सोलन। हिमाचल की बेटी वंशिता ने प्रदेश में अपना और बद्दी क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वंशिता ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2020 में हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। वंशिता ने 99.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वंशिता ने 12वीं तक की पढ़ाई नवज्योति सेंचुरी स्कूल बद्दी से की है और चंडीगढ़ से कोचिंग ले रही थी। वंशिता के पिता राकेश ठाकुर HPSEBL सोलन में बतौर SE कार्यरत है जबकि उनकी माँ आरती ठाकुर शिक्षिका है। वंशिता ने बताया कि उनको बचपन से ही अध्यापकों व माता पिता ने सही दिशा दिखा कर हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बुते ज़िंदगी का पहला सपना सच हुआ और मेहनत रंग लाई। वंशिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है। टॉपर लिस्ट में शामिल होने पर वंशिता ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनती की थी। वह अपनी तैयारी को लेकर काफी आश्वस्त थी और परीक्षा में सफलता को लेकर उनके मन में संदेह नहीं था। वंशिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिल्कुल सच है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है, और शिक्षा व संस्कारों की मजबूत नींव हो तो हर सपने को साकार किया जा सकता है।
Solan : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 सितम्बर, 2020 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कथेड़ से संचालित सभी 11 केवी फीडर की सामान्य मुरम्मत कार्य तथा विद्युत उपकरणों के परीक्षण के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 14 सितम्बर, 2020 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट, सलोगड़ा, बसाल, कथेड़, मिनी सचिवालय, सोलन बाजार, न्यायालय परिसर, कोटलानाला, राजकीय महाविद्यालय, टैंक रोड़, ऑफिसर काॅलोनी, जौणाजी, शामती व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
भाजपा सरकार द्वारा नई पंचायतों के गठन में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। ये बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संजय अवस्थी ने कही। संजय अवस्थी ने कहा कि यही वजह है कि धुन्दन पंचायत के लोगों की मांग को अनदेखा किया गया है। धुन्दन पंचायत की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए व अधिक जनसंख्या के कारण टुईरु व चमाकडी दो पंचायतें बननी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इस पंचायत के लोगों की इस मांग को नामंजूर करके उनके साथ अन्याय किया है। संजय अवस्थी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग जायज है वह मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि जनहित को देखते हुए टुईरु व चमाकडी नई पंचायतों का गठन करने की स्वीकृति देकर अधिसूचना जारी करें।
बुधवार को ग्रामीण संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी विस्तार किया गया है। समिति ने सर्वसम्मति से नेत्र सिंह उर्फ लेशु भाई बसाल को संयोजक, सलाहकार इंदर सिंह, अनोखी राम वर्मा, मोहन बनाल, प्रधान किरण किशोर वरिष्ठ उप प्रधान हितेश शर्मा व मोहनलाल मोनू, उप प्रधान भूपेंद्र, बिना, सविता, वह जयप्रकाश, प्रवक्ता नीरज भारद्वाज सह सचिव सुरेंद्र व कमल इसके अलावा पहले से सचिव मनोज वर्मा व सह सचिव मोहित मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य जो पंच पंचायत के प्रतिनिधि, सविता शांडिल अध्यक्षा BDC सोलन, देवेंद्र प्रधान ग्राम पंचायत सेरी देवेंद्र कश्यप प्रधान ग्राम पंचायत बसाल, गरीबदास प्रधान ग्राम पंचायत अन्जी, कविराज प्रधान ग्राम पंचायत कोठों, गीताराम उप प्रधान ग्राम पंचायत पडग, विकास उप प्रधान ग्राम पंचायत कोठों बलवीर उप प्रधान ग्राम पंचायत अंजी महेंद्र प्रधान ग्राम पंचायत डांगरी, वार्ड मेंबर सीमा, निर्मला, सोमा, रेनू,खेम सिंह, सुषमा, अनिल, मधु, शिखा इंदर व प्रदीप। इसके अलावा 8 पंचायतों के गांव से दो-दो व्यक्तियों को एक्शन कमेटी मेंबर के तौर पर कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया। यह जानकारी संघर्ष समिति के महासचिव मनोज वर्मा द्वारा प्रदान की गई। मनोज ने कहा कि संघर्ष समिति संघर्ष जारी रखेगी और ग्रामीणों के हितों के सदेव तत्पर रहेगी।
दी जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति सोलन के चुनाव 15 सितम्बर को प्रस्तावित है। बैंक के 6 निदेशक पद के लिए चुनाव हो रहे है। अर्की, सोलन, कसौली, नालागढ़ और कंडाघाट जोन में निदेशक पद के चुनाव होने है। सोलन से वरिष्ठ भाजपा नेता बुधराम ठाकुर मैदान में है और उन्हें मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीँ, कण्डाघाट जोन इस बार दिलचस्प मुकाबला है। यहाँ से वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र वर्मा ने नामांकन भरा है। उनका सीधा मुक़ाबला विजय ठाकुर से है। इस मुकाबले को भाजपा के दो गुटों के मुकाबले के तौर पर भी देखा जा रहा है। विजय ठाकुर के मुकाबले यहाँ से देवेंद्र वर्मा का पड़ला भारी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र वर्मा के पक्ष में है।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राकेश डोगरा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डोगरा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व मुख्य सचेतक व पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र बरागटा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व खाधि ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया सहित अन्य नेताओं का आभार जताया। डोगरा ने कहा कि ये अनुसूचित जाति के लिए बेहद गौरव की बात है और ये सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उनके मण्डल जुब्बल नावर कोटखाई सहित समूचे प्रदेश के अनुसूचित समाज का है ।
उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत धुंधन के गांव टुईरू, ऐर, घरटूरी, बैमू भागड़ा, बैमू भलेड़ा तथा पसल जैरी के लोगों ने उपायुक्त सोलन को पत्र लिख कर इन गांवों को धुंधन पंचायत से अलग कर के टुईरू के नाम से नई पंचायत बनाने का आग्रह किया है । इस पंचायत प्रधान प्रेम चंद की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में लोगों ने कहा कि पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए ग्रामीणों को बीस से बाईस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है जिससे इन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान प्रेम चंद ने कहा कि गत माह धुंधन पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त सोलन से मिला था तथा उनके माध्यम से अलग पंचायत बनाने हेतू फाईल पंचायती राज मंत्री व निदेशक पंचायती राज को भेजी गई थी, लेकिन अभी सरकार ने जो नई पंचायतों की अधिसूचना जारी की है उसमें टुईरू पंचायत का नाम नहीं है। इन लोगों ने उपायुक्त सोलन से एक बार पुनः आग्रह किया है कि धुंधन से अलग कर इन गांवों के एक नई पंचायत गठित की जाए। इस अवसर पर उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर,महिला मंडल टुईरू की प्रधान सुनीता ठाकुर,महिला मंडल घरटूरी की प्रधान जानकी देवी,युवक मंडल टुईरू के प्रधान सुनील कुमार,वार्ड सदस्य चैतराम सहित लगभग पचास लोगों ने भाग लिया।
सरकार ने 4 सितंबर को कैबिनेट बैठक में धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया था जिसके बाद आज प्रदेश में धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। इसे ले कर एसओपी जारी किए गए। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भी आज सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शिमला स्थित प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर , जाखू मंदिर एवं संकटमोचन मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं ने दिशा-निर्देशों के अनुसार ही दरशन किए। एसओपी के तहत मंदिर परिसरों में सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सराहन स्थित प्रसिद्ध मां भीमाकाली मंदिर में सुबह सात से शाम साढ़े छह बजे तक भक्तों को माता के दर्शन करने की अनुमति रहेगी। शाम सात बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे। मां चिंतपूर्णी का दरबार सुबह 9 से शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। श्रद्धालु प्रसाद ले जा सकेंगे, लेकिन इसे चढ़ाने पर मनाही रहेगी। श्री नयना देवी जी मंदिर में रोजाना एक हजार श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। मंदिर में 60 साल से अधिक और 10 साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के प्रवेश पर फिलहाल रोक रहेगी। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मां के दर्शन भक्त सुबह सात से शाम सात बजे तक करेंगे। मां चामुंडा के दर्शन भी इसी समय हो सकेंगे। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी मंदिर, पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ई-पास बनवाना होगा। मंदिर प्रतिदिन सुबह छह बजे खुलेगा और शाम 7 बजे बजे बंद होगा। प्रतिदिन लगभग 500 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
मेष आज के दिन आत्ममथंन कई मुश्किलों से बाहर निकालने में आपकी मदद करेंगे। ऑफिशियल कार्यों में भी जल्दबाजी के चलते गलती होने की प्रबल आशंका बनी हुई है, हो सकता है पिछला कार्य पुनः करना पड़ जाए। कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा प्रदर्शन करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी। युवाओं के कुछ सपने अधुरे रहने से मन उदास रहेगा। सेहत में शारीरिक कमजोरी महसूस होगी जो किसी स्वास्थ्य संबंधित बीमारी का कारण बन सकती है, थैरपी लेने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। घर पर रहते हुए सदस्यों के साथ फैमली डिनर की प्लानिंग कर सकते हैं। वृष आज के दिन मन में द्वंद की स्थिति रहेगी जो कार्यों में अनेक अवरोध डाल सकती है। जिस पर आप सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं, वहीं अविश्वास का कारण बन सकता है। कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से संपर्क को कमजोर न होने दें, वर्तमान समय में यह बेहद जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से चलती रहेंगी, साथ ही छोटे-मोटे निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है। हेल्थ की बात करें तो आंखों में दर्द या इंफेक्शन की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसका तुरंत इलाज करना ही सही रहेगा, अन्यथा भविष्य में परेशानियां झेलनी पड़ेगी. संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। मिथुन आपके मूड में बारंबार परिवर्तन आने के कारण मन में अनिश्चितता रहेगी । परिणामस्वरूप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत करके और आवश्यक लगे तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर बेचैनी कम कर सकेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। कर्क गणेशजी की कृपा से आज आप जो कुछ भी विचार करेंगे और युक्ति-प्रयुक्तियों को अजमाएँगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा अधूरे कार्य पूरे होंगे। आप अपनी कल्पनाशक्ति का अच्छा चमत्कार दर्शा सकेंगे। संक्षेप में आज का दिन आपके लिए खुशी का और विविधतापूर्ण रहेगा सिंह आज के दिन आध्यात्मिकता की तरफ भी थोड़ा रूझान बढ़ाना चाहिए, जिससे आप प्रसन्नता व आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। ऑफिशियल कार्य समय रहते पूर्ण होंगे जिससे अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापारियों का बैंकिग संबंधित कार्य में रुकावट आने की वजह से मन में झुंझलाहट रहने की आशंका है। युवाओं को मनपसंद विषयों में अच्छे परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। मुंह में छालें हो सकते हैं, यह समस्या पेट की गर्मी की वजह से होगी। संतान की हैबिट्स पर ध्यान रखें. अगर आपकी संतान छोटी है तो खेलते समय उसका विशेष ध्यान रखें, गिर कर चोट लग सकती है। कन्या आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे। तुला ससुराल वालों से नाराजगी और किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। बात करते समय अपना संयम न खोए किसी पेचीदा बात को रखते समय ना सीमा का उल्लंघन करें, ना होने दें। वरिष्ठ व्यक्ति की जिद के आगे आज आपको झुकना पड़ेगा। अहंकार आपका सबसे बड़ा शत्रु होगा। बहुत कष्ट से किए हुए काम में असफलता मिल सकती है। लेकिन, अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। अगर बात किसी जमीन से जुड़े मुद्दे की है, तो अपनी बात पर कायम रहें। वृश्चिक शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। धनु आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने विरोधियों से कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार के लोग किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह उन्हें कोई काम की सलाह देंगे जो बहुत काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। आपका प्रिय गुस्से में आकर आपको उल्टा सीधा बोल सकता है। इनकम सामान्य रहेगी और सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। मकर अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। कुंभ आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे और सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं लेकिन परिवार वालों का सहयोग हर काम में आपको मिलेगा जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके मित्र और आपके साथ काम करने वाले लोग आपको सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव दिखाई देगा। मीन ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
दाड़लाघाट में बुधवार को अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों की एक संयुक्त आपात बैठक शिव मंदिर में आयोजित हुई।बैठक गोल्डन लैंड लूजर के पूर्व प्रधान सुशील ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कंपनी द्वारा ढलियारा में खोले गए सीमेंट डंप का भारी विरोध किया गया। बैठक में सभी ट्रक सहकारी सभाओं के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि अम्बुजा कंपनी हमारी मां है हम इसका घाटा नहीं चाहते है पर कंपनी प्रबंधन के लोगों की मनमानी भी वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। कंपनी की मैनेजमेंट में बैठे कुछ लोग अर्की क्षेत्र के ऑपरेटरों को तबाह कर निजी ट्रांसपोर्ट शुरू करने के लिए साजिश रच रहें है।लेकिन वो इस बात को गांठ बांध लें कि ऑपरेटरों को ऐसे लोगों को सबक सिखाने का पुराना अनुभव है। कंपनी ऑपरेटरों को गुमराह कर रही है कि उनके ढुलाई कार्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन डंप की वजह से डिमांड पर भारी असर पड़ने वाला है। कंपनी से हुए समझौते के मुताबिक रोपड़ से वापसी खत्म हो जाएगी व क्लिंकर की डिमांड पर भारी असर पड़ेगा यह एक सोची समझी चाल है। ट्रांसपोर्ट का धंदा चौपट कर निजी ट्रांसपोर्टर कंपनी शुरू करने की जिसे सभी को समझने की जरूरत है। समझौते के तहत कंपनी पिछले 6 वर्षों से एनुयल हाइक को भी नही दे रही है जबकि आज तेल के रेट आसमान छू रहे है। ऑपरेटर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और इसे हासिल करना अच्छी तरह से जानते है। बैठक में सर्वसमति से अगली बैठक सोमवार को 11 बजे आयोजित करने का फैसला लिया गया। इस बैठक में अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान बाघल लैंड लूजर राम कृष्ण शर्मा, अनिल गुप्ता, जगदीश ठाकुर, नीलम भारद्वाज, किशोरी भारद्वाज, सुमन गुप्ता, हेमराज ठाकुर, बंटू शुक्ला, हरीश भारद्वाज, हुक्म चंद सहित अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला सोलन के बद्दी, नालागढ़ तथा सोलन औद्योगिक क्षेत्र में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को आईसोलेशन सुविधा में शीघ्र पहुंचाने एवं उनके सम्पर्क में आए व्यक्तियों को त्वरित ढूंढने के लिए 2 अगस्त, 2020 को जारी अपने उन आदेशों के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है जिनके तहत पुलिस तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सहायता के लिए टीमें अधिसूचित की गई थी। संशोधित आदेशों के अनुसार अब जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के सम्बन्ध में इन आदशों के अनुसार जारी किए गए दिशा-निर्देश लागू होंगे। आदेशों के अनुसार यदि किसी औद्योगिक इकाई में यदि क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर पांच से कम कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी पाए जाते हैं तो केवल उसी क्षेत्र को संक्रमण रहित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी जहां गत 48 घण्टों में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी गए हों। इस परिस्थिति में पूरी औद्योगिक इकाई को बन्द करने अथवा कार्यालय के अन्य क्षेत्रों में काम रोकने की आवश्यकता नहीं होगी तथा कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार क्षेत्र संक्रमण रहित करने के उपरान्त आरम्भ किया जाएगा। इस मामले में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। ऐसे व्यक्तियों की सूचना व्यक्ति के आवास स्थान पर नियन्त्रण वालेे प्रशासन को भी दी जाएगी। यह सूचना राज्य के भीतर अथवा राज्य के बाहर परिस्थिति के अनुसार प्रदान करनी होगी। यदि किसी औद्योगिक इकाई में कोविड-19 के पांच से अधिक पाॅजिटिव रोगी पाए जाते हैं तो औद्योगिक इकाई के भवन अथवा खण्ड विशेष को संक्रमण रहित करने के लिए 48 घण्टे के लिए बन्द किया जाएगा। इकाई को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि उक्त भवन अथवा खण्ड पूर्ण रूप से संक्रमण रहित हो जाए। ऐसी इकाई में कार्य तभी आरम्भ हो पाएगा जब कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन किया गया हो। ऐसे व्यक्तियों की सूचना व्यक्ति के आवास स्थान पर नियन्त्रण वालेे प्रशासन को भी दी जाएगी। उपरोक्त दोनों परिस्थितियों में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की विस्तृत सूचना के सम्बन्ध में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। एक और शपथ पत्र इकाई प्रमुख द्वारा दिया जाएगा, यदि कोविड-19 पाॅजिटिव कर्मी गत 10 दिनों अथवा 10 दिनों से अधिक की अविध में उद्योग परिसर में न आया हो तो औद्योगिक इकाई को बन्द करने की आवश्यकता नहीं होगी। किन्तु औद्योगिक इकाई को सेनिटाइज करना होगा। परिसर को सेनिटाइज करने के उपरान्त ही कार्य आरम्भ किया जा सकेगा। यदि रोगी पहले से ही क्वारेन्टीन सुविधा में रखा गया है तथा तदोपरान्त पाॅजिटिव आया है तो भी औद्योगिक परिसर को बन्द करने की आवश्यकता नहीं होगी। किन्तु औद्योगिक इकाई को सेनिटाइज करना होगा। परिसर को सेनिटाइज करने के उपरान्त ही कार्य आरम्भ किया जा सकेगा।
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर और विशेष अधिकारी कोविड-19 संकल्प गौतम ने मंगलवार को कोविड केयर सेंटर कालू झंडा में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने वहां कोविड-19 के मरीजों से वार्तालाप किया और उनकी समस्याएं सुनी। एसडीएम नालागढ़ ने वहां पर मरीजों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया और साथ में विशेष अधिकारी एवं कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए की वहां पर मरीजों के लिए डाइट चार्ट लगवाया जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को वहां पर हो रहे जल के रिसाव को रोकने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम नालागढ़ ने बीबीएनडीए के अधिकारियों को भी कभी आकस्मिक बिजली की दिक्कत आने उपरांत तुरंत हल करने के आदेश दिए। उन्होंने मरीजों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आ रही किसी भी समस्या को हल करने के लिए अपना एवं विशेष अधिकारी का दूरभाष नंबर भी उपलब्ध करवाया एवं तहसीलदार बद्दी को हफ्ते में दो बार कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण करने के आदेश दिए।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन एचटी विद्युत लाइनों को बिछाने तथा आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत 09 तथा 10 सितम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, जीरो प्वाइंट तथा गांव कुण्डला की विद्युत आपूर्ति 09 तथा 10 सितम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
ग्राम पंचायत कशलोग के सेरा गांव में नवयुग ग्राम सेरा देवता सुधार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अमर चंद शर्मा ने की।बैठक में हाल ही में गांव सेरा में 500 से 700 पौधे लगाए जाने पर समस्त गांव वासियों का साधुवाद किया गया। अमर चंद शर्मा ने बताया कि एक-दो महीने पहले गांव सेरा के लोगों ने प्रण लिया था कि पिछले 5 साल से फॉरेस्ट विभाग द्वारा जो जंगल समाप्त कर दिए गए हैं उनकी जगह में नए पेड़ लगाने के लिए फॉरेस्ट विभाग को एक ज्ञापन पत्र दिया गया था तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से 500 से 700 पौधे गांव सेरा में रोपे। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार साल में सेरा के जंगलों को फिर से हरा-भरा कर दिया जाएगा तथा पूरी नर्सरी की बाड.बंदी भी की जाएगी। बैठक में पंकज शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,ग्राम पंचायत कशलोग के युवा प्रधान वेद ठाकुर, एसीएफ के प्रमुख भूपेंद्र गांधी, फॉरेस्ट विभाग का आभार प्रकट किया। पंकज शर्मा ने कहा कि एसीएफ समय-समय पर गांव में विकास के कार्य करती है तथा पंचायत प्रधान वेद ठाकुर तथा उप प्रधान राजेन्दर ठाकुर तथा मेंबर रीना का भी ग्राम वासियों को पूर्ण सहयोग मिलता है। इस दौरान बैठक में मस्तराम बंसल, नरपत राम, जगदीश शर्मा तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
पहाड़ों की वादियों के बीच बसे चंबा शहर का सौंदर्य और इतिहास बहुत ही निराला है। यहां की वादियां और इमारतें बहुत सी कहानियां सुनाती हैं। ऐसे ही एक कहानी है रानी सुनैना की। रानी सुनैना यानी बलिदान और साहस कि मूर्ति। ये चंबा रियासत की वो रानी है जिन्होंने अपनी प्रजा और राज्य के उत्थान के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के अपना बलिदान दे दिया। यूं तो चंबा शहर रावी और साल नदी के मध्य में बसा है पर एक समय ऐसा भी था जब यह शहर पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहा था। दो नदियों के बीच बसे होने के बावजूद भी यहां पीने के लिए पानी की एक बूंद नहीं थी। उस समय चम्बा रियासत के राजा साहिल वर्मन हुआ करते थे। राजा भी इस समस्या से पूर्णतः वाकिफ थे पर वो करते भी क्या। एक रात उनकी पत्नी, रानी सुनैना को उनकी कुल देवी ने स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि राज घराने में से किसी को बलिदान देना होगा तभी पानी की कमी पूरी होगी। जब राजा साहिल वर्मन को रानी सुनैना ने पूरी कहानी सुनाई तो राजा वर्मन बलिदान देने के लिए तैयार हो गए। फिर रानी सुनैना ने सोचा यदि राजा बलिदान देंगे तो उनका सुहाग छिन जाएगा और राज्य के सर से भी साया उठ जाएगा, और यदि उनके पुत्र राजकुमार युगाकर बलिदान देते है तो कुल का दीपक बुझ जाएगा और वंश को आगे कौन बढ़ाएगा। ये सब सोचकर रानी सुनैना ने स्वयं बलिदान देने का फैसला लिया। इस निर्णय से पुरी चंबा रियासत में शोक व विस्मय की लहर दौड़ गई। आखिरकार रानी सुनैना बलिदान देने के लिए महल से निकल पड़ीं। आंखों में आंसू लिए उनके इस काफिले में चंबा की जनता भी शामिल थी। रास्ते मे सूही के मढ़ से रानी सुनैना ने आखिरी बार चंबा शहर पर नज़र डाली और फिर आगे बढ़ते हुए ये काफिला मलून नामक स्थान पर रुक गया। ममता और बलिदान की मूरत रानी सुनैना बलिदान देने से पहले कहा 'मेरी इच्छा है कि मेरी याद में हर वर्ष मेला लगे। इस मेले को सिर्फ स्त्रियां मनाएं और पुरुष इस में भाग न लें और न ही राज परिवार की बहुएं इस में भाग लें। इस मेले में पूजा केवल राज परिवार की कुंवारी कन्या के हाथों करवाई जाए।' बस इतना कहकर रानी सुनैना ने जिंदा समाधि ले ली। उसी समय पानी की धार फूट पड़ी और रानी सुनैना का बलिदान चंबा के लोगों के लिए अमृत बन कर बहने लगा। रानी सुनैना के बलिदान को याद करते हुए राजा साहिल वर्मन ने जिस स्थान से रानी सुनैना ने आखिरी बार चंबा को देखा था उसी सूही के मढ़ नामक स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण करवाया। हर वर्ष इस जगह सूही के मेले का भी आयोजन किया जाता है। ये मेला 3 दिन तक चलता है और यहां केवल बच्चे और महिलाएं ही उपस्थिति दर्ज करवाते है। महिलाएं रानी की प्रशंसा में लोकगीत गाती हैं और समाधि तथा प्रतिमा पर फूल की वर्षा की जाती है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। बिलासपुर की 57 वर्षीय महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। वहीं, एक सरकाघाट और तीसरा शिमला के व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 60 पहुंच गया हैै। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7660 पहुंच गया है। 2234 सक्रिय मामले हैं। 5359 मरीज ठीक हो गए हैं। बता दें सोमवार को 262 कोरोना पॉजिटिव मामले आए थे।
लॉयन्स क्लब परवाणू के सौजन्य से 8 सितम्बर 2020 को पौधा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। ये जानकारी लॉयन्स क्लब के प्रेजिडेंट तरुण गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि लॉयन्स क्लब द्वारा 201 औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे HDFC बैंक के पास आयोजित होगा। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों से समर्थन की उम्मीद की है और आशा की है कि सभी बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में स्वामी विवेकानंद आजाद युवक की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हनुमान बड़ोग पंचायत के उपप्रधान अशोक शर्मा ने की। इस दौरान पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को रद्द करके नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भूपेंद्र शर्मा को प्रधान, मधुर शुक्ला को उपप्रधान, भूपेंद्र शर्मा सचिव, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा बनाए गए। इसके अलावा रविंद्र शर्मा, जयदेव, दिलीप, धर्मेंद्र, भुवनेश्वर, गीताराम, भूपेंद्र, प्रकाश, हरीश को नवनियुक्त सदस्य बनाया गया।बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेगे। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान हनुमान बड़ोग अशोक शर्मा, बीडीसी चेयरमैन प्रेम चोपड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश गौतम सहित मंडल के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
शक्ति महिला मंडल डूगनिहार की प्रधान अंजना देवी की अध्यक्षता में दोनों गांव डूगनीहार एवं डुगनू के महिला मंडलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायत धुन्दन से डुगनीहार व डुगनू को अलग कर नई पंचायत चमाकड़ी पुल के नाम से बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में चर्चा हुई कि वर्तमान ग्राम पंचायत धुन्दन इन दोनों गांव से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है जो यहां से दूर पड़ता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। महिला मंडल की सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया कि उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चमाकड़ी पुल को नई पंचायत बनाई जाए ताकि लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से उम्मीद है कि पुनः अधिसूचना जारी होने पर उनकी नई पंचायत भी बन जाएगी, परंतु पांच सितंबर को जो अधिसूचना जारी हुई उसमें भी चमाकड़ी पुल नई पंचायत का नाम शामिल नहीं था अगर चमाकड़ी पुल नई ग्राम पंचायत बनती है तो दोनों गांव को लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी। महिला मंडल ने सरकार से अनुरोध किया कि नई ग्राम पंचायत चमाकड़ी पुल को अधिसूचना में जारी की किया जाए। बैठक में महिला मंडल प्रधान अंजना देवी, सचिव सुनीता देवी, धनीराम, दिलाराम, रोशन लाल, प्रेमलाल, हेमराज, विनोद कुमार, अमरचंद, वही जुगनू महिला मंडल से अर्चना देवी, शीला देवी, नारायणी, हरिराम, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, राजेश, धनीराम, नीम चंद आदि शामिल रहे।
कुनिहार क्षेत्र के कई गांव में लोगो को पेय जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। जलशक्ति विभाग की कई जगह पानी की पाईप लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी सड़को पर व्यर्थ बह रहा है। पुराने बस अड्डे पर ही कई दिनों से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है जिससे पैदल चलने वालों व व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं हाटकोट पंचायत के कुछ वार्डों व कोठी पंचायत के सहबार, हरिपुर, नमोल, मुकराड़ी सहित कई गांवों में पेय जल आपूर्ति नहीं हो रही है जिस कारण लोगों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। गौर रहे क़ि कुनिहार क्षेत्र में 1962 में बनी प्रदेश की सबसे बड़ी जाबलु उठाऊ पेय जल योजना से क्षेत्र की तीनों पंचायतों कोठी, हाटकोट व् कुनिहार को विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन 1962 में दबी पेयजल योजना की पाइपें आज जंग खा चुकी है व विभाग ने पुराने बस स्टैंड से हाटकोट व कोठी पंचायत के लिए नई पाइप लाइन बिछा दी है, परन्तु फिर भी पानी की कमी होना विभाग के लिए चुनोती ही है। पानी लोगो के घरों तक न पँहुच कर विभाग की लापरवाही के कारण सड़को पर ही बहता रहता है। शांता कुमार, किशन कुमार, सन्तराम, सुखराम, विनोद कुमार, जीतराम, मनसाराम, विजय कुमार, बलबीर, राम चन्द आदि का कहना है विभाग के अधिकतर कर्मचारियों का पुराने बस अड्डे से ही आना जाना है लेकिन सभी इसकी अनदेखी कर यंहा से गुजर जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि लीकेज हो रही पाइपो को विभाग जल्द दरुस्त करवा कर लोगो की इस समस्या को जल्द हल करें। वहीं इस विषय पर कुनिहार अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता विवेक चंदेल ने बताया कि रविवार को पुराना बस स्टैंड पर मेन लाइन टूट गई थी इसी कारण दो दिन से पेय जल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाई थी आज मेंन लाइन की मुरम्मत करवा कर पेय जल आपूर्ति बहाल कर दी है।
ग्राम पंचायत दाऊटी के गांव सावग में नेहरू युवक मंडल सावग की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया जिसमे नई कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में सर्व सहमति से खेमराज को प्रधान,लक्ष्य कौंडल को सचिव,निखिल को उप प्रधान,मुकेश को सह सचिव व हितेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा नितिन ,नवनीत,हार्दिक,जितेंद्र,हिमांशु,ललित,प्रद्युमन,सौरव, संजीव ,गोपालचंद व जतिन को नवनियुक्त सदस्य बनाया गया।नवनियुक्त प्रधान खेमराज ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। ग्राम पंचायत दाऊटी के गांव सावग में नेहरू युवक मंडल सावग की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया जिसमे नई कार्यकारिणी गठित की गई।बैठक में सर्व सहमति से खेमराज को प्रधान,लक्ष्य कौंडल को सचिव,निखिल को उप प्रधान,मुकेश को सह सचिव व हितेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इसके अलावा नितिन,नवनीत,हार्दिक,जितेंद्र,हिमांशु,ललित,प्रद्युमन,सौरव,संजीव,गोपालचंद व जतिन को नवनियुक्त सदस्य बनाया गया।नवनियुक्त प्रधान खेमराज ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेंगे।
कोविड-19 के संदर्भ में "जुखाम को हल्के में न लें" नामक जागरूकता अभियान के दूसरे दिन 5 सितंबर को नालागढ़ उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन द्वारा लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया गया। उपमंडल के गांव जोघों, पंजैहरा, बघेरी, पटेड़, नवांग्रां, पल्ली, सोभन माजरा, रेड मलपुर, प्रकाश ढाबा, गोलजमाला, तथा टेंपो यूनियन नंगल इत्यादि क्षेत्रों में जाकर टीम सदस्यों द्वारा कोरोना से बचाव के दृष्टिगत जुकाम, खांसी, बुखार, तथा सांस संबंधी तकलीफ जैसे आरंभिक लक्षणों को हल्के में न लेने के अलावा सामाजिक दूरी तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के महत्व बारे संदेश दिया गया। जागरूकता टीम सदस्यों द्वारा उपमंडल के विभिन्न गांवों तथा कस्बों में जाकर करीब एक हजार जरूरतमंद व्यक्तियों को उपमंडल प्रशासन की ओर से मुफ्त मास्क वितरित किए तथा कोरोना वायरस से बचाव में मास्क के महत्व बारे जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उपमंडलाधिकारी (ना) नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर भाप्रसे द्वारा हाल ही में नालागढ़ के समीप आकाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात क्षेत्र वासियों से अपील की है कि पिछले 15 दिनों में आकाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों के संपर्क में आए व्यक्ति अपनी जानकारी बिना घबराए नालागढ़ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दें।
प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर जहां एक ओर ग्रामीणों में खुशी है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों में रोष भी है और इसके लिए लोग आपत्तियां भी दर्ज कर रहे हैं। कुछ लोगों में वार्ड बदले जाने पर भी रोष है। विकास खण्ड कुनिहार की कोठी पंचायत के गांव जुबला के कुछ लोगों ने उन्हें बणिया देवी के वार्ड से निकालकर उनके अपने पुराने हरदेवपुरा वार्ड में शामिल करने का आग्रह किया है। इन लोगों का कहना है कि 2014 तक उनका पूरा गांव हरदेवपुरा वार्ड में था लेकिन 2015 के पंचायत चुनावों से पूर्व उनके जुबला गावं के पांच घरों के लोगों को बिना उन्हें सूचित किए अथवा उनकी सहमति के बिना ही बणिया देवी वार्ड में शामिल कर दिया गया। जिसकी जानकारी उन्हें पंचायत चुनावों के लिए जारी रोस्टर और मतदाता सूची से प्राप्त हुई। उपायुक्त सोलन को लिखे एक प्रार्थना-पत्र जिसकी प्रतियां जिला पंचायत अधिकारी, सोलन, उप-मण्डल अधिकारी, नागरिक अर्की, खण्ड विकास अधिकारी, कुनिहार तथा स्थानीय प्रेस को जारी एक हस्ताक्षित प्रेस ब्यान में जुबला गांव के गोबिन्द ठाकुर, बलबीर सिंह, अनंतराम, रतन लाल, चमन लाल, रिंकू, नीटू आदि ने शिकायत की है कि उनका पूरा गांव पहले हरदेवपुरा वार्ड में पड़ता था लेकिन 2015 में पंचायत के लोगों की सांठगांठ से उनके गांव के पांच घरों के 23 से अधिक मतदाताओं को इस वार्ड से निकालकर बणिया देवी वार्ड में डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि जुबला गांव का राजस्व नाम हरदेवपुरा है और जो कि इसी गावं में स्थित प्राथमिक पाठशाला उनका मतदान केन्द्र है जहां जुबला तथा बणिया देवी, धवाड़ गांव के लोग अपने मतदान का प्रयोग करते हैं। उन्होंने रोष जताया कि जुबला गांव का दुर्गा राम अकेला व्यक्ति है जिसे बडोरी वार्ड में डाल रखा है जो इस गांव से 6 किलोमीटर दूर है । जुबला गांव के लोगों ने उपाुयक्त सोलन से आग्रह किया है कि आगामी माह तक जब भी वार्डबंदी का कार्य आरम्भ होगा तो उस समय उनके गांव को पुनर्सीमांकन कर बणिया देवी को शिफट हुए लोगों को हरदेवपुरा वार्ड में ही बहाल किया जाए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी (अर्की) में आजकल भवन तथा प्रांगण के सौन्दर्याकरण एवं पुनर्निमाण का कार्य गतिशीलता से चल रहा है। विशेषता यह है कि यह कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। विद्यालय के एसएमसी प्रधान टेकचन्द शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य भूपेन्द्र गुप्ता ने इस विद्यालय में अपना पदभार सम्भालते ही यह संकल्प लिया था कि इस विद्यालय को हर दृष्टि से आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। इसी बीच प्रधानाचार्य के युवा पुत्र के अकस्मात् दिवंगत होने से सभी स्तब्ध हो गए। परन्तु भूपेन्द्र गुप्ता प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक स्वयं श्रमदान करते हैं। वे स्वयं सिंचाई इत्यादि कार्य करते रहते हैं। उनकी इस असाधारण सेवा में उनके स्टाफ सदस्य, एसएमसी भी निरन्तर इस कार्य में लगी है। इस कार्य में भरपूर जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रशासन भी खुले दिल से इस पवित्र कार्य में सहयोग कर रहा है। सोलन डीसी केसी चमन ने विद्यालय में तेन्दुए से रक्षा के लिए बाँडरी वॉल के लिए 4 लाख रूपये दिए हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, भास्करानन्द ठाकुर, पवन कुमार, दिनेश ठाकुर, खेमचन्द, गीताराम व टेकचन्द शर्मा भी निरन्तर अपना बहुमूल्य समय दे रहे हैं।
कंगना रनौत को शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने ‘मुंबई नहीं आने’ की धमकी दी थी जिसके बाद हिन्दू समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर कपिल ने कहा कि कंगना हिंदुस्तान की बेटी हैं, किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि उसे मुंबई में घुसने से रोक दे। कमल किशोर कपिल का कहना है कि “कंगना रानौत पर संजय राउत ने यह बोलकर शिवसेना की असलियत दिखा दी है। बहादुर बहन की बॉलीवुड की गंदगी को साफ करने के लिए सख्त जरूरत है।” कमल किशोर कपिल ने कहा कि ‘वह कुछ भी नहीं छिपा रही हैं। वह बॉलीवुड को उजागर कर रही हैं। हिन्दू समाज पार्टी व पूरा देश हमारे कंगना के साथ है। वह साहसपूर्वक अपने सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है। अब कोई भी उनकी आवाज को दबा नहीं सकता है, चाहे वह शिवसेना हो या कोई अन्य पार्टी।’ शिवसेना के मुखपत्र सामना में, राउत ने मुंबई पुलिस की आलोचना के लिए कंगना पर हमला किया और उन पर मुंबई में रहने और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद पुलिस पर ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया। साथ ही, राउत ने अभिनेत्री को ‘मुंबई नहीं आने’ की धमकी दी। गौरतलब है कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका को लेकर कई सितारों सहित कंगना ने भी सवाल उठाए थे जिसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट किया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे मुंबई नहीं आने की धमकी दी है। ऐसा क्यों है कि मुंबई ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ जैसा दिखता है? पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लग रहे थे और अब खुली धमकी मिल रही है।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य तथा अन्य अध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के योगदान को याद किया गया। गुरु शिष्य की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अध्यापकों तथा छात्रों द्वारा वीडियो के माध्यम से शिक्षकों के योगदान को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने नृत्य तथा संभाषण के माध्यम से अपने शिक्षकों के सराहनीय योगदान को याद किया। अध्यापकों ने अपने वीडियो के माध्यम से गुरु शिष्य की इस परंपरा का उल्लेख किया।अंत में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने इस कोरोना महामारी के दौरान शिक्षकों द्वारा शिक्षा को ऑनलाइन छात्रों को पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में शिक्षक दिवस मनाया। कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने महान विभूति शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और कहा की इन्हीं का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।अर्थ शास्त्र प्रवक्ता प्रकाश चंद बट्टू ने चाणक्य और चंद्रगुप्त उदाहरण देकर शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। केवल शिक्षक ही निस्वार्थ भाव से शिक्षा प्रदान कर हमें बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहता है अपने जीवन में शिक्षकों के योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित कॉमर्स प्रवक्ता कपिला को बधाई दी। समस्त शिक्षक साथियों को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा अध्यापकों को ऑनलाइन और विद्यालय में शुभकामनाएं देने पर समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों का आभार व्यक्त किया जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।
पहाड़ी भाषा एवं संस्कृति को संरक्षित रखने की बेहतरीन सोच के साथ, तेज़ी से आगे बढ़ रहा है दी मॉडर्न फोक नोट। हाल ही में रिलीज़ हुए दी मॉडर्न फोक नोट 6 को दुनिया भर में पसंद किआ जा रहा है । ए सी भरद्वाज द्वारा गाई गई इन सीरीज को प्रदेश और देश के साथ साथ विश्व के भी अन्य 35 देशों की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है । इस प्यार की ख़ास वजह यह भी है कि मॉडर्न फोक नोट एक नई सोच ले कर सामने आया है जिसमे उन्होंने युवाओं के बीच लोक संगीत का रुझान बढ़ाने के लिए, मॉडर्न बीट्स एवं पहाड़ी गानों का मिश्रण किया है। मॉडर्न फोक नोट की 5 सीरीज पहले ही यू ट्यूब पर आ चुकी हैं जिन्हें दुनिया भर से बहुत प्यार एवं सम्मान मिला है । मॉडर्न नोट 6 इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए प्रसारित किया गया , एवं कुछ ही दिनों में 3 लाख से भी ज़्यादा लोगों द्वारा देखा जा चूका है।
हिमाचल के चंबा में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए है। इनमें एक सीआईडी यूनिट चंबा का कर्मचारी भी शामिल है। 4 सितम्बर को जाँच के लिए कुल 239 सैंपल लिए गए थे जिसमे से तीन पोसिटिव पाए गए है, वहीं 176 सैम्पल की रिपोर्ट आना अभी बाकि है। पॉजिटिव पाए गए तीन व्यक्तियों में से एक 26 वर्षीय महिला है जो की JLNMC चम्बा की स्वस्थ्य कर्मी है। DIET सरु का एक 26 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी जो की इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन में था, और एक 41 वर्षीय CID यूनिट चम्बा का कर्मचारी भी कोरोना पोसिटिव पाया गया है। चम्बा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 478 पहुंच गया है। 112 सक्रिय मामले हैं और 361 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा मंडी से 12 नए मामले, काँगड़ा से 9 नए मामले और कुल्लू से 1 नया पॉजिटिव मामला सामने आया है जिनकी पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6855 पहुंच गया है। 1823 सक्रिय मामले हैं। 4932 मरीज ठीक हो गए हैं। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं और 51 की मृत्यु हो चुकी है।
जिला सोलन की उपतहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में एसएमसी अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इस स्कूल में दो विषयों केमिस्ट्री और इकोनोमिक्स के अध्यापको के तबादले के कारण बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा बाधित हो जाने के कारण हो रही परेशानी पर समीक्षा की गई। हालांकि उपरोक्त विषयों के अध्यापकों ने इस स्कूल से स्थानांतरण के बाद भी कोरोना संकट में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है जिसके लिए समस्त अभिभावकों ने निर्मल राज गौड़ ( प्रवक्ता केमिस्ट्री ) और नीलम (प्रवक्ता इकोनोमिक्स) की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव परिहार ने बताया कि आज की बैठक में विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही केमिस्ट्री और इकोनोमिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए सरकार और सम्बन्धित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए ताकि बच्चों की अचानक बंद हुई ऑनलाइन शिक्षा को नियमित रूप से चलाया जा सके और बच्चों की पढ़ाई का नुक्सान न हो। सभी अभिभावकों ने संयुक्त रूप से केमिस्ट्री और इकोनोमिक्स के अध्यापक जिनका तबादला हो चुका है उनसे आग्रह भी किया कि जब तक इस स्कूल में इन विषयों के रिक्त पदों को भरा नहीं जाता वे ही बच्चों पढ़ाई को जारी रखें ताकि बच्चों की नियमित पढ़ाई चलती रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि संभव हो सके तो बच्चों की ऑनलाइन क्लास गूगल मीट के माध्यम से भी ली जाए ताकि बच्चों को भी ऐसा प्रतीत हो कि वे कक्षा में ही बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव परिहार, शिक्षक सोहन लाल, बाबू राम सहित अभिभावक रविन्द्र शर्मा, दीपक, कुलवंत, बबीता, गंभरी, जमुना, अनु, लता आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा तीसरी से छठी तक के अभिभावकों के लिए इम्पॉवरिंग किड्स विषय पर ऑनलाइन अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में विद्यालय प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे हमें अपने बच्चों का मित्र बनकर उनकी परेशानियों को समझना है, एक पथ प्रदर्शक की तरह उन्हें जीवन में आगे आने वाली मुसीबतों का सामना करना सिखाना तथा सही निर्णय लेने के लिए तैयार भी करना है। इसके साथ-साथ प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को समझाया कि वह ही है जिन्हे बच्चों को जीत के साथ-साथ हार का सामना करना भी सिखाना है और जो आजकल डिप्रेशन और सुसाइड का ट्रेंड शुरू हुआ है उसे मिल कर समाप्त करने का प्रयास करना है। अभिभावक प्रधानाचार्य की बातों से सहमत रहे। उन्होंने भी इस वार्तालाप में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कराड़ाघाट से भराड़ीघाट तक तकरीबन 15 किलोमीटर सड़क के इतने बुरे हाल हो चुके है कि कई बार तो लगता है कि हम किसी जोहड़ या खड्ड में वाहन चला रहे हैं। पिछले दिनों हुई ट्यरिंग के उखाड़ने से विभाग की कार्यप्रणाली भी खुल कर सामने आ गई है। पूरा दिन व्यस्त रहने वाला नेशनल हाइवे 205 अपनी बदहाली पर आंसू रो रहा है और गड्ढों की गिरफ्त में आ चुका है, परन्तु यहां से गुजरने वाले मंत्री व आला अधिकारीयों को कभी भी यहां शायद गड्ढे महसूस नहीं हुए। वाहन चालकों के अनुसार वो जब भी यहां बाउंड्री क्रॉस करते है तो उन्हें अनायास ही भगवान का स्मरण हो जाता है। दोपहिया वाहन तो एक गड्ढे से बचते है तो दूसरे गड्ढे में जा गिरते है। बारिश के बाद तो पूरी सड़क किसी खड्ड का आकार लेते देर नहीं करती, बारिश में अक्सर कई वाहन इस सड़क में फंसते नजर आ जाते है। पिछले कुछ समय पूर्व सड़क की टायरिंग हुई थी, परन्तु खास कर दाड़ला मोड़, छामला अम्बुजा रोड, स्यार में जल शक्ति विभाग के दफ्तर के सामने व भराड़ीघाट मार्ग में बड़े बड़े खड्डों का रूप धारण कर वाहनों को दुर्घटना का न्योता देती नजर आ रही है। आने जाने वाले वाहन यात्रियों की मांग है कि इस सड़क को जेसीबी से सीधा कर इसे वास्तव में सड़क का आकार दिया जाए औरसड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके। जब इस बारे एनएचएआई के इंजीनियर अमन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क कार्य के लिए टेंडर लगाकर रोड को दुरस्त करने का कार्य ज़ल्द किया जा रहा है।
21 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी शहीद धर्मेन्द्र के नाम बुघार-कनैता में आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं खुल पाया। इतना ही नहीं शहीद के गांव बुघार-कनैता के लिए बनी सड़क की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि दो पहिया वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं। सड़क में जगह जगह गढ्ढे व सारी टायरिंग उखड़ चुकी है। गौरतलब है कि 30 जून 1999 को कारगिल भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद धर्मेन्द्र ऑपरेशन विजय का पहला जिला सोलन का शहीद सपूत था। शहीद की शहादत पर तत्कालीन प्रदेश मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल भी शहीद के घर आकर शोकग्रस्त परिवार से मिले थे। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा शहीद धर्मेन्द्र की याद में गांव में एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोले जाने की मांग की गई। चिकित्सालय खोले जाने का सर्वे भी हुआ था लेकिन इस पर कोई सकरात्मत पहल नहीं हुई। शहीद धर्मेन्द्र के पिता पूर्व सेनिक नरपत राम ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए जिस सपूत ने अपना बलिदान दे दिया हो उसके नाम का आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोले जाने के लिए मात्र सर्वे तो हुवे अभी तक चिकित्सालय नहीं खुल पाया। शहीद धर्मेन्द्र के गांव के लिए करीब वर्ष 1999-2000 में भाट की हट्टी से बुघार-कनैता तक कच्ची सड़क बनाई गई थी जो बाद में कुठाड़ तक बना दी गई। हालाँकि सड़क को पक्का भी किया गया था लेकिन वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। इस विषय में जब अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसौली से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाट की हट्टी से बुघार-कनैता सड़क में टायरिंग होनी है इसके लिए टेंडर हो चुके हैं।
प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई है। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एक 70 वर्षीय महिला ने वीरवार देर रात दम तोड़ दिया। सिरमौर में कोरोना से यह तीसरी मौत हुई है। मृतक महिला पांवटा साहिब की रहने वाली थी जिसे 1 सितंबर को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। डायबटीज व हाईपरटेंशन रोग से ग्रसित इस महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 3 सितंबर को देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इस महिला ने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ केके पराशर ने बताया कि पांवटा साहिब में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है। इसी के साथ प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 48 हो गया है।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी इकाई के कैडेट्स भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया में कमांडिंग ऑफिसर प्रथम छात्र वाहनी एन सी सी सोलन के मार्ग दर्शन से बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है। जानकारी देते हुए विद्यालय एनसीसी एएनओ अमर देव ने बताया की एन सी सी कैडेट्स फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया, योग आसन व् अन्य व्ययाम, खेल कूद घर में करते हुए अपने स्वास्थ्य में सुधार और शरीर को रोग प्रतिरोधी बना रहे है। एन सी सी कैडेट्स फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अभियान के तहत घरों में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भी योग, व्ययाम और कोरोना जेसी महामारी से बचने के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे है। एएनओ अमर देव ने बताया की यह अभियान 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलाया जा रहा है जिसमे एन सी सी कैडेट्स ऑनलाइन के माध्यम से अनेक गतिविधियाँ करेंगे और कोविड -19 में शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अपने घर के सदस्यों और आस-पास के गावं के लोगों को जागरूक करेंगे। एएनओ अमर देव कोविड -19 के चलते एन सी सी कैडेट्स की google meet ऑनलाइन के माध्यम से भी कक्षा ले रहे है और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है ी फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अभियान के तहत विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने-अपने घरों में योग किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एन सी सी कैडेट्स का मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
उपतहसील दाड़लाघाट में रामपाल शर्मा ने नायब तहसीलदार का अतिरिक्त पदभार संभाला। नायब तहसीलदार का अतिरिक्त पदभार सम्भालते हुए रामपाल शर्मा ने कहा कि आम लोगो के कार्य के लिए पहले प्राथमिकता रहेगी तथा सबके लिए पारदर्शिता तथा स्वच्छ प्रशासन रहेगा। कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा ने कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नायब तहसीलदार ने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने काम में पारदर्शिता बरतें और समय पर काम निपटाएं, ताकि उप तहसील में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के कामकाज पूरी लगन मेहनत के साथ पहल के आधार पर किए जाएंगे। यदि फिर भी किसी व्यक्ति को कोई परेशानी आती है, तो उनसे सीधा संपर्क कर सकता है।
कामधेनु हितकारी मंच दुग्ध उत्पादन सहकारी सभा के पीपलूघाट क्लस्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित हुई।बैठक में लगभग 55 दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक पीएनबी पीपलूघाट खेम सिंह मुख्यतिथि के तौर पर मौजूद थे। शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों को केसीसी डेयरी और बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बैंक महिलाओं को पशुपालन के लिए बिना गारंटी के 1लाख 60 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाती है। इसके लिए उनके पास दो दुधारू पशु और खाते का सिविल ठीक होना आवश्यक है। डेयरी के लिए 60 हाजर तक की केसीसी लिमिट पर तीन प्रतिशत के अनुदान का भी प्रवधान किया गया है। केसीसी की राशी को पशुपालक पशुओं के चारे, दवाईयों के अलावा अन्य उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा उन्होंने सोबरेन गोल्ड बांड योजना की भी विस्तृत जानकारी पशुपालकों को उपलब्ध करवाई। बैठक में सभा सचिव जीत राम कौंडल, क्लस्टर हेड मनसा राम कौशल, समन्वयक चमन शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी चेतन ठाकुर, जय देव, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव गवाह के ग्रामीण इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों में विनोद शर्मा, नथू राम, मनोहर लाल, कुलदीप शर्मा, धर्मचंद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, सत्य पाल, प्यारे लाल महाजन ने बताया कि गांव गवाह के सभी लोगों को छटेरा पेयजल योजना के तहत नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है और साथ ही गांव गवाह के सभी लोगों में जल आपूर्ति का विभाजन एक बराबर मात्रा से नहीं किया गया है जिस कारण गांव में पानी की नियमित आपूर्ति न होने की वजह से गांव के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव गवाह के सभी लोगो के द्वारा पानी के बिल का उचित समय अवधि में भुगतान करने के उपरांत भी गांव के लोगो को पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। लोगों ने विभाग के अधिकारियो से मांग की है कि पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करके गांव गवाह के लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाए। जब इस बारे कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र धीमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहाँ जो पम्प ऑपरेटर है वो आजकल छुट्टी पर है, दूसरे पम्प ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई है उसे समय सारणी का पता नहीं था जिस कारण समस्या आ रही थी, अब पुराना पम्प ऑपरेटर आ जाएगा व लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
कोविड के चलते सरकार सख्त है और प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर निगरानी सख्त की गई है। ऐसे में बाहरी राज्य से व्यक्ति चोर रास्तों के द्वारा प्रदेश में पहुंच रहे है। ऐसा ही एक माजरा कुनिहार में देखने को मिला, जब पिंजौर पंचकूला से कुछ फेरी वाले लोग कंबल व कपड़ो का व्यापार करने कुनिहार बाजार में प्रवेश कर गए। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें थाने में तलब किया। जब इस बारे में थाना प्रभारी रूपेश कांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर यह लोग परवाणु में रजिस्ट्रेशन करवा कर आए थे। इन्हें एहतियातन तौर पर वापिस भेज दिया गया है तथा इन्हें दुबारा क्षेत्र में बिना परमिशन घूमने व व्यापार न करने की चेतावनी दे दी गई है।
कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत हाटकोट पंचायत के वरिष्ठ समाज सेवी भाई-बहन की जोड़ी क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है। डिफेंस लेखा विभाग से सेवा निवृत्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी राजकुमार ने कुनिहार क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों व सफाई कर्मचारियों के परिवारों को खाने की राशन सामग्री वितरित की। तो वहीँ राज कुमार की शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बहन पुष्पा मैडम भी कुनिहार जनपद में समय-समय पर मंदिरों स्कूलों व गरीबों के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से आर्थिक योगदान देती रहती है। दोनों भाई-बहन ने लॉकडाउन के दौरान भी गरीब लोगों के लिए खाद्य सामग्री बांटी व जो आज भी अनवरत जारी है। राजकुमार ने कहा कि जरूरतमन्दों की सहायता के लिए हर व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए। जितना भी हो सके गरीबों की मदद करें। जन्म से कोई गरीब नही होता हालात व्यक्ति को गरीब बना देते हैं।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, नियमों को ताक पर रखने वाले अब पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सकेंगे। इसके लिए अब बद्दी पुलिस ने ड्रोन के जरिए नियमों की उलंघना करने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जिला पुलिस बद्दी के कप्तान रोहित मालपानी ने बताया कि बद्दी पुलिस अब पूरे बीवीएन में ड्रोन के जरिए ट्रैफिक पर नजर बनाए रखेगी ताकि आने वाले समय में ट्रैफिक जाम व दुर्घटना जैसी स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस कर्मियों को उचित निर्देश दिए गए हैं।
दून भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन डी आर को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया। कैप्टन डी आर चंदेल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जलप्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्सन सैनी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैध, दून भाजपा के प्रधान बलबीर ठाकुर का आभार जताया है।
चमाकड़ी पुल के निवासियों ने चमाकड़ी पंचायत न बनने की सूरत में आने वाले सभी चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। 7 गांव के लोगों ने एक स्वर में कहा है कि एक ओर प्रदेश सरकार जहां पंचायतों का पुनर्गठन कर रही है, बड़ी पंचायतों को छोटा कर रही है ताकि लोगों को सरकारी विकास की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति दी जा सके, वहीं दूसरी ओर कुछ पंचायतें क्षेत्रफल व आबादी ज्यादा होने बावजूद भी इस बार जस की तस रह गई। चमाकड़ी के लगभग 7 गांव के लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी कि उनकी धुन्दन पंचायत का भी विभाजन होगा व नई पंचायत चमाकड़ी बनेगी। लोग इस बारे बड़े-बड़े नेताओं को भी अपनी दिक्कते बयां कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फाइल सम्बंधित विभाग, विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री को भेजी गई लेकिन इसके वावजूद इस पंचायत को दो भागों में नही बांटा गया है। ज्ञात रहे कि इस पंचायत के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को किसी भी निजी एवं सरकारी कार्य के लिए यहां तक की केवल एक परिवार रजिस्टर नकल प्रस्ताव, चरित्र प्रमाण पत्र व स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के लिए भी लगभग पांच किलोमीटर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों मे गांव रणो खालसा, गांव डूगनू, गांव डूगनीहार, गांव दांव, गांव मलेपड़, गांव चमाकड़ी, के नरेन्द्र हांडा, कौशल्या देवी, ओमप्रकाश, अशोक, बालकृष्ण, हेमन्त, राज पाल, राजेश, पमी, पपू, जगदीश शर्मा, लता, राकेश, कर्म चंद, इंदू, सुंदरी देवी, राजेश, जिया लाल, संजू, प्रकाश, हेमचंद, काकू, धनीराम, अमरजीत, कृष्णु, निमचंद, धर्मपाल, सिमा देवी, हेमराज, दीपराम, जीतराम रविंद्र, कमलू, मनोहर, मनोहर, खजाना राम ने बताया कि इस बार उक्त पंचायत से अलग पंचायत बनाने का प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को भेजा गया था। कुछ गांव पंचायत मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि अलग पंचायत न बनने से लोगों मे भारी रोष है।गांव के कुछ बुद्धिजीवियों का यह भी कहना है कि यदि पंचायत के लिए जनसंख्या की बात है तो इन गांव में नई पंचायत बनाने के लिए जनसंख्या पर्याप्त है तथा यह स्थान सभी गावों का केंद्र स्थान है जहाँ पर सभी का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग है कि इस पर पुनर्विचार कर धुन्दन पंचायत को विभाजित कर चमाकड़ी पंचायत को अलग किया जाए, अन्यथा सम्बंधित सभी गांव के लोग आने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग बड़ोग में नेहरू युवा क्लब के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस नेता व समाजसेवी कपिल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिनका आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल-टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टुयरु और शिमला टीम के बीच हुआ। फाइनल प्रतियोगिता में शिमला टीम को हरा कर टुयरु टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की जिसमें शिमला टीम ने पहले मैच खेलते हुए जिसके जवाब में टुयरु के खिलाड़ियों ने इस मैच को अपने नाम कर दिया। खेल समाप्ति के बाद मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की व उपविजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान कमेटी की तरफ से रोहन को मैन ऑफ द सीरीज और विजय ठाकुर को मेन ऑफ़ द मैच से पुस्कृत किया गया। मुख्यातिथि कपिल ठाकुर ने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस खेल के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि खेलों के माध्यम से हमारे अंदर भाईचारे और सद्भावना के विचार पनपते है क्योंकि सभी खिलाड़ी मिलकर खेलते है। उन्होंने आयोजकों को अपनी तरफ से 2100 रुपये व क्रिकेट किट प्रदान की। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन किया गया। इस मौके पर कपिल ठाकुर, उपप्रधान अशोक कुमार, धर्म चंद, पंचायत सदस्य जयदेव शर्मा, शीश राम, नवल किशोर, मनोज कुमार, देवराज, धर्मपाल सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग बड़ोग के ग्रामीणों ने दोबारा से शिमला-हनुमान बड़ोग बस वाया मनलोग बड़ोग चलाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री, अर्की के भाजपा नेता रत्न सिंह पाल का धन्यवाद व्यक्त किया। गौर रहे कि यह बस कई दिनों से बंद पड़ी थी, परन्तु दोबारा चलने से लोगों मे खुशी का माहौल उमड़ गया है ।ग्रामीणों ने कहा कि कुछ समय से यह रूट बन्द था, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के पास फरियाद लेकर एक प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को हो रही समस्या पर संज्ञान लेते हुए दोबारा से इस रूट को शुरू करने का आश्वासन दिया जिसे पिछले कल मंगलवार से दुबारा मनलोग बड़ोग रूट में बस चलने से लोगों को आ रही दिक्कतों से निजात मिली।मनलोग बड़ोग के लोगों ने कहा कि बाजार व नॉकरी करने वाले लोगों को दाड़ला जाने के लिए खड़ी पहाड़ी पार करके पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ता था। ज्ञात रहे कि यह बस तकरीबन सात वर्ष पूर्व चली थी पर किन्ही कारणों से बीच मे बन्द हो गयी, जिससे लोगो को परेशानियों का समना करना पड़ रहा था। परन्तु अब बस का दोबारा से चलने पर गांव मनलोग बड़ोग के लोगो मे खुशी छाई है। लोगो ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि इस बस को दोबारा से बन्द न किया जाए वरना लोगों को दोबारा से मुश्किलात का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों में नरेश शर्मा, मनोज, जयदेव, शीश राम, देवराज, जयचंद, सोहनलाल, योगराज, नवल किशोर, हरीश, अमर शर्मा, रामलाल, कांशी राम, कामेश्वर सहित गांव मनलोग बड़ोग के ग्रामीण शामिल रहे।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के वाणिज्य प्रवक्ता नरेंद्र कपिला का चयन शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए किया गया है। नरेंद्र कपिला को अध्यापक दिवस पर, 5 सितंबर को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह इस पूरे क्षेत्र के लिए अति गौरवपूर्ण अवसर है। नरेंद्र कपिला प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हैं, के साथ धुंदन स्कूल में कार्य कर रहे हैं। नरेंद्र कपिला के पिता स्वर्गीय जीत राम कपिला भी इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। नरेंद्र कपिला की शिक्षा दीक्षा भी इसी विद्यालय से पूर्ण हुई। उनके अनुसार यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि उन्हें इसी विद्यालय में सेवा करने का मौका मिला है। नरेंद्र कपिला कहते हैं कि उन्हें प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कार्य करने में बहुत आनंदानुभूति हो रही है। उन्होंने प्रधानाचार्य की कार्य कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने विद्यालय को बुलंदियों तक पहुंचाने हेतु प्रयास किए हैं।उनके मार्गदर्शन में मेधावी विद्यार्थियों ने बोर्ड की मेरिट लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्ही के मार्गदर्शन में कोविड-19 के चलते उन्होंने गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ाया। वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के शुभ आशीर्वाद को तथा प्रधानाचार्य व सभी सम्माननीय अध्यापक साथियों को देते हैं। विशेषकर अर्थशास्त्र के प्रवक्ता प्रकाश बट्टू के सहयोग को वह अपनी इस सफलता को समर्पित करते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीन नेशनल हाईवे 205 वेटरनरी से जाने वाली सड़क कोटला पुजारियां, कोटला नुमाला, डवारु, ककेड़, शिवनगर का कार्य धीमी गति से होने के चलते स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों में ग्राम सुधार सभा कोटला के अध्यक्ष राम दत्त शर्मा, चेतराम शर्मा, हेतराम शर्मा, सतीश चंद शास्त्री, नीम चंद, लाला शंकर, वीरेन्द्र शर्मा, बालक राम, मदन, नीम चंद, कामेश्वर का कहना है कि 2018-2019 में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और इस सड़क का निर्माण सिर्फ 1 किलोमीटर तक ही हुआ, उसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। लोगों का कहना है कि इस सड़क का कुल बजट 66 लाख 86 हजार रुपए के लगभग है और सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 20 हजार रुपये सेंक्शन हुआ, जिस में से इस सड़क निर्माण में ढाई लाख रुपए खर्च भी किए जा चुके है लेकिन लोगों का कहना है कि पिछले साल से हो रहे इस सड़क निर्माण कार्य को किस कारण से रोका गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब विभाग के अधिकारियों से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले इस बजट को खर्च करना था, लेकिन 31 मार्च का समय पूरा होने के बाद यह बजट लेप्स हो गया। लोगों ने कहा कि अगर यह पैसा 31 मार्च से पहले खर्च होना था तो यह कार्य किस वजह से आगे नही बढ़ा। लोगों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के पास अभी हाल में ही 10 लाख रुपये का बजट आ गया है, लेकिन न जाने किन कारणों से सड़क का कार्य निर्माण कार्य रुका पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर किसी समय कोई गांव का व्यक्ति, बजुर्ग, महिला या बच्चे बीमार हो जाये तो गांव के रास्ते से सड़क तक पैदल ही आना जाना पड़ता है। लोगों को इस वजह से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द हो जाए तो स्थानीय लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द रुके पड़े सड़क निर्माण कार्य को शुरू किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। जब इस बारे में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राशि स्वीकृत है, जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर, दीपराम ठाकुर, रत्तीराम शर्मा, लेखराम काइथ, संतराम चंदेल, गुरदयाल चौधरी, पतराम पंवर, रुपराम ठाकुर, केदार ठाकुर, मुनीलाल चौहान, बिना चोहान, आशा ठाकुर, पुष्पा सुद इत्यादि ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल के पत्र द्वारा एसोसिएशन को सुचित किया गया है कि आप द्वारा भेजे गए मांग पत्र पर मैंने कुनिहार सिविल अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के लिए प्रबंधक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को निर्देश दिए हैं कि जल्दी इस पर कार्रवाई करें। इसके लिए एसोसिएशन ने मन्त्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद किया है। प्रधान धनीराम तनवर ने कहा है कि एसोसिएशन चाहती है कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इससे पहले भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन द्वारा हमें अवगत करवाया गया था कि उन्होंने एम्बुलैंस प्रभारी शिमला को निर्देश दिए हैं कि आप कुनिहार विकास सभा द्वारा मांग पर जल्दी कार्रवाई करें मगर आज तक कुछ नहीं हुआ। अब मंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य मिशन देखते हैं कि कितनी जल्दी इस पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल कुनिहार में विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती हो गए है जिसकी मांग बहुत समय से लगातार कुनिहार बिकास सभा द्वारा की जा रही थी। इस मांग के पूरा होने पर कुनिहार विकास सभा स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद करती हैं। अब हमें आशा है कि इसी प्रकार हमारी वर्षों से चली आ रही एम्बुलेंस 108 की मांग भी जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
वर्षों पश्चात भी तीन विधान सभा क्षेत्रों दून, कसौली व अर्की का संगम स्थल बांवा बाड़ी गांव के गंभर नदी के उपर करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाले नव निर्मित पुल का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है जिसके चलते ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है और लोक निर्माण विभाग से मांग करते हुए कहा कि विभाग इस काम को प्राथमिकता दे क्योंकि पुल निर्माण हो जाने के बाद बुघार कनैता से कुनिहार की दूरी काफी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं बरसात के दौरान गंभर नदी हमेशा उफान पर रहती है व् जान माल का हमेशा खतरा बना रहता है क्योंकि पुल न होने के कारण यहाँ पहले भी हादसे हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार गाँव बाँवा बाड़ी स्थान पर गंभर नदी के उपर करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जून 2017 को पुल का टैंडर पास हुआ व तीन माह तक निर्माण कार्य पर मजदूर एवं मशीनरी काम करती रही लेकिन भूमि सम्बन्धित अड़चन आने की वजह से लगभग एक वर्ष तक पुल निर्माण कार्य को बंद रखना पड़ा। तत्पश्चात विवाद सुलझ जाने के बाद कुछ माह निर्माण कार्य चलता रहा लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लग गया। उसके बाद उक्त पुल निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पद गया व् निर्माण स्थल पर सामग्री जंग खा रही है। पुल के बन जाने से बनिया देवी, बांवा, बाड़ी, पट्टा, जाडली, डीव, बुघार गुजरा, कायल, बुघार कनैता आदि गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इन ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन स्कूली बच्चे शिक्षा ग्रहण करने, ग्रामीणों का कुनिहार बाजार में खरीदारी व अन्य कार्यो के लिए प्रतिदिन आना जाना रहता है। वर्तमान में कुनिहार से बुघार कनैता बाया गंभर पुल से कुल दुरी करीब 18 किलो मीटर है जबकि बाया बनिया देवी सड़क सुविधा से जुड़ने के पश्चात यह दुरी करीब 8 किलो मीटर रह जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल बन जाने से हमारे समय व पैसे की बचत तो होगी ही साथ मे हादसों का जो डर बना रहता है वह भी दूर हो जाएगा। इसी विषय के बारे में जब अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली राजेश गर्ग से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में है व् पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया व्ले बर की समस्या आ गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग भी उक्त पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए तत्पर है। बरसात खत्म होते ही काम दुबारा शुरू हो जाएगा व् ग्रामीणों को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। प्रधान ग्राम पंचायत बुघार कनेता हेमचंद ने कहा कि विभाग इस पुल निर्माण कार्य में तेजी लाये बुघार से गंभर खड्ड तक बनाई जा रही। सड़क का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीण नरपत राम ने कहा कि कई बार विभाग के समक्ष पुल निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने कि बात कि जा चुकी है लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी ग्रामीण सड़क सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। पुल निर्माण स्थल पर सामग्री जंग खा रही है।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा सोलन मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की। इस बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी कृष्णकांत विशेष रुप से मौजूद रहे। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा गत 3 महीनों में किए गए अनेकों कार्यक्रम, ब्लड डोनेशन से लेकर शहीद परिवारों को सम्मान व पौधरोपण जिसमे युवा मोर्चा के पूरे मंडल के अंदर 2500 पौधे रोपित किए, की समीक्षा की। इस बैठक में भाजपा के डाक्टर राजेश कश्यप भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को अपना मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में उपस्थित रहे : जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री संजीव सूद, मंडल सचिव अभिषेक ठाकुर, जिला सचिव दिनकर, जिला महामंत्री भूपेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, मंडल महामंत्री अरुण ठाकुर, अमित भारद्वाज, पंकज ठाकुर, सचिन थापा, कृष्ण भारद्वाज, दिव्यांशु हंस, विमल शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, मंगलेश राजपूत, मनमोहन सिंह, गौतम कुमार, गौरव साहनी, विशाल वैश, शुभम वर्मा, अभिषेक गुप्ता, रजत, संतोष कुमार आदि।


















































