटियों का झूठा सपना दिखा कर प्रदेश में सत्ता हासिल की, उनमें से एक भी गारंटी का प्रावधान कांग्रेस के बजट में कोसों दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस सरकार ने प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, जिसका बजट में कोई प्रावधान नहीं किया, बल्कि रोजगार देने वाला कार्यालय ही हमीरपुर से बंद कर दिया उसके लिए प्रदेश के युवा सड़कों पर उतर कर पैदल मार्च कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की मातृ शक्ति के साथ बहुत बड़ा छल किया है 1500 प्रदेश की हर महिला को देने के वादे से कांग्रेस सरकार मुकर गई है मातृ शक्ति के साथ जो अन्याय कांग्रेस सरकार ने किया है, उसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है। कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के समय जो वादा किसानों के साथ किया था कि गोबर को किसानों से खरीदा जाएगा उसका कोई प्रावधान मुख्यमंत्री द्वारा आज पेश किए गए बजट में नहीं है। नवीन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने मात्र छलावा किया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर कर प्रदेश की भोली-भाली जनता को ठग कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा विशाल चौहान ने जारी एक बयान में कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कुछ नया देखने को नहीं मिला है। जो भी घोषणाएं की गई हैं, उसमें बजट कहां से आएगा, इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं की गई है। वर्तमान बजट में आय और व्यय को देखते हुए करीब 6000 करोड़ का घाटा इस वर्ष होने वाला है, इसके लिए आय के स्त्रोत कहां से बनेगे उस पर सरकार द्वारा कुछ भी गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं, इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबोने की ओर अग्रसर है। कही। अपनी घोषणा पत्र के अनुसार जो वायदे युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को लाभ देने की बात कही गई थी, उसके विपरीत युवाओं के रोजगार पर कुछ विशेष काम नहीं किया गया है। गोबर की खरीद तथा बिजली पर सब्सिडी पर कुछ विशेष टिप्पणी नहीं की गई है। सारी घोषणाएं मात्र हवा में है, उन्हें धरातल में लाने के कुछ विशेष दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की बात कही गई है, परंतु इसके लिए आधारभूत ढांचा कहां से आएगा इसका कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है 1500 नई इलेक्ट्रिकल बसें लेने की बात भी कही गई है परंतु इसके लिए बजट का प्रावधान कहां से किया जाएगा इस पर भी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है कुल मिलाकर यह बजट ने आम जनता की आशाओं पर पानी फेरा है।
स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल में 2023-24 के नए सत्र का आरंभ हवन के साथ हुआ, जिसके बाद नर्सरी से लेकर 12वीं तक की नियमित कक्षाएं लगना आरंभ हुई। इस दौरान सभी छात्र अपनी नई कक्षाओं में बैठने के लिए उत्साहित नजर आए। नए सत्र का आरंभ स्कूल के नए भवन में हवन द्वारा शुरू किया गया। हवन में आहुतियां डालने के लिए नर्सरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों ने भाग लिया। पूजा के दौरान सभी शिक्षक और स्कूल मैनेजमेंट के सभी सदस्य शामिल थे। स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी स्कूल प्रांगण की जान व शान होते हैं। स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल एक ऐसा स्कूल है जहाँ छात्रों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण में कल की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया जाता है। नर्सरी की कक्षाओं में आने वाले छात्रों को स्कूल का भ्रमण करवाया गया। जहां पर उनको म्यूजिक रूम, डांस रूम, एक्टिविटी रूम, स्पोर्ट्स रूम दिखाया गया। स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई वर्षों से भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। चेयरमैन अंशुल सैनी, डायरेक्टर शालिनी सैनी, डायरेक्टर ऑफ एकेडमिक मल्लिका सैनी, स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा, शरण कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन शर्मा और स्कूल के सभी शिक्षक इस हवन में मौजूद रहे।
अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में एनएसएस व रेड रिबन क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से क्षयरोग उन्मूलन सतत प्रयास व जनभागीदारी पोषण एवं युवावस्था बदलाव व चुनौतियां विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकीपुर में सेवाएं दे रही चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकृति गुप्ता ने विद्यार्थियों को क्षयरोग, किशोरावस्था, पोषण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा उपरोक्त सभी विषयों के संदर्भ में समाज में जागरूकता फैलाने तथा सामुदायिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने हेतु प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार में सहयोग देने की अपील की। गौरतलब है कि महाविद्यालय की रेड रिबन इकाई के द्वारा 15 मार्च से एंड टीवी अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत महाविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक ,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता संबधी जानकारी हेतु विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केएस अत्री के द्वारा रेड रिबन क्लब व एनएसएस इकाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं में युवा शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो। रेड रिबन कलब अधिकारी प्रो. अमन वालिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लेख राज व डॉ. प्रीतिबाला के अतिरिक्त डॉ. भगवानदास, डॉ. नीरज शर्मा एवं डॉक्टर अश्वनी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन और देहरा संगठनात्मक जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने सुख की सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से बतौर वित्त मंत्री पेश किया गया पहला बजट चहुंमुखी विकास का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में दूरदर्शिता का परिचय दिया है। हर वर्ग को बजट में सौगातें मिली हैं। आम आदमी पर नए टैक्स का कोई बोझ नहीं डाला गया है। नरदेव ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट पूरे पांच साल की आर्थिक दशा और दिशा तय करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही बजट में दिखा दिया कि उनकी प्रशासनिक पकड़ कितनी मजबूत है। वह राजनीति के साथ ही हर क्षेत्र के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने शराब महंगी और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए शराब की प्रति बोतल दस रुपये का सेस लगाकर आम जनता के हितैषी होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री ने बजट में श्रमिक वर्ग के साथ ही कच्चे कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सराहनीय काम किया है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी स्टेट की परिकल्पना सुक्खू सरकार ही कर सकती थी। युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में लगभग 90 हजार रोजगार एक साल में देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे साफ है कि सरकार ने बेरोजगारी कम करने की दिशा में गंभीरता के साथ कदम बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस की दस गारंटियों को पूरा करने के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं हुई हैं। ओपीएस को लागू किया जा चुका है। महिलाओं को 1500 रुपये चरणबद्ध तरीके से देने की घोषणा सुखद है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने और दुग्ध उत्पादकों की आय बढाना भी कांग्रेस की दस गारंटियों में शामिल है। सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर भी अनेक घोषणाएं हुई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का श्रेय कांग्रेस की सरकार ने अपने बजट में लेने का प्रयास किया, पर पूरे भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से झूठी गारंटियों के सहारे कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है, उसी प्रकार से इस बजट में जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। पर इस बार जनता गुमराह नहीं होगी। अगर आप इस बजट को देखें तो बजट में उन्होंने खुद माना है कि 6200 करोड रुपए का गैप है, इसका मतलब आय कम और खर्चा ज्यादा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अगर आय 100 रू है तो उसमें से देनदारियों को देने के बाद हिमाचल के पास केवल 29 रू ही बचते हैं, इसका मतलब हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों के लिए बहुत कम पैसा रह गया है। जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं और जिस प्रकार से यह बजट प्रस्तुत किया गया है इस प्रकार से विकास कार्य आने वाले वर्ष में भी ठप ही दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन हिमाचल को लेकर सरकार के बजट में शोर ज्यादा था, पर धरातल पर यह बजट ठन ठन गोपाल वाला बजट रहा। कई महत्वपूर्ण योजनाओं के ऊपर सरकार चुप्पी साध के बैठी रही, जैसे घृणि सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना, हिम केयर योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना इन महत्वपूर्ण योजनाओं जिससे जनता का उद्धार होता है उसके बारे में इस बजट में कुछ भी नहीं कहा गया इसका मतलब इस बजट में इन योजनाओं के लिए प्रवर्धन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अपनी गारंटियों को पूरा करने के लिए उन्होंने हिमाचल की विकास की गति को रोक दिया पर, आज जब इन्होंने घोषणा करी कि हिमाचल प्रदेश में 231000 महिलाओं को ही केवल 1500 प्रति महा मिलेंगे तो उससे साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस महिलाओं को भी गुमराह कर रही हैं, इस देनदारी के लिए प्रावधान किया नहीं गया और बजट में इसको बोल दिया गया, देखना यह है कि पहले जब यह सरकार बनी थी तो 3200000 महिलाओं की बात की जा रही थी और आज यह आंकड़ा 231000 हो गया है, इस आंकड़े में भी स्पष्टता नही है। कश्यप ने कहा कि इस हिमाचल के बजट में केंद्र सरकार के बजट की नकल करने का पूर्ण प्रयास किया गया है, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि भारत में 197 मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेजे बनाए जाएंगे , पर इन नर्सिंग कॉलेज का श्रेय कांग्रेस की प्रदेश की सरकार लेना चाहती है।
प्रदेश सरकार के वर्ष 2023-24 के बजट में बागवानों को निराशा हाथ लगी है। प्रेस में जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बागवानों को दी गई गरेंटियों का कोई भी उल्लेख नहीं किया है। गौरतलब है कि चुनाव के समय सेब बागवानों को स्वयं अपने उत्पाद की कीमत तय करने की गारेंटी कांग्रेस मेनिफेस्टो में दी गयी थी। बागवान जानना चाहते हैं कि किस तरह बागवान अपने उत्पाद की कीमत स्वयं तय करे इस पर कांग्रेस सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु ने बजट में बागवानों को केंद्र सरकार द्वारा किसानों बागवानों के हितों का संरक्षण करने वाली योजना FPO का बजट सत्र में बार बार उल्लेख करके बागवानों को गुमराह करने का प्रयास किया है।जबकि यह केन्द्र सरकार की योजना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 में FPO को अमलीजामा पहना चुके है। साथ ही साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न मंचों से बागबानों को FPO के माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में अपना वक्तवय दिया है, जिसके भविष्य में सार्थक परिणाम आएंगे। इसी कड़ी में ही हिमाचल प्रदेश के अंदर जिला शिमला की तहसील जुब्बल में सूबे के पहला FPO भी बन चुका है। HPMC व हिम्फेड में मिलने वाला उत्पाद पहले तो किसानों बागवानों के लिए मुहैया कराया जाए उसके साथ साथ दामों पर भी नियंत्रण रखा जाए। इस तरह का प्रावधान बजट में किया जाना चाहिए था, जोकि नहीं किया गया। चेतन बरागटा ने कहा कि कुल मिलाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार का यह बजट किसानों बागवानों को गुमराह करने वाला रहा।
विधानसभा इंदौरा के अंतर्गत आती पंचायत सिरत में जय पीर बाबा युवा मंडल द्वारा गोसपाक सरकार के दसवें वार्षिक मेले एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया ने शिरकत की। उनके साथ एडिशनल एसएचओ डमटाल प्रशांत राज, उपप्रधान सीरत कृष्ण सिंह मौजूद रहे। युवा मंडल ने मुख्य अतिथि तथा साथ आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात को अंतरराष्ट्रीय गायक सरबजीत कव्वाल जालंधरवाला ने लोगों को बाबा की कव्वालियां सुनाईं। इस मौके पर पीर बाबा प्रबंधक समिति के प्रधान तरसेम सिंह, राहुल कुमार, मनजीत सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, अनु मेहरा, दीप कुमार, कुलदीप कुमार, जयकिशन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अर्की की कार्य परिषद की बैठक खंड अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में केंद्र पाठशाला कुनिहार में हुई। इसमें प्रदेश कार्य परिषद के उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सरकार द्वारा 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन देने के लिये आभार व्यक्त किया गया। वहीँ, मांग की गई कि विद्यालय का सारा कार्य ऑनलाइन व कंप्यूटर पर ही हो रहा है, लेकिन हर पाठशाला में अभी कंप्यूटर नहीं है ऐसे में हर केंद्र पाठशाला में कंप्यूटर व्यवस्था की जाए व एक डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए, ताकि अध्यापक अध्यापन कार्य कर सकें तथा सरकार को डाटा समय पर भेज सकें। नर्सरी कक्षा को शुरू हुए तीन वर्ष का समय बीत चुका है,लेकिन सरकार द्वारा अभी तक अलग से शिक्षक की नियुक्ति नहीं कि गई है। इसके अलावा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय से सीएचटी व एचटी की वरिष्ठता सूची उजागर की जाए, ताकि अध्यापकों को अपनी पदोन्नति का समय पर पता लग सके। खंड अर्की में बहुत सी पाठशालाएं एक अध्यापक या फिर बिना अध्यापक के चल रही हैं, वहां पर जल्द अध्यापकों की नियुक्ति की जाए।कार्यालय में अधीक्षक व लिपिक के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाए। बैठक में मुख्य सलाहकार भगत राम ठाकुर, जिला सयुंक्त सचिव विनय भार्गव, मंजू कौशिक, दुर्गेश विस्ठ, अरविंद भार्गव, सुभाष, विजय गुप्ता, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे देखकर कहा जा सके कि सरकार ने प्रदेश के लिए कुछ नया किया है। ग्रीन एनर्जी पर फोकस केंद्र की देन है, सभी सब्सिडियन केंद्र की देन हैं। ग्रीन इंजर्जी में केंद्र सरकार का बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन है। स्टेट का उसमें क्या योगदान है, यह बात स्पष्ट नहीं है। पिछला बजट 52 हजार करोड़ का था और इस बार केवल थोड़ा सा बढाकर 53413 करोड़ किया गया है। अनुमानित घाटा 4407 करोड़ का होने वाला है। सुक्खू सरकार पुरानी योजनाओं का नाम बदल कर वाहवाही लूट रही है। कहा कि हिमकेयर योजना को लेकर कोई भी प्रावधान नहीं है, हेल्थ सेक्ट्रेट्री ने मुख्यमंत्री को मिसगाइड किया है। सहारा योजना का पैसा भी नहीं गया है। मुख्यमंत्री सहायता चिकत्सा कोश, सर्जरी के लिए था उसका कोई जिक्र नहीं है। बजट में गृहिणी सुविधा योजना का कोई जिक्र नहीं किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बदल गई तो प्राथमिकताओं को बदलना सही नहीं है। यह कोई काम करने का तरीका नहीं है। बजट में अधिकांश योजनाएं, जो भाजपा द्वारा चलाई गई थीं, उसके बारे में पूरा बजट साइलेंट है, भाजपा की योजनों के नाम बदलकर उन्हें अपनी नई योजनाओं में बदल दिया गया है । पुराणी पेंशन योजना को लेकर बजट के प्रोविजन क्लियर नहीं किए गए हैं। केवल 231000 महिलाओं को 1500 रुपये देना, महिलाओं के साथ धोखा है। यह केवल उनको दिया जा रहा है, जिन्हें पहले से ही पेंशन मिल रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने इसे प्रदेश व जनहित में और प्रदेश के लिए सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग की ध्यान रखते हुए इसे प्रदेश की तरक्की व विकास पर केंद्रीत किया है। मल्ली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थानों के भवनों के निर्माण, कर्मचारी, आम वर्ग, जन कल्याणकारी योजनाओं, गांवों के विकास, सड़क, युवाओं व आनाज आदि को लेकर फोकस किया गया है, जिसका आने वाले समय में लाभ दिखता नजर आएगा। उन्होंने कहा इस बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का बजट जनता के लिए नए अवसरों को सामने लाना, विकास के साथ रोजगार को सृजन करना व प्रदेश का आर्थिकी को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच सालों में एक बार भी ऐसा बजट पेश नहीं कर पाई। वहीँ, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार ही सर्वहितकारी बजट पेश किया है।
पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत एक नाबालिग के अचानक घर से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चौकी रानीताल में शिकायत दी गई है। नाबालिग की मां की ओर से दी गयी शिकायत में कहा गया है कि उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका पति बाहर काम करता है। बेटी अपने घर में मां के पास थी। गत रात्रि वे अपने-अपने कमरे में चली गईं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे बेटी का फोन आया कि वह अब चंडीगढ़ जाकर पढ़ेगी। उसके बाद उसके फोन का स्विच ऑफ आ रहा है। उसका कहना है कि बेटी घर से 1000 रुपये भी ले गई है। वहीँ, थाना प्रभारी हरिपुर पवन कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग के घर से अचानक गायब हो जाने की शिकायत मिली है, जिस पर पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू की जाएगाी। युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न दूतावासो में संपर्क किया जाएगा। ओवरसीज हिमाचलियों से भी संपर्क कर युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। श्रम एंव रोजगार विभाग इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम खत्म होगा। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन खोलेंगे। नई उद्योग नीति लाएंगे। बेरोजगार युवाओं को 500 रूटों पर ई वाहन के परमिट दिए जाएंगे। हमीरपुर में बस पोर्ट बनाया जाएगा जिस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


















































