दाड़लाघाट पंचायत से लगते वार्डों में बटेड, सुल्ली,खाता,रौडी एक और दो के ग्राम वासियों जिसमें गांव बटेड,सुल्ली,पछिवर, कुन,डुगली,रौडी,खाता,जाबलु व बागा के लोगों द्वारा दाड़लाघाट की तीन पंचायतें बनवाने में ग्राम पंचायत की आमसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नगर पंचायत के प्रस्ताव को ध्वनि मत से खारिज करवाने के बाद तीन पंचायतों के पुनर्गठन का पूरे जोर-शोर से समर्थ के लिए धार क्लब बहुत-बहुत आभारी है।धार क्लब के सदस्य अनूप शर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग से ही पंचायतों में किए जाने वाले कार्य पर असर पड़ता है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट से आग्रह है कि जो उपरोक्त वार्डों के कार्य रुके हैं उन्हें जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। वार्डों के सदस्यों द्वारा सभी प्रकार की आपत्तियां बारे कागजात ग्राम पंचायत सचिव को सौंपे जा चुके है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर, 2019 को 11 केवी नौणी तथा मरियोग फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 18 दिसम्बर को नौणी, धर्जा, धारों की धार, अणु तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड कंडाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार17 दिसम्बर, 2019 को कंडाघाट उपमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत उपमंडल कंडाघाट के सहायक अभियंता रमेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 17 दिसम्बर को कंडाघाट उपमंडल के छावशा, कंडाघाट, चायल, वाकनाघाट, दोची, कथेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से दिन में 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
वर्तमान में सोलन जिला में कुल 384924 मतदाता हैं। यह जानकारी आज मतदाता केंद्रों के युक्तिकरण एवं मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक में प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से 198178 पुरूष तथा 186741 महिला मतदाता हैं। 05 अन्य मतदाता हैं। जिला में अब कुल 573 मतदान केंद्र हो गए हैं। जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 88576 मतदाता हैं। इनमें 44792 पुरूष, 43783 महिला तथा एक अन्य मतदाता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 41340 महिला, 43872 पुरूष मतदाताओं के साथ कुल 85213 मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य मतदाता भी हैं। यहां 115 मतदान केंद्र हैं। 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 64899 मतदाता हैं। इनमें 33808 पुरूष तथा 31091 महिला मतदाता हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र हैं। 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र हैं। यहां 42581 पुरूष, 39910 महिला तथा 03 अन्य मतदाताओं के साथ कुल 82494 मतदाता हैं। 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 63742 मतदाता हैं। इनमें 30617 महिला तथा 33125 पुरूष मतदाता हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हैं। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल बूथ स्तर पर अपने ऐजेंट नियुक्त करें। वर्तमान में जिला में भाजपा के कुल 544 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 468 बूथ स्तर के ऐजेंट नियुक्त हैं। बसपा, सीपीआई(एम), सीपीआई, एनसीपी तथा एआईटीसी द्वारा अभी तक कोई भी बूथ स्तर का ऐजेंट नियुक्त नहीं किया गया है। बैठक में सभी से आग्रह किया गया कि बूथ स्तर के ऐजेंट शीघ्र नियुक्त करें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और इन्हें त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सोलन जिला के सभी राजनीतिक दलों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 15 जनवरी, 2020 तक अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूचियों का निरीक्षण अवश्य करंे ताकि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को अद्यतन किया जा सके। केसी चमन आज यहां फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित व अद्यतन रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। केसी चमन ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 15 जनवरी, 2020 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर, 2019 को कर दिया गया है। यह सभी मतदान केंद्रों तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप 15 जनवरी, 2020 तक सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेगें। 27 जनवरी, 2020 तक इनका निपटारा किया जाएगा। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी, 2020 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, संबंधित उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यालय में निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलत करने के लिए फॉर्म नम्बर-6, अप्रवासी मतदाताओं के नाम सम्मिलत करने के लिए फार्म नम्बर-6क, मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति तथा हटाए जाने के लिए फार्म नम्बर-7, दर्ज नाम की प्रविष्टि में शुद्धि के लिए फार्म नम्बर-8 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म नम्बर-8क का प्रयोग किया जा सकता है। यह सभी फार्म मतदान केंद्र पर नियुक्त भिहित अधिकारियों एवं निर्वाचक तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रथम जनवरी, 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में उन अप्रवासी भारतीय नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा जो किसी कारणवश अन्य देश में निवास कर रहे हैं परंतु उन्होंने अन्य देश की नागरिका प्राप्त नहीं की है और उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलत नहीं हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म नम्बर-6क भरकर प्रस्तुत करना होगा। बैठक में राजनीतिक दलों ने जिला में 16 नए मतदान केंद्र स्थापित करने तथा 20 मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तन के लिए भी जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार प्रकट किया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की एक-एक सीडी भी सौंपी गई। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने बैठक एवं भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान एवं नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा के नेतृत्व में व एनएसएस प्रभारी देशराज गिल,इको क्लब प्रभारी दीपक ठाकुर तथा एसएमसी प्रभारी विजय चंदेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के साथ लगते वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की गोड़ाई,देखरेख व रखरखाव किया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा,अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा 12 जुलाई को साथ लगते वन क्षेत्र में वन अधिकारियों के सहयोग से लगभग 1100 पौधों का रोपण किया गया था।सोमवार 16 सितंबर को विद्यालय के किंगफिशर,इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए व्यवस्थित ढंग में कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में वन अधिकारियों द्वारा भी सहयोग किया गया। इस वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की उचित देखभाल के लिए पौधों को विद्यार्थियों के नाम आबंटित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा द्वारा पौधरोपण के इस अभियान को सतत रूप से जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में नीले रंग के ब्लेजर को ड्रेस कोड के रूप में शामिल कर लिया गया है। इस वर्ष सरकार द्वारा मिलने वाली नई वर्दी वितरित कर दी गई,जिसमें कक्षा छठी से प्लस टू तक के छात्र-छात्राओं को नीले रंग का ब्लेजर शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने बताया कि ब्लेजर को विद्यालय की पोषाक में शामिल करना छात्रों में अनुशासन की भावना,समरूपता,स्वच्छता तथा कक्षा को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। ब्लेजर को पोषाक में शामिल करने का आह्वान विद्यालय की प्रधानाचार्य ने किया,विद्यालय की प्रबंधन समिति अध्यापक वर्ग व समस्त विद्यालय परिवार के अभिभावकों ने इस विचार को सहर्ष स्वीकार किया और 16 दिसंबर सोमवार से नीले रंग के ब्लेजर को विद्यालय में ड्रेस कोड के रूप में शामिल कर लिया गया है। इस कार्य को मूर्त रूप देने हेतु प्रधानाचार्य ने वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज शर्मा,समस्त अध्यापक वर्ग,विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज व उनकी सम्पूर्ण कार्यकारिणी एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शिक्षकों के लिए चलाए गए प्रशिक्षण "निष्ठा योजना" की जानकारी कला स्नातक अध्यापिका उर्मिला ने प्रातः कालीन सभा में समस्त विद्यालय परिवार से सांझा की। प्रथम चरण में विद्यालय से प्रवीण,अनीता व सुषमा शिक्षकों ने तथा दूसरे चरण में अध्यापिका गीता,वीना व उर्मिला ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इस योजना में गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।शिक्षकों को ट्रेनिंग क्लास रूम के अलावा ऑनलाइन फेसबुक मोबाइल एप के माध्यम से भी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की गई। इस प्रशिक्षण में पुस्तकालय,इको क्लब,यूथ क्लब, किचन गार्डन व ध्यान केंद्रित के लिए योग की जानकारी प्रदान की गई। अपने अनुभवों को सांझा करते बताया कि किताबों के बजाय बौद्धिक विकास पर ज्यादा फोकस रहा।विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में निष्ठा योजना जो केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई गई इसकी सराहना की।इससे बच्चों की सर्जनात्मक प्रतिभा का अवश्य विकास होगा व शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा ने कहा है कि आने वाले 22 दिसंबर को बद्दी में इंटक की राज्य स्तरीय विशाल बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में मजदूरों और दिहाड़ी दारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर चर्चा होगी तथा एक विस्तृत मांग पत्र तैयार किया जाएगा। इस मांग पत्र को बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा जाएगा। बाबा हरदीप बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी एवं आईपीएच कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन के प्रदेश सम्मेलन की अध्यक्षता की तथा सम्मेलन को संबोधित किया। बाबा ने बताया कि इस सम्मेलन में उपरोक्त यूनियन की राज्य स्तरीय इकाई का सर्वसम्मति से चुनाव करते हुए पालमपुर के सीताराम सैनी को फिर से अध्यक्ष चुना गया है । वही राजकुमार चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। दो उपाध्यक्ष शिवराम चौहान तथा उपेंद्र चंदेल चुने गए हैं वहीं जगतार सिंह को महासचिव बनाया गया है और विनोद कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष होंगे । उन्होंने बताया कि यह यूनियन इंटक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है । उन्होंने बताया 11 अक्टूबर 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में एक पॉलिसी ड्राफ्ट की गई थी जिसमें आईपीएच विभाग में कार्य कर रहे 6000 वाटर गार्डों पर विस्तृत चर्चा हुई थी । इस पॉलिसी में यह तय किया गया था कि जिन वाटर गार्डों को नौकरी करते समय 12 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है उन्हें सिक्योरिटी वाइज सीधे रेगुलर किया जाएगा और आईपीएच विभाग के तहत उनकी सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि उस समय योग्यता के अनुसार पद देने की बात भी हुई थी जो मैट्रिक और उससे ऊपर के वर्कर थे उन्हें फिटर, पंप ऑपरेटर एवं वर्क इंस्पेक्टर बनाने की बात कही थी। बाबा हरदीप ने बताया कि इस सरकार ने इस सारी पॉलिसी को चेंज कर दिया है और 12 साल का समय पूरे करने वाले 1026 लोगों को इस सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर रखा है जो कि उचित नहीं है। इसके अलावा शिक्षा की शर्त को ही हटा दिया गया है जिसका इंटक विरोध करती है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा आउट सोर्स कंपनी द्वारा नियंत्रण किया जाना भी इंटक को उचित नहीं लग रहा क्योंकि इन्हें मिनिमम वेतन से भी वंचित रखा गया है। उन्होंने विधान सभा मे पारित उस नियम की भी आलोचना की जिसमे बेलदार और इसके समकक्ष की जाने वाली भर्तियों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अफसरों की फौज बढ़ रही है जो सही नहीं है। पत्रकार वार्ता में बाबा हरदेव सिंह के अलावा इंटक नेता धर्म सिंह रूप सिंह ठाकुर व रमेश कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलों के साथ-साथ सोलन में आयोजित सघन नशा निवारण अभियान के अन्तिम दिवस पर आज सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में पुलिस विभाग द्वारा हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन में 18 वर्ष, 18 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की श्रेणियों में अनेक प्रतिभागियांे ने भाग लिया। प्रतियोगिता की 18 वर्ष तक की श्रेणी के लड़कों के वर्ग में ओम अकादमी के यश पहले, इसी संस्थान के अंकित दूसरे तथा कोचिंग सैंटर के राजू तीसरे स्थान पर रहे। इसी श्रेणी के लड़कियों के वर्ग में कोचिंग सैंटर की निकिता प्रथम, पारूल द्वितीय तथा आशिमा तृतीय स्थान पर रही। 18 से 35 वर्ष की श्रेणी के पुरूष वर्ग में कोचिंग सैंटर के तेज बहादुर प्रथम, इसी सैंटर के यशवन्त द्वितीय तथा ओम अकादमी के सागर तृतीय स्थान पर रहे। इस श्रेणी के महिला वर्ग में कोचिंग सैंटर की मीनाक्षी पहले, पुलिस लाईन सोलन की अनुराधा दूसरे तथा अनु तीसरे स्थान पर रही। 35 से 50 वर्ष की श्रेणी के पुरूष वर्ग में महिला पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र प्रथम, मुख्य आरक्षी चैतन्य स्वरूप द्वितीय तथा पुलिस लाईन सोलन के आरक्षी सन्दीप तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयुवर्ग की महिलाओं की श्रेणी में मुख्य आरक्षी खेमी देवी पहले, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सहायक उप निरीक्षक विजय नेगी दूसरे तथा महिला पुलिस थाना की आरक्षी संध्या तीसरेे स्थान पर रही। 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पुरूष वर्ग में पुलिस थाना सोलन के नरेन्द्र पाल प्रथम, पुलिस थाना सोलन के अतिरिक्त एसएचओ उप निरीक्षक शेर सिंह द्वितीय तथा पुलिस थाना सदर के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण तृतीय स्थान पर रहे। महिला श्रेणी में शकुन्तला को विजयी घोषित किया गया। हाफ मैराथन ठोडो मैदान से खुंडीधार तक एवं वापिस ठोडो मैदान तक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसदन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को नशा निवारण अभियान को तब तक जारी रखना है जब तक समाज इस दिशा में पूर्ण रूप से जागरूक होकर नशे को समाप्त करने के लिए सत्त क्रियाशील न हो जाए। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने एवं नशे के विरूद्ध पुलिस को सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डाॅ. शिव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा सहित पुलिस के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।
मादक द्रव्य एवं मदिरा व्यसन अभियान के अन्तिम दिवस पर आज सोलन जिला के नालगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं एवं अन्य को सम्बोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक विवेक गौतम ने कहा कि नशे से युवा पीढ़ी को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह समझना होगा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएं तो उनके परिवार और समाज को अनेक कठिनाईयों से जूझना पड़ता है। नशे से बचने के लिए एक और जहां युवाओं को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थोें को न कहना साखना होगा वहीं उनके अभिभावकों को युवाओं से नियमित संवाद बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई को मिटाने का संकल्प लें तो नशे का खात्मा शीघ्र किया जा सकता है। विवेक गौतम ने कहा कि पुलिस को भी इस दिशा में समाज से सकारात्मक सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जागरूक नागरिक समय पर पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध सूचना दें तो परिदृश्य में काफी परिवर्तन लाया जा सकता है। पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ नियमित अभियान चला रही है और इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे के खिलाफ पुलिस को बिना डरे सूचित करें। उन्होंने सभी सेे ‘ड्रग फ्री हिमाचल एप’ के प्रयोग का आह्वान भी किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सन्दीप शर्मा ने इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला कबड्डी कोच एवं अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि नशे से दूर रहने के लिए खेल गतिविधियों में नियमित भाग लें। इस अवसर पर मिनी मैराथन के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। लड़कों की 14 वर्ष से कम आयुवर्ग की श्रेणी में दया शंकर पब्लिक स्कूल के अनूप यादव प्रथम, दून वैली पब्लिक स्कूल के उमर दीन द्वितीय तथा अथर्व तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग की लड़कियों की श्रेणी में शगुन पहले, रिद्धिमा रनोट दूसरे तथा शिवानी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी के पुरूष वर्ग में दाता राम पहले, अमित वर्मा दूसरे तथा राघव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शानवी प्रथम, अनीषा द्वितीय तथा तनवी तृतीय स्थान पर रही। सभी को इस अवसर पर नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना के तहत 8 पंचायतों की 150 गृहणियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इंडेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा ने सर्वप्रथम विशेष अतिथियों और उपस्थित लोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया। इस दौरान राकेश गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के साथ-साथ हिमाचल सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण करने को प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बधाई के पात्र है जिन्होंने ये कल्याणकारी योजना गरीब परिवारों के लिये शुरू की।ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने मौजूद महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे ग्रहणी सुविधा योजना,उज्जवला योजना तथा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा व गेस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा ने भी लोगों को इस योजना व गैस को उपयोग करने की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला,खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा,इंडेन गैस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा,जगदीश्वर शुक्ला,कमल ठाकुर,पवन,प्रेम शर्मा सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी लाभार्थी परिवार भी उपस्थित रहे।
कुनिहार की प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में रविवार से दो दिवसीय अखण्ड श्री राम चरित मानस कथा का शुभारम्भ गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से हुआ। गुफा विकास समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर,उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों तक इस अखण्ड कथा पाठ को पण्डित संजय अवस्थी, सोनू व हेमन्त शर्मा अपने मुखारविंद से करेंगे। सोमवार को साढ़े 12 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। इसके उपरान्त दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन सभी क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा जिसमे इस बार मालपुआ के साथ कई अन्य लजीज व्यंजन भक्तों को परोसे जाएंगे। यह भण्डारा रात 8 बजे तक रहेगा। गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार ने समस्त कुनिहार जनपद,आसपास की समस्त जनता व शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि गुफा में सपरिवार आकर प्राकृतिक शिव के दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लेकर भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करें।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन अपना 38 वां अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस समारोह 17 दिसम्बर को नालागढ़ के रैनबसेरा नगर परिषद हाल में धूमधाम से मनाएगा। इस समारोह की जानकारी देते हुए जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के प्रैस सचिव डी डी कश्यप ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वी के शर्मा सेवा निवृत्त डी आई जी एस एस बी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा करेंगे। डी डी कश्यप ने बताया कि जिला अध्यक्ष के डी शर्मा ने जिला की सभी 10 पेंशनर्ज यूनिटों के अध्यक्षों, सचिवों सहित सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों से आग्रह किया है कि 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे नालागढ़ में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिप्र के नाटक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम समारोह के दौरान किए जाएंगे।
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट भौगोलिक और आबादी के लिहाज से बड़ी पंचायत होने के कारण ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में पंचायत विभाजन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट राम कृष्ण शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ग्रामसभा में भौगोलिक दृष्टि व आबादी लिहाज से पंचायत दाड़लाघाट की तीन पंचायतें बनाने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें दाड़लाघाट पंचायत में धार पंचायत ओर बरयाली पंचायत को नई पंचायत बनाने बारे सहमति बनी। इस दौरान सभा मे काफी दिनों से आ रही स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने पंचायत के विभाजन व पुनगर्ठन को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित की। इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ये ग्राम सभा आयोजित की। उन्होंने कहा कि कुनिहार ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दाड़लाघाट है जिसमें की स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करके लोगों की राय जानी कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में कितनी पंचायतें बननी चाहिए। जिस पर स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से तीन पंचायतें बनाने का निर्णय लिया। जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने इस दौरान आम सभा में कहा कि की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की आबादी ज्यादा होने से अब इस पंचायत की तीन पंचायतें बनाने का निर्णय स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा ग्राम सभा में ये प्रस्ताव रखा गया। विभिन्न गांव से आये स्थानीय लोगों ने भी पंचायत के विभाजन को लेकर लोगों के समक्ष अपने विचार रखे। इसी के साथ पिछले कुछ समय से चली आ रही मांग जो कि पंचायत पुनगर्ठन व पंचायत विभाजन को लेकर लोगों ने एकजुट होकर उठाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये स्थानीय लोगों ने विभिन्न मांगों व पंचायत के विभाजन को लेकर अपनी अपनी राय दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट राम कृष्ण शर्मा,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला,बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,सचिव धनीराम,पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी,रमेश भाटिया,यशपाल,मदन लाल,अरुण गौतम,पुष्पेंद्र शर्मा,विमला,इंदिरा देवी,कुंता देवी,कृष्णा,मीरा,मीना, अदिति,चंपा,पवन शर्मा,जय सिंह ठाकुर,प्रेम केशव,रूप चंद चंदेल,बाबू राम शर्मा,प्यारे लाल वर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
युवाओं को समय पर नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों की शिक्षा न दिया जाना वर्तमान में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का अहम कारण बन कर उभरा है। यह जानकारी सोलन के कोठों स्थित हिमाचल इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन में स्वंय सेवी संस्था शिक्षा क्रांति द्वारा नशा निवारण अभियान के तहत दी गई। प्रदेश व्यापी नशा निवारण अभियान के अन्तर्गत हिमाचल इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन में शिक्षा क्रांति ने शिक्षकों एवं छात्रों के साथ अभिभावक दिवस (फादर-सन डे) आयोजित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति के संस्थापक सत्यन ने प्रशिक्षुओं को नशे की बढ़ती प्रवृति और इसकी निवृति पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्यों का क्षरण युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए बड़ा कारक बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि बच्चा सर्वप्रथम अपने घर से ही नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों की जानकारी प्राप्त करता है। यदि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं लोकाचार की सही जानकारी दी जाए तो बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को यह बताया जाना आवश्यक है कि जीवन में वही युवा देश, समाज तथा परिवार के प्रति उचित जिम्मेदारी निभा पाते हैं जो नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर चलकर कर्तव्य पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच सही समझ और तालमेल का होना आवश्यक है। अभिभावकों को युवाओं के साथ नियमित संवाद करते रहना चाहिए तथा उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि युवा अपने घर पर ही परेशानियों का तार्किक निदान प्राप्त कर सकें। उन्होंने आग्रह किया कि माता-पिता और युवा मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बना कर रखें। शिक्षा क्रांति के संस्थापक ने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए अध्यापकों का भी सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में युवा अपना अधिकतम समय विद्यालय अथवा महाविद्यालय में व्यतीत करते हैं। अध्यापक यदि थोड़े सजग रहें तो छात्रों को नशे की अन्धी खाई में गिरने से बचा सकते हैं। सत्येन ने इस अवसर पर कहा कि यदि समय रहते समाज सामूहिक रूप से नशाखोरी एवं नशे के सौदागरों के विरूद्ध खड़ा नहीं हुआ तो बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने सभी को नशे के विरूद्ध शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में शिक्षा क्रांति के स्वयंसेवी और काॅलेज के प्रशिक्षु व शिक्षक वर्ग मिलकर समाज में मित्रता जैसे पारिवारिक मूल्य को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रेम पाल ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए शिक्षा क्रांति के स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका शिक्षण संस्थान शिक्षा क्रांति संस्था के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अध्यापक, अभिभावक और छात्रों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर शिक्षा क्रांति के स्वंय सेवी रणजीत शर्मा, मनीषा ठाकुर, काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रेम पाल एवं शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
शिक्षा खंड धुन्दन में निष्ठा ट्रेनिंग के अंतर्गत राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय फेस का समापन हुआ।खंड स्त्रोत समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण 9 दिसंबर से शुरू किया गया। इसमें प्राथमिक शिक्षा से 40 कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों तथा उच्च शिक्षा से 44 प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की के प्रधानाचार्य डॉ जगदीश नेगी इस प्रशिक्षण के संयोजक रहे तथा प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षित स्रोत व्यक्तियों द्वारा इस प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर अध्यापकों को नवीन जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में हिंदी,अंग्रेजी विषयों को बच्चों के लिए रोचक एवं प्रभावपूर्ण विधियों से पढ़ाने तथा गणित,समाज शास्त्र,विज्ञान और परिवेश अध्ययन आदि सभी विषयों की शिक्षा,शास्त्रीय बारीकियों का अध्यापकों के साथ साझा किया गया। सभी विषयों में विद्यार्थियों के सीखने के प्रति फलों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पोक्सो एक्ट,अध्यापकों में नेतृत्व क्षमता तथा शिक्षा में प्रोधोगिकी के प्रयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी गई। निष्ठा ट्रेनिंग कार्यक्रम मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे दिवस में जगदीश नेगी अध्यापक अंग्रेजी किरण बाला तथा केन्द्राध्यक्ष राजकीय केन्द्र पाठशाला बथांलग दुर्गेश बिष्ट स्तोत्र व्यक्ति रहे। बीआरसीसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि खंड धुन्दन का अगला पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा तथा इसमें प्राथमिक शिक्षा के लगभग 53 तथा उच्च शिक्षा के लगभग 26 अध्यापक भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ जगदीश नेगी खंड परियोजना अधिकारी,खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,खंड धुन्दन तथा केन्द्राध्यक्ष,राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में 22 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए अर्की से जनमंच प्रचार वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश की शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। जनमंच राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में प्रातः 10।00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भूमती, सरली, शहरोल, बसन्तपुर, बड़ोग, बखालग, सूरजपुर, सरयांज तथा बातल की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने जनमंच के लिए चिन्हित 09 ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रधानों एवं अन्य प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जनमंच के विषय में जागरूक बनाएं। उन्होंने पंचायत सचिवों से आग्रह किया कि वे लोगों को यह जानकारी दें कि इस जनमंच में केवल उन्हीं आवेदनों पर विचार किया जाएगा जो 20 दिसम्बर, 2019 तक प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पूर्व जनमंच गतिविधियों के विषय में भी विस्तार से बताया जाए ताकि सभी इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि चिन्हित ग्राम पंचायतों में लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देने और निर्माणाधीन अथवा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि पूर्व जनमंच गतिविधियों में आयोजित होने वाले जागरूकता शिविरों का लाभ उठाएं और अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करें।
प्रदेश सरकार द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत ज़िले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा पीडि़त व्यक्ति को कैंसर जैसे भयानक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। नशा पीडि़त व्यक्ति शीघ्र क्रोधित हो जाता है और कई प्रकार के श्वास रोग उसे ग्रसति कर देते हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्की चिकित्सा खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में 75, चंडी खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में 180, धर्मपुर खंड के जेएल पब्लिक स्कूल शामती में 130, सायरी खंड की आईटीआई सायरी में 20, नालागढ़ खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मितियां में 65, राजकीय उच्च पाठशाला डंग में 40 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल में 181 छात्रों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में अवगत करवाया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में नशा निवारण अभियान के अंतर्गत 76 प्रशिक्षुओं को नशे से होने वाली विभिन्न हानियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्रों की निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गई।
पिपलुघाट के समीप एक बार फिर 108 एंबुलेंस में किलकारियां गूंजी। भावना देवी पत्नी दिनेश कुमार गांव थाच डाकघर भराड़ीघाट शुक्रवार को प्रातः जब अस्पताल की ओर आ रहे थे तो रास्ते में भावना देवी की तबीयत कुछ खराब होने लगी। वह प्रसव वेदना से कराहने लगी तो उन्होंने दाड़ला 108 पर कॉल की। प्रसूता को एंबुलेंस पिपलुघाट के समीप मिली एंबुलेंस में बैठे कर्मचारियों ने प्रसूता को रोगी वाहन में बिठाया। रोगी वाहन थोड़ी ही दूर गया था की प्रसूता को अधिक वेदना सताने लगी जिससे वाहन चालक अमित कुमार और ईएमटी कुसुमा देवी ने रोगी वाहन में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया उन्होंने वाहन के अंदर ही अपनी भरसक कोशिश तथा अनुभव का प्रयोग करते हुए भावना देवी को सफलतापूर्वक प्रसव करवा दिया। उन्होंने कहा जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पूछने पर अमित कुमार और ईएमटी कुसुमा देवी ने बताया की उन दोनों ने आज तक आधा दर्जन से अधिक प्रसव रोगी वाहन के अंदर ही सफलतापूर्वक करवाए हैं। लोग इनकी इस कार्य कुशलता की प्रशंसा कर रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट की छात्रा मन्नत ठाकुर ने समर्थ 2019 के अंतर्गत नारा लेखन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन के अंतर्गत करवाया गया था। आपदा प्रबंधन प्रभारी उमा महेश्वर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने पर छात्रा को नकद पंद्रह सो रुपये की राशि प्राप्त हुई। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने बधाई दी और विद्यालय की ओर से छात्रा को सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने और बच्चों को भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा ने कहा कि नशा आमजन, परिवार, समाज व देश की उन्नति के लिए एक अभिशाप है तथा नशे के सेवन से देश की युवा शक्ति नकारा हो रही है। एनके शर्मा आज सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के अन्तर्गत कालूझंडा स्थित बरोटीवाला विश्वविद्यालय में नशा निवारण अभियान में उपस्थित छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़, जिला ऊना द्वारा नशाखोरी पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें उपस्थित छात्रों को नशे से पीडि़त व्यक्ति की सामाजिक व आर्थिक दशा पर प्रकाश डाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कि नशे के समूल नाश के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा नशा उन्मूलन के लिए चलाया गया यह अभियान सराहनीय कार्य है। उन्होंने उपस्थित लोगांे से आग्रह किया कि निःसंकोच नशामुक्ति केंद्र में जाएं तथा नशे की दुष्प्रवृति से स्वयं को बचाएं। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम बनाता है अपितु इस दुष्प्रवृति में संलिप्त व्यक्तियों के परिवार भी नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कि नशे की हानियों से परिचित होते हुए भी आज व्यक्ति नशा करता है और नशे का पूरी तरह आदी हो जाने पर पीडि़त व्यक्ति का नशे के चंगुल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से पीडि़त व्यक्ति किसी भी प्रकार से राष्ट्र का भला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अक्सर व्यक्ति मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नशा लेना आरंभ करता है और समय के साथ उसे पता ही नहीं चलता कि कब वह नशे का आदि हो गया। एनके शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि अपने आस-पड़ोस में भी नशे की हानियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएं तथा नशे के कारोबार के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। पुलिस द्वारा हिमाचल ड्रग फ्री ऐप आरंभ की गई है। कोई भी व्यक्ति इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके नशे के सौदागरों की जानकारी पुलिस को दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के अभिभावक नशे के आदी हैं तो सर्वप्रथम उन्हें नशा त्यागना होगा। ऐसे अभिभावक अपना उपचार तुरंत किसी नशामुक्ति केंद्र में करवाएं। उन्होंने कहा कि अक्सर युवा किसी दबाव या देखादेखी में नशे का सेवन करते हैं और उन्हें यह पता ही नहीं चलता कि वे कब नशे के आदी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि घर पर बच्चों के सामने किसी भी रूप में नशे का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के दसवीं व जमा दो के 48 छात्रों को मेरिट में आने पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मेरिट प्रशस्ति पत्र दिए गए है। जिसमे जमा दो कक्षा में 21 छात्र जिनमे अक्षिता वर्मा, महिमा संदल, प्रगति, साक्षी, शगुन, सौरभ शर्मा,स्वेतांग कौशल , आशिता, भामिनी, रश्मि पंवर,समृति पंवर, शालिनी, तानिया ठाकुर,मनीष शर्मा, दीक्षिता शर्मा, आयुष ठाकुर, दीपक कुमार, जितेंदर शर्मा, क्षितिज, मुकुल मेहता,विजय वर्मा को और 10 वी कक्षा के 27 विद्यार्थी जिनमे आँचल, आर्ची, अंजलि, अंजलि वर्मा,अंशी ठाकुर, दीपंशी शर्मा, दीप्ती परिहार, गौरी मित्तल, ख़ुशी ठाकुर, निहारिका पाल, निकिता,निवेदिता परिहार, पारुल राज, प्रेरणा ठाकुर , शिविका शर्मा, स्नेहा, वन्दिता गौतम, याचिका,आरिफ , अंकुश परिहार, किशन शर्मा, मनीष दत्त ,मनीष कुमार, मितुल भारद्वाज, निखिल कुमार, रोहित और विनोद कुमार को मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि ये वे विद्यार्थी है जिन्होंने इस वर्ष दसवीं व जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है और बताया कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष बच्चे मेरिट सूचि में नाम लेकर विद्यालय व सोलन जिला का नाम रोशन करते हैं I इन 48 छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष व् सभी सदस्यों ने मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी बच्चों,अध्यापको,अभिभावकों को बधाई दी है व उनके उज्वल भविष्य की कामना की हैI इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे व् अन्य अध्यापक वर्ग मौजूद रहे I
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाज तेजी से विकास करता है, जिसमें शिक्षा के लिए अपार अवसर हों। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र देशभक्ति की भावना जागृत करना अनिवार्य है ताकि उनमें देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो और वे देश की समृद्ध संस्कृति पर गर्व करें। इस भावना के अभाव में देश उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश के मूल्यों, संस्कृति और परम्पराओं के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें और इन पर गर्व करें। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया ताकि वे जीवन में उन्नति कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने को प्रेरित किया ताकि वे देश व विदेश स्तर पर अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं जो समाज के लिए एक शुभ संकेत है। बद्दी विश्वविद्यालय के सचिव गौरव राम झुनझुनवाला ने राज्यपाल का स्वागत किया। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मेन पाॅल ने स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी
Governor Bandaru Dattatraya said that education plays important role in the development of individual and wide opportunities of education helps the society to move forward. He was speaking as a Chief Guest in the Annual Day Function of Baddi International School at Baddi in Solan district, today. The Governor urged the students to develop the spirit of patriotism and pride for the glorious cultural heritage of the country which was known across the world for its rich civilization. He said that with the absence of this spirit, the country would not progress. He urged the youth to gain knowledge about the rich values, culture and traditions of the country. He called upon the young generation to stay away from drugs in order to progress in life. He encouraged the students to excel in their lives and develop a competitive spirit to be able to make a mark at national and international level in order to bring fame to the state and country. Underlining the need to educate girl child, he said that girls were excelling in every field and have set up new milestones of achievements. The Governor also gave away the prizes to the meritorious students on the occasion. Earlier, Secretary Baddi University Gaurav Ram Jhunjhunwala welcomed the Governor. Principal, Baddi International School Mrs Mein Paul, honoured and welcomed the Governor and detailed about the activities and achievements of the school. Deputy Commissioner Solan K.C. Chaman, CEO BBNDA Vinod Kumar, SP Baddi Rohit Malpani, officers from district administration and other prominent people were also present on the occasion.
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने पोषण अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सोलन जिला गर्भवती महिलाओं, माताओं, एवं शिशुओं को स्वस्थ रखने एवं कुपोषण मिटाने की दिशा जिला को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए जिला स्तरीय कन्वरजेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले आंनगबाड़ी केंद्रों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तकनीक आधारित कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 500 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका को 250 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के अंतर्गत एक नवाचार योजना तैयार की जा रही है। योजना के अंतर्गत खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्विद्यालय नौणी, सोलन से मामला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। जिला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। जिला के सभी 1281 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के संबंध में जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह की 15 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले इन सत्रों में महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और शिशु एवं बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की उचित मात्रा की जानकारी दी जा रही है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने कहा कि सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला, विकास खंड व पंचायत स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए किए गए। खंड स्तर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकालकर पोषण की जानकारी प्रदान की गई। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जि़ला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा बाल कल्याण समित के अध्यक्ष विजय लांबा बैठक में उपस्थित थे।
शुक्रवार को कुनिहार हाटकोट के सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत विकास खण्ड कुनिहार की पांच पंचायतों कुनिहार,कोठी ,हाटकोट,मान तथा बनोह की 110 महिलाओं को मुफ्त सिलेण्डर गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोबिन्द राम शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए तो वहीं मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा विशेष अतिथि रहे। मण्डल अध्यक्ष ने इस गैस वितरण कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी लोगों का स्वागत किया तथा इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति निरक्षक सुनिल ने महिलाओं को गैस प्रयोग करने व सावधानी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर देवेंद्र कुमार शर्मा,इन्द्रपाल शर्मा,ओम प्रकाश, सुरेस जोशी,राजीव शर्मा,चेतराम तनवर,पँचायत प्रधान सुनिता ठाकुर,उप प्रधान राजेश शर्मा, कौशल्या कंवर,सीमा महन्त,हँसराज ठाकुर,भूपेंद्र कालिया,कुलदीप कुमार,आर पी जोशी सहित लाभार्थी महिला उपस्थित रहीं।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ राज्य का सबसे बड़ा चैम्बर है, जिसमें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के लघु, मध्यम उद्योग तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियां शामिल हैं। 318 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र, प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसमें नौ औद्योगिक क्षेत्र और 15 औद्योगिक समूह हैं। श्री दत्तात्रेय ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस क्षेत्र में स्थापित लगभग 2202 उद्योगों में राज्य का 70 प्रतिशत निवेश हो रहा है तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों में इसका 95 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में स्थापित उद्योगों से राज्य के 2.75 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है और यह क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 18 प्रतिशत योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य में उद्योगों के विस्तार और विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रयासरत है। राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को बेहतरीन सुविधाएं और पर्यावरण प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें राज्य में औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस क्षेत्र में रेल नेटवर्क, अधोसंरचना के विकास और ट्राॅमा सेंटर सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के सदस्य राजेन्द्र गुलेरिया ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उद्योग संघ के बारे में जानकारी प्रदान की। हिमाचल ड्रग मेन्युफेकचरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. राजीव गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन के.सी. चमन, बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपाणी और उद्योग संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Governor Bandaru Dattatraya today interacted with the members of Baddi-Barotiwala-Nalagarh Industries Association (BBNIA) at Baddi in Solan District. On this occasion, the Governor expressed happiness that BBNIA is the largest industrial chamber of the State representing industries in BBN area and representing small medium enterprises as well as large scale industries including multi-national companies. He was apprised that BBN has been established in 318 square kilometre area contributing in the economic development of the state. It has nine industrial areas and 15 industrial clusters. Shri Dattatraya expressed satisfaction that nearly 2202 industries in the area contribute to 70 percent of the state's investment and 95 percent of the micro small medium enterprise. Approximately 2.75 lakh direct employments have been given to youth in various industries and BBN is also contributing 18 percent in state's GDP. He said that state government was committed to promote industrial growth in the state. Stressing on the expansion and development of industries in the state, he said that the state government was seriously considering the concerns of industrialists and was providing them many facilities and better environment to establish industries here. Earlier, Shailesh Aggarwal, former President, BBNIA welcomed the Governor on the occasion and detailed about various development activities towards the industrial growth in the state. He also raised few demands regarding rail network, trauma centre facility and infrastructural development. Rajinder Guleria, member of BBNIA gave power point presentation regarding the status of Industrial Association. Dr. Rajeev Gupta, President, Himachal Drug Manufacturing Association proposed a vote of thanks. K.C. Chaman, Deputy Commissioner, Solan, Vinod Kumar, CEO, BBNDA, Rohit Malpani, SP Baddi and representatives of Industrial Association were also present on the occasion.
अतिरक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने आज यहां एकीकृत बाल विकास योजना, पोषाहार तथा किशोरी योजना, महिला महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए गठित जि़ला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने जि़ला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ले में पोषाहार कार्यक्रम के तहत छः माह से तीन वर्ष तक के आयु वर्ग में अभी तक तक 24,201 बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करवाया गया। तीन से छः वर्ष आयुवर्ग में 6507 बच्चों को, 8045 गर्भवती एवं धातृ महिलाओं तथा 46 किशोरियों को इस समयावधि में पोषाहार उपलब्ध करवाया गया। विवेक चंदेल ने कहा कि जिला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य पूरा किया शीघ्र पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला के सभी समेकित बाल विकास अधिकारी अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें ताकि इन केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ले में महिला स्वयं सहायता समूह सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इनके माध्यम से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान में जि़ले में 1826 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं जिनकी कुल बचत लगभग 12.52 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम घटक के अंतर्गत जि़ले 229 लाभार्थियों को 24.86 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। योजना के द्वितीय घटक में छात्रवृति योजना के तहत 2551 छात्रों को लगभग 56.68 लाख रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 62 लाभार्थियों को 24.80 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 10 लाभार्थियों पर 5 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा मातृ सम्बल योजना के तहत जि़ले में 638 माताओं तथा 1047 शिशु लाभार्थी को लगभग 26.76 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानूनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2019-20 में महिलाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करने के लिए 1680 जागरूकता शिविर आयोजित किए गए जिनमें लगभग 25,200 महिलाओं ने भाग लिया। विवेक चंदेल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि शिशु लिंगानुपात में संतुलन बनाए रखने के लिए समय-समय पर जिले में स्थापित जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बाल आश्रम के सफल संचालन के लिए निगरानी समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत जिला में एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने सभी समेकित बाल विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में ग्राम स्तर तक लोगों को जागरूक बनाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि किशोरी योजना के अंतर्गत जिले में 46 किशोरियों को लाभान्वित किया गया। योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष तक की किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण की जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले में 8757 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शिशु के जन्म से पूर्व एव उपरान्त पर्याप्त विश्राम उपलब्ध करवाना भी लक्ष्य है। योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को औसतन 6000 रुपए के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। जि़ला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जि़ला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा बाल कल्याण समित के अध्यक्ष विजय लांबा बैठक में उपस्थित थे।
कहते हैं कि बीड़ी सिगरेट का धुआं इसे पीने वालों को तो नुक्सान पहुंचाता ही है बल्कि न पीने वालों के लिए भी नुकसान दायक होता है। वहीं सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने वालों को प्रतिबंधित कर रखा है। लेकिन लोग प्रतिबंधित स्थानों पर सरेआम धुंए के छल्ले उड़ा रहे हैं। कुनिहार के नये व पुराने बस अड्डे, कुनिहार बाज़ार, वर्षा शालिकाओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग बीड़ी व सिगरेट पीते अकसर देखे जा सकते है। इन बीड़ी सिगरेट पीने वालों से, इसे न पीने वाले खासकर महिला वर्ग खासा परेशान होता है। सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी सिगरेट पीने की वजह से उड़ रहे धुंए से बचने के लिए लोगो को अपना मुँह ढकना पड़ता है या उस स्थान को ही छोड़ना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों राधा रमन शर्मा,प्रवीण, अनिल,महेंद्र,अंजली देवी,शांति देवी,रमा ठाकुर,सीमा, अनुराधा,विजय सिंह,राजेश का कहना है कि ऐसे लोग जो सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम बीड़ी सिगरेट पीते है के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी नज़र रखकर लोगों को आ रही समस्या से निजात दिलाई जाए। थाना कुनिहार ए एस आई पूर्ण चन्द ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने वालों पर खास नज़र रखी जाएगी व स्पॉट पर ही इनके चलान काटे जाएंगे व इन्हे भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग न करने की चेतावनी दी जाएगी।
भूषण ज्वेलर्स की स्वर्ण समृद्धि योजना के ड्रा रविवार 15 दिसंबर को ड्रा सनातन धर्म मंदिर परिसर में निकाले जायेंगे। इस अवसर पर एसएसपी सोलन मधुसूदन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं आयोजन में शरीख होने के लिए सभी ग्राहकों को भी आमंत्रित किया गया है। विदित रहे की भूषण ज्वलैर्स की स्वर्ण समृद्धि योजना इस सीजन में प्रदेश की सबसे बड़ी और आकर्षक उपहार योजना साबित हुई है। यही कारण है कि इसका लाभ उठाने के लिए प्रदेश के हर हिस्से से लोग भूषण ज्वेलर्स पहुंचे। 10 सितम्बर से शुरू हुई इस योजना में 14 दिसंबर तक भाग लिया जा सकता है। बता दें इस योजना के तहत खरीदारी करने पर पहले पुरस्कार के तौर पर ढाई लाख के आभूषण जीतने का मौका है। इतना ही नहीं दो भाग्यशाली विजेताओं को दुबई टूअर पर जाने का अवसर भी मिलेगा। योजना के तहत कुल 101 इनाम रखे गए हैं, जिनमें तीन एक्टिवा स्कूटर, 5 एलईडी टीवी ( 32 इंच), 5 वाशिंग मशीन, 15 स्ट्रॉली बैग, 15 डिनर सेट, 15 इंडक्शन, 20 क्विल्ट सेट व 20 स्ट्रीम प्रेस भी शामिल है। रविवार को ड्रा के जरिये सभी भाग्यशाली विजेताओं का चयन होगा। योजना को मिले अपार सहयोग के लिए आभार : भूषण ज्वेलर्स भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने स्वर्ण समृद्धि योजना को मिले अपार सहयोग के लिए सभी ग्राहकों आभार व्यक्त किया है। विनय गुप्ता ने बताया की रविवार को योजना के ड्रा निकाले जायेंगे। उन्होंने सभी ग्राहकों को इस अवसर पर आमंत्रित किया।
भूषण ज्वेलर्स की स्वर्ण समृद्धि योजना के लिए ग्राहकों का क्रेज बरकरार है। ये योजना इस सीजन में प्रदेश की सबसे बड़ी और आकर्षक उपहार योजना साबित हुई है। यही कारण है कि इसका लाभ उठाने के लिए प्रदेश के हर हिस्से से लोग भूषण ज्वेलर्स पहुँच रहे हैं। 10 सितम्बर से शुरू हुई ये योजना 14 दिसंबर तक चलेगी और इस योजना के तहत खरीदारी करने पर पहले पुरस्कार के तौर पर ढाई लाख के आभूषण जीतने का मौका है। इतना ही नहीं दो भाग्यशाली विजेताओं को दुबई टूअर पर जाने का अवसर भी मिलेगा। योजना के तहत कुल 101 इनाम रखे गए हैं जिनमें तीन एक्टिवा स्कूटर, 5 एलईडी टीवी ( 32 इंच), 5 वाशिंग मशीन, 15 स्ट्रॉली बैग, 15 डिनर सेट, 15 इंडक्शन, 20 क्विल्ट सेट व 20 स्ट्रीम प्रेस भी शामिल है। अपार सहयोग के लिए ग्राहकों का आभार : भूषण ज्वेलर्स वहीं भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने ग्राहकों के अपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। विनय गुप्ता ने बताया कि दिवाली के बाद भी भूषण ज्वेलर्स को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लगातार नए ग्राहक भूषण परिवार के साथ जुड़ रहे हैं। स्वर्ण समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए विनय गुप्ता ने बताया कि योजना को अभूतपूर्व रिस्पांस मिला है। ग्राहक 14 दिसंबर तक भूषण ज्वेलर्स से खरीददारी करके इस योजना में भाग ले सकते है। लाइट वेट आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध ग्राहकों की पसंद का पूरा ख्याल रखते हुए भूषण ज्वेलर्स ने आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करवाई है। वहीं सोने की बढ़ी कीमत के बाद ग्राहकों की मांग को देखते हुए लाइट वेट आभूषण भी विशेष तौर पर तैयार करवाए गए है। शोरूम में हर वर्ग और हर तबके के लिए आभूषण मौजूद है। साथ ही भूषण ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेज भी बेहद कम है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की दो छात्राओं ने युवा नेतृत्व शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्री आरडी परेड चयन में अपनी जगह बनाई। यह शिविर बिलासपुर में आयोजित किया गया जिसमें इस विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में भाग लिया। प्रातः कालीन सभा में दोनों छात्राओं वैशाली और तमन्ना को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित कर कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू के परिश्रम की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार में आशा वर्कर अनीता गौतम ने गांव स्यार की समस्त महिलाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। नशा मुक्त अभियान के इस कार्यक्रम में गांव स्यार की महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान महिला मंडल की प्रधान कलावती शुक्ला ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वही महिला मंडल की सदस्य लज्या गौतम ने नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए सभी महिलाओं से आग्रह किया। इस अवसर पर समस्त महिलाओं ने मिलकर आंगनवाड़ी स्यार से जालपा माता मंदिर तक रैली निकाली। इस दौरान गांव स्यार की समस्त महिलाएं मौजूद रही।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ग्रीन फ्यूचर इको क्लब द्वारा मनाया गया। अध्यापिका अनीता ने ऊर्जा संरक्षण का अर्थ बताया कि कम से कम ऊर्जा का उपयोग किया जाए व अनावश्यक उपयोग को कम किया जाए। दैनिक उपयोग के बहुत से विद्युत उपकरणों को जैसे पंखे,बल्बों,हीटर इत्यादि को कम से कम उपयोग किया जाए। इको क्लब के सदस्य सागर ने बताया कि जीवाश्म इंधन,कच्चे तेल,कोयला प्राकृतिक गैस आदि दैनिक जीवन के उपयोग के लिए पर्याप्त ऊर्जा उत्पन्न कर रहे हैं,परंतु लगातार इनकी बढ़ती मांग से प्राकृतिक संसाधनों की कमी का भय पैदा हो रहा है। इको क्लब प्रभारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सदस्यों को बताया कि विद्यालय में सोलर प्लांट लगाने का उद्देश्य प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग व बिजली की बचत करना है। उन्होंने सभी से नवीकणीय ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
कुनिहार में पुलिस थाना शुरू करने और स्टाफ़ उपलब्ध करवाये जाने तथा यहाँ पर एक पुलिस वैन दिए जाने के लिये भाजपा के प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल ,प्रदेश कार्यकारणी के सद्स्य अमरसिह ठाकुर,जिला मिडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष देवेन्दर कुमार शर्मा ,ओम प्रकाश,सुरेश जोशी,अनिल गर्ग,विनोद तनवर,चेत राम तंवर,हीरालाल चंदेल,राजिंदर धीमान,राजीव शर्मा,राजेश शर्मा,हंस राज ठाकुर,सुनीता ठाकुर,कौशल्या कंवर ने मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है । यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा की कुनिहार के सिविल अस्पताल में गत दिनों भेजी गई एम्बुलेंस गाड़ी के बारे में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन से यह मामला उठाया था तथा मंडल अध्यक्ष ने भी गत दिनों जिला शिकायत निवारण कमेटी में यह मुदा उठाया था। इसके बाद विभाग ने अब गाड़ी की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। शीघ्र ही लोगों को इस की सुविधाएँ मिलनी शुरू हो जायेगी। इन्दर पाल शर्मा ने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का धन्यवाद किया है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार में पुलिस थाना भवन,उप तहसील भवन,बनाये जाने और मुख्य मंत्री द्वारा अटल आदर्श विद्यालय की घोषणा को शीघ्र पूरा किये जाने के बारे में कुनिहार के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ राजीव सहजल से इस बारे में विस्तृत चर्चा की थी तथा जल्दी ही उनके नेतृत्व में मुख्य मंत्री से मिल कर कार्यों को पुरा किये जाने का आग्रह किया जायेगा।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर, 2019 को विद्युत उपकेंद्र ओच्छघाट में रखरखाव कार्य के दृष्टिगत कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 13 दिसम्बर, 2019 को नौणी, ओच्छघाट, दोलांजी, धारों की धार, जटोली, टटूल एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों को सहयोग की अपील की है।
प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मादक पदार्थ एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के अन्तर्गत आज यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग सोलन द्वारा नशा निवारण पर भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने नशे से होने वाली हानियों व नशे के पीडि़तों के लक्षण व बचाव के संबंध में भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भाषा अधिकारी कान्ता नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कलात्मक गतिविधियों में भाग लेने से जहां उनका कलात्मक कौशल निखर कर सामने आएगा वहीं उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति से नशे जैसी दुष्प्रवृति से छुटकारा पा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता में गीता आदर्श विद्यालय सोलन के सौरभ प्रथम, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अजय द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की महक कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की महक कंवर पहले, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के चंद्रशेखर दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की मानसी कंवर तीसरे स्थान पर रहीं। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के नवीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के मध्यम वर्ग में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के सागर दीप्टा प्रथम, इसी पाठशाला के अमन द्वितीय तथा राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की खुशी यादव तृतीय स्थान पर रही। सरस्वती विद्या मंदिर सोलन की सोनाली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। नशा निवारण अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 877 प्रतिभागियों को नशे से होने वाली हानियों व इससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। शूलिनी विश्वविद्यालय के रेड रिबन क्लब में 10, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 150, धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जाबली में 130, ग्राम पंचायत दियोठी में 70, चिकित्सा खंड अर्की की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में 68, चिकित्सा खंड चंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नालका में 60, आंगनबाड़ी केंद्र लोअर बटेड़ में 20, चिकित्सा खंड सायरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 50, धर्मपुर के राजकीय महाविद्यालय में 225, चिकित्सा खंड अर्की के आंगनबाड़ी केंद्र भूमती में 29, चिकित्सा खंड चंडी के आंगनबाड़ी केंद्र बटेड़ में 50 तथा चिकित्सा खंड सायरी के आंगनबाड़ी केंद्र दाउंटी में 15 प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया। नशा निवारण अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में भी 86 प्रशिक्षुओं को नशे से होने वाली हानियों व इसके बचाव के बारे में अवगत करवाया गया।
विकास खण्ड कुनिहार के तहत हाटकोट पंचायत के खटनाली नाले में पिछले कुछ वर्षों से बरसात के दौरान लगातार हो रहे भूमि कटाव के प्रति प्रशासन पूर्ण जानकारी रखते हुए भी आंखे बंद किये हुए है। विदित रहे कि नाले के एक ओर वार्ड नं 1 के कुछ मकान खतरे की जद्द में है। वहीं नाले के दूसरी ओर आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार व विकास खण्ड कुनिहार कार्यालय भी खतरे की जद्द में है। कुनिहार में 4 नवम्बर 2018 को हुए जनमंच कार्यक्रम में पंचायत के माध्यम से लोगों ने इस समस्या को कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय के समक्ष रखा था और उन्होंने प्रशासन से लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए कहा था। परन्तु करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद आज तक इस मसले पर कोई भी संज्ञान प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया । वहीं अगर सरकार व विभाग समय रहते नहीं जागे तो आने वाले समय मे लगातार भूमी कटाव की वजह से कोई भी बड़ी त्रासदी हो सकती है। वार्ड के कई लोगों ने सरकार व प्रशासन से किसी भी अनहोनी घटना होने से पूर्व इस समस्या को हल करने की मांग की है। वहीं पंचायत उप प्रधान राजेश शर्मा का कहना है कि इस समस्या को जनमंच सहित कई बार प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा जा चुका है व इस नाले को डंपिंग साइट बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष पंचायत कर चुकी है। पर इस समस्या को कोई भी गम्भीरता से नहीं ले रहा है।
पूह से ट्रांसफर होकर आए नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा ने सब उपमंडल दाड़लाघाट की उप तहसील में पहुंचकर बतौर नायब तहसीलदार अपना कार्यभार संभाला। दाड़लाघाट में इससे पहले नायब तहसीलदार का कार्यभार दीवान सिंह नेगी देख रहे थे,जो पिछले दिनों सेवानिवृत्त होने के बाद बसन्त लाल राजटा को नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा ने कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नायब तहसीलदार ने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने काम में पारदर्शिता बरतें और समय पर काम निपटाएं,ताकि उप तहसील में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यदि फिर भी किसी व्यक्ति को कोई परेशानी आती है,तो उनसे सीधा संपर्क कर सकता है। नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा जिला शिमला के कुमारसेन के रहने वाले हैं। बसन्त लाल राजटा ने कहा कि राजस्व विभाग में सेवाएं चुनौतीपूर्ण काम होता है,लेकिन बावजूद इसके पूरी लग्न व निष्ठा से स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी अपनी सेवाएं देंगे। उप तहसील दाड़लाघाट में नए नायब तहसीलदार के कार्यभार संभालने के बाद जहां उपतहसील कार्यों को निपटाने में गति मिलेगी,वहीं लोगों को भी राहत मिलेगी।
उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने सोलन तथा कसौली में कार्यरत विभिन्न होटलों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिन के भीतर अपने-अपने संस्थानों में ठोस कचरे के वैज्ञानिक निपटारे के लिए मानकों के अनुरूप संयंत्र स्थापित करें। रोहित राठौर सोलन तथा कसौली के होटल मालिकों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। रोहित राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण समिति की अध्यक्ष राजवंत संधू ने कुछ दिन पूर्व सोलन में आयोजित बैठक में निर्देश दिए हैं कि ठोस कूड़ा-कचरे का संस्थागत प्रबंधन अनिवार्य है ताकि पर्यावरण को अधिक क्षति से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी होटलों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। संस्थागत ठोस कूड़ा-कचरा निपटान संयंत्र स्थापित करने की समय सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि यदि विभिन्न होटल 15 दिन के भीतर निर्धारित मानकों के अनुरूप ठोस कूड़ा-कचरा निपटान संयंत्र स्थापित नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी होटल प्रबंधकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने संस्थान में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और आंगुतकों को इस दिशा में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ठोस कचरे का यदि सही निपटान किया जाए तो यह पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। यहां-वहां फैंका गया ठोस कचरा जहां जानवरों के लिए घातक है वहीं यह वर्षा जल के साथ बहकर नदी-नालों तक पहुंचता है। नदी-नालों में प्रदूषण का एक बड़ा कारण ठोस कचरा भी है। उन्होंने आग्रह किया कि इस दिशा में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को सहयोग दें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उचित कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान सहित सोलन तथा कसौली के विभिन्न होटल मालिक एवं अन्य उपस्थित थे।
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए डॉ॰ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विवि द्वारा विकसित तीन प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के लिए हिमाचल की कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह तीन प्रौद्योगिकी- अदरक और लहसुन के मूल्य संवर्धन के लिए प्रोटोकॉल; सेब प्रसंस्करण इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी की स्थापना के लिए तकनीकी कार्यज्ञान और जंगली खुरमानी की गिरी का तेल निकालने के लिए प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना का तकनीकी कार्यज्ञान को डॉ देविना वैद्य, डॉ मनीषा कौशल और अनिल गुप्ता द्वारा विकसित किया गया है। यह तीनों वैज्ञानिक विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत हैं। इन प्रौद्योगिकियों को आईसीएआर की पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत विकसित किया गया है। पहली तकनीक अदरक और लहसुन की विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पादों के विकास के लिए मददगार है। विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पूर्ण उत्पाद विकास पर काम किया है और अदरक लहसुन के पेस्ट के निर्माण के दौरान उद्यमियों के सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है। यह तकनीक राज्य के सिरमौर बेल्ट के किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है, जहां किसानों को अक्सर सीजन के दौरान अपनी उपज के लिए सही मूल्य नहीं मिल पाता। इस प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए कसौली की कंपनी पूर्वा खाद्य उद्योग के साथ हस्ताक्षर किया गया है। कंपनी इस प्रौद्योगिकी का उपयोग राज्य में अच्छी गुणवत्ता वाले अदरक लहसुन के पेस्ट के विकास के लिए करेगी। दूसरी तकनीक सेब के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से संबंधित है। वर्तमान में, राज्य के कुछ क्षेत्रों में बाज़ार के लिए अप्रयुक्त सेब को बिना किसी पूर्व-उपचार किए बिना जूस निकालने, किण्वन आदि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। परिणामस्वरूप कम गुणवत्ता वाला अंतिम उत्पाद तैयार हो रहा है। इसकी खराब गुणवत्ता के कारण किसानों को इसका अच्छा दाम नहीं मिल पा रहा है। विश्वविद्यालय ने उपरोक्त समस्याओं को दूर करने के लिए प्रसंस्करण के लिए सेब के पूर्ण उपयोग का एक प्रोटोकॉल विकसित किया है। इस तकनीक को सोलन की कंपनी वाइल्ड हिमालय को स्थानांतरित किया गया है। तीसरी तकनीक जंगली खुरमानी की गिरी का तेल के प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना के लिए है। किन्नौर, चंबा, ऊपरी शिमला और मंडी जिले के कुछ हिस्सों के किसान पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके खुरमानी की गिरी का तेल निकाल रहे हैं। हालांकि, तेल की खराब गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के बीच पोषण प्रोफ़ाइल की जानकारी का आभाव के कारण किसानों को अपने उत्पाद से उचित लाभ नहीं मिल रहा है। विश्वविद्यालय पिछले 10 वर्षों से इस तकनीक पर काम कर रहा है और खुरमानी की गिरी का तेल के निष्कर्षण के लिए एक पूर्ण प्रक्रिया प्रोटोकॉल विकसित किया है। यह तकनीक किन्नौर जिला के गांव उरनी स्थित कंपनी नेगी एंटरप्राइजेज को हस्तांतरित की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल, डीन और विभाग के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में अनुसंधान निदेशक डॉ जेएन शर्मा द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डॉ परविंदर कौशल ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को उद्योग की कुछ समस्याओं से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने और प्रगतिशील उद्यमियों को इस शोध को उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। डॉ कौशल ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञता के अलावा, उद्यम स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय इन कंपनियों की मदद करेंगे। तीनों कंपनियां अपने उत्पाद लेबल पर विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी का नाम लिखेगें।
उप पुलिस अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि नशा एक ऐसी दुष्प्रवृति है जो युवा शक्ति को धीरे-धीरे खोखला कर रही है। योगेश रोल्टा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जाबली में नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा मादक पदार्थ एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशों के सेवन से युवा जहां इसके आदी बनते जा रहे हैं वहीं देश का भविष्य भी अक्षम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन द्वारा नशा निवारण को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की सफलता तभी सिद्ध हो सकती है जब युवा यह प्रण लें कि वे कभी नशा नहीं करेंगे और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। पुलिस द्वारा हिमाचल ड्रग फ्री ऐप आरंभ की गई है। कोई भी व्यक्ति इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके नशे के सौदागरों की जानकारी पुलिस को दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें। ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान डीसी धीमान ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को आज से ही से दूर रहने के लिए दृढ़संकल्प होना होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों व अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान दें। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. अमित रंजन तलवाड ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार देश का 40 प्रतिशत युवा नशे की चपेट मे आ गया है। यह अत्यन्त चिंता का विषय है। युवाओं में नशे की प्रवृति को रोकने के लिए हमें सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा तभी नशे का समूल नाश किया जा सकता है। नेहरू युवा केन्द्र के लेखराज कौशिक ने कहा कि नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रमों में युवक मण्डलों व महिला मण्डलों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबली की प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नशा निवारण समिति गठित की गई है। समिति द्वारा छात्रों को नशे के विरूद्ध जानकारी देने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार बैंस स्थानीय युवक व महिला मंडलों के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवकों विशाल व कुसुम शर्मा का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। इनका चयन रावमा पाठशाला बिलासपुर में आयोजित शिविर जो 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया गया के दौरान हुआ। इस शिविर मे प्रदेश के तीन जिलों के 400 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। बता दें नवगांव के चार स्वयंसेवियों विशाल,दिनेश,कुसुम एवं तरूणवाला ने इस शिविर में भाग लिया। इनमें से दो स्वयंसेवियों के चयन के उपलक्ष्य में विद्यालय में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम व उप प्रधानाचार्य डॉ बाबू राम शर्मा ने मैडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर इन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम ने इन छात्रों के चयन का पूरा श्रेय कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा की लग्न एवं मेहनत को दिया। उन्होंने इन छात्रों को व उनके अभिभावकों को बधाई दी और आगामी शिविर के लिए शुभकामनाएं दी और अन्य छात्रों को इन छात्रों से प्ररेणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय मिनी रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी उड़ीसा में किया। इस जम्बूरी में भारत वर्ष के 27 राज्यों के 500 व बांग्लादेश के रोवर्स रेंजर्स ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश से इस मिनी रोवर रेंजर जम्बूरी में 3 कॉलेज राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजकीय महाविद्यालय सोलन व राजकीय महाविद्यालय करसोग के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्कों ने हिस्सा लिया। इस जम्बूरी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व स्पर्धाएं हुई जिसमें हिमाचल के रोवर रेंजर ने लोक गायन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान व रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इस जम्बूरी में अलग अलग राज्यों के लोक गीत, लोक नृत्य, खान पान, भेषभूषा, व राज्य प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें हिमाचल 2 पुरस्कार हासिल कर पाया। राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के प्रदर्शन पर भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त स्काउट स्काउट के डी शर्मा, राज्य आयुक्त गाइड डॉ अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ राज कुमार व सह राज्य सचिव मीनाक्षी सूद ने सभी रोवर रेंजर को बधाई दी।
कुनिहार : बुधवार को उपतहसील कुनिहार मे दौलत राम चौधरी ने नायब तहसीलदार का पदभार संभाला।कुनिहार से नायब तहसीलदार निहाल सिंह के तबादले के साथ जुन्गा से दौलतराम चौधरी का स्थानांतरण कुनिहार उपतहसील के लिए हुआ। नायब तहसीलदार का पदभार सँभालते हुए दौलत राम चौधरी ने कहा कि आम लोगों के कार्य के लिए पहले प्राथमिकता रहेगी। तथा सबके लिए पारदर्शिता तथा स्वच्छ प्रशासन रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, जिला नम्बरदार यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, चेतराम तनवर, राजेन्द्र धीमान, सुनिल ठाकुर व रमेश चंद आदि ने दौलतराम चौधरी को नायब तहसीलदार का पद संभालने पर मुबारक बात दी।
सोलन जिला के लिए नाबार्ड की 2940 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राष्ट्रीय कृषि विकास एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा सोलन जिला की 2940 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएल) 2020-21 का लोकार्पण किया। के.सी.चमन ने इस अवसर पर कहा कि जिला के समग्र विकास में बैंकों की भागीदारी अहम है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संभाव्यता आधारित ऋण योजना का सफल कार्यान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के लिए आंकलन की गई संभाव्यता का सम्पूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए ताकि लक्षित समूह योजनाओं के तहत प्रदान की जा रही धनराशि से लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में बैंको को अपनी सेवाएं गरीब एवं पिछड़े वर्गों तक शीघ्र पंहुचाना आवश्यक है। इससे समाज केे कमजोर वर्ग इन सेवाओं से समय पर लाभान्वित हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन इत्यादि के लिए विपणन की सुविधाओं का विकास भी आवश्यक है। इस दिशा में बैंक को योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चैहान ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए कुल 2940 करोड़ रुपए की ऋण योजना का आंकलन किया गया है। इसमें से 941 करोड़ रुपए कृषि व कृषि से संबन्धित कार्याें के लिए हैं। इस धनराशि में से 665 करोड़ रुपए फसल उत्पादन व रखरखाव तथा 276 करोड़ रुपए कृषि संबंधी आधारभूत संरचनाओं सहित अनुषंगी गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए 1526 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए है। निर्यात, शिक्षा, आवास, नवीकरण योग्य ऊर्जा स्त्रोत इत्यादि के लिए 472.38 करोड़ रुपए का आकलन किया गया है। उन्होने नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए रुरल मार्ट तथा कृषि उत्पादों के लिए ग्रामीण हाट की जानकारी देते हुए कहा कि इनके माध्यम से किसान सीधे तौर पर अपने उत्पाद ग्राहकों तक अच्छी दरों पर पहुंचा सकते है। जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक ताशी संडुप, अग्रणी जिला प्रबन्धक बी.डी. सांख्यान, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के हरिंदर, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से राम कुमार शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।
दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में सीवरेज लाइन उपलब्ध करवाने को लेकर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार दाड़ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस बारे में एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की अति ज्वलंत समस्या के बारे में आपको ध्यान आकर्षित करना चाहते है। दाड़लाघाट पंचायत जिला सोलन की क्षेत्रफल व जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पंचायत है। क्षेत्र में 1992 से सीमेंट कारखाना स्थापित होने के पश्चात जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। दाड़लाघाट पंचायत में 8 बड़े स्कूल,एक आईटीआई, एक डिग्री कॉलेज व सीएचसी अस्पताल स्थापित है। क्षेत्र की जनसंख्या भी लगभग 12000-15000 तक पहुंच चुकी है। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहां पर लगभग 6000 तक माल ढुलान में कार्यरत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से क्षेत्र की जनता का आग्रह है कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में सीवरेज लाइन की सख्त जरूरत बन चुकी है। समस्या को समाधान करने का हेतु व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में सीवरेज लाइन बिछाने की मांग को देखते हुए स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके। सीवरेज का कार्य नहीं किया गया तो प्रतिनिधिमंडल आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, समाजसेवक अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, दाड़लाघाट पंचायत कांग्रेस के प्रधान लाला शंकर, प्रेम केशव, जयसिंह ठाकुर, जगरनाथ शर्मा, कमल लाल, भगतराम, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों, व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधियों और सब्जी विक्रेता संगठनों के साथ प्याज की कीमतों के विषय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा प्याज़ की थोक व परचून दरों के संबंध में जारी अधिसूचना से अवगत करवाया। रोहित राठौर ने कहा कि सोलन उपमण्डल में प्याज़ की दरों को नियन्त्रित रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सजग रहें तथा जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना की पूरी तरह अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला एवं उपमण्डल प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी को निर्धारित दरों पर प्याज़ मिले। इसके लिए थोक एवं परचून व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा थोक व परचून दुकानदारों द्वारा प्याज़ पर लिए जाने वाले लाभांश की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। थोक व्यापारियांे के लिए यह सीमा 5 प्रतिशत तथा परचून व्यापारियों के लिए 24 प्रतिशत तय की गई है। इस 24 प्रतिशत लाभांश में परिवहन भाड़ा, लदाई, उतराई, कमी व अन्य सभी खर्चे शामिल है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित सीमा तक का लाभांश ही वसूल करें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी इस अधिसूचना का उल्लंघन करेगा उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपमण्डल में सभी सब्जी विक्रेता प्याज़ की मूल्य सूची प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने आढ़ती ऐसोसिएशन से आग्रह किया कि परचून व्यापारी को प्याज़ खरीद का बिल अवश्य दें। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि यदि कोई सब्जी विक्रेता उनसे प्याज़ के निर्धारित दर से अधिक दाम वसूल करता है तो इसकी सूचना उपमंडल प्रशासन को दें। बैठक में व्यापार मण्डल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, व्यापार मण्डल धर्मपुर के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, व्यापार मण्डल सोलन के महासचिव मनोज गुप्ता, व्यापार मण्डल धर्मपुर के महासचिव सुरेन्द्र गोयल, खाद्य एवं नागरिक असपूर्ति विभाग के निरीक्षक अरूण ठाकुर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।


















































