प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एकल महिला, विधवाओं तथा अल्पसंख्यकों को कंप्यूटर तथा संबद्ध गतिविधियों में प्रशिक्षण तथा दक्षता प्रदान करने के लिए गत दो वर्षों में 9.54 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों ने विशेष प्रचार अभियान की कड़ी में सोलन तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी उपस्थित जनसमूह को प्रदान की। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़ग तथा ग्राम पंचायत ममलीग में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का जहां मनोरंजन किया वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि अत्याचार से पीडि़त अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए एक लाख से 8 लाख 25 हजार तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। भाजपा के सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्रीय प्रायोजित छात्रावास निर्माण योजना आरंभ की है। योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति की छात्रों के शिक्षा के स्तर के विकास तथा उन्हे विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में आवास सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित बनाया गया है। छात्रावास निर्माण के लिए 50ः50 के आधार पर केन्द्र तथा राज्य सरकार भवन के प्राक्कलन के आधार पर अनुदान सहायता प्रदान की जाती है। कलाकार जय प्रकाश शर्मा, भानेश्वर चंद, जसवंत ठाकुर, मोहित, शुभम, संजय, सोनिया, अनुराधा, रक्षा देवी ने समूह गान एकता हमारा धर्म अखण्डता हमारा कर्म, हर वर्ग को साथ लेकर चलना है’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना, सौर सिंचाई योजना तथा जल से कृषि को बल योजना की जानकारी प्रदान की। सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव कश्यालू में पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि समाज में छुआछूत की कुप्रथा को दूर करने के उद्देश्य से अन्तरजातीय विवाह को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अन्तरजातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। पूजाकला मंच के प्रभारी राजू भाटिया तथा कलाकार संजय कुमार, सुरेश कुमार, रमेश चंद, स्वर्णजीत, मंजू, सोनू, कमलेश चंद, कविता रोशन लाल भाटिया ने नुक्कड़ नाटक ‘शाउणू मामा’ माध्यम से उपस्थित जनसमूह को अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से बताया कि नशा मानवीय मूल्यों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस अवसर पर दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत पड़ग के प्रधान जगदीश चंद, उपप्रधान गीत, ग्राम पंचायत ग्याणा की प्रधान मीरा भट्टी, वार्ड सदस्य नरेंद्र कुमार, सरस्व्ती देवी, कमलेश चंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बीजेपी सोलन के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश कश्यप ने कुफ्टू व ममलीग में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर और जिला महामंत्री रविंदर परिहार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अधिनियम के माध्यम से इन तीन देशों के हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, इसाई, पारसी और जैन धर्मावलम्बियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। डॉ कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि इस सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध के लिए विरोध नहीं बल्कि देशहित के मामलों में भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आह्वान भी किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला तथा आयुष्मान भारत योजना, प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा योजना तथा विभिन्न पैंशन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएसन मुख्यालय कुनिहार की त्रैमासिक बैठक धर्मपुर के कण्डा में एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकारणी सदस्यों ने प्रदेश सरकार व पुलिस मुख्यालय पर भारी रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि 4 सालों से उनकी उचित मांगों पर कोई निर्णय नही लिया जा रहा है। जबकि पुलिस पेंसनरो ने भी अपनी जवानी के 35- 40 साल पुलिस सेवा में लगाए हैं। मगर मौजूदा सरकार व वर्तमान पुलिस महानिदेशक पेंशनर्ज की मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल रहे है। जिससे एसोसिएशन में भारी रोष पाया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन ने कई बार व तीन महीने पहले भी पुलिस वेलफेयर महानिदेशक के समक्ष शिमला में कुछ मांगे रखी थी मगर बावजूद पत्राचार के पुलिस मुख्यालय द्वारा एसोसिएशन की मांगों की अनदेखी की जा रही है।जो बहुत दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने मुख्य मांग रखी थी कि प्रदेश के सभी थाना में पुलिस नियम के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की लिस्ट लगाई जाए व साल 2015 के आदेश की कॉपी पुलिस पेंशनर्ज के निधन की सूचना मिलने पर उस क्षेत्र का एस एच ओ स्टाफ सहित अन्तिम संस्कार में शामिल होकर पीड़ित परिवार में सवेंदना व्यक्त करेगा पुलिस थाना, चौकी के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए।क्योंकि एसोसिएशन ने कई बार ऐसी घटना की सूचना जब सम्बंधित थाना को सूचित किया तो कई बार जवाब मिला कि उन्हें ऐसे आदेश के बारे कोई जानकारी नही है। मगर एसोसिएशन की इस मांग पर भी प्रदेश के किसी भी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर ऑर्डर की कॉपी नही लगाई गई। और न ही एसोसिएशन के पत्राचार करने के बावजूद पुलिस वेलफेयर अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी एसोसिएशन को दी गई। जबकि एसोसिएशन सालो से मांग कर रही है कि मिलिट्री पैटर्न की तरह अंतिम सम्मान के समय कुछ राशी बतौर राहत दी जानी चाहिए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि एसोसिएशन की अगली बैठक से पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात के उनसे मांगों के बारे आग्रह किया जाएगा मांगे न माने जाने की सूरत में एसोसिएशन भूख हड़ताल जैसा कदम उठाने पर भी मजबूर होगी। इस बैठक में गुरदयाल सिंह, लेखराम कायथ, जगदीश चौहान, सन्तराम चन्देल, केदार सिंह ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, दीपराम ठाकुर, मुनिलाल, आशा ठाकुर, रूप राम ठाकुर, पन्त राम पंवर, रतिराम शर्मा, पुष्पा सूद, बीना कुमारी व जग्गन नाथ निराला आदि ने भाग लिया।
भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को लेकर रविवार से जन जागरण अभियान आरम्भ किया गया।जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि सोलन मंडल के ग्राम केन्द्र कुफ्टू में चार बूथो के अध्यक्षों और वरिस्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया। इस के मुख्या अतिथी सोलन से भाजपा के प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेश कस्यप थे। साथ में मंडल के अधय्क्ष मदन ठाकुर, जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, महा मंत्री नंद राम कस्यप, सचिव कुलदीप, जिला परिषद सदस्या कंचन माला, बूथ अध्यक्ष कुफ्टू दीनानाथ,जधाना के भगत राम,रुगडा के मनी राम बंगयार के जगदीश,बस्ती राम,धर्म पाल,दलिप सिंह,स्यामा नंद शांडिल,धर्म पाल,दिनेश,पवन,सूरज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्य कर्तओ को सम्बोधित करते हुए डॉ राजेश कश्यप मदन ठाकुर,नंद राम,इन्दर पाल शर्मा ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे मेँ विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की लोंगो के घरो में जाकर उन्हे इस के बारे मेँ बताये और कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के दुष प्रचार से लोगो को सचेत करे।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) के माध्यम से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी और यह अधिनियम भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधिताओ का प्रतिफल है। सरवीण चौधरी आज सोलन जिला के अर्की उपमंडल के भूमती में जनमंच के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय में संबोधित कर रही थी। सरवीण चौधरी ने इस अवसर पर सोलन जिला सहित पूरे प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस अधिनियम की अवधारणा को समझें और विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी यह समझना होगा कि वे केवल विरोध के लिए विरोध न करें और देशहित के मामलों में भारत सरकार का समर्थन करें। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि सकारात्मक भूमिका निभाएं और देशहित को सर्वोपरि रखें। सरवीण चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों के लिए आशा की एक नई किरण है जो पिछले अनेक वर्षों से भारत में स्थायी नागरिकता के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के माध्यम से इन तीन देशों के हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, इसाई, पारसी और जैन धर्मावलम्बियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हितों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है और इन देशों में अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने इन पड़ौसी देशों के अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता अधिनियम में संशोधन कर भारत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस संशोधिन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्देशों की पूर्ण अवहेलना कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह स्मरण रखना होगा कि वर्ष 1950 के नेहरू-लियाकत समझौते की अनुपालना तत्कालीन पाकिस्तान की पूर्ण जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि देशवासी विपक्ष की कुटिल चाल को समझते हैं और देशहित के ऐसे निर्णय के लिए वे विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाई है वहीं धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को वास्तविक अर्थों में एक किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान की महिलाओं द्वारा भी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की गई है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता आशा परिहार, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दिलीप कुमार पाल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन का कार्यभार देख रहे रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में समय-समय पर होने वाली ग्रामसभा बैठकों में भाग लें ताकि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन हो सकें और लोगों की ग्राम स्तर पर सुलझने वाली समस्याओं का निपटारा हो सके। सरवीण चौधरी अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रही थी। सरवीण चौधरी ने कहा कि बीपीएल सूची सहित अन्य योजनाओं का चयन ग्राम सभाओं में होता है। लोगों को चाहिए कि वे ग्राम सभा बैठकों में अपना पक्ष रखें। शहरी विकास मंत्री ने खंड विकास अधिकारी कुनिहार को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत भूमती में बीपीएल सूची का पुनः निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत को नियमों के विपरीत बीपीएल मुक्त घोषित नहीं किया जा सकता। ऐसा होने की स्थिति में संबंधित उपमंडलाधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। सरवीण चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न क्षेत्रों में भूमि इन्तकाल तथा भूमि पर कब्जे इत्यादि के मामलों में निर्धारित समय अवधि में जांच पूरी करें ताकि इन मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत भूमती के प्लास्टा गांव के संपर्क मार्ग का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरली को शीघ्र पेयजल योजना से जोड़ा जाए ताकि लोगों को पेयजल की सुचारू आपूर्ति हो सके। शहरी विकास मंत्री ने उपमंडलाधिकारी अर्की को निर्देश दिए कि बहावा गांव में सम्पर्क मार्ग रोके जाने के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि उपमंडलाधिकारी अर्की 08 जनवरी, 2020 को बहावा जाकर संबंधित पक्षों से बात कर जांच करे। उन्होंने कहा कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में विज्ञान खंड के निर्माण के लिए प्रारूप अनुमोदित होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत बसंतपुर में किए जा रहे विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर शिकायत निवारण के लिए अन्य विभागों को भी उचित दिशा-निर्देश जारी किए। आज के जनमंच में कुल 147 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 65 शिकायतें एवं 44 मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 06 शिकायतों एवं 32 मांगे जनमंच में प्राप्त हुई। 45 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। आज के जनमंच में 2500 से अधिक लोग उपस्थित रहे। जनमंच में 21 हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 12 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 08 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 08 इन्तकाल किए गए। अनुसूचित जाति के 03 प्रमाण पत्र बनाए गए। आज के जनमंच में 40 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 03 हल्फनामे भी बनाए गए तथा एक व्यक्ति की भूमि का पंजीकरण किया गया। जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निःशुल्क शिविर में 283 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 20 व्यक्तियों का दंत परीक्षण किया गया तथा 62 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 92 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 32 नमूने एकत्र किए गए। मल के 29 नमूने एकत्र किए गए। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता आशा परिहार, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दिलीप कुमार पाल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन का कार्यभार देख रहे रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की शिकायतों का उनके घरद्वार के समीप निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में जनमंच विशेष रूप से सफल रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुलझाना ही जनमंच का एकमात्र उद्देश्य है। सरवीण चौधरी सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूमती में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रही थी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में आयोजित यह जनमंच सोलन जिला का 16वां जनमंच कार्यक्रम था। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनमंच के नियमित आयोजन से आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित हुआ है और विभिन्न शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित बना है। उन्होंने कहा कि जनमंच में बिना किसी भेदभाव के जनसमस्याओं को निपटाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनमंच के महत्व को समझें और अपने घरद्वार के समीप शिकायत निवारण के लिए जनमंच का लाभ उठाए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता की सेवा के लिए अलग-अलग मार्ग अपनाकर प्रदेश के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में जनमंच के साथ-साथ अनेक कल्याणकारी योजनाएं सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित बनाए कि लक्षित वर्गों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में पता हो। उन्होंने कहा कि जनमंच इस दिशा में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। जनमंच में न केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है अपितु पात्र वर्गों तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच ऐसे लोगों का सहारा भी बना है जो विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी कारणवश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकते। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनमंच की संवेदनशीलता को समझें और सदैव आमजन को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनमंच का मुख्यमंत्री स्वयं अनुश्रवण करते हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच की सफलता में विभिन्न विभागों का योगदान है और अधिकारी तथा कर्मचारी सरकार के निर्देशानुसार आमजन की सहायता के लिए प्रयासरत हैं। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनमंच में लगाए जाने वाले विभिन्न शिविरों से लोग बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा पशुपालन विभाग के शिविर लोगों के लिए घरद्वार के समीप शीघ्र राहत का पर्याय बने हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला तथा आयुष्मान भारत योजना, प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा योजना तथा विभिन्न पैंशन योजनाओं का लाभ उठाएं। सरवीण चौधरी ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत 03 कन्याओं को एफडी प्रदान की। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 03 कन्याओं को बधाई पत्र एवं उपहार प्रदान किए तथा 05 लड़कियों को दसवीं एवं 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए सशक्त महिला योजना के तहत प्रशस्ती पत्र एवं 5-5 हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने जनमंच में कन्या शिशुओं का अन्न प्राशन्न संस्कार भी करवाया। शहरी विकास मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जा रहे पोषाहार एवं अन्य प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता आशा परिहार, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दिलीप कुमार पाल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन का कार्यभार देख रहे रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नागरिकता संशोधन कानून की जागरूकता के लिए भाजपा के राष्ट्रव्यापी जन जागरूक अभियान के तहत भाजपा मंडल सोलन ने रविवार को नगर परिषद के वार्ड 10 से इसकी शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष धरमिंदर ठाकुर ने की। इस दौरान खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टिया इस कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। गुलेरिया ने कानून के मूल उदेश्य की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा इस कानून से देश में रह रहे किसी भी नागरिक पर असर नहीं पड़ेगा। बल्कि हमारे पडोसी देशों में प्रताड़ित होकर भारत में आए अल्प संख्यको को नागरिकता दी जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष श्री दविंदर ठाकुर, कुमारी शीला, रूसी वालिया, मीरा आनंद, श्याम भटनागर, संजीव सूद, धरमिंदर ठाकुर (बंटी) भरत साहनी, केएस कश्यप, मनीष सोपाल मौजूद रहे। यह जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।
संत निरंकारी सत्संग भवन दाड़लाघाट में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने महात्मा के प्रवचनों का श्रवण किया। सत्संग का शुभारंभ अवतार वाणी गायन से किया गया। इसके उपरांत मंच पर विराजमान सयोजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने अपने विचारों में संगत को सम्बोधित करते हुए समय के बारे में बताया कि इस संसार में मनुष्य का जन्म मिलना बड़ा ही दुर्लभ है। परमात्मा ने मनुष्य को संसार में सत्य की जानकारी के लिए भेजा है लेकिन मनुष्य आज परमात्मा को भूलकर माया में अपना समय गंवा रहा है। जब उसका अंत समय नजदीक आता है, तब उसे इस प्रभु परमात्मा की जानकारी एवं भक्ति की याद आती है कि इतना समय जीवन का व्यर्थ गवां दिया। जिस उद्देश्य के लिए इस मानव योनी में जन्म लिया उसे तो पूरा ही नहीं कर पाये। अत: समय पर रहते ही इसकी जानकारी कर लेता तो जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती।सयोजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने समय के बारे में एक और विशेष उदाहरण देते हुए समझाया कि पहली बरसात होने पर अगर किसान चेत जाता है और समय पर जमीन मे बीज बो देता है तो उसे उसका लाभ जरूर मिलता है। परन्तु वही किसान अगर पहली बारिश के बाद और बारिश का इंतजार करेगा किन्तु बारिश समय पर नहीं हुई तो उस किसान को लाभ नहीं पहुचेगा। इसी तरह समय पर अगर मनुष्य ने अपने जीवन में भक्ति का बीज बो दिया तो उसे फिर आगे कभी पछताना नहीं पडता है। सयोजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने सेवा को भी समय के साथ जोड़ते हुए कहा कि अगर किसी इंसान को किसी समय कोई सेवा दी जाती है और वह उसे निश्चित समय पर पूरा कर लेता है तो वो कार्य सेवा कहलाती है। समय और सेवा का आपस में तालमेल होने से जो भी जीवन के कार्य होते है वह सुचारू रूप से पूरे हो जाते है। अंत में महात्मा ने कहा कि वो इंसान बडा ही भाग्यशाली है जो समय रहते जो इस सत्य की जानकारी कर लेते है।तो उनका जीवन आनन्दमय हो जाता है। उन्हे फिर भक्ति के साथ आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है। इससे पूर्व अन्य अनुयायियों ने विचारों और भजनों के माध्यम से निरंकारी मिशन का प्रचार एवं गुणगान किया।इस मौके पर काफी संख्या में निरंकारी समुदाय के अनुयायियों उपस्थित रहे। अंत मे लंगर का भी आयोजन किया गया।
खंड विकास समिति कुनिहार के पूर्व उपाध्यक्ष व बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर ने अम्बुजा सीमेंट से ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में विकास कार्य करवाने हेतु कंपनी को लिखे गए मांग पत्र के द्वारा आग्रह किया है कि कंपनी द्वारा दाड़लाघाट पंचायत में कई जन हित के विकास कार्य करवाए गये है। अम्बुजा कंपनी द्वारा जनहित को मध्य नजर रखते हुए दाड़लाघाट पंचायत के गांव में कुछ विकास कार्य करवाने अभी बाकी है जिनमें दाड़लाघाट पंचायत में मुख्यतः कूड़ा ट्रिटमेंट प्लांट का लगाया जाना अति आवश्यक है। वहीं सीवरेज पाइप लाइन की व्यवस्था होना अति आवश्यक है। गांव खाता, बागा, सुल्ली, बटेड रौडी,नौणी,धोबटन,गवाह,मझेड,बुढ़मू,स्तोटी,बरायली,शमेली,ककेड़,गरेहन,कोटला,धमोग,डवारू,जावी,ताउनी व काकड़ा के गांव के रास्तो को पक्का करना व उनकी मरम्मत करना अति आवश्यक है। दाड़लाघाट पंचायत में सड़क के किनारे पौधे लगवाने व पैदल चलने का रास्ता बनाने कि अति आवश्यकता है। वहीं गांव मझेड़ की खड्ड में लोगों के लिए आने जाने के लिए छोटे पुल का निर्माण करने से लोगो को सहूलियत होगी। गांव खाता में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण भी अति आवश्यक है। गांव नौणी में सामुदायिक भवन,महिला मण्डल भवन का निर्माण की जरूरत है। ग्राम पंचायत दाड़ला के हर गांव मे तकरीबन पांच पांच स्ट्रीट लाइटें अति आवश्यक है जिससे राह चलने वालों को सुविधा होगी व किसी भी अनहोनी होने की संभावना कम हो जाएगी। दाड़लाघाट पंचायत के एसीएल ट्रक यार्ड से दाड़लाघाट तक आ रहे नाले को पक्का करने व एसबीआई बैंक से कटरालु तक गन्दे पानी के नाले को पक्का किया जाए,ताकि बरसात में पानी की निकासी सुचारूरूप से हो सके, क्योंकि यहां बरसात के पानी से ये नाले ब्लॉक हो जाते है जिससे कई दुकानों और सड़क में पानी भर जाने से लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांव सुल्ली से ताउनी स्यार तक एंबुलेंस रोड बनाया जाए जिससे रोगी व वृद्ध लोगो को फायदा पहुंचे। गांव बागा,नौणी,गवाह,ताउनी, जावी, जाबलू की कच्ची सड़को को मुरम्मत व पक्का किया जाए ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर ने अम्बुजा कंपनी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इन कार्यों को जनहित में करवाया जाए।
प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के नेरी तथा ग्राम पंचायत सरयांज के मजेड़ में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने इन गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि समाज में छुआछूत की कुप्रथा को दूर करने के उद्देश्य से अन्तरजातीय विवाह को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अन्तरजातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने अवगत करवाया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियां एवं कौशल विकास की सुविधाएं सृजित करने पर इस वित्त वर्ष में 1788।49 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। लोगों से आग्रह किया गया कि इन योजनाओं की पूरी जानकारी अपने समीप के विभागीय कार्यालय से प्राप्त कर इनका लाभ उठाएं। कलाकारों ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के घरद्वार पर निदान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस जनमंच के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सोलन जिला का अगला जनमंच 05 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में आयोजित किया जा रहा है। पूजाकला मंच के प्रभारी राजू भाटिया तथा कलाकार संजय कुमार, सुरेश कुमार, रमेश चंद, स्वर्णजीत, मंजू, सोनू, कमलेश चंद, कविता रोशन लाल भाटिया ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से बताया कि नशा मानवीय मूल्यों का सबसे बड़ा दुश्मन है। सामाजिक बुराईयों की जड़ नशे को बताते हुये कहा कि अधिकांश जघन्य अपराध नशे की वजह से ही होते हैं। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलोगड़ा तथा ग्राम पंचायत धंगील के ढोल का जुब्बड़ में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के प्रभारी जय प्रकाश ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7।00 बजे से रात 10।00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान करूणा, उपप्रधान माया राम, वार्ड सदस्य जोगिंद्र सिंह, ग्राम पंचायत धंगील की प्रधान लज्या वर्मा, उपप्रधान हरदेव ठाकुर, वार्ड सदस्य रेणू, ग्राम पंचायत दसेरन के प्रधान रामस्वरूप, उपप्रधान जोगिंद्र, वार्ड सदस्य बबीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा चंदेल, ग्राम पंचायत सरंयाज के प्रधान लेखराम बंसल, वार्ड सदस्य संजय भट्टी, मंदिर समिति के उपप्रधान सुरेश कुमार, श्याम लाल भाटिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राजकीय प्राथमिक शिक्षा खंड धुन्दन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार अर्की से मिला तथा उन्हें शीतकालीन अवकाश में फोटो इलेक्ट्रोल रिवीजन में डयूटी देने वाले अध्यापकों को इस कार्य हेतु प्रतिपूरक अवकाश या विशेष अर्जित अवकाश देने के लिए प्रतिवेदन सौंपा। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 16 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक फोटो इलेक्ट्रोल रिवीजन कार्य मे बहुत से अध्यापकों की डयूटी लगी है। इसी समय पाठशालाओं में शीतकालीन अवकाश होते है जिस कारण इस कार्य मे तैनात ग्रीष्मकालीन पाठशालाओं के सभी दस अवकाश तथा शीतकालीन पाठशालाओं के अध्यापकों के पन्द्रह अवकाश इस कार्य मे लग रहे है। राष्ट्र हित के इस महत्वपूर्ण कार्य को सभी अध्यापक बड़ी लगन से कर रहे है लेकिन इस कार्य के लिए किसी प्रकार का मेहनताना नहीं मिल रहा है। साथ ही कुछ प्राथमिक विद्यालय ऐसी सुनसान जगहों पर है। जहां अवकाश के दिनों में अकेली महिला अध्यापक की सुरक्षा में खतरा है। संघ निर्वाचन आयोग से मांग करता है कि इस प्रकार के रिविजन कार्य अवकाश से पहले या पश्चात करवाये जाए तथा इस बार अवकाश के मध्य करवाए गए रिवीजन कार्य के लिए ड्यूटी दे रहे शिक्षकों की एक या तो प्रतिपूरक अवकाश या विशेष अर्जित अवकाश की व्यवस्था की जाए। संघ के अध्य्क्ष ने कहा कि यह शिक्षकों की एक जायज मांग है तथा उन्हें पूर्ण आशा है कि निर्वाचन आयोग इस जायज मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित निर्णय करेगा। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त पंवर,महासचिव ज्ञान ठाकुर,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम भारद्वाज,महालेखाकार सीमा सेन,संघ सरंक्षक प्रदीप ठाकुर तथा जोगिंदर सिंह उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट के अंतर्गत नेशनल हाईवे 205 छामला के साथ लगते गांव बाहण उच्चमार्ग सड़क पर बरसात में लैंड स्लाइड हुआ था। इसका सारा मलबा सड़क पर आ गया था। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात को यहां से कई वाहन गुजरते हैं,मलबे के कारण रोशनी सही न होने से यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने एनएचएआई विभाग के अधिकारी से मांग की है कि इस मलबे को यहां से जल्द से जल्द उठाया जाए। ज्ञात रहे कि यहां पर कुछ दिन पहले भी वाहन की टक्कर से एक गाय मारी गयी थी। इस लेंड स्लाइड की वजह से कभी भी गाड़ियों का टकराव हो सकता है,जिससे चौबीसों घण्टे भारी नुकसान होने की भी सम्भावना लगी रहती है। विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में:- बरसात गए हुए लगभग पांच महीने बीत चुके है,परन्तु अभी तक विभाग की इस पर कोई नज़र नहीं गयी है,न ही विभाग द्वारा इस पर कोई कार्यवाही की गई क्या विभाग तभी जागेगा,जब यहां कोई बड़ा हादसा होगा। जब इस बारे एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश राउत से बात करनी की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ आया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड पेंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष राम दयाल तनवर की अध्यक्षता में संम्पन हुई। महासचिव रमेश नाथ कश्यप ने बताया कि पेंशनरों को आ रही समस्या व उनके समाधान बारे बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी को नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा जिसके लिए सभी पेन्शरों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी हाजरी सुनिश्चित करे ताकि कर्मठ पेंशनर्ज को संस्था में उपयुक्त स्थान देकर सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके। इस बैठक में रत्तन तनवर,रमेश नाथ कश्यप,ओ पी भारद्वाज,आर पी तनवर, पी आर कश्यप,हेम चन्द,डी आर चौहान,प्रभुराम चौधरी,चेतराम कश्यप आदि उपस्थित थे।
गांव ग्याणा,चंडी सेवड़ा, कशलोग,संघोई व मांगू के लोगों ने जिलाधीश सोलन से अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट से अपने हक की लड़ाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में माइनिंग एरिया लैंड लूजर ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव लिमिटेड के बैनर तले लोगों का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सोलन विवेक चंदेल से मिला। इस दौरान 5 पंचायतों के लोगों के लिए सामूहिक रूप से अम्बुजा में माल ढुलाई के कार्य देने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि 1992 से अब तक इन पांचों पंचायतों के सरकार द्वारा 32 अवार्ड किए गए है। इनमें करीब चार हजार बीघा भूमि अधिकृत की जा चुकी है,लेकिन अब तक लोगों को कंपनी में न तो कोई रोजगार दिया गया और न ही ट्रांसपोर्ट का काम दिया। सोसायटी के सदस्य बद्री दास,जयसिंह,परसराम,देशराज,हुकम चंद व अन्य लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वर्षों पहले अपनी जमीनों को गवाने वाली सैकड़ों लोगों को आज तक औपचारिक और अनौपचारिक रूप में कंपनी ने काम नहीं दिया गया। इन सभी पांचों पंचायतों के लोग अभी तक सबसे ज्यादा प्रभावित लोग है लेकिन अब प्रशासन से सभी पंचायतों के लिए ट्रांसपोर्ट कार्य नहीं मिला,ऐसे न्याय की आस लिए लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है।
कुनिहार थाना के तहत जाबल झमरोट पंचायत के कोटि में एक दुकान से अवैध रूप से रखी देशी शराब की 8 बोतलें बरामद की। थाना प्रभारी जीत सिंह की अगुवाई में मदन लाल पुत्र शंकर लाल गावं शिल्ली जिला शिमला जो कि कोटि में दुकान करता है की गुप्त सूचना पर दुकान की तलाशी के दौरान आठ देशी शराब की बोतलें बरामद की गई व उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबाकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विकास खण्ड कुनिहार के तहत करीब एक महीना पहले ही थाना में तबदील हुई कुनिहार पुलिस चौकी का एक महीने का कार्य सराहनीय रहा है। प्रभारी थाना सब इंस्पेक्टर जीत सिंह की अगुवाई में इस दौरान थाना स्टॉफ द्वारा बेहतरीन कार्य किया है। इस दौरान यातायात अधिनियम के तहत 247 चलान किये गए, जिसमे करीब 43000 रु जुर्माना वसूल किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 4 मामले शराब तस्करों के खिलाफ पंजीकृत किये गए। अवैध खनन अधिनियम के तहत एक मामला अवैध खनन का मामला भी दर्ज किया गया व 7500 रु जुर्माना वसूला गया। उक्त सभी मामलों की पुष्टि डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने की है। तेजी से शहरीकरण की ओर अग्रसर हो रहे कुनिहार शहर में बाहरी राज्यो के अप्रवासी मजदूरों सहित अनजान लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुनिहार मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी होने से ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में कुनिहार थाना कर्मी अहम भूमिका निभा रहे है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुनिहार थाना के कर्मचारी दिन रात अपनी ड्यूटी को मुस्तेदी से कर रहे है। परन्तु तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ रहे कुनिहार क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति व अवैध कारोबार करने वाले लोगों का भी इजाफा हुआ है। स्थानीय लोगों ने ऐसे आपराधिक व अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही को उचित मानते हुए थाना प्रभारी जीत सिंह व कुनिहार थाना के कर्मचारियो के कार्य को सराहा है। कुनिहार थाना बनने पर आज थाने में सब इंस्पेक्टर एसएचओ सहित एक एएसआई,दो मुख्यआरक्षी,सात आरक्षी व तीन महिला आरक्षी तैनात है। थाना खुलने के बाद आज लोगों की शिकायतें कुनिहार में ही दर्ज हो रही है,जबकि पहले कोई भी मामला अर्की थाना में दर्ज होता था। थाना प्रभारी जीत सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कुनिहार थाना के तहत आने वाले क्षेत्र के स्थानीय लोगो से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अप्रवासी व्यक्ति को किराए पर कमरे देते हुए उनका पंजीकरण थाने में अवश्य करवा कर पुलिस विभाग को सहयोग करे, ताकि क्षेत्र में कोई भी आपराधिक घटना न हो सके।
दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवनगर के गांव दाती से सम्बंध रखने वाली मेहर शर्मा ने नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल झटका है। मेहर ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। 9 वर्षीय मेहर शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच इकबाल मलिक ओर अपने पिता देव शर्मा को दिया। मौजूदा समय मे मेहर शर्मा केके ब्लूजम हाई स्कूल सोलन में चौथी कक्षा की छात्रा है। मेहर शर्मा के दादा नरपत राम शर्मा ने बताया कि मेहर शर्मा के पिता देव शर्मा जिला न्यायालय सोलन में अधिवक्ता है व माता ज्योति शर्मा गृहणी है। मेहर शर्मा इससे पहले भी राज्य स्तर व जिला स्तर पर अपने नाम गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम कर क्षेत्र का नाम बढ़ाया। मेहर शर्मा के पिता देव शर्मा ने बताया कि उसने हिमाचल प्रदेश को महाराष्ट्र में रिप्रेजेंट किया व गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि पर मेहर शर्मा को बहुत खुशी हो रही है। उसकी इस उपलब्धि से अर्की क्षेत्र में व ग्राम पंचायत शिवनगर,गांव दाती व उसके स्कूल में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मेहर शर्मा व उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों के द्वारा लोगों को गुमराह कर फैलाई जा रही भ्रांतियों के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी इन्द्रपाल शर्मा ने दी । विज्ञप्ति में कहा है कि जिला के पाँचो विधानसभा के सभी बूथों पर 5 जनवरी से जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें जिला व मण्डलों के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे और लोगों को नागरिक संशोधन बिल के बारे में सही व वस्तुत स्थिति से अवगत करवाएंगे।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) सोलन द्वारा आज जिला के नालागढ़ उपमंडल के नवाग्राम में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चौहान ने स्वयं सहायता समूहों की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर समूहों के पदाधिकारियों के दायित्व, बही खाता, परिचालन में पारदर्शिता के संबंध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में नाबार्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही रुरल मार्ट, हाट, सूक्ष्म उद्यमिता विकास प्रशिक्षण, कृषक उत्पादक संगठन इत्यादि विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से अरुण सिंगला द्वारा बही खाता, कार्यवाही रजिस्टर सही तरीके से बनाने के संबंध में सूक्षम रूप से समूह के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की कहानियां भी साझा की गईं। यूको आरसेटी के निदेशक ने इस अवसर पर संस्थान द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने बैंको के माध्यम से चलाई जा रही किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबन्धक संजय शर्मा, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के आरएस राणा, वित्तीय साक्षारता सलाहकार विक्रम ठाकुर निदेशक यूको आरसेटी सोलन, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोबन माजरा तथा यूको बैंक जोघों के अधिकारी तथा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी 05 जनवरी 2020 को सोलन जिला के अर्की उपमंडल के प्रवास पर रहेंगी। सरवीण चौधरी 05 जनवरी, 2020 को प्रातः 10.00 बजे अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में आयोजित होने वाले जनमंच की अध्यक्षता करेंगी।
गांधी जयंती के अवसर पर प्लास्टिक मुक्ति के लिए भी किए सम्मानित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से किया गया जिसमें पंचायत समिति सदस्य गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व बोध राज स्थानीय वार्ड सदस्य, एसएमसी सदस्य अमर सिंह, रमा देवी, बालक राम, चमन लाल, देवीसरन तथा हेत राम, रेशम चंद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक शामिल रहे व मंच संचालन का दायित्व अंकुश ठाकुर ने बखूबी निभाया। समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत ढोल नगाड़ों की धुन पर भारत स्काउट एवं गाईड इकाई के सदस्यों के सहयोग से विद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग द्वारा पुष्पमाला से उनका स्वागत किया इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके साथ थे। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में जहां एक ओर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सम्मानित किए गए वहीं बोर्ड परिक्षा में स्थान पाने वाले मेरिटोरियस विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व मंच संचालन करते हुए अंकुश ठाकुर ने भी उनकी अगुआई में विद्यालय व विशेष रूप से देवदार ईको क्लब व भारत स्काउट एवं गाईड इकाई द्वारा किए जाने कार्यों के बारे भी अवगत करवाया। इस अवसर पर अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में देवदार ईको क्लब द्वारा भारत स्काउट एवं गाईड इकाई के सहयोग से महात्मा गाँधी जी की 150 वीं जयंति के उपलक्ष्य पर भारत को "पॉलीथीन मुक्त बनाने" संबंधी अभियान के तहत डेढ़ क्विंटल पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित करने व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रथम, बारहवीं के विद्यार्थियों को द्वितीय तथा छठी कक्षा के विद्यार्थियों को तृतीय स्थान प्राप्त प्राप्त करने पर सम्मान चिन्ह व मैडल से सम्मानित किया गया। मेरिटोरियस सम्मान प्राप्त करने वालों में दीपिका शर्मा, सोनिया, शीतल कुमारी, शालू कुमारी, कौशल्या देवी, पूनम चौहान, वहीं अन्य मेधावियों मेंअंजली, इशिता कुमारी, शशिकांत,कुब्जा , सानिया भारद्वाज, किरण कुमारी, इशिता,भूमिका वर्मा,पूजा, सिमरन, संध्या , नेहा वर्मा, नेहा कुमारी, सोनिया, शीतल, शालू,रक्षा कुमारी, संगीता कुमारी, कल्पना गुप्ता, दीपिका, अमिता शर्मा, बनिता , घनश्याम इत्यादि शामिल हैं। वहीं राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त करके नाम रोशन करने वाले 'देवदार ईको क्लब' से संबद्ध चमन लाल को क्लब के बेस्ट ईको क्लब मैंबर से नवाज़ा गया वहीं भारत स्काउट एवं गाईड इकाई तथा देवदार ईको क्लब द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चमन लाल, महेंद्र कुमार, नीतेश कुमार, नागेश कुमार, संजय कुमार, कल्पना गुप्ता, शालू कुमारी, प्रिया चौहान, पूनम चौहान, अंजली चौहान, झाबी राम, प्रतीक व संजय, संगीता, पूजा सम्मानित किए गए। वहीं व्यवसायिक विषय सिक्योरिटी व हेल्थकेयर, कंप्यूटर विज्ञान, में प्रथम व द्वीतीय स्थान पाने वालों तथा खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए।तथा प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह, शिक्षकों व गैर शिक्षक वर्ग किशोर कुमार, शीला देवी, अंकुश ठाकुर, भाग सिंह, हितेंद्र कुमार, मेघा शर्मा, गिरीश कुमार, शुष्मा देवी, आशा देवी, मोहन सिंह, नरेश कुमार, अन्नपूर्णा,गंगा राम शर्मा,मीना राम, टेक चंद, मीनाक्षी वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लिपिक रमेश चंद, प्रयोगशाला सहायक भाग चंद, सेवादार उर्मिला,नीलकंठ,निर्मला, जलवाहक किशोरी लाल , एमडीएम वर्कर गोमती देवी व शीला देवी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किसानों का आह्वान किया है कि वे प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन के रूप में अपनाएं ताकि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में विश्व तथा देश में एक आदर्श राज्य बनकर उभरे। राज्यपाल वीरवार सोलन जिला के नालागढ़ में ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना’ के सम्बंध में आयोजित किसान परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्तमान में हम सभी रसायन युक्त खेती के दुष्परिणामों से परिचित हैं। इन दुष्परिणामों से बचाव के लिए प्राकृतिक खेती कारगर उपाय है। उन्होंने उपस्थित किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के विषय में अपने आसपास के अन्य किसानों को भी जानकारी दें ताकि प्रदेश के सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वयं भी इससे लाभान्वित हों और आमजन को भी पौष्टिक आहार प्रदान करने की दिशा में अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भारत की प्राचीन कृषि पद्धति है और इसे अपनाकर वास्तविक अर्थों में किसान को खुशहाल और आमजन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में कम लागत में फसल का अधिक मूल्य प्राप्त होता है और प्राकृतिक खेती किसानों को कर्ज के मकड़जाल से बचाने का श्रेष्ठ साधन है। राज्यपाल ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन भी अपनाएं ताकि उनकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने कहा कि किसान की उन्नति देश की उन्नति है और प्राकृतिक खेती जैसी लाभदायक पद्धति अपनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती के लिए नीति बनाई है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कृषि विभाग एवं प्राकृतिक खेती से संबंद्ध अधिकारियों को प्रदेश में उपलब्ध कृषि योग्य भूमि का सर्वेक्षण करना चाहिए। यह सर्वेक्षण भूमि की प्रकृति एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार किया जाना चाहिए ताकि किसान को भूमि के अनुरूप फसल उगाने की जानकारी दी जा सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि देसी गाय को बढ़ावा दें और प्रदेश सरकार द्वारा इस उद्देश्य के लिए प्रदान किए जा रहे उपदान का समुचित लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि परिचर्चा में किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा और यह प्रयास किया जाएगा कि इन समस्याओं का उचित निराकरण किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 46 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। सोलन में यह आंकड़ा 2700 से अधिक है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी किसान पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के परियोजना निदेशक एवं विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर ने राज्यपाल का स्वागत किया और योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में 50 हजार किसानों को इस योजना के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 46286 किसानों ने प्राकृतिक खेती आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश ऐसे दो राज्य हैं जहां सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती योजना को सरकारी कार्यक्रम के रूप में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे परिचर्चा में अपने अनुभव बताएं और सुझाव दें ताकि आने वाले समय में योजना को और बेहतर किया जा सके। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक राजेश्वर सिंह चंदेल ने योजना की व्यवहारिक जानकारी एवं वर्तमान में दिए जा रहे प्रशिक्षण की व्यापक जानकारी दी। इस अवसर पर नालागढ़ के उद्योगपति से किसान बने प्राकृतिक खेती कृषक दिनेश बंसल, कुम्हारहट्टी के यशपाल, घौणी के लाभ सिंह, जगनी के अश्वनी, मितियां के जीत सिंह, बड्डल के मलकीत सिंह सहित अन्य किसानों ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने विचार साझा किए। आतमा परियोजना के निदेशक रविंद्र जसरोटिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपाणी, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं 40 से अधिक किसान परिचर्चा में उपस्थित थे।
केंद्र सरकार की तरफ से पारित नागरिकता संशोधन कानून की जागरूकता के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जन जागरूण अभियान शुरू करेगी। इसको लेकर सोलन मंडल ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 5 जनवरी से बूथ स्तर पर कानून की जागरूकता को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को विपक्षी पार्टियों की तरफ से कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। साथ ही कानून के मूल उदेश्य की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप, जिला महासचिव नंद राम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिर्थानंद भारद्वाज, मंडल महासचिव भरत साहनी, संजीव सूद,धर्मेंद्र ठाकुर बंटी, लक्ष्मी ठाकुर , धर्मिन्दर ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत शर्मा, अभिषेक ठाकुर, कुलदीप चौहान व मीडिया प्रभारी नरेश गांधी मौजूद रहे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत सोमनाथ पुत्र बद्री प्रसाद गांव और डाकखाना दाड़लाघाट जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध आईपीसी की धारा 283 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।जिसमें कहा गया है कि मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार नंबर 37 के लिखित व हस्ताक्षरित बयान के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया है कि उक्त व्यक्ति ने अंबुजा चौक दाड़लाघाट पीएनबी एटीएम के नजदीक सड़क के बीच 700 फुट रेत तथा 250 फुट बजरी सार्वजनिक स्थल पर फैंका पाया गया।जिसके कारण आने जाने वाले वाहनों तथा पैदल चलने वाली आम जनता की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अतः पुलिस ने सोमनाथ के विरुद्ध आईपीसी की धारा 283 के अधीन मुकदमा दर्ज कर लिया है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
कृषि ऋण एवम बचत सहकारी सभा समिति अर्की के कार्यालय में प्रबंधक समिति के चुनाव संपन्न हुए। सभा के सचिव लेख राम ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ जोनों अर्की,बखालग,मांगू, दाड़लाघाट,धुन्दन,डूमैहर,बथालँग, शालाघाट,दावटी से चुनकर आये सदस्यों में से ही समिति की कार्यकारिणी बनाई गई है।जिसमें नरेश गौतम चेयरमैन व देवेंद्र शर्मा वाइस चेयरमैन बनाया गया।इसके अलावा अनंत राम वर्मा कोषाध्यक्ष व हरीकृष्ण वर्मा,कांता देवी,मंसाराम, विमला देवी,चेतराम ठाकुर व पवन कुमार को समिति कासदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त चेयरमैन नरेश गौतम ने उन्हें नई जिम्मेवारी देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकारी सभा में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस सहकारी सभा को बैक में तब्दील करने के लिए समिति की ओर से प्रयास किए जाएंगे। वहीँ सहकारी सभा के सदस्यों को आने वाली समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गाली गलौज व मारपीट का लेकर मामला दर्ज हुआ है।जिसमे देवराज सुपुत्र सीता राम गांव टुईरु डाकघर धुन्दन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 01 जनवरी को गाडी नंबर एचपी-01ए-6610 जो इसके भतीजे की है इसमे तेल डालने अपने घर टुईरु से चमाकड़ी पुल मे पैट्रोल पम्प पर जा रहा था तथा इसके साथ इसके गांव के विकाश व यशपाल भी गाड़ी मे थे जब समय करीब 9:40 बजे रात लिंक रोड दसेरन के पास पहुंचा तो इनकी गाडी के आगे दो गाडियां सामने से आई जिनके नंबर एचपी-11-3399 अल्टो व एचपी-11-6779 अल्टो केटेन कार थी जिन्होने अपनी कारे सड़क मे लगा दी और इनकी गाडी को रोक दिया जो गाडियो मे से चार व्यक्ति उतरे जिनके नाम नरेन्द्र (नन्दु),राकेश,कुलवंत (लक्की)तथा ओंकार थे।जो नरेन्द्र के हाथ मे लोहे की रॉड थी तथा उन चारो ने एक दम इनके उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिये जिस पर यशपाल और विकास जो इसके साथ गाडी मे बैठे हुए थे बाहर उतरे तो नरेन्द्र ने रॉड से सिर व बाजू मे मारना शुरु कर दिया।जिससे यशपाल व विकास को चोटे आई है।व सभी व्यक्ति गाली गलौच व जान से मारने की धमकिया दे रहे थे।जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अंडर सेक्शन 341,427, 504,506,34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है व आगमी कार्यवाही की जा रही है।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कंडाघाट में रोपण सामग्री के लिए राज्य भर के 2500 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया। जहां विश्वविद्यालय परिसर में पौधों के लिए 2000 से अधिक किसान आए वहीं केवीके कंडाघाट में लगभग 500 किसानों ने पंजीकरण कराया। इस वर्ष, किसानों की सुविधा के लिए वार्षिक पौधों की बिक्री को दो-चरण में आयोजित किया जा रहा हैं। पहला चरण आज शुरू हुआ, जिसमें किसानों ने विभिन्न फलों के पौधों के लिए पंजीकरण करवाया। कुल पंजीकरण के आधार पर 3 और 4 जनवरी को किसानों को पौधे वितरित किए जाएंगे। केवीके कंडाघाट भी इसी तरह की प्रक्रिया के तहत पौधों की बिक्री कर रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी को रोपण सामग्री मिले, पहले चरण में प्रत्येक किसान को सेब की नई किस्मों के प्रति प्रजाति, प्रति व्यक्ति केवल 20 पौधे और अन्य गुठलीदार फल प्रजातियों की उपलब्धता अनुसार अधिकतम 10 पौधे प्रति प्रजाति तक सीमित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वह अगले साल के लिए अपने पौधों की आवश्यकताओं के बारे में विश्वविद्यालय को बताए ताकि अगले वर्ष किसानों के लिए पर्याप्त रोपण सामग्री तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रक्रिया में और सुधार किया जाएगा। पहले चरण के पूरा होने के बाद, शेष पौधों की बुकिंग और बिक्री 6 जनवरी से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) और अनुसंधान स्टेशनों पर बिक्री की तारीखों को अलग से सूचित किया जाएगा।
पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कंडाघाट युवराज शांडिल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उनके साथ ग्राम पंचायत शायरी की प्रधान अंजू राठौर व चंद्र प्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कक्षा पहली से आठवीं तक के कक्षा में प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार बांटे । पूरे सत्र में खेलों व अन्य गतिविधियों में आगे रहने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन पाठशाला में अति आवश्यक है। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पाठशाला प्रभारी हुताशन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एसएमसी प्रधान माध्यमिक पाठशाला निशा ठाकुर ,एसएमसी प्रधान प्राथमिक पाठशाला अनीता शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, केंद्र अध्यक्ष श्याम लाल, उमेश ,विक्रम राठौर, पुष्पा, कल्पना , रामप्यारी, प्रभा, गीता व महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी इकाई द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य पर एक समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह में विधायक डॉ धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा ने की कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन से हुआ। इकाई द्वारा मुख्यातिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया।समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। के डी शर्मा ने पेंशनरों की पुरानी मांगों को दोहराया व कहा कि सरकार से बार बार जब तक मांगे पूरी नही होती संगठन मांग करता रहेगा व सरकार को इन जायज मांगों को पूरा करना ही होगा। इस अवसर पर डॉ धनीराम शांडिल ने कहा कि जँहा एक ओर हमारे अधिकारी व कर्मचारी सरकार के विकास कार्यो व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं वंही दूसरी ओर पेंशनर्ज भी किसी न किसी संस्था से जुडकर अपने अपने क्षेत्रों में सरकार के विकास कार्यो में अपने पुराने अनुभव से सरकार को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।डॉ धनीराम शांडिल ने मनसा माता मन्दिर सराय भवन निर्माण के लिए प्रथम क़िस्त 2 लाख ,सायरी से मनसा माता मन्दिर तक रास्ता निर्माण के लिए 3 लाख व सायरी इकाई को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की । इस समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी आर भारद्वाज,महासचिव जगदीश पंवर,कोषाध्यक्ष रूपचंद ठाकुर,प्रैस सचिव डी डी कश्यप,सायरी यूनिट प्रधान बेलीराम राठौर, कुठाड़ यूनिट प्रधान ईश्वर दास, कुनिहार यूनिट प्रधान गोपाल पंवर,अर्की यूनिट प्रधान कृष्ण सिंह चौहान,धनीराम तनवर,जगदीश,रोशन लाल,राजेश मेहता,केशव राम,नेकराम,स्यामानन्द शांडिल,अशोक ठाकुर,अनिल मेहता,राकेश मेहता सहित काफी संख्या में पेंशनर्ज उपस्थित रहे।
बुधवार को नव वर्ष के उपलक्ष पर अर्की के पूर्व विधायक गोबिन्द राम शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव रत्तन सिंह पाल व अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मण्डल व जिला के पदाधिकारी शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, बागवानी मंत्री महेंदर सिंह ठाकुर ,और मुख्य मंत्री के निजी सचिव सुभाष चौहान से मिले और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाये और बधाई दी।
शारडाघाट ने अपना सालाना पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि दुधारू पशु सुधार सभा के राज्य अध्यक्ष रविन्द्र परिहार रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन से किया गया। विद्यालय की ओर से मुख्यातिथि का शानदार स्वागत व सम्मान किया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान विद्यालय का कक्षा 6 से लेकर 9वी तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा सवांद पर कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर, अध्यापक वर्ग व अभिभावकों में निर्धारित किए गए मदो पर विस्तृत चर्चा की गई। तथा एक दूसरे के बहुमूल्य सुझावों का आदान प्रदान किया गया। अन्त में मुख्यातिथि द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा सजग रहे व समाज हित के कार्य मे अपना योगदान अवश्य दें। समारोह में समस्त पँचायत प्रतिनिधि, अभिभावक व अध्यापक वर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 02 जनवरी, 2020 को सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल 02 जनवरी को दोपहर बाद 3.00 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के सम्मेलन कक्ष में प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
नववर्ष, 2020 के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केन्द्र सोलन तथा रेलवे विभाग द्वारा सोलन जिला के कण्डाघाट रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का हिमाचली संस्कृति के साथ आज भव्य स्वागत किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवियों द्वारा हिमाचली परम्परा व लोकगीतों के माध्यम से पर्यटकों का तिलक किया गया तथा उन्हें मिठाई वितरित की गई। नेहरू युवा केन्द्र की समन्वयक ईरा प्रभात ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र एवं रेलवे विभाग द्वारा की गई इस पहल उद्देश्य पर्यटकों को स्वच्छता के बारे जागरूक करना तथा उन्हें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बताया गया कि नव वर्ष पर सोलन जिला सहित प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद लें तथा इस दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इस पहाड़ी प्रदेश के पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके। रेलवे अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया की नव वर्ष का खास बनाने के लिए रेलवे विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पर्यटकों का हिमाचली परम्परा से स्वागत किया गया ताकि राज्य में नव वर्ष पर पर्यटकों की अधिक से अधिक आमद बढ़े। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार लेखराज कौशिक, कण्डाघाट प्रशिक्षण केन्द्र की अध्यापिका राधा शर्मा, अंजना, तारा तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में महिला मंडल ने नववर्ष के प्रथम दिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन किया व समस्त महिलाओं ने इकट्ठा होकर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर छिब्बर की साफ सफाई की।इसमें छुट्टियां होने के कारण स्कूली बच्चों ने भी उनका पूर्ण सहयोग दिया। गांव के रास्तों को भी संवारा गया। पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने इस अवसर पर महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस गांव का महिला मंडल एक जागरूक संगठन के रूप में काम कर रहा है। इस महिला मंडल के सभी सदस्य जागरूक है तथा किसी विशेष दिवस पर स्वयं ही कार्यक्रम निश्चित कर लेती हैं और उसे सुनियोजित ढंग से पूर्ण भी करती हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु उनकी भरपूर सराहना की और उन्हें बधाई दी। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर व सभी महिला सदस्यों ने आने वाले वर्ष में भी स्वच्छता से जुड़े रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा अगले आयोजन में बावड़ियों और रास्तों की सफाई करेंगे और उनकी सुंदरता निखारने हेतु चुनाव करेंगे। इस आयोजन में सरला ठाकुर प्रधान, कृष्ण देवी उप प्रधान, कुसुमलता सचिव, जया, अनीता, कौशल्या, कृष्णा, लीला, ज्योति, मीना, वीना, लीला, वनिता तथा गांव के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट के अंतर्गत क्षेत्र में इन दिनों निर्माण कार्यों का दौर चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए लोग भवन या अन्य स्थान के बाहर सड़क पर ही मटेरियल रखवा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से गिट्टी, रेत, सरिए आदि शामिल हैं। सड़क पर रखा मटेरियल बीच सड़क तक फैल जाता है। इससे यहां से निकलने वालों को परेशानी हो रही है। कई जगह तो दाड़लाघाट की मुख्य सड़कों पर भी निर्माण सामग्री पड़ी रहने से समस्या हो रही है।दिनभर में अम्बुजा चौक से नागरिक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी निकलते हैं। इसके बाद भी अम्बुजा चोक के लोक निर्माण विभाग के स्टोर के आगे पड़े हुए मटेरियल को हटवाने के लिए कोई भी जहमत नहीं उठाता है। अम्बुजा चौक के पास लोगों की सुविधा को देखते हुए बैठने के लिए रखे गए बैंच के आगे पड़ी निर्माण की सामग्री भी बीच रास्ते में पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है और लोगों को आने जाने में व उस स्थान में बैठने की समस्या और बढ़ गई है। सामग्री बीच रास्ते मे होने से लोगों को इधर उधर जाने में बहुत मुश्किल होती है। ये सामग्री पिछले 15 दिनों से उक्त स्थान पर पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह अन्य स्थानों में भी जगह निर्माण होता है तो उसकी सामग्री बाहर ही पड़ी रहती है,लेकिन दाड़लाघाट में इस मामले में खासी लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि उक्त स्थान में पड़ी हुई भवन सामग्री को जल्द से जल्द उठाई जाए जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गौर रहे कि स्यार वेटनेरी मोड़ से झरना तक प्रशासन द्वारा भी एहतियात बोर्ड लगाए गए है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिये सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का मार्ग अवरुद्ध आदि की स्थिति नहीं होनी चाहिये। बावजूद इसके यहां सड़क के किनारे जगह जगह बजरी, रोड़ी, रेता आदि फेंक दिया जाता है और कई दिनों तक उसे भवन निर्माण कर्ता द्वारा उठाने की जहमत नही की जाती,जिससे राह चलने वाले राहगीरी सहित वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वहीं किसी अनहोनी घटना का भी अंदेशा हर समय बना रहता है। जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ बीआर कश्यप से बात को गई तो उन्होंने बताया कि वह पर विभागीय जेई को मौके देखने के लिए बोल दिया जाएगा और उक्त स्थान में पड़ी हुई भवन सामग्री जिसकी भी हो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ओर वहां से सामग्री को हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे। जब इस बारे एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर जो मटेरियल गिरा है उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
बी० एल० सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार के छात्र-छात्राओं ने दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में दुनिया का आठवां अजूबा आनंदपुर साहिब को निहाराI यह शैक्षणिक भ्रमण स्कूल के प्रबंधन समिति के द्वारा कुनिहार से आनंदपुर साहिब तक आयोजित किया गया था। इसमें स्कूल के जमा दो के 52 छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया और बच्चों ने वहां पहुँचकर आनंदपुर साहिब में केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किये व बच्चों ने गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन सुना और सेवा कीI बच्चों ने दुनिया का आठवां अजूबा आनंदपुर साहिब में एतिहासिक अस्त्र-शस्त्र देखे व बच्चों ने प्राचीन एतिहासिक सिख धर्म और एतिहासिक कला की जानकारी प्राप्त की और इस सफर का बच्चों ने बहुत आनंद लियाI बच्चें इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर बहुत उत्सुक थे और वापिस आते समय बच्चों ने रामशहर के राजा के किले का भी भ्रमण किया जहाँ उन्होंने रामशहर के राजा रामचंद्र का महल और उनके एतिहासिक अस्त्र-शस्त्र भी देखे व एतिहासिक जानकारी प्राप्त कीI इसमें मार्ग दर्शक जितेन्द्र, इन्द्रजीत, विपिन और विजय कुमार ने बच्चों को एतिहासिक किले की जानकारी दीI इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को खाने पिने की व्यवस्था बहुत अच्छी थीI इस शैक्षणिक भ्रमण में अध्यापक वर्ग में उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, पूनम शर्मा,रीमा देवी, कांता देवी, अमर देव, अरुणा शर्मा, कंचन बाला, राजीव कुमार, कमल कुमार, नरेंद्र कुमार, पीताम्बर, मनोज कुमार शामिल थेI
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में कक्षा छठी से कक्षा नवम तक का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। परिणाम संतोषजनक रहा। बच्चों ने अच्छे ग्रेड में अपनी कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बच्चों के परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बच्चों के ग्रेड कम आये हैं या जो बच्चे किन्ही विषयों में अच्छा परिणाम नहीं दे पाए हैं। सर्दियों की छुट्टियों में मेहनत करे व फरवरी माह में दोबारा ऐसे बच्चों की परीक्षा ली जाएगी। इस अवसर का लाभ लेकर कड़ी मेहनत करके अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। परिणाम के उपरांत पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें 74 अभिभावकों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विषयवार विश्लेषण किया गया व कमजोर बच्चों को छुट्टियों के दौरान सभी अभिभावकों से पढ़ाई करवाने का अनुरोध भी किया गया। इस अवसर पर पीटीए प्रधान जीतराम शर्मा,पाठशाला प्रबंधन समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य,प्रवक्ता हिंदी धर्मपाल शुक्ला,रविंद्र कुमार,जयप्रकाश मिश्रा,कृष्णा कौंडल,दिनेश शर्मा,रमेश ठाकुर,अनूप शर्मा,नीलम शुक्ला सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
अनुराग ठाकुर द्वारा पैन्शनरो की मागो और समस्याओं को केन्द्र सरकार से उठाये जाने का आश्वासन दिया है \। यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला सोलन के अध्यक्ष इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश के पैन्शनरो की समस्याओं और मांगो के लिए शीघ्र ही राज्य सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा तथा कर्मचारी कल्याण बोर्ड के गठन हेतू कारगर कदम उठाए जाने,चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए कैश लैश प्रावधान किये जाने, 65, 70, 75 बर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूलवेतन में मिलायें जाने, और पथ परिवहन निगम के सेवा निवृत कर्मियों की नियमित पैन्शन भुगतान के लिए स्थायी प्रबंध करने के प्रयास काआस्वासन दिए जाने के लिये पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ उनका आभार व्यक्त करता है। इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कर्मचारीयो को जहा करोड़ों रुपये के वितिय लाभ प्रदान किये हैं ।उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर की सरकार उपरोक्त मांगो को अवश्य पुरा करेगी ।
उपायुक्त सोलन के सी चमन ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी सोलन वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उपायुक्त ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि नववर्ष सभी के लिए नई सोच व नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। उन्होंने आशा जताई कि प्रथम जनवरी, 2020 से समस्त सोलन वासी समाज हित के संकल्प के साथ जीवन पथ पर निरन्तर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में ईश्वर से कामना की कि नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय और प्रगतिशील हो।
सोमवार को प्रदेश भाजपा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की टीम का गठन किया गया। इसमें इन्दर पाल शर्मा को फिर से जिला मीडिया सह प्रभारी बनाये जाने तथा सुरेश जोशी को सचिव बनाये जाने के लिए उन्होंने इसके लिए मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल ,प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल,संगठन मंत्री पुरषोत्तम गुलेरिया,जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य,मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया है। यहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से पहले प्रदेश मिडिया,फिर जिला में इस दायित्व को पूरी निष्ठापूर्वक निभाते रहे हैं ।अब फिर से उन्हे यह कार्य दिया गया है जिसे वह बखूबी निभाएंगे। वहीं उनकी ताज पोशी पर उन्हें प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल,पुर्व विधायक गोविंद राम,खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर,जिला परिसद सदस्या कंचन माला,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर,योगेश गौतम ,दलिप पाल,राजेश महाजन,जय नन्द शर्मा,रुप राम शर्मा,हीरालाल चंदेल,राजीव शर्मा,राजेश शर्मा,चेत राम ठाकुर,राजिंदर धीमान,गोपाल कृष्ण,अशोक ठाकुर,हंस राज ठाकुर,आर,पी,जोशी,प्रीतम जौनी,दीप राम चौहान,सुनीता ठाकुर,कौशल्या कंवर,आदी अनेक कार्य करताओ ने बधाई दी है ।
श्रम एवं रोजगार विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रोजगार प्रकोष्ठ के संदर्भ में चयनित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने की। बैठक में चयनित अधिकारियों के साथ स्कूल व कॉलेज में आयोजित होने वाले काउन्सिलिंग कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई। उपमण्डलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोजगार प्रकोष्ठ को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए कृतसंकल्प रहें। समस्त विभाग काउन्सिलिंग के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमशीलता से सम्बन्धित योजनाओं का काउन्सिलिंग माडयूल तैयार करें ताकि युवाआंे को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। बैठक में जनवरी 2020 का काउन्सिलिंग शैडयूल तैयार किया गया। यह कार्यक्रम जनवरी 2020 से दिसम्बर 2020 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में प्रत्येक महिने के अन्तिम शुक्रवार को नवम कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को कैरियर काउन्सिलिंग के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा तथा कार्यक्रम के दौरान विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी प्रदान करंेगे। पहला काउन्सिलिंग कार्यक्रम 31 जनवरी 2020 को आई टी आई सोलन में आयोजित किया जाएगा। रोजगार प्रकोष्ठ में चयनित विभाग प्रत्येक माह में तहसील स्तर पर दो विद्यालयों का भ्रमण करेंगे तथा बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान जि़ला पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, जि़ला श्रम एवं रोजगार अधिकारी सुधा सूद, प्राधानाचार्य सी. एल. तनवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
लाल झंडा यूनियन बागा के प्रधान बलबीर चौहान के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों ने एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाण में जाकर 8 जनवरी की हड़ताल के बारे में एसीसी के वर्करों से बातचीत की और उनसे आग्रह किया कि मौजूदा सरकार ने मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार बिल कोड बनाने जा रही है। मजदूरों ने अंग्रेजों के समय में जो कानून संघर्ष करके बनाए यह उनको खत्म कर रही है,इसलिए सभी ट्रेड यूनियनों ने मिलकर 8 जनवरी को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया है। इसलिए एसीसी में भी 1 दिन की हड़ताल की जाएगी। यहां के मजदूरों से अपील की और साथ में सभी मजदूरों को 8 जनवरी की हड़ताल की मुख्य मांगों के पर्चे भी बांटे। इस अभियान में ट्रांसपोर्ट सोसाइटी हिमाचल के सचिव विजय शर्मा व उपाध्यक्ष अमर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा के उपप्रधान गणपत राम,मदन सिंह नेगी,यूनियन के कोषाध्यक्ष संजय पवार,बालक राम,तिलक राज व पवन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे और सभी साथियों ने यूनियन कार्यकारणी की तरफ से सभी मजदूरों को नववर्ष की भी शुभकामनाएं दी।
सोलन जिला के नालागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 205 पर कालका चौक नालागढ़ से टोल बैरियर बद्दी तक मार्ग को भारी वाहनों के लिए वन वे के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार कालका चौक नालागढ़ से टोल बैरियर बद्दी तक का मार्ग शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक बाहरी वाहनों के लिए वन वे (एक तरफा) रहेगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसें, इस मार्ग पर निर्धारित रूट के तहत चलने वाली बसें, आवश्यक सेवाओं के लिए प्रयोग में लाए जा रहे वाहन, रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह आदेश 10 जनवरी 2020 से प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि इस समय अवधि तक विभिन्न ट्रक यूनियनों तथा ट्रक चालकों को इन आदेशों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन कहा कि जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत किए गए हैं।
प्रदेश भाजपा संगठन की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। नए पदाधिकारियों में हेमराज गौतम (नालागढ़), दौलत ठाकुर (कसौली), तीर्थानंद भारद्वाज (सोलन), राजेश महाजन (अर्की), बलविन्द्र ठाकुर (दून), कला ठाकुर (अर्की) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमरसिंह परिहार (कसौली), नंदराम कश्यप (सोलन) को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी प्रकार हरदीप ठाकुर (नालागढ़), श्रवण चंदेल (दून) तथा रोशन लाल वशिष्ठ (दून), सुषमा देवी (कसौली), राकेश गौतम (अर्की), सुरेश जोशी (अर्की) तथा संजय ठाकुर (बड़ोग) को सचिव नियुक्त किया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि लक्ष्मी ठाकुर (सोलन) को कोषाध्यक्ष, हरबंस पटियाल (नालागढ़) को प्रेस सचिव तथा मुकेश गुप्ता (सोलन) व इन्द्र पाल शर्मा (अर्की) को प्रेस सहसचिव बनाया गया है। विवेक डोभाल (सोलन) को कार्यालय सचिव बनाया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। कसौली से हीरा नंद शर्मा, प्रकाश चंद पराशर, उपेन्द्र शर्मा, विरेन्द्र ठाकुर, विमला दास, जोगिन्द्र शर्मा, दुनी चंद धीमान, रामेश्वर शर्मा, प्रकाश वर्मा तथा सुनील ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। सोलन से सोमा ठाकुर, चन्द्रकांता, सुषमा शर्मा, नरेन्द्र मेहता, सुनील ठाकुर, लक्ष्मी दत, बेलीराम, हितेन्द्र शर्मा, संजीव पराशर तथा कृष्ण लाल वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि नालागढ़ से धनी राम (काला), हरप्रीत सिंह सैणी, स्वर्ण ग्रेवाल, संजीव चौधरी, गीता राम ठाकुर, हेम शंकर, कमला देवी, डॉ. हेम राज, धर्मपाल ठाकुर, बसंत शर्मा, संजय कुमार शर्मा, देेवी सिंह तथा कमलेश कुमार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अर्की से जगदीश ठाकुर, हेतराम, धर्मपाल धर्मा, लालमन चौहान, कंचन माला, सन्तराम भारद्वाज, ओम प्रकाश गांधी तथा करतार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दून से गुरदास चंदेल, रमेश ठाकुर, तरसेम चौधरी, हरनेक ठाकुर, अनिल शर्मा, मोहन लाल, बीर सिंह, कांती प्रकाश, बलमा शर्मा तथा आशा देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में डॉ. राजीव सैजल, परमजीत सिंह पम्मी, के.एल. ठाकुर, रतन पाल, गोविन्द राम शर्मा, गुरनाम कौर, पुरषोतम गुलेरिया, डेजी ठाकुर, विरेन्द्र कश्यप, राजेश कश्यप, विनोद चंदेल, दर्शन सेनी, अशोक शर्मा, डॉ. श्रीकांत, के. डी.आर. चंदेल, भगवान दास चौधरी, जौध सिंह, जय सिंह ठाकुर, गोेपाल ठाकुर, राम गोपाल शर्मा, गोपाल नेगी, चांद रानी, टेकचंद चंदेल, रामसिंह, देवराज चौधरी, लाला रूपनारायण, पी.एन. भनोट, विनोद ठाकुर, सरोज रतन, संजीव भारद्वाज, हजूरा सिंह, ईन्द्र सिंह, बहादुर खान, गुरनाम सिंह, मनोज राणा, भगवान सैणी, जतिन्द्र ठाकुर, राज कुमार सिंगला, संजीव कश्यप, लाज किशोर, सुनदरम ठाकुर, पवन गुप्ता, रविन्द्र परिहार, श्रीमति रश्मि धर सूद, राकेश शर्मा, मीरा नंद, सुश्री शीला, नरदेव बडोला, श्रीमति रितु सेठी, रंजीत सिंह, धरमेन्द्र राणा, गुरबक्ष चौधरी, श्री ध्यान सिंह लादी, बालक राम शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, राकेश भारद्वाज, रमेश ठाकुर, हरदेव कौशल, ओम प्रकाश भारद्वाज, नरेन्द्र चौधरी, सुश्री विनति मुकुल तथा नंद लाल पाल शामिल रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य की ओर से जिला भाजपा का विस्तार करते हुए राकेश गौतम को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। आशुतोष वैद्य ने कहा कि राकेश गौतम पहले भी पार्टी के कार्यों को पूरी लग्न और मेहनत से करते आए हैं। उन्होंने पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है। राकेश गौतम ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल, जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य, अर्की मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा का धन्यवाद किया है कि मुझे जिला सोलन में सचिव पद का जो दायित्व सौंपा है व वही अर्की क्षेत्र से मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दी गयी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह निष्ठा और लग्न से निभाएंगे। पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
किसान बागवानों की सुविधा के लिए डॉ॰ वाईएस परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी उच्च गुणवत्ता वाले समशीतोष्ण फलों की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री को जनवरी 2020 में दो चरणों में करने जा रहा है। विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कंडाघाट द्वारा यह बिक्री प्रक्रिया 2 जनवरी से दो-चरण में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में विश्वविद्यालय और केवीके कंडाघाट 2 जनवरी को रोपण सामग्री की बुकिंग करेंगे। यह बुकिंग विश्वविद्यालय परिसर में विस्तार शिक्षा निदेशालय के सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे से आरंभ की जाएगी। बुकिंग के बाद पौधों को 3 और 4 जनवरी 2019 को किसानों को वितरित किया जाएगा। केवीके कंडाघाट में भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने बताया कि इस निर्णय के पीछे किसानों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। उन्होनें बताया कि प्रत्येक किसान को रोपण सामग्री मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए, इस वर्ष हम पहले चरण में प्रत्येक किसान को सेब की नई किस्मों के प्रति प्रजाति, प्रति व्यक्ति केवल 20 पौधे और अन्य गुठलीदार फल प्रजातियों की उपलब्धता अनुसार अधिकतम 10 पौधे प्रति प्रजाति तक सीमित रखेगें। डॉ कौशल ने बताया कि बुकिंग के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे और किसान किसी भी मुद्दे पर उनकी वैज्ञानिक सलाह ले पाएगें। दूसरे चरण में शेष बचे पौधों की बुकिंग और बिक्री 6 जनवरी से शुरू होगी। उपर्युक्त तारीखों के अलावा, विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान स्टेशनों पर बिक्री की तारीखेँ अलग से निर्धारित की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे छात्रों को शिक्षा एवं संस्कारों की जानकारी देने के साथ-साथ उनमें भारतीयता की भावना उत्पन्न करें। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि भारत को अनेकता में एकता तथा विविध संस्कृतियों के संगम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अनेक बोलियां, खानपान, पहनावा और विषममताओँ में समता हमारे देश की पहचान है। यही सब गुण मिलकर भारतीय संस्कार का सृजन करते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को छात्रों को बचपन से ही भारतीयता की जानकारी देनी होगी। छात्रों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ यह भी समझाना होगा कि किस प्रकार हम अनेक होकर भी एक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए वहां की युवा पीढ़ी का देश के प्रति सम्मान एवं निष्ठावान होना आवश्यक है। इन गुणों का विकास अध्यापकों के सहज एवं कुशल मार्गदर्शन में सरल है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9वीं व 10वीं कक्षा के सामान्य श्रेणी के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की गई है जो अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में वार्षिक उत्सवों के आयोजन का निर्णय पूर्व भाजपा सरकार ने ही लिया था। इसका उद्देश्य था कि शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को सम्मान मिले तथा उनसे अन्य विद्यार्थी प्रेरणा लेकर जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे जीवन में समय के सदुपयोग व अनुशासन को महत्व दें ताकि वे किसी भी कठिन परिस्थिति को सरलता से हल करने में सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का काल होता है तथा इस अवधि में प्राप्त ज्ञान व आचार-व्यवहार व्यक्ति के जीवनपर्यन्त साथ रहता है। डॉ. सैजल ने कहा कि यदि समाज में बच्चों की दशा व दिशा सही होगी तो उस समाज को विकास के पथ पर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही संस्कार दिए जाएंगे तो कक्षा, खेल व मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर सर्वाेत्तम प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही विश्व गुरू के रूप में प्रसिद्ध है। युद्ध भूमि पर सर्वश्रेष्ठ करने वाले सबसे वीर पुरूष इसी धरती पर हुए हैं। इसका कारण यही था कि भारत में गुरूकुलों के माध्यम से युवाओं को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की जाती रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय का वार्षिक समारोह उस विद्यालय के छात्रों द्वारा वर्ष भर की गई मेहनत का परिणाम होता है तथा इस दिन का इंतजार छात्र बड़ी उत्सुकता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में अध्ययनरत छात्र काफी होनहार निकले है तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को बधाई दी। डॉ. सैजल ने विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय के पुराने भवन का निरीक्षण करने के उपरांत इसकी मुरम्मत के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देन की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति ने विद्यालय के नाम 05 बीघा भूमि हस्तातंरित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, भाजपा जिला सचिव भाजपा ओपी भारद्वाज, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, पूर्व मंडलाध्यक्ष अमर सिंह परिहार, ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान पंकज कुमार, उपप्रधान प्रेमचंद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत पट्टाबरौरी की प्रधान प्रोमिला कौशल, ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के प्रधान राजीव ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, हिमाचल प्रशासनिक सेवा के परीविक्षाधीन अधिकारी विश्व मोहन, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगराज तथा बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस बैठक में मुख्य मंडल सरंक्षक बीएम दुरानी,मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा बिजली कानून 2003 का विरोध किया तथा 8 मार्च 2020 को जो हड़ताल बिजली बोर्ड कर्मचारी करने जा रहे हैं,उसका भरपूर समर्थन जताया।इस कानून के बनने के बाद बिजली बोर्ड के 18000 कर्मचारियों के अलावा 27000 पेंशनरों पर विपरीत असर पड़ेगा,साथ ही बिजली के रेट भी बढ़ेंगे और उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस कानून के बाद 60% राजस्व के ऊपर निजी निवेशकों का अधिकार स्थापित होने के उपरांत बिजली बोर्ड के कर्मचारियों व पेंशनरों के वेतन व पेंशन पर सीधा असर पड़ेगा,जो सरासर अन्याय है। उन्होंने सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि संगठन के साथ अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहे। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर नंदलाल शर्मा,भगत राम चंदेल,फुलु राम,परसराम,ग्यारू राम,मस्तराम,श्यामलाल,जगन्नाथ शर्मा,अमरचंद,धनीराम,संत राम,बाबू राम,कमल ठाकुर,बीएम दुरानी,प्रेम केशव,ज्ञान स्वरूप शर्मा,बृजलाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
नौणी विश्वविद्यालय के पुष्प विभाग मे डी. बी. एस कृषि विश्वविद्यालय डागपोली (महाराष्ट्र) के 32 छात्र छात्राओं के दल ने दौरा किया। डा. हर्षवर्धन तथा डा. परेश पोर्ट ने दल की अगवानी की। पुष्प विभाग नौणी के टेक्निकल एसिस्टेंट ग्रेड चमनलाल ने फूलों की विभिन्न किस्मों की जानकारी दी तथा भ्रमण कर्ता दल का अभिनन्दन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अन्य विभागों का भी भ्रमण किया तथा शोध की विस्तृत जानकारी ली। नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों मे शोध की जानकारी दी। इस बारे मे डा.परविंदर कौशल ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विश्व विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी का अदान प्रदान होता है तथा शोध के बारे मे जानकारी मिलती है।
दाड़लाघाट व आस पास के क्षेत्रों में इन दिनों ठिठुरन भरी ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है।बुजुर्गों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में इतनी ज्यादा ठंड नहीं देखी गई।ठंड की कंप-कंपी बढ़ने से बच्चें,बजुर्ग सर्दी,जुकाम बुखार की चपेट मे आने लगे हैं।बारिश नहीं होने की वजह से सुबह शाम पूरा क्षेत्र जबरदस्त खुश्क ठंड की चपेट में आ गया है।तापमान में हो रहे इस बदलाव के चलते सरकारी अस्पताल दाड़लाघाट में सर्दी,जुकाम,बुखार के मामले मरीजों की तादाद बढ़ गई है।चिकित्सकों ने मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को बारिश का इंतजार खुश्कठंड के चलते स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं से जूझते क्षेत्रवासियों,बागवानों को बारिश के होने का इंतजार है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के होने से जहां खुश्क ठंड खत्म होगी,वहीं किसानों को खेतों में रुके पड़े कार्य भी शुरू हो सकेंगें। निशांत गुप्ता योगेश उमेश दुशान्त हर्ष सचिन उदित सुनील संजू देवेंद्र मुकेश अनिल ईश्वर दत हेमराज महेंद्र हुताशन रूपराम कामेश्वर जीतराम का कहना है कि क्षेत्रवासी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कोहरे से जनता बेहाल दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में रात को पढ़ने वाली ओस सुबह तक बर्फ का रूप धारण कर लेती है जिससे ठंड और अधिक बढ़ जाती है।वीरवार,शुक्रवार व शनिवार को तड़के दाड़लाघाट में घना कोहरा छाया रहा।ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा और अलाव जलाते नजर आए। हालांकि दिन में धूप निकलने पर लोग कुछ राहत महसूस करते हैं,लेकिन ठंडी हवाएं ने धूप को भी ठंडा कर देती है। वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को भी बाजार में लोगों की चहल-पहल कम रही रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा,करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा ओर सुबह मुख्य बाजार में आवाजाही बेहद कम दिखाई दी। हर कोई इस भीषण ठंड से परेशान हैं।सुबह और शाम सड़कें सूनी हो जा रही हैं। ठंड के कारण उपमंडल के दाड़लाघाट बाजार की दुकानें सुबह 9 बजे खुलती है और शाम होने से पहले ही बंद हो जा रही हैं।शनिवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।सर्द हवा से बाहर रहने वाले लोगों के समक्ष आफत आ गई है।आम दिनों में इन बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिलती थी,पर कड़ाके की ठंड के कारण बहुत कम लोग बाजार का रुख कर रहे हैं।इससे व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है।खेती की दृष्टि से इस तरह ही पाला पड़ा तो दलहनी फसल को भारी नुकसान हो सकता है।कुछ किसानों का कहना है कि गेहूं और सरसों के लिए यह मौसम अभी तक लाभदायक है। तापमान में हो रहे बदलाव के चलते अस्पताल में सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।डॉक्टर ने सलाह दी है कि सुबह शाम की ठंड से बचकर रहें।


















































